मंगलवार, 9 जून 2020

बोर्ड परीक्षा के सफल एवं सुचारू संचालन के निर्देश

बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में जिला स्तरीय परीक्षा संचालन समिति की बैठक सम्पन्न

बाडमेर, 9 जून। बोर्ड परीक्षा 2020 के अन्तर्गत शेष रही बोर्ड परीक्षाओं के संचालन हेतु जिला स्तरीय परीक्षा संचालन समिति की बैठक जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस दौरान उन्होने बोर्ड परीक्षा के सफल एवं सुचारू संचालन के लिए पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय परीक्षा संचालन समिति की बैठक में जिला कलक्टर मीणा ने परीक्षा से जुडे अधिकारियों को पूर्ण सजगता एवं संवेदनशीलता के साथ परीक्षा कार्य को इंजाम देने के निर्देश दिए। उन्होने परीक्षा से पूर्व परीक्षा केन्दों पर सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होने बैठक व्यवस्था के अलावा परीक्षा केन्द्रों पर पेयजल की व्यवस्था रखने की हिदायत दी। उन्होने कहा कि संवेदनशील, अतिसंवेदनशील एवं निजी विद्यालय के केन्द्रों पर माईक्रोआब्जर्वर लगाए जाए।
जिला कलक्टर मीणा ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिन केन्द्रों में क्वारंटाइन सुविधाएं संचालित की जा रही है, उन विद्यालयों को क्वारंटाइन केन्द्रों से मुक्त कर परीक्षा से पहले तय प्रोटोकॉल के अनुसार सैनिटाइज करवाया जाए। साथ ही जिन कार्मिकों की कोविड-19 में डयूटी लगी हुई है उन्हें परीक्षा के दौरान कोविड-19 डयूटी से मुक्त रखा जाए। बैठक में उन्होने प्रश्न पत्रों की सुरक्षा, प्रश्न पत्रों के वितरण, परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस जाब्ता सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होने परीक्षा के दौरान केन्द्रों पर विडियोग्राफी करवाने के निर्देश दिए।
इस दौरान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डालूराम चौधरी ने परीक्षा के संबंध में की गई तैयारियों की विस्तार के साथ जानकारी कराई। उन्होने बताया कि संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर दो तथा अतिसंवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर चार पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे। साथ ही परीक्षा के दौरान निरीक्षण हेतु चार उडनदस्ता दल गठित किए गए है। उन्होने बताया कि संवेदनशील, अतिसंवेदनशील केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था रहेगी।
-0-

सोमवार, 8 जून 2020

राजस्व मंत्री चौधरी की अध्यक्षता में बैठक 11 को

बाड़मेर, 8 जून। राजस्व, उप निवेशन, कृषि सिंचित क्षैत्रीय विकास एवं जल उपयोगिता मंत्री हरीश चौधरी की अध्यक्षता में टिड्डी नियंत्रण एवं कोरोना संरक्षण के संबंध में समीक्षात्मक बैठक 11 जून को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।
जिला कलक्टर आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में टिड्डी नियंत्रण एवं कोरोना प्रकोप के बचाव व रोकथाम से संबंधित समीक्षात्मक बैठक राजस्व मंत्री हरीश चौधरी की अध्यक्षता में 11 जून को प्रातः 11 बजे आयोजित की जाएगी। उन्होने संबंधित अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित तैयारी के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 सोमवार को उल्लंघन पर 2300 रूपये की वसूली

बाड़मेर, 8 जून। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देश के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए सोमवार को जिले में 14 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 2300 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।
जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्होने बताया कि जिले में सोमवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र चौहटन 1 व्यक्ति से 200, सेड़वा में 5 लोगों से 500, शिव में 1 व्यक्ति से 200, बालोतरा में 3 लोगों से 600, गुडामालानी में 2 लोगों से 400 एवं धोरीमन्ना में 2 लोगों से 400 को मिलाकर कुल 14 लोगों से 2300 रूपये की जुर्माना राशि वसूली गई।
उन्होने बताया कि जिले में अब तक 824 लोगों से कुल 1,82,500 रूपये की वसूली की जा चुकी है। उन्होने आमजन को कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी नियमों एवं आदेशों की पालना करने की हिदायत दी है।
-0-

जिले में 166 प्रवासियों का हुआ आगमन, वहीं 53 ने किया प्रस्थान

बाड़मेर, 8 जून। सोमवार को विभिन्न राज्यों से कुल 166 प्रवासियों एवं श्रमिकों का जिले में आगमन हुआ। वहीं 53 अन्य राज्यों के प्रवासी श्रमिकों ने जिले से प्रस्थान किया।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में सोमवार को गुजरात से 130, महाराष्ट्र से 6, आंध्र प्रदेश से 1, कर्नाटक से 16, तमिलनाडू से 7, छतीसगढ से 1 एवं गोवा से 5 को मिलाकर कुल 166 प्रवासियों ने सरकारी एवं निजी वाहन से जिले में प्रवेश किया है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 59160 प्रवासियों का आगमन हुआ है।
उन्होंने बताया कि सोमवार को गुजरात के लिए 23, आंध्रप्रदेश के लिए 6, कर्नाटक के लिए 17 एवं तमिलनाडू के लिए 7 को मिलाकर कुल 53 अन्य राज्यों के प्रवासी श्रमिकों ने जिले से  प्रस्थान किया। अब तक जिले से 10609 लोगों ने अपने मूल राज्यों के लिए प्रस्थान किया है।
जिला कलक्टर मीणा ने जिले में प्रवेश करने वालों की सघन चिकित्सकीय जांच एवं स्क्रिीनिंग की जा रही है। साथ ही किसी व्यक्ति के संदिग्ध संक्रमित पाए जाने पर उसे तुरंत क्वारेंटाईन कर उसके सेंपल लेने हेतु निर्देशित किया गया है।
-0-

कोरोना सक्रमण के चलते एमपीटी नागाणा में कर्फ्यु

बाड़मेर, 8 जून। बाड़मेर उपखण्ड क्षेत्र में एमपीटी नागाणा में कोरोना वायरस का संक्रमण पाये जाने से उक्त सम्पूर्ण क्षेत्र के आस पास नागरिकों के स्वास्थ्य, मानव जीवन की सुरक्षा एवं लोक शांति बनाये रखने की दृष्टि से उपखण्ड मजिस्ट्रेट बाड़मेर नीरज मिश्र द्वारा एमपीटी नागाणा (एमपीटी नागाणा परिसर के अंदर आपरेशन बेस के प्रमुख भवन के उत्तर की ओर 100 अंक वाला सम्पूर्ण क्षेत्र, जिसके चारों ओर सड़क बनी है और जिसमें क्वारेंटाईन सेंटर बना रखा है तक) के क्षेत्र को जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित कर कर्फ्यु लगाया गया है।
उपखण्ड मजिस्ट्रेट बाड़मेर नीरज मिश्र ने बताया कि उक्त प्रभावित क्षेत्र में अत्यधिक संक्रमण बढ़ने की आशंका है, जिससे इस क्षेत्र के आसपास के नागरिकों के स्वास्थ्य, मानव जीवन एवं लोकशांति को खतरा उत्पन्न हो सकता है। उपखण्ड मजिस्ट्रेट बाड़मेर द्वारा उक्त क्षेत्र के आस-पास निवासरत नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षार्थ एवं केन्द्रीय लोक प्रशान्ति बनाये रखने की दृष्टि से दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 144 के तहत बाडमेर उपखण्ड क्षेत्र में एमपीटी नागाणा (एमपीटी नागाणा परिसर के अंदर आपरेशन बेस के प्रमुख भवन के उत्तर की ओर 100 अंक वाला सम्पूर्ण क्षेत्र, जिसके चारों ओर सड़क बनी है और जिसमें क्वारेंटाईन सेंटर बना रखा है तक) के क्षेत्र को जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित कर कर्फ्यु लगाया गया है।
उन्होेने बताया कि उक्त जीरो मोबिलिटी क्षेत्र में जनसाधारण के लिए सख्ती से आवागमन- निर्गमन निषेध किया गया है। उन्होने सभी नागरिकों को इस आदेश की पालना करने एवं अवहेलना नहीं करने के निर्देश देते हुए सख्त चेतावनी दी है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन किये जाने पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188, 269, 270 एवं राजस्थान एपिडेमिक डिसीज एक्ट 1957 तथा अन्य विधिक प्रावधानों के अन्तर्गत अभियोजित किया जा सकेगा। यह आदेश अग्रिम आदेश तक प्रभावशील रहेगा।
-0-

कमजोर वर्गों के सशक्तीकरण पर बल संचालित स्टेट फ्लेगशिप योजनाओं की प्रति बुधवार होगी समीक्षा

बाड़मेर, 8 जून। समाज के कमजोर वर्गों के व्यक्तियों के सशक्तीकरण के लिए संचालित स्टेट फ्लेगशीप योजनाओं की समीक्षा बैठक जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में प्रति बुधवार प्रातः 11 बजे जिला कलक्टर कार्यालय में आयोजित की जाएगी।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार समाज के कमजोर वर्गों के व्यक्तियों के सशक्तीकरण के लिए संचालित स्टेट फ्लेगशीप योजनाओं की समीक्षा के लिए प्रति बुधवार प्रातः 11 बजे बैठक का आयोजन किया जाएगा। उन्होनें बताया कि राजकीय अवकाश की दशा में उक्त बैठक का आयोजन आगामी कार्य दिवस को किया जाएगा। उन्होने संबंधित अधिकारियों को आदेशित किया है कि वे स्टेट फ्लेगशीप योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट मुख्य आयोजना अधिकारी को प्रति सोमवार भिजवाते हुए समस्त सूचनाओं के साथ बैठक में उपस्थित होंगे।
-0-

बीस सूत्री कार्यक्रम की प्रगति रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश

बाड़मेर, 08 जून। विभागीय अधिकारियों को बीस सूत्री कार्यक्रम के तहत अर्जित उपलब्धियों की मासिक प्रगति रिपोर्ट प्रत्येक माह की 5 तारीख तक भिजवाने के निर्देश दिए गए है।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि आयोजना विभाग से जब तक बीस सूत्री कार्यक्रम के नवीन लक्ष्य प्राप्त नहीं हो जाते है, तब तक गत वर्ष के लक्ष्यों में 10 प्रतिशत की बढोतरी मानते हुए कार्यक्रम का क्रियान्वयन जारी रखा जाए। उन्होने बताया कि कई विभागों से बीस सूत्री कार्यक्रम की मासिक प्रगति रिपोर्ट समय पर प्राप्त नहीं होने से कार्यक्रम की समीक्षा नहीं हो पाती है। उन्होने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे बीस सूत्री कार्यक्रम के तहत अर्जित उपलब्धियों की मासिक प्रगति रिपोर्ट प्रत्येक माह की 5 तारीख तक मेल आईडी cpobarmer@gmail.com पर आवश्यक रूप से भिजवाया जाना सुनिश्चित करें।
-0-

पूर्व तैयारियों के संबंध में कन्टीजेन्सी प्लान 10 तक भिजवाने के निर्देश

दक्षिण पश्चिम मानसून 2020
बाडमेर, 8 जून। दक्षिण पश्चिम मानसून 2020 की पूर्व तैयारियों के संबंध में कन्टीजेन्सी प्लान 10 जून तक भिजवाने के निर्देश दिए गए है।
जिला कलक्टर आपदा प्रबन्धन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विश्राम मीणा ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 2020 शीध्र ही सक्रिय होने जा रहा है। उन्होने बताया कि जिले में जल भराव, बाढ़ की आंशका को देखते हुए जन-धन के सुरक्षात्मक उपाय हेतु उचित प्रबन्धन किया जाना आवश्यक है। उन्होने संबंधित विभागों को आपदा प्रबन्धन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा जयपुर के दिशा निर्देशानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए विभाग से संबंधित कन्टीजेन्सी प्लान 10 जून तक भिजवाने के निर्देश दिए है। साथ ही उन्होने मौसम विभाग को मानसून की गतिविधियों की नियमित दैनिक जानकारी उपलब्ध कराने, सिंचाई विभाग को 15 जून से बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित करने तथा बाढ एवं जलभराव की संभावना में जिले के संवेदनशील एवं संकटग्रस्त क्षेत्रों का सामना करने के लिए कार्ययोजना बनाने, उपलब्ध वायरलैस सेटों को कार्यशील रखने, नावों, रक्षा पेटियों, रस्सांें, टार्चो की व्यवस्था करने तथा जिले में उपलब्ध संसाधनों को चिन्हित कर दुरस्त रखने, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को पेयजल की समुचित व्यवस्था के साथ निचले क्षेत्रों से पानी निकालने हेतु पम्प सेटों की व्यवस्था सुनिश्चित करने, विद्युत विभाग को बाढ़ की स्थिति होने पर विद्युत व्यवस्था को सुचारू रखने आवश्यक उपकरण पोल, कण्डक्टर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने, जमीन पर पड़े ट्रान्सफारमर को डी.पी. पर रखवाने एवं ढीले तारों को दुरस्त करने तथा पशुपालन विभाग को बाढ़ अथवा अतिवृष्टि के समय पशुओं में फैसले वाली बीमारियों के इलाज के लिए पर्याप्त दवाईयों की व्यवस्था सुनिश्चित करने, नावों एवं गोताखोरों की सूची बनाने तथा प्रभावित क्षेत्रों में चारे, पशु आहार की व्ण्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
-0-

मनरेगा में अधिकाधिक जरूरतमन्दों को रोजगार मुहैया कराएं - चौधरी

खेजड़ी के नीचे राजस्व मंत्री का जनता दरबार, सुनी आमजन की समस्याएं

बाडमेर, 8 जून। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी सोमवार को पाटोदी पंचायत समिति क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान चौधरी ने पाटोदी में चल रहे मनरेगा कार्यों का निरीक्षण कर श्रमिको के साथ संवाद कर उनकी समस्याएं जानी।
राजस्व मंत्री चौधरी श्रमिको के साथ खेजड़ी के पेड़ के नीचे जमीन पर बैठकर एक-एक श्रमिक से रूबरू हुए। उन्होंने श्रमिको को मिल रहे रोजगार के दौरान आने वाली समस्याओं की जानकारी लेकर तत्काल विभागीय अधिकारियों को समाधान के लिए निर्देशित किया।
चौधरी ने राजस्व गांव जामत नगर के मसाणीयां नाडा में नरेगा श्रमिकों से संवाद करते हुए वर्तमान हालातों पर जानकारी ली और गांव की समस्याओं के बारे में पूछा। इस दौरान अधिकारियों एवं कार्मिकों को दूर भेजकर वहां मौजूद एक-एक श्रमिक की समस्या को नजदीक से जाना। इसके बाद सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को बुलाकर मौके पर आपस में संवाद कर समस्या अतिशीघ्र निपटाने को लेकर निर्देशित किया। वहीं ग्रामीणों ने खासकर पानी-बिजली की समस्याएं सामने रखीं और रोजगार की जरूरत बताई। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने गांवों और दूरदराज की ढांणियों तक पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने, बिजली वितरण में आ रही समस्याओं को दूर करने तथा महात्मा गांधी नरेगा योजना में अधिक से अधिक जरूरतमन्दों को रोजगार मुहैया कराने के निर्देश दिए।
-0-

सीमा प्रहरी बनकर करना होगा टिड्डियों का मुकाबला - चौधरी

राजस्व मंत्री पटौदी क्षेत्र के दौरे पर ग्रामीणों से हुए रूबरू

बाड़मेर, 08 जून। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी सोमवार को पाटोदी क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने जवाहर पूरा, नवातला, लाखाणीयों की ढाणी गांवो के लोगो की जनसुनवाई की।
       इस दौरान राजस्व मंत्री चौधरी ने आगामी दिनों में आने वाली टिड्डी के खतरे की चिंता जाहिर करते हुए कहा कि राज्य सरकार का सहयोग करते हुए जनभागीदारी से टिड्डी पर हम सभी को मिलकर रोकथाम के भरपूर प्रयास करने है। 
        नवातला ग्राम पंचायत मुख्यालय पर जनसुनवाई करते हुए चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में बिजली समस्या को निजात दिलाने के लिए जल्द नवातला में जीएसएस स्वीकृत करवाकर आमजन को विधुत समस्या से राहत प्रदान करवाई जाएगी।
       चौधरी ने लाखानियों की ढाणी में जनसुनवाई करते हुए अधिकारियों से कहा है कि आमजन की सुनवाई के लिए अधिकारी व कर्मचारी भ्रमण और निरीक्षण की गतिविधियों को विस्तार दें, तथा इस दौरान जहां कहीं कोई समस्या सामने दिखे, उसका तत्काल समाधान करें। खासकर पानी, बिजली, चिकित्सा आदि बुनियादी लोक सेवाओं और सुविधाओं के मामलों में कहीं कोई ढिलाई नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने ओकातीय बेरा में स्थित मेघवालों की ढाणी में स्वीकृत करवाई गई सौर से संचालित ट्यूबवेल का कार्य शुभारम्भ करवाया।
       रविवार को पूरे दिन राजस्व मंत्री चौधरी ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी तकलीफों और जरूरतों से रूबरू हुए और आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं के निराकरण के साथ ही प्रत्येक ढाणी व राजस्व के विकास के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे है। इस दौरान पाटोदी प्रधान रसीदा बानो, नवातला सरपँच, जवाहर पूरा सरपंच रहमान खान, समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
-0-

गुरुवार, 4 जून 2020

राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 गुरूवार को उल्लंघन पर 2300 रूपये की वसूली

बाड़मेर, 4 जून। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देश के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए गुरूवार को जिले में 12 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 2300 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।
जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्होने बताया कि जिले में गुरूवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र चैहटन में 2 लोगों से 400, सेडवा में 2 लोगों से 300, सिणधरी में 5 लोगों से 1000, शिव में 2 लोगों से 400 एवं रामसर में 1 व्यक्ति से 200 को मिलाकर कुल 12 लोगों से 2300 रूपये की जुर्माना राशि वसूली गई।
उन्होने बताया कि जिले में अब तक 751 लोगों से कुल 1,69,900 रूपये की वसूली की जा चुकी है। उन्होने आमजन को कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी नियमों एवं आदेशों की पालना करने की हिदायत दी है।
-0-

जिले में गुरूवार को 372 प्रवासियों का हुआ आगमन 9 प्रवासी श्रमिकों ने किया प्रस्थान

बाड़मेर, 4 जून। गुरूवार को विभिन्न राज्यों से कुल 372 प्रवासियों एवं श्रमिकों का जिले में आगमन हुआ। वहीं 9 प्रवासी श्रमिकों ने अन्य राज्यों के लिए प्रस्थान किया।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में गुरूवार को गुजरात से 286, महाराष्ट्र से 18, उतरप्रदेश से 3, मध्यप्रदेश से 22, कर्नाटक से 5, हरियाणा से 2, तमिलनाडू से 17, तेलंगाना से 13 एवं उतराखण्ड से 5 को मिलाकर कुल 372 प्रवासियों ने सरकारी एवं निजी वाहन से जिले में प्रवेश किया है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 58191 प्रवासियों का आगमन हुआ है। वहीं गुरूवार को मध्यप्रदेश के लिए 1, गुजरात के लिए 6 एवं तेलंगाना के लिए 2 को मिलाकर कुल 9 प्रवासी श्रमिकों ने प्रस्थान किया। अब तक जिले से 10436 लोगों ने अपने मूल राज्यों के लिए प्रस्थान किया है।
जिला कलक्टर मीणा ने जिले में प्रवेश करने वालों की सघन चिकित्सकीय जांच एवं स्क्रिीनिंग की जा रही है। साथ ही किसी व्यक्ति के संदिग्ध संक्रमित पाए जाने पर उसे तुरंत क्वारेंटाईन कर उसके सेंपल लेने हेतु निर्देशित किया गया है।
-0-

पद्म पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित

बाड़मेर, 4 जून। केन्द्र सरकार की ओर से पद्म पुरस्कारों वर्ष 2021 के लिए नामांकन प्रस्ताव ऑनलाइन माध्यम से आमन्त्रित किए जा रहे है। इसकी अंतिम तिथि केन्द्र सरकार की ओर से 15 सितम्बर 2020 तय की गई है।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि केन्द्र सरकार के दिशा निर्देश के अनुरूप पद्म पुरस्कारों के लिए आवेदन ऑनलाइन वेबसाइट www.padmaawards.gov.in के माध्यम से ही किया जा सकेगा। इस वेबसाइट से निर्धारित पात्रता और मापदंड की जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है। इन पुरस्कारों के लिए योग्य व्यक्ति अपना नामांकन प्रस्ताव ऑनलाइन निर्धारित प्रपत्र में संबधित जिला कलेक्टर की अनुशंसा के साथ 31 अगस्त, 2020 तक जमा कर सकते है। साथ ही आवेदक को आवेदन की सॉफ्ट एवं हार्ड कॉपी मंत्रीमण्डल सचिवालय में भी जमा करानी होगी। ताकि राज्य सरकार की ओर से अपनी अनुशंषा निर्धारित तिथि तक केन्द्र सरकार को भिजवायी जा सके। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष गणतन्त्र दिवस के अवसर पर पद्म पुरस्कार श्रृखंला के तहत पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए जाते है। यह पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण एवं उत्कृष्ट उपलब्ध्यिों एवं सेवाओं के लिए दिए जाते हैं। इनमें कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान, अभियांत्रिकी, सार्वजनिक मामलों, नागरिक सेवा, व्यापार एवं उद्योग आदि क्षेत्र शामिल हैं।
-0-

कोरोना सक्रमण के चलते बाड़मेर शहर के महावीर नगर में कफ्र्यु

बाड़मेर, 4 जून। बाड़मेर उपखण्ड क्षेत्र में बाड़मेर शहर के महावीर नगर में कोरोना वायरस का संक्रमण पाये जाने से उक्त सम्पूर्ण वार्ड के आस पास नागरिकों के स्वास्थ्य, मानव जीवन की सुरक्षा एवं लोक शांति बनाये रखने की दृष्टि से उपखण्ड मजिस्ट्रेट बाड़मेर नीरज मिश्र द्वारा बाडमेर शहर के महावीर नगर ( 80 फीट रोड से ढालूमल सिन्धी के मकान से पूर्व की ओर पीएचसी महावीर नगर की दिवार तक दक्षिण में भंवरलाल सोनी व मंगलाराम विशनोई बीच का प्लोट मंगलाराम विशनोई वाली गली अजय प्रजापत का मकान व लूम्बाराम चैधरी के मकान वाली गली ढालूराम सिन्धी के मकान के पिछे तक ) के क्षेत्र को जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित कर कफ्र्यु लगाया गया है।
उपखण्ड मजिस्ट्रेट बाड़मेर नीरज मिश्र ने बताया कि उक्त प्रभावित क्षेत्र में अत्यधिक संक्रमण बढ़ने की आशंका है, जिससे इस क्षेत्र के आसपास के नागरिकों के स्वास्थ्य, मानव जीवन एवं लोकशांति को खतरा उत्पन्न हो सकता है। उपखण्ड मजिस्ट्रेट बाड़मेर द्वारा उक्त क्षेत्र के आस-पास निवासरत नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षार्थ एवं केन्द्रीय लोक प्रशान्ति बनाये रखने की दृष्टि से दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 144 के तहत बाडमेर शहर के महावीर नगर (80 फीट रोड से ढालूमल सिन्धी के मकान से पूर्व की ओर पीएचसी महावीर नगर की दिवार तक दक्षिण में भंवरलाल सोनी व मंगलाराम विशनोई बीच का प्लोट मंगलाराम विशनोई वाली गली अजय प्रजापत का मकान व लूम्बाराम चैधरी के मकान वाली गली ढालूराम सिन्धी के मकान के पिछे तक) के क्षेत्र को जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित कर कफ्र्यु लगाया गया है।
उन्होेने बताया कि उक्त जीरो मोबिलिटी क्षेत्र में जनसाधारण के लिए सख्ती से आवागमन- निर्गमन निषेध किया गया है। उन्होने सभी नागरिकों को इस आदेश की पालना करने एवं अवहेलना नहीं करने के निर्देश देते हुए सख्त चेतावनी दी है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन किये जाने पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188, 269, 270 एवं राजस्थान एपिडेमिक डिसीज एक्ट 1957 तथा अन्य विधिक प्रावधानों के अन्तर्गत अभियोजित किया जा सकेगा। यह आदेश अग्रिम आदेश तक प्रभावशील रहेगा।
-0-

बुधवार, 3 जून 2020

बागलोग, बांकियावास खुर्द, मूल की ढाणी, परालिया सांसण, भोटों की ढाणी, मण्डली एवं पतासर में कफ्र्यू आंशिक रूप से प्रत्याहरित

बाड़मेर, 3 जून। जिले में घडोई चारणान ग्राम पंचायत के राजस्व ग्राम बागलोप, देवरिया ग्राम पंचायत के राजस्व गांव बांकियावास खुर्द, मूल की ढाणी ग्राम पंचायत के राजस्व गांव मूल की ढाणी व परालिया सांसण, नागाणा ग्राम पंचायत के राजस्व गांव भाटों की ढाणी(नागाणा), मण्डली ग्राम पंचायत के राजस्व गांव मण्डली एवं पतासर ग्राम पंचायत के राजस्व गांव पतासर की समस्त राजस्व सीमा को जीरो मोबेलिटी क्षेत्र घोषित कर धारा 144 के तहत कफ्र्यू लगाया गया था। जिला मजिस्टेªट बाडमेर ने आदेश जारी कर उक्त कफ्र्यू को आंशिक रूप से हटाया है।
जिला मजिस्टेªट बाडमेर विश्राम मीणा द्वारा जारी आदेशानुसार उक्त क्षेत्रों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाए जाने के पश्चात वहां दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत जीरो मोबेलिटी क्षेत्र घोषित कर कफ्र्यू लगाया गया था। उपखण्ड अधिकारी बालोतरा से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर 3 जून, 2020 की मध्यरात्री के पश्चात उक्त कफ्र्यू आंशिक रूप से प्रत्याहरित (विड्रो) किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में दिनांक 31 मई,2020 के द्वारा दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के जारी आदेश लागू रहेंगे।
-0-


राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 बुधवार को उल्लंघन पर 6800 रूपये की वसूली

बाड़मेर, 3 जून। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देश के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए बुधवार को जिले में 39 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 6800 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।
जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्होने बताया कि जिले में बुधवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र बाड़मेर में 11 लोगों से 2200, चैहटन में 3 लोगों से 600, सेडवा में 5 लोगों से 1000, शिव में 2 लोगों से 400, रामसर में 1 व्यक्ति से 200, गुडामालानी में 2 लोगों से 400 एवं सिवाना में 15 लोगों से 2000 को मिलाकर कुल 39 लोगों से 6800 रूपये की जुर्माना राशि वसूली गई।
उन्होने बताया कि जिले में अब तक 739 लोगों से कुल 1,67,600 रूपये की वसूली की जा चुकी है। उन्होने आमजन को कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी नियमों एवं आदेशों की पालना करने की हिदायत दी है।
-0-

जिले में बुधवार को 374 प्रवासियों का हुआ आगमन

9 प्रवासी श्रमिकों ने आंध्रप्रदेश के लिए किया प्रस्थानबाड़मेर, 03 जून। बुधवार को विभिन्न राज्यों से कुल 374 प्रवासियों एवं श्रमिकों का जिले में आगमन हुआ। वहीं 9 प्रवासी श्रमिकों ने आंध्रप्रदेश के लिए प्रस्थान किया।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में बुधवार को गुजरात से 285, महाराष्ट्र से 22, उतरप्रदेश से 8, आंध्र प्रदेश से 1, दिल्ली से 4, कर्नाटक से 25, बिहार से 1, तमिलनाडू से 2, पंजाब से 2, तेलंगाना से 18, छतीसगढ़ से 1 एवं जम्मू कश्मीर से 5 को मिलाकर कुल 374 प्रवासियों ने सरकारी एवं निजी वाहन से जिले में प्रवेश किया है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 57819 प्रवासियों का आगमन हुआ है। वहीं बुधवार को 9 प्रवासी श्रमिकों ने आंध्रप्रदेश के लिए प्रस्थान किया, अब तक जिले से 10427 लोगों ने अपने मूल राज्यों के लिए प्रस्थान किया है।
जिला कलक्टर मीणा ने जिले में प्रवेश करने वालों की सघन चिकित्सकीय जांच एवं स्क्रिीनिंग की जा रही है। साथ ही किसी व्यक्ति के संदिग्ध संक्रमित पाए जाने पर उसे तुरंत क्वारेंटाईन कर उसके सेंपल लेने हेतु निर्देशित किया गया है।
-0-

आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा कंटीजेंसी योजना के पेयजल के कार्य एक सप्ताह में पूर्ण होंगे

आंधी से बाधित बिजली तंत्र तुरन्त दुरस्त करने के निर्देश

बाड़मेर, 3 जून। जिले में गर्मियों के मौसम में समय पर पेयजल आपूर्ति सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला कलेक्टर विश्राम मीणा ने बुधवार प्रातः कलेक्ट्रेट में जिले में पानी, बिजली, चिकित्सा जैसी आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने कहा कि वर्तमान में भीषण गर्मी पड़ रही है, ऐसे में आमजन को पेयजल की किल्लत का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग रणनीति के साथ युद्ध स्तर पर कार्य करें ।
कंटीजेंसी कार्यो को एक सप्ताह में पूरा करेविभाग को गर्मियों के कंटीन्जेसी प्लान के तहत स्वीकृत कार्यों को एक सप्ताह में पूर्ण करवाने की हिदायत दी गई। साथ ही कलेक्टर ने समस्याग्रस्त क्षेत्रों में टैंकरों के जरिए पेयजल परिवहन के भी निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने जलापूर्ति अंतराल को कम करने तथा पर्याप्त मात्रा में पेयजल की आपूर्ति को भी कहा।
अबाध बिजली आपूर्ति होजिला कलेक्टर ने जिले में आंधी-तूफान से क्षतिग्रस्त बिजली तंत्र को अविलम्ब बहाल करने को कहा। किसी भी स्थिति में गर्मियों के दौरान बिजली की कटौती नहीं की जाए। उन्होंने पेयजल स्रोतों पर नियमित बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए ताकि पानी की आपूर्ति बिजली के अभाव में बाधित नहीं हो। उन्होंने डीडीयू के तहत 30 जून तक वंचित कनेक्शन करने को कहा।
सेम्पलिंग बढ़ाने पर जोरजिले में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के मध्यनजर जिला कलेक्टर ने चिकित्सा विभाग को सभी एहतियाती उपायों के साथ सेंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही जिले में मुंबई से आने वाले हर प्रवासी के सैंपल लेने को कहा और परिणाम आने तक उन्हें पूरी तरह से क्वारेंटीन करने को कहा। उन्होंने कहा कि संदिग्ध लोगो के परिणाम आने तक उन्हें हर हालत में संस्थागत क्वॉरेंटाइन में रखा जाए ताकि वायरस का प्रसार ना हो सके।
फ्लैगशिप योजनाओं की भी समीक्षाजिला कलेक्टर ने साप्ताहिक बैठक प्रत्येक बुधवार को आयोजित करने को कहा। साथ इस बैठक में जिले में संचालित राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजना की भी सप्ताहिक समीक्षा करने को कहा ताकि जिले में इनकी बेहतरीन मॉनिटरिंग हो सके।
      इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर राकेश कुमार शर्मा, अधीक्षण  अभियंता  मांगीलाल  जाट, जे.पी.शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कमलेश चैधरी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ बीएल मंसूरिया समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
-0-

पंचायतीराज संस्थाओं की निर्वाचक नामावली अन्तिम प्रकाशन 10 जून को करवाने के निर्देश

बाडमेर, 3 जून। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा राजस्थान पंचायतीराज (निर्वाचन) नियम 1994 के नियम 17 के अनुसार निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन 10जून, 2020 को करवाया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए है।
जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) (पंचायत) विश्राम मीणा ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 13-2-2020 के द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 23-3-2020 को होना निर्धारित था, किन्तु कोरोना वायरस के संक्रमण से उत्पन्न परिस्थितियों के कारण आयोग के पत्र दिनांक 22 मार्च, 2020 के द्वारा दिनांक 23मार्च,2020 को होने वाले अंतिम प्रकाशन के कार्य को आगामी आदेशों तक स्थगित किया गया था। उन्होने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राजस्थान पंचायतीराज (निर्वाचन) नियम 1994 के नियम 17 के अनुसार निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन 10 जून, 2020 को करवाया जाना है।
उन्होने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एसडीएम) शिव, बाडमेर, सिवाना, गुडामालानी, चैहटन, रामसर, सेडवा एवं धोरीमना तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (तहसीलदार) पचपदरा को निर्देशित किया है कि वे पंचायत समिति बाडमेर की ग्राम पंचायत गरल एवं मीठडा, चैहटन पंचायत समिति की ग्राम पंचायत तारातरा, भोजारिया, चैहटन, केरनाडा, पौशाल, चैहटन आगोर एवं कोरना विलायतशाह, धोरीमना पंचायत समिति की ग्राम पंचायत खारी एवं कातरला खिलेरियान, शिव प्रचायत समिति की ग्राम पंचायत स्वामी का गांव एवं नेगरडा, सिवाना पंचायत समिति की ग्राम पंचायत देवन्दी, महिलावास एवं अर्जियाणा, पाटौदी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत साजियाली रूपजी राजाबेरी एवं डउकियों का तला, धनाऊ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सांवा, नवातला राठौडान एवं सारणों की नाडी, सेडवा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत गुले की बेरी तथा आडेल पंचायत समिति की ग्राम पंचायत आसुओं की ढाणी एवं खारडी बेरी की निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन 10जून, 2020 को करवाया जाना सुनिश्चित करें।
-0-

प्रधानमंत्री जन धन योजना बैंक से राशि निकालने की तिथियां निर्धारित

बाड़मेर, 3 जून। राजस्थान राज्य में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना अन्तर्गत महिला पीएमजेडीवाई खाताधारकों में तीन किश्त में जमा किया जाना है एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जून, 2020 की तृतीय किश्त जारी कर दी गई है। बैंक से उक्त राशि के आहरण के लिए खाता संख्या के अंतिम अंक के आधार पर राशि निकालने की तिथि निर्धारित की गई है।
जिला मार्गदर्शी बैंक के मुख्य प्रबंधक राज कुमार ने बताया कि जिन खाताधारकों के खातों का अंतिम अंक 0 या 1 है वे 5 जून, अंतिम अंक 2 या 3 वाले 6 जून, अंतिम अंक 4 या 5 वाले 8 जून, अंतिम अंक 6 या 7 वाले 9 जून तथा अंतिम अंक 8 या 9 वाले 10 जून को बैंक से अपनी राशि निकाल सकेंगे। उन्होने बताया कि 10 जून के पश्चात किसी भी कार्य दिवस पर बैंक अथवा बैंक मित्र के माध्यम से बैंकिंग समय में राशि आहरित की जा सकती है।
आवश्यक होने पर ही निकाले राशिउन्होने आमजन से अपील की है कि आवश्यकता होने पर ही बैंक पहंुचकर खातों से राशि निकाले। खाताधारक जमा राशि बैंक मित्र अथवा एटीएम से भी निकाल सकते है। उन्होने बताया कि अति आवश्यक होने पर ही बैंक शाखा पहुंच कर सामाजिक दूरी का पालन करते हुुए राशि का आहरण करें। उन्होने अनावश्यक रूप से भीड-भाड से बचने की हिदायत दी है।
अपवाहों पर न दे ध्यानउन्होने बताया कि कुछ लोगों द्वारा यह अफवाह फैलाई जा रही है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत महिला खाताधारकों  के खातों में डाली गई धनराशि को तुरंत निकाल लें अन्यथा धनराशि वापस ले ली जाएगी। कृपया इस तरह के अफवाहों पर कतई ध्यान न दें। यह राशि सरकार द्वारा वापस नहीं ली जाएगी। उन्होने बताया कि इस राशि का आहरण खाताधारक कभी भी कर सकते है तथा आपके खाते में सुरक्षित है।
-0-

कोरोना सक्रमण के चलते बाड़मेर शहर के सरदारपुरा में कफ्र्यु

बाड़मेर, 3 जून। बाड़मेर उपखण्ड क्षेत्र में बाड़मेर शहर के सरदारपुरा में कोरोना वायरस का संक्रमण पाये जाने से उक्त सम्पूर्ण वार्ड के आस पास नागरिकों के स्वास्थ्य, मानव जीवन की सुरक्षा एवं लोक शांति बनाये रखने की दृष्टि से उपखण्ड मजिस्ट्रेट बाड़मेर नीरज मिश्र द्वारा बाडमेर शहर के सरदारपुरा (ज्ञानचन्द पुत्र शंकरलाल बोहरा जैन का मकान, चिंतामणी भवन के सामने की गली, पारसमल सोनी का मकान के आगे से वन विभाग के गेट के पास जोरसिंह पुत्र डलसिंह के मकान से नरेन्द्रसिंह पुत्र वीरसिंह के मकान से लूणाराम सुथार के मकान तक ) के क्षेत्र को जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित कर कफ्र्यु लगाया गया है।
उपखण्ड मजिस्ट्रेट बाड़मेर नीरज मिश्र ने बताया कि उक्त प्रभावित क्षेत्र में अत्यधिक संक्रमण बढ़ने की आशंका है, जिससे इस क्षेत्र के आसपास के नागरिकों के स्वास्थ्य, मानव जीवन एवं लोकशांति को खतरा उत्पन्न हो सकता है। उपखण्ड मजिस्ट्रेट बाड़मेर द्वारा उक्त क्षेत्र के आस-पास निवासरत नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षार्थ एवं केन्द्रीय लोक प्रशान्ति बनाये रखने की दृष्टि से दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 144 के तहत बाडमेर शहर के सरदारपुरा (ज्ञानचन्द पुत्र शंकरलाल बोहरा जैन का मकान, चिंतामणी भवन के सामने की गली, पारसमल सोनी का मकान के आगे से वन विभाग के गेट के पास जोरसिंह पुत्र डलसिंह के मकान से नरेन्द्रसिंह पुत्र वीरसिंह के मकान से लूणाराम सुथार के मकान तक ) के क्षेत्र को जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित कर कफ्र्यु लगाया गया है।
उन्होेने बताया कि उक्त जीरो मोबिलिटी क्षेत्र में जनसाधारण के लिए सख्ती से आवागमन- निर्गमन निषेध किया गया है। उन्होने सभी नागरिकों को इस आदेश की पालना करने एवं अवहेलना नहीं करने के निर्देश देते हुए सख्त चेतावनी दी है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन किये जाने पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188, 269, 270 एवं राजस्थान एपिडेमिक डिसीज एक्ट 1957 तथा अन्य विधिक प्रावधानों के अन्तर्गत अभियोजित किया जा सकेगा। यह आदेश अग्रिम आदेश तक प्रभावशील रहेगा।
-0-

मंगलवार, 2 जून 2020

मंगलवार को 352 प्रवासियों का हुआ आगमन

बाड़मेर, 02 जून। मंगलवार को विभिन्न राज्यों से कुल 352 प्रवासियों एवं श्रमिकों का जिले में आगमन हुआ। अब तक कुल 58104 प्रवासी एवं श्रमिक जिले की सीमा में प्रवेश कर चुके है।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में मंगलवार को गुजरात से 276, महाराष्ट्र से 56, मध्यप्रदेश 6, आंध्र प्रदेश से 1, दिल्ली से 1, कर्नाटक से 5, पंजाब से 2 एवं पश्चिम बंगाल से 5 को मिलाकर कुल 352 प्रवासियों ने सरकारी एवं निजी वाहन से जिले में प्रवेश किया है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 58104 प्रवासियों का आगमन हुआ है। वहीं अब तक जिले से 10418 लोगों ने अपने मूल राज्यों के लिए प्रस्थान किया है।
जिला कलक्टर मीणा ने जिले में प्रवेश करने वालों की सघन चिकित्सकीय जांच एवं स्क्रिीनिंग की जा रही है। साथ ही किसी व्यक्ति के संदिग्ध संक्रमित पाए जाने पर उसे तुरंत क्वारेंटाईन कर उसके सेंपल लेने हेतु निर्देशित किया गया है।
-0-

नरेगा संबंधी शिकायतों के निस्तारण हेतु जाॅच दल गठित

बाडमेर, 02 जून। महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत नियोजित किये जाने वाले श्रमिकों के स्थान पर मशीनों से निर्माण कार्य करवाने संबंधी प्राप्त शिकायतों के निस्तारण हेतु पंचायत समितिवार जाॅच दलों का गठन किया गया है।
जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं जिला कलक्टर विश्राम मीणा द्वारा एक आदेश जारी कर सहायक अभियन्ता पंचायत समिति रामसर, सहायक लेखाधिकारी प्रथम, द्वितीय रामसर एवं सहायक विकास अधिकारी रामसर को बाडमेर पंचायत समिति के लिए जाॅच हेतु अधिकृत किया गया है। इसी प्रकार सहायक अभियन्ता, सहायक लेखाधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत समिति गिडा को बायतु पंचायत समिति, सहायक अभियन्ता, सहायक लेखाधिकारी प्रथम, द्वितीयएवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत समिति कल्याणपुर को बालोतरा पंचायत समिति, सहायक अभियन्ता, सहायक लेखाधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत समिति गडरारोड को शिव पंचायत समिति, सहायक अभियन्ता, सहायक लेखाधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत समिति समदडी को सिवाना पंचायत समिति, सहायक अभियन्ता, सहायक लेखाधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत समिति गुडामालानी को सिणधरी पंचायत समिति, सहायक अभियन्ता, सहायक लेखाधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत समिति सेडवा को धोरीमना पंचायत समिति, सहायक अभियन्ता, सहायक लेखाधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत समिति धनाउ को चैहटन पंचायत समिति, सहायक अभियन्ता, सहायक लेखाधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत समिति धोरीमना को सेड़वा पंचायत समिति, सहायक अभियन्ता, सहायक लेखाधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत समिति चैहटन को धनाउ पंचायत समिति, सहायक अभियन्ता, सहायक लेखाधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत समिति बाडमेर को रामसर पंचायत समिति, सहायक अभियन्ता, सहायक लेखाधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत समिति शिव को गडरारोड पंचायत समिति, सहायक अभियन्ता, सहायक लेखाधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत समिति बायतु को गिडा पंचायत समिति, सहायक अभियन्ता, सहायक लेखाधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत समिति बालोतरा को पाटोदी पंचायत समिति, सहायक अभियन्ता, सहायक लेखाधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत समिति पाटोदी को कल्याणपुर पंचायत समिति, सहायक अभियन्ता, सहायक लेखाधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत समिति सिवाना को समदडी पंचायत समिति तथा सहायक अभियन्ता, सहायक लेखाधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत समिति सिणधरी को गुडामालानी पंचायत समिति के लिए जाॅच हेतु अधिकृत किया गया है।
उपरोक्त जाॅच दल योजनान्तर्गत श्रमिकों के स्थान पर मशीनों के उपयोग करने से संबंधित शिकायत प्राप्त होने पर उक्त आदेश के अनुसार जाॅच दल तत्काल मौके पर पहुंच कर कार्यस्थल का निरीक्षण कर फोटोग्राफ्स तुरन्त प्रेषित करेंगे। साथ ही दूरभाष पर सूचित करते हुए ई मेल द्वारा अपनी स्पष्ट टिप्पणी सहित विस्तृत तथ्यात्मक रिपोर्ट भिजवाया जाना सुनिश्चित करेंगे।
-0-

राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 मंगलवार को उल्लंघन पर 3400 रूपये की वसूली

बाड़मेर, 2 जून। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देश के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए मंगलवार को जिले में 18 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 3400 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।
जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्होने बताया कि जिले में मंगलवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र चैहटन में 8 लोगों से 1600, सेडवा में 1 व्यक्ति से 100, शिव में 4 लोगों से 700, गुडामालानी में 2 लोगों से 400 एवं सिवाना में 3 लोगों से 600 को मिलाकर कुल 18 लोगों से 3400 रूपये की जुर्माना राशि वसूली गई।
उन्होने बताया कि जिले में अब तक 700 लोगों से कुल 1,60,800 रूपये की वसूली की जा चुकी है। उन्होने आमजन को कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी नियमों एवं आदेशों की पालना करने की हिदायत दी है।
-0-

बुधवार से बाड़मेर से जोधपुर एवं जैसलमेर के लिए प्रतिदिन संचालित होगी रोडवेज बस ऑनलाइन बुकिंग पर 5% कैशबैक

बाड़मेर 02 जून। राज्य सरकार के निर्णय अनुसार बाड़मेर बस स्टैंड से बाड़मेर आगार की एकमात्र बस सेवा जोधपुर के लिए प्रारंभ की गई है। साथ ही जैसलमेर आगार की बस भी बाड़मेर एवं जैसलमेर के मध्य प्रतिदिन संचालित की जाएगी। 
बाड़मेर आगार मुख्य प्रबंधक उमेश नागर ने बताया कि जिले में बुधवार से बाड़मेर आगार की एकमात्र बस सेवा बाड़मेर एवं जोधपुर के मध्य संचालित की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह बस प्रातः 6:45 बजे बाड़मेर से रवाना होगी जो बायतु, बालोतरा एवं पचपदरा होते हुए प्रातः 10:45 जोधपुर पहुंचेगी। तत्पश्चात यही बस शाम 4:00 बजे जोधपुर से रवाना होकर पचपदरा, बालोतरा एवं बायतु होते हुए शाम 8:00 बजे बाड़मेर पहुंचेगी।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग आरएसआरटीसी की वेबसाइट अथवा आरएसआरटीसी के रिजर्वेशन ऐप से की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग पर 5% कैशबैक दिया जाएगा।ऑनलाइन बुकिंग नहीं होने पर बुकिंग काउंटर अथवा परिचालक से भी टिकट ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि यह बस प्रत्येक बस स्टैंड पर नहीं रोकी जाएगी क्योंकि बस पर चढ़ने से पूर्व थर्मल स्कैनिंग आवश्यक है इसलिए यात्री यात्रा से पूर्व परिचालक से स्टॉपेज की जानकारी प्राप्त कर लेवे।
उन्होंने बताया कि जैसलमेर आगार की बस प्रतिदिन बाड़मेर एवं जैसलमेर के मध्य संचालित की जाएगी, जो प्रातः 8:00 जैसलमेर से रवाना होकर फतेहगढ़, शिव होते हुए प्रातः 11:00 बाड़मेर पहुंचेगी जो शाम 4:00 बजे बाड़मेर से पुनः प्रस्थान कर शाम 7:00 बजे जैसलमेर पहुंचेगी।
-0-

सोमवार, 1 जून 2020

प्रवासियों की आवाजाही जारी सोमवार को 413 प्रवासियों का हुआ आगमन, वहीं 19 ने किया प्रस्थान

बाड़मेर, 1 जून। प्रवासियों एवं श्रमिकों को प्राथमिकता के साथ उनके गन्तव्य स्थान पर पहुंचाने का कार्य लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार को जिले में कुल 413 श्रमिकों एवं प्रवासियों का आगमन हुआ, वहीं 19 अन्य राज्यों के प्रवासियों ने अपने गन्तव्य स्थानों के लिए प्रस्थान किया।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में सोमवार को गुजरात से 298, महाराष्ट्र से 25, उतरप्रदेश से 3, आंध्र प्रदेश से 6, दिल्ली से 3, कर्नाटक से 37, हरियाणा से 3, बिहार से 3, तमिलनाडु से 2, तेलंगाना से 18, केरल से 1, गोवा से 7, उडीसा से 2 एवं जम्मू से 5 को मिलाकर कुल 413 प्रवासियों को सरकारी एवं निजी वाहन से जिले में प्रवेश की अनुमति दी गई है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 57983 प्रवासियों का आगमन हुआ है।
उन्होंने बताया कि जिले से अन्य राज्यों के प्रवासियों को सरकारी एवं निजी वाहनों के द्वारा भेजा भी जा रहा है। जिले से सोमवार को महाराष्ट्र के लिए 5, गुजरात के लिए 9 एवं कर्नाटक के लिए 5 को मिलाकर कुल 19 प्रवासियों को जिले की सीमा से प्रस्थान करवाया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले से 10418 लोगों को अपने मूल राज्यों के लिए प्रस्थान हेतु अनुमति दी गई है।
जिला कलक्टर मीणा ने जिले में प्रवेश करने वालों की सघन चिकित्सकीय जांच एवं स्क्रिीनिंग की जा रही है। साथ ही किसी व्यक्ति के संदिग्ध संक्रमित पाए जाने पर उसे तुरंत क्वारेंटाईन कर उसके सेंपल लेने हेतु निर्देशित किया गया है। उन्हांेने चैक पोस्ट पर निजी वाहनों में आने वाले सभी यात्रियों के मोबाईल नम्बर अंकित करने को कहा, ताकि क्वारेंटाईन के दौरान ट्रेसिंग सुनिश्चित हो सके।    
-0-

बाडमेर उपखण्ड क्षेत्र में प्रातः 6 से सायं 8 बजे तक खुलेगी दुकाने

बाडमेर, 1 जून। बाडमेर उपखण्ड क्षेत्र में अब प्रातः 6 से सायं 8 बजे तक दुकाने खुल सकेगी। साथ ही पालिका बाजार में ओड-ईवन आधार पर दुकाने खोली जा सकेगी।
उपखण्ड मजिस्टेªट नीरज मिश्र ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण जिले में धारा 144 लगी हुई है। मोडिफाईड लॉकडाउन फैज 5 में सरकार द्वारा आवश्यक सेवाओं से संबंधित वस्तुओं की दुकाने खोलने में छुट दी गई है। उन्होने बताया कि केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा प्रतिबंधित दुकानों को छोडकर अन्य समस्त प्रकार की दुकाने सुबह 6 बजे से सायं 8 बजे तक खुली रखी जा सकेगी। उन्होने बताया कि पालिका बाजार में कोरोना संक्रमण को देखते हुए ओड-ईवन आधार पर दुकाने खुलेगी, जिसकी व्यवस्था आयुक्त नगर परिषद बाडमेर की रहेगी। उन्होने संबंधित दुकानदारों को निर्धारित समय अनुसार ही दुकाने खोलने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने एवं मास्क लगाकर ही दुकान में कार्य करने के निर्देश दिए है। उन्होने बताया कि दुकानदारों द्वारा निर्देशों का उल्लंघन करने पर उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
-0-

बाड़मेर शहर के गांधी नगर में कर्फ्यू आंशिक रूप से प्रत्याहरित

बाड़मेर, 1 जून। बाडमेर शहर के गांधी नगर के चारों ओर की सीमा (जिसकी सीमा आईनाथ किराणा स्टोर के पास बेरिकेटिंग पर, मयुर स्कूल के आगे बेरिकेटिंग, मयुर स्कूल के उत्तर की तरफ आईनाथ किराणा स्टोर, अगराराम का मकान पूर्व बेरिकेटिंग, राणाराम सुथार (मोबाइल टावर एरिया रेंज) से प्रहलाद चौधरी मकान पूर्व में बेरिकेटिंग) क्षेत्र को जीरो मोबेलिटी क्षेत्र घोषित कर धारा 144 के तहत कर्फ्यू लगाया गया था। जिला मजिस्टेªट बाडमेर ने आदेश जारी कर उक्त कर्फ्यू को आंशिक रूप से हटाया है।
जिला मजिस्टेªट बाडमेर विश्राम मीणा द्वारा जारी आदेशानुसार बाडमेर शहर के गांधी नगर के चारों ओर की सीमा (जिसकी सीमा आईनाथ किराणा स्टोर के पास बेरिकेटिंग पर, मयुर स्कूल के आगे बेरिकेटिंग, मयुर स्कूल के उत्तर की तरफ आईनाथ किराणा स्टोर, अगराराम का मकान पूर्व बेरिकेटिंग, राणाराम सुथार (मोबाइल टावर एरिया रेंज) से प्रहलाद चौधरी मकान पूर्व में बेरिकेटिंग) में कोरोना वायरस का संक्रमण पाए जाने के पश्चात वहां दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत जीरो मोबेलिटी क्षेत्र घोषित कर कर्फ्यू लगाया गया था। उपखण्ड अधिकारी बाडमेर से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर 1 जून, 2020 की मध्यरात्री के पश्चात उक्त कर्फ्यू आंशिक रूप से प्रत्याहरित (विड्रो) किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में दिनांक 31 मई,2020 के द्वारा दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के जारी आदेश लागू रहेंगे।
-0-

बाड़मेर शहर के वार्ड संख्या 17 में कर्फ्यू आंशिक रूप से प्रत्याहरित

बाड़मेर, 1 जून। उपखण्ड क्षेत्र बाडमेर में बाडमेर शहर के वार्ड संख्या 17 (किर्ती मोटर शो रूम से शंकरलाल सेठिया के मकान तक तथा भंवरलाल कबाडी के मकान से मोहनलाल वडेरा के मकान तक) क्षेत्र को जीरो मोबेलिटी क्षेत्र घोषित कर धारा 144 के तहत कर्फ्यू लगाया गया था। उपखण्ड मजिस्टेªट बाडमेर ने आदेश जारी कर उक्त कर्फ्यू को आंशिक रूप से हटाया है।
उपखण्ड मजिस्टेªट बाडमेर नीरज मिश्र द्वारा जारी आदेशानुसार बाडमेर शहर के वार्ड संख्या 17 (किर्ती मोटर शो रूम से शंकरलाल सेठिया के मकान तक तथा भंवरलाल कबाडी के मकान से मोहनलाल वडेरा के मकान तक) कोरोना वायरस का संक्रमण पाए जाने के पश्चात वहां दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत जीरो मोबेलिटी क्षेत्र घोषित कर कर्फ्यू लगाया गया था। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी बाडमेर से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर 1 जून, 2020 की मध्यरात्री के पश्चात उक्त कर्फ्यू आंशिक रूप से प्रत्याहरित (विड्रो) किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में दिनांक 31 मई,2020 के द्वारा दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के जारी आदेश लागू रहेंगे।
-0-

करमावास में कर्फ्यु कोविड-19 संक्रमण के चलते जीरो मोबिलिटी निषेधाज्ञा जारी

बाड़मेर, 1 जून। समदडी तहसील के राजस्व ग्राम करमावास में कोरोना वायरस का संक्रमण पाये जाने से उक्त क्षेत्रों के आस पास नागरिकों के स्वास्थ्य, मानव जीवन की सुरक्षा एवं लोक शांति बनाये रखने की दृष्टि से सिवाना उपखण्ड मजिस्टेªेट प्रमोद सीरवी द्वारा राजस्व ग्राम करमावास के चारों ओर की समस्त राजस्व सीमा को जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित कर कर्फ्यु लगाया गया है।
सिवाना उपखण्ड मजिस्ट्रेट प्रमोद सीरवी ने बताया कि उक्त प्रभावित क्षेत्र में अत्यधिक संक्रमण बढ़ने की आशंका है, जिससे इस क्षेत्र के आसपास के नागरिकों के स्वास्थ्य, मानव जीवन एवं लोकशांति को खतरा उत्पन्न हो सकता है। सिवाना उपखण्ड मजिस्ट्रेट द्वारा प्रभावित क्षेत्र के आस-पास निवासरत नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षार्थ एवं केन्द्रीय लोक प्रशान्ति बनाये रखने की   दृष्टि से दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 144 के तहत समदडी तहसील के राजस्व ग्राम करमावार के चारों ओर की समस्त राजस्व सीमा को जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित कर कर्फ्यु लगाया गया है।
उन्होेने बताया कि उक्त जीरो मोबिलिटी क्षेत्र में जनसाधारण के लिए सख्ती से आवागमन- निर्गमन निषेध किया गया है। उन्होने सभी नागरिकों को इस आदेश की पालना करने एवं अवहेलना नहीं करने के निर्देश देते हुए सख्त चेतावनी दी है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन किये जाने पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188, 269, 270 एवं राजस्थान एपिडेमिक डिसीज एक्ट 1957 तथा अन्य विधिक प्रावधानों के अन्तर्गत अभियोजित किया जा सकेगा। यह आदेश अग्रिम आदेश तक प्रभावशील रहेगा।
-0-

कोविड-19 से बचाव एवं रोकथाम हेतु राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण को प्राप्त योगदान सीएसआर व्यय के रूप में योग्य माना जाएगा

बाडमेर, 1 जून। राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के बैंक खाते में किसी कम्पनी, संगठन द्वारा दिया गया अंशदान अथवा योगदान सी.एस.आर. के रूप में माना जाएगा।
जिला कलक्टर आपदा प्रबन्धन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विश्राम मीणा ने बताया कि भारत सरकार के राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के पत्र दिनांक 15 मई,2020 के द्वारा स्पष्ट किया गया है कि राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण को कोविड-19 से बचाव एवं रोकथाम हेतु प्राप्त योगदान को कम्पनी अधिनियम 2013 की अनुसूचि VII के आईटम संख्या (XII) “disaster management including relief, rehabilitation and reconstruction activities” के अन्तर्गत सीएसआर व्यय के रूप में योग्य माना जाएगा। उन्होने बताया कि इस संबंध में भारत सरकार के कम्पनी मामलात विभाग के परिपत्र क्रमांक 15/2020 दिनांक 10-4-2020 द्वारा जारी एफएक्युएस के क्रमांक 3 में भी उक्त का उल्लेख कर इसे स्पष्ट किया गया है। अतः कोई भी कम्पनी, संगठन यदि राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण द्वारा कोविड-19 से बचाव एवं रोकथाम हेतु योगदान प्राप्त करने के लिए खोले गए खाते में अंशदान, योगदान करता है, तो उसे सीएसआर व्यय के रूप में योग्य माना जाएगा। उन्होने बताया कि राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के बैंक खाते का विवरण - Account name- RSDMA CSR COVID19, Account Number- 39343146577, IFSC Code- SBIN0031031, Bank/Branch- SBI,Secretariat, Jaipur   हैं।
-0-

कोरोना से बचाव अब 15 जून तक जारी रहेगी निषेधाज्ञा रात्रि 9 बजे से प्रातः 5 बजे तक आवागमन पर रहेगा प्रतिबन्ध

बाडमेर, 1 जून। कोरोना वायरस संक्रमण से आमजन को सुरक्षा प्रदान करने तथा उनके स्वास्थ्य की रक्षार्थ बाडमेर जिले की सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र में जारी की गई निषेधाज्ञा की अवधि को जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बढ़ाया है, अब यह निषेधाज्ञा 15 जून की मध्यरात्रि तक प्रभावी रहेगी।
जिला मजिस्टेªट विश्राम मीणा ने बताया कि भारत सरकार द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण से आमजन को सुरक्षा प्रदान करने तथा उनके स्वास्थ्य की रक्षार्थ उक्त संक्रमण के फैलाव को रोकने हेतु 15 जून तक निषेधाज्ञा के आदेश जारी किये गए है। भारत सरकार के उक्त आदेश के अनुसरण में राज्य सरकार द्वारा भी राज्य में पालना किए जाने के निर्देश दिए गए है। उन्होने बताया कि उक्त निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए पूर्व में जारी निषेधाज्ञा को निरन्तर प्रभावी करते हुए आगामी 15 जून, 2020 की मध्य रात्रि तक के लिए बढाया गया है।  
उन्होने बताया कि नवीन दिशा निर्देशों के अनुसार अब जिले में रात्रि 9 बजे से प्रातः 5 बजे तक समस्त गैर आवश्यक गतिविधियों के लिए व्यक्तियों के आवागमन पर प्रतिबन्ध रहेगा। आपात परिस्थिति, आवश्यक मांग होने पर जिला प्रशासन अथवा नजदीकी पुलिस स्टेशन से पास प्राप्त किया जा सकेगा। यह आदेश डयुटी पर कार्यरत सरकारी कर्मचारियों, चिकित्सकों, चिकित्सा और पैरा मेडिकल स्टाफ पर लागू नहीं होगा, उनके लिए अधिकारिक पहचान पत्र पर्याप्त होंगे। सभी कार्यस्थल यथा दुकाने, कार्यालय एवं कारखाना आदि (विशिष्ट स्वीकृति के अलावा) उपयुक्त समय में बन्द कर दिये जाएगे ताकि इनका स्टाफ रात्रि 9 बजे तक अपने घर पहुंच जाए।
जिला कलक्टर ने बताया कि सभी सिनेमा हॉल, मॉल, शॉपिंग मॉल, व्यायाम शालाएं, स्पोर्टस कॉम्पलेक्स, स्वीमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थियेटर्स, बार, ऑडिटोरियम एवं एसेम्बिली हॉल और इनके समान प्रकृति के समस्त स्थान बन्द रहेंगे। साथ ही सभी सामाजिक, राजनैतिक, खेल, मनोरंजन, अकादमी, सांस्कृति, धार्मिक कार्यक्रम, अन्य समारोह, सभी धार्मिक स्थलों/पूजा स्थलों तथा धार्मिक सम्मेलनों पर प्रतिबन्ध रहेगा। सभी सार्वजनिक एवं कार्यस्थलों तथा सार्वजनिक परिवहन में चेहरे पर मास्क, कवर पहनना अनिवार्य होगा। सार्वजनिक और कार्यस्थल पर थूकना निषिद्ध होगा। सभी व्यक्तियों द्वारा सार्वजनिक स्थानों में सामाजिक दूरी (न्यनतम 6 फीट ‘दो गज की दूरी‘) की पालना सुनिश्चित की जाएगी। सार्वजनिक स्थानों पर शराब, पान गुटका, तम्बाकू आदि का सेवन पूर्णतः निषिद्ध है। 65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, पुराने रोगो से रूग्णता वाले व्यक्ति, गर्भवती महिलाएं और 10 वर्ष से कम आयु वाले बच्चे आवश्यक एवं स्वास्थ्य आवश्यकताओं की पूर्ति के अतिरिक्त घर पर ही रहेंगे।
उन्होने बताया कि जिले में सभी विद्यालय, महाविद्यालय, शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक, कोचिंग संस्थान आदि पर प्रतिबन्ध रहेगा। सोशल मिडिया के माध्यम से कोरोना वायरस संक्रमण की बिना पुष्टि सूचना के प्रसारण से आमजन में अनावश्यक भय का माहौल बनने की संभावना रहती है, अतः सोशल मिडिया पर कोरोना वायरस संक्रमण के संबंध में अनावश्यक अवांछित सूचनाओं, अफवाहों, आमजन में भय का माहौल बनाने वाली सामग्री के प्रसारण पर कडी निगरानी रखते हुए उसके विरूद्ध अपेक्षित कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इसी प्रकार अन्तिम संस्कार, अंतिम विधियों से संबंधित अवसर पर सामाजिक दूरी सुनिश्चित की जाएगी और 20 से अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर प्रतिबन्ध रहेगा। सार्वजनिक स्थानों पर थूकने, पान, गुटका, तम्बाकू आदि के विक्रय तथा सार्वजनिक स्थान पर शराब के सेवन पर प्रतिबन्ध रहेगा।
-0-

जिला कलक्टर ने किया सखी केन्द्र का निरीक्षण सखी केन्द्र के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश

बाडमेर, 1 जून। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने सोमवार सायं कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित सखी केन्द्र वन स्टाॅप सेन्टर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने सखी केन्द्र कार्यालय में संधारित रजिस्टर, रसोईघर सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला कलक्टर मीणा ने कहा कि सखी केन्द्र के दूरभाष नम्बर का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए ताकि अधिकाधिक उत्पीडित एवं निराश्रित महिलाओं को तत्काल सहायता मुहैया हो सकें। उन्होने सखी केन्द्र पर साईन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। उन्होने सखी केन्द्र में संधारित रजिस्टर का अवलोकन कर दर्ज प्रकरणों की जानकारी ली। इस दौरान जिला कलक्टर ने सखी केन्द्र में मौजूद उत्पीडित महिला के संबंध में जानकारी ली तथा महिला अधिकारिता उप निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित को हरसंभव सहायता के निर्देश दिए। उन्होने सखी केन्द्र में भोजन सहित मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था के निर्देश दिए।
इस दौरान महिला अधिकारिता विभाग उप निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने बताया कि कि सखी केन्द्र में उत्पीडित एवं निराश्रित महिलाओं को आवश्यकतानुसार चिकित्सा, परामर्श, पुलिस, न्यायिक एवं अस्थाई आश्रय तथा भोजन की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाती है। उन्होने बताया कि अब तक महिला उत्पीडन संबंधी 49 प्रकरण प्राप्त हुए है।

राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 सोमवार को उल्लंघन पर 3100 रूपये की वसूली

बाड़मेर, 1 जून। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देश के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए सोमवार को जिले में 19 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 3100 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।
जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्होने बताया कि जिले में सोमवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र सेडवा में 2 लोगों से 300, सिणधरी में 5 लोगों से 1100, शिव में 8 लोगों से 900, गुडामालानी में 3 लोगों से 600 एवं सिवाना में 1 व्यक्ति से 200 को मिलाकर कुल 19 लोगों से 3100 रूपये की जुर्माना राशि वसूली गई।
उन्होने बताया कि जिले में अब तक 682 लोगों से कुल 1,57,400 रूपये की वसूली की जा चुकी है। उन्होने आमजन को कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी नियमों एवं आदेशों की पालना करने की हिदायत दी है।
-0-

बाड़मेर शहर के इन्द्रा काॅलोनी में कफ्र्यू आंशिक रूप से प्रत्याहरित

बाड़मेर, 1 जून। बाडमेर शहर के इन्द्रा काॅलोनी (जिसकी सीमा उत्तर में अणदाराम सुथार के मकान से पीरसिंह रावणा राजपूत का मकान होते हुए जीवराजसिंह अध्यापक के मकान तक, पूर्व में जीवराजसिंह अध्यापक के मकान से तेजदान के मकान तक, दक्षिण में प्रकाश माली के मकान से अणदाराम का मकान एवं पदमदान के बाड़ा होते हुए पदमदान के मकान तक, पश्चिम में लूणसिंह के मकान से अणदाराम सुथार के मकान तक) के क्षेत्र को जीरो मोबेलिटी क्षेत्र घोषित कर धारा 144 के तहत कफ्र्यू लगाया गया था। जिला मजिस्टेªट बाडमेर ने आदेश जारी कर उक्त कफ्र्यू को आंशिक रूप से हटाया है।
जिला मजिस्टेªट बाडमेर विश्राम मीणा द्वारा जारी आदेशानुसार बाडमेर शहर के इन्द्रा काॅलोनी (जिसकी सीमा उत्तर में अणदाराम सुथार के मकान से पीरसिंह रावणा राजपूत का मकान होते हुए जीवराजसिंह अध्यापक के मकान तक, पूर्व में जीवराजसिंह अध्यापक के मकान से तेजदान के मकान तक, दक्षिण में प्रकाश माली के मकान से अणदाराम का मकान एवं पदमदान के बाड़ा होते हुए पदमदान के मकान तक, पश्चिम में लूणसिंह के मकान से अणदाराम सुथार के मकान तक) में कोरोना वायरस का संक्रमण पाए जाने के पश्चात वहां दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत जीरो मोबेलिटी क्षेत्र घोषित कर कफ्र्यू लगाया गया था। उपखण्ड अधिकारी बाडमेर से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर 1 जून, 2020 की मध्यरात्री के पश्चात उक्त कफ्र्यू आंशिक रूप से प्रत्याहरित (विड्रो) किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में दिनांक 31 मई, 2020 के द्वारा दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के जारी आदेश लागू रहेंगे।
-0-

सहकार किसान कल्याण योजना कृषि उपज रहन की एवज पर ऋण वितरण प्रारंभ

बाड़मेर, 01 जून। जिले में सहकार किसान कल्याण योजना अंतर्गत कृषि उपज रहन की एवज में ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके अंतर्गत जिले में 3 ग्राम सेवा सहकारी समितियों गूंगा, धनाऊ एवं भेडाना में ऋण वितरण शुरू किया गया है।
दी बाड़मेर सेन्ट्रल कॉ-परेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक रामसुख ने बताया कि जिले में सहकार किसान कल्याण योजना अंतर्गत कृषि उपज रहन की एवज में ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अंतर्गत जिले में 3 ग्राम सेवा सहकारी समितियों गूंगा, धनाऊ एवं भेडाना में ऋण वितरण शुरू किया गया, जिसमें सोमवार को आवेदन करने वाले 7 किसानों को 7.62 लाख रुपए का ऋण वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही जिले की अन्य ग्राम सेवा सहकारी समितियों द्वारा इस योजना क्रियान्वयन किया जाएगा, जो भी किसान भाई इस ऋण योजना का लाभ उठाना चाह रहे हैं वे निर्दिष्ट ग्राम सेवा सहकारी समितियों से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना में उनको अपनी उपज की कीमत का 70% ऋण मात्र 3% ब्याज पर उपलब्ध करवाया जा रहा है, जो 3 महीने के लिए दिया जा रहा है तथा 6 महीने तक बढ़ाया जा सकेगा।
-0-

रविवार, 31 मई 2020

अब तक 57570 प्रवासियों का हुआ आगमन 10399 ने अन्य राज्यों के लिए किया प्रस्थान

बाड़मेर, 31 मई। लॉकडाउन के चलते अन्य राज्यों में फंसे प्रवासियों को प्राथमिकता के साथ अपने गन्तव्य स्थान पर पहुंचाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इसी क्रम में रविवार को जिले में कुल 571 श्रमिकों एवं प्रवासियों का आगमन हुआ, वहीं 29 अन्य राज्यों के प्रवासियों को अपने गन्तव्य स्थानों के लिए प्रस्थान करवाया गया।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में रविवार को गुजरात से 303, महाराष्ट्र से 88, मध्यप्रदेश से 8, आंध्रप्रदेश से 22,  दिल्ली से 1, कर्नाटक से 82, हरियाणा से 1, बिहार से 1, तमिलनाडु से 19, पंजाब से 8, तेलंगाना से 23, असम से 2, पश्चिम बंगाल से 9, झारखंड से 1 एवं उडीसा से 3 को मिलाकर कुल 571 प्रवासियों को सरकारी एवं निजी वाहन से जिले में प्रवेश की अनुमति दी गई है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 57570 प्रवासियों का आगमन हुआ है।
उन्होंने बताया कि जिले से अन्य राज्यों के प्रवासियों को सरकारी एवं निजी वाहनों के द्वारा भेजा भी जा रहा है। जिले से रविवार को गुजरात के लिए 22, दिल्ली के लिए 5 एवं कर्नाटक के लिए 2 को मिलाकर कुल 29 प्रवासियों को जिले की सीमा से प्रस्थान करवाया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले से 10399 लोगों को अपने मूल राज्यों के लिए प्रस्थान हेतु अनुमति दी गई है।
-0-

राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 रविवार को उल्लंघन पर 7700 रूपये की वसूली

बाड़मेर, 31 मई। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देश के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए रविवार को जिले में 40 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 7700 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।
जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्होने बताया कि जिले में रविवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र बाड़मेर में 3 लोगों से 600, बायतु मे 2 लोगों से 400, चौहटन में 11 लोगों से 2200, सेडवा में 1 व्यक्ति से 200, शिव में 12 लोगों से 2200, रामसर में 1 व्यक्ति से 200, गुडामालानी में 8 लोगों से 1500 एवं धोरीमना में 2 लोगों से 400 को मिलाकर कुल 40 लोगों से 7700 रूपये की जुर्माना राशि वसूली गई।
उन्होने बताया कि जिले में अब तक 663 लोगों से कुल 1,54,300 रूपये की वसूली की जा चुकी है। उन्होने आमजन को कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी नियमों एवं आदेशों की पालना करने की हिदायत दी है।
-0-

शनिवार, 30 मई 2020

प्रवासियों की आवाजाही जारी अब तक 56340 प्रवासी आये, वहीं 10370 ने किया प्रस्थान

बाड़मेर, 30 मई। लॉकडाउन के चलते अन्य राज्यों में फंसे प्रवासियों को प्राथमिकता के साथ अपने गन्तव्य स्थान पर पहुंचाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इसी क्रम में शनिवार को जिले में कुल 392 श्रमिकों एवं प्रवासियों का आगमन हुआ, वहीं 318 अन्य राज्यों के प्रवासियों को अपने गन्तव्य स्थानों के लिए प्रस्थान करवाया गया।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में शनिवार को गुजरात से 288, महाराष्ट्र से 38, उतरप्रदेश से 8, मध्यप्रदेश से 6, कर्नाटक से 15, हरियाणा से 7, तमिलनाडु से 5, तेलंगाना से 2, असम से 19, दमन द्वीप से 1, एवं उडीसा से 3 को मिलाकर कुल 392 प्रवासियों को सरकारी एवं निजी वाहन से जिले में प्रवेश की अनुमति दी गई है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 56340 प्रवासियों का आगमन हुआ है।
उन्होंने बताया कि जिले से अन्य राज्यों के प्रवासियों को सरकारी एवं निजी वाहनों के द्वारा भेजा भी जा रहा है। जिले से शनिवार को मध्यप्रदेश के लिए 45, उत्तर प्रदेश के लिए 3, पश्चिमी बंगाल के लिए 247, गुजरात के लिए 19, पंजाब के लिए 3 एवं कर्नाटक के लिए 1 को मिलाकर कुल 318 प्रवासियों को जिले की सीमा से प्रस्थान करवाया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले से 10370 लोगों को अपने मूल राज्यों के लिए प्रस्थान हेतु अनुमति दी गई है।
जिला कलक्टर मीणा ने जिले में प्रवेश करने वालों की सघन चिकित्सकीय जांच एवं स्क्रिीनिंग की जा रही है। साथ ही किसी व्यक्ति के संदिग्ध संक्रमित पाए जाने पर उसे तुरंत क्वारेंटाईन कर उसके सेंपल लेने हेतु निर्देशित किया गया है। उन्हांेने चौक पोस्ट पर निजी वाहनों में आने वाले सभी यात्रियों के मोबाईल नम्बर अंकित करने को कहा, ताकि क्वारेंटाईन के दौरान ट्रेसिंग सुनिश्चित हो सके। जिला कलक्टर ने बताया कि जिले में बाहर से आने प्रवासियों को 14 दिन के क्वारेंटाइन पीरीयड का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य है।  
-0-

करमावास, जेठन्तरी, जेठन्तरी हॉल्ट एवं लादूनगर में कर्फ्यू आंशिक रूप से प्रत्याहरित

बाड़मेर, 30 मई। समदडी तहसील के राजस्व गांव करमावास, जेठन्तरी, जेठन्तरी हॉल्ट एवं लादूनगर में 15 मई को जीरो मोबेलिटी क्षेत्र घोषित कर धारा 144 के तहत कर्फ्यू लगाया गया था। जिला मजिस्टेªट विश्राम मीणा ने आदेश जारी कर उक्त कर्फ्यू को आंशिक रूप से हटाया है।
जिला मजिस्टेªट विश्राम मीणा द्वारा जारी आदेशानुसार जिले में समदडी तहसील के राजस्व गांव करमावास, जेठन्तरी, जेठन्तरी हॉल्ट एवं लादूनगर में कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत जीरो मोबेलिटी क्षेत्र घोषित कर कर्फ्यू लगाया गया था। उपखण्ड अधिकारी सिवाना से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर 30 मई, 2020 की मध्यरात्री के पश्चात उक्त कर्फ्यू आंशिक रूप से प्रत्याहरित (विड्रो) किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में दिनांक 18 मई के द्वारा दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के जारी आदेश लागू रहेंगे।
-0-

टिड्डी नियन्त्रण के लिए रणनीति बनाकर प्रभावी कार्यवाही करे- चौधरी

केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री ने की कोविड-19 सहित पेयजल-विद्युत आपूर्ति की समीक्षाबाडमेर, 30 मई। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने कहा है कि पिछली बार की बजाय इस बार अधिक बडे़ टिड्डी दलों के हमले की संभावना को देखते हुए जिले में संसाधानों की संख्या को बढाकर पुख्ता रोकथाम के इन्तजाम सुनिश्चित किए जाए। वह शनिवार सांय कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में जिले में कोविड-19, टिड्डी नियंत्रण गतिविधियों तथा पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे।
इस अवसर पर केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री चौधरी ने कहा कि इस बार टिड्डी बडी चुनौती है, ऐसे में रणनीति बनाकर प्रभावी कार्यवाही की जाए। उन्होने स्पष्ट कहा कि टिड्डी नियंत्रण के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए किसी प्रकार की कौताही न बरती जाए। उन्होने कहा कि टिड्डी हमले वाले क्षेत्रों में रोकथाम के लिए संसाधन शीध्र उपलब्ध हो इसके लिए कार्ययोजना बनाकर कार्यवाही की जाए। उन्होने कहा कि जिले में टेªक्टर एवं टेªक्टर माउण्टेड स्प्रेयर की संख्या में बढोतरी की जाए तथा पर्याप्त मात्रा में टेªक्टर रिजर्व में रखे जाए।
उन्होने कहा कि काविड-19 की मुश्किल की घडी में सभी विभाग मुश्तैदी के साथ अपने अपने कार्य को अंजाम दे रहे है। उन्होने कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के लिए एहतियाती उपाय करने तथा दिशा निर्देशों की पालना करने की बात कही। उन्होने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के साथ साथ आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण कर उन्हें राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
पेयजल योजनाओं की समीक्षा के दौरान चौधरी ने कहा कि गर्मी के मद्देनजर गांव-ढाणियों में पेयजल आपूर्ति के पुख्ता इन्तजाम किए जाए। उन्होने उपलब्ध संसाधनों को दुरस्त रखते हुए उनका समुचित उपयोग कर लोगों को राहत पहुचाने के निर्देश दिए। उन्होने टयुबवेल एवं हैण्डपम्प खुदाई कार्यो की समीक्षा की तथा स्वीकृत कार्यो को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होने समस्याग्रस्त गांव-ढाणीयों में टेªकरों के जरिये जलापूर्ति करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होने पेयजल परियोजनाओं पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने के निर्देश दिए ताकि पेयजल आपूर्ति बाधित न हो।
चौधरी ने दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना एवं सौभाग्य योजना के तहत शेष रहे विद्युत कनेक्शन पारदर्शिता के साथ शीघ्र कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होने कृषि कनेक्शन प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिए। इस दौरान खाद्य सुरक्षा योजना में पात्र लोगों को लाभान्वित करने तथा अभियान चलाकर अपात्र लोगों के नाम हटाने के निर्देश दिए।
बैठक में सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल ने सिवाना एवं समदडी क्षेत्र में पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होने कहा कि मनरेगा योजना के अन्तर्गत सिवाना एवं समदडी क्षेत्र में एनिकट निर्माण के कार्य स्वीकृत किए जाए।
इससे पूर्व जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम, क्वारनटाईन व्यवस्था, प्रवासियों के आवागमन, टिड्डी नियंत्रण, खाद्य सुरक्षा योजना, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के संबंध में कार्ययोजना की विस्तार के साथ जानकारी कराई। वहीं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने जिले में मनरेगा योजना के तहत नियोजित श्रमिको एवं स्वीकृत कार्यो की विस्तार पूर्वक जानकारी कराई।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींवसिंह भाटी, उपखण्ड अधिकारी बाडमेर नीरज मिश्र, अधीक्षण अभियन्ता जलदाय एवं विद्युत, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. कमलेश चौधरी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी बी.एल. मन्सुरिया, जिला रसद अधिकारी अश्विनी गुर्जर सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
-0-

शुक्रवार, 29 मई 2020

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री चौधरी शनिवार को बाड़मेर आएंगे


कोविड-19, टिड्डी नियंत्रण तथा पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति की समीक्षा करेंगे
बाड़मेर, 29 मई। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी बाड़मेर जिले की दो दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वे चिकित्सालय के निरीक्षण सहित कोविड-19, टिड्डी नियंत्रण तथा पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री चौधरी शनिवार 30 मई को प्रातः 10 बजे बालोतरा में चिकित्सालय तथा कोविड-19 मरीजों के आइसोलेट केन्द्र का जायजा लेंगे। इसके पश्चात् वे सांय 5 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में कोविड-19, टिड्डी नियंत्रण तथा पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा बैठक लेंगे। इसके पश्चात् चौधरी चिकित्सालय एवं कोविड-19 आइसोलेट केन्द्र का निरीक्षण करेंगे तथा रात्रि विश्राम बालोतरा में करेंगे। चौधरी रविवार 31 मई को बाडमेर में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद रात्रि विश्राम बालोतरा में करेंगे।
-0-

जून माह में 25 हजार किसानों को उपज रहन ऋण योजना से जोड़ने का लक्ष्य


फसल रहन ऋण के लिए 5500 ग्राम सेवा सहकारी समितियां को दी पात्रता
योजना से जुड़ी समितियों के लिए प्रोत्साहन स्कीम लायी जायेगी
राज्य में 1 जून से उपज रहन ऋण योजना का होगा शुभारम्भ

बाड़मेर, 29 मई। प्रदेश में 1 जून से शुरू हो रही उपज रहन ऋण योजना के तहत जून माह में  राज्य के 25 हजार किसानों को जोड़कर लाभ प्रदान किया जाएगा। राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना से किसानों के उपज बेचान से जुड़े हितों की सुरक्षा सम्भव हो सकेगी। योजना में पात्र समितियों का दायरा बढ़ाकर इसे 5500 से अधिक किया गया है ताकि अधिक से अधिक किसान लाभान्वित हो सके।
3 प्रतिशत ब्याज पर मिलेगा रहन ऋणप्रमुख शासन सचिव कृषि,नरेश पाल गंगवार ने शुक्रवार को पंत कृषि भवन में उपज रहन ऋण योजना, फसली ऋण वितरण एवं अन्य संबंधित बिन्दुओं पर जिलों में पदस्थापित सहकारिता के अधिकारियों एवं व्यवस्थापकों को विडियों काफ्रेंसिंग के माध्यम से कहा कि लघु एवं सीमान्त किसानों को 1.50 लाख रूपये एवं बड़े किसानों को 3 लाख रूपये रहन ऋण के रूप में  देने के लिए योजना जारी की है। इसमें किसान को उसकी उपज का 70 प्रतिशत ऋण मिलेगा। किसान बाजार में अच्छे भाव आने पर अपनी फसल को बेच सकता है। यह योजना किसान की तात्कालिक वित्तीय आवष्यकता को पूरी करने तथा कम दामों में फसल बेचने की मजबूरी में मददगार साबित होगी।
कार्मिकों के लिए आयेगी प्रोत्साहन स्कीमप्रमुख शासन सचिव ने कहा कि राजस्थान की यह योजना भारत में सबसे कम ब्याज दर 3 प्रतिशत पर किसान को रहन ऋण देने की विषेष पहल है। जो किसानों एवं समितियों की आय में वृद्धि करेगी। उन्होंने निर्देश दिये कि सहकारी समितियां अपने आस-पास के गोदामों को ध्यान में रखते हुए अधिक से अधिक किसानों को उपज रहन ऋण देकर उनकी तात्कालिक आवश्यकताओ को पूरा करने में मदद करें। योजना में अच्छे कार्य करने वाली समितियों के कार्मिकों के लिए शीघ्र ही एपेक्स बैंक द्वारा प्रोत्साहन स्कीम जारी की जायेगी।
4.44 लाख मै.टन सरसों एवं चना की हुई खरीदश्री गंगवार ने कहा कि कोविड-19 महामारी में केवीएसएस एवं जीएसएस घोषित गौण मण्डियां बहुत अच्छे से कार्य कर रही है और 427 गौण मण्डियां ओपरेशनल होकर किसानों को अपने खेत के नजदीक ही उपज बेचान की सुविधा दे रही है। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य पर खरीद में जीएसएस को जोड़ने से किसानों को अपने नजदीकी उपज बेचान की सुविधा मिलने से खरीद कार्य में गति आयी है। जो खरीद पहले 58 दिन में होती थी, आज वह 26 दिन में ही पूरी हो रही है तथा किसानों के खाते में तीन से चार दिन में भुगतान भी हो रहा है। 27 मई तक 1 लाख 76 हजार 434 किसानों से 4 लाख 44 हजार 628 मै.टन सरसों एवं चना की खरीद हो चुकी है, जिसकी राषि 2 हजार 64 करोड़ रूपये है। इसमें से 1 हजार 723 करोड़ रूपये का भुगतान किसानों को हो चुका है।
4295 करोड़ रूपये फसली ऋण का हुआ वितरणउन्होनें कहा कि राज्य के 13 लाख 18 हजार 177 किसानों को 4 हजार 295 करोड़ रूपये का सहकारी फसली ऋण का वितरण हो चुका है। उन्होंने भरतपुर, जैसलमेर, हनुमानगढ़, बारां एवं जालौर जिलों में ऋण वितरण की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि संबंधित जिले इस कार्य में गति लाये और शीघ्र फसली ऋण वितरण करे।
श्री गंगवार ने कहा कि हमारी मंशा है कि ग्राम सेवा सहकारी समिति को किसान की समस्या समाधान एवं सुविधाओं के लिए सिंगल विड़ों के रूप में विकसित किया जाये।
वी.सी. के दौरान अतिरिक्त रजिस्ट्रार (प्रथम) श्रीमती रश्मि गुप्ता, मार्केटिंग बोर्ड के निदेशक श्री ताराचन्द मीणा, अतिरिक्त रजिस्ट्रार (द्वितीय) श्री जी.एल. स्वामी, अतिरिक्त रजिस्ट्रार (बैंकिंग) श्री भोमाराम ने भी संबंधित बिन्दुओं पर चर्चा की।
-0-

अनुमोदित दरों पर पेयजल परिवहन हेतु प्रस्ताव आमंत्रित


बाडमेर, 29 मई। जलदाय विभाग के नगर खण्ड बाडमेर में पेयजल योजनाओं से जुड़े अभावग्रस्त गांवों एवं ढाणियों में विभागीय गाईड लाईन एवं जिला कलक्टर (आपदा प्रबन्धन एवं सहायता) द्वारा अनुमोदित दरों पर निजी टैंकरों द्वारा पेयजल परिवहन के लिए इच्छुक व्यक्ति, स्वयंसेवी संस्था, फर्म, सामाजिक संगठन एवं ग्राम पंचायतों को आमन्त्रित किया गया है।
जन स्वास्थ्य अभि. विभाग नगर खण्ड बाडमेर के अधिशाषी अभियन्ता हजारीराम बालवां ने बताया कि पेयजल परिवहन कार्य करने वालों को स्वीकृत दरों के अनुसार भुगतान किया जाएगा।
-0-

राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 शुक्रवार को उल्लंघन पर 9000 रूपये की वसूली


बाड़मेर, 29 मई। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देश के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को जिले में 32 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 9000 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।
जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्होने बताया कि जिले में शुक्रवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र बाड़मेर में 2 लोगों से 400, चौहटन में 1 व्यक्ति से 200, सेडवा में 3 लोगों से 800, शिव में 17 लोगों से 5800, रामसर में 1 व्यक्ति से 200, बालोतरा में 2 लोगों से 400, गुडामालानी में 2 लोगों से 400, धोरीमना में 2 लोगों से 400 एवं सिवाना में 2 लोगों से 400 को मिलाकर कुल 32 लोगों से 9000 रूपये की जुर्माना राशि वसूली गई।
उन्होने बताया कि जिले में अब तक 593 लोगों से कुल 1,40,700 रूपये की वसूली की जा चुकी है। उन्होने आमजन को कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी नियमों एवं आदेशों की पालना करने की हिदायत दी है।
-0-

प्रवासियों की आवाजाही जारी अब तक कुल 55948 प्रवासियों का आगमन वहीं 10052 ने किया प्रस्थान


बाड़मेर, 29 मई। लॉकडाउन के चलते अन्य राज्यों में फंसे प्रवासियों को प्राथमिकता के साथ अपने गन्तव्य स्थान पर पहुंचाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिले में कुल 531 श्रमिकों एवं प्रवासियों का आगमन हुआ, वहीं 57 अन्य राज्यों के प्रवासियों को अपने गन्तव्य स्थानों के लिए प्रस्थान करवाया गया।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में शुक्रवार को गुजरात से 318, महाराष्ट्र से 37, उतरप्रदेश से 32, मध्यप्रदेश से 5, आन्ध्रप्रदेश से 7, दिल्ली से 11, कर्नाटक से 74, हरियाणा से 4, बिहार से 3, तमिलनाडु से 6, तेलंगाना से 11, पश्चिमी बंगाल से 3, केरल से 9, दमन द्वीप से 1, गोवा से 8 एवं जम्मू से 2 को मिलाकर कुल 531 प्रवासियों को सरकारी एवं निजी वाहन से जिले में प्रवेश की अनुमति दी गई है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 55948 प्रवासियों का आगमन हुआ है।
उन्होंने बताया कि जिले से अन्य राज्यों के प्रवासियों को सरकारी एवं निजी वाहनों के द्वारा भेजा भी जा रहा है। जिले से शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के लिए 7, महाराष्ट्र के लिए 3, हरियाणा के लिए 5, गुजरात के लिए 39 एवं दिल्ली के लिए 3 को मिलाकर कुल 57 प्रवासियों को जिले की सीमा से प्रस्थान करवाया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले से 10052 लोगों को अपने मूल राज्यों के लिए प्रस्थान हेतु अनुमति दी गई है।
जिला कलक्टर मीणा ने जिले में प्रवेश करने वालों की सघन चिकित्सकीय जांच एवं स्क्रिीनिंग की जा रही है। साथ ही किसी व्यक्ति के संदिग्ध संक्रमित पाए जाने पर उसे तुरंत क्वारेंटाईन कर उसके सेंपल लेने हेतु निर्देशित किया गया है। उन्हांेने चैक पोस्ट पर निजी वाहनों में आने वाले सभी यात्रियों के मोबाईल नम्बर अंकित करने को कहा, ताकि क्वारेंटाईन के दौरान ट्रेसिंग सुनिश्चित हो सके। जिला कलक्टर ने बताया कि जिले में बाहर से आने प्रवासियों को 14 दिन के क्वारेंटाइन पीरीयड का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य है।  
-0-

प्रवासियों को खाद्यान्न सहायता को लॉनलाईन पंजीयन कल तक


बाडमेर, 29 मई। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा प्रवासी व्यक्तियों को खाद्यान्न तथा कुल 37 अन्य विशेष श्रेणी के परिवारों का सर्वे से संबंधित कार्य हेतु अन्तिम दिनांक 31मई, 2020 निर्धारित की गई है।
जिला रसद अधिकारी अश्विनी गुर्जर ने बताया कि उपरोक्त सर्वे का कार्य ग्रामीण क्षेत्र में आपदा प्रबन्धन हेतु गठिन ग्राम पंचायत स्तरीय कोर ग्रुप एवं बीएलओ के माध्यम से तथा शहरी क्षेत्र में बीएलओ के माध्यम से करवाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त प्रवासी व्यक्ति, अन्य विशेष श्रेणी के परिवार अपने मोबाईल पर गुगल प्ले स्टोर से ई-मित्र नामक मोबाईल एप को इन्टॉल कर अथवा ई मित्र क्योस्क के माध्यम से भी अपना रजिस्टेªशन करवा सकते है। उन्होने बताया कि उक्त रजिस्टेªशन 31 मई, 2020 रात्रि 12 बजे तक ही किया जा सकता है। इसके उपरान्त ई मित्रध्मोबाईल एप्प पर पंजीयन की सुविधा बन्द हो जाएगी। उन्होने बताया कि उपरोक्त खाद्यान्न सहायता का लाभ उन्ही परिवारों को देय होगा जो पूर्व में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा सूची में सम्मिलित नहीं है।
-0-

अनुसूचित जाति-जन जाति अत्याचार निवारण नियम 62 प्रकरणों में 76 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत


बाडमेर, 29 मई। जिले में अनुसूचित जाति, जन जाति (अत्याचार निवारण) नियम 1995 एवं संशोधित नियम 2016 के अन्तर्गत पीड़ित व्यक्तियों को देय आर्थिक सहायता के अन्तर्गत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के  ऑनलाईन पोर्टल प्राप्त  चालान के 62 विभिन्न प्रकरणों में  76 लाख 6 हजार दो सौ पचास रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि धोलानाडा निवासी ठाकराराम पुत्र गोकलाराम मेघवाल को चालान स्तर पर पचास हजार रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार खडीन निवासी गुसाईराम पुत्र मांगाराम मेघवाल, लोलावा निवासी लक्ष्मण पुत्र नथीराम भील, जटियों का वास निवासी रेशमी पत्नी शम्भूराम जटिया, सियाणी निवासी हरीराम पुत्र तुलछाराम मेघवाल, रामनगर निवासी गोविन्द कुमार पुत्र शंकराराम मेघवाल, नवातला जेतमाल निवासी नाथूराम पुत्र मलुकाराम मेघवाल, नवातला जेतमाल निवासी गिरधारीराम पुत्र दयाराम भील, अरठा निवासी इन्द्राराम पुत्र सुखाराम मेघवाल, पाबूसरी निवासी रतनाराम पुत्र उकाराम, सियाणी निवासी सवाईराम पुत्र परागाराम गर्ग, जगाराम पुत्र नखताराम मेघवाल, नखताराम पुत्र दयालाराम मेघवाल एवं जोगाराम पुत्र उकाराम गर्ग, नवातला जेतमाल निवासी सुमार राम पुत्र अनुपाराम मेघवाल, सणाउ निवासी नाथूराम पुत्र लक्ष्मणराम गुरडा गर्ग, राजीव नगर निवासी मांगीलाल पुत्र तिलाराम मेघवाल, जाखडों निवासी हेमीदेवी पत्नी भोमाराम मेघवाल एवं रेखाराम पुत्र मोतीराम मेघवाल, आसाडी निवासी धुड़ी देवी पत्नि कोजाराम मेघवाल, राणासर खुर्द निवासी लाछी देवी पुत्री विशनाराम भील, भोजारिया निवासी चतरी देवी पत्नी कुचटाराम मेघवाल एवं जैसिन्धर निवासी हेमीदेवी पत्नी सवाईराम गरूडा को पचास-पचास हजार रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
जिला कलक्टर मीणा ने बताया कि भोजारिया निवासी चेनाराम पुत्र सीधाराम मेघवाल को चालान स्तर पर एक लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार महाबार निवासी जीतू पुत्र लुणाराम मेघवाल, सनाउ निवासी गोरखाराम पुत्र ईशराराम भील, जटियों का पुराना वास निवासी अक्षय कुमार पुत्र दिलीप कुमार जटिया, भोजारिया निवासी पीराराम पुत्र रायधनराम मेघवाल, शास्त्रीनगर निवासी कैलाश पुत्र किशनलाल जटिया, खेजडियाली नाडी सियाणी निवासी देवाराम पुत्र गुलाराम मेघवाल, सुभाषनगर चाडी निवासी आसूराम पुत्र भंवराराम भील, तालसर निवासी ढेली देवी पत्नी रूगाराम मेघवाल, मिये का तला निवासी रमेश पुत्र आरबराम मेघवाल, लापला कोसरिया निवासी गोसाईराम पुत्र डुगराराम मेघवाल, खडीन निवासी मुलाराम पुत्र भीखाराम मेघवाल, खबडाला निवासी मोहनराम पुत्र उतमाराम मेघवाल, रोहियों की बस्ती निवासी जोधाराम पुत्र अजीमराम भील, धारासर निवासी वालाराम पुत्र भारूराम मेघवाल, रामसर आगोर निवासी मुकाराम पुत्र गेमराराम भील, बलाउ निवासी वेदाराम पुत्र जीवणाराम मेघवाल, राणासर खुर्द निवासी हुरमी देवी पत्नी पारागाराम मेघवाल, धैतालर सवाउ निवासी देवाराम पुत्र पोलाराम मेघवाल, लाखेटा निवासी कानको देवी पत्नी लक्ष्मणराम भील, हाथमा निवासी जोगाराम पुत्र चम्पाराम मेघवाल, देदडियार निवासी उदाराम पुत्र होथीराम मेघवाल, लाम्बड़ा निवासी मासिंगाराम पुत्र मीरखाराम भील, मोरीयानाडा जूनामीठाखेडा निवासी मांगीलाल पुत्र उदाराम मेघवाल एवं कमलादेवी पत्नी मांगीलाल मेघवाल, देवनगर मजल निवासी धनकी देवी पत्नी वेलाराम भील, खूटाणी निवासी जोगाराम पुत्र हडमानाराम मेघवाल एवं चेतरोडी निवासी अन्नुदेवी पत्नी नेमाराम मेघवाल को एक-एक लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
जिला कलक्टर ने बताया कि चुरू निवासी कौशल्या देवी पुत्री महावीर प्रसाद डोली को चालान स्तर पर दो लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार कंलिगा होटल के सामने बालोतरा निवासी गीतादेवी पत्नी फरसाराम मेघवाल, लुणू खुर्द निवासी समदादेवी पत्नी टिलाराम भील, गुमाने का तला निवासी इन्द्रादेवी पत्नी सुमारराम मेघवाल एवं नेनूदेवी पत्नी श्रवणराम मेघवाल, सियानी निवासी पेमाराम पुत्र तुलछाराम मेघवाल, उण्डखा निवासी चेतनराम पुत्र कुचटाराम मेघवाल, बिसाणिया निवासी उम्मेदी देवी पत्नी गोगाराम मेघवाल, ईशरोल निवासी शान्ति पत्नी बाबूलाल मेघवाल, हेमावास निवासी कबु देवी पत्नी रामाराम मेघवाल, चाडार बाकलसर निवासी सुशिला पत्नी अमराराम मेघवाल, चिरडिया निवासी भेराराम पुत्र छगनाराम भील, बागावास निवासी पेमू पुत्र नेमाराम निम्बाराम गवारिया, आदर्श ढुंढा निवासी प्रेमाराम पुत्र जयराम मेघवाल एवं भाटाला निवासी वेहनाराम पुत्र केसाराम मेघवाल को दो-दो लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
उन्होने बताया कि कलरों का तला निवासी लेहरी पत्नी लीलाराम पुत्र कृष्णराम मेघवाल को 206250रूपये तथा पुराना पावरहाउस के पीछे निवासी लीला पुत्री सीधाराम मोची, निर्मला पुत्री गोमदाराम मोची एवं वर्षा पुत्री सीधाराम मोची को एक-एक लाख रूपये तथा लक्ष्मण पुत्र गोमदाराम मोची, रमेश कुमार पुत्र सीधाराम मोची एवं जयप्रकाश पुत्र सीधाराम मोची को पचास-पचास रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
-0-

वेदांता केयर्न आयल एंड गैस कंपनी ने किए 900 वीटीएम किट भेट


बाडमेर, 28 मई। तेल एवं गैस अन्वेषण में जुटी वेदांता केयर्न आयल एंड गैस कंपनी द्वारा जिला चिकित्सालय को कोविड-19 जॉच के लिए गुरूवार को बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, जिला कलक्टर विश्राम मीणा एवं प्रमुख चिकित्सा अधिकारी बी.एल. मन्सुरिया की उपस्थिति मेें 900 वी.टी.एम. किट भेट किए गए।
कोरोना जैसी महामारी में तेल एवं गैस अन्वेषण में जुटी वेदांता केयर्न आयल एंड गैस कंपनी द्वारा जिले में सामाजिक सरोकार का निवर्हन करते हुए जागरूकता एवं बचाव हेतु काफी प्रयास किए जा रहे है। इसी कड़ी में गुरूवार को जिला कलक्टर कार्यालय में प्रोजेक्ट संजीवनी के तहत केयर्न के सीएसआर हेड हरमीत सेहरा, मैनेजर अविनाश रावल एवं सीएमओ डॉ. संबासिव राव द्वारा कोविड-19 जॉच के लिए जिला चिकित्सालय को 900 वी.टी.एम. किट, मास्क, सेनेटाईजर एवं ग्लाव्ज भेट किए।
इस दौरान विधायक मेवाराम जैन एवं जिला कलेक्टर विश्राम मीणा ने वेदांता केयर्न आयल एंड गैस के इस सामाजिक सरोकार के तहत भगीदारी की प्रशंसा करते हुए उम्मीद जताई की भविष्य में भी सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। इस दौरान राहुल शर्मा, हेमंत शर्मा, पुष्पेंद्र पारिख, भंवर सिंह एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।
-0-


प्रवासियों की आवाजाही जारी अब तक 55417 प्रवासी आये, वहीं 9995 ने किया प्रस्थान


बाड़मेर, 28 मई। लॉकडाउन के चलते अन्य राज्यों में फंसे प्रवासियों को प्राथमिकता के साथ अपने गन्तव्य स्थान पर पहुंचाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इसी क्रम में गुरूवार को जिले में कुल 686 श्रमिकों एवं प्रवासियों का आगमन हुआ, वहीं 140 अन्य राज्यों के प्रवासियों को अपने गन्तव्य स्थानों के लिए प्रस्थान करवाया गया।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में गुरूवार को गुजरात से 517, महाराष्ट्र से 69, उतरप्रदेश से 13, मध्यप्रदेश से 17, आन्ध्रप्रदेश से 6, दिल्ली से 2, कर्नाटक से 17, हरियाणा से 1, बिहार से 2, तमिलनाडु से 2, तेलंगाना से 5, असम से 6, पश्चिम बंगाल से 6, केरल से 4, दमन द्वीप से 1, गोवा से 10 एवं झारखण्ड से 2 को मिलाकर कुल 686 प्रवासियों को सरकारी एवं निजी वाहन से जिले में प्रवेश की अनुमति दी गई है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 55417 प्रवासियों का आगमन हुआ है।
उन्होंने बताया कि जिले से अन्य राज्यों के प्रवासियों को सरकारी एवं निजी वाहनों के द्वारा भेजा भी जा रहा है। जिले से गुरूवार को उत्तर प्रदेश के लिए 4, बिहार के लिए 50, गुजरात के लिए 22, उतराखण्ड के लिए 47 एवं तेलंगाना के लिए 17 को मिलाकर कुल 140 प्रवासियों को जिले की सीमा से प्रस्थान करवाया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले से 9995 लोगों को अपने मूल राज्यों के लिए प्रस्थान हेतु अनुमति दी गई है।
जिला कलक्टर मीणा ने जिले में प्रवेश करने वालों की सघन चिकित्सकीय जांच एवं स्क्रिीनिंग की जा रही है। साथ ही किसी व्यक्ति के संदिग्ध संक्रमित पाए जाने पर उसे तुरंत क्वारेंटाईन कर उसके सेंपल लेने हेतु निर्देशित किया गया है। उन्हांेने चौक पोस्ट पर निजी वाहनों में आने वाले सभी यात्रियों के मोबाईल नम्बर अंकित करने को कहा, ताकि क्वारेंटाईन के दौरान ट्रेसिंग सुनिश्चित हो सके। जिला कलक्टर ने बताया कि जिले में बाहर से आने प्रवासियों को 14 दिन के क्वारेंटाइन पीरीयड का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य है।  
-0-

प्रवासी व्यक्तियों को खाद्यान्न सहायता हेतु परिवारों का सर्वे 31 तक पूर्ण कराने के निर्देश


बाडमेर, 28 मई। प्रवासी व्यक्तियों को खाद्यान्न सहायता तथा अन्य विशेष श्रेणी के परिवारों का सर्वे संबंधी कार्य 31 मई, 2020 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए है।
जिला कलक्टर (रसद) विश्राम मीणा ने जिले के समस्त उपखण्ड अधिकारियों, विकास अधिकारियों एवं आयुक्त नगर परिषद बाडमेर एवं बालोतरा को निर्देशित किया है कि वे सर्वे संबंधित कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होने बताया कि सर्वे के लिए ई-मित्र एवं मोबाईल ऐप पर पंजीयन की ऑनलाईन सुविधा 31 मई, 2020 को रात्रि 12.00 बजे बन्द हो जाएगी।
-0-

राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण नई दिल्ली के पारित आदेश के संबंध में जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक 2 जून को बालोतरा में


बाडमेर, 28 मई। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा ऑरिजनल एप्लीकेशन नम्बर 202/2016 बालोतरा टेक्सटाईल हैण्ड प्रोसेर्स एसोसिएशन बनाम राजस्थान स्टेट पोल्यूशन कन्ट्रोल बोर्ड में पारित आदेश दिनांक 6-3-2019 की पालना के संबंध में जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक जिला कलक्टर विश्राम कीणा की अध्यक्षता में 2 जून को प्रातः 11 बजे उपखण्ड कार्यालय बालोतरा में निर्धारित की गई है।
जिला कलक्टर मीणा ने संबंधित अधिकारियों को राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा उक्त प्रकरण में दिनांक 6-3-2019 को पारित आदेश के पेज संख्या 50 से 59 में प्रदत्त निर्देशों की पूर्ण पालना रिपोर्ट के साथ निर्धारित समय पर आवश्यक रूप से बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

वालियाना में कर्फ्यू आंशिक रूप से प्रत्याहरित


बाड़मेर, 28 मई। सिवाना तहसील के राजस्व गांव वालियाना को जीरो मोबेलिटी क्षेत्र घोषित कर धारा 144 के तहत कर्फ्यू लगाया गया था। जिला मजिस्टेªट विश्राम मीणा ने आदेश जारी कर उक्त कर्फ्यू को आंशिक रूप से हटाया है।
जिला मजिस्टेªट विश्राम मीणा द्वारा जारी आदेशानुसार जिले में सिवाना तहसील के सिणेर ग्राम पंचायत के राजस्व गांव वालियाना में कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत जीरो मोबेलिटी क्षेत्र घोषित कर कर्फ्यू लगाया गया था। उपखण्ड अधिकारी सिवाना से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर 27 मई, 2020 की मध्यरात्री के पश्चात उक्त कर्फ्यू आंशिक रूप से प्रत्याहरित (विड्रो) किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में दिनांक 18 मई के द्वारा दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के जारी आदेश लागू रहेंगे।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...