सोमवार, 5 जून 2017

फिल्म प्रदर्शन के जरिए दी यातायात नियमांे की जानकारी

बाड़मेर, 05 जून। समदड़ी पंचायत समिति के जेठन्तरी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित सड़क सुरक्षा एवं जन जागरूकता कार्यक्रम के दौरान आमजन को सड़क सुरक्षा के विविध पहलूआंे से रूबरू कराया गया।
सार्वजनिक निर्माण विभाग, विश्व बैंक एवं महिला मंडल बाड़मेर आगोर की ओर से आयोजित सड़क सुरक्षा, शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम के दौरान फिल्म प्रदर्शन के जरिए आमजन को सड़क सुरक्षा नियमांे की जानकारी दी गई। इस दौरान कम्प्यूटर ऑपरेटर संजीव  सैनी व ईशराराम समेत टीम सदस्यांे ने ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा की जानकारी दी गई। उन्हांेने टेलीफिल्म के जरिए बताया कि मौजूदा समय मंे सड़क दुर्घटनाएं अधिक हो रही है। उन्हांेने कहा कि हमंे सड़क दुर्घटनाआंे को कम करना है,दो पहिया वाहन मोटरसाइकिल चालक हेलमेंट का प्रयोग करे। उन्हांेने कहा कि चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का प्रयोग करे इसे बोझ नही समझे अपनी सुरक्षा  स्वयं कर,ेजिससे अपने परिवार पर कोई मुसीबत नही आए। इस दौरान यातायात नियमांे एवं ट्रोमा ओबलिक सीपीआर के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही प्रायोगिक परीक्षण के जरिए ग्रामीणांे को विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान टीम सदस्य और ग्राम सेवक खेत सिंह भायल,मांगीलाल चौधरी ने सड़क सुरक्षा के लिए ग्रामीणों को प्रमाण पत्र दिए। साथ ही सड़क सुरक्षा एवं जन जागृति के लिये स्वयंसेवकांे को शपथ दिलाई गई। 



जिला स्तरीय जन सुनवाई 8 जून को

आमजन को अधिकाधिक राहत पहुंचाने के लिए बाड़मेर जिला कलक्टर की पहल
बाड़मेर, 05 जून। जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान आमजन को अधिकाधिक राहत पहुंचाने की दिशा मंे बाड़मेर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने नवीन पहल की है। अब जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान प्रातः 10 से 12 बजे के मध्य आमजन की परिवेदनाएं लेने के साथ विभागीय अधिकारियांे से वस्तुस्थिति एवं राहत पहुंचाने की दिशा मंे की जाने वाली कार्रवाई के बारे मंे टिप्पणी ली जाएगी। इसके उपरांत जिला कलक्टर व्यक्तिशः प्रत्येक व्यक्ति की परिवेदना सुनेंगे।
जिला मुख्यालय पर अटल सेवा केन्द्र मंे 8 जून को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने आमजन को अधिकाधिक राहत पहुंचाने के लिए नई व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए है। परिवादी से परिवेदना लेने के तत्काल बाद उसको प्राप्ति रसीद दी जाएगी। आमजन से प्रातः 10 से दोपहर 12 बजे तक परिवेदनाएं ली जाएगी। इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियांे से प्रत्येक परिवेदना पर टिप्पणी ली जाएगी। दोपहर 12 बजे से जिला कलक्टर जन सुनवाई करेंगे। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि जिला स्तरीय जन सुनवाई मंे संबंधित अधिकारियांे को उपस्थित होकर जिला कलक्टर के निर्देशानुसार परिवेदनाआंे एवं समस्याआंे का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला स्तरीय जन सुनवाई के साथ जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक भी अटल सेवा केन्द्र में आयोजित होगी।

6 जून को नौ स्थानांे पर होगा लोक अदालत शिविरांे का आयोजन

न्याय आपके द्वार अभियान
               बाड़मेर, 05 जून। न्याय आपके द्वार अभियान के तहत मंगलवार को नौ ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर राजस्व लोक अदालत शिविरांे का आयोजन होगा। इस दौरान आमजन की राजस्व संबंधित मामलों का समाधान किया जाएगा।

      जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि मंगलवार को बाड़मेर उपखंड क्षेत्र मंे ग्राम पंचायत सनावडा, शिव उपखंड मंे अटल सेवा केन्द्र उण्डू, बायतू मंे अटल सेवा केन्द्र लापुन्दडा, रामसर उपखण्ड में देरासर ग्राम पंचायत के लिए सामुदायिक सभा भवन काछबाणियों की बस्ती, गुडामालानी उपखंड मंे अटल सेवा केन्द्र बेरीगांव, चौहटन उपखंड क्षेत्र मंे ग्राम पंचायत चौहटन, उपरला एवं केरनाडा के लिए अटल सेवा केन्द्र चौहटन, सिवाना उपखंड मंे ग्राम पंचायत मजल, तथा बालोतरा उपखंड मंे ग्राम पंचायत कुडी एवं मंडापुरा मंे राजस्व लोक अदालत का शिविरांे का आयोजन होगा। उन्हांेने बताया कि राजस्व लोक अदालतों के तहत आयोजित शिविरों में खाता विभाजन, सीमाज्ञान, पत्थरगढ़ी, नामान्तरकरण एवं राजस्व अभिलेख में रिकार्ड के शुद्धीकरण समेत विभिन्न कार्य मौके पर संपादित किए जा रहे है। इस दौरान विभिन्न विभागों की व्यक्तिगत लाभ योजनाओं से संबंधित कार्य भी निष्पादित हांेगे। उन्हांेने आमजन से शिविरांे मंे उपस्थित होकर लाभांवित होने की अपील की है।

सीमावर्ती गांवों में रात्रिकालीन विचरण पर प्रतिबन्ध

                बाडमेर, 05 जून। जिला मजिस्टेªट एवं जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत बाडमेर जिले मंे भारत पाक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर भारत के अन्दर की ओर दो किलोमीटर क्षेत्र में आगामी छह माह की अवधि के लिए रात्रिकालीन विचरण पर प्रतिबन्ध लगा दिया है।
                जिला मजिस्टेªट एवं जिला कलक्टर की ओर जारी आदेश के मुताबिक रात्रिकालीन प्रतिबन्ध बाडमेर जिले में भारत पाक सीमा से लगते हुए दो किलोमीटर क्षेत्र के समस्त ग्रामों में लागू होगा। इसके अनुसार भारत-पाक सीमा पर तस्करी, घुसपैठ, असामाजिक तत्वांे के अवैध प्रवेश एवं आईएसआई की विघटनकारी गतिविधियां रात्रि के समय होने की प्रबल आशंका रहती है। इससे जिले मंे रहने वाले निवासियांे का जन-जीवन एवं लोक शांति विक्षुब्ध होने की आशंका है। ऐसे मंे बाड़मेर जिले मंे सीमावर्ती क्षेत्र मंे अवैध प्रवेश एवं अवांछनीय गतिविधियांे को रोकने के लिए रात्रिकालीन विचरण पर प्रतिबंध लगाया जाना बेहद आवश्यक है। इस पर जिला मजिस्ट्रेट ने दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 144 का प्रयोग करते हुए बाड़मेर जिले मंे भारत-पाक सीमा से लगते हुए दो किमी के क्षेत्र मंे सांय 7 बजे से प्रातः 6 बजे तक बिना वैध अनुमति के गमनागमन एवं विचरण पर रोक लगा दी है। इस समय के दौरान आवश्यक कार्य के लिए वैध अनुमति समीपवर्ती बीएसएफ चौकी से प्राप्त की जा सकती है। यह आदेश आगामी छह माह की अवधि के लिए प्रभावी रहेगा।
प्रतिबन्ध वाले गांव : बूठिया, जुमा फकीर की बस्ती, तालब का पार, सजन का पार, सून्दरा, पांचला, हमीराणी, मोती की बेरी, रोहिडी, सगोरालिया, मुनाबाव, अकली, मालाणा, छोटी खडीन, मखन का पार, अमी का पार, तामलोर, त्रिमोही, गडरारोड, केरला, पदमडा, रिछयाली, बाडमेर का पार, सजनाणी, नारे का पार, केरकोरी, पादरिया, पीरे का पार, पांधी का पार, लकडियाली, बनों की बस्ती, लधे का पार, तालब का पार, चान्दाणियों का पार, झैलून, बिन्दुसियाणी, कबूल की ढाणी, सजन का पार, कुम्हारों का टीबा, रासबानी, राठौडों का तला, माधुरी का तला, भभूते की ढाणी, भीलों का तला, सादुलाणियों की गफन, हेजम का तला, उम्मेदपुरा, कल्याणपुरा, केलनोर, समेलों का तला, मीठडाऊ, मीये का तला, जाटों का बेरा, बरवाल, देहवा, लालपुर, ब्राहमणों की ढाणी, रेलिया, सोमराड, बसिये का तला, जानपालिया, सराईयों का तला, दीपला, सारला, समोते का पार, शोभाला जेतमाल, हुरों का तला, तालसर, हुसैन का तला, रडवा, सुजों का निवाण उर्फ मेगे की बेरी, नवातला, बाखासर, सरूपे का तला, आग्निशाह की ढाणी, सैयद मौज अली का तला, कृष्ण का तला, रते का तला, भाडा, एकल, रामपुरा, हाथला, बछवाल, भलगाव सम्मिलित है।

आदेश का उल्लंघन करने पर होगी कड़ी कार्रवाई : जिले में भारत-पाक सीमा से लगते हुए समस्त क्षेत्रांे मंे किलोमीटर क्षेत्र में प्रवेश एवं विचरण करने वाले समस्त व्यक्तियों को सख्त चेतावनी दी गई है कि वे उक्त प्रतिबन्धित क्षेत्र में रात्रि के समय सक्षम अधिकारी की वैद्य अनुमति के बिना गमनागमन अथवा विचरण नहीं करें। आदेश का उल्लंधन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध दण्ड प्रक्रिया संहिता के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कोई भी दिव्यांग चिन्हीकरण एवं पंजीयन से वंचित नहीं रहे : नकाते

जन प्रतिनिधियांे एवं अधिकारियांे को दी पंडित दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन शिविर की जानकारी।
                बाड़मेर, 05 जून। पंडित दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन शिविरांे के दौरान कोई भी दिव्यांग चिन्हीकरण एवं पंजीयन से वंचित नहीं रहना चाहिए। दिव्यांगांे के पंजीयन एवं उनको सरकारी सुविधाआंे से लाभांवित करवाकर इस सामाजिक सरोकार के कार्य मंे सब मिलकर भागीदारी निभाएं। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर राज्य स्तरीय वीडियो कांफ्रेसिंग के उपरांत जिला स्तरीय अधिकारियांे से यह बात कही।

जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि दिव्यांगांे के पंजीकरण का अटल सेवा केन्द्र एवं अन्य स्थानांे पर स्थित ई-मित्र केन्द्रांे पर निःशुल्क किया जाना है। उन्हांेने कहा कि दिव्यांगांे की पहचान के साथ उनका पंजीकरण करवाने मंे जन प्रतिनिधियांे का भी सहयोग लिया जाए। अधिकाधिक प्रचार-प्रसार के जरिए आमजन तक इस अभियान की जानकारी पहुंचाई जाए, ताकि अधिकाधिक दिव्यांगांे का पंजीकरण करवाकर राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप विभिन्न योजनाआंे से उनको लाभांवित कराया जा सके। जिला कलक्टर नकाते ने शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग समेत विभिन्न विभागीय अधिकारियांे को राज्य सरकार के निर्देशांे के अनुरूप समुचित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्हांेने जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल से भी जिला परिषद सदस्यांे एवं अन्य जन प्रतिनिधियांे के जरिए इस अभियान मंे सहयोग करवाने का अनुरोध किया। इससे पहले सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरूण चतुर्वेदी, मुख्य सचिव ओ.पी.मीणा, अतिरिक्त मुख्य सचिव अशोक जैन, निदेशक डा.समित शर्मा समेत विभिन्न विभागीय अधिकारियांे ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए जिला एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारियांे एवं जन प्रतिनिधियांे से संवाद कर आगामी 12 सितंबर तक चलने वाले दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन शिविर के दौरान दिव्यांगांे की पंजीयन प्रक्रिया, अभियान के उददेश्य,पंजीयन के लिए आवश्यक दस्तावेजांे के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरूण चतुर्वेदी ने इस अभियान को मानवता की सेवा मंे महत्वपूर्ण कदम बताते हुए सबको मिलकर कार्य करने की बात कही। वीडियो कांफ्रेसिंग के दौरान बताया गया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन शिविर 2017 के अन्तर्गत शुरूआती दौर मंे समस्त दिव्यांगों का चिन्हिकरण किया जाकर पंजीयन किया जाएगा। अभियान के दौरान दिव्यांगों को प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। दिव्यांगों को आवश्कतानुसार कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। इन शिविरों में दिव्यंागों के यूनिक डिसेबीलिटी आईडी कार्ड जारी किए जाएंगे। रोडवेज की बसों में यात्रा करने वाले दिव्यांगों के लिए पास उपलब्ध करवाए जाएंगे। दिव्यांगों को स्वरोजगार एवं अन्य आवश्यकताओं के लिए नियमानुसार ऋण भी दिए जाएंगे। पात्र विद्यार्थियों को पालनहार योजना से जोड़ने का कार्य भी शिविरों में किए जाएंगे। वीडियो कांफ्रेसिंग मंे बताया कि राज्य में लगभग 15 लाख दिव्यांग है। इनमे से लगभग 4 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से जुड़े हुए है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन शिविर 2017 के अन्तर्गत विभिन्न योजनाओं से वंचित दिव्यांगों का चिन्हिकरण कर उन्हें लाभान्वित किया जाएगा। इस दौरान मुख्य सचिव ओ.पी.मीणा ने बताया कि दिव्यांगजन अधिकार अनिनियम 2016 के अन्तर्गत 21 प्रकार की श्रेणियां निर्धारित की गई है। इन समस्त श्रेणियों के दिव्यांगों को शिविरों के दौरान लाभान्वित किया जाएगा। इसके लिए दिव्यांग को ई-मित्र केन्द्र अथवा अपने मोबाइल द्वारा ऑनलाइन पंजीयन कराना होगा। पंजीकृत दिव्यांगों को शिविर लगाकर लाभान्वित किया जाएगा। निदेशक डा.समित शर्मा ने बताया कि यह विशेष योग्यजन शिविर तीन चरणों में सम्पादित किए जाएंगे। इसके तहत 1 जून से 24 सितम्बर तक दिव्यांगों को चिन्हिकरण एवं पंजीयन होगा। यह कार्य ई-मित्रा, अटल सेवा केन्द्र के साथ-साथ पोर्टल पर सीधे ही किया जा सकेगा। द्वितीय चरण के अन्तर्गत 25 सितम्बर से 12 दिसम्बर तक विधानसभा स्तर पर कैम्प आयोजित कर दिव्यांग व्यक्तियों का प्रमाणिकरण किया जाएगा। तृतीय चरण 13 दिसम्बर से आरम्भ होकर 31 मार्च 2018 तक चलेगा। इसमें जिला स्तर पर कैम्प आयोजित कर कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.गुंजन सोनी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.हेमराज सोनी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया समेत विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।



बालोतरा समेत सात स्थानों पर जिला एवं सेशन न्यायाधीश स्तर के पारिवारिक न्यायालयों का सृजन

बाड़मेर, 05 जून। राज्य सरकार ने पारिवारिक न्यायालय अधिनियम 1984 (1984 का केन्द्रीय अधिनियम संख्या 66) की धारा 3 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राजस्थान उच्च न्यायालय के परामर्श के बाद पारिवारिक न्यायालय को प्रदत्त शक्तियों एवं क्षेत्राधिकार का प्रयोग करने के लिए बालोतरा समेत सात स्थानों पर जिला एवं सेशन न्यायाधीश स्तर के पारिवारिक न्यायालयों का सृजन एवं स्थापना की है।
यह पारिवारिक न्यायालय बालोतरा, धौलपुर, जैसलमेर, जालोर, करौली, प्रतापगढ़ और सिरोही जिलों में सृजित किए गए हैं। इनका क्षेत्राधिकार क्रमशः जिला न्यायालय बालोतरा की स्थानीय क्षेत्राधिकार सीमा, जिला न्यायालय धौलपुर की स्थानीय क्षेत्राधिकार सीमा, जिला न्यायालय जैसलमेर की स्थानीय क्षेत्राधिकार सीमा, जिला न्यायालय जालोर की स्थानीय क्षेत्राधिकार सीमा, जिला न्यायालय करौली की स्थानीय क्षेत्राधिकार सीमा, जिला न्यायालय, प्रतापगढ़ की स्थानीय क्षेत्राधिकार सीमा और जिला न्यायालय सिरोही की स्थानीय क्षेत्राधिकार सीमा निर्धारित की गई है।

आमजन कम से कम एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण की शुरूआत करें : नकाते

विश्व पर्यावरण दिवस पर बाड़मेर जिला मुख्यालय पर निकली जागरूकता रैली
बाड़मेर, 05 जून। आमजन कम से कम एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण की शुरूआत करें। इसकी शुरुआत घर से करने की जरूरत है। कम से कम एक पौधा लगाने के साथ इसकी संपूर्ण देखभाल करने का संकल्प लेना होगा। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कही। इस दौरान जिला कलक्टर नकाते ने बालिका सीनियर सैकंडरी विद्यालय, मालगोदाम रोड़ से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जागरूकता रैली मंे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, उपवन संरक्षण उदाराम सियोल, बाड़मेर पुलिस उप अधीक्षक ओ.पी.उज्जवल,सीओ स्काउट ज्योतिरानी महात्मा, नगर परिषद के आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई, अधीक्षण अभियंता बलवीरसिंह समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी शामिल हुए। रैली मंे स्कूली विद्यार्थियांे के साथ स्काउट एवं गाइड, वन विभाग के गार्ड, प्रशिक्षु एएनएम, एनसीसी कैडेट पर्यावरण संरक्षण से जुड़े नारे लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। यह जागरूकता रैली माल गोदाम रोड़ से अहिंसा चौराहा, स्टेशन रोड़, विवेकानंद सर्किल होते हुए डाक बंगला परिसर पहुंची। डाक बंगला परिसर मंें जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते समेत विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियांे ने पौधारोपण किया। जिला कलक्टर ने इन पौधांे की समुचित सार संभाल करने के निर्देश सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियांे को दिए। उन्हांेने इस दौरान विभिन्न वाहनांे पर पर्यावरण संरक्षण विषयक स्टीकर लगाकर आमजन को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। जिला कलक्टर ने वाहन चालकांे से अपने घर मंे एक-एक पौधा लगाने का अनुरोध किया।









शनिवार, 3 जून 2017

कोई भी पात्र व्यक्ति राशन सामग्री से वंचित नहीं रहे : ठाकूर

लगातार तीन माह तक राषन नहीं लेने वाले उपभोक्ताआंे के नाम खाद्य सूची से हटंेगे
बाड़मेर, 03 जून। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के शासन सचिव एवं बाड़मेर जिले के प्रभारी सचिव राजीव सिंह ठाकुर ने कहा है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के अन्तर्गत सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र या गरीब परिवार, उपभोक्ता राशन सामग्री लेने से वंचित नहीं रहे। शासन सचिव राजीव सिंह ठाकुर सचिवालय के एन.आई.सी. कक्ष में जिला रसद अधिकारियों एवं प्रबंधकों से वीडियो कांन्फ्रेंस के माध्यम से विभागीय योजनाओं की विस्तार से जानकारी ले रहे थे। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी अधिकारी पारदर्शिता के साथ विभागीय मापदण्डों के अनुसार अपने कार्य को भलीभांति अंजाम देते हुए मुख्यालय से दिए गए निर्देशों की गम्भीरतापूर्वक पालना सुनिश्चित करे। 

ठाकुर ने कहा कि जिला रसद अधिकारी एवं प्रबंधक, खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम प्रत्येक माह राशन डीलर्स, गैस एजेंसी संचालक एवं पेट्रोल पम्प संचालकों के साथ नियमित बैठक आयोजित कर स्थानीय स्तर पर ही उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान कर उनको राहत दे। जहां कहीं अनियमितता की शिकायत मिले तो जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा कि राशन की दुकानों का अटेचमेंट उचित रूप से नियमानुसार ही किया जाये एवं नई दुकानों का आवंटन का निर्णय जिला स्तर पर ही किया जाये। यदि बची हुई दुकानों के आवंटन के लिये साक्षात्कार शेष रहता है तो इसी माह में जिला स्तर पर ही कर लिया जाए। शासन सचिव ने वीडियो कान्फ्रेंस में पोस मशीन से ट्रांजेक्शन एवं जिलेवार उचित मूल्य दुकानों के समानीकरण के मुद्दे पर कहा कि प्रदेश में चल रहे ’’न्याय आपके द्वार’’ शिविरों में समुचित प्रक्रिया अपनाकर खाद्य सूची में पात्र व्यक्ति का नाम जोड़ने एवं अपात्र का नाम सूची से हटाये। उन्होंने निर्देश दिये कि इन शिविरों में विभाग से संबंधित अन्य सभी समस्याओं का समय पर निस्तारण करें। उन्होंने अन्नपूर्णा भण्डार योजना को प्रदेश की महत्वाकांक्षी योजना बताते हुए अन्नपूर्णा भण्डारों पर उत्पादों की दर सूची चस्पा करने, वितरण केन्द्र से सामान की समय पर आपूर्ति, रि-आर्डर एवं बकाया भुगतान पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये। अतिरिक्त खाद्य आयुक्त, निदेशक उपभोक्ता मामले एवं नियंत्रक, विधिक माप विज्ञान पी.रमेश ने कहा है कि प्रदेश के हर जिले में बाट-माप के सत्यापन शिविरों का 2017-18 का प्लान बनाकर भिजवाये तथा पेट्रोल पम्पों पर अनाधिकृत रूप से चिप के उपयोग पर सतर्क रहकर कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा कि सभी जिला रसद अधिकारी एवं प्रबंधक सतत् रूप से संबंधित जिला कलक्टर से समन्वय स्थापित कर उनके द्वारा की जा रही कार्यवाही की प्रगति से अवगत करायें। श्री पी.रमेश ने कहा कि राज्य उपभोक्ता हैल्पलाईन 1800-180-6030 पर दर्ज शिकायतों के त्वरित निस्तारण की सीधी-सीधी जिम्मेदारी जिला रसद अधिकारी की है कि वे शिकायतों के निस्तारण की कार्यवाही निश्चित समयावधि में कर उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करें। उपायुक्त एवं संयुक्त शासन सचिव आकाश तोमर ने राष्ट्रीय खाद्य योजना (एनएफएसए-वाई) की सिडिंग को सभी जिलों में अच्छी स्थिति बताते हुए कहा कि यदि तीन माह तक लगातार उपभोक्ता राशन सामग्री नहीं लेता है तो ’’न्याय आपके द्वार’’ शिविरों में मजमे आममें सूची पढकर सुनाई जाये और तय प्रक्रिया अपनाकर ऐसे लोगों का नाम खाद्य सूची से हटा दिया जाये। उन्होंने प्रबन्धक, नागरिक आपूर्ति द्वारा किये गये परिवहन के टेण्डर्स की अद्यतन स्थिति, गेहूं, चीनी एवं केरासीन के समय पर उठाव एवं वितरण पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।   


विशेष योग्यजन शिविर संबंधित वीडियो कांफ्रेसिंग सोमवार को

बाड़मेर, 03 जून। विशेष योग्यजन शिविरांे के संबंध मंे सोमवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए जिला मुख्यालय एवं ब्लाक स्तर पर अटल सेवा केन्द्रांे मंे आमुखीकरण प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमंे जन प्रतिनिधियांे के साथ विभागीय अधिकारियांे को उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक सुरेन्द्रसिंह पूनिया ने बताया कि केन्द्र सरकार ने दिव्यांग जन अधिकार अधिनियम 2016 के तहत निःशक्तता की श्रेणियों बढाकर 21 कर दिया है। उनके मुताबिक मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सम्पूर्ण राज्य में विशेष योग्यजनो के सशक्तिकरण एवं कल्याण के लिए उनको चिन्हित करने का विशेष अभियान चलाकर उन्हे लाभान्वित किया जाना है। इसके लिए विशेष योग्यजन शिविर आयोजित किये जाने है। उन्हांेने बताया कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन शिविर तीन चरणों मंे चिन्हीकरण, पंजीयन एवं प्रमाणीकरण एवं अंग, उपकरण  वितरण में संपादित होंगे। प्रथम चरण चिन्हीकरण एवं पंजीयन 01 जून से प्रारंभ हो चुका है। इसके तहत 24 सितंबर 2017 तक ई-मित्रांे एवं अटल सेवा केन्द्र के माध्यम से विशेष योग्यजनोें का पंजीयन किया जाएगा। सहायक निदेशक पूनिया ने बताया कि 5 जून 2017 को प्रातः 10 बजे से 130 तक वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए  जिला मुख्यालय एवं ब्लॉक स्तर पर अटल सेवा केन्द्र में आमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमंे जिले के विभागीय अधिकारियांे के साथ जन प्रतिनिधियांे जिला प्रमुख, विधायक, प्रधान, जिला परिषद सदस्य,पंचायत समिति सदस्यांे से संबंधित अटल सेवा केन्द्र मंे वीडियो कांफ्रेसिंग के दौरान उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर बिश्नोई ने लिया सरहदी क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्थाओं का जायजा

बाड़मेर, 3 जून। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. बिश्नोई ने शनिवार को सरहदी क्षेत्रों का भ्रमण कर पेयजल व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियन्ता हजारीराम सहित विभागीय अधिकारी भी साथ थे।
अतिरिक्त जिला कलक्टर बिश्नोई ने सर्व प्रथम सरहदी क्षेत्र गडरारोड एवं रामसर क्षेत्र में पेयजल व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होने जल स्त्रोत पर पहुंच मौके के हालात जाने। उन्होने रामसर खुडाणी हैड वर्क्स का निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाएं देखी। इस दौरान उन्होने टैंकरों के माध्यम से किये जा रहे पेयजल परिवहन का लोगों से फीड बैक लिया। इसके पश्चात् उन्होने गिराब हैड वर्क्स का जायजा लिया। यहां 5 टयुबवेल चालू तथा 2 टयुब वेल खराब पाए गए। उन्होने खराब 2 टयुब वेलों को अविलम्ब चालू करने के निर्देश दिए ताकि क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारू हो सकें।
इसके पश्चात् अतिरिक्त जिला कलक्टर ने खलीफे की बावडी हैड वर्क्स तथा पम्पिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होने डिस्कॉम के अधिशाषी अभियन्ता को खलीफे की बावडी में जीएसएस को अविलम्ब चालू करने के निर्देश दिए ताकि हैड वर्क्स पर सुचारू विद्युत आपूर्ति हो सकें। उन्होने गडरारोड हैड वर्क्स एवं पम्पिंग स्टेशन का जायजा लिया तथा क्षेत्र में टैंकरों द्वारा किये जा रहे पेयजल परिवहन का भौतिक निरीक्षण किया। उन्होने सज्जन का पार में विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं पाए जाने पर डिस्कॉम के अधिशाषी अभियन्ता को जल स्त्रोत पर विद्युत आपूर्ति दुरूस्त करने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने गागरिया, रामसर मे पेयजल आपूर्ति व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा लोगों से पेयजल आपूर्ति के संबंध में जानकारी हासिल की। उन्होने क्षेत्र में पानी की उपलब्धता की भी जानकारी ली। भ्रमण के दौरान उन्होने सरहदी क्षेत्रों में बीएसएफ चौकियों तथा आर्मी पोस्ट पर जवानों से संवाद किया तथा जलदाय विभाग के अधिकारियों को पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान उन्होन खुडाणी, गिराब, खलीफे की बावडी, सज्जन का पार सहित विभिन्न स्थानों पर आर.ओ. प्लान्ट का भौतिक सत्यापन भी किया।






गुरुवार, 1 जून 2017

विश्व पर्यावरण दिवस पर होंगे कई आयोजन

बाड़मेर, 01 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को बाड़मेर जिले मंे कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि उपवन संरक्षक को राज्य सरकार के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमांे का आयोजन करवाकर रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश दिए गए है। उन्हांेने बताया कि फिल्म स्लाइड शो, प्रदर्शनी, निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, लोक नृत्य, संगीत कार्यक्रम, प्रभात फेरियां, वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित करवाने को कहा गया है।

नौ स्थानांे पर लोक अदालत शिविरांे का आयोजन शुक्रवार को

न्याय आपके द्वार अभियान

बाड़मेर, 01 जून। न्याय आपके द्वार अभियान के तहत शुक्रवार को नौ ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर राजस्व लोक अदालत शिविरांे का आयोजन होगा। इस दौरान आमजन की राजस्व संबंधित मामलों का समाधान किया जाएगा।

      कार्यवाहक जिला कलक्टर एम.एल.नेहरा ने बताया कि शुक्रवार को बाड़मेर उपखंड क्षेत्र मंे ग्राम पंचायत कपूरड़ी एवं रोहिली के लिए अटल सेवा केन्द्र कपूरड़ी, शिव उपखंड मंे जूनेजो की बस्ती एवं कोटड़ा के लिए अटल सेवा केन्द्र कोटड़ा, बायतू मंे ग्राम पंचायत गिड़ा, सिणधरी उपखंड मंे ग्राम पंचायत सिणधरी चौसीरा के अटल सेवा केन्द्र, धोरीमन्ना उपखंड मंे ग्राम पंचायत भालीखाल के लिए राउमावि भालीखाल, चौहटन उपखंड क्षेत्र मंे ग्राम पंचायत तारातरा मठ एवं तारातरा के लिए अटल सेवा केन्द्र तारातरा मठ, सिवाना उपखंड मंे ग्राम पंचायत रमणिया,बालोतरा उपखंड मंे ग्राम पंचायत थोब एवं रेवाड़ा मंे राजस्व लोक अदालत का शिविरांे का आयोजन होगा। उन्हांेने बताया कि राजस्व लोक अदालतों के तहत आयोजित शिविरों में खाता विभाजन, सीमाज्ञान, पत्थरगढ़ी, नामान्तरकरण एवं राजस्व अभिलेख में रिकार्ड के शुद्धीकरण समेत विभिन्न कार्य मौके पर संपादित किए जा रहे है। इस दौरान विभिन्न विभागों की व्यक्तिगत लाभ योजनाओं से संबंधित कार्य भी निष्पादित हांेगे। उन्हांेने आमजन से शिविरांे मंे उपस्थित होकर लाभांवित होने की अपील की है।

बुधवार, 31 मई 2017

अतिरिक्त जिला कलक्टर ने किया न्याय आपके द्वार शिविर का निरीक्षण

अधिकाधिक राजस्व प्रकरणों का निस्तारण  कर आम जन को राहत पहुंचाए- बिश्नोई
बाड़मेर, 31 मई। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. बिश्नोई ने बुधवार को चौहटन तहसील के ढोक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर न्याय आपके द्वार अभियान के तहत आयोजित राजस्व लोक अदालत शिविर में पहुंच निष्पादित कार्यो का जायजा लिया।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर बिश्नोई ने प्रत्येक काउन्टर पर पहुंच निस्तारित प्रकरणों कीे जानकारी ली। उन्होने कार्मिकों से शिविर में अधिक सक्रियता से कार्य कर अधिकाधिक प्रकरणों का निस्तारण कर आम जन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि निर्धारित शिविर से पूर्व संबंघित ग्राम पंचायत के राजस्व मामलों को चिन्हित कर सभी संबंधित पक्षकारों तथा उनके पैरोकारों को सूचित कर दिया जाए। साथ ही शिविर से पूर्व एडवान्स टीमे भेजकर पूर्ण तैयारी कर ली जाए ताकि शिविर में अधिकाधिक प्रकरणों का निस्तारण हो सकें। उन्होने आवश्यकतानुसार अतिरिक्त टीमे भेजने तथा शिविरों का व्यापक प्रचार प्रसार कर लोगों में जागरूकता लाने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि शिविर में जमाबंदियों का खाता वाइज पठन किया जाए ताकि लोगों को राजस्व रेकर्ड की प्रविष्टियों की जानकारी हो सकें। शिविर में उपखण्ड अधिकारी जितेन्द्रसिंह नरूका, तहसीलदार कुम्पाराम लोहार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
इससे पूर्व अतिरिक्त जिला कलक्टर बिश्नोई ने तहसील कार्यालय रामसर का निरीक्षण किया। उन्होने तहसील कार्यालय में संधारित रेकर्ड का निरीक्षण किया तथा सीमा ज्ञान, नामान्तरकण, शुद्धिकरण के लम्बित मामलों का 30 जून तक निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होने राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज बकाया प्रकरणों का शीध्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होने मुख्यमंत्री सहायता कोष सहित राहत प्रकरणों का तीन दिवस में निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होने पेयजल परिवहन सहित अन्य राहत गतिविधियों का स्वयं तथा पटवारियों के माध्यम से भौतिक सत्यापन कर 3 दिन में रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर आयोजित हो रहे न्याय आपके द्वार राजस्व शिविरों में खातेदारी विभाजन, गैर खातेदारों को खातेदारी देना सहित विभिन्न राजस्व प्रकरणों का अधिकाधिक निस्तारण कर लोगों को राहत पहुंचाने जाए।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बुधवार को ही सीमावर्ती पुलिस थाना रामसर का निरीक्षण किया। उन्होने थाने में लम्बित मुकदमों का यथा शीध्र अनुसंधान पूर्ण करने तथा मालखाना के लम्बित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होने क्षेत्र में नियमित गश्त कर अवांछनीय गतिविधियों पर निगरानी रखने तथा अवैध एवं ओवर लोडिंग वाहनों की सघन जांच करने के निर्देश दिए। 
-0-

नौ स्थानांे पर लोक अदालत शिविरांे का आयोजन गुरूवार को

न्याय आपके द्वार अभियान
                बाड़मेर, 31 मई। न्याय आपके द्वार अभियान के तहत गुरूवार को नौ ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर राजस्व लोक अदालत शिविरांे का आयोजन होगा। इस दौरान आमजन की राजस्व संबंधित मामलों का समाधान किया जाएगा।

      कार्यवाहक जिला कलक्टर एम.एल.नेहरा ने बताया कि गुरूवार को बाड़मेर उपखंड क्षेत्र मंे ग्राम पंचायत बांदरा, शिव उपखंड मंे राजबेरा, बायतू मंे बाटाडू एवं लूनाड़ा ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र ग्राम पंचायत बाटाडू, गुड़ामालानी उपखंड क्षेत्र मंे अटल सेवा केन्द्र मौखाबा खुर्द,धोरीमन्ना मंे ग्राम पंचायत भलीसर, चौहटन उपखंड क्षेत्र मंे ग्राम पंचायत ईटादा, रबासर, गौहड़ का तला के लिए अटल सेवा केन्द्र इटादा, सिवाना मंे ग्राम पंचायत मेली, बालोतरा उपखंड मंे ग्राम पंचायत मेवानगर मंे राजस्व लोक अदालत का शिविरांे का आयोजन होगा। उन्हांेने बताया कि राजस्व लोक अदालतों के तहत आयोजित शिविरों में खाता विभाजन, सीमाज्ञान, पत्थरगढ़ी, नामान्तरकरण एवं राजस्व अभिलेख में रिकार्ड के शुद्धीकरण समेत विभिन्न कार्य मौके पर संपादित किए जा रहे है। इस दौरान विभिन्न विभागों की व्यक्तिगत लाभ योजनाओं से संबंधित कार्य भी निष्पादित हांेगे। उन्हांेने आमजन से शिविरांे मंे उपस्थित होकर लाभांवित होने की अपील की है।

नाम शुद्विकरण के साथ दो ग्रामीणांे को मिली वास्तविक पहचान

                बाड़मेर, 31 मई। जालीपा मंे न्याय आपके द्वार अभियान के तहत आयोजित शिविर चंदन कुमार एवं पृथ्वीराज जैसे सैकड़ांे लोगांे के लिए वरदान साबित हुआ। उपखंड अधिकारी चेतनकुमार त्रिपाठी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियांे की मौजूदगी मंे ग्रामीणांे की कई समस्याआंे का समाधान किया गया।

जालीपा मंे न्याय आपके द्वार अभियान तहत आयोजित लोक अदालत शिविर मंे चंदनकुमार ने चंदना एवं पृथ्वीराज ने उसका पृथ्वीपाल नाम से शुद्विकरण वास्तविक नाम इन्द्राज करने संबंधित परिवेदना प्रस्तुत की। इस पर चंदना एवं चंदन कुमार एवं पृथ्वीपाल से पृथ्वीराज नाम शुद्विकरण करते हुए रिकार्ड दुरस्त किया गया। उपखंड अधिकारी चेतन कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शिविर के दौरान शुद्विकरण के 62, नामांतरण के 81, सीमांकन एवं रास्ते खुलवाने के दो-दो प्रकरण, राजस्व वाद के 8 एवं अन्य 54 आवेदनांे का निस्तारण किया गया। इस दौरान 78 मामलांे मंे राजस्व रिकार्ड की प्रतिलिपियां जारी की गई। शिविर के दौरान तहसीलदार गोपालसिंह, बाड़मेर पंचायत समिति के विकास अधिकारी नवलाराम चौधरी, सरपंच, आरआई, पटवारी, ग्रामसेवक एवं अन्य विभागीय अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।


मुख्यमंत्री सहायता कोष से 50 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत

                बाड़मेर, 31 मई। टीन शेड एवं ईंटांे की दीवार गिरने से महिला की मौत होने पर उनके परिजनांे को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

                कार्यवाहक जिला कलक्टर एम.एल.नेहरा ने बताया कि सुआदेवी के आश्रितांे को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

अभावग्रस्त क्षेत्रांे मंे 22 पशु शिविर संचालित करने की स्वीकृति जारी

            बाड़मेर, 31 मई। जिले मंे उपखंड स्तरीय समिति की अभिशंषा के आधार पर जिला कलक्टर ने एक आदेश जारी कर 22 स्थानांे पर पशु शिविर संचालित करने की स्वीकृति जारी की है।

कार्यवाहक जिला कलक्टर एम.एल.नेहरा ने बताया कि रामसर तहसील के राजस्व गांव रामसर, गागरिया, सेतराउ, सज्जन का पार, गडरारोड़ तहसील के गिराब, गडरारोड़, हरसाणी, जैसिंधर स्टेशन, शिव तहसील के बलाई, बिस्सू कला, आकली, धारवीकला, ओमनगर, बायतू तहसील मंे नींबाणियांे की ढाणी, नोसर, गिड़ा तहसील मंे जाजवा,खोसर, सेड़वा तहसील मंे फागलिया, रबासर, चौहटन तहसील मंे बीजराड़, केलनोर एवं बूठ राठौड़ान मंे पशु शिविर संचालित करने की स्वीकृति जारी की गई है। नेहरा ने बताया कि इन शिविरांे का संचालन संबंधित ग्राम पंचायत की ओर से किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक शिविर मंे 200 आवारा एवं असहाय पशु रखे जा सकेंगे। उन्हांेने बताया कि सहायता दर एसडीआरएफ नार्म्स के अनुसार पशु शिविरांे मंे रखे जाने वाले बड़े पशु को 70 रूपए एवं छोटे पशु को 35 रूपए प्रतिदिन की दर से चारा, पशु आहार देने के लिए सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

पूर्व सैनिकांे एवं आश्रितांे के लिए समस्या समाधान शिविर 2 जून को

                बाड़मेर, 31 मई। पूर्व सैनिकांे एवं उनके आश्रितांे के लिए पंचायत समिति कल्याणपुर मंे 2 जून को प्रातः 11 बजे समस्या समाधान शिविर का आयोजन होगा।

                जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर हरदत्त शर्मा ने बताया कि इस दौरान पूर्व सैनिकांे एवं आश्रितांे की पेंशन संबंधित समस्या, पूर्व सैनिकांे के बच्चांे का भाग-दो आदेश, केन्द्र एवं राज्य सरकार की ओर से जारी नए आदेशांे की जानकारी दी जाएगी। साथ ही रिलेश प्रमाण पत्र, पीपीओ मंे पत्नी का नामांकन, केन्द्र एवं राज्य सरकार से विभिन्न प्रकार की सहायता राशि की जानकारी देने के साथ पूर्व सैनिकांे एवं विधवाआंे के परिचय पत्र जारी किए जाएंगे। उन्हांेने बताया कि पूर्व सैनिकांे एवं आश्रितांे को सेना की डिस्चार्ज बुक, पीपीओ, आधार कार्ड, बैंक पास बुक के साथ शिविर मंे उपस्थित होने के निर्देश दिए है। उन्हांेने समस्त गौरव सेनानियांे एवं वीरांगनाआंे से अनुरोध किया है कि वे केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाआंे का लाभ उठाने के लिए अपने आधार नंबर, मोबाइल नंबर एवं बैंक विवरण 3 जून तक जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के दूरभाष अथवा व्यक्तिगत उपस्थित होकर दर्ज करवाएं।

मंगलवार, 30 मई 2017

चारे के वाहनांे की मोनेटरिंग के लिए चैक पोस्ट स्थापित

       बाड़मेर, 30 मई। संवत 2073 मंे अभाव स्थिति के दौरान अन्य जिलांे एवं राज्यांे से लाए जाने वाले चारे के वाहनांे के बाड़मेर जिले मंे सीमा मंे प्रविष्टि के लिए चैक पोस्ट स्थापित की गई है।
       जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने पचपदरा मंे कल्याणपुर एवं सिमरखिया मंे चैक पोस्ट स्थापित कर भू अभिलेख निरीक्षक एवं पटवारी कल्याणपुर तथा सिमरखिया को चैक पोस्ट प्रभारी नियुक्त किया है। इसी तरह शिव मंे पटवारी शिव, गुड़ामालानी मंे गांधव चैकपोस्ट के लिए पटवारी गांधव, सिणधरी मंे सिणधरी चैक पोस्ट के लिए पटवारी सिणधरी को चैक पोस्ट प्रभारी बनाया गया है। जिला कलक्टर ने बताया कि चैक पोस्ट पर नियुक्त कार्मिक को चारे के वाहन का रजिस्टर मंे इन्द्राज करने के साथ-साथ आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग की ओर से जारी रसीद बुक तहसील कार्यालय से प्राप्त कर रजिस्टर मंे प्रविष्ट के पश्चात निर्धारित प्रारूप मंे पर्ची जारी करने के निर्देश दिए गए है। यह पर्ची चारा अनुदान दावे के साथ प्रस्तुत करनी होगी। इसके अभाव मंे अनुदान दावा पारित नहीं होगा। इन चैक पोस्टांे पर प्रतिदिन 24 घंटे डयूटी देने के लिए 3 पटवारियांे को 8-8 घंटे की पारी के लिए संबंधित तहसीलदारांे को लगाने के निर्देश दिए गए है।

पशु शिविरांे के प्रस्ताव भिजवाने के लिए समिति गठित: जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने एक आदेश जारी कर पशु शिविरांे के प्रस्ताव दिशा-निर्देशांे के अनुसार तैयार करने के लिए उपखंड स्तरीय कमेटी गठित करने के आदेश जारी किए है। इस समिति मंे उपखंड अधिकारी अध्यक्ष, तहसीलदार सदस्य सचिव, विकास अधिकारी, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक या स्थानीय अधिकारी तथा कृषि विभाग के उप निदेशक या स्थानीय अधिकारी सदस्य होंगे। यह कमेटी अपने क्षेत्र मंे असहाय, आवारा एवं परित्यक्त पशुआंे के संधारण के लिए आवश्यकता का आंकलन कर क्षेत्र मंे चारे की उपलब्धता एवं चयनित स्थान का खराबा तथा उपलब्ध पशुआंे के अनुसार शिविर स्वीकृति के लिए प्रस्ताव संचालक संस्था की सहमति एवं अभिशंषा के साथ भिजवाना सुनिश्चित करेगी।

बालोतरा में कौशल रोजगार उद्यमिता शिविर 31 मई को

       बाड़मेर, 30 मई। जिला रोजगार कार्यालय बाडमेर की ओर से मंगलवार 31 मई को प्रातः 10.30 बजे विकास अधिकारी पंचायत समिति कार्यालय परिसर बालोतरा में मासिक कौशल रोजगार उद्यमिता शिविर का आयोजन किया जाएगा।

    जिला रोजगार अधिकारी भवानीप्रताप चारण ने बताया कि इस शिविर में रोजगार कार्यालय की ओर से अक्षत कौशल योजना, व्यावसायिक मार्गदर्शन एवं विभिन्न स्वनियोजन योजनाओं की जानकारी तथा आवेदन पत्र भरवाए जाऐंगे। इस शिविर में निजी क्षेत्र की कंपनियों की ओर से साक्षात्कार एवं भर्ती की भी संभावना है। इसके अलावा भूतपूर्व सैनिक भी इस शिविर का लाभ उठा सकते है। शिविर में आर.एस.एलडीसी युवाओं को विभिन्न प्रकार के हूनर सीखने के लिए चयनित करेगी। साथ ही विभिन्न सरकारी विभाग स्वरोजगार एवं ़ऋण संबंधी जानकारी देंगे। इच्छुक आशार्थी अपने मूल प्रमाण पत्र एवं उनकी फोटो कापी तथा पासपोर्ट साइज के फोटो के साथ शिविर में उपस्थित होकर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

310 स्थानांे पर पेयजल परिवहन की स्वीकृति जारी

    बाड़मेर, 30 मई। जिले मंे 310 अभावग्रस्त कमीशंड एवं नान कमीशंड स्थानांे पर 30 जून अथवा इससे पूर्व पर्याप्त बारिश होने तक पेयजल परिवहन कार्य की स्वीकृति जारी की गई है।

   जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने एक आदेश जारी कर बायतू उपंखड मंे 184 अभावग्रस्त कमीशंड एवं सिवाना उपखंड मंे 75 अभावग्रस्त नान कमीशंड स्थानांे पर पेयजल परिवहहन की स्वीकृति जारी की है। इसी तरह रामसर उपखंड मंे 7, चौहटन मंे 4, सेड़वा मंे 29 एवं धोरीमन्ना मंे 11 अभावग्रस्त कमीशंड स्थानांे पर पेयजल परिवहन की स्वीकृति जारी की गई है। जिला कलक्टर ने बताया कि पेयजल परिवहन के स्थानांे पर के लिए साप्ताहिक रूटचार्ट तैयार कर समस्त स्थानांे पर सप्ताह मंे कवर करते हुए पर्चिया संबंधित उपखंड अधिकारी की निगरानी मंे नान कमीशंड स्थानांे के लिए तहसीलदार एवं कमीशंड स्थानांे की सहायक अभियंता जारी करेंगे। साथ ही पेयजल परिवहन का सघन निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए है। उन्हांेने बताया कि आपातकालीन पेयजल परिवहन के लिए उन्हीं टैंकरांे को अनुमत किया जाएगा, जिसमंे जीपीएस एवं फ्लोमीटर लगा हुआ हो, ताकि पेयजल परिवहन की प्रभावी मोनेटरिंग हो सके।

पटटा अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग ने अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करवाने के निर्देश
                बाड़मेर, 30 मई। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण पटटा वितरण अभियान से अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करवाने के लिए ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग ने जिला कलक्टर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी को अतिरिक्त प्रयास करने के निर्देश दिए है।
                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि संबंधित ग्राम पंचायत मंे शिविर आयोजन तिथि से पूर्व पटवारियांे एवं भू-अभिलेख निरीक्षकांे से समस्त राजस्व ग्रामों की आबादी भूमि का सीमा ज्ञान करवाने के निर्देश दिए गए है। निर्देशांे के मुताबिक जिला कलक्टर को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है कि प्रत्येक शिविर मंे पटवारी, भू-अभिलेख निरीक्षक उपस्थित होकर पंचायत की मिसलांे पर आबादी भूमि की रिपोर्ट अंकित करें। संबंधित विकास अधिकारियांे को शिविर आयोजन से पूर्व ही सभी सरपंचगण एवं ग्रामसेवकांे की बैठक कर इनको अभियान से संबंधित जानकारी देते हुए ग्राम पंचायतवार अग्रिम दल का गठन कर पूर्व तैयारी करने के निर्देश दिए गए है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी नेहरा ने बताया कि शिविर की तिथियांे संबंधित सूचना ग्राम पंचायत नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने के साथ फ्लैक्सी बैनर्स के माध्यम से कार्यालय के वाहनांे पर लगाकर घुमाने के निर्देश दिए गए है। ताकि आमजन को शिविर की जानकारी मिल सके। इसके अलावा ई-मित्र पर आने वाले लोगांे तथा मनरेगा मंे नियोजित श्रमिकांे को मेट के जरिए इसकी जानकारी देने के निर्देश दिए गए है।
                निर्देशांे के मुताबिक प्रधानमंत्री आवास योजना, बीपीएल परिवार, गाड़िया लौहार एवं एकल मुखिया परिवार एवं शहीद की विधवा पत्नी वाले परिवारांे का चिन्हीकरण कर उनको प्राथमिकता से पटटे देने की कार्यवाही करने को कहा गया है। इसी तरह पंचायत समिति स्तर से आवेदन का सरलीकरण प्रारूप तैयार कर ग्राम पंचायतांे को वितरण करने के निर्देश दिए गए है। प्रारूप के साथ संलग्न होने वाले दस्तावेज यथा राशनकार्ड, आधारकार्ड, भामाशाह कार्ड, मतदाता परिचय पत्र संबंधित कोई एक दस्तावेज, फोटो, स्वयं का पुश्तैनी मकान होने एवं पूर्व मंे पटटा जारी नहीं होने का शपथ पत्र लिए जाने का उल्लेख किया जाए। प्रत्येक ग्राम पंचायत पर शिविर आयोजन के लिए नोडल प्रभारी नियुक्त करने के निर्देश दिए गए है।

                मुख्य कार्यकारी अधिकारी नेहरा ने बताया कि निर्देशांे की पालना मंे पंचायत समिति मंे एक कार्मिक को प्रभारी के रूप मंे ग्राम पंचायतांे मंे शिविर पूर्व प्राप्त होने वाले आवेदनांे की प्रगति की जानकारी लेने के लिए नियुक्त करने के निर्देश दिए गए है। विकास अधिकारियांे को प्रतिदिन ग्राम पंचायतवार प्राप्त आवेदनांे की समीक्षा करने एवं आवेदन कम प्राप्त होने की स्थिति मंे वस्तुस्थिति का पता कर उसका निराकरण करने के निर्देश दिए गए है। संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव एवं अन्य स्टाफ को प्रेरित करके अधिकाधिक आवेदन लेने के निर्देश दिए गए है। उनके मुताबिक संबंधित विकास अधिकारी को पटटा अभियान शिविर मंे पटटा प्राप्त लाभार्थियांे की सूची तथा पंचायतीराज नियमानुसार पटटे की तृतीय प्रति ग्राम पंचायत से मंगवाकर वास्तवित रूप से शिविर दिवस को ही पटटा वितरण की तस्दीक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। उन्हांेने बताया कि पर्याप्त स्टेशनरी की उपलब्धता के साथ पंचायत समिति स्तर पर ग्राम पंचायतांे एवं कार्यालयांे मंे कार्यरत कार्मिकांे के वाटसअप गु्रप के माध्यम से समय-समय पर पटटा संबंधित जानकारी यथा सीमा ज्ञान, चिन्हीकरण, स्टेशनरी के संबंध मंे समस्याआंे के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए है।

स्वीप की कार्य योजना भिजवाने के निर्देश

                बाड़मेर, 30 मई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियांे को भारत निर्वाचन आयोग के मोटो कोई भी मतदाता पीछे नहीं छूटे की क्रियान्विति के लिए स्वीप प्लान तैयार करवाकर भिजवाने के निर्देश दिए है।

                उप जिला निर्वाचन अधिकारी बिश्नोई ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जुलाई 2017 से भावी पंजीयन अभियान के तहत योग्य मतदाताआंे का मतदाता सूची मंे पंजीकरण किया जाना है। इसके लिए स्वीप प्लान तैयार कर अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए है।

उपयोगिता प्रमाण पत्रांे के समायोजन के लिए शिविरांे का आयोजन 2 जून से

                बाड़मेर, 30 मई। महात्मा गांधी नरेगा योजनार्न्तत वित्तीय वर्ष 2016-17 तक व्यय राशि के उपयोगिता महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2016-17 तक व्यय राशि के उपयोगिता प्रमाण पत्रों का समायोजन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पंचायत समिति मुख्यालय पर समायोजन शिविरांे का आयोजन किया जाएगा। शत-प्रतिशत समायोजन करने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियांे की कमेटी गठित की गई है।

                अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच ने बताया कि पंचायत समिति मुख्यालय कल्याणपुर एवं पाटोदी के लिए 2 जून, रामसर एवं गडरारोड़ के लिए 6, चौहटन एवं धनाउ के लिए 7 जून, गिड़ा एवं बायतू के लिए 13, शिव एवं बाड़मेर के लिए 14 जून को समायोजन शिविर का आयोजन होगा। दाधीच ने बताया कि धोरीमन्ना एवं सेड़वा के लिए 16, गुड़ामालानी एवं सिणधरी पंचायत समिति के लिए 20 जून तथा सिवाना एवं समदड़ी पंचायत समिति के लिए 21 जून को शिविर आयोजित होगा। इस कमेटी मंे परियोजना अधिकारी लेखा मेवाराम बालन, अधिशाषी अभियंता मनरेगा कबीर अख्तर एवं लेखा सहायक हितेश मूंदड़ा को शामिल किया गया है। उन्हांेने बताया कि संबंधित एवं विकास अधिकारियांे को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संबंधित ग्राम सेवक,कनिष्ठ लिपिक,ग्राम रोजगार सहायक को शत-प्रतिशत समायोजन, जीपीयूसी तैयार करने के लिए पाबंद करने के निर्देश दिए गए है। साथ ही संबंधित सहायक अभियंता, सहायक लेखाधिकारी प्रथम एवं द्वितीय, कनिष्ठ तकनीकी सहायक, लेखा सहायक, एमआईएस मैनेजर तथा समस्त मनरेगा कार्मिकांे का किसी भी प्रकार का अवकाश इस अवधि मंे स्वीकृत नहीं करने के निर्देश दिए गए है।

भगवती गौ शाला मंे 70 पशुआंे के लिए राहत सहायता स्वीकृत

                बाड़मेर, 30 मई। राणीगांव ग्राम पंचायत की मां भगवती गौशाला एवं गो विज्ञान केन्द्र मंे 70 पशुआंे के संधारण के लिए राहत सहायता स्वीकृत की गई है।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने आदेश जारी कर मां भगवती गौशाला एवं गो विज्ञान केन्द्र मंे 50 बडे़ एवं 20 छोटे पशुआंे के संधारण के लिए राहत सहायता की स्वीकृति जारी की है। यह सहायता 30 दिनांे के लिए निर्धारित की गई है।

आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी का निःशुल्क परामर्श अब टोल फ्री 104 एवं 108 पर उपलब्ध होगा

                बाड़मेर, 30 मई। प्रदेश में 1 जून से  आयुर्वेदिक, होम्योपैथी एवं यूनानी चिकित्सकों की भी परामर्श सेवाएं विभागीय टोल फ्री नंबर 104 एवं 108 डायल करके प्राप्त की जा सकेगी।

                चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ के मुताबिक परामर्श सेवाएं देने वाले चिकित्सकों व अन्य स्टाफ को प्रशिक्षित किया जा चुका है। यूनानी चिकित्सकों की सलाह प्रातः 8 से 11 बजे, होम्योपैथिक की चिकित्सक सलाह प्रातः 11 से दोपहर 2 बजे और आयुर्वेदिक चिकित्सा सलाह दोपहर 2 से सायं 6 बजे तक ली जा सकेंगी। प्रशिक्षित चिकित्सक आमजन को विभिन्न बीमारियों से संबंधित चिकित्सकीय सलाह देंगे। साथ ही आवश्यकतानुसार नजदीकी आयुष औषधालय में जाने के लिए औषधालय के बारे में भी आवश्यक जानकारी देंगे। चिकित्सा मंत्री ने बताया कि इंट्रीगेटेड एम्बूलेंस सेवा के तहत टोल फ्री नम्बर 104 एवं 108 पर आपातकालीन एम्बूलेंस सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि टोल फ्री नम्बर पर भू्रण लिंग जांच या जबरन गर्भपात की सूचना एवं अन्य शिकायत भी दर्ज करवाई जा सकती है। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी एवं एलोपैथी चिकित्सकीय परामर्श सेवायें भी इस नंबर पर डायल करके प्राप्त की जा सकती हैं।

प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए कार्य कर चुके अभ्यर्थियांे को मिलेगा बोनस अंक का फायदा

कनिष्ठ लिपिक भर्ती परीक्षा-2013
                बाड़मेर, 30 मई। पंचायतीराज विभाग की ओर से आयोजित कनिष्ठ लिपिक भर्ती 2013 मंे एनआरएचएम एवं सर्व शिक्षा अभियान के तहत अनुबंध प्लेसमेंट एजेन्सी के माध्यम से कार्य कर चुके अभ्यर्थियों को बोनस जाएगा। संबंधित अभ्यर्थी इसके लिए 5 जून तक अनुभव प्रमाण पत्र जारी करवा सकते है।
                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि जोधपुर उच्च न्यायालय से प्राप्त निर्देशों के अनुसार एनआरएचएम एवं सर्व शिक्षा अभियान में जिला स्तर तक एवं उनसे नीचे विज्ञप्ति में वर्णित पदों पर कार्य कर रहे कार्मिकों को पात्र होने पर बोनस अंक एवं अनुभव का लाभ देय माना जाएगा। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं में राज्य स्तरीय मुख्यालयों पर कार्यरत रहे कार्मिकों को अनुभव का लाभ देय नहीं होगा। प्लेसमेन्ट एजेंसी के माध्यम से कार्य कर चुके कार्मिकों को प्लेसमेन्ट एजेंसी की ओर से अनुभव प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा तथा प्रमाण पत्र का परीक्षण एनआरएचएम योजना के संदर्भ में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर एवं सर्वशिक्षा अभियान योजना के संदर्भ में जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक एवं पदेन डीपीसी करेंगे। इसके बाद जिला परिषद स्तर से अनुभव प्रमाण पत्र निर्धारित प्रपत्र में जारी होगा।

                मुख्य कार्यकारी अधिकारी नेहरा ने बताया कि सीधे अनुबंध पर कार्य कर चुके पात्र कार्मिकों को अनुभव प्रमाण पत्र एनआरएचएम योजना के संदर्भ में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद तथा सर्वशिक्षा अभियान के संदर्भ में जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद के संयुक्त हस्ताक्षरों से जारी किया जाएगा। अनुभव प्रमाण पत्र 18 अप्रैल 2013 तक कार्य कर चुके पात्र अभ्यर्थियों को ही देय होगा। उन्होंने बताया कि अनुबंध प्लेसमेन्ट एजेंसी के माध्यम से कार्य कर चुके अभ्यर्थी की सेवाएं वित्तीय अनियमितता, गबन, अनुशासनहीनता आपराधिक गतिविधि में संलिप्तता या अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन के कारण समाप्त कर दी गई हो, तो ऐसे कार्मिक को अनुभव प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जाएगा। उन्होंने ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर एवं जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक को संबंधित प्लेसमँट एजेंसियों से उनके माध्यम से योजनाओं में कार्य कर चुके कार्मिकों का विवरण शीघ्र प्राप्त करने के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि अनुभव प्रमाण पत्र जारी करने का कार्य 5 जून तक किया जाएगा। इसके पश्चात किसी भी प्रकार के आवेदन पर विचार नहीं होगा। उन्हांेने बताया कि कनिष्ठ लिपिक सीधी भर्ती 2013 मंे आनलाइन आवेदन भरते समय मानवीय भूल से हुई गलत एंट्रीज को भी सुधारा जा रहा है। इस संबंध मंे त्रृटि सुधार से संबंधित न्यायिक निर्णय प्राप्त होने पर आनलाइन मोड पर प्रकरण का निस्तारण किया जा रहा है।

सोमवार, 29 मई 2017

नौ स्थानांे पर 30 मई, मंगलवार को आयोजित होंगे शिविर

न्याय आपके द्वार अभियान

बाड़मेर, 29 मई। न्याय आपके द्वार अभियान के तहत मंगलवार को नौ ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर राजस्व लोक अदालत शिविरांे का आयोजन होगा। इस दौरान आमजन की राजस्व संबंधित मामलों का समाधान किया जाएगा।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि मंगलवार को बाड़मेर उपखंड क्षेत्र में अटल सेवा केन्द्र दूदाबेरी, शिव उपखंड क्षेत्र मंे खानियानी एवं रावतसर ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र खानियानी, बायतू मंे नया सोमेसरा ग्राम पंचायत के लिए राउप्रावि सोमेसरा गवाई बस्ती, रामसर उपखण्ड में अटल सेवा केन्द्र इन्द्रोई, गुड़ामालानी उपखंड मंे अटल सेवा केन्द्र बाण्ड, चौहटन उपखंड मंे हाथला एवं एकल ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र हाथला, सिवाना मंे कुण्डल एवं बेरानाडी ग्राम पंचायत के लिए ग्राम पंचायत कुण्डल, बालोतरा उपखंड क्षेत्र मंे कल्याणपुर पंचायत समिति में अटल सेवा केन्द्र सरवडी एवं ढाणी सांखला मंे राजस्व लोक अदालत का शिविरांे का आयोजन होगा। जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि राजस्व लोक अदालतों के तहत आयोजित शिविरों में खाता विभाजन, सीमाज्ञान, पत्थरगढ़ी, नामान्तरकरण एवं राजस्व अभिलेख में रिकार्ड के शुद्धीकरण समेत विभिन्न कार्य मौके पर संपादित किए जा रहे है। इसके अलावा विभिन्न विभागों की व्यक्तिगत लाभ योजनाओं से संबंधित कार्य भी निष्पादित हांेगे। उन्हांेने आमजन से शिविरांे मंे उपस्थित होकर लाभांवित होने की अपील की है।

न्यायिक प्रकरणों का शत प्रतिशत इन्द्राज व अपडेशन सुनिश्चित करे - विश्नोई

लाईट्स साफॅ्टवेयर पर इन्द्राज एवं अपडेशन की प्रगति की समीक्षा
                बाडमेर, 29 मई। न्याय विभाग की वेबसाईट लाईट्स पर विभागीय न्यायिक प्रकरणों की प्रविष्टि एवं अपडेशन की प्रगति की समीक्षा बैठक सोमवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. विश्नोई की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित हुई।
      इस अवसर पर बिश्नोई ने सभी अधिकारियों को विभागीय न्यायिक प्रकरणों का शत प्रतिशत लाईट्स सॉफ्टवेयर पर इन्द्राज एवं अपडेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि सभी न्यायिक प्रकरणों में प्रभारी अधिकारी के आदेश लाईट्स सॉफ्टवेयर के माध्यम से जारी किये जाये। उन्होने कहा कि लाईट्स सॉफ्टवेयर में प्रदर्शित रेड कैटेगरी में सब केटेगरी बनाई गई है, ऐसे में सब केटेगरी के अनुसार प्रकरणों का अंकन किया जाए। बैठक में लाईट्स सॉफ्टवेयर में दर्ज ड्यु कोर्स में लम्बित प्रकरणों तथा 10 वर्ष से अधिक लम्बित न्यायिक प्रकरणों की विस्तार के साथ समीक्षा की गई।
                बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ने विभागवार बकाया न्यायिक प्रकरणों की समीक्षा की तथा सभी प्रकरणों में प्रभारी अधिकारी की नियुक्ति, जवाब प्रस्तुत करने आदि का ऑन लाईन इन्द्राज करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि विभागीय न्यायिक प्रकरणों की मंत्री महोदय तथा सचिव स्तर पर समीक्षा की जाती है, अतः इसे गम्भीरता से लिया जाकर बकाया न्यायिक प्रकरणों की स्थिति का लाईट्स वेबसाईट पर अपडेशन किया जाए। उन्होने लाईट्स साफॅ्टवेयर पर प्रत्येक माह की 5 तारीख तक बकाया प्रकरणों के संबंध में सम्पूर्ण प्रविष्टियां अपडेट करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रकरण की वर्तमान स्थिति भी अंकित की जाए। उन्होने कहा कि लाईट्स वेबसाईट के संबंध में किसी प्रकार की तकनीकी सहायता हेतु जिला स्तर पर अथवा न्याय विभाग से आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकता है।

      बैठक में कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, पुलिस उप अधीक्षक एससीएसटी सेल रतनलाल, सहायक निदेशक कृषि पदमसिंह भाटी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।




लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...