सोमवार, 31 जुलाई 2023

सुरक्षित और सुगम सड़क मार्ग से बढ़ी राजस्थान की विकास गति : मुख्यमंत्री

 राजस्थान विकास की मजबूत राह पर

2422 करोड़ रुपए की लागत से 1514 गांवों में बनंेगी नवीन सड़कें
मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास, गांव-ढाणी तक सड़कों की सौगात
बाड़मेर, 31 जुलाई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि हर गांव-ढाणी को मजबूत सड़कों से जोड़ने का संकल्प साकार हो रहा है। इससे प्रदेश की विकास गति और अधिक बढ़ने के साथ नए आयाम स्थापित हुए हैं। राज्य सरकार दुर्घटना रहित सुरक्षित और सुगम सफर के लिए उच्च गुणवत्तापूर्ण सड़कों का जाल बिछा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचने वाले पर्यटकों के साथ ही पूरे देश में राजस्थान की मजबूत सड़कों की सराहना हो रही है।
श्री गहलोत ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास से 2422 करोड़ रुपए की लागत से 1514 राजस्व गांवों की नवीन डामर सड़कों के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े प्रदेशवासियों को सम्बोधित किया। श्री गहलोत ने कहा कि किसी भी प्रदेश और गांवों के विकास में सड़कों की अहम भूमिका होती है। सार्वजनिक निर्माण और अन्य विभागों ने मिलकर इस दिशा में बजट घोषणाओं को धरातल पर उतारा है। आज राजस्थान मजबूत सड़क तंत्र में अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है। इसमें निर्माणकर्ता ठेकेदारों की भी अहम भूमिका रही है।
65 हजार कि.मी. में सड़कों का विकास
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने 1 लाख कि.मी. से अधिक सडकों का विकास कराने का लक्ष्य रखा है। इसमें अभी तक 65 हजार कि.मी. में सड़कों का विकास हो चुका है। नगर निगम, नगर परिषद और नगरपालिकाओं में भी पीडब्ल्यूडी के माध्यम से सड़कें बनवा रहे हैं। आगे भी नवीन सड़क निर्माण, सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ाईकरण के कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि तय समय सीमा में ही गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण होने से आमजन को राहत मिली है। यह गति बनी रहेगी।
जनकल्याणकारी योजनाओं से मिली राहत
श्री गहलोत ने कहा कि महंगाई राहत कैम्प में पंजीकरण से पात्र प्रदेशवासियों को विभिन्न 10 योजनाओं में लाभ मिल रहा हैै। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 25 लाख रुपए तक की चिकित्सा सुविधा, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में प्रति सिलेंडर 500 रुपए में, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना में घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट, कृषि उपभोक्ताओं को 2000 यूनिट तक बिजली फ्री, महात्मा गांधी नरेगा योजना और इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 125 दिन के रोजगार का प्रावधान, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में न्यूनतम 1000 रुपए पेंशन सहित विभिन्न योजनाओं से आमजन को राहत मिल रही है। श्री गहलोत ने लाभार्थियों से वंचितों को भी योजनाओं से जोड़ने का आह्वान किया।
5 अगस्त से ग्रामीण-शहरी ओलम्पिक
श्री गहलोत ने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलम्पिक खेलों का शुभारम्भ 5 अगस्त से होगा। अभी तक 58 लाख से अधिक हर उम्र, हर वर्ग के खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराकर नया रिकॉर्ड बनाया हैै। उन्होंने आमजन से खेल मैदान में टीम भावना और स्वस्थ खेल प्रतिस्पर्धा के लिए आह्वान किया।
गांवों के लिए जीवनदायिनी सड़कें
सार्वजनिक निर्माण मंत्री श्री भजनलाल जाटव ने बताया कि 31 जिलों की 106 विधानसभा क्षेत्रों के 1514 गांवों में नवीन सड़कों के निर्माण से गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं परिवहन सुविधा में सुगमता आएगी। किसानों की आय में वृद्धि होगी। ये सड़कें गांव और ग्रामीणों के लिए जीवनदायिनी साबित होंगी। विभाग द्वारा शेष गांवों को भी शीघ्र ही सड़कों से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि बजट 2023-24 में 16 हजार 123 करोड़ रुपए की लागत से 23 हजार कि.मी. सड़कों का निर्माण और सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अभी तक 32 हजार 384 करोड़ रुपए से 65 हजार कि.मी. में सड़कों का विकास हुआ है।
मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने कहा कि नवनिर्माण और सुदृढ़ीकरण से प्रदेश के विकास की राह अधिक मजबूत हुई है। राज्य सरकार प्रतिबद्धता से इस कार्य में आगे बढ़ रही है। सार्वजनिक निर्माण विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री वैभव गालरिया ने बताया कि वर्ष 2011 की जनगणनानुसार सामान्य क्षेत्रों में 350 व अधिक आबादी तथा जनजातीय एवं मरुस्थलीय क्षेत्रों में 250 से अधिक आबादी के 778 राजस्व गांवों को 1192 करोड़ की लागत से एवं जनगणना वर्ष 2011 के पश्चात घोषित सामान्य क्षेत्रों में 500 व अधिक आबादी तथा जनजातीय एवं मरुस्थलीय क्षेत्रों में 250 से अधिक आबादी के 736 राजस्व गांवों को 1230 करोड़ की लागत से सड़कों से जोड़ा जा रहा है। ऐसे में अभी तक 89 प्रतिशत गांव सड़कों से जुड़ चुके है। नवीन शिलान्यास से प्रदेश के 91 प्रतिशत गांव जुड़ जाएंगे।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री निवास पर अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त श्री अखिल अरोड़ा, सचिव सार्वजनिक निर्माण विभाग श्री चिन्न हरी मीणा तथा वीसी के माध्यम से सभी जिलों से मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधिगण, जिला कलक्टर एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी व आमजन जुड़े।
-0-






प्रतिभाओं की खोज के लिए युवा महोत्सव एक अभिनव पहल - जैन

राजस्थान युवा महोत्सव के तहत विभिन्न 17 प्रकार की प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

बाड़मेर, 31 जुलाई। बजट घोषणा के अन्तर्गत लोक कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं प्रोत्साहन के लिए सोमवार को जिला मुख्यालय पर भगवान महावीर टाऊन हॉल में ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव समारोह का आयोजन राजस्थान राज्य गौ सेवा आयोग अध्यक्ष एवं बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान आयोजित विभिन्न 17 प्रकार की प्रतियोगिताओं में बाड़मेर एवं बाड़मेर ग्रामीण ब्लॉक के प्रतिभागियों ने शिरकत की तथा अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर परिषद सभापति दीपक माली, समाजसेवी खरताराम, उपखण्ड अधिकारी समंदर सिंह भाटी, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक एवं माध्यमिक कृष्णसिंह महेचा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बाड़मेर देवी सिंह, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बाड़मेर ग्रामीण रमेश कुमार जैन, विभिन्न प्रतियोगिताओ के निर्णायकगण, प्रतिभागी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।  
इस अवसर पर राजस्थान राज्य गौ सेवा आयोग अध्यक्ष मेवाराम जैन ने कहा कि राज्य के माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रतिभाशाली युवा कलाकारों की खोज करने तथा उन्हें प्रशिक्षण एवं सुविधाएं उपलब्ध करवाकर राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सफल बनाने के उद्देश्य से बजट घोषणा में राजस्थान युवा महोत्सव के आयोजन को सम्मिलित किया है। उन्होनें कहा कि इस आयोजन के जरिए युवाओं को प्रतिभा दिखाने के लिए मंच प्रदान किया गया है। उन्होनें कहा कि युवा महोत्सव के जरिए राज्य की लुप्त एवं दुर्लभ लोक कलाओं एवं संस्कृतियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए युवाओं को प्रोत्साहन मिल रहा है।  
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णसिंह महेचा ने कहा कि अत्यन्त हर्ष का विषय है कि युवा महोत्सव की विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में युवा कलाकार बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे है। उन्होनें कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभाएं दिखाने का अवसर मिल रहा है। इस दौरान मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बाड़मेर देवी सिंह ने कहा कि राजस्थान युवा महोत्सव के तहत शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय वादन, शास्त्रीय नृत्य, लोक गायन समुह, लोक नृत्य समुह, राजस्थान की लुप्त कलाएं, एकाभिनय, थीम बेस्ड स्किट, क्ले मॉडल, समूह चर्चा, काव्य पाठ, योग, मार्शल आर्ट्स, फोटोग्राफी, चित्रकला, पोस्टर निर्माण एवं स्लोगन लेखन इत्यादि 17 प्रकार की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। उन्होनें कहा कि उक्त आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र सहित पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बाड़मेर ग्रामीण रमेश कुमार जैन ने कहा कि उक्त आयोजित ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पर रहे प्रतिभागी जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेंगे तथा इसके उपरान्त राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। उक्त कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता ओम जोशी द्वारा किया गया।
उक्त आयोजित कार्यक्रम में शास्त्रीय गायन, नृत्य, वादन, नाटक, चित्रकला, योग इत्यादि विभिन्न गतिविधियों में बाड़मेर एवं बाड़मेर ग्रामीण ब्लॉक के युवाओं एवं कलाकारों ने जोश एवं उमंग के साथ हिस्सा लिया।
-0-

मुख्यमंत्री का संवेदनशील निर्णय - 15 जिलों के 2588 गांव अभावग्रस्त घोषित

बाडमेर, 31 जुलाई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को कृषि आदान-अनुदान का भुगतान करने के लिए 15 जिलों के 2588 गांवों को अभावग्रस्त घोषित किया है।

ओलावृष्टि से रबी की फसलों में हुए नुकसान को देखते हुए विशेष गिरदावरी के निर्देश दिए गए थे। जिसमें विभिन्न जिलों में 33 प्रतिशत से अधिक खराबा होने की रिपोर्ट प्राप्त हुई थी। इसमें अजमेर का 1, अलवर के 42, बारां के 4, बाड़मेर के 1310, बीकानेर के 136, बूंदी के 6, भरतपुर के 393, धौलपुर के 29, श्रीगंगानगर के 6, हनुमानगढ़ के 56, जालोर के 292, झालावाड़ के 96, कोटा के 9, नागौर के 98 तथा उदयपुर के 110 गांव अभावग्रस्त घोषित किए गए हैं।
इस आधार पर मुख्यमंत्री ने इन किसानों के हित में संवेदनशील निर्णय करते हुए एसडीआरफ मानदंडों के अनुसार उन्हें कृषि आदान एवं अनुदान दिए जाने की स्वीकृति दी है। 
-0-

स्वाधीनता दिवस समारोह-2023 की तैयारियों की समीक्षा बैठक 02 अगस्त को

बाड़मेर, 31 जुलाई। जिला मुख्यालय पर 15 अगस्त, 2023 को स्वाधीनता दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित किये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा बैठक 02 अगस्त को आयोजित की जाएगी।

जिला कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि उक्त बैठक में स्वाधीनता दिवस पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। उक्त बैठक में कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेंस हॉल में 12 बजे आयोजित होगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को बैठक में अब तक की तैयारियों की प्रगति रिपोर्ट के साथ निर्धारित समय पर आवश्यक रूप से उपस्थित होने का श्रम के निर्देश दिए।
-0-

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना - प्रीमियम राशि जमा कराने की अवधि में बढ़ोतरी

गैर ऋणी कृषको को 05 और ऋणी कृषको 10 अगस्त तक छूट
बाड़मेर, 31 जुलाई। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजनार्न्तगत खरीफ 2023 में गैर ऋणी कृषकों के प्रीमियम डेविट करने, पॉलिसी सृजन एवं बीमा कंपनी को कृषक प्रीमियम प्रेषित करने की अंतिम तिथि 05 अगस्त एवं ऋणी कृषकों के खातों से प्रीमियम डेबिट करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त तक बढाई गई है।
   जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजनार्न्तगत खरीफ 2023 में गैर ऋणी कृषकों के प्रीमियम डेविट करने, पॉलिसी सृजन एवं बीमा कंपनी को कृषक प्रीमियम प्रेषित करने की अंतिम तिथि 05 अगस्त और ऋणी कृषकों के खातों से प्रीमियम डेबिट करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त तक बढाया गया है। उन्होंने बताया कि कोई भी किसान उक्त योजना में निर्धारित दिनांक तक अपनी प्रीमियम राशि जमा करा सकता है।

-0- 

बाड़मेर को बड़ी सौगात - मुख्यमंत्री गहलोत ने किया वर्चुअल शिलान्यास

जिले को मिली 1200 करोड़ रूपये की 803 सड़के

बाड़मेर, 31 जुलाई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने सोमवार को बाड़मेर जिले को बहुत बड़ी सौगात दी। उन्होंने जिले की 1286 करोड़ रूपये की लागत से लगभग 803 ग्रामीण सड़कों का वर्चुअल शिलान्यास किया गया। 
   इस दौरान सोमवार को दोपहर 12.00 बजे जिला कलेक्टेªट काॅन्फ्रेस हाॅल में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में वन और पर्यावरण मंत्री हेमाराम चैधरी, राज्य गौसेवा आयोग अध्यक्ष और विधायक मेवाराम जैन, पूर्व वकएफ मंत्री और विधायक अमीन खान, जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, नगर परिषद सभापति दीपक माली तथा जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित मोजूद, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेंद सिंह पुरोहित, मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवपाल जाट, अधिक्षण अभियंता संजीव जैन, समाजसेवी खरथा राम चौधरी, बच्चू खान समेत कई लोग मौजूद रहे।
 इस अवसर पर मुख्यमंत्री गहलोत ने बाडमेर पंचायत समिति की 11342.50 लाख की लागत से 287.75 किलोमीटर, बाडमेर ग्रामीण पंचायत समिति की 3400 लाख की लागत से 87 किलोमीटर, बायतु पंचायत समिति की 11548 लाख की लागत से 248.7 किलोमीटर, पाटोदी पंचायत संमिति की 9508 लाख की लागत से 238.70 किलोमीटर, गिडा पंचायत संमिति की 15020 लाख की लागत से 359 किलोमीटर, सिणधरी पंचायत संमिति की 4140 लाख की लागत से 100.55 किलोमीट स ड को का शिलान्यास किया।
    इसी तरह मुख्य मंत्री द्वारा
बालोतरा पंचायत संमिति की 3602.50 लाख की लागत से 94़.5 किलोमीटर, कल्याणपुर पंचायत समिति की 626.25 लाख की लागत से 17.25 किलोमीटर, सिवाणा पंचायत समिति की 2865 लाख की लागत से 77 किलोमीटर, समदडी पंचायत समिति की 210 लाख की लागत से 5.75 किलोमीटर, चैहटन पंचायत समिति की 11060 लाख की लागत से 276.5 किलोमीटर, धनाउ पंचायत समिति की 5342 लाख की लागत से 131.55 किलोमीटर, फागलिया पंचायत समिति की 1240 लाख की लागत से 31 किलोमीटर, सेडवा पंचायत समिति की 3800 लाख की लागत से 95 किलोमीटर, गडरारोड पंचायत समिति की 5422.50 लाख की लागत से 178.50 किलोमीटर, रामसर पंचायत समिति की 315 लाख की लागत से 9 किलोमीटर, शिव पंचायत समिति की 8270.50 लाख की लागत से 221.30 किलोमीटर, गुडामालानी पंचायत समिति की 6802.50 लाख की लागत से 170 किलोमीटर, आडेल पंचायत समिति की 6242.50 लाख की लागत से 141 किलोमीटर, पायलाकला पंचायत समिति की 6035 लाख की लागत से 147 किलोमीटर, धोरीमन्ना पंचायत समिति की 20072 लाख की लागत से 529 किलोमीटर सडक निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान की गई। 
   इस कायकर्म का जिला मुख्यालय के अलावा ब्लॉक ओर पंचायत मुख्यालय तक सीधा प्रसारण किया गया। सभी कायक्रम राजीव गांधी सेवा केंद्र में आयोजित किए गए, जिसमे प्रधान, सर पंच समेत जनप्रतिंधियो ने भाग लिया। जिले में 250 सम अधिक आबादी के राजस्व गांवों और आबादी के गांवों को डामर सडक के जोडने के कार्याें की स्वीकृति प्रदान की गई।
-0-

रविवार, 30 जुलाई 2023

ब्लाॅक स्तरीय युवा महोत्सव - भगवान महावीर टाऊन हाॅल में शुभारम्भ कार्यक्रम सोमवार 31 जुलाई को

बाड़मेर, 30 जुलाई। राज्य की लुप्त एवं दुर्लभ लोक कला एवं संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रोत्साहन के लिए ब्लाॅक स्तरीय युवा महोत्सव के तहत स्थानीय महावीर टाऊन में राजस्थान राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक मेवाराम जैन के मुख्य आतिथ्य में शुभारम्भ कार्यक्रम का आयोजन सोमवार 31 जुलाई को प्रातः 8 बजे से किया जाएगा। 

मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी बाड़मेर एवं बाड़मेर ग्रामीण ने बताया कि राजस्थान युवा महोत्सव 2023 हेतु बाड़मेर एवं बाड़मेर ग्रामीण के समस्त युवा कलाकार जिनकी आयु 15 से 29 वर्ष है तथा जिन्होनें अॉनलाईन रजिस्ट्रेशन करवाया है, वे समस्त कलाकार आज 31 जुलाई को प्रातः 8 बजे स्थानीय भगवान महावीर टाऊन हाॅल में अपने आधार कार्ड की प्रतिलिपि के साथ आवश्यक रूप से उपस्थित होवें। उन्होनें बताया कि समस्त कलाकार कार्यक्रम एवं विषयवस्तु की प्रस्तुति हेतु आवश्यक समस्त प्रकार की सामग्री स्वयं लाना सुनिश्चित करें। उन्होनें आमजन से आह्वान किया है कि वे कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कलाकारों का हौसला बढ़ाएं। 
-0-

मुख्यमंत्री का शिलान्यास कार्यक्रम सोमवार को

बाड़मेर को मिलेगी 1286 करोड़ रूपये की 803  सड़कों की सौगात

बाड़मेर, 30 जुलाई। माननीय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 31 जुलाई, सोमवार को दोपहर 12.00 बजे बाड़मेर जिले की 1286 करोड़ रूपये की लगभग 803 ग्रामीण सड़कों का वर्चुअल शिलान्यास किया जायेगा। 
 जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि उक्त वर्चुअल शिलान्यास कार्यक्रम जिला स्तरीय कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेंस हॉल, ब्लॉक मुख्यालय पर स्थित राजीव गांधी भारत निर्माण सेवा केन्द्र, ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थित राजीव गांधी भारत निर्माण सेवा केन्द्र में आयोजित किया जाएगा। जिसमेें जन प्रतिनिधिगण, अधिकारीगण व कार्मिक भाग लेंगे।
उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन हेतु नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने कार्यक्रम के आयोजन हेतु सभी विभागीय अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
-0-

शनिवार, 29 जुलाई 2023

मुख्यमंत्री का वर्चुअल शिलान्यास कार्यक्रम 31 जुलाई को

बाड़मेर को मिलेगी 1286 करोड़ रूपये की 803  सड़कों की सौगात

बाड़मेर, 29 जुलाई। माननीय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 31 जुलाई को दोपहर 12.00 बजे बाड़मेर जिले की 1286 करोड़ रूपये की लगभग 803 ग्रामीण सड़कों का वर्चुअल शिलान्यास किया जायेगा। 
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि उक्त वर्चुअल शिलान्यास कार्यक्रम जिला स्तरीय कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेंस हॉल, ब्लॉक मुख्यालय पर स्थित राजीव गांधी भारत निर्माण सेवा केन्द्र, ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थित राजीव गांधी भारत निर्माण सेवा केन्द्र में आयोजित किया जाएगा। जिसमेें जन प्रतिनिधिगण, अधिकारीगण व कार्मिक भाग लेंगे।
उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन हेतु नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने कार्यक्रम के आयोजन हेतु सभी विभागीय अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
-0-

        

शुक्रवार, 28 जुलाई 2023

पॉलिटेक्निक डिप्लोमा के आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई

बाड़मेर, 28 जुलाई। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों में सत्र 2023-24 के लिए डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में केंद्रीयकृत प्रवेश प्रणाली से ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है।

पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की माध्यमिक परीक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन स्वयं की एसएसओ आईडी अथवा ई-मित्र के माध्यम से कर सकते है। संस्थान में मैकेनिकल केमिकल, इलैक्ट्रिकल इलेक्ट्रॉनिक्स एवं मेकट्रोनिक्स इंजीनियरिंग के डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश चल रहे। साथ ही उन्होने बताया कि इस वर्ष प्रारम्भ हो रहे नॉन- इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम ब्यूटी कल्चर शाखा में डिप्लोमा में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 अगस्त है। प्रवेश संबंधी विस्तृत सूचना एवं जानकारी के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, बाड़मेर से इन नंबरो 8764043223, 9571537778 पर संपर्क करे अथवा विभागीय वेबसाईट http://dte.rajasthan.gov.in का अवलोकन करें।
-0-

जिला कलेक्टर ने किया शहर का भ्रमण

सौंदर्य के साथ सफाई का रखे विशेष ध्यान

बारिश के बाद जल निकासी के हो खास प्रबंध - पुरोहित
बाडमेर, 28 जुलाई। जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने शुक्रवार को शहर का व्यापक भ्रमण कर साफ सफाई और जन सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने शहर की विष्णु कॉलोनी, बलदेव नगर, राजीव नगर, सिणधरी रोड़ स्थित नाले और निचली बस्तियों का निरीक्षण कर हाल जाना। उन्होने शहर के गन्दे नालों के साफ सफाई करने के साथ बन्द पड़े नालों को खुलवाने के निर्देश दिए ताकि शहर के गन्दे पानी की निकासी में कोई बाधा ना हो।
  जिला कलेक्टर ने विष्णु कॉलोनी, बलदेव नगर, राजीव नगर, और निचली बस्तियों मे रह रहे लोगो से संवाद किया तथा अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
    पुरोहित ने जल भराव वाले क्षेत्रों में पानी निकासी की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए ताकि मच्छरों से हाने वाली बिमारियों की रोकथाम की जा सके। उन्होने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को जल भराव क्षेत्रों समय पर दवाई छिडकाव करने के निर्देश दिये। जिला कलेक्टर ने खाली पड़े प्लॉट जिसमें जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है को पानी बाहर निकालने हेतु नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
  इस दौरान उन्होने आमजन से भी अपील करते हुए कहा कि वे अपने आसपास के क्षेत्र और घरों में पानी इकठा ना होने दे और नियमित रूप से अपने घरों में कुलर, गमलों और आसपास के स्थानों की साफ सफाई करे ताकि मच्छरों से होने वाली बिमारियों से बचा जा सके। निरीक्षण की कड़ी में जिला कलेक्टर ने चौहटन रोड़ पर निर्माणाधीन पुलिए का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर कार्य को गति देते हुए जल्द पुरा करने के निर्देश दिए।
  निरीक्षण के दौरान उपखण्ड अधिकारी समन्दरसिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी चन्द्रशेखर गजराज, नगर परिषद आयुक्त योगेश आचार्य और अधिशाषी अभियंता पुरखाराम समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-

‘‘से नो टू प्लास्टिक‘‘ थीम पर छात्र देगे पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बाडमेर, 28 जुलाई। राजकीय महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा आई.क्यु.ए.सी. के तत्वाधान में जसदेर धाम को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए शनिवार को अभियान चलाया जाएगा।

राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य मनोहर लाल गर्ग ने बताया कि प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत हमारा पहला प्रोग्राम हिल्ली स्मृति उद्यान में था उसी कड़ी में हमारा दूसरा प्रोग्राम जसदेर धाम में होगा। उन्होने बताया कि आई.क्यु.ए.सी. के तत्वाधान में विज्ञान संकाय के नेचर फ्रेंड ग्रुप के साथ ‘‘से नो टू प्लास्टिक‘‘ थीम पर आधारित स्वच्छता अभियान शनिवार को जसदेर धाम में अभियान चलाया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बच्चो की इस मुहिम के द्वारा पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक का उपयोग नही करने संबंधी जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। उन्होने बताया कि प्लास्टिक मुक्त अभियान में महाविद्यालय के सभी प्राचार्य और विद्यार्थी भाग लेगें।
-0-

31 जुलाई तक खरीफ फसलों का बीमा करा सकेंगें किसान

बीमित राषि का 2 प्रतिशत प्रीमियम जमा कराना होगा

  बाडमेर, 28, जुलाई। फसल खराबें से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए किसानों के लिए राहत की खबर है कि राज्य सरकार ने खरीफ के लिए फसल बीमा की अधिसूचना जारी कर दी है। जिलें के लिए खरीफ 2023 में फसलों का बीमा करने के लिए एग्रीकल्चर इंष्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लि. को अधिकृत किया गया है।
  जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि जिले के किसानों के लिए राहत की खबर है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसान खरीफ फसलों का बीमा 31 जुलाई तक करा सकेंगें। फसलों का बीमा कराने पर बुवाई से लेकर कटाई तक विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से फसलों में होने वाले नुकसान की भरपाई की जाती है। खरीफ फसलों का बीमा कराने के लिए किसानों को कुल बीमित राशि का 2 फीसदी प्रीमियम राशि जमा करानी होगी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसानों द्वारा खेतों में वास्तविक रूप से बोई गई फसलों की बुवाई की सूचना संबंधित बैंक या सहकारी समिति में 29 जुलाई तक लिखित में देनी होगी, ताकि वास्तविक बुवाई अनुसार फसलों का बीमा संबंधित बैंक या सहकारी समिति में किया जा सकें। फसल बीमा योजना का लाभ ऋणी, गैर ऋणी, बटाईदार किसान ले सकेंगें।
  कृषि सयूक्त निदेशक डॉ जी एल कुमावत ने बताया कि जिन किसानों ने 31 जुलाई तक किसी भी वित्तीय संस्थाओं से अल्पकालीन फसली ऋण स्वीकृत कराया है उन किसानों का बीमा संबंधित बैंक या सहकारी समिति के माध्यम से किया जाएगा, वहीं जिन किसानों ने ऋण नहीं ले रखा है वे ई-मित्र केन्द्र या किसी भी बैंक या समिति के माध्यम से फसलों का बीमा करा सकते है। गैर ऋणी किसान भूमि की नवीनतम जमाबंदी, बैंक पासबुक, आधार कार्ड सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज ले जाकर फसलों का बीमा करवा सकते है। अधिक जानकारी के लिए कृषक फसल बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 18004196116 पर संपर्क कर सकते है।
-0-

जिला कलेक्टर की अपील

आमजन मौसमी बीमारियों से रहे सजग-पुरोहित

आई फ्लू के प्रति बरते सावधानी
बाडमेर, 28 जुलाई। जिले में हो रही निरन्तर बारिश के कारण पनप रही मौसमी बिमारियों को लेकर जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने आमजन से मौसमी बीमारियों को लेकर सजग रहने की अपील की।
जिला कलेक्टर ने बताया कि जिले में निरन्तर हो रही बारिश के कारण मच्छरों से होने वाली बिमारियां निरन्तर बढ़ रही है। जिसको देखते हुए जिला कलेक्टर ने आमजन से अपील की कि वे सभी नियमित रूप से अपने घरों में कुलर, गमलों और आसपास के स्थानों की साफ सफाई करे ताकि मच्छरों से होने वाली बिमारियों से बचा जा सके। उन्होने सभी बच्चों को पुरी आस्तीन और पेन्ट पहनाने को कहा ताकि बच्चों को मच्छर ना काटे। घरों के आसपास जहां पानी इकठा होता हो वहां दवाई एवं केरोसीन का छिडकाव करे। परिवार के किसी सदस्य को बुखार आने पर तुरन्त चिकित्साधिकारी की सलाह लेकर ही दवाओं का सेवन करे ताकि जल्दी स्वास्थ्य लाभ हो।
जिला कलेक्टर ने चिकित्सा विभाग को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिये साथ ही आमजन से सहयोग की अपील की।
-0-

जिला कलेक्टर ने ली सेड़वा में उपखण्ड स्तरीय बैठक

धरातल पर हो योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन - पुरोहित

बाडमेर, 28 जुलाई। जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में गुरूवार को उपखण्ड स्तरीय समीक्षा बैठक पंचायत समिति सेड़वा सभागार में आयोजित हुई।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने सभी विभागों के अधिकारियों से समस्त योजनाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए समीक्षा की तथा अधिकारियों को योजनाओं को बेहतर और प्रभावी क्रियान्वयन संबंधी दिशा निर्देश दिए। उन्होने विद्यालयों, सीएचसी, पीएचसी, उप स्वास्थ्य केन्द्र, आंगनवाडी और उचित मुल्य की दुकान का सतत निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में ब्लॉक लेवल अधिकारियों को ग्राम पंचायत जनसुनवाई में उपस्थित रहने के निर्देश दिए। उन्होने स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता अभियान की शुरूआत कर मैन बाजार में दुकानदारों व ग्रामीणों को स्वच्छता के बारे में जागृत किया।
इस दौरान सेड़वा उपखण्ड अधिकारी अव्हाद निवृति सोमनाथ, सेड़वा तहसीलदार छैलसिंह, धनाउ तहसीलदार रूपाराम, सेड़वा विकास अधिकारी गोपाराम, फागलिया विकास अधिकारी अणदाराम, धनाउ विकास अधिकारी मानाराम, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी हरखाराम, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामजीवन विश्नोई एवं अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-

जिला बाल संरक्षण इकाई की त्रैमासिक बैठक

बच्चों के बेहतर भविष्य की संकल्पना साकार हो - पुरोहित

बाड़मेर, 28 जुलाई। जिला बाल संरक्षण इकाई की त्रैमासिक बैठक जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में शुक्रवार सुबह 11 बजे जिला कलेक्टर सभागार में आयोजित की गई।
बैठक के दौरान जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बाल नशा मुक्ति कार्यक्रम के तहत जॉइन्ट एक्शन प्लान में त्रैमासिक समीक्षा, बाल कल्याण समिति के दर्ज प्रकरणों, राजकीय दत्तक ग्रहण संसाधन एजेन्सी में दत्तक ग्रहण और बाल श्रम पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।
जिला कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को समय समय पर जांच करने के निर्देश दिए। उन्होने बाल श्रम में लिप्त बच्चों को संयुक्त अभियान चलाकर पहचान करने पर बल दिया ताकि उन्हे बालश्रम जैसे कुचक्र से निकालकर एक बेहतर भविष्य की तरफ दिशा प्रदान की जा सके। जिला कलेक्टर ने बाल नशा मुक्ति कार्यक्रम के तहत एच एवं एक्स श्रेणी की दवार्दयां बेचने वाले मेडिकल स्टोर, मेडिकल फर्म की दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए पाबन्द किया। साथ ही समिति के सभी सदस्यों को शहर के वांछित स्थानों पर मिलकर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला बाल संरक्षक ईकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक राजीव कुमार सुथार ने बताया कि बाल कल्याण समिति के समक्ष जनवरी 2023 से मार्च 2023 तक कुल 43 प्रकरण प्राप्त हुए जिनमें से 31 प्रकरणों का निस्तारण कर दिया गया है। साथ ही अप्रैल 2023 से जुन 2023 में प्राप्त कुल 43 प्रकरणों में से 28 का निस्तारण किया जा चुका है। उन्होने राजकीय दत्तक ग्रहण संसाधन अभिकरण पर चर्चा करते हुए बताया कि इस संस्था में 0 से 06 वर्ष तक के अनाथ, परित्यक्त और अभ्यर्पित बालको को रखा जाता है। 2017 से अब तक कुल 60 बच्चें प्रवेशित हुए जिनमें से 48 बच्चों को गोद प्रक्रिया से दिया जा चुका है।
बैठक के दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पुखराज सारण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतेन्द्रपाल सिंह समेत सभी समिति सदस्य उपस्थित रहे।
-0-

गुरुवार, 27 जुलाई 2023

जिला बाल संरक्षण इकाई की बैठक शुक्रवार को

बाड़मेर, 27 जुलाई। जिला बाल संरक्षण इकाई की बैठक जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में शुक्रवार सुबह 11 बजे आयोजित की जाएगी।

 जिला बाल संरक्षक ईकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक राजीव कुमार सुथार ने बताया कि उक्त बैठक में बाल नशा मुक्ति कार्यक्रम के तहत "जॉइन्ट एक्शन प्लान में त्रैमासिक समीक्षा, बाल कल्याण समिति के दर्ज प्रकरणों, राजकीय दत्तक ग्रहण संसाधन एजेन्सी में दत्तक ग्रहण और बाल श्रम पर चर्चा की जाएगी।
उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को बैठक में उपस्थित होने बाबत निर्देशित किया।
-0-

जिला जल और स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक 02 अगस्त को

बाड़मेर, 27 जुलाई। जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिला जल और स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में 02 अगस्त को दोपहर 12 बजे जिला कलक्टर कॉन्फेस हॉल में आयोजित की जाएगी।

जन स्वास्थ्य अभि० विभाग के अधीक्षण अभियंता एवं डी.डब्ल्यू.एस.एम के सदस्य सचिव भरतसिंह ने बताया कि उक्त बैठक के दौरान जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं की तकनीकी स्वीकृतियों एवं निविदा एवं कार्यादेश की स्थिति, स्वीकृत योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा, डीपीएमयू / आईएसए थर्ड पार्टी निरीक्षण के गठन की स्थिति, बी. डब्ल्यू.एस.सी के गठन एवं ग्राम कार्य योजना की प्रगति एवं आईएमआईएस पर इन्द्राज की स्थिति, पी. डब्ल्यू.एस. के बैंक में खाते खुलवाने एवं सहभागिता राशि की स्थिति,जिला कार्य योजना के निर्माण एवं अनुमोदन, एफएचटीसी निर्धारित लक्ष्य / प्रगति एवं एक्शन प्लान, राजकीय विद्यालय / आगनवाडी केन्द्र / स्वास्थ्य केन्द्र एवं राजीव गांधी सेवा केंद्रों में नल कनेक्शन के कार्यों की स्थिति, परियोजना में सम्मिलित गांवों की कार्य योजना, वेपकोस को आवंटित कार्यों की प्रगति, जल जीवन मिशन के सुदृढीकरण एवं वी.डब्ल्यू. एस. सी सदस्यों को प्रशिक्षण पर चर्चा की जाएगी।
उन्होंने डी.डब्ल्यू. एस. एम के सभी सदस्य एवं सहयोजित सदस्यों को बैठक में निश्चित समय पर उपस्थित होने बाबत निर्देशित किया।
-0-

इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का द्वितीय लाभार्थी संवाद

प्रदेशवासियों के सुख-दुख में भागीदार बनकर कार्य कर रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री

बाड़मेर के दो लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में आठ करोड़ का हस्तांतरण
बाड़मेर, 27 जुलाई। इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के अंतर्गत गुरुवार को द्वितीय लाभार्थी उत्सव आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डिबिटी के जरिए  लाभार्थियों के खाते में राशि हस्तांतरित की। उन्होंने एक बटन दबाकर एक साथ मई और जून में 196000 गैस सिलेंडर की सब्सिडी 7 करोड़ 97 लाख 68 हजार 998 रूपये लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित किए। 
  जिला स्तर पर गुरुवार को बालोतरा और बाड़मेर में जिला स्तरीय इन्दिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के लाभार्थियों का संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। 
यह कार्यक्रम टाउन हॉल बाड़मेर और बालोतरा पंचायत समिति सभागार में आयोजित किया गया।
बाड़मेर में भगवान महावीर टाउन हॉल में आयोजित जिला स्तरीय  लाभार्थी उत्सव में गोसेवा आयोग अध्यक्ष और विधायक मेवाराम जैन, जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, नगर परिषद सभापति दीपक माली, बीसूका उपाध्यक्ष फतेह खान, जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित और पुलिस अधीक्षक दीगत आनंद मौजूद रहे। वही बालोतरा में पचपदरा विधायक मदन प्रजापत, बालोतरा विशेषाधिकारी राजेंद्र विजय, अतिरिक्त जिला कलक्टर बालोतरा अश्विनी के. पंवार, पचपदरा तहसीलदार इमरान खान, बालोतरा विकास अधिकारी महेश सिंह चौहान, बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक राजीव सुथार, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी गंगा चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ लाभार्थी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लाभार्थियों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री गहलोत ने कहा कि आमजन के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन सरकारों की जिम्मेदारी और जनता का अधिकार है। राज्य सरकार ने प्रदेशवासियों के सुख-दुख में भागीदार बनकर विगत साढ़े चार वर्ष में जो कार्य किए वो अभूतपूर्व हैं तथा इनकी घर-घर में चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई से प्रदेश की जनता को राहत देने के लिए राज्य सरकार द्वारा महंगाई राहत कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें 500 रुपये में गैस सिलेण्डर के साथ ही महंगाई से राहत देने वाली 10 जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। श्री गहलोत गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित राज्य स्तरीय लाभार्थी संवाद में इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना के लाभार्थियों को संबोधित कर रहे थे। 
इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना के पंजीकृत उपभोक्ताओं को लाभ हस्तांतरण का यह दूसरा चरण है। इससे पूर्व 5 जून को मुख्यमंत्री ने लगभग 14 लाख पंजीकृत उपभोक्ताओं के खातों में करीब 60 करोड़ रूपए की राशि हस्तांतरित की गई थी। जो वादा किया वो निभाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनकल्याण के संकल्प के साथ किए गए हर वादे को पूरा कर रही है। प्रदेशभर में महंगाई राहत कैम्प के माध्यम से 10 योजनाओं के लाभ की गारन्टी दी जा रही है, जिनमें से 8 योजनाएं धरातल पर उतर चुकी है। इंदिरा गांधी गैस सिलेन्डर सब्सिडी योजना के अन्तर्गत 500 रूपए में गैस सिलेण्डर, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना के अन्तर्गत कृषि उपभोक्ताओं को 2000 यूनिट प्रतिमाह फ्री बिजली, महात्मा गाँधी नरेगा योजना के तहत 25 दिन का अतिरिक्त रोजगार तथा कथौड़ी, सहरिया व विशेष योग्यजन को 100 अतिरिक्त दिवस का रोजगार, इन्दिरा गाँधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत 125 दिन का रोजगार, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में न्यूनतम 1000 रूपये पेंशन प्रतिमाह, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 25 लाख रूपए का स्वास्थ्य बीमा तथा मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रूपए का दुर्घटना बीमा कवर दिया जा रहा है।श्री गहलोत ने कहा कि अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना गारंटी के तहत 1 करोड़ 6 लाख परिवारों को निःशुल्क फूड पैकेट का वितरण 15 अगस्त, 2023 से प्रारम्भ होगा। वहीं, मुख्यमंत्री कामधेनू बीमा योजना भी शीघ्र लागू होगी। महंगाई से त्रस्त हैं देश के आम नागरिक श्री गहलोत ने कहा कि आज देश का आम नागरिक बढ़ती हुई महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है। केन्द्र सरकार ने उज्ज्वला योजना लागू की, लेकिन गैस सिलेंडर की कीमतें लगातार बढ़ते हुए 1150 रुपए तक पहंुच गई। इसी प्रकार टमाटर के दाम भी 150 रुपए किलो तक पहुंच चुके हैं। निरंतर बढ़ रही महंगाई से आमजन में रोष है। केन्द्र सरकार को आम लोगों को महंगाई से राहत देने के लिए कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि महंगाई से राहत देने के लिए ही राज्य सरकार मात्र 500 रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध करा रही है। देश के कई अन्य राज्य भी इस पहल का अनुकरण कर रहे हैं।न्यूनतम आय की गारंटी का कानून बनाने वाला पहला राज्यश्री गहलोत ने कहा कि राजस्थान देश का पहला राज्य है जहां कानून बनाकर न्यूनतम आय की गारंटी प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत लगभग 1 करोड़ एकल नारी, विधवा, बुजुर्ग एवं निशक्तजनों को पेंशन दी जा रही है। न्यूनतम पेंशन की राशि 1000 रुपये कर दी गई है। राज्य में महात्मा गांधी नरेगा योजना के साथ ही इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के अन्तर्गत 125 दिन का रोजगार उपलब्ध करवाया जा रहा है। पालनहार योजना के अंतर्गत करीब 6 लाख बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं। यह योजना उनके जीवन को सही दिशा देने में मददगार साबित हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में पालनहार सहित अन्य योजनाओं को दायरे में लाकर न्यूनतम आय की गारंटी कानून को और सशक्त बनाया जाएगा। 
मणिपुर में हालात चिंताजनक
 मुख्यमंत्री ने मणिपुर के हालातों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे देश की बदनामी हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा मणिपुर की तुलना राजस्थान और छत्तीसगढ़ से किया जाना अनुचित है। भ्रामक तथ्यों पर आधारित खबरों से प्रदेश के लोगों का मनोबल गिरता है। राज्य में एफआईआर की अनिवार्यता से आकड़ों में जरूर बढ़ोतरी हुई है, लेकिन लोगों को न्याय सुनिश्चित हो रहा है। लाभार्थी बोले, सस्ते सिलेंडर से मिली महंगाई से राहत- मई एवं जून की सब्सिडी का पैसा खाते में आ गया है। एकल नारी के तौर पर मिल रही मेरी पेंशन भी बढ़कर अब 1000 रुपये हो गई है। सरकार की मदद से बच्चों को पढ़ाने में सुविधा हो गई है। - श्रीमती पप्पन शर्मा, बूंदी- 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिलने से बहुत खुशी हुई। राज्य सरकार की योजनाओं से सभी महिलाएं खुश हैं। रोड़वेज में किराया आधा करने से भी बहुत फायदा हुआ है। - श्रीमती सुनीता, चित्तौड़गढ़- पालनहार योजना में मिल रही सहायता राशि बढ़कर 1500 रुपये हो गई। 125 दिन के रोजगार के साथ ही अन्य योजनाओं का लाभ मिल रहा है, जिससे बहुत खुश हूं। बच्चों को अच्छी शिक्षा दिला पाऊंगी। - श्रीमती पवन कुमारी, धौलपुर- गैस सिलेण्डर सस्ता होने से हमारी चिन्ता दूर हो गई। खाते में पैसे आ गए हैं। राज्य सरकार की योजनाएं बहुत अच्छी हैं। - श्रीमती मंजू देवी, जैसलमेर- महंगाई राहत कैम्प में मुझे 7 योजनाओं का लाभ मिला। 500 रुपये में गैस सिलेण्डर सहित अन्य योजनाओं के लाभ से सम्बल मिला है। - श्रीमती चांद कंवर, दूदू- परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। पहले गैस सिलेण्डर खत्म होने से पूर्व ही चिन्ता सताने लग जाती थी। लेकिन अब 1150 की बजाय 500 रुपये में ही सिलेण्डर मिलने से राहत मिली है। - श्रीमती सीमा भाम्बी, जयपुर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि राज्य सरकार ने जो कहा वो कर के दिखाया। कोरोना काल में राज्य सरकार ने बेहतर प्रबंधन करते हुए ‘कोई भूखा नहीं सोये’ के संकल्प को साकार किया। पूर्व शिक्षा मंत्री श्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि राज्य सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। महंगाई राहत कैम्पों में दिये जा रहे 10 जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से आमजन को महंगाई से राहत मिली है।
-0-


बुधवार, 26 जुलाई 2023

जिला कलेक्टर ने की आवश्यक सेवाओं की समीक्षा

अगस्त में आयोजित होने वाले उत्सवों की हो व्यापक तैयारी

मौसमी बीमारियों के उपचार को हो पुख्ता प्रबंध - पुरोहित
बाड़मेर, 26 जुलाई। जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बुधवार को जिले में आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा की। साथ ही आगामी माह अगस्त में आयोजित होने वाले राज्य सरकार के तीन महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की व्यापक तैयारी के निर्देश दिए।
  इस मौके पर जिला कलेक्टर पुरोहित ने बताया कि अगले महीने के दौरान 5 अगस्त को राजीव गांधी ओलंपिक खेल, 10 अगस्त को इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना और 15 अगस्त को अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना का आगाज किया जाएगा। ये तीनों अति कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण और आमजन के व्यापक हित में है। इसलिए इनके वृहद स्तर पर आयोजन के लिए अभी से सभी तैयारियां आरंभ कर दी जाए।
पुरोहित ने बताया कि राजीव गांधी ओलंपिक खेलों को ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में उत्सव के रूप में आयोजित किया जाए और आमजन की भागीदारी से इसे जन-जन का कार्यक्रम बनाया जाए। वही इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। इसके अंतर्गत जिले मे एक लाख महिलाओं को स्मार्टफोन का वितरण किया जाएगा।
जिला कलेक्टर ने बताया कि स्वाधीनता दिवस के मौके पर जिले भर में सभी उचित मूल्य की दुकानो पर ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके साथ ही अन्नपूर्णा फूड पैकेट्स योजना के अंतर्गत फूड पैकेट्स का वितरण आरंभ किया जाएगा। उन्होंने ब्लॉक स्तर पर तीनों योजनाओ की आवश्यक तैयारीया निर्धारित समय पर पूरी करने को कहा।
इस दौरान पुरोहित ने जिले में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं विशेषकर व्यक्तिगत लाभ की योजनाओ में अधिकाधिक लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने शिक्षा और स्वास्थ्य पर आधारित फ्लैगशिप योजनाओ के क्रियान्वयन में विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता बताते हुए मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना, मिड डे मील, इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना, आंगनबड़ी केंद्रों पर सेनेटरी नेपकिन वितरण की समीक्षा की।
पुरोहित ने बताया कि जिले में बिप्रजॉय और मानसून की बारिश पर्याप्त मात्रा में हुई है। ऐसे में जलजनित बीमारियों और मलेरिया डेंगू आदि के उपचार हेतु चिकित्सा संस्थानों में विशेष ध्यान रखें। उन्होंने इन दिनों आई फ्लू भी तेजी से फैल रहा है, ऐसे में इसके बचाव और उपचार के पर्याप्त बंदोबस्त किए जाए।
उन्होंने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा भौतिक सत्यापन में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होने बिजली और जलदाय विभाग के कार्यो की समीक्षा के दौरान विभिन्न लंबित कार्य समय पर पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली कटौती और जलापूर्ति की शिकायतों पर अभियंताओं को मौके पर भेज कर रिपोर्ट मंगाने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्यकारी अधिकारी शिवपाल जाट, राजस्व अपील अधिकारी श्रीमती प्रतिष्ठा पिलानिया, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेंद्रसिंह पुरोहित, उपखंड अधिकारी समंदरसिंह भाटी समेत विभागीय जिला अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...