महामारी अध्यादेश का उल्लंघन करने वालों पर प्रशासन सख्त
शुक्रवार, 25 सितंबर 2020
अब तक 7 हजार लोगों पर कार्यवाही कर 3 लाख से अधिक का वसूला जुर्माना सिवाना में सर्वाधिक 1072 लोगों पर की कार्यवाही
धनाऊ एवं शिव पंचायत समितियों की 68 ग्राम पंचायतों में शनिवार को लिये जाएंगे नाम निर्देशन, समस्त पार्टियां रवाना
पंचायत आम चुनाव 2020
मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त कार्यक्रम में आंशिक संशोधन
बाडमेर, 25 सितम्बर। निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार अर्हता दिनांक एक जनवरी, 2021 के सन्दर्भ में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त कार्यक्रम के अन्तर्गत आंशिक संशोधन किया गया है।
सड़क हादसों में पीड़ितों को दस लाख बीस हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत
बाड़मेर, 25 सितम्बर। विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने तथा उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से 11 व्यक्तियों को कुल दस लाख बीस हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण कर राहत पहुंचाने के निर्देश
संभागीय आयुक्त की जनसुनवाई के प्रकरणों की समीक्षा
गुरुवार, 24 सितंबर 2020
आगामी 1 जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा 20 नवम्बर से मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे अपना नाम
बाड़मेर, 24 सितम्बर। यदि आपकी उम्र आगामी 1 जनवरी को 18 वर्ष पूरी होेने जा रही है और आपका नाम विधानसभा की मतदाता सूची में नहीं है, तो आप निर्वाचन विभाग द्वारा जारी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 20 नवंबर से अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं।
कोरोना की रोकथाम में कौताही नही बरतें - चौधरी
राजस्व मंत्री चौधरी ने कोरोना महामारी से बचाव एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा कर निर्देश दिए
स्वास्थ्य नियमों का उल्लंघन करने वाले 221 लोगों पर कार्यवाही गुरूवार को कुल 37400 रूपए का जुर्माना वसूला
बाड़मेर, 24 सितम्बर। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देश के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही के दौरान गुरूवार को जिले में 221 व्यक्तियों से 37400 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।
राष्ट्रपिता महात्मा गंाधी की 150 वीं जयंती मुख्यमंत्री 26 को वी.सी. के जरिए समिति सदस्यों की बैठक लेंगे
बाड़मेर, 24 सितम्बर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा जिला स्तर एवं उपखण्ड स्तर पर गठित समिति के सदस्यों के साथ 26 सितम्बर को सांय 4 बजे वी.सी. के माध्यम से बैठक लेंगे।
हाथकरधा बुनकरों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता पुरखाराम के मेरिनो ऊनी पट्टू को मिला प्रथम स्थान
बाड़मेर, 24 सितम्बर। हाथ करधा बुनकरों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता गुरूवार को आयोजित हुई। जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति द्वारा हाथकरधा बुनकरों के उत्पादों का अवलोकन किया। उक्त प्रतियोगिता में फगलू का तला निवासी पुरखाराम पुत्र अर्जुनराम के मेरिनों ऊनी पट्टू उत्पाद को प्रथम स्थान पर चयन किया गया।
केन्द्रीय सैनिक बोर्ड नई दिल्ली द्वारा छात्रवृति के लिए आवेदन पत्र आमन्त्रित
बाडमेर, 24 सितम्बर। हवलदार रैंक तक के पूर्व सैनिकों के बच्चों को केन्द्रीय सैनिक बोर्ड की ओर से छात्रवृति के लिए ऑनलाईन आवेदन आमन्त्रित किए गए है।
आर्मी रिक्रुटमेन्ट रैली हेतु ऑनलाईन आवेदन 24 अक्टूबर तक
बाडमेर, 24 सितम्बर। भारतीय थल सेना में भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन 24 अक्टूबर, 2020 तक किये जा सकते है।
एरिया एवं जोनल मजिस्टेªट का प्रथम प्रशिक्षण सम्पन्न पूरी सजगता के साथ उतरदायित्व का निर्वहन करे- विश्नोई
बाडमेर, 24 सितम्बर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने पूरी सजगता के साथ उन्हें सौंपे गये चुनावी उतरदायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए है। वे गुरूवार को राजकीय इंजिनियनिंग महाविद्यालय में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2020 के लिए नियुक्त एरिया एवं जोनल मजिस्टेªट्स के प्रथम प्रशिक्षण को सम्बोधित कर रहे थे।
बुधवार, 23 सितंबर 2020
महामारी अध्यादेश के उल्लंघन पर 61 लोगों से 10900 का जुर्माना वसूला
बुधवार को सिवाना में सर्वाधिक 31 लोगों से 5500 का जुर्माना
432 ड्रॉप आऊट बालिकाओं के राजस्थान स्टेट ओपन के आवेदन भरवाए
बाडमेर, 23 सितम्बर। जिले में महिला अधिकारिता विभाग द्वारा 432 ड्रॉप आऊट बालिकाओं के राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल के आवेदन पत्र भरवाए गए है।
पंचायत आम चुनाव 2020 संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केन्द्र चिन्हित
बाडमेर, 23 सितम्बर। पंचायत राज चुनाव 2020 के मद्देनजर जिले में प्रथम चरण मे होने वाले मतदान के तहत आडेल, धोरीमना, पाटोदी एवं सेड़वा पंचायत समितियों में क्रिटीकल मतदान केन्द्रों की समीक्षा के दौरान संबंधित उपखण्ड मजिस्टेªट्स से प्राप्त प्रस्तावों के अनुसार कुल 27 संवेदनशील/अति संवेदनशील मतदान केन्द्र चिन्हित किए गए है।
पंचायत चुनावों के लिए सूखा दिवस घोषित
बाडमेर, 23 सितम्बर। राज्य सरकार द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2020 को दृष्टिगत रखते हुए मतदान एवं मतगणना दिवसों पर सूखा दिवस घोषित किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव के तहत प्रथम चरण में पंचायत समिति आडेल, धोरीमना, पाटोदी एवं सेड़वा के चुनाव क्षेत्र जहां मतदान 28 सितम्बर को सम्पन्न होना है, उन क्षेत्रों में तथा ऐसे क्षेत्रों के 5 कि.मी. परिधीय क्षेत्र में 26 सितम्बर को सायं 5.30 बजे से 28 सितम्बर को मतगणना समाप्ति तक सूखा दिवस घोषित किया गया है।उन्होने बताया कि इसी प्रकार द्वितीय चरण में पंचायत समिति चौहटन एवं रामसर के चुनाव क्षेत्र जहां मतदान 3 अक्टूबर को सम्पन्न होना है, उन क्षेत्रों में तथा ऐसे क्षेत्रों के 5 कि.मी. परिधीय क्षेत्र में 1 अक्टूबर को सायं 5.30 बजे से 3 अक्टूबर को मतगणना समाप्ति तक, तृतीय चरण में पंचायत समिति शिव एवं धनाऊ के चुनाव क्षेत्र जहां मतदान 6 अक्टूबर को सम्पन्न होना है, उन क्षेत्रों में तथा ऐसे क्षेत्रों के 5 कि.मी. परिधीय क्षेत्र में 4 अक्टूबर को सायं 5.30 बजे से 6 अक्टूबर को मतगणना समाप्ति तक तथा चतुर्थ चरण में पंचायत समिति बाड़मेर एवं सिवाना के चुनाव क्षेत्र जहां मतदान 10 अक्टूबर को सम्पन्न होना है, उन क्षेत्रों में तथा ऐसे क्षेत्रों के 5 कि.मी. परिधीय क्षेत्र में 8 अक्टूबर को सायं 5.30 बजे से 10 अक्टूबर को मतगणना समाप्ति तक सूखा दिवस घोषित किया गया है।
उन्होने बताया कि इस दौरान उक्त चुनाव क्षेत्रों में कसी भी प्रकार से मदिरा का विक्रय किया जाना, दिया जाना अथवा वितरित किया जाना पूर्णतः निषेद्ध रहेगा।
-0-
अवमानक एवं अवधि पार पेय पदार्थ पाये जाने से फर्म पर 50 हजार रूपये का जुर्माना अधिरोपित
एक अन्य प्रकरण में मिथ्या छाप पाये जाने पर 25 हजार का जुर्माना
मतदान दिवस पर संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित
पंचायत आम चुनाव 2020
एरिया एवं जोनल मजिस्टेªट का प्रथम प्रशिक्षण 24 को
बाडमेर, 23 सितम्बर। पंचायतीराज संस्थाओं के आमचुनाव 2020 हेतु नियुक्त एरिया एवं जोनल मजिस्टेªट्स का प्रथम प्रशिक्षण गुरूवार 24 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से राजकीय इंजिनियरिंग महाविद्यालय बाड़मेर में आयोजित किया जाएगा।
लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित
बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...
-
बाड़मेर, 01 अगस्त। बाड़मेर तहसील के भूतपूर्व सैनिकों, उनके परिजनों एंव वीरांगनाओं के लिए जिला सैनिक कल्याण बोर्ड बाड़मेर (सैनिक विश्राम गृह) मे...
-
प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे नामांकन पत्र 31 मार्च को रविवार व 1 अप्रेल को वार्षिक बैंक खाता बंदी के कारण रहेगा अव...
-
बाडमेर, 01 अगस्त। जिला मुख्यालय पर मंगलवार को जनकल्याण की भावना से सवाईराम की देहदान की गई। उल्लेखनीय है कि विशाला निवासी सवाईराम पुुत्र ट...