शुक्रवार, 18 नवंबर 2022

जिला कलेक्टर ने बालोतरा में किया इन्दिरा रसोई का निरीक्षण

खुद भोजन कर गुणवत्ता परखी

बाड़मेर, 18 नवम्बर। जिला कलेक्टर लोक बंधु ने शुक्रवार को बालोतरा में इंदिरा रसोई का निरीक्षण किया एवं इंदिरा रसोई में खुद भोजन कर उसकी गुणवत्ता को परखा।
जिला कलेक्टर बंधु अपनी बालोतरा यात्रा के दौरान दोपहर के दौरान इंदिरा रसोई में पहुंचे तथा निरीक्षण कर साफ-सफाई और भोजन सामग्री का निरीक्षण किया। उन्होने इंदिरा रसोई में निर्मित भोजन को देखा तथा उसकी गुणवत्ता को परखा। इसके बाद उन्होने भोजन की पर्ची कटवाई और वहां बैठकर भोजन किया।
उन्होंने इंदिरा रसोई में भोजन ग्रहण करते आमजन से भोजन के स्वाद का फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि हर दिन गुणवत्तापूर्ण पौष्टिक भोजन न्यूनतम दाम पर उपलब्ध करवाया जाता है जो हमारे मुख्यमंत्री श्री गहलोत की सामाजिक सरोकारों के प्रति कल्याणकारी संकल्पों और संवेदनशीलता का जीता जागता उदाहरण है।
जिला कलेक्टर ने इंदिरा रसोई के भोजन, वहां की व्यवस्थाओं व आमजन को दी जा रही सुविधाओं को लेकर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने वहां के कर्मचारियों से भविष्य में भी इसी प्रकार पूर्ण गुणवत्ता एवं आतिथ्य सत्कार भावना के साथ जनसेवा में समर्पित भाव से जुटे रहने का आह्वान किया।
इस दौरान उपखंड अधिकारी विवेक व्यास भी साथ रहे।
-0-





जिला कलेक्टर ने किया पचपदरा तहसील कार्यालय का निरीक्षण

बकाया राजस्व मामलो के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

बाड़मेर, 18 नवम्बर। जिला कलेक्टर लोक बंधु ने शुक्रवार को पचपदरा तहसील कार्यालय एवं जसोल उप तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया एवं इन कार्यालयों के कामकाज की गहनता से पड़ताल की।
जिला कलेक्टर लोक बंधु पचपदरा तहसील कार्यालय एवं जसोल उप तहसील कार्यालय की कार्यपद्धति देखने तथा बकाया कामों की जांच करने को शुक्रवार को बिना किसी पूर्व सूचना के इन ऑफिसों में गए तथा  राजस्व की मूल इकाई तहसील का विस्तार से निरीक्षण किया।
इस दौरान जिला कलेक्टर ने कार्यालय में बकाया राजस्व मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए ताकि पक्षकारों को राहत मिल सके। उन्होंने सीमा ज्ञान तथा पत्थरबंदी के बकाया प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने पचपदरा में रिफाइनरी के निर्माण के दौरान बड़ी संख्या में श्रमिकों के नियोजित होने एवं प्रवास के मध्य नजर कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए तहसील प्रशासन को हर समय मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कस्बे में यातायात और पानी बिजली के मुद्दे की भी समीक्षा की।
इस दौरान उपखंड अधिकारी विवेक व्यास तथा तहसीलदार इमरान खान भी साथ रहे।
-0-





गुरुवार, 17 नवंबर 2022

सिणधरी सड़क हादसे के पीड़ित परिवार से मिले जिला कलक्टर, बंधाया ढांढस

क्राउड फण्डिंग से प्राप्त पैसे की सुरक्षा एवं पीड़ितों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

बाड़मेर, 17 नवम्बर। सिणधरी सड़क हादसे में मालपुरा निवासी स्व. खेताराम एवं उनकी पत्नी की मृत्यू के बाद उनकी 7 बेटियों एवं इकलौते मासूम बच्चे की मदद के लिए जिला कलक्टर लोक बंधु ने गुरूवार को पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर ढ़ांढस बंधाया तथा हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने बैंकिंग अधिकारियों को पीड़ित परिवार के बैंक खाते में क्राउड फंडिंग के जरिए प्राप्त धनराशि को सुरक्षित करने के लिए बच्चियों के नाम पर प्राप्त पैसें की अलग-अलग समयावधि की एफ.डी. बनावाने के निर्देश दिए। उन्होनेें कॉपरेटिव बैंक अधिकारियों को पीड़ित परिवार को प्राप्त नकद सहायता राशि की भी एफ.डी. कर प्राप्त धनराशि को सुरक्षित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला कलक्टर लोकबंधु ने विभागीय अधिकारियों को उनके विभाग से जुड़ी हितकारी योजनाओं से पीड़ित परिवार को लाभान्वित करवाने के निर्देश दिए। उन्होनें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक को पालनहार योजना से पीड़ित परिवार को तुरंत आगामी दो दिवस के भीतर जोडकर मासिक पेशन का लाभ प्रारम्भ करवाने के निर्देश दिए। उन्होनें चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतरर्गत स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिलावाने की कार्यवाही करने को कहा तथा अन्य विभागीय अधिकारियों को विभिन्न राहत योजनाओं में लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने पीड़ित बच्चियों को भरोसा दिलाया की राज्य सरकार संकट की इस घड़ी में उनके साथ है तथा उनकी हर संभव सहायता के लिए कृतसंकल्पित है। इस अवसर पर विभिन्न विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।
-0-









राजस्व शपथ आयुक्त पद हेतु 30 नवम्बर तक आवेदन आमंत्रित

बाड़मेर, 17 नवम्बर। वर्ष 2022 के लिए नियुक्त राजस्व शपथ आयुक्त की कार्य अवधि 31 दिसम्बर 2022 को समाप्त होने जा रही है। अतः वर्ष 2023 के लिए राजस्व शपथ आयुक्त की नियुक्ति के लिए जिला कलक्टर लोकबंधु ने विज्ञप्ति जारी कर 30 नवम्बर 2022 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए है।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि वर्ष 2023 के लिए 1 जनवरी 2023 से 31 दिसम्बर 2023 तक के लिए राजस्व शपथ आयुक्त की नियुक्ति राजस्थान शपथ आयुक्त नियम 1970 के तहत की जानी है। उनके द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार जिले में कार्यरत अभिभाषक जो राजस्थ शपथ आयुक्त के पद के लिये नियुक्ति चाहते है, वे राजस्व न्यायालय वार (अर्थात् उपखण्ड कार्यालय बाडमेर, शिव, रामसर, चौहटन, सेडवा, धोरीमन्ना, गुडामालानी, बायतु, सिणधरी, बालोतरा, सिवाना, गडरारोड, तहसील कार्यालय बाडमेर, बाडमेर ग्रामीण, शिव गडरारोड, रामसर, बायतू, गिड़ा, चौहटन, सेड़वा चनाऊ, धोरीमन्ना, गुडामालानी, सिणधरी, नीखडा, पचपदरा, कल्याणपुर, सिवाना, समदड़ी तथा उप तहसील कार्यालय जसोल, पाटोदी, दूदवा, बाटाडू, विशाला) अपने आवेदन पत्र संबंधित बार एसोसियेशन के अध्यक्ष की अनुशंषा संहित दिनांक 30 नवम्बर 2022 तक व्यक्तिशः प्रस्तुत कर सकेंगे। समयावधि के बाद प्रस्तुत होने वाले आवेदन पत्रों को स्वीकार नही किया जायेगा।

-0-

उदयपुर में आयोजित कूड़ों में बाड़मेर ने जीते पांच पदक

66 वें राज्य स्तरीय खेलकूद

बाड़मेर, 17 नवम्बर। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 66वें राज्य स्तरीय खेलकूद मुकाबलों के अंतर्गत उदयपुर के राउमावि पई गिरवा विद्यालय में 14 नवम्बर से आयोजित किए जा रहे कूड़ों खेल प्रतियोगिता में बाड़मेर के पांच विद्यार्थियों ने पदक जीते। जिसमें एक रजत एवं चार कांस्य पदक शामिल है।

जिले से कूडो कोच जसवंत सिंह जी भुरटिया के नेतृत्व में उदयपुर के राउमावि पई गिरवा विद्यालय में आयोजित किए जा रहे कूड़ों खेल प्रतियोगिता में बाड़मेंर के राउमावि स्वामीजी का कुआ जूना पतरासर के गेनसिंह चौहान ने 19 वर्ष 37 किलों भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया। वहीं 19 वर्ष 44 किलो भार वर्ग में रविन्द्र सिंह मातासर, 19 वर्ष छात्रा 44 किलो भार वर्ग मीना चौधरी भीमथल, 17 वर्ष छात्रा 52 किलो भार वर्ग में प्रभा तथा 17 वर्ष 37 किलो भार वर्ग में प्रवीण कुमार ने कांस्य पदक जीता। दल प्रभारी अजीत कंवर, संदीप कुमार और रेखाराम डऊकिया के नेतृत्व में बाड़मेर के खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

-0-

15 सूत्री बैठक 24 को

बाड़मेर, 17 नवम्बर। प्रधानमंत्री 15 सूत्री बैठक कार्यक्रम 2022-23 की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में 24 नवम्बर को कलेक्ट्रेट सभागार में सांय 3 बजे आयोजित की जाएगी।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमीन खान ने बताया कि उक्त बैठक में संबंधित विभागों द्वारा अक्टूबर माह तक अर्जित लक्ष्यों पर प्राप्त उपलब्ध्यिों तथा नवीन प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।
-0-

जिला कलेक्टर लोक बंधु ने की जिला स्तरीय जनसुनवाई

जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणों का गंभीरता से करें निस्तारण - लोक बंधु

बाड़मेर, 17 नवम्बर। त्रिस्तरीय जनसुनवाई में प्राप्त परिवेदनाओं पर अधिकारी गम्भीरता के साथ कार्यवाही कर उनका त्वरित एवं गुणवतापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कर आमजन को राहत पहुंचाए। यह निर्देश जिला कलक्टर लोक बंधु ने गुरूवार को जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेन्स हॉल में आयोजित जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान अधिकारियों को दिए। जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान विभिन्न मुद्दों से जुड़ें कुल 53 प्रकरण प्राप्त हुए। जिला कलक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारी को उक्त प्रकरणों पर जांच कर त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
इस मौके पर जिला कलेक्टर बंधु ने कहा कि जन सुनवाई में प्राप्त प्रकरणों को प्राथमिकता देते हुए अगली सुनवाई से पूर्व निपटाएं जाए। उन्होनें कहा कि राज्य सरकार द्वारा आमजन की परिवेदनाओं के त्वरित समाधान हेतु त्रिस्तरीय जन सुनवाई की व्यवस्था प्रारम्भ की गई है, जिसे गम्भीरता से लेते हुए ब्लॉक स्तरीय अधिकारी पंचायत स्तरीय जन सुनवाई का प्रभावी पर्यवेक्षण करें। उन्होने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर एवं उपखण्ड स्तर पर प्राप्त होने वाली शिकायतों की जॉच करवाकर पंचायत एवं उपखण्ड स्तर से समाधान योग्य समस्याओं का वहीं निस्तारण करें ताकि परिवादियों को जिला मुख्यालय तक नहीं आना पड़े।
इस दौरान जिला कलक्टर ने जन सुनवाई में आए परिवादियों की विभिन्न मुद्दों से जुडी परिवेदनाओं को धैर्य के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही कर परिवादियों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान बाड़मेर निवासी चतुर्भज महेश्वरी द्वारा गंदे पानी की नाली सही करने, शिवपुरा गुडीसर निवासी गोपाराम द्वारा अतिक्रमण हटाने, बाड़मेर निवासी नेमीचंद वडेरा द्वारा विद्युत पोल हटाने, तालो का गांव राणाजी की बस्ती, कोटड़ा निवासी वीरसिंह द्वारा पानी की पाईपलाईन ठीक करवाने, मौखाब निवासी दिनेश द्वारा विद्युत बिल दुरस्त करने, समदड़ी निवासी भरत कुमार द्वारा उचित मुल्य की दुकान आवंटन करने, बाड़मेर निवासी आयुब खान द्वारा इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना में ऋण दिलाने, शिवकर बरियाडा निवासी मगाराम द्वारा रास्ता खुलवाने, बावर तलाई सेड़वा निवासी भेराराम द्वारा पीएम आवास योजना के संबंध में, हाथीतला निवासी चेनाराम द्वारा म्यूटेशन दुरस्तीकरण, जेसिंदर निवासी वीरमकुमार द्वारा पीएम आवास में भुगतान के संबंध में, उण्डखा निवासी चुतरसिंह द्वारा भूमि आवंटन, सडेचा आडेल निवासी हिमथाराम द्वारा सार्वजनिक ट्यूबवेल निर्माण, लंगेरा निवासी श्रवणसिंह द्वारा टांका निर्माण, सणाऊ निवासी हरीसिंह द्वारा पानी की पाईपलाईन बिछाने, राहिला निवासी मूलाराम द्वारा अग्निीपीड़ित सहायता सहित
विभिन्न समस्याओं से जुड़े 53 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिन पर जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही कर परिवादियों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
इस दौरान सतर्कता समिति के समक्ष लम्बित प्रकरणों पर भी संबंधित अधिकारियों से प्रगति समीक्षा कर शीध्र जॉच एवं आवश्यक कार्यवाही कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
जन सुनवाई के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलक्टर अश्विनी के पंवार, उपखण्ड अधिकारी बाड़मेर सुमेन्दर सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें। वहीं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े रहें।
-0-









बुधवार, 16 नवंबर 2022

अवैध बजरी खनन पर कड़ी कार्यवाही होगी

धरपकड़ अभियान में 62 लाख का वसूला जुर्माना

बाड़मेर, 16 नवम्बर। जिले में बजरी के अवैध खनन, निर्गमन एवं भण्डारण की रोकथाम के लिए खनन माफिया के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की जाएंगी। जिला कलेक्टर लोक बंधु ने पूरी तैयारी के साथ आकस्मिक कार्यवाही के लिए खान विभाग को सटीक रणनीति बनाकर इसे अंजाम देने को कहा है ताकि आम लोगों को सस्ती दरों पर बजरी मुहैया हो सके।
जिला कलक्टर बंधु ने इस कार्य के लिए गठित एस आई टी की बुधवार को विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले में बजरी के परिवहन एवं भण्डारण की छोटी छोटी कार्यवाही की बजाय बजरी के अवैध खनन के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की जाए एवं इसमें प्रयुक्त बड़ी बड़ी मशीनों हिटाची, जेसीबी आदि आधुनिक बड़ी मशीनों को जब्त करें एवं खनन माफिया के विरुद्ध शास्ति राशि की बजाय अलग अलग अधिनियमो में मुकदमे दर्ज करें ताकि कड़ी कार्यवाही से माफिया में हड़कप मचे।
जिला कलेक्टर ने अवैध खनन रोकथाम हेतु सूचना तंत संवेदनशील क्षेत्रों में सतत् निगरानी रखकर कार्यवाही की जाए। उन्होने कहा कि अवैध खनन के संभावित स्थलों पर विशेष फोकस रखा जाकर बड़े स्तर पर कार्यवाही की जाए।
उन्होने संबंधित उपखण्ड अधिकारियों को अवैध खनन की रोकथाम हेतु नियमित बैठके करने तथानियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
  इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह ने अवैध खनन स्थलों की आकस्मिक चौकिंग करने तथा अवैध खनन पाये जाने पर खनन माफियाओं की धरपकड कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान खनि अभियन्ता भगवानसिंह ने बताया कि जिले मे खनिज विभाग द्वारा गत अवधि में खनिज बजरी के अवैध खनन, निर्गमन एवं भण्डारण के विरूद्ध 38 प्रकरण दर्ज कर 62.08 लाख का जुर्माना लगाया गया है।
बैठक में जिला परिवहन अधिकारी ओम प्रकाश चौधरी, सहायक वन संरक्षक दीपक चौधरी मौजूद रहें। वहीं संबंधित उपखण्ड अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी वी.सी. के माध्यम से जुड़े रहें।
-0-


आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा

डेंगू पर नियंत्रण के लिए चलेगा विशेष अभियान

रबी की सीजन के लिए अबाध बिजली आपूर्ति की हिदायत
बाड़मेर, 16 नवम्बर। राजस्थान सम्पर्क पोर्टल के लम्बित प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए। साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही कर परिवादियों को राहत पहुंचाई जाए। यह निर्देश जिला कलक्टर लोक बंधु ने बुधवार को आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियों को दिए।
  इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने मौसमी बीमारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में डेंगू के मरीज काफी ज्यादा है जो कि प्रदेश में द्वितीय स्थान पर है, इस पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने डेंगू जनित कारनो पर विस्तृत समीक्षा करते हुए डेंगू नियंत्रण के लिए एंटी लारवा गतिविधियों एवं जागरूकता के लिए विशेष अभियान संचालित करने को कहा। जिला कलेक्टर ने स्थानीय प्रशासन के सहयोग से चिकित्सा विभाग द्वारा व्यापक अभियान चलाकर जागरूकता के साथ-साथ पूरे जिले में एंटी लारवा गतिविधियों को अंजाम देने के निर्देश दिए। हमारा स्वास्थ्य, हमारी जिम्मेदारी, नाम से यह अभियान 28 नवंबर तक संचालित किया जाएगा।
    जिला कलेक्टर ने भिक्षा मुक्त राजस्थान अभियान के तहत बाड़मेर, बालोतरा एवं सिवाना नगरीय क्षेत्र में भिखारियों का विस्तृत सर्वे करवाकर उन्हें भिक्षावृत्ति से मुक्त करने निर्देश दिए।
      इस दौरान जिला कलेक्टर ने बजट प्रस्तावो एवं सुझावों को एक सप्ताह में प्रेषित करने के अलावा राज्य सरकार के चार वर्षो के कार्यकाल के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़ी फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति एवं विभागीय उपलब्धियों की संकलित जानकारी अविलंब उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे।
    जिला कलक्टर लोक बंधु ने जिले में पानी, बिजली, सडक, चिकित्सा, पशु चिकित्सा समेत आवश्यक सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले में रबी की फसल की सीजन चल रही है, ऐसे में कृषि क्षेत्र के लिए निर्धारित बिजली की आपूर्ति बिना किसी व्यवधान के अबाध रूप से की जाए। उन्होने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर डेंगू के कारण और उपचार के प्रति आमजन को जागरूक एवं प्रेरित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होने चिरंजीवी योजना अन्तर्गत पंजीयन की जानकारी ली तथा वंचित लोगों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए।
  बैठक में सिलिकोसीस सहायता प्रकरण, पेंशनरों का भौतिक सत्यापन बायोमेट्रिक से करवाने, दिव्यांग प्रमाण पत्र, जन आधार सीड़िंग कार्य एवं नवीन जन आधार नामांकन की प्रगति समीक्षा कर कम प्रगति वाले ब्लॉकों में विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होने राहत गतिविधियों के दौरान पेयजल परिवहन, पशु शिविर एवं चारा डिपों के बकाया भुगतान की समीक्षा कर पोर्टल के माध्यम से बकाया भुगतान के प्रकरण अग्रेषित करने के निर्देश दिए।
    बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर अश्विनि पंवार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओम प्रकाश विश्नोई समेत जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुडे रहें।
-0-




मंगलवार, 15 नवंबर 2022

सप्ताहिक समीक्षा बैठक बुधवार को

स्टेट फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति पर होगी विस्तृत चर्चा

बाड़मेर, 15 नवम्बर। जिले में आवश्यक सेवाओं एवं कल्याणकारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए साप्ताहिक बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रातः 11ः00 जिला कलेक्टर लोकबंधु की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर अश्विनी पवार ने बताया कि राज्य सरकार की बजट घोषणाओ एवं स्टेट फ्लैगशिप योजनाओ के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा एवं गुणात्मक सुधार के लिए जिला कलेक्टर लोक बंधु बैठक में विभागवार एवं योजनावार विस्तृत समीक्षा करेंगे।
इस दौरान जिला कलेक्टर जिले में पानी, बिजली, सड़क, चिकित्सा, शिक्षा आदि आवश्यक सेवाओं की विस्तृत जानकारी लेंगे और संबंधित विभागों के काम काज पार विचार विमर्श करेंगे।
-0-

जिला स्तरीय जनसुनवाई गुरुवार को

जिला कलक्टर करेंगे आमजन की परिवेदनाओ का निस्तारण

बाड़मेर, 15 नवम्बर। राज्य सरकार द्वारा आमजन की समस्याओं के निस्तारण के लिए की गई त्रिस्तरीय व्यवस्था के तहत जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन गुरुवार, 17 नवम्बर को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में रखा गया है। इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु आमजन की परिवेदनाओं की सुनवाई करेंगे एवं मौके पर ही संबंधित विभाग से निस्तारण करवाएंगे।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर अश्विनी पवार ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान सभी विभागों के जिलाधिकारी मौजूद रहेंगे। वही ब्लॉक स्तरीय अधिकारी संबंधित ब्लॉक मुख्यालय से वीसी के जरिए जुड़े रहेंगे। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय जनसुनवाई के लिए विधायकों के साथ ही जिला प्रमुख, सभापति नगर परिषद समेत सभी समितियों के प्रधानों को भी आमंत्रित किया गया है।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने बताया कि जनसुनवाई के तुरंत पश्चात जिला स्तरीय जन अभाव अभियोग एवं निराकरण समिति की बैठक भी आयोजित की जाएगी, जिसमें समिति के समक्ष 10 प्रकरणों को रखा जाएगा।
-0-

पाक सिम पर प्रतिबन्ध, जिला मजिस्टेªट ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से जारी किया आदेश

बाडमेर, 15 नवम्बर। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला कलेक्टर लोक बंधु ने सीमावर्ती क्षेत्रों में पाकिस्तानी लोकल सिम के उपयोग पर प्रतिबन्ध लगाते हुए ऐसा करते पाए जाने पर कानूनी कार्यवाही की चेतावनी दी है।
जिला मजिस्टेªट लोक बंधु ने बताया कि बाड़मेर जिले से लगने वाली अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी इलाके में लगे मोबाईल टावरों का नेटवर्क भारतीय सीमा के करीब 3-4 किलोमीटर अन्दर तक आ रहा है, ऐसे में पाकिस्तानी लोकल सिम से पाकिस्तानी नेटवर्क के जरिये आसानी से सम्पर्क होने की आशंका को देखते हुए धारा 144 दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 के अन्तर्गत पाकिस्तानी सिम के उपयोग पर प्रतिबन्ध लगाया गया है। आदेश के अनुसार बाडमेर जिले मे किसी भी क्षेत्र जहां से पाकिस्तानी लोकल सिम से पाकिस्तानी नेटवर्क के द्वारा सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है, मे कोई भी व्यक्ति पाकिस्तानी लोकल सिम का उपयोग नहीं करेगा। साथ ही किसी भी व्यक्ति को ऐसा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आदेश का उल्लंधन करते पाए जाने पर व्यक्ति के विरूद्ध कानूनी प्रावधानों के अनुसार कडी कार्यवाही की जाएगी।
-0-

पंचायतीराज उप चुनाव, रिटर्निग एवं प्रथम मतदान अधिकारी नियुक्त, प्रथम प्रशिक्षण 18 को

बाड़मेर, 15 नवम्बर। राजस्थान पंचायती राज संस्थाओं में रिक्त सरपंच, उपसरपंच एवं वार्डपंच के उप चुनाव नवम्बर 2022 के चुनाव सम्पन्न करवाने हेतु रिटर्निंग तथा प्रथम मतदान अधिकारी नियुक्त किए गए है, जिन्हें शुक्रवार 18 नवम्बर को प्रातः 11 बजे पंचायत समिति हॉल बाड़मेर में प्रथम प्रशिक्षण दिया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) लोक बंधु ने आदेश जारी कर राजस्थान पंचायती राज संस्थाओं में रिक्त सरपंच, उपसरपंच एवं वार्डपंच के उप चुनाव नवम्बर 2022 के चुनाव सम्पन्न करवाने हेतु रिटर्निंग तथा प्रथम मतदान अधिकारी नियुक्त किए है। उन्होनें उक्त रिटर्निंग एवं प्रथम मतदान अधिकारियों को 18 नवम्बर को प्रथम प्रशिक्षण प्राप्त कर उन्हें आवंटित निर्वाचन स्थान पर प्रस्थान करने के निर्देश दिए है। उन्होनें शनिवार 19 नवम्बर को निर्धारित स्थानों पर उपस्थित रहकर नाम निर्देशन पत्र प्राप्त कर सरपंच एवं वार्डपंच के चुनाव संबंधित कार्यवाही सम्पादित करवाने के निर्देश दिए है। उन्होनें बताया कि उपसरपंच का चुनाव 26 नवम्बर को सम्पादित किया जाएगा।
-0-

सोमवार, 14 नवंबर 2022

राज्य गौ सेवा आयोग अध्यक्ष जैन ने किया इन्दिरा रसोई का निरीक्षण

खुद भोजन कर गुणवत्ता परखी, प्रबन्धों की ली जानकारी
बाड़मेर, 14 नवम्बर। राज्य गौ सेवा आयोग अध्यक्ष एवं विधायक मेवाराम जैन ने सोमवार को महावीर पार्क स्थित इंदिरा रसोई का निरीक्षण कर प्रबंधों की जानकारी ली एवं खुद इंदिरा रसोई में भोजन कर उसकी गुणवत्ता को परखा।
राज्य गौ सेवा आयोग अध्यक्ष मेवाराम जैन सोमवार को अचानक कलेक्ट्रेट के सामने महावीर पार्क में स्थित इंदिरा रसोई में पहुंचे तथा निरीक्षण कर साफ-सफाई सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं व व्यवस्थाओं का विस्तार से निरीक्षण किया और इन्दिरा रसोई संचालन पर संतोष व्यक्त किया। उन्होने इंदिरा रसोई में निर्मित भोज्य सामग्री को देखा तथा वहां बनाई जा रही रोटियों के आटे की गुणवत्ता को परखा। इसके बाद उन्होने नगर परिषद सभापति दिलीप माली और जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के साथ वहां बैठकर भोजन किया।
उन्होंने इंदिरा रसोई में भोजन ग्रहण करते आमजन से भोजन के स्वाद एवं इंदिरा रसोई के कर्मचारियों के व्यवहार का फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा आमजन के लिए चलाई जा रही इस जन कल्याणकारी योजना की जितनी सराहना की जाए वह कम है। उन्होंने कहा कि यहां समाज के गरीब तबके के लोगों को हर दिन गुणवत्तापूर्ण पौष्टिक भोजन न्यूनतम दाम पर उपलब्ध करवाया जाता है जो हमारे मुख्यमंत्री श्री गहलोत की सामाजिक सरोकारों के प्रति कल्याणकारी संकल्पों और संवेदनशीलता का जीता जागता उदाहरण है।
जैन ने इंदिरा रसोई के भोजन, वहां की व्यवस्थाओं व आम जन को दी जा रही सुविधाओं को लेकर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने वहां के कर्मचारियों से भविष्य में भी इसी प्रकार पूर्ण गुणवत्ता एवं आतिथ्य सत्कार भावना के साथ जनसेवा में समर्पित भाव से जुटे रहने का आह्वान किया।
-0-




अमन व शांति के पुरोधा की जीवनी से प्रेरणा ले - जैन

 बाल दिवस पर पण्डित नेहरू को याद किया

बाडमेर, 14 नवम्बर। जिले में सोमवार को शांति व अमन के पुरोधा प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती के मौके पर याद किया गया तथा विकास की राह पर अनवरत चलने का संकल्प लिया गया। बाल दिवस के मौके पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में राज्य गौ सेवा आयोग अध्यक्ष मेवाराम जैन ने नेहरू की जीवनी पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया तथा बाल मेले एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ चाचा नेहरू के जीवन से प्रेरणा लेने की सीख दी।
देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पं. जवाहर लाल नेहरू का जन्म दिवस 14 नवम्बर बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान जिला स्तरीय कार्यक्रम महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्टेशन रोड में प्रातः 11 बजे आयोजित किया गया। यहां सर्वप्रथम पण्डित नेहरू की तस्वीर पर पुष्प अर्जित कर उन्हे श्रद्वांजलि दी गई। राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष मेवाराम जैन, नगर परिषद सभापति दिलीप माली, जिला कलेक्टर लोकबंधु ने पण्डित नेहरू की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर अश्विनी पवार, भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी नित्य अवध सोमनाथ, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी तनूराम, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक कृष्णसिंह रानीगाव, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक राजन शर्मा, सहायक वन संरक्षक दीपक चौधरी, सहायक निदेशक (जनसम्पर्क) श्रवण चौधरी ने पण्डित नेहरू को पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य गौ सेवा आयोग अध्यक्ष मेवाराम जैन ने कहा कि नई पीढी को पण्डित नेहरू के जीवन आदर्शों को आत्मसात करने की आवश्यकता है तथा उनसे समय के सदुपयोग की प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उन्होने आधुनिक युग में वर्तमान सूचना तकनीकी के सकारात्मक पक्ष पर ध्यान केन्द्रित करने का आह्वान किया। उन्होने स्कूलों में पुस्तकालयों के जरिए बच्चों में ज्ञान की गंगा बहाने को कहा।
जैन ने कहा कि पंडित नेहरू ने अमीर परिवार में जन्म लेने के बावजूद देश के लिए त्याग और बलिदान दिया। उनकी जीवनी प्रेरणादाई है, वह हमेशा समय के सदुपयोग पर जोर देते थे।
वहीं जिला कलेक्टर लोक बंधु ने भारत के भविष्य निर्माण के लिए बच्चों को ज्ञान से परिपूर्ण होने का आह्वान करते हुए महापुरूषों की जीवनियों की विस्तृत जानकारी लेने को कहा।
इस दौरान राज्य गौ सेवा आयोग अध्यक्ष मेवाराम जैन और जिला कलेक्टर लोक बंधु ने पण्डित नेहरू की जीवनी पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होने पण्डित नेहरू की जीवनी पर कार्यकाल पर आधारित विभिन्न छायाचित्रों का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यक्रम में पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम का संचालन मुकेश व्यास ने किया।
बाल दिवस पर बाल मेले के आयोजन के साथ चित्रकला, भाषण, निबंध लेखन एवं नारा लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान नेहरूजी की जीवनी पर आधारित नाटक का भी मंचन किया गया।
-0-








रविवार, 13 नवंबर 2022

जिले में बाल दिवस पर आज होगा विविध कार्यक्रमों का आयोजन

बाल मेला एवं प्रदर्शनी होंगे मुख्य आकर्षण

बाड़मेर, 13 नवम्बर। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती 14 नवम्बर, सोमवार को बाल दिवस के रुप में समारोहपूर्वक मनाई जाएगी। इस दिवस पर बाल मेला, बालक बालिकाओ की विविध प्रतियोगिताए और नेहरूजी की जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी मुख्य आकर्षण होंगे।

   जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि बाल दिवस के मौके पर जिला स्तरीय कार्यक्रम महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्टेशन रोड पर आयोजित किया जाएगा, जहां सवेरे 11.00 बजे देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात विविध कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष मेवाराम जैन करेंगे। इस दौरान जिले के विधायक, जिला प्रमुख, नगर परिषद सभापति, नगर पार्षद समेत जनप्रतिनिधि एवं कार्मिक मौजूद रहेंगे।

   उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम में बाल मेला आयोजित किया जाएगा एवं बच्चों के लिए विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन रखा जाएगा। साथ ही पंडित नेहरू की जीवनी पर आधारित चित्र प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। यहा विद्यार्थियों के लिए सहशैक्षणिक प्रतियोगिताओं यथा वेशभूषा, चित्रकला, कविता गायन, भाषण लेखन, नारा लेखन एवं नाटकों का मंचन किया जाएगा। उन्होने बताया कि बालक बालिकाओं द्वारा शांति का संदेश देने के लिए बाल दिवस के उपलक्ष में सफेद रंग के गुब्बारे आसमान में छोड़े जाएंगे।

  जिला कलेक्टर ने बताया कि नेहरू जी की जयंती पर जिले के सभी विभागों में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित होंगे एवं इस दिन पौधारोपण भी किया जाएगा। जिला कलेक्टर ने एक आदेश जारी कर बाल दिवस पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के सम्बन्ध में विभिन्न अधिकारियों को अलग-अलग दायित्व सौंपे हैं।

-0-

14 से 20 नवम्बर तक बाल अधिकार सप्ताह

सप्ताह भर होगी विभिन्न गतिविधिया

बाड़मेर, 13 नवम्बर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस 14 नवम्बर के अवसर पर जिले में 14 नवम्बर से 20 नवम्बर-2022 तक बाल अधिकार सप्ताह मनाया जायेगा। सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।

जिला बाल संरक्षण इकाई बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पुख राज सारण ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 14 नवम्बर को प्रातः 11 बजे से राजकीय किशोर एवं सम्प्रेक्षण गृह में गुब्बारे उड़ाकर बाल सप्ताह का शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति व लैगिक हिंसा की रोकथाम अभियान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।

उन्होंने बताया कि सप्ताह के दूसरे दिन 15 नवम्बर को गैर राजकीय बाल गृह, छात्रावास एवं विद्यालय में प्रातः 11 बजे से वाद-विवाद, चित्रकला, रंगोली, निबंध व अन्य प्रतियोगिताएं तथा प्रोजेक्टर के माध्यम से बाल फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। 16 नवम्बर को  बाल नशा मुक्ति भिक्षावृत्ति बालश्रम विषय पर विचार गोष्ठी एवं सभी राजकीय व गैर राजकीय बाल गृह में पौधारोपण आदि कार्यक्रम होंगे।

उन्होंने बताया कि सप्ताह के तहत 17 नवम्बर को प्रातः 10 बजे से चयनित पोषित बच्चों व माता पिता के साथ सम्मेलन एवं दोपहर 2 बजे से सभी राजकीय व गैर राजकीय बाल गृह में खेलकूद गतिविधियां व प्रतियोगिताएं तथा दोपहर 3 बजे से राजकीय किशोर एवं सम्प्रेक्षण गृह में एनजीओ के साथ बाल संरक्षण मुद्दे पर कार्यशाला होगी। 

18 नवम्बर को समस्त राजकीय व गैर राजकीय बाल गृह में प्रातः 10 बजे से बाल समिति, प्रबंध समिति की बैठकों का आयोजन एवं दोपहर 2.30 बजे से बाल लैगिक हिंसा पर कार्यशाला आयोजित होंगी।

बाल अधिकार सप्ताह के तहत 19 नवम्बर को प्रातः 11 बजे से सुरक्षित व असुरक्षित स्पर्श व पोक्सो पर कार्यशाला एवं बाल लैगिक हिंसा के विरूद्ध शपथ कार्यक्रम होगा। 

उन्होंने बताया कि सप्ताह के अंतिम दिन 20 नवम्बर को समस्त ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन के साथ ही प्रातः 11 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरस्कार वितरण एवं सप्ताह का समापन समारोह आयोजित होगा।

-0-


शुक्रवार, 11 नवंबर 2022

सीमावर्ती गांवों में रात्रिकालीन विचरण प्रतिबंधित

 बाड़मेर, 11 नवम्बर। जिला मजिस्टेªट लोक बंधु ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत बाडमेर जिले मे भारत पाक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर भारत के अन्दर की ओर दो किलोमीटर क्षेत्र में रात्रिकालीन विचरण पर प्रतिबन्ध लगा दिया है।

 जिला मजिस्टेªट द्वारा जारी आदेश के मुताबिक रात्रिकालीन प्रतिबन्ध बाडमेर जिले में भारत पाक सीमा से लगते हुए दो किलोमीटर क्षेत्र के समस्त ग्रामों में लागू होगा।

प्रतिबन्ध वाले गांव

 बूठिया, जुमा फकीर की बस्ती, तालब का पार, सजन का पार, सून्दरा, पांचला, हमीराणी, मोती की बेरी, रोहिडी, सगोरालिया, मुनाबाव, अकली, मालाणा, छोटी खडीन, मखन का पार, अमी का पार, तामलोर, त्रिमोही, गडरारोड, केरला, पदमड़ा, रिछयाली, बाड़मेरों का पार, सजनाणी, नारे का पार, केरकोरी, पादरिया, पीरे का पार, पांधी का पार, लकडियाली, बनों की बस्ती, लधे का पार, तालब का पार, चान्दाणियों का पार, झैलून, बिन्दुसियाणी, कबूल की ढाणी, सजन का पार, कुम्हारों का टीबा, रासबानी, राठौडों का तला, माधुरी का तला, भभूते की ढाणी, भीलों का तला, सादुलाणियों की गफन, हेजम का तला, उम्मेदपुरा, कल्याणपुरा, केलनोर, समेलों का तला, मीठडाऊ, मीये का तला, जाटों का बेरा, बरवाल, देहवा, लालपुर, ब्राहमणों की ढाणी, रेलिया, सोमराड, बसिये का तला, जानपालिया, सराईयों का तला, दीपला, सारला, समोते का पार, शोभाला जेतमाल, हुरों का तला, तालसर, हुसैन का तला, रडवा, सुजों का निवाण उर्फ मेगे की बेरी, नवातला, बाखासर, सरूपे का तला, आगिनशाह की ढाणी, सैयद मौज अली का तला, कृष्ण का तला, रते का तला, भाडा, एकल, रामपुरा, हाथला, बछवाल, भलगाव सम्मिलित है।

प्रतिबन्धित समय

 जिला मजिस्टेªट के आदेश के अनुसार इन गांवों में सायं 7 बजे से प्रातः 6 बजे तक बिना वैद्य अनुमति के आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। अनुमति समीपस्थ की बीएसएफ चौकी से प्राप्त की जा सकती है। जिले में भारत-पाक सीमा से लगते हुए उक्त वर्णित 2 किलोमीटर क्षेत्र में प्रवेश व विचरण करने वाले समस्त व्यक्तियों को सख्त चेतावनी दी गई है कि वे उक्त प्रतिबन्धित क्षेत्र में रात्रि के समय सक्षम अधिकारी की वैद्य अनुमति के बिना गमनागमन अथवा विचरण नहीं करें। आदेश का उल्लंधन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध दण्ड प्रक्रिया संहिता के तहत कडी कार्यवाही की जायेगी।

इनको रहेगी छूट

   जिला मजिस्टेªट के आदेश के अनुसार समस्त कार्यपालक मजिस्टेªट, पुलिस, सीमा सुरक्षा बल एवं अन्य ऐजेन्सियों के अधिकारियों कर्मचारियोंजो अवांछित गतिविधियों की रोकथाम तथा कानून एवं व्यवस्था की डयूटी के लिए उक्त क्षेत्रों में उक्त समय के लिये तैनाती पर है, पर प्रभावी नहीं होगा। उक्त आदेश आगामी दो माह के लिये प्रभावी होगा।

-0-

गुरुवार, 10 नवंबर 2022

अक्टूबर माह के नियमित व सितम्बर माह के अतिरिक्त राशन वितरण होगा 15 नवम्बर तक

बाड़मेर, 10 नवम्बर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा पोस मशीनों में सॉफ्टेवयर अपडेशन के दौरान तकनीकी समस्या के कारण राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत (नियमित) माह अक्टूबर, 2022 के पेटे आवंटित खाद्यान्न (गेहूॅ) का वितरण एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (अतिरिक्त) के माह सितम्बर, 2022 के पेटे आवंटित खाद्यान्न के वितरण की अवधि 15 नवम्बर, 2022 तक बढा दी है।

जिला रसद अधिकारी ने बताया कि जिले के समस्त उचित मूल्य दुकानदारों को निर्देशित किया गया कि उक्त दोनों योजनाओं के खाद्यान्न का अवशेष रहे पात्र उपभोक्ताओ को तत्काल निर्धारित समय 15 नवम्बर, 2022 तक वितरण करना सूनिश्चित करे। साथ ही पात्र उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि वे 15 नवम्बर, 2022 तक संबंधित उचित मूल्य दुकान से राशन सामग्री प्राप्त करें।

-0-


वनरक्षक सीधी भर्ती परीक्षा के लिए रोड़वेज की अतिरिक्त बसों का होगा संचालन

यात्रा के लिए परीक्षार्थियों की फोटोयुक्तआईडी अनिवार्य

  बाड़मेर, 10 नवम्बर। राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग बोर्ड द्वारा 12 व 13 नवम्बर को दो सत्रों में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक एवं 2ः30 बजे से 4ः30 बजे तक आयोजित होने वाली ‘‘वनरक्षक सीधी भर्ती परीक्षा-2020‘‘ में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों को निःशुल्क यात्रा के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन 11 नवम्बर से किया जाएगा।

 मुख्य प्रबन्धक बाड़मेर आगार उमेश नागर ने बताया कि 11 नवम्बर को बाड़मेर से जोधपुर वाया बालोतरा के लिए श्री वृद्धिचन्द जैन केन्द्रीय बस स्टेण्ड से प्रातः 6 बजे से लेकर सायं 7 बजे तक प्रति तीस मिनट के अंतराल से बसों का संचालन किया जाएगा। वहीं बालोतरा से उदयपुर वाया सिवाना, जालोर के लिए दोपहर एक, दो, तीन, चार व पांच बजे बसों का संचालन किया जाएगा। 

 उन्होंने बताया कि इसी प्रकार सिणधरी से उदयपुर वाया जीवाणा, जालोर के लिए सायं चार बजे, गुड़ामालानी से उदयपुर वाया रामजी गोल, सांचौर के लिए दोपहर दो बजे, धोरीमन्ना से उदयपुर वाया सांचौर, रानीवाड़ा के लिए सायं सात बजे, चौहटन से उदयपुर वाया जीवाणा, जालोर के लिए दोपहर 12 बजे, बायतु से उदयपुर वाया बालोतरा, जालोर के लिए सायं 6 बजे तथा बाड़मेर से उदयपुर के लिए वाया सिणधरी, जालोर के लिए दोपहर 12, 12ः30, 1, 1ः30, 2, 2ः30 व सायं 7, 7ः30 बजे एवं वाया धोरीमन्ना, सांचौर के लिए 3, 3ः30, 4, 4ः30, 5, 5ः30, 6 व 6ः30 बजे बसों का संचालन किया जाएगा।

 उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों को निवास स्थान से केन्द्र वाले स्थान तक आने एवं परीक्षा पश्चात केन्द्र वाले शहर से निवास स्थान तक जाने हेतु निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रवेश पत्र के आधार पर परीक्षा से एक दिन पूर्व व परीक्षा के समाप्ति के एक दिन पश्चात तक देय होगी। बस यात्रा का उद्धेश्य परीक्षा के लिए जाने व आने के लिए होगा। यह केवल छूट परीक्षार्थियों के लिए होगी, उनके परिवारजनों को नियमानुसार टिकट लेना होगा। यात्रा के समय परीक्षार्थियों को फोटो युक्त आईडी साथ में रखना अनिवार्य होगा।

-0-

उपखंड स्तरीय जनसुनवाई आयोजित, प्रभारी सचिव मीणा ने बायतु में किया निरीक्षण

बाड़मेर,10 नवंबर। राज्य सरकार की आमजन की परिवेदनाओं के स्थानीय स्तर पर निस्तारण की नीति के तहत महीने के दूसरे गुरुवार को जिले के सभी उपखंड मुख्यालयों पर उपखंड स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई। 

    इस दौरान संभागीय आयुक्त एवं जिले के प्रभारी सचिव के.सी. मीणा ने बायतु उपखंड मुख्यालय पर जनसुनवाई का निरीक्षण किया। इस दौरान मीणा ने कहा कि राज्य सरकार ने नवीन दिशा निर्देश के साथ नई त्रिस्तरीय जनसुनवाई लागू की है। इसमें गांव की समस्या का गांव में ही समाधान की सोच के साथ महीने के प्रत्येक प्रथम गुरुवार को ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन होता हैं। वही द्वितीय गुरुवार को उपखंड स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की जाती हैं।

   उन्होंने विशेष रूप से पेयजल, विद्युत, सामाजिक सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम, चिकित्सा, श्रम कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई के दौरान पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति की समस्याओं का समाधान मौके पर कर लोगों को हर हाल में राहत देनी है। उन्होंने ग्रामीणों से भी जागरूक रह कर योजना ओ का लाभ उठाने का आह्वान किया। 

    प्रभारी सचिव ने जनसुनवाई के दौरान आने वाली हर समस्या का मौके पर ही समाधान करने को कहा। बायतु में ग्रामीणों ने क्षेत्र में रबी की सीजन के दौरान बिजली की कमी की समस्या बताई, इस पर उन्होंने नियमित बिजली आपूर्ति के निर्देश दिया। वहीं बिजली की कटौती, पीएम आवास योजना के भुगतान की भी ग्रामीणों ने मांग की।

   इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर अश्विनी पवार ने परिवाद वार विस्तृत जानकारी दी।

-0-




प्रभारी सचिव ने की फ्लैगशिप योजनाओं और कल्याणकारी कार्यक्रमो की समीक्षा

बजट घोषणाओं के कार्य तत्परता से कराए पूरे- मीणा

पंचायत पर पहुंचेंगे जिला स्तरीय अधिकारी, करेंगे योजनाओं का प्रचार-प्रसार

 बाड़मेर, 10 नवंबर। जिले के प्रभारी सचिव एवं संभागीय आयुक्त केसी मीणा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राज्य सरकार द्वारा संचालित फ्लैगशिप योजनाओं एवं कल्याणकारी कार्यक्रमो की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान जिला कलेक्टर लोक बंधु ने जिले की प्रगति से अवगत कराया।

   इस मौके पर प्रभारी सचिव मीणा ने कहा कि सभी विभाग उनसे संबंधित फ्लैगशिप योजनाओं की माइक्रो मॉनिटरिंग करते हुए इनके बेहतर परिणाम से लोगो को लाभान्वित करे। उन्होंने धरातल पर योजनाओं के उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए योजनाओं की ब्लॉक स्तर पर माइक्रो मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होने प्रत्येक स्टेट फ्लेगशशिप योजना की विस्तार के साथ समीक्षा की एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को पात्र व्यक्तियों तक फायदा पहुंचाने के निर्देश दिए। 

   इस मौके पर मीणा ने कहा कि सभी जिलास्तरीय अधिकारी खुद पंचायत स्तर तक जाएं तथा वहां पर न केवल अपने विभाग की योजनाओं एवं सेवाओं की समीक्षा करें अपितु राज्य सरकार की सभी फ्लैगशिप योजनाओ का भी प्रचार प्रसार करें तथा इनसे आमजन को अवगत करवा कर उनका लाभ लेने का आह्वान करें।

उन्होने शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत मिलावटी खाद्य सामग्री की रोकथाम के लिए अधिकाधिक सैम्पल लेने तथा मिलावटी पाए जाने पर सख्त कार्यवाही करने को कहा। प्रभारी सचिव ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में रजिस्टेªशन की प्रगति, निःशुल्क दवा एवं जॉच योजना की प्रगति, निरोगी राजस्थान, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा कहा कि विधवा पेंशन के साथ पालनहार योजना के लाभ भी मिले। उन्होने कहा कि सरकारी अस्पताल में आने वाले हर व्यक्ति को निःशुल्क दवाईयों एवं निःशुल्क जांचों की सुविधा मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। 

  प्रभारी सचिव ने शहरी फ्लैगशिप योजनाओ इंदिरा गांधी रोजगार गारंटी योजना, इंदिरा गांधी क्रेडिट कार्ड योजना और इंदिरा रसोई योजना की विस्तार से समीक्ष करते हुए इनके लाभ से नगरीय गरीब और कमजोर वर्ग को लाभान्वित करने को कहा। साथ ही सभी जिलाअधिकारियों से माह में एक बार इंदिरा रसोई में भोजन करने का आग्रह भी किया।

 इससे पूर्व जिला कलक्टर लोक बंधु ने जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति से अवगत कराया। उन्होने मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में रजिस्टेªशन की प्रगति, निःशुल्क दवा एवं जांच योजना की प्रगति, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के भौतिक सत्यापन की प्रगति, सिलिकोसिक के प्रकरणों एवं मुख्यमंत्री दुर्घटना सहायता के प्रकरणों के निस्तारण की प्रगति आदि की जानकारी दी।

 बैठक मे उपवन संरक्षक संजय प्रकाश भादू, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलक्टर अश्विनी पंवार, अतिरिक पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह, उपखंड अधिकारी समंदर सिंह, उपनिदेशक प्रहलाद सिंह राजपुरोहित, मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ अधिकारी चंद्रशेखर गजराज समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

-0-





बुधवार, 9 नवंबर 2022

कारोबारी एवं शैक्षिक ऋण हेतु ऑफलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवम्बर को

साक्षात्कार 14 नवम्बर को
बाड़मेर, 09 नवम्बर। अल्पसंख्यक समुदाय के लिए शैक्षिक एवं कारोबार ऋण के लिए आवेदन आमंत्रित किये थे जिसकी अंतिम तिथि गुरूवार 10 नवम्बर रखी गई है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमीन खान मापुरी ने बताया कि अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड की ओर से वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए शैक्षिक एवं कारोबारी ऋण वितरित किये जाने है। अल्पसंख्यक समुदाय जैन, मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध व पारसी के युवा कारोबारी एवं शैक्षिक ऋण के लिए आवेदन कर सकते है अल्पसंख्यक समुदाय के युवा जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में आवेदन प्राप्त कर 10 नवम्बर तक आवेदन जमा करवा सकते है अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन प्राप्त स्वीकार नहीं किये जायेंगे और साक्षात्कार के लिए 14 नवम्बर तिथि रखी गई है ।
-0-

सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष जैदिया मंगलवार को बाड़मेर आएगें

सुनेंगे स्वच्छताकार्मिकों की समस्याए, करेंगे समाधान

  बाड़मेर, 09 नवम्बर। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष किशनलाल जैदिया अपनी दो दिवसीय यात्रा पर मंगलवार, 15 नवम्बर को बाड़मेर आएंगे। इस दौरान वे सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के सम्बन्ध में बैठक लेंगे।
    नगर परिषद आयुक्त योगेश आचार्य ने बताया कि राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष जैदिया 15 नवम्बर, मंगलवार को प्रातः 8ः30 बजे जैसलमेर से प्रस्थान कर 11 बजे बाड़मेर पहुंचेगे तथा दोपहर 12 बजे वे नगर परिषद बाड़मेर के सभागार में आयुक्त नगर परिषद, प्रतिनिधि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, अनुसूचित जाति जनजाति, वित एवं विकास निगम लि. बाड़मेर के साथ सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के सम्बन्ध में बैठक करेंगे तथा रात्रि विश्राम सक्रिट हाउस में करेंगे। वे 16 नवम्बर को प्रातः 8 बजे बाड़मेर से प्रस्थान कर 10 बजे बालोतरा पहुंचेगे तथा 11 बजे नगर परिषद बालोतरा के सभागार में आयुक्त नगर परिषद, बालोतरा व अधिकारियों के साथ सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के सम्बन्ध में बैठक करेंगे। वे दोपहर 2 बजे बालोतरा से झुंझुनू के लिए प्रस्थान करेंगे।
-0-

उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई 10 नवम्बर को

ग्रामीणों की परिवेदनाओ का होगा निस्तारण

बायतु में मौजूद रहेंगे प्रभारी सचिव
बाड़मेर, 09 नवम्बर। जिले में आमजन की परिवेदनाओं व समस्याओं के निराकरण के लिए राज्य सरकार की त्रिस्तरीय जनसुनवाई व्यवस्था के तहत माह के द्वितीय गुरुवार, 10 नवम्बर को सभी उपखंड मुख्यालयो पर उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।
    जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि गुरुवार को प्रातः 11 बजे से जिले के सभी उपखंड मुख्यालयो पर स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्र पर जनसुनवाई का कार्यक्रम होगा। उन्होंने समस्त उपखण्ड अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित करे एवं इसका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करेंगे ताकि इस जनसुनवाई में अधिक से अधिक लोग पहुंचे एवं अपनी समस्याओं को रख कर उनका निस्तारण करवा सके। इसके साथ ही वे जनसुनवाई में प्राप्त सभी प्रकरणों को तीन दिवस के भीतर आवश्यक रूप से सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज करें।
    उन्होंने बताया कि जिले के प्रभारी सचिव एवं संभागीय आयुक्त केसी मीणा खुद बायतु उपखंड मुख्यालय पर मौजूद रहकर उपखंड स्तरीय जनसुनवाई का पर्यवेक्षण करेंगे। उन्होंने बताया कि उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई में उपखण्ड स्तरीय अधिकारी अवश्य रूप से उपस्थित होकर लोगों की परिवेदनाओ का सुसंगत हल निकाले।
-0-

पचपदरा रिफाइनरी की चारदिवारी के तीन किलोमीटर में निषेधाज्ञा

पांच से अधिक व्यक्ति समूह में एकत्र नहीं हो सकेंगे

  बाड़मेर, 09 नवम्बर। जिला मजिस्टेªट लोक बन्धु ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 के धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा जारी कर एचपीसीएल आरआरएल रिफाइनरी ग्राम साजियाली, रूपजी कण्ठवाड़ा व सांभरा तहसील पचपदरा की चारदिवारी के तीन किलोमीटर क्षेत्र में पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों के समूह के विचरण पर प्रतिबन्ध लगा दिया है।
  जिला मजिस्टेªट लोक बन्धु द्वारा जारी आदेश के मुताबिक जिला पुलिस अधीक्षक, बाडमेर के द्वारा अवगत कराया है कि 08 नवम्बर 2022 को एचपीसीएल आरआरएल रिफाइनरी ग्राम साजियाली, रूपजी कण्ठवाड़ा व सांभरा तहसील पचपदरा के गेट नम्बर तीन के बाहर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा तहसीलदार पचपदरा को ज्ञापन देने के दौरान कुछ सामाजिक लोगों द्वारा गाड़िया दौड़ाकर दहशत फैलाई गई जिसकी प्रतिक्रिया स्वरूप वहा उपस्थित लोगों द्वारा दो गाड़ियों में आगजनी की गई, जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित हुई।
  उन्होंने बताया कि एचपीसीएल आरआरएल रिफाइनरी ग्राम साजियाली, रूपजी कण्ठवाड़ा व सांभरा तहसील पचपदरा भारत सरकार एवं राजस्थान सरकार का अतिमहत्वपूर्ण संस्थान है। जिला पुलिस अधीक्षक बाड़मेर से प्राप्त रिपोर्ट अनुसार असामाजिक तत्वों द्वारा कानून एवं शान्ति व्यवस्था भंग करने की पूर्ण आशंका है। उक्त परिस्थितियों पर विचार एवं पूर्ण सन्तुष्ट होकर दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए एचपीसीएल आरआरएल रिफाइनरी ग्राम साजियाली, रूपजी कण्ठवाड़ा व सांभरा तहसील पचपदरा की चारदिवारी (परिधि) के बाहर तीन किलोमीटर क्षेत्र को प्रतिबंध किया जाता है। इस दौरान पांच से अधिक व्यक्ति समूह में एकत्र नहीं हो सकेंगे तथा लोक शान्ति भंग करने वाले जूलूस, प्रदर्शन, पुतला जलाना, नारेबाजी करना, भड़काऊ भाषण व ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग आदि नहीं कर सकेंगे।
  उन्होंने बताया कि आदेश की अवहेलना करने पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 एवं अन्य विधिक प्रावधानों के अन्तर्गत कार्यवाही की जाएगी। उक्त आदेश आगामी आदेश अथवा जारी करने की तिथी से आगामी दो माह के लिये जो भी पहले हो तक प्रभावशील रहेगा।
-0-

शुक्रवार, 4 नवंबर 2022

बाड़मेर जिले में मतदान केन्द्रों की तादाद बढ़कर हुई 2209

नए मतदान केन्द्रों के सुव्यस्थिकरण प्रस्तावो का अनुमोदन

बाड़मेर, 04 नवम्बर। भारत निर्वाचन आयोग एवं निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार अर्हता दिनांक 1 जनवरी 2023 के संदर्भ मंे मतदाता सूचियांे के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम प्रकाशन से पूर्व मतदान केन्द्रांे के सुव्यवस्थिकरण के प्रस्तावांे का अनुमोदन किया गया है। बाड़मेर जिले मंे 15 नए मतदान केन्द्र बनाए गए है। अब कुल मतदान केन्द्रांे की तादाद 2209 हो गई है।  
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि मतदान केन्द्रांे के सुव्यवस्थिकरण के प्रस्तावांे का अनुमोदन के उपरांत शिव विधानसभा क्षेत्र मंे दो नए मतदान केन्द्र 88-राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निंबला, बाया भाग एवं 271-राजकीय प्राथमिक विद्यालय हिन्दुआणियांे की ढाणी बनाए गए हैं। इसी तरह साजीतड़ा मतदान केन्द्र का भवन परिवर्तन करके ज्यादा दूरी होने के कारण 93-राजकीय प्राथमिक विद्यालय विरध सिंह की ढाणी, गडरारोड़ मतदान केन्द्र का नया मतदान केन्द्र रेलवे लाइन की वजह से 277-श्री देरावर सिंह स्वतंत्रता सेनानी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गडरारोड़ किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बंधु ने बताया कि बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र मंे 12 नए मतदान केन्द्र बनाए गए है। जबकि 28 मतदान केन्द्रांे का पुर्नगठन किया गया है। इसके तहत मतदान केन्द्र अबड़ासर सेे राजकीय प्राथमिक संस्कृत विद्यालय अबड़ासर, सुमारगर नगर से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मेघवालांे के हैंडपंप के पास, बाड़मेर, भाड़खा पुरोहितान से राजकीय प्राथमिक विद्यालय भाड़खा पुरोहितान बाड़मेर, मानोणी कुम्हारांे की ढाणी से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मानोणी कुमावतांे की ढाणी,बाड़मेर, गांधी चौक बाड़मेर से मुल्तानमल भीखचंद छाजेड़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांधी चौक बाड़मेर बायां भाग मध्य, रेन बसेरा के पीछे से सामुदायिक भवन जटिया समाज जगदम्बा मंदिर वार्ड संख्या 18 बाड़मेर, जसवंतसिंहपुरा गेहूं से राजकीय प्राथमिक विद्यालय रायधरो की बस्ती जसवंत सिंह पुरा, बाड़मेर, भीलो का कुंआ दरूड़ा से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भीलो का कुंआ, दरूड़ा बाड़मेर, गोर्वधनपुरा मारूड़ी से राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोवर्धनपुरा बाड़मेर, सोमाणियो की ढाणी, बलाउ से राजकीय प्राथमिक विद्यालय अली का तला सोमाणियो की ढाणी, बलाउ, आईदानसिंह की ढाणी बांकलपुरा से राजकीय उच्च माध्यमिक आईदानसिंह की ढाणी, अजोणी हुडो की ढाणी से राजकीय प्राथमिक विद्यालय अजोणी हुडो की ढाणी, बाड़मेर नया मतदान केन्द्र बनाया गया है। इसी तरह बाड़मेर विधानसभा मंे सुरा चारणान जागीर मंे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुरा चारणान, सुरा जागीर मंे राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सिद्धाणियांे की ढाणी सूरा,बोला मंे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बोला, सारणो की ढाणी बोला मंे राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सारणो की ढाणी, बोला बाड़मेर, देशलाणियो की ढाणी मंे राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय देशलाणियांे की ढाणी रोहिली,बाड़मेर, रोहिली मंे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रोहिली, कैलाश इंटरनेशनल होटल के पीछे राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय संख्या 4 सभा भवन जोगियो की दड़ी बांया भाग एवं दायां भाग, महावीर नगर बाड़मेर मंे महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय महावीर नगर दायां भाग एवं मध्य भाग, इन्द्रा कालोनी मंे सामुदायिक सभा भवन इन्द्रा कॉलोनी, लक्ष्मी नगर मंे सामुदायिक सभा भवन इंदिरा कॉलोनी बाड़मेर एवं महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पुलिस लाइन बांया भाग, लक्ष्मीपुरा मंे राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय अंतरीबाई, रायकॉलोनी मंे राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रायकालोनी, रायकालोनी मुख्य सड़क से पुराना पावर हाउस दायां भाग, इंद्रा नगर से राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय इंदिरा नगर बाड़मेर मध्य भाग, वन विभाग बाड़मेर से वन विभाग कार्यालय दांया भाग, बायां भाग, महाबार मंे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महाबार,रावताणी भीलों की ढाणी मंे राजकीय प्राथमिक विद्यालय रावताणी भीलांे की ढाणी महाबार, बेरीवाला तला मंे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बेरीवाला का तला, बांडीसर बेरीवाला तला मंे राजकीय प्राथमिक विद्यालय बांडीसर बेरीवाला तला, रावतसर मंे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रावतसर, ढेकोणी मेघवालांे की ढाणी रावतसर मंे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढेकोणी मेघवालांे की ढाणी, मीठड़ा मंे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मीठड़ा एवं आईनाथ का तला मीठड़ा मंे राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आईनाथ का तला मीठड़ा मतदान केन्द्र का पुर्नगठन किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सोखरू मंे पूर्व मतदान केन्द्र का भवन परिवर्तित करके राजकीय प्राथमिक विद्यालय अबड़ो की बस्ती से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मलवा, मैराथी की ढाणी कपूरड़ी मंे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कपूरड़ी से राजकीय प्राथमिक विद्यालय मैराथो की ढाणी, बाड़मेर, लाखेटाली मंे राजकीय प्राथमिक विद्यालय लाखेटाली से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सारानाडा फकीरो की बस्ती लाखेटाली, बाड़मेर आगौर मंे राजकीय प्राथमिक विद्यालय लालाणियो की ढाणी से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जूनापतरासर मंे राजकीय प्राथमिक विद्यालय जूना पतरासर दायां भाग से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय स्वामी जी का कुंआ, जूनापतरासर, आदर्श उंडखा मंे राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खेत सिंह की प्याउ से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आदर्श उंडखा, रावतसर मंे राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मदरूपोणियों की ढाणी से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सजनाणी मेघवालांे की ढाणी एवं मीठड़ा मंे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मीठड़ा दायां भाग से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आईनाथ का तला मीठड़ा किया गया है। उन्हांेने बताया कि पूर्व मतदान केन्द्र राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय संख्या 1 बाड़मेर मध्य भाग को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय संख्या 1 बाड़मेर बांया भाग एवं दांया भाग, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय स्टेशन रोड़ बाड़मेर दांया भाग को बायां भाग मंे तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सनावड़ा दायां भाग को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सनावड़ा मंे समाहित किया गया है।
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पचपदरा
पचपदरा विधानसभा क्षेत्र के बालोतरा मंे दो नए मतदान केन्द्र श्री वर्द्धमान आदर्श विद्या मंदिर अंग्रेजी माध्यम उच्च माध्यमिक विद्यालय पूर्वी भाग एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय संख्या-1 बालोतरा मध्य भाग बनाए गए है। इसी तरह आसोतरा मंे राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बालिका नया भवन आसोतरा बांया भाग, जसोल मंे पंचायत घर, बालोतरा मंे बाल विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, बालोतरा, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कमरा संख्या-7, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय संख्या-8 नरेन्द्र कालोनी दायां भाग मतदान केन्द्र का पुर्नगठन किया गया है। जबकि मुकनदास रामेश्वरदास राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय दांया भाग बालोतरा के मतदान केन्द्र का नवीन भवन परिवर्तन करके माहेश्वरी पंचायत भवन मीटिंग हॉल, बालोतरा किया गया है। इसी तरह मतदान केन्द्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिणली जागीर पश्चिमी भाग, पूर्वी भाग, नया भवन मध्य भाग, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चारलाई कला पूर्वी एवं पश्चिमी भाग, राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय कल्याणपुर पश्चिमी भाग, मध्य एवं पूर्वी भाग का समाहितीकरण किया गया है।
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सिवाना
सिवाना विधानसभा क्षेत्र मंे एक नया मतदान केन्द्र वेरानाडी से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वेरानाडी दक्षिणी भाग बनाया गया। जबकि श्रीमती कमला देवी सुमेरमल छाजेड़ राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय दक्षिणी भाग, सिवाना, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भील एवं रबारियों की बस्ती खाखरलाई रोड़ बांया भाग, सिवाना मतदान केन्द्रांे का पुर्नगठन किया गया है।
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र गुड़ामालानी
गुड़ामालानी विधानसभा क्षेत्र मंे चार मतदान केन्द्रांे का भवन परिवर्तित किया गया है।
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र चौहटन
चौहटन विधानसभा क्षेत्र मंे चार नए मतदान केन्द्र मंडानेर मंे राजकीय प्राथमिक विद्यालय मंडानेर, मनहर का तला मंे राजकीय प्राथमिक विद्यालय मनहर का तला, लकड़ासर मंे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लकड़ासर दक्षिण भाग, बनोणी जाटो की ढाणी मंे राजकीय प्राथमिक विद्यालय जाटो की ढाणी बनाए गए है। इसी तरह राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ठठर का डेर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बामणोर भंवरशाह उत्तरी भाग, दक्षिण भाग, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अहमद का तला, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बामणोर अमीर शाह, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमी मोहम्मद शाह की बस्ती दायां भाग, बांया भाग, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ईटादिया, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हासमाणियो की ढाणी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ईटादा पूर्वी एवं पश्चिमी भाग, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लकड़ासर उत्तरी भाग, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मूलानी, बाधा, विश्नोईयांे की ढाणी, कानाराम मूढ़ की ढाणी, मूंढ नगर, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बांधनिया का तला मतदान केन्द्र का पुर्नगठन किया गया है।
-0-

व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए मतदाता जागरूकता रैैली 9 को

 विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023

बाड़मेर, 04 नवम्बर। मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के दौरान जिले में क्लस्टर कैम्पों व मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बंधु ने बताया की भावी मतदाता जो एक जनवरी 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके है या करने वाले है का निर्वाचन आयोग के डिजिटल प्लेटफार्मस् वोटर हेल्पलाइन एप अथवा नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल के माध्यम से शत-प्रतिशत ऑनलाईन पंजीकरण किया जाना है।
उन्होंने बताया कि मतदाता पहचान पत्र को आधार नम्बर से लिंक करने एवं मतदाताओं के पंजीकरण को सरल एवं सुगम बनाने के उद्धेश्य से जिले में मतदाता पंजीकरण क्लस्टर कैम्प 12, 13, 26 व 27 नवम्बर को, विशेष योग्यजन मतदाता पंजीकरण क्लस्टर कैम्प 19 नवम्बर को तथा आधार संग्रहण क्लस्टर कैम्प 13 व 27 नवम्बर को संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के समस्त बूथों पर क्लस्टर कैम्पस् का आयोजन किया जाएगा है।
उन्होंने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के प्रारूप प्रकाशन 9 नवम्बर को जिले में मतदाता साक्षरता एवं जागरूकता को बढावा देने के उद्धेश्य से जागरूकता रैली निकाली जाएगी। इस रैली में कॉलेज, स्कूल के छात्रों को सम्मिलित करते हुए निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित डिजिटल प्लेटफार्मस्, आवेदन फार्मस् की जानकारी, शिकायत निवारण तंत्र के रूप में संचालित टोल फ्री नम्बर 1950, आधार लिंकिंग प्रोसेस, मतदाता पंजीकरण हेतु आयोजित क्लस्टर कैम्प इत्यादि की जानकारी प्रदान कराने वाले स्लोगन, पोस्टर व बैनर का प्रयोग करते हुए मतदाता जागरूकता का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना है।
-0-

मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित

प्रारूप प्रकाशन 9 नवंबर को, अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी को होगा

17 वर्ष से अधिक आयु के युवा मतदाता सूची में करवा सकेंगे पंजीकरण
विशेष योग्यजन के लिए पंजीकरण की विशेष सुविधा
बाड़मेर, 04 नवम्बर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटो युक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित किया गया है। समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 9 नवंबर को किया जाएगा, जबकि मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2023 को होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बंधु ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए अर्हता दिनाँक एक जनवरी के स्थान पर वर्ष में चार बार एक जनवरी, एक अप्रैल, एक जुलाई और एक अक्टूबर निर्धारित की गई है। वार्षिक संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अर्हता तिथि के रूप में वर्ष की एक जनवरी के संदर्भ में किया जाएगा। ऐसे आवेदक जो अर्हता दिनांक एक जनवरी को एवं बाद की अर्हता दिनांक एक अप्रैल, एक जुलाई और एक अक्टूबर को पंजीकरण के लिए पात्र हो रहे हैं, वे प्रारूप प्रकाशन की तिथि से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रपत्र-6 में अग्रिम रूप से अपने दावे प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि नवीन संशोधित प्रपत्र 1 अगस्त 2022 से प्रभावी हो चुके हैं।
जिला कलेक्टर ने लोक बंधु ने बताया कि पुनर्गठन उपरांत बाड़मेर जिले में मतदान केंद्रों की संख्या 2209 हो गई है। उनके मुताबिक एक जनवरी 2023 की अर्हता के संदर्भ में पूरक एवं एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची की तैयारी 7 नवंबर तक की जाएगी। एकीकृत फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 9 नवंबर को किया जाएगा। दावे एवं आपत्तियां 9 नवंबर से 8 दिसंबर 2022 तक प्राप्त की जाएंगी। मतदाता सूचियों के संबंधित भाग की प्रविष्टियों का ग्राम सभा, स्थानीय निकाय एवं आवासीय वेलफेयर सोसाइटी के साथ बैठक आयोजित कर पठन एवं सत्यापन का कार्य 12 एवं 26 नवंबर को किया जाएगा। राजनीतिक दलों के बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं के साथ दावे एवं आपतियों के आवेदन पत्र प्राप्त करने के लिए समस्त मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान 13 एवं 27 नवंबर को आयोजित होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 26 दिसंबर 2022 तक किया जा सकेगा। तीन जनवरी 2023 तक हेल्थ पैरामीटरों की जांच एवं मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग की अनुमति लेकर डेटाबेस को अद्यतन करना एवं पूरक मतदाता सूची का मुद्रण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2023 को किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नए मतदाता के रूप में नाम जुड़वाने के लिए प्रपत्र 6 में, मौजूदा निर्वाचक नामावली में नाम जोड़े जाने या दर्ज प्रविष्टियों में आपत्तियों एवं नाम हटाने के लिए प्रपत्र 7 का उपयोग किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एक ही विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में निवास का स्थानांतरण, एक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से दूसरे विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में निवास का स्थानांतरण एवं प्रविष्टियों में सुधार एवं अद्यतन के लिए प्रपत्र 8 में आवेदन किया जा सकेगा।  प्रपत्र 6 एवं प्रपत्र 8 में आवेदन करते समय आधार संख्या भी प्रस्तुत की जा सकती है।
दावो एवं आपत्तियां के लिए विशेष अभियान
मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रारूप मतदाता सूचियों के संबंध में दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने के लिए  प्रत्येक मतदान केंद्र पर विशेष अभियान की तिथियां  13 एवं 27 नवंबर निश्चित की गई हैं। इन तिथियों को बीएलओ मतदान केंद्र पर उपस्थित रहकर दावे एवं आक्षेप प्राप्त करेंगे।
बीएलओ करेंगे महिला मतदाताओं का सत्यापन
विधानसभावार 25 से 30 वर्ष की आयु वर्ग की महिला मतदाताओं ने शादी के उपरांत भी अपना नाम पूर्व स्थान से नहीं हटाया है या दोहरा नामांकन हुआ हो, इसके साथ-साथ अन्य अशुद्धियों के संबंध में भी वार्षिक संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2023 के दौरान बीएलओ की ओर से घर-घर जाकर सत्यापन किया जाएगा। इस दौरान आवश्यक होने पर संशोधन के लिए नियमानुसार प्रपत्र भरवाए जाएंगे।
17 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता करवा सकेंगे पंजीकरण
भारत निर्वाचन आयोग की ओर से प्रथम बार किए गए नवाचार के तहत अब एक जनवरी 2023, एक अप्रैल 2023, एक जुलाई 2023 और एक अक्टूबर 2023 अर्हता तिथियों को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले सभी युवा मतदाता भी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं। मतदाता पहचान पत्र बनने से 2023 के अंत में संभावित आम चुनावों में ये मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। स्कूली छात्र छात्राओं का डाटा शाला दर्पण पोर्टल से बीएलओ को उपलब्ध कराया जाएगा स स्कूलों में शिविर लगाकर भी युवा मतदाताओं का पंजीकरण किया जाएगा।
विशेष योग्यजन का पंजीकरण प्रपत्र 8 के माध्यम से
विशेष योग्यजन के लिए पहली बार प्रपत्र 8 लाया गया है। विशेष योग्यजन इस प्रपत्र के माध्यम से अपना नामांकन स्वयं कर सकते हैं। अधिक से अधिक विशेष योग्यजनों के नामांकन के लिए एनजीओ, विशेष विद्यालयों में अभियान चलाया जाएगा।
सभी जानकारी मिलेगी ऑनलाइन
मतदाता पहचान पत्र पंजीकरण के समय मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी एवं आधार संख्या जोड़ने से मतदाता को ई-इपिक (वोटर आईडी) उपलब्ध करवाया जा सकेगा। नए मतदाता के साथ पुराने मतदाता भी अपना मोबाइल नंबर वोटर आईडी से जुड़वा सकते हैं।
  मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए पंजीकरण भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता सेवा पोर्टल एनवीएसपी, मोबाइल पर वोटर हेल्पलाइन एप तथा गरुड़ ऐप के माध्यम से भी किया जा सकता है। मतदाता टोल फ्री वोटर हेल्पलाईन नंबर 1950 से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
-0-

गुरुवार, 3 नवंबर 2022

अल्पसंख्यक छात्रवृति आवेदन के लिए ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 15 नवम्बर

बाड़मेर, 03 नवम्बर। शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए अल्पसंख्यक छात्रवृति के लिए ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ गई अल्पसंख्यक प्री मेट्रिक, पोस्ट मेट्रिक व मेरिट कम मीन्स छात्रवृति के लिए ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 नवम्बर 2022 की गई है।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमीन खान ने बताया कि अल्पसंख्यक छात्रवृति हेतु ऑनलाईन आवेदन करने के लिए अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, संस्था प्रमाण पत्र, गत वर्ष की अंक तालिका फीस की मुल रसीद, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साईज फाटो इत्यादि दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते है।
उन्होंने बताया कि जिले की सभी राजकीय, गैर राजकीय विद्यालय व महाविद्यालय ने एन. एस.पी पोर्टल पर केवाईसी नहीं करवाई है वो समय पर एन.एस.पी पोर्टल पर केवाईसी करवाना सुनिश्ति करें। ऑनलाईन आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए राजूराम 7976693002 मोबाईल नम्बर पर संपर्क किया जा सकता है।
-0-

राजस्व अधिकारियों की बैठक 5 नवम्बर को

बकाया राजस्व वादों एवं कामों की होगी विस्तृत समीक्षा

बाड़मेर, 03 नवम्बर। राजस्व अधिकारियों की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में 5 नवम्बर शनिवार को दोपहर 2 बजे से 6 बजे तक वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित की जाएगी। बैठक में राजस्व सबंधी कार्यो एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यो पर समीक्षा की जाएगी।
अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रकाशचन्द अग्रवाल ने बताया कि उक्त वीडियो कांफ्रेसिंग में राजस्व संबंघी निर्धारित बिन्दुओं पर समीक्षा की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को पूर्व एजेण्डा अनुसार पूर्ण तैयारी के साथ आवश्यक सूचनाओं सहित अपने अपने मुख्यालय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।  
-0-

जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक 5 नवम्बर को

बाड़मेर, 03 नवंबर। जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक 5 नवंबर को प्रातः 10.30 बजे जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी की अध्यक्षता मंे जिला परिषद सभा कक्ष मंे आयोजित होगी।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि इस बैठक मंे विगत बैठक की कार्यवाही विवरण पर चर्चा के उपरांत मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की कार्य योजना का अनुमोदन किया जाएगा। उन्हांेने बताया कि इसके उपरांत सार्वजनिक निर्माण विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, जोधपुर डिस्काम, माध्यमिक, प्राथमिक एवं सर्व शिक्षा, कृषि विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जिला परिषद की ओर से संचालित ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति पर चर्चा की जाएगी। उन्हांेने संबंधित विभागीय अधिकारियांे को बैठक मंे निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...