मंगलवार, 30 जुलाई 2019

विधवा विवाह उपहार योजना की राशि में वृृद्धि

बाड़मेर,30 जुलाई। विधवा महिलाओं के पुनर्विवाह को प्रोत्साहन देने के लिए लागू विधवा विवाह उपहार योजना में पात्रता धारी महिलाओं को पुनर्विवाह करने पर दी जाने वाली उपहार राशि में वृृद्धि की गई है।
       सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव सांवरमल वर्मा ने बताया कि योजनान्तर्गत आवेदन करने पर नियमानुसार पात्रताधारी महिलाओं को दी जाने वाली सहयोग राशि बढाकर 51 हजार रुपए कर दी गई है। उन्होने बताया कि इससे पूर्व विधवा के पुनर्विवाह करने पर 30 हजार रुपए की सहायता राशि का भुगतान किया जाता था। उपहार राशि के लिए आवेदन एवं स्वीकृृति की प्रक्रिया की शेष शर्ते यथावत रहेंगी।  बढ़ी हुई दर से भुगतान तुरन्त प्रभाव से किया जाएगा।

कौशल रोजगार एवं उद्यमिता शिविर 31 जुलाई को

बाड़मेर,30 जुलाई। जिला प्रशासन एवं कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग के तत्वाधान में एक दिवसीय कौशल रोजगार एवं उद्यमिता शिविर का आयोजन 31 जुलाई को प्रातः 10 बजे से नेहरू युवा केन्द्र बाडमेर में किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि उक्त शिविर में सरकारी क्षेत्र एवं निजी क्षेत्र में राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जिला उद्योग केन्द्र, अनुसूचित जाति,जनजाति निगम, नगर निगम, आरसेटी, भारतीय जीवन बीमा निगम के अलावा राजवेस्ट लिमिटेड, सोडक्सो फूड सोल्सयूशन इण्डिया प्राइवेट लिमिटेड, साउथ वेस्ट माईनिंग लिमिटेड, वेदांता लिमिटेड आदि को भी आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा उक्त शिविर में भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली के भारत सरकार के पसास एक्ट 2005 के तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार नवयुवको को सुरक्षा गार्ड,सुरक्षा सुपरवाईजर एवं सहायक सुरक्षा अधिकारी के पद पर भर्ती हेतु रजिस्टेªशन किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थी 10वीं पास, कद 170 सेमी. वजन 55 किलो, सीना 80-85 सेमी तथा आयु 20 से 35 वर्ष तक होनी चाहिए। चयनित आशार्थियों को सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त 65 वर्ष की आयु तक स्थायी रोजगार प्रदान किया जाएगा। सुरक्षा जवान को 12000 से 15000 वेतनमान एवं सुपरवाइजर को 14000 से 18000 रूपए मासिक मानदेय मय पीएफ, ग्रेच्युटी, बोनस, ईएसआई, मेडिकल, इन्शोरेन्स, वेतन वृद्धि प्रमोशन आदि की सुविधा दी जाएगी। इस संस्थान की ओर से भारत सरकार के ऐतिहासिक स्मारकों एवं प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थानों एवं मल्टीनेशनल क्षेत्र में रोजगार प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक युवा अपने साथ मूल प्रमाण पत्रों की प्रतिलिपि एवं पासपोर्ट साईज फोटो के साथ उपस्थित होकर उक्त शिविर में उपलब्ध विभागों एवं संस्थानों से संपर्क कर लाभांवित हो सकते है।

ग्राम पंचायतांे के पुनर्सीमांकन के लिए प्रारूप प्रकाशन

बाड़मेर, 30 जुलाई। बाड़मेर जिले मंे ग्राम पंचायतांे के पुनर्सीमांकन के लिए प्रारूप प्रकाशन कर दिया गया है। आमजन 29 अगस्त तक अपनी आपत्ति उपखंड अधिकारी, तहसीलदार या जिला कलक्टर कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि ग्राम पंचायतांे के पुनर्सीमांकन से संबंधित प्रकाशित किए गए प्रारूप को संबंधित ग्राम पंचायत, पंचायत समिति, उपखंड अधिकारी कार्यालय, तहसील एवं जिला परिषद के नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने के निर्देश दिए गए है। उनके मुताबिक प्रस्तावित ग्राम पंचायतांे के पुर्नगठन, पुनर्सीमांकन एवं नवसृजन संबंधित प्रारूप प्रकाशन के बाद बाड़मेर जिले मंे संभावित ग्राम पंचायतांे की संख्या 667 होगी। मौजूदा समय मंे 17 पंचायत समितियांे के साथ ग्राम पंचायतांे की संख्या 489 है। उन्हांेने बताया कि प्रारूप प्रकाशन के अनुसार नवसृजित ग्राम पंचायतांे की संख्या सेड़वा मंे 14, धनाउ मंे 13, चौहटन मंे 9, सिवाना मंे 5, समदड़ी मंे 3, रामसर मंे 6, गुड़ामालानी मंे 13, सिणधरी मंे 18, गिड़ा एवं बायतू मंे 10-10, बाड़मेर मंे 22, बालोतरा एवं गडरारोड़ मंे 8-8, शिव मंे 10, धोरीमन्ना मंे 16 एवं पाटोदी मंे 5 ग्राम पंचायतांे की बढोतरी होगी। बाड़मेर जिले मंे कुल 178 ग्राम पंचायतांे की तादाद बढ़ने की संभावना है। मौजूदा 489 ग्राम पंचायतांे मंे से 283 का पुर्नगठन किया जाना प्रस्तावित है। जिला कलक्टर गुप्ता ने बताया कि प्रारूप प्रकाशन के अनुसार संभावित ग्राम पंचायतांे की संख्या सेड़वा मंे 55, धनाउ मंे 42, चौहटन मंे 36, सिवाना मंे 34, समदड़ी मंे 24, रामसर मंे 31,गुड़ामालानी मंे 44,सिणधरी मंे 50, गिडा मंे 33, बायतू मंे 35, बाड़मेर मंे 73, बालोतरा मंे 37, गडरारोड़ मंे 36, कल्याणपुर मंे 32, शिव मंे 37, धोरीमन्ना मंे 44 एवं पाटोदी मंे 26 हो जाएगी।

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लोंगो को शिकायत दर्ज कराने के लिए टोल फ्री टेलीफोन हेल्पलाईन

बाड़मेर, 30 जुलाई।  पुलिस मुख्यालय स्तर पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के सदस्योें को निःशुल्क अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए टोल फ्री टेलीफोन हेल्पलाइन नंम्बर 18001806025 स्थापित की गई है।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस ( सिविल राईट्रस ) जंगा श्री निवास राव ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर यह हेल्पलाइन स्थापित की गई है।

सामाजिक सुरक्षा पेंशनरों को ओटीपी आधारित वार्षिक सत्यापन की सुविधा

बाड़मेर, 30 जुलाई। सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स को उनके आधार पोर्टल में रजिस्टर्ड मोबाइल पर ओटीपी के माध्यम से भी वार्षिक सत्यापन करवाये जाने की सुविधा प्रदान की गई है। 
    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव  सांवरमल वर्मा ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशनरों के लिए सत्यापन की निर्धारित व्यवस्था के साथ वन टाईम पासवर्ड के माध्यम से भी सत्यापन हो सकेगा।  उन्होने बताया कि वार्षिक सत्यापन के दौरान राज्य सरकार द्वारा निर्धारित ई-मित्र कियोस्क या राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर जाने पर किन्हीं कारणों से पेंशनर की अंगुली छाप से सत्यापन की कार्यवाही नहीं हो पाती है तो ऎसे मामलों में कियोस्क धारक यह प्रमाणित करेगा कि पेंशनर की कई बार अंगुली की छाप लेने के उपरान्त भी रजिस्टर्ड नहीं हो पा रहा है, तो वह पेंशनर की वेब कैमरा से फोटो लेने के बाद अप्रमाणित डाटा पेंशन स्वीकृृतकर्ता अधिकारी को भिजवायेगा। ऎसे मामलों में पेंशनर के पेंशन स्वीकृतकर्ता अधिकारी के सामने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने पर,  पेंशन स्वीकृतकर्ता अधिकारी पेंशनर की अन्य उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर डाटा प्रमाणित करेगा। इसके पश्चात प्रमाणीकरण की कार्यवाही को पूर्ण माना जायेगा और डाटा में भी चिन्हित किया जायेगा।  उन्होने बताया कि इसके साथ ही ऎसे पेंशनर जो अत्यधिक वृृद्धावस्था अथवा शारीरिक अस्वस्थता के कारण वार्षिक सत्यापन हेतु राज्य सरकार द्वारा निर्धारित ई-मित्र कियोस्क या राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर जाने में असमर्थ हो, तो स्वीकृृतकर्ता अधिकारी का दायित्व होगा कि उनका वार्षिक सत्यापन क्षेत्रीय सत्यापन अधिकारी के द्वारा करवाया जायेगा।

सोमवार, 29 जुलाई 2019

गोचर भूमि पर बसे परिवारों की सूचना एकत्र की जाएगी : चौधरी


                बाड़मेर, 29 जुलाई। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने कहा है कि प्रदेश में गोचर भूमि पर बसे गरीब परिवारों की सूचना एकत्र की जा रही हैं। उनको न्यायालय के आदेश की भावना का ध्यान रखते हुए आवासीय पट्टे दिए जाने के विषय में राहत दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
                राजस्व मंत्री हरीश चौधरी सोमवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। इससे पहले विधायक गिरधारीलाल के मूूल प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि विधान सभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ की तहसील श्रीडूंगरगढ़ के 39 ग्रामों में 180.9079 है0 गोचर भूमि में 2054 परिवार बसे हुए हैं तथा तहसील नोखा के 5 ग्रामों में 28.89 है0 गोचर भूमि पर 271 परिवार बसे हुए हैं। उन्होंने इन परिवारों की तहसीलवार, ग्रामवार सूची सदन के पटल पर रखी। उन्होंने कहा कि चारागाह पर अतिक्रमण को हटाने के लिए विभिन्न न्यायालयों की ओर से निर्देश दिए गए हैं, किन्तु फिर भी 20 मई 2019 एवं 10 जुलाई 2019 के पत्र के जरिए समस्त जिला कलक्टरों से चारागाह पर आवासीय प्रयोजनार्थ अतिक्रमण के संबंध में सूचना मंगवाई गई है। ताकि समस्या के कोई समाधान के लिए गुणावगुण के आधार पर उचित निर्णय लिया जा सके।

मानव जीवन ईश्वर का उपहार, अभियान बने जन क्रांति : मीणा


                बाड़मेर, 29 जुलाई। मानव जीवन ईश्वर का उपहार है। इस पर समाज एवं देश का भी अधिकार है। आत्महत्या की रोकथाम के जागरूकता अभियान को जन क्रांति बनाने की जरूरत है। इसके लिए हम सबको अपना दायित्व समझते हुए कार्य करना होगा। पुलिस अधीक्षक शिवराज मीणा ने सोमवार को राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय मारूड़ी मंे जीवन अनमोल है जागरूकता अभियान संबंधित कार्यक्रम के दौरान कही।
                पुलिस अधीक्षक शिवराज मीणा ने कहा कि हम किसी आदमी की जान बचा पाते है, तो समाज के लिए इससे बड़ा कुछ भी योगदान नहीं हो सकता। उन्हांेने कहा कि जिला एवं पुलिस प्रशासन की ओर से प्रयास किया जा रहा है कि यह अभियान मात्र औपचारिकता नहीं होकर वास्तविक रूप से धरातल पर क्रियान्वित हो। उन्हांेने गणमान्य नागरिकांे एवं मीडिया से इस अभियान मंे अपेक्षित सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी सोशियल मीडिया एवं आधुनिक विचारांे के चलते नैतिक शिक्षा से दूर होती जा रही है। उन्हांेने कहा कि मौजूदा समय मंे जरूरत है कि आधुनिकता की हौड़ नहीं की जाएं। विचारांे मंे नकारात्मक पक्ष को हावी नहीं होने दें। उन्हांेने नैतिकता की ओर सोचने की जरूरत जताते हुए कहा कि विवाह के उपरांत आने वाली नई बहु को अच्छा माहौल देने का प्रयास किया जाए। उन्हांेने विद्यार्थियांे से घर जाने के बाद इस कार्यक्रम के बारे मंे अभिभावकांे एवं अन्य लोगांे तक जानकारी पहुंचाने का अनुरोध किया।

धैर्य एवं पोजिटिव सोच जरूरी, बाड़मेर के किसानों से प्रेरणा : गुप्ता


                बाड़मेर, 29 जुलाई। मौजूदा समय मंे विशेषकर नौजवान पीढ़ी में धैर्य नहीं है। आत्महत्या किसी समस्या का समाधान नहीं है। उनको बाड़मेर के किसानांे से प्रेरणा लेनी चाहिए। जो लगातार तीन साल तक अकाल के बावजूद अगले साल अच्छी बारिश होने की उम्मीद रखते है। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय मारूड़ी मंे जीवन अनमोल है, जागरूकता अभियान के तहत आयोजित विशेष शिक्षक अभिभावक बैठक के दौरान यह बात कही।
                जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने कहा कि जीवन मंे आने वाली किसी भी समस्या से घबराने की जरूरत नहीं है। उसके समाधान का प्रयास करने के साथ सकारात्मक सोच रखें, निसंदेह इसके बेहतर परिणाम सामने आएंगे। इस दौरान जिला कलक्टर गुप्ता ने अपने जीवन से जुड़े विभिन्न पहलूआंे की जानकारी देते हुए कहा कि उन्हांेने आईएएस की तैयारी करने के लिए अपनी पहली इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ी। इस दौरान नौकरी छोड़ने के साथ नियुक्ति की शर्तों के अनुरूप बांड की राशि भी जमा करानी पड़ी। लेकिन उनको विश्वास था कि उनका आईएएस मंे चयन होगा, जिसका परिणाम सामने है। उन्हांेने कहा कि कोई समस्या है तो उसको साझा करें। समस्या का कोई न कोई अवश्य समाधान निकलेगा। अगर सुख को साझा करेंगे तो वह बढ़ेगा, उसी तरह दुःख को साझा करने पर वह कम होगा। जिला कलक्टर गुप्ता ने उपस्थित जन समुदाय एवं विद्यार्थियांे से कहा कि अगर किसी व्यक्ति मंे असामान्य लक्षण दिखाई दे तो उसकी समस्या को साझा करें। उन्हांेने कार्यक्रम के दौरान बताई गई जानकारी को अधिकाधिक लोगांे तक पहुंचाने की अपील की। व्याख्याता कमला चौधरी, ग्रामीण माधुसिंह के साथ विभिन्न विद्यालयांे के शिक्षकांे एवं विद्यार्थियांे ने अपनी प्रस्तुतियांे के जरिए आत्महत्या रोकने के बारे मंे सुझाव दिए। प्रधानाध्यापक पुरूषोतमदास बोहरा ने आभार जताया। कार्यक्रम के उपरांत जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक शिवराज मीणा ने पौधारोपण किया। उन्हांेने ग्रामीणांे से अधिकाधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के अभियान मंे सक्रिय भागीदारी निभाने का आहवान किया। इस दौरान सरपंच पूनम कंवर, पदमसिंह, गोपसिंह, कानसिंह समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

जीवन अनमोल है, धैर्य के साथ सकारात्मक सोच रखें


जीवन अनमोल है,जागरूकता अभियान के जरिए आत्महत्या रोकने की पहल

                बाड़मेर, 29 जुलाई। जीवन अनमोल है। इस पर सिर्फ आपका ही नहीं, बल्कि समाज के साथ देश का भी अधिकार है। क्षणिक आवेश मंे आकर आत्महत्या करना किसी समस्या का समाधान नहीं है। धैर्य के साथ सकारात्मक सोच बनाए रखंे। आमजन एवं विशेषकर युवा पीढ़ी तक यह सकारात्मक संदेश पहुंचाने के लिए बाड़मेर जिले की 489 ग्राम पंचायतांे मंे सोमवार को जागरूकता अभियान जीवन अनमोल है, की शुरूआत हुई।
                आत्महत्या की घटनाआंे की रोकथाम के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन की अनूठी पहल के तहत जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता, पुलिस अधीक्षक शिवराज मीणा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी पूर्व मंे निर्धारित विद्यालयांे मंे पहुंचे। उन्हांेने विद्यार्थियांे, अभिभावकांे एवं गणमान्य नागरिकांे से रूबरू होकर किसी तरह की समस्या होने पर उसको साझा करने तथा पोजिटिव सोच रखते हुए समाज एवं देश के विकास मंे भागीदारी निभाने आहवान किया। बाड़मेर जिले के माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयांे मंे विशेष शिक्षक अभिभावक बैठकांे के दौरान बड़ी तादाद मंे उपस्थित अभिभावकांे, गणमान्य नागरिकांे एवं विद्यार्थियांे ने आत्महत्या की रोकथाम के लिए इस अभियान मंे सहयोग करने का भरोसा दिलाया। जिला स्तर से पहुंचे नोडल अधिकारियांे ने बैठक के दौरान बताई गई जानकारी को अधिकाधिक लोगांे तक पहुंचाने का अनुरोध किया। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक शिवराज मीणा ने राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय मारूड़ी मंे आयोजित विशेष शिक्षक अभिभावक बैठक मंे शिरकत कर आमजन को जीवन के विविध सकारात्मक पहलूआंे से रूबरू कराया।









बुधवार, 24 जुलाई 2019

सरहदी इलाकांे मंे दिखाई कारगिल डाक्यूमेट्री

बाड़मेर, 24 जुलाई। सीमा सुरक्षा बल की ओर से कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य मंे आयोजित हो रहे कार्यक्रमांे के तहत बुधवार को सरहदी इलाकांे मंे कारगिल विजय आधारित डाक्यूमेट्री प्रदर्शित की गई।
सीमा सुरक्षा बल 115 वाहिनी की ओर से ब्राह्मणों की ढाणी, स्वरूपे का तला, लालपुर में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य कारगिल विजय डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। इस दौरान सहायक समादेष्टा दिनेश कुमार, उप निरीक्षक रवि कुमार समेत गणमान्य नागरिक एवं जवान उपस्थित रहे।  

पांचाराम के देशी पट्टू का प्रथम पुरस्कार के लिए चयन

बाड़मेर, 24 जुलाई। हाथकरधा बुनकरों को जिला स्तरीय पुरस्कार प्रदान करने के लिए जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति के सदस्यों ने बुनकरों के उत्पादों का अवलोकन किया।
जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक संग्रामराम देवासी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में स्वतन्त्र बुनकरों की 25 प्रविष्टियां प्राप्त हुई। समिति सदस्यों ने समस्त प्रविष्टियों के उत्पादों का अवलोकन करने के साथ पांचाराम पुत्र शेराराम निवासी जसे का गांव शिव के देशी पट्टू को प्रथम पुरस्कार, श्रीमती लीलादेवी पत्नी हीराराम निवासी हेमाणियों का तला के रंगीन पट्टू को द्वितीय पुरस्कार, श्रीमती रामू देवी पत्नी शेराराम निवासी बाटाडू के कोट पाटी मेरिनों को तृतीय पुरस्कार तथा कृष्ण पुत्र सोनाराम निवासी धनाउ के सूती कुर्ता कपडा एवं भूराराम पुत्र खंगाराराम सांगनसेरी निवासी आटी के बेडशीट सिंगल का सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित किया।

प्री 2016 के पेंशन रिविजन के आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 30 सितबर

बाडमेर, 24 जुलाई। एक जनवरी, 1991 से 31 दिसम्बर, 2015 तक सेवा निवृत पेंशनर्स, पारिवारिक पेंशनर्स के पेंशन रिविजल का कार्य कोष कार्यालय बाडमेर की ओर से किया जा रहा है। अब तक लगभग 2700 पेंशनर्स के रिवाईज्ड पीपीओ जारी किये जा चुके है।
कोषाधिकारी दिनेश बारहठ ने बताया कि उक्त अवधि में सेवा निवृत हुए पेंशनर्स, पारिवारिक पेंशनर्स जो बाडमेर जिले की किसी भी बैंक शाखा से पेंशन आहरित कर रहे है, अपने आवेदन पत्र 30 सितम्बर तक कोष कार्यालय बाडमेर में प्रस्तुत कर सकते है। उन्होने बताया कि इसके पश्चात् आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

बाड़मेर, 24 जुलाई। पीसीपीएनडीटी अधिनियम 1994 के अन्तर्गत गठित जिला सलाहकार समिति की बैठक बुधवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश चौधरी की अध्यक्षता में चिकित्सा भवन में आयोजित हुई।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कमलेश चौधरी ने कहा कि जिले में बेटियों का लिंगानुपात बढ़ना गौरवपूर्ण है और आगे भी बालिका भू्रण हत्या को रोकने के लिए जिला स्तर पर संवेदनशीलता के साथ प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होने कहा कि कन्या भू्रण हत्या की रोकथाम के लिए राज्य स्तरीय वाट्सएप नम्बर 9799997795 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि जन सहयोग बढाया जा सके। इस दौरान पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत सोनाग्राफी संस्थान के पंजीकरण के लिए 2 नए एवं 1 नवीनीकरण के लिए आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिसकी अनुशंषा की गई। बैठक में जिला कार्डिनेटर अजय कुमार, डा. जगराम मीणा सहित समिति सदस्य उपस्थित रहें। 

ग्रामीणांे को दिखाई कारगिल विजय की डाक्यूमेट्री,अधिकारियांे एवं जवानांे ने किया रक्तदान

बाड़मेर, 24 जुलाई। कारगिल विजय दिवस समारोह के तहत सीमा सुरक्षा बल की ओर से बाड़मेर जिले के सरहदी इलाकांे मंे कारगिल विजय पर निर्मित डाक्यूमेट्री दिखाई गई। वहीं सेक्टर मुख्यालय पर आयोजित रक्तदान शिविर मंे बीएसएफ के अधिकारियांे एवं जवानांे तथा आम नागरिकांे ने रक्तदान किया।
सीमा सुरक्षा बल सेक्टर मुख्यालय पर कार्यवाहक उप महानिरीक्षक शाम कपूर एवं 50वीं वाहिनी के कमांडेंट नरेश चतुर्वेदी ने फीता काटकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान आयोजित समारोह के दौरान उप महानिरीक्षक शाम कपूर ने कहा कि कारगिल विजय दिवस समारोह के आयोजन का उददेश्य सरहदी लोगांे एवं शहर की जनता को कारगिल विजय एवं इस युद्ध में शहीद हुए हमारे जवानों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी देना है। इसके जरिए देशभक्ति की भावना उजागर करने के साथ कारगिल युद्ध की महत्ता को अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। कपूर ने बताया कि कारगिल एक बहुत महत्वपूर्ण युद्ध था,जिसमें भारत को विजय प्राप्त हुई। इसमें सेना और सीमा सुरक्षा बल के कई जवान शहीद हुए थे। उन्हांेने बताया कि सीमा सुरक्षा बल हमेशा सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करती है, चाहे वह 1965 की लडाई हो या फिर 1971 की लड़ाई। उन्हांेेने बताया कि कारगिल विजय दिवस सप्ताह के दौरान प्रतिदिन बॉर्डर और शहर में अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। आज का रक्तदान शिविर भी उसी गतिविधियां का हिस्सा है। उन्हांेने बताया कि विजय दिवस समारोह का समापन 27 जुलाई को शहीदांे के लिए दौड़ के साथ होगा। इसमंे सीमा सुरक्षा बल के जवान, विद्यार्थी तथा आम नागरिक हिस्सा लेंगे। सीमा सुरक्षा बल, लायंस क्लब एवं एयू स्माल फाइनेंस बैंक के संयुक्त तत्वावधान मंे क्षेत्रीय मुख्यालय चिकित्सालय मंे आयोजित रक्तदान शिविर मंे आठ अधिकारियांे, 11 अधीनस्थ अधिकारियों, 39 जवानांे तथा 9 अन्य नागरिको एवं महिलाओं ने रक्तदान किया। इस दौरान डिप्टी कमांडेंट मनोज कुमार, एन.के.तिवारी, एम.एस.राजपुरोहित, लायंस क्लब के अध्यक्ष रमेश कुमार,मनोज आचार्य, ललित छाजेड़, एयू स्माल फाइनेंस बैंक के मयंक अग्रवाल, सुबोध शर्मा समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसी तरह कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य मंे आयोजित कार्यक्रमों के तहत 151 वाहिनी के कमांडेंट अजय कुमार कमांडेंट के मार्गदर्शन में सीमावर्ती गांव पांचला तथा सुंन्दरा मे डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। ऐ मेरे वतन के लोगों देशभक्ति गीत के साथ प्रारंभ हुई इस फिल्म में कारगिल में भारत की जीत को दिखलाया गया है। इस दौरान सीमा सुरक्षा बल के उप समादेष्टा नितिन कुमार चतुर्वेदी, सहायक समादेष्टा नीरज शर्मा एवं अन्य अधिकारी, ग्रामीण सवाईसिंह, रामसिंह समेत कई गणमान्य नागरिक तथा जवान उपस्थित रहे। इस अवसर पर उप समादेष्टा नितिन कुमार चतुर्वेदी ने  सीमावर्ती ग्रामीणों, विद्यार्थियों, अध्यापकों को विपरीत परिस्थितियों में भी मंजिल को प्राप्त किए बगैर रास्ता नहीं छोड़ने का संदेश दिया। उन्हांेने इसके ज्वलंत उदाहरण के तौर पर कारगिल विजय का जिक्र किया। विजय दिवस समारोह के उपलक्ष्य मंे आयोजित हो रहे कार्यक्रमांे जोश तथा देश सेवा से ओत-प्रोत ग्रामीणांे, विद्यार्थियांे तथा सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।





मंगलवार, 23 जुलाई 2019

लेबर वेलफेयर सेस राष्ट्र निर्माण के लिए आवश्यकः शर्मा

बाड़मेर, 23 जुलाई। श्रम कल्याण उपकर राष्ट्र निर्माण के लिए जमा करना जरूरी है। इसी राशि से कमठा मजदूरांे एवं अन्य निर्माण श्रमिकों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलता है। भवन एवं सनिर्माण कर्मकार टास्क फोर्स की मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त जिला कलेक्टर राकेश शर्मा ने यह बात कही।
अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार वेलफेयर एक्ट के तहत प्रत्येक निर्माण की समस्त लागत का एक फीसदी सेस के रूप में भवन तथा अन्य कर्मकार कल्याण मंडल में जमा कराना होता है। इसके सेस कलक्टर एवं असेसमेंट अफसर सरकार की ओर से नियुक्त है, वे यह सुनिश्चित करते है कि निजी एवं सरकारी क्षेत्र से समयबद्ध सेस जमा होता रहे। जिला परिषद बाड़मेर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने समस्त विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्त निर्माण कार्यों से उपकर संग्रहन सुनिश्चित करे। श्रम विभाग के श्रम निरीक्षक रामचन्द्र गढ़वीर ने बताया कि श्रम विभाग श्रम कल्याण सेस संग्रहण में नोडल डिपार्टमेंट है। उन्हांेने कहा कि नगर परिषद आयुक्त सहित अन्य उपकर निर्धारण अधिकारियों को सेस संग्रहण की मासिक सूचना एवं ग्राम पंचायतों तथा नगरपरिषद की ओर से जारी भवन निर्माण एनओसी की सूची प्रतिमाह सहायक श्रम आयुक्त बालोतरा को भिजवाना सुनिश्चित करें श्रम निरीक्षक माधव गोस्वामी ने समस्त अधिकारियों को अवगत करवाया कि पिछले छः महीने से पूरे राजस्थान में शासन सचिव महोदय नवीन जैन के नेतृत्व में सेस कलेक्शन का ड्राइव चलाया गया। इसके तहत सहायक श्रम आयुक्त बालोतरा की ओर से 1200 से अधिक उपकर नोटिस जारी किए गए है। बैठक मंे विकास अधिकारी, अधिषासी अभियंता, श्रम निरीक्षक मूलाराम जाखड़ के साथ विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


पीसीपीएनडीटी की बैठक 24 जुलाई को

बाड़मेर, 23 जुलाई। जिला सलाहकार समिति पीसीपीएनडीटी की बैठक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश चौधारी की अध्यक्षता में 24 जुलाई को प्रातः 11 बजे आयोजित की जाएगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश चौधरी ने बताया कि पीसीपीएनडीटी अधिनियम 1994 के अन्तर्गत गठित जिला सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन 24 जुलाई को प्रातः 11 बजे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में किया जाएगा।

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा के आवेदन की अंतिम तिथि 28 जुलाई

बाड़मेर, 23 जुलाई। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2019 के तहत दस हजार वरिष्ठ नागरिकों को चयनित धार्मिक तीर्थस्थलों की यात्रा करवाई जाएगी। 
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2019 के अन्तर्गत राज्य के पांच हजार वरिष्ठ नागरिकों को रेल मार्ग एवं शेष पांच हजार को हवाई जहाज से चयनित धार्मिक तीर्थस्थलों की यात्रा कराई जानी है। इसके लिए 28 जुलाई तक ीजजचरूध्ध्मकमअंेजींदण्तंरंेजींदण्हवअण्पदध्थ्वतउेध्भ्वउमण्ंेचग पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। प्राप्त आवेदनों में से वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के लिए यात्रियों का चयन लॉटरी के जरिए जिला स्तर पर गठित समिति करेगी। प्रत्येक स्थान की यात्रा के लिए प्राप्त आवेदनों में से उपलब्ध कोटे के अनुसार यात्रियों का चयन किया जाएगा। कोटे से अधिक आवेदन होने पर लॉटरी के जरिए चयन किया जाएगा। उनके मुताबिक कोटे के 100 प्रतिशत अतिरिक्त व्यक्तियों की प्रतीक्षा सूची भी बनाई जाएगी तथा चयनित यात्री के यात्रा पर नहीं जा पाने की स्थिति में प्रतीक्षा सूची में सम्मिलित व्यक्ति को यात्रा पर भेजा जा सकेगा। 
आवेदन के लिए पात्रताः वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा के लिए आवेदक की उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। वह राजस्थान का मूल निवासी हो, भामाशाह कार्डधारी हो, भामाशाह कार्ड आधारकार्ड से लिंक हो, आयकर दाता नहीं हो, पूर्व में योजना का लाभ नहीं लिया हो तथा शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ होना आवश्यक है। आवेदनकर्ता अपने साथ जीवनसाथी या अन्य सहायक में से एक को साथ ले जा सकेंगे। 

विद्यार्थियांे एवं ग्रामीणांे ने उत्साह से देखी हथियार प्रदर्शनी

सीमा सुरक्षा बल सेक्टर मुख्यालय मंे बुधवार को आयोजित होगा रक्तदान शिविर


बाड़मेर, 23 जुलाई। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य मंे मंगलवार को सीमा सुरक्षा बल की ओर से मैत्री वालीबाल प्रतियोगिता के आयोजन के साथ हथियारांे को प्रदर्शित किया गया। विद्यार्थियांे एवं ग्रामीणांे ने बड़े उत्साह से हथियारांे को देखने के साथ जवानांे से इनके बारे मंे विस्तार से जानकारी ली।
सीमा सुरक्षा बल की ओर से केलनोर सीमा चौकी पर आयोजित कार्यक्रम का पचासवीं बटालियन के कमांडेंड नरेश चतुर्वेदी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणांे एवं बीएसएफ के जवानांे के मध्य वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमंे सीमा सुरक्षा बल की टीम विजेता रहे। इसमंे बेस्ट समेसर सिविल टीम के मानाराम तथा बेस्ट डिफेन्डर सिविल टीम के दिनेश कुमार चयनित किए गए। इसके उपरांत विद्यार्थियांे एवं स्थानीय ग्रामीणांे ने हथियारांे की प्रदर्शनी को देखा। कार्यक्रम के अंत मंे मुख्य अतिथि कमांडेंट नरेश चतुर्वेदी ने विजेताआंे को पुरस्कार वितरित किए। कारगिल विजय दिवस समारोह के तहत बुधवार को सीमा चौकियांे पर कारगिल विजय पर बनी 7 मिनट की डाक्यूमेट्री प्रदर्शित करने के साथ बाड़मेर सेक्टर मुख्यालय मंे रक्तदान शिविर आयोजित होगा। इसमंे बीएसएफ की समस्त यूनिटस के अधिकारी एवं जवान रक्तदान करेंगे। इसी तरह 25 जुलाई को सरहदी इलाकांे के विद्यालयांे मंे ड्राइंग, पेंटिंग एवं गीत प्रतियोगिता का आयोजन होगा।






जिला कलक्टर की अगस्त माह मंे होने वाली रात्रि चौपालांे का कार्यक्रम निर्धारित

बाड़मेर,23 जुलाई। जिला कलक्टर की अगस्त माह मंे आयोजित होने वाली रात्रि चौपालांे का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इस दौरान जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता आमजन की परिवेदनाएं सुनेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रात्रि चौपाल मंे संबंधित विभागीय अधिकारियांे को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि 9 अगस्त को कोजा कलस्टर के लिए खारी ग्राम पंचायत मुख्यालय, बायतू भोपजी कलस्टर के लिए 16 अगस्त को माधासर, मूंगेरिया कलस्टर के लिए 23 अगस्त को हाथीसिंह का गांव एवं सिवाना कलस्टर के लिए 30 अगस्त को देवंदी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल का आयोजन होगा। इसके अलावा 9 अगस्त को उपखंड एवं तहसील कार्यालय धोरीमन्ना तथा 16 अगस्त को उपखंड एवं तहसील तथा पंचायत समिति कार्यालय बायतू, 23 अगस्त को उपखंड एवं तहसील कार्यालय तथा पुलिस थाना शिव एवं 30 अगस्त को उपखंड कार्यालय एवं पुलिस थाना शिव का निरीक्षण किया जाएगा। उन्हांेने बताया कि रात्रि चौपाल मंे ग्रामीणांे की समस्याआंे एवं अभियोगांे का मौके पर ही निपटाने के लिए ग्रामीण विकास विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, डिस्काम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, पशुपालन, कृषि, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, रसद विभाग के साथ संबंधित उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, विकास अधिकारी एवं भू अभिलेख निरीक्षक, पटवारी एवं ग्रामसेवकांे को आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित तहसीलदार एवं विकास अधिकारियांे को चौपाल कार्यक्रम का अधिकाधिक प्रचार एवं प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि इसका लाभ संबंधित क्षेत्र के प्रत्येक ग्रामीण को मौके पर मिल सके। उन्हांेने बताया कि चौपाल मंे प्रत्येक ग्रामवार समस्याआंे पर चर्चा की जाएगी। रात्रि चौपाल की समाप्ति पर खुली चौपाल मंे जन सुनवाई आयोजित होगी।

फसल बीमा करवाने की अंतिम तिथि 31 जुलाई

बाड़मेर, 23 जुलाई। जिले मे प्रधानमंत्री फसल बीमा खरीफ 2019 की अधिसूचना जारी हो चुकी है। फसल बीमा करवाने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है।
कृषि विभाग के उप निदेशक किशोरी लाल वर्मा ने बताया कि बाड़मेर जिले मंे एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी इंण्डिया लिमिटेड को अधिकृत किया गया है।उनके मुताबिक जिले मे बाड़मेर सेन्ट्रल कॉ-ऑपरेटिव बैंक में नए पोर्टल सेे आवेदन करने से ऋण मंे विलंब हो रहा है। ऐसे मंे अऋणी कृषक के तौर पर आधार कार्ड, खेत की जमाबंदी, खसरा गिरदावरी, बैंक पासबुक, बुवाई की गई फसल के प्रमाण पत्र के साथ समीपवर्ती ई-मित्र पर फसल का बीमा करवा करवाया जा सकता है। उन्हांेने किसानांे से फसल बीमा करवाकर इस येाजना का लाभ उठाने की अपील की है। 

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...