मंगलवार, 21 नवंबर 2017

प्रभारी मंत्री गोयल 23 नवंबर को करेंगे योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा

                बाड़मेर, 21 नवंबर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल गुरूवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर विभिन्न विभागांे की ओर से संचालित योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि जल स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री सुरेन्द्र गोयल गुरूवार को प्रातः 11 बजे से कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे बैठक के दौरान विभिन्न योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करेंगे। विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ बैठक मंे उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

युवा सांस्कृतिक प्रतिभा खोज महोत्सव के संबंध मंे बैठक 23 नवंबर को

                बाड़मेर, 21 नवंबर। युवा सांस्कृतिक प्रतिभा खोज महोत्सव के संबंध मंे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे 23 नवंबर को प्रातः 10.30 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे बैठक रखी गई है। इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियांे को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

वरिष्ठजन को लेकर जगन्नाथपुरी ट्रेन 25 को जाएगी

                 बाड़मेर, 21 नवंबर। वरिष्ठ नागरिकों को लेकर जगन्नाथपुरी तीर्थ के लिए ट्रेन 25 नवंबर को रवाना होगी। ट्रेन भगत की कोठी रेलवे स्टेशन से रात 10.30 बजे रवाना होगी। यात्रियों को शाम 6 बजे रेलवे स्टेशन पहुंचना होगा।

                देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त ओमप्रकाश पालीवाल ने बताया कि इस टेªन मंे 1037 यात्री जगन्नाथपुरी जाएंगे। इसमंे जोधपुर से 152, पाली से 96, सिरोही से 138, जालोर से 42, जैसलमेर से 20 और बाड़मेर के 40 यात्री शामिल है।

राज्य आपदा प्रतिसाद बल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित

                बाड़मेर, 21 नवंबर। राज्य आपदा प्रतिसाद बल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है।

                राज्य आपदा प्रतिसाद बल के कमांडेंट चूनाराम जाट ने बताया कि इसके तहत कुक (लांगरी) के 20 तथा स्वीपर के 07 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रतियों के साथ 29 नवंबर को सांय 6 बजे तक राज्य आपदा प्रतिसाद बल के मालवीय नगर जयपुर में झालाना महल, कुण्डा बस्ती स्थित कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते है। आवेदन का प्रारूप वेबसाईट www.police.rajasthan.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए राज्य आपदा प्रतिसाद बल के मालवीय नगर जयपुर में झालाना महल, कुण्डा बस्ती स्थित कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

सोमवार, 20 नवंबर 2017

शहर में भीड वाले क्षेत्रों में विद्युत ट्रान्सफार्मर चैक करने के निर्देश

साप्ताहिक समीक्षा बैठक में पानी, बिजली, चिकित्सा व्यवस्थाओं की समीक्षा
बाड़मेर, 20 नवंबर। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. बिश्नोई की अध्यक्षता में सोमवार को बिजली, पानी, चिकित्सा व्यवस्थाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस दौरान उन्होने जोधपुर विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियन्ता एम.एल. जाट को शहर में भीड़भाड वाले क्षेत्रों में लगे विद्युत ट्रान्सफार्मर चैक करवाने के निर्देश दिए ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित न हो।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने डिस्कॉम के अधिकारियों को पं. दीनदयाल उपाध्याय विद्युतिकरण के कार्य की प्रभावी मॉनिटरिंग कीे जाकर प्रगति लाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार उन्होने पेयजल योजनाओं तथा नई सीएचसी एवं पीएचसी को प्राथमिकता से विद्युत कनेक्शन जारी करने के निर्देश दिए। उन्होने जलदाय विभाग के अधिकारियों को पानी की पाईप लाइनों से अवैध कनेक्शन हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा अवैध कनेक्शन करने वाले लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने, जलाशयों की नियमित सफाई करवाने, खराब हैण्डपम्पों की मरम्मत कराने तथा जिले में आर ओ प्लांट सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। 
अतिरिक्त जिला कलक्टर बिश्नोई ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को जिले में 104, 108 सहित अन्य विभागीय एम्बुलेन्स को चालू हालत में रखने के निर्देश दिए ताकि लोगों को राहत मिल सकें। उन्होने परिवार कल्याण कार्यक्रम में गति लाने तथा स्वयं सेवी संस्थाओं के साथ बैठक आयोजित कर मेगा परिवार कल्याण के केम्प आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होने वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से काउन्टर लगाने के निर्देश दिए तथा जिले में चिकित्साल्यों में सघन निरीक्षण कर चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 
उन्होने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना एवं ग्रामीण गौरव पथ के प्रगतिरत कार्य शीध्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्यो में गुणवता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने क्षतिग्रस्त सड़कों के पेचवर्क का कार्य प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिए। इसी प्रकार उन्होने रूडिप के अधिकारियों को सीवरेज कार्य के तहत प्रोपर्टी कनेक्शन का कार्य प्राथमिकता से करवाने के निर्देश दिए।  
बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता जे.आर. जीनगर, डिस्कॉम के मांगी लाल जाट, जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियन्ता हजारी राम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश चोधरी, रूडिप के अधिशाषी अभियन्ता बंशीधर पुरोहित सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

सड़क सुरक्षा जागरूकता को विशाल रैली 24 को

निबंध व पोस्टर प्रतियोगिताएं 21 से
रैली में पांच राक्षसों की टीम करेगी सुरक्षा के प्रति गंभीर
बाड़मेर, 20 नवम्बर। सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ जयपुर, परिवहन विभाग बाड़मेर, थार सड़क सुरक्षा समिति के बैनर तले 24 नवंबर को सड़क सुरक्षा वृहद जन जागरूकता अभियान के तहत शहर के प्रमुख मार्गों से रैली निकाली जाएगी। तत्पश्चात भगवान महावीर टाउन हॉल में सड़क सुरक्षा को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न बैनर लगाकर प्रदर्शन किए जाएंगे, साथ ही ट्रैफिक नियमों व सड़क सुरक्षा को लेकर प्रोजेक्टर के माध्यम से लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया जाएगा। 23 नवंबर को विभिन्न विद्यालयों में सड़क सुरक्षा के बारे में प्रतियोगिता का आयोजन होगा वहीं चालकों का नेत्र परीक्षण कराया जाएगा।
जिला परिवहन अधिकारी डी.डी.मेघानी ने बताया कि प्रादेशिक परिवहन आयुक्त एवं प्रादेशिक परिवहन अधिकारी के निर्देशानुसार 24 नवंबर को जिला मुख्यालय पर सड़क सुरक्षा को लेकर भव्य व आकर्षक रैली व कार्यशाला के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जन चेतना लाई जाएगी। साथ ही प्रतियोगिताओं के माध्यम से स्कूली विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति एक अच्छी सोच विकसित की जाएगी, ताकि वे भी बड़े होकर जब वाहन चलाएं तो सावधानी पूर्वक चलाए। इस पैदल व वाहन रैली में परिवहन कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी, यातायात सलाहकार, ऑपरेटर, थार सड़क सुरक्षा समिति के पदाधिकारी व कार्यकर्ता, ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी, कर्मचारी, केयर्न इंडिया के अधिकारी, महिला मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता, धारा संस्थान के पदाधिकारी व कार्यकर्ता, नागरिक आदि शरीक होंगे। रैली में पांच राक्षसों की टीम के द्वारा संदेश दिए जाएंगे साथ ही नारे बोले जाएंगे। इस दौरान रैली में सैकड़ों कार्यकर्ता सुरक्षा संबंधी नारे लिखी तख्तियां थामे रहेंगे। रैली में लाल-पीले-हरे गुब्बारे भी आकर्षक का केन्द्र रहेंगे। रैली में वाहन चालक आईएसआई मार्का हेलमेट एवं सीटबेल्ट का प्रयोग कर आम जन को जागरूक करेंगे। रैली को जयपुर से आए परिवहन विभाग के अधिकारी व जिला कलेक्टर हरी झंडी दिखाएंगे। इस दौरान लाल, पीले, हरे गुब्बारों का समूह आकाश में छोड़े जाएंगे। 
आकर्षक सजावट के बीच होगी कार्यशाला : रैली के भगवान महावीर टाउन हॉल में पहुंचने पर कार्यशाला प्रारंभ होगी। इसके लिए टाउन हॉल को आकर्षण रूप से सजाया जाएगा। कार्यशाला स्थल पर लाल पीले हरे गुब्बारे लगाए जाएंगे, वहीं सुंदर गमले भी लगेंगे। गुब्बारों से तैयार ट्रैफिक लाईट मॉडल प्रदर्शित की जाएगी। कृत्रिम पुष्प सज्जा से टाउन हॉल को सजाया जाएगा। कार्यशाला में समस्त विधायक, सांसद, जिला प्रमुख, नगरपालिका अध्यक्ष आदि आमंत्रित रहेंगे। इस दौरान आगन्तुकों को रोड सेफ्टी प्रकोष्ठ से प्राप्त सामग्री का वितरण किया जाएगा। कार्यशाला स्थल पर एलईडी स्क्रीन अथवा प्रोजेक्टर के माध्यम से सड़क सुरक्षा फिल्मों का प्रदर्शन होगा।  इस मौके पर जयपुर से आई टीम द्वारा नुक्कड़ नाटक, कठपुतली, जादू शो प्रदर्शन कर सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी दी जाएगी।
इस दौरान निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर पेन्टिंग, उद्बोधन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय आए विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान पेंन्टिंग, पोस्टर, स्लोगन में प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाले विद्यार्थियों की ओर से तैयार सामग्री को प्रदर्शित किया जाएगा। कार्यक्रम में कुछ चालकों को चश्मे का वितरण होगा। रैली व कार्यशाला में बीएसएफ, एयरफोर्स, आर्मी, एनसीसी, स्काउट आदि के जवान व कैडेट्स भाग लेंगे 
प्रतियोगिताएं होगी : जिला परिवहन कार्यालय की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम अभियान के तहत 21 नवंबर को मुल्तानमल भीखचंद छाजेड़ महिला कॉलेज व गर्ल्स सीनियर सैकण्डरी स्कूल में परिवहन उप निरीक्षक मीनाक्षी कैथरीन, परिवहन उप निरीक्षक लच्छाराम की देखरेख में चित्रकला प्रतियोगिता होगी। 22 नवंबर को पीजी कॉल्ेज बाड़मेर व सीनियर हायर सैकण्डरी स्कूल में निबंध व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन परिवहन उप निरीक्षक विनित चौहान, परिवहन उप निरीक्षक लच्छाराम की देखरेख में होगी। बालाजी फार्म हाउस में नेत्र ज्योति चिकित्सालय व राजकीय चिकित्सालय के सहयोग से वाहन चालकों की निःशुल्क नेत्र जांच होगी।

रविवार, 19 नवंबर 2017

जागरूकता से ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी संभव - बिश्नोई

बाड़मेर, 19 नवंबर। जागरूकता से ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। हमें बढती दुर्घटनाओं के कारणों और उनकी रोकथाम कैसे हो सकती है इस दिशा में गम्भीरता पूर्वक जागरूकता लानी होगी। क्षेत्र के समाजसेवी एवं स्वयं सेवी संस्थाएं इस दिशा में महत्पूर्ण भूमिका अदा कर सकते है। 
यह बात अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओ.पी.विश्नोई ने रविवार को सूचना केन्द्र में सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों एवं घायल लोगों की स्मृति में आयोजित विश्व स्मृति दिवस के मौके पर कही। उन्होंने कहा कि विश्व स्मृति दिवस मनाने का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोगों को घटित सड़क दुर्घटनाओं के बारे में याद दिलाकर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने का प्रयास है। उन्होंने हेलमेट, सीट बेल्ट का जरूरत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सावधानी के साथ सड़क सुरक्षा के उपायों को अपनाकर सडक दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि रिफलेक्टर का प्रयोग नहीं करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।  
बिश्नोई ने कहा कि विद्यालयों में प्रार्थना सभा, विभिन्न प्रतियोगिताओं के जरिए सड़क सुरक्षा के उपायों के बारे में जानकारी देकर जागरूकता लाई जाए। उन्होंने आम लोगों से अपने घर, पड़ौस, मौहल्ले एवं शहर में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु सड़क सुरक्षा के उपायों के उपयोग के साथ व्यापक प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में मृत व्यक्तियों की याद में मोमबत्ती जलाकर तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होने सडक दुर्घटनाओं में आपातकालीन सेवाएं देने वालों का धन्यवाद ज्ञापित किया। 
इस दौरान जिला परिवहन अधिकारी डी.डी.मेघानी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए सड़क सुरक्षा उपायों को अपनाएं ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकें। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 19 नवम्बर को संपूर्ण विश्व की भांति राज्य में भी विश्व स्मृति दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाकर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के लिए अहम प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि शिक्षा के पाठ्यक्रम में भी सड़क सुरक्षा को जोड़ा गया है। उन्होंने निर्धारित गति में वाहन चलाने सहित सड़क सुरक्षा के उपायों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला परिवहन कार्यालय में सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण केन्द्र में प्रोजेक्टर के माध्यम से कानूनी प्रावधानों व सड़क सुरक्षा की लघु फिल्मे दिखाकर महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। 
इस दौरान थार सड़क सुरक्षा समिति के उपाध्यक्ष राम कुमार जोशी ने कहा कि लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने प्रतिदिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए यातायात नियमों का पालन करते हुए इसमें कमी लाने की बात कही। इस मौके पर थार सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश मेहता, समाजसेवी पुरूषोतम खत्री, सम्पत जैन, धारा संस्थान के महेश पनपालिया, महिला मंडल बाड़मेर आगोर के आदिल भाई, मांगीलाल शर्मा, खुमाणंिसह, कनिष्ठ सहायक भूराराम प्रजापत सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. बंशीधर तातेड़ ने किया। 




शुक्रवार, 17 नवंबर 2017

विद्यालयांे के लिए गेहूं एवं चावल का आवंटन

बाड़मेर, 17 नवंबर। एमडीएम योजनान्तर्गत प्राथमिक विद्यालयांे के लिए 587.510 मैट्रिक टन गेहूं तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयांे के लिए 489.590 मैट्रिक टन चावल का आवंटन किया गया है।
जिला रसद अधिकारी अशोक सांगवा ने बताया कि वर्ष 2017-18 सूखाग्रस्त अभावग्रस्त घोषित ग्रामांे के लिए 209.830 मैट्रिक टन चावल का आवंटन किया गया है। इस आवंटन का उप आवंटन किया जाना प्रस्तावित है। उन्हांेने बताया कि थोक विक्रेताआंे को खाद्यान्न का तत्काल उठाव करने के निर्देश दिए गए है।

गुमशुदा की सूचना देने पर दो हजार का इनाम

बाड़मेर, 17 नवंबर। पुलिस थाना सिवाना मंे दर्ज एक प्रकरण मंे भगवैया एवं अपहरणकर्ता की सूचना देने पर बाड़मेर पुलिस की ओर से दो हजार रूपए का इनाम दिया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला ने बताया कि भगवैया नाबालिग सुश्री पिंटाकंवर निवासी थापन एवं अपहरणकर्ता शिवराजसिंह निवासी दुगोर पुलिस थाना डेगाना, जिला नागौर की काफी तलाश करने के बाद भी पता नहीं चला है। इनकी तलाश जारी है। उनके मुताबिक भगवैया एवं अपहरणकर्ता के बारे मंे कोई व्यक्ति सूचना देगा अथवा दस्तयाबी के लिए पुलिस को मदद देगा या दस्तेयाबी करवाएगा, उस व्यक्ति को बाड़मेर पुलिस की ओर से दो हजार रूपए का नकद इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा। इनाम वितरण के संबंध मंे अंतिम निर्णय जिला पुलिस अधीक्षक का होगा।


पीएम फसल बीमा योजना में रबी के लिए अधिसूचना जारी

किसान 31 दिसंबर 2017 तक फसल का बीमा करवा सकेंगे
                बाड़मेर, 17 नवंबर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रबी फसल वर्ष 2017-18 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए अधिसूचना 3 नवंबर को जारी की गई है। इसके अनुसार फसलें पटवार स्तर पर अधिसूचित की गई है। जौ फसल के लिए प्रति हेक्टेयर 37249 रूपए और प्रीमियम दर 4 प्रतिशत तथा कृषक हिस्सा राशि 559 रूपए प्रति हैक्टेयर रहेगी। गेंहू फसल के लिए प्रति हेक्टेयर 49509 रूपए और प्रीमियम दर 4 प्रतिशत तथा कृषक हिस्सा राशि 743 रूपए प्रति हेक्टेयर रहेगी। सरसो फसल के लिए प्रति हेक्टेयर 44414 रूपए और प्रीमियम दर 7 प्रतिशत तथा कृषक हिस्सा राशि 666 रूपए प्रति हेक्टेयर रहेगी। चना फसल के लिए प्रति हेक्टेयर 31317 रूपए और प्रीमियम दर 5 प्रतिशत तथा कृषक हिस्सा राशि 470 रूपए प्रति हेक्टेयर रहेगी। इसके अलावा तारामीरा फसल के लिए प्रति हेक्टेयर 9891 रूपए और प्रीमियम दर 11 प्रतिशत तथा कृषक हिस्सा राशि 148 रूपए प्रति हेक्टेयर रहेगी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में सभी ऋणी, गैर ऋणी एवं बटाईदार किसानों की ओर से फसलों का बीमा करवाया जा सकता है, जिसकी अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2017 है। जिन ऋणी कृषकों के फसल ऋण की सीमा 31 दिसंबर 2017 तक किसी भी वित्तीय संस्थान द्वारा अनुमोदित की गई है, का अनिवार्य आधार पर फसल बीमा संबंधित वित्तीय संस्थान द्वारा किया जाएगा। गैर ऋणी किसान 31 दिसंबर 2017 तक निकट के सहकारी बैंक, व्यवसायिक बैंक, सीएससी संबंधित बीमा कम्पनी के अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से करवाया जा सकता है।

लैंगिक संवेदनशीलता मौजूदा समय की जरूरत : नरूका

                बाड़मेर, 17 नवंबर। लैंगिक संवेदनशीलता मौजूदा समय की सबसे बड़ी जरूरत है। सांस्कृतिक एवं राजनैतिक तौर पर स्त्री एवं पुरूष की भूमिकाआंे का समाजीकरण होता है। समय के साथ सामाजिक, आर्थिक एवं राजनैतिक बदलाव के साथ समुदाय एवं संस्कृतियांे मंे जेंडर भूमिकाएं बदलती रहती है। स्त्री एवं पुरूष के सामाजिक भेद उनकी सोच, भावनाआंे एवं व्यवहार का नतीजा है। महिला एवं बाल विभाग के उप निदेशक जीतेन्द्रसिंह नरूका ने शुक्रवार को जिला परिषद सभागार मंे महिला अधिकारिता विभाग की ओर से आयोजित जेंडर संवेदनशीलता, जेंडर संवेदी बजट,लिंग आधारित एवं जेंडर बजट स्टेटमेट संबंधित कार्यशाला के दौरान यह बात कही।

                इस दौरान उप निदेशक जीतेन्द्रसिंह नरूका ने कहा कि हमारे इस परिवेश की सार्थकता इसी बात में है कि स्त्री और पुरूष के समन्वय से संचालित हमारे जीवन का संतुलन बना रहे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से जेंडर संवेदनशीलता को कम करने के लिए महिलाओं के लिए विशेष बजट का प्रावधान किया जा रहा है। महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने जेंडर बजटिंग के बारे मंे जानकारी देते हुए कहा कि समाज में बालक एवं बालिका में भेदभाव के कारण समाज में विषमता बढ़ रही है। इसको कम करने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों के साथ-साथ सामाजिक परंपराओं में भी बदलाव लाने की आवश्यकता है। कोषाधिकारी दिनेश बारहठ ने बजट संबंधित जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान समय में आए परिवर्तन के कारण महिला-पुरुष में आई विषमताएं कम हुई है, फिर भी हमें इसके प्रति संवेदनशील होने की आवश्यकता है। उन्हांेने कहा कि नवीन अवधारणा के अनुसार बजट का आवंटन वर्ग आधारित होने की अपेक्षा जेंडर आधरित होना अधिक महत्वपूर्ण एवं सार्थक है। ताकि सभी वर्गाें को समान रूप से विकास का लाभ मिल सके। कार्यशाला मंे प्राचार्य ललिता मेहरा जेंडर संवेदनशीलता एवं इसके असर के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। व्याख्याता मुकेश पचौरी ने जेंडर की अवधारणा एवं महिलाआंे से भेदभाव तथा सरकारी योजनाआंे का फायदा ग्रास रूट तक पहुंचने के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान महिला एवं बाल विकास अधिकारी रविन्द्र लालस समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं विभिन्न संगठनांे के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।




बाड़मेर जिले के 1717 गांव गंभीर सूखाग्रस्त घोषित

                बाड़मेर, 17 नवंबर। राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर जिला कलक्टरों से प्राप्त गिरदावरी रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश के बाड़मेर समेत 13 जिलों के 4151 गांवों को गंभीर सूखाग्रस्त घोषित किया है।

                अधिसूचना के अनुसार सर्वाधिक बाड़मेर जिले की 10 तहसीलों के 1717 गांव गंभीर सूखाग्रस्त घोषित किए गए है। अधिसूचना के अनुसार यह आंकलन खरीफ संवत् 2074 में वर्षा की कमी, सतही जल और भू-जल उपलब्धता में कमी, फसलों की कमजोर स्थिति एवं रिमोट सैन्सिग आदि को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

बाड़मेर जिले के 231 गांव अभावग्रस्त घोषित

                बाड़मेर, 17 नवम्बर। राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर बाड़मेर जिले के 231 गांवांे को अभावगस््रत घोषित कर उनमें 31 दिसंबर तक वसूली स्थगित करने की स्वीकृति प्रदान की है।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि बाड़मेर जिले के 231 गांवांे को अभावग्रस्त घोषित किया गया है। यह आदेश ऐसी भूमियों के भू-राजस्व वसूलने में प्रभावी नहीं होगे, जो भू अभिलेख में तो बारानी, तालाबी अथवा सैलाबी अंकित है, किन्तु उन भूमियों पर कुओं या अन्य स्त्रोतों से सिंचाई होती है।

पाक विस्थापितांे की समस्या समाधान के लिए बैठक 24 को

                बाड़मेर, 17 नवंबर। बाड़मेर जिले मंे रहने वाले पाक विस्थापितांे की विभिन्न समस्याआंे के समाधान के लिए राज्य स्तरीय उच्चाधिकार समिति की ओर से प्रस्तुत सुझावांे की क्रियान्विति सुनिश्चित करने एवं भविष्य मंे पाक विस्थापितांे की समस्याआंे के निराकरण के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक 24 नवंबर को 11.30 बजे जिला कलक्टर कार्यालय के कक्ष मंे रखी गई है।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि इस बैठक मंे पाक विस्थापितांे की समस्याआंे एवं उनके निराकरण के संबंध मंे पूर्व बैठक के एजेंडा बिन्दूआंे पर विचार-विमर्श किया जाएगा। संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

जिला कलक्टर की दिसंबर मंे आयोजित होने वाली रात्रि चौपालांे का कार्यक्रम घोषित

                बाड़मेर, 17 नवंबर। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की दिसंबर माह मंे आयोजित होने वाली रात्रि चौपालांे का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियांे को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 8 दिसंबर को सिणधरी चौसीरा कलस्टर के लिए चाडो की ढाणी, 15 दिसंबर को बिसारणिया कलस्टर के लिए नेतराड़, 19 दिसंबर को गिड़ा कलस्टर के लिए सोहड़ा, 22 दिसंबर को सिवाना कलस्टर के लिए मेली एवं 29 दिसंबर को बाड़मेर ग्रामीण कलस्टर के लिए भूरटिया ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल का आयोजन होगा। जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि प्रत्येक रात्रि चौपाल मंे संबंधित ग्राम पंचायत के ग्रामीणांे की समस्याआंे एवं अभियोगांे का मौके पर ही निपटाने के लिए ग्रामीण विकास विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, डिस्काम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, पशु पालन, कृषि विभाग, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, रसद विभाग के साथ संबंधित उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, विकास अधिकारी एवं भू अभिलेख निरीक्षक, पटवारी एवं ग्रामसेवकांे को आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित तहसीलदार एवं विकास अधिकारियांे को चौपाल कार्यक्रम का अधिकाधिक प्रचार एवं प्रसार करने के निर्देश दिए गए है। ताकि इसका लाभ क्षेत्र के प्रत्येक ग्रामीण को मौके पर मिल सके। उन्हांेने बताया कि चौपाल मंे प्रत्येक ग्रामवार समस्याआंे पर चर्चा की जाएगी। चौपाल की समाप्ति पर खुली चौपाल मंे जन सुनवाई आयोजित होगी।

राज्य सरकार की चौथी वर्षगांठ पर आयोजित हांेगे कई कार्यक्रम

बाड़मेर जिला मुख्यालय पर मुख्य समारोह 8 दिसंबर को
                बाड़मेर, 17 नवंबर। राज्य सरकार की चौथी वर्षगांठ के अवसर पर जिला मुख्यालय पर कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिला स्तरीय मुख्य समारोह 8 दिसंबर को आयोजित होगा।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि राज्य सरकार की चौथी वर्षगांठ आयोजित समारोह गरीब कल्याण की थीम पर आधारित होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला मुख्यालय पर तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी आयोजित होगी। इसमंे सहकार, खादी एवं रोजगार मेला आयोजित होगा। जिला स्तरीय समारोह के दौरान जिला स्तरीय प्रदर्शनी एवं स्कूली विद्यार्थियांे की ओर से तैयार माडल भी प्रदर्शित किए जाएंगे। प्रदर्शित होने वाले माडल मंे श्रेष्ठ माडल को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा 30 नवंबर तक विभिन्न विभागांे मंे पूर्ण हुए कार्याें का उदघाटन एवं नए कार्याें का शिलान्यास किया जाएगा। उन्हांेने बताया कि 8 से 13 दिसंबर तक शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रांे मंे स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जाएगा। स्वच्छता अभियान मंे जिले के लिए गठित मंत्री समूह एवं जन प्रतिनिधि शामिल होंगे। राज्य सरकार की चौथी वर्षगांठ के अवसर पर कलक्टर कार्यालय समेत प्रमुख सरकारी कार्यालयांे एवं चौराहांे पर आकर्षक रोशनी की व्यवस्था की जाएगी।
जिला स्तरीय फोटोग्राफ प्रतियोगिता : स्वच्छ भारत,मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान, चिकित्सा विभाग की योजनाआंे, ग्रामीण गौरव पथ समेत राज्य सरकार की फ्लेगशिप एवं जन कल्याणकारी योजनाआंे पर जिला स्तरीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रथम तीन विजेता फोटोग्राफरांे को सम्मानित किया जाएगा।
विद्यार्थियांे को देंगे उपलब्धियांे एवं नवाचारांे की जानकारी : समस्त सैकंडरी एवं सीनियर सैकंडरी स्कूलांे मंे 13 दिसंबर 2017 को प्रार्थना सभा के पश्चात विद्यार्थियांे को स्किल डवलपमेंट, स्वामी विवेकानंद माडल स्कूल समेत शिक्षा के क्षेत्र मंे अर्जित उपलब्धियांे, नवाचारांे एवं शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियांे को दी जा रही सुविधाआंे तथा छात्रवृतियांे की जानकारी दी जाएगी।
निबंध एवं आशु भाषण प्रतियोगिता : राज्य सरकार की फ्लेगशिप योजनाआंे पर उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं स्कूली शिक्षा को तीन चरणांे मंे विभक्त कर जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता एवं आशु भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमंे श्रेष्ठ रहने वाले तीन प्रतिभागियांे को सम्मानित किया जाएगा।
ग्राम सभाआंे का आयोजन : प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर 1,2 एवं तीन दिसंबर को तीन चरणांे मंे ग्राम सभाएं आयोजित की जाएगी। इस दौरान जन कल्याणकारी योजनाआंे पर चर्चा के अलावा इस संबंध मंे तैयार किए गए पेम्फलेट वितरित किए जाएंगे। सभी ग्राम सभाआंे मंे एक नोडल अधिकारी को आवश्यक रूप से जाने के निर्देश दिए गए है।
8 दिसंबर से स्वच्छता अभियान : सभी स्कूलांे एंव महाविद्यालयांे मंे 8 से 13 दिसंबर के मध्य स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

जन प्रतिनिधियांे तक पहुंचेगा प्रचार साहित्य : राज्य स्तर पर प्रकाशित किया जाने वाले साहित्य सांसद, विधायक, जिला प्रमुख,नगर परिषद के सभापति, उप सभापति, पार्षद, पंचायत समिति के प्रधान, जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य के साथ सरपंचांे तक पहुंचाया जाएगा।

गुरुवार, 16 नवंबर 2017

बिहार के राज्यपाल शनिवार को बाड़मेर आएंगे

                बाड़मेर, 16 नवंबर। बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक तीन दिवसीय दौरे पर शनिवार को बाड़मेर आएंगे।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक 18 से 20 नवंबर तक बाड़मेर जिले के दौरे पर रहेंगे। बाड़मेर प्रवास के दौरान राज्यपाल मलिक विभिन्न कार्यक्रमांे मंे शामिल होंगे।

आमजन को डिजिटल साक्षरता से जोड़े : नकाते

                बाड़मेर, 16 नवंबर। आमजन को डिजिटल साक्षरता से जोड़ने के लिए वृहद स्तर पर अभियान के रूप मंे कार्य करें। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने गुरूवार को भगवान महावीर टाउन हाल मंे प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान के अभिनंदन समारोह के दौरान यह बात कही।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि सीएससी के माध्यम से डिजिटल साक्षरता का लाभ ग्राम पंचायत स्तर पर मिले, इस दिशा मंे प्रयास किए जाए। उन्हांेने प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान के बारे मंे जानकारी देते हुए कहा कि मौजूदा समय मंे डिजिटल साक्षरता बेहद जरूरी है। इसके जरिए गांव का जरूरतमंद व्यक्ति योजनाओं की ऑनलाइन जानकारी ले सकेगा। इस दौरान बायतू विधायक कैलाश चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि सभी भुगतान कैशलैस ऑनलाइन हो इसके लिए डिजिटल साक्षरता जरूरी है। उन्हांेने कहा कि डिजिटल साक्षरता हर आम आदमी की जरूरत है। उन्हांेने कहा कि किसान भी डिजिटल साक्षरता की बदौलत मंडी के भाव एवं खेती किसानी संबंधित अन्य जानकारियां अपने मोबाइल पर प्राप्त कर सकते है। इसके अलावा आम आदमी विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाआंे की जानकारी प्राप्त कर सकता है। इस दौरान सूचना एवं प्रौ़द्योगिकी विभाग के उप निदेशक देवेन्द्र माथुर ने डिजिटल साक्षरता एवं डिजिटल बैंकिंग के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान डिजिटल साक्षरता के क्षेत्र मंे बेहतरीन कार्य करने वालांे का अभिनंदन किया गया। समारोह के दौरान जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन, सीएसी के राज्य समन्वयक आशीष पंवार, जिला समन्वयक चेनाराम चौधरी,जेताराम चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




मासिक कौशल रोजगार शिविर आयोजित

                बाड़मेर, 16 नवंबर। जिला रोजगार कार्यालय बाड़मेर की ओर से गुरूवार को मासिक कौशल रोजगार एवं उद्यमिता शिविर आयोजित किया गया।
                जिला रोजगार अधिकारी हरीश कुमार नेनकवाल ने बताया कि इस शिविर मंे रोजगार कार्यालय की ओर से अक्षत बेरोजगार भत्ता योजना-12, व्यावसायिक मार्गदर्शन एवं विभिन्न स्वनियोजन योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके अलावा भारतीय जीवन बीमा निगम बाडमेर एवं एन.य.ू एल.एम बाडमेर ने 25 आशार्थियों का प्राथमिक चयन किया। इस शिविर में आर.एस.एलडीसी की ओर से 24 आशार्थियों को प्रशिक्षण की जानकारी दी गई। शिविर में, रोजगार कार्यालय के वरिष्ठ सहायक किशोरबन गोस्वामी एवं सूचना सहायक सुरेश बारूपाल का भी विशेष योगदान रहा।

जिला कलक्टर की बड़नावा जागीर मंे रात्रि चौपाल शुक्रवार को

                बाड़मेर, 16 नवंबर। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते शुक्रवार को बड़नावा जागीर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल के दौरान आमजन की समस्याएं सुनेंगे। 

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 17 नवंबर को बड़नावा जागीर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल का आयोजन होगा। प्रत्येक रात्रि चौपाल मंे संबंधित ग्राम पंचायत के ग्रामीणांे की समस्याआंे को मौके पर ही निपटाने के लिए विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि इसका लाभ क्षेत्र के प्रत्येक ग्रामीण को मौके पर मिल सके। उन्हांेने बताया कि चौपाल मंे प्रत्येक ग्रामवार समस्याआंे पर चर्चा की जाएगी। चौपाल की समाप्ति पर खुली चौपाल मंे जन सुनवाई आयोजित होगी।

जिला कलक्टर ने खिलाड़ियांे के दल को रवाना किया

                बाड़मेर, 16 नवंबर। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने गुरूवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर राजस्व विभाग की अंतरविभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियांे के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने खिलाड़ियांे को शुभकामनाएं देते हुए बेहतरीन प्रदर्शन करने की बात कही। इस दौरान विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं खिलाड़ी कार्मिक उपस्थित थे।


बेटियांे के जन्म पर पौधारोपण करें : नकाते

                बाड़मेर, 16 नवंबर। चिकित्सा संस्थानांे मंे बेटियांे का जन्म होने पर उसके नाम से एक पौधा आवश्यक रूप से लगाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति की बैठक के दौरान यह बात कही।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमांे मंे निर्धारित समयावधि मंे लक्ष्य हासिल करें। उन्हांेने चिकित्सा संस्थानांे मंे सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि चिकित्सा संस्थाआंे मंे मरीजांे के लिए समुचित सुविधाएं मुहैया कराई जाए। ताकि उनको किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो।  बैठक के दौरान पीसिटीएस लाईन लिस्ट, एएनसी, डिलीवरी, टीकाकरण, आन लाईन जेएसवाई भुगतान, मुख्यमंत्री राजश्री योजना प्रथम एवं दूसरी किस्त, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना, टीकाकरण, सघन मिशन इन्द्रधनुष, परिवार कल्याण कार्यक्रम, निःशुल्क दवा एवं जांच एवं आशा सहयोगिनी के चयन और आशा सॉफ्ट में समय पर सूचनाआंे का इन्द्राज करने के बारे मंे विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कमलेश चौधरी, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रीत मोहिंदर सिंह, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी स्वास्थ्य डॉ पी सी दीपन, जिला परियोजना समन्वयक आरएमएससी डॉ बीएस गहलोत, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सचिन भार्गव, जिला समन्वयक राकेश भाटी, अनिल व्यास, उमेदा राम एवं समस्त खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी और चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।



बुधवार, 15 नवंबर 2017

स्थाई समिति की बैठक मंे 515 लाख के कार्याें का अनुमोदन

                बाड़मेर, 15 नवंबर। जिला परिषद की शिक्षा स्थाई समिति की बैठक बुधवार को जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल की उपस्थिति एवं फतेह खान की अध्यक्षता मंे आयोजित हुई। इस दौरान सर्व शिक्षा अभियान की वार्षिक कार्य योजना वर्ष 2017-18 मंे विद्यालयांे मंे अतिरिक्त कक्षा कक्ष निर्माण एवं मेजर रिपेयर कार्याें के 515.60 लाख के कार्याें का अनुमोदन किया गया।

                बैठक के दौरान अध्यक्ष फतेह खान की ओर से अतिरिक्त कक्षा कक्ष निर्माण राप्रावि भइयांे की ढाणी की स्वीकृति को निरस्त करने के कारणांे की जांच कर जांच रिपोर्ट अविलंब प्रस्तुत करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक को दिए। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने निरस्त अतिरिक्त कक्षा कक्ष निर्माण कार्य राप्रावि भइयांे की ढाणी, बडनावा की वित्तीय स्वीकृति पूनः जारी करने के निर्देश अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान को दिए। इस दौरान शिक्षा समिति सदस्य मकोमल, श्रीमती पुष्पादेवी, श्रीमती पन्नी जाट, जिला शिक्षा अधिकारी गोपालसिंह सोढ़ा, अतिरिक्त जिला समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान रेखाराम चौधरी, सहायक अभियंता यशवंत चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

राजस्व राज्य मंत्री चौधरी गुरूवार को बालोतरा आएंगे

                बाड़मेर, 15 नवंबर। राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी दो दिवसीय दौरे पर गुरूवार को बालोतरा आएंगे।

                निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी गुरूवार रात्रि मंे 8.30 बजे बालोतरा पहुंचेंगे। इसके उपरांत 17 एवं 18 नवंबर को स्थानीय कार्यक्रमांे मंे शामिल होकर जन समस्याएं सुनेंगे। चौधरी 19 नवंबर को प्रातः 8 बजे सोजत के लिए रवाना होंगे।

मासिक रोजगार कैम्पस शिविर गुरूवार को

                बाड़मेर, 15 नवंबर। जिला रोजगार कार्यालय की ओर से गुरूवार को प्रातः 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय में मासिक कैम्पस शिविर का आयोजन किया जाएगा।

                जिला रोजगार अधिकारी हरीश कुमार नैनकवाल ने बताया कि इस शिविर में भारतीय जीवन बीमा निगम की ओर से मौके पर ही बीमा एजेन्टों का चयन किया जाएगा। बीमा एजेंटांे के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण रखी गई है। उन्हांेने बताया कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका परिषद एवं राजस्थान कौशल विकास एवं आजीविका विकास निगम की ओर से संचालित विभिन्न प्रशिक्षण काय्रक्रमों में प्रशिक्षण के लिए चयन किया जाएगा। इच्छुक आशार्थी अपने मूल प्रमाण पत्रों एवं उनकी फोटो कापी तथा पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित होकर शिविर में उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठा सकते है। उन्होंने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार अक्षत योजना को भामाशाह से एकरूप किया जाना है। अक्षत योजना 2012 (राजस्थान बेरोजगारी भता योजना) के तहत राजस्थान राज्य के पात्र स्नातक बेरोजगार आशार्थियों को सूचित किया गया है कि वे अक्षत योजना का ऑन लाईन आवेदन करते समय भामाशाह नंबर अवश्य अंकित करें तथा स्वयं का घोषणा पत्र के रूप में विभागीय फार्म एनक्सर 1 अवश्य अपलोक करे जिससे उनका आवेदन पत्र स्वीकृत किया जा सकें।

औद्योगिक समिति की बैठक 23 को

                बाड़मेर, 15 नवंबर। जिला स्तरीय औद्योगिक समिति की बैठक जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में 23 नवंबर को दोपहर 4.30 बजे जिला कलक्टर कार्यालय में आयोजित की जाएगी।

                जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक ने बताया कि उक्त बैठक में गत बैठक की कार्यवाही विवरण की पुष्टि, गत बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की अनुपालना समेत विभिन्न विभागों में लम्बित प्रकरणों पर चर्चा की जाएगी।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन शिविर 16 नवंबर से

                बाड़मेर, 15 नवंबर। अपरिहार्य कारणांे से स्थगित किए गए पंडित दीनदयाल विशेष योग्यजन शिविर गुरूवार से प्रारंभ होंगे।

                सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक सुरेन्द्र पूनिया ने बताया कि 16 नवंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गिड़ा, 17 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र समदड़ी, 20 को पंचायत समिति धोरीमन्ना, 22 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धनाउ एवं कल्याणपुर, 27 को पंचायत समिति बालोतरा तथा 4 दिसंबर को पंचायत समिति बालोतरा मंे पंडित दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन शिविरांे का आयोजन होगा। उन्हांेने बताया कि प्रत्येक सोमवार को जिला चिकित्सालय मंे दोपहर 12 से 2 बजे तक दिव्यांगांे का पंजीकरण होगा। इसके अलावा बाड़मेर नगर परिषद क्षेत्र मंे कम पंजीयन के कारण नगर परिषद बाड़मेर मंे दिव्यांगांे का पंजीयन 18 नवंबर को शिविर आयोजित होगा।

वरिष्ठ नागरिकों एवं निशक्तजनों को घर बैठे मिलेगा राशन सामग्री का फूड कूपन

                बाड़मेर, 15 नवंबर। वरिष्ठ नागरिकांे एवं निशक्तजनांे को अब घर बैठे राशन सामग्री मिल सकेगी। इसके लिए रसद विभाग की ओर से विशेष इंतजाम किए जा रहे है।

                नई व्यवस्था के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत निर्धारित मापदण्डों के तहत खाद्य सुरक्षा सूचियों में शामिल वरिष्ठ नागरिक, निशक्तजन जैसे पात्र लाभार्थी जो सिंगल यूनिट है एवं किन्हीं अपरिहार्य कारणों के चलते उचित मूल्य की दुकानों पर पहुंचकर खाद्यान्न सामग्री प्राप्त करने में असमर्थ हैं, उनको उचित मूल्य दुकानदार उनके निवास स्थान पर फूड कूपन उपलब्ध कराएंगे। कूपन के माध्यम से ऐसे पात्र लाभार्थी किसी से भी अपने हिस्से की खाद्य सामग्री मंगवा सकते हैं। रसद विभाग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार फूड कूपन के लिए जिला रसद अधिकारियों द्वारा सर्वप्रथम विभाग के एनआईसी शाखा के सहयोग से उचित मूल्य दुकानवार पात्रता सूची में से इन श्रेणियों के लाभार्थियों का चिन्हीकरण किया जाएगा। उसके बाद चिन्हित लाभार्थियों की संख्या के अनुसार जिला रसद अधिकारी की ओर से दो प्रतियों में फूड कूपन मात्रा एवं श्रेणी के साथ छपवाए जाएंगे। जारी निर्देश में बताया गया है कि चिन्हित लाभार्थियों को पात्रतानुसार अन्त्योदय अन्न योजना एवं अन्य पात्र परिवार 12 महीने के लिए 12 फूड कूपन जिला रसद अधिकारी द्वारा उपलब्ध करवाये जाएंगे। इन कूपनों के माध्यम से लाभार्थी को एक साथ अधिकतम तीन माह का राशन प्राप्त करने का अधिकार होगा।

मंगलवार, 14 नवंबर 2017

दुर्घटनाओं में मृत व्यक्तियों के परिजनों को पचास-पचास हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

                बाडमेर, 14 नवम्बर। विभिन्न दुर्घटनाओं में व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने के कारण मृतकों के परिवार जनों को राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से पचास- पचास हजार रूपये की राशि आर्थिक सहायता के रूप में स्वीकृत की गई है।

                जिला कलक्टर (आ.प्र.सहा. एवं नागरिक सुरक्षा) शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि बायतु तहसील क्षेत्र में गंगाराम पुत्र जेठाराम जाट निवासी धतरवालों का सरा (छतर का पार) शिव तहसील क्षेत्र में जगदीश उर्फ जेकाराम पुत्र प्रहलादराम मेघवाल निवासी रासारा तला मुंगरिया, कैलाशनाथ पुत्र सुमारनाथ जोगी निवासी जोगियों की ढाणी मतुजा, धोरीमना तहसील क्षेत्र में निलम पुत्री दीनाराम मेघवाल निवासी खरड, चौहटन तहसील क्षेत्र में श्रीमती मतीदेवी पत्नी किशनाराम भील निवासी ढोक, सवाईराम पुत्र गोरखाराम मेघवाल निवासी मगरा चौहटन, सिवाना तहसील क्षेत्र में धनाराम पुत्र नवाराम मेघवाल निवासी मेली, सेडवा तहसील क्षेत्र में रेखाराम पुत्र पांचाराम गुरूडा निवासी भुणिया, गुडामालानी तहसील क्षेत्र में प्रकाश पुत्र बुधराम विश्नोई निवासी खडाली ग्राम पंचायत राणासर खुर्द, सिणधरी तहसील क्षेत्र में रामाराम पुत्र भेराराम जाट निवासी सडा, पचपदरा तहसील क्षेत्र में खंगाराराम पुत्र किशनाराम कलबी निवासी बुडीवाडा तथा समदडी तहसील क्षेत्र में माफी कुमारी पुत्री चौथाराम मेघवाल निवासी खण्डप की दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर मृतकों के परिवार जनों को राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से पच्चास- पच्चास हजार रूपये की राशि आर्थिक सहायता के रूप में स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु हो जाने पर स्वर्गीय अणसी देवी पत्नी भूराराम रबारी निवासी रबारियों की ढाणी बोथिया जागीर कपूरडी तहसील बाडमेर के आश्रित भूराराम पुत्र हुकमाराम को चार लाख रूपये की राशि आर्थिक सहायता के रूप में भुगतान करने की प्रशासनिक एवं वितीय स्वीकृति प्रदान की जाती है।

बालोतरा में औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर 17 को

                बाड़मेर, 14 नवंबर। एक दिवसीय औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन पंचायत समिति बालोतरा में 17 नवम्बर को तथा पंचायत समिति सिवाना में 29 नवम्बर को प्रातः 11 से दोपहर 4 बजे तक किया जाएगा।

                जिला उद्योग केन्द्र के सहायक निदेशक ने बताया कि उक्त शिविर में शिक्षित बेरोजगार युवाओं के प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, भामाशाह रोजगार सृजन कार्यक्रम के आवेदन पत्रों की जानकारी, दस्तकारों के शिल्पी पहचान पत्र, प्रधानमंत्री बुनकर मुद्रा आवेदन पत्र एवं राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना 2014 की ऑन लाईन की जानकारी कराई जाएगी। इसके अलावा विभिन्न विभागों द्वारा अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान मंे जन सहयोग के लिए बैठक गुरूवार को

                बाड़मेर, 14 नवंबर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तीसरे चरण मंे जन सहयोग के लिए विभिन्न विभागीय अधिकारियांे, संगठनांे के प्रतिनिधियांे एवं भामाशाहांे के साथ जिला कलक्टर कक्ष मंे गुरूवार को दोपहर तीन बजे बैठक रखी गई है।

                मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि इस बैठक मंे मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान मंे यथासंभव सहयोग एवं भागीदारी प्राप्त करने के लिए विभिन्न संगठनांे के प्रतिनिधियांे एवं भामाशाहांे को आमंत्रित किया गया है।

विटामिन ए का चौतीसवां चरण 15 नवंबर से

                बाड़मेर, 14 नवंबर। बाडमेर जिले में विटामिन ए का चौतीसवां चरण 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक चलाया जाएगा।

                मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी ने बताया कि इसके अन्तर्गत 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाडी केन्द्र, उप. स्वा. केन्द्र, सामु. स्वा. केन्द्र, उप जिला अस्पताल, जिला अस्पताल पर विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी। यह खुराक 6 माह के अन्तराल से पिलाई जाती है उनके मुताबिक विटामिन ए देने से बच्चों में दस्त एवं निमोनिया आदि बीमारियों के घातक प्रभाव में कमी लाई जा सकती है। विटामिन ए 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों कि मृत्युदर में भी कमी लाता है। कार्यक्रम के दौरान 1 से 5 साल तक के बच्चों को आंगनबाडी कार्यकर्ता, आंगनबाडी केन्द्र के बच्चों को विटामिन ए की 2 एम.एल. खुराक पिलायेगी है एवं 9 माह के बच्चों को जिन्हे मिजल्स के साथ विटामिन ए नहीं दी गयी है को विटामिन ए की 1 एमएल खुराक पिलाई जाएगी। जिन स्थानों पर आंगनबाडी केन्द्र नहीं है वहां एएनएम की ओर से 1 से 5 साल के बच्चों को यह खुराक पिलाई जाएगी।

उपभोक्ता पखवाड़े के दौरान रसद सामग्री प्राप्त करें

                बाड़मेर, 14 नवंबर। माह नवंबर 2017 के खाद्यान्न की आपूर्ति संबंधित उचित मूल्य दुकानदार को की जा चुकी है। उपभोक्ता पखवाड़े के दौरान संबंधित उचित मूल्य दुकान पर जाकर माह नवम्बर 2017 का खाद्यान्न प्राप्त कर सकते है।

                जिला रसद अधिकारी अशोक सांगवा ने बताया कि यदि किसी उपभोक्ता का पूर्व माह अक्टूबर 2017 को खाद्यान्न बकाया है तो विभागीय निर्देशानुसार संबंधित उचित मूल्य दुकानदार के पास यदि स्टॉक रहता है तो प्राप्त करें। उन्हांेने बताया कि प्रत्येक माह में संबंधित उचित मूल्य दुकान पर जाकर अपना खाद्यान्न प्राप्त करें। उन्हांेने बताया कि उचित मूल्य दुकानादारांे को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक माह उचित मूल्य दुकान खोलकर प्रत्येक पात्र उपभोक्ता को प्रति माह नियमानुसार वितरण करना सुनिश्चित करें। यदि कोई उपभोक्ता पूर्व माह में खाद्यान्न से वंचित रहा है तो उपभोक्ता पखवाडे में विभागीय निर्देशानुसार वितरण करना सुनिश्चित करेंगे तथा यदि खाद्यान्न अवशेष नही है एवं उपभोक्ता वंचित रहने की स्थिति में उनकी सूची बनाकर मांग इस कार्यालय में प्रस्तुत करेंगे। उपभोक्ता वंचित रहने की सूचना के अभाव में अथवा समय पर वितरण नही करने पर संबंधित उचित मूल्य दुकानदार के विरूद्ध कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उनके मुताबिक जिले के समस्त प्रवर्तन स्टॉफ को निर्देश दिए गए है कि वे उपभोक्ता पखवाडे के दौरान उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण कर प्रत्येक पात्र उपभोक्ता को खाद्यान्न की पहुॅच सुनिश्चित करें। कोई भी उपभोक्ता खाद्यान्न से वंचित नही रहना चाहिए। साथ ही प्रत्येक उचित मूल्य दुकान समय पर पोस मशीन से वितरण कर माह नवम्बर 2017 का आवंटित खाद्यान्न शत प्रतिशत वितरण करवाना सुनिश्चित करेंगे।

उचित मूल्य दुकानदारांे के लिए साक्षात्कार तिथियां निर्धारित

                बाड़मेर, 14 नवंबर। जिले मंे रिक्त एवं अतिरिक्त नई उचित मूल्य दुकानांे के उचित मूल्य दुकानदारांे के साक्षात्कार की तिथियां निर्धारित की गई है।

                जिला रसद अधिकारी अशोक सांगवा ने बताया कि 20 नवंबर को बाड़मेर एवं शिव तहसील के लिए प्रातः 11 बजे, गडरारोड़ एवं रामसर के लिए दोपहर 3 बजे, 21 नवंबर को चौहटन के लिए 11 बजे, सेड़वा के लिए 3 बजे साक्षात्कार होंगे। इसी तरह धोरीमन्ना एवं गुड़ामालानी तहसील के लिए 22 नवंबर को 11 बजे,सिणधरी एवं गिड़ा के लिए 3 बजे एवं 23 नवंबर को बालोतरा नगर परिषद एवं पचपदरा तहसील के लिए प्रातः 11 बजे एवं सिवाना तथा समदड़ी तहसील के लिए दोपहर 3 बजे साक्षात्कार हांेगे। उन्हांेने बताया कि संबंधित समस्त आवेदकों एवं उचित मूल्य दुकान आवंटन सलाहकार समिति के सदस्यों को डाक के जरिए कॉल लेटर भिजवा दिए गए है। समस्त आवेदकांे को निर्धारित तिथि एवं स्थान पर मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

सोमवार, 13 नवंबर 2017

बीएसएफ का सेक्टर लेवल क्रास कंट्री स्पेशल टूर्नामेंट आयोजित

                बाड़मेर, 13 नवंबर। बाड़मेर जिला मुख्यालय पर सीमा सुरक्षा बल अंतर वाहिनी सेक्टर लेवल क्रॉस कंट्री  स्पेशल टूर्नामेंट का आयोजन 63 वीं वाहिनी की ओर से  किया गया। 

                बारह किलोमीटर की क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता राज पॉवर प्लांट, भादरेश (बाड़मेर) से  शुरु हो कर  फायरिंग रेंज, जालीपा में समाप्त हुई। इसमें बाड़मेर सेक्टर की सभी वाहिनियों  की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रत्येक टीम में 01 अधिकारी, 01 अधीनस्थ अधिकारी और 04 जवान, कुल 24 कार्मिकों ने भाग लिया लिया। टीम अस्पर्धा में 115 वीं वाहिनी ने प्रथम एवं 63 वीं वाहिनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, वहीं एकल स्पर्धा में 151वीं वाहिनी के आरक्षक गौतम कुमार ने प्रथम और 115 वीं वाहिनी के आरक्षक राजीव कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपमहानिरीक्षक प्रतुल गौतम ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी तथा व्यतिगत स्पर्धा  में स्थान पाने वाले शीर्ष तीनों धावकों को मैडल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में उपमहानिरीक्षक गौतम ने इस आयोजन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। साथ ही सुरक्षा बलों में शारीरिक तथा मानसिक मजबूती के लिए  खेलकूद एवं इस तरह के आयोजन को आवश्यक बताया। इस अवसर पर कमांडेंट श्याम कपूर, एस एस सेहरावत, प्रदीप कुमार शर्मा के अलावा सभी वाहिनियों से बड़ी संख्या में अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी और जवान उपस्थित रहे।



प्रभारी मंत्री गोयल 23 को बाडमेर आएंगे, विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे

                बाड़मेर, 13 नवंबर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू जल विभाग मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल अपनी एक दिवसीय यात्रा पर 23 नवम्बर को बाड़मेर आएगें।

                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू जल विभाग मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री गोयल 23 नवम्बर को जैतारण से प्रातः 6 बजे प्रस्थान कर 10.30 बजे सर्किट हाउस बाडमेर पहुंचेगे। वे कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में प्रातः 11 से 2 बजे तक जिले में संचालित समस्त योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक लेने के बाद बाडमेर से दोपहर 3 बजे जोधपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

बाल दिवस सप्ताह मंगलवार 14 नवंबर से, आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

                बाड़मेर, 13 नवंबर। बच्चों के लिए संवेदनशील माहौल बनाने के लिए 14 से 20 नवंबर तक बाल दिवस को बाल सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा।


                राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती मनन चतुर्वेदी ने बताया कि इसके तहत राज्य के संबंधित विभागों की ओर से नाबालिग बालक,बालिकाओं से जुड़ी विभिन्न योजनाओं तथा स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा बाल अधिकारों एवं सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।  इसके तहत ’’बेटी बचाओ बेटी पढाओ विषय पर वाद विवाद एवं चित्रकला प्रतियोगिता, अंताक्षरी एवं  गायन प्रतियोगिता सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्रीमती मनन चतुर्वेदी ने बताया कि बच्चों को पोक्सो अधिनियम के प्रावधानों से अवगत कराते हुए ’’ गुड टच एवं बैड टच’’ के बारे में समझाने के साथ बाल विवाह एवं बाल श्रम से संबंधित फिल्में बच्चों को दिखाई जाएगी। बाल सप्ताह के समापन कार्यक्रम में वाद-विवाद, चित्रकला, गायन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा तथा सुरक्षित बचपन की शपथ दिलाई जाएगी।

शिव मंे दिव्यांग प्रमाणीकरण शिविर मंगलवार 14 नवंबर को

                बाड़मेर, 13 नवंबर। शिव पंचायत समिति मुख्यालय पर मंगलवार को दिव्यांग प्रमाणीकरण शिविर आयोजित होगा। जबकि समदड़ी मंे आयोजित होने वाला शिविर अपरिहार्य कारणांे से स्थगित कर दिया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी ने बताया कि शिविर के दौरान दिव्यांगांे का प्रमाणीकरण किया जाएगा।

विकास कार्य पूर्ण करवाने के साथ उपयोगिता प्रमाण पत्र भिजवाएं : नकाते

प्रगति नहीं लाने वाले अधिकारियांे को नोटिस जारी करने के निर्देश
                बाड़मेर, 13 नवंबर। विकास कार्य समय पर पूर्ण करवाने के साथ प्राथमिकता से उपयोगिता प्रमाण पत्र भिजवाए। अपेक्षा के अनुरूप प्रगति नहीं लाने वाले अधिकारियांे को नोटिस जारी किए जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति संबंधित समीक्षा बैठक के दौरान यह निर्देश जारी किए।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना समेत अन्य ग्रामीण विकास योजनाआंे मंे स्वीकृत कार्याें को प्राथमिकता से पूर्ण करवाए जाए। उन्हांेने पंचायत समितिवार विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि 20 नवंबर से पहले उपयोगिता प्रमाण पत्र एवं कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र अपलोड किए जाए। उन्हांेने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 30 नवंबर तक 50 फीसदी कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने विकास कार्याें की जीयो टेगिंग करवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि ग्रामीण विकास योजनाआंे के कार्याें मंे अपेक्षित प्रगति लाने के लिए पंचायत समिति स्तर पर नियमित रूप से मोनेटरिंग करने के साथ टीमंे गठित कर आवास एवं अन्य कार्याें का मौके पर जाकर सत्यापन किया जाए। साथ ही लाभार्थियांे को कार्य करवाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

                इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने कहा कि महात्मा गांधी नरेगा को छोड़कर अन्य विकास योजनाआंे मंे 10 लाख से अधिक की लागत के कार्यों के लिए ई-टेंडरिंग की तैयारी की जाए। उन्हांेने ग्रामीण विकास योजनाआंे के तहत प्रगतिरत कार्याें की विस्तार से समीक्षा करते हुए उपयोगिता प्रमाण पत्र भिजवाने के लिए कहा। उन्हांेने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के द्वितीय चरण के कार्याें को यथाशीघ्र पूर्ण करवाया जाए। मुख्य कार्यकारी अधिकारी नेहरा ने समस्त एजेंसियांे को बैंक खातांे संबंधित विवरण उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच ने मनरेगा के तहत श्रमिकांे को मजदूरी का भुगतान करवाने के अलावा विलंबित भुगतान के संबंध मंे प्रमाण पत्र भिजवाने के निर्देश दिए। अधीक्षण अभियंता जलग्रहण बलवीरसिंह ने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान की प्रगति से संबंधित जानकारी दी। लेखाधिकारी ताराचंद चौहान ने एसएफसी, टीएफसी के बकाया उपयोगिता एवं कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र भिजवाने के लिए कहा। समीक्षा बैठक के दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.गुंजन सोनी, अधिशाषी अभियंता मनरेगा कबीर अख्तर समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



संयुक्त टीम करेगी सीवरेज लाइन का फ्लो टेस्ट

जलदाय विभाग को उपभोक्ताआंे से बकाया वसूली करने के निर्देश
                बाड़मेर, 13 नवंबर। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने जिला मुख्यालय पर संयुक्त टीम से सीवरेज लाइन का फ्लो टेस्ट करवाने के निर्देश दिए है। उन्हांेने सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान जिला प्रशासन, नगर परिषद, जलदाय विभाग तथा आरयूआईडीपी के प्रतिनिधियांे की एक कमेटी गठित करने के निर्देश दिए।

                इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने नगर परिषद के अधिकारियांे को राजकीय चिकित्सालय, विवेकानंद सर्किल एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग समेत अन्य स्थानांे पर क्षतिग्रस्त सड़कांे की प्राथमिकता से मरम्मत करवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने जलदाय विभाग के अधिकारियांे को शहर मंे विभिन्न स्थानांे पर क्षतिग्रस्त पाइप लाइनांे को प्राथमिकता से दुरस्त करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय विद्युतीकरण योजना के तहत कार्य मंे प्रगति लाने के साथ ट्रांसफार्मरांे की जांच की जाए। जिला कलक्टर ने ढ़ीले विद्युत तार सही करवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने चिकित्सा विभाग के अधिकारियांे को परिवार कल्याण के कार्यक्रम एवं मिशन इन्द्रधनूष के तहत प्रगति लाने की बात कही। जिला कलक्टर ने बजट घोषणाआंे, कलक्टर कांफ्रेस एवं मुख्यमंत्री के निर्देशांे की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया, अधीक्षण अभियंता जे.आर.जीनगर, मांगीलाल जाट, अधिशाषी अभियंता सोनाराम चौधरी, सूराराम चौधरी, बंशीधर पुरोहित, अश्विनी कुमार जैन समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...