मंगलवार, 1 अक्टूबर 2019

मृतकों के आश्रितों कोे एक-एक लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

बाड़मेर, 01 अक्टूबर। सड़क दुर्घटनाओं में व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने तथा उनके परिवार जनों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण मृतकों के आश्रितों को राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक-एक लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि शिव तहसील क्षेत्र में हडवा निवासी बाबुराम पुत्र आत्माराम, गंूगा निवासी गोरखाराम अर्जुनराम, सेडवा तहसील क्षेत्र में हनुमानपुरा निवासी मूलाराम पुत्र भेराराम, धोरीमना तहसील क्षेत्र में भालीखाल निवासी केहराराम पुत्र अन्नाराम तथा सिणधरी तहसील क्षेत्र में सिणधरी निवासी वालाराम पुत्र प्रभूराम की सडक दुर्घटना में मृत्यु हो जाने के कारण मृतकों के आश्रितों को एक-एक लाख रूपए की राशि आर्थिक सहायता के रूप में स्वीकृत की गई है।

ग्राम सेवा सहकारी समितियों मंे बुधवार से प्रारंभ होगी ई-मित्र की सेवाएं

विशेष आमसभा मंे बनाए जाएंगे नए सदस्य और 
वितरित होंगे नए ऋण 


बाड़मेर, 01 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर बुधवार से प्रदेश की 4949 ग्राम सेवा समितियों पर एक साथ ई-मित्र सेवाओं की शुरूआत होगी। इसमंे बाड़मेर जिले की 282 ग्राम सेवा सहकारी समितियां शामिल है। इस दौरान ग्राम सेवा सहकारी समिति मंे विशेष आम सभा आयोजित होगी। इसमंे नए सदस्य बनाने के साथ ऋण आवेदन प्राप्त करके ऋण वितरण का कार्य किया जाएगा।
सहकारिता विभाग के रजिस्ट्रार डॉ.नीरज के. पवन ने बताया कि मौजूदा समय मंे  1851 ग्राम सेवा सहकारी समितिया ई-मित्र का कार्य कर रही है। जबकि अन्य 4949 समितियों को ई-मित्र की सेवाओं से जोड़ा गया है, ताकि ई-मित्र के रूप में कार्य कर समितियां सहकारिता की भावना को प्रबल कर सके। उन्होंने बताया कि आम सभा में ई-मित्र की शुल्क सूची का प्रकाशन, समिति के वार्षिक लेखे प्रस्तुत करने,ऑडिट रिपोर्ट की अनुपालना, नो-ड्यूज प्रमाण पत्र जारी करने, वृक्षारोपण करने के साथ महात्मा गांधी स्वच्छता अभियान को चलाकर सहकारिता की भावना को जन-जन में पहुंचाया जाएगा। उन्हांेने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में वंचित काश्तकारांे, पिछड़े वर्गों, अनुसूचित जाति जनजाति, मजदूर एवं अल्पसंख्यक वर्गों में सहकारिता आंदोलन की पहुंच बनाने एवं सहकारिता के माध्यम से संचालित विभिन्न योजनाओं देने एवं समितियों के माध्यम से ई-मित्र की सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से ग्राम सेवा सहकारी समितियों के मुख्यालयों पर विशेष आमसभा का आयोजन किया जाएगा।

2 अक्टूबर से 28 फरवरी तक खादी के उत्पाद मिलेंगे आधी कीमत पर

खादी उत्पादांे पर राज्य सरकार ने की 35 प्रतिशत छूट की घोषणा

बाड़मेर,01 अक्टूबर। राज्य सरकार ने महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर से 28 फरवरी 2020 तक खादी के उत्पादों पर 35 प्रतिशत की छूट की घोषणा की है। यह पहली बार हुआ है, जब इतनी बड़ी छूट खादी के उत्पादों पर दी गई है।
राज्य सरकार की इस घोषणा से एवं खादी आयोग की तरफ से कुल मिलाकर 50 प्रतिशत की छूट का लाभ ग्राहकों को मिल सकेगा। खादी वस्त्रों की फुटकर बिक्री पर यह विशेष छूट सूती, ऊनी खादी, रेशमी खादी, पॉली वस्त्र एवं पॉली वूल पर उपलब्ध होगी। यह छूट खादी ग्रामोद्योग की ओर से पंजीकृत खादी संस्था, समिति की ओर से संचालित बिक्री भंडार, उत्पादन केंद्र एवं प्रदर्शनियांे पर देय होगी। इससे खादी उत्पादों की बिक्री में बढ़ोतरी के साथ कतिन बुनकरों को भी रोजगार में लाभ होगा।  

खादी उत्सव 2 से, खादी उत्पादों की लगेगी प्रदर्शनी


बाड़मेर, 01 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य मंे आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमांे के तहत 2 से 9 अक्टूबर तक खादी उत्सव मनाया जाएगा।
जिला खादी बोर्ड प्रभारी प्रेमचन्द राठौड़ ने बताया कि जिला प्रशासन एवं खादी बोर्ड के की ओर से मूथा मार्केट स्टेशन रोड पर खादी ग्रामोद्योग भवन में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाकर साप्ताहिक खादी उत्सव का शुभारम्भ किया जाएगा। इस सप्ताह के दौरान चरखे पर कताई का जीवन्त प्रदर्शन के साथ खादी उत्पादों एवं गांधी जी के चित्रों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। खादी उत्पादों में पट्टू, बरड़ी, लेडिज शॉल, सलवार सूट, विभिन्न प्रकार की दरियों का प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा खादी खरीद पर 50 प्रतिशत तक विशेष छूट दी जाएगी। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गांधी एवं खादी प्रदर्शनी का अधिक से अधिक अवलोकन कर जानकारी लें।

शांति समिति की बैठक बुधवार को

बाड़मेर, 01 अक्टूबर। गांधी जयंती एवं आगामी त्यौहारांे के दौरान कानून एवं व्यवस्था के संबंध मंे शांति समिति की बैठक जिला कलक्टर अंशदीप की अध्यक्षता मंे बुधवार को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित होगी।
अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि शांति समिति की बैठक मंे विभिन्न विभागीय अधिकारियांे एवं संगठनांे के प्रतिनिधियांे को आमंत्रित किया गया है।

वरिष्ठ नागरिकांे के सम्मान के साथ समाज कल्याण सप्ताह शुरू

वरिष्ठ नागरिकांे के स्वास्थ्य की जांच के साथ रियायती यात्रा के स्मार्ट कार्ड बनाए गए

बाड़मेर, 01 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य मंे मंगलवार को समाज कल्याण सप्ताह के तहत अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर विभिन्न क्षेत्रांे मंे उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले वरिष्ठ नागरिकांे का सम्मान किया गया।
वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति बाड़मेर एवं साउथ वेस्ट माइनिंग लिमिटेड के सहयोग से सिंधी पंचायत भवन मंे आयोजित कार्यक्रम के दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने सामाजिक सुरक्षा योजनाआंे तथा वरिष्ठ नागरिक भरण पोषण अधिनियम के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। उन्हांेने वरिष्ठ नागरिकांे के अनुभवांे की समाज मंे महता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिक युवा पीढ़ी के मार्गदर्शन मंे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्हांेने जिला प्रशासन की ओर से वरिष्ठ नागरिकांे को पूर्ण सहयोग करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान साउथ वेस्ट माइनिंग लिमिटेड के सीएसआर हैड रंजन शर्मा ने वरिष्ठ नागरिको के सम्मानपूर्वक जीवन के लिए भारतीय पारंपरिक व्यवस्था एवं संविधान के प्रावधानांे के बारे मंे विस्तार से जानकारी देते हुए सीएसआर गतिविधियो से अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के अध्यक्ष मिरचुमल कृपलानी, समाजसेवी रिखब दास बोथरा, सचिव लूणकरण जांगिड़, अधिवक्ता एवं परामर्शदाता अम्बालाल जोशी तथा बाल कल्याण समिति सदस्य राम कुमार जोशी समेत कई वरिष्ठ नागरिकांे ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रांे में उल्लेखनीय कार्यो के लिए 21 वरिष्ठ नागरिकांे को सम्मानित किया गया। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकांे के स्वास्थ्य की जांच के साथ उपचार एवं निःशुल्क सुविधाआंे तथा रोडवेज की ओर से रियायती यात्रा के लिए स्मार्ट कार्ड बनाने की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम का संचालन मुकेश व्यास ने किया।





गांधी सप्ताह आज से,समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

जिला मुख्यालय पर प्रभात फेरी से गांधी सप्ताह की शुरूआत होगी


बाड़मेर,01 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर बुधवार को विभिन्न कार्यक्रमांे का आयोजन होगा। जिला मुख्यालय पर प्रभात फेरी के साथ गांधी सप्ताह की शुरूआत होगी। इधर, मंगलवार सांय जिला कलक्टर अंशदीप ने गांधी सप्ताह के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमांे की तैयारियांे की समीक्षा करते हुए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित बैठक के दौरान जिला कलक्टर अंशदीप ने कहा कि गांधी सप्ताह के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमांे मंे जन प्रतिनिधियांे एवं आमजन की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएं। उन्हांेने संबंधित विभागीय अधिकारियांे को सौंपे गई जिम्मेदारियांे का समय पर निर्वहन एवं कार्यक्रमांे का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलक्टर अंशदीप ने संबंधित विभागीय अधिकारियांे से अब तक की तैयारियांे की जानकारी ली। उन्हांेने कार्यक्रम स्थल पर पेयजल एवं पुख्ता यातायात की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने समाज कल्याण सप्ताह के दौरान भी आयोजित होने वाले कार्यक्रमांे की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, अतिरिक्त पुलिस खींवसिंह भाटी, यूआईटी सचिव अंजुम ताहिर सम्मा, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी 150 वीं जयंती समारोह समिति के संयोजक महावीर बोहरा,सह संयोजक अमित बोहरा, नगर परिषद आयुक्त पवन मीणा, महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक प्रहलादसिंह, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. पी.सी.दीपन ने गांधी सप्ताह के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमांे की तैयारियांे के बारे मंे जानकारी दी।
गांधी सप्ताह आज सेः राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य मंे बुधवार को प्रातः 7 बजे गांधी चौक से अहिंसा सर्किल तक प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके उपरांत अहिंसा सर्किल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं रेलवे स्टेशन के आगे सर्व धर्म सभा का आयोजन होगा। इस दौरान रामधुन एवं गांधी जी के प्रिय भजनांे की प्रस्तुति दी जाएगी। इसी दिन सांय चार बजे जिला कारागृह बाड़मेर जेल सम्वासियांे के साथ कार्यक्रम एवं भजन संध्या का आयोजन होगा।  
रक्तदान शिविर आजः राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य मंे राजकीय महाविद्यालय बाड़मेर, पुलिस लाइन बाड़मेर तथा बालोतरा एमबीआर महाविद्यालय मंे रक्तदान शिविरांे का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए चिकित्सा विभाग की ओर से समुचित तैयारियां पूरी कर ली गई है।
प्लास्टिक जागरूकता का देंगे संदेशः गांधी चौक से अहिंसा सर्किल तक आयोजित होने वाली प्रभात फेरी तथा अन्य कार्यक्रमांे के साथ तालुका विधिक सेवा समिति बाड़मेर की ओर से प्लास्टिक जागरूकता अभियान रैली आयोजित होगी। साथ ही प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने संबंधित संकल्प पत्र भरवाए जाएंगे।
ग्राम सभाआंे का आयोजन आजः दो अक्टूबर को जिले की समस्त ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर ग्राम सभाआंे का आयोजन होगा। ग्राम सेवा सहकारी समितियांे की आम सभाआंे का आयोजन भी ग्राम सभा के साथ संबंधित ग्राम पंचायत भवन अथवा भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्रांे मंे करने के निर्देश दिए गए है।
चलेगा स्वच्छता अभियानः गांधी सप्ताह के दौरान सरकारी कार्यालयांे एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के छात्रावासांे, आवासीय विद्यालयांे मंे विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए जिला कलक्टर अंशदीप ने विभागीय अधिकारियांे को सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए।
समाज कल्याण सप्ताह मंे आज हांेगे यह आयोजनः समाज कल्याण सप्ताह के तहत 2 अक्टूबर को अनूसूचित जातियों का कल्याण दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान अनुसूचित जाति के व्यक्तियों की समस्याओं एवं अस्पृश्यता निवारण पर विचार गोष्टी के आयोजन, अनुसूचित जाति की बस्तियों में बिजली एवं पेयजल की सुविधाओं की उपलब्धता में तकनीकी खराबी का निवारण किया जाएगा।



तीन दिन तक बाड़मेर शहर की जलापूर्ति बाधित रहेगी

बाड़मेर, 1 अक्टूबर। बाड़मेर लिफ्ट परियोजना की पाइप लाइन की मरम्मत कार्य के चलते 3 से 5 अक्टूबर तक बाड़मेर शहर में की जाने वाली समस्त जलापूर्ति बाधित रहेगी।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशाषी अभियन्ता हजारीराम बालवां ने बताया कि बाड़मेर लिफ्ट परियोजना की पाइप लाइन के मरम्मत कार्य के लिए शट डाउन लिया जा रहा है। उन्हांेने बताया कि बाड़मेर शहर मंे पेयजल समस्याओं के निराकरण के लिए विभागीय अधिकारियों के वाट्सअप नम्बर 9982866677, 9413163788 तथा 8239538663 पर शिकायत का विवरण एवं मौहल्ले का नाम इत्यादि विवरण भिजवा सकते है। ताकि समय पर समस्या का निवारण किया जा सके।

गौरव सैनानियों के लिए समस्या समाधान शिविर 3 एवं 4 को

बाड़मेर, 1 अक्टूबर। गौरव सैनानियों एवं आश्रितों के लिए 3 अक्टूबर को राजीव गांधी सेवा केन्द्र कवास तथा 4 अक्टूबर को पंचायत समिति बालोतरा में प्रातः 11 बजे से समस्या समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल पी.एस. गंगवार ने बताया कि इन शिविरांे में पूर्व सैनिको की पेंशन समस्या समाधान, राज्य व केन्द्र सरकार द्वारा जारी नये आदेशों की जानकारी, पूर्व सैनिकों के बच्चों के भाग दो आदेश, छात्रवृत्ति योजना, रिलेशन प्रमाण पत्र, परिचय पत्र, पी.पी.ओ. में पत्नि का नामांकन करना इत्यादि कार्य सप्पादित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए सभी गौरव सैनानियों एवं आश्रितों को अपनी डिस्चार्ज बुक, बैंक पास बुक, पीपीओ, आधार कार्ड की फोटो प्रति एवं दो माह की बैंक से पेंशन पे स्लीप साथ लाना आवश्यक है।

गुरुवार, 26 सितंबर 2019

जिला सैनिक कल्याण कार्यालयों में खुलेंगे निःशुल्क कोचिंग सेंटर पूर्व सैन्य अधिकारी देेंगे प्रशिक्षण-सैनिक कल्याण मंत्री

बाड़मेर, 26 सितम्बर। प्रदेश के सभी जिला सैनिक कल्याण कार्यालयों में युवाओं को निःशुल्क कोचिंग के जरिए प्रशिक्षण देकर सेना में भर्ती के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके साथ ही इन कार्यालयों में सैनिकों के आश्रितों, आगन्तुकों के बैठने, स्वच्छ पेयजल, शौचालय जेसी आधारभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। सैनिक कल्याण मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने गुरूवार को शासन सचिवालय के कांफे्रंस हॉल में प्रदेशभर के जिला कल्याण अधिकारियों की बैठक में ये निर्देश प्रदान किए। खाचरियावास ने कहा कि सैनिक और शहीदों के परिवार पूरे सम्मान के अधिकारी है और उन्हें सैनिक कल्याण कार्यालय में प्रवेश करने पर यह सम्मान का भाव नजर आना चाहिए। उन्होंने कहा कि सैनिक कल्याण कार्यालय को अन्य सरकारी कार्यालयों से अधिक संवेदनशील होना चाहिए। कार्यालय में आने वाले हर आगन्तुक को स्नेह से बिठाकर उनकी बात सुननी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे स्वयं माह में एक बार सैनिकों एवं शहीदों के आश्रितों की समस्याओं की सुनवाई करेंगे।  खाचरियावास ने कहा कि प्रदेश सेना भर्ती के मामले में पहले पायदान पर है, लेकिन आज कोचिंग सेंटर्स की भरमार और होड़ के बीच कई युवा प्रतिभाएं सेना भर्ती से वंचित रह जाती हैं। उनके बीच यह धारणा बनती जा रही है कि फौज में भर्ती के लिए कोचिंग सेंटर्स में प्रशिक्षण लेना जरूरी है। ग्रामीण परिवेश से आने वाले कई इच्छुक अभ्यर्थियेां के पास इन काेंंचिंग  सेंटर्स को देने के लिए फीस के पैसे तक नहीं होते। ऎसे में यदि उन्हें कोई मार्गदर्शक मिल जाए तो वे भी देशसेवा के लिए अपना योगदान दे सकते हैंं। एक पूर्व सैनिक से बढकर उनके लिए कोई मार्गदर्शक नहीं हो सकता। इसलिए सभी जिला सैनिक कल्याण कार्यालयों में उनके लिए निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था होनी चाहिए। 
खाचरियावास ने कहा कि जिला सैनिक कल्याण कार्यालय अपने यहां अथवा स्थान नहीं होने पर स्थानीय कॉलेज-विद्यालय से टाइ-टप कर ये कोचिंग  प्रारम्भ कर सकते हैं। इसमें प्रशिक्षक के  रूप में पूर्व सैनिक का सहयोग निःशुल्क और सहर्ष मिल सकता है। एक बार प्रारम्भ होने पर संसाधनों की कमी के  लिए कई भामाशाह आगे आएंगे। स्थानीय विधायक भी इसके निर्माण में सहयोग सकते हैं। खाचरियावास ने इस योजना के युद्ध स्तर पर क्रियान्वयन के लिए शीघ्र प्रस्ताव बनाने के लिए विभाग के अधिकारियेां केा निर्देश दिए। 
सैनिक कल्याण राज्य मंत्री अशोक चांदना ने कहा कि शहीदों के ऎसे आश्रित जो समय बीत जाने के कारण सरकारी नौकरी में भर्ती के लिए ओवर ऎज हो गए हैं उनकी ऎवज में पात्र अश्रित के निर्धारण में अत्यंत सावधानी बरती जानी चाहिए। जिससे कोई भी मामला किसी विवाद या कोर्ट केस में न उलझ जाए। प्रमुख शासन सचिव सैनिक कल्याण संजय मल्होत्रा ने सैनिकों के कल्याण के लिए अब तक प्रदेश में उठाए गए कदमों एवं ध्यान दिए जाने वाले पक्षों पर जानकारी दी। उन्होंने पात्र शहीद आश्रितों से आवेदन प्राप्त करने के निर्देश भी सम्बन्धित अधिकारियेां को दिए। बैठक में सैनिक कल्याण विभाग के डायरेक्टर बिग्रेडियर करण सिंह ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं एवं अपेक्षाओं, शहीद आश्रितों की सहायता की स्थिति पर प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जानकारी दी। बैठक में शहीद आश्रितों के भूमि आवंटन सम्बन्धी प्रकरणों के निस्तारण के लिए उपनिवेशन विभाग के अधिकारियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। 
 खाचरियावास ने बताया कि सेना भर्ती में मेवाड़ क्षेत्र के युवाओं की रूचि कम हो रही है। ऎसे में उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर जिलों के युवाओं को सेना में भर्ती के प्रोत्साहित करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। इन जिलों में वे स्वयं पहुंचेंगे और कैम्प कर युवाओं से सीधे संवाद करेंगे।  उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया जाएगा और उनकी सेना भर्ती के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी।
सैनिक कल्याण मंत्री  खाचरियावास ने स्कूली पाठ्यक्रम में सेना भर्ती, सेना की रेंक्स, अब तक लडे़ गए युद्ध, अवार्ड प्राप्त करने वाले सेनिकों एवं शहीदों की गाथाएं एवं सेना सम्बन्धी अन्य जानकारियां शामिल किए जाने की आवश्यकता बताई। उन्होंंने इसके लिए एक कमेटी गठित किए जाने के निर्देश दिए। खाचरियावास ने कहा कि विभाग शहीद आश्रितोें को सरकारी सेवा में भर्ती के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। कई पुराने मामले हैं जिनमें अभ्यर्थी वांछित उम्र पार कर चुके हैं। सभी पर संवेदनशीलता से विचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने पुलवामा  हमले के बाद शहीदों के पैकेज की राशि 25 लाख से बढाकर 50 लाख कर दी। साथ ही माता-पिता के लिए 3 लाख की सहायता, बच्चों को निःशुल्क शिक्षा एवं बसों में निःशुल्क यात्रा जैसी सुविधाएं प्रदान की हैंं।

राज्य स्तरीय आशुभाषण प्रतियोगिता में बाड़मेर की कुमारी तेजू चौधरी प्रथम रही

बाड़मेर, 26 सितंबर। राज्य स्तरीय सृजनात्मक प्रतियोगिता के तहत आशुभाषण प्रतियोगिता में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बाड़मेर की कक्षा 12वीं की छात्रा कुमारी तेजू चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
दल प्रभारी डॉ. रामेश्वरी चौधरी ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर की ओर आयोजित राज्य स्तरीय सृजनात्मक प्रतियोगिता मंे बाड़मेर ने आशुभाषण में प्रथम एवं महात्मा गांधीजी के जीवन दर्शन पर आधारित प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उन्हांेने बताया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर प्रतिवर्ष विद्यार्थियों के लिए सृजनात्मक प्रतियोगिता का आयोजन करता है। जो विद्यालय,ब्लाक, जिला और राज्य स्तर पर आयोजित होती है। इसके तहत पूरे राजस्थान से प्रतिभागी क्विज ,आशु भाषण,एकल गायन, चित्र कला और निबंध लेखन प्रतियोगिता मंे शामिल होते है। सृजनात्मक प्रतियोगिता मंे प्रथम रहने पर प्रशस्ति पत्र के साथ 11 हजार रूपए पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

12 ग्राम पंचायतांे में शुक्रवार को लगेंगे महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविर

बाड़मेर, 26 सितंबर। बाड़मेर जिले में शुक्रवार को 12 ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविरांे का आयोजन होगा।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि शुक्रवार को सिवाना पंचायत समिति में ग्राम पंचायत कुण्डल, शिव में धारवीकलां, बालोतरा में टापरा, बाड़मेर मंे हाथीतला, जालीपा, धोरीमन्ना में मेहलू, सिणधरी में सारणों का तला, सेड़वा में सालारिया, धनाऊ में बिसारनिया, गुड़ामालानी मंे राणासर खुर्द, गडरारोड़ मंे जैसिन्दर स्टेशन एवं रामसर में अभे का पार ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविरांे का आयोजन होगा। उन्हांेने अधिकाधिक लोगांे से शिविरांे मंे उपस्थित होकर लाभांवित होने की अपील की है।

बकाया ऋण राशि जमा कराने के निर्देश

बाड़मेर, 26 सितंबर। अल्पसंख्यक समुदाय के बकाया ऋणियों को तत्काल बकाया ऋण राशि मय ब्याज के जमा कराने के निर्देश दिए गए है। बकाया ऋण राशि जमा नहीं कराने पर अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी उम्मेदसिंह भाटी ने बताया कि जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अल्पसंख्यक समुदाय के बेरोजगार युवक-युवतियों को स्वरोजगार के लिए वर्ष 2002 से 2017-18 तक कारोबारी ऋण वितरित किए गए है। उनके मुताबिक जिन ऋणियों ने उक्त प्राप्त ऋण की बकाया राशि आज दिन तक जमा नहीं करवाई है, वे समस्त ऋणीं अंतिम अवसर मानते हुए बकाया ऋण राशि मय ब्याज एवं दण्डनीय ब्याज के कार्यालय में व्यक्तिशः उपस्थित होकर तत्काल जमा कराएं।

जिला स्तरीय समिति की बैठक शुक्रवार को

बाड़मेर, 26 सितंबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले गांधी सप्ताह के संबंध में जिला स्तरीय समिति की बैठक शुक्रवार को दोपहर 3 बजे आयोजित होगी।
कार्यवाहक जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को वांछित सूचनाओं के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।  

दी बाडमेर सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की वार्षिक आम सभा शुक्रवार को

बाड़मेर, 26 सितंबर। दी बाडमेर सैन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि. बाडमेर की 58 वी वार्षिक आम सभा शुक्रवार को बैंक के प्रधान कार्यालय में आयोजित होगी।
बैंक के प्रबन्ध निदेशक रामसुख ने बताया कि सभी सदस्यों को वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर दिए गए है। उन्हांेने बताया कि वार्षिक आमसभा में गत आम सभा की कार्यवाही की पुष्टि, वार्षिक लेखों एवं बजट का अनुमोदन सहित विभिन्न किसान हित के विषयों पर चर्चा की जाएगी। आमसभा में बैंक से जुड़ी ग्राम सेवा सहकारी समितियों के अतिरिक्त क्रय विक्रय सहकारी समिति, बुनकर एवं महिला समितियों के अतिरिक्त अन्य समिति के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

छात्राआंे को दिया मंडला आर्ट के विविध पहलूआंे से रूबरू कराया

बाड़मेर, 26 सितंबर। अंतरीदेवी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बाड़मेर मंे केयर्न आयल एंड और युवा अंस्टोपेबल संस्था के तत्वावधान मंे मंडला आर्ट संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।
इस दौरान अहमदाबाद से आई विशेषज्ञ संध्या आहुजा एवं उनकी टीम मंे जास्मीन पोपट सृष्टि मोरे, अभिषेक चौधरी की उपस्थिति मंे 150 छात्राआंे को मंडला आर्ट संबंधित प्रशिक्षण दिया। इसके अलावा इस कला के इतिहास, इसके महत्व एवं आर्थिक उपार्जन के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी गई। विशेषज्ञ संध्या आहुजा ने कहा कि समय की मांग के अनुसार इस कला का उपयोग कर डिजाइन एवं कला के रूप मंे उपयोग कर अपने जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है। इस दौरान छात्राआंे ने मंडला आर्ट सीखने के साथ कलाकृतियां बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर संस्था प्रधान अनिता चौधरी ने प्रशिक्षण आयोजित करने के लिए आभार जताया।

बुधवार, 25 सितंबर 2019

मुख्यमंत्री युवा कौशल योजना परामर्श कार्यक्रम आयोजित

बाड़मेर, 25 सितंबर। राजकीय महाविद्यालय मंे राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम के माध्यम से रोजगारोन्मुख विशेष कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान जिला रोजगार अधिकारी भानुप्रताप सिंह चारण ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा कौशल योजना के तहत 39 कार्यक्रम चलाए जा रहे है। इनमंे सहभागिता के जरिए महाविद्यालयांे मंे अध्ययनरत विद्यार्थी रोजगार प्राप्ति के लिए कुशलता हासिल कर सकते है। उन्हांेने कहा कि इन कौशल कार्यक्रमांे मंे विद्यार्थियांे मंे अतिरिक्त दक्षता प्राप्त होगी। प्राचार्य प्रो. मनोहरलाल गर्ग ने कहा कि यह पाठयक्रम महाविद्यालय मंे ही नियमित कक्षाआंे की समाप्ति के अन्तर्गत आयोजित होंगे। जो पूर्णतया निःशुल्क रहेंगे। जिला कौशल एवं आजीविका के अधिकारी मोहम्मद रफीक ने बताया कि इन पाठयक्रमांे से संबंधित समस्त सुविधाएं निगम की ओर से मुहैया कराई जाएगी। इस दौरान इन कोर्सेज मंे भाग लेने वाले विद्यार्थियांे ने प्रश्न पूछकर अपनी शंका का समाधान किया। कार्यक्रम का संचालन डा.सोहनराज परमार ने किया।

महात्मा गांधी की जयंती पर आयोजित होंगे तीन रक्तदान शिविर

बाड़मेर, 25 सितंबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य मंे दो अक्टूबर को बाड़मेर जिले मंे तीन स्थानांे पर रक्तदान शिविरांे का आयोजन होगा। इसके लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी ने बताया कि 2 अक्टूबर को प्रातः 9 से दोपहर 2 बजे तक राजकीय महाविद्यालय बाड़मेर, पुलिस लाइन बाड़मेर एवं राजकीय एमबीआर महाविद्यालय बालोतरा मंे रक्तदान शिविरांे का आयोजन होगा। इसके लिए क्रमशः उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.पी.सी.दीपन, बीसीएमओ डा.अहसान अली मोमीन एवं बालोतरा बीसीएमओ डा. आर. आर.सुथार को शिविर प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्हांेने बताया कि रक्तदान शिविरांे के आयोजन से पूर्व शिविर प्रभारियांे एवं ब्लक बैंक प्रभारियांे को शिविर स्थल का भ्रमण कर संबंधित प्राचार्य एवं संचित निरीक्षक से संपर्क कर कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए है। इसके अलावा जिला रक्तदान समिति अधिकाधिक आनलाइन रक्तदाता संकल्प पत्रांे को भरवाने का कार्य करेगी। चोधरी ने बताया कि रक्तदान शिविरांे के आयोजन के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू की गई है। इन शिविरांे मंे अधिकाधिक रक्तदाताआंे की भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे है।
विद्यालयों में होंगे विशेष आयोजनः राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी की 150 वीं जयंती राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में स्थानीय जन समुदाय की व्यापक भागीदारी से मनाई जाएगी। इसके तहत गांधी जयंती पर विद्यालयों में सर्वधर्म प्रार्थना, गांधीजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रश्नोतरी कार्यक्रम, उनके विचारों एवं मूल्यों पर आधारित एकांकी, नाटक, भाषण के साथ पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस बार ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालयों में प्लास्टिक कचरा संग्रहण के लिए श्रम दान किया जाएगा। 

बाड़मेर मंे 282 ग्राम सेवा सहकारी समितियांे में खुलेंगे ई-मित्र

जनसम्पर्क आयुक्त एवं सहकारिता रजिस्ट्रार डॉ. नीरज के. पवन
 ने दिए निर्देश

बाड़मेर, 25 सितंबर। बाड़मेर जिले मंे 282 ग्राम सेवा सहकारी समितियांे मंे ई-मित्र खुलेंगे। इससे आमजन को स्थानीय स्तर पर 500 प्रकार की विभिन्न सेवाआंे का लाभ मिल सकेगा। जनसम्पर्क आयुक्त एवं सहकारिता विभाग के रजिस्ट्रार डॉ.नीरज के. पवन ने दो अक्टूबर से पहले समस्त ग्राम सेवा सहकारी समितियांे मंे ई-मित्र सेवा प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
जनसंपर्क आयुक्त एवं सहकारिता विभाग के रजिस्ट्रार डॉ. नीरज के.पवन के मुताबिक राज्य सरकार ने ग्रामीणांे को स्थानीय स्तर पर विभिन्न प्रकार की 500 सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ ग्राम सेवा सहकारी समितियांे को सशक्त करने के लिए ई-मित्र खोलने का निर्णय लिया है। उन्हांेने बताया कि ग्राम सेवा सहकारी समिति स्तर पर ई-मित्र खोलने के लिए जमा होने वाली डिपोजिट राशि एवं पुलिस विभाग से जारी होने वाले चरित्र पत्र के बारे मंे रियायत दी गई है। उन्हांेने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं राज्य सरकार की मंशा है कि प्रत्येक ग्रामीण को उसके घर के पास ही सभी सुविधाएं उपलब्घ करायी जाएं। इससे ग्रामीणों का समय एवं श्रम बचने के साथ दस्तावेज बनवाने में आसानी रहेगी। उनके मुताबिक ग्राम सेवा सहकारी समितियों को गांवों के सशक्तिकरण के लिए उन्नत किया जा रहा है। इसके तहत प्रत्येक जीएसएस पर ई-मित्र सेवा उपलब्घ रहेगी। इसके बाद ग्रामीणों को अपने काम के लिए उपखंड या तहसील मुख्यालय जाने के बजाय अपने गांव के ई-मित्र केन्द्र पर आवेदन करना होगा। इस केन्द्र पर निर्धारित शुल्क देकर जाति, मूल निवास प्रमाण पत्र, पेंशन एवं समाज कल्याण की विभिन्न योजनाओं के तहत आवेदन किया जा सकता है। ई-मित्र के माध्यम से ग्रामीण कृषि, ड्राईविंग लाइसेंस एवं अन्य कामों के लिए भी आवेदन किया जा सकेगा।  
ई-मित्र मंे यह सेवाएं होंगी उपलब्ध - कृषि विभाग से संबंधित विभिन्न आवेदन, मोबाइल बिल, बिजली ,पानी के बिल, आस्क ए डॉक्टर, टेलीफोन बिल, मुख्यमंत्री जन आवास योजना आवेदन, सहकारिता विभाग योजनाओं के आवेदन, पशु पालन, ऊर्जा, जलदाय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के विभिन्न, खाद्य सुरक्षा अधिनियम, श्रमिक कार्ड, राशन कार्ड सहित अन्य योजनाओं के आवेदन निर्धारित दरों पर किए जा सकेंगे। 

मंगलवार, 24 सितंबर 2019

रक्तदान शिविर मंे अधिकाधिक आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर 2 अक्टूबर को आयोजित होगा रक्तदान शिविर


बाड़मेर, 24 सितंबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150 वीं जयन्ती वर्ष के उपलक्ष्य में आगामी 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर मंे अधिकाधिक लोगांे की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इसके लिए रक्तदान शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के साथ विशेषकर युवाआंे को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाए। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर के संबंध मंे मंगलवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा, उच्च शिक्षा मंत्री भंवरसिंह भाटी एवं सूचना एवं जनसंपर्क राज्यमंत्री सुभाष गर्ग तथा सूचना एवं जनसंपर्क आयुक्त डॉ. नीरज के.पवन ने निर्देश दिए।
इस दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने कहा कि आमजन को रक्तदान के प्रति प्रेरित करने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाए। साथ ही रक्तदान संबंधित भ्रांतियों को दूर करते हुए उनको रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाए। उन्हांेने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि रक्तदान करवाने के साथ रक्तदाताओं की सूची तैयार कर अधिकाधिक युवाओं का पंजीयन करवाया जाएं। उन्हांेने कहा कि चिकित्सा, पुलिस विभाग, प्रशासन एवं उच्च शिक्षा विभाग के सहयोग से आयोजित होने वाले विशाल रक्तदान शिविर को बेमिसाल बनाने के लिए समस्त विभाग आपसी बेहतर समन्वय एवं टीम भावना से माहौल बनाकर युवाओं को प्रोत्साहित कर अधिकाधिक रक्तदान के लिए प्रेरित करे। उन्होंने रक्तदान शिविरों के सफल क्रियान्वयन के संबंध में जिलेवार तैयार की गई कार्य योजना तथा रक्त संग्रहण की क्षमता, चिकित्सा टीमों के गठन, रक्त संग्रहण केन्द्रों के बारे मंे विस्तार से जानकारी ली। इससे पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ शर्मा ने चिकित्सा व्यवस्थाआंे की जानकारी लेते हुए मौसमी बीमारियों की रोकथाम की समीक्षा की। उन्हांेने चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध दवाइयों एवं संसाधनों आदि की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।
इस अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क आयुक्त डॉ. नीरज क.े पवन ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस पर 2 अक्टुबर को आयोजित होने वाले रक्तदान के लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। उन्होंने कहा कि रक्तदाताओं की सूची तैयार कर अधिकाधिक युवाओं का पंजीयन किया जाए। उन्होंने कहा कि सूची में रक्तदाताओं के ब्लड ग्रुप, मोबाइल नम्बर आदि की विस्तृत जानकारी रखी जाए,ताकि भविष्य मे भी इसका उपयोग किया जा सके। उन्होंने कहा कि पहली बार रक्तदान करने वालों को सम्मानित किया जाए। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर से रक्तदान करने वाले प्रति व्यक्ति को अल्पाहार उपलब्ध करवाया जाएगा। इधर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी ने बताया कि बाड़मेर जिले मे आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर मंे 300 यूनिट रक्त संग्रहण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए तीन स्थानांे पर शिविरांे का आयोजन होगा। इसके लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई है। उपखंड स्तर पर भी आमजन को रक्तदान के लिए जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...