शनिवार, 4 मार्च 2023

बजट में रखा सभी वर्गों का विशेष ध्यान - विश्नोई

 बजट 2023-24 के संबंध में प्रेसवार्ता का हुआ आयोजन

बाड़मेर जिले में विकास के नए कीर्तिमान बनेंगे
बाडमेर, 04 मार्च। राजस्थान के बजट 2023 पर श्रम, कारखाना एवं बॉयलर्स राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई द्वारा शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागर में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर परिषद के सभापति दिलीप माली भी उपस्थित रहे।
इस दौरान प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई ने राजस्थान बजट 2023-24 में बाड़मेर जिले से संबंधित गई घोषणाओं पर चर्चा करते हुए बताया कि बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए माननीय मुख्यमंत्री महोदय श्री अशोक गहलोत द्वारा ‘‘बचत-राहत-बढ़त’’ ध्येय उद्देश्य को साकार किया है। राजस्थान में बढती महंगाई को ध्यान में रखते हुए उज्ज्वला योजना के तहत सभी परिवारों को 500 रूपये में एलपीजी सिलेण्डर, घरेलु उपभोक्ताओं को 100 युनिट तक मुफ्त बिजली, मुफ्त दवाईया, बेहतर चिकित्सा सुविधा, महिलाओं को रोड़वेज में 50 प्रतिशत की छुट, युवाओं को वन टाईम रजिस्ट्रेशन पश्चात परीक्षा शुल्क में छुट एवं सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए न्युनतम पेंशन एक हजार रूपये की घोषणा की है।
इसी क्रम में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का दायरा बढाकर पच्चीस लाख तथा दुर्घटना बीमा बढाकर दस लाख रूपये तक किया। राजस्थान शिक्षा में सुधार हेतु मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना में प्रतिदिन दुध उपलब्ध करवाने के साथ कक्षा आठ तक के सभी विद्यार्थियों को निःशुल्क यूनिफॉर्म उपलब्ध करवाने की घोषणा की गई।
इस दौरान प्रभारी मंत्री ने बाड़मेर जिले के लिए की घोषणाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि जिले के विकास में कोई कमी नहीं आने देगें। उन्होंने कहा कि जिले में 1100 मेगावाट लिग्नाइट आधारित पावर प्लांट की स्थापना की जाएगी जिसके लिए 7700 करोड़ रुपए का व्यय किया जाएगा। फागलिया, हीरा की ढाणी (गिड़ा), चवा में उप तहसील कार्यालय खोलने, जिले में ऑनलाईन परीक्षा सुविधा हेतु परीक्षा केन्द्र बनाने, विवेकानंद यूथ हॉस्टल खोलने, बाड़मेर मुख्यालय के साथ समस्त ब्लॉक मुख्यालय पर सावित्रीबाई फुले वाचनालय मय डिजिटल लाइब्रेरी खोलने, उच्च शिक्षा के विस्तार के लिए गिड़ा (बायतु), गोलिया जेतमाल (नोखड़ा) में राजकीय महाविद्यालय खोलने, प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय पर एक-एक उच्च माध्यमिक विद्यालय में चारों संकाय- कला, वाणिज्य, विज्ञान एवं कृषि की सुविधा उपलब्ध करवाने, जिले में वेद विद्यालय खोलने, सिवाना में खेल स्टेडियम तथा चौहटन में खेल स्टेडियम निर्माण एवं विकास कार्य करवाने, जिले में बास्केटबॉल अकादमी, आयुर्वेदिक चिकित्सालय खोलने, बालोतरा में यूनानी एवं होम्योपैथी चिकित्सालय खोलने, सेड़वा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बेड क्षमता बढ़ाकर 75 करने के साथ जिले के समस्त ब्लॉक पर होम्योपैथी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
इसके साथ उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर फुड सेफ्टी एण्ड ड्रग कंट्रोल कार्यालय एवं रोड़ सेफ्टी टास्क फोर्स का गठन करने, जिले में ट्रोमा सेंटर खोलने, निर्माणाधीन चौहटन पुलिया के लिए 6.22 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि स्वीकृत की गई है। बाड़मेर मुख्यालय पर 100 महिलाओं के लिए इंदिरा गांधी वर्किंग वूमंस हॉस्टल बनाने तथा गुड़ामालानी में औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना के साथ पचपदरा में इनलैंड कंटेनर डिपो की स्थापना की जाएगी। बाड़मेर-सिणधरी-जालौर स्टेट हाईवे पर 2 करोड़ 50 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। नगर परिषद क्षेत्र में 35 किलोमीटर सड़क सुधार हेतु कार्य किए जाएंगे तथा मरुस्थलीय क्षेत्रों में 250 से अधिक आबादी के गांवों को सड़कों से जोड़ने, धोरीमना, हिल्ली बाड़मेर में लव-कुश वाटिका विकसित करने, रामसर व सिवाना में पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय खोले जाने इत्यादि घोषणाओं पर विस्तृत चर्चा कर प्रेसवार्ता में अवगत करवाया।
इस दौरान जिला कलेक्टर लोक बन्धु, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह भाटी, बाड़मेर उपखण्ड अधिकारी समन्दरसिंह भाटी समेत विभागीय अधिकारी तथा प्रेस प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
-0-








शुक्रवार, 3 मार्च 2023

जिले के प्रभारी मंत्री विश्नोई शनिवार कोबाड़मेर आएंगे

बाड़मेर, 03 मार्च। श्रम, कारखाना एवं बॉयलर्स राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई शनिवार 04 मार्च को बाड़मेर आएंगे।

निर्धारित कार्यक्रम अनुसार जिले के प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई शनिवार सुबह 11 बजे पहुंचकर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में बजट घोषणाओं के संबंध में प्रेसवार्ता करेगें। इसके पश्चात प्रभारी मंत्री दोपहर 12 बजे साचौर-जालोर के लिए प्रस्थान करेगें।
-0-

जीवित प्रमाण पत्र 31 मार्च तक जमा करवाना अनिवार्य

बाड़मेर, 3 मार्च। राज्य पेंशनर्स/परिवाहिक पेंशनर्स को 31 मार्च तक जीवित प्रमाण पत्र जमा करवाना अनिवार्य है।

 जिला कोषाधिकारी जसराज चौहान ने बताया कि बिना जीवित प्रमाण पत्र के पेंशन वितरित किए जाने की अवधि 31 मार्च तक बढ़ाई गई थी। उक्त अवधि पूर्ण होने को है। उन्होंने राज्य पेंशनर्स/पारिवारिक पेंशनर्स से अनुरोध किया कि निर्धारित जीवन प्रमाण पत्र का प्रपत्र जो पूर्ण भरा हुआ हो एवं विनिर्दिष्ट प्राधिकारी से प्रमाणित हो को कोषालय/उपकोषालयों में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अथवा पेंशन विभाग की वेबसाइट IFPMS/http://pension.raj.nic.in पर ऑनलाईन जीवित प्रमाण पत्र 31 मार्च  तक आवश्यक रूप से प्रस्तुत करने का श्रम करे। 31 मार्च  तक जीवित प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं करने के अभाव में पेंशनरों को आगामी माह में पेंशन का भुगतान किया जाना संभव नहीं होगा।
-0-


सरकार का ’’मिशन तहसील-392’’ कार्यक्रम - उमाशंकर शर्मा

 ‘‘आपके द्वार मिशन तहसील-392’’

विशेष योग्यजनों के लिए वरदान साबित हो रहा है,
बाडमेर, 03 मार्च। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रेरणा से विशेष योग्यजन आयुक्त ’’आपके द्वार मिशन तहसील-392’’ कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को पचपदरा एवं कल्याणपुर तहसीलों में शिविरों का आयोजन किया गया। इस दौरान विशेष योग्यजन आयुक्त उमाशंकर शर्मा आयोजित शिविर में मौके पर मौजूद विशेष योग्यजनों से मिले और उनसे रुबरु होकर उनकी समस्याओं को सुना। शर्मा ने विशेष योग्यजनों के अभिभावको से भी चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुनकर संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिए।
शुक्रवार को पचपदरा एवं कल्याणपुर तहसीलों में आयोजित शिविरों में राज्य सरकार द्वारा संचालित फ्लैगशिप योजनाओं एवं कार्यक्रमों में विशेष योग्यजन से संबंधित समस्याओं के निराकरण कर विशेष योग्यजनों को लाभान्वित किया गया। शिविर में विशेष योग्यजनों से चर्चा की और कहा कि विशेष योग्यजन को मिलने वाली लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक हर पात्र व्यक्ति को मिले।
इस अवसर पर उन्होने कहा कि विशेष योग्यजन आयुक्त आपके द्वार कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष योग्यजनों की समस्याओं का चिन्हीकरण करते हुए इनका समाधान करने के साथ ही इस वर्ग के लोगों को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाया जाना है तथा शिविरों के दौरान चिन्हित लोगों को उनकी आवश्यकता के अनुसार उपकरण उपलब्ध करवाना है। उन्होंने बताया कि आयोग का प्रयास है कि राज्य की सभी तहसील मुख्यालयों पर विशेष योग्यजनों की समस्याओं का समाधान करवाया जा सके।
जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों से कहा कि हमारा दायित्व बनता है कि सरकार की ओर से जो भी योजनाए एवं कार्यक्रम विशेष योग्यजनों के लिए संचालित किए जा रहे है, उनका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें और पात्र लोगों को इनका लाभ प्रदान करें।
विशेष योग्यजन मौके पर वितरित किये गये उपकरण
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पुखराज सारण ने बताया कि पचपदरा मंे विशेष योग्यजन के लिए आयोजित किए शिविर में विशेष योग्यजन आयुक्त शर्मा की उपस्थिति में 13 ट्राई साइकिल, 23 विलचेयर, 14 कान की मशीन एवं 9 बैशाखी के तथा कल्याणपुर में 13 ट्राई साइकिल, 14 विलचेयर, 14 कान की मशीन एवं 11 बैशाखी सहित विभिन्न उपकरण का वितरण मौके पर ही विशेष योग्यजन को लाभांवित किया।
ये रहे उपस्थित
पचपदरा में आयोजित जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर अश्विनी के पंवार, बालोतरा उपखण्ड अधिकारी विवेक व्यास, पचपदरा तहसीलदार इमरान खांन, पंचायत समिति बालोतरा के प्रधान भगवतसिंह, मण्डापुरा सरपंच डालाराम प्रजापत, बीडीओ महेश राठौड़ एवं कल्याणपुर में कल्याणपुर तहसीलदार ओम अमृत, ब्लॉक सीएमएचओ प्रेम कुमार, बीडीओ भोपालसिंह,  सामाजिक सुरक्षा अधिकारी घेवरचन्द, समाजसेवी जालमसिंह एवं चुनुबुआ समेत संबंधित विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

-0-






गुरुवार, 2 मार्च 2023

होली पर कानून व्यवस्था के लिए पुख्ता प्रबंध

रंगे भरे गुब्बारे फेंकने एवं धार्मिक स्थानों पर रंग डालने की मनाही

बाडमेर, 02 मार्च। जिला मजिस्ट्रेट लोक बंधु ने होली एवं धुलण्डी के त्यौहार के दौरान  साम्प्रदायिक सद्भावना तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए निषेधाज्ञा जारी कर दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के अन्तर्गत प्रावधानों एवं प्रतिबन्धों को लागू किया है।
जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट लोक बंधु द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले में किसी भी सम्प्रदाय का कोई भी व्यक्ति ऐसे ऑडियो कैसेट्स आदि नहीं चलाएगा और न ही ऐसे नारे लगाएगा, जिससे अन्य सम्प्रदाय या व्यक्ति की भावनाओं को ठेस पहुचती हो। कोई भी व्यक्ति रंग इस तरह से नहीं खेलेंगे, जिससे किसी दूसरे सम्प्रदाय की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचती हो एवं किसी धार्मिक स्थान, दुकान पर रंग, गुलाल, गुब्बारे आदि नहीं फेकेंगे और न ही किसी अन्य को ऐसा करने के लिए प्रेरित करेंगे। रंग भरे गुब्बारे, घातक रसायन, धूल, कीचड, ऑयल पेन्ट आदि का उपयोग नहीं करेंगे एवं रंग खेलने के लिए अनिच्छुक व्यक्ति को न तो रंग लगायेंगे एवं न ही उन पर रंग फेंकेगे। इसी प्रकार किसी व्यक्ति या उनके वाहनों पर उनकी अनिच्छा के होते हुए इस प्रकार से रंग इत्यादि नहीं डाले जाएंगे, जिससे उनकी साम्प्रदायिक या धार्मिक भावनाओं को ठेस पहंुचती हो। कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार के आग्नेय शस्त्र जैसे रिवाल्वर, पिस्टल, राइफल, बन्दूक एवं एम.एल.गन आदि तथा तेज धारदार हथियार, लाठी, स्टीक इत्यादि साथ लेकर सार्वजनिक स्थानों पर नहीं घूमेगा एवं न ही सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शन करेगा। इसी तरह कोई भी व्यक्ति किसी भी सार्वजनिक स्थान पर मदिरा का सेवन नहीं करेगा न ही किसी को सेवन करवायेगा तथा अधिकृत विक्रेताओं को छोड़कर कोई भी व्यक्ति निजी उपयोग के कारण छोड़कर किसी अन्य उपयोग हेतु सार्वजनिक स्थलों मे से मदिरा आवागमन नहीं करेगा।
यह आदेश गुरूवार 02 मार्च को रात्रि 12 बजे से लागू होगा जो रविवार 12 मार्च, 2023 की रात्रि 12 बजे तक प्रभावी रहेगा। यह आदेश समस्त कार्यपालक मजिस्ट्रेट, पुलिस, सीमा सुरक्षा बल एवं अन्य एजेन्सियों के अधिकारियों, कर्मचारियों पर जो कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने तथा अवांछनीय गतिविधियों की रोकथाम एवं व्यवस्था की डयूटी के लिए उक्त क्षेत्र में उक्त समय के लिये तैनाती पर नियुक्त किये गए है, पर प्रभावी नहीं होगा।
-0-

विशेष योग्यजनों के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें - शर्मा

‘‘आपके द्वार मिशन तहसील-392’’
बाडमेर, 02 मार्च। राज्य सरकार की ओर से जारी ‘‘आपके द्वार मिशन तहसील-392’’ कार्यक्रम विशेष योग्यजनों के लिए वरदान साबित हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की प्रेरणा से विशेष योग्यजन आयुक्त ‘‘आपके द्वार मिशन तहसील-392’’ जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत विशेष योग्यजन आयुक्त उमाशंकर शर्मा ने गुरूवार को पंचायत समिति परिसर धोरीमन्ना, गुडामालानी एवं नोखड़ा में जनसुनवाई की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत हर तबके के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है लेकिन विशेष योग्यजनों के प्रति उनकी सहानुभूति व संवेदनशीलता विशेष है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने आपकी समस्याओं के त्वरित समाधान के साथ हरसंभव सहायता व सुविधाएं प्रदान करने के लिए हमें तहसील मुख्यालयों पर भेजा है ताकि हर पात्र व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का पूरा-पूरा लाभ मिल सके।
तसल्ली से सुनी परिवेदनाएं
आयुक्त शर्मा ने जनसुनवाई के दौरान हर परिवादी के पास बैठकर उनकी परिवेदनाओं को तसल्ली से सुना एवं संबंधित विभागों से चर्चा करते हुए कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर प्रार्थियों को राहत प्रदान की। इस दौरान उन्होंने पात्र लाभार्थियों को ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैशाखी एवं श्रवण यंत्र आदि आवश्यक उपकरण वितरित करते हुए राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया।
विशेष योग्यजनों को इंतजार न करवाएं अधिकारी
जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों से कहा कि विशेष योग्यजनों के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें और आपके कार्यालय या विभाग में कोई दिव्यांगजन आता है तो उसे इंतजार नहीं करने पड़े एवं उनकी बात को पहले सुना जाए। हमारा दायित्व बनता है कि सरकार की ओर से जो भी योजनाएं एवं कार्यक्रम विशेष योग्यजनों के लिए संचालित किए जा रहे है, उनका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें और पात्र लोगों को इनका लाभ प्रदान करें।
विशेष योग्यजन को वितरित किये गये उपकरण
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पुखराज सारण ने बताया कि धोरीमन्ना मंे विशेष योग्यजन के लिए आयोजित किए शिविर में विशेष योग्यजन आयुक्त शर्मा की उपस्थिति में 8 ट्राई साइकिल, 6 विलचेयर, 28 कान की मशीन एवं 13 बैशाखी के तथा गुडामालानी में 13 ट्राई साइकिल, 13 विलचेयर, 5 कान की मशीन एवं 7 बैशाखी सहित विभिन्न उपकरण का वितरण मौके पर ही विशेष योग्यजन को लाभांवित किया।
जनसुनवाई के दौरान ये रहे उपस्थित
धोरीमन्ना में आयोजित जनसुनवाई के दौरान पंचायत समिति धोरीमन्ना की प्रधान इंदु बाला, समाजसेवी प्रियंका कुलदीप एवं दिनेश कुलदीप, धोरीमन्ना ग्राम पंचायत सरपंच मनोहर, मीठड़ा ग्राम पंचायत सरपंच भियाराम, जिला परिषद सदस्य दयाराम, दिव्यांग संघ अध्यक्ष चंदनाराम, उपखंड अधिकारी लाखाराम, विकास अधिकारी नरेंद्र एवं गुड़ामालानी में गुड़ामालानी पंचायत समिति के प्रधान बिजलाराम, पूर्व प्रधान ताजाराम, खारवा ग्राम पंचायत के सरपंच जवानाराम, सरपंच शिव नारायण, पंचायत समिति सदस्य गणेशाराम, नाथाराम सारण, उपखण्ड अधिकारी प्रमोद कुमार, तहसीलदार विकास चारण, विकास अधिकारी आईदानाराम साहू समेत संबंधित विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
शुक्रवार को पचपदरा व कल्याणपुर में करेंगे जनसुनवाई
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पुखराज सारण ने बताया कि राज्य के विशेष योग्यजन आयुक्त उमाशंकर शर्मा शुक्रवार 03 मार्च को प्रातः 08ः30 बजे बाड़मेर से प्रस्थान कर प्रातः 09ः30 बजे पचपदरा पहुंचकर ‘‘आपके द्वार मिशन तहसील-392’’ के तहत जनसुनवाई करेगें तथा वे दोपहर 12 बजे पचपदरा से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे कल्याणपुर पहुंचकर जनसुनवाई करेगें। इस दौरान जनसुनवाई में अधिकाधिक विशेष योग्यजन पधारकर विशेष शिविर का लाभ उठाये।
-0-






बुधवार, 1 मार्च 2023

पंचायत स्तरीय जन सुनवाई 02 मार्च को

शून्य परिवाद वाली पंचायतों में होगा दुबारा आयोजन
बाड़मेर, 01 मार्च। आमजन की परिवेदनाओं के त्वरित समाधान हेतु राज्य सरकार के त्रिस्तरीय जन सुनवाई के निर्देशों के मद्देनजर इस माह के प्रथम गुरूवार, 02 मार्च को सम्पूर्ण जिले में ग्राम पंचायत स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन किया जाएगा।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि आमजन अपनी परिवेदनाएं संबंधित ग्राम पंचायत पर 02 मार्च, गुरुवार को आयोजित होने वाली ग्राम पंचायत स्तरीय जन सुनवाई में प्रस्तुत कर त्वरित निस्तारण करवा सकते है। उक्त जन सुनवाई में स्थानीय जन प्रतिनिधिगण अधिकाधिक संख्या में आमन्त्रित है।
    जिला कलेक्टर ने पंचायत स्तरीय जनसुनवाई वास्तविक रुप में आयोजित करने एवं इसमें पंचायत मुख्यालय पर सभी संबंधित विभागों के पंचायत स्तरीय कार्मिकों को मौजूद रहकर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जीरो परिवाद वाली पंचायतों पर विशेष नजर रहेगी एवं यहां दोबारा जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। उन्होंने संबंधित ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को पंचायत स्तरीय जनसुनवाई के निरीक्षण के भी निर्देश दिए हैं।
-0-

 

2004 से पूर्व कार्मिकों के स्वीकृत भवन निर्माण व मरम्मत अग्रिम अदेय प्रमाण पत्र सात दिवस में कोषालय में जमा करने के निर्देश

बाड़मेर, 01 मार्च। वित्त विभाग एवं निदेशालय कोष एवं लेखा, राजस्थान जयपुर के आदेशानुसार 01 अप्रैल, 2004 से पूर्व के जिन कार्मिकों को भवन निर्माण एवं मरम्मत हेतु अग्रिम ऋण प्रदान किये गये थे उन समस्त लम्बित प्रकरणों में बकाया राशि वसूल कर अदेय प्रमाण पत्र जारी किया जाना है।

जिला कोषाधिकारी जसराज चौहान ने बताया कि जिले के समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारी अपने अधीन समस्त कार्मिकों की सेवा पुस्तिका की जांच कर यह सुनिश्चित करें कि जिनकी सेवा पुस्तिका में भवन निर्माण एवं मरम्मत ऋण का इन्द्राज है किन्तु अदेय प्रमाण पत्र जारी नहीं हुआ है, इससे संबंधित पूर्ण सूचना सात दिवस में कोषालय को उपलब्ध करवाये साथ ही ऐसे प्रकरण में जनलेखा समिति द्वारा साक्ष्य लिया जाना है, इसलिए इसे सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करते हुए इस संबंध में अधीनस्थ कार्मिकों को भी सूचना उपलब्ध करवाने हेतु निर्देशित करें ताकि अदेय प्रमाण पत्र जारी करने की कार्यवाही कोषालय स्तर से की जा सकें।
-0-

दिव्यांगजनों के हर कदम पर साथ खड़ी है राज्य सरकार - शर्मा

 ‘‘आपके द्वार मिशन तहसील-392’’

बाड़मेर, 01 मार्च। विशेष योग्यजन ‘‘आपके द्वार मिशन तहसील-392’’ के तहत ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन विशेष योग्यजन के आयुक्त उमाशंकर शर्मा की अध्यक्षता रामसर, गडरारोड़ व शिव में हुआ। कार्यक्रम में दिव्यांग महिलाओं एवं पुरुषों को दिव्यांग उपकरण व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल एवं कान की मशीन का वितरण किया गया।
  इस मौके पर विशेष योग्यजन आयुक्त उमाशंकर शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को कई बार छोटी-छोटी समस्याओं से जूझना पड़ता है, इसी बात को ध्यान में रखते हुए यह अभियान शुरू किया गया है। इसी क्रम में राज्य के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की प्रेरणा राज्य के विशेष योग्यजन आयुक्त उमाशंकर शर्मा द्वारा ‘‘आपके द्वार मिशन तहसील-392’’ के अंतर्गत बुधवार को पंचायत समिति परिसर रामसर, गडरारोड़ व शिव में आयोजित विशेष योग्यजन शिविर मंें विशेष योग्यजन आयुक्त शर्मा खुद चलकर दिव्यांगजनों की कुर्सी तक पहुंचे और उनकी हर समस्या को पूरी तरह संवेदनशीलता के साथ सुनकर संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही शीघ्र निस्तारण करवाने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से विशेष योग्यजनों को अधिक से अधिक लाभान्वित किया जाना सुनिश्चित करें साथ ही उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई जावें।
विशेष योग्यजन आयुक्त ने व्हीलचेयर, वैशाखी, ट्राई साईकिल एवं श्रवण यंत्रों का किया वितरण
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पुखराज सारण ने बताया कि रामसर, गडरारोड़ एवं शिव में विशेष योग्यजन के लिए आयोजित किए शिविर में विशेष योग्यजन आयुक्त शर्मा की उपस्थिति में ट्राई साइकिल, विल चेयर, कान की मशीन सहित विभिन्न उपकरण का वितरण किया गया। जिसके बाद दिव्यांगों ने सरकार को धन्यवाद देते हुए खुशी जताई। जनसुनवाई के दौरान 6 व्हीलचेयर, 6 ट्राई साईकिल, 5 श्रवण यंत्र व 4 बैशाखी का वितरण कर मौके पर ही विशेष योग्यजन को लाभांवित किया।
ये रहे उपस्थित
रामसर में आयोजित जनसुनवाई के दौरान पंचायत समिति रामसर की प्रधान वरजूदेवी, उपप्रधान दायम खां, समाजसेवी लाखाराम, तहसीलदार हमीराराम, नायाब तहसीलदार दाऊराम, विकास अधिकारी गौरव विश्नोई एवं गडरारोड़ जनसुनवाई में समाजसेवी रोशन खां, देताणी सरपंच मखनाराम, झणकली सरपंच कैलाशदान, विकास अधिकारी विक्रमसिंह, तहसीलदार मीठालाल मीणा, थानाधिकारी बाबूलाल समेत संबंधित विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
गुरूवार को धोरीमन्ना, गुड़ामालानी व नोखड़ा में करेंगे जनसुनवाई
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पुखराज सारण ने बताया कि राज्य के विशेष योग्यजन आयुक्त उमाशंकर शर्मा गुरूवार 02 मार्च को प्रातः 08ः30 बजे बाड़मेर से प्रस्थान कर प्रातः 09ः30 बजे धोरीमन्ना पहुंचकर ‘‘आपके द्वार मिशन तहसील-392’’ के तहत जनसुनवाई करेगें। इसी प्रकार वे दोपहर 12 बजे धोरीमन्ना से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे गुड़ामालानी पहुंचकर जनसुनवाई करेगें। वे दोपहर 3 बजे गड़ामालानी से प्रस्थान कर सांय 4 बजे नोखड़ा पहुँचकर जनसुनवाई करेगें। इस दौरान जनसुनवाई में अधिकाधिक विशेष योग्यजन पधारकर विशेष शिविर का लाभ उठाये।
-0-






गर्मियों में जलआपूर्ति की नियमितता में कोताही बर्दाश्त नहीं - मीणा

 प्रभारी सचिव ने की पेयजल परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा

बाड़मेर, 01 मार्च। जिले के प्रभारी सचिव और संभागीय आयुक्त के.सी. मीणा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले में चल रहे सभी पेयजल प्रोजेक्ट्स की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने  गर्मियों में जलापूर्ति में कोताही नहीं बरत करने की सख्त हिदायत दी।
      इस मौके पर मीणा ने कहा कि बाड़मेर जिले में इंदिरा गांधी नहर तथा नर्मदा कैनाल का पानी पहुंचने के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की भीषण किल्लत है एवं कई प्रोजेक्ट निर्धारित समय पर पूरे नहीं होने के कारण पर्याप्त पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। उन्होंने आगामी दिनों में पेयजल आपूर्ति को मुख्य मुद्दा बताते हुए प्रोजेक्टस के कामों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने और गर्मियों के लिए कंटीन्जेसी प्लान तैयार कर तत्परता से काम करने के निर्देश दिए।
  इस अवसर पर प्रभारी सचिव ने कहा कि बालोतरा क्षेत्र में भी मुख्य समस्या पेयजल की है, इसके लिए अधिकारी नियमित रूप से सतत प्रयास करें एवं स्थानीय स्तर पर माइक्रो मॉनिटरिंग कर पेयजल की समस्या का स्थाई समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि उपखंड मुख्यालय पर पेयजल आपूर्ति के मुख्यस्रोत नाचना से आने वाली पाइपलाइन के बार-बार क्षतिग्रस्त होने की जांच की जाए और इसके कारण का पता लगाकर समस्या का स्थाई समाधान किया जाए। उन्होंने बार-बार पाइप लाइन क्षतिग्रस्त करने वाले लोगों का पता लगाने के लिए पाइप लाइन पर गश्त करने के निर्देश दिए एवं अवैध रूप से पानी की टंकीया भरने वालो के विरुद्ध पुलिस में मामला दर्ज कर कर कड़ी कार्यवाही की जाए।
    उन्होंने सिवाना और सिणधरी में भी पेयजल आपूर्ति को मुख्य मुद्दा बताते हुए हर हालत में जलापूर्ति में सुधार के निर्देश दिए।
    इस दौरान जिला कलेक्टर लोक बंधु ने जिले में चल रहे पेयजल प्रोजेक्ट्स की प्रगति एवं उनके संचालन में आ रही समस्याओं से अवगत कराया एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को तत्परता से काम करने के निर्देश दिए।
  इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित, अतिरिक्त मुख्य अभियंता आर.के. केरवा, अधिक्षण अभियंता भरतसिंह, लिच्छूराम समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
-0-






बजट घोषणाओं के कार्य तत्परता से कराए पूरे - मीणा

 प्रभारी सचिव ने की फ्लैगशिप योजनाओ की समीक्षा

बाड़मेर, 01 मार्च। जिले के प्रभारी सचिव एवं संभागीय आयुक्त के.सी. मीणा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राज्य सरकार द्वारा संचालित फ्लैगशिप योजनाओं एवं कल्याणकारी कार्यक्रमो की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान जिला कलेक्टर लोक बंधु ने जिले की प्रगति से अवगत कराया।
    इस मौके पर प्रभारी सचिव मीणा ने कहा कि सभी विभाग उनसे संबंधित फ्लैगशिप योजनाओं की माइक्रो मॉनिटरिंग करते हुए इनके बेहतर परिणाम से लोगो को लाभान्वित करे। उन्होंने धरातल पर योजनाओं के उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए योजनाओं की ब्लॉक स्तर पर माइक्रो मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होने प्रत्येक स्टेट फ्लेगशशिप योजना की विस्तार के साथ समीक्षा की एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को पात्र व्यक्तियों तक फायदा पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी ब्लॉकस्तरीय अधिकारी पंचायत स्तर तक जाएं तथा वहां पर न केवल अपने विभाग की योजनाओं एवं सेवाओं की समीक्षा करें अपितु राज्य सरकार की सभी फ्लैगशिप योजनाओ का भी प्रचार प्रसार करें तथा इनसे आमजन को अवगत करवा कर उनका लाभ लेने का आह्वान करें।
    इस मौके पर मीणा ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में रजिस्टेªशन की प्रगति, निःशुल्क दवा एवं जॉच योजना की प्रगति, निरोगी राजस्थान, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा कहा कि विधवा पेंशन के साथ पालनहार योजना के लाभ भी मिले। उन्होने कहा कि सरकारी अस्पताल में आने वाले हर व्यक्ति को निःशुल्क दवाईयों एवं निःशुल्क जांचों की सुविधा मिले, यह सुनिश्चित किया जाए।
  प्रभारी सचिव ने शहरी फ्लैगशिप योजनाओ इंदिरा गांधी रोजगार गारंटी योजना, इंदिरा गांधी क्रेडिट कार्ड योजना और इंदिरा रसोई योजना की विस्तार से समीक्ष करते हुए इनके लाभ से नगरीय गरीब और कमजोर वर्ग को लाभान्वित करने को कहा।
  इससे पूर्व जिला कलक्टर लोक बंधु ने जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति से अवगत कराया। उन्होने मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में रजिस्टेªशन की प्रगति, निःशुल्क दवा एवं जांच योजना की प्रगति एवं मुख्यमंत्री दुर्घटना सहायता के प्रकरणों के निस्तारण की प्रगति आदि की जानकारी दी।
  बैठक मे पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित, अतिरिक पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह, उपखंड अधिकारी समंदरसिंह, मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर गजराज समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-



मंगलवार, 28 फ़रवरी 2023

खाद्य लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन विशेष शिविर में 80 आवेदन प्राप्त

बाड़मेर, 28 फरवरी। खाद्य लाईसेंस और रजिस्ट्रेशन के लिए मंगलवार को कृषि उपज मंडी परिसर बालोतरा में शिविर आयोजित किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ चन्द्र शेखर गजराज ने बताया कि जिला कलेक्टर की ओर से जारी दिशा-निर्देशानुसार बालोतरा व उसके आसपास के जुड़े खाद्य कारोबारियों के लाईसेंस एवं रजिस्ट्रेशन के लिए विशेष शिविर लगाया गया। शिविर के दौरान 80 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 9 लाइसेंस  व 71 रजिस्ट्रेशन हेतु आवेदन प्राप्त हुये।
उन्होंने बताया कि 12 लाख से अधिक सलाना टर्नऑवर दुकानदार के लिए लाइसेंस जिसका शुल्क 2000 से 3000 हजार सालाना एवं 12 लाख से कम सालाना टर्नऑवर वाले व्यापारियों के रजिस्ट्रेशन शुल्क 100 रूपये सालाना हैं।
-0-

राज्य सरकार विशेष योग्यजनों को संबल के लिए कटिबद्ध - शर्मा

 ‘‘आपके द्वार मिशन तहसील-392’’

बाड़मेर, 28 फरवरी। विशेष योग्यजन ‘‘आपके द्वार मिशन तहसील-392’’ के तहत ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन विशेष योग्यजन के आयुक्त उमाशंकर शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में दिव्यांग महिलाओं एवं पुरुषों को दिव्यांग उपकरण व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल एवं कान की मशीन का वितरण किया गया।
  इस मौके पर शर्मा ने राज्य सरकार की ओर से दिव्यांगों के लिए चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देकर उसका लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को लेकर राज्य सरकार विभिन्न योजनाये चला रही है। उन्होंने दिव्यांगों एवं आमजन की समस्याओं को सुना एवं निस्तारण के तुरंत प्रभाव से निर्देश जारी किए।

ट्राई साइकिल व अन्य उपकरण पाकर खिले दिव्यांगों के चेहरे
चौहटन, धनाऊ एवं सेड़वा में विशेष योग्यजन के लिए आयोजित किए शिविर में विशेष योग्यजन आयुक्त शर्मा की उपस्थिति में ट्राई साइकिल, विल चेयर, कान की मशीन सहित विभिन्न उपकरण का वितरण किया गया। जिसके बाद दिव्यांगों ने सरकार को धन्यवाद देते हुए खुशी जताई।
‘‘राज्य सरकार विशेष योग्यजन को संबल देकर स्वाभिमान के साथ जीने का अवसर उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है’’ यह बात राज्य विशेष योग्यजन आयुक्त उमाशंकर शर्मा ने कही। शर्मा मंगलवार को ‘‘आपके द्वार मिशन तहसील-392’’ के तहत बाड़मेर जिले के चौहटन, धनाऊ एवं सेड़वा में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन से मुखातिब थे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का विशेष योग्यजनों से लगाव हैं, उन्होंने उनके उत्थान के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। मुख्यमंत्री की प्रेरणा से ही विशेष योग्यजन के अभाव-अभियोग जानने के लिए आयुक्त आपके द्वार अभियान शुरू किया गया है। जनसुनवाई के दौरान शिविर स्थलों पर शर्मा ने विशेष योग्यजन से आत्मीयतापूर्वक संवाद करते हुए उनकी परिवेदनाएं सुनी। संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
 
हाथों हाथ मिली राहत
जनसुनवाई के दौरान विशेष योग्यजन को उपकरण भी वितरित किए गए। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पुखराज सारण ने बताया कि चौहटन में 1 जन को ट्राईसाइकिल, 2 को व्हीलचेयर एवं 1 को सुनने की मशीनें वितरित की तथा धनाऊ में 2 को व्हीलचेयर, 2 को कान की मशीन वितरित की। सारण ने बताया कि 28 फरवरी से 03 मार्च तक चलाये जा रहे ‘‘आपके द्वार मिशन तहसील-392’’ के तहत मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान लोगों में काफी उत्साह नजर आया। उन्होंने बताया कि विशेष योग्यजन आयुक्त शर्मा बुधवार 01 मार्च को प्रातः 09ः30 बजे रामसर, दोपहर 1 बजे गडरारोड़ और सांय 4 बजे शिव में जनसुनवाई करेगें। इस दौरान जनसुनवाई में अधिकाधिक विशेष योग्यजन पधारकर विशेष शिविर का लाभ उठाये।

ये रहे उपस्थित
चौहटन में आयोजित जनसुनवाई के दौरान उपखण्ड अधिकारी चौहटन भागीरथ राम चौधरी, तहसीलदार गणेशाराम, विकास अधिकारी छोटूसिंह काजला, बीसीएमओं रामजीवन एवं समाजसेवी त्रिलोकराम तथा धनाऊ जनसुनवाई में पंचायत समिति धनाऊ प्रधान शमा बानों, उपखण्ड अधिकारी रामजी भाई पटेल, तहसीलदार रूपाराम, विकास अधिकारी मानाराम सारण एवं एकलिया धोरा के सरपंच भीमाराम समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

दोबारा होगी जनसुनवाई
आयुक्त शर्मा ने बताया कि चौहटन और धनाऊ में होली के बाद दोबारा जनसुनवाई आयोजित कर दिव्यगजनो की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियो को जनसुनवाई कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए हैं।
-0-








इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के अन्तर्गत चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन 03 से 10 मार्च तक

बाड़मेर, 28 फरवरी। राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना अन्तर्गत बाडमेर शहर के सौन्दर्यकरण हेतु मुख्य सड़कों की दीवारों पर स्वच्छता मिशन, पर्यावरण-बचाओ, बेटी बचाओं-बेटी पढाओं एवं देशभक्ति थीम पर चित्रकारी करवाई जानी है।

नगर परिषद आयुक्त योगेश आचार्य ने बताया कि बाड़मेर शहर के स्कूल, कॉलेज व कॉचिंग में अध्यनरत छात्र/छात्राऐ एवं चित्रकारी में रूचि रखने वाले व्यक्ति को इस प्रतिस्पर्धा में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया जाता है। उक्त योजनान्तर्गत प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को 20 मार्च को जिला कलेक्टर लोक बन्धु द्वारा सम्मानित किया जावेगा एवं प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किये जायेंगें।
उन्होंने बताया कि चित्रकारी प्रतियोगिता 03 से 10 मार्च तक आयोजित की जाएगी। जिसमें संम्बधित स्कुल, कॉलेज व कोचिंग संस्थान के विधार्थियों की सूची व अन्य जानकारी नगर परिषद के इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी अनुभाग, पुराना भवन में प्रस्तुत कर सकेगें। इस प्रतियोगिता की अधिक जानकारी हेतु नगर परिषद बाड़मेर के मोबाईल नम्बर - 9828768030 पर सम्पर्क कर सकेगें।
-0-

त्यौहारों पर सद्धभाव एवं सौहार्द की परंपरा कायम रखें - लोक बंधु

 जिला स्तरीय शान्ति समिति की बैठक आयोजित

बाड़मेर, 28 फरवरी। बाड़मेर जिले में त्यौहारो को शांतिपूर्ण एवं सौहर्दपूर्ण वातावरण में मनाने की परंपरा रही है। इसको कायम रखते हुए होली एवं आगामी अन्य उत्सवों के दौरान सौहर्दपूर्ण वातावरण बनाए रखें। जिला कलेक्टर लोक बंधु ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट हॉल में आयोजित शांति समिति की बैठक के दौरान यह बात कही।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि यह बाड़मेर का इतिहास रहा है कि सभी वर्गों के लोग त्यौहार आपस में मिलजुल कर मनाते आए है। जो अपने आप में गौरवपूर्ण परंपरा है। आगामी दिनो में आने वाले त्यौहारो के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सब मिलकर प्रयास करें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की सूचना के संबंध में तत्काल जिला प्रशासन अथवा पुलिस को सूचित करें।
जिला पुलिस अधीक्षक दीगंत आनन्द ने विभिन्न समुदायांे से आपसी समन्वय एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि सौहर्दपूर्ण माहौल बनाए रखें। उन्होंने अफवाहों एवं सुनी-सुनाई बातो पर विश्वास नहीं करने के साथ समाज के मौजीज लोगो से अपनी जिम्मेदारी निभाने का अनुरोध किया। उन्होने कहा कि होली पर्व पर पुख्ता कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था, यातायात एवं पाक की व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित ने शान्ति समिति में युवाओं को शामिल करने को कहा ताकि सौहार्द की परम्परा को आगे बढाया जा सके साथ ही उन्होंने सोशल मिडिया पर विशेष ध्यान देने को कहा जिससे आपत्तिजनक पोस्ट पर तुरन्त कार्यवाही कर अप्रिय घटना को रोका जा सके।
इस दौरान उपस्थित शान्ति समिति के सभी सदस्यों ने जिला कलेक्टर को विश्वास दिलाया किया कि जिले में त्यौहारों के दौरान ऐसा कोई कार्य नहीं होने दिया जाएगा जिससे शान्ति भंग हो तथा सौहार्द की परम्परा को कायम रखा जाएगा।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह भाटी, कौमी एकता कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट धनराज जोशी, नजीर मोहम्मद, मोहम्मद मंजूर कुरेशी समेत शांति समिति के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।
-0-




सोमवार, 27 फ़रवरी 2023

खाद्य लाइसेंस शिविर कृषि उपज मंडी परिसर बाड़मेर में 2 मार्च को

बाड़मेर 27 फरवरी। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत खाद्य कारोबार शुरू करने के लिए अपना लाईसेंस और रजिस्ट्रेशन सक्षम प्राधिकारी से प्राप्त किया जाना वैधानिक अनिवार्यता है, इसके लिए 2 मार्च गुरुवार को सुबह 10 बजे से सांय 5 बजे तक एक दिवसीय  शिविर का आयोजन कृषि उपज मंडी परिसर बाड़मेर में किया जायेगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर गजराज ने सभी प्रकार के खाद्य कारोबारियों से अपील की है कि इन शिविरों में पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन व लाईसेंस बनवावें। बिना खाद्य लाईसेंस के व्यवसाय करने पर खाद्य अधिनियम एवं मानक के तहत सजा का प्रावधान है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के समस्त खाद्य पदार्थ कारोबार से जुडे़ विक्रेताओं, निर्माताआ,ें थोक, फुटकर, फेरीवाले, केटरिंग, ट्रांसफोर्ट, फूड प्रोडक्शन, विक्रय करने मेडिकल स्टोर्स, स्वयं सहायता, अस्पताल, स्कूल, कॉलेजों में संचालित कैंटीन, छात्रावासों में संचालित कैंटीन, राजकीय व निजी वेयर हाउस, मदिरा दुकाने, दुध विक्रेता, डेयरी चायपान दुकान, फल सब्जी,  विक्रेता, हाट बाजार, में खाद्य कारोबार करने वाले आदि से आहवान किया गया कि वे तत्काल शिविर या ईमेल खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत लाईसेंस अथवा रजिस्ट्रेशन प्राप्त करने हेतु आवेदन करें।
उन्होंने बताया कि संबंधित दस्तावेज कार्यालय में जमा कराने की आवश्कता नहीं है। लाईसंेस व रजिस्टेशन खाद्य कारोबार कर्ता को उसके रजिस्टर्ड ईमेल पर उपलब्ध हो जायेगा साथ ही जिन खाद्य कारोबार कर्ताओं ने पूर्व में लाईसेंस/रजिस्ट्रेशन प्राप्त किया है वे अपने परिसर में चस्पा करना सुनिश्चित करें। रजिस्ट्रेशन/लाईसेंस की तिथि निकल चुकी हो तो नये लाईसेंस/रजिस्ट्रेशन हेतु आवेदन सुनिश्चित करें। खाद्य कारोबार कर्ताओं की सुविधा हेतु जिले में विभिन्न स्थानों पर लाईसेंस/रजिस्ट्रेशन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
डॉ. गजराज ने बताया कि 12 लाख से अधिक सलाना टर्नऑवर दुकानदार के लिए लाइसेंस शुल्क 2000 से 3000 हजार सालाना एवं 12 लाख से कम सालाना टर्नऑवर वाले व्यापारियों के रजिस्ट्रेशन शुल्क 100 रूपये सालाना हैं। उन्होने बताया कि आवेदक प्रोपराईटर की संपूर्ण विवरण नाम, पता, मोबाईल नम्बर एवं ईमेल इत्यादि मालिक का पहचान पत्र, व्यवसाय स्थल के स्वामित्व का प्रमाण पत्र, प्रोपाराईटरशिप से संबंधित स्वघोषणा पत्र, पार्टनरशिपडीड, निर्माण ईकाई हेतु अतिरिक्त दस्तावेज यूनिट का फोटो, प्रोसेसिंग एरिया सहित उत्पाद ईकाई का लेआउट, जल की जांच रिपोर्ट, प्रोपराईटर का पहचान पत्र, दस्तावेज के साथ उक्त स्थल पर लाईसंेस/रजिस्टेªशन हेतु आवेदन कर सकते है। फूड लाइसेन्स नही पाए जाने की स्थिति नियमानुसार कारवाही की जावेगी।
-0-

शहरी रोजगार मेला हुआ आयोजित

शिविर में जॉब कार्ड बनाने के साथ दी शहरी रोजगार की जानकारी

बाड़मेर, 27 फरवरी। इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत सोमवार को नगर परिषद द्वारा शहरी रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
नगर परिषद आयुक्त योगेश आचार्य ने बताया कि इस दौरान मेले में आए शहरी क्षेत्र के श्रमिको के लिए जॉब कार्ड बनाये गये और श्रमिको के भुगतान संबंधित समस्या को हल किया गया साथ ही शहरी रोजगार के बारे में जानकारी दी गई।
उन्होंने बताया की शहरी रोजगार मेले में जॉब कार्ड के कार्य की मांग के साथ जरूरतमंद परिवार को शहरी रोजगार के तहत रोजगार उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई। इस दौरान सांख्यिकी एवं आर्थिक विभाग से लियाकत एवं कैलाश भांभू उपस्थित रहे।
-0-




जिला स्तरीय शान्ति समिति की बैठक 28 फरवरी को

बाड़मेर, 27 फरवरी। जिले में शान्ति एवं कानून व्यवस्था के संबंध में जिला स्तरीय शान्ति, समन्वय, सद्भावना समिति की बैठक जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्टेªट लोक बन्धु की अध्यक्षता में मंगलवार 28 फरवरी को दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित ने संबंधित अधिकारियों एवं सदस्यों को निर्धारित तिथि एवं समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

विशेष योग्यजन आयुक्त शर्मा मंगलवार को चौहटन, धनाऊ और सेड़वा में करेगें जनसुनवाई

बाड़मेर, 27 फरवरी। विशेष योग्यजन आयुक्त उमा शंकर शर्मा मंगलवार को जिले के तीन ब्लॉक मुख्यालय पर जनसूनवाई करेंगे।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्य आयुक्त, विशेष योग्यजन शर्मा मंगलवार प्रातः 09ः30 बजे चौहटन में जनसुनवाई करेगें। इसी प्रकार वे दोपहर 1 बजे धनाऊ और सांय 4 बजे सेड़वा में जनसुनवाई करेगें। वे बुधवार 01 मार्च को प्रातः 09ः30 बजे रामसर, दोपहर 1 बजे गडरारोड़ और सांय 4 बजे शिव में जनसुनवाई करेगें।
-0-

शनिवार, 25 फ़रवरी 2023

भूमि आंवटन में आ रही समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने के लिए सभी विभाग संयुक्त रूप से कार्यवाही करे - लोग बन्धु

 बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक आयोजित

बाड़मेर, 25 फरवरी। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में बजट घोषणओं के क्रियान्वयन के संबंध में जिला कलेक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में शनिवार को समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर लोक बन्धु ने बजट घोषणा 2021-22, 2022-23 व 2023-24 के तहत बजट घोषणाओं की क्रियान्वयन के संबंध में भूमि आंवटन संबंधी घोषणाओं की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को विभाग संबंधी की गई घोषणाओं के अनुरूप भुमि आंवटन हेतु कार्यवाही करते हुए 15 मार्च तक कार्य पूर्ण करने को कहा। उन्होंने सभी अधिकारियों को भूमि आंवटन में आ रही समस्याओं एवं उसके निस्तारण हेतु सभी विभागों संयुक्त रूप से कार्यवाही करने को कहा तथा को-ऑपरेटिव सोसाइटी में जीएसएस गोदाम निर्माण संबंधी घोषणा के संदर्भ मे चर्चा करते हुए शीघ्र भूमि आंवटन की बात कही। उन्होंने आंगनवाड़ी के सुदृढीकरण कर शौचालय एवं बिजली व्यवस्था करने को कहा।
इस दौरान जिला कलेक्टर ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना की समीक्षा करते हुए योजना में ईडब्ल्युएस श्रेणी के लाभार्थियों को अधिकाधिक पंजीयन करवाने को कहा साथ ही आयुष्मान चिरंजीवी कार्ड में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को शामिल करते हुए कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिये। उन्होंने शेष रहे एनएएफएस चयनित परिवारों के सदस्यों को जोड़ने हेतु विशेष अभियान चलाने को कहा।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने उड़ान योजना के तहत संबंधित अधिकारियों को स्कूल एवं आंगनवाड़ी में सेनेट्री पेड की उपलब्धता का भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट प्रेषित करने को कहा। उन्होंन अम्मा कार्यक्रम के तहत चलाये जा रहे मिशन सुरक्षा चक्र की समीक्षा करते हुए शेष रहे बच्चों की स्क्रीनिंग करने एवं बकाया प्रविष्टी करने के निर्देश दिये साथ ही एनिमिया मुक्त कार्यक्रम तहत सभी ब्लॉक सीएमएचओ को विशेष प्रयास कर रैकिंग सुधार करने तथा मिशन इन्द्र धनुष के तहत मिशन रूबेला में ब्लॉक स्तर पर सुधार करने को कहा। इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गांरटी योजना एवं इन्दिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना में अधिकाधिक लोगों को लाभांवित करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी विभागों को एक मार्च से ई-फाईल का क्रियान्वयन करने संबंधी निर्देश दिये तथा इसके संबंध में आने वाली समस्याओं का समाधान करवाने को कहा।
बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित, बाड़मेर उपखण्ड अधिकारी समन्दरसिंह भाटी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी चन्द्रशेखर गजराज एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक पुखराज सारण सहित अन्य सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान समस्त उपखण्ड स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुडे रहे।
-0-



शोभायात्रा एवं जुलूस में शान्ति व्यवस्था की पूर्ण जिम्मेदारी आयोजक की होगी - लोक बन्धु

 कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित

बाड़मेर, 25 फरवरी। जिले में कानुन व्यवस्था को बनाये रखने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में शनिवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर लोक बन्धु ने आगामी त्योहार एवं मेलों को देखते हुए जिले में कानुन व्यवस्था को सुदृढ करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि शहर में आयोजित होने वाले जुलूस एवं शोभायात्रा शान्ति पूर्वक हो इसकी जिम्मेदारी आयोजक की होगी तथा जुलूस एवं शोभायात्रा के दौरान निर्धारित तय मार्ग की पूर्ण जांच करावे ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके। यह भी सुनिश्चित किया जाए की आयोजक द्वारा शोभायात्रा एवं जुलूस संबंधी स्वीकृति पुर्व में प्राप्त कर ली है। उन्होंने शहर मंें शान्ति बनाये रखने के लिए हिस्ट्रीशीटर एवं अन्य अपराधियों को पाबन्द किये जाने के संबंध में निर्देश दिये।
इस दौरान जिला कलेक्टर ने किसी घटना के घटित होने पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए जिला प्रशासन को सुचित करने तथा सोशल मिडिया पर किये जा रहे भ्रामक प्रचार, भाषण आदि पर प्रभावी कार्ययोजना बना कार्यवाही के निर्देश दिये। इसके साथ पुलिस प्रशासन को अपना सूचना तंत्र मजबुत करने को कहा। बैठक के दौरान जिला कलेक्टर ने आगामी नहर बन्दी को देखते हुए पानी के संग्रहण व्यवस्था को सुदृढ करने के साथ पानी के चोरी के संबंध में पीएचईडी व पुलिस प्रशासन को चिन्हित व्यक्तियों पर एफआईआर दर्ज करते हुए कार्यवाही करने को कहा। इस के साथ नहर बन्दी के दौरान पेयजल वितरण व्यवस्था को आमजन के लिए सुलभ बनाने हेतु सार्वजनिक स्थलों को चिन्हित करने को कहा।
इस अवसर पर जिला कलेक्क्टर ने मुख्यमंत्री जीवन रक्षक योजना पर चर्चा करते हुए योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करने को कहा। सभी सीएचसी, पीएचसी को निर्देशित किया गया कि दुर्घटना में घायल व्यक्ति को चिकित्सालय में लाने वाले व्यक्ति की सामान्य जानकारी आवश्यक रूप से प्राप्त कर ले। उन्होंने शहर में चलने वाले ऑवरलोडिंग वाहनों, बालवाहिनी, बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों, काले शीशे के वाहनों एवं तेज गति से चलने वाले वाहनों पर परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग कार्यवाही करने निर्देश दिये।
इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आंनद ने बताया कि जिले में होने वाली विभिन्न परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए नकल गिरोह पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया शहर में किसी भी आयोजन में डिजे का प्रयोग करना प्रतिबन्धित है तथा ऐसा पाये जाने पर कार्यक्रम आयोजक के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को दोपहर 12 बजे से 01ः30 बजे तक अपने थाने में जनसुनवाई आयोजित करने को कहा तथा सांय के समय बाजार में ग्रस्त लगाने एवं कानुन व्यवस्था को बनाये रखने के निर्देश दिये। उन्होंने थाना क्षेत्र में अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु कार्यवाही करने को कहा साथ ही थाने में आने वाले परिवाद की निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिये।
इस दौरान अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह ने सभी तहसीलदार एवं उपखण्ड अधिकारियों को अपने क्षेत्र में एक युनिट की तहत कार्य करने तथा अपने क्षेत्र विशेष में जुलूस एवं शोभायात्रा निकालने पर आयोजक की जिम्मेदारी तय करने को कहा साथ ही गैगस्टर व अपराधियों पर प्रशासन द्वारा संयुक्त कार्यवाही करने हुए आर्थिक रूप से कमजोर बनाने को कहा।
बैठक के दौरान बाड़मेर अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित, उपखण्ड अधिकारी समन्दरसिंह भाटी, जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक सहीराम एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक पुखराज सारण सहित अन्य सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान समस्त उपखण्ड स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुडे रहे।
-0-







शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2023

150 खाद्य कारोबार कर्ताओं को फॉस्टैक ट्रेनिंग

बालोतरा में खाद्य अनुज्ञा पत्र शिविर का आयोजन 28 को

बाड़मेर, 24 फरवरी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग बाड़मेर एवं दिल्ली से अनुबंधित टीम एफ.एस.एस.ए. द्वारा जिले के 150 खाद्य कारोबार कर्ताओं को फॉस्टैक ट्रेनिंग दी गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर गजराज ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी गिरधारीराम के नेतृत्व में 150 खाद्य कारोबार कर्ताओं ने हिस्सा लेकर फॉस्टैक ट्रेनिंग से लाभान्वित हुए। इस दौरान दिल्ली से अनुबंधित टीम एफ.एस.एस.ए. द्वारा खाद्य सुरक्षा के संबंधित नियमों को समझाया गया एवं इनकी पालना करने के लिए प्रतिबंधित किया गया।
उन्होंने बताया कि खाद्य अनुज्ञा पत्र ऑनलाइन करने के संबंध में बालोतरा में 28 फरवरी मंगलवार को कृषि उपज मंडी बालोतरा में शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी खाद्य कारोबार कर्ता खाद्य अनुज्ञा पत्र प्राप्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। जिन खाद्य कारोबार कर्ता के पास यदि खाद्य अनुज्ञा पत्र नहीं पाया जाता है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-0-





विशेष योग्यजन आयुक्त शर्मा 27 को बाड़मेर आएगे

‘मिशन तहसील-392‘ के तहत करेगें जनसुनवाई

बाड़मेर, 24 फरवरी। विशेष योग्यजन आयुक्त उमा शंकर शर्मा सोमवार, 27 फरवरी से जिले की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न स्थानों पर जन सुनवाई करेंगे तथा विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्य आयुक्त, विशेष योग्यजन उमा शंकर शर्मा सोमवार 27 फरवरी को प्रातः 10 बजे जयपुर से प्रस्थान कर बाड़मेर पहुंचेगे तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस बाड़मेर करेगें। वे मंगलवार 28 फरवरी को प्रातः 08ः30 बजे प्रस्थान कर प्रातः 09ः30 बजे चौहटन पहुंचकर ‘‘आपके द्वार मिशन तहसील-392’’ के तहत जनसुनवाई करेगें। इसी प्रकार वे दोपहर 12 बजे चौहटन से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे धनाऊ पहुंचकर जनसुनवाई करेगें। वे दोपहर 3 बजे धनाऊ से प्रस्थान कर सांय 4 बजे सेड़वा पहुंचकर जनसुनवाई करेगें तथा इसके पश्चात वे सांय को सेड़वा से प्रस्थान कर बाड़मेर पहुंचकर सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेगें।
उन्होंने बताया कि वे बुधवार 01 मार्च को प्रातः 08ः30 बजे बाड़मेर से प्रस्थान कर प्रातः 09ः30 बजे रामसर पहुंचकर ‘‘आपके द्वार मिशन तहसील-392’’ के तहत जनसुनवाई करेगें। इसी प्रकार वे दोपहर 12 बजे रामसर से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे गडरारोड़ पहुंचकर जनसुनवाई करेगें। वे दोपहर 3 बजे गडरारोड़ से प्रस्थान कर सांय 4 बजे शिव पहंुचकर जनसुनवाई करेगें तथा इसके पश्चात वे सांय को शिव से प्रस्थान कर बाड़मेर पहुंचकर सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेगें।
पुरोहित ने बताया कि राज्य मंत्री शर्मा गुरूवार 02 मार्च को प्रातः 08ः30 बजे बाड़मेर से प्रस्थान कर प्रातः 09ः30 बजे धोरिमन्ना पहुंचकर ‘‘आपके द्वार मिशन तहसील-392’’ के तहत जनसुनवाई करेगें। इसी प्रकार वे दोपहर 12 बजे धोरिमन्ना से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे गुड़ामालानी पहुंचकर जनसुनवाई करेगें। वे दोपहर 3 बजे गड़ामालानी से प्रस्थान कर सांय 4 बजे नोखड़ा पहंुचकर जनसुनवाई करेगें तथा इसके पश्चात वे सांय को नोखड़ा से प्रस्थान कर बाड़मेर पहुंचकर सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेगें।
इसी प्रकार वे शुक्रवार 03 मार्च को प्रातः 08ः30 बजे बाड़मेर से प्रस्थान कर प्रातः 09ः30 बजे पचपदरा पहुंचकर ‘‘आपके द्वार मिशन तहसील-392’’ के तहत जनसुनवाई करेगें तथा वे दोपहर 12 बजे पचपदरा से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे कल्याणपुर पहुंचकर जनसुनवाई करेगें। वे सांय 4 बजे कल्याणपुर से जयपुर के लिए प्रस्थान करेगें।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक पुखराज सारण ने बताया 28 फरवरी से 03 मार्च तक चलाये जा रहे ‘‘आपके द्वार मिशन तहसील-392’’ के तहत विशेष योग्यजन आयुक्त द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार जनसुनवाई में अधिकाधिक विशेष योग्यजन पधारकर विशेष शिविर का लाभ उठाये।
-0-


ऋण वितरण की प्रक्रिया सरल रखें - बन्धु

 जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक

बाड़मेर, 24 फरवरी। जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक शुक्रवार सांय जिला कलेक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर लोक बंधु ने कहा कि मनरेगा के भुगतान में आधार संबंधी समस्याओं का शीघ्र निस्ताण कर भुगतान करवाने की व्यवस्था करावे साथ ही बैकों में अपूर्ण बैक खातों के दस्तावेज पूर्ण करवाकर खाते खोलने के निर्देश दियें। उन्होंने वितीय वर्ष 2022-23 की समाप्ति से पूर्व राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाओं में लक्ष्य प्राप्ति हेतु कार्य करने को कहा। ऋण वितरण की प्रक्रिया का सरलीकरण करते हुए समय पर ऋण जारी करने के निर्देश दिये।
उन्होनें बैंकर्स से उक्त उद्देश्य के अनुरूप योजनाओं के अन्तर्गत प्राप्त आवेदनों पर सकारात्मक दृष्टिकोण रखने की बात कही। उन्होनें कहा कि प्राप्त आवेदनों में कमियां होने पर आवेदकांे का सहयोग कर कमियों को दुरस्त करने में मदद करें। उन्होनें कहा कि आवेदनों पर समय पर उचित कार्यवाही नहीं करने एवं टालने की प्रवृति नहीं अपनाएं। उन्होनें विभिन्न योजनाओं में आवंटित किए गए ऋण के लक्ष्य निर्धारित समय सीमा में प्राप्त करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने इंदिरा गांधी क्रेडिट कार्ड योजना मुख्यमंत्री लघु उद्यम प्रोत्साहन योजना में लक्ष्य के अनुरूप ऋण जारी करने को कहा। साथ ही प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजनान्तर्गत के लक्ष्यों की भी समीक्षा की गई।
इससे पूर्व लीड बैंक अधिकारी गिरधारी लाल ने केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में सक्रियता दिखाते हुए अधिक से अधिक छोटे ऋण दाताओं को ऋण जारी करने की बात कही तथा सभी वितीय योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि बाड़मेर सैन्टल कॉपरेटिव बैक अपनी पच्चीस शाखाओं के साथ 11.48 प्रतिशत जमाओं एवं 10.15 प्रतिशत अग्रिम के साथ द्वितीय स्थान पर है। उन्होंने बताया कि विभिन्न बैकों द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर 1484 बीसी नियुक्त किये गए है। सभी बैक अपने बीसी केन्द्रों की सामयिक निरीक्षण करावे तथा डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित करने के लिए अधिकाधिक रूपे कार्ड, पीओएस आधारित लेन-देन, मोबाईल बैकिंग एवं क्यूआर कोड के उपयोग हेतु ग्राहकों को प्रोत्साहित करे।
इस दौरान जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक सहीराम ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु लक्ष्य 40 हिताधिग्राहियो को 141.68 लाख (मार्जिन मनी) वितरण का है तथा ऑनलाइन पोर्टल द्वारा बैंको को इस वर्ष 52 आवेदन पत्र प्रेषित किये गये, जिसमे बैंकों द्वारा 17 आवदेन पत्र स्वीकृत किए जिनके लिये 95.06 लाख की (मार्जिन मनी) शामिल है। 14 आवेदनो हेतु 47.54 लाख (मार्जिन मनी) क्लेम कर दी गयी है व 7 आवेदनो में 25.05 लाख (मार्जिन मनी) वितरित कर दी गयी है तथा 24 आवेदन वापस किये एवं 16 आवेदन पत्र निर्णय हेतु लम्बित है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री लघु उद्धयोग प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत उक्त योजना के लक्ष्य वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु 330 हिताधिग्राही का है। बैंकों को कुल 362 आवेदन प्रेषित किए गये जिसमे 204 (1596.92 लाख) मे स्वीकृति दी गयी एवं 197 में 1027.55 लाख का वितरण कर दिया गया तथा 41 आवेदन पत्र निरस्त किये एवं 230 आवेदन पत्र बैंक स्तर पर लम्बित है।  
बैठक में भारतीय रिजर्व बैक के अतिरिक्त सहायक प्रबन्धक राजेन्द्र बालोत, डीडीएम नाबार्ड अधिकारी महेन्द्रसिंह समेत विभिन्न बैंक अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-






गुरुवार, 23 फ़रवरी 2023

मुख्यमंत्री सहायता कोष से मूमल को ढाई लाख रूपए की मदद मंजूर

जोधपुर में मूमल को मिला था श्री गहलोत का आशीर्वाद

बाड़मेर, 23 फरवरी। जिले के शिव उपखंड के कानासर गांव की उभरती क्रिकेटर मूमल मेहर को मुख्यमंत्री सहायता कोष से ढाई लाख रुपए की आर्थिक सहायता मंजूर की गई है। इसके साथ ही उसे सीएसआर मद से भी क्रिकेट किट एवं जरूरतमंद खेल सामग्री भी मुहैया कराई जा रही है।

   उल्लेखनीय है कि माननीय मुख्यमंत्री ने गत दिनों जोधपुर यात्रा के दौरान क्रिकेटर मूमल से मुलाकात की थी। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने हुनरमन्द नन्हीं क्रिकेटर सुश्री मूमल के हुनर के तारीफ करते हुए पीठ थपथपायी और आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री महोदय ने सुश्री मूमल से पढ़ाई-लिखाई तथा खेल आदि के बारे में बातचीत की और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया था।

 मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत से आशीर्वाद पाकर 14 वर्षीय छात्रा सुश्री मूमल फूली न समायी। उल्लेखनीय है कि बाड़मेर जिले के शिव उपखण्ड अन्तर्गत कानासर (शेरपुरा) गांव की सुश्री मूमल नेहर उस समय चर्चा में आयी जब जबर्दस्त हुनर के साथ क्रिकेट खेलते हुए उसका वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक स्तर पर वायरल हुआ। सुश्री मूमल अपने गांव की ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा आठवीं की छात्रा है। 

 वीडियो वायरल होते हुए राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री वैभव गहलोत तक पहुंचा और मूमल का हुनर उनकी निगाह में आया। इस पर श्री वैभव गहलोत ने सुश्री मूमल को जोधपुर बुलाया। वह अपनी चचेरी बहन क्रिकेट खिलाड़ी सुश्री अनिसा बानो ( 2021 में क्रिकेट में अण्डर 19 खिलाड़ी रही) को साथ लेकर रविवार को जोधपुर सर्किट हाऊस आयी और मुख्यमंत्री जी से मिली।  

   इसी क्रम में गुरूवार को मुख्यमंत्री सहायता कोष से मूमल को ढाई लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर की गई है।

  जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि उभरती क्रिकेटर मुमल को प्रशासन की तरफ से सभी जरूरतमंद सहायता मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि सीएसआर मद से मूमल को क्रिकेट किट एवं खेल सामग्री दी गई है। साथ ही उसे आवश्यकतानुसार प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।

-0-





मिलावट खोरो के विरूद्ध निरन्तर कार्यवाही जारी

 शुद्ध के लिए युद्ध अभियान

बाड़मेर, 23 फरवरी। जिला कलेक्टर बाड़मेर लोक बंधु के निर्देशानुसार वर्ष 2023 में बाड़मेर जिले में खाद्य पदार्थ की शुद्धता की जांच हेतु सैंपल लेकर कार्यवाही की गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बाड़मेर डॉ. चंद्रशेखर गजराज ने बताया कि वर्ष 2023 में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अन्तर्गत मिलावट खोरो के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी गिरधारीराम और राजेश कुमार जांगिड़ द्वारा कुल 77 नमूने लिए गए तथा इन्हें जाँच हेतु लैब भेजा गया। जिनमें से 47 नमूनों के जाँच परिणाम प्राप्त हो चुके है। जिनमें से 15 नमूने जाँच में अमानक पाए गए। अमानक नमूनों में से दो नमूने अनसेफ स्तर के पाए गए। अमानक नमूनों को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा।

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अन्तर्गत मिलावट खोरो के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।

-0-

बजरी माफिया को आर्थिक रूप से कमजोर करो - बन्धु

खनन गतिविधियों की निगरानी समिति की बैठक आयोजित

बाड़मेर, 23 फरवरी। राज्य में अवैध बजरी खनन के संबंध में माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा पारित आदेश की पालना में जिला कलेक्टर लोक बन्धु द्वारा गठित विशेष जांच दल व खनन गतिविधियों की निगरानी समिति की बैठक गुरूवार को सांय कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।

इस दौरान जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बजरी माफिया पर योजनाबद्ध कार्रवाई करने एवं अवैध बजरी खनन पर रोक लगाने के पुख्ता प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होनें बताया कि अवैध खनन में लिप्त पाए जाने वाले वाहनों को जब्त करने तथा नियमित गश्त की संख्या बढ़ाने को कहा। इस दौरान उन्होनें बजरी स्टॉक करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। समदड़ी, सिणधरी एवं गुड़ामालानी क्षेत्र में बजरी खनन हेतु जारी नवीन लीज के कारण बजरी माफिया के संघर्ष की स्थिति पैदा ना हो, के निर्देश दिये साथ ही चिन्हित बजरी माफियाओं पर प्रभावी कार्यवाही करने, आर्थिक रूप से कमजोर करने हेतु योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने को कहा।

बैठक के दौरान खनि. अभियन्ता भगवानसिंह ने बताया कि माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा नदी नालों से खनिज बजरी के अवैध खनन एवं निर्गमन पर रोक 16 नवम्बर, 2017 से 22 फरवरी, 2023 तक बाड़मेर जिले में बजरी खनन के कुल 1675 प्रकरण बनाकर कुल 1234.81 लाख रूपये पैनल्टी के रूप में व 525 लाख एनजीटी की फीस के रूप में कुल राशि 1759.81 लाख वसूल किये गये साथ ही संबंधित पुलिस थानों में कुल 27 प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई।

उन्होनें बताया कि वर्ष 2022-23 में 22 फरवरी तक बजरी खनिज के कुल 230 प्रकरण बनाकर 179.29 लाख रूपये पैनल्टी के रूप में एवं 202 लाख एनजीटी की फीस के रूप में 381.29 लाख वसूल किए गए साथ ही संबंधित पुलिस थानों में कुल 6 प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। इसके साथ वर्तमान मंें 9 बोर्डर होमगार्डस लूणी नदी में विस्तृत रूप से तैनात कर कार्यालय तकनीकी टीमों, बोर्डर होमगार्ड व पुलिस विभाग की डी.एस.टी. द्वारा अवैध खनन की चैकिंग कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इस दौरान जिला कलेक्टर ने विस्तार से जानकारी लेकर खनन गतिविधियों की निगरानी तथा खनिज बजरी के अवैध खनन, निर्गमन एवं भण्डारण की रोकथाम के लिए आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

  बैठक में पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद, जिला परिवहन अधिकारी बाड़मेर ओमप्रकाश चौधरी, उपखण्ड अधिकारी गुड़ामालानी प्रमोद कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान समस्त उपखण्ड स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुडे रहे।

-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...