बुधवार, 8 अगस्त 2018

जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक 9 अगस्त को


                बाड़मेर, 08 अगस्त। आम जन की परिवेदनाओं की सुनवाई एवं समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन 09 अगस्त को प्रातः 11 बजे से जिला स्तरीय अटल सेवा केन्द्र में किया जाएगा। इस दौरान जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक भी आयोजित की जाएगी।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने बताया कि जन सुनवाई में जिला स्तरीय अधिकारियांे को जन सुनवाई के दौरान उपस्थित होकर प्राप्त होने वाली परिवेदनाओें एवं समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए है।

सिटी लेवल कमेटी की बैठक 9 अगस्त को


                बाड़मेर, 08 अगस्त। बालोतरा शहर मंे आरयूआईडीपी चतुर्थ चरण के सीवरेज एवं वाटर सप्लाई कार्याें के संबंध मंे सिटी लेवल कमेटी की बैठक जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे 9 अगस्त को प्रातः 10 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित होगी।
                सदस्य सचिव सिटी लेवल कमेटी एवं अधिशाषी अभियंता आरयूआईडीपी ने बताया कि बैठक के दौरान परियोजना के बारे मंे विस्तार से जानकारी देने के साथ विभिन्न मुददांे पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने किया मिड डे मील का निरीक्षण


शिक्षकांे को लेक्टोमीटर के बारे मंे जानकारी देने के निर्देश।

                बाड़मेर, 08 अगस्त। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने बुधवार को विभिन्न विद्यालयांे मंे मिड डे मील संबंधित व्यवस्थाआंे का निरीक्षण किया। उन्हांेने जिला शिक्षा अधिकारी को समस्त शिक्षकांे को लेक्टोमीटर एवं उसके इस्तेमाल करने के बारे मंे विस्तार से जानकारी देने के निर्देश दिए है।
                मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने बुधवार को राउमावि गालाबेरी, राप्रावि कुम्भोणी खोथो की ढाणी, राप्रावि हनुमानपुरा मंे मिड डे मील संबंधित व्यवस्थाआंे का निरीक्षण किया। इस दौरान पोषाहार संबंधित व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने विद्यार्थियांे के शैक्षणिक स्तर को जांचने के साथ उनको नियमित रूप से अध्ययन करने के लिए कहा। इस दौरान राप्रावि हनुमानपुरा मंे शिक्षिका से लेक्टोमीटर के उपयोग के बारे मंे जानकारी नहीं दे पाई। इस पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने जिला शिक्षा अधिकारी को समस्त शिक्षकांे को लेक्टोमीटर एवं उसके उपयोग के बारे मंे जानकारी दिलवाने के निर्देश दिए। ताकि दूध की शुद्वता की नियमित रूप से जांच हो सके।




देश भक्ति का संदेश देने के लिए बनाई जाएगी 650 किमी लंबी मानव श्रृंखला


बाड़मेर समेत सरहदी चार जिलांे मंे 14 अगस्त को मानव श्रृंखला मंे शामिल होंगे लाखांे लोग

                बाड़मेर, 08 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य मंे पूरे देश को देश भक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के लिए बाड़मेर समेत चार सरहदी जिलांे मंे 650 किमी लंबी मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। इसमंे आमजन, विद्यार्थी, सीमा सुरक्षा बल, सेना के साथ विभिन्न संगठनांे के प्रतिनिधि शामिल होंगे। बाड़मेर जिले मंे इसकी तैयारियांे को लेकर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित बैठक के दौरान आवश्यक निर्देश दिए।
                इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य मंे पूरे देश मंे राष्ट्रीय एकता एवं देश भक्ति का संदेश पहुंचाने के लिए सरहदी जिलो मंे मानव श्रृंखला के रूप मंे ऐतिहासिक आयोजन हो रहा है। उन्हांेने इस आयोजन मंे अधिकाधिक लोगांे से शामिल होने का आहवान करते हुए बताया कि बाड़मेर जिला मुख्यालय से जैसलमेर जिले की सीमा तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर 85 किमी तक मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। इसमंे विद्यार्थियांे के साथ आमजन तिरंगे, रंग बिरंगे गुब्बारांे के साथ शामिल होंगे। बैठक के दौरान विभिन्न विभागीय अधिकारियांे एवं सरकारी एवं निजी स्कूलांे के संस्था प्रधानांे ने मानव श्रृंखला के कार्यक्रम को सफल बनाने के संबंध मंे सुझाव दिए। साथ ही अपेक्षित भागीदारी सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने मानव श्रृंखला बनाने के संबंध मंे आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि इसमंे जन प्रतिनिधियांे, आमजन के साथ प्रत्येक वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार एवं बाड़मेर उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र तथा शिव उपखंड अधिकारी नेनूराम को अधिकाधिक लोगांे की भागीदारी के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार एवं बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए गए। जिला परिवहन अधिकारी टीकूराम पूनड़ को यातायात संबंधित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा, बीईईओ कृष्णसिंह, प्रो.पांचाराम चौधरी, डा.भरत सहारण समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



मंगलवार, 7 अगस्त 2018

कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची मंे नाम जुड़वाने से वंचित नहीं रहे : गुप्ता


                बाड़मेर, 07 अगस्त। कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची मंे नाम जुड़वाने से वंचित नहीं रहना चाहिए। युवाआंे, महिलाआंे एवं दिव्यांगांे के नाम मतदाता सूची मंे जोड़ने के लिए बीएलओ विशेष प्रयास करें। संभागीय आयुक्त ललित कुमार गुप्ता ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार मंे बीएलओ, सुपरवाइजर्स एवं राजनीतिक दलांे की प्रतिनिधियांे की बैठक के दौरान यह बात कही।
                इस दौरान संभागीय आयुक्त गुप्ता ने कहा कि आगामी विधानसभा आम चुनाव 2018 की तैयारियों के संबंध में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत नवीन पात्र व्यक्तियांे को मतदाता सूची में जोड़ने के लिए राजनीतिक दल सहयोग करें। उन्हांेने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता लाने के प्रयासों में जिला प्रशासन के साथ-साथ राजनीतिक दलों की भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियांे से जल्दी से जल्दी बीएलए बूथ स्तरीय अभिकर्ता नियुक्त करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के दावे और आपत्तियांें के आवेदन प्राप्त करने के लिए 12 और 19 अगस्त को विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इस दौरान बीएलओ संबंधित मतदान केन्द्रांे पर उपस्थित रहेंगे।
                जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि समस्त विधानसभा क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन कर दिया गया है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग कर पात्र व्यक्तियों के ज्यादा से ज्यादा नाम मतदाता सूचियों में जुड़वाएं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की मंशा है ईवीएम और वीवीपैट के बारे में हर मतदाता इतना जागरूक किया जाए कि शंका की कोई गुंजाइश ही नहीं रहे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने बताया कि 21 अगस्त तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। उन्होंने कहा कि 27 सितंबर, 2018 को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा और यह मतदाता सूचियां विधानसभा चुनाव में काम ली जाएगी। उन्हांेने मतदाता सूचियांे के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान संसदीय सचिव लादूराम विश्नोई एवं बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन के साथ विभिन्न राजनीतिक दलांे के प्रतिनिधियांे से मतदाता सूचियांे मंे नाम जोड़ने, मतदान केन्द्रांे से जुड़े मुददांे से अवगत कराया। बैठक के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने आश्वस्त किया कि वे भी इसके बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करेंगे, ताकि मतदाता सूची में पात्र व्यक्तियों के नाम जुड़ सकें। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि सभी मतदान केंद्रों पर बीएलए भी नियुक्त कर दिए जाएंगे। बैठक के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम, बाड़मेर उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, चौहटन उपखंड अधिकारी भूपेन्द्र यादव समेत विभिन्न राजनीतिक दलांे के प्रतिनिधि एवं बीएलओ तथा सुपरवाइजर्स उपस्थित रहे।





गौरव सेनानियांे एवं वीरांगनाओं की पु़ित्रयों की शादी में आर्थिक सहायता के लिए आवेदन आमंत्रित


                बाड़मेर, 07 अगस्त। भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय की ओर से भूतपूर्व सैनिकों एवं शहीदों की वीरांगनाओं हवलदार या समकक्ष रैंक तक की पुत्रियों की शादी के लिए 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है।
                जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि यह सहायता अधिकतम 2 पुत्रियों की शादी के लिए देय है। जिन भूतपूर्व सैनिकों एवं शहीदों की वीरांगनाओं की पुत्रियों की शादी वर्ष 2018 में है, वे इस योजना का लाभ उठाने के लिए केन्द्रीय सैनिक बोर्ड की वेब साइट www.kbs.gov.in पर आनलाइन आवेदन कर सकते है।

सिटी लेवल कमेटी की बैठक 9 को


                बाड़मेर, 07 अगस्त। बालोतरा शहर मंे आरयूआईडीपी चतुर्थ चरण के सीवरेज एवं वाटर सप्लाई कार्याें के संबंध मंे सिटी लेवल कमेटी की बैठक जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे 9 अगस्त को प्रातः 10 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित होगी।
                सदस्य सचिव सिटी लेवल कमेटी एवं अधिशाषी अभियंता आरयूआईडीपी ने बताया कि बैठक के दौरान परियोजना के बारे मंे विस्तार से जानकारी देने के साथ विभिन्न मुददांे पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

मतदाता सूचियों मंे 21 अगस्त तक नाम जुड़वाए जा सकेंगे


                बाड़मेर, 07 अगस्त। विधानसभा चुनाव 2018 में अर्हता तिथि एक जनवरी 2018 के संदर्भ में द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 21 अगस्त तक मतदाता सूचियांे मंे नाम जुड़वाए जा सकते है। इसके लिए पात्र व्यक्ति अपने दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत कर सकते है।
                जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 11 एवं 18 अगस्त को ग्राम सभा, स्थानीय निकायों एवं आवासीय वेलफेयर सोसायटी के साथ बैठक कर मतदाता सूचियों का पठन एवं सत्यापन किया जाएगा। उन्हांेने बताया कि संबंधित मतदान केंद्रों पर नियुक्त पदाभिहित अधिकारी या बीएलओ के माध्यम से मतदाता सूची में नियमानुसार अपने नाम जुड़वाने के लिए प्रारुप 6, नाम हटाने के लिए प्रारुप 7, संशोधित कराने के लिए प्रारुप 8 एवं एक भाग से दूसरे भाग में नाम परिवर्तन के लिए प्रारुप 8 क पूर्ण रुप से भर कर प्रस्तुत किया जा सकता है। विशेष अभियान के तहत 12 अगस्त एवं 19 अगस्त को नियुक्त सभी पदाभिहित अधिकारी एवं बूथ लेवल अधिकारी सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक अपने अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे। इस दौरान राजनीतिक दलांे के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से दावे एवं आपत्तियां ली जाएगी। उनके मुताबिक 20 सितंबर तक दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। साथ ही 26 सितंबर तक डेटाबेस अपडेट, फोटोग्राफ मर्ज, कंट्रोल टेबलेट अपडेट एवं पूरक की तैयारी तथा मुद्रण के बाद 27 सितंबर को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी नकाते ने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार कार्य करने एवं 21 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त कर उनके निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्हांेने अभियान के दौरान प्राप्त पंजीकृत दिव्यांग व्यक्तियों की सूचना तुरत ईआरओ नेट पर अपडेट करने एवं अपंजीकृत दिव्यांगों का बूथ लेवल अधिकारियों के माध्यम से शत प्रतिशत पंजीयन करने के लिए कहा है। उन्होंने सभी मतदान केन्द्रों का व्यक्तिगत रूप से निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

नंदघरांे मंे विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत आयोजित हुई गतिविधियां


                बाड़मेर, 07 अगस्त। वेदांता, केयर्न आयल एंड गैस,धारा संस्थान एवं इंडियन एकेडमी आफ पिडियेट्रिक के संयुक्त तत्वावधान मंे विश्व स्तनपान सप्ताह का समापन मंगलवार को सुथारो की ढाणी भाड़खा स्थित नंदघर मंे हुआ। इस दौरान विभिन्न गतिविधियांे का आयोजन कर महिलाआंे को स्तनपान से जुड़े विविध पहलूआंे के बारे मंे जानकारी दी गई।
                समापन समारोह के दौरान केयर्न आयल एंड गैस के सीएसआर मैनेजर सी.पी.सिंह राजावत ने कहा कि महिलाआंे मंे वात्सल्य एवं ममता निवास करती है। उन्हांेने कहा कि महिलाएं नियमित रूप से स्तनपान करवाएं। शिशू रोग विशेषज्ञ डा.हरीश चौहान ने माता के दूध को सर्वाेतम बताते हुए कहा कि बच्चांे को स्वस्थ रखने के लिए मां का पहला दूध एवं निरंतर स्तनपान करवाना आवश्यक है। डा.पी.डी.स्वामी ने प्रत्येक गुरूवार को मातृ शिशु एवं पोषण दिवस पर स्तनपान के बारे मंे परिचर्चा करने एवं समाज मंे व्याप्त गलत धारणाआंे को त्याग कर स्तनपान को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने की बात कही। धारा संस्थान के मुख्य अधिशाषी अधिकारी महेश पनपालिया ने बताया कि स्तनपान सप्ताह के दौरान नंदघरांे मंे किशोरियांे एवं महिलाआंे को विषय विशेषज्ञांे, चिकित्सकांे ने महिलाआंे से संवाद, समूह चर्चा एवं व्याख्यान के जरिए स्तनपान के फायदांे के बारे मंे जानकारी दी। सप्ताह के दौरान नंदघर भील बस्ती, छीतर का पार, चवाणी मेघवालांे की ढाणी रावतसर, मेघवाल बस्ती आदर्श ढूढा, सुथारांे की ढाणी भाड़खा मंे कार्यक्रम आयोजित किए गए।

आमजन तक पहुंचेगा मतदाता जागरूकता का संदेश


                बाड़मेर, 07 अगस्त। स्वीप के नोडल अधिकारी एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने मंगलवार को बैठक के दौरान मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत प्रचार-प्रसार की गतिविधियांे की समीक्षा की। उन्हांेने आमजन तक मतदाता जागरूकता का संदेश पहुंचाने के निर्देश दिए।
                इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने कहा कि ऐसे पात्र व्यक्ति जो मतदाता सूची मंे नाम जुड़वा नहीं पाए है, उनका नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्हांेने विभिन्न विभागांे, क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय, नेहरू युवा केन्द्र, स्काउट एंड गाइड, एनसीसी एवं स्वयंसेवी संगठनांे के सहयोग से मतदाता जागरूकता संबंधित गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थाआंे मंे पोस्टर, निबंध एवं परिचर्चा सरीखे आयोजनांे के जरिए आमजन तक मतदाता जागरूकता का संदेश पहुंचाया जाए। उन्हांेने विधानसभा वार नियमित रूप से प्रचार-प्रसार संबंधित कैलेंडर तैयार करने के साथ गतिविधियां आयोजित करवाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान अस्टिटेंट प्रोफेसर मुकेश पचौरी समेत स्वीप से जुड़े विभिन्न अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।




बाड़मेर के 46 हजार लाभार्थियांे तक पहंुचेगा मुख्यमंत्री का संदेश


महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत व्यक्तिगत कार्य पूर्ण कराने वाले लाभार्थियांे को भेजा संदेश

                बाड़मेर, 07 अगस्त। बाड़मेर जिले के 45 हजार 870 लाभार्थियांे को मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने शुभकामना संदेश भेजा है। महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत अपना खेत अपना काम योजना के तहत इनको व्यक्तिगत लाभ के कार्याें से लाभांवित किया गया है।
                मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने लाभार्थियांे को भेजे शुभकामना संदेश मंे लिखा है कि महात्मा गांधी नरेगा मंे व्यक्तिगत लाभ के कार्याें के लिए सरकार की ओर से अपना खेत अपना काम योजना लागू की गई है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्र का प्रत्येक जोब कार्डधारी परिवार 3 लाख रूपए की सीमा मंे भूमि विकास, कृषि वानिकी, उद्यानिकी, वर्मी कम्पोस्ट, नाडेप कम्पोस्टिंग, कृषि भूमि पर भू-जल संरक्षण एवं लघु सिंचाई जैसे कार्य करवा सकता है। इसके अलावा इंदिरा आवास एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत महात्मा गांधी नरेगा मंे 90 मानव दिवस बतौर अकुशल श्रमिक काम करने पर भुगतान का भी प्रावधान है। इसके साथ ही कुक्कुट आश्रय, बकरी, सुकर एवं पशु आश्रय के लिए भी राशि दी जाती है। इनके कार्याें के लिए अधिकतम 79 हजार रूपए तक की राशि दी जा रही है। मुख्यमंत्री राजे ने इस योजना से लाभार्थियांे के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इससे लाभार्थियांे की आजीविका मंे निश्चित तौर पर सुधार होगा। इधर, मुख्यमंत्री राजे के शुभकामना संदेश लाभार्थियांे तक पहुंचाने के लिए अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच, लेखा सहायक हितेश मंूदड़ा, परियोजना अधिकारी लेखा मेवाराम बालन, कनिष्ठ सहायक तुलछाराम, अधिशाषी अभियंता भेराराम विश्नोई एवं कनिष्ठ सहायक पोकरराम, अधिशाषी अभियंता मोहनलाल मीणा एवं मदनसिंह, सहायक अभियंता रमेश कुमार शर्मा तथा कनिष्ठ लेखाकार खेताराम को सौंपा गया है।

सोमवार, 6 अगस्त 2018

विकास योजनाआंे के प्रभावी क्रियान्वन से आमजन को मिलेगी राहत


कालूराम ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार संभाला

                बाड़मेर, 06 अगस्त। राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप ग्रामीण विकास योजनाआंे के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करवाने का प्रयास किया जाएगा। विधानसभा चुनाव के मददेनजर जागरूकता गतिविधियांे के जरिए मतदाताआंे को मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी कालूराम ने सोमवार को बाड़मेर जिला परिषद में मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार संभालने के बाद यह बात कही। इससे पहले उन्हांेने निवर्तमान मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा से कार्यभार ग्रहण किया।
                मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने बताया कि विकास कार्याें मंे गुणवत्ता सुनिश्चित करवाने के साथ राज्य सरकार की फ्लैगशीप योजनाआंे की क्रियान्विति उनकी प्राथमिकता रहेगी। प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, महात्मा गांधी नरेगा योजना के साथ अन्य ग्रामीण विकास योजनाआंे की नियमित रूप से मोनेटरिंग करते हुए वास्तविक हकदार तक फायदा पहुंचाया जाएगा। इस दौरान उन्हांेने निवर्तमान मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा से बाड़मेर जिले मंे पंचायतीराज विभाग के प्रशासनिक ढ़ाचे एवं विकास योजनाआंे के बारे मंे जानकारी ली। राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी कालूराम इससे पहले सहायक कलक्टर टोंक, प्रोजेक्ट मैनेजर डीपीआईपी झालावाड़, उपखंड अधिकारी पीपलू, सपोटरा, पबरतसर, फतेहपुर, सुरतगढ़, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक नागौर, अतिरिक्त जिला कलक्टर नागौर, आरटीओ जोधपुर, उप शासन सचिव राजस्व विभाग, उप शासन सचिव गृह विभाग के रूप से सेवाएं दे चुके है।



जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक 9 को


                बाड़मेर, 06 अगस्त। आम जन की परिवेदनाओं की सुनवाई एवं समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन 09 अगस्त को प्रातः 11 बजे से जिला स्तरीय अटल सेवा केन्द्र में किया जाएगा। इस दौरान जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक भी आयोजित की जाएगी।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने बताया कि जन सुनवाई में जिला स्तरीय अधिकारियांे को जन सुनवाई के दौरान उपस्थित होकर प्राप्त होने वाली परिवेदनाओें एवं समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए है।

निर्धारित समयावधि मंे ट्रांसफार्मर नहीं बदलने पर लगेगा जुर्माना


मुख्यमंत्री के आगामी दौरे के मददेनजर समुचित तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश

                बाड़मेर, 06 अगस्त। निर्धारित समयावधि मंे विद्युत ट्रांसफार्मर नहीं बदलने पर संबंधित फर्म पर जुर्माना लगाया जाएगा। बिजली संबंधित समस्याआंे का प्राथमिकता से निस्तारण कर उपभोक्ताआंे को राहत पहुंचाई जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को बिजली-पानी संबंधित साप्ताहिक समीक्षा के दौरान डिस्काम के अधिकारियांे को निर्देशित करते हुए यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना के तहत विद्युत कनेक्शन करने के कार्य मंे तेजी लाई जाए। ढ़ीले तारांे को सही करने के लिए अभियान लगातार जारी रखा जाए। उन्हांेने आगामी दिनांे मंे मुख्यमंत्री के बाड़मेर दौरे के मददेनजर सार्वजनिक निर्माण विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग, जलदाय एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारियांे को समुचित तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पर डोम, स्टेज, विकास प्रदर्शनी स्थल के अलावा अन्य आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के संबंध मंे आवश्यक निर्देश दिए। उन्हांेने संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणांे का प्राथमिकता से निस्तारण करने के लिए कहा। समीक्षा बैठक के दौरान उन्हांेने जिला मुख्यालय पर सफाई व्यवस्था दुरस्त करने, रोड़ लाइटें सहीं करवाने, नालांे पर फेरो कवर लगवाने एवं आरयूआईडी के सहायक अभियंता को 14 अगस्त तक आवश्यक रूप से फ्लो टेस्ट करवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने टैंकरांे से पेयजल परिवहन संबंधित बिलांे का उपखंड अधिकारी स्तर से सत्यापन के उपरांत भुगतान के लिए भिजवाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान अधीक्षण अभियंता जे.आर.जीनगर, एम.एल.जाट, हेमंत चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा. बी.एल.मंसूरिया, नगर परिषद आयुक्त पंकज मंगल समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



शनिवार, 4 अगस्त 2018

राजस्थान राज्य अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य रविवार को बाड़मेर आएगी


                बाड़मेर, 04 अगस्त। राजस्थान राज्य अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य श्रीमती लिलियन ग्रेस रविवार को शाम 6 बजे बाड़मेर आएगी। इस दौरान सर्किट हाउस मंे आयोजित जन सुनवाई के दौरान आमजन की समस्याएं सुनेगी।
                जिला अल्पसंख्यक अधिकारी बजरंगलाल दीक्षित ने बताया कि राजस्थान राज्य अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य श्रीमती लिलियन ग्रेस सोमवार को प्रातः 10 बजे सर्किट हाउस मंे अल्पसंख्यक समुदाय के लोगांे के साथ विभागीय योजनाआंे के संबंध मंे जन सुनवाई करेगी।

आरएएस प्रारंभिक परीक्षा आज, 8400 अभ्यर्थी शामिल होंगे


अभ्यर्थियांे को निर्धारित ड्रेस कोड मंे दो घंटे पहले परीक्षा केन्द्र पर आना होगा

बाड़मेर, 04 अगस्त। बाड़मेर जिला मुख्यालय पर रविवार को प्रातः 10 से दोपहर 1 बजे तक 31 परीक्षा केन्द्रांे पर  राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 2018 आयोजित होगी। इसके लिए अभ्यर्थियांे को निर्धारित डेªस कोड मंे दो घंटे पहले संबंधित परीक्षा केन्द्रांे पर उपस्थित होना होगा।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने बताया कि समस्त परीक्षा केन्दांे पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ नकल रोकने के पुख्ता इंतजाम किए गए है। फोटो पहचान पत्र के आधार पर पहचान सुनिश्चित होने एवं गहन तलाशी के बाद ही परीक्षार्थी को केन्द्र मंे प्रवेश दिया जाएगा। आरएएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए 5 सर्तकता दलों का गठन किया गया है, जिनमें पुलिस, प्रशासनिक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को शामिल किया गया है। किसी भी परीक्षार्थी के नकल एवं कदाचार के दोषी पाये जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। आयोग के निर्देशानुसार परीक्षार्थी को उपस्थिति पत्र, फोटोयुक्त परिचय पत्र एवं पासपोर्ट साइज फोटो एवं पारदर्शी पेन लेकर आना होगा। उन्हांेने बताया कि जिला मुख्यालय पर आरएएस प्रारंभिक परीक्षा से संबंधित गतिविधियों की मॉनिटिंरंग एवं समन्वय से संबंधित कार्यों के लिए जिला मुख्यालय पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। नियंत्रण कक्ष के दूरभाष 02982-220007 है। यह नियंत्रण कक्ष रविवार को प्रातः 8 बजे से परीक्षा समाप्ति उपरान्त परीक्षा से संबंधित समस्त कार्य पूर्ण होने तक कार्य करेगा।
मोबाइल सहित इलेक्ट्रोनिक सामग्री रहेगी वर्जित : आरएएस प्रारभ्भिक परीक्षा के दौरान केन्द्रो पर मोबाईल, ब्लूटूथ आदि इलेक्ट्रोनिक सामग्री एवं संचार उपकरणों की सख्त मनाही रहेगी तथा यदि कोई अभ्यर्थी के पास पाया गया तो कठोर कार्यवाही की जाएगी। अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार के मुताबिक राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से जारी निर्देशों के तहत परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थी को परीक्षा हॉल में सेल्युलर फोन, कोर्डलेस फोन, ब्लूटूथ एवं सभी तरह के इलेक्ट्रोनिक्स, संचार उपकरणों का प्रयोग करने की सख्त मनाही है। परीक्षा वस्तुपरक (ऑब्जेक्टिव) परीक्षा के रूप में ली जा रही है इसलिए अभ्यर्थी को किसी प्रकार की सहायक सामग्री यथा केलक्यूलेटर एवं रफ कार्य के लिए पेपर आदि उपलब्ध नहीं करवाए जाएंगे एवं नहीं ही उपयोग करने की अनुमति दी जाएगी। इसी तरह परीक्षा केन्द्र परिसर में ऐसे उपकरण एवं अंवाछित सामग्री रखने की मनाही रहेगी। 
अभ्यर्थियांे को ड्रेस कोड मंे आना होगा : राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सुरक्षा की दृष्टि से महिला एवं पुरुष दोनों ही अभ्यर्थियों के लिए ड्रेस कोड लागू किया है। पुरूष अभ्यर्थियांे को आधी आस्तीन का शर्ट, टी शर्ट, कुर्ता, पेंट, पायजामा एवं हवाई चप्पल, स्लीपर पहन कर आना होगा। इसी तरह महिला अभ्यर्थियांे को सलवार सूट या साड़ी, आधी आस्तीन का कुर्ता या ब्लाउज, हवाई चप्पल, स्लीपर एवं बालों में साधारण रबर बैंड लगा कर आएंगी। आयोग के निर्देशांे के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की गहन सुरक्षा जांच की जाएगी। ऐसे में परीक्षार्थी लाख या कांच की पतली चूड़ियों के अलावा अन्य कोई जेवरात पहन कर नहीं आएंगी। परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र मंे किसी प्रकार की घड़ी, मौजे, धूप का चश्मा, बैल्ट, हैंड बैग, हेयर पिन, गंडा, ताबीज, केप, हैट, स्कार्फ, स्टाल, शाल, मफलर पहनकर परीक्षा मंे शामिल नहीं हो सकते। परीक्षा केंद्र में किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा प्रारंभ होने के 10 मिनट के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके बाद किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी उसके लिए तय सीट से अलग बैठता है तो उसे अनुपस्थित माना जाएगा।
पहचान के लिए लाना होगा मूल पहचान पत्र : फोटो पहचान पत्र के आधार पर पहचान सुनिश्चित हो जाने एवं गहन तलाशी के बाद ही अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। फोटो पहचान पत्र के रूप में मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस मान्य होंगे। ये मूल ही लाना होगा, इनकी फोटो प्रति मान्य नहीं होगी।

शुक्रवार, 3 अगस्त 2018

अभ्यर्थियांे को आरएएस प्रारंभिक परीक्षा मंे ड्रेस कोड मंे आना होगा


                बाड़मेर, 03 अगस्त। आरएएस प्रारंभिक परीक्षा मंे शामिल होने वाले अभ्यर्थियांे को ड्रेस कोड मंे आना होगा। फोटो पहचान पत्र के आधार पर पहचान सुनिश्चित होने एवं गहन तलाशी के बाद ही परीक्षार्थी को केन्द्र मंे प्रवेश दिया जाएगा।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने बताया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सुरक्षा की दृष्टि से महिला एवं पुरुष दोनों ही अभ्यर्थियों के लिए ड्रेस कोड लागू किया है। उनके मुताबिक पुरूष अभ्यर्थियांे को आधी आस्तीन का शर्ट, टी शर्ट, कुर्ता, पेंट, पायजामा एवं हवाई चप्पल, स्लीपर पहन कर आना होगा। इसी तरह महिला अभ्यर्थियांे को सलवार सूट या साड़ी, आधी आस्तीन का कुर्ता या ब्लाउज, हवाई चप्पल, स्लीपर एवं बालों में साधारण रबर बैंड लगा कर आएंगी। इससे सुरक्षा जांच में सहयोग मिलेगा। आयोग के निर्देशांे के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की गहन सुरक्षा जांच की जाएगी। ऐसे में परीक्षार्थी लाख या कांच की पतली चूड़ियों के अलावा अन्य कोई जेवरात पहन कर नहीं आएंगी। परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र मंे किसी प्रकार की घड़ी, मौजे, धूप का चश्मा, बैल्ट, हैंड बैग, हेयर पिन, गंडा, ताबीज, केप, हैट, स्कार्फ, स्टाल, शाल, मफलर पहनकर परीक्षा मंे शामिल नहीं हो सकते। उन्हांेने बताया कि अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते है। परीक्षा केंद्र में किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा प्रारंभ होने के 10 मिनट के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके बाद किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी उसके लिए तय सीट से अलग बैठता है तो उसे अनुपस्थित माना जाएगा।
पहचान के लिए लाना होगा मूल पहचान पत्र: फोटो पहचान पत्र के आधार पर पहचान सुनिश्चित हो जाने एवं गहन तलाशी के बाद ही अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। फोटो पहचान पत्र के रूप में मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस मान्य होंगे। ये मूल ही लाना होगा, इनकी फोटो प्रति मान्य नहीं होगी।

दीर्घ कालीन कृषि ऋण पर मिलेगा 5 प्रतिशत अनुदान


किसानों के हित में बड़ा फैसला, 7.50 प्रतिशत ब्याज दर पर कृषि ऋण

                बाड़मेर, 03 अगस्त। राज्य सरकार ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए दीर्घ कालीन कृषि ऋण लेने वाले काश्तकारों को 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान देने का निर्णय किया है। अब समय पर ऋण का चुकारा करने वाले काश्तकारों को 7.50 प्रतिशत ब्याज दर से ऋण मिल पाएगा। ब्याज अनुदान की यह योजना 31 मार्च, 2019 तक लागू रहेगी। इस योजना के तहत किसान लघु सिर्चाइं, कृषि यंत्र एवं कृषि सम्बद्ध गतिविधियों के लिये ऋण ले सकेंगे।
                सहकारिता विभाग के प्रमुख शासन सचिव अभय कुमार के मुताबिक 1 अप्रेल, 2018 से 31 मार्च, 2019 तक की अवधि में ऋण लेने वाले सभी किसानों को योजना का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि दीर्घ कालीन कृषि ऋण 12.50 प्रतिशत की ब्याज दर पर देय होता है तथा समय पर ऋण चुकता करने वाले कृषकों को 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान देकर उन्हें राहत प्रदान की गई है। यह योजना सहकारी भूमि विकास बैंकों से दीर्घ कालीन अवधि के लिए लेने वाले ऋणों पर लागू होगी।
इनके लिए ऋण लेने पर मिलेगा ब्याज अनुदान : किसान लघु सिंचाई के कार्य जैसे नलकूप, कूप गहरा करने, पम्पसैट, फव्वारा व ड्रिप सिंचाई, विद्युतीकरण, नाली निर्माण, डिग्गी व हौज निर्माण तथा कृषि यंत्रीकरण के कार्य जैसे ट्रेक्टर, कृषि यंत्रादि, थ्रेसर, कम्बाईन हार्वेस्टर आदि को क्रय करने के लिए दीर्घ कालीन अवधि के लिए ऋण ले सकते हैं। इसके अलावा डेयरी, भूमि सुधार, भूमि समतलीकरण, कृषि भूमि क्रय, अनाज व प्याज गोदाम निर्माण, ग्रीन हाउस, कृषि कार्य के लिए सोलर प्लांट, कृषि योग्य भूमि की तारबंदी एवं बाउण्ड्रीवाल, पशुपालन, वर्मी कम्पोस्ट, भेड़, बकरी, सुअर व मुर्गी पालन, उद्यानीकरण, ऊंट व बैल गाड़ी क्रय जैसी कृषि संबद्ध गतिविधियों के लिए लिए गए दीर्घ कालीन ऋण भी इस योजना में कवर होंगे।

केन्द्रीय विद्यालय जेसिंधर के विद्यार्थियांे ने जीते पदक


                बाड़मेर, 03 अगस्त। केन्द्रीय विद्यालय संगठन, मानव संसाधन मंत्रालय भारत सरकार की ओर से आयोजित जोधपुर संकुल स्तरीय राष्ट्रीय एकता शिविर एक भारत श्रेष्ठ भारत 2018-19 का आयोजन केन्द्रीय विद्यालय संख्या 1 जोधपुर मंे हुआ। इसमंे केन्द्रीय विद्यालय जेसिंधर के विद्यार्थियांे ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्द्वाआंे ने पदक जीते।
                केन्द्रीय विद्यालय जेसिंधर के 25 प्रतिभागियांे ने विभिन्न स्पर्द्वाआंे ने सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताआंे मंे पदक प्राप्त किए। इसी तरह संगीत शिक्षक जयकिशन के निर्देशन मंे विद्यार्थियांे ने समूह गान प्रतियोगिता मंे द्वितीय एवं एकल गायन प्रतियोगिता मंे तृतीय स्थान प्राप्त किया गया।

आपसी समन्वय से परीक्षा संबंधित दायित्वांे का निर्वहन करें : कुमार


राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा-2018

                बाड़मेर, 03 अगस्त। आपसी समन्वय के साथ अधिकारी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा के संबंध मंे सौंपे गए दायित्वांे का निर्वहन करें। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग के निर्देशांे की पालना सुनिश्चित की जाए। अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आरएएस प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियांे संबंधित समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने कहा कि समस्त परीक्षा केन्दांे पर सुरक्षा एवं तलाशी के पुख्ता इंतजाम किए जाए। ताकि परीक्षा का सफल एवं सुचारू आयोजन किया जा सके। परीक्षा में नकल की रोकथाम के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए है। उन्हांेने बताया कि आरएएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए 5 सर्तकता दलों का गठन किया गया है, जिनमें पुलिस, प्रशासनिक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को शामिल किया गया है। किसी भी परीक्षार्थी के नकल एवं कदाचार के दोषी पाये जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा उप समन्वयक, सहायक समन्वयक एवं वीक्षकों की नियुक्ति की गई है। इस दौरान डा.लक्ष्मीनारायण जोशी ने बताया कि जिले में 31 परीक्षा केन्द्रों पर 8400 परीक्षार्थी शामिल होंगे। उन्होेंने पावर पाइंट प्रजेटेंशन के जरिए परीक्षा की तैयारी एवं अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। उन्हांेने बताया कि परीक्षार्थियांे को परीक्षा प्रारंभ होने से दो घंटे पहले संबंधित परीक्षा केन्द्र पर पहुंचना होगा। परीक्षार्थी को उपस्थिति पत्र, फोटोयुक्त परिचय पत्र एवं पासपोर्ट साइज फोटो एवं पारदर्शी पेन लेकर आना होगा। बैठक के दौरान भूमि अवाप्ति अधिकारी अशोक सांगवा, कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, जिला परिवहन अधिकारी टीकूराम पूनड़, जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र दशोरा, विकास अधिकारी कैलाश चौधरी, अधीक्षण अभियंता बलवीरसिंह, अधिशाषी अभियंता मनरेगा भेराराम समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
नियंत्रण कक्ष प्रारंभ : बाड़मेर जिले मंे आरएएस प्रारंभिक परीक्षा से संबंधित गतिविधियों की मॉनिटिंरंग एवं समन्वय से संबंधित कार्यों के लिए जिला मुख्यालय पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। नियंत्रण कक्ष के दूरभाष 02982-220007 है। यह नियंत्रण कक्ष शुक्रवार से प्रारंभ हो गया है। यह नियंत्रण कक्ष 4 अगस्त को सांय 5 बजे तक तथा परीक्षा के दिन 5 अगस्त को प्रातः 8 बजे से परीक्षा समाप्ति उपरान्त परीक्षा से संबंधित समस्त कार्य पूर्ण होने तक कार्य करेगा। नियंत्रण कक्ष के लिए नायब तहसीलदार धर्मेन्द किशोर को प्रभारी नियुक्त किया गया है।




लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...