गुरुवार, 22 अगस्त 2019

लंबित राजस्व प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करें : राजस्व मंत्री


90 दिन से अधिक लंबित भूमि रूपांतरण के प्रकरणों को 30 सितंबर तक निस्तारित करने के निर्देश

                बाड़मेर, 21 अगस्त। राजस्व न्यायालयों में विभिन्न स्तरों पर लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किया जाए। ताकि समय पर आमजन को राहत मिल सके। राजस्व एवं उपनिवेशन मंत्री हरीश चौधरी ने संभागीय आयुक्त एवं जिला कलेक्टर्स को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए यह निर्देश दिए। उन्होंने 90 दिन से अधिक लंबित भूमि रूपांतरण के प्रकरणों को 30 सितंबर तक निस्तारित करने के निर्देश दिए।
                राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों, तहसीलों के रिकॉर्ड को ऑनलाइन करने, लैण्ड कन्वर्जन, गैर खातेदार से खातेदारी, राको-रोडा, सम्पर्क पर लंबित परिवाद, विधानसभा के प्रश्नों, लंबित अनुशासनात्मक कार्यवाही, लाईट्स के प्रकरणों इत्यादि के संबंध में चर्चा कर निर्देशित किया। उन्होंने राजस्व न्यायालयों में विभिन्न स्तरों पर लगभग चार लाख लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर दिया। राजस्व मंत्री चौधरी ने कहा कि जिला कलक्टर राजस्व अधिकारी पहले हैं एवं अन्य विभागों के समन्वयक अधिकारी उसके पश्चात् हैं। राजस्व प्रकरणों के निस्तारण में हो रही देरी से आम काश्तकार को न्याय नहीं मिल पाता है। उन्होंने न्यायिक निर्णयों को ऑनलाइन किये जाने के संबंध में आरसीएमएस पोर्टल का पूर्ण उपयोग करने पर विशेष जोर दिया। राजस्व रिकॉर्ड को ऑनलाइन करने एवं आमजन को ई-साइन जमाबंदी, नक्शा, म्यूटेशन एवं गिरदावरी उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए निर्देशित किया गया। राजस्व मंत्री ने सर्वे-रिसर्वे कार्य को प्रगति देने के लिए आमजन में विशेष प्रचार-प्रसार करने एवं पटवारियों के भू-प्रबंध विभाग में ट्रांसफर करने के लिए कहा। साथ ही 90 दिन से अधिक लम्बित भूमि रूपांतरण के प्रकरणों को 30 सितंबर तक निस्तारण के निर्देश दिए। राजस्व विभाग के प्रमुख शासन सचिव संजय मल्होत्रा ने अधिकारियों को राजस्व प्रकरणों के निस्तारण के संबंध में आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

एक सितंबर से प्रारंभ होगा मतदाता सत्यापन कार्यक्रम नवंबर माह मंे मतदाता केन्द्रों पर विशेष शिविर आयोजित होंगे


                बाड़मेर, 22 अगस्त। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों की गुणवत्ता में सूधार लाए जाने के लिए एक सितंबर से मतदाता सत्यापन कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है।
                जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि आयोग की ओर से निर्धारित इस कार्यक्रम के दौरान मतदाता सूची में पंजीकृत मतदाता स्वंय अपनी प्रविष्टियों का सत्यापन करेगें। इस सत्यापन का कार्य वोटर हैल्पलाइन, मोबाइल एप, आयोग के एनवीएसपी पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। उनके मुताबिक कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में आम नागरिकों को इंटरनेट आदि की सुविधा उपलब्ध नहीं है, ऐसे मंे उनकी सुविधा के लिए यह सुविधा कॉमन सर्विस सेन्टर के जरिए प्रदान की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने बताया कि मतदाता सूची में कोई पंजीकृत मतदाता उनके क्षेत्र में संचालित कॉमन सर्विस सेन्टर पर जाकर मतदाता सूची में अपनी प्रविष्टि का सत्यापन कर सकता है। साथ ही किसी प्रकार की शुद्धि आवश्यक हो तो भारत निर्वाचन आयोग की ओर से अधिकृत 7 दस्तावेज यथा आधार कार्ड, ड्राईविंग लाइसेंस, राशन कार्ड, पासपोर्ट सरकारी या अर्द्ध सरकारी प्राधिकृत अधिकारी की ओर से जारी पहचान पत्र बैक पासबुक एवं किसान पहचान पत्र किसी भी एक दस्तावेज को अपलोड कर शुद्धि करवा सकेंगे।
                गुप्ता ने बताया कि कॉमन सर्विस सेन्टर एवं निर्वाचन विभाग के मध्य इसको लेकर एमओयू किया गया है। इसके आधार पर एक रुपये के शुल्क के साथ कोई भी मतदाता कॉमन सर्विस सेन्टर पर जाकर अपनी प्रविष्टियों का सत्यापन करवा सकता है। उन्हांेने बताया कि मतदाता सत्यापन कार्यक्रम के पश्चात् 15 अक्टूबर, 2019 को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची का जनवरी 2020 में प्रारूप प्रकाशन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान संदर्भ तिथि 01.01.2020 के क्रम में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं एवं पंजीकरण से शेष रहे पात्र व्यक्तियों का मतदाता सूची में पंजीकरण किया जाएगा। उनके मुताबिक मतदाताओं की ओर से 15 अक्टूबर से 30 नवंबर, 2019 के मध्य बूथ लेवल अधिकारी अथवा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अथवा एनवीएसपी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। इस अवधि में 2 एवं 3 नवंबर तथा 9 एवं 10 नवंबर  को मतदाता केन्द्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन माह जनवरी के द्वितीय सप्ताह में किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने राजनीतिक दलांे के प्रतिनिधियांे से भी अनुरोध किया है कि इस कार्यक्रम की जानकारी अधिकाधिक लोगांे तक पहुंचाए। ताकि पात्र मतदाताआंे के नाम मतदाता सूचियांे मंे जोड़े जा सके।

श्मशान घाट एवं कब्रिस्तान विकास के प्रस्ताव तीन दिन मंे भिजवाएं: गुप्ता


बाड़मेर जिले मंे मनरेगा के तहत होगा श्मशान घाट एवं कब्रिस्तान का विकास

                बाड़मेर, 22 अगस्त। प्रत्येक ग्राम पंचायत मंे मनरेगा के तहत श्मशान घाट एवं कब्रिस्तान का विकास करवाया जाना है। इसके लिए मॉडल एस्टीमेंट के अनुरूप आगामी दिन मंे आनलाइन प्रस्ताव भिजवाना सुनिश्चित करें। जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने गुरूवार को जिला परिषद सभागार मंे कनिष्ठ तकनीकी सहायकांे की बैठक के दौरान यह बात कही।
                जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशांे के अनुसार श्मशान घाट एवं कब्रिस्तान विकास, चारागाह विकास, खेल मैदान तथा आदर्श तालाब के कार्य प्राथमिकता से करवाए जाने है। उन्हांेने कहा कि जिला स्तर पर श्मशान घाट एवं कब्रिस्तान के विकास के मॉडल एस्टीमेंट तैयार करवाया गया है। इसके अनुसार श्मशान घाट एवं कब्रिस्तान मंे टिन शेड, टांका निर्माण, पौधारोपण के अलावा शौचालय का निर्माण भी करवाया जाना है। उन्हांेने कनिष्ठ तकनीकी सहायकांे को ग्राम पंचायतांे मंे श्मशान घाट एवं कब्रिस्तान के लिए आवंटित भूमि के अनुरूप तकनीकी प्रस्ताव तैयार कर आवश्यक रूप से तीन दिन मंे भिजवाने के निर्देश दिए। ताकि कार्य की स्वीकृति जारी की जा सके। जिला कलक्टर गुप्ता ने कनिष्ठ तकनीकी सहायकांे को मनरेगा मंे कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा नियमित रूप से फील्ड विजिट करने के निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने मनरेगा के तहत प्रस्तावित कार्याें एवं राज्य स्तर से मिले निर्देशांे के बारे मंे जानकारी दी। अधिशाषी अभियंता राजेन्द्रसिंह ने विभिन्न तकनीकी पहलूआंे से अवगत कराया। बैठक के दौरान एमआईएस मैनेजर नेतसिंह राजपुरोहित समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।




बाड़मेर के लिए अच्छी विरासत साबित होगा स्मृति उद्यान : प्रधान


                बाड़मेर, 22 अगस्त। प्रभारी सचिव डा. वीणा प्रधान ने गुरूवार को बाड़मेर हिल्ली स्थित स्मृति उद्यान का निरीक्षण कर इसको बाड़मेर जिले के लिए अच्छी विरासत बताया। उन्हांेने कहा कि वन विभाग ने स्मृति उद्यान स्थापित करके अनूठी पहल की है।
                प्रभारी सचिव डा. प्रधान ने स्मृति उद्यान का भम्रण कर रोपित पौधांे, विकसित किए गए प्रकृति पथ, ट्रेकिंग पथ तथा कार्य स्थल पर निर्मित झोंपे, सनसेट पांइट का निरीक्षण कर सिंचाई प्रणाली ड्रिप एवं सोलर सिस्टम के बारे मंे जानकारी ली। इस दौरान उपवन संरक्षक विक्रम केशरी प्रधान ने स्मृति उद्यान मंे लगाए विभिन्न प्रजाति के कैक्टस के बारे मंे जानकारी दी। उन्हांेने बताया कि कैक्टस हाउस मंे 180 प्रजातियांे के कैक्टस एवं सक्यूलेट के पौधे लगाए गए है। कैक्टस गार्डन राजस्थान का इस तरह का पहला गार्डन है। प्रभारी सचिव प्रधान ने स्मृति उद्यान के कार्य की सराहना करते हुए इसको बाड़मेर जिले के लिए अनूठी पहल एवं विरासत बताया। उन्हांेने विजिटर बुक मंे उल्लेख करते हुए इस कार्य के लिए वन विभाग की टीम को बधाई दी। उन्हांेने इसके लिए डीएफएमटी एवं अन्य किसी मद से बजट लेने का सुझाव दिया। इस दौरान उन्हांेने स्मृति उद्यान मंे पौधारोपण किया।



आमजन शिविरांे का अधिकाधिक लाभ उठाएं: डॉ. प्रधान


प्रभारी सचिव ने बोला मंे आयोजित महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविर का निरीक्षण किया

                बाड़मेर, 22 अगस्त। राज्य सरकार की ओर से ग्रामीणांे को समस्याआंे का समाधान करने एवं अधिकाधिक योजनाआंे से लाभांवित करवाने के लिए महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविरांे का आयोजन किया जा रहा है। आमजन शिविरांे मंे पहुंचकर अधिकाधिक लाभ उठाएं। बाड़मेर जिले के प्रभारी सचिव डा. वीणा प्रधान ने गुरूवार को बोला ग्राम पंचायत मंे आयोजित महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविर के अवलोकन के उपरांत ग्रामीणांे को संबोधित करते हुए यह बात कही।
                प्रभारी सचिव डा.वीणा प्रधान ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि एक ही स्थान पर समस्त विभागांे की ओर से आमजन से कार्य संपादित करवाकर राहत पहुुंचाई जाए। इसके चलते पूरे प्रदेश मंे ग्राम पंचायत मुख्यालय पर महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविरांे का आयोजन किया जा रहा है। उन्हांेने ग्रामीणांे ने शिविरांे मंे पहुुंचकर राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाआंे से लाभांवित होने का आहवान किया। डा.प्रधान ने राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाआंे के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी।
उन्हांेने विभागीय अधिकारियांे को शिविरांे मंे अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करवाने के निर्देश दिए। प्रभारी सचिव डा.वीणा प्रधान ने महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविर मंे विभिन्न विभागांे की ओर से संपादित किए जा रहे कार्याें के बारे मंे जानकारी लेने के साथ ग्रामीणांे से फीड बैक लिया। उन्हांेने शिविर मंे ग्रामीणांे को पटटे एवं अन्य दस्तावेज वितरित किए। इस दौरान 10 ग्रामीणांे को आवासीय मकान के पटटे तथा 38 ग्रामीणांे की पेंशन स्वीकृति आदेश जारी कर वितरित करवाए गए। बाड़मेर उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र ने राज्य सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाआंे के बारे मंे जानकारी देने के साथ शिविर की प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराया। इस दौरान बाड़मेर पंचायत समिति के विकास अधिकारी कैलाश चौधरी, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक जसवंत गौड़ समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इससे पहले प्रभारी सचिव डा. प्रधान ने विशाला मंे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएचएसी प्रभारी ताराचन्द ने बताया कि चिकित्सालय मंे निःशुल्क दवा योजना के अर्न्तगत 361 दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा 36 तरह की जांच का कार्य भी निशुल्क किया जा रहा है। उन्हांेने चिकित्सालय के भवन का विस्तार करवाने का अनुरोध किया। इस पर प्रभारी सचिव प्रधान आवश्यक कार्यवाही का भरोसा दिलाया। इस दौरान प्रधान ने ओपीडी लेबोरेट्री एवं प्रसव कक्ष का अवलोकन कर सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इससे पहले उन्हांेने जालीपा ग्राम पंचायत मंे मनरेगा के तहत निर्माणाधीन मॉडल तालाब खुदाई कार्य तथा प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास का अवलोकन किया। उन्हांेने लाभार्थी गंगादेवी से आवास निर्माण के बारे मंे पूछा। लाभार्थी गंगादेवी ने बताया कि आवास बनने से उसको बड़ी राहत मिली है। इसी तरह
                प्रभारी सचिव डा. वीणा प्रधान ने बाड़मेर प्रवास के दौरान गुरूवार को राउप्रावि रेलवे कुआं नंबर 3 मंे पहुंचकर शिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया। उन्हांेने विद्यार्थियांे का मार्गदर्शन करने के साथ उपस्थित शिक्षकांे को शैक्षणिक स्तर मंे अपेक्षित सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्हांेने बरामदे मंे संचालित कक्षाआंे के लिए पर्याप्त छाया की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इससे पूर्व प्रभारी सचिव प्रधान ने नंदी गौशाला के निर्माणाधीन कार्याें का निरीक्षण कर इसके बारे मंे विस्तार से जानकारी ली। उन्हांेने पशु शेड निर्माण एवं पौधारोपण के कार्य का अवलोकन करते हुए कहा कि इससे निर्माण से बाड़मेर की एक बड़ी समस्या का समाधान होगा। इस दौरान नगर परिषद के आयुक्त पवन मीणा ने नंदी गौशाला के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी।





बुधवार, 21 अगस्त 2019

मुख्यमंत्री ने दी सहमति


मरूस्थलीय क्षेत्रों में 70 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन निशुल्क जल उपलब्ध होगा

                बाड़मेर, 21 अगस्त। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के मरूस्थलीय क्षेत्रों में पानी के टैरिफ में संशोधन कर जल उपभोक्ताओं को राहत देने का निर्णय लिया है। जलदाय विभाग अब 13 मरूस्थलीय जिलों में 70 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन निशुल्क पानी उपलब्ध कराएगा। इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री ने वित्त विभाग के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है।
                उल्लेखनीय है कि जलदाय विभाग की ओर से प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में 40 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन निशुल्क पेयजल उपलब्ध कराने का निर्णय लागू किया गया था। लेकिन मरूस्थलीय क्षेत्रों में पशुधन के लिए 30 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन सहित न्यूनतम दैनिक आवश्यकता 70 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन है। इसलिए अब मरूस्थलीय क्षेत्रों में 70 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन निशुल्क जल उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है।

इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में प्रशिक्षण हेतु प्रवेश प्रारम्भ


                बाडमेर, 21 अगस्त। उतरलाई रोड स्थित केयर्न उद्यमिता केन्द्र में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में प्रशिक्षण के लिए प्रवेश प्रारम्भ हो गए है।
                प्रोजेक्ट मैनेजर संयोग यादव ने बताया यह रोजगार परक प्रशिक्षण केयर्न फाउंडेशन के सहयोग से बाड़मेर एवं जालोर जिले के युवाओं हेतु निःशुल्क आवासीय सुविधा के साथ होगा। इस ट्रेड में प्रवेश हेतु योग्यता 10 वीं पास एवं 18 से 35 वर्ष के युवा भाग ले सकते है।

पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में शिक्षण कार्य हेतु अतिथि प्रवक्ताओं से आवेदन आमन्त्रित


                बाडमेर, 21 अगस्त। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बाडमेर में प्रथम वर्ष के छात्रों के शिक्षण कार्य हेतु अतिथि व्याख्याता के रूप में इच्छुक अभ्यर्थियों से सादे कागज पर आवेदन पत्र आमन्त्रित किये गये है।
                प्रधानाचार्य राजीव कुमार जयसवाल ने बताया कि महाविद्यालय में गणित, अंग्रेजी एवं भौतिक विज्ञान में विज्ञान स्नातकोतर में प्रथम श्रेणी उतीर्ण एवं यांत्रिकी, विद्युत एवं केमीकल विभाग में संबंधित विषय में बी.टैक प्रथम श्रेणी उतीर्ण हो, वे अतिथि व्याख्याता पद हेतु 26 अगस्त तक आवेदन कर सकते है। उन्होने बताया कि अतिथि प्रवक्ता को नियमानुसार 250 रूपये प्रतिघण्टा मानदेय देय होगा। पात्र आशार्थी अतिथि व्याख्याता के साक्षात्कार हेतु 26 अगस्त को प्रातः 11 बजे अपने मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकते है।

इन्टीग्रेटेड सिक्युरिटी रेसपोन्स मेकेनेजिम संबंधी बैठक 29 को


                बाडमेर, 21 अगस्त। जिले में महत्वपूर्ण क्षेत्रों में इन्टीग्रेटेड सिक्युरिटी रेसपोन्स मैकेनेजिम स्थापित करने तथा सुरक्षा एवं समन्वय बनाये रखने के लिये जिला स्तरीय समिति की बैठक 29 अगस्त को प्रातः 11 बजे जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को वांछित सूचनाओं के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

जिला पैरोल सलाहकार समिति की बैठक 26 को


                बाडमेर, 21 अगस्त। जिला पैरोल सलाहकार समिति की बैठक 26 अगस्त को दोपहर 3 बजे जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में जिला कलक्टर कार्यालय में आयोजित की जाएगी।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि उक्त बैठक के पश्चात् सायं 4 बजे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति के व्यक्तियों पर अत्याचार निवारण समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित की जाएगी।

यातायात प्रबन्धन समिति की बैठक 29 को


                बाड़मेर, 21 अगस्त। जिला यातायात प्रबन्धन समिति की बैठक जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में 29 अगस्त को सायं 5 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।
                जिला परिवहन अधिकारी टीकूराम ने बताया कि उक्त बैठक में परिवहन व्यवस्था को सुविधाजनक, पारदर्शी एवं उतरदायी बनाने, शहरी यातायता व्यवस्था में सुधार, नये मार्ग खोलने, बस स्टेण्ड, स्टोप का निर्धारण, अवैध रूप से संचालित वाहनों एवं ऑवर क्रॉउडिग, ऑवर लोडिग वाहनों के खिलाफ कार्यवाही, जिले में सडक सुरक्षा कार्ययोजना सहित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी।

15 ग्राम पंचायतांे मंे महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविर गुरूवार को आयोजित होंगे


                बाड़मेर, 21 अगस्त। बाड़मेर जिले की 15 पंचायत समितियांे के 15 ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर गुरूवा को महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविरांे का आयोजन होगा।
                मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि गुरूवार को चौहटन पंचायत समिति की बीजराड़ , सिवाना मंे मूठली, शिव मंे पोसाल, बालोतरा मंे भीमरलाई, बायतू मंे बायतू भोपजी, बाड़मेर मंे बोला, धोरीमन्ना मंे भीमथल, सिणधरी मंे कमठाई, सेड़वा मंे फागलिया, धनाउ मंे कितनोरिया, गुड़ामालानी मंे बांड, गिड़ा मंे सवाउ पदमसिंह, गडरारोड़ मंे सुंदरा, पाटोदी मंे बड़नावा जागीर, कल्याणपुर मंे कांकराला ग्राम पंचायत मुख्यालय पर महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविरांे का आयोजन होगा। उन्हांेने अधिकाधिक लोगांे से शिविरांे मंे उपस्थित होकर लाभांवित होने की अपील की है।

जनकल्याणकारी योजनाओं का फायदा आमजन तक पहुंचाएं: प्रधान


प्रभारी सचिव डॉ वीणा प्रधान ने महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविर का अवलोकन किया

                बाड़मेर, 21 अगस्त। महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविरों के जरिए आमजन को अधिकाधिक राहत एवं जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करवाने का प्रयास किया जा जाए। प्रभारी सचिव डॉ वीणा प्रधान ने बुधवार को आकड़ली बख्शीराम ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित महात्मा गांधी  ग्रामोत्थान शिविर के अवलोकन के बाद अधिकारियों को निर्देशित करते हुए यह बात कही।
                प्रभारी सचिव डॉ वीणा प्रधान ने कहा है कि राज्य सरकार की मंशा है कि इन शिविरों के माध्यम से पट्टा वितरण, पेंशन एवं श्रम विभाग की योजनाओं के आम आदमी को लाभान्वित किया जाए। साथ ही इसकी समस्याओं का एक स्थान पर समाधान हो जाए। डॉ प्रधान ने कहा कि विभागीय अधिकारी संवेदनशीलता के साथ ग्रामीणों को राहत पहुंचाने का प्रयास करें। प्रभारी सचिव प्रधान ने शिविर के बारे में ग्रामीणों से फीड बैक लिया। उन्होंने लाभार्थियों को विभिन्न दस्तावेज वितरित किए। इस दौरान उपखंड अधिकारी रोहित कुमार, विकास अधिकारी रामेश्वर लाल समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इससे पहले शिविर में पहुंचने पर प्रभारी सचिव डॉ  प्रधान का शाल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। प्रभारी सचिव ने बालिकाओं से रूबरू होकर शिक्षण कार्य के बारे में जानकारी ली। पचपदरा प्रवास के दौरान प्रभारी सचिव डॉ वीणा प्रधान ने एचपीसीएल के अधिकारियों के साथ बैठक में रिफाइनरी के निर्माणाधीन कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।






प्रभारी सचिव एवं जिला कलक्टर ने घायलों की कुशलक्षेम जानी


                बाड़मेर, 21 अगस्त। प्रभारी सचिव डॉ वीणा प्रधान एवं जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने चौहटन की पहाड़ी से ट्रक पलटने से हुए हादसे में घायल वायुसेना के जवानों से मिलकर उनकी कुशलक्षेम जानी।
                प्रभारी सचिव डॉ वीणा प्रधान एवं जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बुधवार को राजकीय चिकित्सालय में पहुंचकर वायुसेना के घायल जवानों से कुशलक्षेम जानी। उन्होंने घटनाक्रम की जानकारी लेने के साथ उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।



आमजन को प्राथमिकता से राहत पहुंचाएंः प्रधान


प्रभारी सचिव से जिला कलक्टर ने किसानांे को ऋण वितरण के लिए बजट उपलब्ध कराने के बारे मंे उच्च स्तर पर पैरवी करने का अनुरोध किया

                बाड़मेर, 21 अगस्त। राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप जन कल्याणकारी योजनाआंे का प्रभावी क्रियान्वयन करते हुए आमजन को प्राथमिकता से राहत पहुंचाएं। निर्धारित लक्ष्यांे की प्राप्ति के लिए समन्वित प्रयास करें। बाड़मेर जिले की प्रभारी सचिव डा. वीणा प्रधान ने बुधवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे विकास योजनाआंे एवं कार्यक्रमांे की प्रगति की समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही। इस दौरान बाड़मेर जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने प्रभारी सचिव ने किसानांे को ऋण वितरण करने के लिए बजट उपलब्ध कराने के बारे मंे उच्च स्तर पर पैरवी करने का अनुरोध किया।
                प्रभारी सचिव डा. वीणा प्रधान ने कहा कि उपखंड एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी उनके पास आने वाले ग्रामीणांे की समस्याआंे का स्थानीय स्तर पर समाधान करने का प्रयास करें। ताकि उनको जिला एवं राज्य स्तर पर जाना नहीं पड़े। उन्हांेने बाड़मेर जिले के मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना एवं खसरा एवं रूबैला टीकाकरण मंे प्रदेश मंे प्रथम स्थान पर रहने पर बधाई देते हुए कहा कि बजट घोषणाआंे की क्रियान्विति सुनिश्चित करवाएं। उन्हांेने राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणांे को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बाड़मेर जिले मंे किसानांे को ऋण वितरण करने के लिए दी बाड़मेर सेंट्रल कापरेटिव बैंक को 250 करोड़ रूपए उपलब्ध करवाने के लिए प्रभारी सचिव से राज्य सरकार स्तर पर पैरवी करने का अनुरोध किया। उन्हांेने बताया कि बाड़मेर जिले मंे 1 लाख 53 हजार किसानांे ने कृषि ऋण लेने के लिए ऑनलाइन पंजीयन करवाया है। अब तक 75 हजार 800 किसानांे को बैंक की ओर से 190 करोड़ रूपए का ऋण वितरित किया जा चुका है। उन्हांेने कहा कि अब ऋण वितरण करने के लिए अतिरिक्त राशि की बेहद जरूरत है। प्रभारी सचिव प्रधान ने इस मामले की उच्च स्तर पर पैरवी करने का भरोसा दिलाया।
                समीक्षा बैठक के दौरान प्रभारी सचिव डा.वीणा प्रधान ने बिजली,पानी, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, कृषि विभाग की योजनाआंे, खाद्य सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, स्वच्छ भारत मिशन समेत विभिन्न विकास योजनाआंे एवं कार्यक्रमांे की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्हांेने राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणांे को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक शिवराज मीणा ने बाड़मेर जिले मंे आत्महत्या की बढती घटनाआंे की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान मंे चलाए जा रहे जीवन अनमोल है अभियान के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने महात्मा गांधी नरेगा एवं अन्य ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति से अवगत कराया। इसी तरह अन्य विभागीय अधिकारियांे ने अपने विभाग से संबंधित योजनाआंे की प्रगति के बारे मंे जानकारी दी। बैठक के दौरान उपवन संरक्षक विक्रम केशरी प्रधान, अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।




मंगलवार, 20 अगस्त 2019

शिक्षा विभाग के आहरण वितरण अधिकारियांे का प्रशिक्षण 21 अगस्त को


                बाड़मेर, 20 अगस्त। वित्त विभाग एवं कोष तथा लेखा निदेशालय के निर्देशानुसार आहरण एवं वितरण अधिकारियों का ई-कुबेर, ई-लेखा एवं ऑनलाइन अंक मिलान के संबंध में प्रशिक्षण 21 अगस्त को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित होगा।
                जिला कोषाधिकारी दिनेश बारहठ ने बताया कि बाड़मेर कोषालय की ओर से यह प्रशिक्षण बुधवार को शिक्षा विभाग से संबंधित समस्त कार्यालयों के लिए आयोजित होगा। उनके मुताबिक इसमें केवल उन्हीं आहरण एवं वितरण अधिकारियों को उपस्थित रहना हैं, जिनके बिल बाड़मेर कोषालय से पारित होते है। उन्हांेने बताया कि जिन आहरण एवं वितरण अधिकारियों के बिल उप कोषालयों से पारित होते है, उनकी ओर से प्रशिक्षण पृथक से आयोजित किया जाएगा।

पुलिस अंतर रेंज एथलेटिक्स क्रांस कंट्री प्रतियोगिता का शुभारंभ


                बाड़मेर, 20 अगस्त। राजस्थान पुलिस अंतर रेंज पुरुष एवं महिला वर्ग एथलेटिक्स क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता 2019 का शुभारंभ जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने मंगलवार को किया। इस अंतर रंेज खेलकूद प्रतियोगिता में अजमेर, जोधपुर, जयपुर, जयपुर आयुक्तालय, उदयपुर, बीकानेर, कोटा, भरतपुर, आरएसी रेंज की टीमें भाग ले रही है।
                पुलिस लाइन मैदान मंे आयोजित शुभारंभ समारोह के दौरान मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। उन्हांेने कहा कि खेल शारीरिक विकास के लिए बहुत जरूरी है। उन्हांेने राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खीवंसिंह भाटी एवं कांस्टेबल दौलाराम तथा गोमाराम को बधाई दी। आयोजन सचिव पुलिस अधीक्षक शिवराज मीणा ने टीम कोच प्रभारियों,खिलाड़ियों एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए इस प्रतियोगिता के विविध पहलूआंे के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान मुख्य अतिथि जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने 100 मीटर दौड़ में क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींवसिंह भाटी ,बालोतरा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव, वायुसेना एवं सेना, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

छात्र संघ चुनाव के मददेनजर धारा 144 लागू


                बाड़मेर, 20 अगस्त। बाड़मेर जिले मंे विभिन्न स्थानांे पर छात्र संघ चुनाव के मददेनजर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने एक आदेश जारी कर धारा 144 लागू की है।
                जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु गुप्ता की ओर से जारी किए आदेश के मुताबिक बाड़मेर जिले मंे राजकीय महाविद्यालय, एमबीसी राजकीय महिला महाविद्यालय बाड़मेर, डीआरजे कन्या महाविद्यालय बालोतरा , एमबीआर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालोतरा, राजकीय महाविद्यालय गुड़ामालानी, राजकीय महाविद्यालय बायतू एवं सिवाना मंे छात्र संघ चुनाव होने जा रहे है। विगत वर्षाें मंे छात्र संघ चुनाव के दौरान शांति भंग होने की घटनाआंे को देखते हुए छात्र संघ चुनाव 2019 मंे शांति भंग होने की आशंका है। छात्र संघ 2019 का मतदान एवं मतगणना शांतिपूर्वक, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष, सुव्यवस्थित ढ़ग से सौहाद्वऱ्पूर्ण वातावरण मंे संपन्न करवाने के लिए धारा 144 लागू की गई है। इसके तहत कोई भी छात्र महाविद्यालय परिसर, बाड़मेर, बालोतरा शहर, गुड़ामालानी, बायतू एवं सिवाना कस्बे मंे अपने साथ घातक हथियार, लाठी वगैरह लेकर नहीं घूम सकेगा। न इसका प्रदर्शन कर सकेगा। इसके अलावा कोई भी छात्र किसी जाति, वर्ग विशेष को ठेस पहुंचाने वाले नारे नहीं लगाएगा और न ही भाषण, उदबोधन देगा। आदेश के मुताबिक इन महाविद्यालयांे मंे पांच अथवा पांच से अधिक समूह मंे कोई भी छात्र एकत्रित नहीं होंगे। कोई भी छात्र संघ संबंधित उपखंड मजिस्ट्रेट, कार्यपालक मजिस्ट्रेट की लिखित पूर्व अनुमति के बिना जुलूस सभा का आयोजन नहीं कर सकेगा। यह आदेश मंगलवार रात्रि 12 बजे से लागू होकर 30 अगस्त 2019 तक प्रभावी रहेगा। इस आदेश की अवहेलना करने वाले व्यक्ति अथवा व्यक्तियांे पर भारतीय दंड संहिता प्रक्रिया संहिता की धारा 188 के तहत अभियोग चलाया जाएगा।

फसल कटाई प्रयोग प्रशिक्षण 26 से


                बाड़मेर, 20 अगस्त। बाड़मेर जिले मंे फसल कटाई प्रयोग खरीफ वर्ष 2019-20 के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण 26 अगस्त से रखे गए है। प्रशिक्षण मंे अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकांे के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
                प्रभारी अधिकारी नीरज मिश्र ने बताया कि पंचायत समिति बाड़मेर के मिटिंग हाल मंे 26 अगस्त को प्रातः 11 बजे बाड़मेर, रामसर, बायतू, शिव एवं गडरारोड तहसील, 27 अगस्त को पंचायत समिति बालोतरा के मीटिंग हॉल में प्रातः 11 बजे पचपदरा, सिवाना, समदडी, गिडा एवं सिणधरी तहसील तथा 28 अगस्त को प्रातः 11 बजे पंचायत समिति धोरीमन्ना के मीटिंग हाल मंे धोरीमन्ना, गुड़ामालानी, चौहटन एवं सेड़वा क्षेत्र का फसल कटाई प्रयोग प्रशिक्षण रखा गया है।
                उन्हांेने बताया कि इस प्रशिक्षण मंे आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के समस्त सहायक सांख्यिकी अधिकारी, राजस्व विभाग के तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आफिस कानूनगो एवं समस्त भू अभिलेख निरीक्षक, पटवारी, कृषि विभाग के सहायक कृषि अधिकारी, कृषि पर्यवेक्षक, पंचायत समितियों के प्रगति प्रसार अधिकारियांे को आवश्यक रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है। संबंधित अधिकारियांे को अधीनस्थ अधिकारियांे को इस प्रशिक्षण मंे भाग लेने के लिए पाबंद करने के निर्देश दिए गए है।

17 ग्राम पंचायतांे मंे महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविर बुधवार को आयोजित होंगे


                बाड़मेर, 20 अगस्त। बाड़मेर जिले की 17 पंचायत समितियांे के 17 ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर बुधवार को महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविरांे का आयोजन होगा।
                मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि बुधवार को चौहटन पंचायत समिति की बावड़ीकला , सिवाना मंे थापन, शिव मंे नागड़दा, बालोतरा मंे आकड़ली बक्शीराम, बायतू मंे बायतू पनजी, बाड़मेर मंे बांदरा, धोरीमन्ना मंे बोर चारणान, सिणधरी मंे एड सिणधरी, सेड़वा मंे गौड़ा, धनाउ मंे इटादा, गुड़ामालानी मंे गुड़ामालानी, गिड़ा मंे सवाउ मूलराज, गडरारोड़ मंे झणकली, समदडी मंे समदड़ी स्टेशन, पाटोदी मंे साजियाली रूपजी राजाबेरी, कल्याणपुर मंे कल्याणपुर एवं रामसर मंे सेतराउ ग्राम पंचायत मुख्यालय पर महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविरांे का आयोजन होगा। उन्हांेने अधिकाधिक लोगांे से शिविरांे मंे उपस्थित होकर लाभांवित होने की अपील की है।

प्रभारी सचिव प्रधान बुधवार को विभागीय योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करेंगी


                बाड़मेर, 20 अगस्त। बाड़मेर जिले की प्रभारी सचिव डा.वीणा प्रधान बुधवार को विभागीय योजनाआंे एवं कार्यक्रमांे की प्रगति की समीक्षा करेगी।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि प्रभारी सचिव डा.वीणा प्रधान बुधवार को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट हाल मंे आयोजित बैठक के दौरान विभागीय गतिविधियांे, कार्यक्रमांे एवं विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करेगी। उन्हांेने बताया कि समस्त विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ बैठक मंे उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

अक्षय ऊर्जा दौड़ के साथ कार्मिकांे को दिलाई सदभावना की शपथ


पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर हुए विभिन्न आयोजन

                बाड़मेर, 20 अगस्त। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर मंगलवार को बाड़मेर जिले मंे कई कार्यक्रमांे का आयोजन हुआ। जिला मुख्यालय पर अक्षय ऊर्जा दौड़ का आयोजन हुआ। इसके उपरांत कार्मिकांे को सदभावना दिवस के उपलक्ष्य मंे शपथ दिलाई गई।
                जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट परिसर मंे जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक शिवराज मीणा ने सदभावना दिवस के उपलक्ष्य मंे शपथ दिलाई। उन्हांेने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने की शपथ दिलाई। साथ ही हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने की शपथ दिलाई। इससे पहले जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता, पुलिस अधीक्षक शिवराज मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींवसिंह भाटी समेत विभिन्न प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियांे ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्पाजंलि अर्पित की। इस दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे। इससे पूर्व मंगलवार प्रातः 7 बजे मल्लीनाथ सर्किल से भगवान महावीर टाउन हाल तक अक्षय ऊर्जा दौड़ का आयोजन हुआ। इसमंे अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, पुलिस उप अधीक्षक विजयसिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, जिला रसद अधिकारी सुरेन्द्रसिंह राठौड़, अधीक्षण अभियंता हरिकृष्ण, मुकेश पचौरी समेत कई प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। अक्षय ऊर्जा दौड़ मंे बजरंग गौड़ प्रथम स्थान पर रहे।




आकस्मिक निरीक्षण मंे 86 कार्मिक अनुपस्थित मिले


                बाड़मेर, 20 अगस्त। अतिरिक्त मुख्य सचिव रविशंकर श्रीवास्तव के निर्देशानुसार प्रशासनिक सुधार विभाग की टीम ने बाड़मेर जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयांे की उपस्थिति पंजिकाओं की जांच की। इस दौरान 86 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए।
                सहायक शासन सचिव अनिल चतुर्वेदी के नेतृत्व मंे राजेन्द्र कुमार शर्मा, शिवकुमार सैनी एवं मोहम्मद ने बाड़मेर जिले के निरीक्षण के दौरान जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयांे के उपस्थिति रजिस्टरांे की जांच की। इस दौरान जिला स्तर पर 118 राजपत्रित अधिकारियांे मंे से 24 एवं 482 अराजपत्रित कर्मचारियांे मंे से 62 कार्मिकांे के अनुपस्थित मिलने पर उनकी रजिस्टर मंे अनुपस्थिति दर्ज की गई। बाड़मेर जिले मंे अनुपस्थिति का प्रतिशत 14.33 एवं राजपत्रित तथा अराजपत्रित कार्मिकांे की अनुपस्थिति का प्रतिशत क्रमशः 20.33 एवं 12.86 फीसदी रहा। निरीक्षण दल ने बाड़मेर जिले के पुलिस, परिवहन, जलदाय विभाग, स्वायत शासन विभाग, पंचायतीराज, राजस्व विभाग, डिस्काम एवं खान विभाग से संबंधित संपर्क पोर्टल पर दर्ज लंबित प्रकरणांे के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियांे से आवश्यक विचार-विमर्श भी किया।

सोमवार, 19 अगस्त 2019

होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों द्वारा उपभोक्ताओं से जबरन सेवा शुल्क वसूल नहीं किया जा सकता


                बाड़मेर, 19 अगस्त। प्रदेश भर में संचालित होटल एवं रेस्टोरेंट द्वारा उपभोक्ताओं से जबरन सेवा शुल्क वसूल नहीं किया जाये इसके लिए उपभोक्ता मामले विभाग, भारत सरकार की गाइड लाइन्स के अनुसार राज्य सरकार ने आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये हैं।
                उपभोक्ता मामलात् विभाग के शासन सचिव श्री सिद्धार्थ महाजन की ओर से इस संबंध में समस्त संभागीय उपभोक्ता संरक्षण अधिकारी एवं सभी जिला रसद अधिकारियों को पत्र प्रेषित किया गया है। होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों द्वारा उपभोक्ताओं से सेवा शुल्क (सर्विस चार्ज) उचित व्यापार-व्यवहार के अन्तर्गत सर्विस चार्ज स्वैच्छिक है न कि बाध्यकारी । होटल व रेस्टोरेंट्स संचालकों के द्वारा उपभोक्ताओं को हर प्रकार की जानकारी नहीं दी जाकर सर्विस चार्ज वसूल किये जाने की शिकायते विभाग में निरन्तर आ रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण की दृष्टि से इस पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।
                श्री महाजन ने  इस सम्बन्ध में प्राप्त शिकायतों के लिए संभागीय उपभोक्ता संरक्षण अधिकारियों, जिला रसद अधिकारियों को प्राप्त शिकायत के क्रम में अथवा स्वतः संज्ञान लिया जाकर वे संबंधित जिला मंचों में परिवाद प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अनुचित व्यापार-व्यवहार पर नियंत्रण किया जा सके इसके लिए संभागीय उपभोक्ता संरक्षण अधिकारियों एवं जिला रसद अधिकारियों से यह अपेक्षा की गई है कि वे जिला स्तर पर इसका प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करते हुए प्रत्येक 15 दिवस के अन्तराल में  इस संबंध में की गई कार्यवाही से विभाग कोे अवगत कराना भी सुनिश्चित करेंगे।

राजीव गांधी की जयंती सदभावना दिवस के रूप मंे मनाने के निर्देष


                बाड़मेर,19 अगस्त। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती सदभावना दिवस के रूप मंे मनाने के निर्देश दिए गए है।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती सदभावना दिवस के रूप मंे मनाने तथा समस्त विभागांे के अधिकारियांे एवं कर्मचारियांे को सदभावना की शपथ दिलाने के निर्देश दिए है। उन्हांेने बताया कि समस्त विभागीय अधिकारियांे को इसकी पालना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए है।

जिला कलक्टर ने एएसपी भाटी को बधाई दी


                बाड़मेर, 19 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित होकर लौटने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींवसिंह भाटी को जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने हार्दिक बधाई दी।
                                जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर भाटी को बधाई दी। उन्हांेने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भाटी के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनकी बहादुरी पर पूरे राजस्थान को गर्व है। उन्हांेने भाटी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दी।



राजीव गांधी अक्षय ऊर्जा दिवस पर मैराथनमंगलवार को


                बाड़मेर, 19 अगस्त। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मंगलवार को राजीव गांधी अक्षय ऊर्जा दिवस के रूप मंे मनाई जाएगी। इस दौरान जिला मुख्यालय मैराथन का आयोजन होगा।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेष कुमार शर्मा ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के उपलक्ष्य मंे मनाए जा रहे अक्षय ऊर्जा दिवस पर मंगलवार को प्रातः 7 बजे मल्लीनाथ सर्किल से मैराथन का आयोजन होगा। इस मैराथन का समापन भगवान महावीर टाउन हाल के पास होगा। उन्हांेने आमजन से मैराथन मंे शामिल होने की अपील की है। साथ ही विभागीय अधिकारियांे एवं कार्मिकांे को मैराथन मंे शामिल होने के निर्देश दिए है।

महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविरांे का शुभारंभ


शिविरांे मंे हुआ कई प्रकरणांे का निस्तारण,आमजन को वितरित किए दस्तावेज

                बाड़मेर, 19 अगस्त। बाड़मेर जिले की 17 ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर सोमवार से महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविरांे का शुभारंभ हुआ। इस दौरान जन प्रतिनिधियांे एवं विभागीय अधिकारियांे की उपस्थिति मंे आमजन की कई समस्याआंे का मौके पर समाधान करते हुए दस्तावेज वितरित किए गए। इसके अलावा राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाआंे के बारे मंे जानकारी दी गई।
                                बाड़मेर जिले मंे सोमवार को चौहटन पंचायत समिति की आकोड़ा, सिवाना मंे मेली, शिव मंे बीसूकला, बालोतरा मंे असाड़ा, बायतू मंे माधासर, बाड़मेर मंे राणीगांव, धोरीमन्ना मंे खूमे की बेरी, सिणधरी मंे अरणियाली महेचान, धनाउ मंे अमी मोहम्मद शाह की बस्ती, गुड़ामालानी मंे आलपुरा, गिड़ा मंे गिड़ा, गडरारोड़ मंे राणासर, समदडी मंे जेठंतरी, पाटोदी मंे सांभरा, कल्याणपुर मंे उमरलाई, रामसर में रामसर ग्राम पंचायत मंे महात्मा गांधी ग्रामोत्थान षिविरांे का आयोजन हुआ। इस दौरान विभिन्न जन प्रतिनिधियांे एवं विभागीय अधिकारियांे की उपस्थिति मंे आमजन की परिवेदनाआंे का मौके पर निस्तारण किया गया। शिविरांे मंे पटटा एवं अन्य दस्तावेज वितरित करने की कार्यवाही संपादित की गई। इस पर उपस्थित जन प्रतिनिधियांे ने कहा कि शिविरांे मंे अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करते हुए उनकी समस्याआंे का मौके पर समाधान करने का प्रयास किया जाए। इस दौरान विभागीय अधिकारियांे ने आमजन को राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाआंे के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी।
मंगलवार को यहां आयोजित होंगे शिविरः मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि मंगलवार को चौहटन पंचायत समिति की आटिया, सिवाना मंे कुसीप, शिव मंे नीम्बला, बालोतरा मंे आसोतरा, बायतू मंे बायतू चिमनजी, बाड़मेर मंे बेरीवाला तला, धोरीमन्ना मंे डबोई, सिणधरी मंे आडेल, सेड़वा मंे केकड़, धनाउ मंे आलमसऱ, गुड़ामालानी मंे रामजी का गोल फांटा, गिड़ा मंे सोहड़ा, गडरारोड़ मंे रोहिड़ी, समदडी मंे सिलोर, पाटोदी मंे साजियाली पदमसिंह, कल्याणपुर मंे सांभरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविरांे का आयोजन होगा। उन्हांेने अधिकाधिक लोगांे से शिविरांे मंे उपस्थित होकर लाभांवित होने की अपील की है।

शिविर अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करवाएंःगुप्ता


जिला कलक्टर हिमांषु गुप्ता ने किया महात्मा गांधी ग्रामोत्थान f”kविjksa का निरीक्षण

                बाड़मेर, 19 अगस्त। राज्य सरकार की मंषा के अनुरूप ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर आयोजित हो रहे महात्मा गांधी ग्रामोत्थान षिविरांे मंे अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करवाएं। विभागीय अधिकारियांे की ओर से अधिकतम यह प्रयास किया जाए कि f”kविर के दौरान परिवादी को राहत मिल सके। जिला कलक्टर हिमांषु गुप्ता ने सोमवार को बाड़मेर पंचायत समिति की राणीगांव एवं बायतू पंचायत समिति की माधासर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित महात्मा गांधी ग्रामोत्थान षिविर मंे संपादित किए जा रहे कार्याें के निरीक्षण के उपरांत यह बात कही।
                जिला कलक्टर हिमांषु गुप्ता ने कहा कि शिविरों में पट्टा वितरण कार्यक्रम, सामाजिक सुरक्षा पैंशन योजना के तहत पात्र व्यक्तियों को लाभांवित करने, श्रम विभाग की योजनाओं के तहत लाभांंिवत करने, महिला शक्ति समूहों का गठन, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की स्वीकृति, किष्त जारी करने समेत कई कार्य संपादित किए जा रहे है। उन्हांेने जन प्रतिनिधियांे से अनुरोध किया कि वे अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करवाएं। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने महात्मा गांधी ग्रामोत्थान षिविरांे मंे संपादित किए जाने वाले कार्याें के बारे मंे जानकारी दी। इस दौरान जिला कलक्टर हिमांषु गुप्ता एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने ग्रामीणांे को भूखंडांे के पटटे एवं पेंषन के पीपीओ वितरित किए गए। जिला कलक्टर हिमांषु गुप्ता, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, विकास अधिकारी कैलाश चौधरी ने पौधारोपण किया। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.पी.सी.दीप्पन, सहायक अभियंता रामलाल जैन, सरपंच उगमसिंह, ग्राम विकास अधिकारी वीरमाराम, कंवराजसिंह राव समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।






15 सूत्री आर्थिक एवं सामाजिक कार्यक्रम समिति की बैठक 22 को


                बाड़मेर, 19 अगस्त। माननीय प्रधानमंत्री के नवीन 15 सूत्रीय कार्यक्रम वर्ष 2019-20 के लिए आवंटित लक्ष्यों की माह जुलाई तक अर्जित उपलब्धियों की त्रैमासिक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे 22 अगस्त को सांय 4 बजे जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में होगा।
                जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी उम्मेदसिंह भाटी ने बताया कि इस बैठक में प्रधानमंत्री के नवीन 15 सूत्रीय कार्यक्रम के लिए आवंटित लक्ष्यों की अर्जित उपलब्धियों की त्रैमासिक समीक्षा तथा बहु क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम के तहत कलस्टर बनाने के प्रस्तावों पर चर्चा उपरान्त अनुमोदन किया जाना है। 

आहरण वितरण अधिकारियांे का प्रषिक्षण 20 से


                बाड़मेर, 19 अगस्त। वित्त विभाग एवं कोष तथा लेखा निदेशालय के निर्देशानुसार आहरण एवं वितरण अधिकारियों का ई-कुबेर, ई-लेखा एवं ऑनलाइन अंक मिलान के संबंध में प्रशिक्षण 20 से 21 अगस्त को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित होगा।
                जिला कोषाधिकारी दिनेश बारहठ ने बताया कि बाड़मेर कोषालय की ओर से यह प्रशिक्षण मंगलवार को शिक्षा विभाग के अतिरिक्त अन्य समस्त कार्यालयों एवं बुधवार शिक्षा विभाग से संबंधित समस्त कार्यालयों के लिए आयोजित होगा। उनके मुताबिक इसमें केवल उन्हीं आहरण एवं वितरण अधिकारियों को उपस्थित रहना हैं, जिनके बिल बाड़मेर कोषालय से पारित होते है। उन्हांेने बताया कि जिन आहरण एवं वितरण अधिकारियों के बिल उप कोषालयों से पारित होते है, उनकी ओर से प्रशिक्षण पृथक से आयोजित किया जाएगा।

क्षतिग्रस्त सड़कांे के प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश


 विद्यालयांे मंे विद्युत कनेक्शन के कार्य मंे अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश

                बाड़मेर,19 अगस्त। जिला मुख्यालय पर सोमवार को जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने साप्ताहिक बैठक के दौरान बिजली,पानी संबंधित व्यवस्थाआंे की समीक्षा करते हुए सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियांे को क्षतिग्रस्त सड़कांे के प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने डिस्काम के अधिकारियांे को कार्यशैली सुधारने की हिदायत देते हुए विद्यालयांे के विद्युत कनेक्शन के कार्य मंे अपेक्षित प्रगति लाने के लिए कहा।
                                जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बाड़मेर जिले मंे विशेषकर सरहदी इलाकांे मंे क्षतिग्रस्त सड़कांे के बारे मंे सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियांे से विस्तार से जानकारी लेते हुए इसकी मरम्मत के लिए उच्च स्तर पर प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कांे की प्राथमिकता से मरम्मत करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर गुप्ता ने डिस्काम के अधीक्षण अभियंता एम.एल.जाट से विद्यालयांे के विद्युत कनेक्शनांे संबंधित जानकारी लेते हुए इसमंे तेजी लाने के लिए कहा। उन्हांेने कहा कि इस कार्य मंे किसी तरह की कौताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्हांेने कृषि कनेक्शनांे को भी प्राथमिकता से करवाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियांे से राजश्री योजना समेत विभिन्न योजनाआंे की प्रगति की जानकारी लेते हुए मौसमी बीमारियांे की रोकथाम के लिए माकूल इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्हांेने बाड़मेर जिले मंे टिडडी नियंत्रण गतिविधियांे के बारे मंे जानकारी ली। कृषि विभाग के उप निदेशक किशोरीलाल वर्मा ने बताया कि जिले मंे टिडडी की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उन्हांेने बताया कि बाड़मेर जिले मंे अब तक 11 हजार हैक्टेयर मंे कीटनाशक का छिड़काव किया गया है। जिला कलक्टर गुप्ता ने बाड़मेर एवं बालोतरा नगर परिषद के अधिकारियांे को बारिश के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए माकूल इंतजाम सुनिश्चित करके रखने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान फसल बीमा योजना की प्रगति, जीरा मंडी की स्थापना, खाद्य सुरक्षा योजना तथा पेंशन संबंधित आवेदनांे के अलावा विभिन्न योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने समस्त विभागीय अधिकारियांे को विभागवार बजट घोषणाआंे के बारे मंे जानकारी देते हुए इस संबंध मंे हुई प्रगति से अवगत कराने के निर्देष दिए। बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, यूआईटी सचिव अंजुम ताहिर सम्मा, कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, जिला रसद अधिकारी सुरेन्द्रसिंह राठौड़, अधीक्षण अभियंता एम.एल.जाट, हेमंत चौधरी, हरिकृष्ण समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...