बुधवार, 30 मई 2018

अग्नि पीड़ितों को 13 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत


                बाड़मेर, 30 मई। उपखण्ड अघिकारियों की अभिशंषा सहित प्राप्त अग्नि प्रकरणों में अग्नि पीडितों को आर्थिक सहायता के रूप में 12 लाख 91 हजार 400 रूपए  भुगतान की प्रशासनिक एवं वितीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि बाडमेर तहसील क्षेत्र अन्तर्गत लूणा खंा पुत्र ईस्माईल खा मुसलमान निवासी मीठडा खुर्द जसाई को 12300 रूपये, मुबारक खान पुत्र ईस्माईल खा मुसलमान निवासी मीठडा खुर्द जसाई को 12300 रूपये, गोमदाराम पुत्र मूलाराम जाट निवासी मालाणी को 7300 रूपये, खेतसिंह पुत्र जबरसिंह राजपूत निवासी परा, जसाई को 8200 रूपये, जोगाराम पुत्र जवाराराम भील निवासी जहानपुर जूना पतरासर को 7900 रूपये, हुरमो देवी पत्नी आइ्रदानराम ढाढी निवासी माडपुरा सानी कवास को 4100 रूपये तथा फकीराराम पुत्र शेेभूराम मेघवाल निवासी डूंगरपुर को 12000 रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार चौहटन तहसील क्षेत्र अन्तर्गत जबराराम पुत्र कुशलाराम भील निवासी ढोक को 4100 रूपये, भाखराराम पुत्र राणाराम सुथार निवासी केलनोर को 12000 रूपये, खुमाराम पुत्र वीरमाराम भील निवासी राणीसर गोलियार को 16100 रूपये, शंकराराम पुत्र चीनाराम भील निवासी केलनोर को 4100 रूपये, रामाराम पुत्र लाधाराम मेगवाल निवासी नया भोजासरिया को 16200 रूपये, तेजाराम पुत्र हिराराम जाट निवासी जाखडों की ढाणी रतासर को 14100 रूपये, हनुमानराम पुत्र रामचन्द्रराम जाट निवासी जाखडों की ढाणी रतासर को 20200 रूपये, घमण्डाराम पुत्र भंवराराम मेघवाल निवासी मेघपुरा जैसार को 12000 रूपये, बगताराम पुत्र कुम्भाराम दर्जी निवासी नाराणियों का तला तारातरा को 20500 रूपये, राउराम पुत्र चूनाराम जाट निवासी ऐरोवाला सोडियार को 28400 रूपयंे, हेमाराम पुत्र केसराराम जाट निवासी मते का तला (पनों की ढाणी) को 7900 रूपये, सुजाराम पुत्र गोरधनराम जाट निवासी बावडीकला को 11400 रूपये, तुलसीदेवी पत्नी कमालाराम भील निवासी ढोक को 4100 रूपये, राजूराम पुत्र कमलाराम सुथार निवासी केलनोर को 16100 रूपये, मेघराजसिंह पुत्र हडवंतसिंह राजपूत निवासी उम्मेदपुरा केलनोर को 15200 रूपये तथा लांगाराम पुत्र घमूराम मेघवाल निवासी सादुल की गफन को 16100 रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। उन्होने बताया कि शिव तहसील क्षेत्र अन्तर्गत जिबिया पुत्र लतीफ खां मीरासी निवासी थूम्बली (पशु क्षति) को 31900 रूपये, पुखराजसिंह पुत्र भीमसिंह राजपूत निवासी रामदेवपुरा को 20200 रूपये, अचलाराम पुत्र हराराम जाट निवासी निम्बासर को 10000 रूपये, हराराम पुत्र सुरताराम जाट निवासी निम्बासर को 12000 रूपये, रूपाराम पुत्र मेहराराम सुथार निवासी जसे का गांव, हाथीसिंह का गांव को 4100 रूपये, गंगाराम पुत्र प्रभूराम जाट निवासी सिंगोडिया को 12000 रूपये, भगवानोणियों की ढाणी निवासी पदमाराम पुत्र लच्छाराम कुम्हार को 16400 रूपयंे, नगाराम पुत्र जवाराराम कुम्हार को 21600 रूपये एवं गोमाराम पुत्र जवाराराम कुम्हार को 22800 रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी तरह सेडवा तहसील अन्तर्गत नवातला बाखासर निवासी मुरीद पुत्र मेहरान मुसलमान को 7900 रूपये, मनु पुत्र मेहरान मुसलमान को 12000 रूपये, जानू पुत्र जामिन मुसलमान को 12000 रूपये, तमाची पुत्र मेहराण मुसलमान को 7900 रूपये, नवाब पुत्र जामिन मुसलमान को 12000 रूपये, नूरा पुत्र काबल मुसलमान को 16100 रूपये, अमीन पुत्र जिया मुसलमान को 12000 रूपये तथा ईटादा निवासी चुनाराम पुत्र सोमाराम सुथार को 4100 रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
                सिणधरी तहसील अन्तर्गत मूलाराम पुत्र सुजाराम मेघवाल निवासी डाबड भाटियान, एड सिणधरी को 12000 रूपयंे, अन्नाराम पुत्र भीखाराम जाट निवासी सेवरों की ढाणी डंडाली को 8200 रूपये, चूनाराम पुत्र देवाराम जाट निवासी शिवनगर टाकूबेरी को 4100 रूपये, चुतराराम पुत्र पदमाराम जाट निवासी नई राणेरी कमठाई को 12000 रूपये, नानगाराम पुत्र पदमाराम जाट निवासी नई राणेरी कमठाई को 28400 रूपये, कलाराम पुत्र काछबाराम निवासी गोलिया जेतमाल को 4100 रूपये, हंजाराम पुत्र पोकरराम मेघवाल निवासी इन्द्रानगर दांखा को 10000 रूपये, शंकरपुरी पुत्र चेनपुरी स्वामी निवासी टूंकिया को 10300 रूपये, मूलाराम पुत्र प्रतापाराम वादी निवासी दांखां को 14100 रूपये, उदाराम पुत्र भानाराम जाट निवासी घाचीडा को 7900 रूपये, राणाराम पुत्र उकाराम माली निवासी एडअमरसिंह की ढाणी, एड सिणधरी को 12300 रूपये, जवाराम पुत्र दीपाराम मेघवाल निवासी भाटियों का डेर को 8200 रूपये, रूगाराम पुत्र कालूराम कुम्हार निवासी हेमे की ढाणी को 4100 रूपये तथा ओमप्रकाश पुत्र भोमाराम जीनगर निवासी सिणधरी चारणान को 14200 रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार सिवाना तहसील अन्तर्गत डाउराम पुत्र छोगाजी पुरोहित निवासी ईटवाया सिवाना को 7900 रूपये, खीमसिंह पुत्र मोहनसिंह राजपूत निवासी भाखरपुरा सिणेर को 4100 रूपये, बादराराम पुत्र जीवाराम भील निवासी परिहारों की ढाणी कांखी को 7900 रूपये, लुम्बाराम पुत्र बादाराम मेघवाल निवासी भाखरपुरा, सिणेर को 4100 रूपये तथा दीपाराम पुत्र हकमाराम मेघवाल निवासी वालियाना सिणेर को 7900 रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। गुडामालानी तहसील अन्तर्गत प्रतापसिंह पुत्र डूंगराराम जाट निवासी बाण्ड को 12000 रूपये, वागाराम पुत्र हरिगांराम विश्नोई निवासी मौखावा को 8200 रूपये, रूपाराम पुत्र पूराराम जाट निवासी नेहरों को तला नोखडा को 4100 रूपये तथा जेठाराम पुत्र कानाराम जाट निवासी गोरमाणियों की ढाणी नया नगर को 6200 रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार बायतू तहसील अन्तर्गत पूनमाराम पुत्र सोघाराम जाट निवासी काकडों की ढाणी को 4100 रूपये, हनुमानराम पुत्र मालाराम जाट निवासी दुर्गाणियों का तला लुनाडा को 6200 रूपये, चनणी देवी पत्नी खेमाराम जाट निवासी थलोसों की ढाणी को 4100 रूपये, आम्बसिंह पुत्र मेगसिंह राजपूत निवासी हीरा की ढाणी को 6200 रूपये, विशनाराम पुत्र टीकूराम जाट निवासी साईयों का तला हाल चौखाणियों का तला भीमडा को 12000 रूपये, हब्बास खां पुत्र सुल्तान खां जाति मोयला कुम्हार निवासी दानाणियों की ढाणी को 12300 रूपये, हीराराम पुत्र खंगाराम मेघवाल निवासी रूगोणी मेघवालों की ढाणी को 16100 रूपये, तीजो देवी पत्नी बाबुलाल मेगवाल निवासी पनावडा को 14100 रूपये, डालूराम पुत्र गेनाराम मेघवाल निवासी सेवनियाला को 16100 रूपये, अणसीदेवी पत्नी भूराराम सुथार निवासी हेमजी का पाना अकदडा को 16100 रूपये तथा भोमसिंह पुत्र बेरिसालसिंह राजपूत निवासी इन्द्राणियों को तला कानोड को 16100 रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। उन्होने बताया कि गडरारोड तहसील अन्तर्गत चूनीदेवी पत्नी दानाराम मेघवाल निवासी गडरारोड को 404100 रूपये, नरेश कुमार पुत्र किरपा राम मेघवाल निवासी गडरारोड को 7900 रूपये एवं गुलाम खान पुत्र सुमार खान मुसलमान निवासी सैला को 7900 रूपये तथा गिडा तहसील अन्तर्गत मालसिह पुत्र जेठूसिंह राजपूत निवासी लोंपली को 18200 रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

जोधपुर डिस्कॉम के उपभोक्ता विद्युत समस्याएं टोल फ्री नम्बर पर दर्ज कराएं


1800 180 6045 पर विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित होता है समाधान

                बाड़मेर, 30 मई। जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने उपभोक्ताआंे की शिकायतों को दर्ज करने एवं उनके शीघ्र निवारण के लिए डिस्कॉम के न्यू पॉवर हाऊस परिसर में डिस्कॉम क्षेत्र के दस जिलों के लिए केन्द्रीयकृत उपभोक्ता सेवा केन्द्र की स्थापना कर रखी है। प्रतिदिन 24 घन्टे इस कस्टमर केयर सेन्टर के टोल फ्री नम्बर 1800 180 6045 पर कोई भी शहरी या ग्रामीण उपभोक्ता अपनी विद्युत सम्बन्धी समस्या दर्ज करवा सकता है।
                जोधपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक एस एस यादव के अनुसार उपभोक्ता सेवा केन्द्र की टोल फ्री सेवाएं जोधपुर शहर, जोधपुर जिला वृत्त, जालोर, पाली, सिरोही, बाडमेर, जैसलमेर, बीकानेर शहर, बीकानेर जिला वृत्त, हनुमानगढ, श्रीगंगानगर, चुरू और नागौर जिले की लाडनू पंचायत समिति क्षे़त्र के बिजली उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध है। वे सीधे  1800-180-6045 पर डायल करके अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अब विद्युत सब स्टेशन या सहायक अभियन्ता कार्यालय में शिकायत दर्ज कराने की आवश्यकता नहीं है।
यह शिकायत हो सकती है दर्ज कॉल सेंटर में : उपभोक्ता सेवा केन्द्र में उपभोक्ताओं की ओर से विद्युत आपूर्ति में व्यवधान, ट्रांसफार्मर के खराब होने, ढ़ीले तार, विद्युत चोरी, कनेक्शन जारी करने में ढिलाई, जले हुए ट्रांसफार्मर को बदलने और जोधपुर डिस्कॉम के किसी भी अधिकारी एवं कर्मचारी की ओर से किए गए दुर्व्यवहार के संबंध मंे शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।
ऐसे होता है विद्युत उपभोक्ता की समस्या का समाधान : डिस्कॉम का केन्द्रीयकृत उपभोक्ता सेवा केन्द्र प्रत्येक दिन तीन शिफ्टों में 24 घन्टे सेवारत होकर टोल फ्री नम्बर पर शिकायतें दर्ज करता है। यहां पर प्रतिनिधि की ओर से शिकायत दर्ज कर उपभोक्ता को एक शिकायत नम्बर प्रदान किया जाता है। शिकायत के निवारण के लिए संबंधित अधिकारी,कर्मचारी,एफआरटी को प्रेषित कर शिकायत का निस्तारण करवाकर पुनः उपभोक्ता से फोन के माध्यम से शिकायत निवारण के बाबत में जानकारी ली जाती है। तत्पश्चात उस शिकायत को निस्तारित माना जाएगा।

विद्युत बिल का भुगतान समय पूर्व करने पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि


                बाड़मेर, 30 मई। जोधपुर डिस्कॅाम के विद्युत उपभोक्ता की ओर से बिल का भुगतान नियत तिथि से दस दिन या सात दिन पूर्व करने पर ऊर्जा प्रभार में एवं स्थाई शुल्क में 0.35 प्रतिशत या 0.15 प्रतिशत के बराबर प्रोत्साहन राशि अगले बिल में अनुमत होती है।
                मुख्य लेखाधिकारी डा.एस के गोयल ने बताया कि चैक से भुगतान के मामले में प्रोत्साहन राशि चैक की राशि डिस्कॅाम के खाते में नियत देय तिथि से दस दिन पूर्व प्राप्त होने पर ही देय होगी। उन्होंने बताया कि प्रोत्साहन राशि केवल वर्तमान बिल की पूर्ण देय राशि होने पर ही देय होगी। गत बिल तक की बकाया राशि के भुगतान पर कोई प्रोत्साहन राशि देय नहीं होगी। उन्होंने बताया कि जिन उपभोक्ताओं द्वारा नियत तिथि 7 या 10 दिन के पूर्व भुगतान किया और प्रोत्साहन राशि उसके खाते में क्रेडिट नहीं हुई तो यह भुगतान के प्रमाण सहित संबंधित सहायक अभियंता कार्यालय में संपर्क कर प्रोत्साहन राशि की क्रेडिट अगले बिल में प्राप्त कर सकते है।
कृषि उपभोक्ता की ओर से स्वयं विद्युत लाइन खड़ी करने पर 750 रूपए राशि का विकल्प : कृषि उपभोक्ता की ओर स्वयं के स्तर पर सामान ले जाकर विद्युत लाइन खड़ी करने एवं सब स्टेशन निर्माण करने पर उसे प्रति पोल 750 रूपए लाईन खींचने की राशि आगामी विद्युत बिलों में समायोजित करने का प्रावधान किया गया है।
                प्रबंध निदेशक एस एस यादव ने बताया कि कृषि नीति-2017 के बिन्दू 11.2 के अनुसार आवेदक को स्वयं के स्तर पर लाइन खड़ी करने एवं सब स्टेशन निर्माण करने का विकल्प दिया गया है। उन्होंने बताया कि आवेदक द्वारा इस विकल्प को चुनने पर उसे 750 रूपए प्रति पोल की दर से लाईन खिंचने की राशि उसके आगामी विद्युत बिलों में समायोजित करने का प्रावधान किया गया है।

पुराने पटटांे के पंजीयन पर मुद्रांक शुल्क मंे छूट 30 जून तक


                बाड़मेर, 30 मई। पुराने पटटांे के पंजीयन पर राज्य सरकार की ओर से मुद्रांक शुल्क मंे 30 जून तक विशेष छूट का प्रावधान किया गया है।
                उप पंजीयक नानगाराम ने बताया कि नगर परिषद, ग्राम पंचायत, यूआईटी, कृषि उपज मंडी, रीकी की ओर से आवंटित , विक्रित,नीलाम, नियमित पटटांे, लीज डीड जो जारी होने की तिथि से 8 माह के भीतर पंजीबद्व नहीं करवाए गए है। इस तरह के प्रकरणांे मंे संबंधित जारीकर्ता से पुनः निष्पादित करवाकर पंजीयन करवाने पर मुद्रांक कर मंे बाजार दर के बजाय प्रतिफल की राशि मंे 30 फीसदी राशि जोड़ते हुए मुद्रांक एवं पंजीयन शुल्क पर दस्तावेज पंजीबद्व किया जाएगा।

स्वाइन फ्लू, मलेरिया एवं डेंगू बीमारियां नोटिफायेबल डिजीज के रूप में अधिसूचित


                बाड़मेर, 30 मई। प्रदेश में मौसमी बीमारियों स्वाईन फ्लू, मलेरिया, एवं डेंगू को नोटिफायेबल डिजीज के रूप में अधिसूचित किया गया है। राजस्थान ऐपिडेमिक अधिनियम 1957 के अन्तर्गत अब शामिल इन तीनों बीमारियों के रोगी सरकारी या गैर सरकारी चिकित्सा संस्थानों, क्लिनिक तथा लैब पर चिन्हित होने पर संस्था प्रभारियों को इनकी सूचना स्थानीय चिकित्सा अधिकारियों को देना आवश्यक होगा।
                चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ के मुताबिक मौसमी बीमारियों स्वाइन फ्लू, मलेरिया, एवं डेंगू को नोटिफायेबल डिजीज के रूप में अधिसूचित करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस नोटिफिकेशन के अन्तर्गत निरीक्षण अधिकारी को किसी भी परिसर में प्रवेश कर फीवर सर्विलेंस, एन्टीलार्वल गतिविधियां तथा इन बीमारियों की रोकथाम के लिए आवश्यक दवा छिड़काव संबंधी कार्यवाही करने के अधिकार दिए गए हैं। साथ ही संभावित रोगी की ब्लड स्लाइड, घर में पानी एकत्रित पाये जाने पर आवश्यकतानुसार एन्टीलार्वल गतिविधियां सम्पादित की जा सकेंगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्रीमती वीनू गुप्ता के मुताबिक समस्त निजी अस्पताल, क्लिनिक तथा लैब को इन बीमारियों से संबंधित सूचना संबंधित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को मय लाइन लिस्ट तथा पते के साथ दिया जाना आवश्यक होगा। डेंगू के मरीजों की ब्लड सेम्पल जांच सुनिश्चित करने के लिए एलाइजा जांच के लिए सेन्टिनेल सर्विलेंस चिकित्सालय तथा राजकीय चिकित्सालयों पर भी जांच के लिए भिजवाया जाना भी आवश्यक होगा। मलेरिया तथा डेंगू की जांच के लिए भारत सरकार की गाइड लाइन की पालना सुनिश्चित करना आवश्यक होगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव के अनुसार स्वाइन फ्लू के लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर इसके इलाज, मरीज के घर पर सार संभाल तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा बचाव के साधन तथा केटेगरी ए बी सी के अनुसार कार्यवाही के लिए दिए गए निर्देशों की पालना किया जाना सभी के लिए आवश्यक होगा। निर्धारित नियमों की पालना नहीं करने पर नियंत्रण अधिकारी भारतीय दण्ड सहिंता 1860 की सेक्शन 181 के अन्तर्गत 500 रुपए का जुर्माना भी लगा सकता है।

गुरूवार को दस ग्राम पंचायतांे मंे होगा राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन


                बाड़मेर, 30 मई। राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत गुरूवार को 10 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन किया जाएगा।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि 31 मई को बाड़मेर उपखंड मंे बालेरा एवं जूनापतरासर ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र, शिव उपखंड मंे ग्राम पंचायत गिराब के अटल सेवा केन्द्र, बायतू उपखंड मंे ग्राम पंचायत कूंपलिया के अटल सेवा केन्द्र, धोरीमन्ना उपखंड मंे ग्राम पंचायत अरणियाली के अटल सेवा केन्द्र, सिवाना उपखंड मंे ग्राम पंचायत गुड़ा के अटल सेवा केन्द्र, नाल ग्राम पंचायत भवन, चौहटन उपखंड मंे ग्राम पंचायत बूठ राठौड़ान के अटल सेवा केन्द्र, सेड़वा उपखंड मंे नवातला बाखासर ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र, बालोतरा उपखंड मंे ग्राम पंचायत आकड़ली के अटल सेवा केन्द्र मंे राजस्व लोक अदालत शिविर का आयोजन होगा। इस दौरान राजस्व प्रकरणांे के निस्तारण के साथ आमजन को केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाआंे से आमजन को लाभांवित किया जाएगा।

शहीदांे के सम्मान के लिए सैनिक कल्याण समिति 31 मई से बाड़मेर मंे


राज्य मंत्री बाजौर शहीदांे के आश्रितांे एवं परिजनांे का निवास स्थल पर पहुंचकर करेंगे सम्मान

                बाड़मेर, 30 मई। शहीदांे के सम्मान के लिए राज्य सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर की अध्यक्षता मंे सैनिक कल्याण समिति 31 मई से 3 जून तक बाड़मेर जिले के दौरे पर रहेगी। इस दौरान शहीदांे के आश्रितांे एवं परिजनांे के निवास स्थल पर पहुंचकर उनका सम्मान करने के साथ उनकी समस्याआंे का समाधान करवाया जाएगा।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्य मंत्री प्रेमसिंह बाजौर 31 मई को खिपलीखेड़ा मंे लांस नायक मोटाराम, कोरना मंे सिपाही हेमसिंह, नेवरी मंे सिपाही धनसिंह, रेवाड़ा जेतमाल मंे हवलदार मंगलसिंह, पतासर मंे सिपाही भीखाराम, मेवानगर मंे डिप्टी कमाडेंट भंवरसिंह, भूका मंे सिपाही बिशनसिंह, नोसर मंे सिपाही नारणाराम के आश्रितांे एवं परिजनांे से मिलकर उनका सम्मान करेंगे। उन्हांेने बताया कि बाजौर 1 जून को हुडासर मंे सिपाही धर्माराम शौर्य चक्र, बिसारणिया मंे सिपाही मूलाराम, खारिया गोगड़िया मंे हैड कांस्टेबल हनुमंतसिंह, बसरा मंे हवलदार लांस नायक पहाड़सिंह, थूबंली मंे हवलदार नाथूसिंह, ढू़ढा मंे सिपाही उगमसिंह एवं 2 जून को माधासर मंे सिपाही कुम्बाराम, संतरा मंे सिपाही दीपाराम, खोखसर मंे सिपाही बालाराम, परेउ मंे सिपाही स्वरूपसिंह, परेउ मंे सिपाही मोतीपुरी, गिड़ा मंे सिपाही मगाराम, हालोनी मंे सिपाही नारायणराम, शहर मंे नायक प्रेमसिंह तथा 3 जून को बायतू पनजी मंे सिपाही देवाराम एवं सिपाही मगाराम, कोसरिया मंे सिपाही बाधाराम,उंडू मंे नायब सूबेदार खेताराम के आश्रितांे एवं परिजनों से मिलकर उनका सम्मान करंेगे। इस दौरान शहीदांे के परिजनांे की समस्याआंे का जिला एवं राज्य सरकार स्तर पर समाधान करवाया जाएगा। उनके मुताबिक राज्य सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के बाड़मेर यात्रा कार्यक्रम के दौरान उपखंड अधिकारी बालोतरा, बायतू, बाड़मेर, गुड़ामालानी, चौहटन, रामसर एवं शिव को उनके उपखंड क्षेत्र मंे यात्रा के दौरान समन्वय के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

पाक नागरिकांे से एलटीवी एवं नागरिकता के आवेदन लेने के लिए शिविर 31 मई से


                बाड़मेर, 30 मई। शासन उप सचिव गृह विभाग के निर्देशानुसार पाक नागरिकांे से एलटीवी एवं नागरिकता के आवेदन पत्रों को संकलित करने के लिए 31 मई एवं 1 जून को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर भगवान महावीर टाउन हाल मंे शिविर आयोजित होगा।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि इस शिविर के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीआईडी, नगर परिषद के आयुक्त, तहसीलदार बाड़मेर, उप निदेशक सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग, बीआई एवं विदेशी पंजीयन अधिकारी, भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक को निर्धारित कार्य संबंधित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।

बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण 31 मई को


                बाड़मेर, 30 मई। राज्य निर्वाचन आयोग जयपुर के निर्देशानुसार निरन्तर अद्यतन कार्यक्रम के तहत बाडमेर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण अभियान 2018 के लिए घर-घर सर्वे 1 जून से प्रारंभ होगा। इसके लिए बीएलओ का प्रशिक्षण 31 मई को आयोजित होगा।
                निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र ने बताया कि 31 मई को प्रातः 10 से 11 बजे तक सुपरवाइजर संख्या 1 से 14 एवं प्रातः 11 से 12 बजे से सुपरवाइजर संख्या 15 से 28 तक पंचायत समिति बाडमेर के हॉल में रखी गई है। उन्हांेने बताया कि समस्त पर्यवेक्षकांे एवं बूथ लेवल अधिकारियांे को आवश्यक रूप से प्रशिक्षण मंे उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।
गिड़ा के बीएलओ एवं पर्यवेक्षकांे का प्रषिक्षण 31 मई को : विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अर्हता के संबंध मंे विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बायतू के अन्तर्गत तहसील गिड़ा के समस्त बूथ लेवल अधिकारियों और पर्यवेक्षकों को 31 मई को प्रातः 11 बजे से तहसील कार्यालय मंे प्रषिक्षण दिया जाएगा।
                निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं बायतू उपखंड अधिकारी हेताराम चौहान ने बताया कि विभिन्न विभागीय कार्यक्रमों में व्यस्तता के कारण पचपदरा विधानसभा के पाटोदी से संबंधित समस्त पर्यवेक्षकों को भी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी गिड़ा के कार्यालय में 31 मई को प्रातः 11 बजे प्रशिक्षण दिया जाएगा।

मंगलवार, 29 मई 2018

अंतरराष्ट्रीय कॉल्स का इन्द्राज करने के आदेश


                बाड़मेर, 29 मई। जिले में आपराधिक एवं अवांछनीय गतिविधियों पर रोक लगाने एवं दूर संचार के माध्यम से महत्वपूर्ण गोपनीय सूचनाएं प्रेषित करने से रोकने के लिए अन्तर्राष्ट्रीय सीमा के समीप स्थित क्षेत्रों के टेलीफोन बूथों पर की जाने वाली अन्तर्राष्ट्रीय फोन कॉल्स का इन्द्राज करना आवश्यक होगा। इस संबंध में जिला मजिस्टेªेट शिवप्रसाद मदन नकाते ने पब्लिक टेलीफोन बूथों के धारकों को अंतरराष्ट्रीय काल इन्द्राज करने के आदेश जारी किए है।
जिला मजिस्ट्रेट शिवप्रसाद मदन नकाते ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग संख्या 15 के पश्चिम में स्थित सभी पीसीओ एवं बाड़मेर शहर के पीसीओ के माध्यम से किए जाने वाले अन्तर्राष्ट्रीय कॉल के लिए पीसीओ के मालिकों तथा एजेन्टों को पृथक से एक रजिस्टर आवश्यक रूप से संधारित करने के आदेश जारी करते हुए हिदायत दी है कि वे अपने बूथ से किए जाने वाले प्रत्येक अन्तर्राष्ट्रीय कॉल का पूर्ण विवरण सहित इन्द्राज करेंगे। उन्हें यह भी हिदायत दी है कि वे उक्त प्रकार के कॉल करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के कॉल किए जाने से पूर्व निर्धारित प्रपत्र में सूचना प्राप्त करेंगे तथा रिकार्ड संधारित करते हुए सूचना प्रति सप्ताह संबंधित थानाधिकारी को आवश्यक रूप से प्रस्तुत करेंगे तथा इसकी सूचना क्षेत्र के उपखण्ड मजिस्ट्रेट को भी देंगे। साथ ही किसी संदिग्ध व्यक्ति द्वारा टेलीफोन करने पर उसकी सूचना तत्काल निकट के पुलिस थाना या पुलिस अधीक्षक को देंगे। बूथ धारकों की ओर से संधारित उक्त रजिस्टर की समय-समय पर तहसीलदार, कार्यपालक मजिस्टेª, पुलिस, सीमा सुरक्षा बल एवं सुरक्षा एजेन्सियों के अधिकारियों द्वारा जांच की जाएगी। उक्त आदेशों की अवहेलना करने पर संबंधित व्यक्ति को भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के तहत दण्ड भुगतना पड़ सकता है। यह आदेश आगामी दो माह के लिए प्रभावशील रहेगा।

नागरिकता शिविर के लिए समस्त तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश


                बाड़मेर, 29 मई। पाक नागरिकांे से एलटीवी एवं नागरिकता के आवेदन पत्रों को संकलित करने के लिए 31 मई एवं 1 जून को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर भगवान महावीर टाउन हाल मंे शिविर आयोजित होगा। इसके लिए संबंधित विभागीय अधिकारी समुचित तैयारियां सुनिश्चित करें। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर इस संबंध मंे अब तक की तैयारियांे की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
                इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने कहा कि शासन उप सचिव गृह विभाग के निर्देशानुसार नागरिकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमंे संबंधित विभाग उनको सौंपे गए उत्तरदायित्वांे का निवर्हन करवाने के लिए समुचित इंतजाम कर लें। उन्हांेने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीआईडी, नगर परिषद के आयुक्त, तहसीलदार बाड़मेर, उप निदेशक सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग, बीआई एवं विदेशी पंजीयन अधिकारी, भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक को निर्धारित कार्य संबंधित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सज्जन का पार मंे जिला कलक्टर की रात्रि चौपाल स्थगित

                बाड़मेर, 29 मई। गागरिया कलस्टर की ग्राम पंचायत सज्जन का पार मंे 30 मई को आयोजित होने वाली जिला कलक्टर की रात्रि चौपाल अपरिहार्य कारणांे से स्थगित कर दी गई है।

राजस्व लोक अदालत अभियान मंे 69 हजार प्रकरणांे का निस्तारण


बाड़मेर जिले मंे ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित राजस्व शिविरांे के दौरान वृहद स्तर पर राजस्व प्रकरणांे का निस्तारण कर आम आदमी को राहत पहुंचाई गई।
                बाड़मेर, 29 मई। राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार के तहत बाड़मेर जिले मंे 26 मई तक 69305 प्रकरणांे का निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाई गई। इस अभियान मंे अब तक चौदह ग्राम पंचायतांे को वाद मुक्त घोषित किया गया।
      जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि बाड़मेर जिले मंे एक मई से प्रारंभ हुए राजस्व लोक अदालत अभियान के दौरान 69359 प्रकरण चिन्हित करने के साथ 69305 मामलांे का निस्तारण किया गया। उनके मुताबिक तहसीलदारांे ने नामांतकरण धारा 135 के 14195, खाता दुरूस्तीकरण के 13563, धारा 183 के 34, खाता विभाजन धारा 53 के 1589, नए राजस्व गांव के प्रस्ताव चार, सीमा ज्ञान के 224, गैर खातेदारी से खातेदारी के 53, धारा 251 के 73, राजस्व नकलें 16069, धारा 91 आरएल के तहत प्रार्थना पत्र 27, विविध प्रार्थना पत्र एवं अन्य 23474 प्रकरणांे का निस्तारण किया गया। जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि उपखंड अधिकारी स्तर पर राजस्व लोक अदालत अभियान के लिए 2635 प्रकरण चिन्हित किए गए। इसमंे खाता दुरूस्ती के 2433, धारा 53 मंे विभाजन के 2, खातेदारी घोषणा के 86, स्थाई निषेधाज्ञा 1, नामांतरण अपील 51, पत्थरगढ़ी के 39 प्रकरणांे के निस्तारण के साथ 10 अनुपयोगी भवनांे को चिन्हित किया गया।
चौदह ग्राम पंचायत घोषित हुई वादमुक्तः बाड़मेर जिले मंे 26 मई तक 217 ग्राम पंचायतांे पर राजस्व शिविरांे का आयोजन किया गया। इस दौरान 14 ग्राम पंचायतांे को वाद मुक्त घोषित किया गया। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते के मुताबिक ग्राम पंचायत मारूड़ी, दूदाबेरी, खबड़ाला,बालेवा, खलीफा की बावड़ी, धारवी खुर्द, बीजावल, रोहिड़ाला, हरपालिया, बीजासर, सुराली, हाथमा, अभे का पार, पादरिया ग्राम पंचायत को वाद मुक्त घोषित किया गया।
अभियान लाया खुशियांे की सौगातः राजस्व लोक अदालत अभियान के दौरान बलाउ निवासी भीयाराम, भीखाराम, वगताराम की जमीन का बंटवारे एवं नाम शुद्विकरण के मामले का 42 वर्ष बाद निस्तारण हुआ। इसी तरह उम्र के आखिरी पड़ाव मंे 75 वर्षीया अकलोदेवी का हाथीतला मंे आयोजित शिविर के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृति मिलने से आवास का सपना साकार हुआ। बांड मंे आयोजित राजस्व शिविर मंे 60 साल पुराने पुश्तैनी जमीन के विवाद के निस्तारण के साथ उदाराम के परिवार को उसका हक दिलाया गया। सरूपे का तला मंे आयोजित शिविर मंे 60 साल बाद दोनों भाईयांे के मध्य चल रहे जमीन संबंधित विवाद का निपटारा होने के साथ भंवराराम को खातेदारी भूमि का हक मिला। इसी तरह बांदरा मंे 63 वर्ष बाद नाम शुद्विकरण के जरिए उम्मेदाराम के परिवार को सम्मान मिला। जिले मंे आयोजित शिविरांे के दौरान हजारांे राजस्व प्रकरणांे का निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाई गई।
हजारांे ग्रामीण हुए लाभांवितः राजस्व लोक अदालत अभियान के दौरान ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित हुए राजस्व शिविरांे के दौरान हजारांे ग्रामीण लाभांवित हुए। ग्राम पंचायत स्तर पर ही राजस्व प्रकरणांे का निस्तारण होने के साथ कई वर्षाें से लंबित खातेदारी अधिकारांे के प्रकरण निस्तारित होने से आमजन को खासी राहत मिली।

गिड़ा के बीएलओ एवं पर्यवेक्षकांे का प्रषिक्षण 31 को


                बाड़मेर, 29 मई। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अर्हता के संबंध मंे विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बायतू के अन्तर्गत तहसील गिड़ा के समस्त बूथ लेवल अधिकारियों और पर्यवेक्षकों को 31 मई को प्रातः 11 बजे से तहसील कार्यालय मंे प्रषिक्षण दिया जाएगा।
                निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं बायतू उपखंड अधिकारी हेताराम चौहान ने बताया कि विभिन्न विभागीय कार्यक्रमों में व्यस्तता के कारण पचपदरा विधानसभा के पाटोदी से संबंधित समस्त पर्यवेक्षकों को भी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी गिड़ा के कार्यालय में 31 मई को प्रातः 11 बजे प्रशिक्षण दिया जाएगा।

खाद्य विभाग की टीम ने पानी एवं लस्सी के नमूने लिए


                बाड़मेर, 29 मई। आमजन को दूषित पानी से बचाने तथा खाद्य प्रदार्थाें की गुणवत्ता की जांच करने के लिए गठित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को बाड़मेर शहर मंे विभिन्न स्थानांे पर पानी एवं लस्सी के नमूने लिए। इस दौरान सडे़-गले फलांे को मौके पर नष्ट करवाया गया।
                मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी ने बताया कि मंगलवार को चिकित्सा विभाग की टीम ने बाड़मेर स्थित विभिन्न आरओ प्लांट की सघन जांच की। इस दौरान मैसर्स महाशक्ति मिनरल वाटर,मैसर्स बजरंग मिनरल वॉटर महावीर नगर,मैसर्स जलधारा मिनरल वाटर महावीर नगर से पानी के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला मंे भिजवाए है। जहां से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद उसके आधार पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। इसी तरह खाद्य सुरक्षा अधिकारी भूराराम गोदारा ने मैसर्स ब्राहमण डेयरी महावीर नगर,बाड़मेर से लस्सी का एक नमूना लिया। नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला मंे भिजवाया गया है। इस अभियान के तहत फलांे की दुकानांे का निरीक्षण किया गया। साथ ही सड़े-गले फलांे को मौके पर नष्ट करवाया गया।





नेहरा स्वीप के नोडल अधिकारी नियुक्त


                बाड़मेर, 29 मई। निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा को स्वीप का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया।
                जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने एक आदेश जारी कर नेहरा को नोडल अधिकारी नियुक्त करने के साथ निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार प्रचार-प्रसार की कार्य योजना को प्रभावी ढ़ग से संपादित करने के निर्देश दिए है।
जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स नियुक्त : निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओ.पी.बिश्नोई ने एक आदेश जारी कर विधानसभा आम चुनाव 2018 ईवीएम, वीवीपेट का प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए आईटीआई बाड़मेर एवं शिव के समूह अनुदेशक पीताम्बरदास डलोरा तथा हरीश कुमार दवे को मास्टर टेªनर्स नियुक्त किया है।

63 वर्ष बाद नाम शुद्विकरण से उम्मेदाराम के परिवार को मिला सम्मान


                बाड़मेर, 29 मई। राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत मंगलवार को बांदरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित शिविर की बदौलत 63 वर्ष बाद नाम शुद्विकरण के जरिए उम्मेदाराम के परिवार को सम्मान हासिल हुआ। सेटलमेंट के समय इनके परिवार के सदस्यांे के अशुद्व नाम दर्ज होने से इनको खासी दिक्कतांे का सामना करना पड़ रहा था।
                बांदरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित राजस्व शिविर के दौरान बाड़मेर उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र के समक्ष राणाराम, मूलाराम पुत्र उम्मेदाराम एवं परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित हुए। उन्हांेने बताया कि सेटलमेंट के समय से इनके नाम अशुद्व दर्ज है। जबकि अन्य दस्तावेजांे आधार कार्ड, वोटर कार्ड मंे सही दर्ज है। राजस्व रिकार्ड मंे अशुद्व नाम दर्ज होने से बैंक तथा अन्य विभागीय कार्य निपटाने मंे दिक्कत आती है। साथ ही राज्य सरकार की योजनाआंे का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कई बार सरकारी कार्यालयांे के चक्कर लगाने के बावजूद उनका नाम शुद्विकरण नहीं हो पाया। इस पर उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र ने इनके नाम शुद्विकरण किए। इस दौरान शिविर का अवलोकन करने पहुंचे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने राणाराम, मूलाराम एवं परिवार के अन्य सदस्यांे को शुद्व किए गए नाम की जमाबंदी सुपुर्द की। जमाबंदी पाकर उम्मेदाराम के परिवार के सदस्य बेहद खुश हुए, उन्हांेने कहा कि आज उनके घर बैठे गंगा आ गई। अब उनका कोई सरकारी काम काज नाम अशुद्विकरण के कारण नहीं अटकेगा। उन्हांेने जिला कलक्टर एवं उपखंड अधिकारी का आभार जताते हुए बताया कि यह शिविर उन जैसे आम लोगांे के लिए वास्तव मंे वरदान साबित हो रहे है।



अधिकाधिक राजस्व प्रकरणांे का निस्तारण करें : नकाते


राजस्व शिविर मंे अनुपस्थित अधिकारियांे को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

                बाड़मेर, 29 मई। राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत अधिकाधिक राजस्व प्रकरणांे का निस्तारण करते हुए आमजन को राहत प्रदान करें। राजस्व शिविरांे मंे आमजन को जन कल्याणकारी योजनाआंे से भी लाभांवित करवाया जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने मंगलवार को बांदरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत आयोजित शिविर के दौरान यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने षिविर मंे संपादित किए जा रहे कार्याें की विस्तार से जानकारी लेते हुए अनुपस्थित अधिकारियांे को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र ने शिविर मंे निष्पादित किए गए कार्याें की जानकारी दी। इस दौरान जिला कलक्टर नकाते ने 12 लाभार्थियांे को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के स्वीकृति पत्र वितरण किए। इसके अलावा उज्ज्वला योजना के तहत दस गैस कनेक्शन वितरित किए गए। इस दौरान थार गैस सर्विस के प्रतिनिधि ने गैस बचत तथा सुरक्षा उपायांे के बारे मंे जानकारी दी। उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र ने बताया कि शिविर मंे राजस्व वाद 7, नाम शुद्विकरण के 38, नामांतरण के 85, बंटवारे के 12, खाता दुरूस्ती के 27 प्रकरण निस्तारित किए गए। शिविर मंे तहसीलदार नानगाराम, भू अभिलेख निरीक्षक किशनाराम, पटवारी शांता बेन समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।





बुधवार को दस ग्राम पंचायतांे मंे होगा राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन


                बाड़मेर, 29 मई। राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत बुधवार को 10 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन किया जाएगा।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि 30 मई को बाड़मेर उपखंड मंे कपूरड़ी ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र, शिव उपखंड मंे ग्राम पंचायत भीयाड़ के अटल सेवा केन्द्र, बायतू उपखंड मंे ग्राम पंचायत बोड़वा के अटल सेवा केन्द्र, रामसर उपखंड मंे ग्राम पंचायत सजन का पार के अटल सेवा केन्द्र, गुड़ामालानी उपखंड मंे ग्राम पंचायत मौखाबा खूर्द के अटल सेवा केन्द्र, सिवाना उपखंड मंे ग्राम पंचायत भागवा के अटल सेवा केन्द्र, चौहटन उपखंड मंे ग्राम पंचायत बावड़ी कला के अटल सेवा केन्द्र, सेड़वा उपखंड मंे तरला ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र, बालोतरा उपखंड मंे ग्राम पंचायत चांदेसरा के अटल सेवा केन्द्र एवं ग्राम पंचायत खटटू के अटल सेवा केन्द्र राजस्व लोक अदालत शिविर का आयोजन होगा। इस दौरान राजस्व प्रकरणांे के निस्तारण के साथ आमजन को केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाआंे से आमजन को लाभांवित किया जाएगा।

फ्लेगशीप एवं अन्य योजनाआंे की समीक्षा बैठक 1 जून को


                बाड़मेर, 29 मई। संभागीय आयुक्त ललित कुमार गुप्ता एक जून को प्रातः 10 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित बैठक के दौरान फ्लेगशीप एवं अन्य योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करेंगे।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि समीक्षा बैठक के दौरान समस्त विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है। इसके अलावा विभागीय प्रगति रिपोर्ट एवं परियोजनाआंे के संबंध मंे विस्तृत विवरण बुधवार शाम 4 बजे तक भिजवाने के लिए कहा गया है।

मुद्रा योजना के लाभार्थियांे ने प्रधानमंत्री से की सीधी बातचीत


                बाड़मेर, 29 मई। देश भर के मुद्रा योजना के लाभार्थियांे से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को प्रातः 9.30 बजे वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए सीधी बातचीत की।
                बाड़मेर जिला मुख्यालय पर एनआईसी मंे वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए जिला अग्रणी बैंक अधिकारी विजय बोहरा के साथ मुद्रा योजना के तीन लाभार्थी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सीधी बातचीत मंे शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुद्रा लोन के जरिए अधिकाधिक लोगांे को रोजगार देने तथा अपने व्यापार मे डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने का आव्हान किया। उन्होंने रिसर्च एवं डेवलपमेंट में अधिकाधिक भागीदारी निभाने एवं आम जनता एवं व्यापारियों को ईमानदारी से टैक्स भरने को कहा,ताकि गरीबी उन्मूलन पर सरकार और अधिक फोकस कर सके।



सोमवार, 28 मई 2018

सात स्थानांे पर पानी के नमूने लिए


                बाड़मेर, 28 मई। आमजन को दूषित पानी से बचाने तथा खाद्य पदार्थाें की गुणवत्ता जांच करने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। चिकित्सा विभाग की टीम ने सोमवार को सात स्थानांे पर शुद्वता की जांच करने के लिए पानी के नमूने लिए।
                मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. कमलेश चौधरी ने बताया कि दूषित पानी की जांच के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी भूराराम गोदारा ने सोमवार को विभिन्न आरओ प्लांट की जांच की। इस दौरान मैसर्स माजीसा मिनरल वाटर, मैसर्स महावीर मिनरल वाटर, मैसर्स भाग्यलक्ष्मी मिनरल वाटर लंगेरा रोड़, मैसर्स महादेव मिनरल वाटर, मैसर्स रूद्र आईस फैक्सी, मैसर्स जलधारा मिनरल वाटर से पानी के नमूने लिए। पानी के इन नमूनों को जांच के लिए भिजवाया गया है। लैब से रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। चौधरी ने बताया कि पूरे जिले मंे मिलावट रोकने तथा पुराने खाद्य लाइसेंस के नवीनीकरण एवं नए लाइसेंस बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्हांेने आमजन से मौजूदा गर्मी के मौसम मंे लू से बचने के लिए अधिकाधिक पानी पीने एवं भरपेट भोजन के साथ तरल पदार्थ लेने की अपील की है। उन्हांेने सिर पर गीला कपड़ा रखने तथा खुले मंे बिक रही सामग्री को नहीं खरीदने की अपील की है।

गहन दस्त नियंत्रण पखवाड़े का शुभारम्भ, ओआरएस पैकेट एवं जिंक टेबलेट वितरण होगी


                बाड़मेर, 28 मई। बाड़मेर जिले मंे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से गहन दस्त नियंत्रण पखवाड़े की शुरूआत हुई। इस अभियान के तहत 9 जून तक पांच वर्ष से छोटे बच्चो के घर-घर जाकर ओआरएस पैकेट एवं जिंक टेबलेट का वितरण किया जाएगा।
                बालोतरा जिला उप अस्पताल मंे राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी, बाड़मेर जिला मुख्यालय पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी ने वार्ड 32 इंदिरा कालोनी एवं कल्याणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मंे उपखंड अधिकारी भागीरथ चौधरी एवं विकास अधिकारी गौरव कुमार ने गहन दस्त नियंत्रण पखवाड़े की शुरूआत की। इस दौरान 0-2 माह एवं 2 माह से 5 वर्ष तक के बच्चो को दस्त से बचाने के ओआरएस घोल एवं जिंक टेबलेट की महता के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कमलेश चौधरी ने बताया कि दस्त रोग होने की स्थिति में बच्चो तब तक ओआरएस एवं तरल पदार्थ देने है जब तक दस्त बंद न हो जाए। जो बच्चा दस्त से ग्रसित है को 14 दिन तक जिंक की खुराक देनी है, दस्त बंद होने के बाद भी जारी रखनी है, दस्त रोग होने पर बच्चो को ओआरएस एवं जिंक बच्चे के इलाज के लिए सबसे सुरक्षित उपाय है। आशा समन्वयक राकेश भाटी ने कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को ओआरएस घोल बनाने की विधि एवं जिंक टेबलेट को लेने की खुराक के बारे में जानकारी दी। भाटी ने बताया कि आशा सहयोगिनियां 9 जून तक अपने क्षेत्र में पांच वर्ष से छोटे बच्चो के घर-घर जाकर ओआरएस पेकेट एवं जिंक टेबलेट का वितरण करेगी। जो बच्चे दस्त से ग्रसित है उनको आशा सहयोगिनियों द्वारा उच्च चिकित्सा संस्थान पर रेफर कर उपचार कराया जाएगा। इधर, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रीत मोहिंदर सिंह ने बताया कि जिले में गहन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा एवं सघन मिशन इन्द्रधनुष की मोनिटरिंग भारत सरकार की टीम डॉ एस. के. सिकधर डिप्टी कमिश्नर एवं इंचार्ज परिवार कल्याण व शिशु स्वास्थ्य, डॉ विशाल कटारिया, सीनियर कन्सल्टेंट शिशु स्वास्थ्य, डॉ ज्येंदर कासार, कंसल्टेंट् एनएचएम, डॉ ज्योति सिंह कंसल्टेंट् मेटरनल हेल्थ, डॉ तरुण सिंह एवं राज्य स्तर टीम में डॉ देवेंदर सोंधी एवं पूनम श्रीवास्तव द्वारा जिले में रामसर, गागरिया, भिंडे का पार, गडरा रोड का निरीक्षण किया। टीम के साथ जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पी एम् सिंह एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक सचिन भार्गव उपस्थित रहे।

नागरिकता शिविर की पूर्व तैयारी के लिए बैठक मंगलवार को


                बाड़मेर, 28 मई। जिले मंे निवासरत पाकिस्तान के अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यांे को भारतीय नागरिकता प्रदान करने के लिए 31 मई एवं 1 जून को जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाली शिविर की पूर्व तैयारी के लिए समीक्षा बैठक अतिरिक्त जिला कलक्टर के कक्ष मंे मंगलवार को प्रातः 10 बजे आयोजित होगी।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि इस बैठक के दौरान शिविर मंे आवंटित कार्य व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी। संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष बाजौर 31 से बाड़मेर के दौरे पर


                बाड़मेर, 28 मई। सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष राज्य मंत्री प्रेम सिंह बाजौर 31 मई से 3 जून तक बाड़मेर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान शहीदांे के आश्रितांे एवं परिजनांे के निवास स्थल पर पहुंचकर उनका सम्मान करने के साथ उनकी समस्याआंे का समाधान करवाएंगे।
                जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर हरदत्त शर्मा ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्य मंत्री बाजौर 31 मई को शहीद डिप्टी कमाडेंट भंवरसिंह, सिपाही भीखाराम, हवलदार मंगलसिंह, लेनायक मोटाराम, सिपाही धनसिंह, सिपाही हेमसिंह एवं 1 जून को शहीद सिपाही नाराणाराम, सिपाही विशनसिंह, सिपाही कुम्बाराम, नायक प्रेमसिंह, सिपाही बाधाराम, सिपाही देवाराम, सिपाही मगाराम के आश्रितांे एवं परिजनांे से मिलकर उनका सम्मान करेंगे। उन्हांेने बताया कि 2 जून को शहीद सूबेदार खेताराम, सिपाही बालाराम, सिपाही मोतीपुरी, सिपाही स्वरूपसिंह, सिपाही मगाराम, सिपाही नारायणराम, सिपाही दीपाराम एवं 3 जून को सिपाही धर्माराम शौर्यचक्र, सिपाही मूलाराम, सिपाही दुर्जनसिंह, लांस नायक पहाड़सिंह, हवलदार नाथूसिंह, सिपाही उगमसिंह के आश्रितांे एवं परिजनों से मिलकर उनका सम्मान करंेगे। इस दौरान शहीदांे के परिजनांे की समस्याआंे का जिला एवं राज्य सरकार स्तर पर समाधान करवाया जाएगा।

पंचायतीराज उप चुनाव के लिए लोक सूचना जारी


                बाड़मेर, 28 मई। पंचायतीराज के रिक्त पदांे पर उप चुनाव के लिए सोमवार को लोक सूचना जारी कर दी गई है।
                अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि गडरारोड़ पंचायत समिति मंे निर्वाचन क्षेत्र संख्या 10 सामान्य महिला, पंचायत समिति समदड़ी मंे निर्वाचन क्षेत्र संख्या 1 अनुसूचित जन जाति महिला के लिए उप चुनाव होगा। इसके लिए नाम निर्देशन पत्रों को प्रस्तुत करने की अन्तिम तिथि 30 मई, अपरान्ह 3 बजे तक है। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 31 मई एवं नाम निर्देशन पत्रों की वापसी 1 जून को अपराह्न 3 बजे तक एवं चुनाव चिन्हों का आवंटन इसी दिन अपराह्न 3 बजे पश्चात होगा। आवश्यक होने पर मतदान 12 जून को प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक होगा। मतों की गणना 14 जून को प्रातः 8 बजे से की जाएगी। उन्हांेने बताया कि इसी तरह गडरारोड़ ग्राम पंचायत मंे सरपंच, उड़ासर मंे वार्ड 5 सामान्य, परेउ मंे 9 सामान्य, भाचभर मंे वार्ड 1 अनुसूचित जाति महिला, इटादा मंे वार्ड 1 मंे सामान्य महिला, कोनरा मंे वार्ड 10 सामान्य, छीतर का पार मंे वार्ड 7 सामान्य, खारवा मंे वार्ड 6 सामान्य, कोशलू मंे वार्ड 3 सामान्य, थुंबली मंे वार्ड 5 मंे सामान्य, सुराली मंे वार्ड 2 मंे सामान्य के लिए उप चुनाव होगा। पंच एवं सरपंचों के उप चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्रों की प्राप्ति के लिए 7 जून, प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक, नाम निर्देशनों की संवीक्षा पूर्वान्ह 11.30 बजे से एवं अभ्यार्थिता वापसी अपराह् 3 बजे तक होगी। आवश्यक होने पर मतदान 12 जून को प्रातः 8 बजे से सांय 5 बजे तक होगा। मतगणना 12 जून मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात होगी।

रिटर्निग एवं सहायक रिटर्निग आफिसर नियुक्त


                बाड़मेर, 28 मई। पंचायत समिति सदस्यांे के रिक्त पदांे पर उप चुनाव संपन्न करवाने के लिए रिटर्निग एवं सहायक रिटर्निग आफिसर नियुक्त किए गए है।
                जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते ने एक आदेश जारी कर गडरारोड़ पंचायत समिति के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 10 के लिए उपखंड मजिस्ट्रेट शिव एवं तहसीलदार गडरारोड़ तथा समदड़ी पंचायत समिति मंे निर्वाचन क्षेत्र संख्या 1 के लिए उपखंड मजिस्ट्रेट सिवाना तथा तहसीलदार समदड़ी को क्रमशः रिटर्निग आफिसर एवं सहायक रिटर्निग आफिसर नियुक्त किया है। इनको पंचायत उप चुनाव मंे संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया संपादित करने के निर्देश दिए गए है। आदेश के मुताबिक रिटर्निग आफिसर नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने के लिए 30 मई तक संबंधित पंचायत समिति कार्यालय मंे उपस्थित रहकर नाम निर्देशन पत्र संबंधित कार्य संपन्न करेंगे। इनको राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार कार्य संपादित करने एवं प्रतिदिन नाम निर्देशन से संबंधित सूचनाएं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को ई-मेल के जरिए भिजवाने के निर्देश दिए गए है।

योग दिवस समारोह मंे अधिकाधिक लोगांे की भागीदारी सुनिश्चित करवाएं


                बाड़मेर, 28 मई। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह मंे अधिकाधिक लोगांे को शामिल करें। जिला स्तर, पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत मुख्यालय पर योग दिवस आयोजित करने के लिए समुचित तैयारियां सुनिश्चित की जाए। जिला स्तर पर आदर्श स्टेडियम मंे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह के लिए माकूल इंतजाम किए जाए। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे योग दिवस समारोह की तैयारियांे के संबंध मंे आयोजित बैठक के दौरान यह बात कही।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने कहा कि कि आमजन के साथ सभी विभाग योग दिवस को अपनी सहभागिता दर्ज कराए। उन्हांेने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो कार्य एवं दायित्व योग दिवस के संबंध में उनको सौंपे गये है उनको समय पर पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निभाएं। उन्हांेने कहा कि जिला स्तरीय समारोह मंे आमजन से प्रातः 6 बजे आदर्श स्टेडियम मंे पहुंचने का अनुरोध किया जाए। उन्हांेने नगर परिषद के आयुक्त पंकज मंगल को आदर्श स्टेडियम मंे स्टेज,माइक, बेरेकेटिंग, पेयजल एवं विद्युत की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने योग दिवस के संबंध में प्रचार सामग्री प्रकाशित करवाने के साथ अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करवाने के निर्देश दिए। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई जिला स्तर पर योग प्रदर्शनी, कार्यशाला का आयोजन करने के साथ आमजन को योग दिवस समारोह मंे आमंत्रित करने के लिए पीले चावल भी बांटने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि शहर मंे अधिकाधिक स्थानांे पर होर्डिग्स एवं बैनर लगाए जाए। पार्षदांे एवं मौजीज लोगांे की बैठक आयोजित करते हुए उनको योग दिवस समारोह मंे शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाए। उन्हांेने कहा कि आदर्श स्टेडियम मंे भी योग से संबंधित अधिकाधिक होर्डिग्स एवं बैनर लगाए जाए। उन्हांेने पतजंलि योग पीठ के योग शिक्षकांे की बैठक बुलाने के निर्देश दिए। उन्हांेने मुख्य समारोह स्थल पर विभिन्न विभागीय योजनाओं संबंधित प्रदर्शनी लगाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिला आयुर्वेद अधिकारी लाला राम विश्नोई ने योग दिवस समारोह के दौरान आयोजित होने वाली गतिविधियांे के बारे मंे जानकारी दी। बैठक के दौरान जिला रसद अधिकारी जीतेन्द्रसिंह नरूका, पुलिस उप अधीक्षक सुभाषचन्द्र, जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र दशोरा, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.पी.सी.दीप्पन ,क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नरेन्द्र तनसुखानी, जिला युवा समन्वयक ओमप्रकाश जोशी ,पंतजलि योग पीठ के खेमाराम आर्य, केयर्न इंडिया के डा.यू.वी.द्विवेदी, धारा संस्थान के महेश पनपालिया समेत कई विभागीय अधिकारी एवं विभिन्न संगठनांे के प्रतिनिधि उपस्थित थे।



उज्ज्वला की लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री से वीडियो कांफ्रेसिंग से बातचीत की


                बाड़मेर, 28 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ पाने वाली देशभर की महिलाओं से वीडियो कांफ्रेसिंग एवं नमो एप के जरिए बातचीत की। बाड़मेर जिला मुख्यालय पर थार गैस सर्विस के सहयोग से एनआईसी मंे तीन उज्ज्वला योजना की लाभार्थियांे ने वीडियो कांफ्रेसिंग मंे शिरकत की।
                इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि हमने 4 साल में 10 करोड़ एलपीजी कनेक्शन दिए। इनमें से 4 करोड़ कनेक्शन उज्ज्वला योजना के तहत दिए गए। जो काम आजादी के बाद 70 साल में नहीं हुआ उससे ज्यादा हमने किया। इस योजना की कामयाबी को देखते हुए पीपीएल परिवारों तक एलपीजी कनेक्शन देने का लक्ष्य बढ़ाकर आठ करोड़ कर दिया है। नरेंद्र मोदी ने कहा कि बचपन की कथा याद आती है। जो स्कूल गए होंगे उन्होंने पढ़ी होगी। मुंशी प्रेमचंद ने बहुत मशहूर कहानी ईदगाह लिखी। इसका किरदार हामिद मेले में मिठाई न खाकर अपनी दादी के लिए चिमटा लाता है, ताकि दादी के हाथ न जल जाएं। मुझे लगता है कि हामिद यह चिंता कर सकता है तो देश का प्रधानमंत्री क्यों नहीं कर सकता। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि जल्द ही हम सभी परिवारों तक एलपीजी गैस कनेक्शन पहुंचाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। जिन-जिन रसाई घरों में एलपीजी के चूल्हे जल रहे हैं। वहां लकड़ी, कंडे और कैरोसिन से निजात मिल चुकी है। नारी शक्ति को धुएं से मुक्ति मिली है। उन्हें बीमारियों से मुक्ति मिली है। मेरा तो बचपन ही गरीबी में बीता है। मां खाना बनाती थी तो पूरे घर में धुआं भर जाता था, तब मां मिट्टी की छत पर बने छेदों को खोल देती थी, ताकि बच्चों को धुएं से मुक्ति मिले। इधर, ग्राम पंचायत आटी मंे सरपंच रणजीतराम, थार गैस एजेंसी के छगनसिंह समेत गणमान्य नागरिकांे की उपस्थिति मंे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। सीधा प्रसारण दिखाने की व्यवस्था थार गैस सर्विस की ओर से की गई। 






आमजन के कार्य निश्चित समय सीमा मंे पूर्ण कर राहत प्रदान करे : नकाते


                बाड़मेर, 28 मई। राजस्थान लोक सेवा गांरटी अधिनियम के तहत आमजन के कार्य निश्चित समय सीमा मंे पूर्ण कर राहत प्रदान करें। इस अधिनियम के तहत अधिकारियांे एवं कर्मचारियांे की जबावदेही तय की गई है। निर्धारित समय सीमा मंे कार्य नहीं करने पर संबंधित कार्मिक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही का प्रावधान है। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर राजस्थान लोक सेवा गारंटी अधिनियम संबंधित समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित कर लें कि राजस्थान लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत प्राप्त होने वाले प्रकरणांे को निश्चित समयावधि मंे पूर्ण कर लें। उन्हांेने कहा कि इस अधिनियम की मंशा प्रशासन मंे पारदर्शिता लाना, संवेदनशीलता एवं जबावदेही सुनिश्चित करना है। जिला कलक्टर ने कहा कि आम लोगांे के काम निश्चित समय सीमा मंे किए जाए। साथ ही संबंधित को इसकी जानकारी दी जाए। उन्हांेने कहा कि समय सीमा मंे लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत कार्य नहीं संपादित करने वाले वाले अधिकारी के वेतन से राशि वसूली के लिए कोषाधिकारी को पत्र लिखा जाएगा। बैठक के दौरान यूआईटी सचिव चेनाराम चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया, अधीक्षण अभियंता जे.आर.जीनगर, एम.एल.जाट, हेमंत चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



विश्व पर्यावरण दिवस मनाने के निर्देश


                बाड़मेर, 28 मई। राज्य सरकार की ओर से निर्धारित किए गए कार्यक्रमांे के अनुसार विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए है।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि उप वन संरक्षक को विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रदर्शनी,मेला, निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, प्रभात फेरियां आयोजित करने के निर्देश दिए गए है। 

मंगलवार को दस ग्राम पंचायतांे मंे होगा राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन


                बाड़मेर, 28 मई। राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत मंगलवार को 10 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन किया जाएगा।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि 29 मई को बाड़मेर उपखंड मंे बांदरा ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र, शिव उपखंड मंे ग्राम पंचायत राणासर के अटल सेवा केन्द्र, बायतू उपखंड मंे ग्राम पंचायत लूणाड़ा के अटल सेवा केन्द्र, रामसर उपखंड मंे ग्राम पंचायत सेतराउ के अटल सेवा केन्द्र, सिणधरी उपखंड मुख्यालय मंे ग्राम पंचायत चाडो की ढाणी,धोरीमन्ना उपखंड मंे ग्राम पंचायत मेहलू के अटल सेवा केन्द्र, चौहटन उपखं्रड मंे ग्राम पंचायत मते का तला के लिए राउमावि मते का तला एवं सेड़वा उपखंड मंे ग्राम पंचायत तरला के अटल सेवा केन्द्र, बालोतरा उपखंड मंे ग्राम पंचायत डोली के अटल सेवा केन्द्र एवं ग्राम पंचायत कल्याणपुर के अटल सेवा केन्द्र राजस्व लोक अदालत शिविर का आयोजन होगा। इस दौरान राजस्व प्रकरणांे के निस्तारण के साथ आमजन को केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाआंे से आमजन को लाभांवित किया जाएगा।

समय पर काम नहीं करने वाली फर्माें पर जुर्माना लगाने के निर्देश


शहर मंे खुले मैन होल चिन्हित करने के साथ दो दिन मंे ढक्कन लगाने के निर्देश

                बाड़मेर, 28 मई। जलदाय विभाग टयूबवैल एवं हैडपंप खुदाई का कार्य निर्धारित समयावधि मंे पूरा नहीं करने वाली फर्माें पर जुर्माना लगाए। डिस्काम समस्त इलाकांे मंे सुचारू विद्युतापूर्ति सुनिश्चित करें, ताकि जलप्रदाय योजनाआंे का संचालन प्रभावित नहीं हो। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित बिजली, पानी संबंधित साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने उपखंड वार टयूबवैल एवं हैडपंप खुदाई के कार्याें की समीक्षा करते हुए जलदाय विभाग के अधिकारियांे को निर्देश दिए कि इसमंे अपेक्षा के अनुरूप प्रगति लाई जाए। ताकि गर्मी के मौसम मंे अधिकाधिक लोगांे को इसका फायदा मिल सके। जिला कलक्टर ने नगर परिषद के अधिकारियांे को बाड़मेर शहर मंे खुले मैन होल चिन्हित करने के साथ उन पर अगले दो दिनांे मंे ढक्कन लगाने के निर्देश दिए। उन्हांेने खुले मैन होल की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। रूडिप के सहायक अभियंता को 7 जून तक आवश्यक रूप से फ्लो टेस्ट करवाने के लिए कहा गया। जिला कलक्टर नकाते ने जिले मंे समस्त स्थानांे पर जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्हांेने मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता को शहर मंे आपूर्ति होने वाली पानी की गुणवत्ता की जांच करने एवं नमूने लेने के निर्देश दिए। उन्हांेने राजकीय चिकित्सालय परिसर मंे मातृ शिशु स्वास्थ्य केन्द्र से मुख्य द्वार तक सड़क निर्माण एवं गौरव पथ तथा मिसिंग लिंक के कार्य करवाने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक निर्देश दिए। जिला कलक्टर नकाते ने समस्त अधिकारियांे को संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणांे को प्राथमिकता से निस्तारित करने के लिए कहा। बैठक के दौरान यूआईटी सचिव चेनाराम चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया, अधीक्षण अभियंता जे.आर.जीनगर, एम.एल.जाट, हेमंत चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।




लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...