गुरुवार, 27 जुलाई 2023

जिला बाल संरक्षण इकाई की बैठक शुक्रवार को

बाड़मेर, 27 जुलाई। जिला बाल संरक्षण इकाई की बैठक जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में शुक्रवार सुबह 11 बजे आयोजित की जाएगी।

 जिला बाल संरक्षक ईकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक राजीव कुमार सुथार ने बताया कि उक्त बैठक में बाल नशा मुक्ति कार्यक्रम के तहत "जॉइन्ट एक्शन प्लान में त्रैमासिक समीक्षा, बाल कल्याण समिति के दर्ज प्रकरणों, राजकीय दत्तक ग्रहण संसाधन एजेन्सी में दत्तक ग्रहण और बाल श्रम पर चर्चा की जाएगी।
उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को बैठक में उपस्थित होने बाबत निर्देशित किया।
-0-

जिला जल और स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक 02 अगस्त को

बाड़मेर, 27 जुलाई। जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिला जल और स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में 02 अगस्त को दोपहर 12 बजे जिला कलक्टर कॉन्फेस हॉल में आयोजित की जाएगी।

जन स्वास्थ्य अभि० विभाग के अधीक्षण अभियंता एवं डी.डब्ल्यू.एस.एम के सदस्य सचिव भरतसिंह ने बताया कि उक्त बैठक के दौरान जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं की तकनीकी स्वीकृतियों एवं निविदा एवं कार्यादेश की स्थिति, स्वीकृत योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा, डीपीएमयू / आईएसए थर्ड पार्टी निरीक्षण के गठन की स्थिति, बी. डब्ल्यू.एस.सी के गठन एवं ग्राम कार्य योजना की प्रगति एवं आईएमआईएस पर इन्द्राज की स्थिति, पी. डब्ल्यू.एस. के बैंक में खाते खुलवाने एवं सहभागिता राशि की स्थिति,जिला कार्य योजना के निर्माण एवं अनुमोदन, एफएचटीसी निर्धारित लक्ष्य / प्रगति एवं एक्शन प्लान, राजकीय विद्यालय / आगनवाडी केन्द्र / स्वास्थ्य केन्द्र एवं राजीव गांधी सेवा केंद्रों में नल कनेक्शन के कार्यों की स्थिति, परियोजना में सम्मिलित गांवों की कार्य योजना, वेपकोस को आवंटित कार्यों की प्रगति, जल जीवन मिशन के सुदृढीकरण एवं वी.डब्ल्यू. एस. सी सदस्यों को प्रशिक्षण पर चर्चा की जाएगी।
उन्होंने डी.डब्ल्यू. एस. एम के सभी सदस्य एवं सहयोजित सदस्यों को बैठक में निश्चित समय पर उपस्थित होने बाबत निर्देशित किया।
-0-

इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का द्वितीय लाभार्थी संवाद

प्रदेशवासियों के सुख-दुख में भागीदार बनकर कार्य कर रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री

बाड़मेर के दो लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में आठ करोड़ का हस्तांतरण
बाड़मेर, 27 जुलाई। इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के अंतर्गत गुरुवार को द्वितीय लाभार्थी उत्सव आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डिबिटी के जरिए  लाभार्थियों के खाते में राशि हस्तांतरित की। उन्होंने एक बटन दबाकर एक साथ मई और जून में 196000 गैस सिलेंडर की सब्सिडी 7 करोड़ 97 लाख 68 हजार 998 रूपये लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित किए। 
  जिला स्तर पर गुरुवार को बालोतरा और बाड़मेर में जिला स्तरीय इन्दिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के लाभार्थियों का संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। 
यह कार्यक्रम टाउन हॉल बाड़मेर और बालोतरा पंचायत समिति सभागार में आयोजित किया गया।
बाड़मेर में भगवान महावीर टाउन हॉल में आयोजित जिला स्तरीय  लाभार्थी उत्सव में गोसेवा आयोग अध्यक्ष और विधायक मेवाराम जैन, जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, नगर परिषद सभापति दीपक माली, बीसूका उपाध्यक्ष फतेह खान, जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित और पुलिस अधीक्षक दीगत आनंद मौजूद रहे। वही बालोतरा में पचपदरा विधायक मदन प्रजापत, बालोतरा विशेषाधिकारी राजेंद्र विजय, अतिरिक्त जिला कलक्टर बालोतरा अश्विनी के. पंवार, पचपदरा तहसीलदार इमरान खान, बालोतरा विकास अधिकारी महेश सिंह चौहान, बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक राजीव सुथार, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी गंगा चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ लाभार्थी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लाभार्थियों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री गहलोत ने कहा कि आमजन के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन सरकारों की जिम्मेदारी और जनता का अधिकार है। राज्य सरकार ने प्रदेशवासियों के सुख-दुख में भागीदार बनकर विगत साढ़े चार वर्ष में जो कार्य किए वो अभूतपूर्व हैं तथा इनकी घर-घर में चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई से प्रदेश की जनता को राहत देने के लिए राज्य सरकार द्वारा महंगाई राहत कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें 500 रुपये में गैस सिलेण्डर के साथ ही महंगाई से राहत देने वाली 10 जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। श्री गहलोत गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित राज्य स्तरीय लाभार्थी संवाद में इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना के लाभार्थियों को संबोधित कर रहे थे। 
इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना के पंजीकृत उपभोक्ताओं को लाभ हस्तांतरण का यह दूसरा चरण है। इससे पूर्व 5 जून को मुख्यमंत्री ने लगभग 14 लाख पंजीकृत उपभोक्ताओं के खातों में करीब 60 करोड़ रूपए की राशि हस्तांतरित की गई थी। जो वादा किया वो निभाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनकल्याण के संकल्प के साथ किए गए हर वादे को पूरा कर रही है। प्रदेशभर में महंगाई राहत कैम्प के माध्यम से 10 योजनाओं के लाभ की गारन्टी दी जा रही है, जिनमें से 8 योजनाएं धरातल पर उतर चुकी है। इंदिरा गांधी गैस सिलेन्डर सब्सिडी योजना के अन्तर्गत 500 रूपए में गैस सिलेण्डर, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना के अन्तर्गत कृषि उपभोक्ताओं को 2000 यूनिट प्रतिमाह फ्री बिजली, महात्मा गाँधी नरेगा योजना के तहत 25 दिन का अतिरिक्त रोजगार तथा कथौड़ी, सहरिया व विशेष योग्यजन को 100 अतिरिक्त दिवस का रोजगार, इन्दिरा गाँधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत 125 दिन का रोजगार, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में न्यूनतम 1000 रूपये पेंशन प्रतिमाह, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 25 लाख रूपए का स्वास्थ्य बीमा तथा मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रूपए का दुर्घटना बीमा कवर दिया जा रहा है।श्री गहलोत ने कहा कि अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना गारंटी के तहत 1 करोड़ 6 लाख परिवारों को निःशुल्क फूड पैकेट का वितरण 15 अगस्त, 2023 से प्रारम्भ होगा। वहीं, मुख्यमंत्री कामधेनू बीमा योजना भी शीघ्र लागू होगी। महंगाई से त्रस्त हैं देश के आम नागरिक श्री गहलोत ने कहा कि आज देश का आम नागरिक बढ़ती हुई महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है। केन्द्र सरकार ने उज्ज्वला योजना लागू की, लेकिन गैस सिलेंडर की कीमतें लगातार बढ़ते हुए 1150 रुपए तक पहंुच गई। इसी प्रकार टमाटर के दाम भी 150 रुपए किलो तक पहुंच चुके हैं। निरंतर बढ़ रही महंगाई से आमजन में रोष है। केन्द्र सरकार को आम लोगों को महंगाई से राहत देने के लिए कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि महंगाई से राहत देने के लिए ही राज्य सरकार मात्र 500 रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध करा रही है। देश के कई अन्य राज्य भी इस पहल का अनुकरण कर रहे हैं।न्यूनतम आय की गारंटी का कानून बनाने वाला पहला राज्यश्री गहलोत ने कहा कि राजस्थान देश का पहला राज्य है जहां कानून बनाकर न्यूनतम आय की गारंटी प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत लगभग 1 करोड़ एकल नारी, विधवा, बुजुर्ग एवं निशक्तजनों को पेंशन दी जा रही है। न्यूनतम पेंशन की राशि 1000 रुपये कर दी गई है। राज्य में महात्मा गांधी नरेगा योजना के साथ ही इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के अन्तर्गत 125 दिन का रोजगार उपलब्ध करवाया जा रहा है। पालनहार योजना के अंतर्गत करीब 6 लाख बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं। यह योजना उनके जीवन को सही दिशा देने में मददगार साबित हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में पालनहार सहित अन्य योजनाओं को दायरे में लाकर न्यूनतम आय की गारंटी कानून को और सशक्त बनाया जाएगा। 
मणिपुर में हालात चिंताजनक
 मुख्यमंत्री ने मणिपुर के हालातों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे देश की बदनामी हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा मणिपुर की तुलना राजस्थान और छत्तीसगढ़ से किया जाना अनुचित है। भ्रामक तथ्यों पर आधारित खबरों से प्रदेश के लोगों का मनोबल गिरता है। राज्य में एफआईआर की अनिवार्यता से आकड़ों में जरूर बढ़ोतरी हुई है, लेकिन लोगों को न्याय सुनिश्चित हो रहा है। लाभार्थी बोले, सस्ते सिलेंडर से मिली महंगाई से राहत- मई एवं जून की सब्सिडी का पैसा खाते में आ गया है। एकल नारी के तौर पर मिल रही मेरी पेंशन भी बढ़कर अब 1000 रुपये हो गई है। सरकार की मदद से बच्चों को पढ़ाने में सुविधा हो गई है। - श्रीमती पप्पन शर्मा, बूंदी- 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिलने से बहुत खुशी हुई। राज्य सरकार की योजनाओं से सभी महिलाएं खुश हैं। रोड़वेज में किराया आधा करने से भी बहुत फायदा हुआ है। - श्रीमती सुनीता, चित्तौड़गढ़- पालनहार योजना में मिल रही सहायता राशि बढ़कर 1500 रुपये हो गई। 125 दिन के रोजगार के साथ ही अन्य योजनाओं का लाभ मिल रहा है, जिससे बहुत खुश हूं। बच्चों को अच्छी शिक्षा दिला पाऊंगी। - श्रीमती पवन कुमारी, धौलपुर- गैस सिलेण्डर सस्ता होने से हमारी चिन्ता दूर हो गई। खाते में पैसे आ गए हैं। राज्य सरकार की योजनाएं बहुत अच्छी हैं। - श्रीमती मंजू देवी, जैसलमेर- महंगाई राहत कैम्प में मुझे 7 योजनाओं का लाभ मिला। 500 रुपये में गैस सिलेण्डर सहित अन्य योजनाओं के लाभ से सम्बल मिला है। - श्रीमती चांद कंवर, दूदू- परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। पहले गैस सिलेण्डर खत्म होने से पूर्व ही चिन्ता सताने लग जाती थी। लेकिन अब 1150 की बजाय 500 रुपये में ही सिलेण्डर मिलने से राहत मिली है। - श्रीमती सीमा भाम्बी, जयपुर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि राज्य सरकार ने जो कहा वो कर के दिखाया। कोरोना काल में राज्य सरकार ने बेहतर प्रबंधन करते हुए ‘कोई भूखा नहीं सोये’ के संकल्प को साकार किया। पूर्व शिक्षा मंत्री श्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि राज्य सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। महंगाई राहत कैम्पों में दिये जा रहे 10 जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से आमजन को महंगाई से राहत मिली है।
-0-


बुधवार, 26 जुलाई 2023

जिला कलेक्टर ने की आवश्यक सेवाओं की समीक्षा

अगस्त में आयोजित होने वाले उत्सवों की हो व्यापक तैयारी

मौसमी बीमारियों के उपचार को हो पुख्ता प्रबंध - पुरोहित
बाड़मेर, 26 जुलाई। जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बुधवार को जिले में आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा की। साथ ही आगामी माह अगस्त में आयोजित होने वाले राज्य सरकार के तीन महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की व्यापक तैयारी के निर्देश दिए।
  इस मौके पर जिला कलेक्टर पुरोहित ने बताया कि अगले महीने के दौरान 5 अगस्त को राजीव गांधी ओलंपिक खेल, 10 अगस्त को इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना और 15 अगस्त को अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना का आगाज किया जाएगा। ये तीनों अति कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण और आमजन के व्यापक हित में है। इसलिए इनके वृहद स्तर पर आयोजन के लिए अभी से सभी तैयारियां आरंभ कर दी जाए।
पुरोहित ने बताया कि राजीव गांधी ओलंपिक खेलों को ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में उत्सव के रूप में आयोजित किया जाए और आमजन की भागीदारी से इसे जन-जन का कार्यक्रम बनाया जाए। वही इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। इसके अंतर्गत जिले मे एक लाख महिलाओं को स्मार्टफोन का वितरण किया जाएगा।
जिला कलेक्टर ने बताया कि स्वाधीनता दिवस के मौके पर जिले भर में सभी उचित मूल्य की दुकानो पर ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके साथ ही अन्नपूर्णा फूड पैकेट्स योजना के अंतर्गत फूड पैकेट्स का वितरण आरंभ किया जाएगा। उन्होंने ब्लॉक स्तर पर तीनों योजनाओ की आवश्यक तैयारीया निर्धारित समय पर पूरी करने को कहा।
इस दौरान पुरोहित ने जिले में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं विशेषकर व्यक्तिगत लाभ की योजनाओ में अधिकाधिक लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने शिक्षा और स्वास्थ्य पर आधारित फ्लैगशिप योजनाओ के क्रियान्वयन में विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता बताते हुए मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना, मिड डे मील, इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना, आंगनबड़ी केंद्रों पर सेनेटरी नेपकिन वितरण की समीक्षा की।
पुरोहित ने बताया कि जिले में बिप्रजॉय और मानसून की बारिश पर्याप्त मात्रा में हुई है। ऐसे में जलजनित बीमारियों और मलेरिया डेंगू आदि के उपचार हेतु चिकित्सा संस्थानों में विशेष ध्यान रखें। उन्होंने इन दिनों आई फ्लू भी तेजी से फैल रहा है, ऐसे में इसके बचाव और उपचार के पर्याप्त बंदोबस्त किए जाए।
उन्होंने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा भौतिक सत्यापन में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होने बिजली और जलदाय विभाग के कार्यो की समीक्षा के दौरान विभिन्न लंबित कार्य समय पर पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली कटौती और जलापूर्ति की शिकायतों पर अभियंताओं को मौके पर भेज कर रिपोर्ट मंगाने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्यकारी अधिकारी शिवपाल जाट, राजस्व अपील अधिकारी श्रीमती प्रतिष्ठा पिलानिया, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेंद्रसिंह पुरोहित, उपखंड अधिकारी समंदरसिंह भाटी समेत विभागीय जिला अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-

जिले में पंचायतीराज के रिक्त पदों के लिए उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित

13 अगस्त को प्रस्तुत किए जा सकेंगे नाम निर्देशन पत्र, 20 अगस्त को मतदान

संबंधित पंचायत क्षेत्रों मे आचार संहिता लागू
बाड़मेर, 26 जुलाई। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायतीराज संस्थानों के उपचुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम अनुसार जिले में बाड़मेर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत गुडीसर, भादरेश व आदर्श उण्डखा, बाड़मेर ग्रामीण की आदर्श चवा, बालोतरा की भीमरलाई, पचपदरा व किटनोद, आडेल की धोलपालिया नाडा, चौहटन की उपरला, चौहटन व सणाउ, सिणधरी की अरणियाली महेचान, गिड़ा की गिड़ा, सिवाना की देवन्दी, पायला कलां की सड़ा धनजी व रामदेवरा तथा धोरीमना की राणासर कलां व खुमे की बेरा में रिक्त सरपंच, उपसरपंच व वार्ड पंचों के पदो पर उपचुनाव कराए जाएंगे। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा 04 अगस्त को लोकसूचना जारी की जाएगी। वहीं 20 अगस्त को प्रातः 8 बजे से सांय 5 बजे तक मतदान करवाया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि पंचायतीराज संस्थाओं में 31 मई 2023 तक विभिन्न कारणों से रिक्त हुए पदों पर उपचुनाव कराने तथा इन्ही पंचायतों में सरपंच, उप सरपंच एवं वार्ड पंचों के रिक्त पदों पर उपचुनाव का निर्णय लिया है।
कार्यक्रम विवरण
जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि घोषित कार्यक्रम अनुसार शुक्रवार 4 अगस्त को नियम 23 सपठित 56 के अंतर्गत निर्वाचन की लोकसूचना जारी की जाएगी। उन्होनें बताया कि रविवार, 13 अगस्त को प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। वहीं सोमवार, 14 अगस्त को प्रातः 10 बजे से नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी तथा इसी दिन अपराह्न 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। उन्होनें बताया कि नाम वापसी के पश्चात इसी दिन चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों को चुनाव प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा तथा अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि रविवार 20 अगस्त को प्रातः 8 बजे से सांय 5 बजे तक मतदान करवाया जाएगा। इसी दिन मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात मतगणना की जाएगी।
आचार संहिता लागू
जिला निवार्चन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित समस्त पंचायत क्षेत्रों में राजनैतिक दलों एवं अभ्यर्थियों के मार्गदर्शन के लिए आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। उन्होनें संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उपचुनाव से संबंधित क्षेत्र में ऐसा कोई कृत्य न हो, जिससे की आदर्श आचार संहिता भंग होने का अंदेशा रहे।
यहां होगें सरपंच व उप सरपंच पदों के लिए उपचुनाव
उन्होनें बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम अनुसार जिले में पंचायत समिति आडेल की ग्राम पंचायत धोलपालिया नाडा में रिक्त सरपंच के पद तथा पंचायत समिति बाड़मेर की ग्राम पंचायत आदर्श उण्डखा, पंचायत समिति बालोतरा की ग्राम पंचायत भीमरलाई एवं पंचायत समिति सिवाना की ग्राम पंचायत देवन्दी में रिक्त उप सरपंच के पदों के उपचुनाव कराए जाएंगे।
-0-

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों का स्मरण

बाड़मेर, 26 जुलाई। 24 साल पहले आज ही के दिन 26 जुलाई 1999 को भारत ने कारगिल युद्ध में ऐतिहासिक विजय हासिल की थी।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल विक्रमसिंह राठौड़ ने बताया कि इस दिन को हर वर्ष कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। करीब दो महीने तक चले कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने अपने साहस, वीरता और जांबाजी का ऐसा परिचय दिया है जिस पर हर देशवासी को गर्व महसूस होता है। करीब 18 हजार फीट की ऊंचाई व बर्फ से ढकी पहाड़ियों पर लड़ी गयी इस जंग में हमारे देश ने 527 से ज्यादा वीर योद्धाओं को खोया था और 1300 से ज्यादा हमारे सैनिक घायल हुए थे। बाड़मेर के सिणधरी चौराहा स्थित शहीद स्मारक पर जिले के शहीदों को कर्नल विक्रमसिंह राठौड़, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, बाड़मेर, ओनेरी कैप्टेन हीरसिंह भाटी, वीर नारियों, वीरांगनाओं, भूतपूर्व सैनिकों, 17 गार्ड रेजिमेंट के अधिकारी, जूनियर कमीशन अधिकारी, जवान और स्थानीय लोगों ने शहीदों को याद करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर शहीदों की वीरांगनाओं को जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा साल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया और आये हुए सभी लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था की गयी। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों के अदम्य साहस पर अपने विचार प्रकट किये। अंत में भारत माता की जय और शहीदों की जय पुकारते हुए जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट हुए कार्यक्रम को समाप्त किया गया।
-0-

लाभार्थी उत्सव गुरूवार को , सीधे खातों में मिलेगा लाभ

 इन्दिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना

बाड़मेर और बालोतरा में होगा जिला स्तरीय समारोह
बाडमेर, 26 जुलाई। माननीय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गुरूवार को जिला स्तरीय इन्दिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का लाभार्थी उत्सव टाउन हॉल, बाड़मेर एवं पंचायत समिति बालोतरा के सभागार में आयोजित किया जाएगा।
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने माननीय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गुरूवार को जिला स्तरीय इन्दिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का लाभार्थी उत्सव से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लाभार्थी उत्सव के आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया कि इंदिरा गाँधी गैस सिलिंडर सब्सिडी योजना लाभार्थियों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है। योजना के माध्यम से निम्न आय वर्ग के एलपीजी गैस कनेक्शन धारको को 500 रूपए में सिलेण्डर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
जिला कलेक्टर ने बताया कि गुरुवार को आयोजित इंदिरा गाँधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना के तहत लाभार्थियों को अनुदान राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी तथा राज्य स्तरीय आयोजन मुख्यमंत्री निवास पर एवं जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव का आयोजन टाउन हॉल, बाड़मेर एवं पंचायत समिति बालोतरा के सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाना है। उन्होंने बताया कि समारोह में इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना की राशि लाभार्थियों के खाते में स्थानांतरित की जाएगी।
उन्होने विभाग द्वारा तय की गई लाभार्थियों की सूची के अनुसार लाभार्थियों को कार्यक्रम स्थल पर आमंत्रित करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लाभार्थियों को कार्यक्रम स्थल पर लाने एवं पुनः वापिस ले जाने की व्यवस्था, फूड पैकेट, पेयजल एवं चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में जिले से संबंधित मंत्रीगण, सांसद, विधायक, जिला प्रमुख, प्रधान, स्थानीय निकायों के अध्यक्ष व अन्य जनप्रतिनिधि भाग लेंगे।
-0-

मंगलवार, 25 जुलाई 2023

वन, पर्यावरण एवं जलवायु मंत्री बुधवार को रहेंगे जिले के दौरे पर

बाड़मेर, 25 जुलाई। वन, पर्यावरण एवं जलवायु मंत्री हेमाराम चौधरी बुधवार को जिले के दौरे पर रहेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वन, पर्यावरण एवं जलवायु मंत्री हेमाराम चौधरी जोधपुर से सुबह 9 बजे प्रस्थान कर विधानसभा क्षेत्र गुड़ामालानी का दौरा करेंगे। इस दौरान वे जनसुनवाई और स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे शाम 6 बजे बाड़मेर पहुंच कर सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।
-0-

आगामी विधानसभा आम चुनाव 2023 - मतदाता जागरूकता के लिए अस्पताल की प्रचियो पर स्लोगन लिखे

बाडमेर, 25 जुलाई। जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार पुरोहित की पहल पर आगामी विधानसभा आम चुनाव 2023 के मद्येनजर मतदाता जागरूकता के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु शहर के निजी अस्पताल मन्नत हॉस्पिटल द्वारा नवाचार प्रारम्भ किया गया है।

अस्पताल के संचालक कुलदीप चौधरी ने बताया कि अस्पताल में आने वाले समस्त मरीजों की स्लिप पैड पर मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने हेतु प्रेरित करने वाले स्लोगन ‘‘लोकतंत्र को मजबूत बनाये, मतदाता सूची में अपना नाम जुड़ाये’’ का पृष्ठांकन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त अस्पताल को वोटर अवेयरनेस फोरम के रूप में ऑनलाईन पंजीकृत भी किया गया है ताकि अस्पताल में आने वाले समस्त मरीजों तथा उनके परिचारकों को निर्वाचन से जुड़ी विविध एप्स जैसे- वोटर हेल्पलाईन एप्प, सक्षम पीडब्ल्यूडी एप्प तथा विविध फार्मस् की जानकारी भी साझा की जा रही है।
डॉ. कमलेश पालीवाल ने बताया कि इन दिनों अस्पताल में मलेरिया, डेन्गू, टाईफाईड तथा वायरल बुखार के केस लगातार बढ रहे है तथा विधानसभा चुनावों से पूर्व मतदाताओं को अपना नाम मतदाता सूची में जुडवाने हेतु प्रेरित करने का उचित समय है।
-0-

मोहर्रम पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था को मजिस्ट्रेट नियुक्त

बाडमेर, 25 जुलाई। जिले में मुस्लिम समुदाय द्वारा 29 जुलाई को मोहर्रम त्योहार पर ताजिया निकाला जायेगा।

जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अरूण कुमार पुरोहित ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 22 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मोहर्रम पर ताजिया के दौरान कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु में मजिस्ट्रेट की नियुक्त कि जाती है। उन्होने निर्देश दिए कि वे 29 जुलाई से को ताजिया निकलने से पुर्व निकलने के स्थान से करबला स्थल तक के रास्ते का भ्रमण करेंगे। तथा ताजिया निकलने के रास्ते में यदि कोई विवाद एवं समस्या हो तो उसका तत्काल निस्तारण करेगें। साथ ही सम्बन्धित विभागों के अधिकारी व मय पुलिस अधिकारी व लाइसेंसदार आदि के जांच बैठक कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे। मोहर्रम के दौरान किसी प्रकार की घटना घटित होती है तो उसकी सूचना तत्काल जिला मुख्यालय पर स्थित नियंत्रण कक्ष नंबर 028962-222226 पर देंगे तथा कानून एवं शान्ति एवं व्यवस्था बनाये रखना सुनिश्चित करेंगे।
-0-

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक

साम्प्रदायिक सदभाव की परम्परा कायम रखे - पुरोहित

बाड़मेर, 25 जुलाई। जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था के संबंध में जिला स्तरीय शांति, समन्वय, सदभावना समिति की बैठक जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
    इस अवसर पर जिला कलेक्टर पुरोहित ने बताया कि बाड़मेर में साम्प्रदायिक सदभाव की परम्परा रही है, इसको कायम रखते हुए आपसी प्रेम और सदभावना पूर्वक मिलजुल कर रहें। उन्होने बैठक में ताजिये का जूलूस निकलने के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने एवं कोई साम्प्रदायिक घटना न हो तथा असामाजिक तत्वों द्वारा किसी प्रकार की बाधा एवं व्यवधान पैदा न करने के संबंध में विचार-विमर्श किया। उन्होने अधिकारियों को ताजिया के मार्ग का पूर्ण निरीक्षण कर बिजली के तार, केबल, पेड़ों की डालियां आदि हटाने को कहा ताकि रास्ते में किसी प्रकार का अवरोध न रहें।
इस अवसर पर कौमी एकता कमेटी के अध्यक्ष धनराज जोशी ने कहा कि बाड़मेर में साम्प्रदायिक सदभाव की परम्परा रही है, इसको कायम रखते हुए आपसी प्रेम और सदभावना पूर्वक मिलजुल कर रहें। उन्होने कहा कि सभी धार्मिक आयोजना में सभी द्वारा सहयोग दिया जाता रहा है, जो खुशी की बात है।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेंद सिंह पुरोहित ने बताया कि निर्धारित रूट के अनुसार  ताजिये का जूलूस नगरपालिका के पीछे कसाईयों का चौक से रवाना होकर गांधी चौक, सदर बाजार, सब्जी मण्डी, कोटवालों का वास, मोचियों का वास, जोशियों का वास, पनघट रोड होते हुए हनुमान मन्दिर और तेलियों का वास पहुंचेगा। वहां से रवाना होकर हनुमान मन्दिर, गांधी चौक पुनः 29 जुलाई को 4.00 बजे पर कसाईयों का वास पहुंचेगा। 29 जुलाई को प्रातः 10 बजे कसाईयों के वास से रवाना होकर गांधी चौक, हनुमान मन्दिर, सब्जी मण्डी, बावडी चौक, आजाद चौक, कोटवालो का चौक, मोचियों का वास, पनघट रोड, फकीरों का तला तनसिंह सर्किल, गेहू रोड, पांच मूर्ति होते हुए करबला पहुंचेगा। उन्होंने इस मार्ग में साफ सफाई, बिजली और यातायात व्यवस्था के आवश्यक बंदोबस्त किए जाए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित, उपखंड अधिकारी समंदरसिंह भाटी, सीमा जन कल्याण समिति के संरक्षक अम्बालाल जोशी, नजीर मोहम्मद, मोहम्मद मंजूर कुरेशी, अबरार मोहम्मद समेत शांति समिति के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।
-0-

सोमवार, 24 जुलाई 2023

शान्ति समिति की बैठक 25 जुलाई को

बाड़मेर, 24 जुलाई। 29 जुलाई को मोहर्रम पर्व पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था साम्प्रदायिक सद्भाव व अन्य व्यवस्थाएं बनाये रखने के संबंध में मंगलवार को सुबह 10.30 बजे जिला कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की जाएगी।

जिला कलक्टर ने उक्त बैठक में सभी सदस्यों और अधिकारियो को निर्धारित तिथी एवं समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए।
-0-

कला एवं सौंदर्य के क्षेत्र में ब्यूटी कल्चर में डिप्लोमा

बालिकाओं के लिए विशेष रूप से रोजगार परख कोर्स प्रारंभ

बाड़मेर, 24 जुलाई। कला एवं सौंदर्य के क्षेत्र में विशेष रूप से बालिकाओं के लिए रोजगार परख कोर्स की सुविधा अब राजस्थान के बाड़मेर जिले में शुरू हो चुकी है।
राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के प्राचार्य कमल पंवार ने बताया कि इस ब्यूटी कल्चर शाखा में डिप्लोमा पाठयक्रम पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बाड़मेर मे सत्र 2023-24 से शुरू होने जा रहा है। इस दो वर्षीय डिप्लोमा में ब्यूटी थेरेपी के विषयों के साथ साथ डाइटिक्स, एनेटोमी, पर्सनालिटी ग्रूमिंग एवं कम्पुटर शिक्षा का भी अध्ययन करवाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने इस वर्ष से राज्य के 25 सह-शिक्षा पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों में इंजीनियरिंग डिप्लोमा के साथ-साथ नॉन इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम भी शुरू किए है। इसी क्रम में पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बाडमेर में ब्यूटी कल्चर शाखा का डिप्लोमा कोर्स 30 सीटों की प्रवेश क्षमता के साथ प्रारम्भ किया जा रहा है। नॉन इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम प्रदेश के 8 महिला पॉलिटेक्निक में पहले से ही चल रहे है। महिला अभ्यर्थी जो ब्यूटी क्षेत्र में अपना करियर बनाकर आत्मनिर्भर बनाना चाहती है, इसमें प्रवेश ले सकती है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की माध्यमिक परीक्षा या समकक्ष परीक्षा मे न्यूनतम 35 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते है । आवेदन 14 जुलाई से प्रारम्भ हो चुके है जिसकी अंतिम तिथि 02 अगस्त है। प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन स्वयं की एसएसओ आईडी अथवा ई-मित्र के माध्यम से कर सकते है। प्रवेश संबंधी जानकारी के लिए इन नंबरो 9571537778 एवं 876404223 पर संपर्क करें अथवा विभागीय वेबसाईट http://dte.rajasthan.gov.in पर विवरणिका का अवलोकन करे।
-0-

राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक-2023 - रजिस्ट्रेशन करवाने का आज अन्तिम दिन

बाडमेर, 24 जुलाई। राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेलों में हिस्सा लेने के लिए आज रजिस्ट्रेशन का अन्तिम दिवस है। इन खेलों के प्रति खिलाड़ियों के रूझान एवं आग्रह के मध्यनजर पंजीयन की तिथि को बढाकर 25 जुलाई किया गया था।

जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि 5 अगस्त से शुरु होने जा रहे इन खेलों में हिस्सा लेने के लिए जिले में अब तक लगभग 98 हजार खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। खेलों के इस महाकुम्भ में भाग लेने का आज अन्तिम अवसर है। उन्होने सभी बाडमेर वासियों को खेलों के महाकुम्भ में अधिक से अधिक भाग लेने की अपील की है।
जिला कलेक्टर ने बताया कि खेलों के शुभारम्भ की तिथि में परिवर्तन करते हुए इसे 10 जुलाई के स्थान पर 5 अगस्त, 2023 कर दिया गया है। ऐसे में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अवधि भी 25 जुलाई, 2023 तक बढ़ाई गई, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसमें भाग लेने का अवसर मिल सके। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी इन खेलों में हिस्सा लेने के लिए rajolympic.rajasthan.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।
-0-

राजस्थान औद्योगिक सुरक्षा बल का होगा गठन

केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की तर्ज पर गठन

तीनों बटालियन में 3072 नवीन पदों का होगा सृजन, आवश्यक सुविधाओं के लिए 21 करोड़ रुपए स्वीकृत
बाडमेर, 24 जुलाई। प्रदेश की औद्योगिक इकाईयों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए राजस्थान औद्योगिक सुरक्षा बल का गठन होगा। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। राजस्थान औद्योगिक सुरक्षा बल में तीन बटालियन गठित की जाएगी। इन बटालियन का मुख्यालय भिवाड़ी, चित्तौड़गढ़ एवं बालोतरा में होगा। इनका गठन केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की तर्ज पर होगा।
बटालियन के जिले और पंजीकृत इकाईयां
भिवाड़ी बटालियन के कार्यक्षेत्र में जयपुर, अजमेर, सीकर, अलवर, झुंझुनूं, भरतपुर, दौसा, टोंक, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर जिले हैं। इनमें 381694 पंजीकृत उद्यमध्इकाईयां है। चित्तौड़गढ़ बटालियन में भीलवाड़ा, उदयपुर, कोटा, चित्तौड़गढ़ राजसमंद, झालावाड़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, बारां, बूंदी जिले की 239339 पंजीकृत इकाईयां है। वहीं, बालोतरा बटालियन में जोधपुर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, पाली, हनुमानगढ़, बाड़मेर, नागौर, चूरू, जालोर, सिरोही और जैसलमेर जिले शामिल होंगे। इनमें 353528 पंजीकृत इकाईयां है।  
बटालियनों में 3072 पदों का सृजन
श्री गहलोत ने तीनों बटालियन के लिए कुल 3072 नवीन पदों के सृजन को स्वीकृति दी है। इनमें प्रति बटालियन कमाण्डेंट, डिप्टी कमाण्डेंट का एक-एक पद, सहायक कमाण्डेंट के 10, कम्पनी कमाण्डेंट के 9 पद, प्लाटून कमाण्डर के 45 पद, हैड कॉनिस्टेबल के 200 और कॉनिस्टेबल के 734 पद, सहायक लेखाधिकारी, कनिष्ठ लेखाकार, सहायक प्रशासनिक अधिकारी, सूचना सहायक, चिकित्सक, नर्स का एक-एक पद, वरिष्ठ सहायक, चपरासी के दो-दो पद, कनिष्ठ सहायक के चार पद, कुक के 10 पद स्वीकृत किए गए है।  
21 करोड़ रुपए की भी वित्तीय स्वीकृति
श्री गहलोत ने बटालियन्स को विभिन्न वाहन, फर्नीचर इत्यादि एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगभग 21 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है। इस स्वीकृति से प्रदेश की औद्योगिक इकाईयों को सहज एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाई जा सकेगी। इससे प्रदेश के औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। उल्लेखनीय है कि श्री गहलोत ने पूर्व में राजस्थान औद्योगिक सुरक्षा बल के गठन के सम्बन्ध में घोषणा की थी।
-0-

जिला कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

सकारात्मक सोच व पुर्ण निष्ठा के साथ गतिविधियों को समय पर करें संपादित - पुरोहित

बाडमेर, 24 जुलाई। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन स्कूल में संचालित जिला स्तरीय उप प्रधानाचार्य क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण आवासीय शिविर का जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने औचक निरीक्षण किया।  
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने वर्तमान में नव चयनित उप प्रधानाचार्य का छः दिवसीय क्षमता संवर्धन आवासीय शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी और व्यवस्थाओं पर सन्तोष जाहिर किया। जिला कलेक्टर ने सभी संभागियों को संबोधित करते हुए बताया कि शिक्षकों को अपने दायित्व का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी के साथ करना चाहिए एवं प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान का उपयोग अपने विद्यालय में करना चाहिए। उन्होने सभी संभागीयों को सकारात्मक सोच व पुर्ण निष्ठा के साथ विभिन्न गतिविधियों को समय पर संपादित करने को कहा। उन्होने इच्छाशक्ति के साथ प्रशिक्षण को वास्तविक धरातल पर क्रियान्वित करने को कहा।
इस दौरान जिला कलेक्टर ने बच्चों को समय पर आयरन की टेबलेट उपलब्ध करवाने, उडान योजना के तहत बालिकाओं को सैनेट्ररी नेपकीन वितरण करने और मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के तहत विद्यार्थियों को दुध उपलब्ध करवाने संबंधी जानकारी साझा की। उन्होने सैनेट्ररी नैपकिन का उपयोग करके सुरक्षा और गरिमा के साथ माहमारी का प्रबन्धन करने के लिए बालिकाओं व महिलाओं को जागरूक करने की बात कही। जिला कलेक्टर ने अजीम प्रेमजी फाउंडेशन स्कूल का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी और व्यवस्थाओं पर सन्तोष जाहिर किया। इस दौरान उन्होने अजीम प्रेमजी फाउंडेशन स्कूल से रवि पाठक से चर्चा की।
  इस अवसर सीडीईओ सहायक निदेशक नरसिंह प्रसाद जांगिड़, सहायक परियोजना समन्वयक एडीपीसी के जयप्रकाश व्यास, प्रशिक्षण प्रभारी श्रीराम मंडा, व्यवस्थापक दिलीप सिंह भादरेश, तेजाराम सियोल, बांकाराम सांजटा, एसआरजी कमल किशोर कुमावत, आदूराम जांदू, अर्जुनराम गढ़वीर, शिव कुमार तथा संपूर्ण संभागी उपस्थित रहे।
-0-






विधानसभा चुनाव 2023 - चुनाव संबंधी कार्य समन्वय के साथ समय पर हो सम्पादित - पुरोहित

बाड़मेर, 24 जुलाई। आगामी विधानसभा आम चुनाव 2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।

    जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार पुरोहित ने सभी नोडल अधिकारियों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की और उन्हे अपने अधीनस्थ कार्मिकों और कार्यों को सूचीबद्ध करने एवं निर्धारित समय पर आवश्यकतानुसार आदेश जारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि चुनाव के घोषणा से पूर्व के कार्यो में जागरूकता और निर्वाचन सूची के अपडेशन के कार्यो को सर्वाधिक प्राथमिकता के साथ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संपादित करें। इसी तरह चुनाव संबंधी सामग्री के लिए विभिन्न निविदाए और लेखा कार्य भी समय पूर्व पूर्ण कराए। इसी प्रकार साइबर क्राइम, कम्यूनिकेशन, नेटवर्किंग, डाटा एंट्री, कार्मिकों का डाटाबेस, स्वीप, सिविजिल, कंट्रोल रूम, मीडिया, आदर्श आचार संहिता, पेड़ न्यूज आदि कार्यों की भी तैयारियों की समीक्षा की गई।
इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी पुरोहित ने कहा कि चुनाव से जुड़े सभी अधिकारियांे और कार्मिकों को अत्यंत सावधानी, सक्रियता और सजगता से कार्य करने की जरूरत है। साथ ही उनका प्रत्येक समय अध्यतन और अपडेट होना अति आवश्यक है। इस दौरान उन्होने सभी चुनाव अधिकारियों एवं कर्मचारियों के क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण को लेकर चर्चा की। उन्होने मतदाता के नामाकंन बढाने और चुनावों में उनकी भागीदारी को बढाने के निर्देश दिए। उन्होने राष्ट्रीय शिकायत सेवा पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का समय पर निस्तारण सुनिश्चित करने एवं मतदाता हैल्प लाइन नम्बर 1950 पर प्राप्त शिकायतों का समय पर निपटान करने के निर्देश दिए। उन्होने सभी नोडल अधिकारियों को समन्वय के साथ चुनाव संबंधी कार्यो को पुर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेंद्रसिंह पुरोहित, राजस्व अपील अधिकारी प्रतिष्ठा पिलानिया, जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक सहीराम, जिला कोषाधिकारी जसराज ने उक्त बैठक में अपने से संबंधित कार्यो की जानकारी दी। बैठक में सभी नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-




जिला स्तरीय इन्दिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का लाभार्थी उत्सव 27 जुलाई को

बाडमेर, 24 जुलाई। माननीय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 27 जुलाई, गुरूवार को जिला स्तरीय इन्दिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का लाभार्थी उत्सव टाउन हॉल, बाड़मेर एवं पंचायत समिति बालोतरा के सभागार में आयोजित किया जाएगा।

जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि इंदिरा गाँधी गैस सिलिंडर सब्सिडी योजना लाभार्थियों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है। योजना के माध्यम से निम्न आय वर्ग के एलपीजी गैस कनेक्शन धारको को 500 रूपए में सिलेण्डर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लाभार्थी उत्सव के आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए।
जिला कलेक्टर ने बताया कि 27 जुलाई को इंदिरा गाँधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना के तहत लाभार्थियों को अनुदान राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी तथा राज्य स्तरीय आयोजन मुख्यमंत्री निवास पर एवं जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव का आयोजन टाउन हॉल, बाड़मेर एवं पंचायत समिति बालोतरा के सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाना है। उन्होंने बताया कि समारोह में इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना की राशि लाभार्थियों के खा में स्थानांतरित की जाएगी।
उन्होने विभाग द्वारा तय की गई लाभार्थियों की सूची के अनुसार लाभार्थियों को कार्यक्रम स्थल पर आमंत्रित करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लाभार्थियों को कार्यक्रम स्थल पर लाने एवं पुनः वापिस ले जाने की व्यवस्था, फूड पैकेट, पेयजल एवं चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में जिले से संबंधित मंत्रीगण, सांसद, विधायक, जिला प्रमुख, प्रधान, स्थानीय निकायों के अध्यक्ष व अन्य जनप्रतिनिधि भाग लेंगे।
-0-

शनिवार, 22 जुलाई 2023

वन, पर्यावरण एवं जलवायु मंत्री 23 जुलाई को रहेंगे जिले के दौरे पर

बाड़मेर, 22 जुलाई। वन, पर्यावरण एवं जलवायु मंत्री हेमाराम चौधरी रविवार को जिले के दौरे पर रहेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वन, पर्यावरण एवं जलवायु मंत्री हेमाराम चौधरी रविवार सुबह 11.30 बजे श्री बलदेवराम मिर्धा किसान शिक्षण संस्थान शिव के स्नेह मिलन समारोह में शिरकत करेंगे। वे रात को 10.20 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
-0-

राजस्व अधिकारियों की बैठक - फ्लैगशिप योजनाओं की उपखंड स्तर पर हो माइक्रो मॉनिटरिंग

बकाया राजस्व प्रकरणों का हो तुरंत निपटारा - पुरोहित

बाड़मेर, 22 जुलाई। जिले में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उपखण्ड स्तर पर माइक्रो मॉनिटरिंग कीे जाए। जिला कलक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने शनिवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में जिले के राजस्व अधिकारियों की बैठक में यह सुनिश्चित करने को कहा।
इस दौरान जिला कलक्टर पुरोहित ने कहा कि राज्य सरकार का सर्वाधिक फोकस फ्लैगशिप योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर होता है, इसलिए उपखण्ड अधिकारी ब्लॉक लेवल पर इसकी प्रभावी मॉनिटरिंग करें। उन्होने कहा कि उपखण्ड अधिकारी हर सप्ताह दो फ्लैगशिप योजनाओं का निरीक्षण कर धरातल पर उनकी पड़ताल करें एवं अपनी साप्ताहिक बैठक में सभी फ्लैगशिप योजनाओं की संबंधित ब्लॉक में प्रगति की नियमित समीक्षा करें। उन्होने राजस्व अधिकारियों को बकाया राजस्व प्रकरणों की नियमित रूप से सुनवाई कर प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
  जिला कलेक्टर ने कहा कि राजीव गांधी ओलंपिक खेलों का 5 अगस्त से वृहद स्तर पर आयोजन हो रहा है। इसे ग्रामीण क्षेत्रों में उत्सव के रूप में मनाया जाए और अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करें। विशेषकर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के जरिए गांवो में हैपीनेस इंडेक्स में वृद्धि संभव है। साथ ही आगामी दिनों में मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के अंतर्गत फूड पैकेट वितरण की भी सभी तैयारियां पूरी करने को कहा।
  इस अवसर पर जिला कलक्टर पुरोहित ने कहा कि प्रत्येक उपखण्ड मुख्यालय पर प्रति सप्ताह नियमित रूप से साप्ताहिक बैठक की जाए तथा इसमें सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ फ्लेगशीप योजनाओं की समीक्षा के साथ जन समस्याओं का समाधान किया जाए। उन्होने कहा कि साप्ताहिक बैठक में राज्य सरकार की फ्लैगशीप योजनाओं विशेषकर व्यक्तिगत लाभ की योजनाओ के नियमित निरीक्षण एवं प्रभावी मॉनिटरिंग की जाए। मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना में दूध वितरण से कोई भी बच्चा वंचित नहीं हो।
जिला कलेक्टर ने समस्त राजस्व अधिकारियों को प्रतिदिन सुनवाई करने के निर्देश दिए ताकि आमजन की समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही की जा सकें। साथ ही राज्य सरकार की त्रि स्तरीय जनसुनवाई में पंचायत स्तरीय जनसुनवाई को प्रभावी क्रियान्वयन को कहा। उन्होंने सम्पर्क पोर्टल के प्रकरणों को सर्वोच्च प्राथमिकता से निपटाने को कहा। साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय, लोकायुक्त एवं विभिन्न आयोगों से प्राप्त प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इसके अलावा सभी जनसुनवाई के प्रकरणों को अनिवार्य रूप से सम्पर्क पर दर्ज करने एवं तुरंत निराकरण की हिदायत दी।जिला कलक्टर ने न्यायालयवार दर्ज, निस्तारित एवं बकाया राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की तथा अधिक अवधि से लम्बित प्रकरणों का शीध्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
उन्होने उपखण्डवार विभिन्न प्रयोजनार्थ भूमि आवंटन/आरक्षण, आबादी भूमि विस्तार, गैर खातेदारी से खातेदारी अधिकार के दर्ज, निस्तारित एवं बकाया प्रकरणों की समीक्षा की तथा राजकीय भूमि आवंटन के प्रकरणों को त्वरित निपटाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होने ऑनलाईन दर्ज प्रकरणों का निर्धारित समय सीमा में निस्तारण करने को कहा। उन्होने विभिन्न प्रयोजनार्थ भूमि संपरिवर्तन, नामान्तरकरण, सीमाज्ञान, नेखमबन्दी एवं विभाजन प्रस्ताव के संबंध में विस्तृत समीक्षा की तथा प्रकरणों के निस्तारण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। 
  इससे पूर्व अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेंद्र सिंह पुरोहित ने राजस्व समेत अन्य बकाया मामलों की प्रगति से विस्तार से चर्चा की।
  बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेंद्रसिंह पुरोहित, अश्विनी पंवार समेत सभी उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...