शनिवार, 4 दिसंबर 2021

विधायक जैन ने किया सेजुओं की बस्ती शिविर का निरीक्षण

 शिविरों का अधिकाधिक लाभ उठाने का किया आह्वान

बाड़मेर, 4 दिसम्बर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत बाड़मेर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सेजूओं की बस्ती में आयोजित शिविर का शनिवार को बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने निरीक्षण किया तथा आमजन को संबोधित कर शिविरों का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
इस दौरान विधायक जैन ने कहा कि राज्य सरकार ने आमजन के लम्बित कामों के निपटारें के लिए प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन करवाया है, जहां 22 विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहते है। उन्होनें कहा कि अधिकाधिक लोग शिविरों में अपने बकाया कार्यो का निस्तारण करवाए तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में पात्र व्यक्ति आवेदन कर योजना का लाभ लें। इस दौरान उन्होनें विभिन्न विभागीय काउन्टरों पर जा कर किए जा रहे कार्यो की समीक्षा की तथा उन्हें शिविर समय में अधिकाधिक लोगों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। इस दौरान शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी बाड़मेर रोहित चौहान सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
-0-







जिला कलक्टर ने किया शिविरों का सघन निरीक्षण

 प्रशासन गांवों के संग अभियान

माड़पुरा बरवाला में दिया बेटी बचाओ-बेटी पढाओं का संदेश
बाड़मेर, 04 दिसम्बर। जिला कलक्टर लोक बंधु ने शनिवार को प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत बायतु पंचायत समिति की माड़पुरा बरवाला एवं बालोतरा पंचायत समिति की कनाना ग्राम पंचायत में आयोजित शिविरों का सघन निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों को आमजन से जुड़े विभिन्न कार्यो की त्वरित सुनवाई कर मौके पर ही पात्र लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।  
जिला कलक्टर लोकबंधु ने शिविरों में उपस्थित 22 विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से काउंटर पर जाकर विभागीय योजनाओ की प्रगति रिपोर्ट की गहनता से समीक्षा की तथा विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्या का शिविर में ही निस्तारण करने में तत्परता दिखाएं। उन्होने राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार कर योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होने लाभार्थियों को पट्टों समेत विभिन्न स्वीकृतियों का वितरण भी किया।
बेटी बचाओ-बेटी पढाओं का संदेश
बायतु पंचायत समिति की माड़पुरा बरवाला ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में नन्ही बालिका विमला के जन्म दिन के अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने बालिका के हाथो केक कटवाकर उसे जन्मदिन की शुभकामनाएं दी तथा अपने हाथों से केक भी खिलाया। इस दौरान उन्होने उपहार भेट कर आमजन को बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं का सन्देश दिया। उन्होने आम जन से बेटियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखने तथा उन्हें आवश्यक रूप से विद्यालय भेज कर शिक्षा दिलाने को कहा। इस दौरान बायतु प्रधान सिमरथाराम, शिविर प्रभारी जगदीशसिंह आंशिया समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-








शुक्रवार, 3 दिसंबर 2021

विधायक खान एवं जिला प्रमुख ने फोगेरा में खेल मैदान एवं आरओ प्लांट का किया उद्घाटन

 बाड़मेर, 03 दिसम्बर। शुक्रवार को ग्राम पंचायत फोगेरा में शिव विधायक अमीन खां और जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी द्वारा सांसद कोष से निर्मित खेल मैदान तथा कैयर्न एनर्जी सी.एस.आर कोष से निर्मित पेयजल आर.ओ. प्लांट का उद्घाटन किया गया।

सांसद स्थानीय क्षैत्र विकास योजना (डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी) राज्य सभा सांसद योजनान्तर्गत गडरारोड़ के फोगेरा में निर्मित खेल मैदान तथा वेदान्ता समूह द्वारा प्रायोजित आर.ओ प्लांट का विधायक अमीन खां एवं जिला प्रमुख चौधरी ने विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होनें कहा कि खेल मैदान से क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर मिल सकेंगे। साथ ही आर.ओ. प्लांट स्थापित होने से लोगों को स्वच्छ पेयजल मुहैया हो सकेगा।
इस अवसर पर फोगेरा सरपंच लक्ष्मी कंवर, उपखण्ड अधिकारी मीनू वर्मा, विकास अधिकारी गडरारोड़ विक्रम सिंह, वेदान्ता केयर्न प्रेसिडेन्ट ब्रिगेडियर भरतसिंह शेखावत, वेदान्ता सीएसआर प्रमुख हरमीत सेहरा, महिला एवं बाल विकास विभाग उप निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित, समाजसेवी समुन्द्र सिंह सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।
-0-





भूमिहीन रावताराम को शिविर में हाथो हाथ मिला पट्टा

 बाड़मेर, 03 दिसम्बर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत धोरीमना पंचायत समिति की दूधिया कला ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर के दौरान भूमिहीन रावताराम के परिवार को आबादी भूमि का निःशुल्क पट्टा जारी कर लाभान्वित किया गया।

शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी लाखाराम ने बताया कि तीन पीढ़ियों से आबादी भूमि में निवास कर रहे भूमिहीन एवं बीपीएल परिवार के रावताराम पुत्र मगाराम को शुक्रवार को शिविर में हाथो हाथ आबादी भूमि का निःशुल्क पट्टा दिया गया। पट्टा पाकर रावताराम का परिवार खुशियों से झूम उठा। उन्होने राज्य सरकार एवं प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित कर कहा कि आज हमारा काम हुआ हम खुश है।
-0-



खरंटिया शिविर में 335 नामान्तरकरण तस्दीक

 बाड़मेर, 03 दिसम्बर। शुक्रवार को सिणधरी पंचायत समिति की खरंटिया ग्राम पंचायत में प्रशासन गांवों के संग अभियान के दौरान जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी ने शिरकत कर शिविर के दौरान निष्पादित कार्यो का निरीक्षण किया तथा विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला प्रमुख चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप ग्रामीणों के लम्बित कार्यो को निपटाने के लिए उन्होने प्रशासन गांवों के संग अभियान की शुरूआत करवाई ताकि लोगों के लम्बित कार्य उनके गांवों में ही निस्तारित हो सकें। शिविर के दौरान उन्होने आबादी भूमि के पट्टो समेत विभिन्न स्वीकृतियों का लाभार्थियों को वितरण किया।
शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी सिणधरी वीरमाराम चौधरी ने बताया कि खरंटिया शिविर में 35 पट्टे, 57 बंटवारा प्रकरण, 335 नामान्तरकरण, 103 रोड़वेज पास, 35 रास्ते के प्रकरण, 3 भूमि आवंटन, 14 दिव्यांग प्रमाण पत्र तथा 45 पीपीओ जारी किए गए। साथ ही विभिन्न विभागों से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लोगों को शिविर में ही लाभान्वित किया गया।
-0-




वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री चौधरी आज रहेंगे जिले के दौरे पर

 मीठड़ाऊ में डेयरी शुभारम्भ सहित विभिन्न समारोहों में करेंगे शिरकत

बाड़मेर, 03 दिसम्बर। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्री हेमाराम चौधरी शनिवार 04 दिसम्बर को बाड़मेर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे ग्राम मीठडाऊ में डेयरी के शुभारम्भ समेत विभिन्न समारोहों में शिरकत करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्री हेमाराम चौधरी शनिवार 04 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे ग्राम बीसासर में जीलानी जमात के जलसा में भाग लेंगे। इसके पश्चात् वे प्रातः 11.30 बजे ग्राम सेड़वा, 12.15 बजे ग्राम धनाऊ में स्वागत समारोह में भाग लेंगे। चौधरी दोपहर 1 बजे ग्राम मीठड़ाऊ में बालोतरा सहकारी भूमि विकास बैंक द्वारा वित पोषित कामधेनू डेयरी योजनान्तर्गत संचालित डेयरी का शुभारम्भ करेंगे तथा इसके पश्चात् दोपहर 3 बजे चौहटन में स्वागत समारोह में भाग लेने के बाद रात्रि विश्राम बाड़मेर में करेंगे।
-0-

सीमा गृह रक्षा दल के स्वयं सेवकों का नामांकन 17 को

 बाड़मेर, 03 दिसम्बर। सीमा गृह रक्षा दल बाड़मेर के स्वयं सेवकों का नामांकन 17 दिसम्बर 2021 को स्थान- सीमा गृह रक्षा दल बाडमेर में किया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया गृह रक्षा मुख्यालय द्वारा नामांकित बोर्ड के सदस्यों की देख-रेख में सम्पन्न की जाएगी, जिसमें गण के गण समादेष्टा, गृह रक्षा महानिदेशक के प्रतिनिधि एवं जिला पुलिस अधीक्षक के प्रतिनिधि उपस्थित रहेगें। एक दिवसीय उक्त नामांकन प्रक्रिया में इस गण के 25 रिक्त पदों के विरूद्ध 1533 अभ्यर्थी भाग लेंगे।

सीमा गृह रक्षा दल बाड़मेर के गण समादेष्टा राजेन्द्र कुमार जांगिड़ ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी को मोबाईल पर एसएमएस एवं ई-मेल द्वारा सूचना प्रेषित की जावेगी, तत्पश्चात् अभ्यर्थी दिये गये लिंक पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है।
गृह रक्षा स्वयं सेवकों की नामांकन प्रक्रिया 2-3 माह तक चलेगी एवं जिसके लिए अलग-अलग जिलों में अभ्यर्थी को अलग अलग समय पर बुलाया जावेगा। बुलाए जाने वाले संबंधित अभ्यर्थी को 10-15 दिवस पूर्व ही एसएमएस एवं ई मेल द्वारा सूचित किया जाएगा, जिसके पश्चात् अभ्यर्थी दिये गये लिंक अथवा विभागीय वेबसाईट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। जिन अभ्यार्थियों को एसएमएस एवं ई मेल द्वारा सूचना प्राप्त नहीं हुई है, उनका प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं होगा। अभ्यर्थी को निर्धारित समय दिनांक एवं स्थान पर आवश्यक मूल दस्तावेजों (यथा जिले का मूल-निवास, आयु प्रमाण-पत्र, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, विशेष योग्यता प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, चिकित्सा प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण-पत्र एवं पुलिस सत्यापन प्रमाण-पत्र) सहित उपस्थित होना होगा। साथ ही राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड-19 (कोरोना) प्रोटोकॉल के दिशा-निर्देशों की भी पूर्ण पालना करनी होगी। उन्होने बताया कि अन्य जानकारी के लिए कार्यालय गण समादेष्टा सीमा गृह रक्षा दल बाड़मेर के दूरभाष नम्बर 02982-220606 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
-0-

राजस्थान गृह रक्षा का स्थापना दिवस 6 दिसम्बर को मनाया जाएगा

 बाड़मेर, 03 दिसम्बर। राजस्थान गृह रक्षा का स्थापना दिवस 6 दिसम्बर को प्रातः 8 बजे सीमा गृह रक्षा दल बाडमेर प्रांगण में गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र एवं सीमा गृह रक्षा दल बाड़मेर द्वारा संयुक्त रूप से मनाया जाएगा।

गण समादेष्टा सीमा गृह रक्षा दल राजेन्द्र कुमार जांगीड़ ने बताया कि इस अवसर पर गृह रक्षा के 55 वर्ष की आयु पूर्ण कर सदस्यता से डिस्चार्ज हुए सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। ऐसे गृह रक्षा सदस्य जिन्होने 55 वर्ष की आयु तक गृह रद्वाा विभाग में सेवाएं दी है, वे दिनांक 6 दिसम्बर को प्रातः 7.30 बजे सीमा गृह रक्षा दल बाड़मेर में उपस्थिति दें।
-0-

मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान चिरंजीवी शिविर होंगे आयोजित

 बाड़मेर, 03 दिसम्बर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान चिरंजीवी शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.बाबूलाल विश्नोई ने बताया कि उक्त शिविरों में ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाओं से लाभान्वित किया जायेगा। उन्होनें बताया कि 04 दिसम्बर को जसाई, अकदडा, चैनपुरा, बावरवाला, भूंका भगतसिंह, अराबा दूदावतान, गुडा तथा 06 दिसम्बर को बाडमेर मगरा, कंटल का पार, बारासण, बीजराड, बरियाड़ा, गोपड़ी, रमणिया स्थित स्थित चिकित्सा संस्थानों में चिरंजीवी शिविर आयोजित होंगे।
ब्लॉक स्तरीय मेगा शिविर
उन्होनें बताया कि 8 दिसम्बर को सीएचसी समदडी तथा 10 दिसम्बर को पीएचसी गिड़ा में ब्लॉक स्तरीय मेगा शिविर आयोजित होगा, जिसमें दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने हेतु मेडिकल बोर्ड, मोतियाबिंद, पाईल्स एवं अन्य शल्य क्रिया, महिला एवं पुरूष नसबंदी, आरसीटी, स्केलिंग व अन्य रोगियों को सेवाये देने हेतु नैत्र रोग विशेषज्ञ, सर्जन एवं दंत रोग विशेषज्ञ जिला अस्पताल बाड़मेर से अपनी सेवाएं देंगे।
-0-

शनिवार को 10 स्थानों पर लगेंगे शिविर

 प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान

बाड़मेर, 03 दिसम्बर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शनिवार 04 दिसम्बर को 10 स्थानों पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि शनिवार 04 दिसम्बर को बाड़मेर पंचायत समिति में सेजूओं की ढाणी, बालोतरा में कनाना, बायतु में माडपुरा बरवाला, गिड़ा में दानपुरा, धोरीमना में गोदारों की बेरी, गडरारोड में खानियाणी, आडेल में मालपुरा, फागलिया में भलगांव, समदडी में सिलोर तथा धनाऊ में जालीला ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत 04 दिसम्बर को नगर परिषद बाडमेर के वार्ड संख्या 23, 24, 25 व 26 के लिए तनसिंह चौहान गैरेज के पास गांधी नगर में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
-0-

मेला समिति की बैठक आयोजित

 निकट संभावी मेलों के आयोजन पर विस्तार से हुई चर्चा, आयोजकों के लिए सुझाव

बाड़मेर, 03 दिसम्बर। राजस्थान राज्य मेला प्राधिकरण में चिन्हित जिले के मेलों के संदर्भ में मेला आयोजकों के सुझावों पर चर्चा हेतु जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को मेला समिति की बैठक आयोजित की गई।
इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने राजस्थान राज्य मेला प्राधिकरण में चिन्हित जिले के शीतला माता का कानाना मेला तथा तिलवाड़ा पशुमेला के मार्च-अप्रेल 2022 के दौरान आयोजन के संबंध में आयोजकों से सुझाव लिए। इस दौरान उन्होनें कहा कि कोरोना महामारी के चलते पिछले दो साल से मेलों का आयोजन नहीं किया गया है परन्तु अगर भविष्य में स्थिति सामान्य होती है तो भी बड़े मेलों के आयोजन में पर्याप्त व्यवस्थाओं के साथ-साथ कोविड गाईडलाईन की पूर्ण पालना आवश्यक होगी। इस दौरान उन्होनें कहा कि मेले आयोजित होने की स्थिति में मेले में भाग लेने वाले समस्त नागरिकों के लिए कोविड के टीकाकरण की दोनों डोज लगी होना आवश्यक होगी। इस दौरान उन्होनें विभिन्न ट्रस्ट एवं संगठन सदस्यों के अनुरोध किया की वे श्रद्धालुओं से समझाईश करें तथा पूर्व तैयारियों पर विशेष ध्यान देवें।
इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने कहा कि कोविड काल में मेलों का आयोजन नहीं हो सका है, लेकिन निकट संभावी समय में मेलों का आयोजन होने की स्थिति में पर्याप्त बंदोबस्त किए जाएंगे। उन्होनें मेलों के दौरान यातायात, पार्किग तथा कानून व्यवस्था के लिए पुख्ता प्रबंधन की बात कही।
इस अवसर पर मेला समिति के सदस्यों, ट्रस्टों एवं संगठनों के प्रतिनिधियों ने मेलों के आयोजन के संबंध में अपने सुझाव रखे तथा मेलें आयोजित होने की स्थिति में पुख्ता प्रबंधन का भरोसा दिलाया।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई, विभिन्न ट्रस्टों एवं संगठनों के प्रतिनिधि तथा संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
-0-





जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक

 सतर्कता समिति में दर्ज प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश

बाड़मेर, 03 दिसम्बर। जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित हुई।
इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने सतर्कता समिति के समक्ष विचाराधीन प्रकरणों पर संबंधित अधिकारियों से प्रकरणवार प्रगति समीक्षा पश्चात् कहा कि सतर्कता समिति में प्राप्त प्रकरणों को गम्भीरता से लेते हुए प्रत्येक प्रकरण पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्यवाही करते हुए आगामी बैठक से पूर्व जॉच रिपोर्ट प्रस्तुत करें। सतर्कता समिति में दर्ज बलाऊ जाटी सरपंच द्वारा ग्राम पंचायत बलाऊ जाट में सरकारी जमीनों से अतिक्रमण हटाने के मामले में उपखण्ड अधिकारी बालोतरा को पुनः मौका निरीक्षण कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। इसी प्रकार देदूसर निवासी तनसिंह द्वारा इन्द्रा आवास योजनान्तर्गत स्वीकृत राशि हड़पने के प्रकरण में प्रबन्ध निदेशक सीसीबी बाड़मेर को खाता स्टेटमेन्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। राजड़ाल निवासी राजूदान द्वारा प्रस्तुत आम रास्ता खुलवाने के प्रकरण में प्रकरण के निस्तारण तक मौके पर निर्माण नहीं करने के निर्देश दिए गए। शास्त्री नगर निवासी बंशीलाल के मामले में उपखण्ड अधिकारी बाड़मेर से पुनः परीक्षण कराने के निर्देश दिए गए। निम्बलकोट निवासी धीराराम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निम्बलकोट के गलत तरीके से बिल बनाने के संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बाड़मेर को कमेटी बनाकर जॉच कराने के निर्देश दिए। इसी प्रकार सेहलाऊ निवासी सतार खां के प्रकरण को ड्राप किया गया।
इस दौरान जिला कलक्टर ने जन सुनवाई में आए परिवादियों की विभिन्न मुद्दो से जुड़ी परिवेदनाओं को धैर्य के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही कर परिवादियों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान बाकलसर बस्ती चौहटन निवासी माधाराम द्वारा रहवासी ढाणी में आग से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने, पनावडा निवासी भीखाराम द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभार्थी की स्वीकृति और बढाने, भांडियावास निवासी सिरेमल जांगिड़ द्वारा अतिक्रमण हटाने, धोरीमना निवासी जयरामाराम द्वारा सरकारी भूमि व आम रास्ते से अतिक्रमण हटाने समेत विभिन्न समस्याओं से जुड़े 23 प्रकरण प्राप्त हुए जिनमें कई प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा अन्य प्रकरणों में विभागीय अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए।  
ये रहे मौजूद
इस मौके पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, यूआईटी सचिव शैलेश सुराणा, पुलिस उप अधीक्षक आनन्द सिंह, सीसीबी के प्रबन्ध निदेशक रामसुख, खनि अभियन्ता भगवानसिंह, जिला रसद अधिकारी एम. पी. व्यास, सहायक निदेशक लोक सेवाएं जसवन्त गौड़ समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहें। उपखण्ड मुख्यालय के अधिकारी वीसी के माध्यम से मौजूद रहें।
-0-




मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना का एक जनवरी से आगाज

 बेरोजगार युवा अब करेंगे राजकीय कार्यालयों में इर्न्टनशिप

अकुशल बेरोजगारों को लेना होगा अनिवार्य प्रशिक्षण
बाड़मेर, 03 दिसम्बर। राज्य सरकार की बजट घोषणा 2021-22 अनुसार पूर्व में संचालित मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना 2019 को और बेहतर बनाते हुए राजस्थान राज्य में स्नातक बेरोजगार आशार्थियों को बेरोजगारी भत्ता देने एवं योजना को कौशल एवं रोजगार से जोड़ने हेतु ‘‘मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना-2021‘‘ एक जनवरी 2022 से लागू होगी।
योजना की मॉनिटरिंग को कमेटी
मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना की मॉनिटरिंग एवं विभागों में इर्न्टनशिप के लिए जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में 25 सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया है। जिला कलक्टर लोक बंधु ने सभी विभागों को अपनी क्षमतानुसार एवं आवश्यकतानुसार बेरोजगार अशार्थियों को इर्न्टनशिप करवाने में सहयोग करने के निर्देश दिए। उन्होनें विभागाध्यक्षों को इन्टर्नशिप लागू होने से पूर्व अपने कार्यालय की क्षमता अनुसार संख्या बताने को कहा।
प्रतिदिन 4 घण्टें इंटर्नशिप अनिवार्य
जिला रोजगार अधिकारी श्रवण चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के अन्तर्गत प्रात्र लाभार्थियों को 1 जनवरी 2022 से कौशल प्रशिक्षण एवं इन्टर्नशिप करना अनिवार्य होगा। इन्टर्नशिप भत्ता प्राप्ति तक निरंतर जारी रखनी होगी। पूर्व में व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त आवेदक को कौशल प्रशिक्षण की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होनें बताया कि इस योजना के अन्तर्गत बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने वाला आशार्थी प्रदेश के किसी भी राजकीय विभाग एवं उपक्रम में व्यावहारिक कार्य अनुभव हेतु प्रतिदिन 4 घण्टे अपनी सेवाएं देगा।
ये होंगे कार्य
उन्होने बताया कि इन्टर्नशिप में चिरंजीवी योजना में हर अस्पताल में हेल्प डेस्क बनाकर वहां पर लाभार्थियों द्वारा कार्य किया जा सकेगा। साथ ही 181 पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण के फिजिकल वेरिफिकेशन का कार्य भी इनसे करवाया जा सकेगा। उन्होनें बताया कि इन्टर्नशिप कर रहे लाभार्थियों को एक विजिबल पहचान दी जावेगी। इसके तहत लाभार्थी को कार्यस्थल पर टीशर्ट, कैप अथवा कोई मौसम में जैकेट पहनना जरूरी होगा, जिसपर मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना लाभार्थी इंटर्न स्पष्ट रूप से लिखा होगा।
4000 से 4500 तक मिलेगा बेरोजगारी भत्ता
चौधरी ने बताया कि योजनान्तर्गत पात्र पुरूष प्रार्थी को 4000 रूपये प्रतिमाह तथा ट्रांसजेण्डर, महिला एवं विशेष योग्यजन प्रार्थी को 4500 रूपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ते का भुगतान किया जा सकेगा। उन्होनें बताया कि बेरोजगारी भत्ता दो वर्ष की अधिकतम अवधि अथवा रोजगार पाने अथवा स्वयं का रोजगार पाने तक जो भी पहले हो, के लिए किया जायेगा। यदि कोई लाभार्थी नियमानुसार अपात्र हो जाता है तो उसका भता उसी दिनांक से बंद किया जायेगा। उन्होनें बताया कि प्रतिवर्ष अधिकतम दो लाख युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देकर लाभान्वित किया जावेगा।
आवेदन प्रक्रिया
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि बेरोजगारी भत्ते के लिए पात्र प्रार्थी को बेरोजगारी भत्ता पाने के लिए स्थानीय रोजगार कार्यालय जहां वह पंजीकृत है, ऑनलाईन आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ वांछित दस्तावेज ई-साइन कर अपलोड़ करने होंगे। उन्होनें बताया कि प्रार्थी आवेदन की तिथि से पूर्व स्थानीय रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना आवश्यक है। एक से अधिक रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होने पर प्रार्थी को अयोग्य घोषित कर दिया जावेगा।
कौशल प्रशिक्षण
उन्होनें बताया कि कौशल प्रशिक्षण न्यूनतम 3 माह का अनिवार्य होगा। कौशल प्रशिक्षण आरएसएलडीसी के माध्यम से एवं उसके द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थानों का मान्य होगा। यदि किसी आवेदक ने पूर्व में ही प्रोफेशनल कोर्स यथा बीएड, बीटेक, एमबीबीएस, बीएससी नर्सिंग, बी फार्मा इत्यादि डिग्री, डिप्लोमा अथवा सर्टिफिकेट किया हुआ हो तो तीन माह के कौशल प्रशिक्षण की आवश्यकता नहीं होगी।
-0-

गुरुवार, 2 दिसंबर 2021

जिला स्तरीय इन्वेस्टमेन्ट प्रमोशन समिट का आयोजन 5 जनवरी को

 राजस्थान इन्वेस्टर समिट 2022

बाड़मेर, 02 दिसम्बर। राजस्थान इन्वेस्टर समिट 2022 के तहत जिला स्तर पर निवेशकों को शामिल करने के लिए जिला स्तरीय इन्वेस्टमेन्ट प्रमोशन समिट का आयोजन जिले में 05 जनवरी, 2022 को किया जाएगा।
जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक ने बताया कि राजस्थान को व्यापार के अनुकूल और तेजी से विकसित हो रहे निवेश गन्तव्य के रूप में स्थापित करने एवं व्यापारिक निवेशकों को एक केन्द्रीत मंच प्रदान करने के लिए राज्य सरकार जयपुर प्रदर्शनी और सम्मेलन में 24 और 25 जनवरी को वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन, निवेश राजस्थान 2022 का आयोजन कर रही है। जिसकी शुरूआत के रूप में जिला स्तर पर निवेशकों को शामिल करने के लिए जिला स्तरीय इन्वेस्टमेन्ट प्रमोशन समिट का आयोजन जिले में 05 जनवरी, 2022 को किया जाएगा।
उन्होने बताया कि जिला कलक्टर लोक बंधु के निर्देशानुसार समिट में निवेश गन्तव्य के रूप में स्थापित करने हेतु एनआरआर, एनआरआई की भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है तथा निवेश आमंत्रण हेतु इकाईयों, औद्योगिक संघों एवं उद्यमियों से सम्पर्क कर एमओयू, एलओआई, इनोग्रेशन, शिलान्यास हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होने बताया कि इच्छुक उद्यमी उक्त समिट में भाग लेने हेतु जिला उद्योग केन्द्र के दूरभाष नम्बर 02982-220320, 220619 एवं ई मेल आईडी dicbarmer@rajasthan.gov.in से पत्राचार तथा समिट नोडल अधिकारी एवं उद्योग प्रसार अधिकारी चण्डीदान चारण से मोबाइल नम्बर 9983135721 पर सम्पर्क कर सकते है।
-0-

मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान चिरंजीवी शिविर होंगे आयोजित

 बाड़मेर, 02 दिसम्बर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान चिरंजीवी शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.बाबूलाल विश्नोई ने बताया कि उक्त शिविरों में ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाओं से लाभान्वित किया जायेगा। उन्होनें बताया कि 3 दिसम्बर को सनावड़ा, बेरीगांव, जाणियों की बस्ती, नवापुरा, अरणियाली महेचान, जसोल एवं जेठन्तरी तथा 4 दिसम्बर को जसाई, अकदड़ा, चेनपुरा, बावरवाला, भूका भगतसिंह, अराबा दूदावतान एवं गुडा स्थित चिकित्सा संस्थानों में चिरंजीवी शिविर आयोजित होंगे।
ब्लॉक स्तरीय मेगा शिविर
उन्होनें बताया कि 3 दिसम्बर को सीएचसी बायतु एवं 8 दिसम्बर को सीएचसी समदडी में ब्लॉक स्तरीय मेगा शिविर आयोजित होगा, जिसमें दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने हेतु मेडिकल बोर्ड, मोतियाबिंद, पाईल्स एवं अन्य शल्य क्रिया, महिला एवं पुरूष नसबंदी, आरसीटी, स्केलिंग व अन्य रोगियों को सेवाये देने हेतु नैत्र रोग विशेषज्ञ, सर्जन एवं दंत रोग विशेषज्ञ जिला अस्पताल बाड़मेर से अपनी सेवाएं देंगे।
-0-

अल्पसंख्यक छात्रवृति आवेदन की अन्तिम तिथि 15 तक

 बाड़मेर, 02 दिसम्बर। अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर इनके शैक्षिक उन्ययन हेतु संचालित प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मैरिट कम मीन्स छात्रवृति योजना वर्ष 2021-22 के अन्तर्गत शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए ऑनलाईन एनएसपी पोर्टल पर आवेदन करने की अन्तिम तिथ 15 दिसम्बर तक बढ़ाई गई है।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमीन खान मापुरी ने बताया कि अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को ऑनलाईन पोर्टल पर आवेदन एवं आवश्यक दस्तावेज निर्धारित सीमा में अपलोड कर आवेदन एवं दस्तावेजों की छाया प्रतियां अध्ययनरत शिक्षण संस्था में जमा करानी होगी। शिक्षण संस्थाओं को ऑनलाईन प्राप्त आवेदन पत्रों को जांच कर 31 दिसम्बर,2021 तक ऑनलाईन अग्रेषित करना होगा।
उन्होने बताया कि जिले की समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय शैक्षणिक संस्थाओं को स्वयं के स्तर पर ऑनलाइन एनएसपी पोर्टल पर पंजीयन, केवाईसी तथा आधार बेस्ड आथेन्टीकेशन करना अनिवार्य है, जिन शैक्षणिक संस्थाओं का पंजीयन हो चुका है उन्हें केवाईसी अपडेट कर एनएसपी पोर्टल पर आधार बेस्ड आथेन्टीकेशन के अन्तर्गत शिक्षण संस्था के मुखिया एवं प्रभारी को अपना आधार कार्ड संख्या, जन्म दिनांक तथा आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नम्बर सही से भरना है ताकि पात्र छात्रों द्वारा शत प्रतिशत अल्पसंख्यक छात्रवृति हेतु आवेदन करवाया जा सकें। पंजीकरण के अभाव में शिक्षण संस्था में अध्ययनरत कोई भी बालक छात्रवृति से वंचित रहने पर समस्त जिम्मेदारी संबंधित संस्था प्रधान की होगी। एनएसपी पोर्टल पर पंजीकरण के संबंध में शिक्षण संस्थाओं को किसी प्रकार की समस्या होने पर कार्यालय के दूरभाष नम्बर 02982-225786 पर सम्पर्क कर सकते है।
-0-

शुक्रवार को 13 स्थानों पर लगेंगे शिविर

 प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान

बाड़मेर, 02 दिसम्बर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शुक्रवार 03 दिसम्बर को 13 स्थानों पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि शुक्रवार 03 दिसम्बर को बाड़मेर पंचायत समिति में केरावा, बालोतरा में सराना, बायतु में जागुओं की ढाणी, गिड़ा में लापुन्दडा बारठान, धोरीमना में दूधिया कला, गडरारोड में फोगेरा, आडेल में नोखड़ा, सेड़वा में शोभाला दर्शान, शिव में हड़वा, सिणधरी में खरंटिया, सिवाना में मूठली तथा चौहटन में पराडिया एवं नेहरों की नाड़ी ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत 03 एवं 04 दिसम्बर को नगर परिषद बाडमेर के वार्ड संख्या 23, 24, 25 व 26 के लिए तनसिंह चौहान गैरेज के पास गांधी नगर में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
-0-

पंजीकृत मदरसों को यू डाईस कोड शीघ्र जारी कराने के निर्देश

 बाड़मेर, 02 दिसम्बर। बाड़मेर जिले के राजस्थान मदरसा बोर्ड जयपुर से पंजीकृत सभी मदरसों को यू डाईस कोड जारी कराने के निर्देश दिए गए है।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमीन खान ने बताया कि राजस्थान मदरसा बोर्ड जयपुर से पंजीकृत सभी मदरसों को यू डाईस कोड जारी कराने अनिवार्य है। उन्होने पंजीकृत मदरसा संचालको को शीध्रतिशीध्र यू डाईस कोर्ड जारी करवाकर जिला अल्पसंख्यक कार्यालय बाड़मेर से सम्पर्क करने को कहा है ताकि भारत सरकार द्वारा एस.पी.पी.एम. योजना के तहत अनुदान राशि मिल सकें।
-0-

बाड़मेर विधायक जैन एवं जिला कलक्टर लोक बंधु ने किया शिविरों का निरीक्षण

 प्रशासन गांवों के संग अभियान

नवसृजित लुणुखुर्द ग्राम पंचायत भवन का किया उद्घाटन
शिविर में हर्पिता का जन्मदिन मनाकर दिया बेटी बचाओं-बेटी पढाओं का संदेश
बाड़मेर, 02 दिसम्बर। बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन एवं जिला कलक्टर लोक बंधु ने गुरूवार को प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शिविरों का निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों को आमजन से जुड़े विभिन्न कार्यो की त्वरित सुनवाई कर मौके पर ही पात्र लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। इस दौरान विधायक जैन एवं जिला कलक्टर लोक बंधु ने नवसृजित ग्राम पंचायत लुणु खुर्द के पंचायत भवन का विधिवत उद्घाटन किया।
इस दौरान विघायक जैन ने ग्रामीणों से कहा कि राज्य सरकार की मंशा अनुरूप अधिकाधिक संख्या में शिविरों में हिस्सा लेकर अपने विभिन्न विभागों से जुड़े लम्बित कार्यो का निस्तारण कराने के साथ साथ राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाए। उन्होने विभागीय अधिकारियों को अपने विभाग की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होने लाभार्थियों को पट्टों समेत विभिन्न स्वीकृतियों का वितरण भी किया।
विधायक मेवाराम जैन एवं जिला कलक्टर लोकबंधु ने शिविर में उपस्थित 22 विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारियों से काउंटर पर जाकर विभागीय योजनाओ की प्रगति रिपोर्ट की गहनता से समीक्षा की तथा विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्या का शिविर में ही निस्तारण करे तथा इसमें किसी भी प्रकार की कोई कोताही न बरती जाए।
शिविर प्रभारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि शिविर में आबादी भूमि पर निवासरत व्यक्त्यिोे को 50 पटटे वितरित किये गये। इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना में 7 नये आवास स्वीकृत, 9 पेंशन पीपीओ वितरण, जन्म के 38 प्रमाण पत्र, 4 मृत्यु प्रमाण पत्र वितरण किये गये। इसके अलावा राजस्व विभाग द्वारा शिविर में 46 बंटवारे, 5 आबादी विस्तार के प्रकरणों का निस्तारण, 105 शु्द्धिकरण, 163 नामान्तरकरण के प्रकरण निपटारा किया गया। शिविर में 15 लाभार्थियों को चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजीकरण कर लाभान्वित किया गया। जन आधार योजना अंतर्गत 2 नये परिवारों का नामांकन, 13 अन्य सदस्यों का नामांकन तथा 10 जन आधार कार्डो में सशोधन किया गया।
जिला कलक्टर की उपस्थिति में शिविर में मनाया हर्पिता का जन्म दिन
जिला कलक्टर लोक बंधु ने धोरीमना पंचायत समिति की मेघवालों का तला में आयोजित शिविर पहुंच आमजन की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को समस्या समाधान के निर्देश दिए। उन्होने विभागीय अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ लोगों की समस्याओं का शिविरों के दौरान ही निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं अभियान के तहत तीन वर्षीय नन्ही बालिका हर्पिता पुत्री भंवरलाल से केक कटवाकर उसे उपहार देकर जन्मदिन की बधाई दी। उन्होने आम जन से बेटियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखने तथा उन्हें आवश्यक रूप से विद्यालय भेज कर शिक्षा दिलाने को कहा। इस दौरान शिविर प्रभारी लाखाराम भी मौजूद रहें।
सिणधरी चारणान शिविर में 101 पट्टे वितरित
गुरूवार को ही जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी, विधायक सिवाना हमीर सिंह भायल, जिला कलक्टर ने सिणधरी पंचायत समिति की सिणधरी चारणान ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी वीरमाराम ने बताया कि शिविर के दौरान 101 पट्टो का वितरण, 34 सहमति बंटवाड़े के प्रकरणों, 207 नामान्तरकरण, 81 रोडवेज पास, 8 रास्ते के प्रकरण, 8 भूमि आवंटन, 14 दिव्यांग प्रमाण पत्र तथा 35 पीपीओ का वितरण किया गया।
-0-













बुधवार, 1 दिसंबर 2021

प्रशासन गांवों के संग अभियान की विस्तृत समीक्षा

विभागीय अधिकारी अपने लक्ष्य हर हाल में करें अर्जित अभियान में कोताही कतई बर्दाश्त नहीं

बाड़मेर, 01 दिसम्बर। जिले में प्रशासन गांवों के संग अभियान के दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे ऐतिहासिक उपलब्धि अर्जित कर अधिकाधिक ग्रामीणों को लाभ पहुंचाए। उन्होंने कहा कि सरकार के इस महत्वाकांक्षी अभियान में कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
  जिला कलक्टर ने बुधवार सायं कलक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित प्रशासन गावों के संग अभियान की प्रगति की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने जिले में अब तक सम्पन्न शिविरों की प्रगति की जानकारी ली एवं जिन विभागों की प्रगति कम रही उन्हें विशेष प्रयास कर प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी खुद मौके पर जाकर अपने विभागों के कार्य एवं लक्ष्यों की समीक्षा करें। उन्होने अधिकारियों को शेष शिविरों में युद्ध स्तर पर कार्य कर प्रगति लाने के निर्देश दिए।
    इस दौरान उन्होंने कहा कि राजस्व के मामले में जिले में अच्छा कार्य हुआ है लेकिन अन्य विभागों को अधिक सक्रिय होकर कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने भूमिहीन/घूमंतू परिवारों को भूखण्ड के पट्टे जारी करने के संबंध में वांछित भूमि की डिमाण्ड एडवांस में करने को कहा। उन्होने जन कल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए डोर टू डोर सर्वे कर वचित लोगों को चिन्हित करने को कहा। उन्होने अधिकाधिक लोगों का जन आधार नामांकन एवं चिरंजीवी योजना में पंजीयन करने को कहा। साथ ही शिविर के दौरान विशेष ध्यान देकर अधिकाधिक टीकाकरण देने के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-

मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान चिरंजीवी शिविर होंगे आयोजित

बाड़मेर, 01 दिसम्बर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान चिरंजीवी शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.बाबूलाल विश्नोई ने बताया कि उक्त शिविरों में ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाओं से लाभान्वित किया जायेगा। उन्होनें बताया कि 2 दिसम्बर को चूली, कौशले की ढाणी, भोजारिया, सारला, लूखों की ढाणी, आकड़ली बक्सीराम, परेउ तथा 3 दिसम्बर को सनावड़ा, बेरीगांव, जाणियों की बस्ती, नवापुरा, अरणियाली महेचान, जसोल, जेठन्तरी स्थित चिकित्सा संस्थानों में चिरंजीवी शिविर आयोजित होंगे।
ब्लॉक स्तरीय मेगा शिविर
उन्होनें बताया कि 3 दिसम्बर को सीएचसी बायतु में ब्लॉक स्तरीय मेगा शिविर आयोजित होगा, जिसमें दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने हेतु मेडिकल बोर्ड, मोतियाबिंद, पाईल्स एवं अन्य शल्य क्रिया, महिला एवं पुरूष नसबंदी, आरसीटी, स्केलिंग व अन्य दंत रोगियों को सेवाये देने हेतु नैत्र रोग विशेषज्ञ, सर्जन एवं दंत रोग विशेषज्ञ जिला अस्पताल बाड़मेर से अपनी सेवाएं देंगे।
-0-

प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई 5 को बाड़मेर आएंगे

बाड़मेर, 01 दिसम्बर। श्रम कारखाना एवं बॉयलर्स विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जिले के प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई अपनी एक दिवसीय यात्रा पर रविवार 5 दिसम्बर को बाडमेर आएंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्रम कारखाना एवं बॉयलर्स विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जिले के प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई 5 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे सांचोर से प्रस्थान कर 11.30 बजे बाड़मेर पहुंचेगे तथा विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके पश्चात् वे बाडमेर से दोपहर 1.30 बजे जैसलमेर के लिए प्रस्थान करेंगे।
-0-

बाड़मेर विधायक जैन ने की गंगासरा शिविर में शिरकत

 प्रशासन गांव के संग अभियान

बाड़मेर, 01 दिसम्बर। प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत बुधवार को बाड़मेर ग्रामीण पंचायत समिति की गंगासरा ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित किया गया, जिसमें बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन द्वारा ग्रामीणों को आवासीय पट्टे, श्रमिक जॉब कार्ड एवं विभिन्न योजनाओं की स्वीकृतियां वितरित कर लाभान्वित किया गया।
  इस दौरान बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने विभागीय अधिकारियों को सक्रिय रहकर अधिकाधिक लोगों को राज्य सरकार एवं मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों को विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी देने तथा पात्र लोगों को योजना से जोड़ने के लिए प्रक्रिया शिविर में ही पूर्ण कर लाभान्वित करने को कहा। इससे पूर्व विधायक मेवाराम जैन ने शिविर का दौरा कर आमजन का ज्यादा से ज्यादा जनहित के कार्य हो, इस हेतु शिविर में उपस्थित अधिकारियो से विभागवार जानकारी लेकर कार्य की समीक्षा की।  
शिविर प्रभारी एवं उपखंड अधिकारी बाड़मेर रोहित चौहान ने शिविर में निष्पादित किए गए कार्यो कीे जानकारी कराई। इस दौरान तहसीलदार बाड़मेर प्रेमसिंह चौधरी समेत जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहें।
-0-






जिला कलक्टर ने फसल बीमा प्रचार रथों को हरी झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

बाड़मेर, 01 दिसम्बर। जिला कलक्टर लोक बंधु ने बुधवार को कृषि विभाग द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अन्तर्गत रबी 2021-22 के बेहतर और सुगमतापूर्वक क्रियान्वयन एवं व्यापक प्रचार प्रसार के लिए 13 फसल बीमा रथों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने कृषि एवं बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों को प्रत्येक राजस्व गांव तक पहुंचकर योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा अधिकाधिक कृषकों को जागरूक कराने के निर्देश दिये। उपनिदेशक कृषि (वि.) विरेन्द्रसिंह सोलंकी ने बताया कि बाडमेर जिले में वर्ष 2021-22 की रबी फसलों के बीमा हेतु राज्य सरकार द्वारा एग्रीकल्चर इंश्योरेन्स कम्पनी ऑफ इण्डिया लिमिटेड को अधिकृत किया गया है। रबी फसलों का बीमा 31 दिसम्बर तक कराया जा सकता है। जिन कृषकों द्वारा फसली ऋण लिया गया है उनका फसल बीमा प्रीमियम संबंधित बैंक/सहकारी समिति द्वारा काटकर बीमा कंपनी को भिजवाया जायेगा। अऋणी कृषक संबंधित बैंक/बीमा कंपनी के प्रतिनिधि या ई-मित्र से अपना बीमा करवा सकते है। फसल बीमा पूर्णतया स्वैच्छिक है जो ऋणी कृषक बीमा नहीं करवाना चाहते वह संबंधित बैंक या सहकारी समिति में 24 दिसम्बर तक बीमा प्रिमियम नहीं काटने हेतु आवेदन कर सकते है। कृषकों द्वारा यदि फसलों में कोई बदलाव किया जाता है तो संबंधित बैंक या सहकारी समिति को लिखित में सूचित करें ताकि तदानुसार बीमा प्रिमियम की कटौती की जायें।
रबी में वाणिज्यिक फसल जीरा व ईसबगोल पर बीमित राशि का 5 प्रतिषत एवं गेहूं, सरसों व चना में बीमित राशि का 1.5 प्रतिषत प्रिमियम कृषक द्वारा दिया जायेगा शेष राशि राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा वहन की जायेगी। एग्रीकल्चर इंश्योरेन्स कम्पनी ऑफ इण्डिया लिमिटेड द्वारा 13 बीमा रथ रवाना किये गये है। जिलें के भौगोलिक क्षेत्रफल को देखते हुए तीन रथ और मंगाये जा रहें हैं जो 31 दिसम्बर तक जिलें की सभी तहसीलों के प्रत्येक राजस्व गांव में जाकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का प्रचार-प्रसार करेंगें। साथ ही प्रमुख स्थानों पर पोस्टर लगाने, नुक्कड़ नाटक एवं पम्पलेट वितरण कर कृषकों को जागरूक करने का कार्य भी करेंगें।
-0-



वर्षो के आपसी विवाद का आपसी सहमति से हुआ समाधान

 सफलता की कहानी

बाड़मेर, 01 दिसम्बर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत मंगलवार को खलीफे की बावड़ी में आयोजित शिविर के दौरान वर्षो के आपसी विवाद का तत्परता से आपसी सहमति से समाधान करवाकर काश्तकारों को राहत पहुंचाई गई।
शिविर प्रभारी मीनू वर्मा ने बताया कि शिविर के दौरान ग्रामीण जुसब खां/फोटा खान, मीयादाद पुत्र मौहम्मद, सरीफ पुत्र मौहम्मद, चतु पुत्र मौहम्मद, लोंगा पुत्र मौहम्मद ने उपस्थित होकर बताया कि उनके सह खातेदारी की भूमि आपसी विवाद होने के कारण कई वर्षो से कब्जाकाश्त अनुसार सही विभाजन नहीं हो रहा है तथा हम कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाकर परेशान हो गए है। इस पर शिविर प्रभारी द्वारा संबंधित तहसीलदार, पटवारी एवं भू अभिलेख निरीक्षक को तत्काल रिपोर्ट प्राप्त कर समस्त भाईयों के कब्जा काश्त अनुसार गांव के मौजिज लोगों की उपस्थिति में सहमति बनाने का प्रयास किया। राजस्व अधिकारियों, कर्मचारियों, गांव के मौजिज लोगों तथा संबंधित काश्तकारों के एक साथ उपस्थित होने से शीध्र ही सहमति बन गई और सभी भाईयों/सह खातेदारों के वर्षो का आपसी विवाद समाप्त करवाकर सहमति से विभाजन करवाया गया।
वर्षो के आपसी विवाद का तत्परता से आपसी सहमति से समाधान करने पर संबंध्ेिात काश्तकारों द्वारा शिविर प्रभारी मीनू वर्मा, तहसीलदार गडरारोड कुशलाराम, नायब तहसीलदार सोनाराम चौधरी, भू अभिलेख निरीक्षक चन्द्रवीरसिंह भाटी, पटवारी थानसिंह सहित शिविर में उपस्थित अधिकारियों एवं कार्मिकों का आभार जताया।
-0-

शिविरों में आमजन के कार्यो का हाथो हाथ हो रहा निस्तारण

बाड़मेर, 01 दिसम्बर। राज्य सरकार द्वारा किसानों एवं ग्रामीण लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे प्रशासन गांवों के संग शिविर के दौरान आमजन की समस्याओं का हाथो हाथ निराकरण किया जाकर राहत पहुंचाई जा रही है।

मंगलवार को गडरारोड पंचायत समिति की ग्राम पंचायत खलीफे की बावड़ी में आयोजित प्रशासन गांवो के संग अभियान शिविर में जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी, विधायक अमीन खान ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शिविर प्रभारी मीनू वर्मा ने बताया कि शिविर में राजस्व विभाग द्वारा 40 भूमि विभाजन, 215 नामान्तरणकरण, 315 अभिलेख शुद्धिकरण, 02 नवीन रास्ते, 22 सीमाज्ञान, 01 आबादी विस्तार प्रकरण, 312 प्रमाण पत्र इत्यादि कार्य सम्पादित किये। इसी तरह पंचायतीराज विभाग द्वारा 30 जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, 125 पट्टे वितरित किये। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 298 व्यक्तियों तथा पशुपालन विभाग द्वारा 80 पशुओं को लाभान्वित किया। ऊर्जा विभाग द्वारा 71 परिवादों का निस्तारण किया गया। इसी तरह जलदाय, समाज कल्याण, डेयरी, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, वन, सार्वजनिक निर्माण, आयुर्वेद, परिवहन इत्यादि विभागों द्वारा आमजन की समस्याओं का मौके पर निस्तारण कर आमजन को लाभान्वित किया।
-0-

जिला स्तरीय मेला समिति की बैठक 3 को

बाड़मेर, 01 दिसम्बर। मेला प्राधिकरण के पुनर्गठन हेतु मेलों के आयोजकों से सुझाव प्राप्त किये जाने के क्रम में जिला स्तरीय मेला समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में 03 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

संबंधित अधिकारियों को मेला प्राधिकरण के पुनर्गठन से जुड़े सुझावों के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।
-0-

गुरूवार को 13 स्थानों पर लगेंगे शिविर

 प्रशासन गांवों के संग अभियान

बाड़मेर, 01 दिसम्बर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत गुरूवार 02 दिसम्बर को 13 स्थानों पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि गुरूवार 02 दिसम्बर को बाड़मेर पंचायत समिति में लुणू, बाड़मेर ग्रामीण में आदर्श चवा, पाटोदी में खारीनाडी, बायतु में हुडों की ढाणी, गिड़ा में कानोड, धोरीमना में मेगवालों का तला, गडरारोड में बालेबा, गुडामालानी में अरटवाव, फागलिया में भवरिया, शिव में राणेजी की बस्ती, सिणधरी में सिणधरी चारणान, समदडी में अम्बों का बाडा तथा धनाऊ में फगलु का तला ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत 02 से 04 दिसम्बर तक नगर परिषद बाडमेर के वार्ड संख्या 23, 24, 25 व 26 के लिए तनसिंह चौहान गैरेज के पास गांधी नगर में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
-0-

रिटर्निग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निग ऑफिसर नियुक्त

बाड़मेर, 01 दिसम्बर। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) (पंचायत) लोक बंधु द्वारा एक आदेश जारी कर पंचायत समिति चौहटन के पंचायत समिति सदस्य सं0 23 के उप चुनाव सम्पन्न कराने हेतु उपखण्ड मजिस्टेªट चौहटन को रिटर्निग ऑफिसर एवं तहसीलदार चौहटन को सहायक रिटर्निग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।

उक्त रिटर्निग ऑफिसर/सहायक रिटर्निग ऑफिसर राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार पंचायत उप चुनाव में सम्पूर्ण चुनाव प्रक्रिया सम्पादित करेंगे। उक्त रिटर्निंग ऑफिसर नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने हेतु 10 दिसम्बर से 13 दिसम्बर तक पंचायत समिति कार्यालय चौहटन में बैठकर नाम निर्देशन पत्र संबंधी कार्य सम्पन्न करेंगे।
-0-

पंचायतीराज संस्थाओं के रिक्त पदों के उप चुनाव हेतु कार्यक्रम निर्धारित

बाड़मेर, 01 दिसम्बर। राज्य निर्वाचन आयोग जयपुर द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं में 30 सितम्बर, 2021 तक विभिन्न कारणों से रिक्त हुए पदों पर उप चुनाव कराने हेतु कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) (पंचायत) लोक बंधु ने बताया कि बाड़मेर जिले में चौहटन पंचायत समिति के पंचायत समिति सदस्य निर्वाचन क्षेत्र संख्याक 23 का उप चुनाव कराया जाना है। उप चुनाव हेतु राज्य निर्वाचन आयोग जयपुर द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नियम 58 के अन्तर्गत निर्वाचन की अधिसूचना 07 दिसम्बर को जारी की जाएगी। नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 10 दिसम्बर प्रातः 11 से अपरान्ह 3 बजे तक होगी। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 11 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे से की जाएगी। नाम वापसी की अन्तिम तिथि 13 दिसम्बर अपरान्ह 3 बजे तक रहेगी तथा नाम वापसी का समय समाप्त होने के तुरन्त पश्चात् चुनाव प्रतीकों का आवंटन एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। मतदान 21 दिसम्बर को प्रातः 7.30 से सायं 5.30 बजे तक कराया जाएगा तथा मतगणना (जिला मुख्यालय पर) 23 दिसम्बर को प्रातः 9 बजे से कराई जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बंधु ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान जयपुर द्वारा 29 नवम्बर को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता के प्रावधान तुरन्त प्रभाव से लागू हो गए है जो चुनाव प्रक्रिया समाप्ति तक लागू रहेंगे। उन्होने निर्वाचन गतिविधियों में सम्मिलित होने वाले सभी व्यक्तियों को निर्देशित किया है कि वे कोविड-19 के संबंध मे केन्द्र/राज्य सरकार तथा आयोग द्वारा जारी की गई गाईडलाईनों की पूर्ण रूप से पालना करें।
-0-

मंगलवार, 30 नवंबर 2021

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर पुष्पाजंलि कार्यक्रम 6 को

बाड़मेर, 30 नवम्बर। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर महापरिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष में 6 दिसम्बर को प्रातः 8.30 बजे चौहटन चौराहा अम्बेडकर सर्किल स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि तथा पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने सभी विभागीय अधिकारियों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने के निर्देश दिए है। साथ ही उन्होने आयुक्त नगर परिषद बाड़मेर को चौराहे की साफ-सफाई, सजावट-रोशनी समेत आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चिित करने के निर्देश दिए है।
-0-

बायतु निवासी दंपति ने लिया देहदान का संकल्प

बाड़मेर, 30 नवम्बर। बायतु निवासी दम्पति हिम्मताराम पुत्र खेराजराम गोराडिया एवं उनकी धर्मपत्नि श्रीमती गवरी देवी ने स्वेच्छा से देहदान का संकल्प लेकर समाज में एक सकारात्मक सन्देश दिया है। दम्पति ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर.के. आसेरी एवं एनाटोमी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अभिजीत जोशी को स्वेच्छिक देहदान प्रपत्र सौंपा।

मेडिकल कॉलेज प्राचार्य आसेरी ने बताया कि दम्पति का देहदान का संकल्प सभी के लिए देहदान के प्रति जागरूकता का सन्देश प्रदान करता है। देहदानकर्ता हिम्मताराम एवं गवरी देवी ने बताया कि हमारी देह मरणोपरान्त भविष्य के डॉक्टर्स के शिक्षण एवं शोधकार्य में उपयोगी होगी। उन्होने बताया कि उन्हें देहदान की प्रेरणा उनके अतंर्मन से मिली। इस समाजोपयोगी कार्य के लिए दंपति का मेडिकल कॉलेज प्राचार्य एवं एनाटोमी विभाग के विभागाध्यक्ष ने आभार व्यक्त किया।
-0-





जिला कलक्टर ने किया शिविरों का गहन निरीक्षण

 प्रशासन गांवों के संग मेें हाथो-हाथ हो रहे काम  

अभियान में अधिकतम लाभ उठाने को लोग करें भागीदारी-मेघवाल
बाड़मेर, 30 नवम्बर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत आमजन के 22 विभिन्न विभागों से जुड़े प्रकरणों का हाथो-हाथ निस्तारण किया जा रहा है। जिला कलक्टर लोक बंधु एवं चौहटन विधायक पदमाराम मेघवाल ने मंगलवार को फागलिया पंचायत समिति की तरला ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर का गहनता से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हांेने सभी विभागों के काउण्टरों का निरीक्षण कर अभियान में किये जा रहे कार्यो की प्रगति की जानकारी ली।
चौहटन विधायक पदमाराम मेघवाल ने राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक अभियान का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने अधिकाधिक लोगों के कार्य शिविर में ही निपटाकर उन्हें राहत पहुंचाने तथा राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होने आमजन से सक्रिय भागीदारी के साथ अभियान में शामिल होकर अपने कार्य निपटाने का आह्वान किया।
इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने विभागीय योजनाओं की अधिक से अधिक लोगों को जानकारी प्रदान कर पात्र लोगों को राज्य सरकार की योजनाओं का मौके पर ही लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होने अधिकारियों को शिविरों का व्यापक रूप से प्रचार - प्रसार करने के निर्देश दिए ताकि प्रत्येक विभाग द्वारा किए जाने वाले कार्यो की जानकारी आमजन को मिल सकें।
इस मौके पर विधायक मेघवाल एवं जिला कलक्टर बंधु ने लाभार्थियों को पट्टों समेत विभिन्न स्वीकृतियों का हाथो हाथ वितरण किया वहीं बालिकाओं को साइकिलों का वितरण कर उनकी विद्यालय की राह आसान कर दी। शिविर में जन प्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।  
-0-






बुधवार को 13 स्थानों पर लगेंगे शिविर

 प्रशासन गांवों के संग अभियान

बाड़मेर, 30 नवम्बर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत बुधवार 01 दिसम्बर को 13 स्थानों पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि बुधवार एक दिसम्बर को बाड़मेर ग्रामीण पंचायत समिति में गंगासरा, पाटोदी में लाखाणियों की ढाणी, कल्याणपुर में ग्वालनाड़ा, बायतु में साईयों का तला, गिडा में रतेउ, धोरीमना में मांगता, गडरारोड में रेडाणा, गुडामालानी में सिंधासवा हरणियान, सेड़वा में सोनड़ी, शिव में हाथीसिंह का गांव, सिणधरी में समदड़ों का तला, सिवाना में भीमगोडा तथा चौहटन में डेलुओं का तला ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत बुधवार 01 दिसम्बर को नगर परिषद बाडमेर के वार्ड संख्या 17, 18, 19 एवं 20 के लिए सामुदायिक सभा भवन मिश्रीमल जैलिया के मकान के पास शास्त्री नगर में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
-0-

स्वयं सेवकों के नामांकन 10 से 13 तक

बाड़मेर, 30 नवम्बर। गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, बाड़मेर के स्वयं सेवकों का नामांकन 10 दिसम्बर से 13 दिसम्बर 2021 तक बोर्डर होमगार्डस के परेड ग्राउण्ड (आकाशवाणी के पास) बाड़मेर पर किया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया गृह रक्षा मुख्यालय द्वारा नामांकित बोर्ड के सदस्यों की देख-रेख में सम्पन्न की जाएगी, जिसमें केन्द्र के समादेष्टा, गृह रक्षा महानिदेशक के प्रतिनिधि एवं जिला पुलिस अधीक्षक के प्रतिनिधि उपस्थित रहेगें।

गृह रक्षा प्रषिक्षण केन्द्र के समादेष्टा राजेन्द्र कुमार जांगिड़ ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी को मोबाईल पर एसएमएस एवं ई-मेल द्वारा सूचना प्रेषित की जावेगी, तत्पश्चात् अभ्यर्थी दिये गये लिंक पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। चार दिनो तक चलने वाली उपरोक्त नामांकन प्रक्रिया में इस केन्द्र के 20 रिक्त पदो के विरूद्व 3188 अभ्यर्थी भाग लेगें।
गृह रक्षा स्वयं सेवकों की नामांकन प्रक्रिया 10 दिसम्बर से 13 दिसम्बर 2021 तक चलेगी एवं जिन अभ्यार्थीयों को एसएमएस एवं ई-मेल द्वारा सूचना प्राप्त नही हुई है उनका प्रवेश पत्र डाउनलोड नही होगा। अभ्यर्थी को निर्धारित समय दिनांक एवं स्थान पर आवश्यक मूल दस्तावेजों (यथा जिले का मूल-निवास, आयु प्रमाण-पत्र, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, विशेष योग्यता प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, चिकित्सा प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण-पत्र एवं पुलिस सत्यापन प्रमाण-पत्र) सहित उपस्थित होना होगा। साथ ही राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड-19 (कोरोना) प्रोटोकॉल के दिशा-निर्देशों की भी पूर्ण पालना करनी होगी। उन्होने बताया कि अन्य जानकारी के लिए कार्यालय समादेष्टा गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, बाड़मेर के दूरभाष नम्बर 02982-220209 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
-0-

सतर्कता समिति की बैठक 3 दिसम्बर को

बाड़मेर, 30 नवम्बर। जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में वीसी के माध्यम से 03 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

कार्यवाहक अतिरिक्त जिला कलक्टर रोहित चौहान ने बताया कि समस्त अधिकारी एवं परिवादी अपने-अपने क्षेत्र में स्थित उपखण्ड मुख्यालय के पंचायत समिति कार्यालय के वीसी रूम से बैठक में उपस्थित होंगे। बाड़मेर उपखण्ड के समस्त अधिकारी एवं परिवादी पंचायत समिति कार्यालय बाडमेर के वीसी रूप से बैठक में उपस्थित होंगे।
उन्होने संबंधित अधिकारियों को विचाराधीन प्रकरणों में की गई कार्यवाही की पालना रिपोर्ट शीध्र भिजवाने तथा निर्धारित दिनांक एवं समय पर संबंधित पंचायत समिति कार्यालय में वीसी के माध्यम से बैठक में भाग लेने के निर्देश दिए है।
-0-

सोमवार, 29 नवंबर 2021

70 परिवारों को आबादी भूमि में पट्टे जारी

 बाड़मेर, 29 नवम्बर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत सोमवार को सिणधरी पंचायत समिति की दाखां ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर के दौरान ग्राम पंचायत दाखां की आबादी भूमि में वर्षो से निवासरत 70 परिवारों को पट्टों का वितरण किया गया।

शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी वीरमाराम ने बताया कि उपरोक्त के अलावा शिविर में 14 खातों का आपसी सहमति से बंटवारा, 303 नाम शुद्धिकरण एवं 158 नामान्तरकरण दर्ज किये गये साथ ही कृषि विभाग की ओर से 140 कृषकों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किये गये तथा किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड के महत्व की जानकारी दी गई। उन्होने बताया कि शिविर में 22 विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने - अपने विभाग द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ लेने हेतु आमजन को प्रेरित किया गया।
-0-





चौहटन में कार्यशाला का आयोजन, जागरूकता वाहन किया रवाना

 अनमोल जीवन अभियान

बाड़मेर, 29 नवम्बर। अनमोल जीवन अभियान पर जिला प्रशासन बाड़मेर, एक्शन एड एवं युनिसेफ द्वारा मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या रोकथाम को लेकर जागरूक कार्यक्रम का शुभारंभ चोहटन मे किया गया। इस अवसर पर पंचायत समिति चौहटन के सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
आत्महत्या रोकथाम तथा मानसिक स्वास्थ्य को लेकर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए प्रधान रूपाराम सारण ने कहा सीमावर्ती क्षेत्र में आत्म हत्याओं का दौर एक चिंतनीय विषय है। आत्महत्याओं के पीछे हमें तथा हमें अपने परिवार को जागृत करना होगा। उन्होने कहा कि हमारे क्षेत्र में संयुक्त परिवार का टुटना भी आत्महत्या का मुख्य कारण है। हम सब को संयुक्त जिम्मेदारी लेनी होगी। अपना तथा अपने पड़ोसी का भी ख्याल रखना होगा कि कोई समस्या तो नहीं आई है उस समस्याओं का हम सब मिलकर समाधान करें तो आत्महत्या पर अंकुश लगाया जा सकता है।
एक्शन एड की राज्य हेड सियोन ने इस कार्यशाला के उद्देश्य के बारे में बताते हुए कहा राजस्थान के बाड़मेर जिले की चौहटन तहसील में इस तरह की घटनाएं आत्मा को झकझोर कर देनी वाली है। क्षेत्र में आत्महत्या को लेकर वृहद स्तर पर चिंतन किया जा रहा है। क्षेत्र में आत्महत्याओं का ग्राफ बढ़ने से सभी सरकारी संस्थाएं, स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ-साथ आमजन की भागीदारी अनिवार्य है ताकि हम सब मिलकर इस आत्महत्याओं का ग्राफ नीचे गिरा सकते हैं।
  एक्शन एड जिला समन्वयक विकास सिंह ने बताया कि आज से अनमोल जीवन अभियान कि शरुआत हुई। इस सम्बन्ध में बताया कि यह कार्यक्रम जिले के चयनित पंचायत समितियो मे किया जाएगा।
इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, चौहटन प्रधान रूपाराम सारण द्वारा अनमोल जीवन जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जागरूकता वाहन आगामी 2 माह तक जिले में जागरूकता कार्य करेगा। सहायक विकास अधिकारी ओमकार दास धनदे, एक्शन एड की राज्य हेड सियोन, एक्शन एड के जिला को ऑर्डिनेटर विकास सिंह रावत, नेहरू नवयुवक मंडल चौहटन के संरक्षक डूंगर राठी भी मौजूद रहे।
-0-








मंगलवार तथा बुधवार को 13-13 स्थानों पर लगेंगे शिविर

 प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान

बाड़मेर, 29 नवम्बर। प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान के तहत आमजन के विभिन्न विभागों से जुड़े प्रकरणों का त्वरित गति से निस्तारण कर राहत पहुंचाने के लिए ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत मंगलवार 30 नवम्बर को 13 तथा बुधवार 1 दिसम्बर को 13 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे। वहीं प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत 30 नवम्बर एवं 1 दिसम्बर को वार्ड संख्या 17,18,19 एवं 20 के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा।
मंगलवार के शिविर
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि मंगलवार 30 नवम्बर को बाड़मेर ग्रामीण पंचायत समिति में डूडियों की ढाणी, पाटोदी में मूकनपुरा, बायतु में कोसरिया, गिड़ा में मानपुरा खारड़ा, धोरीमना में भीलों की ढाणी कला, गडरारोड में खरीफे की बावड़ी, गुडामालानी में लूणवा जागीर, फागलिया में तरला, शिव में धारवी खुर्द, सिणधरी में लोहिडी, समदडी में ठाकरखेड़ा तथा चौहटन में बावडी कला एवं बिसारणिया ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
बुधवार के शिविर
उन्होने बताया कि बुधवार एक दिसम्बर को बाड़मेर ग्रामीण पंचायत समिति में गंगासरा, पाटोदी में लाखाणियों की ढाणी, कल्याणपुर में ग्वालनाड़ा, बायतु में साईयों का तला, गिडा में रतेउ, धोरीमना में मांगता, गडरारोड में रेडाणा, गुडामालानी में सिंधासवा हरणियान, सेड़वा में सोनड़ी, शिव में हाथीसिंह का गांव, सिणधरी में समदड़ों का तला, सिवाना में भीमगोडा तथा चौहटन में डेलुओं का तला ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
प्रशासन शहरों के संग अभियान
उन्होने बताया कि प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत 30 नवम्बर एवं 01 दिसम्बर को नगर परिषद बाडमेर के वार्ड संख्या 17, 18, 19 एवं 20 के लिए सामुदायिक सभा भवन मिश्रीमल जैलिया के मकान के पास शास्त्री नगर में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
-0-

मंगलवार को 7 ग्राम पंचायतों में लगेंगे मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान चिरंजीवी शिविर

बाड़मेर, 29 नवम्बर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों मे ग्रामीणों को विशेषज्ञ सुविधाओं से लाभान्वित किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बाबूलाल विश्नोई ने बताया कि मंगलवार 30 नवम्बर को धन्ने का तला, चाडी, आलमसर खुर्द, बलाई, धोलानाडा, रिछोली एवं रोड़वा कला तथा 01 दिसम्बर को बांदरा, हाथमा, जीवाणियों की ढाणी, मीठे का तला, कायम की बस्ती, डोली कला, कोटडी स्थित चिकित्सा संस्थानों में चिरंजीवी शिविर आयोजित होंगे।
-0-

प्रशासन गांवों के संग अभियान में बाड़मेर बना नजीर

सहमति बंटवाड़े, राजस्व अभिलेख शुद्धिकरण एवं नामान्तरकरण में प्रदेश में अव्वल

बाड़मेर, 29 नवम्बर। प्रदेश में 2 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए प्रशासन गांवों के संग अभियान में अब तक की प्रगति अनुसार राजस्व संबंधी प्रकरणों के निस्तारण में बाड़मेर जिले की बेहतर प्रगति रही है। जिले में आपसी सहमति से भूमि विभाजन, राजस्व अभिलेखों का शुद्धिकरण एवं नामान्तरकरण के प्रदेश में सर्वाधिक प्रकरणों का निस्तारण किया गया है। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को द्वितीय एवं तृतीय किश्त के भुगतान मे भी बाड़मेर जिला अव्वल रहा हैै।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप जिले में प्रशासन गांवों के संग अभियान के शिविरों में अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होने बताया कि 28 नवम्बर तक जिले में विभिन्न पंचायत समितियों में कुल 469 शिविरों का आयोजन किया जा चुका है। उन्होने बताया कि इन शिविरों में राजस्व सहित विभिन्न विभागों से जुड़े कार्यो का तत्परता से निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाई जा रही है। उन्होने बताया कि जिले में अब तक राजस्व अभिलेख शुद्धिकरण के 90546 प्रकरण, आपसी सहमति से भूमि बंटवाड़े के 7586 प्रकरण, नामान्तकरण के 64915 प्रकरणों का निस्तारण किया गया है जो कि प्रदेशभर में सर्वाधिक है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में सर्वाधिक 2164 लाभार्थियों को द्वितीय एवं तृतीय किश्त के भुगतान किया गया है।
जिला कलक्टर ने बताया कि शिविरों में 81147 राजस्व रेकर्ड की प्रतिलिपियों का वितरण, 59 नये राजस्व गांवों के प्रस्ताव, 63916 जाति, मूल, हैसियत सहित अन्य प्रमाण पत्र, सीमाज्ञान/ पत्थरगढ़ी के 3272 प्रकरण, आबादी भूमि विस्तार आवंटन/आरक्षण के 187 प्रस्ताव, 2666 रास्ते के प्रकरणों, गैर खातेदारी से खातेदारी के 45 प्रकरण, भूमिहीन किसानों की भूमि आवंटन के 5 प्रकरण, सार्वजनिक/राजकीय प्रयोजनार्थ भूमि आवंटन/आरक्षण के 818 प्रस्ताव, 13580 नवीन जॉब कार्ड जारी, 21538 आवासीय पट्टों का वितरण, 1214 हैण्ड पम्प मरम्मत, 3173 पानी की गुणवता जांच, 8984 मृदा स्वास्थ्य कार्डो का वितरण, 1455 विद्युत व्यवधान संबंधी प्रकरणों का निस्तारण, मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना के 7701 प्रकरण, मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना के 805 प्रकरण, मुख्यमंत्री एकलनारी सम्मान पेंशन योजना के 1084 प्रकरण, इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 1031 प्रकरण, 1753 मुख्यमंत्री पालनहार योजना, मुख्यमंत्री सुखद दाम्पत्य योजना के 78 स्वीकृतियां, 13407 आधार सीडिंग, 789 नवीन जन आधार नामांकन, 14103 विभिन्न छात्रवृतियों सहित विभिन्न प्रकरणों का निस्तारण किया गया है।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...