शुक्रवार, 20 अप्रैल 2018

जालंधर स्थानातंरण पर उप महानिरीक्षक गौतम को दी विदाई


सीमा सुरक्षा बल के सैकड़ांे जवानांे एवं अधिकारियांे ने गौतम को दी विधिवत विदाई

                बाडमेर, 20 अप्रैल। सीमा सुरक्षा बल बाड़मेर सेक्टर के उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम को जालंधर स्थानातंरण होने पर सैकड़ांे जवानांे एवं अधिकारियांे ने विधिवत विदाई दी। इस दौरान परंपरागत तरीके से खुली जिप्सी को रस्से से खींचकर गौतम को जालंधर मंे पदभार संभालने के लिए रवाना किया गया।
                बाड़मेर सेक्टर मुख्यालय पर आयोजित विदाई समारोह के दौरान उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम ने बाड़मेर कार्यकाल को यादगार बताते हुए सबका आभार जताया। उन्हांेने कहा कि बाड़मेर सेक्टर ने विभिन्न क्षेत्रांे मंे कीर्तिमान स्थापित किए है। इस परंपरा को बरकरार रखने के साथ जवान देश हित के लिए सदैव तत्पर रहे। उन्हांेने कहा कि सीमा सुरक्षा बल के जवानांे पर सरहद की हिफाजत का जिम्मा है। इसको बखूबी निभाते आए है और आगे भी निभाते रहेंगे। इस दौरान कमाडेंट शाम कपूर, एच.एस.तोमर, एस.एस.सेहरावत, प्रदीप शर्मा, सुधीर हुडा समेत सीमा सुरक्षा बल के विभिन्न अधिकारियांे एवं जवानांे ने उप महानिरीक्षक गौतम का माल्यार्पण कर विदाई करने के साथ उनके कार्यकाल से जुड़ी यादांे को साझा किया। इसके उपरांत खुली जिप्सी मंे सवार उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम को विधिवत विदाई दी गई। उल्लेखनीय है कि उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम करीब साढे़ तीन साल तक सीमा सुरक्षा बल बाड़मेर सेक्टर मुख्यालय मंे कार्यरत रहे।





उज्ज्वला योजना से महिलाआंे को धूएं से मिली मुक्ति : चौधरी


आमजन की समस्याआंे का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश

                बाडमेर, 20 अप्रैल। महिलाआंे को धूएं से मुक्ति दिलाने के लिए उज्ज्वला योजना प्रारंभ की गई है। ग्राम स्वराज अभियान के तहत ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पहुंचकर गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए जा रहे है। आमजन जागरूक होकर इसका अधिकाधिक लाभ उठाएं। राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ने शुक्रवार को पारलू एवं कीटनोद ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित उज्ज्वला दिवस समारोह के दौरान यह बात कही।
                इस अवसर पर राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार आमजन के स्वास्थ्य को लेकर चिन्हित है। धूएं के कारण होने वाली बीमारियांे एवं अन्य दिक्कतांे को देखते हुए उज्ज्वला योजना प्रारंभ की गई। इसमंे अब सात अन्य श्रेणियांे के दायरे मंे आने वाले परिवारांे को उज्ज्वला योजना से लाभांवित किया जा रहा है। ग्राम स्वराज अभियान के तहत यह कार्यक्रम 5 मई तक जारी रहेगा। राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ने पारलू मंे 9 एवं कीटनोद मंे 5 महिलाआंे को गैस कनेक्शन वितरण कर इस अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रर्वतन अधिकारी कंवराराम चौधरी एवं तेल-गैस कंपनियांे के प्रतिनिधियांे ने उज्ज्वला योजना के बारे मंे जानकारी दी। इस अवसर पर संबंधित ग्राम पंचायतांे के सरपंचगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।










गुरुवार, 19 अप्रैल 2018

पृथ्वी दिवस मनाने के निर्देश


                बाडमेर, 19 अप्रैल। पृथ्वी दिवस पर 22 अप्रैल को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करवाने के निर्देश दिए गए है।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि पृथ्वी दिवस मनाने के लिए उप वन संरक्षक, क्षेत्रीय अधिकारी राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल बालोतरा, डीईओ माध्यमिक एवं प्राथमिक, आयुक्त नगर परिषद बाड़मेर एवं बालोतरा को निर्देश दिए हैं।

अवैध रूप से बजरी का परिवहन करने पर 4 डंपर जब्त


                बाडमेर, 19 अप्रैल। खनिज विभाग ने जिला प्रशासन एवं पुलिस के सहयोग से बजरी का अवैध रूप से परिवहन करने पाए जाने पर 4 डंपरांे को जब्त करने की कार्रवाई की।
                सहायक खनि अभियंता भगवानसिंह ने बताया कि गुड़ामालानी थानान्तर्गत 2, पुलिस थाना गिड़ा एवं पुलिस चौकी चवा इलाके मंे एक-एक डंपर जब्त कर संबंधित पुलिस स्टेशन मंे सुपुर्द किया गया। उन्हांेने बताया कि अवैध खनन एवं निर्गमन की रोकथाम के लिए आकस्मिक निरीक्षण एवं प्रभावी कार्रवाई जारी है।

लक्ष्य निर्धारित कर पेयजल परियोजनाआंे को प्राथमिकता से पूर्ण करवाएं : गुहा


आमजन की समस्याआंे का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश

                बाडमेर, 19 अप्रैल। पेयजल परियोजनाआंे का पूर्ण करवाने के लिए लक्ष्य निर्धारित कर उसके अनुरूप कार्य की क्रियान्विति सुनिश्चित की जाए। ताकि आमजन को इसका फायदा मिल सके। आमजन की ओर से प्रस्तुत की जाने वाले परिवेदनाआंे के निस्तारण की कार्य सीमा तय की जाए। जिले की प्रभारी सचिव एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती श्रेया गुहा ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।
                इस दौरान प्रमुख शासन सचिव श्रीमती श्रेया गुहा ने कहा कि गर्मी के मौसम के दौरान जिले मंे जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाए। उन्हांेने टैंकरांे से जलापूर्ति करने के लिए समुचित तैयारियां करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय से राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप जन कल्याणकारी योजनाआंे से अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करवाएं। श्रीमती गुहा ने कहा कि विद्युत कटौती की वजह से जलापूर्ति प्रभावित नहीं होनी चाहिए। डिस्काम के अधिकारी संबंधित उपखंड एवं विभागीय अधिकारियांे को विद्युत कटौती संबंधित अग्रिम सूचना उपलब्ध कराएं, ताकि जलापूर्ति सुनिश्चित करने की व्यवस्था की जा सके। उन्हांेने दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत विद्युत कनेक्शन जारी करने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। प्रमुख शासन सचिव गुहा ने बाड़मेर जिले मंे प्रगतिरत पेयजल परियोजनाआंे एवं विकास कार्याे के बारे मंे विस्तार से जानकारी ली। साथ ही उपखंड एवं तहसील स्तर पर इनकी प्रगति की व्यक्तिगत रूप से मोनेटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि स्थानीय जरूरत के मुताबिक कौशल विकास संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करवाने के साथ अधिकाधिक लोगांे को रोजगार से जोड़ा जाए। उन्हांेने आगामी समय मंे मौसमी बीमारियांे, अतिवृष्टि से निपटने के माकूल इंतजाम करने तथा कौशल विकास योजनाआंे से अल्पसंख्यक वर्ग को भी लाभांवित करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान राजस्थान उदू अकादमी के चैयरमैन असरफ अली मंे बाड़मेर जिले मंे अल्पसंख्यक कल्याण के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमांे के बारे मंे जानकारी दी।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने जिले मंे संचालित विभिन्न योजनाआंे की प्रगति, गर्मियांे के दौरान जलापूर्ति की कार्य योजना एवं प्रभावी मोनेटरिंग व्यवस्था के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। उन्हांेने बताया कि डीएफएमटी, सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम, मनरेगा समेत अन्य योजनाआंे मंे वृहद स्तर पर विकास कार्य कराए जा रहे है। इस दौरान उप वन संरक्षक विक्रम प्रधान ने वन विभाग की परियोजनाआंे, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच ने महात्मा गांधी नरेगा, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पी.सी.दीप्पन ने चिकित्सा विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाआंे, अधीक्षण अभियंता एम.एल.जाट ने दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, हेमंत चौधरी ने पेयजल परियोजना, शंकरलाल मेघवाल ने नर्मदा नहर परियोजना, अधिशाषी अभियंता रामबाबू शर्मा जिला परिषद की विभिन्न योजनाआंे, सार्वजनिक निर्माण विभाग के छगनलाल खत्री ने सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से प्रस्तावित एवं प्रगतिरत कार्याें के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने अबका आभार जताते हुए आमजन की समस्याआंे के निस्तारण के विभागवार नियंत्रण कक्ष स्थापित करने की बात कही। उन्हांेने कहा कि नियंत्रण कक्ष मंे दर्ज होने वाली शिकायतांे के निस्तारण के लिए प्रभावी मोनेटरिंग की जाए। बैठक के दौरान विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।




मंगलवार, 17 अप्रैल 2018

स्वच्छ भारत मिशन के निदेशक अग्रवाल 19 से बाड़मेर के दौरे पर


                बाडमेर, 17 अप्रैल। आवास एवं शहरी मंत्रालय स्वच्छ भारत मिशन के निदेशक एवं जिले के नोडल अधिकारी नवीन कुमार अग्रवाल 19 अप्रैल को तीन दिवसीय दौरे पर बाड़मेर आएंगे।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते के मुताबिक निदेशक एसबीएम नवीन कुमार अग्रवाल बाड़मेर प्रवास के दौरान विभिन्न गांवांे मंे ग्राम स्वराज अभियान के तहत संपादित हो रहे कार्याें का निरीक्षण करेंगे।

बाड़मेर उपखंड मंे आयोजित होने वाली राजस्व लोक अदालतांे का कार्यक्रम घोषित


                बाडमेर, 17 अप्रैल। बाड़मेर उपखंड मंे आयोजित होने वाली राजस्व लोक अदालतांे का कार्यक्रम घोषित किया गया है। न्याय आपके द्वार के तहत 1 मई से न्याय आपके द्वार अभियान का शुभारंभ होगा।
                उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र ने बताया कि राणीगांव एवं बलाऊ ग्राम पंचायत के लिए 1 मई को अटल सेवा केन्द्र राणीगांव, गरल, खुड़ासा एवं मीठड़ा ग्राम पंचायत के लिए 2 मई को अटल सेवा केन्द्र गरल, 3 मई को सरली एवं गंगासरा के लिए अटल सेवा केन्द्र सरली, 4 मई को भाड़खा एवं खारिया तला के लिए अटल सेवा केन्द्र सरणू पनजी, 8 मई को ग्राम पंचायत हाथीतला के लिए अटल सेवा केन्द्र हाथीतला, 9 मई को अटल सेवा केन्द्र नांद, 10 मई अटल सेवा केन्द्र मूढो की ढाणी, 11 मई को अटल सेवा केन्द्र कवास, 15 मई को अटल सेवा केन्द्र मारूड़ी, 16 मई को अटल सेवा केन्द्र आटी, 17 मई को अटल सेवा केन्द्र सांजटा, 18 मई को आदर्श ढूढा ग्राम पंचायत के लिए रामावि आदर्श ढूढा, 21 मई को जाखड़ो की ढाणी एवं बूठ जेतमाल ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र जाखड़ांे की ढाणी, 22 मई को महाबार एवं मुरटालागाला ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र महाबार, 23 मई को अटल सेवा केन्द्र विशाला, 24 मई को अटल सेवा केन्द्र दूदाबेरी, 25 मई को अटल सेवा केन्द्र जालीपा, 29 मई को अटल सेवा केन्द्र बांदरा, 30 मई को अटल सेवा केन्द्र कपूरड़ी मंे कपूरड़ी एवं रोहिली ग्राम पंचायत के लिए राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन होगा।
                मिश्र ने बताया कि 31 मई को बालेरा एवं जूनापतरासर मंे अटल सेवा केन्द्र बालेरा, 1 जून को अटल सेवा केन्द्र सनावड़ा, 5 जून को शिवकर एवं गालाबेरी ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र शिवकर, 7 जून को अटल सेवा केन्द्र भूरटिया, 8 जून को अटल सेवा केन्द्र सुरा, 12 जून को अटल सेवा केन्द्र उंडखा, 13 जून को अटल सेवा केन्द्र कगाउ, 14 जून को रावतसर एवं रामसर का कुंआ ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र रावतसर, 15 जून को अटल सेवा केन्द्र बाड़मेर ग्रामीण, 18 जून को बेरीवाला तला, 19 को कूड़ला, 20 को चूली, 21 को बोला, 22 मई को चवा एवं आदर्श चवा ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र चवा मंे राजस्व लोक अदालत का आयोजन होगा। उनके मुताबिक 26 जून को बाड़मेर आगोर ग्राम पंचायत के लिए राप्रावि जवानसिंह की ढाणी, 27 को अटल सेवा केन्द्र भादरेश, 28 को अटल सेवा केन्द्र विशाला आगोर एवं 29 जून को अटल सेवा केन्द्र जसाई मंे राजस्व लोक अदालत आयोजित होगी।

प्रमुख शासन सचिव श्रीमती श्रेया गुहा 19 से बाड़मेर के दौरे पर


                बाडमेर, 17 अप्रैल। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग एवं वक्फ बोर्ड की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती श्रेया गुहा दो दिवसीय दौरे पर 19 अप्रैल को बाड़मेर आएंगी।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग एवं वक्फ बोर्ड की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती श्रेया गुहा 19 अप्रैल को दोपहर 2.30 बजे समीक्षा बैठक लेंगी। इसके उपरांत अल्पसंख्यक छात्रावास, बालिका मदरसा, आरएसएलडीसी की ओर से संचालित कौशल विकास शिविर का निरीक्षण करेगी। उन्हांेने बताया कि श्रीमती गुहा 20 अप्रैल को प्रातः 9 बजे से चौहटन मंे औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र तथा कोनरा मंे अल्पसंख्यक छात्रावास के लिए आवंटित जमीन का निरीक्षण करेगी।

विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमांे के लिए आवेदन आमंत्रित


                बाडमेर, 17 अप्रैल। भारतीय स्टेट बैंक आरसेटी बाड़मेर में वित्तीय वर्ष 2018-19 में विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।
                एस बी आई आरसेटी के निदेशक ब्रजेश कुमार शर्मा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए लोन रिकवरी एजेंट , सुरक्षा गार्ड ,इलैक्ट्रिक ,मोटर रिवाडिंग ,मल्टी फोन सर्विसेज ,कंप्यूटर बेसिक एवं हार्डवेयर , बैंक मित्र एवं ई - मित्र  के लिए आवेदन पत्र लिए जाएंगे। इसके लिए  आयु सीमा  18 वर्ष से 45 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन पत्र आधार कार्ड के साथ आरसेटी कार्यालय मंे जमा कराए जा सकते है। उनके मुताबिक  प्रशिक्षण पूर्णतया निशुल्क है इसमे दोपहर में खाना ,चाय ,स्टेशनरी, प्रशिक्षण सामग्री की व्यवस्था निशुल्क रहेगी। प्रशिक्षण के समापन पर ऋण संबंधित आवेदन पत्र तैयार कर  संबंधित बैंकों को भेजे जाएंगे।

ऋण माफी योजना से लाभांवित होने के लिए जमा करानी होगी बकाया राशि


                बाडमेर, 17 अप्रैल। मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुसार अनुसूचित जाति, जन जाति, सफाई कर्मचारी, दिव्यांग एवं अन्य पिछड़ा वर्ग 31 मार्च से पूर्व मंे ऋण लेने वाले लोगांे को ऋण माफी योजना से लाभांवित किया जाएगा।
                अनुसूचित जाति, जन जाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम के परियोजना प्रबंधक हंसराज सोनी ने बताया कि जिन लोगांे का बकाया ऋण एवं ब्याज की राशि मिलाकर 2 लाख रूपए तक की सीमा मंे है, उनका ऋण माफ किया जाएगा। उनके मुताबिक दो लाख से अधिक बकाया वाले ऋणी अधिक राशि अनुजा निगम कार्यालय मंे जमा करवाकर इस योजना का फायदा उठा सकते हैं।

बाल विवाह रोकने के लिए समन्वित प्रयास करें : नकाते


बाल विवाह करने पर संबंधित के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई

                बाडमेर, 17 अप्रैल। जिले मंे अक्षय तृतीया एवं आगामी समय मंे होने वाले बाल विवाहांे की रोकथाम के लिए समन्वित प्रयास किए जाए। इसके लिए समझाइश करने के साथ कानूनी कार्रवाई के लिए जिला एवं उपखंड स्तर पर स्थापित किए गए नियंत्रण कक्ष मंे जानकारी दी जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने मंगलवार को जिला बाल संरक्षण इकाई की बैठक के दौरान यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि बाल विवाह मंे शामिल होने वाले पंडित, बारातियांे, हलवाई , टेन्ट मालिक वगैरह के खिलाफ उचित कारवाई के लिए जिला एवं पुलिस विभाग के नियंत्रण कक्ष के अलावा चाइल्ड लाइन 1098 के टोल फ्री नंबर पर सूचित करें। इसके लिए आमजन को अधिकाधिक जानकारी दी जाए। उन्हांेने बाल विवाह नहीं होने देने एवं बाल विवाह करवाने वाले के खिलाफ कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। जिला कलक्टर नकाते ने ग्रामीणों, जन प्रतिनिधियों ,पटवारियों ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, एएनएम एवं अन्य सरकारी कार्मिकांे से बाल विवाह रोकने के अभियान मंे सहयोग की अपील की है। उन्हांेने बताया कि बाल विवाह होने पर लड़की पारिवारिक न्यायालय में वाद दायर कर सकती है। जिला कलक्टर ने बाल श्रम पर चर्चा करते हुए ऐसेे नियोजकांे के खिलाफ मामला दर्ज करवाकर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक मंे पुलिस उप अधीक्षक रतनलाल, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.पी.सी.दीप्पन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तुलसाराम चौधरी, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष नवनीत पचौरी, श्योर संस्था की लता कच्छवाह, चाइल्ड लाइन एवं धारा संस्थान के महेश पनपालिया, श्रम विभाग के शैलेन्द्र चारण, राजेश्वरी चौधरी, गुलाबसिंह समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

पुलिस सत्यापन एवं व्यक्तिगत जानकारी के बिना घरेलू नौकर, चालक, चौकीदार नहीं रखने के निर्देश


                बाडमेर, 17 अप्रैल। बाडमेर जिले में विभिन्न कस्बांे, शहरों, गांवों में लोक शान्ति एवं लोक व्यवस्था की सुरक्षा, अवांछित, अपराधिक गतिविधियों पर नियन्त्रण तथा मानव जीवन एवं लोक व्यवस्था की सुरक्षा के लिए लोक प्रशान्ति, विक्षुब्ध होने की स्थिति को निवारित करने के लिए जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट शिवप्रसाद मदन नकाते ने दण्ड प्रक्रिया सहिता की धारा 144 के तहत जिले में रहने वाले ऐसे व्यक्ति एवं संस्थाएं जो घरेलू नौकर, वाहन चालक, चौकीदार, निजी कर्मचारी, सैल्समैन इत्यादि रखते है, को पुलिस सत्यापन करवाए बिना एवं व्यक्तिगत जानकारी के बिना नहीं रखने के आदेश जारी किए है।
                जिला मजिस्टेªट नकाते ने बताया कि जिले में विभिन्न कस्बों, शहरों, गांवों में घरेलू नौकर, ड्राईवर, चौकीदार, निजी कर्मचारी, सेल्समैन इत्यादि बिना पुलिस चरित्र सत्यापन व पर्याप्त जानकारी के रखे जा रहे है। राज्य के विभिन्न जिले में इन घरेलू नौकर, ड्राईवरों, चौकीदारों, निजी कर्मचारी, सेल्समैन इत्यादि द्वारा मालिकों की हत्या, हत्या का प्रयास, लूटपाट, चोरी इत्यादि गम्भीर प्रकृति की अपराधिक वारदातें कारित की गई है। इनके पुलिस सत्यापन एवं इनकी व्यक्तिगत जानकारी के अभाव में ऐसी वारदातों की आशंकाएं और अधिक प्रबल होती है। घरेलू नौकरों के रूप में समाज विरोधी, राष्ट्र विरोधी व आंतकवादी तत्वों की ओर से अपने अपराधिक मंसूबों की पूर्ति हेतु छुपे होने की प्रबल आशंका रहती है।
                जिला मजिस्टेªट नकाते ने बाडमेर जिले के विभिन्न कस्बों, शहरों, गांवों में रहने वाले ऐसे व्यक्ति, संस्थाएं जो घरेलू नौकर, ड्राईवर, चौकीदार, निजी कर्मचारी, सैल्समैन इत्यादि रखते है, को आदेश दिए है कि वे उनके पूर्व प्रमाणित व्यक्तिगत विवरण, पुलिस सत्यापन करवाये बिना नहीं रखेंगे तथा उनके फोटो सहित पूर्ण विवरण यथा नाम, पिता का नाम, उम्र, जाति, पहचान चिन्ह एवं पूर्ण स्थाई एवं वर्तमान पता, भाषा, बेसिक टेलीफोन नम्बर, मोबाईल नम्बर, परिवार के सदस्यों का विवरण, स्थानीय पहचानकर्ता व मूल निवासी पहचानकर्ता के बेसिक टेलीफोन नम्बर, मोबाईल नम्बर सहित पूर्ण पता इत्यादि की पूर्ण सूचना सुरक्षित रखेंगे एवं इनका पुलिस सत्यापन करवाना सुनिश्चित करने हुए इनकी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना भी तत्काल संबंधित पुलिस थाने में देंगे। उक्त आदेशों की अवहेलना करने वाले व्यक्ति या संस्था के संचालक, प्रबन्धक व्यक्तियों पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के तहत अभियोग कार्यवाही चलाए जा सकेंगे। यह आदेश 15 जून 2018 तक प्रभावशील रहेगा।

राजस्व अधिकारियांे की बैठक 21 अप्रैल को


                बाड़मेर, 17 अप्रैल। राजस्व अधिकारियांे की बैठक कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे 21 अप्रैल को प्रातः 11 बजे रखी गई है।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि बैठक के दौरान राज्य सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाआंे, न्याय आपके द्वार अभियान, भूमि आवंटन एवं अवाप्ति के प्रकरणांे, एवं गतिविधियांे की समीक्षा की जाएगी। उन्हांेने राजस्व अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

विकास योजनाआंे की समीक्षा बैठक 21 अप्रैल को


                बाड़मेर, 17 अप्रैल। जिला परिषद की ओर से संचालित विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाआंे की समीक्षात्मक बैठक 21 अप्रैल को दोपहर 11 बजे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित की जाएगी।
                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि उक्त बैठक में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान ,स्वच्छ भारत मिशन,सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना समेत विभिन्न विकास योजनाआंे की समीक्षा की जाएगी। संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

सदैव अविस्मरणीय रहेगा बाड़मेर का कार्यकाल : गौतम


सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियांे एवं जवानांे ने उप महानिरीक्षक गौतम को दी विदाई

                बाड़मेर, 17 अप्रैल। बाड़मेर सेक्टर मुख्यालय मंे उप महानिरीक्षक का कार्यकाल सदैव अविस्मरणीय रहेगा। सरहद पर माकूल सुरक्षा इंतजामांे के साथ वीआईपी विजिट एवं विभिन्न स्पर्द्वाआंे मंे बाड़मेर सेक्टर का बेहतरीन प्रदर्शन आगामी समय मंे कुछ खास करने के लिए प्रेरित करता रहेगा। सीमा सुरक्षा बल बाड़मेर सेक्टर के उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम ने अपने विदाई समारोह के दौरान यह बात कही। उप महानिरीक्षक गौतम को जालंधर मंे स्थानांतरण हुआ है।
                सीमा सुरक्षा बल की ओर से आयोजित विदाई समारोह एवं बड़े खाने के आयोजन के दौरान उप महानिरीक्षक गौतम ने अपने बाड़मेर कार्यकाल के अनुभवांे को साझा किया। उन्हांेने गृहमंत्री राजनाथसिंह एवं संसदीय समिति के दौरे को यादगार बताते हुए कहा कि अधिकारियांे एवं जवानांे के आपसी तालमेल की बदौलत अंतरराष्ट्रीय सरहद पर शांति बनी रही। उन्हांेने कहा कि बाड़़मेर कार्यकाल के दौरान सराहनीय सेवाआंे के लिए मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक भी उनकी विशेष यादगार रहेगा। उप महानिरीक्षक गौतम ने बाड़मेर सेक्टर मंे जवानांे के हितार्थ उठाए गए विभिन्न कल्याणकारी कार्याें के बारे मंे जानकारी दी। उन्हांेने जवानांे की ओर से विभिन्न क्षेत्रांे मंे हासिल की गई उपलब्धियांे की सराहना करते हुए इसको नियमित रूप से जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने स्मृति चिन्ह भेंटकर उप महानिरीक्षक गौतम को विदाई दी। समारोह के दौरान फकीरा खान एवं साथी कलाकारांे के साथ सीमा सुरक्षा बल के जवानांे ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियांे के जरिए समां बांध लिया। इस दौरान सीमा सुरक्षा बल की ओर से कमाडेंट शाम कपूर ने गौतम को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए उनके कार्यकाल को सराहनीय बताया। उन्हांेने कहा कि इनके कार्यकाल मंे विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षणांे के जरिए जवानांे की प्रतिभा को तराशने का कार्य किया गया। इसके अलावा सरहदी इलाकांे मंे सिविक एक्शन गतिविधियांे के जरिए आमजन से सीधा जुड़ाव स्थापित किया गया। विदाई समारोह मंे कमाडेंट सुधीर हूडा, एच.एस.तोमर, द्वितीय कमान अधिकारी सी.बी.राम, राकेश कुमार, रविन्द्र ठाकुर, डिप्टी कमाडेंट मनोज कुमार, समाजसेवी कैलाश कोटड़िया समेत सीमा सुरक्षा बल के विभिन्न अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
जवानांे से रूबरू हुए गौतम : विदाई समारोह के दौरान उप महानिरीक्षक गौतम अपने बाड़मेर कार्यकाल की यादांे को रोक नहीं पाए। उन्हांेने बड़े खाने के दौरान अधिकारियांे एवं जवानांे के पास पहुंचकर अपने अनुभव साझा किए। साथ ही भविष्य मंे सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहने की बात कही।
संगीत पर थिरके बीएसएफ के जवान : विदाई समारोह के साथ राजस्थानी एवं हिन्दी गीतांे पर जवानांे ने जमकर ठूमके लगाए। जवानांे के आग्रह पर सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी भी स्वयं को नाचने से रोक नहीं पाए।




सोमवार, 16 अप्रैल 2018

छात्रावासों एवं आवासीय विद्यालयों में ऑनलाईन प्रवेश के लिए बुधवार से आवेदन पत्र आमंत्रित


                बाड़मेर, 16 अप्रैल। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से प्रदेश में संचालित समस्त राजकीय एवं अनुदानित छात्रावासों एवं आवासीय विद्यालयों में नये शैक्षणिक सत्र 2018-19 में प्रवेश के लिए 18 अप्रेेल, 2018 से ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।
                सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक डा. समित शर्मा ने बताया कि आवासीय विद्यालयों एवं छात्रावासों में कक्षा 6 से 12 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जावेगा। छात्रावासों में प्रथम वरीयता बीपीएल परिवारों के छात्र-छात्राओं को दी जावेगी तथा परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। निदेशक ने बताया कि प्रवेष के लिए ई-मेल आई डी, मोबाईल नम्बर, आधार नम्बर, यूआईडी, भामाशाह कार्ड नम्बर, मूल निवास प्रमाण पत्र, गत वर्ष की अंकतालिका, जाति प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज आवेदन पत्र के साथ संलग्न करने होंगे। उन्होंने बताया कि 30 जून तक विद्यालय स्तर एवं 31 जुलाई 2018 तक महाविद्यालय स्तरीय छात्रावासों में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन किये जा सकेंगे। ऑनलाईन प्रवेश आवेदन के दिशा निर्देश विभागीय वेबसाईट www.sje.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। आवेदन पत्र www.sso.rajasthan.gov.in के माध्यम से आमंत्रित किए जाएंगे।

पुलिस एवं अभियोजन संबंधित बैठक 23 को


                बाड़मेर, 16 अप्रैल। पुलिस एवं अभियोजन के मध्य समन्वय स्थापित करने के संबंध मंे जनवरी से मार्च माह की त्रैमासिक बैठक 23 अप्रैल को दोपहर 3 बजे रखी गई है। संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है। इसी तरह जिला पैरोल सलाहकार समितिअनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति अत्याचार निवारण,महिलाआंे पर अत्याचार निवारण संबंधित त्रैमासिक समीक्षा बैठक 23 अप्रैल को दोपहर 3 आयोजित होगी।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री गोयल 19 को बाड़मेर आएंगे


                बाड़मेर, 16 अप्रैल। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल एक दिवसीय दौरे पर 19 अप्रैल को बाड़मेर आएंगे।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री सुरेन्द्र गोयल 19 अप्रैल को प्रातः 6 बजे जेतारण से प्रस्थान कर दोपहर 10.30 बजे बाड़मेर सर्किट हाउस पहुंचेंगे। इसके उपरांत प्रभारी मंत्री गोयल प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार मंे विभिन्न विभागांे की ओर से संचालित योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करेंगे। जिला कलक्टर नकाते ने समस्त विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ समीक्षा बैठक मंे उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

राष्ट्रीय कार्यक्रमांे के क्रियान्वयन संबंधित फीडबैक लेगी राज्य स्तरीय टीमंे


9 राज्य एवं 23 जिला स्तरीय टीमें तीन दिन तक बाड़मेर जिले के प्रवास पर रहेगी

                बाड़मेर, 16 अप्रैल। बाड़मेर जिले मंे चिकित्सा विभाग की ओर से संचालित विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमांे के क्रियान्वयन एवं इसके परिणामांे के बारे मंे राज्य एवं जिला स्तरीय टीमंे फीडबैक लेगी।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि 9 राज्य स्तरीय टीमंे बाड़मेर जिले के दौरे पर रहेगी। इस दौरान यह टीमंे जिले मंे विभिन्न स्थानांे पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित राजश्री, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना, टीकाकरण एवं अन्य विभिन्न योजनाआंे की प्रगति, क्रियान्विति का मूल्यांकन करेगी। उन्हांेने बताया कि इसके अलावा जिला स्तर पर भी नियमित रूप से समीक्षा के लिए 23 टीमांे का गठन किया गया है। यह टीमंे अन्य तहसील क्षेत्रांे मंे पहुंचकर राष्ट्रीय कार्यक्रमांे के क्रियान्वयन के संबंध मंे विस्तार से जानकारी जुटाएंगी। जिला कलक्टर ने बताया कि आमजन राज्य स्तरीय टीमांे को अपने सुझाव एवं परिवेदनाआंे से अवगत करा सकती है। इन टीमांे को संबंधित उपखंड अधिकारी से भी संपर्क करने के निर्देश दिए गए है। ताकि उपखंड अधिकारी स्तर पर मिलने वाला फीडबैक उनको मिल सके।


निःशुल्क विद्युत कनेक्शन जारी करने के कार्य मंे तेजी लाएं : नकाते


दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के डिमांड नोटिस मंे जमा की गई राशि विद्युत बिलांे मंे समायोजित होगी

                बाड़मेर, 16 अप्रैल। सौभाग्य योजना के तहत जिले मंे निःशुल्क विद्युत कनेक्शन जारी करने के कार्य मंे तेजी लाए। इसकी नियमित रूप से मोनेटरिंग करने के साथ आमजन को अधिकाधिक प्रचार-प्रसार के जरिए यह जानकारी दी जाए कि इस योजना मंे विद्युत कनेक्शन करवाने के लिए किसी तरह की राशि जमा कराने का प्रावधान नहीं है। समस्त उपभोक्ताआंे को निःशुल्क विद्युत कनेक्शन जारी किए जा रहे है। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे बिजली,पानी संबंधित साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।
                इस अवसर पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने डिस्काम के अधिकारियांे को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप से आवश्यक रूप से विद्युत कनेक्शन जारी करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति एवं सौभाग्य योजना के तहत जिले मंे 1 लाख 16 हजार उपभोक्ताआंे को विद्युत कनेक्शन जारी किए जाने है। इस दौरान डिस्काम के अधीक्षण अभियंता एम.एल.जाट ने बताया कि पूर्व मंे जिन उपभोक्ताआंे ने विद्युत कनेक्शन करवाने के लिए 3700 रूपए का डिमांड नोटिस जमा कराया था, इनमंे से 3200 रूपए की राशि बिलांे मंे समायोजित होगी। इससे जिले मंे करीब 60 हजार उपभोक्ता लाभांवित हांेगे। साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सार्वजनिक निर्माण विभाग, चिकित्सा एवं जलदाय विभाग के अधिकारियांे को नियमित रूप से ग्रामीण इलाकांे के दौरे पर जाने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि विभागीय अधिकारी ग्रामीण इलाकांे मंे आमजन की समस्याआंे का प्राथमिकता से समाधान करें। उन्हांेने बजट घोषणा की पालना मंे कार्याें की प्रगति संबंधित रिपोर्ट भिजवाने एवं आशा सहयोगिनियांे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताआंे के रिक्त पद आवश्यक रूप से भरने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणांे का निस्तारण करने, शहर मंे नालांे की सफाई करवाने, कार्मिकांे की उपस्थिति सुनिश्चित करवाने, जलापूर्ति प्रारंभ करवाने, टैंकरांे का रूट चार्ट भिजवाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान भूमि अवाप्ति अधिकारी अशोक सांगवा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया, नगर परिषद आयुक्त पंकज मंगल, अधीक्षण अभियंता जे.आर.जीनगर, एम.एल.जाट, हेमंत चौधरी, अधिशाषी अभियंता ए.के.जैन समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



शनिवार, 14 अप्रैल 2018

जिला स्तरीय लेपटाप एवं स्कूटी वितरण समारोह रविवार को


                बाड़मेर, 14 अप्रैल। जिला स्तरीय लेपटाप एवं स्कूटी वितरण समारोह रविवार को भगवान महावीर टाउन हाल मंे प्रातः 11 बजे आयोजित होगा। इस दौरान राजकीय विद्यालयांे के मेघावी विद्यार्थियांे को लेपटाप एवं स्कूटी वितरण की जाएगी।
                जिला शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी, अध्यक्ष सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी, अति विशिष्ट अतिथि संसदीय सचिव लादूराम विश्नोई, यूआईटी चैयरमैन डा.प्रियंका चौधरी होगी। विशिष्ट अतिथि विधायक कर्नल मानवेन्द्रसिंह, तरूणराय कागा, कैलाश चौधरी, हमीरसिंह भायल, मेवाराम जैन, राजस्थान उर्दू अकादमी के चैयरमैन असरफ अली, जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल, जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला होंगे।

अंबेडकर जयंती पर हुए कई आयोजन, आदर्शाें को आत्मसात करने का संकल्प


                बाड़मेर, 14 अप्रैल। बाड़मेर जिले मंे डा.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शनिवार को कई कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान डा.अंबेडकर के आदर्शाें को जीवन मंे आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। इधर, जिला एवं पुलिस प्रशासन की ओर से अंबेडकर जयंती समारोह के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए माकूल सुरक्षा इंतजाम किए गए।
                बाड़मेर जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर सर्किल पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला, जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल, बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, यूआईटी चैयरमैन डा.प्रियंका चौधरी, सभापति लूणकरण बोथरा, पूर्व विधायक जालमसिंह रावलोत, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई समेत विभिन्न जन प्रतिनिधियांे एवं गणमान्य नागरिकांे ने अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत अंबेडकर सर्किल से महावीर टाउन हाल तक मौन जुलूस निकाला गया। इसी तरह महावीर नगर मंे डा.भीमराव अंबेडकर सभा भवन का राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी, सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी, जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला, यूआईटी चैयरमैन डा.प्रियंका चौधरी, सभापति लूणकरण बोथरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई की मौजूदगी मंे शिलान्यास हुआ। इस दौरान राजस्व राज्यमंत्री अमराराम चौधरी ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ अंबेडकर भवन के कार्य का शिलान्यास किया। समारोह मंे राजस्व राज्यमंत्री अमराराम चौधरी समेत अन्य अतिथियांे ने डा.भीमराव अंबेडकर के जीवन से जुडे़ विविध पहलूआंे पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शाें को जीवन मंे आत्मसात करने की बात कही। उन्हांेने कहा कि मुख्यमंत्री की वर्ष 2018-19 की बजट घोषणा की क्रियान्विति के तहत डा.अंबेडकर सभा भवन के कार्य का शिलान्यास किया गया है। यह स्थानीय नागरिकांे के लिए वरदान साबित होगा।
                जिला मुख्यालय पर भगवान महावीर टाउन हाल मंे डा.भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह के उपलक्ष्य मंे विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल, यूआईटी चैयरमैन डा.प्रियंका चौधरी, आदूराम मेघवाल, आजादसिंह राठौड़, छगनलाल जाटव, केप्टन हीरसिंह भाटी, भैरूसिंह फुलवारिया समेत विभिन्न वक्ताआंे ने अंबेडकर के जीवन से जुड़े विविध पहलूआंे पर प्रकाश डाला। इधर, जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमांे एवं जूलूस निकालने के लिए प्राप्त हुए आवेदनांे पर पुलिस विभाग की ओर से विधिवत प्रक्रिया के तहत अनुमति प्रदान की गई। समस्त जिले मंे अंबेडकर जयंती शांतिपूर्वक मनाई गई। इस दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए माकूल सुरक्षा इंतजाम भी किए गए।















शुक्रवार, 13 अप्रैल 2018

कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

बाड़मेर, 13 अप्रैल। डा.भीमराव अंबेडकर जयंती के कार्यक्रमांे के दौरान बाड़मेर जिले मंे कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट शिवप्रसाद मदन नकाते ने एक आदेश जारी कर जिले मंे विभिन्न स्थानांे पर कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।
कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट शिवप्रसाद मदन नकाते की ओर से जारी आदेश के मुताबिक उपखंड मजिस्ट्रेट नीरज मिश्र को संपूर्ण कलेक्ट्रेट परिसर, कलेक्ट्रेट से अहिंसा सर्किल, अहिंसा सर्किल से रेलवे फाटक रैन बसेरा, कोतवाली थाना, तनसिंह सर्किल, रायकालोनी रोड़, कलक्टर बंगले से पुलिस लाइन तक कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी तरह अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.गुंजन सोनी को रेलवे फाटक रैन बसेरा से अंबेडकर सर्किल, समाज कल्याण छात्रावास, महावीर सर्किल से सदर थाना तक एवं भूमि अवाप्ति अधिकारी अशोक सांगवा को सदर थाना से सिणधरी चौराहा, बीएनसी चौराहा, जोधपुर रोड़, सिणधरी रोड़ से कालेज रोड़, नेहरू नगर फ्लाई ओवर तथा सहायक कलक्टर एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट बाड़मेर श्रीमती अभिलाषा को कलेक्ट्रेट से इंदिरा सर्किल, सर्किट हाउस, अंबेडकर सर्किल, नवले की चक्की, इंदिरा नगर, इंदिरा कालोनी, आकाशवाणी तक के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसी तरह उप महानिरीक्षक पंजीयन जीतेन्द्रसिंह नरूका को तहसील क्षेत्र गडरारोड़ के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी तरह सिवाना क्षेत्र मंे डा.भीमराव अंबेडकर जयंती कार्यक्रमांे के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 22 मंे प्रदत शक्तियांे का प्रयोग करते हुए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा एवं उपखंड मजिस्ट्रेट अंजुम ताहिर शम्मा को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। उन्हांेने बताया कि उपखंड मजिस्ट्रेट बालोतरा को बालोतरा शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र, उपखंड मजिस्ट्रेट शिव को तहसील क्षेत्र शिव, उपखंड मजिस्ट्रेट सिवाना को सिवाना कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्र, उपखंड मजिस्ट्रेट चौहटन को तहसील क्षेत्र चौहटन, उपखंड मजिस्ट्रेट बायतू को तहसील क्षेत्र, उपखंड मजिस्ट्रेट गुड़ामालानी को तहसील क्षेत्र गुड़ामालानी, उपखंड मजिस्ट्रेट धोरीमन्ना को तहसील क्षेत्र धोरीमन्ना, उपखंड मजिस्ट्रेट सिणधरी को तहसील क्षेत्र सिणधरी, उपखंड मजिस्ट्रेट रामसर को तहसील क्षेत्र रामसर, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट बाड़मेर को तहसील क्षेत्र बाड़मेर, तहसीलदार पचपदरा को तहसील पचपदरा, तहसीलदार सेड़वा को तहसील सेड़वा, तहसीलदार समदड़ी को तहसील क्षेत्र समदड़ी, तहसीलदार गिड़ा को तहसील क्षेत्र गिड़ा, तहसीलदार गडरारोड़ को तहसील क्षेत्र गडरारोड़, तहसीलदार सिवाना को तहसील क्षेत्र सिवाना के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
जिला मजिस्ट्रेट नकाते ने बताया कि इन मजिस्ट्रेटस को निर्देश दिए गए है कि वे अपने निर्धारित कार्य क्षेत्र मंे 14 अप्रैल से पूर्व भ्रमण कर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे। अपने सहयोगी पुलिस अधिकारियांे के साथ समन्वय स्थापित कर कानून एवं शांति व्यवस्था स्थापित करेंगे। साथ ही अपने क्षेत्र मंे कानून व्यवस्था स्थापित करने के लिए व्यक्तिशः जिम्मेदार होंगे।
-0-

गैस वितरकांे को दी ग्राम स्वराज अभियान की जानकारी


बाड़मेर, 13 अप्रैल। जिला रसद अधिकारी कार्यालय में एल पी जी गैस वितरकों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिला रसद अधिकारी जीतेन्द्रसिंह नरूका एवं एलपीजी सेल्स आईओसी के सहायक प्रबंधक पीयूष कुमार सिंह ने ग्राम स्वराज अभियान के दौरान संपादित किए जाने वाले कार्याें के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी।
                इस दौरान जिला रसद अधिकारी जीतेन्द्रसिंह नरूका ने कहा कि स्वराज अभियान के तहत बाडमेर जिले की चयनित पंचायतों में 20 अप्रैल को उज्ज्वला दिवस मनाया जाएगा। एल पी जी पंचायत बैठकों में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के विस्तार के लिए नवीन श्रेणियों के लाभार्थियों के लिए के वाई सी की जाएगी तथा नये उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को एल पी जी गैस कनेक्शन दिए जाने है। इस दौरान ग्रामीणांे कां एल पी जी की उपयोगिता एवं सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी जाएगी। जिला रसद अधिकारी नरूका ने उक्त कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी से अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। एलपीजी सेल्स आईओसी के सहायक प्रबंधक पीयूष कुमार सिंह ने कहा कि अभियान के दौरान जिले के चयनित 38 गांवों को धूम्ररहित निर्धूम बनाया जाना है। उन्हांेने कहा कि यह लक्ष्य विस्तारित प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत नये पात्र लाभार्थियों से पूरा किया जाएगा।
बैठक के दौरान 14 अप्रैल से 5 मई तक आयोजित होने वाले ग्राम स्वराज अभियान, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और इसमें सम्मिलित की गई नई श्रेणियों के विषय में जानकारी दी गई। साथ ही वितरकों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।



गांवांे के विकास के लिए आज से चलेगा ग्राम स्वराज अभियान


बाड़मेर, 13 अप्रैल। जिले में सामाजिक समरसता, ग्रामीण व्यक्तियों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने तथा स्वच्छता एवं पंचायती राज के सशक्तिकरण को बढ़ावा के लिए 14 अप्रैल से ग्राम स्वराज अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत गांवों में अलग-अलग दिनों में जनसहभागिता के साथ योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाएगा।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि ग्राम स्वराज अभियान के तहत प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना, उजाला योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं मिशन इन्द्रधनूष से आमजन को जोड़ने के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्हांेने बताया कि 14 अप्रैल को सामाजिक न्याय दिवस का आयोजन होगा। इस दिन जिला स्तर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से गोष्ठियांे एवं अन्य आयोजनांे के जरिए आमजन को सामाजिक कल्याण योजनाआंे की जानकारी दी जाएगी। इसी तरह 18 अप्रैल को स्वच्छ भारत दिवस के तहत ग्राम पंचायतों में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि 20 अप्रैल को उज्जवला दिवस का आयोजन कर लोगों को केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना के बारे में जानकारी देने के साथ ही पात्र लोगों को रसोई गैस के कनेक्शन, चूल्हे और सिलेंडर वितरण किया जाएगा। उनके मुताबिक 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस का आयोजन कर गांवों में सामाजिक मुद्दों की जानकारी देने के साथ टीकाकरण, महिला सशक्तीकरण और सामाजिक सशक्तिकरण की जानकारी दी जाएगी। इसी तरह 28 अप्रैल को ग्राम स्वराज्य दिवस के तहत गोष्ठियों का आयोजन कर प्रधानमंत्री आवास और सौभाग्य योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ की जानकारी देने के साथ योजनाओं से लाभांवित किया जाएगा। उन्हांेने बताया कि 30 अप्रैल को आयुष्मान दिवस मनाते हुए स्वास्थ्य के बारे में विशेषज्ञ जागरूक करेंगे। वहीं दो मई को किसान कल्याण दिवस के दौरान किसानों के कल्याण और किसानों की आय दोगुनी करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से किए जा रहे कार्यों को किसानों तक पहुंचाया जाएगा। पांच मई को आजीविका दिवस के रूप में राज्य और जिला स्तर पर विशेषज्ञ बैंकिंग योजनाओं के बारे में बताएंगे। 

विस्तारित उज्जवला योजना मंे वंचित लोगांे को मिलेगा गैस कनेक्शन


बाड़मेर,13 अप्रैल। विस्तारित उज्जवला योजना मंे जिले के वंचित लोगांे को गैस कनेक्शन का फायदा मिलेगा। इसके लिए ग्राम स्वराज अभियान के दौरान 20 अप्रैल को एलपीजी ग्राम पंचायतांे का आयोजन किया जाएगा। गैस कनेक्शन के लिए निकटतम एलपीजी वितरक के पास आवेदन किए जा सकते है। उज्जवला योजना के जिला नोडल अधिकारी एवं इण्डियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के सहायक प्रबंधक पीयूष कुमार सिंह ने जिला रसद अधिकारी कार्यालय मंे आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान यह बात कही।
                उन्हांेने बताया कि उज्जवला योजना के अन्तर्गत देश में 5 करोड़ कनेक्शन देने का लक्ष्य था। इसमंें से 4 करोड़ 5 लाख 82 हजार लोगो ने आवदेन किया था, जिसमें से करीब 3 करोड़ 56 लाख चयनित पात्रों को निःशुल्क गैस कनेक्शन दिये जा चुके हैं। उन्हांेने बताया कि अब आठ करोड़ कनेक्शन देने के लक्ष्य के साथ एक बार फिर भारत सरकार विस्तारित उज्जवला योजना के माध्यम से पात्रता की श्रेणी मे आने वाले लोगो को लाभान्वित करने का काम कर रही हेै। इस योजना के तहत एससी एसटी, अन्त्योदय अन्न योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों, अति पिछड़ा वर्ग, टी एवं एक्स टी गार्डन जनजाति, वनवासी तथा द्वित एवं उपद्वीप वासी लाभार्थियों को गैस कनेक्शन का लाभ दिया जाएगा। जिला नोडल अधिकारी सिंह ने बताया कि देशभर में 20 अप्रैल को उज्जवला दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान जिले के समस्त एलपीजी वितरकांे की ओर से एलपीजी पंचायतों का आयोजन कर अपने क्षेत्र में उज्जवला योजना के वर्तमान एवं भावी लाभार्थियों को एलपीजी के लाभ, सुरक्षित उपयोग, आर्थिक एवं स्वास्थ्य से संबंधित फायदों के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही नए उज्जवला कनेक्शन भी प्रदान किए जाएंगे। उन्होने कहा कि योजना के समस्त पात्र लाभार्थी अपना आवेदन पत्र राशन कार्ड ,स्वंय एवं परिवारजनों का आधारकार्ड ,बैंक पासबुक एवं श्रेणी में पात्रता का प्रमाण पत्र निकटतम एलपीजी वितरक को प्रस्तुत करें। जिससे अधिकतम आवेदको को उज्जवला दिवस के अवसर पर ही गैस कनेक्शन का लाभ मिल सके। उन्होने बताया कि योजना के अन्तर्गत बाड़मेर जिले को 254124 लोगों को लाभ देने का लक्ष्य मिला था जिसमें से कुल 182956 लोगों ने आवेदन किया तथा 155167 लोगो को कनेक्शन दिया जा चुका है। 

अंबेडकर जयंती पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश


बाड़मेर, 13 अप्रैल। डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 127 वीं जयंती पर जिले में सभी कार्यक्रमों के शांतिपूर्वक आयोजन के लिए जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्टेªट शिवप्रसाद मदन नकाते ने सभी उपखंड अधिकारियों को निर्देश जारी किए है। 
जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्टेªट शिवप्रसाद मदन नकाते ने समस्त उपखंड अधिकारियांे, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, भू अभिलेख निरीक्षक एवं पटवारियों को 24 घण्टे अपने-अपने मुख्यालय पर रहने के निर्देश दिये है। जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए समस्त प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियोें को अम्बेडकर जयंती पर आपसी समन्वय एवं पूर्ण चौकसी के साथ सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

वरिष्ठ नागरिकांे को सरकारी योजनाआंे का लाभ समय पर मिलें : गालव


बाड़मेर, 13 अप्रैल। वरिष्ठ नागरिकांे के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाआंे का लाभ समय पर मिलें। इसके लिए वृहद स्तर पर प्रयास किए जाएं। राजस्थान राज्य वरिष्ठ नागरिक बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष प्रेमनारायण गालव ने शुक्रवार को बाड़मेर मंे जिला परिषद सभागार मंे आयोजित समीक्षात्मक बैठक के दौरान यह बात कही।
                इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष प्रेमनारायण गालव ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकांे को परिवार एवं समाज में पूरा मान-सम्मान मिले, इसके लिए सामाजिक चेतना की जरूरत है। इसके लिए कार्यक्रमांे का आयोजन कर यह संदेश दिया जाएं कि वृद्धजनों का सम्मान करना हमारी संस्कृति है। कार्यकारी अध्यक्ष गालव ने बैठक के दौरान माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण कल्याण अधिनियम की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने, समय पर पेंशन की सुविधा का लाभ देने, प्राथमिकता से चिकित्सा सुविधा सुलभ कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि पात्र वृद्धजनों के लिए खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम के तहत कूपन की व्यवस्था की गई है, उसकी प्रभावी मॉनिटरिंग करने के साथ लाभार्थियांे के घरांे तक कूपन पहुंचाएं जाए। उन्हांेने कहा कि वे बुजुर्गों के हेपीनेश इंडेक्स बढाने के लिए वर्ष में दो बार वृद्धजनों को धार्मिक स्थल का भ्रमण कराने एवं शहरी क्षेत्र में ऐसा केन्द्र चलाने की व्यवस्था करवाएं। जहां समाचार पत्र, धार्मिक पुस्तक एवं उनके खेल की सामग्री की व्यवस्था हो, ताकि बुजुर्ग मनोरंजन पूर्वक समय बिता सके। उन्होंने रोडवेज अधिकारी को वरिष्ठजनों को किराया रियायती पास के स्मार्ट कार्ड जारी करने एवं इसका प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया, ताकि पात्र वरिष्ठ जन स्मार्ट कार्ड बनाएं। उन्हांेने वृद्वजनांे को सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ बकाया आवेदनांे के निस्तारण के लिए तय सीमा निर्धारित करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि बाड़मेर मंे पीपीटी माडल पर वृद्वाश्रम संचालित किया जा सकता है। इसके लिए प्रस्ताव भिजवाया जाए।  इस अवसर पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते भरण पोषण कल्याण अधिनियम के बारे मंे जानकारी देते हुए बताया कि जिले मंे इसकी पालना सुनिश्चित करने के लिए उपखंड अधिकारियांे को निर्देशित किया गया है। उन्हांेने वृद्वजनांे की समस्याआंे का प्राथमिकता से समाधान करने का भरोसा दिया। इस दौरान एडवोकेट जेठमल जैन ने वृ़द्वजनांे के लिए इंडोर गेम्स उपलब्ध करवाने की घोषणा की। बैठक मंे पेंशनर समाज के अध्यक्ष जयकिशन जोशी, एडवोकेट अंबालाल जोशी, मिरचूमल कृपलानी, चेतनराम समेत विभिन्न गणमान्य नागरिकांे के वृ़द्वजनांे के कल्याण के लिए सुझाव दिए। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.पी.सी.दीप्पन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तुलसाराम चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।




गुरुवार, 12 अप्रैल 2018

गैस वितरकांे की बैठक शुक्रवार को


                बाड़मेर, 12 अप्रैल। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के निर्देशांे की जानकारी देने एवं गैस कनेक्शन वितरण करने के संबंध मंे गैस वितरकांे की बैठक शुक्रवार को दोपहर 12 बजे जिला रसद कार्यालय मंे रखी गई है।
                जिला रसद अधिकारी जीतेन्द्रसिंह नरूका ने बताया कि यह बैठक ग्राम स्वराज अभियान के तहत चयनित 38 गांवों में 20 अप्रैल को उज्ज्वला पंचायत आयोजित करने और इनमंे उज्ज्वला योजना की शत प्रतिशत कवरेज करने के संबंध में आयोजित की जा रही है। उन्हांेने बताया कि गैस वितरकांे को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत जारी गैस कनेक्शनांे की सूचना एवं संबंधित दस्तावेजांे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...