बाड़मेर, 19 दिसंबर। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ बुधवार को प्रातः
10 बजे से 11 बजे तक राज्य की जनता
से लाइव फोन इन कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना, महानरेगा, स्वच्छता एवं मुख्यमंत्री
जल स्वावलंबन अभियान विषय पर प्रदेश की जनता से सीधा संवाद करेंगे। श्रोता आशवाणी के फोन नंबर 0141- 2200 600, 700 एवं 800 पर फोन कर ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री से सीधी बातचीत कर सकते हैं। आकाशवाणी
विविध भारती जयपुर के केंद्र प्रमुख राकेश जैन ने बताया कि जनता मंत्री से राज्य के
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग से जुड़े विषय पर सीधे बातचीत कर सकते हैं तथा
समस्याओं का समाधान पा सकते हैं। इस कार्यक्रम का प्रसारण राज्य के सभी 19 प्राइमरी लोकल रेडियो
स्टेशन एफ एम, विविध भारती एवं आकाशवाणी केंद्रों से किया जाएगा।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित
बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...
-
बाड़मेर , 30 मई। पुराने पटटांे के पंजीयन पर राज्य सरकार की ओर से मुद्रांक शुल्क मंे 30 जून तक विशेष छूट का प्रावधान किय...
-
बाड़मेर, 20 जनवरी। पंच एवं सरपंच के द्वितीय चरण के निर्वाचन हेतु रिटर्निंग अधिकारियों एवं समस्त मतदान अधिकारियों का अन्तिम प्रशिक्षण मंगलव...
-
पंचायतीराज चुनाव 2020 बाड़मेर, 11 नवम्बर। जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव के लिए बुधवार को नाम वापसी के उपरान्त जिले में जिला...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें