सोमवार, 13 सितंबर 2021

जिला निष्पादन समिति की बैठक आयोजित

 बाड़मेर, 13 सितम्बर। जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में सोमवार को जिला निष्पादन समिति एवं स्कूल सलाहकार समिति की बैठक आयोजित हुई।

इस अवसर पर जिला कलक्टर ने समग्र शिक्षा अभियान के तहत विद्यालय सुदृढ़ीकरण एवं भवन निर्माण कार्य के लक्ष्यों एवं अर्जित उपलब्धियों की विस्तार के साथ समीक्षा की तथा बकाया कार्यो को शीध्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होने स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल विद्यालयों में कार्ययोजना बनाकर नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होने विद्यालय परिसरों से गुजरने वाली विद्युत लाईनों को चिन्हित कर आगामी बैठक से पूर्व हटवाया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने बजट घोषणाओं के कार्य पर विशेष ध्यान देकर लम्बित कार्यो को शीध्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होने छात्रवृति एवं विभिन्न विद्यार्थी कल्याण कार्य योजनाओं की समीक्षा की तथा इस संबंध में लक्ष्यों के विरूद्ध अर्जित उपलब्धियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक राजन कुमार शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक केशरदान रतनू, सहायक निदेशक नरसिंग प्रसाद जांगिड, प्राचार्य राजकीय कन्या महाविद्यालय डॉ. हुकमाराम सुथार समेत एसीबीईओ एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-




मंगलवार को मेगा अभियान के दौरान एक लाख से अधिक टीके लगाने का लक्ष्य

 प्रशासन गांवों के संग अभियान की तैयारियों के क्रम में प्री केम्प लगाने के निर्देश

बाड़मेर, 13 सितम्बर। जिले में मंगलवार 14 सितम्बर को मेगा अभियान के दौरान एक लाख से अधिक कोविड टीके लगाने के लिए ज्यादा से ज्यादा गांवों में टीकाकरण सत्रों का आयोजन कर अधिकाधिक लोगों को कोविड के टीके लगाए जाएंगे। जिला कलक्टर लोक बंधु ने सोमवार सायं वीसी के माध्यम से आयोजित बैठक में अभियान को सफल बनाने के लिए मिशन मोड पर कार्य करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने कोविड टीके की पहली खुराक से वंचित लोगों के साथ साथ दूसरी खुराक के पात्र लोगों को भी सत्र स्थल तक बुलाकर टीकाकृत करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि सभी वैक्सीनेशन सेन्टर पर समय पर टीकाकरण शुरू कर निर्धारित टीकाकरण के लक्ष्य अर्जित किए जाए। इस दौरान उन्होने ब्लॉकवार टीकाकरण अभियान की कार्ययोजना की समीक्षा की तथा अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन, चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायतीराज विभाग को आपसी समन्वय रखते हुए लक्ष्य अर्जित करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने आगामी प्रशासन गांवों के संग एवं प्रशासन शहरों के संग अभियान के लिए सभी विभागों को व्यापक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने विभागवार विस्तृत कार्ययोजना बनाकर प्रशासन गांवों के संग शिविरों के दौरान अभियान से पूर्व सर्वे करवाकर सम्पादित होने वाले कार्यो को सूचिबद्ध करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने हर ग्राम पंचायत में प्री कैम्प लगाकर तैयारियां पुख्ता करने के साथ प्री कैम्प के फोटोग्राफ्स एवं ब्रीफ भिजवाने के निर्देश दिए। उन्होने जन प्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आयोजित किये जाने वाले शिविरों तथा निस्पादित किए जाने वाले कार्यो का अधिकाधिक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए ताकि अधिकाधिक लोग शिविरों से लाभान्वित हो सकें।
जिला कलक्टर ने मुख्यमंत्री बजट घोषणाओं से संबंधित लम्बित प्रकरणों की ब्लॉकवार समीक्षा पश्चात् प्रकरणों का तत्परता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होने राजस्व अधिकारियों को फसल बीमा योजना के तहत गिरदावरी एवं सर्वे का कार्य शीध्र पूर्ण करने तथा सर्वे का कार्य बीमा कम्पनी के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में करने को कहा। उन्होने जन आधार नामांकन एवं वैरीफिकेशन कार्य की ब्लॉकवार समीक्षा की तथा निर्धारित लक्ष्य अनुसार कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला कलक्टर ने जिले में अवैध खनन, निगर्मन एवं भण्डारण की गतिविधियों पर कार्रवाई कर प्रभावी रोकथाम के निर्देश दिए। उन्होने संवेदनशील क्षेत्रों में अवैध खनन करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करने को कहा।
बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक आनन्द शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, उप वन संरक्षक संजयप्रकाश भादू, उपखंड अधिकारी रोहित चौहान, युआईटी सचिव शैलेष सुराणा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी एल विश्नोई, आयुक्त नगर परिषद दलीप पूनिया, खनि अभियंता बी.एस.भाटी समेत संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। वही सभी उपखंड अधिकारी, विकास अधिकारी, तहसीलदार वीसी के जरिए जुड़ें रहे।
-0-





जिला स्तरीय हाथकरघा बुनकर प्रतियोगिता 15 को

 बड़मेर, 13 सितम्बर। जिला स्तरीय हाथकरघा बुनकर प्रतियोगिता जिला कलक्टर की अध्यक्षता में बुधवार 15 सितम्बर को दोहपर 3 बजे जिला परिषद सभागर में आयोजित की जाएगी।

जिला उघोग केन्द्र के महाप्रबंधक ने बताया कि हाथकरघा बुनकर प्रतियोगिता वर्ष 2021-22 हेतु हाथकरघा बुनकरों के श्रेष्ठ उत्पाद के चयन हेतु उक्त प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
-0-

आईटीआई बाड़़मेर में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन की अन्तिम तिथि 15 तक

 बाड़मेर, 13 सितम्बर। राजकीय आई.टी.आई. बाड़मेर में सत्र 2021-22 में प्रवेश के लिए ऑन लाईन आवेदन की अन्तिम तिथि 15 सितम्बर, 2021 तक निर्धारित की गई है।

संस्था के प्रवेश प्रभारी ने बताया कि आठवीं एवं दसवी कक्षा उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं जिनकी आयु 1 अगस्त, 2021 को 14 वर्ष से अधिक हो, वे राजस्थान सरकार के एकीकृत पोर्टल अथवा ई मित्र कियोस्क के माध्यम से 15 सितम्बर, 2021 तक ऑनलाईन मय शुल्क आवेदन कर सकते है। प्रवेश संबंधी विस्तृत सूचना एवं जानकारी के लिए विभागीय वेबसाईट livelihoods.rajasthan.gov.in से की जा सकती है।
-0-

असंगित क्षेत्र के श्रमिकों को मिलेगी 2 लाख के निःशुल्क बीमा की सुविधा

 ई-श्रम पोर्टल पर कराना होगा रजिस्टेªशन

बाड़मेर, 13 सितम्बर। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकांे को ई श्रम पोर्टल पर निःशुल्क रजिस्टेªशन करवाने पर दो लाख रूपये के निःशुल्क बीमा की सुविधा मिलेगी।
सहायक श्रम आयुक्त रामचन्द्र गढ़वीर ने बताया कि नरेगा श्रमिक ,स्ट्रीट वेंडर, रिक्शा चालक, घरेलु श्रमिक, कुली, पल्लेदार, मजदूर ,बाल काटने वाला, फल विक्रेता समेत अन्य असंगठित श्रमिक ऑनलाईन रजिस्टेªशन करवाकर विभिन्नद सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। साथ ही रजिस्टेªशन होते ही दो लाख रूपये के निःशुल्क बीमा की सुविधा भी मिलेगी। इसके लिए भारत सरकार ने ई श्रम पोर्टल शुरू किया है। उन्होने बताया कि यदि कोई कामगार इस पोर्टल पर पंजीकृत है और दुर्घटना का शिकार होता है, तो वह मृत्यु या स्थायी रूप से विकलांग होने पर दो लाख रूपये और आंशिक रूप से शारीरिक विकलांगता होने पर एक लाख तक के लिए पात्र होगा। इसके अलावा अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकेगा। पंजीकरण के बाद कामगारो को यूनिक यूनिवर्सल अकांउट नंबर (यूएएन) वाला ई-श्रम कार्ड जारी किया जाएगा।
सीएससी पर निशुल्क होगा पंजीयन
    उन्होने बताया कि श्रमिक अपने ऑनलाईन पंजीयन हेतु बैंक पासबुक, आधार कार्ड,और मोबाईल नंबर के साथ स्वयं अपने स्तर से अथवा अपने नजदीकी नागरिक सेवा केन्द्र (सीएससी)/ ई-मित्र से निःशुल्क पंजीयन करवा सकते है। श्रमिक स्वयं का ऑनलाईन पंजीयन register.eshram.gov.in वेबसाईट पर कर सकते है।
-0-

तीन पशु चिकित्सा उप केन्दों के निर्माण हेतु भूमि आवंटित

 बाड़मेर, 13 सितम्बर। जिला कलक्टर लोक बंधु द्वारा पशु चिकित्सा उप केन्द्र के भवन निर्माण हेतु ग्राम मीठे का तला, हरपालिया एवं राणीदेशीपुरा में निःशुल्क भूमि का आवंटन किया गया है।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि ग्राम मीठे का तला में 1-00 बीघा भूमि, ग्राम हरपालिया में 3-10 बीघा भूमि एवं ग्राम राणीदेशीपुरा में 0-12 बीघा भूमि पशु चिकित्सा उप केन्द्र भसन निर्माण हेतु संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग को निःशुल्क आवंटित की गई है।
-0-

शनिवार, 11 सितंबर 2021

राजस्व मंत्री चौधरी ने किया नव क्रमोन्नत विद्यालय एवं पंचायत भवन का उद्घाटन

 बाड़मेर, 11 सितम्बर। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने शनिवार को नव क्रमोन्नत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खतियों का तला, चौखला तथा ग्राम पंचायत सांईयों का तला के भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान जिल प्रमुख महेन्द्र चौधरी भी उपस्थित रहे।

खतियों को तला में आयोजित उद्घाटन समारोह में राजस्व मंत्री चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में विकास के लिए कृत संकल्पित है। उन्होने कहा कि खतियों का तला, चौखला में शैक्षणिक व्यवस्था के लिए विद्यालय के क्रमोन्नयन की जरूरत थी, ऐसे में यथा संभव प्रयास कर विद्यालय को क्रमोन्नत करवा गया, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर प्राप्त होंगे। उन्होने कहा कि विद्यालय में लाइब्रेरी सहित अन्य सुविधाओं के विस्तार के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने बायतु पंचायत समिति के साईयों का तला ग्राम पंचायत के नवीन भवन के उद्घाटन फीटा काट कर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होने कहा कि नवीन ग्राम पंचायत भवन के निर्माण से ग्राम पंचायत के कार्यो में सुगमता रहेगी। इस दौरान जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी ने सकारात्मक भाव से ग्राम के विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा।
राजस्व मंत्री चौधरी ने कहा कि 2 अक्टूबर से प्रारम्भ होने वाले प्रशासन गांवों के संग अभियान के दौरान आयोजित होने वाले शिविरों में अधिकाधिक भाग लेकर अपने राजस्व संबंधी कार्यो के साथ राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त करे।
इस दौरान बायतु पंचायत समिति प्रधान सिमरथाराम चौधरी, ग्राम पंचायत चौखला सरपंच धर्मी खती, साईयों का तला सरपंच हीरों सियाग समेत जन प्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-

सम्भागीय आयुक्त ने की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा

बाड़मेर, 11 सितम्बर। संभागीय आयुक्त एवं जिले के प्रभारी सचिव डॉ. राजेश शर्मा ने शनिवार को वीसी के जरिये राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं तथा प्रशासन गांवों एवं प्रशासन शहरों के संग अभियान की तैयारियों की समीक्षा की।

इस दौरान संभागीय आयुक्त डॉ. शर्मा ने आगामी 18 सितम्बर को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में निर्धारित संभाग स्तरीय बैठक की तैयारियों के संबंध में एजेण्डावार की गई तैयारियों समेत विभिन्न बिन्दुओं पर जिला कलक्टर्स से विस्तृत चर्चा एवं समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होने जिले से संबंिधत मुख्य मुद्दों के संबंध में जानकारी ली।
इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने जिले में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के पंजीयन एवं भुगतान की स्थिति, मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा एवं जांच योजना, कोविड-19 टीकाकरण की प्रगति, मुख्यमंत्री की घोषणाओं एवं बजट घोषणाओं की स्वीकृति एवं क्रियान्विति की प्रगति, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, जल जीवन मिशन, वृहद पेयजल परियोजनाओं, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, जन आधार योजना की प्रगति, प्रधानमंत्री आवास योजना, इन्दिरा रसोई, प्रशासन गांवों के संग एवं प्रशासन शहरों के संग अभियान की तैयारियों के संबंध में विस्तार से अवगत कराया। उन्होने बताया कि जिले में प्रशासन गांवों के संग तथा प्रशासन शहरों के संग अभियानों का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। उन्होने बताया कि अभियानों के दौरान अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित किया जाएगा। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक आनन्द शर्मा ने जिले में कानून एवं व्यवस्था के संबंध में जानकारी कराई।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रशासन गांवों के संग एवं प्रशासन शहरों के संग अभियान के दौरान विभागों के द्वारा जो कार्य किये जाने है उससे संबंधित पुख्ता तैयारियां सुनिश्चित करें। उन्होने अभियानों के दौरान अधिकाधिक पात्र व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पालनहार सहित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
-0-








शुक्रवार, 10 सितंबर 2021

कुपोषण मुक्त भारत के लिए आमजन की सहभागिता जरूरी : बावरी

गिड़ा में पूर्व प्रचार जागरूकता कार्यक्रम बैठक आयोजित

बाड़मेर, 10 सितंबर। क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो, जोधपुर के तत्वाधान में ग्राम पंचायत चिड़िया, महिला एवं बाल विकास विभाग, राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय चिड़िया के सहयोग से शुक्रवार को गिड़ा तहसीलदार शिवजीराम बावरी की अध्यक्षता में कुपोषण छोड़ पोषण की ओर थामे क्षेत्रीय भोजन की डोर थीम पर पूर्व प्रचार जागरूकता कार्यक्रम बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान गिड़ा तहसीलदार शिवजी राम बावरी ने कहा कि भारत को कुपोषण मुक्त करने के लिए आमजन की भागीदारी की आवश्यकता है। उन्होंने आमजन से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। गिड़ा सीडीपीओ सतीश लहंगा ने कहा कि कुपोषण मुक्त करने के लिए आमजन की सहभागिता से सकारात्मक परिणाम आ सकते हैं। उन्होंने पोषण से जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के सीडीपीओ सतीश कुमार लेगा, समाजसेवी देवाराम मूड, क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो जोधपुर के के.आर. सोनी, कार्यवाहक प्रधानाचार्य चंद्रप्रकाश, शारीरिक शिक्षक करण सिंह आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चिड़िया श्रीमती राजू आशा सहयोगिनी कमला के साथ आसपास की अनेक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रही।
इसी तरह कार्यक्रम के दौरान विभाग की ओर से बालिकाओं की दौड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय की बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बालिका दौड़ प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को पोषण माह के अंतर्गत मुख्य कार्यक्रम के दौरान विभाग की ओर से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो जोधपुर की ओर से कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
-0-

बारिश की फुहारों के बीच बाड़मेर में बना सर्वाधिक टीकाकरण का रिकॉर्ड

मेगा वैक्सीन-डे पर जिलेभर में लगे सर्वाधिक सुरक्षा टीके

बाड़मेर, 10 सितम्बर। बारिश की तेज फुहारों के बीच शुक्रवार को बाड़मेर जिले में सर्वाधिक कोरोना टीकाकरण का रिकॉर्ड बना। जिले भर में लोगो ने भीगने की परवाह किये बिना कोविड के प्रति सुरक्षा चक्र को अपनाया।
जिले में शुक्रवार को जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं पंचायतीराज विभाग के बेहतरीन समन्वय से जिलेभर में तेज बारिश के बावजूद समाचार लिखे जाने तक सर्वाधिक करीब 90,449 टीके लगाए। टीकाकार्मिक बहते पानी एवं तेज बारिश में अडिग रहे। उन्होंने चौराहों, बस व रेलवे स्टेशन समेत गली चौबारों में हर जगह लोगो के टीके लगाए। वहीं आमजन ने भी उत्साह दिखाते हुए टीकाकरण महा अभियान को सफल बनाया।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि शुक्रवार को मेगा वैक्सीन-डे के लिए जिले को एक लाख टीके आवंटित हुए। उन्होनंें बताया कि जिले में 845 स्थानों पर टीकाकरण किया गया। वहीं मोबाईल वैन के माध्यम से भी वंचित रहे लोगों तक पहुंचकर उनका टीकाकरण किया। टीकाकर्मियों ने भारी बारिश एवं बहते पानी के बावजूद गांव-गांव में घरों में जाकर सुरक्षा टीका लगाया। उन्होनेें बताया कि शुक्रवार प्रातः समय पर टीकाकरण प्रारम्भ किया गया, ताकि अधिकाधिक टीकाकरण किया जा सके। जिले में विषय परिस्थितियों के बावजूद टीका कार्मिकों ने महा अभियान को सफल बनाया है। उन्होनें बताया कि चिकित्सा विभाग एवं प्रशासन के साथ पंचायतीराज, शिक्षा विभाग एवं महिला एवं अधिकारिता विभाग के कार्मिकों के सांझा प्रयासों से जिले में एक दिन में सर्वाधिक टीकाकरण का रिकॉर्ड सफलतापूर्वक स्थापित किया गया है।
जिला कलक्टर ने बताया कि बाड़मेर शहर में चौहटन चौराहे से सिणधरी चौराहे एवं नवले की चक्की तक के क्षेत्र में मोबाईल वैन के माध्यम से टीकाकरण के प्रति आमजन को प्रेरित करने के साथ उनका मौके पर ही रजिस्ट्रेशन कर टीकाकरण किया गया। उन्होने टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए कार्मिकों की सराहना करते हुए आमजन का आभार व्यक्त किया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.बी.एल. विश्नोई ने बताया कि जिले में आमजन ने उत्साह दिखाते हुए टीकाकरण अभियान को सफल बनाया है। उन्होनें बताया कि जिलेभर में शुक्रवार को सांय 6 बजे तक 58,704 लोगों को कोविड का प्रथम टीका वहीं 28,732 लोगों को द्वितीय टीका लगाया गया। उन्होनें बताया कि मेगा अभियान के तहत बाड़मेर शहर में 12, बालोतरा शहर में 80, चिकित्सा ब्लॉक बाड़मेर में 113, चिकित्सा ब्लॉक बायतु में 136, चिकित्सा ब्लॉक बालोतरा में 80, चिकित्सा ब्लॉक सिवाना में 76, चिकित्सा ब्लॉक सिणधरी में 112, चिकित्सा ब्लॉक धोरीमन्ना में 94, चिकित्सा ब्लॉक चौहटन में 154 एवं चिकित्सा ब्लॉक शिव में 67 स्थानों पर कोविशिल्ड के टीके लगाये गये। साथ ही मोबाईल वैन के माध्यम से भी टीकाकरण किया गया। उन्होनें बताया कि टीकाकरण महाअभियान में राज्य भर में बाड़मेर जिले ने सर्वाधिक टीके लगाए। उन्होनें बताया कि टीकाकरण महाअभियान में राज्य भर में बाड़मेर जिले ने सर्वाधिक टीके लगाए।
-0-













गुरुवार, 9 सितंबर 2021

शहर में शुक्रवार 10 सितम्बर को मोबाईल वैन के जरिए होगा टीकाकरण

बाड़मेर, 09 सितम्बर। शुक्रवार 10 सितम्बर को टीकाकरण महा अभियान के तहत बाड़मेर शहर में चौहटन चौराहा से सिणधरी चौराहा होकर नवले की चक्की तक मोबाईल वैन के माध्यम से वंचित व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाएगा।

उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान ने टीकाकरण से वंचित सभी नागरिकों से उक्त महा अभियान कार्यक्रम का अधिकाधिक लाभ उठाकर सुरक्षा टीका लगवाना सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। उन्होनें बताया कि मोबाईल वैन के साथ-साथ बाड़मेर रेल्वे स्टेशन पर भी टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित होगा।
-0-

मेगा अभियान के तहत 854 स्थानों पर शहर में शुक्रवार को लगेगा कोविडरोधी टीका

बाड़मेर, 09 सितम्बर। जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायतीराज विभाग के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग आज शुक्रवार को जिले में कोविड टीकाकरण का मेगा अभियान आयोजित करेगा। इसमें जिले के कुल 854 स्थानों पर कोविडरोधी कोविशिल्ड टीके की खुराक लगाई जायेगी ।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल विश्नोई ने बताया कि इस मेगा अभियान के तहत बाड़मेर शहर में 12, बालोतरा शहर में 80, चिकित्सा ब्लॉक बाड़मेर में 113, चिकित्सा ब्लॉक बायतु में 136, चिकित्सा ब्लॉक बालोतरा में 80, चिकित्सा ब्लॉक सिवाना में 76, चिकित्सा ब्लॉक सिणधरी में 112, चिकित्सा ब्लॉक धोरीमन्ना में 94, चिकित्सा ब्लॉक चौहटन में 154 एवं चिकित्सा ब्लॉक शिव में 67 स्थानों पर कोविशिल्ड के टीके लगाये जायेंगे।
-0-

शुक्रवार को मेगा कोविड वेक्सीन डे, एक लाख टीकों का लक्ष्य

 आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा

प्रशासन गांवों के संग अभियान की व्यापक तैयारियां
बाड़मेर, 09 सितम्बर। जिले में शुक्रवार, 10 सितम्बर को मेगा वैक्सीन डे के अंर्तगत व्यापक स्तर पर कोरोना टीकाकरण किया जाएगा। इस दिन एक लाख लोगों को टीका लगाया जाएगा। जिला कलक्टर लोक बन्धु ने गुरुवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अभियान के लिए मिशन मोड़ पर कार्य करने को कहा।
जिला कलक्टर लोकबंधु ने कोविड टीका महा अभियान के सफल आयोजन के सम्बन्ध में अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी वैक्सीन सेंटर पर समय पर कोविड की वैक्सीन पहुंच जाए तथा प्रातःकाल में जल्दी टीकाकरण शुरू किया जाए ताकि दोपहर तक बड़ी संख्या में टीके लगाए जा सके। वहीं सभी जगह ऐसी व्यवस्था हो कि जिन लोगों के कोविड का पहला टीका लग गया हैं, उनका निर्धारित समय पूर्ण होने पर दूसरा टीका मेगा शिविर में तथा जो लोग प्रथम टीके से वंचित है, उनका टीका भी अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान के दौरान लग जावे, यह सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू, उपखंड अधिकारी रोहित चौहान, युआईटी सचिव शैलेष सुराणा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी एल विश्नोई, आरसीएचओं डॉ. प्रीत मोहिन्दर सिंह, पीएमओ डॉ. बी एल मंसुरिया समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे। वही सभी उपखंड अधिकारी, विकास अधिकारी, तहसीलदार एवं ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी वीसी के जरिए जुड़ें रहे।
जिला कलक्टर ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण सत्रों का प्रभावी ढंग से आयोजन करने के साथ ही इस प्रकार की कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए कि प्रथम सत्र में ग्राम पंचायत मुख्यालय पर टीका लगाने की कार्यवाही करने के बाद दूसरे सत्र में उसी पंचायत के नजदीक के बड़े राजस्व गांव में भी लोगों को कोविड का टीका लगाने की कार्यवाही करावे। उन्होंने इस अभियान को सफल बनाने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ ही महिला एवं बाल विकास, पंचायतीराज, शिक्षा विभाग को भी पूरा सहयोग करने के निर्देश दिए, ताकि हम इस लक्ष्य को प्राप्त कर लोगों के समय पर कोरोना बचाव के टीके लगा सक।
जिला कलक्टर ने विकास अधिकारी को निर्देेश दिए कि वे ग्राम विकास अधिकारियों को पाबंद करे कि टीकाकरण अभियान में अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण शिविर तक लाकर कोविड के टीके लगाए। वहीं यह भी कहा कि इसके लिए सरपंचों, पंचो एव अन्य जनप्रतिनिधियों को भी पूरा सहयोग देने के लिए आह्वान किया जाये।उन्होंने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि वे शिक्षकों को भी पाबंद करे कि इस टीका मेगा अभियान में पूरा सहयोग दे एवं अधिक से अधिक लोगों के टीके लगाने में सहयोग करे। उन्होंने मेगा वेक्सीन डे पर शहरी क्षेत्रों में निर्धारित टीकाकरण केन्द्रों के अलावा बस स्टेण्ड, रेलवे स्टेशन, बैंकों के पास टीकाकरण केम्प का आयोजन कर वहां भी अधिक से अधिक लोगों के टीके लगाने की कार्यवाही करे।
जिला कलेक्टर ने कहा कि तीसरी लहर से बचाव के लिए जिले में कम से कम 80 फीसदी टीकाकरण हो जाना चाहिए इसलिए इस अभियान के दौरान ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण कराए ताकि कोरोना की तीसरी लहर से बच सके। प्रथम डोज के साथ साथ दूसरी डोज वालो को प्राथमिकता से बुलाकार टिक लगाए।इसके लिए पंचायतवार आंकड़े जुटाने को कहा।
इस मौके पर जिला कलेक्टर ने आगामी प्रशासन गांवों के संग एवं प्रशासन शहरों के संग अभियान के लिए सभी विभागों को व्यापक तैयारी करने के निर्देश दिए तथा विभागवार विस्तृत कार्य योजना बनाने को कहा। उन्होंने अभियान से पूर्व सर्वे करवा कर होने वाले कर्यो को सूचिबद्ध करने के हिदायत दी।
इसी तरह बारिश के अभाव में कृषि विभाग को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की गाइड लाइन के अनुसार मिड टर्म सर्वे एवं विशेष गिरदावरी निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने को कहा।
-0-






15 वीं विधानसभा के षष्टम सत्र के संबंध में सूचनाओं के आदान प्रदान हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित

बाड़मेर, 09 सितम्बर। 15 वीं विधान सभा के षष्टम सत्र के दौरान विधानसभा सदस्यों द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्नों, ध्यानाकर्षण विशेष उल्लेख प्रस्तावों आदि के उत्तर निर्धारित समय पर भिजवाने हेतु भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र कलक्टर परिसर में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि जिले में संभावित बाढ़/अतिवृष्टि के खतरो से बचाव एवं पूर्व व्यवस्था करने हेतु आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 के दायित्व निर्वहन के मध्यनजर सूचनाओं का आदान प्रदान हेतु भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र जिला कलक्टर परिसर में इमरजेन्सी ऑपरेशन सेन्टर (नियंत्रण कक्ष) स्थापित किया गया है। उन्होने बताया कि 15 वीं विधानसभा के षष्टम सत्र के दौरान विधानसभा सदस्यों द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्नों, ध्यानाकर्षण विशेष उल्लेख प्रस्तावों आदि के उत्तर निर्धारित समय पर भिजवाये जाने हेतु उक्त नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है।
उन्होने बताया कि उक्त नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त कर्मचारियों द्वारा 15 वीं विधान सभा के षष्टम सत्र से संबंधित प्रश्नों, ध्यानाकर्षण विशेष उल्लेख प्रस्तावों इत्यादि समस्त प्रकार की सूचना का आदान-प्रदान संबंधी कार्य भी सम्पादित करेंगे। उन्होने बताया कि उक्त कार्य हेतु सन्देश एवं सूचनाओं तथा उस पर की गई कार्यवाही इन्द्राज के लिए एक पृथक पंजिका का संधारण किया जाएगा जिसमें उक्त कार्य से संबंधित प्राप्त सूचनाओं एवं उस पर की गई कार्यवाही का नियमित रूप से इन्द्राज किया जाएगा तथा वस्तुस्थिति से प्रति दिन एवं समय समय पर प्रभारी विधानसभा सत्र काल प्रकोष्ठ सामान्य शाखा एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर बाड़मेर को अवगत करायेंगे।
-0-

कुपोषण मुक्त भारत के लिए सबकी भागीदारी जरूरी : दीपन

शिवकर ग्राम पंचायत में सही पोषण देश रोशन पोषण अभियान पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित

बाड़मेर, 9 सितंबर। पोषण के बारे में सभी वर्ग के लोगों में जागरूकता एवं बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए प्रति वर्ष राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जाता है। इससे सही पोषण देश रोशन दिशा में पोषण के सकारात्मक परिणाम ला सकते है। बाड़मेर जिले की ग्राम पंचायत शिवकर के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा सभागार में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के क्षेत्रीय लोक सम्पर्क ब्यूरो जोधपुर की ओर से गुरूवार को राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत आयोजित मुख्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पी सी दीपन ने यह बात कही।
इस दौरान उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी सी दीपन ने पोषण की कमी से होने वाले रोगों से मुकाबला करने की रणनीति बनाने की अपील करते हुए आंगनवाडी कार्यकर्ताओ से कहा कि इस अभियान को आमजन तक पहुचाने के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित कर जन आन्दोलन बनाया जाए, ताकि इस अभियान के संदेश एवं पोषण की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ग्राम पंचायत शिवकर के सरपंच गंगाराम माली ने कहा कि पहला सुख निरोगी काया, हमारा स्वास्थ्य अनमोल है ना कोई इसका मोल है, इसलिए सभी मिलकर इस कुपोषण को जड़ मूल से समाप्त कर पोषण की ओर आगे बढ़े। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला आशा समन्वयक राकेश भाटी ने कहा कि महिलाएं शपथ लें कि जब भी उनकी बहू गर्भवती होगी यह उनकी पूरी देखभाल करेंगी। उन्हें पोषक आहार जैसे हरी सब्जियां, दालें ,अंडे, फल आदि उचित मात्रा में देगी। वे उन्हें आयोडीन युक्त नमक में पका हुआ भोजन भी देगी आयरन फोलिक एसिड की गोलियां भी देगी। ग्राम पंचायत शिवकर के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के सुपरवाइजर सुभाष चंद्र शर्मा एवं हनुमान दास जांगिड़, राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवकर के प्रधानाचार्य दिलीप कुमार भूत ने मुख्य वक्ता के रूप में कहा कि बच्चों, किशोरी बालिकाओं एवं गर्भवती धात्री महिलाओं में कुपोषण एवं एनीमिया की दर काफी अधिक है उसे हम जागरूकता के माध्यम से ही कम कर सकते है। उन्होने कहा कि ऐसे बच्चों को चिन्हित कर उनका निराकरण करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा संयुक्त प्रयास किए जा रहे है। उन्हांेने कहा कि शिक्षा एक ऐसा माध्यम है जिसके जरिए हम कुपोषण के कारण एवं उपाय की जानकारी प्राप्त कर सकते है। उन्होने मिड डे मील योजना का उदाहरण देते कहा कि यह योजना कुपोषण को दूर करने महत्मती भूमिका निभा रही है।
  कार्यक्रम का संचालन करते हुए क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो जोधपुर के के.आर सोनी ने राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत कुपोषण छोड़ पोषण की ओर थामें क्षेत्रीय भोजन की डोर थीम पर संक्षिप्त जानकारी दी। कार्यक्रम के उदघाटन के प्रारम्भ में सभी अतिथियों ने आजादी से जुडे पहलुओं पर लगाई 18 स्टेण्डी की प्रदर्शनी का अवलोकन कर 1857 से 1947 तक के इतिहास के बारे में जाना। इस  अवसर पर पूर्व प्रचार के दौरान आयोजित की गई पौष्टिक डिश प्रतियोगता ,साइकिल रैली, पेंटिंग प्रतियोगिता एवं मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
-0-








उत्कृष्ट जनजाति कलाकारों एवं हस्तशिल्पकारों से 21 तक आवेदन आमन्त्रित

 राष्ट्रीय जनजाति लोक नृत्य समारोह एवं हस्तशिल्प मेला 2021

बाड़मेर, 09 सितम्बर। आजादी का अमृत महोत्सव आयोजन के तहत टीआरआई भुवनेश्वर (उडीसा) द्वारा राष्ट्रीय जनजाति लोक नृत्य समारोह एवं हस्तशिल्प मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें राजस्थान के दो जनजाति नृत्य कलाकार दल एवं 5 हस्तशिल्पकारों को भाग लेने हेतु आमंत्रित किया गया है।
माणिक्यलाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान उदयपुर के निदेशक डॉ. वी.सी. गर्ग ने बताया कि राजस्थान के जनजाति लोक कलाकारों एवं हस्तशिल्प कलाकारों को प्रोत्साहन तथा संरक्षण प्रदान करने के उदृेश्य से संस्थान समय समय पर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर जन जाति कलाकारों को प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्रदान करती है। उन्होने बताया कि इच्छुक प्रतिभाशाली कलाकार दल एवं हस्तशिल्पकार अपने आवेदन पत्र में अपना नाम, पिता का नाम, निवास स्थान, शैक्षणिक योगयता, आधार नम्बर, मोबाइल नम्बर, नृत्य एवं हस्तशिल्प कला में अनुभव आदि सम्पूर्ण विवरण के साथ 21 सितम्बर तक अपने आवेदन माणिक्यलाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान उदयपुर में प्रस्तुत कर सकते है।
-0-

पशु चिकित्सा उप केन्द्र एवं उच्च जलाशय के निर्माण हेतु भूमि आवंटित

बाड़मेर, 09 सितम्बर। जिला कलक्टर लोक बंधु द्वारा पोकरण-फलसूण्ड-बालोतरा-सिवाना लिफ्ट पेयजल परियोजना के उच्च जलाशय निर्माण हेतु ग्राम लुम्बाणियों की ढाणी तथा पशु चिकित्सा उप केन्द्र के भवन निर्माण हेतु ग्राम कसुम्बला भाटियान, काठाडी एवं मिठोड़ा में निःशुल्क भूमि का आवंटन किया गया है।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि पोकरण-फलसूण्ड-बालोतरा-सिवाना लिफ्ट पेयजल परियोजना के उच्च जलाशय निर्माण हेतु पचपदरा तहसील के ग्राम लुम्बाणियों की ढाणी में 1-11 बीघा भूमि अधिशाषी अभियन्ता जलदाय विभाग परियोजना खण्ड बालोतरा तथा गिडा तहसील के ग्राम कसुम्बला भाटियान में 0-1619 हैक्टेयर भूमि, सिवाना तहसील के ग्राम काठाडी में 0-6070 हैक्टयर भूमि एवं ग्राम मिठोडा में 0-4856 हैक्टेयर भूमि पशु चिकित्सा उप केन्द्र भवन निर्माण हेतु संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग को निःशुल्क आवंटित की गई है।
-0-

ब्लॉक स्तर पर होगा युवा महोत्सवों का आयोजन

 युवा सांस्कृतिक प्रतिभा खोज महोत्सव,2021

बाड़मेर, 09 सितम्बर। राजस्थान युवा बोर्ड द्वारा राज्य की लुप्त एवं दुर्लभ लोक कला एवं संस्कृति के संरक्षण, संवर्द्धन एवं प्रोत्साहन हेतु युवा सांस्कृतिक प्रतिभा खोज महोत्सव का आयोजन ब्लॉक, जिला एवं संभाग स्तर पर किया जाएगा। उक्त आयोजित होने वाले युवा महोत्सवों में प्रथम विजेताओं को राज्य स्तरीय महोत्सव में शामिल किया जाएगा।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि महोत्सव का उदृेश्य राज्य के प्रतिभाशाली युवाओं की खोज करके उन्हें प्रशिक्षण एवं सुविधाएं देकर राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ठ प्रदर्शन हेतु तैयार कर उन्हें स्वावलम्बी बनाना है। इन महोत्सवों में विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं यथा संगीत, नृत्य, क्षेत्रीय पोषाक शो, नाटक, दृश्य कला, अभिव्यक्ति कला इत्यादि तथा दुर्लभ एवं लुप्त कलाएं यथा फड, रावण हत्था, रम्मत, अलगोजा, मांडणा, भित्तीचित्र इत्यादि के आयोजन के साथ जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार एवं युवाओं को केरियर मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।
उन्होने संबंधित अधिकारियों को उक्त महोत्सवों में व्यक्तिगत रूचि लेकर जिले में कार्यरत विभिन्न सरकारी संगीत संस्थान, गैर सरकारी संगीत संगठनों के पदाधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों के सहयोग से व्यापक प्रचार प्रसार कर महोत्सवों का सफल आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
-0-

जिला कलक्टर लोक बंधु ने करंज का पौधा लगाकर किया शुभारम्भ

 राजस्व वन महोत्सव 2021 के तहत पौधारोपण

बाड़मेर, 09 सितंबर। राजस्व वन महोत्सव 2021 के तहत गुंरूवार को कलेक्ट्रेट एवं न्यायालय परिसर में पौधारोपण किया गया। इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने करंज का पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
इस दौरान जिला कलेक्ट्रेट परिसर में अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, उप वन संरक्षक संजय प्रकाश भादू तथा न्यायालय परिसर में एडीजे ा सुशील कुमार जैन, न्यायाधीश एमएसीटी सुनिल रणवाह, एडीजे एससीएस नरेन्द्र कुमार, सीजेएम जयपाल जाणी समेत प्रशासनिक एवं न्यायिक अधिकारियों ने पौधे लगाए। कार्यक्रम के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर एवं न्यायालय परिसर में नीम, करंज एवं गुलमोहन के करीब 50 पौधे लगाए गए।
इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने लगाए गये पौधों की नियमित देखभाल एवं सरंक्षण के पुख्ता इन्तजाम करने को कहा। इस अवसर पर उप वन संरक्षक संजय प्रकाश भादू, उपखण्ड अधिकारी बाड़मेर रोहित चौहान, नगर परिषद आयुक्त दलीप पुनिया समेत प्रशासनिक एवं न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-







बुधवार, 8 सितंबर 2021

नवजात को मां का पहला दूध अवश्य पिलाएं : बिश्नोई

 राष्ट्रीय पोषण जागरूकता के तहत प्रचार कार्यक्रम आयोजित

बाड़मेर, 08 सितंबर। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो जोधपुर की ओर से बाड़मेर जिले के शिवकर ग्राम पंचायत के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र में महिला एवं बाल विकास विभाग, राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवकर के सहयोग से बुधवार को राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत कुपोषण छोड़ पोषण की ओर- थामे क्षेत्रीय भोजन की डोर थीम पर पूर्व प्रचार कार्यक्रम  आयोजित किए गए।
इस दौरान बाड़मेर ग्रामीण पंचायत समिति के विकास अधिकारी सुखराम बिश्नोई ने कहा कि मां का पहला दूध अमृत समान होता है, इसलिए आवश्यक रूप से नवजात बच्चों को मां का दूध पिलाना चाहिए। उन्होंने नवजात बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा, उचित देखभाल और उचित पोषण के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
राष्ट्रीय पोषण पर जागरूकता रैली का आयोजन
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के सुपरवाइजर सुभाष चंद्र शर्मा एवं सेवानिवृत्त दुर्ग सिंह सोढा के नेतृत्व में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा सहयोगिनी एवं ग्रामीण महिलाओं के सहयोग से राष्ट्रीय पोषण जागरूकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली को पंचायत समिति के विकास अधिकारी सुखराम विश्नोई ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य दिलीप कुमार भूत, ग्राम विकास अधिकारी भंवर लाल चौधरी , खंड समन्वयक पोषण मिशन के रोशन खान,  क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो जोधपुर के आर सोनी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह जागरूकता रैली राजीव गांधी सेवा केंद्र से रवाना होकर गांव की मुख्य सड़क एवं चौराहे से होती हुई राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक सभा में समायोजित हुई। राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय में साइकिल रैली, पेंटिंग प्रतियोगिता, पौष्टिक भोजन डिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं के सफल प्रतिभागियों को क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार की ओर से मुख्य कार्यक्रम के दौरान पुरस्कार देकर के सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो जोधपुर के के. आर. सोनी ने किया। सोनी ने बताया कि लोगों के बेहतर स्वास्थ्य एवं भलाई के बारे में जागरूक करने के लिए प्रतिवर्ष 1 से 7 सितंबर को राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया जाता है। पोषण माह में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव पर विभाग द्वारा एक चित्र प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो जोधपुर के आर सोनी ने सभी आगंतुकों को विभाग की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...