बुधवार, 17 मई 2023

सरकार योजनाओं मेे मिल रहे लाभ से आमजन में खुशी - जैन

बाडमेर, 17 मई। राज्य गौसेवा आयोग अध्यक्ष एवं बाडमेर विधायक मेवाराम जैन ने बुधवार को ग्राम पंचायत आदर्श उण्डखा में महंगाई राहत कैम्प का अवलोकन किया।

उन्होने बताया मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा प्रदेश में आमजन को महंगाई से राहत देने हेतु शुरू किये गये महंगाई राहत कैम्प आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे है। मुख्यमंत्री जी की सोच है कि जनता का पैसा जनता तक वापिस जाये। महंगाई के इस दौर में आमजन को राहत मिले इस हेतु घरेलू विद्युत कनेक्शनों में 100 यूनिट तक उपभोग करने तक निःशुल्क रहेगा। मुख्यमंत्री के इस फैसले से आम आदमी के लगभग विद्युत बिल निःशुल्क हो जायेगे साथ ही किसानों के लिए विद्युत कृषि कनेक्शन में 2000 यूनिट बिल भी निःशुल्क करने का बड़ा फैसला किया है जिससे लाखों लोगों के विद्युत बिल शून्य हो जाएंगे।
उन्होने बताया माननीय मुख्यमंत्री के इस जनहितैषी फैसले से प्रदेश के हर वर्ग में खुशी है हमारी सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में एक साथ 4000 हजार उच्च प्राथमिक विद्यालयों को उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत कर विद्यार्थियों के लिए बड़ा कदम उठाया है। इसके साथ साथ प्रत्येक स्टूडेंट्स के लिए यूनिफॉर्म एवं उसकी सिलाई तक निःशुल्क कर विद्यार्थी हित में बड़ा फैसला हमारी सरकार ने लिया है, पूरे शिक्षा जगत में सरकार के फैसलों की प्रशंसा हो रही है।
विधायक मेवाराम जैन ने कैम्प में आये जागरूक ग्रामीण जनों से अपील कि सरकार की इन जन कल्याणकरी योजनाओं का लाभ आप स्वंय भी ले एवं दूसरों को भी दिलाये।
-0-






राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बाड़मेर, 17 मई। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, बाड़मेर द्वारा बुधवार, 17 मई को सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाड़मेर पुलिस उपाधीक्षक आनंदसिंह राजपुरोहित, सड़क सुरक्षा समिति के सचिव राम कुमार जोशी, ग्रामीण थानाधिकारी परबतसिंह एवं आरटीओ इंस्पेक्टर भूपेंद्रसिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरुवात माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर की गयी।

इस दौरान बाड़मेर पुलिस उपाधीक्षक आनंदसिंह राजपुरोहित ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमो का ईमानदारी से पालन करने की बात कही और बताया की प्रत्येक व्यक्ति राष्ट्र के लिए एक मानव संसाधन है उसकी क्षति राष्ट्र की क्षति है और कहा कि किसी सड़क दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाने वाले व्यक्ति को सरकार द्वारा 5 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि के साथ प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाता है। प्रत्येक नागरिक को सड़क दुर्घटना के समय दुर्घटना ग्रसित व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल पहुंचाकर अपने कर्तव्य को निभाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर सड़क सुरक्षा समिति के सचिव राम कुमार जोशी ने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात के नियमो की पालना का महत्त्व समझाया। उन्होंने कहा कि इसके जरिए हम समाज एवं देश को होने वाली क्षति को रोक सकते हैं। विकसित देशो कि तुलना में भारत में लाइसेंसिंग प्रकिया की खामियों में सुधार की आवश्यकता की बात कही।
आरटीओ इंस्पेक्टर भूपेंद्रसिंह ने विभिन्न यातायात नियमो की बारीकियों को समझाते हुए विद्यार्थियों को हेलमेट को बोझ नहीं समझने एवं स्वयं की सुरक्षा के लिए नियमित रूप से इसके इस्तेमाल की बात कही। इसके साथ ही पैदल यात्रियों को सड़क पर हमेशा सड़क के दाहिनी ओर (सीधे हाथ की तरफ) वाहनों की ओर मुंह करके ही पैदल चलने के नियम के बारे में अवगत कराया।
ग्रामीण थानाधिकारी परबतसिंह ने विद्यार्थियों को हेलमेट को स्वयं के मोबाइल फोन के समतुल्य महत्त्व देकर स्वयं की सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया और हेलमेट को महज चालान से बचने के लिए साथ रखने की परिपाटी से बचने की बात कही।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य कमल पंवार ने समस्त विद्यार्थियों को यातायात नियमो के पालन करने हेतु शपथ दिलाई तथा पधारे हुए अथितियो का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती ममता चौधरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में रोशन लाल, अचलाराम, किशन दवे, शेलेन्द्र सेनी, वासु देव, पुरुषोत्तम, कैलाश कुमार, अमृत लाल, प्रियंका मीना आदि उपस्थित रहे।
-0-

राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष जाड़ावत 19 को रहेगें जिले के दौर पर

बाड़मेर, 17 मई। राज्य के राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह जाड़ावत शुक्रवार, 19 मई को रहेगें बाड़मेर जिले के दौर पर रहेगें।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह जाड़ावत शुक्रवार, 19 मई को प्रातः 10 बजे जोधपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे बाड़मेर पहुंचेगें। वे दोपहर 01ः30 बजे सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता करेगें। इसके पश्चात वे दोपहर 2 बजे सर्किट हाउस में डीसीसी की बैठक लेगें तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेगें। वे 20 मई को प्रातः जैसलमेर के लिए प्रस्थान करेगें।
-0-

आईटीआई धनाऊ में प्लम्बर एवं सेड़वा में डोमेस्टिक पेन्टर व्यवसाय के लिए आवेदन आमंत्रित

बाड़मेर, 17 मई। जिले के राजकीय आईटीआई बाडमेर, धनाऊ व सेड़वा में प्रवेश के लिए एससीवीटी व एनसीवीटी योजनान्तर्गत ऑनलाईन आवेदन करने की प्रारम्भ तिथि 15 मई, 2023 एवं अंतिम तिथि 10 जुलाई, 2023 निर्धारित की गयी है।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्ष संस्थान बाड़मेर के प्रवेश प्रभारी सूरज पंवार ने बताया कि आठवीं एवं दसवीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं जिनकी आयु 01 सितम्बर, 2022 को 14 वर्ष अथवा 14 वर्ष से अधिक हो, वे राजस्थान सरकार के एकीकृत पोर्टल अथवा ई-मित्र कियोस्क के माध्यम से दिनांक 10 जुलाई, 2023 तक आनॅलाईन मय शुल्क आवेदन कर सकते हैं। एसबीटीटी योजनान्तर्गत आईटीआई, धनाऊ में प्लम्बर व्यवसाय एवं सेड़वा में डोमेस्टिक पेन्टर व्यवसाय के लिए आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं। प्रवेश सम्बन्धी विस्तृत सूचना एवं जानकारी के लिए विभागीय वेबसाईट livelihoods.rajasthan.gov.in पर अवलोकन किया जा सकता है।
-0-

पेंशनर्स को जीवित प्रमाण पत्र 31 मई तक प्रस्तुत करने निर्देश

बाडमेर, 17 मई। निदेशालय, पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण विभाग, राजस्थान जयपुर से प्राप्त पेंशनर सूची अनुसार कोषालय बाड़मेर से पेंशन प्राप्त कर रहे 1436 राज्य पेंशनर्स व पारिवारिक पेंशनर्स द्वारा निर्धारित अवधि व्यतीत हो जाने के उपरांत भी अभी तक जीवित प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया है। ऐसे राज्य पेंशनर्स व पारिवारिक पेंशनर्स जिन्होनें अभी तक जीवित प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किया है उन्हें अंतिम अवसर प्रदान करते हुए 31 मई 2023 तक जीवित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की छूट राज्य सरकार द्वारा दी गई है।

जिला कोषाधिकारी बाड़मेर जसराज चौहान ने बताया कि जिले के ऐसे राज्य पेंशनर व पारिवारिक पेंशनर जिन्होनें ने अभी तक जीवित प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया है वे पूर्ण रूप से भरा हुआ एवं विनिर्दिष्ट प्राधिकारी से प्रमाणित निर्धारित जीवन प्रमाण पत्र कोषालय व उपकोषालयों में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर 31 मई 2023 तक आवश्यक रूप से प्रस्तुत करने का श्रम करे अन्यथा आगामी माह की पेंशन का भुगतान किया जाना संभव नहीं होगा।
-0-

जोधपुर में दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर 23 मई से, हजारों बेरोजगार युवाओं के सपने होंगे साकार

बाड़मेर, 17 मई। जोधपुर संभाग मुख्यालय पर दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर 23 और 24 मई को आयोजित किया जाएगा, जिसमें हजारों बेरोजगार युवाओं को रोजगार के सुनहरे अवसर उपलब्ध होंगे।

रोजगार निदेशक धर्मपाल मीणा ने बताया कि जोधपुर में दो दिवसीय संभाग स्तरीय मेगा जॉब फेयर 23 और 24 मई को रेजिडेंसी रोड पर स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मेगा जॉब फेयर में एक सौ से के करीब कंपनियों के प्रतिनिधि भाग लेकर हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगे। इस दो दिवसीय जॉब फेयर में खुद माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत अपने हाथों से बेरोजगार युवाओं को विभिन्न कंपनियों में नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।
मीणा ने बताया कि इस मेगा जॉब फेयर में जोधपुर संभाग के सभी जिलों के बेरोजगार युवा क्यूआर कोड स्कैन कर अपना अग्रिम रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि सभी जिलों में राजकीय और निजी महाविद्यालय, आईटीआई, पॉलिटेक्निक कॉलेज, रोजगार कार्यालय, कलेक्ट्रेट और विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर क्यूआर कोड लगाए गए हैं, जिसमें स्कैन कर बेरोजगार युवा अपना अग्रिम पंजीयन करवा सकते हैं। रोजगार निदेशक ने सभी बेरोजगार युवाओं को अपने भविष्य के सपने साकार करने तथा रोजगार के स्वर्णिम अवसर हासिल करने के लिए इस मेगा जॉब फेयर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया है।
-0-

बाड़मेर-सफलता की कहानी - आसुराम को मिली राहत, आई चेहरे पर मुस्कान

बाडमेर, 17 मई। राज्य सरकार की 10 जन कल्याणकारी योजनाओं में समाज के हर वर्ग के युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों सहित महिलाओं का ध्यान रखा गया है। बढ़ती महंगाई की मार से जनता को बचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रशासन गावों एवं शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैम्प लगाए जा रहे हैं।

शिविर प्रभारी ने बताया कि पंचायत समिति में आयोजित महंगाई राहत कैम्प में जुनेजो की बस्ती निवासी आसुराम के परिवार को उनकी पात्रतानुसार आठ योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध करवाये गये।
शिविर प्रभारी ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे मंहगाई राहत कैम्प के तहत उन्हें मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, मनरेगा में 125 दिन का रोजगार, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत अधिकतम दो दुधारू गौवंशीय पशुओं का प्रति पशु 40 हजार रुपये का बीमा कवर, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के अंतर्गत 500 रुपए में गैस सिलेंडर, न्यूनतम सामाजिक पेंशन योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रूपए पेंशन के साथ मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपुर्णा फूड पैकेट योजना के तहत फुड पैकेट में दाल 1 किलो, चीनी 1 किलो नमक 1 किलो, मिर्च पाउडर 100 ग्राम, धनिया पाउडर 100 ग्राम, हल्दी पाउडर 50 ग्राम और 1 लीटर खाद्य तेल भी दिया जाएगा।
आसुराम को मिले पेंशन लाभ पर खुशी जाहिर करते हुए बोला मुझे मिली राहत मैं बहुत खुश हुं। इस मौके पर उन्होने आदरणीय मुख्यमंत्री महोदय श्री अशोक गहलोत जी के प्रति प्रशंसा व्यक्त कर आभार प्रकट किया गया।
-0-



बाड़मेर-सफलता की कहानी - मालाराम को मिली बेहतर स्वास्थ्य के साथ नौ योजनाओं में राहत की गारन्टी

बाडमेर, 17 मई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में आयोजित महंगाई राहत कैम्प, प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान के तहत आयोजित शिविरों में हर वर्ग को राहत के साथ अनोखी सौगातें मिल रही है।

पंचायत समिति धोरीमन्ना की ग्राम पंचायत भागभरे की बेरी में आयोजित महंगाई राहत कैम्प में मालाराम को नौ योजनाओं में लाभ मिलने की जानकारी देते हुए सभी योजनाओं के मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड प्रदान किए गए।
मालाराम ने बताया कि ग्राम पंचायत भागभरे की बेरी में आयोजित महंगाई राहत शिविर के दौरान उन्हे शिविर प्रभारी द्वारा सभी योजनाओं की जानकारी दी गई। वे बताते है कि इस महंगाई के दौर में राज्य सरकार द्वारा दी जा रही राहत गरीब परिवारों के लिए संजीवनी से कम नही है। इस राहत शिविर से उन्हे और उन जैसे कई परिवारों को आर्थिक संबल मिलेगा।
शिविर प्रभारी ने बताया कि शिविर के दौरान मालाराम के परिवार को पात्रता के अनुसार नौ प्रकार की योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा मौके पर ही मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध किए गये। उन्होने बताया की राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे मंहगाई राहत कैम्प के तहत इन्दिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना, न्युनतम सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना का लाभ मिला है।
इस मौके पर मालाराम ने माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक जी गहलोत को धन्यवाद ज्ञापित किया।
-0-




बाड़मेर-सफलता की कहानी - सांगाराम को मिली प्रतिमाह 2100 युनिट निःशुल्क बिजली के साथ नौ योजनाओं का लाभ

बाडमेर, 17 मई। पंचायत समिति धोरीमन्ना की ग्राम पंचायत भागभरे की बेरी में आयोजित हो रहे प्रशासन गाँवों के संग अभियान के साथ मंहगाई राहत कैम्प में सांगाराम के परिवार को पात्रता के अनुसार नौ योजनाओं से लाभान्वित कर मौके पर ही मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड प्रदान किए गये।

शिविर प्रभारी ने बताया की राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे मंहगाई राहत कैम्प के तहत उन्हें इन्दिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना, न्युनतम सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना का लाभ मिला है।
सांगाराम ने बताया कि राज्य सरकार ने शिविर के माध्यम से घरेलु और कृषि कार्य हेतु 2100 युनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, 500 में सिलेण्डर, 1000 रूपए पेंशन वो भी 15 प्रतिशत प्रतिवर्ष बढोतरी के साथ तथा पशु बीमा कर आर्थिक संबल देने का कार्य किया है। उन्होने नौ योजनाओं का लाभ पाकर कहा- आज मैं खुश हुं।
मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड्स मिलने पर सांगाराम ने राज्य सरकार का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके मुश्किल समय में राज्य सरकार ने सहायता का हाथ बढ़ाया। इस मौके पर उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक जी गहलोत को धन्यवाद ज्ञापित किया।
-0-



बाड़मेर-सफलता की कहानी - ओखी देवी को मिली महंगाई से मुक्ति, मिला आर्थिक संबल

बाडमेर, 17 मई। पंचायत समिति धोरीमन्ना की ग्राम पंचायत भागभरे की बेरी में आयोजित हो रहे मंहगाई राहत कैम्प में ओखी देवी के परिवार के लिए वरदान से कम नही है।

शिविर प्रभारी ने बताया कि ओखी देवी के परिवार को पात्रता के अनुसार नौ योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा मौके पर ही मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध किए गये।
उन्होंने बताया की राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे मंहगाई राहत कैम्प के तहत उन्हें इन्दिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना, न्युनतम सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत 1000 रूपये प्रतिवर्ष 15 प्रतिशत वृद्धि के साथ, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना के तहत 2000 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना का लाभ मिला है।
ओखी देवी ने बताया कि राज्य सरकार ने शिविर के माध्यम से महंगाई से त्रस्त लोगों को राहत पहंुचाने का पावन कार्य किया है। उन्होने बताया कि घरेलु कार्य हेतु 100 युनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, 500 में सिलेण्डर, निःशुल्क राशन, हर माह 1000 रूपए पेंशन तथा 125 दिन का रोजगार उपलब्ध करा आर्थिक संबल देने का कार्य किया है।
योजनाओं का लाभ पाकर उन्होने खुशी जाहिर की तथा राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री जननायक श्री अशोक गहलोत जी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
-0-



मगने की ढाणी, काठाड़ी और बड़नावा जागीर ग्राम पंचायत पर 18 मई को शिविर

 #महंगाई राहत शिविर

बाड़मेर, 17 मई। राज्य सरकार की योजनाओं में युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों एवं महिलाओं सहित हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। बढ़ती महंगाई की मार से जनता को बचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा महंगाई राहत कैम्प लगाए जा रहे हैं।
जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि जिले में प्रशासन गांव और शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा। कैंपों के माध्यम से आमजन को महंगाई से राहत मिलेगी और परिवार की बचत भी बढ़ेगी। उन्होंने आमजन को प्रेरित करते हुए कहा कि सभी कैंपों में अपना रजिस्ट्रेशन करवाए तथा दूसरों को भी इस बारे में जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित करावें।
गुरूवार को प्रशासन गांवों के संग अभियान एवं महंगाई राहत कैंप
जिला कलेक्टर लोक बन्धु ने बताया कि गुरूवार, 18 मई को जिले में सुरा चारणान, पारलू, डोली राजगुरा, अकदडा, लूखू, गांधव कला, गरड़िया, हाथीसिंह का गांव, गिड़ा, सारणों की नाडी, कमठाई और काठाड़ी ग्राम पंचायत पर दुसरे दिन भी प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ मगने की ढाणी, गिराब, बड़नावा जागीर, पटाली नाडी, खारिया खुर्द, आसाडी, जानपालिया, मते का तला, खुडाला और लालाणा ग्राम पंचायत पर प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
गुरूवार को प्रशासन शहरों के संग अभियान एवं महंगाई राहत कैंप
जिला कलेक्टर लोक बन्धु ने बताया कि गुरूवार, 18 मई को बाडमेर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 09 में मोक्षधाम रोड़ स्थित कोटडिया ग्राउण्ड, वार्ड संख्या 10 में गडरारोड स्थित जैन मन्दिर के पास स्थित चौक में, बालोतरा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 में खत्री समाज भवन में तथा सिवाना नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 में सदर बाजार चौक में प्रशासन शहरों के संग अभियान एवं महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
-0-

वंशावली संरक्षण अकादमी के अध्यक्ष ने किया जिला चिकित्सालय का निरीक्षण

बाडमेर, 17 मई। राजस्थान वंशावली सरंक्षण एवं संवर्द्धन अकादमी अध्यक्ष एवं बाड़मेर महंगाई राहत कैंप के जिला समन्वयक रामसिंह राव द्वारा मंगलवार सुबह राजकीय चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होने चिकित्सालय में व्यवस्थाओं का जायजा किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मरीजों का कुशलक्षेम पुछा तथा राजस्थान सरकार की योजनाओं में मिले लाभ की जानकारी ली। उन्होने अधिकारियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये। उन्होने नियमित रूप से चादर बदलने को कहा। उन्होने चिकित्सालय में साफ सफाई रखने के साथ सभी मरीजों का चिकित्सालय में ही दवाई उपलब्ध करवाने को कहा।
इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी बी एल मसुरिया, अन्य पिछडा वर्ग के जिला अध्यक्ष बाबुलाल चौधरी उपस्थित रहे।
-0-





अंतिम व्यक्ति को लाभ मिलने तक जारी रहेगा अभियान - राव

 महंगाई राहत शिविर

बाडमेंर, 17 मई। राजस्थान वंशावली सरंक्षण एवं संवर्द्धन अकादमी अध्यक्ष एवं बाड़मेर महंगाई राहत कैंप के जिला समन्वयक रामसिंह राव द्वारा बुधवार सुबह 11 बजे सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर राव ने बताया कि राजस्थान सरकार संचालित योजनाओं को आमजन तक पहंुचाने के लिए प्रशासन गांव एवं शहरों के संग अभियान से साथ महंगाई राहत कैपों का आयोजन किया जा रहा है। योजनाओं की जानकारी के अभाव में आमजन वंचित रह जाता है, शिविर के माध्यम से राज्य सरकार सभी तक लाभ पहुंचाना चाहती है। प्रशासन गांवों के संग अभियान द्वारा मौके पर की समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है।
उन्होने बताया माननीय मुख्यमंत्री महोदय आमजन के स्वास्थ्य को लेकर काफी संवेदनशील है। उन्होने निःशुल्क दवा और जांच योजना के साथ आमजन को 25 लाख रूपये तक निःशुल्क इजाज की सुविधा मुहिया करवाई है। एक समय था जब बीमारी के कारण लोगों को अपनी जमीन बेच कर इलाज करवाना पडता था लेकिन आज सभी को निःशुल्क इलाज मिल रहा है। राजस्थान एक मात्र राज्य है जिसने अपने लोगों को स्वास्थ्य का अधिकार प्रदान किया। दुर्घटनाओं में मृत्यु हो जाने पर राजस्थान पहला प्रदेश से मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाती है। ऐसी योजना राजस्थान के अलावा कहीं भी नहीं है।
राव ने बताया कि अब इलाज के अभाव में कोई मुत्यु को प्राप्त नही होगा। हमने मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, मनरेगा में 125 दिन का रोजगार, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत अधिकतम दो दुधारू गौवंशीय पशुओं का प्रति पशु 40 हजार रुपये का बीमा कवर, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के अंतर्गत 500 रुपए में गैस सिलेंडर, न्यूनतम सामाजिक पेंशन योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रूपए पेंशन के साथ मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपुर्णा फूड पैकेट योजनाए लागु की जिसके तहत फुड पैकेट में दाल 1 किलो, चीनी 1 किलो नमक 1 किलो, मिर्च पाउडर 100 ग्राम, धनिया पाउडर 100 ग्राम, हल्दी पाउडर 50 ग्राम और 1 लीटर खाद्य तेल भी दिया जाएगा।
-0-

मंगलवार, 16 मई 2023

जिले में 19 लाख से अधिक गारन्टी कार्ड जारी, अब तक 3,71,858 परिवार हुए लाभान्वित

बाड़मेर, 16 मई। आमजन को महंगाई से राहत दिलाने के लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की पहल पर राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित महंगाई राहत कैंप को जनता का जबरदस्त रेस्पॉन्स मिल रहा है। बाड़मेर जिले में 3 लाख 71 हजार 858 परिवारों को सरकार की 10 बड़ी योजनाओं के 19 लाख 99 हजार 693 गारंटी कार्ड जारी किये जा चुके हैं।

मंगलवार को वितरित किये 01 लाख 12 हजार से ज्यादा गारंटी कार्ड
उन्होंने बताया कि मंगलवार को 24061 परिवारों को कुल 01 लाख 30 हजार 283 मुख्यमंत्री महंगाई राहत गारंटी कार्ड जारी किये गए। जिसमें से मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत 32095, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 38749, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 38749, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना में 4105, मुख्यमंत्री निःशुल्क घरेलू बिजली योजना में 28722, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 22751, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 39313, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 15346, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 38773, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 287 लाभार्थियों ने पंजीकरण करवाया है।
-0-

महंगाई के इस दौर में आमजन के लिए राहत दे रहे है महंगाई राहत कैम्प - जैन

बाडमेर, 16 मई। राजस्थान राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष एवं बाडमेर विधायक मेवाराम जैन द्वारा मंगलवार को जिले में महंगाई से आमजन को राहत दिलाने के उदेश्य से आयोजित प्रशासन गांवो के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप बलाउ एवं भुरटिया कैंप का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान ग्राम पंचायत बलाऊ एवं भुरटिया में आयोजित महंगाई राहत कैम्प का निरीक्षण कर लाभार्थियों से हुए रूबरू हुए तथा लाभार्थियों को गारंटी कार्ड का वितरण किया। उन्होने बताया कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आए दिन पूरे देश में बढ़ रही महंगाई से प्रदेश ही नहीं पूरे देश का आमजन त्रस्त है। लगातार रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी खाद्य तेल आटा मसाले सहित तमाम खाद्यान्नों के लगातार बढ़ रहे भावो से आमजन का जीना बेहाल हो गया है। ऐसे मुश्किल दौर में राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने बजट 2023-24 में आमजन के हित में कई जन कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा कर आमजन को राहत देने का काम किया है।
  इसी क्रम में प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर महंगाई राहत कैंप आयोजित हो रहे हैं आमजन को गैंस सिलेंडर 1150 की जगह अब 500 रूपये में उपलब्ध होगा। इसी प्रकार 100 यूनिट तक बिजली निशुल्क रहेगी, किसानों के लिए कृषि विद्युत कनेक्शन में दो हजार यूनिट तक बिजली निशुल्क मिलेगी। इसके साथ साथ बुजुर्गों के लिए पेंशन में बढ़ोतरी की गई है। महंगाई राहत कैंपों में आमजन की लगातार उमड़ रही भीड़ इस बात की साक्षी है कि इन शिविरों में आमजन को राहत मिल रही है। प्रदेश की लोक कल्याणकारी सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग के हित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। शिक्षा स्वास्थ्य चिकित्सा इत्यादि क्षेत्रों में ऐतिहासिक कार्य किये है आप सभी ग्रामीण जनों से मेरा निवेदन है कि कांग्रेस पार्टी की सरकार जो कि आम आदमी के हित के लिए लगातार कार्य कर रही है दिसंबर 2023 में आम चुनाव भी हैं इन योजनाओं का लाभ आप सभी को मिलता रहे इसलिए प्रदेश में पुनः कांग्रेस की सरकार बनाएं और ताकि योजनाओं की आमजन के लिए निरंतरता बनी रहे।
-0-








जिला समन्वयक ने किया महंगाई राहत कैंपों का अवलोकन

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की इच्छा हमेशा से लोगों के सहायक बनने की - रामसिंह राव

बाडमेर, 16 मई। राजस्थान वंशावली सरंक्षण एवं संवर्द्धन अकादमी अध्यक्ष एवं बाड़मेर महंगाई राहत कैंप के जिला समन्वयक रामसिंह राव सोमवार से जिले के दौरे पर है। इस दौरान उन्होने मंगलवार को भुरटिया, चवा, होडु, सिणधरी, जुना मीठा खेडा, पादरू, पायला कला और लोलावा में महंगाई राहत शिविरों का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर जिला समन्वयक रामसिंह राव ने लाभार्थियों को कार्ड वितरण किए एवं सभी लोगों से हालचाल जाने योजना के बारे में सवाल किए लोगों ने उत्साहित होकर योजनाओं का समर्थन किया। राव ने बताया कि राजस्थान सरकार जो योजनाएं लेकर आई है वे योजनाएं राजस्थान के अलावा और किसी भी प्रदेश में संचालित नहीं है। राव ने बताया कि महंगाई राहत कैपो के साथ-साथ प्रशासन गांव के संग अभियान व प्रशासन शहरों के संग अभियान का भी आयोजन किया जा रहा है जो 30 जून तक आयोजित होंगे जिसमें 10 जन कल्याणकारी योजनाओं का सीधा रजिस्ट्रेशन कर मौके पर ही राहत दी जा रही है। हमारी योजनाओं की विशेषता है कि हमने योजनाओं में विशेष लाभ आमजन तक पहुंचाने का काम किया है। पहला सुख निरोगी काया का उदाहरण देते हुए राव ने कहा कि जननायक मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत साहब के दिल में हमेशा से लोगों के सहायक बनने के मंशा रही है।
  इसी के चलते जब वह मुख्यमंत्री बने पहले दवा फ्री फिर जांच फ्री फिर चिरंजीवी योजना के माध्यम से 25 लाख रुपए तक का बीमारी का इलाज निशुल्क करने की योजना दी है। ऐसी योजना राजस्थान के अलावा कहीं भी नहीं है दुर्घटनाओं में मृत्यु हो जाने पर राजस्थान पहला प्रदेश से मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाती है। उन्होंने बताया मारवाड़ की भूमि में अकाल पड़ता है लेकिन जब अशोक गहलोत मुख्यमंत्री बने तब लोगों की मदद करने के उदेश्य से आज ग्रामीण रोजगार योजना मनरेगा में राजस्थान पहला प्रदेश है जहां लोगों को 125 दिन रोजगार मिलेगा और साथ ही साथ राजस्थान ने यह भी कीर्तिमान स्थापित किया है कि अब यह योजना अब शहरों में भी संचालित होगी शहरों में भी शहरी रोजगार योजना के माध्यम से 125 दिन का रोजगार दिया जाएगा। कर्मचारियों की पुरानी पेंशन की योजना को लागू करने पर जिस तरह कर्मचारी खुशी के मारे झूम उठे हैं उसी प्रकार अब राजस्थान में हर किसी को न्युनतम पेंशन एक हजार से कम नहीं होगी।
इस दौरान सिणधरी उपखण्ड अधिकारी विरमाराम, बाडमेर उपखण्ड अधिकारी समन्दर सिंह, अन्य पिछडा वर्ग के जिला अध्यक्ष बाबुलाल चौधरी, कांग्रेस संगठन महासचिव मेवाराम सोनी, जेठाराम प्रजापत, खरथाराम समेत समस्त स्थानीय जनप्रतिनिधी गण और विभागीय अधिकारी मौजुद रहे।
-0-






बाड़मेर-सफलता की कहानी - प्रियंका को मिली राहत, 500 में सिलेण्डर के साथ 2100 युनिट बिजली भी

बाडमेर, 16 मई। राज्य सरकार द्वारा आयोजित महंगाई राहत शिविर आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। शिविर प्रभारी ने बताया कि समदडी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सिलोर में आयोजित महंगाई राहत कैम्प में प्रियंका विश्नोई के परिवार को उनकी पात्रतानुसार आठ योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध करवाये गये।

प्रियंका विश्नोई ने बताया कि राज्य सरकार ने शिविर के माध्यम से 2100 युनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, 500 में सिलेण्डर तथा 125 दिन का रोजगार उपलब्ध करा आर्थिक संबल देने का कार्य किया है।
उन्होने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे मंहगाई राहत कैम्प के तहत उन्हें मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, मनरेगा में 125 दिन का रोजगार, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के अंतर्गत 500 रुपए में गैस सिलेंडर, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत अधिकतम दो दुधारू गौवंशीय पशुओं का प्रति पशु 40 हजार रुपये का बीमा कवर, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपुर्णा फूड पैकेट योजना के तहत फुड पैकेट में दाल 1 किलो, चीनी 1 किलो नमक 1 किलो, मिर्च पाउडर 100 ग्राम, धनिया पाउडर 100 ग्राम, हल्दी पाउडर 50 ग्राम और 1 लीटर खाद्य तेल भी दिया जाएगा।
प्रियंका विश्नोई ने माननीय मुख्यमंत्री महोदय श्री अशोक गहलोत जी को महंगाई से राहत दिलाने के लिए धन्यवाद किया।
-0-



बाड़मेर-सफलता की कहानी - उसमान खो को मिली राहत, आई चेहरे पर मुस्कान

बाडमेर, 16 मई। राज्य सरकार की 10 जन कल्याणकारी योजनाओं में समाज के हर वर्ग के युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों सहित महिलाओं का ध्यान रखा गया है। बढ़ती महंगाई की मार से जनता को बचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रशासन गावों एवं शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैम्प लगाए जा रहे हैं।

शिविर प्रभारी ने बताया कि पंचायत समिति शिव की ग्राम पंचायत गुंगा में आयोजित महंगाई राहत कैम्प में उसमान खां को उनकी पात्रतानुसार आठ योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध करवाये गये।
शिविर प्रभारी ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे मंहगाई राहत कैम्प के तहत उन्हें मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, मनरेगा में 125 दिन का रोजगार, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत अधिकतम दो दुधारू गौवंशीय पशुओं का प्रति पशु 40 हजार रुपये का बीमा कवर, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के अंतर्गत 500 रुपए में गैस सिलेंडर, न्यूनतम सामाजिक पेंशन योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रूपए पेंशन के साथ मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपुर्णा फूड पैकेट योजना के तहत फुड पैकेट में दाल 1 किलो, चीनी 1 किलो नमक 1 किलो, मिर्च पाउडर 100 ग्राम, धनिया पाउडर 100 ग्राम, हल्दी पाउडर 50 ग्राम और 1 लीटर खाद्य तेल भी दिया जाएगा।
उसमान खां को मिले पेंशन लाभ पर खुशी जाहिर करते हुए बोला मुझे मिली राहत मैं बहुत खुश हुं। इस मौके पर उन्होने आदरणीय मुख्यमंत्री महोदय श्री अशोक गहलोत जी के प्रति प्रशंसा व्यक्त कर आभार प्रकट किया गया।
-0-



बाड़मेर-सफलता की कहानी - शेराराम लाभान्वित होकर बोला-‘‘यह सरकार गरीबों की सरकार‘‘

बाडमेर, 16 मई। पंचायत समिति पाटोदी में आयोजित हो रहे प्रशासन गाँवों के संग अभियान कैम्प के साथ मंहगाई राहत कैम्प में निवासी बड़नावा जागीर के शेराराम के परिवार को पात्रता के अनुसार आठ योजनाओं से लाभान्वित कर मौके पर ही मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड प्रदान किए गये।

शेराराम जी निर्धन परिवार से आते है, वे बताते है कि उन्हे शिविर के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा 500 रूपये में गैस सिेलेण्डर, 100 युनिट प्रतिमाह बिजली, 1000 हजार रूपये बढ़ी हुई पेंशन, निःशुल्क राशन के साथ बेहतर स्वास्थ्य हेतु बीमा कवर का लाभ मिला। उन्होने राज्य सरकार के इस प्रयास की सराहना की और कहा ‘‘यह सरकार गरीबों की सरकार‘‘ है।
उन्होंने बताया की राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे मंहगाई राहत कैम्प के तहत उन्हें इन्दिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना, न्युनतम सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत 1000 रूपये प्रतिवर्ष 15 प्रतिशत वृद्धि के साथ, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना का लाभ मिला है।
राज्य सरकार की जनहितैशी योजनाओं का लाभ मौके पर ही मिलने पर लाभार्थी शेराराम ने आदरणीय मुख्यमंत्री महोदय श्री अशोक गहलोत जी के प्रति प्रशंसा व्यक्त कर आभार प्रकट किया गया।
-0-

बाड़मेर-सफलता की कहानी - आम्बाराम हुआ निहाल, मिला सात योजनाओं का लाभ

बाडमेर, 16 मई। पंचायत समिति सिवाणा की ग्राम पंचायत पादरू में आयोजित हो रहे मंहगाई राहत कैम्प में आम्बाराम के परिवार के लिए वरदान से कम नही है।

शिविर प्रभारी ने बताया कि आम्बाराम के परिवार को पात्रता के अनुसार सात योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा मौके पर ही मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध किए गये।
उन्होंने बताया की राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे मंहगाई राहत कैम्प के तहत उन्हें इन्दिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना का लाभ मिला है।
आम्बाराम ने बताया कि राज्य सरकार ने शिविर के माध्यम से महंगाई से त्रस्त लोगों को राहत पहंुचाने का पावन कार्य किया है। उन्होने बताया कि घरेलु कार्य हेतु 100 युनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, 500 में सिलेण्डर, निःशुल्क राशन तथा 125 दिन का रोजगार उपलब्ध करा आर्थिक संबल देने का कार्य किया है।
योजनाओं का लाभ पाकर उन्होने खुशी जाहिर की तथा राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री जननायक श्री अशोक गहलोत जी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
-0-



गांधव, गरड़िया और गिड़ा ग्राम पंचायत पर 17 मई को होगें शिविर

 बाड़मेर जिले में महंगाई राहत शिविर निरंतर जारी

बाड़मेर, 16 मई। राज्य सरकार की योजनाओं में युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों एवं महिलाओं सहित हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। बढ़ती महंगाई की मार से जनता को बचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा महंगाई राहत कैम्प लगाए जा रहे हैं।
जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि जिले में प्रशासन गांव और शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा। कैंपों के माध्यम से आमजन को महंगाई से राहत मिलेगी और परिवार की बचत भी बढ़ेगी। उन्होंने आमजन को प्रेरित करते हुए कहा कि सभी कैंपों में अपना रजिस्ट्रेशन करवाए तथा दूसरों को भी इस बारे में जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित करावें।
बुधवार को प्रशासन गांवों के संग अभियान एवं महंगाई राहत कैंप
जिला कलेक्टर लोक बन्धु ने बताया कि बुधवार, 17 मई को जिले में भुरटिया, चिलानाडी, रोड़वा कला, खोखर पश्चिम, मालपुरा, फोगेरा, सारला, नवातला जैतमाल, लोलावा और बामसीन ग्राम पंचायत पर प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ सुरा चारणान, पारलू, डोली राजगुरा, अकदडा, लूखू, गांधव कला, गरड़िया, हाथीसिंह का गांव, गिड़ा, सारणों की नाडी, कमठाई और कुसीप ग्राम पंचायत पर भी प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
बुधवार को प्रशासन शहरों के संग अभियान एवं महंगाई राहत कैंप
जिला कलेक्टर लोक बन्धु ने बताया कि बुधवार, 17 मई को बाडमेर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 09 में मोक्षधाम रोड़ स्थित कोटडिया ग्राउण्ड, वार्ड संख्या 10 में गडरारोड स्थित जैन मन्दिर के पास स्थित चौक में, बालोतरा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 20 में रबारियों का टांका सामुदायिक भवन में तथा सिवाना नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 में सदर बाजार चौक में प्रशासन शहरों के संग अभियान एवं महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
-0-

विधायक अमीन खांन और पदमाराम मेघवाल ने किया शिविरों का अवलोकन

आमजन को रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए प्रेरित करें - अमीन खान

बाडमेर, 16 मई। राज्य सरकार की 10 जन कल्याणकारी योजनाओं में समाज के हर वर्ग के युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों सहित महिलाओं का ध्यान रखा गया है। बढ़ती महंगाई की मार से जनता को बचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रशासन गावों एवं शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैम्प लगाए जा रहे हैं।
इसी क्रम में शिव विधायक अमीन खान द्वारा नवातला जैतमाल में महंगाई राहत कैंप का अवलोकन किया गया। इस दौरान उन्होने आमजन से संवाद कायम करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत आमजन को महंगाई से राहत प्रदान करने के लिए काम कर रहे है। उन्होने आमजन को रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए प्रेरित करने को कहा।
इसी प्रकार चौहटन विधायक पदमाराम मेघवाल द्वारा पंचायत समिति सेडवा की ग्राम पंचायत सारला में आयोजित महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर विधायक ने आमजन को योजनाओं की जानकारी प्रदान की तथा लाभार्थियों को गारन्टी कार्ड का वितरण किया। उन्होने आमजन से अपील की योजनाओं का बढ़ा लाभ प्राप्त करने हेतु पंजीकरण अवश्य करावें।
-0-







सोमवार, 15 मई 2023

जिले में 18 लाख से अधिक गारन्टी कार्ड जारी, अब तक 3,47,228 परिवार हुए लाभान्वित

बाड़मेर, 15 मई। आमजन को महंगाई से राहत दिलाने के लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की पहल पर राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित महंगाई राहत कैंप को जनता का जबरदस्त रेस्पॉन्स मिल रहा है। बाड़मेर जिले में 3 लाख 47 हजार 228 परिवारों को सरकार की 10 बड़ी योजनाओं के 18 लाख 65 हजार 343 गारंटी कार्ड जारी किये जा चुके हैं।

सोमवार को वितरित किये 01 लाख 26 हजार से ज्यादा गारंटी कार्ड

उन्होंने बताया कि सोमवार को 22945 परिवारों को कुल 01 लाख 26 हजार 134 मुख्यमंत्री महंगाई राहत गारंटी कार्ड जारी किये गए। जिसमें से मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत 15537, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 18791, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 18791, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना में 1988, मुख्यमंत्री निःशुल्क घरेलू बिजली योजना में 14215, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 11228, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 19030, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 7678, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 18634, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 182 लाभार्थियों ने पंजीकरण करवाया है।

-0-

राज्यमंत्री राम सिंह राव ने कैंपों का निरीक्षण कर बांटे लाभार्थी गारंटी कार्ड

 महंगाई राहत कैंप के जिला समन्वयक ने किया निरीक्षण

अशोक गहलोत आम जन को महंगाई से राहत प्रदान करने के लिए काम कर रहे है - रामसिंह राव
आमजन को रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए प्रेरित करें - रामसिंह राव
बाडमेर, 15 मई। राजस्थान वंशावली सरंक्षण एवं संवर्द्धन अकादमी अध्यक्ष एवं बाड़मेर महंगाई राहत कैंप के जिला समन्वयक रामसिंह राव सोमवार से जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होने सोमवार को जिले की बलाई, शिव, गूंगा, बलाउ, भियाड़, लापुन्द्रा, दानपुर और बायतु ग्राम पंचायत के साथ शहर में वार्ड संख्या 07 व 08 में आयोजित हो रहे महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण किया गया।
महंगाई राहत कैंप के जिला समन्वयक रामसिंह राव ने महंगाई राहत केंद्रों का निरीक्षण कर आमजन को अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को प्रशासन गांवो के संग और महंगाई राहत कैंप में अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने को कहा। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए लाभार्थियों से बात की तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरित किए गए। इस दौरान आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा आमजन को महंगाई से राहत दिलाने के लिए प्रदेश भर में कैंप लगाए जा रहे।
जिला समन्वयक रामसिंह राव ने बताया कि महंगाई राहत कैपो के साथ-साथ प्रशासन गांव के संग अभियान व प्रशासन शहरों के संग अभियान का भी आयोजन किया जा रहा है जो 30 जून तक आयोजित होंगे जिसमें 10 जन कल्याणकारी योजनाओं का सीधा रजिस्ट्रेशन कर मौके पर ही राहत दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना के तहत 500 रुपये में सिलेंडर, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना के तहत 2000 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली मिलेगी तथा मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के दायरे में आने वाले सभी लाभार्थियों को प्रत्येक माह निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट दिया जाएगा।
महंगाई राहत कैम्प आमजन को राहत पहुंचाने के साथ सामाजिक एवं स्वास्थ्य की सुरक्षा भी प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा उठाए गए इस कदम से महंगाई से आहत आमजन को महंगाई से राहत मिलेगी। साथ ही प्रशासन गांवों के संग अभियान से आमजन अपने कार्य मौके पर ही करा सकेंगे।
राव ने कहा कि बढ़ती महंगाई के दौर में राज्य सरकार द्वारा उठाया गए इस कदम से प्रदेश के लाखों परिवारों को लाभांवित किया गया है। उन्होंने कहा कि हम सबकी यह सामूहिक जिम्मेदारी है कि वृद्धजन व जरूरतमंद व्यक्ति को कैम्प तक पहुंचाकर उनका रजिस्ट्रेशन करवाए एवं संबंधित योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करें।
इस दौरान उपखण्ड अधिकारी समन्दर सिंह, बाडमेर ग्रामीण तहसीलदार चन्दनसिंह, अन्य पिछडा वर्ग के जिला अध्यक्ष बाबुलाल चौधरी, कांग्रेस संगठन महासचिव मेवाराम सोनी, शंकर सिंह राजपुत, बलराम प्रजापत, खुशालाराम मेघवाल, जगमाल माली समेत सभी अधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहे।
आज यहां रहेगे दौरे पर
जिला समन्वयक रामसिंह राव ने बताया कि मंगलवार को भुरटिया, चवा, होडु, सिणधरी, जुना मीठा खेडा, पादरू, पायला कला और लोलावा में महंगाई राहत शिविरों का निरीक्षण करेगे।
-0-





हर लाभार्थी को मिले अधिकतम योजनाओं का लाभ - बन्धु

 #महंगाई राहत शिविर

जिला कलेक्टर ने किया एक दर्जन केम्पो का औचक निरीक्षण
बाडमेर,15 मई। राजस्थान सरकार द्वारा आमजन को महंगाई से राहत दिलाने के उदेश्य से चलाए जा रहे महंगाई राहत शिविरों और प्रशासन गांवो एवम प्रशासन शहरो के संग अभियान के अंतर्गत लग रहे शिविरों का अधिकतम लाभ सुनिशिचत करने के लिए जिला कलेक्टर लोक बंधु ने सोमवार को जिले में एक दर्जन केम्पो का औचक निरीक्षण किया।
  जिला कलेक्टर लोक बंधु ने  जिले के बालोतरा पंचायत समिति में आयोजित किये जा रहे प्रशासन गांवो एवं शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंपों का
निरीक्षण किया।
  इसी प्रकार जिला कलेक्टर लोक बन्धु द्वारा बालोतरा में डाक बंगला, छतरियों का मोर्चा, दीनदयाल पार्क, नगर परिषद, नया बस स्टैंड स्थित स्थायी महंगाई राहत कैंप, उप तहसील जसोल, तहसील पचपदरा, उप तहसील दुधवा के स्थायी कैंप का निरीक्षण किया और वहा किए जा रहे कामों का जायजा लिया। उन्होंने गर्मी के दौरान छाया पानी के पुख्ता प्रबंध करने को कहा। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने शिविरों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को प्रशासन गांवो एवं शहरों के संग के साथ आयोजित महंगाई राहत कैंप में अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने को कहा। इस दौरान सभी योजना के लिंक डाटा उपलब्ध रखने, अधिकतम योजनाओं का लाभ दिलाने व अधिकतम पंजीयन के निर्देश दिये। उन्होंने आमजन को प्रेरित करते हुए कहा कि सभी कैंपों में अपना रजिस्ट्रेशन करवाए तथा दूसरों को भी इस बारे में जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित करावें। उन्होंने राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए लाभार्थियों से बात की तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरित किए गए।
कलेक्टर लोकबंधु के साथ उपखंड अधिकारी विवेक व्यास, विकास अधिकारी महेश सिंह, आयुक्त शिवपाल सिंह साथ रहे तथा शिविर संबंधी प्रगति रिर्पोट से अवगत करवाया।
  इसी तरह जिला कलक्टर ने बायतु पंचायत समिति के बायतू चिमनजी, और लापला आदि केम्पों का निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर ने आमजन से बात करते हुए बताया कि राज्य सरकार द्वारा आयोजित शिविरों में पंजीयन करा 10 जनकल्याणकारी योजनाओं का बढ़ा लाभ प्राप्त किया जा सकेगा। उन्होने निरीक्षण के दौरान आमजन को पंजीयन में आने वाली समस्याओं का निस्तारण कर अधिकतम योजनाओं में लाभान्वित करने के निर्देश दिये। उन्होने आमजन को अधिक से अधिक पंजीकरण कराने तथा अधिकतम योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की अपील की।
    इस दौरान उपखंड अधिकारी प्रमोद चौधरी, विकास अधिकारी अमित चौधरी ने समिति में शिविरों की प्रगति से अवगत कराया।
-0-










महंगाई राहत शिविर - भुरटिया, चिलानाडी, रोड़वा कला और खोखर पश्चिम ग्राम पंचायत पर 16 मई को होगें शिविर

बाड़मेर, 15 मई। राज्य सरकार की योजनाओं में युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों एवं महिलाओं सहित हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। बढ़ती महंगाई की मार से जनता को बचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा महंगाई राहत कैम्प लगाए जा रहे हैं।

जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि जिले में प्रशासन गांव और शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा। कैंपों के माध्यम से आमजन को महंगाई से राहत मिलेगी और परिवार की बचत भी बढ़ेगी। उन्होने सभी से अपील की राहत शिविर में अपना पंजीकरण करा राज्य सरकार की 10 जनकल्याणकारी योजनाओं का अवश्य लें।
मंगलवार को प्रशासन गांवों के संग अभियान एवं महंगाई राहत कैंप
जिला कलेक्टर लोक बन्धु ने बताया कि मंगलवार, 16 मई को जिले में बलाउ, सुरसिंह की ढाणी, गंगावास, लापला, दानपुरा, भगभरे की बेरी, सिंधासवा चौहान अजा का फान्टा, बलाई, बाबरवाला, गोहड का तला, जुना मीठा खेडा और मूठली ग्राम पंचायत पर दुसरे दिन प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ भुरटिया, चिलानाडी, रोड़वा कला, खोखर पश्चिम, मालपुरा, फोगेरा, सारला, नवातला जैतमाल, लोलावा और बामसीन ग्राम पंचायत पर प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
मंगलवार को प्रशासन शहरों के संग अभियान एवं महंगाई राहत कैंप
जिला कलेक्टर लोक बन्धु ने बताया कि मंगलवार, 16 मई को बाडमेर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 07 में सामुदायिक सभा भवन, आचार्यों का वास तथा वार्ड संख्या 08 में जैन ढाणी मंदिर के सामने स्थित धर्मशाला, बालोतरा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 और 18 में भगतसिंह सभा स्थल में तथा सिवाना नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 में सदर बाजार चौक में प्रशासन शहरों के संग अभियान एवं महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
-0-

बाड़मेर-सफलता की कहानी - आंतरा को मिला सरकार का साथ, घरेलु खर्च में कमी के साथ रोजगार से होगी बचत

बाडमेर, 15 मई। पंचायत समिति शिव की ग्राम पंचायत गंुगा में आयोजित हो रहे मंहगाई राहत कैम्प में सहिदा निवासी आंतरा के परिवार के लिए वरदान से कम नही है।

शिविर प्रभारी ने बताया कि सहिदा निवासी आंतरा के परिवार को पात्रता के अनुसार 8 प्रकार की योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा मौके पर ही मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध किए गये।
आंतरा मौके पर ही मिले गारन्टी कार्ड को पाकर बहुत खुश हुई तथा बताया कि मुझे 500 रूपये में गैस सिेलेण्डर, 100 युनिट प्रतिमाह बिजली, निःशुल्क राशन के साथ बेहतर स्वास्थ्य हेतु बीमा कवर भी मिला। इन सब योजनाओं से मेरा घरेलु खर्च काफी कम होगा और 125 दिन के रोजगार से घर में दो पैसे की आवक भी होगी।
उन्होंने बताया की राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे मंहगाई राहत कैम्प के तहत उन्हें इन्दिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना, न्युनतम सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत 1000 रूपये प्रतिवर्ष 15 प्रतिशत वृद्धि के साथ, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना का लाभ मिला है।
राज्य सरकार की जनहितैशी योजनाओं का लाभ मौके पर ही मिलने पर लाभार्थी आंतरा द्वारा आदरणीय मुख्यमंत्री महोदय श्री अशोक गहलोत जी के प्रति प्रशंसा व्यक्त कर आभार प्रकट किया गया।
-0-




बाड़मेर-सफलता की कहानी - बीजाराम को मिला दोहरी पेंशन का लाभ

खुशी से बोले - ‘‘म्हें तो न्याल हुआ परा‘‘

बाडमेर, 15 मई। पंचायत समिति सिवाना की ग्राम पंचायत मांगी में आयोजित हो रहे प्रशासन गाँवों के संग अभियान कैम्प के साथ मंहगाई राहत कैम्प में बीजाराम के परिवार को पात्रता के अनुसार 9 प्रकार की योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा मौके पर ही मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड प्रदान किए गये।
शिविर प्रभारी ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे मंहगाई राहत कैम्प के तहत उन्हें मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, मनरेगा में 125 दिन का रोजगार, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना के तहत 2000 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत अधिकतम दो दुधारू गौवंशीय पशुओं का प्रति पशु 40 हजार रुपये का बीमा कवर, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के अंतर्गत 500 रुपए में गैस सिलेंडर, न्यूनतम सामाजिक पेंशन योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रूपए पेंशन के साथ मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपुर्णा फूड पैकेट योजना के तहत फुड पैकेट में दाल 1 किलो, चीनी 1 किलो नमक 1 किलो, मिर्च पाउडर 100 ग्राम, धनिया पाउडर 100 ग्राम, हल्दी पाउडर 50 ग्राम और 1 लीटर खाद्य तेल भी दिया जाएगा।
बीजाराम और अपनी पत्नी को मिले पेंशन लाभ पर खुशी जाहिर करते हुए बोला म्हें तो न्याल हुआ परा। उन्होने बताया शिविर में आने से उन्हे राज्य सरकार द्वारा दी गई राहत से वे खुश है। इण वास्ते अशोक गहलोत जी ने घणी घणी बधाई हो।
-0-



बाड़मेर-सफलता की कहानी - स्वरूपाराम को मिली महंगाई से राहत, मिला आठ योजनाओं का लाभ

बाडमेर, 15 मई। राज्य सरकार की 10 जन कल्याणकारी योजनाओं में समाज के हर वर्ग के युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों सहित महिलाओं का ध्यान रखा गया है। बढ़ती महंगाई की मार से जनता को बचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रशासन गावों एवं शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैम्प लगाए जा रहे हैं।

शिविर प्रभारी ने बताया कि ग्राम पंचायत डउकियों का तला में आयोजित महंगाई राहत कैम्प में स्वरूपाराम को उनकी पात्रतानुसार आठ योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध करवाये गये।
उन्होने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे मंहगाई राहत कैम्प के तहत उन्हें मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, मनरेगा में 125 दिन का रोजगार, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के अंतर्गत 500 रुपए में गैस सिलेंडर, न्यूनतम सामाजिक पेंशन योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रूपए पेंशन, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत अधिकतम दो दुधारू गौवंशीय पशुओं का प्रति पशु 40 हजार रुपये का बीमा कवर, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपुर्णा फूड पैकेट योजना के तहत फुड पैकेट में दाल 1 किलो, चीनी 1 किलो नमक 1 किलो, मिर्च पाउडर 100 ग्राम, धनिया पाउडर 100 ग्राम, हल्दी पाउडर 50 ग्राम और 1 लीटर खाद्य तेल भी दिया जाएगा।
स्वरूपाराम ने माननीय मुख्यमंत्री महोदय श्री अशोक गहलोत जी को महंगाई से राहत दिलाने के लिए धन्यवाद किया।
-0-




बाड़मेर-सफलता की कहानी - धुड़ी कंवर को मिला चिरंजीवी बीमा के साथ आठ योजनाओं का लाभ

बाडमेर, 15 मई। राज्य सरकार द्वारा आयोजित महंगाई राहत शिविर आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। शिविर प्रभारी ने बताया कि रामसर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सिहानी में आयोजित महंगाई राहत कैम्प में धुड़ी कंवर के परिवार को उनकी पात्रतानुसार आठ योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध करवाये गये।

धुड़ी कंवर ने बताया कि राज्य सरकार ने शिविर के माध्यम से घरेलु कार्य हेतु 100 युनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, 500 में सिलेण्डर, 1000 रूपए पेंशन तथा 125 दिन का रोजगार उपलब्ध करा आर्थिक संबल देने का कार्य किया है।
उन्होने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे मंहगाई राहत कैम्प के तहत उन्हें मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, मनरेगा में 125 दिन का रोजगार, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के अंतर्गत 500 रुपए में गैस सिलेंडर, न्यूनतम सामाजिक पेंशन योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रूपए पेंशन, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत अधिकतम दो दुधारू गौवंशीय पशुओं का प्रति पशु 40 हजार रुपये का बीमा कवर, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपुर्णा फूड पैकेट योजना के तहत फुड पैकेट में दाल 1 किलो, चीनी 1 किलो नमक 1 किलो, मिर्च पाउडर 100 ग्राम, धनिया पाउडर 100 ग्राम, हल्दी पाउडर 50 ग्राम और 1 लीटर खाद्य तेल भी दिया जाएगा।
धुड़ी कंवर ने माननीय मुख्यमंत्री महोदय श्री अशोक गहलोत जी को महंगाई से राहत दिलाने के लिए धन्यवाद किया।
-0-

राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा 132 केवी जी.एस.एस. बाड़मेर का औद्योगिक भ्रमण

बाडमेर, 15 मई। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के आई.आई.आई. सेल द्वारा 15 मई को विद्युत शाखा के द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए 132 केवी जी.एस.एस. बाड़मेर में औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया ।

इस अवसर पर 132 केवी जीएसएस के असिस्टेंट इंजीनियर लक्ष्मीश हिरानी, जूनियर इंजीनियर स्नेहा राजपुरोहित ने विद्यार्थियों को जीएसएस में होने वाले विद्युत प्रसारण एवं इसके लिए प्रयुक्त उपकरणों, मशीनरी की कार्यप्रणाली और रखरखाव के बारे में जानकारी देते हुए औद्योगिक भ्रमण करवाया। इस दौरान राजेश सोनी और मुलायम सिंह चौधरी ने बताया कि यह औद्योगिक भ्रमण इलेक्ट्रिक पावर ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन लैब के निर्धारित पाठ्यक्रम के सन्दर्भ में ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर वासु देव चंदेल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि औद्योगिक भ्रमण का आयोजन विद्यार्थियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है इससे विद्यार्थियों को विभिन्न इंजीनियरिंग प्रकियाओं एवं मशीनरी का ज्ञान प्राप्त होता है जो की विद्यार्थियों के तकनीकी ज्ञान में उन्नयन हेतु आवश्यक है ।
प्राचार्य कमल पंवार ने बताया कि संस्थान के विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु यह औद्योगिक भ्रमण कारगर सिद्ध होगा तथा उन्होने 132 केवी जी.एस.एस. बाड़मेर के अधिकारियों का इस अवसर प्रदान करने हेतु आभार व्यक्त किया।
-0-

रविवार, 14 मई 2023

बाड़मेर जिले में 17 लाख 38 हजार से ज्यादा गारंटी कार्ड जारी

अब तक 3 लाख 24 हजार से ज्यादा परिवारों को मिली महंगाई से राहत

बाड़मेर,14 मई। आमजन को महंगाई से राहत दिलाने के लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की पहल पर राजस्थान सरकार द्वारा आयाजित महंगाई राहत कैंप को जनता का जबरदस्त रेस्पॉन्स मिल रहा है। जिले में 3 लाख 24 हजार 227 परिवारों को सरकार की 10 बड़ी योजनाओं के 17 लाख 38 हजार 762 को गारंटी कार्ड जारी किये जा चुके हैं।
रविवार को वितरित किये गए 12 हजार से ज्यादा गारंटी कार्ड
उन्होंने बताया कि रविवार को 2 हजार 206 परिवारों को कुल 12 हजार 097 मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड जारी किये गए। जिसमें से मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत 1545, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 1803, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 1803, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना में 139, मुख्यमंत्री निःशुल्क घरेलू बिजली योजना में 1354, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 1032, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 1885, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 645, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 1891 लाभार्थियों ने पंजीकरण करवाया है।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...