मंगलवार, 17 जनवरी 2023

अजा-जजा परिवारो को मिलेगी चिरंजीवी योजना की सौगात

प्रत्येक पंचायत समिति पर दस लाख रूपए व्यय होंगे

बाड़मेर, 17 जनवरी। जिले में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से वंचित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति के परिवारांे को स्वास्थ्य बीमा की सौगात मिलेगी। इसके लिए पन्द्रहवें वित आयोग के जरिए प्रत्येक पंचायत समिति में 10 लाख रूपए प्रीमियम का भुगतान किया जाएगा। बाड़मेर जिला प्रशासन एवं जिला परिषद ने यह अभिनव पहल की है।
  जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि पन्द्रहवें वित आयोग मंे मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत ग्रामीण इलाकांे मंे रहने वाले अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति के परिवारांे को लाभांवित करने का प्रावधान है। इनके प्रीमियम का व्यय जिला परिषद एवं पंचायत समिति स्तर पर उपलब्ध राशि से वहन किया जा सकता है। उन्हांेने बताया कि वंचित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के परिवारांे को स्वास्थ्य बीमा से लाभांवित करवाने के लिए ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पंजीकरण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए है। इसके लिए संबंधित पंचायत समितियांे मंे अतिरिक्त विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
  मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि अतिरिक्त विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी अपने कलस्टर मंे महिला एवं बाल विकास विभाग तथा चिकित्सा विभाग के कार्मिकांे से समन्वय स्थापित कर मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से वंचित परिवारांे का शत-प्रतिशत पंजीकरण करवाएंगे।  
ग्राम पंचायत स्तर पर शिविरांे का आयोजन
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से वंचित परिवारांे का पंजीकरण करवाने के लिए मंगलवार को विभिन्न ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर शिविरांे का आयोजन किया गया। इस दौरान वंचित परिवारांे का पंजीकरण करते हुए पालिसी दस्तावेज वितरित किए गए।
क्या है मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत राजस्थान के प्रत्येक परिवार के लिए 10 लाख का केशलेस बीमा कवरेज की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। सरकारी एवं इस योजना से जुड़े अस्पतालांे मंे निर्धारित सीमा तक निःशुल्क उपचार करवाया जा सकता है। इसके तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 के लाभार्थियों को पंजीकरण करवाने की आवश्यकता नहीं होती है। इनका बीमा प्रीमियम राज्य सरकार की ओर से वाहन किया जाता है। लघु एवं सीमांत कृषक, संविदा कर्मी एवं अन्य लाभार्थी स्वयं पंजीकरण कर सकते हैं या फिर ई-मित्र पर करवा सकते हैं। इनका बीमा प्रीमियम राज्य सरकार की ओर से वाहन किया जाता है। इसके अलावा अन्य परिवारों को 850 रूपए प्रति वर्ष प्रीमियम का भुगतान करना होगा। आवेदन करने के लिए जन आधार नंबर या जन आधार पंजीयन रसीद होना अनिवार्य है। जन आधार कार्ड नहीं होने पर सर्वप्रथम जन आधार नामांकन करवाना अनिवार्य है। इस योजना का लाभ 1 मई 2021 से दिया जा रहा है।
-0-

‘‘मतदान जैसा कुछ नहीं‘’ थीम पर आधारित राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर होंगे विविध कार्यक्रम

बाड़मेर, 17 जनवरी। 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर 25 जनवरी को विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया जाएगा।

  जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी एवं इससे पूर्व होने वाले कार्यक्रमांे मंे थीम ‘‘मतदान जैसा कुछ नहीं, मतदान जरूर करेंगे हम’’ को केन्द्रित रखते हुए आयोजन करने के निर्देश दिए गए है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विभिन्न राजकीय विभागांे, संस्थानांे, निकायांे मंे मतदाताआंे की ओर से ली जाने वाली शपथ के फोटोग्राफ सोशल मीडिया एवं वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्हांेने बताया कि मतदान केन्द्र पर बूथ लेवल अधिकारी मतदाता सूची मंे जुड़े नए मतदाताआंे को ईपिक देकर सम्मानित करेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बंधु ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य मंे बाड़मेर जिला मुख्यालय पर 18 से 25 जनवरी तक विभिन्न कार्यक्रमांे का आयोजन होगा। इसके तहत 18 जनवरी को राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय मंे निबंध एवं राजकीय महिला महाविद्यालय मंे रंगोली प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसी तरह 19 जनवरी को राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय मंे भाषण एवं राजकीय महिला महाविद्यालय मंे पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित होगी। उन्हांेने बताया कि 20 जनवरी को राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय बाड़मेर मंे चुनावी प्रक्रिया मंे तकनीकी नवाचार के संबंध मंे मॉडल निर्माण प्रतियोगिता आयोजित होगी। जिला कलक्टर कार्यालय परिसर मंे 25 जनवरी को प्रातः 10.30 बजे राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ दिलाई जाएगी। जबकि जिला स्तरीय मतदाता दिवस समारोह 25 जनवरी को दोपहर 2 बजे राजकीय महिला महाविद्यालय, बाड़मेर मंे आयोजित होगा। इन प्रतियोगिताआंे मंे प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियांे की सूची 20 जनवरी को सांय 5 बजे से पूर्व भिजवाने के निर्देश दिए गए है। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को जिला स्तरीय समारोह के दौरान स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह के आयोजन के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर समस्त संस्था प्रधानांे एवं ईएलसी नोडल अधिकारी को लोकतंत्र मंे मतदान की भूमिका एवं विभागीय आईटी एप्लीकेशन संबंधित जानकारी प्रदान करवाने के लिए निर्देशित किया गया है।
स्वीप के प्रभारी अधिकारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधियांे, स्वंयसेवी संस्थानांे, स्थानीय ब्रांड एम्बेसडर, आइकन्स, विद्यार्थियांे, एनएसएस स्वयंसेवक, एनसीसी कैडेटस एवं मीडिया के प्रतिनिधियांे को आमंत्रित किया जाएगा।
-0-

यातायात के नियमों की पालना नैतिक जिम्मेदारी - जैन

 राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन

बाड़मेर, 17 जनवरी। जिला प्रशासन, पुलिस, परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग के संयुक्त तवावधान में आयोजित सड़क सुरक्षा सप्ताह का मंगलवार को भगवान महावीर टाउन हॉल में समापन समारोह हुआ। ‘‘परवाह करेंगे सुरक्षित रहेंगे‘‘ के सकलप के साथ यह सप्ताह समाप्त हुआ।
इस अवसर पर राजस्थान गोसेवा आयोग अध्यक्ष मेवाराम जैन ने लापरवाही से सड़क हादसों में हुई वृद्धि पर चिन्ता जाहिर करते हुए सड़क सुरक्षा नियम के पालना की बात कही तथा उन्होंने कहा कि लापरवाही से वाहन चलाने पर स्वयं के साथ दूसरों की जान को भी जोखिम में डाल देते हैं। हमें वाहन चलाते समय अपने परिवारजनों का ध्यान रखते हुए यातायात के नियमों की पालना कर वाहन चलाना चाहिए और यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है।
इस दौरान जिला कलेक्टर लोकबंधु ने बताया कि परिवहन के साधनों में वृद्धि के कारण यातायात की समस्या निरंतर बढ़ रही है तथा हमें सड़क यातायात नियमों को ध्यान में रखते हुए वाहन चलाना चाहिए। सड़क पर चलने वाले सभी लोगों को नियमों की पालना करना आवश्यक है। जिला कलेक्टर ने ‘‘रोको और टोको‘‘ के साथ नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने की बात कही। साथ ही दुर्घटना से बचने में सीट बेल्ट और हेलमेट की महत्ता को भी बताया।
इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने बताया कि जिस दिन व्यक्ति खुद की जान बचाने के लिए यातायात के नियमों की पालना करने लगेगा तो चालान स्वतः ही बंद हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि यातायात के नियमों की पालना कर हम सड़क दुर्घटना से बच सकते हैं। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वह अपने परिवारजनों को शपथ दिलाये की वे सड़क पर वाहन चलाते समय सभी सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करेंगे। साथ ही बताया कि पुलिस प्रशासन के द्वारा पुलिस पाठशाला का आयोजन किया जा रहा है जिसके माध्यम से वे सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम एवं महिला सशक्तिकरण के संबंध में लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
  इस अवसर पर जिला परिवहन अधिकारी ओम प्रकाश चौधरी ने सड़क सुरक्षा सप्ताह में किए गए कार्यों का विस्तार पूर्वक वर्णन किया। वही पुलिस उपाधीक्षक राजीव परिहार ने कहा कि जागरूकता के साथ स्वयं का अनुशासित होना अति आवश्यक है जिससे हम सड़क दुर्घटनाओं में कमी ला सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान प्रेमसिंह निर्मोही के द्वारा सड़क सुरक्षा के संबंध में नाटिका के माध्यम से लोगों में जागरूकता फैलाने एवं सड़क नियमों के पालना के संबंध में जागरूक किया गया।
इससे पूर्व राजस्थान गोसेवा आयोग अध्यक्ष मेवाराम जैन को जिला परिवहन अधिकारी ओम प्रकाश चौधरी, जिला कलेक्टर लोकबंधु का जिला पुलिस उपाध्यक्ष राजीव परिहार, जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव का स्वागत सीएसआर हेड हरमीत सेहरा तथा वेदांता कैन आयल एंड गैस सीएसआर हेड हरमीत सेहरा का स्वागत परिवहन निरीक्षक बगताराम के द्वारा बुके भेंट कर किया गया।
ये हुए सम्मानित -
32वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए राजस्थान गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष मेवाराम जैन, जिला कलेक्टर लोकबंधु और जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव के द्वारा वेदांता केयर्न ऑयल एंड गैस सीएसआर हेड हरमीत सेहरा, नवरचना महिला विकास ट्रस्ट से लोकेश उपाध्याय, महिला मंडल बाड़मेर आगोर के सिद्धिक खान, एमबीसी गर्ल कॉलेज के प्राचार्य हुकमाराम, बीएसएफ से तुलेंद्र कुमार तुल, भोसले आनंद, प्रवीण कुमार, अरविंद कुमार यादव, मुजम्मिल, वेदांता केयर्न आयल एंड गैस मैनेजर रोड सेफ्टी टीम विमल शाह, राहुल शर्मा, लच्छाराम चौधरी, रमाया नायर, प्रांजल खरे, मगाराम सारण, नागरिक सुरक्षा विभाग के ओमप्रकाश, यातायात पुलिस से एएसआई हनुवंतसिंह, जिला परिवहन कार्यालय वरिष्ठ सहायक भूराराम, यातायात पुलिस से गिरधरसिंह को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इसके अलावा 32वां सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में आयोजित की गई प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। जिसमें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुआ नंबर 3 में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता ज्योति डाभी, गोपाल और रोशनी को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अंग्रेजी माध्यम स्टेशन रोड बाड़मेर में आयोजित हुई निबंध प्रतियोगिता में विजेता जोगाराम, अचलाराम एवं कुलदीपसिंह को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ राजकीय महिला महाविद्यालय बाड़मेर में आयोजित हुई सड़क सुरक्षा संबंधी प्रश्नोत्तरी में विजेता प्रतिभागियों दीपिका, जिज्ञासा जांगिड़, अनुष्का डाबी और जानवी जांगिड़ को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन हरीश सुथार के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अन्त में नागरिक सुरक्षा विभाग के द्वारा दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को सीपीआर देने का प्रशिक्षण दिया गया जिससे घटना स्थल पर लोगों की जान बचाई जा सकें।
इस अवसर पर जिला परिवहन अधिकारी ओमप्रकाश चौधरी ने सभी अधिकारियों, मीडिया बंधुओं एवं दर्शकगण का धन्यवाद ज्ञापित किया।
-0-









सोमवार, 16 जनवरी 2023

जिला कलेक्टर लोक बंधु ने की जिला निष्पादन समिति कीे समीक्षा

अधिकारियों को दिये नियमित निरीक्षण करने के निर्देश

बाड़मेर, 16 जनवरी। शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय निष्पादन समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में सोमवार को सांय कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित हुई। बैठक में उन्होनें जिले के सभी स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों का प्राथमिक स्तर पर स्क्रीनिंग करने एवं नियमित रूप से आयरन की गोलिया देने को कहा।
इस मौके पर जिला कलेक्टर लोक बन्धु ने एनिमिया मुक्त बाड़मेर अभियान के तहत विद्यार्थियों को एनिमिया एवं कुपोषण से बचाव के लिए उन्हें चिन्हित कर नियमित रूप से आयरन की गोलियां देने बाबत निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय स्तर पर सभी विद्यार्थियों को नियमित रूप से दवाईयां उपलब्ध करवाने संबंधी निर्देश दिए।
बैठक के दौरान जिला कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के तहत सप्ताह में दो दिन नियमित रूप से बच्चों को दुध उपलब्ध करवाया जाए तथा सीबीईओ एवं उपखण्ड अधिकारियों को निरीक्षण करने एवं रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलक्टर बंधु ने शिक्षा में राजस्थान के बढ़ते कदम, समग्र शिक्षा अभियान समेत अन्य योजनाओं में स्कूलों के सुदृढ़ीकरण, जन सहभागिता योजना की प्रगति, स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूल योजना, आईसीटी लैब योजना, कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, छात्रवृतियां एवं विद्यार्थी कल्याणकारी योजनाओं, विद्यालयों में नामांकन वृद्धि एवं शैक्षणिक पैमानों पर जिले की रैकिंग सुधार की विस्तृत समीक्षा की एवं सिविल निर्माण कार्यो पर प्रभावी कार्यवाही कर समय पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले की रैकिंग सुधार के लिए समस्त ब्लॉकों में विशेष प्रयास करने को कहा। उन्होने ब्लॉक स्तर पर प्रतिदिन सुधार योग्य बिन्दुओं का विश्लेषण कर ठोस उपलब्धि अर्जित करने की हिदायत दी।
इससे पूर्व मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी तनुराम ने एजेण्डा बिन्दुओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर गजराज, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक कृष्णसिंह महेचा, अतिरिक्त शिक्षा अधिकारी प्राथमिक भगवान दास समेत जिले के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, सभी कार्यक्रम अधिकारी समेत शिक्षा विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-







बागवानी विकास समिति एवं कृषि विकास समिति की समीक्षा बैठक आयोजित

बाड़मेर, 16 जनवरी। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में बागवानी विकास समिति एवं कृषि विकास समिति की समीक्षा बैठक का सोमवार सांय जिला कलेक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने किसानों द्वारा करवाई गई फसल बीमा पॉलिसी का निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वितरण करने तथा प्रत्येक पंचायत समिति स्तर पर पर्याप्त प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही राष्ट्रीय बागवानी मिशन और प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम से उपस्थित कृषि विभाग संयुक्त निदेशक वीरेंद्रसिंह सोलंकी ने फसल बीमा संबंधी समस्याओं से अवगत कराया तथा फसल बीमा पॉलिसी किसान तक पहुंचने की बात कही। इसके साथ ही रबी 2022-23 की बुवाई, उवर्रको की मांग एवं उपलब्धता तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पर चर्चा करते हुए समस्याओं का निस्तारण करने की बात कही।
बैठक के दौरान उप निदेशक किशोरीलाल वर्मा, बाड़मेर सैन्टल कॉपरेटिव बैंक प्रबन्ध निदेशक जितेन्द्र कुमार, एआईसी डिप्टी मैनेजर तरूण कुमार सिंह सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-

दिव्यांगों को अंग उपकरण वितरण शिविर का आयोजन 17 जनवरी को बालोतरा में

बाड़मेर, 16 जनवरी। जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा नारायण सेवा संस्थान उदयपुर तथा लायन्स क्लब बाडमेर के सौजन्य से 17 जनवरी को प्रातः 10 से सांय 5 बजे तक दिव्यांग अंग उपकरण वितरण शिविर का आयोजन लघु उद्योेग भवन, बालोतरा में किया जाएगा।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पुखराज सारण ने बताया कि शिविर में दिव्यांगो को कृत्रिम हाथ, पैर, ट्राईसाईकिल, व्हीलचेयर, बैशाखी तथा श्रवण यन्त्र प्रदान किये जाएगें। इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, आस्था कार्ड वितरण, पालनहार योजना, सुखद दाम्पत्य विवाह योजना, मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन ऋण योजनाओ से लाभान्वित करने के लिए आवेदन पत्र भी भरवाये जाएगें, साथ ही दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाये जाएगें।
उन्होंने बताया कि इस शिविर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना एवं पालनहार के लाभार्थियो का वार्षिक सत्यापन भी किया जाएगा। विशेष योग्यजन अपने साथ दिव्यांग प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जनआधार कार्ड एवं विकलांगता दर्शाते हुए पासपोर्ट साईज के दो फोटो साथ लेकर आये। उन्होंने शिविर में अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को उपस्थित होकर राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओ का लाभ उठाने की अपील की।
-0-

“शुद्ध के लिए युद्ध” के तहत मिलावट के खिलाफ कार्यवाही

बाड़मेर, 16 जनवरी। शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत मिलावट खोरो के खिलाफ  चिकित्सा विभाग द्वारा रविवार को कार्यवाही की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर गजराज के नेतृत्व में रविवार को सीमांत दूरस्थ इलाके गडरा, गागरीया और रामसर कस्बो में निरीक्षण किया गया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी गिरधारीराम ने बताया कि गडरा, गागरीया व रामसर कस्बो में अधिकांश दुकानदारों ने कार्यवाही के भय से दुकाने बंद कर दी। इस कार्यवाही के दौरान दुकानदारों को समझाया गया कि कार्यवाही सिर्फ मिलावट खोरो के खिलाफ होगी जिसमे सभी खाद्य कारोबार कर्ता कार्यवाही में सहयोग करे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी गिरधारीराम मय टीम द्वारा की गई कार्यवाही के दौरान 2 नमूने लिए गए जिसे जांच हेतु जोधपुर भिजवाया गया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर गजराज ने बताया कि शुद्ध के लिए युद्ध अभियान में मिलावट खोरों पर कार्यवाही नियमित जारी रहेगी।
-0-

जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक 20 को

बाड़मेर, 16 जनवरी। जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक शुक्रवार 20 जनवरी को प्रातः 11 बजे जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी की अध्यक्षता मंे जिला परिषद सभा कक्ष मंे आयोजित होगी।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि इस बैठक मंे विगत बैठक की कार्यवाही विवरण पर चर्चा के उपरांत महात्मा गांधी नरेगा योजना की वार्षिक कार्य योजना वर्ष 2023-24 के अनुमोदन एवं प्रगति पर चर्चा की जाएगी। उन्हांेने बताया कि इसके उपरांत सार्वजनिक निर्माण विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, जोधपुर डिस्काम, माध्यमिक,प्राथमिक एवं सर्व शिक्षा, कृषि विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जिला परिषद की ओर से संचालित ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा जीपीडीपी प्लान का अनुमोदन करवाया जाएगा। उन्हांेने संबंधित विभागीय अधिकारियांे को बैठक मंे निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

निर्यात को बढावा देने के उद्देश्य से संबंधित सेमीनार का आयोजन 19 को

बाड़मेर, 16 जनवरी। जिले से निर्यात को बढावा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार के मिशन निर्यातक बनो कार्यक्रम के तहत राजस्थान निर्यात संवर्द्वन परिषद एवं जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, बाड़मेर के संयुक्त तत्वावधान में गुरूवार 19 जनवरी को दोपहर 1 बजे स्थानीय आरसेटी कार्यालय (रीको औद्योगिक क्षेत्र प्रथम चरण रोड़, पुरानी पीएनबी बैंक भवन के पास) बाड़मेर में सेमीनार का आयोजन किया जाएगा।

जिला उद्योग एवं वाणिल्य केन्द्र के महाप्रबंधक सहीराम ने बताया कि सेमीनार में भाग लेने लिए समस्त निर्यातक उद्यमी एवं निर्यात करने में रूचि रखने वाले उद्यमीगण आमंत्रित है। उन्होंने जिले से निर्यात के इच्छुक उद्यमी यथा ग्वार गम, जीरा, अनार, इसबगोल व खजूर के उत्पादक किसान एवं विक्रेता व्यापारी, एप्लीक वर्क, एम्बोईडरी, अजरख प्रिन्ट, लैदर गुड्स के आर्टीजन को सेमीनार में आंमत्रित किया गया है। सेमीनार में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनानें एवं इसका लाभ उठानें को कहा।
-0-

शीतलहर के कारण जिले के विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 विद्यार्थियों का रहेगा 18 तक अवकाश

कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों को प्रातः 11 बजे से सांय 4 बजे रहेगा

कार्मिक एवं अधिकारी विद्यालय समय में रहेगें उपस्थित
बाड़मेर, 16 जनवरी। जिले में शीतलहर के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टर लोक बन्धु द्वारा 17 व 18 जनवरी को जिले के सभी राजकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं समग्र शिक्षा बाड़मेर तनुराम ने बताया कि निदेशक, माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर का जिला कलेक्टर को संबोधित आदेश व जिला कलेक्टर बाड़मेर के निर्देशों की पालना में जिले की सभी राजकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 17 व 18 जनवरी को अवकाश घोषित किया गया एवं कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों का समय प्रातः 11 बजे सांय 4 बजे तक रहेगा तथा विद्यालय के कार्मिक व अधिकारी विद्यालय समय में उपस्थित रहेंगे और आवश्यक कार्य संपादित करेगें।
-0-

13वॉ राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को

मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन

बाड़मेर, 16 जनवरी। जिले में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करने हेतु भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बन्धु द्वारा एक आदेश जारी कर 13वॉ राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह पूर्वक आयोजित किये जाने हेतु विभागवार कार्यक्रमों का निर्धारण किया गया है। उन्होने बताया कि 18 जनवरी को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बाड़मेर में निबन्ध प्रतियोगिता व राजकीय महिला महाविद्यालय, बाड़मेर में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में 19 जनवरी को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बाड़मेर भाषण प्रतियोगिता व राजकीय महिला महाविद्यालय, बाड़मेर में पोस्टर प्रतियोगिता, 20 जनवरी को राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, बाड़मेर में प्रतिरूप (मॉडल) निर्माण प्रतियोगिता (चुनावी प्रक्रिया में तकनीकी नवाचार के संबंध में), 25 जनवरी को प्रातः 10ः30 बजे जिला कलक्टर कार्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ तथा इसी दिन दोपहर 2 बजे राजकीय महिला महाविद्यालय, बाड़मेर में जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
-0-

गुरुवार, 12 जनवरी 2023

बाड़मेर पंचायत समिति की बैठक शुक्रवार को

बाड़मेर, 12 जनवरी। बाड़मेर पंचायत समिति की बैठक प्रधान श्रीमती पंवन कंवर की अध्यक्षता मंे शुक्रवार को प्रातः 11 बजे पंचायत समिति बाड़मेर के सभागार में आयोजित होगी।

विकास अधिकारी सुरेश कविया ने बताया कि इस बैठक के दौरान विगत बैठक की कार्यवाही का पठन एवं अनुमोदन, पेयजल एवं बिजली एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग से संबंधित समस्याआंे, शिक्षा, चिकित्सा, कृषि, महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कार्यों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा महात्मा गांधी नरेगा की वार्षिक कार्य योजना वर्ष 2023-24 पर चर्चा एवं अनुमोदन किया जाएगा।
-0-

राष्ट्रीय युवा दिवस पर नेहरू युवा केन्द्र में कार्यक्रम आयोजित

विकसित युवा विकसित भारत का आधार स्तंभ - जैन

बाड़मेर, 12 जनवरी। जिला मुख्यालय पर गुरूवार को नेहरू युवा केन्द्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जंयती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर ‘‘विकसित युवा-विकसित भारत’’ विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजकीय पीजी महाविद्यालय बाड़मेर के सहायक आचार्य एवं एनएसएस अधिकारी प्रो. मुकेश जैन ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने शिकांगों धर्म सम्मेलन में भाग लेकर भारत को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाई थी। हमें उनके विचारों को अपनाकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि विकसित युवा विकसित भारत का आधार स्तंभ है। नये साल में नये संकल्प के साथ दृढ़ निश्चय के साथ परिश्रम करें व सफलता अर्जित करें। नशा जीवन के नाश का कारण है, युवाओं को हर प्रकार के नशे से बचना चाहिए तथा अन्य लोगों को भी नशा न करने के लिए प्रेरित करंे।
इस अवसर पर पूर्व क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नरेन्द्र तनसुखाणी ने कहा कि आत्महत्या के बढते मामले चिंता का विषय है। आत्महत्या एक महापाप है। अनमोल जीवन में गलत रास्तों की बजाय अच्छे रास्ते पर चलकर समय की सार्थकता को ध्यान में रखते हुए दृढ़ संकल्प के साथ सकारात्मक विचार अपनाएं।
नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी सचिन पाटोदिया ने नेहरू युवा केन्द्र संगठन के बारे में बताते हुए संगठन के उद्देश्यों को युवाओं के समक्ष रखते हुए कहा कि युवा देश का कर्णधार है। संगठन का उद्देश्य है कि युवा स्वयंसेवकों के माध्यम से केन्द्र व राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों, योजनाओं तथा जनहित कार्यो को आमजन तक पहंुचाना है। देश का विकास तभी संभव हैं, जब हम सभी एकता व भाईचारे की भावना के साथ कार्य करें।
इस दौरान कार्यक्रम में नेहरू नवयुवक मण्डल अध्यक्ष इमदाद खान, युवा लक्ष्मण प्रजापत व प्रदीप सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम सहायक व लेखाकार घेवरचंद प्रजापत ने आभार व्यक्त किया तथा मंच संचालन सद्दाम हुसैन ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन का सीधा प्रसारण भी केन्द्र परिसर में युवाओं को दिखाया गया। इस अवसर पर हनुमानराम, मोतीसिंह, बीरबल नेहरा, भरतसिंह, राम गोस्वामी सहित युवा मौजूद रहे।
-0-

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान विभिन्न विद्यालयों में प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

बाड़मेर, 12 जनवरी। राज्य सरकार व परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन में जागरूकता एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्ेश्य से 32वॉ सड़क सुरक्षा सप्ताह 11 से 17 जनवरी तक आयोजन किया जा रहा है।

जिला परिवहन अधिकारी बालोतरा भगवानाराम गहलोत ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत गुरूवार 12 जनवरी को बालोतरा के निजी व सरकारी विद्यालयों में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया साथ ही परिवहन निरक्षक राजेन्द्र मारू व दीपक शर्मा द्वारा विद्यालयों के छात्र व छात्राओं को सड़क सुरक्षा संबधित नियमों की जानकारी दी गई। जिला परिवहन अधिकारी एवं यातायात पुलिस द्वारा आमजन को हेलमेट पहनने हेतु माला व फलों को गुलदस्ता देकर समझाईस की गई। कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के विभिन्न बैनर का विमोचन भी किया गया।
-0-








13 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर होंगे विविध आयोजन

बाडमेर, 12 जनवरी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 13 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25  जनवरी को विभिन्न स्तरों पर समारोह पूर्वक मनाया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बंधु ने बताया कि इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस से पूर्व एवं राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दिन आयोजित किये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रम भारत निर्वाचन आयोग की निर्वाचन एवं मतदाता पंजीकरण हेतु प्रचलित पोर्टल एवं मोबाईल एप द्वारा प्रदत्त जन सुविधाओं की जानकारी अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुंचाये जाने को ध्यान में रखते हुए आयोजित किये जाएंगे। आम नागरिकों विशेषकर युवाओं को कॉलेज एवं स्कूल स्तर, मतदाता जागरूकता क्लब एवं चुनाव पाठशालाओं के माध्यम से वोटर हैल्प लाईन एप, एनवीएसपी पोर्टल के बारे में जागरूक कर पात्र व्यक्तियों को ऑनलाईन आवेदन करने की जानकारी दी जाए। समारोह के दौरान लघु फिल्मों का भी प्रदर्शन किया जावें।
उन्होने बताया कि 13 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में अधिक से अधिक जन सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु माह जनवरी में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की जाने वाली गतिविधियों में विशेष रूप से महिलाओं, विशेष योग्यजन, आदिवासी समुदाय, बेघर परिवार, तृतीय लिंग, सेवानियोजित मतदाता एवं युवाओं का मतदाता सूची में शत प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने के विषय में विशेष ऑनलाईन गतिविधियां आयोजित की जाकर इन्हें इस हेतु प्रेरित किया जाए। उन्होने माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयों में ईएलसी के माध्यम से मतदाता पंजीकरण को दृष्टिगत करखे हुए 18 से 22 जनवरी के मध्य निबन्ध, कविता, स्लोगन लेखन जैसी गतिविधियां वर्चुअली आयोजित कीे जावें। साथ ही सर्वश्रेष्ठ रचना को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित भी किया जावें। उन्होने बताया कि 20 जनवरी से 24 जनवरी के मध्य चुनाव पाठशाला की बैठक आयोजित कर आयोग द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी जावें। मतदाता सूची में पूर्व से पंजीकृत मतदाताओं के नाम ऑनलाईन सत्यापित करने एवं पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण करने हेतु वोटर पोर्टल, वोटर हैल्पलाईन एप एवं पीडब्ल्यूडी एप (सक्षम) की जानकारी दी जावें।
उन्होने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के समारोह में नए पंजीकृत मतदाताओं विशेषकर 18 वर्ष से अधिक आयु के युवा मतदाताओं का अभिन्नदन करते हुए उन्हें मतदाता फोटो पहचान पत्र वितरित किए जावे तथा ई-ईपीक का ऑनलाईन/मोबाईल एप से डाउनलोड किये जाने की जानकारी एवं प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया जाए। जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता समारोह 25 जनवरी को राजकीय महिला महाविद्यालय, बाड़मेर में आयोजित किया जावे जिसमें मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों, स्वयं सेवी संस्थाओं, स्थानीय ब्राण्ड एम्बेसेडर, ऑइकन्स, कॉलेज, स्कूल के छात्र-छात्राओं, सिविल सोसाइटी एवं मीडिया के प्रतिनिधियों को आमन्त्रित किया जाए। नए पंजीकृत मतदाताओं विशेषकर युवा मतदाताओं को मतदाता फोटो पहचान पत्र एवं ‘‘मतदाता होने पर गर्व है-मतदान के लिए तैयार है’’ नारे वाला बैज प्रदान कर उनका अभिनन्दन किया जाए। समारोह में उपस्थित सभी सहभागियों को ‘‘मतदाता शपथ’’ भी दिलाई जाए। इस दौरान राज्य सरकार द्वारा तत्समय जारी कोविड अनुरूप व्यवहार का ध्यान रखा जावें।
-0-

दिव्यांगों को अंग उपकरण वितरण शिविर का आयोजन 15 को बाड़मेर व 17 को बालोतरा

बाड़मेर, 12 जनवरी। जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा नारायण सेवा संस्थान उदयपुर तथा लायन्स क्लब बाडमेर के सौजन्य से 15 जनवरी को प्रातः 10 से सांय 5 बजे तक दिव्यांग अंग उपकरण वितरण शिविर का आयोजन जिला मुख्यालय पर सेवा सदन, राजकीय चिकित्सालय के पास एवं 17 जनवरी को लघु उद्योेग भवन बालोतरा में किया जाएगा।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पुखराज सारण ने बताया कि शिविर में दिव्यांगो को कृत्रिम हाथ, पैर, ट्राईसाईकिल, व्हीलचेयर, बैशाखी तथा श्रवण यन्त्र प्रदान किये जाएगें। इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, आस्था कार्ड वितरण, पालनहार योजना, सुखद दाम्पत्य विवाह योजना, मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन ऋण योजनाओ से लाभान्वित करने के लिए आवेदन पत्र भी भरवाये जाएगें, साथ ही दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाये जाएगें।
उन्होंने बताया कि इस शिविर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना एवं पालनहार के लाभार्थियो का वार्षिक सत्यापन भी किया जाएगा। विशेष योग्यजन अपने साथ दिव्यांग प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जनआधार कार्ड एवं विकलांगता दर्शाते हुए पासपोर्ट साईज के दो फोटो साथ लेकर आये। उन्होंने शिविर में अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को उपस्थित होकर राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओ का लाभ उठाने की अपील की।
-0-

चाईनीज एवं प्लास्टिक मांझों पर रहेगा प्रनिबंध

प्रातः 6 से 8 तथा सांय 5 से 7 पतंगबाजी पूर्णतया प्रतिबंधित

बाड़मेर, 12 जनवरी। जिले में करंट प्रवाहित करने वाले मांझे, प्लास्टिक अथवा इसी प्रकार के चाईना निर्मित सिन्थेटिक मेटेरियल से बने तथा टॉक्सिक मेटेरियल जैसे आयरन पाउडर, ग्लास पाउडर के बने पक्के धागों पर जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने आदेश जारी कर रोक लगाई है। इसके अलावा प्रातः 6 से 8 बजे एवं सांय 5 से 7 बजे तक किसी भी मांझे से पतंगबाजी पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। इसकी पालना नहीं करने पर दोषी के खिलाफ होगी कानूनी कार्यवाही।
जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग करते हुए जिले में मकर संक्रान्ति पर्व पर पर पतंगबाजी में उपयोग लिए जाने वाले करंट प्रवाहित करने वाले मांझे, प्लास्टिक अथवा इस प्रकार के चाइना निर्मित सिन्थेटिक मेटेरियल से बने एवं अन्य टाक्सिक मेटेरियल जैसे आयरन पाउडर, ग्लास पाउडर से बने पक्के धागे को पूर्णतया प्रतिबंधित किया है। आदेश के अनुसार इस प्रकार के धागे एवं मांझे का पतंगबाजी के लिए कोई भी व्यक्ति उपयोग नहीं करेगा और न ही किसी व्यक्ति को उपयोग अथवा विक्रय की अनुमति दी जाएगी।
साथ ही जिले में प्रातः 6 से 8 बजे तक एवं सांय 5 से 7 बजे तक पतंगबाजी पर पूर्णतया प्रतिबन्ध रहेगा। आदेश का उल्लंधन करने पर दोषी व्यक्ति के विरूद्ध विधि के प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही की जाएगी। उक्त आदेश आगामी दो माह तक प्रभावशील रहेगा।
-0-

बुधवार, 11 जनवरी 2023

राजस्थानी नाट्य समारोह के अंतर्गत "दुल्हन एक पहाड़ की" नाटक का मंचन

 बाड़मेर, 11 जनवरी। जिला मुख्यालय के टाउन हॉल में बुधवार साय तीन दिवसीय राजस्थानी नाट्य समारोह के अंतर्गत "दुल्हन एक पहाड़ की" नाटक का मंचन किया गया।

इस कार्यक्रम के दौरान शिक्षाविद बंशीधर तातेड द्वारा निर्देशक रेखा सिसोदिया को मोमेंटो देकर सम्मान किया गया।
इस नाटिका के माध्यम से अंधेरे से शिक्षा रूपी प्रकाश का परिचय कराना था। नाटक के पात्र चरखे रूपी समय के प्रतीक द्वारा बताया कि समय कभी स्थिर नहीं रहता वह नियमित रूप से गति करता है।
नाटक के माध्यम से बताया गया कि किस प्रकार एक नई दुल्हन अपने परिजनों को छोड़ एक नए परिवेश में खुद को ढालती है और एक किताब और अपने संकल्प के साथ ज्ञान रूपी रोशनी प्राप्त करती है। नाटिका के माध्यम से महिला सशक्तिकरण पर बल दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद् आयुक्त योगेश आचार्य, वकील पुरूषोतम सोलंकी, बशीधर तातेड़, गोपीकिशन शमा॔, मुकेश जोशी, ओम जोशी इन्द्रप्रकाश पुरोहित, कमल सिंहल, प्रेमसिंह निमो॔ही, श्रीमती अल्का शमा॔, मनोहर कॕवर परिहार, सुन्दर दान देथा सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
-0-








आमजन यातायात नियमों का पालन करें - प्रजापत

बाड़मेर, 11 जनवरी। राज्य सरकार व परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन में जागरूकता एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्ेश्य से 32वाँ सड़क सुरक्षा सप्ताह 11 से 17 जनवरी तक आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत 11 जनवरी को प्रातः 11 बजे सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु वाहन रैली को हरी झण्डी दिखाकर विधायक मदन प्रजापत, प्रधान भगवतसिंह जसोल, जिला परिवहन अधिकारी भगवान गहलोत ने नगर परिषद भवन से रवाना किया।

इस अवसर पर विधायक मदन प्रजापत ने यातायात नियमों के पालन हेतु आमजन से अपील की तथा बताया कि वर्तमान में वाहनों की बढ़ती हुई संख्या के कारण दुर्घटनाओं में वृद्धि हुई है, अतः यातायात नियमों का सख्ती से पालन कर दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। उन्होंने कहा की माननीय मुख्यमंत्री ने भी सड़क सुरक्षा व जीवन रक्षा के मूल मंत्र को ध्यान में रखते हुए आमजन के हितार्थ कई जन कल्याणकारी योजनायें लागू की है तथा सड़क सुरक्षा को लेकर वर्तमान सरकार बहुत संजीदा है।
इस अवसर पर प्रधान भगवतसिंह ने दुपहिया वाहन चालकों के लिए नियमित हैलमेट लगाने एवं सीट बेल्ट उपयोग के साथ सड़क सुरक्षा को लेकर अपनी बात रखी। नगर परिषद भवन के सामने से निकली वाहन रेली नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई पुनः अपने गंतव्य स्थल पर पहुंची। रेली में हेलमेटधारी दुपहिया वाहन चालक जिनके वाहनों पर सड़क सुरक्षा संबंधित तख्तियां तथा पुलिस विभाग, परिवहन विभाग, मोटर ड्राईविंग स्कूल वाहन, पी.यू.सी. वाहन तथा अन्य टेम्पों व टेक्सीया शामिल हुए। इन वाहनों पर सड़क सुरक्षा, गुड सेमेरिटन, हेलमेट, सीट बेल्ट, नशें में वाहन नही चलाना, मोबाईल पर बात करते वाहन नहीं चलाना तथा अन्य आमजन व वाहन चालकों के हितार्थ सड़क सुरक्षा संबंधित बैनर व पोस्टर लगे हुए थे।
      जिला परिवहन अधिकारी भगवान गहलोत ने बताया कि 32वाँ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 11 जनवरी से 17 जनवरी 2023 तक आयोजित किया जायेगा। सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा बैनर, होर्डिंग, इलेक्ट्रोनिक, प्रिन्ट एवं सोशल मीडिया इत्यादि के माध्यम से सड़क सुरक्षा, गुड सेमेरिटन दिशा निर्देशों का व्यापक प्रचार प्रसार तथा प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण हेतु कार्यशालाओं के आयोजन में सड़क सुरक्षा उन्मुखीकरण, मोटर व्हीकल ड्राइविंग रेगुलेशन, 2017 ट्रेफिक कन्ट्रोल डिवाइसेज, सुरक्षात्मक वाहन चालन तथा यातायात नियमों का पालन करने वाले सड़क उपयोगकर्ताओं का प्रवर्तन कार्मिकों द्वारा फूल आदि देकर सम्मान करना तथा हेलमेट, सीटबेल्ट, गतिसीमा, वाहन संचालन के समय मोबाइल फोन का प्रयोग, नषे में वाहन चलाना, रेड लाईट जम्पिंग इत्यादि के उल्लंघन कर्ताओं के विरूद्ध सघन प्रवर्तन अभियान चलाया जायेगा। साथ ही पीयूसी, बीमा, अंडर रन प्रोटेक्शन डिवाइस, स्पीड गर्वनर, रिफलेक्टर टेप आदि की सघन जांच के साथ ओवर लोड व ओवर क्राउडिंग वाले वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन हेतु समझाइस एवं वाहन चालको के आँखों की जाँच एवं प्रवर्तन कार्य किया जायेगा।
     जिला परिवहन अधिकारी भगवान गहलोत ने समस्त राजकीय विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं, हितधारक विभागों व आमजन को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह में अपनी सहभागिता निभाकर सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के मूल मंत्र का प्रचार प्रसार करने हेतु निवेदन किया है।
-0-




राष्ट्रीय युवा सप्ताह में कौशल दक्षता प्रदर्शनी 12 जनवरी से

बाड़मेर, 11 जनवरी। जिला स्तरीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बाड़मेर परिसर में 12 से 18 जनवरी तक राष्ट्रीय युवा सप्ताह एंव व्यवसायिक कौशल दक्षता प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा।

आई.टी.आई. संस्थान के प्राचार्य गौरव फुलवारिया ने बताया कि उक्त प्रदर्शनी में अध्ययनरत प्रशिक्षणार्थियों द्वारा तैयार किये गये मॉडल, चार्ट, मशीनरी का अवलोकन किया जा सकेगा। जिससे तकनीकी शिक्षा का ज्ञान प्राप्त होगा। 12 एवं 13 जनवरी को राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को प्रदर्शनी देखने का सुनहरा अवसर प्रदान होगा साथ ही 16 एंव 17 जनवरी को संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों के बीच क्रिकेट एंव बॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जायेगा।
-0-

बाड़मेर ग्रामीण पंचायत समिति की बैठक शुक्रवार को

बाड़मेर, 11 जनवरी। बाड़मेर ग्रामीण पंचायत समिति की बैठक प्रधान जेठीदेवी की अध्यक्षता मंे शुक्रवार 13 जनवरी को दोपहर 2ः30 बजे पंचायत समिति बाड़मेर के सभागार में आयोजित होगी।

विकास अधिकारी सुखराम विश्नोई ने बताया कि इस बैठक मंे गत बैठक की कार्यवाही का पठन एवं अनुमोदन होगा व पानी एवं बिजली की समस्या, शिक्षा, चिकित्सा, कृषि, महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता समेत अन्य विभागीय योजनाआंे, महात्मा गांधी नरेगा योजनानतर्गत वार्षिक कार्य योजना वर्ष 2023-24 पर चर्चा एवं अनुमोदन किया जाएगा।
-0-

जिला परिषद की बैठक 20 जनवरी को

मनरेगा की वार्षिक योजना का होगा अनुमोदन

बाड़मेर, 11 जनवरी। जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक 20 जनवरी को प्रातः 11 बजे जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी की अध्यक्षता मंे जिला परिषद सभा कक्ष मंे आयोजित होगी।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि इस बैठक मंे विगत बैठक की कार्यवाही विवरण पर चर्चा के उपरांत महात्मा गांधी नरेगा योजना की वार्षिक कार्य योजना वर्ष 2023-24 के अनुमोदन एवं प्रगति पर चर्चा की जाएगी। उन्हांेने बताया कि इसके उपरांत सार्वजनिक निर्माण विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, चिकित्सा विभाग, विद्युत विभाग, माध्यमिक, प्राथमिक एवं सर्व शिक्षा, कृषि विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जिला परिषद की ओर से संचालित ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा जीपीडीपी प्लान का अनुमोदन करवाया जाएगा। उन्हांेने संबंधित विभागीय अधिकारियांे को बैठक मंे निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई गुरुवार, 12 जनवरी को

जिला कलेक्टर लोक बंधु ने दिए व्यापक प्रचार प्रसार के निर्देश

  बाड़मेर, 11 जनवरी। जिले में आमजन की परिवेदनाओं का स्थानीय स्तर पर निराकरण के लिए राज्य सरकार की त्रिस्तरीय जनसुनवाई व्यवस्था के तहत जनवरी माह के द्वितीय गुरुवार, 12 जनवरी को सभी उपखंड मुख्यालयो पर उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।
    जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि गुरुवार को प्रातः 11 बजे से जिले के सभी उपखंड मुख्यालयो पर स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्र पर जनसुनवाई का कार्यक्रम होगा। उन्होंने समस्त उपखण्ड अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई में ब्लॉक स्तरीय अधिकारीयो का भागीदारी सुनिश्चित करें और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित करे। जनसुनवाई का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें ताकि इस जनसुनवाई में अधिक से अधिक लोग पहुंचे एवं अपनी समस्याओं को रख कर उनका निस्तारण करवा सके। इसके साथ ही वे जनसुनवाई में प्राप्त सभी प्रकरणों को तीन दिवस के भीतर आवश्यक रूप से सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज करें।
    उन्होंने बताया कि उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई में उपखण्ड स्तरीय अधिकारी अवश्य रूप से उपस्थित होकर लोगों की परिवेदनाओ का सुसंगत हल निकाले।
-0-

सड़क सुरक्षा सप्ताह का आगाज, यातायात नियमों का होगा व्यापक प्रचार प्रसार

बाड़मेर, 11 जनवरी। जिला कलेक्टर लोक बंधु द्वारा बुधवार को 32वॉ सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के तहत वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम 11 जनवरी से 17 जनवरी तक चलाया जाएगा जिसके तहत नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी के साथ जागरुकता का संदेश दिया जाएगा।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों एवं नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालना की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा नियमों की पालना करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है तथा इनकी पालना कर हम अपने और अपने परिवार को सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली हानि से सुरक्षित कर सकते है।
  इस मौके पर जिला कलेक्टर लोक बंधु ने वाहन चलाते समय उपयुक्त दस्तावेज साथ रखने, वाहन को अधिक क्षमता से भार नही ढोने, यात्री गाड़ी को सीट क्षमता के अनुसार संचालित करने, गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने, नशे में वाहन नहीं चलाने तथा दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की बात कही।
जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा के तहत सड़क दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाने वाले व्यक्ति को 5000 रू की प्रोत्साहन राशि के साथ प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा तथा व्यक्ति विशेष की जानकारी गोपनीय रखा जायेगा। प्रत्येक नागरिक को सड़क दुर्घटना के समय दुर्घटना ग्रसित व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल पहुंचाकर अपने कर्तव्य को निभाने की बात कही।
कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेंद्रसिंह पुरोहित, उपखंड अधिकारी बाड़मेर समंदरसिंह भाटी, जिला परिवहन अधिकारी ओमप्रकाश चौधरी समेत पुलिस प्रशासन के अधिकारी और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
-0-





अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष ने की जनसुनवाई

सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से की चर्चा

बाड़मेर, 11 जनवरी। राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष खिलाड़ी लाल बैरवा ने बुधवार को सर्किट हाउस में अनुसूचित जाति के उत्थान एवं अधिकारों के लिए जिले में कार्यरत सामाजिक संगठनों के सदस्यों के साथ बैठक की।
  इस दौरान बैरवा ने जिले के दूर दराज से आए विभिन्न परिवादियों की जनसुनवाई कर संबधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण-निवारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में कई परिवाद पेश हुए। वही अनुसूचित जाति जनजाति एकता संघ के लक्ष्मण वडेरा, पूर्व प्रधान उदाराम मेघवाल ने जिले में अनुसूचित जाति एवं जनजाति की समस्याओं से अवगत कराया।
      इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेंद्र सिंह पुरोहित, अश्विनि पंवार, उपखंड अधिकारी समंदरसिंह भाटी, एडिपीएस देवीलाल यादव, उपनिदेशक प्रहलाद सिंह राजपुरोहित, पुखराज सारण समेत जिलाधिकारीमौजूद रहे।
-0-


पीड़ित और दलित पक्षों को न्याय दिलाने को प्रभावी हो पैरवी - बैरवा

 राज्य अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक

बाड़मेर, 11 जनवरी। राज्य  अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष खिलाड़ी लाल बैरवा ने बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर अनुसूचित जाति वर्ग पर  अत्याचार के प्रकरणो की विस्तृत समीक्षा की।
    इस मौके पर बैरवा ने कहा कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि समाज के कमजोर और पीड़ित पक्षों को त्वरित न्याय मिले विशेषकर दलित तथा शोषित वर्ग के लोगों का उत्थान करना सरकार के लिए सर्वोपरि है। उन्होंने अनुसूचित जाति के लोगों पर अत्याचार के दर्ज मामलों में पुलिस को प्रभावी पैरवी कर न्यायालय द्वारा आरोपियों को सजा दिलाने को कहा। उन्होंने दलित वर्ग पर अत्याचार के प्रकरणों में एफआर दर्ज होने पर चिंता जताते हुए कहा कि अब  समझौता चालान का प्रावधान किया जा रहा है। ऐसे मामलों में समझौता होने पर भी चालान पेश किया जाए ताकि मुकदमा झूठा साबित नहीं हो।
    बैरवा ने विभिन्न विभागों के जिलाधिकारियों से कहा कि वे अनुसूचित जाति के कल्याण तथा अजा वर्ग के लोगों की समस्याओं के निस्तारण के प्रति पूर्ण संवेदनशील होकर कार्य करें तथा उन्हें विकास की मुख्य धारा से लाभान्वित करने में मददगार बनें। उन्होंने बैठक में अनुसूचित जाति वर्ग के आमजन द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे और कार्यवाही, अनुसूचित जाति के आमजन की खातेदारी भूमि पर अवैध कब्जे, अनुसूचित जाति के व्यक्तियों और संस्थाओं को आवंटित जमीन के मौके और रिकॉर्ड की स्थिति, सरकारी सेवा में अनुसूचित जाति का आरक्षण और लंबित प्रकरणों की रिपोर्ट सहित अन्य महत्त्वपूर्ण विषयों की समीक्ष की।
    बैरवा ने समाज कल्याण, ग्रामीण विकास और पंचायती राज, राजीविका मिशन, नगरी निकाय, पशुपालन, कृषि, रसद, उद्योग, श्रम और बैंकिंग सहित अन्य महत्वपूर्ण विभागों के कार्यों की समीक्षा की।
  इस दौरान जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि राज्य सरकार की मंशानुरूप अनुसूचित जाति को लाभांवित किए जाने वाली योजनाओं का जिले में बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। वही पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने बताया कि जिले में अनुसूचित जाति पर अत्याचार के प्रकरणों में पुलिस ततपरता एवं पूरी संवेदनशीलता से कड़ी कार्यवाही करती हैं एवं न्यायालय में सजा दिलाने तक पुलिस सतत पैरवी करती हैं।
    बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेंद्र सिंह पुरोहित, अश्विनि पंवार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह भाटी, नितेश आर्य, उपखंड अधिकारी समंदरसिंह भाटी समेत विभागीय जिलाधिकारी मौजूद रहे।
-0-











मंगलवार, 10 जनवरी 2023

जिला परिषद की विकास योजनाआंे की समीक्षा बैठक बुधवार 11 जनवरी को

बाड़मेर, 10 जनवरी। जिला परिषद की ओर से संचालित विकास योजनाआंे की समीक्षा बैठक मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई की अध्यक्षता मंे बुधवार 11 जनवरी को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए प्रातः 10 से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगी। समस्त विकास अधिकारियांे एवं संबंधित ग्राम सेवकांे को समीक्षा बैठक के दौरान उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि बैठक के दौरान सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत अपूर्ण कार्यों के उपयोगिता एवं पूर्णता प्रमाण पत्र, सांसद स्थानीय विकास योजना, विधायक स्थानीय विकास योजना, महात्मा गांधी जन भागीदारी योजना एवं प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की बकाया टीएस, पूर्ण हुए कार्यों की प्रगति, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वर्ष 2016-17 से 2020-21 तक के अपूर्ण कार्यों की प्रगति, प्रधानमंत्री ग्रामीण योजना आवास प्लस, महात्मा गांधी नरेगा योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, चौदहवे वित्त आयोग एवं राज्य वित्त आयोग, नवसृजित पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत भवन, राजीव गांधी जल संचय योजना, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, नवाचार निधि योजना, संबल ग्राम विकास योजना, सांसद आदर्श ग्राम योजना की प्रगति तथा राजस्थान संपर्क पोर्टल पर लंबित शिकायतांे के संबंध मंे समीक्षा की जाएगी। उन्हांेने बताया कि संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ समीक्षा बैठक मंे उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है।

-0-


अवैध खनन पर कार्रवाई, सात डम्पर जब्त

बाड़मेर, 10 जनवरी। खान एवं पुलिस विभाग द्वारा मंगलवार को अवैध खनन एवं निर्गमन की आकस्मिक चौकिंग के दौरान गुड़ामालानी के जालीखेड़ा गांव में लूणी नदी क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए सात डम्पर जब्त किए है।

खान एवं भू-विज्ञान विभाग के खनि अभियंता भगवानसिंह ने बताया कि मंगलवार 10 जनवरी को अवैध खनन एवं निर्गमन की आकस्मिक चौकिंग के दौरान खान विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा गुडामालानी क्षेत्र में जालीखेड़ा गांव में लूणी नदी में बजरी के अवैध खनन पर कार्रवाई कर सात डम्पर जब्त कर पुलिस थाना आरजीटी नगर को सुपुर्द किया है तथा नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। उन्होनें बताया कि अवैध खनन, निर्गमन एवं भण्डारण के विरूद्ध खनिज विभाग एवं एसआईटी द्वारा आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।
-0-





प्रशिक्षण कार्य के लिए अतिथि अनुदेशकों से आवेदन पत्र 19 जनवरी तक आमंत्रित

बाड़मेर, 10 जनवरी। राजकीय आई.टी.आई. बाड़मेर में विभिन्न व्यवसायों में रिक्त पदों के विरूद्व अतिथि अनुदेशक योजनान्तर्गत प्रशिक्षण देने के लिए सम्बन्धित व्यवसायों विद्युतकार, वायरमैन, फीटर एवं पेन्टर जनरल में अनुदेशकों के पेनल तैयार करने हेतु निर्धारित विभागीय तकनीकी योग्यता के साथ-साथ कार्यानुभव रखने वाले अभ्यार्थी जिनकी आयु अधिकतम 18 से 65 वर्ष हो उनसे 19 जनवरी को प्रातः 10 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गये है।

आई.टी.आई. संस्थान के प्राचार्य गौरव फुलवारिया ने बताया कि सेवानिवृत तकनीकी कार्मिक जो योग्यता रखते है, उन्हे पेनल तैयार करने में प्राथमिकता दी जायेगी। इच्छुक आवेदनकर्ता आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड, दसवीं अंकतालिका, डिग्री व डिप्लोमा, सम्बन्धित व्यवसाय में एन.सी.वी.टी. योजना से आई.टी.आई. एवं सी.टी.आई. उतीर्ण सहित आवश्यक एक, दो एवं तीन वर्षीय कार्यानुभव सहित पासपोर्ट साईज फोटो एवं बैंक पासबुक की प्रति संलग्न कर आवेदन पत्र आई.टी.आई. बाड़मेर में जमा करवाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि पेनल तैयार करने हेतु मूल दस्तावेजों की जांच एवं साक्षात्कार 21 जनवरी को प्रातः 11 बजे संस्थान परिसर में रखा गया है। पेनल में चयनित अतिथि अनुदेशक संस्थान मे नियमित अनुदेशकों की नियुक्ति, सत्र अवधि अथवा कालाशं लिए जाने तक कार्य कर सकेंगे तथा प्रशिक्षण कार्य असंतोष पाये जाने पर तुरन्त उनकी सेवाएं समाप्त की जा सकती है। इस कार्य हेतु नियमानुसार मानदेय दिया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय समय में राजकीय आई.टी.आई. बाड़मेर से सम्पर्क किया जा सकता है।
-0-

दिव्यांगों को अंग उपकरण वितरण शिविर का आयोजन 15 को

बाड़मेर, 10 जनवरी। जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा नारायण सेवा संस्थान उदयपुर तथा लायन्स क्लब बाडमेर के सौजन्य से 15 जनवरी को प्रातः 10 से सांय 5 बजे तक दिव्यांग अंग उपकरण वितरण शिविर का आयोजन जिला मुख्यालय पर सेवा सदन, राजकीय चिकित्सालय के पास किया जाएगा।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पुखराज सारण ने बताया कि शिविर में दिव्यांगो को कृत्रिम हाथ, पैर, ट्राईसाईकिल, व्हीलचेयर, बैशाखी तथा श्रवण यन्त्र प्रदान किये जाएगें। इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, आस्था कार्ड वितरण, पालनहार योजना, सुखद दाम्पत्य विवाह योजना, मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन ऋण योजनाओ से लाभान्वित करने के लिए आवेदन पत्र भी भरवाये जाएगें, साथ ही दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाये जाएगें।
उन्होंने बताया कि इस शिविर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना एवं पालनहार के लाभार्थियो का वार्षिक सत्यापन भी किया जाएगा। विशेष योग्यजन अपने साथ दिव्यांग प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जनआधार कार्ड एवं विकलांगता दर्शाते हुए पासपोर्ट साईज के दो फोटो साथ लेकर आये। उन्होंने शिविर में अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को उपस्थित होकर राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओ का लाभ उठाने की अपील की।
-0-

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने निशुल्क यूनिफॉर्म का किया वितरण

यूनिफॉर्म विद्यालय में समानता की भावना करेगी विकसित

बाड़मेर, 10 जनवरी। मंगलवार को मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी तनुराम राठौड़ द्वारा औचक निरीक्षण के दौरान राउप्रावि सिद्धियानी भीलो की ढाणी, आदर्श महाबार में कक्षा 1 से 8 तक के  छात्र-छात्राओं को निशुल्क यूनिफॉर्म का वितरण किया गया।
इस दौरान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी तनुराम राठौड़ ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री निशुल्क यूनिफार्म वितरण योजना के अंतर्गत कक्षा 1 से 8 तक के छात्र छात्राओं को प्रति विद्यार्थी दो यूनिफार्म का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य विद्यालय परिसर में बालकों के बीच समानता की भावना को विकसित करना है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को यूनिफॉर्म वितरण करते हुए उन्हें यूनिफॉर्म पहनकर विद्यालय आने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी नरसिंह प्रसाद जांगिड़, सहायक प्रशासनिक अधिकारी लोकेश जोशी, विद्यालय की संस्था प्रधान सरिता विश्नोई सहित विद्यालय के अध्यापकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
-0-








राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का आज से होगा आगाज

जिला कलेक्टर लोक बंधु वाहन रैली को हरी झण्डी दिखा करेंगे शुभारम्भ

बाड़मेर, 10 जनवरी। जिला प्रशासन, पुलिस एवं परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 11 से 17 जनवरी तक 32वॉ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जायेगा।
जिला परिवहन अधिकारी बाड़मेर ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि इस दौरान जिला कलक्टर लोक बन्धु एवं जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव द्वारा भगवान महावीर टॉउन हॉल से वाहन रैली को हरी झण्डी दिखाकर कर सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारम्भ किया जायेगा तथा सप्ताह प्रर्यन्त सड़क सुरक्षात्मक कार्यवाही करते हुए लापरवाही एवं तेज गति से वाहन संचालन, बिना हेलमेट व सीट बेल्ट, छत पर सवारी भार वाहनों में सवारी बिना परमिट बिना रिफ्लेक्टिव टेप, अवैध वाहन संचालन पर पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा सघन कार्यवाही की जावेगी।
-0-

अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष बैरवा आज बाड़मेर दौरे पर

सर्किट हाउस में जनसुनवाई और कलेक्ट्रेट में लेंगे बैठक

बाड़मेर, 10 जनवरी। राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष खिलाड़ी लाल बैरवा अपनी एक दिवसीय यात्रा पर बुधवार 11 जनवरी को बाड़मेर आएंगे। इस दौरान वे जन सुनवाई तथा अनुसूचित जाति के उत्थान एवं अधिकारों हेतु जिले में कार्यरत सामाजिक संगठनों के सदस्यों तथा जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक लेंगे।
अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष बैरवा 11 जनवरी को पाली से प्रातः 7 बजे प्रस्थान कर वाया पचपदरा 11 बजे बाड़मेर पहुंचेगे तथा 11ः30 बजे से 12 बजे तक सर्किट हाउस बाडमेर में अनुसूचित जाति के उत्थान एवं अधिकारों हेतु जिले में कार्यरत सामाजिक संगठनों के सदस्यों के साथ बैठक लेंगे। वे इसी दिन 12 बजे से 1 बजे तक कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेने के बाद दोपहर एक बजे बाड़मेर से जैसलमेर के लिये प्रस्थान करेंगे।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...