बुधवार, 28 जून 2023

सांख्यिकी दिवस गुरुवार को, सांख्यिकी क्षेत्र में रूचि रखने वाले विद्वान लेंगे भाग

बाड़मेर, 28 जुन। प्रो. पी.सी. महालनोबिस के आर्थिक नियोजन एवं सांख्यिकीय विकास क्षेत्र में दिये गये योगदान के उपलक्ष्य में उनके जन्म दिवस पर 29 जून, गुरुवार को 17वां सांख्यिकी दिवस कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेस हॉल बाड़मेर में दोपहर 2 बजे से आयोजित किया जायेगा।

आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक दीपाराम ने बताया कि प्रो. पी.सी. महालनोबिस के जन्मदिवस पर 17वां सांख्यिकी दिवस कार्यक्रम कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित किया जाएगा। जिसकी थीम Alignment of State Indicator Framework with National Indicator Framework for monitoring Sustainable Development Goals रखी गयी है। उन्होंने बताया कि सांख्यिकी क्षेत्र में रूचि रखने वाले विद्वान इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित है।
-0-

महंगाई राहत शिविर - नेड़ीनाडी और मुकने का तला ग्राम पंचायत पर 29 जून को होगें शिविर

सभी योजनाओ में अंतिम व्यक्ति का पंजीयन सुनिश्चित हो - पुरोहित

बाड़मेर, 28 जुन। राज्य सरकार द्वारा चलार्इ्र जा रही विभिन्न योजनाओं, फ्लैगशिप योजनाओं तथा बजट घोषणा वर्ष 2023-24 के प्रावधानों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन शहरों एवं गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किये जा रहे है।
प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि गुरूवार, 29 जून को जिले में मूढो का तला, मंूगड़ा, वीरेन्द्र नगर, भीलों की ढाणी, सियाई, ईटादा, कुण्डल, भागवा, पोषाल के साथ नेड़ीनाडी और मुकने का तला ग्राम पंचायत स्तर पर भी प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
वही शहरी क्षेत्र में बाडमेर नगर परिषद के वार्ड संख्या 52 के आलोक बाल सदन विद्यालय के पास में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
जिला कलेक्टर ने आमजन से अपील की महंगाई राहत शिविरों में 30 जून तक पंजीयन का कार्य किया जाएगा और जनाधार कार्ड में शामिल कोई भी परिवार का सदस्य शिविर में जाकर पंजीयन करवा सकता है।
-0-

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित

कायम रहे थार की सौहार्द और प्रेम की परंपरा

बाड़मेर, 28 जून। जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था के संबंध में जिला स्तरीय शांति, समन्वय, सदभावना समिति की बैठक बुधवार को जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्टेªट अरुण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित हुई।
इस अवसर पर जिला कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने कहा कि बाड़मेर में साम्प्रदायिक सदभाव की परम्परा रही है, इसको कायम रखते हुए आपसी प्रेम और सदभावना पूर्वक मिलजुल कर रहें। उन्होने कहा कि सभी धार्मिक आयोजना में सभी द्वारा सहयोग दिया जाता रहा है, जो खुशी की बात है। उन्होने कहा कि युवा वर्ग सोशल मिडिया में कमेन्ट की सत्यता को पहले परखे तथा अफवाहों में नहीं आवें। उन्होने कहा कि समाज के मौजिज एवं प्रमुद्धजन इसमें अपनी अहम भूमिका निभाएं।
  उन्होनें शांति, समन्वय एवं सद्भावना समिति के पदाधिकारियों से कहा कि आप सभी अच्छी तरह से अपने दायित्वों का निर्वहन करते आए है, जिसे आगे भी कायम रखें। इस दौरान जिला कलेक्टर ने जिलेवासियों को ईदुलजुहा की हार्दिक बधाई दी।
इस मौके पर कौमी एकता कमेटी के अध्यक्ष धनराज जोशी ने कहा कि बाड़मेर में सद्भावना की जड़े बहुत गहरी है। उन्होने कहा कि यही तालमेल सदीयों से बाड़मेर की पहचान है, जो आगे भी बनी रहें।
बैठक में  जिला पुलिस अधीक्षक दीगत आनंद, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेंद्र सिंह पुरोहित, उपखण्ड अधिकारी समन्दर सिंह, जिला रसद अधिकारी कंवराराम, कोमी एकता कमेटी के धनराज जोशी, सीमा जन कल्याण समिति के अम्बालाल जोशी, भंवरसिंह सोढा, सामाजिक कार्यकर्ता नजीर मोहम्मद, कौमी एकता कमेटी महामंत्री अबरार मोहम्मद समेत शांति समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहें।
-0-




आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा

बिप्रजॉय से हुए नुकसान की सर्वे रिपोर्ट अपलोड करें

जलजनित मौसमी बीमारियों के उपचार को हो पुख्ता प्रबंध
बाड़मेर, 28 जुन। जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक बुधवार को प्रातः 10 बजे जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित हुई।
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बैठक के दौरान बिपरजॉय तुफान से हुई क्षति एवं दुरस्तीकरण के संबंध में, जल प्लावन से दुर्घटनाओं से हुई मृत्यु के संबंध में प्रकरणों की वर्तमान स्थिति, चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में रजिस्ट्रेशन, ईदुलजुहा के मौके पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था, युवा महोत्सव की तैयारियों, ईडीसी, स्वीप वैन, वोटर लिस्ट शुद्धिकरण एवं मतदान केन्द्रों का पुनर्गठन, अन्नपूर्णा निःशुल्क फूड पैकेट योजना, कृषि आदान अनुदान एवं मानसून 2023 की पूर्व तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने बिपरजॉय तुफान से हुई क्षति के संबंध में सभी प्रकरणों को डीएमआईएस पोर्टल पर अपलोड नही करने पर नाराजगी जाहिर करते हुए सभी अधिकारियों बुधवार शाम तक प्रविष्टि पुर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होने चक्रवात पश्चात तालाब एवं नाडी में डुबने से हुई जनहानि पर दुख जताया तथा संबंधित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने के लिए सभी अधिकारियों को तुरन्त कार्यवाही कर आवेदन करवाने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने कृषि आदान अनुदान समय पर जारी करने हेतु सभी तहसीलदार और पटवारियों को प्रतिदिन काश्तकारों के खातों में आवश्यक संशोधन कर डीएमआईएस पोर्टल पर पुनः भिजवाने बाबत निर्देश दिए। उन्होने ईदुलजुहा के अवसर पर जिले में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए सभी विभागों को आपसी सामजस्य के साथ कार्य करने को कहा। असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मिडिया पर भ्रामक खबरें फैलाने पर सख्त कार्यवाही करने तथा संवेदनशील स्थलों पर शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के निर्दश दिए।
इसी क्रम में जिला कलेक्टर द्वारा महंगाई राहत कैंप में निरीक्षण के दौरान अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जाहिर की। उन्होने सभी अधिकारियों को प्रभावी मॉनीटरिंग कर वंचित परिवारों का रजिट्रेशन सुनिश्चित करने के तथा लापरवाही बरतने पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होने एसडीआरएफ मद से विद्युत विभाग, चिकित्सा विभाग, जिला परिषद और शिक्षा विभाग में मरम्मत के प्रस्तावों को शीघ्र प्रेषित करने को कहा। जिला कलेक्टर ने ब्लॉक स्तर एवं जिला स्तर पर आयोजित होने वाले युवा महोत्सव में सभी विभागों एवं संस्थाओं को सामजस्य के साथ कार्य कर अधिक से अधिक रजिस्टेªशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आगामी चुनाव को लेकर वोटर लिस्ट के शुद्धिकरण के बकाया फॉर्म का शीघ्र निस्पादन करने तथा मतदान केन्द्रों के पुर्नगठन के प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने मानसुन 2023 की पुर्व तैयारियों का समीक्षा करते हुए कहा कि समय पर निचले स्थानों एवं जल भराव क्षेत्रों का चिन्हिकरण कर लोगो को अन्यत्र स्थान पर ले जाने संबंधी प्रभावी कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। साथ ही तालाब, नाडी एवं जल भराव क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड लगवाने एवं ग्राम स्तर पर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए ताकि किसी प्रकार की कोई जनहानि ना हो।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित ने सभी उपखण्ड अधिकारियों को बिपरजॉय तुफान से हुए नुकसान का सही आंकलन प्रस्ताव भिजवाने हेतु सभी पटवारियों को निर्देशित करने को कहा तथा लापरवाही करने पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। महंगाई राहत कैंपों में वंचित परिवारों का शत प्रतिशत रजिस्टेªशन लक्ष्य हासिल करने हेतु सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को लक्ष्य आंवटित कर प्रभावी मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान उपखण्ड अधिकारी समन्दरसिंह, चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर गजराज, अतिरिक्त रसद अधिकारी कंवराराम, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के उप निदेशक श्रवण कुमार चौधरी समेत सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। सभी उपखण्ड अधिकारी एवं कर्मचारी विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुडे रहे।
-0-





मंगलवार, 27 जून 2023

जिला स्तरीय आरसेटी सलाहकार समिति की बैठक

प्रशिक्षण के पश्चात ऋण वितरण सुनिश्चित करें - पुरोहित

बाड़मेर, 27 जून। जिला स्तरीय आरसेटी सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमे आरसेटी के प्रगति, लक्ष्य एवं कार्य योजना की चर्चा की गई।
    इस मौके पर जिला कलेक्टर पुरोहित ने कहा कि प्रोजेक्ट उन्नति एव स्वय सहायता समूह (राजीविका) एवं रास्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयुएलएम) के तहत ज्यादा से ज्यादा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाये एवं लक्ष्य की प्राप्ति की जाये जिससे सरकार की योजनाओ का लाभ सभी को मिल सके। साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षनार्थियो को ऋण दिलाना सुनिश्चित करें। अंत में आरसेटी निदेशक द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
-0-

पार्श्व प्रवेश पद्धति से द्वितीय वर्ष में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 03 जुलाई

बाड़मेर, 27 जुन। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बाड़मेर में पार्श्व प्रवेश पद्धति से द्वितीय वर्ष में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 24 जून को आगामी 3 जुलाई तक बढ़ाया गया है।

महाविद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि तकनीकी शिक्षा निदेशालय ने छात्रहित में अंतिम तिथि को बढ़ाया है ताकि ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी लाभान्वित हो सके। प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन स्वयं की एसएसओ आईडी अथवा ई-मित्र कियोस्क के माध्यम से कर सकते है। संस्थान में मैकेनिकल केमिकल इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश चल रहे है। प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए इन नंबरो 9571537778, 8764043223 पर संपर्क करे अथवा विभागीय वेबसाईट dte.rajasthan.gov.in का अवलोकन करें।
-0-

पाक विस्थापितों की समस्याओं के समाधान हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक 5 जुलाई को

बाड़मेर, 27 जुन। जिले में वास कर रहे पाक विस्थापितों की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु राज्य स्तरीय उच्चाधिकार समिति द्वारा प्रस्तुत सुझावों की क्रियान्विति सुनिश्चित करने एवं भविष्य में पाक विस्थापितों की समस्याओं के निराकरण हेतु गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक 5 जुलाई, बुधवार को सायं 4 बजे कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेंस हॉल में जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

जिला मजिस्ट्रेट एवं कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने उक्त तिथी को सभी विभागीय अधिकारियों को सूचना सहित उपस्थित होने के निर्देश दिए।
-0-

जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक बुधवार को

बाड़मेर, 27 जुन। जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक बुधवार को प्रातः 10 बजे जिला कलेक्टर सभागार में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने जिला स्तरीय अधिकारियों को जिला मुख्यालय पर कलेक्टेªट कॉन्फ्रेन्स हॉल में तथा ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक सुचना के साथ ब्लॉक मुख्यालय पर स्थित राजीव गांधी भारत निर्माण सेवा केन्द्र से बैठक में शामिल होने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने बताया कि बैठक के दौरान बिपरजॉय तुफान से हुई क्षति एवं दुरस्तीकरण के संबंध में, जल प्लावन से दुर्घटनाओं से हुई मृत्यु के संबंध में प्रकरणों की वर्तमान स्थिति, चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में रजिस्ट्रेशन, ईद के मौके पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था, युवा महोत्सव की तैयारियों, ईडीसी, स्वीप वैन, वोटर लिस्ट शुद्धिकरण एवं मतदान केन्द्रों का पुनर्गठन, अन्नपूर्णा निःशुल्क फूड पैकेट योजना, कृषि आदान अनुदान एवं मानसून 2023 की पूर्व तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।
-0-

ईदुलजुहा पर्व आयोजन के मध्यनजर, कानून व्यवस्था के लिए क्षेत्रवार मजिस्टेªट नियुक्त

बाडमेर, 27 जुन। जिला मजिस्टेªट एवं जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने एक आदेश जारी कर गुरूवार, 29 जून को ईदुलजुहा पर्व आयोजन के मध्यनजर कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 22 के तहत क्षेत्रवार मजिस्टेªट नियुक्त किये है।

जिला मजिस्टेªट एवं जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित द्वारा जारी आदेशानुसार उपखण्ड मजिस्टेªट बाडमेर को बाडमेर शहर, उपखण्ड मजिस्टेªट बालोतरा को बालोतरा शहर, उपखण्ड मजिस्टेªट शिव को उपखण्ड क्षेत्र शिव, उपखण्ड मजिस्ट्रेट सिवाना को तहसील क्षेत्र सिवाना, उपखण्ड मजिस्ट्रेट चौहटन को उपखण्ड क्षेत्र चौहटन, उपखण्ड मजिस्टेªट बायतु को उपखण्ड क्षेत्र बायतु, उपखण्ड मजिस्ट्रेट गुड़ामालानी को उपखण्ड क्षेत्र गुड़ामालानी, उपखण्ड मजिस्ट्रेट रामसर को उपखण्ड क्षेत्र रामसर, उपखण्ड मजिस्ट्रेट धोरीमन्ना को उपखण्ड क्षेत्र धोरीमन्ना, उपखण्ड मजिस्ट्रेट सिणधरी को उपखण्ड क्षेत्र सिणधरी, उपखण्ड मजिस्ट्रेट सेड़वा को उपखण्ड क्षेत्र सेड़वा एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट गडरारोड़ को उपखण्ड क्षेत्र गडरारोड़ के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार तहसील क्षेत्र बाड़मेर (ग्रामीण), पचपदरा (ग्रामीण) एवं समदड़ी के लिए संबंधित तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªटों को मजिस्टेªट नियुक्त किया गया है। उक्त मजिस्टेªट को निर्देश दिये गये है कि वे पर्व के दौरान अपने-अपने क्षेत्र के उप अधीक्षक पुलिस व थानाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर कानून व्यवस्था बनाये रखने की पालना सुनिश्चित करेंगे। उपखण्ड मजिस्ट्रेट मुख्यालय व तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट सहायक कार्यपालक मजिस्ट्रेट के रूप में कार्य करेंगे। संबंधित उपखण्ड मजिस्टेªट तथा तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªट अपने-अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था व निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
-0-

महंगाई राहत शिविर - ईटादा, कुण्डल, भागवा और पोषाल ग्राम पंचायत पर 28 जून को होगें शिविर

बाड़मेर, 27 जुन। राज्य सरकार द्वारा चलार्इ्र जा रही विभिन्न योजनाओं, फ्लैगशिप योजनाओं तथा बजट घोषणा वर्ष 2023-24 के प्रावधानों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन शहरों एवं गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किये जा रहे है।

प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि बुधवार, 28 जून को जिले में बाडमेर ग्रामीण, बागासर, श्यामपुरा, भेडाणा, रावतसर, लकडासर, सणाऊ, लोहिडी के साथ मूढो का तला, मंूगड़ा, वीरेन्द्र नगर, भीलों की ढाणी, सियाई, ईटादा, कुण्डल, भागवा और पोषाल ग्राम पंचायत स्तर पर भी प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
वही शहरी क्षेत्र में बाडमेर नगर परिषद के वार्ड संख्या 52 के आलोक बाल सदन विद्यालय के पास में, सिवाणा नगर पालिका के वार्ड संख्या 28 के वोगिया स्कूल बाबा रामदेव मन्दिर में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
जिला कलेक्टर ने आमजन से अपील की महंगाई राहत शिविरों में 30 जून तक पंजीयन का कार्य किया जाएगा और जनाधार कार्ड में शामिल कोई भी परिवार का सदस्य शिविर में जाकर पंजीयन करवा सकता है।
-0-

गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर 30 जून को

बाडमेर, 27 जुन। गांधी दर्शन प्रशिक्षण के लिए जिला कलेक्टर कार्यालय में जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

  बैठक के दौरान शांति एवं अहिंसा विभाग राजस्थान सरकार, जयपुर के तत्वाधान में 30 जुन को एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के बारे में विस्तृत चर्चा हुई। शिविर का शुभारंभ अहिंसा सर्किल से गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया जाएगा।
जिला संयोजक अमित बोहरा ने बताया की शिविर में कार्यक्रमों का आयोजन प्रातः 8 बजे से सांय 6 बजे तक किया जाएगा। शिविर का आयोजन विश्वकर्मा भवन रॉय कॉलोनी में किया जाएगा।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेंद्र सिंह पुरोहित, कैलाश कुमार, ललित सोलंकी, दिशित जैन भी उपस्थित रहे।
-0-

राजस्थान युवा महोत्सव-2023 - सफल आयोजन के लिए ब्लॉक एवं जिला स्तरीय समितियों का गठन

बाडमेर, 27 जुन। राज्य सरकार की बजट घोषणा 2023-24 के बिन्दु संख्या 47 की क्रियान्वयन के लिए युवा मामले एवं खेल विभाग के आदेशानुसार जिले के समस्त ब्लॉक एवं जिला स्तरीय राजस्थान युवा महोत्सव-2023 के सफल आयोजन हेतु समितियों का गठन किया गया है।

जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि जिला स्तरीय समिति में जिला कलेक्टर अध्यक्ष व जिला पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त जिला कलेक्टर, आयुक्त नगर परिषद, जिला युवा अधिकारी, एन.वाई.के.एस., सीओ भारत स्काउट एण्ड गाईड के प्रतिनिधि, जिला खेल अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना एवं जिले में कार्यरत संगीत संस्थान के प्रतिनिधि सदस्य होगें तथा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक आयोजन सचिव होगेें। वहीं ब्लॉक स्तरीय समिति में संबंधित उपखण्ड अधिकारी अध्यक्ष व संबंधित उप पुलिस अधीक्षक, संबंधित तहसीलदार, संबंधित अधिशाषी अधिकारी नगर परिषद व पालिका, संबंधित जिला युवा अधिकारी एन.वाई.के.एस. प्रतिनिधि, सीओ भारत स्काउट गाइड के प्रतिनिधि, राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रतिनिधि एवं ब्लॉक में कार्यरत संगीत संस्थान क प्रतिनिधि सदस्य होगें तथा संबंधित ब्लॉक शिक्षा अधिकारी माध्यमिक आयोजन सचिव होगें।
उन्होंने राजस्थान युवा महोत्सव-2023 के सफल आयोजन हेतु मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी बाड़मेर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया साथ ही उन्होंने नोडल अधिकारी को निर्देशित किया कि वे जिले के प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर प्रस्तावित तिथि के मध्य आयोजन करवाये जाने संबंधी आवश्यक आदेश जारी कर उक्त आयोजन के सफल आयोजन हेतु सम्पूर्ण व्यवस्थाऐं सुनिश्चित करावें तथा संबंधित सभी विभागों से परस्पर समन्वय स्थापित कर यथा संभव आवश्यक सहयोग लेते हुए कार्ययोजना अनुसार राजस्थान युवा महोत्सव-2023 का सफल आयोजन करवाया जाना सुनिश्चित करेंगें।
-0-

सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूकता हेतु विमला को मिला मोबाईल

बाड़मेर, 27 जुन। जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित द्वारा विमला बृजवाल के सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूकता को देखते हुए एक वर्ष डाटा प्लॉन सहित मोबाईल देकर सम्मानित किया गया।

श्रीमती विमला बृजवाल जब 2 जून को आदर्श स्टेडियम में महंगाई राहत कैम्प में माननीय मुख्यमंत्री महोदय से मिली और उसने सरकार की योजनाओं के बारे में बारीकी से बताया एवं ट्विटर, फेसबुक के माध्यम से वो सरकार की योजनाओं का ध्यान भी रखती है। माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने विमला बृजवाल की सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूकता को देखते हुए मोबाइल फोन मय एक वर्ष का मोबाइल डाटा देने का वादा किया था।
मंगलवार को जिला कलेक्टर पुरोहित द्वारा विमला बृजवाल को मोबाइल सौप मुख्यमंत्री महोदय द्वारा किये गये वादे को निभाया गया।
-0-




सोमवार, 26 जून 2023

कृषि विभाग की तारबन्दी योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष में 7000 हजार कृषक लाभाविंत होगें

बाड़मेर, 26 जुन। इस वर्ष कृषि विभाग की तारबन्दी योजना में पिछली वर्ष की अपेक्षा 10 गुना कृषको को तारबन्दी में लाभाविंत किया जायेगा अर्थात सात हजार से अधिक कृषको को लाभाविंत किया जायेगा।

जिला परिषद कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक किशोरी लाल वर्मा ने बताया कि सामान्य कृषको को एक हेक्टर अर्थात 400 रनिंग मीटर तक लागत का 50 प्रतिशत अधिकतम 40000 रूपये लघु सीमान्त कृषको को लागत का 60 प्रतिशत अधिकतम 48000 रूपये देय होगें। तारबन्दी हेतु 15 हैक्टर भूमि आवश्यक है अगर किसी कृषक के पास कम भूमि है तो उसके पैरीफैरी के कृषक को मिलाकर आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि सामुदायिक तारबन्दी हेतु न्यूनतम 10 कृषको का समूह न्यूनतम 5 हैक्टर भूमि एक स्थान पर होना आवश्यक है। इस स्थिति में इकाई लागत का 70 प्रतिशत अधिकतम 56000 रूपये प्रति 400 रनिंग मीटर की दर से कम होने पर प्रो-रेटा वैश पर कृषक अनुदान दिया जायेगा। जिन कृषको द्वारा पूर्व में आवेदन किया है उनको अलग से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है तथा पूर्व के आवेदित कृषको के दस्तावेजो जांच की जा रही है तथा जिन दस्तावेजो में कमी है तो उनको वापिस कृषक के पास रिवर्ट किया जा रहा है। अतः कृषको से निवेदन है कि वे अपने मोबाईल एवं संबंधित ई-मित्र से सम्पर्क कर आक्षेप पूर्ति कर आवेदन पुनः इस कार्यालय को समय अवधि में भिजवा सकते है। इसके लिये केवल 15 दिवस का समय दिया जाता है, अतः कृषक सतर्क रह कर उक्त कार्यवाही कर लाभ प्राप्त कर सकते है। अगर किसी कृषक के पास उस खेत की पैरीफैरी में 400 रनिंग मीटर से अधिक होती है तो कृषक अपने संसाधन से कराएंगे।
-0-

राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष जैदिया रहेगें 27 जुन को जिले के दौरे पर

बाडमेर, 26 जुन। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष किशनलाल जैदिया 27 जुन, मंगलवार को जिले के दौरे पर रहेगें।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष किशनलाल जैदिया 27 जुन को सुबह 9 बजे जोधपुर से प्रस्थान कर 11 बजे बालोतरा पहुंचेगे। जहां वे बालोतरा नगर परिषद सभागार में सफाई कर्मचारियों की जनसुनवाई करेगें साथ ही नवीन सफाई कर्मचारी भर्ती के संबंध में जायजा लेंगे तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं की जानकारी देगें। वे 28 जुन, बुधवार को शाम 7 बजे बालोतरा से प्रस्थान कर रात 9 बजे बाडमेर पहुंचेगे तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेगे।
इसी प्रकार 29 जुन, गुरूवार को दोपहर 2 बजे बाडमेर नगर परिषद सभागार में सफाई कर्मचारियों की जनसुनवाई करेगें साथ ही नवीन सफाई कर्मचारी भर्ती के संबंध में जायजा लेंगे तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं की जानकारी देगें। वे शाम 6 बजे बाडमेर से जोधपुर के लिए प्रस्थान करेगें।
-0-

महंगाई राहत शिविर - लकडासर, सणाऊ और लोहिडी ग्राम पंचायत पर 27 जून को होगें शिविर

बाड़मेर, 26 जुन। राज्य सरकार द्वारा चलार्इ्र जा रही विभिन्न योजनाओं, फ्लैगशिप योजनाओं तथा बजट घोषणा वर्ष 2023-24 के प्रावधानों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन शहरों एवं गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किये जा रहे है।

प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि मंगलवार, 27 जून को जिले में कगाउ, रामसीन, नरसाली नाड़ी, भलीसर, पूंजाबेरी, चाड़वा तख्ताबाद, भंवरिया, सांवलोर, भागवा, सरवड़ी चारणान, मोकलसर, कायम की बस्ती के साथ बाडमेर ग्रामीण, बागासर, श्यामपुरा, भेडाणा, रावतसर, लकडासर, सणाऊ और लोहिडी ग्राम पंचायत स्तर पर भी प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
वही शहरी क्षेत्र में बाडमेर नगर परिषद के वार्ड संख्या 50 के सामुदायिक सभा भवन हितकारी हाउस के पीछे बेरियों के वास में, वार्ड संख्या 51 व 53 के भंवरलाल दर्जी प्याउ के पास सरदापुरा में, बालोतरा नगर परिषद के वार्ड संख्या 45 के नब्देश्वर महादेव मन्दिर के पास में, सिवाणा नगर पालिका के वार्ड संख्या 28 के वोगिया स्कूल बाबा रामदेव मन्दिर में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
जिला कलेक्टर ने आमजन से अपील की महंगाई राहत शिविरों में 30 जून तक पंजीयन का कार्य किया जाएगा और जनाधार कार्ड में शामिल कोई भी परिवार का सदस्य शिविर में जाकर पंजीयन करवा सकता है।
-0-

जिला कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

शिविरों में होगा ग्रामीण समस्याओं का समाधान, मिलेगा अधिकतम लाभ - पुरोहित

बाडमेर, 26 जुन। राज्य सरकार की आमजन को महंगाई से राहत दिलाने की मुहिम के अन्तर्गत जिला कलेक्टर अरूण पुरोहित ने सोमवार को रामसर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत चाड़वा तख्ताबाद में आयोजित प्रशासन गांवों के संग और महंगाई राहत कैंप का औचक निरीक्षण किया।
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने कैंप का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आपरेटर से योजनाओं के पंजीयन के बारे में जानकारी ली तथा व्यवस्थाओं को लेकर संतोष जाहिर किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान लाभान्वितों से संवाद कर शिविर में मिले योजनाओं के लाभ की जानकारी प्राप्त की।
जिला कलेक्टर पुरोहित ने बिना किसी परेशानी के लाभान्वितों को अधिकतम योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए साथ ही पंजीयन संख्या बढ़ाने को कहा। उन्होने उपलब्ध साधनों का सदुपयोग करते हुए अधिक से अधिक लोगों को राहत पहुँचाने की बात कही। उन्होने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को दो दिवसीय प्रशासन गांवों के संग और महंगाई राहत कैंप में उपस्थित रहने के निर्देश दिये। जिला कलेक्टर ने आमजन को बताया कि इन शिविरों के दौरान 22 विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेगे तथा इनकी जुड़ी किसी समस्या के लिए आपको जिला मुख्यालय आने की आवश्यकता नही रहेगी। आपकी समस्याओं का निवारण यही कर दिया जाएगा।
इस दौरान जिला कलेक्टर पुरोहित ने आमजन से संवाद करते हुए उड़ान योजना के साथ राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे मे बताते हुए सभी को योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त करने की अपील की। साथ ही उड़ान योजना के तहत आंगनवाड़ी पर मिल रहे सैनेटरी पेड और राशन व्यवस्था की मॉनिटरिंग करने को कहा।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने लाभार्थियों को गारंटी कार्ड का भी वितरण किया।
इस दौरान बाड़मेर पंचायत के तहसीलदार हमीराराम बालार्च, एस.डी.ओ. रवि प्रकाश, विकास अधिकारी गौरव विश्नोई, विद्युत विभाग के सहायक अभियन्ता उम्मेदाराम, नर्मदा प्रोजेक्ट के सहायक अभियन्ता मंयक, बी.सी.एम.ओ. प्रदीप गौदारा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
-0-

शिव विधायक ने किया राहत कैंप का अवलोकन

राज्य सरकार आमजन के कल्याण हेतु प्रतिबद्ध - अमीन खांन

बाड़मेर, 26 जुन। राज्य सरकार द्वारा गरीब और असहाय जरूरत मंद लोगो को महंगाई से राहत दिलाने हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित कर रही हैं। इसी क्रम में सोमवार को ग्राम पंचायत चाड़वा तख्ताबाद में आयोजित प्रशासन गांवों के संग और महंगाई राहत कैंप का अवलोकन शिव विधायक अमीन खान द्वारा किया गया।
इस अवसर पर शिव विधायक अमीन खान ने शिविर में व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा अधिकारियों को आमजन को अधिक से अधिक लाभान्वित करने के निर्देश दिए। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों की परिवेदनाओं को धैर्य पूर्वक सुना और अधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन से संवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की बचत, राहत, बढत की मंशा के अनुरूप आमजन को महंगाई से राहत प्रदान करने के लिए महंगाई राहत कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है।
शिव विधायक अमीन खान ने बताया कि राज्य सरकार आमजन के कल्याण हेतु प्रतिबद्ध है तथा विकास कार्यों एवं कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से निरन्तर प्रदेशवासियों को लाभांवित कराने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई राहत कैम्प जिले के हर जरूरतमंद परिवार के लिए उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं। इन राहत कैम्पों में दस प्रमुख योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति उठाए इसके लिए स्थाई महंगाई राहत कैम्प व प्रशासन शहरों एवं गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान लाभार्थियों को गारन्टी कार्ड वितरित करते हुए अधिक से अधिक संख्या में लोगों को इन कैम्पों में पहुंचकर अपनी पात्रतानुसार लाभ उठाने की अपील की।
-0-

विधायक मेवाराम जैन ने किया महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण

सरकार की सकारात्मक सोच से मिल रहा हर वर्ग को लाभ - विधायक जैन

बाडमेर, 26 जुन। सोमवार राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष एवं बाडमेर विधायक मेवाराम जैन द्वारा ग्राम पंचायत रावतसर में आयोजित महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान विधायक मेवाराम जैन ग्रामीणजनों से रूबरू होकर बताया कि ग्राम पंचायत रावतसर की समग्र विकास के लिए हम लगातार प्रयासरत हैं। सरकार की जनकल्याणकारी सोच और निर्णयों से शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क इत्यादि क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य हुआ है। सरकार की जनता का पैसा जनता के लिए की सोच के साथ संचालित योजनाओं से हर वर्ग को राहत मिल रही है। महंगाई के दौर में राहत का दायरा बढ़ाकर योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के उद्देश्य से महंगाई राहत कैंप लगाए जा रहे हैं। कैंपों में पंजीयन से आमजन को लम्बे समय तक राहत मिलेगी। महंगाई से राहत देने वाली योजनाओं से आमजन को आर्थिक संबल मिला है, उनकी बचत में बढ़ोतरी हुई है। इस बचत का उपयोग अपने बच्चों का भविष्य निखारने तथा उनके अच्छे पालन-पोषण में कर सकेंगे। बढ़ी पेंशन से बुजुर्गों को सम्मान मिलेगा।
उन्होने बताया कि प्रदेशवासी माननीय मुख्यमंत्री महोदय की जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रहे जिससे ग्रामीणों में बहुत खुशी है। इस अवसर पर उन्होने लाभार्थियों को गारंटी कार्ड भी वितरित किये।
-0-

रविवार, 25 जून 2023

खाद्य लाइसेंस शिविर आज गिड़ा में

बाड़मेर, 25 जुन। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत खाद्य कारोबार शुरू करने के लिए अपना लाईसेंस और रजिस्ट्रेशन प्राप्त किया जाना वैधानिक अनिवार्यता है। 

जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित के निर्देशानुसार 26 जुन, सोमवार को गिड़ा में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिसमें खाद्य कारोबारकर्ता को अपना खाद्य कारोबार का ऑनलाइन पंजीकरण करवाना आवश्यक है चाहे किसी प्रकार का खाद्य और पेय कारोबारकर्ता है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर गजराज ने सभी प्रकार के खाद्य कारोबारियों और कस्बे के आस पास के खाद्य कारोबार कर्ता और पेय कारोबारकर्ता और मेडिकल दुकान जो फ़ूड सप्लीमेंट आइटम का व्यसाय करते है जिसमें खाद्य पदार्थ कारोबार से जुडे़ विक्रेताओं निर्माताओं थोक, फुटकर, फेरीवाले, केटरिंग, ट्रांसफोर्ट फूड प्रोडक्शन विक्रय करने वाले मेडिकल स्टोर्स शामिल, मध्यान पश्चात मौजूद तैयार करने एवं स्वयं सहायता अस्पताल स्कूल कॉलेजों में संचालित कैंटीन, छात्रावासों में संचालित कैंटीन, दुध विक्रेता डेयरी, चाय-पान दुकान, फल सब्जी विक्रेता आदि शामिल है। उन्होंने अपील की है कि इन शिविरों में पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन व लाईसेंस बनवावें। बिना खाद्य लाईसेंस के व्यवसाय करने पर खाद्य अधिनियम एवं मानक के तहत कार्यवाही अमल में ली जाएगी।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...