सोमवार, 27 अगस्त 2018

जिला कलक्टर ने की वीआईपी विजिट की तैयारियांे की समीक्षा


                बाड़मेर, 27 अगस्त। जिला मुख्यालय पर सोमवार को आयोजित बिजली, पानी संबंधित साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने वीआईपी विजिट की तैयारियांे की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने आगामी दिनांे मंे प्रस्तावित वीआईपी विजिट, शिलान्यास एवं लोकार्पण समारोह को लेकर अब तक की गई तैयारियांे की विभागीय अधिकारियांे से जानकारी ली। उन्हांेने हैलीपेड, सभा स्थल, मंच तथा अन्य व्यवस्थाआंे के बारे मंे आवश्यक निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने वीआईपी विजिट के दौरान कराए जाने वाले विकास कार्याें के शिलान्यास एवं लोकार्पण के बारे मंे अपेक्षित सूचनाएं भिजवाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया, अधीक्षण अभियंता जे.आर.जीनगर,एम.एल.जाट, हेमंत चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



मतदाता सूचियों को सजगता से करे अपडेट : यादव


                बाड़मेर, 27 अगस्त। सभी बीएलओ मतदाता सूचियांे को ईमानदारी एवं सजगता से अपडेट करें। निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए नियमित रूप से निर्वाचन की प्रकिया के समस्त कार्यों को पूर्ण करें। चौहटन उपखंड अधिकारी भूपेन्द्र यादव ने बीएलओ एवं सुपरवाइजर्स की बैठक के दौरान यह बात कही।
                इस दौरान उपखंड अधिकारी भूपेन्द्र यादव ने कहा कि अंतिम मतदाता सूची का जल्दी प्रकाशन होना है, इसलिए किसी भी प्रकार की त्रुटि पाई गई तो पर्यवेक्षक एवं बीएलओ पर कार्यवाही होगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार से मतदाता के नाम, पता, आयु, फोटो आदि में त्रृटि नहीं हो , किसी स्थानांतरित व्यक्ति का नाम स्थानीय मतदाता के रूप में नहीं हो, किसी मृत व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में जीवित व्यक्ति के रूप में दर्ज नहीं, इसका विशेष ध्यान रखें। तहसील के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए उपखंड अधिकारी यादव ने कहा कि बीएलओ फॉर्म नंबर 7 एवं फॉर्म नंबर 8 पूर्ण कर कार्यालय में जमा करावें एवं किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो उपखण्ड कार्यालय में सूचना दें। उन्होंने पोलिंग बूथ के भवन, दावे आपतियां आदि की पूर्ण जानकारी भी फॉरमेट में भर कर जमा करवाने के निर्देश दिए।



स्वच्छता सर्वे एवं मतदाता जागरूकता मंे भागीदारी का आहवान


                बाड़मेर, 27 अगस्त। मौजूदा समय मंे स्वच्छता सर्वेक्षण चल रहा है। इसमंे 31 अगस्त तक स्वच्छता संबंधित फीडबैक दिया जा सकता है। विद्यार्थी मतदाता जागरूकता के जरिए लोकतंत्र को मजबूत बनाने मंे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं स्वीप के नोडल अधिकारी कालूराम ने राजकीय महाविद्यालय एवं महिला महाविद्यालय मंे आयोजित कार्यक्रम के दौरान यह बात कही।
                मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने विद्यार्थियांे एवं आमजन से स्वच्छ सर्वेक्षण मंे अपना योगदान देने की अपील की। उन्हांेने कहा कि फीडबैक देने के लिए प्ले स्टोर मंे जाकर एसएसजी 18 एप डाउनलोड करना होगा। उन्हांेने कहा कि बाड़मेर जिले का उच्च स्थान दिलाने के लिए अधिकाधिक लोग एप डाउनलोड करके अपना फीडबैक दें। उन्हांेने विद्यार्थियांे से आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान विशेषकर युवा एवं महिलाआंे के साथ दिव्यांग मतदाताआंे को मतदान के लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया है। इस दौरान विकास अधिकारी कैलाश चौधरी, जिला कार्यक्रम समन्वयक पुष्पेन्द्रसिंह सोढ़ा ने स्वच्छ सर्वेक्षण के बारे मंे जानकारी दी। पंचायत प्रसार अधिकारी ओंकारदान ने एसएसजी 18 के विविध पहलूआंे पर प्रकाश डालते हुए अधिकतम मोबाइल फीडबैक देने की बात कही। इस दौरान कालेज प्राचार्य ललिता मेहता, पांचाराम चौधरी, प्रोफेसर मुकेश पचौरी समेत कालेज स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।





फसल कटाई के अनुमान पर निर्भर करती है आयात-निर्यात नीति : मिश्र


                बाड़मेर, 27 अगस्त। फसल कटाई प्रयोगों से प्राप्त उत्पादन अनुमानों पर आधार पर देश की आयात-निर्यात नीति निर्धारण किया जाता है। बाड़मेर उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र ने बाड़मेर पंचायत समिति सभागार मंे सोमवार को आयोजित उपखंड स्तरीय फसल कटाई प्रयोग के प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कही।
                उन्होंने कहा कि कृृषि सांख्यिकी के अन्तर्गत फसल कटाई प्रयोग आयोजित कर महत्वपूर्ण फसलों के तहसील, जिला, राज्य एवं देश भर के संभावित उत्पादन के अनुमान ज्ञात किए जाते है जिनके आधार पर कृषि नीति एवं आयात-निर्यात नीति का निर्धारण किया जाता है। साथ ही प्राप्त अनुमानों से भविष्य की खाद्यान्न की जरूरत का पता लगाकर अधिक उत्पादन होने की स्थिति में निर्यात एवं कम उत्पादन के स्थिति में आयात की व्यवस्था समय पूर्व कर ली जाती है, ताकि खाद्यान्न की कमी या फिर अधिक उत्पादन कि स्थिति में उसके खराब होने की संभावित स्थिति की समय पूर्व ही योजना बना ली जाती है। उन्हांेने कहा कि इसलिए फसल कटाई प्रयोेग से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इसको गंभीरता से लेते हुए निर्धारित सांख्यिकी मापदण्डों की पूर्ण पालना करते हुए इस कार्य को सम्पादित करने की आवश्यकता है। उन्होंने राजस्व मण्डल के निर्देशानुसार फसल कटाई प्रयोग सम्पादित करने एवं इस कार्य में समय सीमा का ध्यान रखते हुए प्रयोग सम्पादित करने एवं किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतने के निर्देश दिये।
                आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग बाड़मेर के सहायक निदेशक जसवंत कुमार गौड़ ने फसल कटाई प्रयोगों के संपादन की सम्पूर्ण कार्ययोजना बताई। उन्हांेने फसलांे एवं संबंधित गांवांे मंे इस पर होने वाले प्रयोग, फसल कटाई प्रयोग में अपनायी जाने वाली पूर्ण कार्य विधि जैसे गांवों के चुनाव, खसरा एवं बट्टा नम्बरों के चुनाव, खेत का चुनाव एवं प्लॉट का निर्धारण करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान ही प्राथमिक कार्यकर्ताओं की ओर की जा रही गलतियों की पुनरावृति नहीं करने तथा समस्त तालिकाएं अपेक्षित समस्त पूर्तियों एवं हस्ताक्षरों सहित समय पर प्रेषित करने के निर्देश दिए। इस दौरान कृषि विभाग के सहायक निदेशक पदमसिंह भाटी ने प्रधानमंत्री फसल सुरक्षा बीमा योजना के बारे में जानकारी दी। उन्हांेने किसानों की ओर से उपयोग में लिए जाने वाले उन्नत बीज, खाद एवं कीटनाशकों के बारे में प्राथमिक कार्यकर्ताओं अवगत कराया। राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण संगठन के वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी रूपसिंह राजपुरोहित ने तकनीकी पहलूओं पर चर्चा की। इस प्रशिक्षण में गडरारोड़ तहसीलदार डालाराम, बायतू तहसीलदार ममता लहुआ, नायब तहसीलदार, ऑफिस कानूनगो, राजस्व विभाग से भू-अभिलेख निरीक्षक एवं पटवारी तथा सांख्यिकी विभाग के सहायक सांख्यिकी अधिकारियों सांख्यिकी निरीक्षकों एवं कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कृषि पर्यवेक्षकों ने भाग लिया।



युवा राष्ट्र निर्माण मंे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं : डा.ज्योति किरण


राज्य वित्त आयोग की अध्यक्ष डॉ. ज्योति किरण ने बाड़मेर के छात्रों से किया द्विपक्षीय संवाद

                बाड़मेर, 27 अगस्त। युवा विकास प्रेरक कार्यक्रम की मुख्य सलाहकार और राज्य वित्त आयोग की अध्यक्ष डॉ. ज्योति किरण ने महेश ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट मंे महाविद्यालय के छात्रों से द्विपक्षीय संवाद करते आह्वान किया कि युवा जातिगत राजनीति को दरकिनार करते हुए राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाएं।
                इस दौरान वित्त आयोग की अध्यक्ष डा.ज्योति किरण ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नए राजस्थान के निर्माण में सहयोग करते हुए इसको सफल बनाएं। उन्हांेने बताया कि राज्य सरकार के इस नवाचार के अंतर्गत सुराज बस यात्रा राजस्थान के 33 जिलों के 550 शैक्षणिक संस्थानों में यात्रा कर रही है। महाविद्यालयों के उन छात्रों को सुराज बस टिकट दिया जाता है, जो राज्य के विकास में सराहनीय योगदान देने से संबंधित नवाचार के रूप में अपने विचार व्यक्त करते है। इस दौरान युवा विकास प्रेरक कार्यक्रम की मुख्य सलाहकार और राज्य वित्त आयोग की अध्यक्ष डॉ. ज्योति किरण का प्राचार्य संगत सिंह ने साफा पहना कर स्वागत किया। सुराज बस यात्रा को लेकर डॉ. ज्योति किरण और पचास युवा विकास प्रेरकों की टीम ने युवाओं से नवाचार आमंत्रित किए। इस दौरान चुनिंदा नवाचार बताने वाले छात्रों को सुराज बस टिकट से प्रदान किए गए। इसी तरह युवा विकास प्रेरक टीम का स्थानीय महादेव कॉलेज में प्रबंधक रणजीतसिंह ने स्वागत किया। इस दौरान टीम सदस्यों ने यहां कार्यक्रम कर छात्र -छात्राओं से नवाचार जाने और योजनाओं की जानकारी दी गई । इस दौरान छात्रों को सुराज बस विजिट करवाने के साथ योजनाओं के मॉडल्स दिखाएं। सुराज बस में वसु आइडिया टी ,टु नो योर लीडर , टीवी ,स्कीम साईकल , स्प्ले , वसु आइडिया हब , खेलो राजस्थान जैसे कॉन्सेप्ट्स शामिल किए गए है। साथ ही जन कल्याणकारी योजनाआंे के जरिए राज्य सरकार की उपलब्धियां प्रदर्शित की गई है। गौरतलब है कि राज्य सरकार युवा विकास प्रेरक कार्यक्रम डॉ. ज्योति किरण के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संचालित कर रही है। युवा विकास प्रेरक राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं ,कार्यक्रमों और अभियानों के लाभों को आमजन तक पहुंचाने में आज महती भूमिका निभा रहे है।






शुक्रवार, 24 अगस्त 2018

मुख्यमंत्री सहायता कोष से 2.5 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत


                बाड़मेर, 24 अगस्त। विभिन्न दुर्घटनाआंे मंे व्यक्तियांे की मौत होने अथवा घायल होने पर उनके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण मुख्यमंत्री सहायता कोष से पांच प्रकरणांे मंे 2.5 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने एक आदेश जारी कर जगमाल पुत्र हरजीराम निवासी विश्नोईयांे की ढाणी, भागीरथ पुत्र जगमाल, रामलाल पुत्र जगमाल निवासी विश्नोईयांे की ढाणी की सड़क हादसे मंे मौत होने पर उनके आश्रितांे को 50-50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। इसी तरह श्रवण कुमार पुत्र पुरखाराम निवासी थूंबली एवं नखलेश पुत्र चंपालाल निवासी मोतीसरा की सड़क हादसे मंे मौत होने पर 50-50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

जिला पैरोल सलाहकार समिति की बैठक 30 को


                बाड़मेर, 24 अगस्त। जिला पैरोल सलाहकार समिति की बैठक जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे 30 अगस्त को दोपहर 3 बजे आयोजित होगी।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने बताया कि बैठक मंे संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है।

मतदाता जागरूकता के लिए वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के निर्देश


                बाड़मेर, 24 अगस्त। विधानसभा चुनाव के दौरान अधिकाधिक लोगांे की मतदान मंे भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार गतिविधियां संचालित की जाए। मोबाइल वैन के अलावा स्वीप कार्य योजना मंे निर्धारित गतिविधियांे के आयोजन के साथ उसकी प्रभावी मोनेटरिंग करें। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं स्वीप के नोडल अधिकारी कालूराम ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर स्वीप गतिविधियांे की समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।
                इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने स्वीप गतिविधियों की विधानसभा वार समीक्षा करते हुए मतदान मंे महिलाओं एवं दिव्यागांे की भागीदारी के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्हांेने जिला स्तर पर प्रभारी के रूप मंे नियुक्त किए गए कार्मिकांे को नियमित रूप से संबंधित रिटर्निंग अधिकारी अथवा सहायक नोडल अधिकारी से संपर्क कर स्वीप गतिविधियांे के बारे मंे जानकारी लेने के लिए कहा। उन्हांेने कहा कि महिलाआंे की भागीदारी बढाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग तथा चिकित्सा विभाग अपेक्षित सहयोग करें। उन्हांेने महिला एवं बाल विकास विभाग को उप निदेशक सती चौधरी को इसकी प्रभावी मोनेटरिंग करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान प्रोफेसर मुकेश पचौरी, बीईईओ राजेश्वरी चौधरी, संजय शर्मा, सुरेश गोलेच्छा, हितेश मूंदड़ा समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।



गुरुवार, 23 अगस्त 2018

राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण मंे तकनीकी पहलूआंे की अनदेखी की जांच होगी

जिला यातायात प्रबंधन समिति की बैठक मंे एनएचएआई की कार्य प्रणाली को लेकर नाराजगी जताई।

बाड़मेर, 23 अगस्त। राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण मंे तकनीकी पहलूआंे की अनदेखी करने से होने वाले सड़क हादसांे तथा ड्रेनेज सिस्टम सही नहीं होने से आमजन को होने वाली दिक्कतांे को जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने गंभीरता से लेते हुए कमेटी से जांच कराने के निर्देश दिए है। जिला यातायात प्रबंधन समिति की बैठक के दौरान विभिन्न सदस्यांे की ओर से एनएचएआई की कार्यप्रणाली को लेकर एतराज जताया गया।

कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे गुरूवार को आयोजित जिला यातायात प्रबंधन समिति की बैठक के दौरान थार सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य पुरूषोतम खत्री समेत विभागीय अधिकारियांे ने बताया कि एनएचएआई की ओर से कुर्जा फांटा, जैसलमेर रोड़ पर सर्किट हाउस से आगे एवं तगजी की चक्की समेत अन्य स्थानांे पर सड़क निर्माण के दौरान तकनीकी पहलूआंे की अनदेखी की गई है। इसकी वजह से लगातार सड़क हादसे हो रहे है। इसी तरह डेªनेज सिस्टम का ढलान सही नहीं रखने से जगह-जगह पानी का भराव रहता है। उन्हांेने बताया कि पिछले कई माह से चौहटन सर्किल से सिणधरी चौराहे तक शास्त्री नगर एवं गांधी नगर की कई गलियांे का संपर्क हाइवे के निर्माण के बाद भी कटा हुआ है। इससे आमजन को खासी परेशानी हो रही है। उन्हांेने धोरीमन्ना एवं शिव कस्बे मंे पानी निकासी की सही व्यवस्था नहीं होने से बारिश के दौरान स्थिति विकट होने की आशंका जताई। उन्हांेने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान तकनीकी पहलूआंे को नजरदांज करने से कई स्थानांे पर नए दुर्घटना स्थल बन गए है। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने इसको गंभीरता से लेते हुए सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता, पंचायत समिति के सहायक अभियंता की कमेटी गठित कर एनएचएआई के तकनीकी अधिकारी की उपस्थिति मंे विभिन्न तकनीकी पहलूआंे की जांच कराने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर परिषद के अधिशाषी अभियंता दीपक गुप्ता ने एनएसएआई की ओर से नगर परिषद का नाला तोड़ने का मामला उठाया। इस दौरान जिला परिवहन अधिकारी टीकूराम पूनड़ एवं बालोतरा के परिवहन अधिकारी सी.पी.गुप्ता ने बाड़मेर एवं बालोतरा मंे यातायात व्यवस्था मंे सुधार संबंधित प्रयासांे के बारे मंे जानकारी दी। बैठक मंे अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पी.सी.दीप्पन, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता छगनलाल खत्री समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

सामाजिक अंकेक्षण मंे लापरवाही पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय होगी


जिला कलक्टर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने की विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा

                बाड़मेर, 23 अगस्त। सामाजिक अंकेक्षण मंे लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने गुरूवार को जिला परिषद सभागार मंे ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति संबंधित समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि विकास कार्याें मंे पारदर्शिता सुनिश्चित करने के साथ वास्तविक लोगांे तक विकास योजनाआंे का लाभ पहुंचा अथवा नहीं, इसके सत्यापन के लिए सामाजिक अंकेक्षण करवाया जाता है। इस दौरान तकनीकी अधिकारियांे की ओर से यह भी जांच की जाती है कि विकास कार्याें मंे किसी तरह की अनियमितता तो नहीं हुई। उन्हांेने कहा कि सामाजिक अंकेक्षण की मंशा के अनुरूप इसकी क्रियान्विति सुनिश्चित की जाए। इसमंे किसी तरह की अनियमितता को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्हांेने विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकाधिक लोगांे को स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण मंे भागीदारी सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति की विभागवार एवं पंचायत समितिवार समीक्षा की। उन्हांेने संबंधित विभागीय अधिकारियांे को कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र एवं उपयोगिता प्रमाण पत्र भिजवाने के निर्देश दिए। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए वृहद स्तर पर प्रयास करने के साथ प्रतिदिन इसमंे अधिकाधिक लोगांे की भागीदारी तथा समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्हांेने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रगतिरत आवासांे को प्राथमिकता से पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच ने महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत प्रगतिरत कार्याें के बारे मंे जानकारी दी। अधीक्षण अभियंता बलवीरसिंह ने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान की प्रगति से अवगत कराया। इस दौरान वरिष्ठ लेखाधिकारी मेवाराम बालन, अधिशाषी अभियंता भेराराम समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेसिंग से किया अभय कमांड सेंटर का शुभारंभ


                बाड़मेर, 23 अगस्त। बाड़मेर जिले मंे नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन को सुदृढ़ करने के लिए बनाए गए अभय कमांड सेंटर का गुरूवार को मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए रिमोट का बटन दबाकर शुभारंभ किया। इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
                पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल ने बताया कि अभय कमांड के तहत बाड़मेर जिला मुख्यालय पर करीब 250 कैमरे लगाए जा रहे है। इसकी निगरानी अभय कमांड सेंटर से होगी। इसके अलावा पुलिस कंट्रोल रूम से संपादित किए जाने वाले कार्य यहां से संपादित किए जाएंगे। इस केन्द्र पर प्राप्त होने वाली सभी प्रकार की शिकायतांे का निवारण तत्काल करने के साथ क्रियान्वयन पर निगरानी रखी जाएगी। अभय कमांड सेंटर पर कार्य के लिए पुलिसकर्मियांे को प्रशिक्षित किया गया है। जो पारी के अनुसार डयूटी देंगे। यह एक आधुनिकतम पुलिस नियंत्रण कक्ष है जिसमंे सारे रिकार्ड को आनलाइन की संपादित किया जाएगा। इससे जिला मुख्यालय पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने के साथ-साथ आवश्यक सेवाओं से सबंधित वाहनों की ऑनलाईन मॉनिटरिंग हो सकेगी। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल मेघवाल, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उप निदेशक मोहनकुमारसिंह समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
अत्याधुनिक कंट्रोल रूम : अभय कमांड सेंटर राजस्थान पुलिस की ओर से स्थापित अत्याधुनिक कंट्रोल रूम है, जहां वीडियो कैमरा रिकॉर्डिंग, कॉल रिकॉर्डिंग, यातायात नियंत्रण, अपराध नियंत्रण, आपात स्थिति में तुरंत सहायता सभी एक ही जगह से संभव हो सकेगी। बाड़मेर कलेक्ट्रेट परिसर में बने इस सेंटर से आपातकालीन नम्बर 112 और महिला हैल्पलाइन 1090 का एक ही जगह संचालन होगा। आपातकाल और दुर्घटना स्थल पर यहां तुरंत सहायता उपलब्ध कराए जाएगी। यहां आने वाले कॉल की रिकॉर्डिंग रहेगी। अत्याधुनिक सेवाआंे के लिए रेस्पोंडर सिस्टम (एमडीटीज), ऑटोमैटिक व्हीकल लोकेशन सिस्टम, वीडियो इंटरफेस के साथ विस्तृत कम्यूनिकेशन प्लेटफॉर्म स्थापित किए गए है।







बुधवार, 22 अगस्त 2018

महिलाआंे से जुड़े मामलांे मंे त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देष


            बाड़मेर, 22 अगस्त। राजस्थान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती सुमन षर्मा ने बुधवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर सर्किट हाउस मंे आयोजित बैठक के दौरान महिला सषक्तिकरण एवं बकाया प्रकरणांे की समीक्षा की। उन्हांेने विभागीय अधिकारियांे को महिलाआंे से जुडे़ मामलांे मंे त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देष दिए।
            बैठक के दौरान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती सुमन शर्मा ने बाड़मेर जिले में महिलाओं की आत्महत्याओं के कारणों पर गहन विचार विमर्ष कर विभागीय अधिकारियों को जागरूकता फैलाने के निर्देष दिए। उन्हांेने बाड़मेर जिले में घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम के तहत प्राप्तएवं शेष बकाया प्रकरणों की समीक्षा कर नियमानुसार आवष्यक कार्यवाही करने के निर्देष दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की जानकारी से राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष को अवगत कराया। बैठक में  अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेष कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेष्वरलाल मेघवाल, उपखंड अधिकारी बाड़मेर नीरज मिश्र, महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेषक श्रीमती सती चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कमलेष चौधरी, महिला अधिकारिता के सहायक निदेषक  प्रहलादसिंह राजपुरोहित, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेषक राजेन्द्र शर्मा, महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र परामर्षदाता एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। 


मंगलवार, 21 अगस्त 2018

मतदाता 31 अगस्त तक मतदाता सूचियों में जुड़वा सकेंगे अपने नाम

- भारत निर्वाचन आयोग ने बढ़ाई नाम जुड़वाने की अंतिम तारीख

बाड़मेर , 21 अगस्त। प्रदेश के ऎसे मतदाता जिनकी उम्र 1 जनवरी, 2018 को 18 वर्ष पूरी हो गई है और वे अपना नाम मतदाता सूची में नहीं जुडवा सके हैं ऎसे सभी मतदाता 31 अगस्त तक दावे आपत्तियों के साथ मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकेंगे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी  अश्विनी भगत ने बताया कि प्रदेश के मतदाताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए और भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने प्रदेश के नव मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा तादाद में नाम जुड़वाने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि विभाग ने 12 और 19 अगस्त को विशेष अभियान चलाकर मतदान केंद्रों पर नाम जोड़ने और संशोधन करने की व्यवस्था की थी।  इस दौरान हजारों की संख्या में नाम जोड़े गए थे, लेकिन फिर जो नाम पंजीकृत होने से वंचित रहे गए हैं वे बिना अवसर गवाए 31 अगस्त तक अपना नाम बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) द्वारा मतदाता सूची में अवश्य पंजीकृत करवा लें। 

गौरव सेनानियांे का समस्या समाधान शिविर स्थगित


                बाड़मेर ,21 अगस्त। राजकीय अवकाश होने के कारण बुधवार को कल्याणपुर पंचायत समिति मंे आयोजित होने वाला गौरव सेनानियांे का समस्या समाधान शिविर स्थगित कर दिया गया है।
                जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर हरदत्त शर्मा ने बताया कि गौरव सेनानियांे एवं आश्रितांे के लिए अब समस्या समाधान शिविर का आयोजन 30 अगस्त को प्रातः 11 बजे आयोजित होगा।

वरिष्ठ नागरिकांे को कानूनी अधिकारांे की जानकारी दी


                बाड़मेर ,21 अगस्त। महात्मा गांधी मानव सेवा संस्थान बाड़मेर की ओर से संचालित वृद्धाश्रम में मंगलवार को विश्व वृद्धजन दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। 
                इस दौरान अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डा.सिम्पल शर्मा ने वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न कानूनी अधिकार, लोक अदालत के महत्व, विधिक सहायता, वृद्धा पेंशन योजना, बालश्रम, बाल विवाह प्रतिषेध, दहेज प्रतिषेध से संबंधित कानूनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या एक राजेन्द्र सिंह चारण ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का समाज में अपना महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं में वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत मंे वृद्धाश्रम के संचालक स्वामी दयालपुरी ने आभार जताया।

चिकित्सा मंत्री एवं खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष बुधवार को बाड़मेर आएंगे


                बाड़मेर ,21 अगस्त। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ ,राजस्थान खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष जसवंतसिंह बिश्नोई एक दिवसीय दौरे पर बुधवार को बाड़मेर आएंगे।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ बुधवार को दोपहर 1 बजे जालोर से प्रस्थान कर 3 बजे बाड़मेर पहुंचेंगे। इसके उपरांत सांय 5.30 बजे जैसलमेर के लिए प्रस्थान करेंगे। इसी तरह राजस्थान खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष जसवंतसिंह बिश्नोई बुधवार को दोपहर 1 बजे जालोर जिले से रवाना होकर सांय 4.30 बजे बाड़मेर पहुंचेंगे। इस दौरान आगामी दिनांे मंे होने वाले वीआईपी विजिट के संबंध मंे विचार-विमर्श करेंगे। इसके उपरांत बाड़मेर मंे रात्रि विश्राम करेंगे।

वीआईपी विजिट को लेकर समुचित तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश


                बाड़मेर ,21 अगस्त। बाड़मेर जिले मंे आगामी दिनांे मंे प्रस्तावित वीआईपी विजिट के दौरान शिलान्यास एवं लोकार्पण तथा विकास प्रदर्शनी के कार्यक्रम को लेकर समुचित तैयारियां सुनिश्चित की जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे विभागीय अधिकारियांे की बैठक के दौरान यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि आगामी दिनांे मंे शिलान्यास एवं लोकार्पण तथा विकास प्रदर्शनी के कार्यक्रम को लेकर संबंधित विभागीय निर्देशानुसार कार्य संपादित करें। उन्हांेने प्रस्तावित सभा स्थलांे पर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाआंे के संबंध मंे आवश्यक निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि विभागीय अधिकारी निर्धारित प्रारूप मंे सूचनाएं एवं अच्छी क्वालिटी के फोटो मय उपलब्धियां भिजवाएं। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने वीआईपी विजिट को लेकर सुराज संकल्प यात्रा के दौरान की गई घोषणाआंे की क्रियान्विति, आपका जिला आपकी सरकार, बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन संबंधित जसूचना भिजवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि विभागांे की ओर से किए गए नवाचारांे की सूचना भिजवाई जाए। उन्हांेने प्रस्तावित वीआईपी विजिट के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल मेघवाल, कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया, जिला परिवहन अधिकारी टीकूराम पूनड़ समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

चुनाव कार्यों को गंभीरता एवं निष्पक्षता से संपादित करें: नकाते


                बाड़मेर ,21 अगस्त। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग के मापदंडों के अनुरूप समुचित तैयारियां की जाएं। चुनाव लोकतंत्र का आधार है, इससे जुड़े कार्यों को गंभीरता एवं निष्पक्षता से संपादित करें। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे चुनाव तैयारियांे संबंधित समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि समस्त अधिकारी विधानसभा चुनाव के कार्य की गंभीरता को समझते हुए उनको सौंपे गए उत्तरदायित्वांे का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करें। उन्हांेने संबंधित अधिकारियांे को मतदान केन्द्रांे के रूट एवं आधारभूत सुविधाआंे के बारे मंे विस्तार से जानकारी जुटाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि चुनाव के लिए गठित प्रकोष्ठ के अधिकारी एवं कार्मिक आपसी समन्वय से बेहतरीन कार्य करें। जिला स्तर से मांगी गई सूचनाएं निर्धारित समयावधि मंे भिजवाना सुनिश्चित करें। उन्हांेने मतदाता जागरूकता गतिविधियांे के लिए विधानसभावार जागरूकता रथ तैयार करवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि इस बार पहली मर्तबा ईवीएम के साथ वीवीपेड का इस्तेमाल होगा, इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल ने विधानसभा चुनाव के दौरान कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था तथा संवेदनशील मतदान केन्द्रांे पर पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए जाने के बारे मंे जानकारी दी।
                उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने विधानसभा चुनाव के लिए गठित किए गए प्रकोष्ठांे के प्रभारी अधिकारियांे को उनकी ओर से निष्पादित किए जाने वाले कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्हांेने कहा कि निर्वाचन आयोग की ओर से जारी किए विभिन्न एप्प का इस्तेमाल करने के साथ नवाचार किए जाए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने एक सप्ताह मंे माइक्रो आब्जर्वर का पैनल तैयार करने, बूथ लेवल मैनेजमेंट प्लान, रिस्क मैनेजमेंट प्लान समेत विभिन्न प्रकार के प्लान तैयार करने के संबंध मंे आवश्यक निर्देश दिए। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने स्वीप के तहत आयोजित कराई जाने वाली गतिविधियांे की जानकारी दी। इस दौरान जिले के समस्त उपखंड अधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल मेघवाल, कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच, जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र दशोरा, जिला परिवहन अधिकारी टीकूराम पूनड़, वरिष्ठ परियोजना अधिकारी लेखा मेवाराम बालन, डा.लक्ष्मीनारायण जोशी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 22 अगस्त को बाड़मेर आएगी


                बाड़मेर ,21 अगस्त। राजस्थान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती सुमन शर्मा एक दिवसीय दौरे पर बुधवार को बाड़मेर आएगी।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने बताया कि राजस्थान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती सुमन शर्मा 22 अगस्त को प्रातः 6 बजे जोधपुर से रवाना होकर दोपहर 12 बजे सर्किट हाउस पहुंचेगी। जहां विभागीय अधिकारियांे के साथ महिलाआंे से जुड़े मुददांे एवं बकाया प्रकरणांे की समीक्षा करेगी।

पेड एवं फेक न्यूज पर नजर रखेगी एमसीएमसी कमेटी


बाड़मेर मंे मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी का गठन

                बाड़मेर, 21 अगस्त। निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार विधानसभा आम चुनाव 2018 मंे पेड न्यूज,फेक न्यूज और मतदाताओं को लुभाने वाले संदेहास्पद विज्ञापनों पर कड़ी नजर रखने के लिए मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी का गठन किया गया है।
                जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि यह कमेटी उम्मीदवारों की ओर से इलेक्ट्रोनिक, पिं्रट और सोशल मीडिया के जरिए प्रसारित समाचारों पर कड़ी निगरानी रखेगी। इस कमेटी का प्रभारी राजस्व अपील अधिकारी, भूमि अवाप्ति अधिकारी सीआईईएल, कोषाधिकारी,सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक, डाइट के वरिष्ठ व्याख्याता मांगूसिंह राठौड़ को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि यह कमेटी निर्वाचन के दौरान राजनीतिक दलांे एवं अभ्यर्थियांे की ओर से विभिन्न टीवी एवं रेडियो चैनलांे पर पेड न्यूज के प्रसारण से संबंधित कार्यवाही एवं रिकार्ड संधारित करेगी। इसके अलावा टीवी एवं रेडियो चैनलांे पर न्यूज के प्रसारण की मोनेटरिंग कर दैनिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण संबंधित कार्य करेगी। कमेटी का कार्य चुनाव की अधिघोषणा के साथ और उम्मीदवारों के नामांकन के साथ ही शुरू हो जाएगा।
ऐसे काम करती है कमेटीः कोई भी खबर, विज्ञापन या प्रचार-प्रसार के तरीके को पेड न्यूज की श्रेणी में आने पर मामले को कमेटी रिटर्निंग अधिकारी तक पहुंचाएगी। सही पाए जाने पर रिटर्निंग अधिकारी उम्मीदवार को नोटिस देकर उस बारे में जवाब मांग सकता है। जवाब से अंसतुष्ट होने पर मामले को राज्य स्तरीय कमेटी को भेजा जाता है और उसी के निर्णय के अनुसार उस पेड न्यूज का खर्चा डीपीआर रेट पर उम्मीदवार के खर्चे में जोड़ा जाता है। कमेटी का अध्यक्ष जिला निर्वाचन अधिकारी होता है, जबकि एसडीएम या एडीएम, भारतीय प्रेस परिषद से मान्यता प्राप्त स्वतंत्र पत्रकार, भारतीय सूचना सेवा का जिले में पदास्थापित अधिकारी और सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी इसके सदस्य होते हैं। 


लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...