सोमवार, 28 जनवरी 2019

नशा मुक्ति अभियान एवं एनीमिया मुक्त राजस्थान के लिए विभाग करेगा हर संभव प्रयास - सीएमएचओ

एनीमिया एवं नशा मुक्त बनेगा बाड़मेर, अभियान की तैयारियां हुई पूरी

बाड़मेर, 28 जनवरी। नशा मुक्त अभियान एवं एनीमिया मुक्त राजस्थान के लिए चिकित्सा विभाग हर संभव प्रयास करेगा। ये विचार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश चौधरी ने आज सोमवार को मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी, कार्यालय के स्वास्थ्य भवन सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेन्ंस में मीडिया को सम्बोधित कर रहे थे।
स्वास्थ्य भवन सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेन्ंस को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश चौधरी ने कहा कि नशा मुक्ति अभियान एवं एनीमिया मुक्त राजस्थान का शुभारम्भ 30 जनवरी 2019 से जिले में होने जा रहा है। जिसके लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली है। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार अभियानों में शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग, आबकारी विभाग और आईसीडीएस सहित अन्य विभागों का भी सहयोग एवं योगदान रहेगा। स्वास्थ्य विभाग 6 माह से 19 वर्ष तक के बच्चों को नीली, गुलाबी गोली एवं सीरप के माध्यम से एनीमिया मुक्त राजस्थान बनाने में अपनी भूमिका निभायेगा तथा साथ ही नशा मुक्ति अभियान के तहत नशा करने वालों को नशे से दूर रखने के लिए जागरूक कर उन्हें नशा न करने की शपथ दिलाई जायेगी।
सीएमएचओ ने बताया कि नशा मुक्ति अभियान के तहत सरकारी कार्यालयों, विद्यालय, कॉलेज, अस्पताल, आंगनबाडी केन्द्रो, पुलिस थानों, पंचायती राज संस्थाओं आदि को तंबाकू मुक्त एवं नशा मुक्त  क्षेत्र के रूप में विकसित किया जायेगा। सभी शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों को नशा मुक्ति के लिए सेंसेंटाईज किया जायेगा। इन संस्थाओं में 100 गज के दायरे में नशीले पदार्थेा के प्रतिबंध की पालना अति आवश्यक रूप से सुनिश्चित की जाएगी। रात आठ बजे बाद शराब की बिक्री प्रतिबंध की पालना सुनिश्चित की जाएगी और बियर बार आदि को तंबाकू मुक्त किया जाएगा।
चौधरी ने बताया कि एनीमिया से मुक्ति के लिए पोष्टिक आहार लेने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग व शिक्षा विभाग के साथ मिलकर जागरूक किया जायेगा एवं 6 माह के बच्चों से 19 वर्ष तक किशोर-किशारियों व गर्भवती महिलाओं को खून की कमी पूरी करने की लिए आईएफए नीली-गुलाबी  गोलियां एव सीरप जरूरतमंदो तक पहुंचायी जायेगी। उन्होनें बताया कि आईएफए नीली-गुलाबी गोली की 5 से 19 वर्ष आयु वर्ग के लिए विद्यालयों में सप्लाई की गई है तथा 6 माह से  5 वर्ष आयु वर्ग के लिए सीरप आंगनबाडी केन्द्रों पर उपलब्ध रहेगी। उन्होनें बताया इसके साथ ही 15 से 49 वर्ष तक की गर्भवती महिलाओं और धात्री महिलाओं को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा एनीमिया मुक्त राजस्थान कार्यक्रम के तहत लाभान्वित कर एनीमिया मुक्त बाड़मेर बनाने में हर संभव प्रयास किया जायेगा। इस दौरान डिप्टी सीएमएचओ डॉ. पीसी दीपन, अति0 सीएमएचओ डॉ. सताराम भाखर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सचिन भार्गव व जिला आईईसी समन्वयक लखनसिंह लोधा मौजूद रहे।


सेवा निवृत होने वाले कार्मिक बीमा दावा प्रपत्र ऑन लाईन प्रस्तुत करें


       बाडमेर, 28 जनवरी। जिन कार्मिकों की जन्मतिथि 1 अप्रेल, 1959 से 31 मार्च, 1960 के मध्य है वे कार्मिक अपनी राज्य बीमा पालिसी का भुगतान प्राप्त करने हेतु 31 जनवरी, 2019 तक अपने बीमा दावा प्रपत्र आहरण एवं वितरण अधिकारियों के माध्यम से ऑन लाईन राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग बाडमेर के कार्यालय में आवश्यक रूप से भिजवाएं।
       राज्य बीमा एवं प्रा0नि0वि0 के उप निदेशक करणसिंह चारण ने बताया कि वर्ष 2019-20 के दौरान सेवा निवृत होने वाले कार्मिक राज्य बीमा पालिसी के भुगतान के लिए दावा प्रपत्र ऑन लाईन प्रस्तुत करें। साथ ही सभी आहरण एवं वितरण अधिकारी दावा प्रपत्र ऑनलाईन फारवर्ड करें एवं दावा प्रपत्र की हार्ड कॉपी 31 जनवरी,2019 तक आवश्यक रूप से प्रेषित करें। उन्होने बताया कि राज्य सरकार के मेडिकल आफिसर्स जिनकी सेवा निवृति आयु 60 से 62 वर्ष कर दी गई है उनकी बीमा पालिसी की परिपक्वता तिथि स्वतः ही 60 एवं 62 वर्ष हो जायेगी। अतः उन्हें अब परिपक्वता दावा भुगतान 1 अप्रेल, 2021 एवं 1 अप्रेल, 2022 से किया जाएगा।

चिकित्सा मंत्री शर्मा 31 को बाड़मेर आएंगे


       बाड़मेर, 28 जनवरी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री रघु शर्मा एक दिवसीय दौरे पर 31 जनवरी को बाड़मेर आएंगे।
       अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं तथा सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री रघु शर्मा 31 जनवरी को दोपहर 12 बजे जैसलमेर से रवाना होकर दोपहर 2 बजे बाड़मेर पहुंचेंगे। इसके उपरांत जिला मुख्यालय पर दोपहर 3.30 बजे विभागीय अधिकारियांे के साथ स्वाइन फ्लू एवं मौसमी बीमारियांे की रोकथाम के इंतजामांे की समीक्षा करेंगे। इसके उपरांत चिकित्सा मंत्री शाम 6 बजे जोधपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

विद्यार्थियांे के सर्वागीण विकास के लिए खेलकूद जरूरी : सिंह


केलनोर में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हुआ समापन

       बाड़मेर, 28 जनवरी। खेलकूद से हमारा मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य मजबूत होता है और हमारा मन, मस्तिष्क और शरीर स्वस्थ रहता है। विद्यार्थियांे के सर्वागीण विकास के लिए खेलकूद जरूरी है। सीमा सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक गुरपालसिंह ने सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत 50वीं वाहिनी की ओर से राउमावि केलनोर में आयोजित दो दिवसीय अन्तर विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के समापन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप मंे यह बात कही।
       उप महानिरीक्षक गुरपालसिंह ने कहा कि खेलों से बच्चों मंे सर्वागींण विकास के साथ आत्मविश्वास मंे बढ़ोतरी होती है। इसलिए सीमा सुरक्षा बल की ओर से सिविक एक्शन कार्यक्रम करवाकर करके बालकों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाता है। इस दौरान सीमा सुरक्षा बल की 50 वीं वाहिनी के कमांडेंट नरेश चतुर्वेदी ने कहा कि शिक्षा के साथ साथ खेलकूद से बच्चों का बौद्धिक विकास होता है और ऐसे आयोजनों से बालकों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इस दो दिवसीय अन्तर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सीमावर्ती विद्यालयों के अठारह टीमों ने भाग लिया जिसमें कक्षा तीन से बाहरवीं के विद्यार्थियों के लिए लंबी कूद, ऊँची कूद, सौ मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़ की प्रतियोगिता रखी गयी थी। समारोह के दौरान विजेताओ को खेल कूद सामग्री, ट्रैक सूट प्रदान किए गए एवं खेल प्रशिक्षकों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। इस दौरान केलनोर सरपंच हमीर सिंह सोढ़ा, द्वितीय कमान अधिकारी भारताराम मेघवाल, उप कमांडेंट राजेश कुमार, सीमा सुरक्षा बल के जवानांे के साथ गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

जिला परिषद की बैठक आयोजित,विभागीय अधिकारियांे को दिए निर्देश


जन कल्याणकारी योजनाआंे को प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश

       बाड़मेर, 28 जनवरी। जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक सोमवार को जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल की अध्यक्षता मंे आयोजित हुई। इस दौरान पानी, बिजली, शिक्षा, चिकित्सा एवं अन्य जन समस्याआंे से जुड़े हुए मुददांे पर विचार-विमर्श के साथ विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में राजस्व मंत्री हरीश चौधरी, सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी, विधायक हेमाराम चौधरी, अमीन खान, मेवाराम जैन, मदन प्रजापत एवं पदमाराम मेघवाल समेत विभिन्न जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
       इस अवसर पर राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने कहा कि मनरेगा से अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित किया जाए। उन्हांेने कहा कि रोजगार उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त मात्रा मंे कार्य स्वीकृत करने के साथ सुनिश्चित करें कि श्रमिकांे को समय पर मजदूरी का भुगतान मिले। उन्हांेने कहा कि बीएसआर दरांे को संशोधित किया जाए। उन्हांेने किसानांे को फसल बीमा योजना से लाभांवित करवाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर दखलदांजी की जरूरत जताई। उन्हांेने कहा कि बीमा कंपनियां किसानांे को राहत प्रदान करवाने के बजाय टालमटोल नीति अपना रही है। जबकि बाड़मेर जिले मंे इस वर्ष पूरा खराबा होने के साथ अकाल की स्थिति है। उन्हांेने जलदाय विभाग के अधिकारियांे को पेयजल योजनाआंे का सुचारू संचालन करने के साथ बाटाडू के कुएं की दुरस्तीकरण के निर्देश दिए। उन्हांेने दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना की क्रियान्विति के लिए प्रभावी मोनेटरिंग करने एवं एक ग्राम पंचायत का कार्य पूर्ण होने के उपरांत ही दूसरी ग्राम पंचायत मंे कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। बैठक की शुरूआत मंे जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल ने कहा कि जिला परिषद की बैठक मंे ऐसे मुददांे पर चर्चा की जाए, जिससे आमजन को राहत मिल सके। उन्हांेने विभागीय अधिकारियांे को बैठक मंे दिए गए निर्देशांे की क्रियान्विति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बाड़मेर-जैसलमेर सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ने कहा कि दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना के तहत संबंधित ग्राम पंचायत मंे कार्य पूरा होने के उपरांत भी दूसरे स्थान पर कार्य प्रारंभ किया जाए। उन्हांेने कहा कि सौभाग्य योजना मंे प्रत्येक घर को विद्युतीकृत करने का प्रावधान किया गया है। गुड़ामालानी विधायक हेमाराम चौधरी, बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन एवं चौहटन विधायक पदमाराम ने दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना की क्रियान्विति मंे अनियमितता बरतने की बात कही। उन्हांेने कहा कि कई स्थानांे पर कई घरांे को विद्युतीकरण करने से पीछे छोड़ दिया गया है। विधायक हेमाराम चौधरी ने बीएसआर की दरांे को संशोधित करने की जरूरत जताई ताकि विकास कार्य करवाए जा सके। उन्हांेने सही तरीके से क्रियान्वयन के अभाव मंे आरओ प्लांट की योजना विफल होने की बात कही। शिव विधायक अमीन खान ने पर्याप्त संसाधनांे एवं बजट के अभाव मंे पेयजल योजनाआंे के संचालन मंे आ रही दिक्कत से अवगत कराया। उन्हांेने कहा कि अच्छे तालाबांे की नरेगा मंे खुदाई करवाई जाए। ताकि पर्याप्त मात्रा मंे बारिश का पानी एकत्रित हो सके। बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने कहा कि पेयजल परियोजनाआंे मंे शुरूआती स्थल पर पानी के प्रवाह की गति बढाई जाए, ताकि अंतिम स्थान पर पानी पहुंच सके। उन्हांेने टैंकरांे से जलापूर्ति का भुगतान बकाया होने, पद रिक्कता एवं अंतिम छोर पर बसे गांवांे मंे टैंकरांे के जरिए जलापूर्ति करने के मामले उठाए। इस दौरान पचपदरा विधायक मदन प्रजापत ने जन समस्याआंे से अवगत करवाया। गिड़ा प्रधान लक्ष्मणराम चौधरी ने विद्युत कनेक्शन के एवज मंे ठेकेदार पर राशि वसूलने का आरोप लगाया। इस पर डिस्काम के अधीक्षण अभियंता एम.एल.जाट ने संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। उन्हांेने कहा कि अनियमितता बरतने पर अब तक 16 सब कांट्रेक्टर्स को हटाया गया है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने बैठक मंे लिए गए निर्णयांे से जिला कलक्टर को अवगत कराने का भरोसा दिलाया। उन्हांेने बताया कि आचार संहिता समाप्त होने के बाद 100 ग्राम पंचायतांे मंे करीब 4000 कार्य नरेगा मंे स्वीकृत किए गए है। इस दौरान गडरारोड़ प्रधान तेजाराम मेघवाल ने जनता जल योजना, धोरीमन्ना प्रधान ताजाराम ने लंबे समय बाद भी ओपन वैल का कार्य नहीं होने का मामला उठाया। अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने जिला प्रशासन की ओर से फसल बीमा योजना मंे अधिकाधिक किसानांे को लाभांवित करवाने के लिए प्रयास करने की बात कही। उन्हांेने कहा कि बाड़मेर जिले के अधिकांश गांवांे मंे अकाल की स्थिति है। जिला प्रशासन की ओर से राहत प्रबंधन की दिशा में प्रयास किए जा रहे है। बैठक मंे उप जिला प्रमुख सोहनलाल चौधरी, विभिन्न पंचायत समितियांे के प्रधान, विकास अधिकारी एवं जिला परिषद सदस्य तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।







शुक्रवार, 25 जनवरी 2019

प्रत्येक मतदाता की मतदान प्रक्रिया मंे भागीदारी जरूरीःगुप्ता

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिले भर मंे हुआ कई कार्यक्रमांे का आयोजन

बाड़मेर, 25 जनवरी। प्रत्येक मतदाता की मतदान प्रक्रिया मंे भागीदारी जरूरी है। सभी मतदाता प्रत्येक चुनाव मंे अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के साथ दूसरे लोगांे को इसके लिए प्रेरित करें। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने शुक्रवार को मुभीछा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांधी चौक मंे राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह के दौरान यह बात कही।
जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का वोट राष्ट्र के निर्माण मंे भागीदार बनता है। उन्हांेने लोकतंत्र मंे भागीदारी की शपथ दिलाते हुए कहा कि जिन पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची मंे नहीं जुड़े है वो संबंधित बीएलओ से संपर्क कर अपने नाम जुड़वाएं। साथ ही प्रत्येक चुनाव मंे मतदान अवश्य करें। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने निर्वाचन आयोग के गठन के बारे मंे जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस को मनाने का उद्देश्य मतदाताओं को मतदान के अधिकार के प्रति जागरुक करना और नए मतदाताओं को अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए वातावरण तैयार करना है। उन्हांेने कहा कि सशक्त लोकतंत्र के निर्माण के लिए चुनाव आयोग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्हांेने मतदाता की पात्रता, मतदाता सूची मंे नाम जोड़ने एवं संशोधित करने की प्रक्रिया के बारे मंे बताया। उन्हांेने कहा कि जिला मुख्यालय पर 1950 वोटर हैल्प लाइन की स्थापना की गई हैं। जहां पर कोई भी नागरिक अपने सुझाव दर्ज करवा सकता है। इस दौरान उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, तहसीलदार जगदीशसिंह आशिया ,विकास अधिकारी कैलाश चौधरी, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक नानकचंद चन्द्रोदय, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक ओमप्रकाश शर्मा, प्राचार्य मगाराम चौधरी, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नरेन्द्र तनसुखानी, बाबूलाल संखलेचा समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्जवलन से हुई। इस दौरान नए मतदाताआंे को बेज वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन अस्टिटेंट प्रोफेसर मुकेश पचौरी ने किया। इससे पहले जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने मतदाता जागरूकता के लिए बनाई गई 51 मीटर लंबी फड़ का अवलोकन किया।
उल्लेखनीय कार्य करने पर हुआ सम्मानः जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने विधानसभा चुनाव 2018 एवं संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम तथा मतदाता जागरूकता के लिए उत्कृष्ट कार्य करने पर सुपरवाइजर केसरदान चारण, शैतानसिंह,जसाराम, पूनमाराम, मोहनलाल, भूअ निरीक्षक रणछोड़दास सोनी, मोहनलाल, बीएलओ अशोक कुमार गोयल, श्रीमती मीनाश्री, जफर खान, डूंगराराम, रामेश्वर भार्गव, अस्टिटेंट प्रोफेसर मुकेश पचौरी, बाड़मेर पंचायत समिति के विकास अधिकारी कैलाश चौधरी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी पुरूषोतम पंवार, सहायक जनसंपर्क अधिकारी मदन बारूपाल, व्याख्याता मुकेशचन्द्र व्यास, प्रोगामर कमलेश कुमार, सूचना सहायक गुरमेलसिंह एवं मोहम्मद असलम, आईईसी कंसलटेंट अशोक राजपुरोहित, श्रीमती रामेश्वरी चौधरी, कमल किशोर सिंहल जोधपुर मिष्ठान भंडार, धारा संस्थान के महेश पनपालिया एवं आईटीआई के समूह अनुदेशक पीतांबर डलोरा,सामान्य ज्ञान प्रश्नोतरी प्रतियोगिता मंे राबाउमावि मालगोदाम रोड़ की कक्षा बारहवीं की छात्रा मीना को प्रथम आरती एवं अनिता को द्वितीय तथा करिश्मा धारीवाल को तृतीय तथा निबंध प्रतियोगिता मंे एमबीसी राजकीय महिला विद्यालय की छात्रा जयश्री छंगाणी को प्रथम, मुस्कान जैन को द्वितीय स्थान पर रहने पर सम्मानित किया गया। इसी तरह प्रिया पारवानी, श्री गणेश विद्या मंदिर को स्वीप गतिविधियांे, निबंध प्रतियोगिता मंे मुभीछा राउमावि गांधीचौक के छात्र हरिप्रतापसिंह को प्रथम, हरीश कुमार को द्वितीय, तनेराज एवं वीरेन्द्र कुमार को तृतीय स्थान पर रहने पर सम्मानित किया गया।
शपथ दिलाईः जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने जिला कलक्टर कार्यालय मंे राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य मंे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लोकतंत्र में अपनी आस्था रखते हुए देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादाओं को बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन, कोषाधिकारी दिनेश बारहठ समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

जन कल्याणकारी योजनाआंे का लाभ आमजन तक पहुंचाएंः चौधरी

बाड़मेर, 25 जनवरी। जन कल्याणकारी योजनाआंे का लाभ आमजन तक पहुंचाएं। केन्द्र सरकार की ओर से गरीब एवं पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है। इसके प्रभावी क्रियान्वयन के जरिए पात्र लोगांे को राहत पहुंचाई जाएं। बाड़मेर-जैसलमेर सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे दिशा की बैठक के दौरान यह बात कही।
इस अवसर पर सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ने कहा कि विकास योजनाआंे के बजट का सदुपयोग करते हुए आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए विभागीय अधिकारियांे को संवेदनशीलता एवं आमजन को जरूरत को समझते हुए प्रयास करने होंगे। उन्हांेने कहा कि इस वितीय वर्ष को पूरा होने मंे दो माह बाकी है। जिन विभागांे के लक्ष्य अभी तक पूरे नहीं हुए है वे भरसक प्रयास करते हुए लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें। उन्हांेने कहा कि विभागांे को आवंटित होने वाले पूरे बजट का सदुपयोग किया जाए। सांसद चौधरी ने उज्जवला योजनाआंे मंे समस्त पात्र लोगांे को लाभांवित करवाने एवं सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत पूर्व मंे हो चुके विकास कार्याें की मरम्मत करवाने तथा 15 किमी तक के दायरे मंे आने वाले गांवांे मंे विकास कार्याें के प्रस्ताव के संबंध मंे निर्देश दिए। उन्हांेने सहयोग के लिए विभागीय अधिकारियांे को आभार जताते हुए आमजन को राहत दिलाने की दिशा मंे वृहद स्तर पर प्रयास करने की बात कही। इस दौरान जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने कृषि आदान अनुदान,जलदाय विभाग के कंटीजेंसी प्लान एवं अकाल राहत प्रबंधन की दिशा मंे जिला प्रशासन की ओर से किए जा रहे प्रयासांे के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने विकास योजनाआंे की प्रगति से अगवत कराया। विभागीय अधिकारियांे ने अपने विभाग से संबंधित योजनाआंे की प्रगति एवं प्रस्तावित कार्य योजना के बारे मंे जानकारी दी। धोरीमन्ना प्रधान ताजाराम एवं चौहटन प्रधान कुंभाराम सेंवर ने जन समस्याआंे से जुड़े मामले उठाए। इस दौरान अधीक्षण अभियंता एम.एल.जाट, डी.पी.सोनी, हेमंत चौधरी, बलवीरसिंह समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं जन प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
सिविक एक्शन के तहत आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं
बाड़मेर, 25 जनवरी। सीमा सुरक्षा बल की 151 वाहिनी की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुंदरा के प्रांगण में शनिवार को सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताआंे के विजेताआंे एवं इलेक्ट्रिशियन का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रतिभागियांे को सम्मानित किया।


इस अवसर पर समादेष्टा अजय कुमार ने कहा कि ग्रामीण युवा शिक्षा के साथ स्वरोजगार को प्राथमिकता दें। उन्हांेने शिक्षा को ज्ञानवर्धक,रोजगारोन्मुखी तथा नैतिकता बढ़ाने वाला बताया। कार्यक्रम की शुरूआत मंे सुंदरा विद्यालय की बालिकाआंे ने स्वागत गान की प्रस्तुति दी। इस दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं इलेक्ट्रिशियन प्रशिक्षण के प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट वितरण के साथ विद्यालय के लिए पानी की टंकी एवं अन्य सामग्री वितरित की गई। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में रोहिड़ी,पांचला,सुंदरा विद्यालय के विद्यार्थियों ने जूनियर तथा सीनियर वर्ग में वर्गीकृत होकर भाग लिया। जूनियर वर्ग में विजेता सुंदरा, उपविजेता पांचला तथा सीनियर वर्ग में विजेता सुंदरा,उपविजेता रोहिणी विद्यालय की टीम में रही। इलेक्ट्रिशियन कोर्स के माध्यम से पांचला तथा सुंदरा के नवयुवकों को सीमा सुरक्षा बल की ओर से रोजगारोन्मुखी शिक्षा देने के साथ प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत मंे प्रधानाध्यापक विनोद कुमार ऐसे आयोजन के लिए सीमा सुरक्षा बल का आभार जताया। ग्रामीणांे ने भी सीमा सुरक्षा बल की ओर से समय-समय पर मिलने वाले सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम को सराहनीय पहल बताया। सिविक एक्शन कार्यक्रम में सीमा सुरक्षा बल के द्वितीय कमान अधिकारी रविंद्र ठाकुर, नितिन चतुर्वेदी समेत अन्य अधिकारी, गणमान्य नागरिक, जवान एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

जनहित राज्य सरकार की प्राथमिकताः चौधरी



बाड़मेर, 25 जनवरी। जनहित राज्य सरकार की प्राथमिकता है। प्रदेश मंे कई जन कल्याणकारी फैसले लेते हुए आम आदमी को राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया है। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने शुक्रवार को सर्किट हाउस मंे पत्रकारांे से बातचीत करते हुए यह बात कही।
राज्य मंत्री हरीश चौधरी ने कहा कि प्रदेश मंे ऋण माफी का ऐतिहासिक फैसला लिया गया। इसी तरह गरीब परिवारांे को एक रूपए प्रति किलोग्राम गेहूं उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। उन्हांेने बताया कि राज्य सरकार ने तय किया है कि जून माह तक एक लाख किसानांे को कृषि कनेक्शन उपलब्ध कराने के साथ आगामी पांच साल तक बिजली की दरें नहीं बढ़ाई जाएगी। किसानांे को मुआवजा दिलाने के लिए सूचियां बनाई जा रही है। यह राशि किसानांे के खातांे मंे हस्तातंरित की जाएगी। उन्हांेने बताया कि राजस्व विभाग के तमाम रिकार्ड को आनलाइन किया जाएगा। आगामी दिनांे मंे रजिस्ट्री, म्यूटेशन एवं तरमीम का आनलाइन होगा। साथ ही आम आदमी कहीं पर मोबाइल पर जमीन से संबंधित रिकार्ड को देख सकेगा। राजस्व मंत्री चौधरी ने कहा कि टेक्नोलाजी के माध्यम से पारदर्शिता को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। राजस्व विभाग के पुराने अनुपयोगी नियमांे को भी संशोधित कराया जाएगा। उन्हांेने कहा कि किसानांे को उनका हक मिल सके, इस दिशा मंे राज्य सरकार की ओर से समुचित कदम उठाए गए है। उन्हांेने आगामी बजट मंे प्रत्येक वर्ग के लिए राहत को प्राथमिकता दिलाने की बात कही। उन्हांेने बताया कि राज्य सरकार ने पशुपालकांे को दूध पर 2 रूपए का बोनस देने की घोषणा की है। उन्हांेने प्रदेश मंे नए जिले बनाने के संबंध मंे बताया कि इस संबंध मंे कमेटी की सिफारिशांे का अध्ययन किया जा रहा है।

गुरुवार, 24 जनवरी 2019

राजस्व मंत्री चौधरी आज बायतु क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे

  राजस्व मंत्री 28 जनवरी तक बाड़मेर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे

बाड़मेर, 24 जनवरी। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी 28 जनवरी तक बाड़मेर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण करने  के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्व मंत्री हरीश चौधरी शुक्रवार को बायतु क्षेत्र में जनसंपर्क एवं जन सुनवाई करेंगे। इसके उपरांत शाम 4 बजे सर्किट हाउस में पत्रकारों से मुखातिब होंगे। राजस्व मंत्री चौधरी शनिवार को आदर्श स्टेडियम में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। इसके उपरांत दोपहर 12 बजे बायतु पनजी एवं शाम 5 बजे माडपुरा बरवाला में जनसंपर्क करेगें। चौधरी शनिवार को बालोतरा में रात्रि विश्राम के बाद रविवार को दोपहर 12 बजे राजकीय महाविद्यालय बायतु में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे।दोपहर तीन बजे संतरा में जनसंपर्क कर बाड़मेर में रात्रि विश्राम करेंगे। इसी तरह सोमवार को दोपहर 12.30 बजे जिला परिषद की बैठक और 3 बजे राजकीय महाविद्यालय बाड़मेर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके उपरांत उनका शाम 4.30 बजे सुमेरपुर के लिए प्रस्थान करने का कार्यक्रम निर्धारित है।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर 25 जनवरी शुक्रवार को होंगे कई कार्यक्रम


                बाड़मेर, 24 जनवरी। बाड़मेर जिले में 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह मुभीछा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांधी चौक मंे शुक्रवार को प्रातः 11 बजेे आयोजित होगा।
                उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि     कोई मतदाता ना छूटे थीम पर कार्य करते हुए जिला, विधानसभा क्षेत्र स्तर पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाकर लोगों को लोकतंत्र एवं मतदान के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्हांेने बताया कि जिला स्तरीय समारोह मंे स्वीप सांप सीढ़ी, फड़ प्रदर्शनी के अवलोकन के उपरांत राष्ट्रीय मतदाता दिवस के संबंध मंे सामान्य जानकारी दी जाएगी। इसके उपरांत मतदाता जागरूकता संबंधित फिल्म प्रदर्शन, प्रश्नोतरी होगी। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी का उदबोधन होगा। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता नए मतदाताआंे को इपिक वितरण करने के उपरांत बीएलओ, सुपरवाइजर, मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताआंे तथा स्वीप मंे श्रेष्ठ कार्य के लिए करने वालांे को पुरस्कृत करेंगे। समारोह के अंत मंे उपस्थित लोगांे को शपथ दिलाई जाएगी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर युवा मतदाताओं का अभिनंदन करते हुए ‘‘मतदाता होने पर गर्व है-मतदान के लिए तैयार है’’ का बैज दिया जाएगा। उन्हांेने बताया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान नाम जुड़वाने की अंतिम तारीख 25 जनवरी रखी गई है। पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए मतदान केन्द्र एवं संबंधित बीएलओ को निर्धारित प्रपत्र में आवेदन कर सकते है।

आवंटित लक्ष्यांे की प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश


                बाड़मेर, 24 जनवरी। बीस सूत्री कार्यक्रम के तहत विभागवार आवंटित किए गए लक्ष्यांे की प्राप्ति सुनिश्चित की जाए। इसके लिए प्रभावी कार्य योजना बनाकर वृहद स्तर पर प्रयास करें। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे बीस सूत्री कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा करते हुए यह बात कही।
                मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने कहा कि बीस सूत्री कार्यक्रम के तहत आवंटित लक्ष्यांे की शत-प्रतिशत उपलब्धि अर्जित करने के लिए सभी विभागीय अधिकारी सक्रिय रहकर कार्य करें। उन्हांेने निर्धारित लक्ष्य समय पर प्राप्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य आयोजना अधिकारी ताराचंद चौहान ने अब तक की अर्जित उपलब्धियांे के बारे मंे अवगत कराया। बैठक मंे सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता डी.पी. सोनी, सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक राजेन्द्र शर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक सती चौधरी, आर.सी.एस.ओ. प्रीत मोहिन्दर सिंह समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



बेटियां भी बेटों के समान उंचाईयों को छू रही हैं, जरूरत है इन्हें बेहतर शिक्षा देने की


राष्ट्रीय बालिका दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम

बाड़मेर, 24 जनवरी। बेटियां भी बेटों के समान उंचाईयों को छू रही है, बस अगर जरूरत है इन्हें बेहतर शिक्षा देने की। क्योंकि बेहतर शिक्षा मिलने पर बेटियां भी बेटों से आगे बढकर अपने देश और समाज का नाम बुलदियों पर ला सकती है। इसलिए बेटी बचाओं ओर बेटी पढ़ाओं के साथ-साथ उनको सक्षम बनाने में अपना योगदान देने चाहिये। यह बात महावीर टाउन होल में जिला स्तरीय राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने कही।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन कर किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश चौधरी ने कहा कि बेटा और बेटी में कोई फर्क नहीं है। बेटियां भी बेटों के समान उंचाइयों को छू रही हैं। जरूरत है इन्हें बेहतर शिक्षा देने की व बेटियां भी बेटों के समान उंचाईयों को छू रही हैं। जरूरत है इन्हें बेहतर शिक्षा देने की। उन्होनें कहा कि सरकार की ओर से भी बेटी बचाओं, बेटी पढाओं का नारा दिया जा रहा है। हम सभी को आगे आकर इसे और मजबूत करने की आवश्यकता है। बेटियां रहेंगी तभी समाज का अस्तित्व रहेगा।
                महिला एवं बाल विकास की उप निदेशक सती चौधरी ने कहा कि अगर बेटियों की कोख में ऐसे ही हत्या होती रही तो कन्या पूजन कब तक संभव होगा। अन्होने सभी से आव्हान किया कि आओं हम सब मिलकर बेटियों को बचाएं, उन्हें पढाएं और सशक्त बनाएं। हम सभी को सामूहिक प्रयास करके जागरूकता अभियान चलाकर लोगों की मानसिकता बदलनी होगी।
उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी.सी.दीपन ने कहा कि राजस्थान प्रदेश में पिछलें कुछ समय में अथाह विकास हुआ है तथा इस सौंदर्य से परिपूर्ण प्रदेश में साक्षरता दर बढ रही है। कार्यक्रम अधिकारी प्रहलाद सिंह ने सभी अतिथियों का आभार जताया एवं राष्ट्रीय बालिका दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिला पीसीपीएनडीटी समन्वयक अजय कल्याण ने बताया कि बेटियों के महत्व को बढाने के लिए पिछले सात दिन से आंगनवाडी केन्द्र, विद्यालय एवं महिला कॉलेज में प्रश्नोतरी, बालिकाओं में मेहंदी प्रतियोगिता, नारे लेखन, पोस्टर प्रतियोगिता की गई थी जिनमें प्रथम, दुसरे एवं तीसरे स्थान पर रहने वाली छात्राओं को जिला स्तरीय समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आशा समन्वयक राकेश भाटी द्वारा प्रश्नोतरी का आयोजन किया गया एवं जवाब देने वाले पचास प्रतिभागियों को वर्ड विजिन इण्डिया की तरफ से पुरस्कार दिया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी कन्हैयालाल ने अपने संबोधन में कहा कि बालिकाएं शिक्षित होंगी तो अपना, परिवार एवं देश का नाम रोशन करेंगी। कार्यक्रम मे अध्यापिका तारा चौधरी ने अपने औजस्वी उदबोद्न में कहा कि इस पुरूष प्रधान समाज में नारी किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। वह अपना कार्य परिवार संचालन की तरह निष्ठा से कार्य करती है। इस अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के सहायक निदेशक नानकचन्द्र चन्द्रोदय ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाली बालिकाओं को शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करने के लिए प्रतीक चिन्ह एवं प्रसंशा पत्र प्रदान किए।
इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कमलेश चौधरी, महिला एवं बाल विकास की उप निदेशक सती चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक कन्हैयालाल देदवाल, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के सहायक निदेशक नानक चन्द चन्द्रोदय, महिला अधिकारीता विभाग के सहायक निदेशक प्रहलाद सिंह राजपुरोहित, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रेम चन्द दीपन सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला आशा समन्वयक राकेश भाटी ने किया। 






अन्तिम रिहर्सल सम्पन्न,सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश


गणतन्त्र दिवस समारोह 2019

                बाड़मेर, 24 जनवरी। गणतन्त्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के कार्यक्रमों का अन्तिम रिहर्सल गुरूवार को आदर्श स्टेडियम में किया गया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने संबंधित अधिकारियों को उन्हें सौपी गई सम्पूर्ण व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने कहा कि गणतन्त्र दिवस समारोह में आमन्त्रित शहीदों एवं स्वतन्त्रता सैनानियों के परिजनों, गौरव सैनानियों तथा गणमान्य नागरिकों के लिए समुचित बैठक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होने संबंधित अधिकारियों से मुख्य समारोह के दौरान की जाने वाली बैठक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत एवं माईक इत्यादि व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा सभी व्यवस्थाएं पुख्ता रखने के निर्देश दिए। उन्होने बताया कि 26 जनवरी को प्रातः 9 बजे आदर्श स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ध्वजारोहण करेंगे तथा उसके बाद परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। मार्चपास्ट में बी. एस. एफ., राजस्थान पुलिस, राजस्थान महिला पुलिस, अरबन होम गार्ड, सीनियर एन.सी.सी., जूनियर एन.सी.सी., एस.पी.सी., गर्ल्स एन.एस.एस.स्काऊट एवं गर्ल्स गाइड दल शामिल होंगे। इसके बाद महामहिम राज्यपाल महोदय के सन्देश का पठन किया जाएगा। पुलिस विभाग के बैण्ड दल की प्रस्तुति के बाद विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के छात्रों द्वारा व्यायाम एवं सामूहिक गान होगा। इसके पश्चात् बालचरों द्वारा आकर्षक पिरामिंड प्रदर्शन किया जाएगा। शहीदों तथा स्वतन्त्रता सैनानियों के परिजनों के सम्मान के पश्चात् जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। इसी कड़ी में देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्य समारोह के दौरान नागरिक सुरक्षा के स्वयं सेवकों द्वारा आपदा - हवाई हमले की स्थिति के दौरान जानमाल की सुरक्षा के लिए नागरिक सुरक्षा संयुक्त अभ्यास की प्रस्तुति दी जाएगी। इस अवसर पर विद्यालय की बालिकाओं द्वारा सामुहिक नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही विभिन्न गैर दलों द्वारा आकर्षक गैर नृत्य का प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर विभिन्न विभागों की ओर से आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा तथा अन्त में राष्ट्रगान होगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने विभागों द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली झांकियां प्रातः 9.30 बजे तक आदर्श स्टेडियम में पहुंचने की व्यवस्था सुनिश्चिित करने के निर्देश दिए, ताकि उन्हें समय पर क्रमबद्ध किया जा सकें। अन्तिम रिहर्सल के दौरान उपखण्ड अधिकारी बाडमेर नीरज मिश्र, पुलिस उप अधीक्षक विजयसिंह, सानिवि के अधिशाषी अभियन्ता सूराराम चौधरी, जलदाय विभाग के सहायक अभियन्ता महेश शर्मा, नगर परिषद के कमलेश मीणा, व्याख्याता मुकेश पचौरी, दीपसिंह भाटी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। अन्तिम रिहर्सल के दौरान कार्यक्रम का संचालन डा. बंशीधर तातेड ने किया।
गणतन्त्र दिवस समारोह के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें - जिला मुख्यालय पर आदर्श स्टेडियम में आयोजित होने वाले गणतन्त्र दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने समुचित व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय पर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम पर्व की गरिमा के अनुरूप तथा बेहतरीन हो। उन्होने राष्ट्रीय पर्व के कार्यक्रमों में आमजन से उत्साह एवं उमंग के साथ शामिल होने का आहवान करते हुए राष्ट्रीय कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा के लिहाज से पुख्ता इन्तजाम करने तथा सभी विभागीय अधिकारियों को समारोह के आयोजन की सौपी गई सम्पूर्ण जिम्मेदारी पूर्ण निष्ठा के साथ समय पर सम्पादित करने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
पुख्ता सुरक्षा इन्तजाम करें- गणतन्त्र दिवस समारोह के अन्तिम रिहर्सल के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी ने परेड का अवलोकन किया। उन्होने गणतन्त्र दिवस समारोह स्थल पर पुख्ता सुरक्षा इन्तजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 









बुधवार, 23 जनवरी 2019

अनमोल धरोहर है बेटियांः गुप्ता

जिला कलक्टर ने कहा कि बेटियांे के लिए उनके दरवाजे है सदैव खुले

बाड़मेर, 23 जनवरी। बेटियां अनमोल धरोहर है। बालिकाआंे की अच्छी तरह से परवरिश करने के साथ अच्छी शिक्षा दिलवाएं। ताकि आने वाले समय मंे यह अपने परिवार एवं समाज का नाम रोशन कर सकें। इन बेटियांे के लिए उनके घर के दरवाजे सदैव खुले है। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बुधवार को चिकित्सा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान मंे वार्ड 32 के आंगनबाड़ी केन्द्र मंे आयोजित जन्मोत्सव के दौरान यह बात कही।
इस दौरान जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने कहा कि उनके भी एक बेटी है, जब वे दिन भर की थकान के बाद घर पहुंचते है तो बेटी की एक मुस्कान से सारी थकान दूर हो जाती है। उन्हांेने कहा कि बेटियांे की हरसंभव मदद के लिए वे तत्पर हैं। बेटियां हमारा कल का भविष्य है। इनको आगे बढ़ने के समुचित अवसर प्रदान करें। इस दौरान जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक श्रीमती सती चौधरी, जिला आशा समन्वयक राकेश भाटी तथा अभिभावकांे की उपस्थिति मंे बालिकाआंे का प्रथम जन्म दिवस आंगनवाड़ी के पोषाहार से बना केक काटकर जन्मोत्सव के रूप मंे मनाया गया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक श्रीमती सती चौधरी ने आंगनवाड़ी पर मिलने वाली सेवाआंे एवं पोषाहार के बारे में जानकारी दी। उन्हांेने बताया कि बेटा बेटी को समान माने, इसके लिए जन्मोत्सव मनाया जाता है। जिला आशा समन्वयक राकेश भाटी ने बताया कि बेटियों के महत्व को बढ़ाने के लिए आंगनवाड़ी केन्द्र, वि़द्यालय एवं महिला महाविद्यालय मंे प्रश्नोतरी, बालिकाओ में मेहंदी प्रतियोगिता, नारे लेखन, पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया है। इसमंे बेटियांे ने उत्साह से भाग लिया। बाड़मेर शहर सीडीपीओ धर्मेन्द्रकरण ने सबका आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए सुपरवाइजर दुर्ग सिंह सोढा ने आंगनबाड़ी संचालन के बारे मंे बताया। जिला पीसीपीएनडीटी समन्वयक अजय कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियांे को 24 जनवरी  को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान रवि राज चौहान, सुभाष शर्मा एवं आंगनवाड़ी केंद्र की आशा सहयोगिनी, कार्यकर्त्ता एवं सहायिका आदि उपस्थित रहे।
इनका मनाया जन्मदिन: जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता की उपस्थिति मंे गुंजन, शिद्रा, निर्मला, आयत एवं तनुश्री का जन्म दिन केक काटकर मनाया गया। वहीं नायरा, सकिला एवं नूर फातिमा का अन्न प्राशन किया गया।

जैसलमेर के लिए सेना की डेजर्ट कैमल सफारी रवाना

स्वच्छ भारत अभियान के साथ देंगे बेटियांे को बचाने का संदेश

बाड़मेर, 23 जनवरी। बैटल एक्स डिविजन की डेजर्ट कैमल सफारी बुधवार को जसाई सैन्य स्टेशन से रवाना हुई। यह 12 उंटांे की कैमल सफारी 223 किमी दूरी तय करने के साथ स्वच्छ भारत अभियान एवं बेटियांे को बचाने का संदेश देगी।
जसाई सैन्य स्टेशन से रवाना हुई इस डेजर्ट कैमल सफारी मंे एक अधिकारी, एक जूनियर अधिकारी तथा 10 जवान शामिल है। यह कैमल डेजर्ट सफारी रोहिली, निम्बला, गूंगा, संगरगढ़, देवका और छोर से होकर जैसलमेर जाएगी। सैन्य प्रवक्ता कर्नल संबित घोष ने बताया कि भारतीय सेना में इन साहसिक अभियानों का उद्देष्य सैनिकों को प्रतिकूलताओं को दृढ़ संकल्प और धैर्य के साथ दूर करने के लिए तैयार करना है। बैटल एक्स के सैनिक युवाओं से बातचीत कर उन्हें भारतीय सेना मे शामिल होने के लिए प्रेरित करेंगे। इस दौरान क्षेत्र में रहने वाले पूर्व सैनिकों तथा वीर नारियों के साथ बातचीत कर क्षेत्रीय लोगों के साथ सामजंस्य स्थापित करेंगे। उनके मुताबिक यह दल स्वच्छ भारत और बेटी बचाओ अभियान जैसे सामाजिक मुद्दों पर स्थानीय लोगों में जागरूकता फैलाएंगा। आठ दिनों के साहसिक अभियान डेजर्ट कैमल सफारी 30 जनवरी को जैसलमेर सैन्य स्टेशन मंे समापन होगा।




जिला औद्योगिक सलाहकार समिति की बैठक 31 को


                बाड़मेर, 23 जनवरी। जिला स्तरीय औद्योगिक सलाहकार समिति की बैठक जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता मंे 31 जनवरी को कलेक्ट्रेट मंे सांय 5 बजे आयोजित होगी। जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक ने बताया कि बैठक मंे संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है।

राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण दिवस स्थगित


                बाड़मेर, 23 जनवरी। बाड़मेर जिले में 3 फरवरी को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण दिवस को अपरिहार्य कारणों से कुछ समय के लिए स्थगित किया गया है।
                मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार जिले मंे 3 फरवरी को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण दिवस को अपरिहार्य कारणों से कुछ समय के लिए स्थगित किया गया हैं। इसके आयोजन की आगामी तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर 25 जनवरी को होंगे कई कार्यक्रम


                बाड़मेर, 23 जनवरी। बाड़मेर जिले में 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह मुभीछा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांधी चौक मंे शुक्रवार को प्रातः 11 बजेे आयोजित होगा।
                उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि     कोई मतदाता ना छूटे थीम पर कार्य करते हुए जिला, विधानसभा क्षेत्र स्तर पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाकर लोगों को लोकतंत्र एवं मतदान के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्हांेने बताया कि जिला स्तरीय समारोह मंे स्वीप सांप सीढ़ी, फड़ प्रदर्शनी के अवलोकन के उपरांत राष्ट्रीय मतदाता दिवस के संबंध मंे सामान्य जानकारी दी जाएगी। इसके उपरांत मतदाता जागरूकता संबंधित फिल्म प्रदर्शन, प्रश्नोतरी होगी। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी का उदबोधन होगा। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता नए मतदाताआंे को इपिक वितरण करने के उपरांत बीएलओ, सुपरवाइजर, मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताआंे तथा स्वीप मंे श्रेष्ठ कार्य के लिए करने वालांे को पुरस्कृत करेंगे। समारोह के अंत मंे उपस्थित लोगांे को शपथ दिलाई जाएगी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर युवा मतदाताओं का अभिनंदन करते हुए ‘‘मतदाता होने पर गर्व है-मतदान के लिए तैयार है’’ का बैज दिया जाएगा। उन्हांेने बताया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान नाम जुड़वाने की अंतिम तारीख 25 जनवरी रखी गई है। पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए मतदान केन्द्र एवं संबंधित बीएलओ को निर्धारित प्रपत्र में आवेदन कर सकते है।

इंटीग्रेटेड सिक्युरिटी रेस्पोन्स मेकेनेजिम संबंधित बैठक 31 को


                बाड़मेर, 23 जनवरी। बाड़मेर जिले मंे महत्वपूर्ण इंटीग्रेटेड सिक्युरिटी रेस्पोन्स मेकेनेजिम स्थापित करने एवं सूचना एवं समन्वय बनाए रखने के लिए जिला स्तरीय अधिकारी समिति की बैठक जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में 31 जनवरी को प्रातः 11 बजे आयोजित होगी।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने बताया कि जिला कलक्टर कार्यालय मंे होने वाली इस बैठक मंे संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया है।

जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक 28 को


                बाड़मेर, 23 जनवरी। जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक 28 जनवरी को दोपहर 12.30 बजे जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल की अध्यक्षता मंे आयोजित होगी।
                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने बताया कि बैठक के दौरान जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, डिस्काम, सार्वजनिक निर्माण विभाग, शिक्षा, चिकित्सा, कृषि, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जिला परिषद की ओर से संचालित विभिन्न योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा महात्मा गांधी नरेगा योजना के वर्ष 2019-20 की कार्य योजना का अनुमोदन किया जाएगा।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...