शनिवार, 25 सितंबर 2021

जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया

 बाड़मेर 25 सितंबर। जिला कलक्टर लोक बंधु एवं जिला पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने शनिवार सांय विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सम्पूर्ण तैयारियां पुख्ता रखने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षार्थियों के परिवहन, ठहराव एवं भोजन की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। 

परीक्षा केंद्रों पर हो चौकसी
शनिवार सांय जिला कलक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक ने रामूबाई गणेशमल गोलेछा राजकीय माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण कर रीट परीक्षा के आयोजन के संबंध में की गई व्यवस्थाओं को पुख्ता रखने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा केंद्र में सुरक्षा से जुड़ी किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय के उपरांत किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाए। उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों के अतिरिक्त किसी प्रकार की सामग्री परीक्षा केंद्र के अंदर ना ले जाने दी जाए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने परीक्षा केंद्र पर पार्किंग एवं कानून व्यवस्था पुख्ता रखने के निर्देश दिए
इंदिरा रसोई का किया निरीक्षण
इसके उपरांत उन्होंने केंद्रीय बस स्टैंड स्थित इंदिरा रसोई का निरीक्षण कर यहां परीक्षार्थियों के लिए की गई भोजन व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षार्थियों को स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने इंदिरा रसोई में अतिरिक्त भोजन पैकेट की व्यवस्था रखने को कहा। 
आवास व्यवस्था
जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षार्थियों के ठहरने हेतु की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने आश्रय स्थल एवं किसान भवन का निरीक्षण कर यहां रह रहे परीक्षार्थियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं पुख्ता रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों के अध्ययन में किसी प्रकार की परेशानी ना हो यह सुनिश्चित किया जाए। 
परिवहन व्यवस्था
उन्होंने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मैदान में परीक्षार्थियों के परिवहन के लिए की गई बसों की व्यवस्था का निरीक्षण कर निर्धारित समय अनुसार बसों का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 
-0-










रीट परीक्षा के सफल आयोजन को हाई अलर्ट 17 फ्लाईंग स्क्वॉड एवं 4 विजिलेंस टीमें रहेगी चौकस

 बाड़मेर, 25 सितम्बर। जिले में रीट परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं सफल आयोजन को प्रशासन एवं पुलिस हाई अलर्ट हैं।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि परीक्षा के पूर्ण पारदर्शी एवं निष्पक्ष आयोजन, परीक्षार्थियों की सहायता एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 4 मोबाइल सतर्कता टीमें सक्रिय रहेंगी। जिसमें रेल्वे स्टेशन बाड़मेर, चौहटन चौराहा एवं गडरारोड बस स्टेण्ड क्षेत्र के लिए पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग के उप महानिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह मीणा, केन्द्रीय बस स्टेण्ड, सिणधरी चौराहा, बीएनसी चौराहा एवं जैसलमेर बस स्टेण्ड के लिए बायतु उपखण्ड अधिकारी जगदीशसिंह आशिया को नियुक्त किया गया है। 
उन्होने बताया कि बाडमेर शहर के लिए उपखण्ड अधिकारी बाड़मेर रोहित चौहान तथा बालोतरा शहर के लिए उपखण्ड अधिकारी बालोतरा नरेश सोनी को मजिस्टेªट नियुक्त किया गया है। उक्त अधिकारी मोबाइल पार्टी के साथ अपने अपने क्षेत्र में परीक्षा केन्द्रों, बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन, ठहराव के स्थानों पर समस्त व्यवस्थाएं तथा कानून व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करेंगे। 
17फ्लाईंग स्कवॉड रहेंगे सजग
 परीक्षा कार्य को सुचारू एवं सुव्यवस्थित ढ़ग से सम्पन्न कराने तथा परीक्षा केन्द्रों के सघन निरीक्षण के लिए बाडमेर जिला मुख्यालय के परीक्षा केन्द्रों के लिए 11 तथा बालोतरा के परीक्षा केन्द्रों के लिए 6 फ्लाईंग स्कवॉड दलों की नियुक्ति की गई है। 
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि उन्होने बताया कि बाड़मेर मुख्यालय पर राजस्व अपील अधिकारी प्राधिकारी अरविन्द जाखड़, नगर सुधार न्यास सचिव शैलेश सुराणा, रामसर उपखण्ड अधिकारी मीनू वर्मा, चौहटन उपखण्ड अधिकारी भागीरथराम, सेड़वा उपखण्ड अधिकारी रामकुमार टाडा, धोरीमना उपखण्ड अधिकारी लाखाराम, शिव उपखण्ड अधिकारी महावीर जोधा, गडरारोड विकास अधिकारी विक्रमसिंह, बायतु विकास अधिकारी अमित कुमार, बाड़मेर विकास अधिकारी सुरेश कविया एवं बाड़मेर ग्रामीण विकास अधिकारी सुखराम विश्नोई को फ्लाईंग स्कवॉड का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार बालोतरा के लिए बालोतरा विकास अधिकारी शिवदयाल शर्मा, सिवाना उपखण्ड अधिकारी कुसुम्लता चौहान, सिणधरी उपखण्ड अधिकारी वीरमाराम, पचपदरा तहसीलदार प्रवीण रतनू, गुडामालानी उपखण्ड अधिकारी प्रमोद कुमार एवं जसोल उप पंजीयक कालूराम कुम्हार को फ्लाईंग स्कवॉड का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
-0-

रीट परीक्षा 26 को, पारदर्शी एवं निष्पक्षता के पुख्ता प्रबंध

 प्रत्येक परीक्षार्थी पर रहेगी कैमरे की नजर

65 केंद्रों पर 38 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल

परीक्षा केंद्र पर कोई भी मोबाइल नहीं ले जा सकेगा
बाड़मेर, 25 सितम्बर। जिले में राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा, रीट 2021 का आयोजन 26 सितम्बर, रविवार को 65 केन्द्रों पर दो पारियों में किया जाएगा। इसमें कुल 38778 परीक्षार्थी शामिल होंगें। परीक्षा के पूर्ण पारदर्शी एवं निष्पक्ष कराने के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
दो पारियों में होगी परीक्षा
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि लेवल द्वितीय के अभ्यर्थियों हेतु प्रातः 10 से दोपहर 12.30 बजे तथा लेवल प्रथम हेतु दोपहर 2.30 से सायं 5 बजे तक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षार्थी परीक्षा प्रारम्भ होने से 30 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र पर आवश्यक रूप से पहुंच कर प्रवेश प्राप्त कर लें। किसी भी परीक्षार्थी को प्रथम पारी में 9.30 बजे के उपरान्त एवं द्वितीय पारी में दोपहर 2 बजे के उपरान्त प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 
65 परीक्षा केन्द्र
जिला कलक्टर ने बताया कि रीट परीक्षा के लिए जिले में प्रथम पारी में 19388 एवं द्वितीय पारी में 19390 समेत कुल 38778 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिनके लिए बाड़मेर में 43 परीक्षा केन्द्र एवं बालोतरा में 22 समेत कुल 65 परीक्षा केन्द्र बनाएं गए है। सभी परीक्षा केंन्द्रों पर सीसी कैमरे लगाए गए हैं तथा पूरी परीक्षा के दौरान वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी। 
मोबाइल सहित निषेध सामग्री
उन्होने बताया कि परीक्षा कक्ष में मोबाईल, ब्लूटूथ या अन्य कोई भी इलेक्ट्रोनिक उपकरण लाना निषेद्य रहेगा।
किसी को भी केंद्र के भीतर मोबाइल नही लेने दिया जाएगा। परीक्षार्थीयो एवं परीक्षा ड्यूटी से जुडे किसी भी कार्मिक को मोबाइल साथ ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
   इसके अलावा परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष में घडी, चैन, अंगुठी, कान के टोप्स, लोकेट एवं अन्य आभुषण पहन कर नहीं आ सकेंगे तथा पर्स, हैण्डबैग अथवा डायरी इत्यादि अपने साथ नहीं ला सकेंगे। परीक्षा केन्द्रों पर मोबाईल अथवा अन्य निजी सामान रखने की कोई व्यवस्था नहीं रहेगी।
मास्क बाहर रखने होंगे
परीक्षार्थीयो को अपने मास्क बाहर रखने होंगे। परीक्षा केंद्र के भीतर उन्हें दूसरे मास्क दिए जाएंगे।
अनुमत सामग्री
उन्होने बताया कि परीक्षार्थी प्रवेश पत्र, काला/नीला बॉल पेन, मान्य फोटो युक्त पहचान पत्र एवं इसकी स्वप्रमाणित फोटो प्रति परीक्षा कक्ष में अपने साथ ले जा सकेंगे।
राजकीय कार्मिक रहेंगे नियुक्त
उन्होने बताया कि निजी एवं राजकीय परीक्षा केन्द्रों पर वीक्षक सहित सभी राजकीय कार्मिक ही नियुक्त रहेंगे। उन्होने अनाधिकृत व्यक्तियों को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नही होने देने के सख्त निर्देश दिए है। उन्होने कार्मिकों को मोबाईल इत्यादि इलेक्ट्रोनिक उपकरण साथ नहीं ले जाने के निर्देश दिए है।
अस्थाई बस स्टैंड निर्धारित
उन्होने बताया कि बाड़मेर मुख्यालय पर जोधपुर की तरफ जाने वाले परीक्षार्थीयों के लिए बीएनसी चौराहे से, चौहटन, धोरीमना, सांचोर के लिए चौहटन चौराहे से, रामसर, गडरारोड के लिए गडरारोड रेल्वे फाटक से पहले, सिणधरी एवं जालोर के लिए राजकीय महाविद्यालय मैदान, रोडवेज बस स्टेण्ड एवं रिजर्व बसों के लिए बालाजी फार्म हाउस पर बसे उपलब्ध रहेगी। इसी प्रकार बालोतरा में जोधपुर रूट के लिए न्यू बस स्टेण्ड व सिटी स्कवायर होटल के पास, जालोर, सांचोर, उदयपुर रूट के लिए छतरियों का मोर्चा, लूणी नदी तट के पास एवं एमबीआर कॉलेज जसोल नाकोडा फांटा पर, बाड़मेर जैसलमेर रूट के लिए गोगाजी मंदिर के पास खेड़ रोड़ पर तथा पाली रोड़ के लिए पटेल छात्रावास व ऑवर ब्रिज के पास समदडी रोड़ पर बसो की व्यवस्था की गई है। 
हैल्प डेस्क करेगी सहायता
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों को आवास, भोजन, परिवहन इत्यादि व्यवस्थाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए 25 एवं 26 सितम्बर को बाड़मेर शहर में 11 स्थानों पर हेल्प डेस्क स्थापित कर कर्मिकों की नियुक्ति की गई है। 
उन्होने बताया कि बाड़मेर शहर में रेल्वे स्टेशन के पास, केन्द्रीय बस स्टेण्ड, राजकीय पीजी (छात्र) महाविद्यालय, बीएनसी चौराहा उतरालाई रोड, चौहटन चौराहा, नवले की चक्की जैसलमेर रोड, सिणधरी चौराहा, तनसिंह सर्किल, चमुण्डा चौराहा, विवेकानन्द सर्किल एवं आदर्श स्टेडियम पर 25 एवं 26 सितम्बर को हेल्प डेस्क स्थापित किया जाएगा। 
जिला कलक्टर ने हेल्प डेस्क पर नियुक्त कार्मिकों को बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों को आवास, भोजन, परिवहन इत्यादि के संबंध में पर्याप्त जानकारी कराने के निर्देश दिए है। उन्होनें बताया कि हेल्प डेस्क के ऑवरऑल इन्चार्ज तहसीलदार प्रेमसिंह को उक्त कार्य के दौरान समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए गए है। 
-0-

शुक्रवार, 24 सितंबर 2021

वस्त्र व्यापारी 26 को स्वेच्छा से बंद रखेंगे

बाड़मेर, 23 सितंबर। जिला मुख्यालय पर होलसेल एवं रिटेल वस्त्र व्यापार के व्यापारियों द्वारा 26 सितंबर, रविवार के दिन रीट की परीक्षा के कारण स्वेच्छा से अपने सस्थान बन्द रखेंगे।

वस्त्र व्यापार के जिला अध्यक्ष बंशीधर बोहरा ने सभी व्यापारियों से निवेदन किया कि आप अपना कारोबार बंद रखकर वस्त्र व्यापार संघ के सचिव पवन कुमार सिंघवी ने बताया की इस दिन होलसेल वस्त्र एवं रिटेल वस्त्र के सभी व्यापारी गण अपना व्यापार बंद रखने में अपनी सहमति जताई है प्रशासन को हर मदद करने हेतु सभी सभी व्यापारियों ने अपनी सहमति जताई। इस सम्बंध में छुट्टी रखने का व्यापारियों द्वारा प्रस्ताव पारित किया गया व्यापारियों द्वारा कोविड-19 जैसी भयंकर बीमारी को लेकर एवं प्रशासन के सहयोग हेतु यह फैसला लिया गया है।
-0-

परीक्षार्थियों के लिए परिवहन के साधनों की पर्याप्त व्यवस्था

 रीट 2021

परीक्षा केन्द्रों तक पहंुचाने के लिए मिनी बसे एव टेम्पों टैक्सी होंगी संचालित
बाड़मेर, 24 सितम्बर। जिले में रीट परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के आवागमन के लिए विशेष बसों एवं तीन रेल गाड़ी चलाई जा रही है। साथ ही अभ्यर्थियों को अस्थाई बस स्टेण्ड्स एवं रेल्वे स्टेशन से संबंधित परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचाने के लिए मिनी बसों के साथ टैक्सीयों का भी संचालन किया जाएगा।
      जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि 25 सितम्बर को रोड़वेज बस डिपों से बाड़मेर-उदयपुर-राजसमन्द रूट पर प्रातः 7 बजे से 5 रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा। इसी प्रकार जालोर मार्ग पर 20 बसों एवं जोधपुर मार्ग पर 10 रोडवेज बसे सायं 4 बजे से प्रस्थान करेगी। उन्होने बताया कि राजकीय पी.जी. महाविद्यालय बाडमेर से जालोर के लिए 20 एवं जोधपुर के लिए 40 निजी बसे दोपहर 3 बजे से लगातार प्रस्थान करेगी।
उन्होने बताया कि अभ्यर्थी रोड़वेज बसों के संचालन संबंधी जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 02982-220199 एवं मोबाइल नम्बर 9549653283 पर सम्पर्क कर सकते है। इसी प्रकार निजी बसों के संचालन के लिए परिवहन निरीक्षक मेघराज से मोबाइल नम्बर 9799679715 एवं भूराराम से मोबाइल नम्बर 9950004045 पर सम्पर्क कर सकते है।
तीन विशेष टेªनों का होगा संचालन
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि रेलवे द्वारा 25 से 27 सितम्बर तक बाड़मेर-भगत की कोठी रेल संचालित होगी जो बाड़मेर से सुबह 5.30 चलकर प्रातः 10 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी तथा यहा से दोपहर 1.50 पर पुनः चलकर सायं 6.20 पर बाड़मेर आएंगी। इसी प्रकार बाड़मेर-अजमेर रेल जोकि 25 सितम्बर को रात्रि 10.30 बजे बाड़मेर से चलकर 26 सितम्बर को प्रातः 7 बजे अजमेर पहुंचेगी तथा अजमेर से 26 को रात्रि 8.15 बजे रवाना होकर 27 सितम्बर को प्रातः 4.40 बजे बाड़मेर पहुंचेगी। उन्होने बताया कि बाड़मेर-जोधपुर रेल जोकि 25 व 26 सितम्बर को चलेगी। यह ट्रेन जोधपुर से सायं 6.30 बजे चलकर रात्रि 10.25 बजे बाड़मेर पहुंचेगी तथा रात्रि 12.20 बजे बाड़मेर से चलकर सुबह 5.15 बजे जोधपुर आएगी।
-0-

बाड़मेर में 11 एवं बालोतरा में 6 फ्लाईंग स्कवॉड रहेंगे सजग

 रीट परीक्षा 2021

बाड़मेर, 24 सितम्बर। परीक्षा कार्य को सुचारू एवं सुव्यवस्थित ढ़ग से सम्पन्न कराने तथा परीक्षा केन्द्रों के सघन निरीक्षण के लिए बाडमेर जिला मुख्यालय के परीक्षा केन्द्रों के लिए 11 तथा बालोतरा के परीक्षा केन्द्रों के लिए 6 फ्लाईंग स्कवॉड दलों की नियुक्ति की गई है।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि उन्होने बताया कि बाड़मेर मुख्यालय पर राजस्व अपील अधिकारी प्राधिकारी अरविन्द जाखड़, नगर सुधार न्यास सचिव शैलेश सुराणा, रामसर उपखण्ड अधिकारी मीनू वर्मा, चौहटन उपखण्ड अधिकारी भागीरथराम, सेड़वा उपखण्ड अधिकारी रामकुमार टाडा, धोरीमना उपखण्ड अधिकारी लाखाराम, शिव उपखण्ड अधिकारी महावीर जोधा, गडरारोड विकास अधिकारी विक्रमसिंह, बायतु विकास अधिकारी अमित कुमार, बाड़मेर विकास अधिकारी सुरेश कविया एवं बाड़मेर ग्रामीण विकास अधिकारी सुखराम विश्नोई को फ्लाईंग स्कवॉड का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार बालोतरा के लिए बालोतरा विकास अधिकारी शिवदयाल शर्मा, सिवाना उपखण्ड अधिकारी कुसुम्लता चौहान, सिणधरी उपखण्ड अधिकारी वीरमाराम, पचपदरा तहसीलदार प्रवीण रतनू, गुडामालानी उपखण्ड अधिकारी प्रमोद कुमार एवं जसोल उप पंजीयक कालूराम कुम्हार को फ्लाईंग स्कवॉड का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
-0-

25 हजार अभ्यर्थियों के लिए रहेगी भोजन एवं ठहराव की व्यवस्था

 परीक्षार्थियों के लिए प्रशासन मिशन मोड़ पर

बाड़मेर, 24 सितम्बर। रीट परीक्षा के अभ्यर्थियों की सुविधाओं के लिए प्रशासन मिशन मोड पर कार्य कर रहा है।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि बाड़मेर में बाहर से आने वाले सभी परीक्षार्थियों के लिए आवास एवं भोजन की व्यवस्था की जा रही है। निजी संस्थाओं द्वारा कुल 2500 भोजन पैकेट्स की व्यवस्था की गई है। साथ ही 23 विभिन्न संस्थानों एवं राजकीय भवनों में कुल 4450 अभ्यर्थियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है।
भोजन पैकेट्स
नगर परिषद आयुक्त दलीप कुमार पूनिया ने बताया कि महावीर इन्टरनेशनल, लॉयन्स क्लब, माता राणी भटियाणी संस्था, अपनी रसोई तथा लॉयन्स क्लब मालाणी की ओर से 500-500 भोजन पैकेट्स की व्यवस्था की गई है।
उन्होनें बताया कि इसके अतिरिक्त रीट परीक्षार्थियों के भोजन की व्यवस्था के लिए तिलक बस स्टेण्ड जिला चिकित्सालय के सामने, इन्दिरा रसोई केन्द्रीय बस स्टेण्ड, इन्दिरा रसोई चौहटन चौराहे के पास गडरारोड़ मार्ग, बाड़मेर जन सेवा समिति राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर तथा मानव धर्म ट्रस्ट राजकीय चिकित्सालय बाडमेर में व्यवस्था की गई है।
ठहराव स्थल
अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जसदेर धाम, राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, आदर्श स्टेडियम व आश्रय स्थल, अम्बेडकर सभा भवन महावीर नगर, भगवान महावीर टाउन हॉल, डाक बंगला, किसान भवन, महावीर टाउन हॉल के पास स्थित आश्रय स्थल, डोम कोविड अस्पताल हाई स्कूल, सुमेर गौशाला, डेसी डेज स्कूल सिणधरी चौराहा, महिला मंडल बाड़मेर आगोर, लखारा समाज भवन इन्दिरा कालोनी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय राय कालोनी, राउप्रावि रेल्वे कालोनी, राउप्रावि महावीर नगर, राउप्रावि लक्ष्मी नगर, बालिका आदर्श विद्या मंदिर ढाणी बाजार, टीटी पब्लिक स्कूल, बाल मंदिर स्कूल, आदर्श विद्या मंदिर पुराना जोशियों का निचला वास, नम्बर 4 स्कूल रेल्वे फाटक चौहटन रोड़ तथा सत्य साई अंध मूक विद्यालय सोमाणियों की ढाणी में परीक्षार्थियों के ठहराव की व्यवस्था की गई है।
उन्होनें बताया कि इसके अतिरिक्त बाड़मेर जिला मुख्यालय पर होटल के.के. स्टेशन रोड, होटल शिवम् पैलेस स्टेशन रोड़, होटल कृष्णा स्टेशन रोड़, होटल राज स्टेशन रोड़, होटल कलिंगा पैलेस स्टेशन रोड़, होटल कृष्णा वाइट हाउस स्टेशन रोड़, होटल वैदान्ता महावीर नगर, होटल न्यू शुभम पैलेस महावीर नगर, होटल शुभम पैलेस महावीर नगर, होटल रॉयल इन महावीर नगर, होटल न्यू के.के. महावीर नगर, होटल सेन्ड ड्यून एनएच 68 बलदेव नगर, होटल कैलाश इन्टरनेशनल एनएच 68, होटल माधव पैराडाइज एनएच 68, होटल मॉ सन्तोषी एनएच 68, होटल मारूती पैलेस नेहरू नगर, होटल पवन नेहरू नगर, होटल गोपाल नेहरू नगर, होटल डेजर्ट इन राय कॉलोनी, होटल महारानी पैलेस सिणधरी रोड़, होटल नारायण पैलेस जैसलमेर रोड़, होटल यदुराज फोर्ट जैसलमेर रोड़, होटल मारवाड़ पैलेस जैसलमेर रोड़, होटल मानसरोवर सिणधरी रोड़, होटल प्रिन्स महाबार रोड़ एवं होटल मोरचंग केन्द्रीय बस स्टेण्ड के पास को परीक्षार्थियों के ठहराव व्यवस्था हेतु चिन्हित किया गया है।
उन्होने बताया कि इसी प्रकार सेवा सदन राजकीय अस्पताल के पास, सिन्धी धर्मशाला गुरूद्वारा रोड, महावीर नगर एवं नेहरू नगर, अग्रवाल पंचायत हायर सैकण्डरी स्कूल के पास, माहेश्वरी भवन लक्ष्मीपुरा, खत्री समाज भवन खत्रियों का नीचला वास, स्वर्णकार समाज भवन रॉय कॉलोनी एवं ढाणी बाजार, जैन भोजनालय स्टेशन रोड़, जाट चेरिटेबल ट्रस्ट नेहरू नगर, विश्नोई धर्मशाला नेहरू नगर, राणी रूपादे संस्थान वार्ड नं0 1 लीलरिया धोरा, श्री यादे भवन कुम्हारों का नोहरा इन्दिरा कॉलोनी, जटिया समाज भवन हनुमान मंदिर के पास चौहटन रोड़, पुष्करणा भवन बेरियों का वास, शिवदान कन्या पाठशाला माणक हॉस्पीटल के पास, मल्लीनाथ हॉस्टल जैसलमेर रोड़, किसान हॉस्टल राजकीय अस्पताल के पास, हरलाल जाट हॉस्टल जोधपुर रोड़ एवं एससी एसटी छात्रावास चौहटन रोड़ को परीक्षार्थियों के ठहराव व्यवस्था हेतु चिन्हित किया गया है।
-0-

रीट परीक्षा के सुचारू एवं सफल आयोजन को पुख्ता प्रबंध

25 हजार से अधिक अभ्यर्थियों पर रहेगी पैनी नजर

बाडमेर शहर में 66 सीसीटीवी कैमरे लाइव
बाड़मेर, 24 सितम्बर। जिले में रविवार को रीट परीक्षा के सुचारू एवं सफल आयोजन को पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इस दौरान शहर में कानून एवं शांति व्यवस्था के भी व्यापक इंतजाम किए गए है।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि जिले में रीट परीक्षा 2021 शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की विभिन्न गतिविधियों पर अत्याधुनिक तकनीक से लैस सीसीटीवी कैमरों के जरिये पैनी नजर रहेगी। इस हेतु विभिन्न स्थानों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की अभय कमाण्ड सेन्टर पर पल पल की निगरानी की जाएगी। जिले में आवागमन के प्रमुख स्थानों पर अत्याधुनिक तकनीक के 66 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। जिनके जरिए परीक्षार्थियों की हर गतिविधियों पर चौकसी रखी जाएगी।
उन्होने बताया कि बाड़मेर शहर में रेल्वे स्टेशन, नेशनल हैण्डलूम, कोतवाली थाना, गांधी चौक, हाई स्कूल, अम्बेडकर सर्किल, इन्दिरा सर्किल, कलेक्ट्रेट परिसर, महावीर पार्क, विवेकानन्द सर्किल, स्टेडियम, महाविद्यालय रोड़, जीआरपी थाना, राजकीय महाविद्यालय समेत प्रमुख मार्गो एवं चौराहों पर कुल 66 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है जो चौबीस घण्टे कार्यशील रहेंगे।
मोबाइल टीमें रहेगी सक्रिय
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों की सहायता एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 4 मोबाइल टीमें सक्रिय रहेंगी। जिसमें रेल्वे स्टेशन बाड़मेर, चौहटन चौराहा एवं गडरारोड बस स्टेण्ड क्षेत्र के लिए पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग के उप महानिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह मीणा, केन्द्रीय बस स्टेण्ड, सिणधरी चौराहा, बीएनसी चौराहा एवं जैसलमेर बस स्टेण्ड के लिए बायतु उपखण्ड अधिकारी जगदीशसिंह आशिया को नियुक्त किया गया है।
उन्होने बताया कि बाडमेर शहर के लिए उपखण्ड अधिकारी बाड़मेर रोहित चौहान तथा बालोतरा शहर के लिए उपखण्ड अधिकारी बालोतरा नरेश सोनी को मजिस्टेªट नियुक्त किया गया है। उक्त अधिकारी मोबाइल पार्टी के साथ अपने अपने क्षेत्र में परीक्षा केन्द्रों, बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन, ठहराव के स्थानों पर समस्त व्यवस्थाएं तथा कानून व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करेंगे।
जिला कलक्टर ने बताया कि उपरोक्त अधिकारी परीक्षार्थियों को ठहराव के स्थानों, परीक्षा केन्द्रों का रोड़ मेप, आवागमन हेतु बसों एवं गन्तव्य स्थानों के संबंधी सूचनाओं के बैनर रेल्वे स्टेशन, बस स्टेण्ड एवं परीक्षा केन्द्रों पर लगाया जाना सुनिश्चित करेंगे।
हैल्प डेस्क करेगी सहायता
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों को आवास, भोजन, परिवहन इत्यादि व्यवस्थाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए 25 एवं 26 सितम्बर को बाड़मेर शहर में 11 स्थानों पर हेल्प डेस्क स्थापित कर कर्मिकों की नियुक्ति की गई है।
उन्होने बताया कि बाड़मेर शहर में रेल्वे स्टेशन के पास, केन्द्रीय बस स्टेण्ड, राजकीय पीजी (छात्र) महाविद्यालय, बीएनसी चौराहा उतरालाई रोड, चौहटन चौराहा, नवले की चक्की जैसलमेर रोड, सिणधरी चौराहा, तनसिंह सर्किल, चमुण्डा चौराहा, विवेकानन्द सर्किल एवं आदर्श स्टेडियम पर 25 एवं 26 सितम्बर को हेल्प डेस्क स्थापित किया जाएगा।
जिला कलक्टर ने हेल्प डेस्क पर नियुक्त कार्मिकों को बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों को आवास, भोजन, परिवहन इत्यादि के संबंध में पर्याप्त जानकारी कराने के निर्देश दिए है। उन्होनें बताया कि हेल्प डेस्क के ऑवरऑल इन्चार्ज तहसीलदार प्रेमसिंह को उक्त कार्य के दौरान समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए गए है।
अस्थाई बस स्टैंड
उन्होने बताया कि बाड़मेर मुख्यालय पर जोधपुर की तरफ जाने वाले परीक्षार्थीयों के लिए बीएनसी चौराहे से, चौहटन, धोरीमना, सांचोर के लिए चौहटन चौराहे से, रामसर, गडरारोड के लिए गडरारोड रेल्वे फाटक से पहले, सिणधरी एवं जालोर के लिए राजकीय महाविद्यालय मैदान, रोडवेज बस स्टेण्ड एवं रिजर्व बसों के लिए बालाजी फार्म हाउस पर बसे उपलब्ध रहेगी। इसी प्रकार बालोतरा में जोधपुर रूट के लिए न्यू बस स्टेण्ड व सिटी स्कवायर होटल के पास, जालोर, सांचोर, उदयपुर रूट के लिए छतरियों का मोर्चा, लूणी नदी तट के पास एवं एमबीआर कॉलेज जसोल नाकोडा फांटा पर, बाड़मेर जैसलमेर रूट के लिए गोगाजी मंदिर के पास खेड़ रोड़ पर तथा पाली रोड़ के लिए पटेल छात्रावास व ऑवर ब्रिज के पास समदडी रोड़ पर बसो की व्यवस्था की गई है।
-0-

गुरुवार, 23 सितंबर 2021

मॉक ड्रिल: क्रूड तेल पाइप लाइन में रिसाव, प्रशासन और कंपनी रहे मुस्तैद

बाड़मेर, 23 सितम्बर। बाड़मेर-जोधपुर राजमार्ग पर स्थित केयर्न ऑयल एंड गैस के एजीआई-1 के निकट गुरुवार को जिला प्रशासन की ओर से ऑफ साइट इमरजेंसी रिस्पॉस ड्रिल का आयोजन जिला कलक्टर लोकबंधु एवं पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा की अगुवाई में किया गया।

मॉक ड्रिल के तहत और केयर्न ऑयल एंड गैस के मंगला प्रोसेसिंग टर्मिनल से गुजरात क्रूड परिवहन करने वाली दुनिया की सबसे लम्बी सतत ऊष्मीय पाइप लाइन में लीकेज, तेल का रिसाव, उसकी सूचना प्रसारण और उसके बाद उसमें आग लग जाने की स्थिति में सफलता पूर्वक काबू पाने का प्रदर्शन किया गया। यह पूर्व नियोजित ड्रिल सभी स्टेकहोल्डर्स की तैयारियों को परखने के लिए की गई।  
इस मॉक ड्रिल का आयोजन प्रशासनिक एवं पुलिस के निर्देशन में विभागीय अधिकारियों की विभिन्न टीम्स के जिला प्रशासन के साथ आपसी संयोजन में संपन्न हुआ। इस दौरान केयर्न बाड़मेर प्रेसीडेंट ब्रिगेडियर बी एस शेखावत, फील्ड जनरल मैनेजर एवं अन्य अधिकारी सहभागी बने। इस ड्रिल के तहत पाइप लाइन लीकेज की सूचना मिलते ही उस स्थान से एक किमी दायरे के भीतर आस-पास के निवासियों को सचेत  करने और वहाँ से जगह खाली करने, रिसाव स्थल की ओर यातायात के लिए सड़क बंद करने, तेल रिसाव के बाद लगी आग को काबू में करने में सहायता के लिए बाड़मेर नगर परिषद, जेएसडब्ल्यू और सेना, वायु सेना से दमकल सहायता लेने, एम्बुलेंस को मोबिलाइज़ करने और इलाज के लिए अस्पतालों को अलर्ट करने, आस-पास के क्षेत्र में खोज और बचाव का कार्य, सुरक्षित स्थान पर ग्रामीणों की निकासी आदि की तैयारियों को परखा गया।
ड्रिल के दौरान सभी अग्निशमन यंत्र वॉटर कम फॉर मॉनिटर, एससीबीए सेट, फायर सायरन एवं फायर इंजन ने बखूबी काम किया। स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए ऑयल स्पिल रिस्पांस टीम, वैक्यूम ट्रक, इमरजेंसी क्लैंप मोबलाइज किए गए। पाइप लाइन में तेल रिसाव होने से लगी आग की सूचना से टर्मिनल और प्रशासन एकदम हरकत में आ गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच कर कंपनी के अधिकारियों और इंजिनीयर्स के साथ प्रशासन ने पूरी मुस्तैदी दिखाई। सूचना पर फायर बिग्रेड, जिला अस्पताल से चिकित्सक के साथ एम्बुलेंस, नागाणा थाना प्रभारी मय जाब्ता व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस बीच एमपीटी और अन्य स्थानों से मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड  की ओर से आग बुझाने, अस्पताल से आई एम्बुलेंस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने सहित अन्य आवश्यक सेवाओं का रिहर्सल किया गया।
मॉक ड्रिल के बाद केयर्न के अधिकारियों ने मॉक ड्रिल के दौरान सभी टीमों की तत्परता और प्रदर्शन का फीडबैक लिया। अधिकारियों ने जिला कलक्टर लोक बंधु को इस प्रकार की घटना और त्वरित प्रतिक्रिया के तकनीकी पक्ष की जानकारी दी। जिला कलक्टर लोक बंधु ने ड्रिल से संबंधित फीडबैक देते हुए हर परिस्थिति के लिए मुस्तैदी पर बल दिया। साथ ही विभिन्न स्टेक होल्डर्स को जागरूक भी किया जिससे काफी हद तक इस तरह होने वाले हादसे की संभावना को रोका जा सके। साथ ही पाइप लाइन के समीप होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि के बारे में पुलिस को जानकारी मिल सके।
-0-





परीक्षार्थियों की सहायता के लिए 11 स्थानों पर हेल्प डेस्क स्थापित

 रीट परीक्षा 2021

बाड़मेर, 23 सितम्बर। बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों को आवास, भोजन, परिवहन इत्यादि व्यवस्थाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए 25 एवं 26 सितम्बर को बाड़मेर शहर में 11 स्थानों पर हेल्प डेस्क स्थापित कर कर्मिकों की नियुक्ति की गई है।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि बाड़मेर शहर में रेल्वे स्टेशन के पास, केन्द्रीय बस स्टेण्ड, राजकीय पीजी (छात्र) महाविद्यालय, बीएनसी चौराहा उतरालाई रोड, चौहटन चौराहा, नवले की चक्की जैसलमेर रोड, सिणधरी चौराहा, तनसिंह सर्किल, चमुण्डा चौराहा, विवेकानन्द सर्किल एवं आदर्श स्टेडियम पर 25 एवं 26 सितम्बर को हेल्प डेस्क स्थापित किया जाएगा।
जिला कलक्टर ने हेल्प डेस्क पर नियुक्त कार्मिकों को बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों को आवास, भोजन, परिवहन इत्यादि के संबंध में पर्याप्त जानकारी कराने के निर्देश दिए है। उन्होनें बताया कि हेल्प डेस्क के ऑवरऑल इन्चार्ज तहसीलदार प्रेमसिंह को उक्त कार्य के दौरान समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए गए है।
-0-

रीट के मद्देनजर कार्मिको के अवकाश पर प्रतिबन्ध

बाड़मेर, 23 सितम्बर। राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 2021 के मद्देनजर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवकाश एवं मुख्यालय छोड़ने पर प्रतिबन्ध लगाया गया है।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा के मद्देनजर जिला स्तरीय अधिकारियों, राजस्व विभाग के अधिकारियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, परीक्षा कार्य में लगाये गये तथा लगाये जाने वाले समस्त कार्मिकों के अवकाश एवं मुख्यालय छोड़ने पर 23 से 27 सितम्बर तक प्रतिबन्ध लगाया गया है। उन्होने बताया कि अति आवश्यक होने पर जिला कलक्टर की अनुमति प्राप्त करने के पश्चात् ही मुख्यालय छोड़ सकेगे। आदेशों की अवहेलना करने पर संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
-0-

परीक्षार्थियों के लिए प्रशासन तत्पर आवास एवं भोजन व्यवस्था के प्रबंध

 रीट परीक्षा 2021

बाड़मेर, 23 सितम्बर। रीट परीक्षा 2021 के परीक्षार्थियों के जिला मुख्यालय पर ठहराव की व्यवस्था के लिए स्थान चिन्हित किए गए है। वहीं उन्हें भोजन के लिए भी पर्याप्त प्रबंध किए जा रहे हैं।
    जिला कलेक्टर लोकबंधु ने ने बताया कि जिला मुख्यालय पर 46 स्थल चिन्हित किया गए हैं। बाड़मेर जिला मुख्यालय पर होटल के.के. स्टेशन रोड, होटल शिवम् पैलेस स्टेशन रोड़, होटल कृष्णा स्टेशन रोड़, होटल राज स्टेशन रोड़, होटल कलिंगा पैलेस स्टेशन रोड़, होटल कृष्णा वाइट हाउस स्टेशन रोड़, होटल वैदान्ता महावीर नगर, होटल न्यू शुभम पैलेस महावीर नगर, होटल शुभम पैलेस महावीर नगर, होटल रॉयल इन महावीर नगर, होटल न्यू के.के. महावीर नगर, होटल सेन्ड ड्यून एनएच 68 बलदेव नगर, होटल कैलाश इन्टरनेशनल एनएच 68, होटल माधव पैराडाइज एनएच 68, होटल मॉ सन्तोषी एनएच 68, होटल मारूती पैलेस नेहरू नगर, होटल पवन नेहरू नगर, होटल गोपाल नेहरू नगर, होटल डेजर्ट इन राय कॉलोनी, होटल महारानी पैलेस सिणधरी रोड़, होटल नारायण पैलेस जैसलमेर रोड़, होटल यदुराज फोर्ट जैसलमेर रोड़, होटल मारवाड़ पैलेस जैसलमेर रोड़, होटल मानसरोवर सिणधरी रोड़, होटल प्रिन्स महाबार रोड़ एवं होटल मोरचंग केन्द्रीय बस स्टेण्ड के पास को परीक्षार्थियों के ठहराव व्यवस्था हेतु चिन्हित किया गया है।
उन्होने बताया कि इसी प्रकार सेवा सदन राजकीय अस्पताल के पास, सिन्धी धर्मशाला गुरूद्वारा रोड, महावीर नगर एवं नेहरू नगर, अग्रवाल पंचायत हायर सैकण्डरी स्कूल के पास, माहेश्वरी भवन लक्ष्मीपुरा, खत्री समाज भवन खत्रियों का नीचला वास, स्वर्णकार समाज भवन रॉय कॉलोनी एवं ढाणी बाजार, जैन भोजनालय स्टेशन रोड़, जाट चेरिटेबल ट्रस्ट नेहरू नगर, विश्नोई धर्मशाला नेहरू नगर, राणी रूपादे संस्थान वार्ड नं0 1 लीलरिया धोरा, श्री यादे भवन कुम्हारों का नोहरा इन्दिरा कॉलोनी, जटिया समाज भवन हनुमान मंदिर के पास चौहटन रोड़, पुष्करणा भवन बेरियों का वास, शिवदान कन्या पाठशाला माणक हॉस्पीटल के पास, मल्लीनाथ हॉस्टल जैसलमेर रोड़, किसान हॉस्टल राजकीय अस्पताल के पास, हरलाल जाट हॉस्टल जोधपुर रोड़ एवं एससी एसटी छात्रावास चौहटन रोड़ को परीक्षार्थियों के ठहराव व्यवस्था हेतु चिन्हित किया गया है।
भोजन व्यवस्था
जिला कलक्टर ने बताया कि रीट परीक्षार्थियों के भोजन की व्यवस्था के लिए तिलक बस स्टेण्ड जिला चिकित्सालय के सामने, इन्दिरा रसोई केन्द्रीय बस स्टेण्ड, इन्दिरा रसोई चौहटन चौराहे के पास गडरारोड़ मार्ग, बाड़मेर जन सेवा समिति राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर तथा मानव धर्म ट्रस्ट राजकीय चिकित्सालय बाडमेर में व्यवस्था की गई है।
-0-

रीट-2021 की तैयारियों को लेकर सीएम ने वीसी के माध्यम से समीक्षा

सभी अभ्यर्थियों को मिलेगी निःशुल्क यात्रा की सुविधा

पेपर लीक एवं नकल में संलिप्त सरकारी कर्मी होगा बर्खास्त
बाड़मेर, 23 सितम्बर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) 2021 में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि रोडवेज की बसों के अलावा पर्याप्त संख्या में निजी बसों की व्यवस्था कर समस्त अभ्यर्थियों को निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाए। उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक, डमी केन्डीडेट बैठाने एवं नकल कराने जैसे प्रकरणों में किसी भी सरकारी अधिकारी-कर्मचारी की संलिप्तता पाए जाने पर उसे सेवा से बर्खास्त किया जाए। साथ ही, किसी निजी स्कूल के कार्मिक अथवा स्कूल से जुड़े व्यक्ति की संलिप्तता पाई गई तो संबंधित स्कूल की मान्यता स्थायी रूप से समाप्त कर दी जाए।
  श्री गहलोत गुरूवार को मुख्यमंत्री निवास पर रीट की तैयारियों को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित उच्च-स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। जिला मुख्यालय पर जिला कलेक्टर लोक बंधु, पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा समेत परीक्षा से जुड़े अधिकारियो ने भाग लिया।
    इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल गिरोह द्वारा नकल कराने जैसे प्रकरण सामने आने के बाद अभ्यर्थियों की मेहनत पर पानी फिर जाता है। ऐसे में, इन नकल गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी परीक्षा केन्द्र पर लापरवाही नहीं बरती जाए। परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। उन्होंने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड एवं जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए कि प्रश्न पत्रों के प्रिटिंग प्रेस से परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचने और वहां खोलने तक की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाए। उन्होंने कहा कि रीट परीक्षा में शामिल हो रहे अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्रों पर मोबाइल फोन लेकर नहीं जाएं।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि रीट-2021 सहित भविष्य में होने वाली समस्त प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक एवं नकल जैसी घटना होने पर सभी जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि रीट परीक्षा में शामिल होने वाले हमारे नौजवान अभ्यर्थी आने वाले समय में प्रदेश का भविष्य है। ऐसे में परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों विशेषकर महिला अभ्यर्थियों को ठहरने एवं खाने-पीने की परेशानी हो, तो जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं स्वयंसेवी संस्थान आगे बढ़कर इन अभ्यर्थियों की मदद करें। उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टर जिले में स्वयंसेवी संस्थाओं से बात कर उन्हें मदद के लिए तैयार करें।
श्री गहलोत ने कलेक्टर-एसपी को निर्देश दिए कि रीट परीक्षा के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनी रहे यह सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, वे निरंतर भ्रमण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करें। उन्होंने हर जिले में कन्ट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए ताकि अभ्यर्थी विशेषकर महिला अभ्यर्थी किसी तरह की परेशानी होने पर सूचना दे सकें।
-0-







रीट के लिए विशेष बसों का संचालन शुक्रवार से स्पेशल रेलगाड़ी कल से चलेगी

बाड़मेर, 23 सितम्बर। जिले में रीट परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के आवागमन के लिए विशेष बसों का संचालन शुक्रवार से आरंभ हो जाएगा। वही स्पेशल रेल गाड़ी भी शनिवार से शुरू होगी।

     जिला कलेक्टर लोकबंधु ने बताया कि बाड़मेर जिले से अन्य जिलों में रीट परीक्षा हेतु जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए 24 एवं 25 सितम्बर को रोड़वेज एवं निजी बसों का संचालन किया जाएगा।
24 सितम्बर के लिए बसों की व्यवस्था
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि जिले से अन्य जिलों में जाने जाने परीक्षार्थियों के लिए 24 सितम्बर को रोड़वेज बस डिपो से अजमेर, जयपुर मार्ग पर 4 बसे क्रमशः सायं 5, 5.30, 6 एवं 6.30 बजे संचालित की जाएगी। इसी प्रकार सीकर मार्ग पर 6 बसे क्रमशः सायं 5, 5.30 एवं 6 बजे प्रस्थान करेगी। उन्होने बताया कि नागोर-बीकानेर मार्ग के लिए 8 बजे सायं 6 बजे से 7.30 के मध्य प्रस्थान करेगी। उन्होने बताया कि इसके अलावा राजकीय पी.जी. महाविद्यालय मैदान से जालोर एवं जोधपुर को छोड़कर अन्य सभी जिलो हेतु 7 रूटों पर 110 निजी बसें संचालित की जाएगी।
25 सितम्बर के लिए बसों की व्यवस्था
जिला कलक्टर ने बताया कि 25 सितम्बर को रोड़वेज बस डिपों से बाड़मेर-उदयपुर- राजसमन्द रूट पर प्रातः 7 बजे से 5 रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा। इसी प्रकार जालोर मार्ग पर 20 बसों एवं जोधपुर मार्ग पर 10 रोडवेज बसे सायं 4 बजे से प्रस्थान करेगी। उन्होने बताया कि राजकीय पी.जी. महाविद्यालय बाडमेर से जालोर के लिए 20 एवं जोधपुर के लिए 40 निजी बसे दोपहर 3 बजे से लगातार प्रस्थान करेगी।
उन्होने बताया कि अभ्यर्थी रोड़वेज बसों के संचालन संबंधी जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 02982-220199 एवं मोबाइल नम्बर 9549653283 पर सम्पर्क कर सकते है। इसी प्रकार निजी बसों के संचालन के लिए परिवहन निरीक्षक मेघराज से मोबाइल नम्बर 9799679715 एवं भूराराम से मोबाइल नम्बर 9950004045 पर सम्पर्क कर सकते है।
तीन विशेष टेªनो का होगा संचालन
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि रेलवे द्वारा 25 से 27 सितम्बर तक बाड़मेर- भगत की कोठी रेल संचालित होगी जो बाड़मेर से सुबह 5.30 चलकर प्रातः 10 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी तथा यहा से दोपहर 1.50 पर पुनः चलकर सायं 6.20 पर बाड़मेर आएंगी। इसी प्रकार बाड़मेर - अजमेर रेल जोकि 25 सितम्बर को रात्रि 10.30 बजे बाड़मेर से चलकर 26 सितम्बर को प्रातः 7 बजे अजमेर पहुंचेगी तथा अजमेर से 26 को रात्रि 8.15 बजे रवाना होकर 27 सितम्बर को प्रातः 4.40 बजे बाड़मेर पहुंचेगी। उन्होने बताया कि बाड़मेर - जोधपुर रेल जोकि 25 व 26 सितम्बर को चलेगी। यह ट्रेन जोधपुर से सायं 6.30 बजे चलकर रात्रि 10.25 बजे बाड़मेर पहुंचेगी तथा रात्रि 12.20 बजे बाड़मेर से चलकर सुबह 5.15 बजे जोधपुर आएगी।
-0-

बुधवार, 22 सितंबर 2021

रमजान की गफन एवं धनाऊ में पशु चिकित्सा उपकेन्द्र भवनों के निर्माण हेतु भूमि आवंटित

बाड़मेर, 22 सितम्बर। जिला कलक्टर लोक बंधु द्वारा आदेश जारी कर रमजान की गफन एवं धनाऊ में पशु चिकित्सा उप केन्द्र के भवनों के निर्माण हेतु निःशुल्क भूमि का आवंटन किया गया है।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि चौहटन तहसील के ग्राम रमजान की गफन में 3-00 बीघा भूमि तथा तहसील धनाऊ के ग्राम धनाऊ में 3-15 बीघा भूमि पशु चिकित्सा उप केन्द्र के भवन निर्माण हेतु संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग को निःशुल्क आवंटित की गई है।
-0-

शिविर में 26 पथ विक्रेताओं को दस-दस हजार रूपये का ऋण वितरित

 प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वनिधि योजना

बाड़मेर, 22 सितम्बर। प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत को प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वनिधि योजना के अन्तर्गत वंचित रहे पथ विक्रेताओं को ऋण वितरण हेतु बुधवार को नगर परिषद बाड़मेर में शिविर आयोजित किया गया जिसमें 26 पथ विक्रेताओं को दस-दस हजार रूपये का ऋण वितरित किया गया।
नगर परिषद सभापति दिलीप माली ने बताया कि कोरोना लॉकडाउन में जिन पथ विक्रेताओं का व्यवसाय प्रभावित हुआ है, उनको उक्त योजना से दस हजार रूपये का ऋण देकर व्यवसाय पुनः शुरू करने में सम्बल प्रदान किया जा रहा है।
नगर परिषद आयुक्त दलीप कुमार पूनिया ने बताया कि बुधवार को एसबीआई बैंक एवं डे - एनयूएलएम टीम नगर परिषद द्वारा उक्त कैम्प आयोजित किया गया जिसमें 31 पथ विक्रेताओं के ऋण स्वीकृत किए गए तथा 26 पथ विक्रेताओं को ऋण वितरित किया गया। उन्होने बताया कि उक्त योजना में अब तक 841 ऋण आवेदन ऑनलाईन किये गये जिसमें से 420 ऋण स्वीकृत किये गये है। शिविर में उप सभापति सुरतानसिंह, जिला प्रबन्धक डे-एनयूएलएम सोहनलाल, गौतम माथुर, सामुदायिक संघठक अताई खान एवं एसबीआई बैंक के सहायक प्रबन्धक प्रज्ञेश्वर तिवारी मौजूद रहे।
-0-

रीट की विभिन्न व्यवस्थाओ के लिए प्रकोष्ठों का गठन

बाड़मेर एवं बालोतरा में नोडल अधिकारी नियुक्त

बाड़मेर, 22 सितम्बर। रीट परीक्षा 2021 शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओ हेतु पृथक पृथक प्रकोष्ठों का गठन किया जाकर प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए है।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि रीट परीक्षा संबंधी समस्त व्यवस्थाओं को समय पर सुनिश्चित कराने के लिए जिला मुख्यालय बाड़मेर हेतु अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई एवं उपखण्ड मुख्यालय बालोतरा हेतु मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू को ऑल ओवर इन्चार्ज नियुक्त किया गया है। ये अधिकारी जिला मुख्यालय बाडमेर एवं उपखण्ड मुख्यालय बालोतरा पर उक्त परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से सम्पन्न करवाये जाने हेतु आवश्यकतानुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे।
जिला कलक्टर ने बताया कि जिला परीक्षा संचालन समिति का गठन किया गया है जिसमें नोडल अधिकारी बालोतरा मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मोहनदान रतनू, नोडल अधिकारी बाड़मेर अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई एवं उप नोडल अधिकारी बालोतरा उपखण्ड अधिकारी बालोतरा नरेश सोनी प्रभारी अधिकारी होंगे। उक्त समिति में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, डॉ. हुकमाराम सुथार सह आचार्य, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मु0, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक, रोडवेज के आगार प्रबन्धक, जिला परिवहन अधिकारी बाड़मेर एवं बालोतरा तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहायक अधिकारी होंगे। इसी प्रकार बाड़मेर एवं बालोतरा में परीक्षार्थियों के ठहरने की व्यवस्था, यातायात, चिकित्सा, पेयजल एवं विद्युत तथा जन सुविधाओं के लिए प्रभारी अधिकारी एवं सहायक अधिकारी नियुक्त किए गए है। उन्होने रीट परीक्षा कार्य हेतु जिला परीक्षा संचालन के सदस्य, समस्त नोडल अधिकारी एवं प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए आवंटित कार्य को समय पर एवं सुचारू रूप से सम्पादित कराने के निर्देश दिए है।
-0-

‘प्रशासन गांवों के संग अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा बैठक

आमजन से जुड़ी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कर अभियान को सफल बनाए

बाड़मेर, 22 सितम्बर। जिले में 2 अक्टूबर से प्रारंभ होने जा रहा ‘प्रशासन गांवों के संग अभियान’ राज्य सरकार का एक ऐसा महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ह,ै जिसके माध्यम से आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। जिला कलक्टर लोकबंधु ने बुधवार को विभिन्न विभागों द्वारा किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत समीक्षा के साथ इसके लिए उन्हें पाबंद किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान लगने वाले शिविरों में पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने, भूमिहीनों को भू-आवंटन करने का काम सर्वोच्च प्राथमिकता से किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि शिविरों में आने वाले वृद्धजनों, दिव्यांगों आदि की समस्याओं को अधिकारी पूरी संवेदनशीलता से सुनें और उन्हें तत्काल राहत पहुंचाएं। सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य करें ताकि आमजन को अधिक से अधिक राहत मिले और जिस मंशा के साथ राज्य सरकार यह अभियान शुरू करने जा रही है वह पूरी तरह सफल हो सके। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान आने वाली बिजली, पानी, सड़क, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से सम्बन्धित शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि आजकल अधिकतर कार्य ऑनलाइन हो गए हैं। ऐसे में, शिविरों में आने वाले ग्रामीणों की सहायता एवं आवेदन पत्रों को भरने के लिए हैल्प डेस्क लगाई जाए। शिविर प्रभारी यह सुनिश्चित करें कि आवेदन पत्र लाभार्थी से निःशुल्क भरवाये जाएं। हैल्प डेस्क में सूचना सहायक एवं आईटी से जुड़े अन्य कर्मचारी उपलब्ध हों ताकि आमजन को फार्म भरने से लेकर अन्य प्रक्रियाओं के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पडे़।
जिला कलक्टर ने कहा कि शिविरों में आमजन को राज्य एवं केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि शिविरों में आने वाले दिव्यांगों, निशक्तजनों एवं बुजुर्गों को संवेदनशीलता के साथ सुना जाए। निशक्तजनों का पहले से चिन्हिकरण कर उनके प्रमाण-पत्र बनवाने के सम्बन्ध में तैयारी पूरी कर ली जाए। इसके लिए राजस्व तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करें। शिविर के दौरान सड़क मरम्मत, ढीले तारों को कसने, हैण्डपम्प रिपेयरिंग जैसी शिकायतों का उसी दिन समाधान किया जा सके, इसके लिए बिजली, पानी, सड़क से जुड़ी टीमें पूरी तैयारी एवं पर्याप्त सामग्री की व्यवस्था रखें।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू, उपखंड अधिकारी रोहित चौहान, यूआईटी सचिव शैलेष सुराणा समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। इससे पूर्व पीपीटी के जरिए अभियान के दौरान विभागवार एवं उपखंडवार किए जाने वाले कार्यो की जानकारी दी गई।
-0-







रीट की सम्भागीय आयुक्त ने की समीक्षा

25 हजार से अधिक लोगों का आवागमन होगा, 550 बसें तैयार

बाड़मेर एवं बालोतरा में नियंत्रण कक्ष स्थापित
बाड़मेर, 22 सितम्बर। जिले में राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा, रीट 2021 के सफल एवं सुचारू संचालन के लिए सम्भागीय आयुक्त राजेश शर्मा ने बुधवार को वर्चुअल बैठक कर विस्तृत समीक्षा की।
इस मौके पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि रीट परीक्षा के दौरान जिले में करीब 25 हजार से अधिक लोगों का आवागमन होगा। करीब 27000 परीक्षार्थी अन्य जिलों एवं राज्यों से परीक्षा देने आएंगे तथा करीब 24000 अभ्यर्थी बाड़मेर जिले से परीक्षा देने के लिए अन्य जिलों को जाएंगे। इनके सुचारू आवागमन के लिए जिले में परिवहन के पर्याप्त बंदोबस्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 550 बसों की व्यवस्था की गई है, जिनका संचालन 24 तथा 25 सितंबर को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रेलवे से अतिरिक्त विशेष रेल गाड़ी का संचालन करने एवं नियमित गाड़ियों में अतिरिक्त बोगी लगाने के भी प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि बाड़मेर एवं बालोतरा में अस्थाई बस स्टैंड बनाए गए हैं, जिनसे अलग-अलग रूटों के लिए बसें चलाई जाएगी। साथ ही अस्थाई बस स्टैंड से परीक्षा केंद्रों के लिए शटल बस एव टेंपो-टैक्सी का भी संचालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र के आसपास पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।
जिला कलक्टर ने बताया की परीक्षा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग प्रकोष्ठ स्थापित किए गए हैं तथा प्रत्येक प्रकोष्ठ के लिए राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। वही बाड़मेर एवं बालोतरा में नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किए गए हैं जो लगातार 24 घंटे संचालित होंगे। साथ ही बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर हेल्पडेस्क का संचालन किया जाएगा जहां आने वाले परीक्षार्थियों को सभी जानकारी मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय बाड़मेर पर करीब 10 हजार लोगों के लिए आवास की व्यवस्था की गई है एवं यहीं पर भोजन भी उपलब्ध कराया जाएगा
कंट्रोल रूम
परीक्षा से संबंधित विविध जानकारी एवं सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए बाड़मेर एवं बालोतरा में राउण्ड दी क्लॉक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जाकर कार्मिक नियुक्त किए गए है।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि परीक्षार्थियों को परीक्षा संबंधित विभिन्न जानकारी एवं सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए है। उक्त नियंत्रण कक्ष 23 सितम्बर से 26 सितम्बर को परीक्षा समाप्त होने के पश्चात् समस्त परीक्षा सामग्री संग्रहण केन्द्र में जमा होने तक कार्यरत रहेंगे।
जिला मुख्यालय पर भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र कलेक्ट्रेट परिसर बाड़मेर में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसके टेलीफोन नम्बर 02982-222226 हैं। इसी तरह बालोतरा मुख्यालय पर उपखण्ड कार्यालय बालोतरा में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिसके दूरभाष नम्बर 02988-220005 हैं।
  कंटोल रूम में बाड़मेर एवं बालोतरा में विभिन्न स्तर पर संचालित होने वाली बसों, अस्थाई बनाये बस स्टेण्ड एवं आवागमन हेतु उपलब्ध साधनों की सूची, आवास व्यवस्था, परीक्षा केंद्रों समेत प्रत्येक जानकारी उपलब्ध रहेगी।
-0-

मंगलवार, 21 सितंबर 2021

वीर तेजाजी मंदिर विकास एवं सेवा समिति उण्डू को 1-10बीघा भूमि आवंटित

बाड़मेर, 21 सितम्बर। जिला कलक्टर लोक बंधु द्वारा मंदिर, धर्मशाला एवं वृक्षारोपण हेतु श्री वीर तेजाजी मंदिर विकास एवं सेवा समिति उण्डू (शिव) को 1-10 बीघा भूमि का कीमतन आवंटन किया गया है।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि ग्राम मूढणों की ढाणी के खसरा नम्बर 378/206 रकबा 26-02 बीघा भूमि किस्म बारानी अव्वल मे से रकबा 1-10 बीघा भूमि की किस्म खारीज कर तहसीलदार शिव द्वारा प्रस्तावित नक्शें में दर्शाये अनुसार मंदिर, धर्मशाला एवं वृक्षारोपण हेतु श्री वीर तेजाजी मंदिर विकास एवं सेवा समिति उण्डू (शिव) को कीमतन आवंटन किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
-0-

विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक स्थगित

बाड़मेर, 21 सितम्बर। दिनांक 24 सितम्बर को निर्धारित जिला परिषद द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक स्थगित कर दी गई है।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में 24 सितम्बर को दोपहर 2 बजे निर्धारित जिला परिषद द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षात्मक बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है।
-0-

बाड़मेर शहर की पेयजल आपूर्ति बन्द रहेगी

बाड़मेर, 21 सितम्बर। बाड़मेर लिफ्ट परियोजना के पाईप लाईन की मरम्मत हेतु बुधवार को प्रातः 6 बजे से गुरूवार को 6 एएम तक बाड़मेर शहर की पेयजल आपूर्ति पूर्णतया बन्द रहेगी।

परियोजना वृत बाड़मेर के अधीक्षण अभियन्ता सुरेश चन्द जैन ने बताया कि बाड़मेर लिफ्ट परियोजना के पाईप लाईन की मरम्मत हेतु एक दिन का शट डाउन लिया गया है, जिसके फलस्वरूप दिनांक 22 सितम्बर को प्रातः 6 बजे से 23 सितम्बर को प्रातः 6 बजे तक बाड़मेर शहर की पेयेजल आपूर्ति पूर्णतया बन्द रहेगी। उन्होने बताया कि 24 दिसम्बर को होने वाली सभी जलापूर्ति सामान्य अन्तराल से एक दिन के अधिक अन्तराल से होगी।
-0-

रीट परीक्षा के सफल आयोजन को पुख्ता प्रबंध

परीक्षार्थियों की बड़ी संख्या के मद्देनजर पर्याप्त परिवहन-आवास व्यवस्था

जिला कलक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा
  बाड़मेर, 21 सितम्बर। जिले में रविवार को होने वाली परीक्षा रीट, राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 2021 के सफल एवं सुचारू आयोजन के लिए जिला कलेक्टर लोक बंधु ने अभ्यर्थियों की बड़ी संख्या के मद्देनजर परिवहन, ठहराव, भोजन एवं कानून व्यवस्था समेत सभी तैयारियां पुख्ता करने के निर्देश दिए है।  
जिला कलक्टर ने मंगलवार को तैयारियो की समीक्षा के दौरान परीक्षा से जुड़े अधिकारियों को पूर्ण सजगता के साथ परीक्षा आयोजन संबंधी सभी व्यवस्थाएं पुख्ता रखने के निर्देश दिए। उन्होने रोडवेज के अधिकारियों को जिले के अभ्यार्थियों के अन्य जिलों में परिवहन के लिए पर्याप्त रोडवेज की बसों की व्यवस्था एवं संचालन करने के निर्देश दिए। उन्होने बाड़मेर एवं बालोतरा में चिन्हित अस्थाई बस स्टेण्डों का व्यापक प्रचार प्रसार करनेे तथा यहां से परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों को पहुंचाने के लिए पर्याप्त बसों एवं टेक्सी वाहनों की व्यवस्था रखने को कहा। साथ ही उन्होने उपखण्ड अधिकारियों को अभ्यर्थियों के ठहराव हेतु धर्मशालाओं एवं होटलों में संचालकों के साथ बैठक कर सुचारू व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। उन्होने निजी कॉलेज एवं विद्यालय जहां परीक्षा केन्द्र नहीं है, वहां अभ्यर्थियों के ठहरने की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि परीक्षार्थीयों के लिए इन्दिरा रसोईयों पर अतिरिक्त भोजन के पैकेट्स तैयार रखने के निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होने नगर परिषद आयुक्त को सार्वजनिक शौचालयों पर पर्याप्त सफाई व्यवस्था कराने तथा कार्यशील रखने के साथ मोबाईल शौचालयों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होने जिला मुख्यालय, नगर परिषद एवं उपखण्ड मुख्यालय पर स्थापित नियंत्रण कक्ष में परीक्षा से जुड़ी आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी अभ्यर्थियों को कराने तथा नियुक्त कार्मिकों को सतर्क रहने हेतु पाबन्द करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक आनन्द शर्मा ने परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की एक जगह भीड एकत्रित न हो तथा यातायात व्यवस्था सुचारू रहे इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होने वाहनों का ऑवरलोड संचालन न हो इसकी पुख्ता व्यवस्था करने को कहा। उन्होने प्रश्न पत्रों के परिवहन के दौरान किसी प्रकार की कौताही नही बरतने के निर्देश दिए। उन्होने परीक्षा केन्द्रों पर पार्किंग स्थलों का पूर्व में ही चयन करने तथा एनसीसी/स्काउट का वाहन पार्किंग में सहयोग लेने को कहा।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह, उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान, नरेश सोनी, नगर विकास न्यास सचिव शैलेष सुराणा, जिला परिवहन अधिकारी बाड़मेर संजीव चौधरी, जिला परिवहन अधिकारी बालोतरा भगवान गहलोत, आगार प्रबन्धक रोडवेज उमेश नागर, जिला समन्वयक रीट डॉ. हुकमाराम सुथार समेत संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
-0-





प्रत्येक परीक्षार्थी पर रहेगी कैमरे की नजर

65 केंद्रों पर 38 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

परीक्षा केंद्र पर कोई भी मोबाइल नहीं ले जा सकेगा
बाड़मेर, 21 सितम्बर। जिले में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा, रीट 2021 का आयोजन 26 सितम्बर को 65 केन्द्रों पर दो पारियों में किया जाएगा। इसमें कुल 38778 परीक्षार्थी शामिल होंगें।
दो पारियों में होगी परीक्षा
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि लेवल द्वितीय के अभ्यर्थियों ( कक्षा 6 से 8 ) हेतु प्रातः 10 से दोपहर 12.30 बजे तथा लेवल प्रथम ( कक्षा 1 से 5 ) हेतु दोपहर 2.30 से सायं 5 बजे तक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। उन्होने बताया कि परीक्षार्थी परीक्षा प्रारम्भ होने से 30 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र पर आवश्यक रूप से पहुंच कर प्रवेश प्राप्त कर लें। किसी भी परीक्षार्थी को प्रथम पारी में 9.30 बजे के उपरान्त एवं द्वितीय पारी में दोपहर 2 बजे के उपरान्त प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
65 परीक्षा केन्द्र
जिला कलक्टर ने बताया कि रीट परीक्षा के लिए जिले में प्रथम पारी (लेवल द्वितीय) में 19388 एवं द्वितीय पारी (लेवल 1) में 19390 समेत कुल 38778 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिनके लिए बाड़मेर में 43 परीक्षा केन्द्र एवं बालोतरा में 22 समेत कुल 65 परीक्षा केन्द्र बनाएं गए है। उन्होने बताया कि समस्त परीक्षा केन्द्रों पर वीडियोग्राफी करवाई जाएगी।
मोबाइल सहित निषेध सामग्री
उन्होने बताया कि परीक्षा कक्ष में मोबाईल, ब्लूटूथ या अन्य कोई भी इलेक्ट्रोनिक उपकरण लाना निषेद्य रहेगा। परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष में घडी, चैन, अंगुठी, कान के टोप्स, लोकेट एवं अन्य आभुषण पहन कर नहीं आ सकेंगे तथा पर्स, हैण्डबैग अथवा डायरी इत्यादि अपने साथ नहीं ला सकेंगे। परीक्षा केन्द्रों पर मोबाईल अथवा अन्य निजी सामान रखने की कोई व्यवस्था नहीं रहेगी।
अनुमत सामग्री
उन्होने बताया कि परीक्षार्थी प्रवेश पत्र, काला/नीला बॉल पेन, मान्य फोटो युक्त पहचान पत्र एवं इसकी स्वप्रमाणित फोटो प्रति परीक्षा कक्ष में अपने साथ ले जा सकेंगे।
राजकीय कार्मिक रहेंगे नियुक्त
उन्होने बताया कि निजी एवं राजकीय परीक्षा केन्द्रों पर वीक्षक सहित सभी राजकीय कार्मिक ही नियुक्त रहेंगे। उन्होने अनाधिकृत व्यक्तियों को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नही होने देने के सख्त निर्देश दिए है। उन्होने कार्मिकों को मोबाईल इत्यादि इलेक्ट्रोनिक उपकरण साथ नहीं ले जाने के निर्देश दिए है।
अस्थाई बस स्टैंड निर्धारित
उन्होने बताया कि बाड़मेर मुख्यालय पर जोधपुर की तरफ जाने वाले परीक्षार्थीयों के लिए बीएनसी चौराहे से, चौहटन, धोरीमना, सांचोर के लिए चौहटन चौराहे से, रामसर, गडरारोड के लिए गडरारोड रेल्वे फाटक से पहले, सिणधरी एवं जालोर के लिए राजकीय महाविद्यालय मैदान, रोडवेज बस स्टेण्ड एवं रिजर्व बसों के लिए बालाजी फार्म हाउस पर बसे उपलब्ध रहेगी। इसी प्रकार बालोतरा में जोधपुर रूट के लिए न्यू बस स्टेण्ड व सिटी स्कवायर होटल के पास, जालोर, सांचोर, उदयपुर रूट के लिए छतरियों का मोर्चा, लूणी नदी तट के पास एवं एमबीआर कॉलेज जसोल नाकोडा फांटा पर, बाड़मेर जैसलमेर रूट के लिए गोगाजी मंदिर के पास खेड़ रोड़ पर तथा पाली रोड़ के लिए पटेल छात्रावास व ऑवर ब्रिज के पास समदडी रोड़ पर बसो की व्यवस्था की गई है।
-0-

सोमवार, 20 सितंबर 2021

जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक 29 को

 बाड़मेर, 20 सितम्बर। जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक का आयोजन जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में 29 सितम्बर को दोपहर 12.15 बजे किया जाएगा।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ााा अन्तर्गत शेष लम्बाई के लिए उन्नयन कार्यो हेतु डीआरआरपी केन्डीडेट रोड एवं सीयूसीपीएल के प्रस्तावों के लिए जिला परिषद की साधारण सभा का आयोजन किया जाएगा। उन्होनें बताया कि इसके साथ मनरेगा योजना की प्रगति, जन स्वास्थ्य अभि., विद्युत, शिक्षा, चिकित्सा, कृषि, समाज कल्याण, महिला बाल विकास विभाग की योजनाओं की प्रगति, जिला परिषद द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति, जीपीडीपी प्लान, बीपीडीपी प्लान का अनुमोदन एवं प्रगति पर चर्चा की जाएगी। उन्होनें संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

अनुकम्पात्मक नियुक्त कार्मिकों की टंकण गति परीक्षा 29 को

 बाड़मेर, 20 सितम्बर। अनुकम्पात्मक नियुक्त कर्मचारी जिन्होने 31 मार्च से 31 जुलाई तक टंकण गति परीक्षा हेतु आवेदन जमा कराये है उनकी कम्प्युटर पर टंकण गति परीक्षा 29 सितम्बर को प्रातः 11 बजे एमबीसी राजकीय महाविद्यालय लक्ष्मीपुरा बाड़मेर में आयोजित की गई है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं परीक्षा आयोजन समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश विश्नाई ने बताया कि अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र 28 सितम्बर को www.barmer.rajasthan.gov.in पर अपना नाम सर्च कर डाउनलोड कर सकते है। उन्होनें बताया कि परीक्षा हॉल में प्रवेश पत्र एवं फोटोयुक्त आईडी/कार्यालयाध्यक्ष द्वारा जारी पहचान पत्र के बिना किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेशन नहीं दिया जायेगा।
-0-

प्रतीक्षा सूची में चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन 22 व 23 को

 तृतीय शिक्षक भर्ती 2016 (संशोधित)

बाड़मेर, 20 सितम्बर। राजस्थान प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती 2016 (संशोधित) में प्रतीक्षा सूची से चयनित अभ्यर्थी जिन्हे बाड़मेर जिला आवंटन हुआ है, उनके दस्तावेजों का सत्यापन 22 एवं 23 सितम्बर को जिला परिषद बाड़मेर में किया जाएगा।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू ने बताया कि 22 सितम्बर को गणित/विज्ञान विषय के मेरिट क्रमांक 949 से 1524 के अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। उन्होनें बताया कि 23 सितम्बर को गणित/विज्ञान विषय के मेरिट क्रमांक 1536 से 1796 के अभ्यर्थी तथा अंग्रेजी विषय के समस्त अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी। उन्होनें बताया कि अभ्यर्थी समस्त मूल दस्तावे तथा एक फोटो प्रति सैट व समस्थ शपथ पत्र सहित निर्धारित तिथि को प्रातः 9 से सांय 6 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे।
-0-

प्रभारी मंत्री विश्नोई 24 को बाड़मेर आएंगे

 बाड़मेर, 20 सितम्बर। जिले के प्रभारी मंत्री तथा वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुखराम विश्नोई शुक्रवार 24 सितम्बर को बाड़मेर आएंगे तथा जिला स्तरीय समीक्षा बैठक के तश्चात जन सुनवाई करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम अनुसार प्रभारी मंत्री विश्नोई शुक्रवार 24 सितम्बर को प्रातः 8.30 बजे सांचोर से प्रस्थान कर प्रातः 10 बजे बाड़मेर पहुंचेंगे। यहां वे प्रातः 11 बजे जिला स्तरीय समीक्षा बैठक लेंगे एवं इसके पश्चात जनसुनवाई करेंगे। तत्पश्चात प्रभारी मंत्री दोहपर 12.30 बजे बाड़मेर से जैसलमेर के लिए प्रस्थान करेंगे।
-0-

फसल खराबे से आहत कृषकों को अनुदान राशि स्वीकृत

 बाड़मेर, 20 सितम्बर। जिले के गडरारोड़, रामसर एवं शिव क्षेत्र के प्रभावित विभिन्न श्रेणी के 2556 कृषकों को कुल 2 करोड़ 61 लाख 39 हजार पांच सौ पिचासी रूपये की कृषि आदान अनुदान राशि वितरण करने हेतु वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि एसएमएफ कृषक श्रेणी में 33 से 50 फीसदी खराबे पर तहसील क्षेत्र गडरारोड़ के 978 कृषकों को 7519461 रूपये, 50 से 75 फीसदी खराबे पर तहसील गडरारोड़ के 40 कृषकों को 228592 रूपये, रामसर के 11 कृषकों को 81422 रूपये एवं शिव के 45 कृषकों को 368628 रूपयें तथा 75 से 100 फीसदी खराबे पर तहसील रामसर के 22 कृषकों को 62084 रूपये की कृषि आदान अनुदान राशि वितरण करने हेतु वित्तिय स्वीकृति जारी की गई है।
उन्होंने बताया कि एसएमएफ के अलावा कृषक श्रेणी में 33 से 50 फीसदी खराबे पर तहसील क्षेत्र गडरारोड़ के 86 कृषकों को 1152480 रूपये, 50 से 75 फीसदी खराबे पर तहसील क्षेत्र शिव में 286 कृषकों को 3788076 रूपये, गडरारोड़ में 647 कृषकों को 8379188 रूपये एवं रामसर में 379 कृषकों को 3822806 रूपयें तथा 75 से 100 फीसदी खराबे पर तहसील क्षेत्र गडरारोड में 1 कृषक को 13600 रूपये एवं रामसर में 61 कृषकों को 723248 रूपये की कृषि आदान अनुदान राशि वितरण करने हेतु वित्तिय स्वीकृति जारी की गई है।
-0-

शुक्रवार, 17 सितंबर 2021

मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा भारी बरसात की चेतावनी, उपखण्ड अधिकारियों को पुख्ता प्रबन्धन के निर्देश जारी

 बाड़मेर, 17 सितम्बर। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान अनुसार 18 से 20 सितम्बर तक जिले में कहीं कहीं पर मेघगर्जन, आकाशीलय बिजली चमकने के साथ भारी बारिश की संभावना है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर आपदा प्रबन्धन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा ओमप्रकाश विश्नोई द्वारा मौसम पूर्वानुमान के मद्देनजर जिले के समस्त उपखण्ड अधिकारियों को आपदा राहत से संबंधित विभागों (यथा जोविविनिलि, सानिवि, जन स्वा. अभि. विभाग, चिकित्सा, पुलिस, जल संसाधन, ग्रामीण विभाग, नगर परिषद) की बैठक कर आवश्यक निर्देश जारी करने तथा विभागीय अधिकारियों को मुख्यालय पर उपस्थित रहने हेतु पाबन्द करने के निर्देश दिए है। उन्होने जिले में समस्त निजी एवं राजकीय अस्पतालों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, अपने-अपने उपखण्ड मुख्यालयों, नगर परिषदों एवं पंचायत समितियों में 24ग्7 राउण्ड द क्लॉक नियंत्रण कक्ष स्थापित करने तथा नियंत्रण कक्ष में आवश्यक राहत एवं बचाव उपकरण रखवाया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
उन्होने तैराकों की सूची अपडेट करने, मुख्यालय सहित ग्राम पंचायत स्तर पर जेसीबी, ट्रेक्टर एवं अन्य राहत संसाधनों की सूची अपडेट कर तैयार रखने के निर्देश दिए। उन्होने अपने क्षेत्र के ग्राम सेवक, पटवारी, एएनएम आदि को मुख्यालय पर रहने हेतु पाबन्द करने, ग्राम पंचायत मुख्यालय पर राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर आवश्यक उपकरण एवं सामान रखवाने के निर्देश दिए। उन्होने पानी के बहाव एवं डूब क्षेत्र में आने वाली बस्तियों का चिन्हीकरण एवं इन क्षेत्रों के समीप उच्चे स्थानों पर आवश्यकतानुसार सरकारी भवनों को आश्रय स्थल के रूप में चिन्हित करने को कहा।
उन्होने ग्राम पंचायत एवं नगर परिषद के माध्यम से आमजन को भारी नुकसान के प्रति सावधान करने एवं एहतियाती उपायों का प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए।
-0-

विधिक साक्षरता कैम्प आयोजित

 बाड़मेर, 17 सितम्बर। ताल्लुका विधिक साक्षरता बाड़मेर की ओर से शुक्रवार को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट संख्या 1 बाडमेर राहुल चौधरी एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट संख्या 2 श्रीमती अंबिका सांलंकी द्वारा सिद्धार्थ गुरूकुल उच्च माध्यमिक विद्यालय राय कालोनी में विधिक जागृति कैम्प का आयोजन किया गया।

कैम्प के दौरान छात्र-छात्राओं को संवैधानिक कर्तव्य, मोटर वाहन अधिनियम एवं अन्य कानूनी जानकारी से अवगत कराया गया। कैम्प में विद्यालय के छात्र-छात्रों के अलावा पैनल अधिवक्ता प्रतापसिंह राठौड, विद्यालय स्टाफ एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय के प्राचार्य ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
-0-

जिला परिषद द्वारा संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक 24 को

 बाड़मेर, 17 सितम्बर। जिला परिषद द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक शुक्रवार 24 सितम्बर को दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि जिला कलक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली उक्त बैठक में बीएडीपी, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री बीपीएल आवास, महात्मा गांधी नरेगा, राजीव गांधी जल संचय योजना, स्वच्छ भारत मिशन सहित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।  
-0-

पंचायती राज संस्थाओं के रिक्त पदों के उप चुनाव

 चुनाव शाखाओं का गठन, अधिकारी एवं कर्मचारी प्रतिनियुक्त

बाड़मेर, 17 सितम्बर। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) (पंचायत) लोक बंधु द्वारा एक आदेश जारी कर जिले में पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव सुचारू एवं समय पर सम्पन्न कराने हेतु चुनाव शाखाओं का गठन किया जाकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से प्रतिनियुक्त किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि उनके कार्यालय से चुनाव कार्य हेतु प्रतिनियुक्त किए गए कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से जिला कार्यालय में उपस्थित देने हेतु पाबन्द करे ताकि पंचायत उप चुनाव समय पर एवं संचारू रूप से सम्पन्न हो सके। उन्होने चुनाव संबंधी कार्य की महत्वता को ध्यान में रखते हुए प्रतिनियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि वे तत्काल प्रभाव से आवंटित कार्य प्रारम्भ करे। आदेशों की अवहेलना किए जाने पर निर्वाचन नियमों के अन्तर्गत कार्यवाही की जाएगी।
-0-

पंचायतीराज संस्थाओं में रिक्त पदों पर उप चुनाव कार्यक्रम निर्धारित, 28 सितम्बर को होगा मतदान

 बाड़मेर, 17 सितम्बर। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं के दिनाक 15 जून, 2021 तक विभिन्न कारणों से रिक्त हुए पदों पर उप चुनाव कराने के सन्दर्भ में निर्वाचक नामावली अर्हता तिथि एक जनवरी, 2021 के आधार पर ग्राम पंचायतों में सरपंच, उप सरपचं एवं वार्ड पचों के रिक्त पदों पर उप चुनाव कराने हेतु कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) (पंचायत) लोक बंधु ने बताया कि जिले में 3 सरपंच, 6 उपसरपंच एवं 65 वार्ड पंचों के पदों पर उप चुनाव कराया जाएगा। उन्होने बताया कि इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
यह रहेगा उप चुनाव का कार्यक्रम
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले में उप चुनाव के लिए सोमवार 20 सितम्बर को नियम 23 सपठित 56 के अन्तर्गत निर्वाचन की लोक सूचना जारी की जाएगी। उन्होने बताया कि बुधवार 22 सितम्बर को प्रातः 10 से 4 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा गुरूवार 23 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से की जाएगी तथा इसी दिन दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। उन्होने बताया कि नाम वापसी का समय समाप्त होने के तुरन्त पश्चात् चुनाव प्रतीकों का आवंटन एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। उन्होने बताया कि मंगलवार 28 सितम्बर को प्रातः 8 से सायं 5 बजे तक मतदान करवाया जाकर मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात् पंचायत मुख्यालय पर मतगणना की जाएगी।
उन्होने बताया कि उप सरपंच का चुनाव बुधवार 29 सितम्बर को होगा। उप सरपंच के चुनाव हेतु चुनाव तिथि 29 सितम्बर को प्रातः 9 बजे से पूर्व बैठक हेतु नोटिस जारी किया जाएगा। पूर्वाह्न 10 बजे बैठक प्रारम्भ होगी। नाम निर्देशन पत्र/प्रस्तावों के प्रस्तुतिकरण का समय पूर्वाह्न 11 बजे तक रहेगा। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा पूर्वाह्न 11.30 बजे तक की जाएगी तथा पूर्वाह्न 11.30 से अपराह्न 12 बजे तक चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करने एवं चुनाव चिन्हों का आवंटन करने का कार्य किया जाएगा। मतदान यदि आवश्यक हुआ तो अपराह्न 12 से 1 बजे के मध्य कराया जाएगा तथा मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात् मतगणना एवं परिणाम की घोषणा की जाएगी।
यहां होंगे उप चुनाव
जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बंधु ने बताया कि जिले में सरपंच पद हेतु धनाऊ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत जाणियों की बस्ती, गुडामालानी की ग्राम पंचायत खडाली एवं बाड़मेर की ग्राम पंचायत दरूड़ा में उप चुनाव कराया जाएगा। इसी प्रकार उप सरपंच पद हेतु चौहटन पंचायत समिति की ग्राम पंचायत कापराऊ एवं भोजारिया, फागलिया की ग्राम पंचायत ओगाला, आडेल की ग्राम पंचायत आडेल, धोरीमना की ग्राम पंचायत कुम्हारों की बस्ती तथा बायतु की ग्राम पंचायत अकदडा में उप चुनाव कराया जाएगा।
उन्होने बताया कि वार्ड पंचों के उप चुनाव पंचायत समिति चौहटन में ग्राम पंचायत पोकरासर के वार्ड सं0 4 व 5, कापराऊ के वार्ड सं0 5, भोजारिया के वार्ड सं0 1, बाछडाऊ के वार्ड सं0 7 एवं देदूसर के वार्ड सं0 3, धनाऊ पंचायत समिति में ग्राम पंचायत मीठे का तला के वार्ड सं0 4, 2 एवं 8, बामणोर भंवरशाह के वार्ड सं0 6 एवं अमीमोहम्मद शाह की बस्ती के वार्ड सं0 1, फागलिया पंचायत समिति में ग्राम पंचायत हाथला के वार्ड सं0 1, ओगाला के वार्ड सं0 2, एकल के वार्ड सं0 1 व 5, गुडामालानी पंचायत समिति में ग्राम पंचायत डोडावास जागीर के वार्ड सं0 3, आडेल पंचायत समिति में ग्राम पंचायत आडेल के वार्ड सं0 1, खारीया खुर्द के वार्ड सं0 4, नीम्बलकोट के वार्ड सं0 3, धोरीमना पंचायत समिति में ग्राम पंचायत बूल के वार्ड सं0 1, मांगता के वार्ड सं0 3, कुम्हारों की बस्ती के वार्ड सं0 3, सिणधरी पंचायत समिति में ग्राम पंचायत भाटा के वार्ड सं0 2, नाकोडा के वार्ड सं0 4 व 2, पायला कलां पंचायत समिति में ग्राम पंचायत लोलावा के वार्ड सं0 6, आमलियाला के वार्ड सं0 8, शिव पंचायत समिति में ग्राम पंचायत बालासर के वार्ड सं0 1, रामसर पंचायत समिति में ग्राम पंचायत भाचभर के वार्ड सं0 4, देरासर के वार्ड सं0 6, खारा राठौड़ान के वार्ड सं0 1, बाडमेर पंचायत समिति में ग्राम पंचायत महाबार के वार्ड सं0 1, दूदाबेरी के वार्ड सं0 5, जाखड़ों की ढाणी के वार्ड सं0 5, बाडमेर ग्रामीण पंचायत समिति में ग्राम पंचायत बांदरा के वार्ड सं0 6, मूढो की ढाणी के वार्ड सं0 6, बिदासर के वार्ड सं0 5, नोख के वार्ड सं0 1, सरणु चिमनजी के वार्ड सं0 5, बायतु पंचायत समिति मेे ग्राम पंचायत अकदडा के वार्ड सं0 7, निम्बाणियों की ढाणी के वार्ड सं0 5, बोडवा के वार्ड सं0 6, गिडा पचायत समिति में ग्राम पंचायत कसुम्बला भाटियान के वार्ड सं0 9, बालोतरा पंचायत समिति में ग्राम पंचायत मण्डापुरा के वार्ड सं0 6, सिणली जागीर के वार्ड सं0 2, गोपडी के वार्ड सं0 3, पाटोदी पंचायत समिति में ग्राम पंचायत दुर्गापुरा के वार्ड सं0 1 व 2, मोहनपुरा के वार्ड सं0 3, कल्याणपुर पंचायत समिति मे ग्राम पंचायत सरपुरा के वार्ड सं0 3, कल्याणपुर के वार्ड सं0 4, समदडी पंचायत समिति में ग्राम पंचायत जेठन्तरी के वार्ड सं0 9, समदडी स्टेशन के वार्ड सं0 5, समदडी के वार्ड सं0 6, राखी के वार्ड सं0 7, खण्डप के वार्ड सं0 5, गडरारोड पंचायत समिति में ग्राम पंचायत हरसाणी के वार्ड सं0 4, दुधोड़ा के वार्ड सं0 2, द्राभा के वार्ड सं0 2, गडरारोड के वार्ड सं0 4 व 8, खुडाणी के वार्ड सं0 4, सेडवा पंचायत समिति में ग्राम पंचायत चिचडासर के वार्ड सं0 1, सिवाना पंचायत समिति में ग्राम पंचायत गोलिया के वार्ड सं0 1 तथा मैली के वार्ड सं0 2 के लिए उप चुनाव होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदत्त निर्देशानुसार सरपंच पद के उप चुनाव ईवीएम के माध्यम से एवं वार्ड पंचों के चुनाव मतपेटी के माध्यम से सम्पन्न कराए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आदेश जारी कर उप चुनाव के संबंध में तिथिवार कार्यक्रम का निर्धारण कर अधिकारियों को उन्हें सौपे गये कार्य को समयबद्धता, कुशलता, गुणवता एवं त्रुटिरहित रूप से सम्पादित करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।
-0-

गुरुवार, 16 सितंबर 2021

प्रधानमंत्री आवास योजना मंे लापरवाही बरतने पर दो कार्मिक निलंबित

 जिला कलक्टर लोक बंधु ने जारी किए तीन कार्मिकांे के खिलाफ कार्यवाही के आदेश

बाड़मेर,16 सितंबर। प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन मंे लापरवाही बरतने पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने फागलिया पंचायत समिति की बाखासर ग्राम पंचायत एवं अतिरिक्त प्रभार नवापुरा के ग्राम विकास अधिकारी तथा कनिष्ठ सहायक अतिरिक्त प्रभार ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत एकल को निलंबित किया गया है। जबकि पंचायत समिति फागलिया के कनिष्ठ तकनीकी सहायक का मुख्यालय ज़िला परिषद बाड़मेर किया गया है।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन मंे लापरवाही एवं अनियमितता बरतने तथा विभागीय जांच विचाराधीन होने के कारण राजस्थान सिविल सेवा नियम 1958 के नियम 13 के तहत प्रदत शक्तियांे का प्रयोग करते हुए जिला कलक्टर लोक बंधु ने ग्राम पंचायत बाखासर (अतिरिक्त प्रभार नवापुरा) के ग्राम विकास अधिकारी अनिल टेलर को निलंबित किया है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी रतनू ने बताया कि 9 सितंबर 2021 को वीडियो कांफ्रेसिंग एवं विभिन्न समीक्षा बैठकांे के दौरान स्वीकृत प्रधानमंत्री आवासांे का मौका निरीक्षण कर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देशांे के बावजूद समय पर कार्य संपादित नहीं करने तथा राजकार्य मंे लापरवाही तथा शिथिलता बरतने पर फागलिया पंचायत समिति मंे कार्यरत कनिष्ठ तकनीकी सहायक मनोज यादव का मुख्यालय तत्काल प्रभाव से जिला परिषद बाड़मेर किया गया है। उन्हांेने बताया कि जिला कलक्टर लोक बंधु ने एक अन्य आदेश जारी कर कनिष्ठ सहायक (अतिरिक्त प्रभार ग्राम विकास अधिकारी एकल ग्राम पंचायत पं.सं. फागलिया) निंबाराम को प्रधानमंत्री आवास योजना मंे अनियमितता बरतने पर जांच विचाराधीन होने के कारण निलंबित किया है। उनके मुताबिक निलंबन काल के दौरान निलंबित कार्मिकांे का मुख्यालय जिला परिषद पंचायत प्रकोष्ठ रहेगा। इस दौरान नियमानुसार उनको निर्वाह भत्ता देय होगा।
-0-

सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से परीक्षा सम्पादन को पुख्ता तैयारियों के निर्देश

 रीट परीक्षा 2021

बाड़मेर, 16 सितम्बर। जिला कलक्टर लोक बंधु ने गुरूवार को रीट परीक्षा 2021 के आयोजन के संबंध में अधिकारियों की बैठक लेकर अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होने सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से परीक्षा सम्पादन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला कलक्टर ने परीक्षा से जुड़े अधिकारियों को पूर्ण सजगता के साथ परीक्षा आयोजन संबंधी सभी व्यवस्थाएं पुख्ता रखने के निर्देश दिए। उन्होने परीक्षा से जुड़े सभी अधिकारियों का वाट्सएप गु्रप बनाने को कहा ताकि बेहतर समन्वय हो सकें। उन्होने बड़ी संख्या में परीक्षार्थीयों के आवागमन के मद्देनजर परिवहन व्यवस्था हेतु पर्याप्त बसों एवं वाहनों का प्रबन्धन तथा परीक्षार्थियों के ठहराव हेतु व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। उन्होने परीक्षा केन्द्र पर्यवेक्षक, केन्द्राधीक्षक, वीक्षक समेत कार्मिकों का डेटा संकलित करने को कहा।
जिला कलक्टर ने कहा कि परीक्षा में पारदर्शिता तथा अनुचित साधनों की रोकथाम के लिए परीक्षा संबंधी समस्त गतिविधियों की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। साथ ही परीक्षा केन्दों पर पर्याप्त पुलिस जाब्ता लगाने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि परीक्षा केन्द्रों में मोबाइल फोन का प्रवेश पूर्णतया वर्जित रहेगा। उन्होने परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त सैनेटाइजेशन की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। उन्होने प्रश्न पत्र पुस्तिका-ओएमआर शीट्स की प्राप्ति, वितरण एवं संग्रहण के दौरान पूर्ण सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान, पुलिस उप अधीक्षक आनन्द सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एल. मंसुरिया, जिला परिवहन अधिकारी बाड़मेर संजीव चौधरी, जिला परिवहन अधिकारी बालोतरा भगवान गहलोत, आगार प्रबन्धक रोडवेज उमेश नागर, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी भीखाराम प्रजापत, जिला शिक्षा अधिकारी मा. राजन कुमार शर्मा, जिला समन्वयक रीट डॉ. हुकमाराम सुथार समेत संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
-0-





लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...