बाड़मेर, 18 अगस्त। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हॉल मंे गुरुवार को अधिकारियों एवं कर्मचारियों कोे सद्भावना शपथ दिलाई गई।
गुरुवार, 18 अगस्त 2022
अधिकारियांे एवं कर्मचारियांे को सदभावना की शपथ दिलाई
जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक आयोजित
बाड़मेर, 18 अगस्त। जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक गुरूवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बुधवार, 17 अगस्त 2022
जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक गुरूवार 18 अगस्त को
बाड़मेर, 17 अगस्त। जिला स्तरीय जन सुनवाई तथा जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में तृतीय गुरूवार 18 अगस्त को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित कीे जाएगी।
रामदेवरा पैदल जातरूओं का अलग कॉरिडोर बनेगा
हाईवे मोबाइल दल करेंगे सतत निगरानी
जिला कलक्टर ने की आवश्यक सेवाओं की समीक्षा
लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम को मोबाइल टीम रहे मिशन मोड पर
सोमवार, 15 अगस्त 2022
स्वतन्त्रता दिवस का जिला स्तरीय समारोह आदर्श स्टेडियम में आयोजित
वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
शनिवार, 13 अगस्त 2022
शासन सचिव ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ ली वर्चुअल बैठक
लम्पी स्कीन डिजीज को लेकर हर स्तर पर रहें सतर्क
जिला कलक्टर ने वीसी से की समीक्षा
अधिक से अधिक आइसोलेशन से ही टूटेगी संक्रमण की कड़ी
बाड़मेर, 13 अगस्त। जिला कलक्टर लोक बंधु ने शनिवार साय कलेक्ट्रेट सभागार से वीसी के जरिए जिले के उपखण्ड अधिकारियों से लम्पी स्कीन डिजीज की रोकथाम और बचाव की समीक्षा की।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने कहा कि अधिक से अधिक संक्रमित पशुओं को आइसोलेशन के जरिए ही इस वायरस के प्रसार को रोका जा सकता है, तभी इस घातक बीमारी पर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जहां कहीं आवश्यकता हो, वहां पर्याप्त संख्या में आइसोलेशन सेंटर खोले जाएं।
उन्होंने आवारा पशुओं को इस बीमारी से बचाने के लिए विशेष प्रयासों पर जोर दिया और कहा कि इस डिजीज से बचाव के लिए जिले में हर स्तर पर व्यापक जागरुकता के साथ ही भामाशाहों को प्रोत्साहित कर उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रयास किए जाएं।पंचायत स्तर पर आवश्यकता के अनुरूप आईसोलेशन सेंटर्स खोले जाने के लिए जन सहभागिता सुनिश्चित की जाए।
इस दौरान जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि मृत पशुओं का निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप निस्तारण किया जाना सुनिश्चित किया जाए।
किसी भी हालत मृत पशुओं को खोले में नही छोड़ा जाए।
उन्होंने बायतु, शिव, रामसर, गडरा, धोरीमन्ना आदि क्षेत्रों में डिजीज की रोकथाम एवं संक्रमण से बचाव के लिए विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जाने वाली पशुपालन विभाग की टीमें उस पूरे एरिया को कवर करें तथा स्थानीय ग्राम सेवक एवं पटवारी को साथ रखे। उन्होंने कहा कि पंचायत समिति वार वाहन एवं बजट उपलब्ध करा दिया गया है,जिसका उपखंड अधिकारी आवश्यकतानुसार उपयोग कर सकते है।
जिला कलेक्टर ने इस दौरान आगामी राजीव गांधी ग्रामीण ओलपिंक खेलो के लिए पंचायत स्तरीय टीमों के गठन एवं पूर्व तैयारी ओ कि भी समीक्षा की। उन्होंने जिले में भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर आवश्यक तैयारी रखने एवं स्थानीय नाडी, खडीन एवं तालाबों पर चेतावनी लगाने के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेद सिंह रतनू, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, मुखय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सी एस गजराज मौजूद रहे।
-0-
शुक्रवार, 12 अगस्त 2022
देशभक्ति गीतों से सराबोर हुआ आदर्श स्टेडियम
आजादी का अमृत महोत्सव
तिरंगा थामे बच्चों ने गाए देशभक्ति से ओतप्रोत सामुहिक गीत
बाड़मेर, 12 अगस्त। आजादी का अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों की कड़ी में शुक्रवार को जिले के प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई की मौजुदगी में स्थानीय आदर्श स्टेडियम देशभक्ति गीतों से सराबोर हो उठा, जब विभिन्न विद्यालयों के लगभग 15000 बालक बालिकाओं ने तिरंगा थामे देशभक्ति से ओतप्रोत सामुहिक गीतों की प्रस्तुतियां दी। देशभक्ति गीतों के इस कार्यक्रम में राज्य गो सेवा आयोग के अध्यक्ष मेवाराम जैन भी मौजूद रहें। इस दौरान जिला मुख्यालय समेत सभी ब्लॉक एवं पंचायत मुख्यालयो पर भी बजे एक साथ हाथों में तिरंगा थामे बच्चों ने वतन प्रेम के तराने गाकर अनूठा रिकॉर्ड कायम किया।
कार्यक्रम का आगाज शुक्रवार प्रातः जिले के प्रभारी मंत्री तथा श्रम, कारखाना एवं बॉयलर्स राज्यमंत्री सुखराम विश्नोई, राज्य गो सेवा आयोग अध्यक्ष मेवाराम जैन, नगर परिषद सभापति दीपक माली, प्रभारी सचिव के.सी. मीणा, जिला कलक्टर लोक बंधु, जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव समेत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात् ठीक 10.20 बजे विभिन्न विद्यालयों के बालक बालिकाओं द्वारा देशभक्ति गीत वन्दे मातरम् के साथ सामुहिक गीतों की कड़ी प्रारम्भ हुई। इसके बाद सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तां हमारा, आओ बच्चों तुम्हे दिखाएं झांकी हिन्दुस्तान की, झण्डा ऊंचा रहे हमारा विजय विश्व तिरंगा प्यारा, हम होंगे कामयाब एक दिन तथा अन्त में राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई ने अपने सम्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के निर्देशों पर पूरे प्रदेश में एक समय में एक साथ 6 देशभक्ति गीतों का गायन अपने आपमे विश्व रिकार्ड है, एक साथ एक तरह के गीत आजादी के तराने सबको एक साथ सुनाई दे। उन्होने कहा कि हमे आजादी बलिदानों, बडे़ सघर्ष और बडी तकलीफे झेलकर मिली है। उन्होने कहा कि इस आजादी को बचाएं रखने के लिए जैसे विद्यार्थियों ने यह गीत गाया झण्डा ऊंचा रहे हमारा... झण्डा ऊंचा जब रहेगा जब हमारे दिल और दिमाग में राष्ट्रभक्ति का जज्बा हो, देश के प्रति समन्वित भाव हो। उन्होने कहा कि किसानों को अपनी फसलों का उचित मूल्य मिले, सभी को निःशुल्क दवाईयां मिले। उन्होने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के हम सभी आभारी है कि उन्होने प्रदेश में चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना प्रारम्भ की है, जिसके तहत दस लाख तक मुफ्त इलाज के साथ पांच लाख तक दुर्घटना बीमा का भी प्रावधान किया।
कार्यक्रम के अन्त में प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई द्वारा उपस्थित जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को नशामुक्त भारत अभियान के तहत शपथ दिलाई गई। इस मौके पर राज्य गो सेवा आयोग अध्यक्ष मेवाराम जैन, प्रभारी सचिव के.सी. मीणा, सभापति दीपक माली, जिला कलक्टर लोक बंधु, जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव, बाड़मेर ग्रामीण प्रधान श्रीमती जेठी देवी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू समेत जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालत सह आचार्य मुकेश पचौरी एवं व्याख्याता ओमप्रकाश जोशी द्वारा किया गया।
-0-
गौरव सैनानियों के लिए बायतु में स्वास्थ्य जॉच शिविर शनिवार को
बाड़मेर, 12 अगस्त। जिले की बायतु, सिणधरी, गिडा एवं सिवाना तहसील क्षेत्र गौरव सैनिकों, उनके परिजनों एवं वीरांगनाओं के लिए मेडिकल केम्प का आयोजन शनिवार 13 अगस्त को प्रातः 10 से सायं 5.30 बजे तक ग्राम पंचायत भवन बायतु में आयोजित किया जाएगा।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि शिविर में महिला रोग विशेषज्ञ, दन्त चिकित्सक, हड्डी रोग विशेषज्ञ, मनोरोग विशेषज्ञ, औषधि विशेषज्ञ और कानूनी सलाहकार अपनी सेवाएं देंगे। साथ ही शिविर में लैब सुविधा एवं दवाईयां भी उपलब्ध रहेगा। केम्प में आने वालों के लिये जलपान की व्यवस्था भी रहेगी। उन्होने गौरव सैनिकों, उनके परिजनों एवं वीरांगनाओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर केम्प की सुविधाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया है।
-0-
गुरुवार, 11 अगस्त 2022
प्रभारी मंत्री विश्नोई शुक्रवार 12 अगस्त को आएंगे बाड़मेर
लंपी स्किन एवं मौसमी बीमारियों की करेंगे समीक्षा
शुक्रवार को देशभक्ति गीतों से गूंज उठेगा बाड़मेर
आजादी का अमृत महोत्सव
तिरंगा थामे दस हजार बच्चे गाएंगे वतन प्रेम के तराने
बाड़मेर, 11 अगस्त। आजादी के अमृत महोत्सव की पावन वेला में शुक्रवार को बाड़मेर जिला देश भक्ति के गानों से गूंज उठेगा। जिला मुख्यालय समेत इस दिन सभी ब्लॉक एवं पंचायत मुख्यालयो पर सवेरे सवा दस बजे एक साथ हाथों में तिरंगा थामे बच्चे वतन प्रेम के तराने गाकर अनूठा रिकॉर्ड कायम करेंगे।
जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि शुक्रवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम आदर्श स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, जहां जिले के प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें करीब दस हजार सरकारी एवं निजी स्कूलों के बच्चे अपने हाथों में तिरंगा थामे हुए 6 देश भक्ति गीत गाएंगे। सवेरे सवा दस बजे कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्र गीत वंदे मातरम से होगी एवं इसका समापन राष्ट्र गान जन गण मन से होगा।
उन्होने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत यह कार्यक्रम शुक्रवार, 12 अगस्त को प्रातः 10.15 जिला, ब्लॉक एवं विद्यालय स्तर पर सम्पूर्ण राज्य में एक साथ आयोजित किया जाएगा।
जिला स्तर पर आयोजित किये जाने वाले देशभक्ति गीतों के गायन कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के संबंध में जिला कलेक्टर लोक बंधु ने जिले के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों एवं अधीनस्थ कर्मिकों को अनिवार्य रूप से इस कार्यक्रम में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
जिला कलेक्टर ने जिला स्तर पर गठित संचालन समिति के अधिकारियों को कार्यक्रम से जुड़ी समस्त व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने अधिकारियों को कार्यक्रम में राजकीय एवं निजी विद्यालयों के लिए निर्धारित विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रम स्थल तक लाने- ले जाने, यातायात नियंत्रण, चिकित्सा, पेयजल एवं विद्युत, कार्यक्रम स्थल की साफ सफाई, स्टेज एवं माईक इत्यादि की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
-0-
बुधवार, 10 अगस्त 2022
पशुपालन सचिव पहुंचे बाड़मेर, मौके पर जाकर लिया जायजा
लंपी स्किन डिजीज की रोकथाम
प्रभारी मंत्री विश्नोई शुक्रवार को करेंगे
लम्पी स्कीन डिजीज एवं मौसमी बीमारियों की रोकथाम की समीक्षा
लम्पी स्किन डिजीज से निपटने को उपखण्ड अधिकारी करें माइक्रो मॉनिटरिंग
जिला कलेक्टर लोक बंधु ने की आवश्यक सेवाओं की विस्तृत समीक्षा
अवैध बजरी खनन पर कड़ी कार्यवाही होगी
बड़े माफिया की पूरी तैयारी के साथ होगी धड़पकड़
देशभक्ति गीतों से गूंज उठेगा बाड़मेर
आजादी का अमृत महोत्सव
सोमवार, 8 अगस्त 2022
गोपालन मंत्री ने की बाड़मेर में लंपी स्किन कंट्रोल की समीक्षा
गौवंश के संरक्षण को सरकार प्रतिबद्ध-जैन
फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित
बाड़मेर, 08 अगस्त। जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों हेतु भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता दिनांक 01 जनवरी, 2023 के सन्दर्भ में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित किया गया है।
लाभार्थियों को खाद्य सुरक्षा उपलब्ध कराने हेतु ऑनलाईन व्यवस्था
बाड़मेर, 08 अगस्त। समस्त उचित मूल्य दुकानदारों को किसी भी माह के दौरान राज्य सरकार द्वारा आवंटित गेहॅू की मात्रा का उसी मात्रा अनुरूप भौतिक रूप से प्राप्त नहीं होने अथवा लेखा संबंधी समस्या होने पर नागरिक आपूर्ति विभाग को सूचित करने के निर्देश दिए गए है।
लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित
बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...
-
बाड़मेर, 01 अगस्त। बाड़मेर तहसील के भूतपूर्व सैनिकों, उनके परिजनों एंव वीरांगनाओं के लिए जिला सैनिक कल्याण बोर्ड बाड़मेर (सैनिक विश्राम गृह) मे...
-
प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे नामांकन पत्र 31 मार्च को रविवार व 1 अप्रेल को वार्षिक बैंक खाता बंदी के कारण रहेगा अव...
-
बाडमेर, 01 अगस्त। जिला मुख्यालय पर मंगलवार को जनकल्याण की भावना से सवाईराम की देहदान की गई। उल्लेखनीय है कि विशाला निवासी सवाईराम पुुत्र ट...
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)