मंगलवार, 26 दिसंबर 2017

चिकित्सकांे के साथ एंबूलैंस की सुविधा उपलब्ध कराई

बाड़मेर, 26 दिसंबर। राजकीय चिकित्सालय मंे चिकित्सकांे की हड़ताल के दौरान वेदांता, केयर्न आयल एंड गैस, धारा संस्थान तथा सीमा सुरक्षा बल की ओर से चिकित्सकीय सेवाएं मुहैया कराई गई है। इसके अलावा एंबूलैंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
राजकीय चिकित्सालय मंे चिकित्सकांे की हड़ताल के दौरान धारा संस्थान की ओर से डा.फरसराम राठी, हेल्पेज इंडिया से एम.एल.मौर्य तथा वेदांता आयल एंड गैस की ओर चिकित्सक उपलब्ध कराए गए हैं। इससे अस्पताल मंे आने वाले मरीजांे को चिकित्सकीय सेवाएं मिल रही है। प्रमुख चिकित्साधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया एवं धारा संस्था के मुख्य अधिशाषी अधिकारी महेश पनपालिया की ओर से चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। धारा संस्थान के मुख्य अधिशाषी महेश पनपालिया ने बताया कि उनकी ओर से एंबूलैंस उपलब्ध कराई गई है। इसकी मदद   से गंभीर रोगियांे को बाड़मेर ले जाकर उपचार कराया जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कवास से 18 से 26 दिसंबर तक 48 मरीजांे को बाड़मेर रेफर किया जा चुका है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी ने भी मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कवास मंे चिकित्सा सेवाआंे का अवलोकन किया। यहां आयुष चिकित्सक प्रदीप चारण की ओर से होम्योपैथिक पद्वति से चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही है।






15 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक 1 जनवरी को

                बाड़मेर, 26 दिसंबर। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुनील सिंधी एक जनवरी को बाड़मेर आएंगे। इस दौरान जिला परिषद के सभागार मंे दोपहर 2 बजे नवीन 15 सूत्री कार्यक्रम की वर्ष 2017-18 की अर्जित उपलब्धियांे की समीक्षा करेंगे।

                जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी उम्मेदसिंह भाटी ने बताया कि संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

राजस्व शपथ आयुक्त की नियुक्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 दिसंबर तक

                बाड़मेर, 26 दिसंबर। बाड़मेर जिले मंे वर्ष 2017 के लिए नियुक्त राजस्व शपथ आयुक्त की कार्य अवधि 31 दिसंबर को समाप्त होने जा रही है। वर्ष 2018 के लिए राजस्व शपथ आयुक्त की नियुक्ति राजस्थान शपथ आयुक्त नियम, 1970 के तहत की जानी है।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि जो राजस्व अभिभाषक राजस्व शपथ आयुक्त के पद के लिए नियुक्ति चाहते है वे राजस्व न्यायालय वार बाड़मेर, बालोतरा, रामसर, पचपदरा, सिवाना, बायतू, शिव, गुड़ामालानी, चौहटन, सिणधरी, सेड़वा, धोरीमन्ना, गडरारोड़, गिड़ा, समदड़ी मंे अपने आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। जिला कलक्टर ने बताया कि आवेदन पत्र मंे संबंधित अभिभाषक अपनी पंजीकरण संख्या, नियुक्ति स्थान, संबंधित बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव की अनुशंषा सहित आवेदन पत्र प्रस्तुत करें। इसके लिए आवेदन पत्र 27 दिसंबर 2017 तक प्राप्त किए जाएंगे। निर्धारित समयावधि के बाद प्रस्तुत होने वाले आवेदन पत्रांे को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

अनुसूचित जाति के उपाध्यक्ष खोलिया 30 को सुनेंगे जन समस्याएं

                बाड़मेर, 26 दिसंबर। अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष विकेश खोलिया 30 दिसंबर को बाड़मेर आएंगे। इस दौरान सर्किट हाउस मंे आमजन की समस्याएं सुनंेगे।

                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष विकेश खोलिया 30 दिसंबर को प्रातः 8 बजे जयपुर से प्रस्थान कर दोपहर 4 बजे बाड़मेर पहुंचेंगे। इस दौरान सर्किट हाउस मंे खोलिया आमजन की समस्याएं सुनेंगे। इसके उपरांत वे निजी विद्यालय के कार्यक्रम मंे शामिल होने के साथ शाम 7 बजे जैसलमेर के लिए प्रस्थान करेंगे।

आवंटित लक्ष्य आगामी माह तक हासिल करें : नकाते

जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने की बीस सूत्री कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा
                बाड़मेर, 26 दिसंबर। इस वित्तीय वर्ष मंे आवंटित लक्ष्य आगामी माह तक हासिल करने का प्रयास करें। बीस सूत्री कार्यक्रम के प्रति गंभीरता के साथ समयबद्ध उपलब्धि प्राप्त करने मंे किसी तरह की कौताही नहीं बरती जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक के दौरान यह बात कही।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि समस्त विभाग बीसूका के रेटिंग वाले मासिक लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि अर्जित कर श्रेणी प्राप्त करें। उन्होंने अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग में शत प्रतिशत लक्ष्य समय पर अर्जित कर पात्र लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियांे को निर्देश दिए कि वे शत-प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण कराने मंे किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतें। उन्हांेने इसके लिए अधीनस्थ चिकित्सकीय कार्मिकांे को पाबंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने संस्थागत प्रसव में भी बढ़ोतरी लाकर शत प्रतिशत उपलब्धि अर्जित करने के निर्देश दिए एवं इसकी प्रभावी मॉनिटरिंग करने पर जोर दिया। उन्हांेने आगामी दिनांे मंे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर शिविर भी आयोजित करने के निर्देश दिए। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य सरकार बीसूका को गंभीरता से ले रही है। इसलिए लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि अर्जित करने में किसी प्रकार की कमी नहीं रखें एवं मानवीय भाव रखते हुए पात्र लोगों को समय पर लाभ पहुंचाएं। इस दौरान आयोजना अधिकारी ताराचंद चौहान ने बीस सूत्री कार्यक्रम की प्रगति से अवगत कराया। बैठक के दौरान महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



शनिवार, 23 दिसंबर 2017

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर प्रदर्शनी 24 दिसंबर रविवार को

                बाड़मेर, 23 दिसंबर। राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर उपभोक्ताआंे को जागरूक करने एवं उनके अधिकारांे की जानकारी देने के लिए रविवार को प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

                जिला रसद अधिकारी अशोक सांगवा ने बताया कि उपभोक्ताआंे को जागृत करने, उपभोग्य वस्तुआंे के माप के तरीके, गुणवत्ता की जांच की प्रक्रिया, सेवाआंे मंे दोष के प्रकार बताने संबंधित व्यवहारिक जानकारी के लिए जिला सूचना केन्द्र मंे प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इस दौरान विभिन्न अधिकारियांे को अपने विभाग से संबंधित उपभोक्ता अधिकारांे के प्रचार-प्रसार एवं संबंधित पेम्पलेट एवं फोल्डर्स का वितरण करवाने के लिए निर्देशित किया गया है।

अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष खोलिया 30 को बाड़मेर आएंगे

                बाड़मेर, 23 दिसंबर। अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष विकेश खोलिया 30 दिसंबर को बाड़मेर आएंगे। इस दौरान खोलिया सामाजिक समारोह मंे शामिल होंगे।

                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष विकेश खोलिया 30 दिसंबर को प्रातः 8 बजे जयपुर से प्रस्थान कर शाम 6 बजे बाड़मेर पहुंचेंगे। जहां से एक निजी विद्यालय के कार्यक्रम मंे शामिल होने के उपरांत उनका शाम 7 बजे जैसलमेर के लिए प्रस्थान करने का कार्यक्रम है।

रात्रि चौपाल मंे जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं

                बाड़मेर, 23 दिसंबर। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने शुक्रवार को मेली ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान आमजन की समस्याएं सुनी।

                रात्रि चौपाल के दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने प्रस्तुत की गई परिवेदनाआंे पर संबंधित विभागीय अधिकारियांे को प्रभावी कार्रवाई कर आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्हांेने स्वच्छ भारत मिशन मंे आमजन की सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्हांेने ग्रामीणों को राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से अवगत करवाते हुए उनसे किस प्रकार लाभ उठाया जा सकता की जानकारी दी। जिला कलक्टर ने डिस्काम, पशुपालन, कृषि एवं चिकित्सा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन सहित राजस्व विभाग से संबंधित प्रकरणों की जानकारी प्राप्त करने के साथ संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। उन्हांेने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए तत्पर हैं। उन्हांेने पिछले चार वर्षाें मंे हुए विकास कार्याें के बारे मंे जानकारी देते हुए आमजन को जागरूक होकर सरकारी योजनाआंे से लाभांवित होने की बात कही। रात्रि चौपाल के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, उपखंड अधिकारी अंजुम ताहिर शम्मा समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।






जिला परिषद की बैठक मंे हुआ विभिन्न मुददांे पर विचार-विमर्श

मनरेगा की 1870 करोड़ की कार्य योजना को मंजूरी
                बाड़मेर, 23 दिसंबर। जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल की अध्यक्षता मंे आयोजित हुई। इस दौरान महात्मा गांधी नरेगा योजना की 1870 करोड़ की कार्य योजना को अनुमोदित किया गया। इसमंे वर्ष 2018-19 के प्लान के साथ 2017-18 का अतिरिक्त प्लान शामिल है।

                जिला परिषद सभागार मंे आयोजित बैठक के दौरान संसदीय सचिव लादूराम बिश्नोई, जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल, विधायक हमीरसिंह भायल, तरूणराय कागा, मेवाराम जैन समेत विभिन्न जन प्रतिनिधियांे की मौजूदगी में मनरेगा के प्लान का अनुमोदित किया गया। इसमंे व्यक्तिगत टांका निर्माण, ग्रेवल सड़क, खेल मैदान समेत विभिन्न प्रकार के विकास कार्य प्रस्तावित किए गए है। बैठक के दौरान संसदीय सचिव लादूराम विश्नोई, विधायक हमीरसिंह भायल, तरूणराय कागा, मेवाराम जैन समेत विभिन्न जन प्रतिनिधियांे ने विकास कार्याें एवं जन समस्याआंे पर अपनी बात रखी। उन्हांेने मनरेगा मंे कार्याें की स्वीकृति का मामला उठाया। बैठक के दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि जिला दर निर्धारण समिति की बैठक मंे बीएसआर दरांे मंे संशोधन किया गया है। बजरी मंे 20 किमी एवं ग्रेवल परिवहन मंे 5 किमी के उपरांत दरांे मंे बढ़ोतरी की गई है। इससे विकास कार्याें को गति मिलने के साथ राहत मिलेगी। उन्हांेने महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत 1 जनवरी 2017 से अब तक स्वीकृत हुए कार्याें के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। उन्हांेने कहा कि पंचायत समिति स्तर से प्राप्त होने वाले कार्याें को स्वीकृत किया जा रहा है। पहली बार व्यक्तिगत कार्योें के स्वीकृति संबंधित आदेश संबंधित लाभार्थी तक पहुंचाने की नई व्यवस्था की शुरूआत की गई है। इससे पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा। उन्हांेने बाड़मेर जिले को खुले मंे शौच से मुक्त कराने के लिए सहयोग कराने का अनुरोध किया। जिला परिषद की बैठक मंे मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.गुंजन सोनी, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिला परिषद की बैठक के दौरान जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, डिस्काम एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग, शिक्षा, चिकित्सा, कृषि एवं अन्य विभागांे से जुड़ी विभिन्न योजनाआंे की प्रगति पर विचार-विमर्श किया गया।




राजस्व प्रकरणांे को प्राथमिकता से निपटाएं : नकाते

जिला कलक्टर ने की राजस्व प्रकरणांे की प्रगति की समीक्षा
                बाड़मेर, 23 दिसंबर। लंबित राजस्व प्रकरणांे को प्राथमिकता से निपटाएं। ताकि आमजन को समय पर राहत मिल सके। रिकार्ड मॉडर्नाइजेशन के कार्य को त्वरित गति से संपादित करने के लिए उपखंड अधिकारी प्रति दिन तहसील स्तर से संपादित होने वाले कार्य की समीक्षा करें। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने शनिवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर राजस्व अधिकारियांे की बैठक के दौरान यह बात कही।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि राजस्व अधिकारी जमाबंदी एवं तरमीम के प्रकरणांे को प्राथमिकता से चिन्हित करते हुए यथाशीघ्र निस्तारित करवाएं। उन्हांेने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार पटटे जारी करने की कार्रवाई की जाए। उन्हांेने उपखंडवार रिकार्ड मॉडर्नाइजेशन की प्रगति की समीक्षा करते हुए टीम भावना से कार्य करते हुए एक जनवरी तक कम से कम तीस फीसदी कार्य करवाना सुनिश्चित करें। उन्हांेने कहा कि वंचित लोगांे के नाम मतदाता सूची मंे जोड़ने के साथ यह भी देखा जाए कि दोहरे नाम नहीं जुडे़। जिला कलक्टर नकाते ने राजस्व अधिकारियों को छात्रावास, आंगनबाड़ी केन्द्र एवं शालाओं का निरीक्षण कर प्रतिवेदन प्रत्येक माह जिला कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिला कलक्टर नकाते ने खाद्य सुरक्षा योजना से जुड़े प्रकरणांे को भी प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए। राजस्व अधिकारियांे की बैठक के दौरान नेशनल लेंड रिकार्ड मॉडर्नाइजेशन, खरीफ संवत 2073 के आदान अनुदान वितरण, रास्ता अभियान, राजकीय विभागांे को भूमि आवंटन, खनन गतिविधियांे की रोकथाम समेत विभिन्न मुददांे पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने कहा कि मतदाता सूचियांे के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कहा कि 10 जनवरी तक मतदान सूचियांे के अपडेशन का कार्य चल रहा है। इसको पूर्ण करवाने के लिए बूथ लेवल तक नियमित रूप से पर्यवेक्षण किया जाए। भूमि अवाप्ति अधिकारी अशोक सांगवा ने राजसंपर्क पर बकाया प्रकरणांे की जानकारी दी। उन्हांेने कहा कि संबंधित अधिकारी प्रकरणांे का निस्तारण करने के लिए अंतिम तिथि का निस्तारण नहीं करें। उन्हांेने प्रतिदिन प्रकरणांे का निस्तारण करने की बात कही, ताकि लंबित मामलांे की तादाद मंे इजाफा नहीं हो। जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन ने कहा कि सेग्रेशिएशन का डाटा सुरक्षित रखने की बात कही। ताकि आगामी समय में किसी तरह की दिक्कत नहीं हो। बैठक के दौरान उपखंड अधिकारी, तहसीलदार एवं राजस्व विभाग से जुड़े विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।



शुक्रवार, 22 दिसंबर 2017

प्रशिक्षण के बाद स्वरोजगार से जोड़े : नकाते

         बाड़मेर, 22 दिसंबर। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद प्रशिक्षणार्थियांे को स्वरोजगार से जोड़ा जाए। इसके लिए बैंकांे के जरिए उनको ऋण उपलब्ध करवाया जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने शुक्रवार को भारतीय स्टेट बैंक आरसेटी एवं नगर परिषद के संयुक्त तत्वावधान मंे एनयूएलएम के तहत प्रशिक्षण की शुरूआत करते हुए यह बात कही।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने अधिकाधिक लोगांे को प्रशिक्षण से लाभांवित करवाकर स्वरोजगार से जोड़ने की बात कही। उन्हांेने इस दौरान फीता काटकर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। इसी तरह जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल एवं नगर परिषद के आयुक्त डा.गुंजन सोनी ने भी प्रशिक्षण शिविरांे का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला प्रबंधक भंवर खान एवं गौतम माथुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम समन्वयक गौतम पन्नू ने किया। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते के प्रयासांे से दो वर्ष उपरांत प्रशिक्षण की शुरूआत हुई है।

उत्कृष्ट कार्य कर सभी के लिए मिशाल बने : डोगरा

जोधपुर डिस्कॉम की प्रबंध निदेशक ने बाड़मेर वृत की समीक्षा बैठक ली, आवंटित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति के दिए निर्देश
बाड़मेर, 22 दिसंबर। कम संसाधनों एवं मुश्किलों के बीच उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति एवं समस्याओं का त्वरित निस्तारण कर सभी के लिए मिशाल बने। यह बात जोधपुर डिस्कॉम जोधपुर की प्रबंध निदेशक आरती डोगरा ने शुक्रवार को बाड़मेर वृत समीक्षा बैठक के दौरान अभियंताओं से कही। 
बैठक में प्रबंध निदेशक ने कहा कि मुश्किले सभी जगह आती हैं, मगर उससे पार पाकर बेहतर परिणाम देने वाला ही श्रेष्ठ होता हैं। आप सभी अपने अनुभवों के जरिए निगम द्वारा आवंटित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति करे। बैठक में उन्होने मुख्य रूप से राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए कमजोर उपखण्ड अधिकारियों को ओर अधिक प्रयास करने के निर्देश दिये। इसके अलावा उन्होने सतर्कता जांच अभियान तेज करने, विद्युत छीजत को नियंत्रित करने, उपभोक्ताओं तक नियमित बिल पहुंचे एवं उनके घर-घर जाकर सही मीटर रीडिंग का कार्य संपादित किया जाए। डोगरा ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत बाड़मेर जिले में बड़े पैमाने मंे घरेलू कनेक्शन होने वाले है, इसलिए इसकी पर्याप्त मॉनिटरिंग करे। बैठक मंे मुख्य अभियंता बाड़मेर गोपाराम सिरवी, अतिरिक्त मुख्य अभियंता डीडीयूजीजेवाई सुरेश चौहान, वरिष्ठ लेखाधिकारी श्रीकांत फुलवारिया, अधीक्षण अभियंता मांगीलाल  जाट, लेखाधिकारी हिमांशु मोदी सहित वृत के सभी अधिशाषी अभियंता, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, सहायक राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।




घरेलू नौकर, ड्राईवर, चौकीदार इत्यादि बिना पुलिस सत्यापन एवं बिना व्यक्तिगत जानकारी नहीं रखने के निर्देश

                बाडमेर, 22 दिसम्बर। बाडमेर जिले में विभिन्न कस्बो, शहरों, गांवों में लोक शान्ति एवं लोक व्यवस्था की सुरक्षा, अवांछित, अपराधिक गतिविधियों पर नियन्त्रण तथा मानव जीवन एवं लोक व्यवस्था की सुरक्षा हेतु लोक प्रशान्ति, विक्षुब्ध होने की स्थिति को निवारित करने के लिए जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट शिवप्रसाद मदन नकाते ने दण्ड प्रक्रिया सहिता की धारा 144 के तहत जिले में रहने वाले ऐसे व्यक्ति एवं संस्थाएं जो घरेलू नौकर, ड्राईवर, चौकीदार, निजी कर्मचारी, सैल्समैन इत्यादि रखते है, को पुलिस सत्यापन करवाये बिना एवं व्यक्तिगत जानकारी रखे बिना नहीं रखने के आदेश जारी किए है।
                जिला मजिस्टेªट नकाते ने बताया कि जिले में विभिन्न कस्बों, शहरों, गांवों में घरेलू नौकर , ड्राईवर, चौकीदार,निजी कर्मचारी, सेल्समैन इत्यादि बिना पुलिस चरित्र सत्यापन व पर्याप्त जानकारी के रखे जा रहे है। राज्य के विभिन्न जिले में इन घरेलू नौकर, ड्राईवरों, चौकीदारों, निजी कर्मचारी, सेल्समैन इत्यादि द्वारा मालिकों की हत्या, हत्या का प्रयास, लूटपाट, चोरी इत्यादि गम्भीर प्रकृति की अपराधिक वारदातें कारित की गई है। इनके पुलिस सत्यापन व इनकी व्यक्तिगत जानकारी के अभाव में ऐसी वारदातों की आशंकाएं और अधिक प्रबल होती है। घरेलू नौकरों के रूप में समाज विरोधी, राष्ट्र विरोधी व आंतकवादी तत्वों की ओर से अपने अपराधिक मंसूबों की पूर्ति हेतु छुपे होने की प्रबल आशंका रहती है।

                जिला मजिस्टेªट नकाते ने बाडमेर जिले के विभिन्न कस्बों, शहरों, गांवों में रहने वाले ऐसे व्यक्ति, संस्थाएं जो घरेलू नौकर, ड्राईवर, चौकीदार, निजी कर्मचारी, सैल्समैन इत्यादि रखते है, को आदेश दिए है कि वे उनके पूर्व प्रमाणित व्यक्तिगत विवरण, पुलिस सत्यापन करवाये बिना नहीं रखेंगे तथा उनके फोटो सहित पूर्ण विवरण यथा नाम, पिता का नाम, उम्र, जाति, पहचान चिन्ह एवं पूर्ण स्थाई व वर्तमान पता, भाषा, बेसिक टेलीफोन नम्बर, मोबाईल नम्बर, परिवार के सदस्यों का विवरण, स्थानीय पहचानकर्ता व मूल निवासी पहचानकर्ता के बेसिक टेलीफोन नम्बर, मोबाईल नम्बर सहित पूर्ण पता इत्यादि की पूर्ण सूचना सुरक्षित रखेंगे एवं इनका पुलिस सत्यापन करवाना सुनिश्चित करने हुए इनकी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना भी तत्काल संबंधित पुलिस थाने में देंगे। उक्त आदेशों की अवहेलना करने वाले व्यक्ति या संस्था के संचालक, प्रबन्धक व्यक्तियों पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के तहत अभियोग कार्यवाही चलाए जा सकेंगे। यह आदेश आगामी दो माह तक या इससे पूर्व निरस्त किये जाने पर उस दिनांक तक प्रभावशील रहेगा।

पैरोल सलाहकार समिति की बैठक 28 को

                बाडमेर, 22 दिसम्बर। जिला पैरोल सलाहकार समिति की मासिक बैठक जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में 28 दिसम्बर को दोपहर 3 बजे जिला कलक्टर कार्यालय में आयोजित की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

राजस्व अधिकारियांे की बैठक शनिवार 23 दिसंबर को

                बाड़मेर, 22 दिसंबर। राजस्व अधिकारियांे की बैठक शनिवार को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे रखी गई है।

                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि इस बैठक के दौरान राजस्व संबंधित कार्याें एवं राज्य सरकार की ओर से संचालित विभिन्न गतिविधियांे एवं कार्याें की समीक्षा की जाएगी। संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ बैठक मंे उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक शनिवार 23 दिसंबर को

                बाड़मेर, 22 दिसंबर। जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक शनिवार को दोपहर 12.30 बजे जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल की अध्यक्षता मंे रखी गई है।

                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि इस बैठक मंे महात्मा गांधी नरेगा के वर्ष 2018-19 की कार्य योजना एवं वित्तीय वर्ष 2017-18 के अतिरिक्त प्लान का अनुमोदन तथा प्रगति पर चर्चा होगी। इसके अलावा जिला परिषद एवं विभिन्न विभागांे की ओर से संचालित योजनाआंे की प्रगति पर चर्चा होगी।

भारतीय नागरिकता प्रदान करने हेतु शिविर 27 को

                बाडमेर, 22 दिसम्बर। जिले में रह रहे अफगानिस्तान, बंगलादेश एवं अल्प संख्यक समुदाय के सदस्य यथा हिन्दु, सिक्ख, बौद्ध, जैन, पारसी एवं ईसाई को भारतीय नागरिकता प्रदान करने के संबंध में पात्र व्यक्तियों को नागरिकता हेतु आवेदन पत्र भरवाकर एवं उनके आवश्यक जांच इत्यादि कार्यवाही पूर्ण कराने हेतु जिला मुख्यालय पर 27 दिसम्बर को शिविर का आयोजन किया जाएगा।

                जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट शिवप्रसाद मदन नकाते ने विदेशी पंजीयन अधिकारी बाडमेर को जिले में उक्त श्रेणी के अन्तर्गत पात्र व्यक्तियों को नियमानुसार नागरिकता आवेदन प्रस्तुत करने एवं आवश्यक दस्तावेजात कमी-पूर्ति हेतु व्यक्तिशः सूचित कराने एवं शिविर में उपस्थित होने के लिए पाबन्द करने के निर्देश दिए है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर बिश्नोई ने तामलियार में लगाई रात्रि चौपाल

वंचित गांवांे एवं ढाणियों को नर्मदा नहर परियोजना से जोड़ने के निर्देश
                बाड़मेर, 22 दिसंबर। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. बिश्नोई ने गुरूवार को रामसर तहसील के तामलियार ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल की। इस दौरान उन्होने ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत जन समस्याओं की सुनवाई की तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीध्र निस्तारण के निर्देश दिए।
                तामलियार ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित रात्रि चौपाल एवं जन सुनवाई के दौरान उन्होने नर्मदा नहर परियोजना के अधीक्षण अभियन्ता शंकरलाल को वंचित गांव, ढाणीयों का सर्वे करवाकर नर्मदा नहर परियोजना से जोडने के निर्देश दिए। उन्होने जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियन्ता को पानी की समस्या के मद्दे नजर आवश्यकतानुसार हैण्डपम्प एवं ओपन वेल खुदवाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार उन्होने तामलीयार में ओपन वेल एवं आर.ओ. का कार्य दो माह में पूरा करने के निर्देश दिए।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर बिश्नोई ने डिस्कॉम के अधिकारियों को पं0 दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के कार्य पर प्रभावी मॉनिटरिंग रखते हुए समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होने शेष रही ढाणियों को जोडने के निर्देश दिए ताकि कोई ढाणी वंचित नहीं रह सकें। उन्होने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त सडकों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होने डिस्ट्रीक्ट मिनरल फाउण्डेशन ट्रस्ट के तहत सड़कों के दुरूस्तीकरण के लिए खनि अभियन्ता खान एवं भू विज्ञान विभाग को पत्र भिजवाने के निर्देश दिए।

                अतिरिक्त जिला कलक्टर ने राजकीय सैकण्डरी स्कूल कोजाणियों की ढाणी तामलीयार में शिक्षकों की कमी के मद्देनजर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक को निरीक्षण कर शिक्षकों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। रात्रि चौपाल के दौरान उन्होने राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए योजनाओं का लाभ उठाने को कहा। उन्होने भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री राज श्री योजना, आरोग्य राजस्थान सहित विभिन्न योजनाओं की विस्तार के साथ जानकारी देते हुए बालिका शिक्षा को बढावा देने पर बल दिया। 


गुरुवार, 21 दिसंबर 2017

शहीद धर्माराम की प्रतिमा का अनावरण

सेनाध्यक्ष बिपिन रावत ने झंडी दिखाकर शेर दिल यात्रा को रवाना किया
                बाड़मेर, 21 दिसंबर। बाड़मेर जिले के तारातरा गांव मंे शहीद धर्माराम की प्रतिमा का गुरूवार को थल सेनाध्यक्ष बिपिन रावत, राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी एवं सांसद कर्नल सोनाराम ने अनावरण किया। थल सेनाध्यक्ष रावत ने शहीद के परिजनांे से मिलकर सेना की ओर से सदैव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान शेर दिल यात्रा का झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

                तारातरा गांव मंे आयोजित समारोह के दौरान थल सेनाध्यक्ष बिपिन रावत ने शहीद धर्माराम की शहादत को नमन करते हुए कहा कि इसको सेना के इतिहास मंे सदैव स्वर्ण अक्षरांे मंे लिखा जाएगा। उन्हांेने कहा कि थार नगरी के लाल ने सेना में कम समय मे बेहतरीन कार्य करते हुवे अपने गांव और देश का नाम रोशन कर दिया। उन्हांेने अधिकाधिक युवाआंे से सेना मंे शामिल होने का अनुरोध करते हुए कहा कि आगामी समय मंे बाड़मेर जिले में सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। ताकि बाड़मेर के युवाआंे को सेना भर्ती मंे शामिल होने का अवसर मिल सके। सेनाध्यक्ष ने प्रतिमा अनावरण के उपरांत शहीद धर्माराम की माता से आशीर्वाद लिया। साथ ही वीरांगना एवं बच्चांे से मिलकर सेना की ओर से सदैव सहयोग करने की बात कही। उन्हांेने कहा कि शहीद धर्माराम की शहादत पर पूरे देश को गर्व है। समारोह के दौरान राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी, संसदीय सचिव लादूराम विश्नोई, सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी, विधायक अशोक परनामी, कैलाश चौधरी, तरूणराय कागा समेत विभिन्न वक्ताआंे ने शहीद धर्माराम की शहादत को नमन करते हुए युवाआंे से प्रेरणा लेने की बात कही। इस दौरान दक्षिणी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेट जनरल दीवान रविन्द्रनाथ सोनी, कोणार्क कोर के प्रमुख लेफ्टिनेट जनरल आर.के.जग्गा, राजस्थान उर्दू अकादमी के चौयरमैन असरफ अली, विधायक छोटूसिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई समेत विभिन्न सैन्य अधिकारी, जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे। समारोह के दौरान समाजसेवी नवलकिशोर गोदारा की ओर से शहीद वीरांगना को पांच लाख की सहायता राशि का चौक सौंपा गया। इस अवसर पर सेनाध्यक्ष बिपिन रावत ने रेगिस्तान के लंबे अभियान शेर दिल यात्रा को सीमावर्ती इलाकांे के लिए झंडी दिखाकर रवाना किया। सेना का यह दस सदस्यीय यात्रा के दौरान मानवीय क्षमताआंे को चुनौती देने के साथ सीमा क्षेत्रांे मंे भारतीय सेना के सेवानिवृत सैनिकांे से संपर्क करेगा। यह राजस्थान के दुर्गम सीमावर्ती इलाकांे से गुजरने वाला सबसे लंबा,बेजोड़ एवं अनूठा अभियान है। इस अभियान की सफलता राजस्थान मंे टेªल पर्यटन को उजागर करेगी, जो कि पश्चिमी देशांे में बेहद लोकप्रिय है।





डीएसीपी के एरियर का होगा भुगतान डीएसीपी का लाभ योग्यता की दिनांक से होगा देय

                बाड़मेर, 21 दिसंबर। राज्य सरकार के कार्मिक विभाग ने चिकित्सकों को डीएसीपी के भुगतान हुए एरियर की वसूली पर रोक लगा दी है एवं पूर्व में एरियर का भुगतान नहीं होने पर एरियर का भुगतान करने की अधिसूचना जारी कर दी है। साथ ही 1 अप्रेल 2018 से डीएसीपी का लाभ ज्वाइनिंग डेट की बजाय योग्यता की दिनांक से देय होने की भी अधिूसचना जारी की गयी हैै।

                इस अधिसूचना के अनुसार राजस्थान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा तृतीय संशोधन नियम 2017 के तहत बनाए गए नियम 11 जुलाई 2011 से प्रवृत्त समझे जाएंगे। इनके अनुसार डीएसीपी के अधीन 11 जुलाई 2011 से 31 मार्च 2014 तक अवधि के दौरान प्रथम बार पदोन्नत किए गए चिकित्साधिकारियों को वेतन और भत्तों का वास्तविक संदाय उस तारीख से, जिससे पदोन्नति देय हो, एक बारीय अपवाद के रूप में अनुज्ञेय होगा। डीएसीपी के अधीन 1 अप्रेल 2014 से 31 मार्च 2018 के बीच पदोन्नति होने के मामले में डीएसीपी के अधीन पदोन्नति पर वेतन और भत्तों का वास्तविक संदाय वास्तविक पद ग्रहण की तारीख से संदेय होगा और डीएसीपी के अधीन पदोन्नति की पात्रता की तारीख से अर्थात पात्रता वर्ष की अगली एक अप्रेल से पदग्रहण तारीख तक की कालावधि के लिए वेतन काल्पनिक आधार पर नियत किया जायेगा। 1 अप्रेल 2018 को या उसके पश्चात डीएसीपी के अधीन पदोन्नति पर नकद फायदा पदग्रहण की तारीख को विचार में लिये बिना उस तारीख से अनुज्ञेय होगा, जिसको वह देय हो।

जीपीएफ अंशदान में गैप्स की पूर्ति के लिए अभियान

                बाड़मेर, 21 दिसंबर। राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग सभी कार्मिकों के जीपीएफ खातों को पूर्ण करने के लिए पदस्थापन से आदिनांक तक जीपीएफ अंशदान में गैप्स की पूर्ति आनलाईन करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

                राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के निदेषक भंवरलाल मेहरा ने बताया कि सम्बन्धित खातेदारों एवं उनके आहरण एवं वितरण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे शीघ्र इस विभाग से सम्बन्धित कार्यालयों से समन्वय स्थापित करते हुए 31 मार्च 2018 तक कार्मिकों के खातों में गैप्स को पूर्ण कराने में सहयोग प्रदान करे एवं जिला कार्यालय द्वारा वांछित दस्तावेज यथा कटौती पत्र, जीए 55 ए एवं खातेदार की विधिवत तैयार पास-बुक जिला कार्यालय को उपलब्ध कराये ताकि ऐसे कार्मिकों के सेवा निवृत्ति पर एक बार में ही समय पर सम्पूर्ण राषि का भुगतान किया जा सके। निदेशक ने बताया कि जिन राज्य कर्मचारियों के वेतन बिल पे-मैनेजर से तैयार होकर कोषालय द्वारा प्रतिमाह पारित किये जा रहे उनकी 1 अप्रैल 2012 के प्श्चात् की समस्त जीपीएफ कटौतियां पूर्व से ही ऑनलाईन प्रदर्षित हो रही है ऐसे मामलों में भी पदस्थापन से 31 मार्च 2012 तक का लेजर ऑनलाईन किया जाना है। राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग जयपुर के संयुक्त निदेशक रामपाल परसोया ने बताया कि प्रथम चरण में उन खातेदारों के जीपीएफ खातों को पूर्ण किया जाएगा, जिनकी सेवा निवृत्ति आगामी 5 वर्षों में हो रही है।

हड़ताल के दौरान विभिन्न संगठनांे के चिकित्सक दे रहे हैं सेवाएं

                बाड़मेर, 21 दिसंबर। राजकीय चिकित्सालय मंे चिकित्सकांे की हड़ताल के दौरान वेदांता, केयर्न आयल एंड गैस तथा सीमा सुरक्षा बल की ओर से उपलब्ध कराए गए चिकित्सकांे की बदौलत मरीजांे को चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध हो रही है।

                राजकीय चिकित्सालय मंे 17 दिसंबर से लगातार वेदांता, केयर्न आयल एंड गैस, धारा संस्थान, हेल्पेज इंडिया, वोकार्ड फाउंडेशन, बाड़मेर जन सेवा समिति के सहयोग से छह चिकित्सकांे की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही है। वेदांता, केयर्न आयल एंड गैस के सी.एस.प्रबंधक सी.पी.सिंह राजावत ने बताया कि 1600 मरीजांे को उपचारात्मक सेवाएं प्रदान की गई हैं राजावत के मुताबिक आपातकालीन परिस्थितियांे मंे केयर्न आयल एंड गैस जिला प्रशासन एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के मार्गदर्शन मंे सदैव सहयोग के लिए तत्पर है। धारा संस्थान के मुख्य अधिशाषी महेश पनपालिया ने बताया कि आपातकालीन परिस्थितियांे मंे प्रमुख चिकित्साधिकारी बी.एल.मंसूरिया के निर्देशों के अनुरूप उपलब्ध कराई जा रही है। राजकीय चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्साधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया ने विभिन्न संगठनांे की ओर से मिल रहे सहयोग की सराहना की है।

राजस्व शपथ आयुक्त की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित

                बाड़मेर, 21 दिसंबर। बाड़मेर जिले मंे वर्ष 2017 के लिए नियुक्त राजस्व शपथ आयुक्त की कार्य अवधि 31 दिसंबर को समाप्त होने जा रही है। वर्ष 2018 के लिए राजस्व शपथ आयुक्त की नियुक्ति राजस्थान शपथ आयुक्त नियम, 1970 के तहत की जानी है।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि जो राजस्व अभिभाषक राजस्व शपथ आयुक्त के पद के लिए नियुक्ति चाहते है वे राजस्व न्यायालय वार बाड़मेर, बालोतरा, रामसर, पचपदरा, सिवाना, बायतू, शिव, गुड़ामालानी, चौहटन, सिणधरी, सेड़वा, धोरीमन्ना, गडरारोड़, गिड़ा, समदड़ी मंे अपने आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। जिला कलक्टर ने बताया कि आवेदन पत्र मंे संबंधित अभिभाषक अपनी पंजीकरण संख्या, नियुक्ति स्थान, संबंधित बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव की अनुशंषा सहित आवेदन पत्र प्रस्तुत करें। इसके लिए आवेदन पत्र 27 दिसंबर 2017 तक प्राप्त किए जाएंगे। निर्धारित समयावधि के बाद प्रस्तुत होने वाले आवेदन पत्रांे को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

महत्वपूर्ण विकास योजनाआंे की नियमित मोनेटरिंग करने के निर्देश

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने राज विकास की बैठक मंे निर्देशांे की क्रियान्विति की समीक्षा की
                बाड़मेर, 21 दिसंबर। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की नियमित मॉनीटरिंग के लिए शुरू किए गए नवाचार राजविकास के सकारात्मक परिणामों पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि विकास की यह रफ्तार ऐसे ही बनी रहे, ताकि सब मिलकर राजस्थान को विकास का मॉडल स्टेट बना सकें। श्रीमती राजे गुरूवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में राजविकास की सातवीं बैठक में पिछली बैठकों में दिए गए निर्देशों की क्रियान्विति की समीक्षा कर रही थीं।
                मुख्यमंत्री ने कहा कि हम विकास की गति बढ़ाने के लिए सिस्टम की रि-इंजीनियरिंग कर रहे हैं। हमारा प्रयास है कि नियमों और प्रक्रियाओं का सरलीकरण हो तथा जनहित में त्वरित निर्णय लेकर विकास परियोजनाओं में लगने वाले समय और लागत में कमी लाएं। उन्होंने कहा कि परियोजनाएं समय पर पूरी होंगी तो इनका फायदा आमजन को मिलेगा और राजस्थान देश में एक तेजी से बदलते राज्य के रूप में अपनी पहचान बनाए रख सकेगा।

                श्रीमती राजे ने राजस्थान को मार्च-2018 तक खुले में शौच से मुक्त बनाने के लक्ष्य की समीक्षा करते हुए कहा कि हमारे शहर देश के टॉप-50 स्वच्छ शहरों में स्थान बनाएं। साथ ही प्रमुख शहर टॉप-10 में भी शामिल हों। इसके लिए जनवरी माह में शुरू होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण के सभी मापदंड पूरे करें और जनप्रतिनिधियों तथा आमजन को इस मुहिम से जोड़ें। उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता रैंकिंग को वहां के लोगों के लिए गौरव का विषय बनाएं। मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिला कलक्टरों से स्वच्छ भारत अभियान की प्रगति की जानकारी ली और कहा कि शौचालय निर्माण के काम में तेजी लाकर अपने-अपने जिले को शीघ्र ओडीएफ बनाएं। इस दौरान बाड़मेर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने स्वच्छ भारत मिशन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की प्रगति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्हांेने कहा कि बाड़मेर जिले को खुले मंे शौच से मुक्त कराने के लिए समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्रीमती राजे ने पोकरण-फलसूंड- बालोतरा लिफ्ट वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट समेत अन्य पेयजल परियोजनाओं का काम भी जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए।

बुधवार, 20 दिसंबर 2017

राजस्व अधिकारियांे की बैठक 23 को

                बाड़मेर, 20 दिसंबर। राजस्व अधिकारियांे की बैठक शनिवार को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे रखी गई है।

                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि इस बैठक के दौरान राजस्व संबंधित कार्याें एवं राज्य सरकार की ओर से संचालित विभिन्न गतिविधियांे एवं कार्याें की समीक्षा की जाएगी। संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ बैठक मंे उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक 23 को

                बाड़मेर, 20 दिसंबर। जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक 23 दिसंबर को दोपहर 12.30 बजे जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल की अध्यक्षता मंे रखी गई है।

                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि इस बैठक मंे महात्मा गांधी नरेगा के वर्ष 2018-19 की कार्य योजना एवं वित्तीय वर्ष 2017-18 के अतिरिक्त प्लान का अनुमोदन तथा प्रगति पर चर्चा होगी। इसके अलावा जिला परिषद एवं विभिन्न विभागांे की ओर से संचालित योजनाआंे की प्रगति पर चर्चा होगी।

राजस्व राज्य मंत्री चौधरी 23 तक बाड़मेर के दौरे पर

                बाड़मेर, 20 दिसंबर। राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी 23 दिसंबर तक बाड़मेर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान चौधरी विभिन्न कार्यक्रमांे मंे शामिल होंगे।

                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्व राज्य मंत्री गुरूवार को प्रातः 8 बजे बालोतरा से प्रस्थान कर प्रातः 11 बजे तारातरा पहुंचेंगे। जहां शहीद धर्माराम की मूर्ति के अनावरण समारोह मंे मुख्य अतिथि के रूप मंे शामिल होंगे। इसके उपरांत दोपहर 2 बजे तारातरा से रवाना होकर शाम 5 बजे बहमधाम आसोतरा मंे आयोजित प्रेम सभा मंे शामिल होंगे। बालोतरा मंे रात्रि विश्राम के उपरांत 22 दिसंबर को स्थानीय कार्यक्रमांे मंे शामिल होने के साथ आमजन की समस्याएं सुनेंगे। शुक्रवार को बालोतरा मंे रात्रि विश्राम के बाद शनिवार को प्रातः 11 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।


डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान बनाने के साथ विकास का लक्ष्य निर्धारित करें : माथुर

प्रभारी सचिव यदुवेन्द्र माथुर ने विभागीय योजनाआंे एवं कार्यक्रमांे की प्रगति की जानकारी ली
                बाड़मेर, 20 दिसंबर। बाड़मेर जिले मंे शिक्षा एवं स्वास्थ्य के साथ अन्य आधारभूत सुविधाआंे के विस्तार के लिए डिस्ट्रिक एक्शन प्लान बनाने के साथ विभागीय लक्ष्य निर्धारित किया जाए। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए वृहद स्तर पर समन्वित प्रयास किए जाए। नीति आयोग के अतिरिक्त सचिव एवं बाड़मेर जिले के प्रभारी सचिव यदुवेन्द्र माथुर ने बुधवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे जिला स्तरीय अधिकारियांे की बैठक के दौरान यह बात कही।

                इस अवसर पर प्रभारी सचिव यदुवेन्द्र माथुर ने कहा कि केन्द्र सरकार ने वर्ष 2022 तक बाड़मेर जैसे देश के 115 पिछड़े जिलांे के सर्वागीण विकास की दिशा मंे कार्य शुरू किया है। यह जिले शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि एवं अन्य क्षेत्रांे मंे विकास के लिहाज से पिछड़े हुए है। इसके लिए आगामी पांच वर्ष के लिए डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान बनाया जाना है। इसमें सामाजिक-आर्थिक विकास के अलग-अलग पैमानांे पर समयबद्ध लक्ष्य निर्धारित किया जाना है। उन्हांेने कहा कि डिस्ट्रिक एक्शन प्लान तैयार करते समय शिक्षा,स्वास्थ्य, कृषि एवं अन्य आधारभूत सुविधाआंे के विकास को प्राथमिकता दी जाए। उन्हांेने कहा कि इसके लिए डेटा सिस्टम का संधारण करने के साथ गेप को चिन्हित किया जाए। उन्हांेने कहा कि निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए टीम भावना से कार्य करें। उन्हांेने इस दौरान कार्य योजना तैयार करने के बारे मंे विस्तार से विविध पहलूआंे पर जानकारी दी। उन्हांेने कहा कि माडर्न टेक्नोलाजी का इस्तेमाल करने के साथ विकास कार्याें मंे कन्वर्जेशन किया जाए। जिले मंे स्थाई रोजगार की दिशा मंे वृहद स्तर पर कार्य करने की जरूरत है। उन्हांेने कहा कि लोग टर्म प्लान तैयार करने के साथ इसकी नियमित रूप से मोनेटरिंग की जाए। जिला एवं ब्लाक स्तर के आंकड़ांे का आंकलन करने के साथ जन प्रतिनिधियांे को भी इससे अवगत कराते हुए विकास मंे उनकी भागीदारी सुनिश्चित करवाने का प्रयास किया जाए। उन्हांेने वर्ष 2022 तक के लिए बाड़मेर का डिस्ट्रिक एक्शन प्लान बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने जिले मंे संचालित विकास योजनाआंे एवं कार्यक्रमांे की प्रगति से अवगत कराया। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.गुंजन सोनी, जिला रसद अधिकारी अशोक सांगवा, महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक जीतेन्द्रसिंह नरूका, कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



मंगलवार, 19 दिसंबर 2017

ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री आज प्रातः 10 बजे से आकाशवाणी से करेंगे प्रदेश की जनता से सीधा संवाद

                बाड़मेर, 19 दिसंबर। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ बुधवार को प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक राज्य की जनता से लाइव फोन इन कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना, महानरेगा, स्वच्छता एवं मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान विषय पर प्रदेश की जनता से सीधा संवाद करेंगे।  श्रोता आशवाणी के फोन नंबर 0141- 2200 600, 700 एवं 800 पर फोन कर ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री से सीधी बातचीत कर सकते हैं। आकाशवाणी विविध भारती जयपुर के केंद्र प्रमुख राकेश जैन ने बताया कि जनता मंत्री से राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग से जुड़े विषय पर सीधे बातचीत कर सकते हैं तथा समस्याओं का समाधान पा सकते हैं। इस कार्यक्रम का प्रसारण राज्य के सभी 19 प्राइमरी लोकल रेडियो स्टेशन एफ एम, विविध भारती एवं आकाशवाणी केंद्रों से किया जाएगा।

राज्य बीमा पॉलिसियों के भुगतान के लिए ऑनलाईन करने के निर्देश

                बाड़मेर, 19 दिसंबर। राज्य कर्मचारियों की परिपक्व हो रही बीमा पॉलिसियों के भुगतान के लिए दावेदार दावा प्रपत्र ऑनलाईन संबंधित आहरण एवं वितरण अधिकारियों के माध्यम से 31 जनवरी 2018 तक भिजवाए जाने है।

                राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के निदेशक भंवरलाल मेहरा ने बताया कि एक अप्रेल 1958 से 31 मार्च, 1959 तक की जन्म तिथि वाले राज्य कर्मचारियों की राज्य बीमा पॉलिसियां परिपक्व हो रही हैैै। उन्होंने संबंधित आहरण एवं वितरण अधिकारियों से कहा है कि अपने पदस्थापन जिलों के राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि कार्यालयों को पदस्थापन्न स्थानों की सूचना सहित आवश्यक रूप से प्रेषित करा दें, ताकि परिपक्वता तिथि से पूर्व संबंधित बीमेदार को भुगतान राशि का अग्रिम अधिकार पत्र जारी किया जाना सम्भव हो सकें। निदेशक ने बताया कि एक अप्रेल, 2018 में परिपक्व होने वाले बीमेदारों की राज्य बीमा पॉलिसी के प्रीमियम की अंतिम कटौति माह नवंबर, 2017 के वेतन से करते हुए आवश्यक रूप से दावा प्रपत्र ऑनलाइन संबंधित राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि कार्यालयों को 31 जनवरी, 2018 तक भिजवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि दिसंबर, 2017 से फरवरी, 2017 तक का अदेय प्रीमियम बीमेदार के क्लेम से काट लिया जाएगा। उन्हांेने बताया कि राज्य सरकार के मेडिकल ऑफिसर जिनकी सेवा निवृति आयु 60 से 62 वर्ष कर दी गई थी, उनकी बीमा पॉलिसी की परिपक्वता तिथि स्वतः ही सेवा निवृति से पूर्व पड़ने वाले मार्च माह में परिवर्तित हो जाएगी। ऐसे बीमेदारों को परिपक्वता दावा भुगतान एक अप्रेल, 2020 में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी लगभग 23 हजार राज्य कर्मचारियों की राज्य बीमा पॉलिसियों का भुगतान हेतु परिपक्व होने जा रही है।

बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित

                बाड़मेर, 19 दिसंबर। बायफ केयर्न उन्नति परियोजना के तहत बकरी यूनिट वितरण ग्राम माडपुरा सानी मंे बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

                प्रशिक्षण के दौरान डा.आर.दूबे एवं आर.के.पठान ने बकरियांे मंे कृमिनाशक एवं बीमा संबंधित जानकारी दी। इस परियोजना के तहत केयर्न के भुवनेश पाठक ने बाड़मेर एवं गुड़ामालानी क्षेत्र मंे पांच-पांच बकरी यूनिट पशुपालकांे को वितरित की। उन्हांेने कहा कि बकरी पालन का उददेश्य गरीब किसानांे की आय को बढावा देना है। इस प्रशिक्षण मंे 16 महिलाआंे एवं 6 पुरूषांे ने भाग लिया। इसके उपरांत भुवनेश पाठक ने बाड़ी एवं गृह वाटिका का निरीक्षण किया।


बाड़मेर पंचायत समिति की बैठक 22 को

                बाड़मेर, 19 दिसंबर। बाड़मेर पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक 22 दिसंबर को दोपहर 12 बजे पंचायत समिति सभागार मंे आयोजित होगी।

                विकास अधिकारी नवलाराम चौधरी ने बताया कि प्रधान श्रीमती पुष्पादेवी की अध्यक्षता मंे आयोजित होने वाली बैठक के दौरान मनरेगा की वार्षिक कार्य योजना वर्ष 2018-19 के अनुमोदन,पानी, बिजली, पंचायतीराज विभाग को हस्तातंरित विभागांे से संबंधित कार्याें समेत विभिन्न मुददांे पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर प्रदर्शनी 24 को

                बाड़मेर, 19 दिसंबर। राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर उपभोक्ताआंे को जागरूक करने एवं उनके अधिकारांे की जानकारी देने के लिए 24 दिसंबर को प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

                जिला रसद अधिकारी अशोक सांगवा ने बताया कि उपभोक्ताआंे को जागृत करने, उपभोग्य वस्तुआंे के माप के तरीके, गुणवत्ता की जांच की प्रक्रिया, सेवाआंे मंे दोष के प्रकार बताने संबंधित व्यवहारिक जानकारी के लिए जिला सूचना केन्द्र मंे प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इस दौरान विभिन्न अधिकारियांे को अपने विभाग से संबंधित उपभोक्ता अधिकारांे के प्रचार-प्रसार एवं संबंधित पेम्पलेट एवं फोल्डर्स का वितरण करवाने के लिए निर्देशित किया गया है।

तरूण चौहान को फोटोग्राफी मंे अंतरराष्ट्रीय अवार्ड

                बाड़मेर, 19 दिसंबर। बाड़मेर के फोटोग्राफर तरूण चौहान को फोटोग्राफी मंे अंतरराष्ट्रीय अवार्ड मिला है। नेशनल जियोग्राफी एवं एनटीयू सिंगापुर की ओर से यह फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। तरूण चौहान को ट्राफी के साथ 150 डालर का पुरस्कार दिया गया है।

                फोटोग्राफर तरूण चौहान के फोटो डीप वाटर का एनटीयू इंटरनेशनल फोटोग्राफी अवार्डस 2017 के लिए चयन हुआ है। इस प्रतियोगिता मंे 661 प्रतियोगियांे की 2 हजार से ज्यादा प्रविष्टियां प्राप्त हुई थी। इन फोटोग्राफ्टस को सिंगापुर की आर्ट गैलेरी मंे प्रदर्शित किया गया है। फोटोग्राफर तरूण चौहान इससे पहले सोनी, एनटीवी, नेट जीओ समेत संगठनांे की ओर से आयोजित प्रतियोगिताआंे मंे सम्मानित हो चुके है।


सीनियर सैकंडरी विद्यालयांे मंे लगेगी शिकायत पेटिका

                बाड़मेर, 19 दिसंबर। जिले के समस्त सीनियर सैकंडरी विद्यालयांे मंे शिकायत पेटिका लगाई जाए। इनमंे प्राप्त होने वाली शिकायतांे को संबंधित उपखंड अधिकारी को भिजवाया जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर जिला महिला सहायता समिति की बैठक के दौरान इस संबंध मंे निर्देश दिए।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने महिला अधिकारिता विभाग के अधिकारियांे को महिलाआंे से संबंधित समस्याआंे के समाधान के लिए निःशुल्क टोल नंबर प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला ने कहा कि पेम्पलेट एवं पोस्टर के जरिए महिलाआंे से संबंधित समस्याआंे के समाधान के लिए अधिकाधिक प्रचार-प्रसार किया जाए। इसमंे टोल फ्री नंबर भी इन्द्राज किए जाए। इस दौरान महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने बताया कि सहायता के लिए 17 आवेदन प्राप्त हुए थे। इसमंे से 16 महिलाआंे प्रत्येक को 10 हजार रूपए की सहायता प्रदान की गई है। नियमित रूप से प्राप्त होने वाले प्रकरणांे का नियमानुसार निस्तारण किया जा रहा है। बैठक के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक जीतेन्द्रसिंह नरूका, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पी.सी.दीप्पन, भंवरखान, गौतम माथुर ,सराना अख्तर, शोभा गौड़ समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

अमृता हाट के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

                बाड़मेर, 19 दिसंबर। जिला मुख्यालय पर आगामी 28 दिसंबर से आयोजित होने वाली अमृता हाट के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। इसका अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करवाने के साथ वाजिब दाम पर गुणवत्ता युक्त उत्पादन उपलब्ध करवाए जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने मंगलवार को अमृता हाट संबंधित व्यवस्थाआंे की तैयारियांे की समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि अमृता हाट मंे आने वाली महिलाआंे के ठहराव, सांस्कृतिक कार्यक्रमांे के आयोजन के अलावा समुचित तैयारियां की जाए। जिला कलक्टर ने आयोजन स्थल राजकीय सीनियर सैकंडरी स्टेशन रोड़ मंे फायर बिग्रेड एवं कपड़े की थैलियांे के लिए विशेष काउंटर लगाने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला, महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक जीतेन्द्रसिंह नरूका, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पी.सी.दीप्पन, भंवरखान, गौतम माथुर,सराना अख्तर, शोभा गौड़ समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने बताया कि हाट मंे शामिल होने वाले स्वयं सहायता समूह के सदस्यांे के ठहराव की व्यवस्था सेवा सदन मंे की जाएगी। उन्हांेने अमृता हाट आयोजन के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी।



लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...