सोमवार, 14 जून 2021

कृषि के विकास को सहकारी संस्थाओं को मजबूत करने की आवश्यकता - राजस्व मंत्री

 किसानों को समय पर फसली ऋण वितरण करना आवश्यक - चौधरी

बाड़मेर, 14 जून। वर्तमान में सहकारी समितियो की स्थिति कमजोर होती जा रही है ऐसे में हमको इन सहकारी समितियों को समय रहते हुए मजबूत करना आवश्यक है। यह बात राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने पंचायत समिति सभागार में बायतु व गिड़ा के ग्राम सेवा सहकारी समितियों के अध्यक्षो व व्यवस्थापको की आयोजित बैठक में कही। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने बैठक में कहा कि किसानों को अपनी आर्थिक जरूरतों के लिए ग्राम की सहकारी समितियों पर निर्भरता रहती है ऐसे में किसानों को इन समितियों  में अपना योगदान देकर इनको मजबूत करना जरूरी है। 

 इस मौके पर जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने किसानों में सहकारिता की भावना  से कार्य करने की बात कहते हुए ग्राम सेवा सहकारी समितियों को ऋण वितरण के साथ साथ अपना स्व व्यवसाय शुरू करने की भी सलाह दी। बैठक में पूर्व सरपंच मंगनाराम सियाग ने राशन वितरण समेत सहकारिता समेत सभी कार्य ग्राम सेवा समितियों को सौंपने की मांग की। पंचायत समिति सदस्य गोकलराम गोदारा ने किसान की मौत के बाद क्लेम देर से आने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि दो तीन साल बाद क्लेम आता है तब तक बैंक में खाता भी बंद हो जाता है। चिड़िया जीएसएसएस अध्यक्ष देवाराम मूंढ ने ऐसे किसान  जिनके अंगूठा नहीं लगता है और पोर्टल पर उनका नाम दर्ज नहीं है उनको ऋण से वंचित रहना पड़ता है। किसानों की इन समस्याओं के बारे में बीसीसीबी चेयरमैन राम सुख चौधरी ने आश्वासन दिया कि सभी मांगो के समाधान के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। 

 इस मौके पर बायतु प्रधान सिमरथाराम चौधरी, गिड़ा पूर्व प्रधान लक्षमणराम चौधरी, पूर्व बीसीसीबी डूंगर राम काकड़, लक्ष्मण सिंह गोदारा उपस्थित रहे।

बायतु भवन बनाने की स्वीकृति - बैठक में उपखंड मुख्यालय पर कॉपरेटिव बैंक के लिए जमीन आवंटित कर भवन निर्माण करने के लिए स्वीकृति प्रदान की।

-0-


चिकित्सा सुविधाओं का किया जाएगा विकेंद्रीकरण - चौधरी

 कोविड की तीसरी लहर को रोकने के उपाय

राजस्व मंत्री ने निरोगी गिड़ा अभियान का किया आगाज

बाड़मेर 14 जून। दूसरी लहर के अनुभव के आधार पर तीसरी लहर पर कार्य करने में आसानी रहेगी। हमें विकेंद्रीकरण कर  आने वाले समय गिड़ा में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था हो इसको लेकर समय बद्ध तरीके सुविधाएं विकसित की जाएगी। यह बात राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने सोमवार शाम को गिड़ा तहसील मुख्यालय पर ब्लॉक के सभी पीईईओ व एएनएम की मौजूदगी में निरोगी गिड़ा अभियान का आगाज करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि तीसरी लहर किसी भी रूप में आए उसके बचाव के लिए आई एल आई सर्वे की व्यवस्था सुचारू रखी जाए। निरोगी बायतु अभियान के मध्यम से हेल्थ कार्ड बना रहे है, पीईईओ अपनी अपनी रणनीति बनाकर इस कार्य को शुरू किया जाए। 

उन्होंने कहा कि तीसरी लहर कब आएगी किस रुप में आएगी यह विशेषज्ञों के अलग अलग मत है । बताया जा रहा हैं कि कोविड की तीसरी लहर अगस्त तक आ सकती है। 12 हजार आई एल आई वांले मरीजो को दवाई ढ़ी गई। उन लोगों को अस्पताल आने की जरूरत महसूस नही हुई। दूसरी लहर में सर्वे में दवाई पहुंचाने का कार्य किया जो प्रभाव शाली रहा। कोविड नियंत्रण में बेहतर प्रबंधन से ही कोरोना पर हम काबू पा सके हैं, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग के साथ प्रशासन भी धन्यवाद के पात्र हैं। 

 राजस्व मंत्री ने कहा कि जिले में सबसे अधिक कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या होते हुए भी हमने ग्राम स्तर तक आई एल आई कमेटीयो का गठन कर ग्रामीणों को जागरूक किया जिससे नतीजा कुछ दिनों में ही सामने आने लगा। कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या घटनी शुरू हो गई। इस मौके पर ब्लॉक के सभी पीईईओ व एएनएम को ग्राम पंचायत स्तर तक के लिए कोरोना जांच एवं परीक्षण के लिए स्वास्थ्य किट वितरित किए। इस अवसर पर जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, प्रधान जानकी चौधरी तहसीलदार शिवजी राम बावरी,  सीबीईईओ छतीश कुमार लेगा समेत गिड़ा ब्लॉक के सभी पीईओ व एएनएम उपस्थित रहे।

जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि ग्रास रूट पर कड़ी मेहनत से कोरोना महामारी को लेकर सरकार की मंशा के अनुसार काम किया जिससे हम सब ने मिलकर कोरोना से विजय हासिल की और अपनों की जानें बचाई। पीईईओ के माध्यम से किट वितरित किए जा रहे हैं जो जांचे कर तीसरी लहर से आमजन को कोरोना महामारी से बचा  सकते है। उन्होंने कहा कोरोना वॉरियर्स के कार्यों की सराहना की।

-0-


कोविड अनुरूप व्यवहार नहीं करने पर 190 लोगों पर 27,100 का जुर्माना

 बाड़मेर, 14 जून। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए रविवार 13 जून को जिले में 190 व्यक्तियों से कुल 27,100 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में रविवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस विभाग द्वारा 137 व्यक्तियों से 15,900 रुपये, उपखण्ड क्षेत्र बाड़मेर में 3 व्यक्तियों से 2500 रूपये, बायतु में 3 व्यक्तियों से 300 रूपये, चौहटन में 3 व्यक्तियों से 300 रूपये, शिव में 4 व्यक्तियों से 2200 रूपये, बालोतरा में 23 व्यक्तियों से 3400 रूपयेे, गुडामालानी में 8 व्यक्तियों से 1600 रूपये, धोरीमन्ना में 2 व्यक्तियों से 200 रूपये तथा सिवाना में 7 व्यक्तियों से 700 रूपये को मिलाकर कुल 190 व्यक्तियों से 27,100 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में रविवार तक 81,605 व्यक्तियों से 1,37,88,976 रूपये की वूसली की जा चुकी है।
-0-

नगर परिषद बाड़मेर में 8 एवं बालोतरा में 3 पार्षद मनोनीत

 बाड़मेर, 14 जून। नगर परिषद बाड़मेर में 8 तथा नगर परिषद बालोतरा में 3 व्यक्तियों को सहवृत सदस्य (पार्षद) मनोनीत किया गया है।

निदेशक एवं विशिष्ठ सचिव स्वायत शासन विभाग जयपुर दीपक नन्दी द्वारा अधिसूचना जारी कर राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 की धारा 6 (1) (क) ;पपद्ध ;पअद्ध में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नगर परिषद बाड़मेर के लिए श्रीमती हउआ देवी पत्नी कालूराम जांगिड़ वार्ड सं0 52 विश्वकर्मा मंदिर के सामने बाडमेर, जयराम पुत्र बलराम प्रजापत इन्दिरा कालोनी बाड़मेर, नरेशदेव सारण पुत्र देवीसिंह सारण महावीर नगर बाड़मेर, किशोर कुमार पुत्र श्यामदास दुलानी राय कॉलोनी बाड़मेर, मगराज पुत्र नाथूराम सैन गायत्री चौक नाईयों का पाडा, बाड़मेर, श्रवण कुमार पुत्र तेजदान चारण राय कॉलोनी बाड़मेर, हंसराज पुत्र दुर्गादास सोनी पनघट रोड़ बाडमेर एवं भीमसिंह पुत्र जब्बरसिंह गेहॅू रोड़ बाड़मेर तथा नगर परिषद बालोतरा के लिए शंकरलाल सलुन्दिया पुत्र राणुलाल देशान्तरियों का बास वार्ड सं0 12 बालोतरा, धनराज घांची पुत्र बंशीलाल घांची आदर्श विद्या मंदिर स्कूल के पीछे, वार्ड नं0 9 बालोतरा एवं हड़मानाराम मेघवाल पुत्र हंजारीराम नेहरू कॉलोनी बालोतरा को आगामी आदेश अथवा नगर परिषद की अवधी जो भी पहले हो, तक के लिए सहवृत सदस्य (पार्षद) मनोनीत किया गया है।
-0-

रिफाइनरी की प्रगति पर समीक्षा बैठक

 कोविड की विपरीत परिस्थितियों में भी समय पर प्रोजेक्ट पूरा करना प्राथमिकता

बाड़मेर, 14 जून। पचपदरा में निर्माणाधीन राजस्थान रिफाइनरी माननीय मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट हैं, जिसके साकार होने से राज्य का आर्थिक विकास नई बुलंदियों को छुएगा। इसलिए इसकी गति मे विपरीत परिस्थितियों के बावजूद कमी नहीं आनी चाहिए। जिला कलक्टर लोक बंधु ने सोमवार की रिफाइनरी की प्रगति की समीक्षा करते हुए यह बात कही।
इस मौके पर जिला कलक्टर ने बताया कि रिफाइनरी राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में हैं, उसी के अनुरूप उसकी प्रदेश स्तर पर भी मोंनिटरिंग की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कोविड की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद राज्य सरकार इस परियोजना को जल्द से जल्द पूरा करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रोजेक्ट के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए परियोजना की सहभागी कम्पनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के साथ सभी स्तर पर बकाया मुद्दों के अविलंब हल करने को कहा। उन्होंने कहा कि संभव है कि कोरोना महामारी के कारण इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के कार्यों पर कुछ प्रतिकूल असर पड़ा हो। लेकिन अब दूसरी लहर का असर कम हो गया है एवं सक्रमण में लगातार कमी आ रही हैं, ऐसे में एचपीसीएल के अधिकारी अपने संसाधनों को बढ़ाकर इसे और अधिक गति दें सकते हैं।
जिला कलेक्टर ने अब प्रतिदिन कर्मीकों की आवक के मद्देनजर रिफाइनरी में मोबाइल मेडिकल वैन तैनात करने एवं रैपिड एंटीजन टेस्ट लेने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों के स्तर पर लंबित मुद्दों एवं प्रकरणों को परियोजना के अधिकारियों के साथ समन्वय कर जल्द से जल्द निस्तारित करें।
उन्होंने उपखंड अधिकारी बालोतरा को सप्ताहिक बैठक आयोजित कर स्थानीय मुद्दें दो सप्ताह में निस्तारीत करने को कहा। साथ ही हर पखवाड़े जिला स्तर पर रिफाइनरी की समीक्षा बैठक रखने को कहा। उन्होंने रिफाइनरी के मुद्दों पर त्वरित कार्यवाही एवं समाधान के लिए सभी हितधारकों का एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण स्थलों पर कोविड प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया जाए और किसी भी श्रमिक के संक्रमित पाए जाने पर उन्हें तुरंत चिकित्सकीय सहायता मिले। उन्होंने एचपीसीएल के अधिकारियों से प्रोजेक्ट साइट पर सघन पौधारोपण की कार्ययोजना तैयार करने को कहा।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने रिफाइनरी क्षेत्र में विद्यालय, अस्पताल, रिटेल पेट्रोल पंप के लिए एचआरआरएल को भूमि आवंटन, इंदिरा गांधी नहर से पानी की पाइप लाइन एवं क्रूड पाईप लाइन, रिफाइनरी क्षेत्र को ‘निषिद्ध क्षेत्र’ घोषित करने, आस-पास के गांवों से सड़क संपर्क मुद्दों के बारे में प्रगति से अवगत कराया। बैठक में उपखंड अधिकारी बालोतरा नरेश सोनी, अधीक्षण अभियंता कपिल वर्मा, सुरेश जैन, जेपी सुथार समेत एचपीसीएल के अधिकारी मौजूद थे।
-0-





राजस्व मंत्री ने की आगामी कोविड प्रबंधन की विस्तृत समीक्षा

 कम संशाधनों से बेहतरीन कार्य के बाड़मेर मॉडल से कोरोना में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

तीसरी लहर के मध्येनजर गांवों में बढ़ाई जाएगी चिकित्सा सुविधाएं - चौधरी
बाड़मेर, 14 जून। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कोरोना की दूसरी लहर में किए गए कार्यो पर विस्तृत चर्चा की एवं तीसरी लहर की रणनीति तथा तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान विधायक मेवाराम जैन, जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, जिला कलक्टर लोक बन्धु मौजूद रहे।
इस मौके पर राजस्व मंत्री ने कहा की सीमावर्ती बाड़मेर जिले में कोरोना काल के दौरान कम मानवीय संसाधनों के बावजूद बेहतरीन चिकित्सा प्रबंध किए गए जिसकी बदौलत सैकड़ों लोगों की जिंदगी बचाई जा सकी। उन्होंने सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए जिला प्रशासन एवं चिकित्सा प्रबंधन की सराहना करते हुए सभी का आभार जताया। इस अवसर पर चौधरी ने आपदा के समय में हर संभव सहयोग करने वालों को धन्यवाद देते हुए कहा कि जिले में कोविड-19 की गम्भीर चुनौती के दौर में भामाशाहों, दानदाताओं, जन प्रतिनिधियों, स्वयं सेवी संगठनों, अधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं कोरोना वारियर्स के साथ आमजन ने सराहनीय सहयोग दिया। उन्होने कहा कि कोरोना की दुसरी लहर में जनप्रनिधियों के जागरूकता एवं प्रयासो, डोर टू डोर सर्वे, जांच एवं होम आईसोलेशन तथा मेडिकल किट वितरण से ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण का प्रसार को रोकने में कामयाब रहे।
राजस्व मंत्री ने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए हर संभव व्यवस्थाएं की जाएगी। इसके तरह ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को सुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिये बड़े अस्पतालों में अलग से आईसीयू वार्ड बनाए जाएंगे।
उन्होने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर में विकेन्द्रीकरण से संक्रमण पर काबू किया जा सकेगा तथा ब्लॉक स्तर पर चिकित्सा संस्थाओं को सदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुछ प्रमुख सीएचसी को अपग्रेड कर बच्चों के लिए कोविड डेडिकेटेड वार्ड बनाए जाएंगे एवं विशेषज्ञ डॉक्टर लगाए जाएंगे।
इस अवसर पर बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने कहा कि कोरोनों के संक्रमण के दौरान मानव जीवन को बचाना बड़ी चुनौती थी, जिसे बेहतर प्रबंधन एवं चिकित्सा सुविधाओं तथा दानदाताओं, भामाशाहों, स्वयं सेवी संगठनों, जनप्रतिनिधियों के सहयोग से आसान किया गया। उन्होने इस पुनीत कार्य के लिए सभी की सराहना की।
इससे पूर्व जिला कलक्टर लोक बंधु ने तीसरी लहर की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यूटीबी आधार पर भर्ती चिकित्सा कर्मियों की ग्रामीण क्षेत्रों में नियुक्त के साथ ही स्वास्थ्य ढाँचे को भी मजबूत किया जा रहा है।
    बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य, राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ आर के आसेरी समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
-0-





रविवार, 13 जून 2021

बेहतर कोविड प्रबन्धन से ही कोरोना पर हुआ नियंत्रण- चौधरी

 राजस्व मंत्री ने निरोगी बायतु अभियान का किया आगाज

बाड़मेर,13 जून। कोविड नियंत्रण में बेहतर प्रबंधन से ही कोरोना पर हम काबू पा सके हैं, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग के साथ प्रशासन भी धन्यवाद के पात्र हैं। यह बात राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने रविवार शाम को बायतु मुख्यालय पर ब्लॉक के सभी पीईईओ व एएनएम की मौजूदगी में  निरोगी बायतु अभियान का आगाज करते हुए कही। राजस्व मंत्री ने कहा कि जिले में सबसे अधिक कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या होते हुए भी हमने ग्राम स्तर तक आई एल आई कमेटीयो का गठन कर ग्रामीणों को जागरूक किया जिससे नतीजा कुछ दिनों में ही सामने आने लगा। कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या घटनी शुरू हो गई। इस मौके पर ब्लॉक के सभी पीईईओ व एएनएम को ग्राम पंचायत स्तर तक के लिए कोरोना जांच एवं परीक्षण के लिए स्वास्थ्य किट वितरित किए। इस अवसर पर जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, प्रधान सिमरथाराम चौधरी, तहसीलदार साजन चौधरी, सीएचसी प्रभारी डॉ जोगेश चौधरी,  सीबीईईओ रेखाराम सियाग समेत बायतु ब्लॉक के सभी पीईओ व एएनएम उपस्थित रहे।

-0-





अंतिम छोर तक पानी पहुंचाना पहली प्राथमिकता- राजस्व मंत्री

 निर्माणाधीन जलदाय हौजो का का कार्य तय समय में पूरा करने के निर्देश

बाड़मेर, 13 जून। बायतु समेत पूरे क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए निर्माणाधीन दो बड़े बड़े हौजो व उनसे निकलने वाली पाईप लाइनों का राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने रविवार को धरातल पर जाकर निरीक्षण किया। इस मौके पर राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता टेल हैड यानी अंतिम छोर तक बैठे लोगों तक पीने का पानी पहुंचाना है। 

  राजस्व मंत्री ने जलदाय विभाग के अधिकारियों के साथ रविवार सुबह बायतु पनजी स्थित 37 लाख लीटर तथा धारणा धोरा पर 40 लाख लीटर क्षमता के निर्माणाधीन जलदाय हौजो के निर्माण कार्यो का मौके पर जायजा लेते हुए तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने बनिया सन्धा धोरा से निकलने वाली पाईप लाइनों से हो रही पेयजल आपूर्ति के बारे में चर्चा की। इस दौरान राजस्व मंत्री ने पूरे बायतु विधानसभा क्षेत्र में तत्काल पेयजल समस्या के निराकरण के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। राजस्व मंत्री ने बायतु भीमजी स्थित धारणा धोरा पर अधिकारियों के साथ एक बैठक की।

-0-






शनिवार, 12 जून 2021

राजस्व मंत्री चौधरी शनिवार सांय पहंचे बायतु, वे मंगलवार तक जिले के दौरे पर रहेंगे

सोमवार को पोस्ट कोविड स्थिति के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों की लेंगे बैठक

बाड़मेर, 12 जून। राजस्व, उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्रीय विकास एवं जल उपयोगिता विभाग मंत्री हरीश चौधरी शनिवार सांय बायतु पहुंचे। उन्होनें कोविड केयर सेंटर बायतु का निरीक्षण कर यहां उपचाराधीन मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी तथा चिकित्सकों से कोविड प्रबंधन के संबंध में चर्चा की। राजस्व मंत्री चौधरी मंगलवार 15 जून तक जिले के दौरे पर रहेंगे।
निर्धारित यात्रा कार्यक्रम अनुसार राजस्व मंत्री चौधरी रविवार 13 जून को प्रातः 8 बजे बायतू क्षेत्र में विभिन्न पेयजल योजनाओं की प्रगति के संबंध में अधिकारियों की बैठक लेंगे एवं परियोजना कार्य का अवलोकन करेंगे। इसके बाद वे प्रातः 11 बजे बायतु पंचायत समिति सभागार में बायतु विधानसभा क्षेत्र की ग्राम सेवा सहकारी समितियों के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। वे सांय 5 बजे निरोगी बायतू अभियान के तहत बायतू पंचायत समिति क्षेत्र के राजस्व गांवों के लिए सामान्य स्वास्थ्य जांच उपकरण किट कस वितरण आईटीआई भवन बायतु में करेंगे। वे रविवार को सांय 7 बजे बायतु से प्रस्थान कर बाड़मेर आएंगे जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे।
राजस्व मंत्री चौधरी सोमवार 14 जून को प्रातः 11 बजे जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिले में पोस्ट कोविड स्थिति एवं अन्य विभागीय मुद्दों पर जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। इसके उपरांत वे सांय 5 बजे गिडा पहंुचेगे जहां वे निरोगी बायतू अभियान के तहत गिडा पंचायत समिति क्षेत्र के राजस्व गांवों के लिए सामान्य स्वास्थ्य जांच उपकरण किट का वितरण पंचायत समिति गिडा में करेंगे। वे सोमवार को रात्री विश्राम बालोतरा में करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम अनुसार राजस्व मंत्री चौधरी मंगलवार 15 जून को प्रातः 10 बजे निरोगी बायतू अभियान के तहत पाटौदी पंचायत समिति क्षेत्र के राजस्व गांवों के लिए सामान्य स्वास्थ्य जांच उपकरण किट का वितरण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाटौदी में करेंगे। इसके उपरांत वे प्रातः 11.30 बजे पाटोदी से जोधपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
-0-




कोरोना पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे जिला कलक्टर, राज्य सरकार द्वारा घोषित विशेष पैकेज का जल्द मिलेगा लाभ

 कोरोना की तीसरी लहर की तैयारियों का लिया जायजा

बाड़मेर, 12 जून। मुख्यमंत्री की कोरोना पीडितों के लिए विशेष पैकेज की घोषणा के क्रियान्वयन के लिए जिला कलक्टर लोक बंधु ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर कोविड 19 के शिकार हुए लोगों के घर पहुंचे एवं पीड़ित परिवारों से सहानुभूति जताते हुए विशेष पैकेज के त्वरित लाभ दिलाने का भरोसा दिया। साथ ही उन्होनें कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर कमजोर इम्युनिटी एवं कुपोषित बच्चों की पहचान के कार्य की मौके पर जाकर पड़ताल की।
जिला कलक्टर लोक बंधु सर्वप्रथम शनिवार सांय को प्रशासनिक अमले के साथ गंगा मैया मंदिर मौहल्ले में राहुल बोहरा के घर पहुंचे, जहां कोरोना की दूसरी लहर के दौरान गत दिनों 25 वर्षीय युवा राहुल की कोविड संक्रमण से मृत्यू हो गई थी। उन्होनें पीड़ित परिवार को दिलासा देते हुए कहा कि राज्य सरकार दुःख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ है। उन्होनें बताया कि राज्य के माननीय मुख्यमंत्री ने कोरोना के शिकार परिवारों के लिए विशेष पैकेज की घोषणा की है। उन्होनें मृतक की विधवा को एक लाख रूपये का एक मुश्त अनुदान देने की जानकारी दी तथा बताया कि राहुल के एक वर्ष के मासूम बच्चे का अब राज्य सरकार सहारा बनेगी तथा उसे 18 वर्ष का होने तक प्रतिमाह 2500 रूपये पेशन दी जाएगी, साथ ही उसे 12वीं तक कक्षा की पढ़ाई राज्य सरकार निःशुल्क आवासीय विद्यालय अथवा छात्रावास के माध्यम से दिलाएगी तथा 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर उसे 5 लाख रूपये की एक मुश्त सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। जिला कलक्टर ने पीड़ित परिवार को दिलासा देते हुए कहा कि राहुल की पत्नि को प्रतिमाह 1500 रूपये की विधवा पेंशन भी दी जाएगी।
इसके पश्चात जिला कलक्टर बलदेव नगर पहुंचे, जहां 50 वर्षीय अचलाराम की पिछले दिनों कोविड संक्रमण से मृत्यु हो गई थी। उन्होनें पीड़ित परिवार को माननीय मुख्यमंत्री के कोविड विशेष पैकेज की जानकारी दी एवं बताया कि अनुग्रह सहायता के अलावा मृतक के 2 लड़कों एवं 1 लड़की के कॉलेज में अध्ययन करने पर उन्हें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित छात्रावासों में प्राथमिकता के साथ प्रवेश दिया जाएगा। कॉलेज में पढ़ने वाले इन बेसहारा छात्रों को अम्बेडकर डीबीटी वाउचर का लाभ मिलेगा एवं कोविड महामारी के शिकार अचलाराम के परिवार के निराश्रित युवाओं को मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के तहत बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। उन्होनें बताया कि कोरोना की शिकार विधवाओं को प्रतिमाह 1500 रूपये विधवा पेंशन दी जाएगी। इस आपदा के मद्देनजर राज्य सरकार ने आयु वर्ग एवं आय की सीमा को भी हटा दिया है। जिला कलक्टर ने मौके पर पहुंचकर कोरोना के शिकार बच्चों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं प्रशासनिक अमले को त्वरित कार्यवाही कर कोरोना पैकेज का लाभ एक सप्ताह के अंदर देने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला कलक्टर ने कोरोना की तीसरी लहर की आशंका एवं इसके बच्चों को शिकार बनाने के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों का भी जायजा लिया। जिला कलक्टर  इंदिरा कॉलोनी स्थित आंगनवाडी केन्द्र पहुंचे तथा मौके पर बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधित जानकारी ली। उन्होनें मौके पर उपस्थित एएनएम एवं आंगनवाडी कार्यकर्ता से कुपोषित बच्चों की पहचान के बारे में जानकारी ली। उन्होनें बताया कि कोरोना की तीसरी लहर में सर्वाधित आशंका इन्ही बच्चों के शिकार होने की है। उन्होनें घर-घर सर्वे कर कुपोषित बच्चों को सूचीबद्ध कर उनका उपचार आरंभ करने के निर्देश दिए।
इससे पूर्व जिला कलक्टर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित राजकीय संप्रेषण एवं किशोर गृह पहंुचे तथा वहां निवासरत बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होनें बच्चों के खान-पान एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के बारे में पड़ताल की। साथ ही उन्होनें कोरोना गाईडलाईन की पालना के निर्देश दिए।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नाई, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अश्विनी शर्मा, पुखराज सारण, सुरेन्द्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे।
-0-







मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बाल श्रम पर वेबिनार आयोजित

 जनजागरुकता से ही बाल श्रम मुक्त होगा राजस्थान

बाड़मेर, 12 जून। विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर शनिवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में ‘‘बाल श्रम मुक्त राजस्थान’’ के संबंध में वेबीनार आयोजित की गई।
इस बेबीनार मे जिला मुख्यालय पर जिला कलक्टर लोक बंधु, पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश विश्नोई एवं बाल कल्याण समिति के सदस्य एडवोकेट भोमाराम सियाग, बाबूलाल शर्मा, श्रीमती योगिता सांचीहर तथा संगीता तापड़िया एवं सामाजिक न्याय अधिकारिता व बाल अधिकारिता विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। उक्त वेबीनार में कोरोना में बाल श्रम की स्थिति, राजस्थान में बाल श्रम व बाल-तस्करी की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों, बाल श्रम रोकथाम के लिए राज्य सरकार की कार्ययोजना, बाल श्रम उन्मूलन, कोरोना में अनाथ हुए बालको व बाल श्रम मुक्त राजस्थान हेतु किए जा रहे प्रयासों इत्यादि विषयों पर  चर्चा की गई।
-0-

शुक्रवार, 11 जून 2021

कोविड अनुरूप व्यवहार नहीं करने पर 250 लोगों पर 34,100 का जुर्माना

 बाड़मेर, 11 जून। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए गुरूवार 10 जून को जिले में 250 व्यक्तियों से कुल 34,100 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में गुरूवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस विभाग द्वारा 167 व्यक्तियों से 21,800 रुपये, उपखण्ड क्षेत्र बाड़मेर में 1 व्यक्ति से 500 रूपये, बायतु में 12 व्यक्तियों से 2100 रूपये, चौहटन में 6 व्यक्तियों से 2400 रूपये, सेड़वा में 9 व्यक्तियों से 900 रूपये, सिणधरी में 1 व्यक्ति से 100 रूपये, शिव में 3 व्यक्तियों से 300 रूपये, गडरारोड़ में 5 व्यक्तियों से 500 रूपये, बालोतरा में 22 व्यक्तियों से 3100 रूपयेे, धोरीमन्ना में 2 व्यक्तियों से 200 रूपये तथा सिवाना में 22 व्यक्तियों से 2200 रूपये को मिलाकर कुल 250 व्यक्तियों से 34,100 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में गुरूवार तक 81,033 व्यक्तियों से 1,37,17,476 रूपये की वूसली की जा चुकी है।
-0-

मनरेगा में श्रमिक नियोजन में बाड़मेर जिला प्रदेश में अव्वल

 वैश्विक महामारी कोविड-19 में मनरेगा बनी वरदान

बाड़मेर, 11 जून। वैश्विक महामारी कोविड-19 मंे महात्मा गांधी नरेगा योजना ग्रामीणांे के लिए वरदान साबित हो रही है। लॉक डाउन मंे सोशल डिस्टेंच के साथ महात्मा गांधी नरेगा योजना को अनलॉक करने से ग्रामीणांे को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध होने लगा है। इसकी बदौलत बाड़मेर जिला 1 लाख 41 हजार 614 श्रमिकांे के नियोजन के साथ प्रदेश मंे अव्वल स्थान पर है।
कोविड-19 की रोकथाम के लिए पूरे प्रदेश मंे पिछले काफी समय से लॉक डाउन लगा हुआ है। परिवहन के साधनांे पर अंकुश रहने से ग्रामीणांे के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया। ऐसी स्थिति मंे ग्रामीणांे के लिए महात्मा गांधी नरेगा योजना खासी मददगार साबित हुई। कुछ दिन पूर्व राज्य सरकार ने महात्मा गांधी नरेगा योजना को अनलॉक करते हुए सोशल डिस्टेंस के साथ ग्रामीणांे को रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। मौजूदा समय मंे बाड़मेर जिला श्रमिक नियोजन के लिहाज से पूरे राज्य मंे अव्वल स्थान पर है। बाड़मेर जिले मंे 1 लाख 41 हजार 614 श्रमिक नियोजित है। जबकि 1 लाख 27 हजार 035 श्रमिकांे के नियोजन के साथ बांसवाड़ा जिला दूसरे एवं 69 हजार 281 श्रमिक नियोजन के साथ डूंगरपुर जिला तीसरे स्थान पर है।
जिला कलक्टर एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक लोक बंधु के मुताबिक महात्मा गांधी नरेगा योजना में  स्थानीय स्तर के साथ प्रवासियांे को भी रोजगार मिल रहा है। उनके मुताबिक कार्य स्थल पर सोशल डिस्टेंस की पालना करवाने के साथ मास्क कीअनिवार्यता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। कार्यस्थल पर अधिकाधिक भीड़भाड़ नहीं हो, इसके लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना एवं व्यक्तिगत श्रेणी के कार्यों को प्राथमिकता दी गई है।
सार्वजनिक प्रवृति के कार्यों पर सोशल डिस्टेंस, साबून से हाथ धोने तथा मास्क के इस्तेमाल के लिए श्रमिकांे से समय-समय पर समझाइश की जा रही है। इसके लिए विकास अधिकारियांे एवं तकनीकी अधिकारियांे को नियमित रूप से कार्य स्थल भ्रमण करने के लिए कहा गया है।
अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू के मुताबिक ग्राम पंचायत स्तर से अतिरिक्त कार्य स्वीकृत करने के लिए प्रस्ताव भी मांगे गए है। बेरोजगार प्रवासियांे को मिला रोजगारः बाड़मेर जिले के हजारांे लोग गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब समेत दक्षिण भारत के विभिन्न राज्यांे में विभिन्न प्रतिष्ठानांे मंे नियोजित थे। लॉक डाउन लगने के साथ बड़ी तादाद मंे बाड़मेर लौटे प्रवासियांे के सामने रोजगार का संकट हो गया। ऐसी स्थिति मंे महात्मा गांधी नरेगा योजना मंे बड़ी तादाद मंे बेरोजगार प्रवासियांे को रोजगार मुहैया कराया गया।
-0-

बाल श्रम मुक्त राजस्थान, मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में वेबिनार शनिवार को

 बाड़मेर, 11 जून। विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर शनिवार 12 जून को दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में ‘‘बाल श्रम मुक्त राजस्थान’’ के संबंध में वेबीनार प्रस्तावित है।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बाताया कि उक्त वेबीनार में कोरोना में बाल श्रम की स्थिति, राजस्थान में बाल श्रम व बाल-तस्करी की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों, बाल श्रम रोकथाम के लिए राज्य सरकार की कार्ययोजना, बाल रम उन्मूलन, कोरोना में अनाथ हुए बालको व बाल रम मुक्त राजस्थान हेतु किए जा रहे प्रयासों इत्यादि विषयों पर चर्चा प्रस्तावित है। उन्होनें संबंधति अधिकारियों को वेबीनार में भाग लेने के लिए वांछित सूचना के साथ निर्धारित समय पर कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थिति होने के निर्देश दिए है।
-0-

पदपदरा रिफाइनरी के संबंध में समीक्षा बैठक सोमवार को

 बाड़मेर, 11 जून। निर्माणाधीन पचपदरा रिफाइनरी से संबंधित विचाराधीन बिन्दुओं के संबंध में अब तक की गई कार्यवाही की समीक्षा के लिए जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में सोमवार 14 जून को दोपहर 12.15 बजे बैठक आयोजित की जाएगी।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने संबंधित अधिकारियों को अपने से संबंधित बिन्दुओं पर पूर्ण तथ्यात्मक प्रतिवेदन एवं सूचना सहित निर्धारित तिथी एवं समय पर बैठक में उपस्थित होने क निर्देश दिए है।
-0-

आर्थिक रूप से कमजोर कलाकारों को 5 हजार रूपए की सहायता

 मुख्यमंत्री का जनहित में मानवीय निर्णय


बाड़मेर, 11 जून। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोविड महामारी से उत्पन्न विषम परिस्थितियों के चलते आर्थिक समस्या का सामना कर रहे प्रदेश के कलाकारों को सम्बल देने के लिए उन्हें 5 हजार रूपए की एकमुश्त सहायता प्रदान करने का निर्णय किया है।
मुख्यमंत्री के इस संवेदनशील फैसले से आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद करीब 2 हजार कलाकारों को राहत मिल सकेगी। यह सहायता राशि कलाकार कल्याण कोष के माध्यम से प्रदान की जाएगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने इस वर्ष राज्य बजट में जरूरतमंद कलाकारों के कल्याण एवं उन्हें संबल प्रदान करने के लिए इस कोष में 15 करोड़ रूपए का प्रावधान किया है।
-0-

गुरुवार, 10 जून 2021

कोविड अनुरूप व्यवहार नहीं करने पर 249 लोगों पर 27,100 का जुर्माना

बाड़मेर, 10 जून। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए बुधवार 9 जून को जिले में 249 व्यक्तियों से कुल 27,100 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में बुधवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस विभाग द्वारा 166 व्यक्तियों से 16,800 रुपये, उपखण्ड क्षेत्र बाड़मेर में 2 व्यक्तियों से 600 रूपये, बायतु में 3 व्यक्तियों से 300 रूपये, चौहटन में 10 व्यक्तियों से 2100 रूपये, सेड़वा में 13 व्यक्तियों से 1600 रूपये, शिव में 4 व्यक्तियों से 400 रूपये, गडरारोड़ में 9 व्यक्तियों से 900 रूपये, रामसर में 1 व्यक्ति से 200 रूपये, बालोतरा में 23 व्यक्तियों से 2300 रूपयेे, गुडामालानी में 2 व्यक्तियों से 300 रूपये, धोरीमन्ना में 4 व्यक्तियों से 400 रूपये तथा सिवाना में 12 व्यक्तियों से 1200 रूपये को मिलाकर कुल 249 व्यक्तियों से 27,100 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में बुधवार तक 80,783 व्यक्तियों से 1,36,83,376 रूपये की वूसली की जा चुकी है।
-0-

कोरोना संक्रमण मे कमी के चलते एजेन्सी का अधिग्रहण निरस्त

बाड़मेर, 10 जून। जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रकोप की दूसरी लहर की रोकथाम के लिए कोविड मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए अधिग्रहित सालासर गैस एजेन्सी पचपदरा का अधिग्रहण आदेश निरस्त किया गया है। साथ ही उक्त ऑक्सीजन प्लांट पर नियुक्त किए गए कार्मिकों को भी कार्यमुक्त कर अपने मूल पदों पर पदस्थापन के आदेश दिए गए है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि कोविड संक्रमण की दूसरी लहर से उत्पन्न परिस्थिति के मद्देनहर कोविड मरीजों को ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए पचपदरा स्थित सालासर गैस एजेनसी का अधिग्रहण ऑक्सीजन सिलेण्डरों की रिफलिंग एवं आपूर्ति के लिए किया गया था। उन्होनें बताया कि अधिग्रहण के समय उक्त फर्म के पस 5 टन लिक्विड ऑक्सीजन का स्टॉक था जो उन्हे सुपुर्द करते हुए अधिग्रहण आदेश निरस्त किया गया है।
उन्होनें बताया कि उक्त ऑक्सीजन प्लांट से सिलेण्डर भरवाने के लिए कार्मिकों की प्लांट पर राउण्ड द क्लॉक वार ड्यूटी लगाई गई थी, जिन्हे गुरूवार 10 जून को दोपहर बाद कार्यमुक्त कर अपनी उपस्थिति मूल पदस्थापन स्थान पर देने के लिए आदेशित किया गया है।
-0-

18 हादसों के पीड़ितों को सतरह लाख बीस हजार की आर्थिक सहायता

 मुख्यमंत्री सहायता कोष

बाड़मेर, 10 जून। विभिन्न दुर्घटनाओं में व्यक्तियों के घायल एवं मृत्यु हो जाने तथा उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से 18 व्यक्तियों को कुल सतरह लाख बीस हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
जिला कलक्टर आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा लोक बंधु ने बताया कि सेड़वा तहसील क्षेत्र में रामपुरा हाथला निवासी स्व. कालुराम पुत्र खरथाराम जाट, बाधा निवासी स्व. देवाराम पुत्र किशनाराम जाट, बायतु तहसील क्षेत्र में नया बाटाडू पटवार मंडल हरखाली निवासी स्व. चनणाराम पुत्र चेतनराम जाट, खोथों की ढाणी निवासी स्व. हनुमानराम पुत्र नगाराम जाट, शिव तहसील क्षेत्र में मतुजा निवासी स्व. साजनखान पुत्र भीखाखान मुसलमान, बीसूकला निवासी स्व. देवीसिंह पुत्र बाबूलाल राजपुरोहित, धोरीमन्ना तहसील क्षेत्र में मेघवालों का तला मांगता निवासी स्व. पपु कुमार पुत्र मिश्राराम मेघवाल, गुडामालानी तहसील क्षेत्र में लूणवा जागीर निवासी स्व. दिनेश कुमार पुत्र खुशालराम गर्ग, कुम्हारों का वास निवासी स्व. पीराखान पुत्र लखाना खान मोयला कुम्हार, सिवाना तहसील क्षेत्र में मेली निवासी स्व. चम्पालाल पुत्र उकाराम मेघवाल, बाड़मेर तहसील क्षेत्र में उगराराम डूडी नगर रोहिली निवासी स्व. दीनाराम उर्फ दिनेश पुत्र निम्बाराम मेघवाल, शिव भाखरी नांद निवासी स्व. चैनाराम पुत्र जगमालराम जाट, पचपदरा तहसील क्षेत्र में डऊकियों की ढाणी नवातला निवासी स्व. देवाराम पुत्र वेहनाराम जाट, साजियाली रूपजी राजाबेरी निवासी स्व. रूपाराम पुत्र कलाराम मेघवाल, भीमरलाई निवासी स्व. रामनाथ पुत्र चन्द्रनाथ जोगी, डऊकियों की ढाणी नवातला निवासी स्व. समदे खां पुत्र सुमान खां मुसलमान तथा सिणधरी तहसील क्षेत्र में सारणों की ढाणी भूंका भगतसिंह निवासी स्व. निम्बाराम पुत्र खेराजराम जाट की विभिन्न दुर्घटनाओं में मृत्यु हो जाने के कारण उनके परिवार जनों को राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक-एक लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
उन्होने बताया कि इसी प्रकार बायतु तहसील क्षेत्र में धतरवालों का सरा निवासी देवाराम पुत्र मानाराम भील के सड़क दुर्घटना में घायल होने से उन्हें बीस हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
-0-

बुधवार, 9 जून 2021

बाड़मेर आगार की बसों का संचालन गुरूवार 10 जून से

 बाड़मेर, 09 जून। राज्य सरकार द्वारा जारी नवीन निर्देशों के अनुसर में श्री वृद्धिचन्द जैन केन्द्रीय बस स्टेण्ड से गुरूवार 10 जून से बाड़मेर आगार की बसों का संचालन प्रारम्भ किया जाएगा।

बाड़मेर आगार के मुख्य प्रबंधक उमेश नागर ने बताया कि बाड़मेर से जयपुर रूट के लिए बस सांय 6 बजे, बालोतरा के लिए प्रातः 10.30 बजे, अकली के लिए दोपहर 3 बजे, णिधरी के लिए प्रातः 10.30 बजे, शिवगंज के लिए दोपहर 1.30 बजे, चौहटन के लिए प्रातः 10 बजे एवं सांय 5 बजे, रामसर के लिए सांय 6.30 बजे, जोधपुर के लिए प्रातः 6 बजे, झुंझुनूं के लिए सांय 4.30 बजे, डूंगरपुर के लिए प्रातः 5.45 बजे, चौहटन-बाखासर के लिए प्रातः 6 बजे एवं पाली के लिए प्रातः 10 बजे बाड़मेर आगार की बसें प्रस्थान करेंगी।
उन्होनें बताया कि जयपुर से बाड़मेर के लिए बस सांय 7.05 बजे, बालोतरा से दोपहर 1.30 बजे, अकली से प्रातः 6 बजे, सिणधरी से दोपहर 1 बजे, शिवगंज से प्रातः 6 बजे, चौहटन से प्रातः 7 एवं दोपहर 12 बजे, रामसर से प्रातः 7 बजे एवं जोधपुर से प्रातः 11.30 बजे बाड़मेर के लिए बसों का संचालन होगा।
उन्होनें बताया कि यदि इन रूटों पर ऑनलाईन बुकिंग करनी है तो राजस्थान रोडवेज की वेबसाईट तथा आरएसआरटीसी रिजर्वेशन एप पर बुकिंग कराई जा सकती है। ऑनलाईन बुकिंग पर 5 प्रतिशत कैश बैक दिया जाएगा।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...