बुधवार, 23 मार्च 2022

एमनेस्टी योजना के प्रति विभाग दिखा रहे है रूचि

पिछले वर्ष से डिस्कॉम की राजस्व वसूली में बढ़ोतरी

बाड़मेर, 23 मार्च। जोधपुर डिस्कॉम की ओर से लागू की गई सरकारी विभागों, स्वायतशाषी विभागों एवं आरएलबी से जुड़े निकायों के कार्यालयों के बिजली बिलों में एलपीएस में रियायत योजना के साथ घरेलू व कृषि उपभोक्ताओं के लिए लागू की गई एमनेस्टी स्कीम का व्यापक असर हो रहा हैं।
डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता अजय माथुर ने बताया कि डिस्कॉम द्वारा सरकारी बकायों की वसूली के लिए लागू की गई एलपीएस में छुट योजना के प्रति सरकारी विभाग विशेष रूचि दिखा रहे हैं एवं वह अपनी बकाया राशि जमा कराकर लाखों रूपए के एलपीएस छुट का लाभ उठा रहे हैं। अब भी कई विभागों द्वारा इस योजना के तहत पैसे जमा कराने की कार्यवाही की जा रही हैं। वहीं स्थानीय स्तर पर घरेलू श्रेणी के उपभोक्ता भी एमनेस्टी योजना का लाभ ले रहे हैं। उन्होने बताया कि कृषि श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए लागू एमनेस्टी योजना मेें विभिन्न प्रकार की छुट का प्रावधान किया गया हैं, उसका भी असर हो रहा हैं। उन्होने बताया कि योजना के तहत सरकारी विभागों में लंबे समय से चल रहे बिजली बिलों की बकाया संबंधी प्रकरण नियमानुसार निस्तारित किए जा रहे हैं। योजना के लागू होने के बाद राजस्व में भी गत वर्ष की तुलना में बढ़ोतरी हुई हैं एवं आवंटित लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति में काफी मदद मिली हैं। उन्होने सरकारी विभागों सहित अन्य श्रेणी के उपभोक्ताओं से इस योजना का अधिक से अधिक संख्या में लाभ उठाने का आव्हान किया हैं।
-0-

दुर्घटनाओं के पीड़ितों को कुल 17 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

 मुख्यमंत्री सहायता कोष

बाड़मेर, 23 मार्च। जिले में विभिन्न दुर्घटनाओं में व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने तथा उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से 17 व्यक्तियों को कुल 17 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
जिला कलक्टर आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा लोक बंधु ने बताया कि जिले की विभिन्न तहसील क्षेत्रों के सड़क दुर्घटनाओं में 17 व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने से उनके परिजनों को एक-एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत कीे गई है।
-0-

कृषक 31 मार्च से पूर्व बीमा प्रिमियम जमा करवाएं

बाड़मेर, 23 मार्च। दी बाड़मेर सेन्ट्रल को-आपरेटिव बैंक एवं ग्राम सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से अल्पकालीन फसली ऋ़ण प्राप्त करने वाले कृषकों का सहकार जीवन सुरक्षा बीमा योजना के अन्तर्गत बीमा किया जायेगा।

प्रबन्ध निदेशक रामसुख चौधरी ने बताया कि शीर्ष सहकारी बैंक तथा श्रीराम लाइफ इन्श्युरेंस कम्पनी के मध्य हुए करार के अनुसार 18 से 79 वर्ष तक के ऋणी कृषकों का बीमा किया जाएगा जिसकी अन्तिम तिथि 31 मार्च, 2022 है। बीमा योजना के अनुसार 18 से 60 वर्ष तक की आयु वाले कृषकों के लिए बीमा प्रीमियम की दर 17.70 रूपये प्रति हजार तथा 60 से 79 वर्ष तक की आयु वाले कृषकों के लिए 46.60 रूपये प्रति हजार का बीमा प्रीमियम देय होगा जिसमें ऋण राशि के बराबर बीमा किया जाएगा तथा एक वर्ष की अवधि के लिए बीमा सुरक्षा उपलब्ध रहेगी।
उन्होने बताया कि जिन कृषकों के ऋण खाते में अधिकतम साख सीमा में राशि उपलब्ध है उनका बीमा प्रीमियम स्वतः ही कटौती कर ली जावेगी लेकिन जिन कृषकों के खाते में राशि उपलब्ध नहीं है उनका बीमा कृषक द्वारा समिति या बैंक में जाकर राशि जमा करवाने पर ही किया जायेगा। बैंक व समिति के सभी कृषक जिनके खाते में राशि उपलब्ध नहीं है, वह 31 मार्च से पूर्व ही बीमा प्रीमियम के बराबर राशि जमा करवा दे ताकि बीमा किया जा सकें।
-0-

वित्तीय वर्ष के अन्तिम दिन 31 मार्च को सायं 5 बजे तक ऑनलाइन मोड से विपत्र स्वीकार किए जाएंगे

बाड़मेर, 23 मार्च। वित्त विभाग राजस्थान जयपुर एवं निदेशालय कोष एवं लेखा राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2021-22 की समाप्ति को दृष्टिगत रखते हुए समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि उपलब्ध बजट से संबंधित विपत्र यथाशीध्र ऑनलाइन मोड से कोष/उपकोष कार्यालय को भिजवाया जाना सुनिश्चित करे।

कोषाधिकारी जसराज चौहान ने बताया कि 31 मार्च, 2022 को विपत्र सायं 5 बजे तक ऑनलाइन मोड से स्वीकार किये जाएंगे एवं निर्माण विभागों/वन विभाग को निर्माण कार्यो संबंधित आवंटित बजट का उपयोग समय पर सुनिश्चित किये जाने के दृष्टिगत निर्माण विभाग/वन विभाग के समस्त निर्माण खण्डों/वन खण्डों द्वारा निर्माण कार्यो से संबंधित बिल मार्च माह में 25 से 31 मार्च को सायं 5 बजे तक संबंधित कोष/उपकोष को प्रेषित किए जा सकेंगे। उन्होने बताया कि रिजेक्टेड संव्यवहारों से संबंधित ई एडवाइस भी निर्धारित समयावधि मे ही संबंधित कोष/उपकोष कार्यालय को प्रेषित किए जाएंगे।
-0-

सुबह तीन घंटे विद्युत सप्लाई बन्द रहेगी

बाड़मेर, 23 मार्च। गुरूवार 24 मार्च को 400 केवी जीएसएस बाडमेर में 132 केवी मैन बस का रख रखाव के मद्देनजर सुबह 7 से 10 बजे तक विद्युत आपूर्ति बन्द रहेगी।

400 केवी जीएसएस के अधिशाषी अभियन्ता इ.एस.के. मिश्रा ने बताया कि गुरूवार 24 मार्च को 400 केवी जीएसएस बाडमेर में सुबह 7 से 10 बजे तक 132 केवी मैन बस का रखरखाव हेतु शटडाउन रहेगा, जिसके कारण 400 केवी जीएसएस बाडमेर से निकलने वाली 132 केवी बाड़मेर लाइन्स, 132 केवी शिव लाइन्स, 132 केवी उण्डू लाइन्स, 132 केवी कानोड़ लाइन्स, 132 केवी गडरारोड लाइन्स एवं 132 केवी मेहलू लाइन्स की विद्युत सप्लाई बन्द रहेगी।
-0-

ग्राम पंचायतें भी कर सकेगी पेयजल परिवहन

बाड़मेर, 23 मार्च। संवत् 2078 में आपदा प्रबन्धन के तहत समस्याग्रस्त क्षेत्रों में ग्रीष्मकाल में टैंकरों के द्वारा पेयजल परिवहन करवाया जाना प्रस्तावित है।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग वृत बाड़मेर के अधीक्षण अभियन्ता भगतसिंह ने बताया कि यदि कोई ग्राम पंचायत अपने क्षेत्र में स्वीकृत स्थानों पर निर्धारित हाईडेन्ट से टैंकरों के माध्यम से अनुमोदित दरों पर पेयजल परिवहन करवाना चाहता है तो संबंधित अधिशाषी अभियन्ता जन स्वा. अभि. विभाग को अपनी सहमति सात दिवस में प्रदान करें अन्यथा अनुमोदित दरों पर संवेदकों के माध्यम से पेयजल परिवहन करवाया जाएगा।
-0-

शहीद दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय सेमीनार

शहीदों के आदर्शो को जीवन में आत्मसात करें

बाड़मेर, 23 मार्च। भारत की स्वतन्त्रता की वर्षगांठ के अन्तर्गत आयोजित किये जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के तहत बुधवार को शहीद दिवस के अवसर पर शहीदेआजम भगतसिंह, राजगुरू, सुखदेव की पुण्यतिथि पर सूचना केन्द्र में जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के तत्वाधान में जिला स्तरीय सेमीनार का आयोजन किया गया।
सेमीनार के प्रारम्भ में अमर शहीद भगतसिंह, राजगुरू, सुखदेव के चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई।
इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने शहीद भगतसिंह के आदर्शो पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शो को जीवन में आत्मसात करने की बात कही। उन्होने कहा कि शहीद भगतसिंह ने कलम के माध्यम से क्रांन्ति का प्रयास किया। उनके विचार थे कि हर व्यक्ति बराबर हो तथा सभी का समान रूप से विकास हो। कमजोर एवं पिछड़े तबके को आगे लाकर न्यायपूर्ण समाज का निर्माण हो। आजादी को सहजने की आवश्यकता हैे तथा देश व समाज के लिए हर व्यक्ति अपना योगदान दें।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने कहा कि दैनिक जीवन में विचारों के साथ साथ समाज में जागरूकता, विचारों का आदान प्रदान तथा स्वतन्त्रता का महत्व जाने एवं पढ़े और जीवन में अपनाने का प्रयास करें। उन्होने कहा कि शहीद भगतसिंह के विचारों को आत्मसात करेंगे तो उनका सपना पूरा हो सकेेगा।
कन्या महाविद्यालय के सहायक आचार्य जितेन्द्र बोहरा ने कहा कि दांडी मार्च से प्रारम्भ आजादी का अमृत महोत्सव के आयोजन की कडी में विभिन्न नायको, स्वतन्त्रता सेनानियों तथा क्रांतिकारियों को नमन करने की श्रृंखला में यह कार्यक्रम किया जा रहा है। उन्होने कहा कि हमें आजादी के इन दीवानों की गाथाओं को पढ़ना चाहिए। शहीद भगतसिंह, राजगुरू एवं सुखदेव के अलावा आजादी के विभिन्न दीवानों के साथ मिलकर युवाओं के लिए प्रेरणादायक कार्य किया। उन्होने कहा कि हम सभी अपना कार्य निष्ठापूर्वक करें तो यह अपने आप में देशभक्ति है। राजकीय महाविद्यालय के सहायक आचार्य गणपतसिंह राजपुरोहित ने कहा कि शहीद भगतसिंह के विचार आज भी अनुकरणीय है। उन्होने कहा कि वह हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके विचार गुजरते समय के साथ और भी प्रासंगिक होते गए। उनका जीवन क्रान्ति को समर्पित था। डॉ. कानराज पूनिया ने कहा कि समाज को मजबूत करना है तो कमजोर एवं पिछड़े व्यक्ति को मजबूत करना होगा। उन्होने शहीद भगतसिंह के विचारों को अपनाने की बात कही।  इस दौरान छात्र रविन्द्रसिंह ने शहीद भगतसिंह की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके योगदान एवं बलिदान को नमन किया। छात्रा सौम्या ने कहा कि आज के दिन ही शहीद भगतसिंह, राजगुरू, सुखदेव ने बहुत कम उम्र में देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान कर दिया था। इन शहीदों की याद में और इन्हें श्रृंद्धाजलि देने के लिए ही आज का दिन शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। छात्रा पदम्जा ने भी अपने विचार रखे।
सेमीनार के दौरान आजादी का अमृत महोत्सव जिला स्तरीय समिति के सह संयोजक अमित बोहरा, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के उप निदेशक श्रवण चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक राजन शर्मा, सी.ओ.स्काउट जोगेन्द्रसिंह, जिला युवा अधिकारी सचिन पाटोदिया, प्रधानाचार्य कमलसिंह राणीगांव समेत विभागीय अधिकारी, शुभम संस्थान के मुकेश व्यास, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सह आचार्य मुकेश पचौरी द्वारा किया गया।
-0-











जिला कलक्टर ने किया थार महोत्सव के निमंत्रण पत्र का विमोचन

पीले चावल के जरिए अधिकाधिक लोगों की भागीदारी का आह्वान

बाड़मेर, 23 मार्च। जिले में लोक कला, संस्कृति, इतिहास, पर्यटन एवं हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के उद्देश्य से थार महोत्सव एवं राजस्थान दिवस समारोह का भव्य आयोजन 28 मार्च से किया जाएगा।
सूचना केन्द्र में बुधवार को जिला कलक्टर लोक बंधु, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, जिला शिक्षा अधिकारी माध्य. राजन शर्मा, आजादी का अमृत महोत्सव जिला स्तरीय समिति के सह संयोजक अमित बोहरा, व्याख्याता ओमप्रकाश जोशी, दीपसिंह भाटी द्वारा थार महोत्सव एवं राजस्थान दिवस के निमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने थार महोत्सव एवं राजस्थान दिवस समारोह के कार्यक्रमों में अधिकाधिक लोगों की भागीदारी का आह्वान किया। इसके लिए उन्होने व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होने थार महोत्सव के दौरान उम्दा कार्यक्रमों का समावेश करने को कहा। उन्होने संबंधित अधिकारियों को समारोह से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को समय पर पुख्ता करने के निर्देश दिए।
महोत्सव के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील
अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने बुधवार को अपने कक्ष में जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों एवं सरपंचों के साथ बैठक लेकर थार महोत्सव एवं राजस्थान दिवस के कार्यक्रमों में अपेक्षित जन सहयोग एवं बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होने बताया कि जिले की कला एवं संस्कृति को बढावा देने वाला यह महोत्सव आमजन की भागीदारी से ही सफल हो पाएगा।
घर-घर पीले चावल बांट कर आमंत्रण
टीम बाड़मेर द्वारा थार महोत्सव को लेकर घर-घर पीले चावल बांटने के कार्यक्रम का आगाज बाड़मेर शहर के वार्ड सं0 17 रैन बसेरे के पीछे अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, नगर परिषद आयुक्त दलीप पुनिया, टीम बाड़मेर के संरक्षक डॉ. बी.डी. तातेड़, अध्यक्ष सुरेश जाटोल, भंवरलाल खोरवाल, संजय राठी, ओम जोशी, पवन शर्मा द्वारा किया गया। इस दौरान मौहल्ले वासियों द्वारा अतिथियों पर फूलों की वर्षा करते हुए उनका स्वागत कर जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना की गई। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने कहा कि हम सभी का यह प्रयास है कि हर घर से लोग इस आयोजन में जुड़कर अपनी भागीदारी निभाएं। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने कहा कि थार महोत्सव का आयोजन जिला प्रशासन एवं बाड़मेर वासियों के सहयोग से किया जा रहा है जिसमें हम सभी की भागीदारी जरूरी है। सभी परम्परागत वेशभूषा में अपनी भागीदारी निभाएं।  
थार महोत्सव को लेकर लोक कलाकारों द्वारा सन्देश
थार महोत्सव के सभी कार्यक्रमों में अधिकाधिक जन भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। बुधवार प्रातः स्थानीय गांधी चौक से नगर परिषद सभापति दीपक माली, उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान, नगर परिषद आयुक्त दलीप पुनिया ने लोक कलाकारों के सन्देश रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। लोक कलाकारों द्वारा बाड़मेर शहर में सन्देश रथ के द्वारा लोगों को कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।
-0-



मंगलवार, 22 मार्च 2022

जिला कलक्टर ने की आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा

 गर्मियों के मद्देनजर पुख्ता हो पेयजल के प्रबंध

बाड़मेर, 22 मार्च। जिला कलक्टर लोक बंधु ने मंगलवार को जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की वर्चुअल बैठक लेकर आवश्यक सेवाओ एवं फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर अधिकाधिक पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए है।
  इस मौके पर जिला कलेक्टर ने कहा कि जिले में 21 मार्च से इंदिरा गांधी नहर में क्लोजर शुरू हो गया है। साथ ही वर्तमान में भीषण गर्मी का दौर भी चल रहा है, ऐसे में हर हाल में पेयजल की आपूर्ति के पुख्ता प्रबंध होने चाहिए। उन्होंने सभी उपखंड अधिकारियों को पेयजल आपूर्ति की अपने स्तर पर माइक्रो मॉनिटरिंग कर ग्रामीण क्षेत्रों में पानी पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में करीब 2100 स्थलों पर टेंकरो के जरिए पेयजल परिवहन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अनुमोदित दरों पर पंचायत भी पेयजल का परिवहन कर सकेंगी।
इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने कोविड टीकाकरण के संबंध में प्रगति की समीक्षा कर शत प्रतिशत लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रिकॉशन डोज एवं बच्चों के टीकाकरण के कार्य में भी तेजी को प्रभावी योजना बना कर काम करने के निर्देश दिया। उन्होने मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में रजिस्टेªशन की प्रगति, निःशुल्क दवा एवं जॉच योजना कसी प्रगति, डोर टू डोर सर्वे की प्रगति, जन आधार रजिस्टेªशन की प्रगति की समीक्षा की तथा एसडीआरएफ से कोरोना सहायता दिए जाने के बकाया प्रकरणों को ऑनलाईन करवाकर शीध्र सहायता राशि दिलाने के निर्देश दिए।
    बैठक में उन्होने अवैध खनन की रोकथाम, सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स के भौतिक सत्यापन की प्रगति, पशु शिविर एवं चारा डिपों खोलने, आदान अनुदान में किसानों के डाटा ऑनलाईन करने, सिलिकोसिक के प्रकरणों एवं मुख्यमंत्री दुर्घटना सहायता के प्रकरणों के निस्तारण की प्रगति, लोक सेवा गारन्टी के प्रकरणों की प्रगति, बजट घोषणाओ के लम्बित भूमि आवंटन मामलों समेत विभिन्न बिन्दुओं की जिला एवं ब्लॉकवार समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।  
बैठक में जिला कलक्टर ने राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की ब्लॉकवार प्रगति की समीक्षा की तथा अधिकाधिक पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होने अधिकारियों को राजस्थान सम्पर्क पोर्टल एवं उच्चाधिकारियों से प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा की तथा जन समस्याओं का समयबद्ध रूप से गुणवतापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने सम्पर्क पोर्टल पर छः माह से अधिक पुराने प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण करने तथा राज्य  स्तर पर आयोजित प्रगति पखवाड़ा के दौरान पैण्डिंग प्रकरणों का संवेदना के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए।
    इस मौके पर जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोाहनदान रतनू, उपखण्ड अधिकारी बाड़मेर रोहित चौहान, यू आई टी सचिव शैलेष सुराणा समेत विभागीय जिला अधिकारी उपस्थित रहें। वहीं उपखण्ड अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े रहें।
-0-




विश्व वानिकी दिवस पर विभिन्न आयोजनों के जरिए हरितिमा का सन्देश

 बाड़मेर, 22 मार्च। जिले में विश्व वानिकी दिवस पर सोमवार 21 मार्च को विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान हरि दयालु कौशल महाविद्यालय बाडमेर में Choose sustainable wood for people and the planet थीम पर आधारित निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर राजकीय महात्मा गांधी इंग्लिश मिडियम सीनियर सैकण्डरी स्कूल बाडमेर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें उप वन संरक्षक संजय प्रकाश भादू, प्रधानाध्यापक चैनाराम, शिक्षाविद् जसवन्तसिंह मायला, उद्योगपति तिलोक सऊ, क्षेत्रीय वन अधिकारी चन्द्रशेखर कौशिक, विद्यार्थियों तथा वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।
इस दौरान उप वन संरक्षक संजय प्रकाश भादू ने अपने उद्बोधन में कहा कि वन विभाग द्वारा बाड़मेर जिले में लम्बे समय से वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा है, इसी की परिणती है कि आज बाड़मेर का वन क्षेत्र 16.79 प्रतिशत बढ़ चुका है। उन्होने कहा कि इन प्रयासों को निरन्तर सतत् रूप से क्रियान्वित किये जाने की आवश्यकता है।
प्रधानाध्यापक चैनाराम ने पर्यावरण पर सन्देश देते हुए कहा कि मानसून के दौरान प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगा कर उसका संरक्षण करना चाहिए। शिक्षाविद् जसवन्तसिंह मायला ने विश्व वानिकी दिवस पर अपने उद्बोधन में पर्यावरण पर अपने विचार रखते हुए कहा कि बाड़मेर जैसे रेगिस्तानी क्षेत्र में पर्यावरण के संरक्षण हेतु समग्र एवं सम्मलित प्रयासों की आवश्यकता है। वन रक्षक श्रीमती प्रियंका चौधरी ने बाड़मेर में पाये जाने वाले रेप्टाईल वन जीवों की जानकारी दी तथा सांपों के बारे में आमजन में प्रचलित अंधविश्वासों को दूर किया।
इसी कडी में किसान बोर्डिग एवं किसान कन्या छात्रावास बाड़मेर में वृक्षारोपण कर विश्व वानिकी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया गया। साथ ही जिले में वन विभाग के कर्मचारियों, ग्राम्य वन सुरक्षा एवं प्रबन्ध समिति के सदस्यों तथा ग्रामीणों ने विभिन्न प्रजाति के बीजों का एकत्रिकरण किया तथा बीजों के महत्व पर प्रकाश डाला।
-0-







थार महोत्सव के बैनर का विमोचन,

 कार्यक्रम के सफल आयोजन को व्यापक तैयारियां

बाड़मेर, 22 मार्च। जिले में लोक कला, संस्कृति, इतिहास, पर्यटन एवं हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के उद्देश्य से थार महोत्सव एवं राजस्थान दिवस समारोह का भव्य आयोजन 28 मार्च से किया जाएगा।
कलेक्ट्रेट में मंगलवार को जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी, जिला कलक्टर लोक बंधु, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, पदमश्री अनवर खान द्वारा थार महोत्सव एवं राजस्थान दिवस के बैनर का विमोचन किया गया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने थार महोत्सव एवं राजस्थान दिवस समारोह के कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए, ताकि अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित हो सकें। इस दौरान उन्होने संबंधित अधिकारियों को समारोह से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को समय पर पुख्ता करने के निर्देश दिए।
जिला प्रमुख महेान्द्र चौधरी ने इस मौके पर थार महोत्सव के सभी आयोजनों में जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी का आश्वासन दिया।
दूसरी तरफ अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने मंगलवार को अपने कक्ष में जिले के स्वयंसेवी संगठनों एवं सिविल सोसाचयटी की बैठक लेकर थार महोत्सव में अपेक्षित जन सहयोग की अपील की। उन्होने जिले के विभिन्न संगठनों से थार महोत्सव में सक्रिय भागीदारी के लिए आगे आने का आह्वान करते हुए महोत्सव के प्रत्येक कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होने बताया कि जिले की कला एवं संस्कृति को बढावा देने वाला यह महोत्सव आमजन की भागीदारी से ही सफल हो पाएगा। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.बाबुलाल विश्नोई, व्याख्याता ओमप्रकाश जोशी, होटल व्यवसायी पुरूषोतम खत्री समेत गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें। वहीं मंगलवार को प्रातः थार महोत्सव के आयोजन स्थल महाबार के मखमली धोरों में टीम उजास के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का प्रचार प्रसार किया।
-0-




जिला कलक्टर बुधवार 23 मार्च को बिशाला में करेंगे जनसुनवाई

 समस्याओं का हाथों हाथ होगा निपटारा

बाड़मेर, 22 मार्च। जिला कलक्टर लोक बंधु द्वारा बाड़मेर उपखण्ड के बिशाला में कलस्टर स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन बुधवार 23 मार्च को सायं 5 बजे किया जाएगा। जन सुनवाई में संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेगे। यदि जिला स्तरीय अधिकारी कारणवश जिले से बाहर हो तो अपने अधीनस्थ किसी अन्य अधिकारी को अधिकृत कर उसकी सूचना भिजवाएंगे।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि जिला स्तरीय अधिकारी जन सुनवाई से पूर्व संबंधित क्षेत्र का भ्रमण कर आवश्यक समस्त जानकारी संकलित करेंगे। प्रत्येक जन सुनवाई मंे संबंधित ग्राम पंचायत के ग्रामीणांे की समस्याआंे एवं अभियोगांे का मौके पर ही निपटाने के लिए आदेश दिए गए है कि क्षेत्र के संबंधित ग्रामीण विकास विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, डिस्काम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, रसद विभाग के अधिकारियों के साथ संबंधित उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, विकास अधिकारी एवं समस्त उपखण्ड स्तर के अधिकारियों के साथ साथ भू अभिलेख निरीक्षक, सभी पटवारी एवं ग्रामसेवकों को आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित तहसीलदार एवं विकास अधिकारी को जन सुनवाई का विस्तृत प्रचार एवं प्रसार करने के निर्देश दिए गए है, ताकि इसका लाभ क्षेत्र के प्रत्येक ग्रामीण को मौके पर ही सुलभ हो सके। जन सुनवाई में ज्यादा से ज्यादा ग्रामीणों की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि जन सुनवाई मंे प्रत्येक ग्रामवार चर्चा की जाएगी। जिसमें मौसमी बीमारी, पशुआंे मंे बीमारी, पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था की स्थिति, राशन सामग्री का वितरण, पोषाहार वितरण संबंधित समस्याआंे की जन सुनवाई की जाएगी। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र मंे पदस्थापित चिकित्सक, अध्यापक, पटवारी, ग्राम सेवक, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आदि के डयूटी पर अनुपस्थित रहने संबंधित शिकायतांे की सुनवाई की जाएगी।
रजिस्टर मंे दर्ज होगी समस्याएं: जिला कलक्टर की जन सुनवाई में प्राप्त शिकायतांे के निस्तारण की मॉनिटरिंग संबंधित उपखण्ड अधिकारी द्वारा की जायेगी जिसमें निर्धारित प्रपत्र में रजिस्टर तैयार करने एवं जिला कलक्टर के पहुंचने से पूर्व नायब तहसीलदार स्तर के अधिकारी द्वारा प्रार्थियांे के विवरण की पूर्ति करवाकर प्रत्येक प्रार्थना पत्र पर रजिस्टर की क्रम संख्या अंकित की जाकर इसी क्रमांक के अनुसार प्रस्तुत करने की कार्यवाही की जाएगी। जन सुनवाई के पश्चात् उन प्रार्थना पत्रों पर संबंधित अधिकारी व्यक्तिगत रूचि लेते हुए प्रभावी कार्यवाही करेंगे एवं उस उपखण्ड में पुनः जन सुनवाई निर्धारित होने पर संबंधित उपखंड  अधिकारी प्राप्त अभाव अभियोगों के संधारित रजिस्टर के संबंधित कॉलम में की गई कार्यवाही का संक्षिप्त/विशेष विवरण में प्रार्थी के पक्ष में की गई कार्यवाही सकारात्मक रही या नहीं कारण सहित दर्ज करेंगे। संबंधित अधिशाषी अभियन्ता जोविविनिलि क्षेत्र में निर्धारित जन सुनवाई के दौरान संबंधित गांव में विद्युत की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
-0-

सोमवार, 21 मार्च 2022

सुचारू एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के लिये माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त

 माध्यमिक बोर्ड परीक्षा 2022

बाड़मेर, 21 मार्च। वर्ष 2022 की उच्च माध्यमिक परीक्षाएं 24 मार्च एवं माध्यमिक परीक्षाएं 31 मार्च, 2022 से प्रारम्भ हो रही है। जिला कलक्टर लोक बंधु द्वारा जिले में उक्त परीक्षाओं को सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने हेतु राजकीय एवं निजी विद्यालयों के परीक्षा क्रेन्दों को संवेदनशील एवं अति संवेदनशील घोषित कर इन परीक्षा केन्द्रों के लिये माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किए है।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने नियुक्त माइक्रो ऑब्जर्वर को निर्देश दिए है कि वे परीक्षा प्रारम्भ होने से परीक्षा समाप्ति तक परीक्षा की गतिविधियों का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट गोपनीय रूप से जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक बाड़मेर तथा अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर को भिजवायेंगे तथा परीक्षा के दौरान नकल प्रकरण भी बनाये जा सकेंगे। परीक्षा संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय (माध्यमिक) बाड़मेर से सम्पर्क किया जावें। जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय (माध्यमिक) के मोबाइल नम्बर 9414493759 तथा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 02982-230228 है। आदेशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय (माध्यमिक) बाड़मेर माइक्रो ऑब्जर्वर की बैठक आयोजित कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश एवं सामग्री उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
संवेदनशील/अति संवेदनशील परीक्षा केन्द्र
उन्होने बताया कि बाड़मेर जिले में रा.उ.मा.वि. सवाऊ पदमसिंह, रा.उ.मा.वि. राणीगांव, रा.उ.मा.वि. बिशाला, रा.उ.मा.वि. सनावड़ा, रा.उ.मा.वि. रामसर, रा.उ.मा.वि. कल्याणपुर, रा.उ.मा.वि. कानोड़, रा.उ.मा.वि. अरनियाली, रा.उ.मा.वि. मांगता, रा.उ.मा.वि. माहाबार, रा.उ.मा.वि. करमावास, रा.उ.मा.वि. सियानी, रा.मा.वि. जालीखेड़ा परीक्षा केन्द्र संवेदनशीलध्अति संवेदनशील है। इसी प्रकार नवकार वि.म.उ.मा.वि. बालोतरा, वर्द्धमान आदर्श वि.म.मा.वि. बालोतरा, मदरटेरेसा पब्लिक उ.मा.वि. बालोतरा एवं मौलाना अब्दुल कलाम आजाद उ.मा.वि. बालोतरा निजी परीक्षा केन्द्र संवेदनशीलध्अति संवेदनशील है।
जिला कलक्टर ने बताया कि परीक्षा के दौरान इन केन्द्रों पर सामुहिक नकलध्उपद्रव अथवा घेराव की स्थिति की आशंका रहती है, जिससे न केवल परीक्षाएं प्रभावित होती है बल्कि सामान्य परीक्षार्थियों की मानसिकता पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है। उन्होने संबंधित उपखण्ड मजिस्टेªट एवं तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªट को अपने-अपने क्षेत्र के प्रत्येक परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के समुचित उपाय करने तथा परीक्षा के दौरान इन केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए है।
-0-

थार महोत्सव के पोस्टर का विमोचन

 शुक्रवार से सप्ताहभर रहेगी विभिन्न आयोजनों की धूम

रोचक प्रतियोगिताओं के साथ होगा विराट कवि सम्मेलन
बाड़मेर, 21 मार्च। जिले में लोक कला, संस्कृति, इतिहास, पर्यटन एवं हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के उद्देश्य से थार महोत्सव एवं राजस्थान दिवस समारोह का भव्य आयोजन 28 मार्च से किया जाएगा। कार्यक्रम के पोस्टर का सोमवार को जिला कलेक्टर लोक बंधु ने विमोचन किया।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने सोमवार को थार महोत्सव एवं राजस्थान दिवस समारोह के दौरान आयोजित किये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के पोस्टर का विमोचन किया। इधर अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने विभिन्न कार्यक्रम स्थलों का सोमवार को मौके पर जाकर अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को समय पर समस्त व्यवस्थाएं पुख्ता करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न उधमियों एवं स्वंय सेवी संस्थाओं के साथ बैठक कर उनसे सहयोग की अपील की।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि थार महोत्सव एवं राजस्थान दिवस समारोह 2022 पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में 25 मार्च को प्रातः 7.30 बजे भगवान महावीर टाउन हॉल बाडमेर से किराडू होते हुए रेडाणा तक एक्सप्लोर थार बाइकर्स रैली निकाली जाएगी। इसी दिन प्रातः 8.30 बजे किराडू में हेरिटेज वॉक होगी तो प्रातः 10 बजे रेडाणा रण पर घुड दौड़, पैरासेलिंग एवं मनोरंजक कार्यक्रम तथा मध्यान्ह 3 से सायं 7.30 बजे तक नन्दी गोशाला में गणगौर, बेडिये गीत-भजन एवं जायको म्हारे थार रो का आयोजन किया जाएगा।
  इसी प्रकार 27 मार्च को सायं 5 से 7.30 बजे तक गैर दलों द्वारा नृत्य का लाइव प्रसारण तथा सायं 7.30 बजे से चौहटन के धोरों पर भजन संध्या व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
 जिला कलक्टर ने बताया कि थार महोत्सव का आगाज 28 मार्च को प्रातः 8 बजे बाड़मेर में गांधी चौक से शोभा यात्रा के साथ होगा, जिसके प्रातः 10 बजे आदर्श स्टेडियम पहुंचने पर थार सुन्दरी-थार थी, दादा-पोता दौड़, पति-पत्नी दौड, पनिहारी मटका दौड़, रस्साकसी, साफा बांधो, राजस्थानी वेशभूषा, ढोल वादन, ऊंट श्रृंगार समेत रोचक मुकाबले एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। इसी कड़ी में सांय 6 बजे आदर्श स्टेडियम में कलाकारों द्वारा गैर नृत्य प्रदर्शन तथा रात्रि 9 बजे विराट राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। इस विराट कवि सम्मेलन में शैलेश लोढ़ा, सत्यनारायण सत्तन, शबीना अदीब, जोनी बैरागी, दिनेश सिंदल, संजय झाला, अशोक चारण, विवेक पारीक सरीके ख्यातनाम राष्ट्रीय कवि अपनी कविता का पाठ करेंगे।
महोत्सव के दूसरे दिन  29 मार्च को प्रातः 9 बजे भगवान महावीर टाउन हॉल बाडमेर में मांडना, चित्रकला, रंगोली, मेंहदी प्रतियोगिता, 11 बजे एसडब्ल्युएमएल मैदान कपूरडी में क्रिकेट, पुलिस लाइन/राजवेस्ट टाउनशिप बाड़मेर में बैडमिंटन प्रतियोगिता, डाक बंगला बाडमेर में हस्तशिल्प मेला, 12 बजे सेफ्रॉन बाड़मेर में जायकों राजस्थान रो, सायं 7 बजे धौला आकडा बाड़मेर में भजन संध्या एवं पाबूजी की पड़ तथा मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव द्वारा बालोतरा सेलेब्रिटी नाईट (म्यूजिकल नाईट विथ सेलेब्रिटी) का आयोजन किया जाएगा।
  थार महोत्सव एव राजस्थान दिवस के अन्तिम दिन 30 मार्च को प्रातः 6 बजे गडरारोड सर्किल से मैराथन दौड़, 9 बजे आदर्श स्टेडियम में कबड्डी, खो-खो, सतोलिया, रूमाल झपटा पारंपरिक खेल, 11 बजे टाउन हॉल बाडमेर में प्रशासनिक अधिकारियों से युवा संवाद तथा सायं 7 बजे महाबार के धोरों पर भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा जिसमें मथुरा, बृज, हरियाणा, गुजरात, पंजाब एवं राजस्थानी कलाकारों द्वारा राजस्थानी वेशभूषा पर आधारित फैशन परेड तथा अन्त में रंगारंग आतिशबाजी का आयोजन होगा।
जिला कलक्टर लोक बंधु द्वारा आदेश जारी कर थार महोत्सव एवं राजस्थान दिवस समारोह 2022 को भव्य रूप से मनाने के लिये आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों एवं विभिन्न व्यवस्थाओं के लिये प्रभारी अधिकारी एवं सह संयोजक उप संयोजन नियुक्त किए गए है। उन्होने बताया कि उक्त समारोह के ऑवर ऑल इन्चार्ज जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू होंगे। सभी प्रभारी अधिकारी उन्हें प्रदत्त कार्य अविलम्ब प्रारम्भ कर प्रतिदिन की प्रगति से अवगत करायेंगे। उन्होने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी, गूगल फॉर्म/हार्ड कॉपी के जरिये 22 मार्च, 2022 तक आवेदन कर सकते है।
-0-





बुधवार, 16 मार्च 2022

धोरीमना में चिरंजीवी मेगा शिविर अब 21 को

बाड़मेर, 16 मार्च। मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धोरीमना में 18 मार्च को निर्धारित चिरंजीवी मेगा शिविर अब 21 मार्च को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धोरीमना में आयोजित किया जाएगा। उक्त जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई ने दी।

-0-

नव पदोन्नत जिला शिक्षा अधिकारियों का किया अभिनन्दन

बाड़मेर, 16 मार्च। ब्लॉक स्तरीय निष्पादन समिति की मासिक बैठक बुधवार को उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान की अध्यक्षता में पंचायत समिति बाड़मेर में आयोजित हुई। इस दौरान शिक्षा विभाग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर नव पदौन्नत जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णसिंह महेचा एवं चैनाराम चौधरी का साफा पहना कर एवं माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया गया। बैठक के दौरान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी भीखाराम प्रजापत ने कहा कि संस्था प्रधान अपने कर्तव्य का यथासमय निर्वहन कर विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास में अपना सहयोग करें। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक शिक्षा राजन कुमार शर्मा, सहायक निदेशक समग्र शिक्षा नरसिंग प्रसाद जांगिड़, डाइट के मॉगसिंह राठौड, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भंवराराम चौधरी समेत बाडमेर पंचायत समिति के प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापक मौजूद रहें। कार्यक्रम का संचालन सन्तोष कुमार नामा द्वारा किया गया।
-0-







जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित

वर्ष 2022-23 के लिए 399596 लाख की वार्षिक साख योजना का निर्धारण

बाड़मेर, 16 मार्च। जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक बुधवार को जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कॉफ्रेन्स हॉल में आयोजित हुई। बैठक में जिले की वर्ष 2022-23 के लिये 399596 लाख की वार्षिक साख योजना का निर्धारण किया गया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार ने आमजन को विकास योजनाओं का फायदा पहुंचाने एवं युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न योजनाओं की शुरूआत की है, बैंकर्स इन योजनाओं को क्रियान्विति करने में गम्भीर रवैया अपनाएं। उन्होने कहा कि बैंकर्स सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न ऋण योजनाओं में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा निर्धारित समयानुसार आवेदनों के निस्तारण में विशेष ध्यान देकर पात्र लोगों को ऋण स्वीकृत करने एवं वितरण करने में प्राथमिकता बरतें। उन्होने कहा कि सरकारी योजनाओं के लक्ष्य प्राप्त करने में भरसक प्रयास कर 31 मार्च तक प्रगति लावें।
बैठक में जिला कलक्टर ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना, दीनदयाल अन्त्योदय योजना, पथ विक्रेता ऋण योजना, अनुसूचित जाति/जनजाति निगम की योजनाओं, इन्दिरा महिला शक्ति उद्यमी प्रोत्साहन योजना, इन्दिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्ययम उन्नयन योजना समेत विभिन्न ऋण योजनाओं मे विभागों द्वारा बैंकों को प्रेषित आवेदनों तथा स्वीकृत एवं वितरण की बैंकवार समीक्षा पश्चात् बकाया ऋण आवेदनों का शीध्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि बैंक समस्त पात्र ग्राहकों का सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना में नामांकन के लिए प्रोत्साहित करे ताकि दुखद परिस्थिति में ग्राहक के परिवार को वित्तीय सहायता मिल सकें। जिला कलक्टर ने कहा कि बैंकर्स आगामी सप्ताह में बैंक खाते खोलने का कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।  
बैठक के दौरान अग्रणी बैंक प्रबन्धक गिरधारी लाल ने विभिन्न योजनाओं में अब तक अर्जित प्रगति एवं बैंकवार बकाया आवेदनों की विस्तार से जानकारी कराई। बैठक में आयुक्त नगर परिषद बाडमेर दलीप कुमार पूनिया, आयुक्त नगर परिषद बालोतरा योगेश कुमार, उप निदेशक कृषि विस्तार वी.एस. सोलंकी समेत विभागीय अधिकारी एवं विभिन्न बैकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।
-0-







जिला कलक्टर ने की विकास योजनाओं की समीक्षा

 गत वर्षो के अपूर्ण कार्यो को प्राथमिकता से पूर्ण करायें

बाड़मेर, 16 मार्च। जिला परिषद द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित हुई।
इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने सीमान्त क्षेत्र विकास कार्यक्रम, महात्मा गांधी नरेगा योजना, सांसद एवं विधायक स्थानीय विकास कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, राजीव गांधी जल संचय योजना सहित विभिन्न विकास योजनाओं के तहत वर्षवार स्वीकृत, प्रगतिरत एवं बकाया कार्यो की संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा पश्चात् स्वीकृत कार्यो को निर्धारित समय सीमा मे पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गत वर्षो के अपूर्ण कार्यो को प्राथमिकता देते हुए अगले 15 दिवस में प्रगति लाई जाए।
  जिला कलक्टर ने कहा कि स्वीकृत कार्यो को कार्ययोजना बनाकर तत्परता से पूर्ण कराए ताकि लोगों को लाभ मिल सकें। उन्होंने कहा कि किसी भी योजना के अंतर्गत स्वीकृत विकास कार्य की प्रशासनिक स्वीकृति के बाद तकनीकी स्वीकृति जारी करने से पूर्व उसकी भौतिक सम्भावना या स्थिति का भली-भांति अध्ययन कर लिया जाए ताकि लंबे समय बाद उक्त कार्य में फीजिबिलिटी नहीं होने अथवा अन्य किसी समस्या से कार्य पूर्ण नही होने पर कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होने कहा कि पुराने कार्य पूर्ण करवाने के बाद ही नये कार्य स्वीकृत कराएं। उन्होने कहा कि वित्त वर्ष 2019-20 से पूर्व का कोई स्वीकृत कार्य बकाया नहीं रहे, यह सुनिश्चित किया जाए।  
जिला कलेक्टर ने महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत भुगतान की स्थिति की समीक्षा की तथा समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने हर संभव औसत मजदूरी बढ़ाने के प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होने बीएडीपी में शामिल बकाया कार्यो की वर्षवार प्रगति की समीक्षा पश्चात् बकाया कार्यो को प्राथमिकता से पूर्ण करवाकर यूसी सीसी भिजवाने के निर्देश दिए।  प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान जिला कलक्टर ने प्रत्येक आवास निर्माण कार्य का समय -समय पर निरीक्षण कर विश्लेषण करने तथा प्रत्येक आवास की वस्तुस्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए।  
जिला कलक्टर ने राजीव गांधी जल संचय योजना के कार्यो की समीक्षा कर बकाया कार्य प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिए। साथ ही पूर्ण हो चुके कार्यो के पूर्णता प्रमाण पत्र पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्होने स्वच्छ भारत मिशन के तहत ब्लॉकवार व्यक्तिगत शौचालय निर्माण कार्यो की समीक्षा की तथा प्रत्येक शौचालय निर्माण कार्य का सत्यापन करने के निर्देश दिए।
बैठक में पहचान पोर्टल पर जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन की घटनाओं के लम्बित आवेदनों की समीक्षा की तथा आगामी 15 दिवस में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने टीकाकरण के कार्य में विशेष प्रयास कर आगामी 15 दिवस में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होने प्राप्त शिकायतों की सक्षम अधिकारी से जॉच करवाकर गुणवतापूर्ण निस्तारण करने को कहा।
बैठक के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। बैठक में अधीक्षण अभियन्ता डब्लुएस रामनिवास मारूका, पी.ओ.एका. जीयाराम, अधिशाषी अभियन्ता भेराराम विश्नोई, अधिशाषी अभियंता नरेगा राजेंद्र सिंह सिंह, आर.एन.विश्नोई समेत सभी विकास अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
-0-






होली पर कानून व्यवस्था के लिए पुख्ता प्रबंध

 रंगे भरे गुब्बारे फेंकने एवं धार्मिक स्थानों पर रंग डालने की मनाही

बाडमेर, 16 मार्च। जिला मजिस्ट्रेट लोक बंधु ने होली एवं धुलण्डी के त्यौहार के दौरान साम्प्रदायिक सद्भावना तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए निषेधाज्ञा जारी कर दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के अन्तर्गत प्रावधानों एवं प्रतिबन्धों को लागू किया है।

जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट लोक बंधु द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले में किसी भी सम्प्रदाय का कोई भी व्यक्ति ऐसे ऑडियो कैसेट्स आदि नहीं चलाएगा और न ही ऐसे नारे लगाएगा, जिससे अन्य सम्प्रदाय या व्यक्ति की भावनाओं को ठेस पहुचती हो। कोई भी व्यक्ति रंग इस तरह से नहीं खेलेंगे, जिससे किसी दूसरे सम्प्रदाय की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचती हो एवं किसी धार्मिक स्थान, दुकान पर रंग, गुलाल, गुब्बारे आदि नहीं फेकेंगे और न ही किसी अन्य को ऐसा करने के लिए प्रेरित करेंगे। रंग भरे गुब्बारे, घातक रसायन, धूल, कीचड, ऑयल पेन्ट आदि का उपयोग नहीं करेंगे एवं रंग खेलने के लिए अनिच्छुक व्यक्ति को न तो रंग लगायेंगे एवं न ही उन पर रंग फेंकेगे। इसी प्रकार किसी व्यक्ति या उनके वाहनों पर उनकी अनिच्छा के होते हुए इस प्रकार से रंग इत्यादि नहीं डाले जाएंगे, जिससे उनकी साम्प्रदायिक या धार्मिक भावनाओं को ठेस पहंुचती हो। कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार के आग्नेय शस्त्र जैसे रिवाल्वर, पिस्टल, राइफल, बन्दूक एवं एम.एन.गन आदि तथा तेज धारदार हथियार, लाठी, स्टीक इत्यादि साथ लेकर सार्वजनिक स्थानों पर नहीं घूमेगा एवं न ही सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शन करेगा। इसी तरह कोई भी व्यक्ति किसी भी सार्वजनिक स्थान पर मदिरा का सेवन नहीं करेगा न ही किसी को सेवन करवायेगा तथा अधिकृत विक्रेताओं को छोडकर कोई भी व्यक्ति निजी उपयोग के कारण छोडकर किसी अन्य उपयोग हेतु सार्वजनिक स्थलों मे से मदिरा आवागमन नहीं करेगा।

यह आदेश 25 मार्च 2022 की रात्रि 12 बजे तक प्रभावी रहेगा। यह आदेश समस्त कार्यपालक मजिस्ट्रेट, पुलिस, सीमा सुरक्षा बल एवं अन्य एजेन्सियों के अधिकारियों, कर्मचारियों पर जो कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने तथा अवांछनीय गतिविधियों की रोकथाम एवं व्यवस्था की डयूटी के लिए उक्त क्षेत्र में उक्त समय के लिये तैनाती पर नियुक्त किये गए है, पर प्रभावी नहीं होगा।

-0-

मंगलवार, 15 मार्च 2022

युवा सरकार की योजनाओ को जन जन तक पहुॅचाने के लिये जागरूकता का कार्य करे- लोक बन्धु

 जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

बाड़मेर, 15 मार्च। जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक मंगलवार को जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की गई।
इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि युवा प्रशासन के साथ जुड़ कर भारत सरकार एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ को जन जन तक पहुॅचाने के लिये जागरूकता का कार्य करंे। उन्होने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र की ओर से आयोजित की जाने वाली गतिविधियांे मंे अधिकाधिक युवाआंे एवं महिलाओं को जोड़ते हुए बैसिक व्यवसाय विकसित करने की शिक्षा पर बल दिया जाए। उन्होने जिला युवा अधिकारी को जिला स्तर के विभिन्न विभागो से सम्पर्क कर विकासात्मक गतिविधियो के लिये समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिये।
बैठक में नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी सचिन पाटोदिया ने वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान आयोजित वार्षिक कार्यक्रमों की विस्तार पूर्वक जानकारी कराई। उन्होने नियमित कार्यक्रम के तहत युवा मण्डल के पदाधिकारियों का सामुदायिक विकास कार्यक्रम, कोविड-19 जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन, आत्म निर्भर भारत के तहत युवाओं का आमुखीकरण, डिजिटलीकरण, युवाओं एव ंमहिलाओं के लिए बैसिक वोकेशनल शिक्षा, डिजिटल रूप में बैंक मित्रों से संवाद, व्यवसायिक नीति, व्यवसायिक परामर्श, व्यवसायिक मेला, डिजास्टर रिस्क, रिडक्शन और रेडीनेस टीमों की स्थापना करना, युवा कल्याण, सकारात्मक जीवनशैली और फिट इंडिया पर युवाओं को प्रशिक्षण, क्लीन विलेज, ग्रीन विलेज पर युवाओं को प्रशिक्षण, जल जागरण अभियान पर युवाओ को प्रशिक्षण, युवा मंडल विकास कार्यक्रम, इन्टर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन, जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता, खेल सामग्री, महिला एवं पुरूषों के लिए बुनियादी एवं जीवन कौशल प्रशिक्षण, जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभिन्न दिवसों के आयोजन, जिला युवा सम्मेलन, युवा मण्डल पुरस्कार, महात्मा गांधी युवा स्वच्छता महाभियान व स्वच्छता कार्यक्रम एवं आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम आदि बिन्दुओं पर प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रजेन्टेशन किया।
बैठक में लीड बैंक अधिकारी गिरधरीलाल, एनएसएस डा0 सोहनराज परमार, दयालाल सांखला, एनसीसी कैप्टन डा0 आदर्श किशोर जाणी, सीओ स्काउटस योगेन्द्रसिंह, डा0 गजेन्द्र सोनी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के जोगराम, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार एवार्डी हनुमानराम चौधरी, डा. रविन्द्र मारू, असीमा गुप्ता अजीम प्रेमजी फाउएडेशन तथा नेहरू युवा केन्द्र के ब्लॅाक स्वंय सेवक, युवा मण्डल के सादुलाराम, महिपालसिंह, घेवरचंद प्रजापति उपस्थित रहे।
-0-




बीस सूत्री कार्यक्रम आवंटित लक्ष्यों की शत फीसदी उपलब्धि के निर्देश

 बाडमेर, 15 मार्च। बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक मंगलवार को जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस दौरान अब तक आवंटित लक्ष्यों के विरूद्ध अर्जित उपलब्धियों की विभागवार प्रगति की समीक्षा की गई।

इस अवसर पर जिला कलक्टर बन्धु ने सभी विभागों को आवंटित लक्ष्यों की शत प्रतिशत प्राप्ति के लिए मुश्तैदी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए ताकि निर्धारित समय तक उपलब्धि अर्जित हो सकें। उन्होने कहा कि बीस सूत्री कार्यक्रम सरकार का अग्रणी वरियता प्राप्त कार्यक्रम हैं तथा इसमें किए गए कार्यो के आधार पर जिले की प्रगति प्रदर्शित होती है तथा इसी आधार पर जिले को रैकिंग प्रदान की जाती है। इसलिए सभी विभाग उन्हें आवंटित लक्ष्यों को निर्धारित समय पर हासिल करें ताकि वितीय वर्ष की समाप्ति पर आवंटित लक्ष्य प्राप्त किए जा सकें।
जिला कलेक्टर ने बीस सूत्री कार्यक्रम के सभी बिन्दुओं की विभागवार विस्तृत समीक्षा की तथा धीमी प्रगति वाले विभागों को मुश्तैदी से कार्य कर गति लाने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि आवंटित लक्ष्य हर हाल में अर्जित करने की कोशिश की जाए तथापि उपलब्धि अर्जित नहीं कर पाने की दशा में कारण सहित अद्यतन सूचना भिजवाने के निर्देश दिए।
  इससे पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बीस सूत्री कार्यकम की प्रगति से अवगत कराया। बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-

उपभोक्ताआंे को उनके अधिकारांे के प्रति जागरूक करे: लोक बंधु

 जिला कलक्टर ने सूचना केन्द्र मंे विश्व उपभोक्ता दिवस पर प्रदर्शनी का किया शुभारंभ  

बाड़मेर, 15 मार्च। उपभोक्ताआंे को उनके अधिकारांे के साथ खाने-पीने की वस्तुआंे तथा पेट्रोल मंे मिलावट की जांच के बारे मंे सरल तरीके बताए जाए, ताकि आमजन आसानी से गुणवता के साथ सही एवं गलत की जांच कर सके। जिला कलक्टर लोक बंधु ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर सूचना केन्द्र मंे विश्व उपभोक्ता दिवस के अवसर पर प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए यह बात कही। इससे पहले उन्हांेने प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि उपभोक्ताआंे को उनके अधिकारांे के बारे मंे जागरूक किया जाए, ताकि आमजन मंे उपभोक्ता अधिकारांे के प्रति जागरूकता मंे बढोतरी हो सके। उन्हांेने कहा कि समय-समय पर विभिन्न गतिविधियों के जरिए उपभोक्ताआंे के साथ होने वाली धोखाधड़ी, मिलावटी सामान, कम नाप-तोल, अमानक वस्तुआंे की बिक्री के बारे मंे जागरूक किया जाए। इस दौरान उन्होने पेट्रोल/डिजल मंे मिलावट की जांच एवं गैस चुल्हे के इस्तेमाल के दौरान बरती जाने वाली सावधानियांे तथा 10 किलो. फाइबर गैस सरेण्डर (पारदर्शी गैस सरेण्डर) के बारे में जानकारी ली।  
प्रदर्शनी मंे जिला रसद अधिकारी महावीर प्रसाद व्यास ने विभिन्न विभागांे की ओर से स्थापित किए गए काउंटरांे एवं उपभोक्ताआंे के अधिकारांे के बारे मंे जानकारी दी। प्रदर्शनी में डेयरी की ओर से शुद्ध दूध की जॉच करने, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से खाद्य पदार्थाें की जांच, डिस्काम की ओर से विद्युत मीटर की जांच, महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पोषाहार, रसद विभाग की ओर से पास मशीन से खाद्य सामग्री वितरण के बारे मंे काउंटर स्थापित कर जानकारी दी गई। इसी तरह पेट्रोल में मिलावट की स्पॉट जॉच करने, गैस एजेन्सियों की ओर एलपीजी सलेण्डर के उपभोग, ईधन की बचत कीे जानकारियां दी गई। प्रदर्शनी में उपभोक्ताओं ने सम्मिलित होकर उपभोक्ता जागरूकता से संबंधित जानकारियां प्राप्त की।
इस दौरान फेयर डिजिटल फाइनेन्स थीम पर आधारित संगोष्ठी का आयोजन किया गया। लीड बैंक अधिकारी गिरधारीलाल ने बताया कि उपभोक्ता की जानकारी के अभाव में वह अपने अधिकारों का पूर्ण फायदा नहीं ले पाता है, उन्होने बताया कि प्रत्येक बैंक का एक टोल फ्री नम्बर होता है, जिसके द्वारा सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त की जा सकती है। विश्वास सेवा संस्थान के सचिव राकेश कुलदीप ने ई मित्र पर कार्य संचालन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां के बारे में बताया। शुभम संस्थान के मुकेश व्यास ने बताया कि जन कल्याणकारी योजनाओं की आमजन तक जानकारी पहुंचनी आवश्यक है ताकि पात्र लाभार्थी योजनाओं से लाभान्वित हो सकें। संगोष्ठी के दौरान डेयरी के एस.एस. पुरोहित, बाबुलाल संखलेचा ने भी अपने विचार रखें। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी भूराराम गोदारा, विधिक माप विज्ञान के महेश चन्द्र जांगिड, बाडमेर सरस डेयरी के एस.एस. पुरोहित, जलदाय विभाग के जयराम समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-






जिला कलक्टर ने की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा

 अधिकाधिक पात्र लोगों को लाभ पहुंचाने के निर्देश

बाड़मेर, 15 मार्च। जिला कलक्टर लोक बंधु ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा अधिकाधिक पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए है।
इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि राज्य सरकार जनहित से जुड़े कार्यो की प्राथमिकता तय करने के बाद ही विभिन्न योजनाओं को फ्लैगशिप घोषित कर उसे रोल मॉडल के रूप में क्रियान्वित करती है। इन योजनाओं से लोगों के व्यापक हित के मध्यनजर इन्हें सर्वोच्च प्राथमिकता से संचालित किया जाकर अघिकाधिक लोगों को लाभान्वित किया जाए। उन्होने कोविड टीकाकरण के संबंध में प्रगति समीक्षा कर शत प्रतिशत लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने कोविड द्वितीय डोज से वंचित रहे लोगों को संबंधित विभागो से समन्वय कर संवेदनशीलता के साथ विशेष प्रयास कर शत प्रतिशत टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होने मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में रजिस्टेªशन की प्रगति, निःशुल्क दवा एवं जॉच योजना की प्रगति, निरोगी राजस्थान, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल, पेंशन एवं पालनहार योजन, जन सूचना पोर्टल, मुख्यमंत्री स्माल स्केल इन्डस्ट्रीज प्रमोशन स्कीम की प्रगति की समीक्षा की तथा अधिकाधिक पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला कलक्टर ने काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना, देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना की समीक्षा की तथा योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होने जन आधार नामांकन से शेष लोगों के अधिकाधिक नामांकन करवाकर अद्यतन सूचना भिजवाने के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, आयुक्त नगर परिषद बाड़मेर दलीप कुमार पूनिया, जिला रसद अधिकारी महावीर प्रसाद व्यास, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी भीखाराम प्रजापत, मुख्य आयोजना अधिकारी जसवंत गौड़ समेत संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-




मुख्य सचिव ने की कोविड वैक्सीनेशन की समीक्षा

 बाड़मेर, 15 मार्च। मुख्य सचिव ऊषा शर्मा ने विडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से जिला कलक्टर के साथ बैठक लेकर कोविड वैक्सीनेशन की प्रगति की विस्तार के साथ समीक्षा की।

इस दौरान उन्होने कोविड वैक्सीनेशन कार्य की जिलेवार समीक्षा की तथा द्वितीय डोज पर विशेष ध्यान देकर प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होने बताया कि 16 मार्च से 12 से 14 आयुवर्ग के बच्चों का कोविड वैक्सीनेशन प्रारम्भ किया जाएगा। इस दौरान प्रिकॉशन डोज की प्रगति की समीक्षा की गई।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने कोविड वैक्सीनेशन की प्रगति से अवगत कराया। विडियों कॉफेसिंग के पश्चात् जिला कलक्टर लोक बंधु ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बाबूलाल विश्नोई को कोविड वैक्सीनेशन की द्वितीय डोज से वंचित रहे लोगों को संवेदनशीलता के साथ विशेष प्रयास कर प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होने वंचित रहे हैल्थ केयर वर्कर, फ्रन्ट लाइन वर्कस एवं 60 वर्ष से उपर के लोगों को विशेष कार्ययोजना बनाकर शत प्रतिशत प्रिकॉशन डोज लगाने के निर्देश दिए।
-0-

सोमवार, 14 मार्च 2022

अवैध बजरी खनन पर होगी प्रभावी कार्यवाही

बाड़मेर, 14 मार्च। जिले में अवैध खनन सहित बजरी के अवैध खनन, निर्गमन एवं भण्डारण की रोकथाम के लिए जिला कलक्टर लोक बंधु ने अधिकारियों को मुश्तैदी से कार्य करने के साथ इसकी पुख्ता रोकथाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने इस कार्य के लिए गठित एस आई टी की बैठक में कहा कि जिले में खनिज बजरी के अवैध खनन, निर्गमन एवं भण्डारण की रोकथाम हेतु संवेदनशील क्षेत्रों में सतत् निगरानी रखकर इसकी धडपकड की कार्यवाही की जाए। उन्होने कहा कि अवैध खनन स्थलों का चिन्हीकरण कर मौके पर ही खनन उपकरण जब्त कर प्रभावी कार्यवाही की जाए। उन्होने अवैध खनन के संभावित स्थलों को जाने वाले रास्तों को कटवाकर बन्द करवाने के निर्देश दिए। उन्होने संबंधित उपखण्ड अधिकारियों को अवैध खनन की रोकथाम हेतु नियमित बैठके करने तथा नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने अवैध खनन स्थलों की आकस्मिक चैकिंग करने तथा अवैध खनन पाये जाने पर खनन माफियाओं की धरपकड कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान खनि अभियन्ता भगवानसिंह ने बताया कि जिले मे खनिज विभाग, एसआईटी मय आरएसी द्वारा खनिज बजरी के अवैध खनन, निर्गमन एवं भण्डारण के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर जुर्माना लगाया जाता है तथा समय समय पर आकस्मिक चौकिंग एवं छापामारी कर अवैध खनन करने वाले के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।
उन्होने बताया कि गत 14 फरवरी, 2022 की बैठक के उपरान्त अवैध खनन के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध खनन के 2, परिवहन के 32 एवं भण्डारण के 1 प्रकरण सहित कुल 35 प्रकरण दर्ज कर कुल 56 लाख 91 हजार रूपये की वसूली की गई है। साथ ही एक प्रकरण में एफआईआर दर्ज करवाई गई है।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, एसीएफ दीपक कुमार, जिला परिवहन अधिकारी बाडमेर संजीव चौधरी मौजूद रहें। वहीं संबंधित उपखण्ड अधिकारी, जिला परिवहन अधिकारी बालोतरा, उप पुलिस अधीक्षक गुडामालानी एवं संबंधित अधिकारी वी.सी. के माध्यम से जुड़े रहें।
-0-

जन आधार नामांकन से शेष रहे NFSA राशन कार्डधारी सदस्यों का नामांकन निर्धारित समय सीमा पूर्ण करने के निर्देश

बाड़मेर, 14 मार्च। जन आधार नामांकन से शेष रहे NFSA राशन कार्डधारी सदस्यों का नामांकन और अपात्र व्यक्तियों के चिन्हीकरण कार्य को निर्धारित समय सीमा पूर्ण करने के निर्देश दिए गए है।

सोमवार को उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जन आधार नामांकन से शेष रहे NFSA राशन कार्डधारी सदस्यों का नामांकन और अपात्र व्यक्तियों के चिन्हीकरण कार्य को निर्धारित समय सीमा पूर्ण करने की कार्य योजना बनाई गई। बैठक में आयुक्त नगर  परिषद बाड़मेर दलीप कुमार पूनिया, सहायक निदेशक (सांख्यिकी), जसवंत कुमार गौड़, विकास अधिकारी पंचायत समिति बाड़मेर सुरेश कविया, विकास अधिकारी पंचायत समिति बाड़मेर ग्रामीण सुखराम विश्नोई, ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी, रसद विभाग के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।
-0-

स्टेट फ्लेगशिप योजनाओं की समीक्षा बैठक मंगलवार 15 मार्च को

बाड़मेर, 14 मार्च। स्टेट फ्लेगशिप योजनाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक के साथ जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में मंगलवार 15 मार्च को दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में किया जाएगा।

मुख्य आयोजना अधिकारी जसवंत कुमार गौड ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को गत बैठक में दिये गये निर्देशानुसार योजनाओं की नवीनतम प्रगति रिपोर्ट के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।
-0-

विश्व उपभोक्ता दिवस सूचना केन्द्र में प्रदर्शनी का आयोजन मंगलवार 15 मार्च को

बाड़मेर, 14 मार्च। विश्व उपभोक्ता दिवस 15 मार्च के उपलक्ष्य में उपभोक्ताओं को जागृत करने एवं उनके अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में अवगत कराने के उद्देश्य से मंगलवार 15 मार्च को सूचना केन्द्र बाड़मेर में एक प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

जिला रसद अधिकारी महावीर प्रसाद व्यास ने बताया कि उक्त प्रदर्शनी में उपभोग्य वस्तुओं के माप के तरीके, गुणवता की जॉच की प्रक्रिया, सेवाओं में दोष के प्रकार बताने आदि से संबंधित व्यवहारिक जानकारी भी प्रदान की जाएगी। संबंधित विभागीय अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित क्रिया कलापों की सहज, सरल एवं सुस्पष्ट ढंग से जानकारी देने हेतु प्रातः 9 बजे से प्रदर्शनी लगाने के निर्देश दिए गए है।
-0-

होली का त्यौहार आपसी भाईचारे एवं सौहार्द से मनाएं

विभिन्न समुदायांे के प्रतिनिधियांे ने सौहार्द्धपूर्ण वातावरण बनाए रखने का भरोसा दिलाया

बाड़मेर, 14 मार्च। होली का त्यौहार शांतिपूर्ण एवं हर्षाेल्लास से मनाएं। बाड़मेर में साम्प्रदायिक सदभाव की परम्परा रही है, इसको कायम रखते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण मंे होली एवं धुलंडी पर्व मनाएं। जिला कलक्टर लोक बंधु ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे होली के त्यौहार के मददेनजर आयोजित शांति समिति की बैठक के दौरान यह बात कही।
इस मौके पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि बाड़मेर मंे सभी वर्गो के लोग आपस में मिलजुल कर सभी त्यौहार मनाते आए है। उन्हांेने कहा कि त्यौहारांे के दौरान छोटी-मोटी बातांे को इश्यू नहीं बनाए। साथ ही अफवाहांे से दूर रहकर आपसी भाईचारे से त्यौहार मनाएं। इस दौरान जिला कलक्टर ने होली के पर्व पर बाडमेर, बालोतरा एवं जिले के अन्य बड़े कस्बों में भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने, विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था निर्बाध रूप से जारी रखने तथा पुख्ता सफाई व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने होली पर्व पर मिलावटी दूध, मावा एवं मिठाईयों आदि की सघन चैकिंग करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने राजकीय चिकित्सालय मंे दवाइयांे की समुचित व्यवस्था रखने को कहा। उन्होने नगर परिषद के अधिकारियांे को फायर बिग्रेड वाहन पानी से भरी हुई स्टेण्ड टू रखने के निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर ने कहा कि निर्धारित समय के पश्चात् शराब की दुकाने बन्द रहे, यह सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने कहा कि बाडमेर जिले में आपसी सदभाव एवं सौहार्द की मिसाल रही है, इसे आगे भी कायम रखते हुए पूर्व की भांति शांति पूर्वक होली का त्यौहार मनाया जाए। उन्होने कहा कि कोरोना के कठिन समय के पश्चात् त्यौहारों के दौरान लोगों में जोश एवं उत्साह रहेगा, ऐसे में त्यौहार उल्लास एवं उमंग से मनाएं लेकिन किसी दूसरे को परेशानी न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। छुट-पुट विवाद मौजीज एवं बड़े लोग आपसी समझाईश कर सुलझाने की कोशिश करें। उन्होने शांति, समन्वय एवं सद्भावना समिति के पदाधिकारियों से कहा कि आप सभी अच्छी तरह से अपने दायित्वों का निर्वहन करते आए है, इसके लिए साधुवाद के पात्र है। उन्हांेने कहा कि होली के त्यौहार के दौरान जिला एवं पुलिस प्रशासन की ओर से समुचित इंतजाम किए जाएंगे। उन्हांेने कहा कि यातायात नियंत्रण समेत पुख्ता पुलिस जाब्ता लगाया जाएगा। साथ ही शहर में एन्टी रोमियों टीमे तैनात रहेगी। उन्होने होलिका दहन के दौरान एक्बूलेन्स, बर्न युनिट एवं चिकित्सा दलों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, एक अग्निशमन वाहन नगर परिषद में रखने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु एवं जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने होली के त्यौहार की सभी को शुभकामनाएं दी।
बैठक के दौरान एडवोकेट धनराज जोशी, विश्व हिन्दु परिषद के अध्यक्ष ताराचन्द चौपड़ा, सीमा जन कल्याण समिति के अम्बालाल जोशी, भंवरसिंह, सामाजिक कार्यकर्ता नजीर मोहम्मद, मोहम्मद कुरेशी, हाजी गुलाम रसूल, पृथ्वीराज ओसवाल, डॉ. बी.डी. तातेड़, गुलाम रसुल टाक, हाजी अब्दुल गनी समेत शांति समिति के सदस्यों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखें।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. बिश्नोई ने होली के त्यौहार के दौरान विभागवार की जाने वाले व्यवस्थाआंे के संबंध मंे विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने आम जन से घातक रसायन, धूल, कीचड, ऑयल पेन्ट आदि का उपयोग नहीं करने को कहा। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह, उपखंड अधिकारी रोहित चौहान, नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया, जिला रसद अधिकारी महावीर प्रसाद व्यास समेत विभागीय अधिकारी एवं विभिन्न संगठनांे के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
-0-






लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...