बुधवार, 2 अगस्त 2017

पानी भराव वाले स्थानांे पर एंटी लार्वा गतिविधियां, सड़क मार्ग होने लगे दुरस्त

बाड़मेर जिले मंे अतिवृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कांे को प्राथमिकता से दुरस्त करवाया जा रहा है
बाड़मेर, 02 अगस्त। बाड़मेर जिले मंे जल भराव वाले स्थानांे पर चिकित्सा विभाग की ओर से एंटी लार्वा गतिविधियां चलाई जा रही है। जल भराव वाले स्थलांे पर मलेरियल लार्विसिडल आयल डाला जा रहा है। इसके अलावा क्षतिग्रस्त सड़कांे को दुरस्त कर यातायात व्यवस्था सुचारू की गई है।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि चिकित्सा विभाग की ओर से जिले मंे एंटी लार्वा एक्टिविटिज चलाने के लिए जिला मुख्यालय पर दो, पांच मोबाइल टीमें एवं हर ब्लाक पर एक-एक रेपिड रेपोन्स टीम का गठन किया गया है। इसके अलावा धोरीमन्ना क्षेत्र मंे चार अतिरिक्त टीमें गठित की गई है। यहां अरणियाली, भाखरपुरा, भेडाणा, पीपराली, गांधवखुर्द अस्पताल के कार्मिकांे की ओर से घर-घर जाकर सर्वे करने के साथ एंटी लार्वा गतिविधियां संचालित की जा रही है। अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रांे मंे चिकित्सा विभाग की मोबाइल टीम ग्रामीणांे का उपचार कर रही है। वहीं पशुपालन विभाग की टीम भी पशुआंे के उपचार मंे जुटी है। गुड़ामालानी क्षेत्र मंे उपखंड अधिकारी नाथूसिंह राठौड़, धोरीमन्ना मंे विजयसिंह नाहटा के निर्देशन मंे आपदा प्रबंधन गतिविधियां संचालित की जा रही है।
विभिन्न मार्गाें पर यातायात हुआ प्रारंभ : सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जी.आर.जीनगर ने बताया कि गुड़ामालानी क्षेत्र मंे ओगाला-बोड़ा संपर्क सड़क, मूढसर-भीमथल संपर्क सड़क एवं धोरीमन्ना क्षेत्र मंे खारी-बाछला संपर्क डामर सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। इनकी मरम्मत करवाकर यातायात प्रारंभ कर दिया गया है। इसी तरह धोरीमन्ना क्षेत्र मंे संपर्क सड़क रडू से अरणियाली मुख्य सड़क पर पानी भराव से यातायात बाधित हो गया था। इसको करीब 400 मीटर ग्रेवल सड़क का बाईपास बनाकर यातायात शुरू करवाया गया। अधीक्षण अभियंता जीनगर ने बताया कि सनावड़ा बांड गुड़ामालानी सड़क मार्ग मोखाबा के पास टूट गया था। इसकी मरम्मत करवा दी गई है। उन्हांेने बताया कि चवा-सिणधरी सड़क मार्ग की मरम्मत का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
प्रभावित लोगांे को राहत पहुंचाने के प्रयास जारी : अतिवृष्टि से प्रभावित लोगांे को प्राथमिकता से राहत पहुंचाने के प्रयास जारी है। जिला प्रशासन के साथ विभिन्न संगठनांे की ओर से भी खाद्य सामग्री, टेंट, तिरपाल वगैरह उपलब्ध कराए जा रहे है। जनप्रतिनिधियों के साथ प्रशासनिक अधिकारी एवं कार्मिक प्रभावित इलाकांे मंे पहुंचकर प्रभावित लोगांे को राहत पहुंचा रहे हैं। फसल एवं अन्य खराबे का आकलन करवाया जा रहा है ताकि लोगों को शीघ्र सहायता दी जा सके। बारिश से बाधित कई मार्गों पर यातायात सुचारू हो गया है।
पूरे जिले मंे सामान्य विद्युतापूर्ति सामान्य : डिस्काम के अधीक्षण अभियंता मांगीलाल जाट ने बताया कि पूरे बाड़मेर जिले मंे विद्युतापूर्ति सामान्य है। अतिवृष्टि प्रभावित इलाकांे मंे भी सुचारू विद्युतापूर्ति की जा रही है।

बाड़मेर जिले के 61 गांव अभावग्रस्त घोषित

            बाड़मेर, 02 अगस्त। राज्य सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर जिला कलक्टरों से प्राप्त खरीफ फसल-2017 सम्वत् 2074 में बाढ़ से खराबा होने की रिपोर्ट के आधार पर चार जिलों के कुल 1290 गांवों को अभावग्रस्त घोषित किया है।

            अधिसूचना के अनुसार पाली जिले के 621, सिरोही के 348, जालोर के 260 तथा बाड़मेर जिले के 61 गांवों को अभावग्रस्त घोषित किया गया है। इस अधिसूचना के प्रकाशित होने से 31 अगस्त, 2017 तक इन प्रभावित गांवों में राजस्थान एफेक्टेड एरियाज (सस्पेंशन ऑफ प्रोसिडिंग्स) एक्ट, 1952 (राजस्थान अधिनियम संख्या 21 सन् 1952) अधिनियम की धारा 5 से  10 तक के प्रावधान लागू रहेंगे।

आपदा प्रभावित लोगांे की सहायता के लिए एक लाख रूपए का चैक सौंपा

                बाड़मेर, 02 अगस्त। आपदा प्रभावित लोगांे की सहायता के लिए अपोलो ई एन टी अस्पताल की तरफ से मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में एक लाख रूपए का चैक सौंपा गया।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते को अपोलो ईएनटी अस्पताल के डा.किशन कुमावत ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिए एक लाख का चैक सौंपा। इस दौरान अलसाराम कुमावत, विजेन्द्र गोदारा, डॉ जी सी लखारा, डॉ मूलचंद चौधरी, जसवंत सिंह चौहान उपस्थित रहे।


आपदाग्रस्त गांवांे मंे गु्रप फोर पीपल लगाएगा चिकित्सा शिविर

प्रभावित लोगांे को मच्छरदानियां वितरित की जाएगी
                बाड़मेर, 02 अगस्त। सामाजिक सरोकार एवं नवाचार के प्रतीक गु्रप फोर पीपल बाड़मेर की ओर से जिला प्रशासन एवं महिला मंडल बाड़मेर आगोर के सहयोग से आपदाग्रस्त गुड़ामालानी एवं धोरीमन्ना के प्रभावित इलाकांे मंे चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे। इसके अलावा प्रभावित परिवारांे को मच्छरदानियांे का वितरण किया जाएगा।

                गु्रप संयोजक चंदनसिंह भाटी ने बताया कि गु्रप फोर पीपल 5 एवं 6 अगस्त को रतनपुरा, भाखरपुरा, सिंघासवा, अरणियाली, पुरावा, पादरड़ी, आलेटी, गोदारांे की ढाणी, सियागो की ढाणी, माणकी समेत पानी भराव वाले विभिन्न इलाकांे मंे महिला मंडल बाड़मेर आगोर के सहयोग से चिकित्सा शिविरांे का आयोजन करेगा। इन चिकित्सा शिविरांे मंे सागर अस्पताल के फिजिशियन डा.भानूप्रकाश बंसल एवं थार अस्पताल के डा.विकास चौधरी अपनी सेवाएं देंगे। गु्रप अध्यक्ष आजादसिंह राठौड़ ने बताया कि जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते के साथ इस संबंध मंे गु्रप सदस्यांे की बैठक आयोजित हुई। जिला कलक्टर ने आपदाग्रस्त इलाकांे मंे मच्छरदानियां उपलब्ध करवाने का सुझाव रखा। इस पर गु्रप ने सहमति जताते हुए मच्छरदानियां उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। उन्हांेने बताया कि महिला मंडल बाड़मेर आगोर की ओर से प्रभावित परिवारांे को कंबल, दरी, वस्त्र के किट वितरण किए जाएंगे। जिला कलक्टर ने गु्रप को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है। उन्हांेने गु्रप की ओर से आपदा के दौरान भोजन के पैकेट उपलब्ध कराने की भी सराहना की है।

अतिवृष्टि से प्रभावित लोगांे तक जीप एवं टेªक्टर से पहुंचे कलक्टर एवं एसपी

जिला कलक्टर एवं एसपी ने बांटी खाद्य सामग्री,
कहा जिला प्रशासन आपके साथ
                बाड़मेर, 02 अगस्त। बाड़मेर जिले के अतिवृष्टि से प्रभावित इलाकांे मंे आमजन तक जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक स्वयं पहुंचकर खाद्य सामग्री बांटने के साथ संकट की घड़ी मंे हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा दिला रहे हैं। मंगलवार रात मंे तो इनका वाहन प्रभावित इलाकांे मंे नहीं जा पाया तो, जिला कलक्टर एवं एसपी जीप तथा टेªक्टर की मदद लेकर ग्रामीणांे से मिलने पहुंच गए। उन्हांेने एक जाजम पर बैठकर ग्रामीणांे को राज्य सरकार की ओर से हरसंभव मदद दिलाने की बात कही।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते एवं पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला पिछले एक सप्ताह से अतिवृष्टि प्रभावित इलाकांे मंे आमजन को राहत पहुंचाने की बागडौर संभाले हुए हैं। दोनांे अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंच राहत प्रबंधांे की समीक्षा करने के साथ ग्रामीणांे की समस्याआंे का मौके पर समाधान करवा रहे है। इसके तहत मंगलवार रात्रि को ग्रामीण क्षेत्रांे मंे पहुंचे जिला कलक्टर नकाते ने स्थानीय स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने भाखरपुरा अटल सेवा केन्द्र पहुंचकर भाखरपुरा, रतनपुरा, खारवा, सिंधासवा हरणियान के ग्रामीणांे के साथ एक ही जाजम पर बैठ कर उनकी समस्याएं जानी। इस दौरान मौके पर नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के निर्देश दिए। इस नियंत्रण कक्ष का प्रभारी नायब तहसीलदार को बनाने के साथ उनके निर्देशन मंे चिकित्सा विभाग एवं पशुपालन विभाग की टीमांे के जरिए आमजन तथा पशुआंे के उपचार के लिए स्थाई एवं मोबाइल टीम की तरह कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया। जिला कलक्टर ने पीड़ित परिवारांे के घरांे एवं नष्ट हुई फसलांे का सर्वे करवाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर नकाते एवं पुलिस अधीक्षक सिंगला ने प्रभावित परिवारांे को खाद्य सामग्री के किट एवं तिरपाल वितरित किए। इसी तरह सिंधासवा मंे भी प्रभावित लोगांे को तिरपाल एवं खाद्य सामग्री वितरण की गई। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते एवं पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला मंगलवार देर रात 1.30 बजे तक अतिवृष्टि इलाकांे मंे पहुंचकर आमजन से रूबरू होते रहे। इस दौरान कई स्थानांे पर इनके वाहन नहीं पहुंचने के कारण इनको जीप एवं टेªक्टर की मदद लेनी पड़ी। इस दौरान गुड़ामालानी उपखंड अधिकारी नाथूसिंह राठौड़,विकास अधिकारी हीरालाल कलबी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं जन प्रतिनिधि भी इनके साथ रहे। देर रात तक अतिवृष्टि प्रभावित इलाकांे मंे पहुंचकर आमजन की मदद के लिए तत्पर अधिकारियांे के जज्बे को देखकर ग्रामीण भी दुआ देते नजर आए।








अतिवृष्टि इलाकांे मंे होगा डोर-टू-डोर सर्वे, नियंत्रण कक्ष स्थापित

ग्रामीणांे की समस्याआंे को प्राथमिकता से निस्तारण करने के लिए स्थानीय स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित
                बाड़मेर, 02 अगस्त। जिले के धोरीमन्ना एवं गुड़ामालानी इलाके मंे अतिवृष्टि से प्रभावित इलाकांे मंे आमजन की समस्याआंे का प्राथमिकता से निस्तारण करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से भाखरपुरा एवं अरणियाली मंे नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए है। जहां पर आमजन की समस्याआंे को प्राथमिकता से निस्तारण करने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा चिकित्सा विभाग की टीमंे घर-घर पहुंचकर मौसमी बीमारियांे संबंधित सर्वे करेगी।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि अरणियाली एवं भाखरपुरा मंे स्थापित किए गए नियंत्रण कक्ष मंे चिकित्सा एवं पशुपालन विभाग की टीमंे उपलब्ध रहेगी। जहां सूचना मिलने पर संबंधित इलाकांे मंे पहुंचकर आमजन की समस्याआंे का समाधान करेगी। नियंत्रण कक्ष मंे बिजली,पानी एवं मौसमी बीमारियांे संबंधित सूचना दी जा सकती है। जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि प्रभावित परिवारांे को जिला प्रशासन की ओर से तैयार किया गया खाद्य सामग्री का किट उपलब्ध कराया गया है। इसमंे 5 किलो आटा, 2 किलो चावल, एक किलो दाल, तेल, मसाले, शक्कर एवं चाय की पत्ती तथा अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री शामिल हैं। उन्हांेने बताया कि अतिवृष्टि प्रभावित इलाकांे मंे घर-घर सर्वे के लिए चिकित्सा विभाग की ओर से दस टीमांे का गठन किया गया है। यह टीमंे अतिवृष्टि प्रभावित इलाकांे अरणियाली, आलेटी, पुरावा, पादरड़ी, सिघासवा चौहान, रतनपुरा, भाखरपुरा, डेडावास, खारवा समेत आसपास के गांवांे मंे घर-घर सर्वे करेगी।
फसलांे मंे हुए नुकसान के सर्वे के लिए कमेटी गठित : जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने खड़ी फसलांे मंे बाढ़ अथवा जल भराव से होने वाले उपज के नुकसान की संभावित क्षतिपूर्ति निर्धारित करने के लिए कमेटी गठित करने के आदेश जारी किए है। इसके तहत राजस्व विभाग का प्रतिनिधि संबंधित भू-अभिलेख निरीक्षक, कृषि विभाग का प्रतिनिधि संबंधित सहायक कृषि अधिकारी एवं बीमा कंपनी का प्रतिनिधि बजाज एलाइंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड शामिल होगा। इस कमेटी को जिले के प्रभावित इलाकांे का संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ 2017 के तहत अधिसूचित फसलांे का तत्काल सर्वेक्षण एवं फसल क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है। इस कार्य का पर्यवेक्षण कृषि विभाग के उप निदेशक किशोरीलाल वर्मा करेंगे।

गुड़ामालानी एवं सिणधरी क्षेत्र मंे विद्युत आपूर्ति बहाल : बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी उपखंड के 7 जीएसएस से जुड़े 41 गांवांे एवं सिणधरी के 2 जीएसएस से जुड़े 13 गांवांे मंे मंगलवार देर रात्रि से विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है। यहां लूणी नदी मंे टावर एवं विद्युत पोल गिरने से विद्युतापूर्ति बाधित हो गई थी। डिस्काम के अधीक्षण अभियंता मांगीलाल जाट ने बताया कि धोरीमन्ना, गुड़ामालानी एवं शिव क्षेत्र मंे अतिवृष्टि से बाधित हुई विद्युतापूर्ति को बहाल कर दिया गया है।

मंगलवार, 1 अगस्त 2017

बायतू में पूर्व सैनिकांे एवं आश्रितांे के लिए समस्या समाधान शिविर 3 अगस्त को

                बाड़मेर, 01 अगस्त। पूर्व सैनिकांे एवं उनके आश्रितांे के लिए पंचायत समिति बायतू मंे 3 अगस्त को प्रातः 11 बजे समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

                जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर हरदत्त शर्मा ने बताया कि इस दौरान पूर्व सैनिकांे एवं आश्रितांे की पेंशन संबंधित समस्या, पूर्व सैनिकांे के बच्चांे का भाग-दो आदेश, केन्द्र एवं राज्य सरकार की ओर से जारी नये आदेशांे की जानकारी दी जाएगी। साथ ही रिलेश प्रमाण पत्र, पीपीओ मंे पत्नी का नामांकन, केन्द्र एवं राज्य सरकार से विभिन्न प्रकार की सहायता राशि की जानकारी देने के साथ पूर्व सैनिकांे एवं विधवाआंे के परिचय पत्र जारी किए जाएंगे। उन्हांेने पूर्व सैनिकांे एवं आश्रितांे को सेना की डिस्चार्ज बुक, पीपीओ, आधार कार्ड, बैंक पास बुक के साथ शिविर मंे उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

युवा विकास संवाद स्पर्धा आयोजित

                बाड़मेर, 01 अगस्त।  युवाओं की विकासशील सोच को गवर्नेस में समाहित करने के उद्देश्य से राज्य भर में युवा विकास संवाद स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। बाड़मेर जिले में जिला स्तर पर युवा विकास संवाद स्पर्धा का आयोजन राजकीय  महाविद्यालय हुआ। इसमंे चयनित दो प्रतिभागी राज्य स्तरीय स्पर्धा में बाड़मेर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

                आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक जसवंत कुमार गौड़ ने बताया कि इस स्पर्धा में  राजेश कुमार ने प्रथम तथा दलजीत सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। युवा विकास प्रेरक गिरीश गौतम , कपिल देव और मनोज सिंह ने  युवा विकास संवाद स्पर्धा का आयोजन करवाया। निर्णायक मंडल में महाविद्यालय के पांचाराम चौधरी और आदर्श किशोर ने प्रतिभागियों का चयन किया।


भामाशाह रोजगार सृजन योजना में चार प्रतिशत ब्याज अनुदान, ऑनलाईन ऋण आवेदन की सुविधा

                बाड़मेर, 01 अगस्त। राज्य के बेरोजगार युवक-युवतियों को भामाशाह रोजगार सृजन योजना में चार प्रतिशत ब्याज अनुदान पर ऋण आवेदन के लिए राज्य सरकार के पोर्टल ूूूण्ेेवण्तंरंेजींदण्हवअण्पद पर ऑनलाईन आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

                उद्योग आयुक्त एवं सीएसआर सचिव कुंजी लाल मीणा ने बताया कि भामशाह रोजगार सृजन योजना में राज्य के बेरोजगार युवक-युवतियों को सेवा एवं व्यापार क्षेत्र में अधिकतम पांच लाख रुपए तक और उद्योग लगाने के लिए 10 लाख रुपए तक की ऋण सुविधा दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इन ऋणों पर राज्य सरकार द्वारा ऋणियों को चार प्रतिशत का अनुदान दिया जा रहा है। भामाशाह रोजगार सृजन योजना में अधिकतम 50 वर्ष तक की आयु सीमा के राजस्थान के मूल निवासी ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऋणी आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 6 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए और गत पांच वर्षों में राजकीय रोजगार मूलक अनुदान योजना में लाभान्वित नहीं होना चाहिए। आवेदक को ऑन लाईन आवेदन में परियोजाना रिपोर्ट के साथ भामाशाह और आधार कार्ड की प्रति, आवेदक का फोटो, पंजीकृत बेरोजगारों के लिए रोजगार कार्यालय का पंजीयन प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति, जनजाति, दिव्यांग होने की स्थिति में संबंधित प्रमाण की प्रति आदि आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। इस व्यवस्था को पारदर्शी व बेरोजगार युवक-युवतियों की सुविधा के लिए इस योजना में ऋण आवेदन ऑनलाईन होने की व्यवस्था की गई है। इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी उद्योग विभाग की वेबसाइट पर देखी जा सकती है। गौरतलब है कि प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के निवासी भी भामाशाह रोजगार सृजन योजना में ऑनालईन आवेदन कर ऋण सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

प्रभावित परिवारांे को 1600 भोजन के पैकेट बांटे

                बाड़मेर, 01 अगस्त। अतिवृष्टि से प्रभावित इलाकांे मंे केयर्न, वेदांता, धारा संस्थान एवं एक्सिस बैंक की ओर से मंगलवार को प्रभावित परिवारांे को 1600 भोजन के पैकेट बांटे गए।

                केयर्न आयल एंड गैस के भुवनेश पाठक ने बताया कि धोरीमन्ना मंे अरणियाली, पुरावा, रामपुरा, मानकी, मेघवालांे की ढाणी, आलेटी एवं चेनपुरा मंे अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारांे को 1300 भोजन के पैकेट वितरित किए गए। उन्हांेने बताया कि प्रभावित क्षेत्रांे मंे नियमित रूप से पैकेट वितरण किए जाएंगे। इस दौरान केयर्न की टीम मंे कनिका अग्रवाल, धारा संस्थान के बाबूलाल समेत कई कार्यकर्ताआंे ने सेवाएं दी। इसी तरह एक्सिस बैंक के प्रबंधक प्रदीप अग्रवाल के निर्देशन मंे एक्सिस बैंक की ओर से प्रभावित परिवारांे को 300 भोजन के पैकेट वितरित किए गए।


प्रभारी सचिव ने लिया राहत प्रबंधांे का जायजा

                बाड़मेर, 01 अगस्त। प्रभारी सचिव राजीवसिंह ठाकुर ने मंगलवार को धोरीमन्ना एवं गुड़ामालानी क्षेत्र मंे अतिवृष्टि प्रभावित इलाकांे का दौरा कर राहत प्रबंधांे का जायजा लिया। उन्हांेने प्रशासनिक अधिकारियांे को प्रभावित लोगांे को हरसंभव मदद करने के निर्देश दिए।

                प्रभारी सचिव राजीवसिंह ठाकुर ने मंगलवार को धोरीमन्ना पंचायत समिति क्षेत्र की अरणियाली, पुरावा, आलेटी एवं गांधव क्षेत्र मंे राहत प्रबंधांे का जायजा लिया। उन्हांेने प्रभावित लोगांे को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार की ओर से उनको हरसंभव सहायता दिलाई जाएगी। प्रभारी सचिव ने ग्रामीणांे से मौजूदा स्थिति के बारे मंे जानकारी ली। इसके उपरांत उन्हांेने गुड़ामालानी क्षेत्र मंे ग्रामीणांे से रूबरू होकर उनकी समस्याएं जानी। साथ ही विभिन्न इलाकांे मंे लूनी नदी मंे पानी के बहाव की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, धोरीमन्ना उपखंड अधिकारी विजयसिंह नाहटा एवं गुड़ामालानी उपखंड अधिकारी नाथूसिंह, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

मृतकांे के आश्रितांे को आर्थिक सहायता स्वीकृत

                बाड़मेर, 01 अगस्त। सड़क हादसांे मंे मौत होने पर उनके आश्रितांे को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 50-50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने एक आदेश जारी कर भूरटिया निवासी धनाराम पुत्र भेराराम, मजल निवासी हड़मतसिंह पुत्र चेनसिंह, गादेवी निवासी खुमानसिंह पुत्र नाथूसिंह की सड़क हादसे मंे मौत होने पर उनके आश्रितांे को 50-50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।

एयर फील्ड एनवायरमेंट मैनेजमेंट समिति की बैठक गुरूवार को

                बाड़मेर, 01 अगस्त। एयर फील्ड एनवायरमेंट मैनेजमंेट समिति की बैठक गुरूवार को प्रातः 11.30 बजे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे कलक्टर कार्यालय मंे रखी गई है।

                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

जिला कलक्टर की अगस्त माह मंे आयोजित होने वाली रात्रि चौपालांे का कार्यक्रम घोषित

                बाड़मेर, 01 अगस्त। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अगस्त माह मंे आयोजित होने वाली रात्रि चौपालांे का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इसके तहत चार अगस्त को राणासर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल का आयोजन होगा।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 4 अगस्त को खानियानी एवं राणासर कलस्टर के लिए राणासर ग्राम पंचायत, 11 अगस्त को आलपुरा एवं बांटा कलस्टर के लिए आलपुरा, 18 अगस्त को आरंग एवं चोचरा कलस्टर के लिए आरंग, 25 अगस्त को मेली एवं गोलिया कलस्टर के लिए मेली ग्राम पंचायत, कुड़ी एवं नेवरी कलस्टर के लिए नेवरी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर 30 अगस्त को रात्रि चौपाल का आयोजन होगा। निर्धारित तिथियांे को ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित होने वाली रात्रि चौपाल के दौरान आमजन की समस्याएं सुनेंगे। रात्रि चौपाल मंे संबंधित ग्राम पंचायत के ग्रामीणांे की समस्याआंे एवं अभियोगांे का मौके पर ही निपटाने के लिए संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि इसका लाभ प्रत्येक ग्रामीण को मौके पर मिल सके। रात्रि चौपाल मंे प्रत्येक ग्रामवार समस्याआंे पर चर्चा की जाएगी। चौपाल की समाप्ति पर खुली चौपाल मंे जन सुनवाई का आयोजन होगा। इसमंे किसी भी प्रकार की मौसमी बीमारी, पशुआंे मंे बीमारी होने पर उसके उपचार, पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था की स्थिति, राशन एवं पोषाहार वितरण के संबंध मंे समस्या होने पर जन सुनवाई की जाएगी।

अतिवृष्टि क्षेत्रांे मंे तात्कालिक सहायता के लिए दलांे का गठन

                बाड़मेर, 01 अगस्त। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने अतिवृष्टि, बाढ़ से प्रभावित धोरीमन्ना, गुड़ामालानी, सेड़वा, सिवाना एवं समदड़ी मंे जल भराव, जल मग्न अथवा संपर्क मार्ग से कटे हुए गांवांे के प्रभावित लोगांे एवं पशुआंे को मौके पर तात्कालिक सहायता उपलब्ध करवाने के लिए दलों का गठन किया है।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने एक आदेश जारी कर धोरीमन्ना उपखंड के लिए तहसीलदार धोरीमन्ना, गुड़ामालानी के लिए उपखंड अधिकारी गुड़ामालानी, सेड़वा के लिए तहसीलदार सेड़वा एवं सिवाना के लिए उपखंड अधिकारी सिवाना को दल प्रभारी नियुक्त किया है। इनके साथ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, रसद विभाग, एसडीआरएफ,आरएसी, संबंधित पटवारी एवं ग्रामसेवक राहत दल मंे शामिल रहेंगे।

25 अगस्त तक किसान करवा सकंेगे फसल बीमा

                बाड़मेर, 01 अगस्त। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ वर्ष 2017 की संशोधित अधिसूचना के अनुसार ऋणी एवं अऋणी कृषक 25 अगस्त तक फसल बीमा करवा सकते है। जो किसान 25 अगस्त तक फसली ऋण लेंगे, उनका फसल बीमा स्वतः हो जाएगा।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि बटाईदार कृषक भी अपना बीमा करवा सकते है। लेकिन बटाईदार कृषक को खातेदार कृषक से लिखित मंे यह शपथ पत्र प्राप्त कर बैंक को देना होगा कि खातेदार की ओर से बीमित कृषक को जमीन बटाई पर दी गई है। फसल बीमा के लिए आवश्यक अभिलेख आधार कार्ड, जमीन की जमाबंदी, गिरदावरी, पासबुक इत्यादि बैंक मंे देने होंगे। कृषक अपना फसल बीमा सभी वाणिज्यिक बैंकांे, कापरेटिव बैंक एवं सीएससी से करा सकते है। बाड़मेर जिले के लिए बजाज एलाइंज जनरल इश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को अधिकृत किया गया है। अधिक से अधिक किसान फसल बीमा करवाकर जोखिम से छूट पा सकते है।

सिलिकोसिस से प्रभावित खान श्रमिकांे को 25 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

                बाड़मेर, 01 अगस्त। सिलिकोसिस बीमारी से ग्रसित खान श्रमिकांे अथवा उनके आश्रितांे को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए 25 लाख की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि देवरिया निवासी बालाराम पुत्र जोगाराम, गंगावास निवासी वालाराम पुत्र शेराराम, पाबुपुरा रोडवा निवासी खरताराम पुत्र हीराराम, गंगावास निवासी थानाराम पुत्र नेनाराम, बाणियावास निवासी ईशाराम पुत्र धीगड़राम, रामदेपुरा मंडली निवासी नराराम पुत्र जोगाराम, रोड़़वा खुर्द निवासी गंगाराम पुत्र मेघाराम, कुड़ी निवासी किशनाराम पुत्र इगाराम, मेघवालांे का वास कल्याणपुर निवासी वगताराम पुत्र पुरखाराम, बागथल निवासी मानाराम पुत्र मोतीराम, खोखसर पूर्व निवासी गोकलराम पुत्र मोडाराम एवं रामाराम पुत्र वेहनाराम निवासी बैरड़पुरा को एक-एक लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि भीलो का वास नागाणा निवासी तुलचो पत्नी स्व.भंवराराम, तेजाराम पुत्र रूगाराम निवासी मेघवालों का वास,मंजल, श्रीमती लीला पत्नी प्रतापराम निवासी रबारियांे की ढाणी, श्रीमती रूखीदेवी पत्नी नेनाराम निवासी हुकमाणी खोथो का ढाणी को वैधिक उत्तराधिकारी का दावा प्रस्तुत करने पर तीन-तीन लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसमंे मृतक खान श्रमिक के विधिक उत्तराधिकारी को एक लाख पचास हजार रूपए नकद एवं एक लाख पचास हजार रूपए सावधी जमा के रूप मंे दिए जाने है।

शुक्रवार, 28 जुलाई 2017

ग्राम सेवक एवं पंचायत सचिव सीधी भर्ती प्रतियोगी परीक्षा मे सफल घोषित अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्रों की जांच 8 अगस्त से

                बाड़मेर, , 28 जुलाई। ग्राम सेवक एवं पंचायत सचिव सीधी भर्ती प्रतियोगी परीक्षा-2016 में अस्थायी रूप से सफल घोषित अभ्यार्थियों के मूल प्रमाण पत्रों की जांच 8 से 18 अगस्त, 2017 तक प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक इन्दिरा गांधी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास संस्थान, जे.एल.एन. मार्ग, जयपुर में होगी।

                ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त, आयुक्त श्री राजेन्द्र शेखर मक्कड़ ने बताया कि उक्त परीक्षा में सफल घोषित अभ्यार्थी को स्वयं उपस्थित होकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवाना होगा । उन्होंने बताया कि इस संबंध में सम्पूर्ण जानकारी पंचायती राज विभाग की वेबसाईट www.rajpanchayat.rajasthan.gov.in  तथा राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड, जयपुर की वेबसाईट www.rsmssb.rajasthan.gov.in देख सकते हैं।

बाड़मेर मंे कौशल रोजगार उद्यमिता शिविर सोमवार को

बाड़मेर, 28 जुलाई। जिला रोजगार कार्यालय की ओर से 31 जुलाई 2017 को प्रातः 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय कलेक्टर परिसर बाडमेर में मासिक कौशल रोजगार उद्यमिता षिविर का आयोजन किया जा रहा है।
जिला रोजगार अधिकारी भवानीप्रताप चारण ने बताया कि इस शिविर में रोजगार कार्यालय द्वारा आमंत्रित निजी क्षे़त्र की फर्म शिवशक्ति बायो टेक्नोलाजिक लिजयपुर द्वारा बेरोजगारों का साक्षात्कार लेकर विभिन्न पदांे के लिए चयन किया जाएगा । इच्छुक अभ्यर्थी अपने मूल प्रमाण पत्रों एवं उनकी फोटो कापी एवं पासपोर्ट साइज के फोटो लेकर उपस्थित होकर शिविर में उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

दिव्यांगांे से निःशुल्क पंजीयन करवाने की अपील

                बाड़मेर, 28 जुलाई। राज्य में विशेष योग्यजनों के सशक्तिकरण एवं कल्याण के लिए उन्हें चिन्हित पंजीकरण करने का विशेष अभियान चलाकर उन्हे लाभान्वित किया जाना है। इस के लिए पंडित दीन दयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन चिन्हीकरण एवं पंजीयन 24 सितंबर तक जिले के समस्त ई मित्रांे के माध्यम से निःशुल्क पंजीयन किया जा रहा है।

                सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक सुरेन्द्र कुमार पूनिया ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से विशेष योग्यजनों की 21 श्रेणीया चिन्हित की गई है। इसमें अंधता, अल्पद्वष्टि, कुष्ठरोग, श्रवण बाधित, चलन निःशक्तता, बोनापन, बौद्विक अक्षमता, मानसिक रोगी, स्वलीनता, प्रमस्तिक घात मासपेशीय दुर्विकास, कोनिक न्युरोलोजिकल कण्डीशन, स्पेसिफिक लर्निग डिसेबालिडी, मल्टीपल स्फलेरोसीस, वाक एंव भाषा निःशक्तता, थैलेसीमिया, हीमोफीलिया, सीफल सैल डिजीज, बहु निशक्तता, तेजाब हमला पीडीत, पार्किसंस रोग शामिल है। उन्हांेने बताया कि इन श्रेणियांे मंे शामिल दिव्यांग अपने नजदीक ई-मित्र या अटल सेवा केन्द्र पर जाकर अपना निःशुल्क पंजीयन करवाएं। इसके लिए अपने साथ मूल निवास प्रमाण पत्र आधार कार्ड,भामाशाह कार्ड एवं निशक्तता प्रमाण-पत्र अगर पहले बना हुआ है तो साथ में ले जाना होगा। उनके मुताबिक पंजीयन नही करवाने पर राज्य सरकार की ओर देय सुविधाओं का लाभ बन्द हो सकता है।

टोटी नहीं होने पर काटे पानी के कनेक्शन, उपभोक्ताआंे से वसूले 21 हजार

                बाड़मेर, 28 जुलाई। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की ओर से साप्ताहिक समीक्षा बैठक मंे दिए गए निर्देशांे की पालना मंे जलदाय विभाग की टीमांे ने कार्रवाई करते हुए बाड़मेर शहर मंे विभिन्न स्थानांे पर टोटी नहीं होने पर पानी के कनेक्शन काटे। इस दौरान 23 उपभोक्ताआंे से 21 हजार 637 रूपए वसूले गए।

                जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता नेमाराम परिहार ने बताया कि खत्रियो का मौहल्ला, खत्रियो का वास, खागल मौहल्ला मंे बकाया राशि होने एवं टोटी नहीं होेने के कारण पानी के चार कनेक्शन काटे गए। इसी तरह खागल मौहल्ला, सुनारो का वास, पादर मौहल्ला, कोतवाली की गली मंे बकाया राशि वाले 23 उपभोक्ताआंे से 21 हजार 637 रूपए वसूले गए।

राज्य स्तरीय बुनकर पुरस्कारों की घोषणा, बाड़मेर के गोविन्द को पहला पुरस्कार

                बाड़मेर, 28 जुलाई। राज्य में इस वर्ष बुनकरों को दिए जाने वाले राज्य स्तरीय बुनकर पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। उद्योग आयुक्त एवं सचिव सीएसआर कुंजी लाल मीणा की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा घोषित पुरस्कारों में बाड़मेर की पट््टू शैली पर तैयार साड़ी के नए प्रयोग के लिए बाड़मेर के बुनकर गोविन्द का पहले पुरस्कार के लिए चयन किया गया है।

                उद्योग आयुक्त एवं सचिव सीएसआर कुंजी लाल मीणा ने बताया कि दूसरा पुरस्कार कोटा की श्रीमती वहीदा बानो को कोटा डोरिया साड़ी पर काम के लिए और तीसरा पुरस्कार बीकानेर के मगन लाल मेघवाल को राजस्थानी शॉल के लिए दिया जाएगा। मीणा ने बताया कि दौसा के सोनू गौतम को पंजा दरी के लिए और जयपुर ग्रामीण की श्रीमती सुगनी देवी का शर्टिंग के लिए संयुक्त रुप से सात्वंना पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। उन्हांेने बताया कि राज्य स्तरीय बुनकर पुरस्कारों में प्रथम पुरस्कार के लिए 21 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार 11 हजार रुपए, तृृतीय पुरस्कार 7 हजार एक सौ रुपए और सांत्वाना पुरस्कार स्वरुप 3 हजार एक सौ-3 हजार एक सौ रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार बुनकर दिवस पर 7 अगस्त को जयपुर में आयोजित होने वाले समारोह के दौरान दिए जाएंगे। राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए 20 से अधिक प्रविष्ठियां प्राप्त हुई थी। उद्योग आयुक्त मीणा की अध्यक्षता में गठित चयन समिति में अतिरिक्त निदेशक डीसी गुप्ता, राज्य हैण्डलूम विकास कारपोरेशन के नायाब खान, बनुकर संघ के अमित बोहरा, केन्द्र सरकार के बुनकर सेवा केन्द्र के अनिल साहू और संयुक्त निदेशक उद्योग अविन्द्र लढ़ढा की कमेटी द्वारा शुक्रवार को उद्योग भवन में आयोजित बैठक में पुरस्कारों का चयन किया गया।


अन्तरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के नवीन दिशा-निर्देश जारी

नवीन दिशा-निर्देश एक अगस्त से होंगे प्रभावी होंगे
                बाड़मेर, 28 जुलाई। राज्य सरकार ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित डॉ. सविता बेन अम्बेडकर अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना संचालन के लिए नवीन दिशा निर्देश जारी किए हैं जो 1 अगस्त, 2017 से प्रभावी होंगे।
                सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि इस योजना के तहत जारी की जाने वाली प्रोत्साहन सहायता राशि के शत-प्रतिशत सदुपयोग के लिए कड़े नियम बनाये गये हैं। ताकि पात्र व्यक्तियों को ही योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि योजनान्तर्गत लाभ प्राप्त करने वाले युवक अथवा युवती द्वारा मिथ्या तथ्य, कूटरचित दस्तावेज प्रस्तुत करने अथवा किन्हीं तथ्यों को छिपाये जाने अथवा असत्य पाये जाने पर विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
योजना की पात्रताएं : अनुसूचित जाति वर्ग के युवक अथवा युवती, जिसने किसी सवर्ण हिन्दू युवक अथवा युवती से, जो दोनों ही राजस्थान के मूल निवासी हो एवं युगल में से किसी की भी आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं हो, और किसी आपराधिक मामले में दोषसिद्ध न हो, से विवाह किया हो। अंतर्जातीय विवाह करने वाले युगल के विवाह के प्रमाण स्वरूप सक्षम प्राधिकरण या अधिकारी कार्यालय से जारी विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र हो व युगल की संयुक्त आय 2.50 लाख रुपए से अधिक न हो। साथ ही युगल द्वारा राज्य अथवा केन्द्र सरकार की किसी भी समानान्तर योजना में कोई आर्थिक लाभ प्राप्त न किया हो। विवाह की दिनांक से एक वर्ष की अवधि में आवेदन पत्र प्राप्त होने तथा युवक व युवती के प्रथम विवाह पर ही इस योजना का लाभ देय है। योजनान्तर्गत विधवा महिला द्वारा पुनर्विवाह करने पर वह इस योजना का लाभ लेने की पात्र होगी बशर्ते युगल में से किसी ने पूर्व में इस योजना का लाभ प्राप्त नहीं किया हो। साथ ही विधवा महिला से विवाह करने वाले युवक को प्रथम विवाह की बाध्यता एवं शर्त में छूट भी दी गई है।
आवेदन करने की प्रक्रिया : योजनान्तर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए प्रार्थी अपने गृह जिले में ई-मित्र, राजस्थान एस.एस.ओ. के माध्यम से एस.जे.एम.एस. पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। योजनान्तर्गत वांछित आवश्यक दस्तावेज आवेदन करते समय ऑनलाईन स्कैन कर अपलोड किए जाएंगे। किसी भी स्थिति में विवाह के एक वर्ष पश्चात् आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की छूट नहीं होगी। साथ ही ऐसे आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

प्रोत्साहन राशि मिलेगी : डॉ. सविता बेन अम्बेडकर अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजनान्तर्गत युगल के सुखद दांपत्य जीवन को सुनिश्चित करने के प्रयोजन से पति-पत्नी के लिए 5 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि में से 2.50 लाख रुपए दोनों के संयुक्त खाते में 8 वर्ष के लिए फिक्स डिपोजिट के रूप में तथा 2.50 लाख रुपए दांपत्य जीवन के निर्वहन के प्रयोजनार्थ आवश्यक एवं घरेलू उपयोग आदि की चीजों की खरीद के लिए नकद सहायता उनके संयुक्त बैंक खाते के माध्यम से प्रदान किए जाएंगे।

सामूहिक विवाहांे का बढ़ावा देने की जरूरत : नकाते

               बाड़मेर, 28 जुलाई। महिला अधिकारिता विभाग के अधीन संचालित राजस्थान सामूहिक विवाह नियमन एवं अनुदान योजना, 2009 के अन्तर्गत हिंगुलाज सामूहिक विवाह संस्थान, बाड़मेर की ओर से आयोजित दो सामूहिक विवाहों के 61 वर-वधुओं को योजना के नियमानुसार 03 वर्ष के सावधि जमा प्रमाण पत्र के वितरण के लिए जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे होटल कलिंगा पैलेस में समारोह आयोजित किया गया।

                इस अवसर पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सामूहिक विवाह के आयोजनों की प्रशंसा करते हुए नवविवाहितों को शुभकामनाएं दी। उन्हांेने कहा कि सामूहिक विवाहांे के आयोजन को बढ़ावा देने की जरूरत है। जिला कलक्टर ने जिले में टांके में कूदकर आत्महत्याओं के घटनाक्रम का जिक्र करते हुए समारोह मंे उपस्थित लोगांे से आग्रह किया कि नवविवाहित वधु के साथ अपने पुत्री जैसा व्यवहार कर उसे अपने अकेलेपन का एहसास ना होने दें। उन्हांेने अपनी भावनाओं, मानसिक दबाव, घूटन आदि होने पर महिला सम उपदेशन केन्द्र पर कार्यरत परामर्शदाताओं से अपनी बात करने की अपील की, ताकि वह अपनी भावनाओं को व्यक्त कर सके। इस दौरान यूआईटी चैयरमैन डा.प्रियंका चौधरी ने सामूहिक विवाहो के आयोजनों को बढ़ावा देने की अपील की। ताकि समाज व्यर्थ के खर्चो से बच सके। उन्होंने कहा कि खर्चे का उपयोग अपनी बच्चियों की पढ़ाई लिखाई पर खर्च कर,े ताकि वह समाज में एक मुकाम हासिल कर सके। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक जीतेन्द्रसिंह नरूका, महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित एवं संस्था के अध्यक्ष नन्दकिशोर छुंछा, वर वधु एवं संस्था के पदाधिकारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह के प्रारम्भ में सहायक निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने योजना का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत कर जिले में अधिक से अधिक सामूहिक विवाहों के आयोजनों के लिए आग्रह किया, ताकि समाज में व्यर्थ खर्चों से बचा जा सके । इस दौरान जिला कलक्टर एवं अतिथियो ने 15 हजार रूपए की एफडीआर नववधुओं को वितरित की। समारोह के अंत मंे संस्था अध्यक्ष नंदकिशोर छूंछा ने सबका आभार जताया।

रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर अब तक 1050 लोगों को सुरक्षित निकाला

मुख्यमंत्री की सतत् निगरानी में बाढ़ राहत कार्य जारी, बाड़मेर मंे 120 लोगांे को सुरक्षित बचाया
                बाड़मेर, 28 जुलाई। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे प्रदेश के अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की सतत् निगरानी और समीक्षा कर रही हैं। जालोर, सिरोही, पाली, राजसमंद और बाड़मेर जिलों में राज्य सरकार और जिला प्रशासन रात-दिन राहत कार्यों में जुटे हैं।
                इन जिलों में अभी तक 1050 से अधिक प्रभावित व्यक्तियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। जालोर, सिरोही, पाली और बाड़मेर में प्रभावित व्यक्तियों को सुरक्षित ठहराने के लिए 20 विशेष राहत शिविर लगाए गए हैं। इन शिविरों में अब तक 525 से अधिक व्यक्तियों को ठहराकर राहत प्रदान की गई है। जालोर में 528, सिरोही में 235, पाली में 165, बाड़मेर में 120 और राजसमंद में 3 व्यक्तियों को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सुरक्षित बचाया गया है। दूसरी और मवेशियों को भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। रास्ते अवरुद्ध होने के कारण जालोर के बाढ़ग्रस्त स्थानों तक एनडीआरएफ की टुकड़ी एवं नावों को हैलीकॉप्टर के जरिए राहत कार्यों के लिए भिजवाया गया।
मुस्तैद रहें और प्रभावितों को बचाने के लिए तत्काल कार्यवाही करें : मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा है कि जिन जिलों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं, वहां स्थानीय प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ, सेना, वायु सेना एवं पैरामिलेट्री फोर्स सहित अन्य लोगों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य में कोई कमी नहीं आने दी जा रही है। राज्य सरकार बाढ़ नियंत्रण को लेकर हर मोर्चे पर गम्भीरतापूर्वक कार्य कर रही है और लगातार उच्च स्तरीय निगरानी की जा रही है। साथ ही, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी, विद्युत तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों को भी मुस्तैद रहने और आपात स्थितियों से निपटने के लिए पूरी सजगता एवं सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना लगातार कर रहीं बचाव कार्य : बाढ़ प्रबंधन, राहत एवं बचाव कार्यों के लिए इन जिलों में एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की चार-चार टीम, सीआरपीएफ की एक तथा सेना की तीन टीमें, होमगार्ड सदस्यों तथा स्थानीय टीमों के साथ निरन्तर कार्य कर रही हैं। राहत कार्यों के लिए वायु सेना के दो हैलीकॉप्टर भी लगाए गए हैं। जिला प्रशासन तथा स्थानीय सहयोग से बाढ़ प्रभावितों को लगातार फूड पैकेट तथा दवाइयों सहित आवश्यक सामग्री वितरित की जा रही है।

फसल बीमा करवाने की अंतिम तिथि 31 जुलाई

       बाड़मेर, 28 जुलाई। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ वर्ष 2017 की अधिसूचना जारी हो चुकी है। ऋणी एवं अऋणी कृषक 31 जुलाई तक अपना बीमा करवा सकते है। जो किसान 31 जुलाई तक फसली ऋण लेंगे,उनकी फसल बीमा कवर मंे आएगी।

       कृषि विभाग के उप निदेशक किशोरीलाल वर्मा ने बताया कि बटाईदार कृषक भी अपना बीमा करवा सकते है। लेकिन बटाईदार कृषक को खातेदार कृषक से लिखित मंे यह शपथ पत्र प्राप्त कर बैंक को देना होगा कि खातेदार की ओर से बीमित कृषक को जमीन बटाई पर दी गई है। फसल बीमा के लिए आवश्यक अभिलेख आधार कार्ड, जमीन की जमाबंदी, गिरदावरी, पासबुक इत्यादि बैंक मंे देने होंगे। कृषक अपना फसल बीमा सभी वाणिज्यिक बैंकांे, कापरेटिव बैंक एवं सीएससी से करा सकते है। बाड़मेर जिले के लिए बजाज एलाइंज जनरल इश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को अधिकृत किया गया है।

केरोसीन एवं रसोई गैस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

       बाड़मेर, 28 जुलाई। बाढ़ एवं अतिवृष्टि से प्रभावित एवं आशंका वाले स्थानांे केरोसीन एवं रसोई गैस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।

       जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से जारी निर्देशांे के अनुसार पेट्रोल पंपांे एवं गैस एजेंसियांे को निर्देशित किया गया है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के नजदीक पेट्रोल पंप एवं गैस एजेंसियां अपने यहां रिजर्व मंे पेट्रोल, डीजल एवं गैस की पर्याप्त व्यवस्था रखें। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रांे की राशन दुकानांे मंे खाद्य सामग्री, केरोसीन पर्याप्त मात्रा मंे आपातकालीन स्थिति के लिए सुरक्षित रखा जाए। इसी तरह खाद्य विभाग की ओर से संचालित अन्नपूर्णा भंडार मंे आपात स्थिति मंे रोजमर्रा की सामग्री तेल,नमक,दाल की व्यवस्था बाढ़़ राहत कोष मंे उपलब्ध राशि से कराने के निर्देश दिए गए है। जिला रसद अधिकारी को राहत कार्य मंे पूर्ण योगदान देने के निर्देश दिए गए है।

जीएसटी कटौती के लिए पंजीयन कराने के निर्देश

       बाड़मेर, 28 जुलाई। वित्त विभाग की ओर से समस्त राजकीय कार्यालयांे के आहरण एवं वितरण अधिकारियांे को जीएसटी की स्त्रोत पर कटौती के लिए पंजीयन कराने के निर्देश दिए गए है।

       कोषाधिकारी दिनेश बारहठ ने बताया कि आहरण एवं वित्तरण अधिकारियांे की जीएसटी के अन्तर्गत पंजीकरण की प्रक्रिया 25 जुलाई से प्रारंभ की जा चुकी हैं। उन्हांेने बताया कि समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारी यथाशीघ्र जीएसटी के अन्तर्गत पंजीयन कराया जाना सुनिश्चित करें। साथ ही जीएसटी पोर्टल से जनित प्रमाण पत्र की प्रति कोष, उप कोष कार्यालय को उपलब्ध करवाया जाना सुनिश्चित करें। ताकि पे-मैनेजर पोर्टल पर पंजीयन को अपलोड किया जा सके। इस बारे मंे कोष एवं लेखा निदेशक ने सभी कोषाधिकारियांे को पंजीयन प्रक्रिया की मोनेटरिंग करने के लिए वीडियो कांफ्रेस के जरिए निर्देश प्रदान किए है। कोषाधिकारी बारहठ ने जिले के सभी उप कोषाधिकारियांे को निर्देश दिए है कि वे अपने क्षेत्र के सभी आहरण एवं वितरण अधिकारियांे का जीएसटी के तहत पंजीयन सुनिश्चित करवाएं। सभी उप कोषाधिकारियांे को प्रतिदिन की प्रगति से भी अवगत कराने के निर्देश दिए गए है।

पुलिस एवं अभियोजन संबंधित त्रैमासिक बैठक 31 को

       बाड़मेर, 28 जुलाई। पुलिस एवं अभियोजन के मध्य समन्वय स्थापित करने के लिए त्रैमासिक बैठक 31 जुलाई को दोपहर 3 बजे रखी गई है।

       अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि पुलिस एवं अभियोजन संबंधित बैठक के सााि जिला पैरोल सलाहकार समिति की मासिक बैठक भी आयोजित होगी।

पानी मंे बहे तीन लोगों के आश्रितांे को 12 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

       बाड़मेर, 28 जुलाई। विशाला आगोर ग्राम पंचायत मंे बहते पानी मंे बहे तीन लोगांे के आश्रितांे को जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने एक आदेश जारी कर 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।

       जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि श्रीमती सुआदेवी पत्नी आसूराम, दिनेश कुमार पुत्र आसूराम एवं टीकमाराम पुत्र मलाराम निवासी नई राणेरी के आश्रितांे को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। विशाला आगोर मंे 20 जुलाई को बहते पानी मंे बह जाने से इनकी मौत हो गई थी।

गुरुवार, 27 जुलाई 2017

30 जून तक पूर्ण संविदा कार्यों पर आर-वैट के अनुसार होगी टीडीएस कटौती

                बाड़मेर, 27 जुलाई। राज्य सरकार ने एक परिपत्र जारी कर स्पष्ट किया है कि 30 जून, 2017 तक पूर्ण हुए कार्य जिनका बिल भी प्रस्तुत कर दिया गया है, उनके भुगतान पर टीडीएस की कटौती राजस्थान वैट एक्ट, 2003 के नियमानुसार ही होगी। ऐसे भुगतान पर जीएसटी की दरें लागू नहीं होंगी।

                वाणिज्यिक कर आयुक्त आलोेक गुप्ता ने बताया कि 30 जून, 2017 से पहले राज्य में राजस्थान वैट अधिनियम, 2003 लागू था, जिसके अनुसार 30 जून, 2017 तक पूरे किए गए संविदा कार्यों के बिलों के भुगतान के लिए टीडीएस कटौती की व्यवस्था थी। अब वैट अधिनियम के स्थान पर एक जुलाई, 2017 से राजस्थान माल एवं सेवा कर अधिनियम, 2017 प्रभावी हो गया है, लेकिन 30 जून, 2017 से पहले पूरे हो चुके संविदा कार्यों के विषय में राजस्थान वैट अधिनियम के नियम ही प्रभावी रहेंगे। गुप्ता ने स्पष्ट किया कि वैट नियम, 2006 के नियम 40 के उप नियम 6 के अनुसार संविदा कार्य करने वाली फर्म को भुगतान करते समय कर के रूप में टीडीएस की कटौती आवश्यक थी। 30 जून, 2017 तक पूरे हो चुके ऐसे सभी संविदा कार्य जिनके बिल प्रस्तुत कर दिए गए हैं, उनका भुगतान यदि एक जुलाई, 2017 के बाद किया जाना है तो उसमें आर-वैट एक्ट की दरों के अनुसार ही टीडीएस की कटौती की जाएगी। ऐसे सभी संविदा कार्य जो एक जुलाई, 2017 के बाद पूरे हुए हैं या होंगे, वे राजस्थान जीएसटी एक्ट, 2017 के दायरे में आएंगे। वाणिज्यिक कर आयुक्त ने बताया कि एक जुलाई, 2017 के बाद पूरे होने वाले संविदा कार्यों के लिए भुगतान करते समय ऐसे कर योग्य भुगतान पर, जिसमें अनुबंध की कुल लागत 2.50 लाख रूपए से अधिक है, एक प्रतिशत राज्य जीएसटी तथा एक प्रतिशत केंद्रीय जीएसटी की दरों पर कटौती की जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि जीएसटी अधिनियम के अंतर्गत टीडीएस कटौती के प्रावधान अभी प्रक्रियाधीन हैं। इस विषय में नए प्रावधान अधिसूचित होने पर लागू होंगे।

बडे़ कारोबारी अभी से करें जीएसटीएन पर इनवॉइस अपलोड

                बाड़मेर, 27 जुलाई। जीएसटी नेटवर्क पर खरीद एवं बिक्री के इनवॉइस अपलोड करने की प्रक्रिया 24 जुलाई से शुरू कर दी गई है। कारोबारी आखिरी समय में इनवॉइस अपलोड करने में आने वाली तकनीकी समस्या से बचने के लिए अभी से अपने इनवॉइस अपलोड करना शुरू कर सकते हैं।  

                शासन सचिव वित्त (राजस्व) प्रवीण गुप्ता ने बताया कि बड़ी संख्या में इनवॉइस जनरेट करने वाले बी 2 बी व्यवसायियों के लिए जीएसटीएन पर इनवॉइस अपलोड करने की प्रक्रिया 24 जुलाई से शुरू कर दी गई है। कंपनियों को हालांकि सितम्बर माह में इनवॉइस-वार विस्तृत रिटर्न दाखिल करनी है, लेकिन आखिरी समय में नेटवर्क पर भारी दबाव से होने वाली परेशानी से बचने के लिए कारोबारी अभी से इनवॉइस अपलोड करना शुरू कर दें। इससे उन्हें इनपुट टैक्स क्रेडिट प्राप्त करने में भी आसानी होगी। गुप्ता ने बताया कि इनवॉइस अपलोड करने को लेकर किसी भी तरह की समस्या के समाधान के लिए कारोबारी वाणिज्यिक कर विभाग में स्थापित हैल्प डेस्क पर व्यक्तिशः या हैल्प डेस्क नंबर 18001806102 पर सम्पर्क कर सकते हैं। इसके अलावा कारोबारी केंद्रीकृत कॉल सेंटर नंबर 18001806127 तथा ईमेल gstquery@rajasthan-gov-in के जरिए भी अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं।

मुख्यमंत्री विद्या दान कोष मंे अधिकाधिक सहयोग करें : गोयल

                बाड़मेर, 27 जुलाई। जन राजकीय विद्यालयों को वित्तीय संबल प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री विद्या दान कोष के तहत अधिकाधिक राशि एकत्रित मंे सहयोग करें। जन प्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक इसमंे सक्रिय भागीदारी निभाएं। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट मंे मुख्यमंत्री विद्या दान कोष मंे सहयोग के लिए हस्ताक्षर करने के उपरांत यह बात कही। उन्हांेने अपनी ओर से मुख्यमंत्री विद्या दान कोष के लिए सहयोग राशि भेंट की।

                कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे संसदीय सचिव लादूराम विश्नोई, सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल, प्रभारी सचिव राजीवसिंह ठाकुर, जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, जिला पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला, यूआईटी चैयरमैन डा.प्रियंका चौधरी समेत विभिन्न जन प्रतिनिधियांे एवं अधिकारियांे ने राजकीय विद्यालयों को वित्तीय संबल प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री विद्या दान कोष के तहत अधिकाधिक राशि एकत्रित करने के लिए हस्ताक्षर करने के साथ अपनी ओर से सहयोग राशि भेंट की। प्रभारी सचिव राजीवसिंह ठाकुर, जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते एवं पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला ने अपनी ओर से एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री विद्या दान कोष के लिए भेंट करने की घोषणा की।






योजनाआंे की प्रभावी मोनेटरिंग के साथ राहत प्रबंधन के समुचित इंतजाम करें : गोयल

प्रभारी मंत्री गोयल ने 31 दिसंबर तक बाड़मेर जिले को खुले में शौच से मुक्त कराने के निर्देश दिए
                बाड़मेर, 27 जुलाई। विकास योजनाआंे की प्रभावी मोनेटरिंग के साथ मौजूदा समय मंे बारिश के मौसम के मददेनजर राहत प्रबंधन संबंधित समुचित इंतजाम सुनिश्चित किए जाए। जन प्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय से प्रभावित लोगांे को राहत पहुंचाएं। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने गुरूवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित विकास योजनाआंे की प्रगति संबंधित समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।
                इस अवसर पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने कहा कि बाड़मेर जिले को विकास की दिशा मंे आगे बढ़ाने के लिए सब मिलकर प्रयास करें। उन्हांेने कहा कि बाड़मेर जिले को 31 दिसंबर तक खुले मंे शौच से मुक्त करवाया जाना है। इसके लिए वृहद स्तर पर प्रयास किए जाए। उन्हांेने कहा कि मौजूदा समय मंे मौसमी बीमारियांे की रोकथाम के लिए चिकित्सकीय स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ पर्याप्त मात्रा मंे दवाइयांे का स्टाक रखा जाए। उन्हांेने कहा कि बारिश से प्रभावित इलाकांे मंे राजस्व कार्मिकांे को तीन दिन मंे सर्वे करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि राज्य सरकार की ओर प्रभावित लोगांे को सहायता उपलब्ध कराई जा सके। प्रभारी मंत्री गोयल ने न्याय आपके द्वार अभियान, मनरेगा, पंचायत शिविरांे एवं मनरेगा मंे बेहतरीन कार्य के लिए विभागीय अधिकारियांे को बधाई देते हुए कहा कि अधिकाधिक लोगांे तक जन कल्याणकारी योजनाआंे का फायदा पहुंचाया जाए। उन्हांेने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियांे को बारिश से क्षतिग्रस्त हुई सड़कांे को भी यथाशीघ्र दुरस्त करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि पेयजल परियोजनाआंे की नियमित रूप से मोनेटरिंग करते हुए निर्धारित समयावधि मंे पूरा करवाएं। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला को कु्रड आयल प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियांे के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्हांेने पंडित दीनदयाल विद्युतीकरण योजना के कार्य को प्रारंभ करवाने के निर्देश दिए। संसदीय सचिव लादूराम विश्नोई ने गुड़ामालानी क्षेत्र मंे स्वीकृत टयूबवैल खुदवाने एवं पेयजल परियोजनाआंे के कार्य की गति बढाने की बात कही। उन्हांेने कहा कि धोरीमन्ना कस्बे मंे सड़क निर्माण कार्य से बारिश के दौरान पानी भराव की स्थिति पैदा हो सकती है। इसका स्थाई समाधान किया जाए। जिले के प्रभारी सचिव राजीवसिंह ठाकुर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभांवितांे को उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाए जाए। उन्हांेने खाद्य सुरक्षा योजना संबंधित फीडबैक लेते हुए कहा कि अगर क्षतिग्रस्त अथवा जर्जर विद्यालयांे मंे कोई हादसा हुआ तो इसके लिए संबंधित विभागीय अधिकारी जिम्मेदार होंगे। जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल ने स्कूलांे के जर्जर भवनांे की मरम्मत करवाने की जरूरत जताई, ताकि बारिश के मौसम मंे कोई हादसा नहीं हो।

जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि राजस्व अभियान के तहत बेहतरीन कार्य करते हुए बाड़मेर जिला प्रदेश मंे पांचवे स्थान पर रहा है। इसी तरह पटटा अभियान के तहत 15 हजार पटटे वितरण किए गए है। उन्हांेने नेशनल हाइवे अथार्थिटी आफ इंडिया के अधिकारियांे को कवास कस्बे मंे पुलिया के नीचे पानी के ठहराव की समस्या का स्थाई समाधान करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला ने कहा कि बारिश से प्रभावित इलाकांे मंे प्रभावित लोगांे की सहायता करने के लिए जन प्रतिनिधि सहयोग करें। उन्हांेने बताया कि जिले मंे एनडीआरएफ समेत विभिन्न टीमंे प्रभावित लोगांे की मदद के लिए बुलाई गई है। बैठक मंे सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल ने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान मंे जल संरक्षण के कार्याें को प्राथमिकता देने समेत विकास से जुड़े कई मुददांे पर अपनी बात रखी। चौहटन विधायक तरूणराय कागा ने चौहटन क्षेत्र मंे पेयजल परियोजनाआंे को स्वीकृत करवाने तथा मनरेगा मंे बेरियांे की स्वीकृति करवाने की जरूरत जताई। सिवाना प्रधान गरिमा राजपुरोहित, पाटोदी प्रधान रशीदा बानो, धोरीमन्ना प्रधान ताजाराम, गडरारोड़ प्रधान तेजाराम मेघवाल ने भी विकास योजनाआंे से जुडे़ विभिन्न मुददांे पर अपनी बात रखी। बैठक के दौरान एनएचईआई के अधिकारियांे को राष्ट्रीयराज मार्ग से बारिश के पानी के निस्तारण तथा सड़क मार्ग को दुरस्त करने के निर्देश दिए गए, ताकि भविष्य मंे इस तरह की समस्या नहीं हो। इससे पहले प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल, संसदीय सचिव लादूराम विश्नोई एवं प्रभारी सचिव राजीवसिंह ठाकुर ने आकाशीय बिजली हादसे के मृतकांे के परिवारजनांे को 4-4 लाख रूपए की सहायता राशि के चैक वितरण किए। वहीं मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत सार्वजनिक निर्माण विभाग के ठेकेदारांे की ओर से 3.5 लाख का चैक सहयोग राशि के रूप मंे प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल को भेंट किया गया। समीक्षा बैठक के दौरान राजस्थान उदू अकादमी के चैयरमैन असरफ अली, यूआईटी चैयरमैन डा.प्रियंका चौधरी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, भूमि अवाप्ति अधिकारी अशोक सांगवा, भूमि अवाप्ति अधिकारी जीतेन्द्र सिंह नारूका, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।







लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...