शनिवार, 4 जून 2022

मिशन सुरक्षा चक्र के तहत महाअभियान नो जून को

अभियान को सफल बनाने हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

 बाड़मेर, 04 जून। जिले में चलाये जा रहे नवाचार ‘‘मिशन सुरक्षा चक्र‘‘ के तहत गुरूवार 9 जून को एनीमिया की जांच के लिए विशेष महाअभियान चलाया जायेगा। उक्त अभियान में 6 माह से 19 वर्ष तक के बालक बालिकाओं एवं 19 वर्ष से उपर सभी महिलाओं की ज्यादा से ज्यादा एनीमिया की जांच की जायेगी। 
 जिला कलेक्टर लोक बंधु ने इस अभियान को सफल बनाने हेतु अधिकारियों को विभिन्न गतिविधियों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया।
 जिला कलक्टर बंधु ने बताया कि उक्त अभियान में नियुक्त किये गये नोडल अधिकारियों में सामन्जस्य बैठाकर अभियान को सफल बनाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करवाने हेतु मुख्य कार्यकारी अधिकारी, बाड़मेर को निर्देश प्रदान किए। वही समस्त उपखण्ड अधिकारियों को खण्ड स्तर पर नोडल नियुक्त करते हुए अभियान की समस्त तैयारियों हेतु निर्देशित करने व उक्त दिवस का माईक्रोप्लान एवं सुपरविजन प्लान तैयार कर भिजवाना सुनिश्चित करने हेतु अतिरिक्त जिला कलक्टर, बाड़मेर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। इसी प्रकार समस्त खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं सेक्टर अधिकारियों को इस अभियान के लिए प्रशिक्षण देने, जिले में उपलब्ध आर.बी.एस.के. टीम, एम.एम.यू. एवं अन्य मोबाईल टीमों को उक्त अभियान में ड्यूटी लगाना तथा अभियान के लिए आवश्यक हीमोग्लोबिनोमीटर एवं अन्य लोजिस्टिक्स की व्यवस्था सुनिश्चित करने व सभी आशाओं को उक्त अभियान के दिन मोबिलाईजेशन हेतु निर्देश प्रदान करने हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बाड़मेर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया।
 उन्होंने बताया कि 6 माह से 6 वर्ष तक के बालक एवं बालिकाओं जिनकी एनीमिया की जांच करवायी जानी है, उनको उक्त अभियान में मोबिलाईज करने तथा सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को अभियान के दिन मोबिलाईजेशन हेतु निर्देश प्रदान करने हेतु उप निदेशक, महिला एवं बाल विकास अधिकारी, बाड़मेर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। वही सोशल मीडिया एवं समाचार पत्रों में अभियान से संबंधित आवश्यक सूचना का प्रचार-प्रसार करने तथा 7 जून को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करने हेतु उप निदेशक, सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी, बाड़मेर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया।

अभियान की समय सीमा
 जिला कलक्टर ने बताया कि 6 जून को जिला एवं खण्ड स्तर पर बैठाकों का आयोजन एवं कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जाएगी। 7 जून को समस्त खण्ड, पंचायत समितियों, ग्राम पंचायतों एवं ग्राम स्तर तक उक्त अभियान की जानकारी दी जाएगी। 8 जून को निरीक्षण दल अपने अधीनस्थ संस्थानों एवं एससीएचएन सत्र में काम आने वाली लोजिस्टिक्स एवं रिपोर्टिंग प्रपत्र की उपलब्धता की जांच सुनिश्चित करेंगे। वहीं 9 जून को जिले में महा अभियान का आयोजन किया जाएगा।
 उन्होंने समस्त नोडल अधिकारियों को अपने अधीन खण्ड व सेक्टर स्तर पर 6 जून सोमवार को बैठक लेकर उक्त अभियान को सफल बनाने हेतु आवश्यक कार्यवाही के निर्देश प्रदान किये।
-0-

शुक्रवार, 3 जून 2022

विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश

बाड़मेर, 03 जून। जिले में विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून, 2022) के अवसर पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए है।

जिला निवा्रचन अधिकारी (कलक्टर) लोक बंधु ने बताया कि निर्वाचन विभाग राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार जिले के सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एसडीएम), सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (तहसीलदार) एवं सभी मतदान केन्द्रों पर 05 जून, 2022 को वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। उन्होने बताया कि उक्त कार्यक्रम सफलता पूर्वक आयोजित किये जाने हेतु वन विभाग द्वारा संबंधित बूथ लेवल अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एसडीएम) एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (तहसीलदार) को निःशुल्क पौधे उपलब्ध कराये जाने है। उन्होने वन विभाग को विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में ईवीएम वेयरहाउस को 20 पौधे उपलब्ध कराने, गड्डे खोदे जाने एवं पौधों से संबंधित उपकरण, खाद इत्यादि की व्यवस्था कराने तथा 5 जून को प्रातः 11 बजे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपेक्षित सहयोग करने को कहा है।
-0-

उद्यानिकी योजनाओं के अनुदान के लिए आवेदन तिथि 15 जून तक बढाई

बाड़मेर, 03 जून। उद्यान विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 में सामुदायिक जल स्त्रोत, पॉलिहाउस शेडनेट, मल्च, लो-टनल, कम लागत के प्याज भडार, पैक हाउस, वर्मी कम्पोस्ट यूनिट, नवीन बगीचा स्थापना के लिए कृषकों का चयन गत वर्ष की भांति उद्यान आयुक्तालय जयपुर के निर्देशानुसार लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।

सहायक निदेशक उद्यान सुरेन्द्रसिंह मनोहर ने बतायाकि इसके लिए पूर्व में 1 सितम्बर, 2021 से 15 मई, 2022 तक ऑनलाईन आवेदन स्वीकार किया जाना था लेकिन अब 15 जून, 2022 तक ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत करने वाले कृषकों को सम्मिलित कर आवंटित लक्ष्यों के डेढ गुना अधिक आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में प्राप्त कृषकों का चयन लॉटरी प्रक्रिया से किया जाएगा। उन्होने बताया कि अनुदान के लिए कृषकों का चयन इसी सूची मे से वरीयता से किया जाएगा। यह सूची चालू वित्तीय वर्ष में कृषकों को लाभान्वित किये जाने के लिये मान्य होगी तथा वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर स्वतः ही निरस्त समझी जाएगी। आगामी वित्तीय वर्ष के लिये कृषकों को अनुदान के लिए पुनः पंजीकरा करवाना आवश्यक होगा। उन्होने बताया कि इच्छुक कृषक जो उक्त गतिविधियों का लाभ उद्यान विभाग के माध्यम से लेना चाहते है वे राज किसान साथी पोर्टल के माध्यम से 15 जून, 2022 तक पुनः आवेदन कर सकते है।
-0-

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित, पर्यावरण जागरूकता रैली रविवार को

बाड़मेर, 03 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में वन विभाग द्वारा शुक्रवार को स्थानीय अंतरी देवी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में संचालित अभिरूचि एवं कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर के दौरान विविध सृजनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

उप वन संरक्षक संजय प्रकाश भादू ने बताया कि प्रतियोगिता प्रभारी व्याख्याता दीपसिंह भाटी के निर्देशन में आयोजित पोस्टर, निबन्ध और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें श्रीमती शीतल सिंघल, गजेन्द्र कुमार भील, गोपीकिशन शर्मा और रमेश कुमार ने निर्णायकों की भूमिका निभाई। इस मौके पर क्षेत्रीय वन अधिकारी चन्द्रशेखर कौशिक, वन रक्षक त्रिलोक सिंह, परमेश्वर सिंह, स्वरूपसिंह, प्रधानाचार्य अनिता चौधरी, मानसी, हिमाद्री आदि उपस्थित रहें।
उप वन संरक्षक भादू ने बताया कि रविवार 5 जून को पर्यावरण दिवस पर प्रातः 7 बजे स्थानीय गांधी चौक से भगवान महावीर टाउन हॉल तक पर्यावरण जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा तथा विविध प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संभागीयों को पुरस्कृत किया जाएगा।
-0-

जन सुनवाई में प्रार्थी को हाथो हाथ मिला अन्तिम किश्त का भुगतान

बाड़मेर, 03 जून। प्रदेश की बहुसंख्यक ग्रामीण जनता तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा समस्याओं का मौके पर ही त्वरित समाधान करने के उद्ेश्य से ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई ग्रामीणजनों को सुखद अहसास करवा रही है।

विकास अधिकारी सेड़वा गोपाराम ने बताया कि शुक्रवार को केकड ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित जन सुनवाई के दौरान प्रार्थी ओमी ने उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर कहा कि मैने आवास निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया है, मुझे अन्तिम किश्त का लाभ दिया जाए। जिस पर विकास अधिकारी ने ग्राम विकास अधिकारी को जियो टेग करने को आदेशित किया और जियो टेग करवाकर परिवादी को अन्तिम किश्त का हाथो हाथ लाभ दिया गया। इस पर लाभार्थी ने कहा कि मेरे लिए जनसुनवाई वरदान साबित हुई।  
-0-





वरदान बनी जनसुनवाई

 सफलता की कहानी

दिव्यांग खेतुदेवी को मिला पट्टा,
पुश्तैनी मकान का मिला मालिकाना हक
मौके पर ही मिला पच्चीस हजार का लोन
बाड़मेर, 03 जून। राज्य सरकार की मंशानुसार ग्रामीणों की परिवेदनाओं का मौके पर ही निस्तारण करने के ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर आरम्भ की गई जनसुनवाई ग्राम पंचायत कनाना की दिव्यांग खेतुदेवी के लिये वरदान साबित हुई।
कनाना में आयोजन जन सुनवाई के दौरान इस दिव्यांग द्वारा पट्टे हेतु पूर्व में आवेदन किये जाने की जानकारी दी जाने पर ग्राम पंचायत कनाना द्वारा मौके पर ही पट्टा तैयार कर शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी नरेश सोनी, सरपंच कु.ॅ चैनकरण राठौड़ द्वारा इस दिव्यांग को पट्टा सुपुर्द किया गया। पट्टा प्राप्त करते समय इस दिव्यांग ने बताया कि वह राज्य सरकार की इस जन सुनवाई से बहुत खुश है, पट्टे के आधार पर वह बैंक से ऋण प्राप्त कर अपनी पुत्री की शादी की तैयारी करेगी।
मौके पर ही मिला 25 हजार का ऋण
ग्राम पंचायत मुख्यालय कनाना पर आयोजित जन सुनवाई के दौरान काश्तकार मोहनसिंह ने उपस्थित होकर आगामी जुलाई माह में बोयीे जाने वाली फसल के लिये ऋण दिलवाये जाने हेतु आवेदन उपखण्ड अधिकारी नरेश सोनी एवं ग्राम पंचायत कनाना सरपंच कुं. चैनकरण राठौड़ के समक्ष की। जिस पर शिविर प्रभारी ने जन सुनवाई में उपस्थित ग्राम सेवा सहकारी समिति के व्यवस्थापक को तलब किया एवं प्रभावित को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए, जिस पर जन सुनवाई के दौरान ही ऋण स्वीकृति प्रक्रिया पूरी करते हुए ग्राम सेवा सहकारी समिति ने मोहनसिंह को 25 हजार रूपये का ऋण स्वीकृत कर मौके पर ही वितरित किया। मोहनसिंह ने ऋण प्राप्त करते हुए बताया कि वह राज्य सरकार एवं जनसुनवाई मे मौजुद अधिकारियों का शुक्रगुजार रहेगा।
-0-
खेताराम को मिला हाथो हाथ जॉब कार्ड
ग्राम पंचायत बाड़मेर आगोर पर आयोजित जनसुनवाई के दौरान बाड़मेर आगोर निवासी खेताराम पुत्र हनुमानराम द्वारा जॉब कार्ड हेतु परिवाद दर्ज करवाने पर परिवादी खेताराम को शिविर में ही जॉब कार्ड हेतु आवेदन करवाकर हाथो हाथ जॉब कार्ड जारी किया गया।
खेताराम निर्माण श्रमिक की श्रेणी में आते है तथा वे आज ग्राम पंचायत कीे जनसुनवाई में उपस्थित हुए, जिस पर त्वरित कार्यवाही कर उसे हाथो हाथ जॉब कार्ड जारी किया गया। हाथो हाथ जॉब कार्ड मिलने पर वह राज्य सरकार की पंचायत स्तरीय जन सुनवाई से खुश है।
-0-
मिली मनरेगा की मजदूरी
ग्राम पंचायत निम्बलकोट में आयोजित ग्राम पंचायत स्तरीय जन सुनवाई में नवलाराम पुत्र हनुमानराम को मनरेगा पर की गई मजदूरी की राशि का हाथो हाथ भुगतान आहरित करवाया। जन सुनवाई के दौरान परिवादी नवलाराम ने बताया कि वितीय वर्ष 2021-22 में मनरेगा में टांका निर्माण एवं मेडबंदी दुर्गाराम/चिमाराम कार्य पर काम किया लेकिन उसके खाते में अकुशल श्रम की राशि जमा नहीं हुई।
परिवादी का परिवाद रजिस्टर में दर्ज कर मनरेगा की साइट पर परिवादी द्वारा किये गये कार्य के मस्टरोल, वेजलिस्ट एवं एफटीओ की जॉच करने पर पाया कि परिवादी का खाता आरएमजीबी शाखा होडू का फीड हो रखा है तथा परिवादी द्वारा किये गये कार्य का भुगतान आधार बेस से स्वयं के एयरटेल बैंक खाते में जमा होना पाया गया, जबकि परिवादी आरएमजीबी बैंक खाता में राशि की जॉच करवा रहा था। इस पर परिवादी के एयरटेल बैंक पैमेन्ट पर जॉच करवाने पर परिवादी का सम्पूर्ण भुगतान एयरटेल बैंक खाता में जमा होना पाया गया। इस पर परिवादी को हाथो हाथ भुगतान आहरण करवाया गया।
-0-





689 ग्राम पंचायतों में जनसुनवाई आयोजित

जिला कलक्टर ने हाथीतला एवं मांगता में किया निरीक्षण

ग्रामीणों की समस्याओं का हाथों-हाथ समाधान
बाड़मेर, 03 जून। राज्य सरकार की आमजन की परिवेदनाओं के स्थानीय स्तर पर निस्तारण की नीति के तहत शुक्रवार को जिले की सभी 689 ग्राम पंचायतों में जनसुनवाई आयोजित की गई। जिला कलेक्टर लोक बंधु ने खुद हाथीतला एवं मांगता में पहुंच जनसुनवाई का जायजा लिया।
  जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बाड़मेर पंचायत समिति की हाथीतला एवं धोरीमन्ना की मांगता पंचायत में जनसुनवाई का निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया। वहीं सभी उपखंड अधिकारियो ने अपने अपने क्षेत्र की दो -दो एवं जिला स्तरीय अधिकारियों ने पांच-पांच पंचायतो में पहुंच जनसुनवाई का निरीक्षण एवं परिवेदनाओं को मौके पर ही निपटारा किया। मांगता में मौजूद ग्रामीणों से जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि राज्य सरकार ने नवीन दिशा निर्देशों के साथ नई त्रिस्तरीय जनसुनवाई लागू की है। इसमें गांव की समस्या का गांव में ही समाधान की सोच के साथ महीने के प्रत्येक प्रथम गुरुवार को ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन होता हैं। उन्होंने यहां आने वाली हर समस्या का मौके पर ही समाधान करने को कहा।
  इस दौरान जिला कलक्टर बंधु ने जनसुनवाई में ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस जनसुनवाई की मंशा यह है कि विभागीय अधिकारी एवं ग्रामीणजन एक मंच के नीेचे बैठकर जनसमस्याओं को प्राप्त करे एवं उनके स्तर से होने वाली समस्याओं का समाधान मौके पर करके लोगों को राहत दे। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनसुनवाई के दौरान विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की पूरी जानकारी दे ताकि ग्रामीणजन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके। उन्होंने जनसुनवाई के दौरान एक-एक ग्रामीण की समस्या से सम्बन्धित प्रार्थना पत्र प्राप्त किए एवं सम्बन्धित विभागों को प्रेषित कर निर्देश दिए कि वे उनके स्तर से होने वाली समस्याओं का समाधान मौके पर ही करावे। ग्रामीणों ने मुख्य रूप से पानी की समस्या बताई। साथ ही गर्मी में बिजली कटौती के बारे में भी बताया।
  इस दौरान जिला कलेक्टर ने मिशन सुरक्षा चक्र के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से सामाजिक-आर्थिक सर्वे के बारे में बताया। साथ ही खाद्य सुरक्षा, चिकित्सा, श्रम कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई की समस्याओं का समाधान मौके पर कर लोगों को राहत दे। उन्होंने ग्रामीणों से भी जागरूक रह कर योजनाओ का लाभ उठाने का आह्वान किया।
  इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में पीने के पानी की समस्या बताई तो किसानों ने आदान अनुदान नहीं मिलने की शिकायत की, जिस पर 9 कृषकों के आदान अनुदान हाथोंहाथ मंजूर किए गए।
  जनसुनवाई के दौरान उपखंड अधिकारी लाखाराम चौधरी, तहसीलदार रुघाराम समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
  सहायक निदेशक, लोक सेवाएं जसवंत गौड़ ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार कोरोना काल के बाद जनसुनवाई का कार्यक्रम पुनः चालू किया गया है। इसके तहत हर माह के पहले गुरुवार को पंचायत, दूसरे गुरुवार को उपखंड एवं तीसरे गुरुवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की जाती हैं। मई के प्रथम गुरुवार को आयोजित ग्राम स्तरीय जनसुनवाई के दौरान कुल 1122 परिवेदनाए प्राप्त हुई थी, जिनमें अधिकांश का समाधान कर दिया गया है।
-0-








बुधवार, 1 जून 2022

जिला कलेक्टर ने की आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा

तत्कालिक सहायता के प्रकरणों में तत्परता दिखाए

प्रशासन गांवों के संग की प्रगति अपेक्षानुरूप हो
बाड़मेर, 01 जून। जिला कलक्टर लोक बंधु ने बुधवार को जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की वर्चुअल बैठक लेकर पानी बिजली एवं आवश्यक सेवाओं की समीक्षा की एवं राहत गतिविधियों के गम्भीरता से संचालन की सख्त हिदायत दी।
    इस अवसर पर जिला कलेक्टर लोक बंधु ने कहा कि कई बार तात्कालिक सहायता के प्रकरणों में भी अनावश्यक देरी की जाती हैं जबकि इन प्रकरणों में पीड़ित को तुरंत राहत पहुंचाने की जरूरत होती हैं। उन्होंने विशेष कर आगजनी, आकाशीय बिजली एवं सड़क दुर्घटना सहायता के मामलो में लापरवाही को गम्भीरता से लेते हुए दो एवं तीन साल पुराने प्रकरणों में सम्बंधित पटवारी को आरोप पत्र जारी करने के निर्देश दिए।
  इस दौरान उन्होंने वर्तमान में प्रशासन गांवों के संग अभियान के फॉलोअप शिविरो में अपेक्षानुरूप प्रगति नहीं आने को गम्भीरता से लेते हुए राजस्व प्रशासन एवं सहभागी विभागों से सक्रियता से कार्य करने को कहा। उन्होंने प्रशासन गांवों के संग अभियान के मुख्य शिविरों के समान ही इन शिविरों में कार्य निष्पादन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक फॉलोअप शिविर 4-5 पटवार हल्को पर आयोजित किया जा रहा है, ऐसे में शिविर की व्यापक पूर्व तैयारी की जाए एवं लंबित कार्यों को सूचीबद्ध कर निर्धारित तिथि को उक्त सभी कार्य संपादित करें ताकि बेहतर परिणाम मिल सके। उन्होनें बताया कि 30 जून के बाद कोई भी नामान्तरकरण, सीमांकन एवं राजस्व प्रकरण बकाया नही रहना चाहिए।
    जिला कलक्टर ने समस्याग्रस्त क्षेत्रों में अकाल सहायता के तहत स्वीकृत पशु शिविर एवं चारा डिपों का तुरंत शुरू करने को कहा। साथ ही उपखंड अधिकारियो को नियमित रूप से राहत गतिविधियों के पर्यवेक्षण एवं निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में कही भी पानी और चारे की कमी नही आनी चाहिए। उन्होंने आवश्यकता के अनुसार टेंकरो से पेयजल परिवहन कराने को कहा। उन्होंने अकाल सहायता के तहत किये जा रहे पेयजल परिवहन की नियमित रूप से प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
उन्होंने मिशन सुरक्षा चक्र के सर्वे को मुस्तेद रहते हुए सटीक तरीके से करने को कहा। उन्होंने सर्वे के दौरान कुपोषण एवं एनीमिया के साथ साथ सम्बंधित परिवार को सामाजिक सुरक्षा के दायरे को भी जांचने को कहा। उन्होने जनआधार नामांकन एवं सीडिंग कार्य की प्रगति समीक्षा की।
    इससे पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई ने प्रधानमंत्री आवास योजना के भौतिक सत्यापन के बारे में बताया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेद सिंह रतनू ने निर्माण श्रमिकों के आवेदकों के भौतिक सत्यापन की प्रगति, अग्नि सहायता एवं आकाशीय बिजली प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा की।
बैठक में जिला अधिकारी उपस्थित रहें। वहीं उपखण्ड अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े रहें।
-0-





मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना अन्तर्गत आवेदन आमंत्रित

बाड़मेर, 01 जून। मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजनान्तर्गत ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। विनिर्माण, सेवा अथवा व्यापार क्षेत्र अन्तर्गत नवीन उद्यम स्थापित करने एवं स्थापित उद्यम का विस्तार करने के इच्छुक उद्यमियों, बेरोजगार युवाओं एवं महिलाओं को योजनान्तर्गत बैंको के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही राज्य सरकार द्वारा ब्याज अनुदान दिये जाने का प्रावधान किया गया है।

जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबन्धक हरीश कुमार व्यास ने बताया कि योजनान्तर्गत राज्य के सभी वर्ग के आवेदकों को उद्यम स्थापित करने पर 5 से 8 प्रतिशत तक ब्याज अनुदान दिया जाता है। उक्त योजना में होटल, रिसोर्ट, पेट्रोल पम्प, वेयर हाउसिंग, पत्थर कटिंग, पत्थर कार्विंग, पत्थर पॉलिसिंग, सिलाई मशीन, ई-मित्र, फोटो कॉपीयर, कम्प्यूटर हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, जनरल स्टोर एवं प्रोविजन स्टोर, मसाला उद्योग, मोबाईल रिपेयरिंग, किराणा स्टोर तथा सभी तरह के मेन्यूफेक्चरिंग उद्योग, सेवा उद्योग तथा व्यापार इत्यादि को सम्मिलित किया गया है।
उन्होने बताया कि मादक पदार्थों से बने उत्पादों का निर्माण व विक्रय, विस्फोटक पदार्थ, पुनः चक्रित न किये जा सकने वाले पॉलिथीन व पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले प्लास्टिक उत्पाद को अपात्र गतिविधियों की सूची में रखा गया है। योजना के लिए आवेदन www.sso.rajasthan.gov.in पर लॉग इन कर MLUPY Portal पर किया जा सकता है। आवेदन के लिए दस्तावेज के रूप में प्रोजेक्ट रिपोर्ट, आवेदक की फोटो, आधार कार्ड एवं शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण-पत्र आवश्यक है।
-0-

मंगलवार, 31 मई 2022

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर ली शपथ

बाड़मेर, 31 मई। अभियांत्रिकी महाविद्यालय बाड़मेर में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर महाविद्यालय स्टाफ ने तंबाकू व धूम्रपान न करने एवं कैम्पस को पूर्णतया धूम्रपान एवं तम्बाकू रहित रखने का संकल्प लिया, जिससे यहाँ प्रवेश लेने वाले छात्रों को पूर्णतया स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो सके।

इस दौरान कैम्पस को छात्रों, कार्मिकों एवं आगन्तुकों हेतु तम्बाकु प्रतिबन्धित परिसर बनाने का संकल्प लिया गया। अतिथि प्रवक्ता दिलीप सोनी ने बताया कि हर साल विश्व तंबाकू निषेध दिवस अलग थीम के साथ मनाया जाता है, इस साल विश्व तंबाकू निषेध दिवस की थीम ‘‘पर्यावरण की रक्षा करें‘‘ है, इस साल की थीम पर्यावरण पर तंबाकू के प्रभाव पर केंद्रित है।
एम बी एम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अजय शर्मा ने बताया कि ’’वर्ल्ड नो टोबैको डे’’ मनाने का मकसद लोगों को तंबाकू से होने वाली बीमारियों के बारे में जागरुक करना है। तंबाकू के सेवन से व्यक्ति को निकोटीन की आदत पड़ जाती है और इसका असर दिमाग पर भी पड़ता है।
प्राचार्य डॉ. एस.के. बिश्नोई ने बताया कि पूरी दुनिया में हर साल 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। इस दिन का मकसद तंबाकू के उपयोग से जुड़े खतरे को उजागर करना है। विश्व स्वास्थ्य संगठन तंबाकू के सेवन से स्वास्थ्य जोखिमों के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए हर साल विश्व तंबाकू निषेध दिवस को बढ़ावा देता है और ऐसी नीतियों को लागू करने के लिए प्रोत्साहित करता है जो धूम्रपान और अन्य तंबाकू उत्पादों के उपयोग को कम करने में मदद करती हैं। कार्यक्रम में अतिथि प्रवक्ता दिव्या खत्री, हिमांशु दवे, बाल किशन, पलाश बरदलैं, जितेन्द्र कुमार, शिवानी सेठिया, शिल्पा ढांढवानी, दिया अवस्थी एवं भंवर स्वामी उपस्थित रहें।
-0-



हज यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण 2 जून को

बाड़मेर, 31 मई। हज 2022 में जिले के चयनित अभ्यार्थियों को यात्रा के दौरान किये जाने वाले अरकान, टीकाकरण, बैजेज वितरण एवं व्यवस्थागत निर्देशों कीे जानकारी दिलवाने के लिए 2 जून को मुस्लिम मुसाफिर खाना बाड़मेर में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमीन खान ने बताया कि प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी के लिए जिला प्रभारी एवं संयोजक बच्चु खान कुम्हार मोबाईल नम्बर 8094290092 और सदस्य हज कमेटी अब्दुल जब्बार मोबाईल नम्बर 9828048018 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
-0-

29 स्थानों पर खुलेंगे पशु शिविर, 5560 पशुओं का हो सकेगा संरक्षण

बाड़मेर, 31 मई। जिले में बाड़मेर, रामसर, गडरारोड एवं गिड़ा तहसील क्षेत्रों में अभावग्रस्त गांवों में पशुधन के संरक्षण के लिए 29 स्थानों पर पशुशिविर खोले जाने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।

जिला कलक्टर (सहायता) लोक बन्धु ने बताया कि संवत् 2078 में अभावग्रस्त घोषित क्षेत्रों में लघु एवं सीमान्त कृषकों द्वारा अभाव अवधि के दौरान छोडे गये पशुओं के संरक्षण के लिए बाड़मेर, रामसर, गडरारोड एवं गिड़ा तहसील क्षेत्रों में कुल 29 स्थानों पर पशु शिविर खोले जाने की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इन पशु शिविरों में 4430 बड़े एवं 1130 छोटे पशुओं सहित कुल 5560 पशुओं का संरक्षण हो सकेगा। उन्होने बताया कि बाड़मेर तहसील क्षेत्र में बोथिया जागीर, हिन्दुपुरा एवं कपूरड़ी, रामसर तहसील क्षेत्र में आछिया खडिन, बांगली, चाड़वा तख्ताबाद, जुमा फकीर की बस्ती, कंटल का पार, पाबुसरिया, सुजावल का पार, विरद का पार, विरमियार, खारिया, जगमाल का तला, धतरवालों की ढाणी, भानपुरा, भोमाणी सियागों की ढाणी, मघासर डेर, वीराणियों की ढाणी एवं सेतराउ, गडरारोड़ तहसील क्षेत्र में आगासड़ी, आसाड़ी एवं देताणी तथा गिड़ा तहसील क्षेत्र में जाजवा, जाजवा आईजी, भीमगांव एवं राजपुरा ग्राम में पशु शिविर खोले जाने की स्वीकृति जारी की गई है।
-0-

अन्तिम व्यक्ति को मिला योजनाओं का लाभ - चौधरी

 गरीब कल्याण सम्मेलन का वर्चुअली आयोजन

बाड़मेर, 31 मई। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मंगलवार प्रातः माननीय प्रधानमंत्री द्वारा गरीब कल्याण सम्मेलन का वर्चुअली आयोजन किया गया। राष्ट्रीय संवाद कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधानमंत्री द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से शिमला हिमाचल प्रदेश से वर्चुअली संवाद किया गया।
जिला मुख्यालय बाड़मेर पर भगवान महावीर टाउन हॉल में राष्ट्रीय संवाद कार्यक्रम का वर्चुअली आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न योजनाओं के पुरूष एवं महिला लाभार्थी उपस्थित रहें।
इस मौके पर केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री एवं बाड़मेर-जैसलमेर सांसद कैलाश चौधरी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। उन्होने कहा कि सब का साथ सब का विकास की सोच के साथ अन्तिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होने प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जन जीवन मिशन, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, प्रधानमंत्री मुद्धा योजना समेत विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्के मकान का सपना साकार हुआ है। उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने से बहनों एवं माताओं के आसूओं को पोछने का काम हुआ है। इसी प्रकार घर घर शौचालयों का निर्माण होने से महिलाओं को सम्मान मिला है। वन नेशन वन राशन व्यवस्था के तहत किसी भी जगह से राशन सामग्री प्राप्त की जा सकती है। सेल्फ अटेस्टेशन के तहत लोगों का काम आसान हुआ है।
चौधरी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आठ वर्षो में विकास के अनेक कार्य हुए है। भारतमाला परियोजना, नेशनल हाईवे एवं सड़कों तथा रेल्वे स्टेशनों का सुदृढीकरण समेत हर क्षेत्र में विकास के प्रयास किए जा रहे है। उन्होने बताया कि वर्ष 2013-14 में कृषि का लगभग 22 हजार करोड़ बजट था अब कृषि का बजट एक लाख 32 हजार करोड़ है, 65 हजार करोड़ सीधा किसानों के खातों में हर वर्ष जा रहा है, जिसकी एक किश्त आज किसानों के खाते में जा रही है। उन्होने कहा कि जब तक किसान मजबूत नहीं होगा, तब तक देश मजबूत नहीं होगा। उन्होने कहा कि एग्रीकल्चर इन्फाक्चर फण्ड के तहत किसान अपने उत्पाद की स्वयं प्रोसेसिंग युनिट लगा सकता है।
इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू समेत जन प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुरूष एवं महिलाएं उपस्थित रही।
-0-







केंद्रीय कृषि मंत्री ने दिशा की बैठक में की केंद्र प्रवर्तित योजनाओं की समीक्षा

विकास योजनाओ की प्रभावी क्रियान्विति सुनिश्चित हो- चौधरी

बाड़मेर जिले का एक भी पात्र व्यक्ति पीएम आवास से वंचित नहीं रहे
बाड़मेर, 31 मई। भारत सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं की प्रभावी क्रियान्विति सुनिश्चित करते हुए आमजन को लाभांवित करवाया जाए। इसमें किसी तरह की कौताही नहीं बरती जाए। केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित डिस्ट्रिक डेवलपमेंट कोर्डिनेशन एंड मोनेटरिंग कमेटी (दिशा) की बैठक के दौरान यह बात कही।
  इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री चौधरी ने कहा कि वर्तमान में भीषण गर्मी पड़ रही हैं तथा अकाल के चलते चारे एवं पानी का संकट हैं, ऐसे में पूरी तत्परता से लोगो को राहत पहुचाई जाए। उन्होंने कहा कि जिले में कही पर भी पानी एवं चारे की कमी नही आनी चाहिए एवं आवश्यकतानुसार परिवहन कर समस्याग्रस्त क्षेत्रों में चारा-पानी भिजवाना सुनिश्चित करें। इसके लिए केंद्र सरकार एनडीआरएफ से पर्याप्त बजट मुहैया कराएगी।
  उन्होंने कहा कि मनरेगा में रोजगार सृजन में बाड़मेर जिला दूसरे स्थान पर रहा है। यह हमारे लिए गर्व का विषय है। कोरोना काल में भी जिले में प्रवासियों को मनरेगा में बड़ी संख्या में रोजगार मिला है। यह खुशी की बात है, इस योजना की और बेहतर मोनिटरिंग की जाए, क्योंकि आगामी समय मे भी इससे ही सर्वाधिक रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा सभी योजनाओं में वरीयता से लोगों को रोजगार दिलाया जाए।
केन्द्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना समेत केंद्र प्रवर्तित करीब दो दर्जन से अधिक विभिन्न योजनाओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए कहा कि देश के इस सीमावर्ती जिले में आमजन के विकास तथा बुनियादी सुविधाओं के लिए भारत सरकार बड़ी राशि खर्च कर रही है। इससे आमजन को लाभांवित करवाने के लिए जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।
केंद्रीय मंत्री चौधरी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए एवं वंचित घरों को बिजली कनेक्शन देने को अलग से प्रोजेक्ट बनाए। केंद्रीय कृषि मंत्री ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत वर्ष 2021 का बकाया क्लेम दिलाने के लिए त्वरित कार्यवाही करने को कहा। उन्होने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में बाड़मेर जिले के प्रत्येक किसान को लाभांवित करवाने के लिए कहा।
चौधरी ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, समग्र शिक्षा अभियान, प्रधानमंत्री सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना समेत विभिन्न विकास योजनाओ की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारयो को इनकी माइक्रो मोनिटरिंग करने को कहा।
इस मौके पर पूर्व मंत्री अमरा राम चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त सड़क के बारे में बताया। वहीं दिशा के मनोनीत सदस्यों ने अपने क्षेत्रों की जनसमस्याओं की जानकारी दी।
इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने जिले में केंद्र प्रवर्तित विभिन्न योजनाओं की प्रगति एवं उनकी प्रक्रिया से अवगत कराया। उन्होंने आश्वस्त किया कि आज की दिशा की बैठक में निर्देशानुसार कार्यवाही कर सम्बंधित विभाग पालना रिपोर्ट से अवगत कराएंगे।
  जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई ने विकास योजनाओ की प्रगति की जानकारी दी। बैठक में प्रधान, समिति के मनोनीत सदस्यो के अलावा अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेद सिंह रतनू सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का समापन राष्ट्र गान से हुआ।
-0-






सोमवार, 30 मई 2022

दिशा की बैठक 31 मई को, केंद्रीय मंत्री चौधरी करेंगे केंद्र प्रवर्तित योजनाओं की समीक्षा

बाड़मेर, 30 मई। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार 31 मई को दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेंस हॉल में दिशा की बैठक का आयोजन किया जाएगा।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कोर्डिनेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी (दिशा) की बैठक का आयोजन कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री एवं बाड़मेर-जैसलमेर सांसद कैलाश चौधरी की अध्यक्षता में 31 मई को दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेंस हॉल में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बैठक में ग्रामीण विकास मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं की वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 की प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ क्रियान्वयन पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को वांछित सूचनाओं के साथ उक्त बैठक में निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए है ।
-0-

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रीय संवाद कार्यक्रम 31 मई को

बाड़मेर, 30 मई। माननीय प्रधानमंत्री द्वारा मंगलवार 31 मई को आजादी का अमृत महोत्सव के तहत वर्चुअली राष्ट्रीय संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री द्वारा 31 मई को प्रातः 9.45 बजे से आजादी का अमृत महोत्सव के तहत विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से शिमला हिमाचल प्रदेश से राष्ट्रीय संवाद कार्यक्रम के दौरान संवाद किया जाएगा। उन्होने बताया कि राष्ट्रीय संवाद कार्यक्रम के दौरान जिला स्तर पर माननीय केन्द्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार, माननीय केबिनेट मंत्री राज्य सरकार, जिला प्रमुख, विधायकगण, प्रधानगण, सभापति, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, स्वतन्त्रता सेनानी, प्रशासनिक अधिकारी, बैंकर्स, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी, सिविल सोसायटी संगठन के प्रतिनिधि एवं समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा हिस्सा लिया जाएगा।
उन्होने बताया कि जिला स्तर पर उक्त संवाद कार्यक्रम का आयोजन वीसी के माध्यम से जिला मुख्यालय पर स्थानीय भगवान महावीर टाउनहॉल में किया जाएगा। उन्होने संबंधित विभागीय अधिकारियों को उक्त कार्यक्रम के संबंध में सम्पूर्ण व्यवस्थाएं एवं उन्हें सौपे गये दायित्वों का समय पर निर्वहन करने के निर्देश दिए।
-0-

जागरूक बन सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं - जैन

गोसेवा आयोग अध्यक्ष ने किया शिविर का निरीक्षण

प्रशासन गांवों के संग फॉलोअप शिविर आयोजित
बाड़मेर, 30 मई। राज्य गोसेवा आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक मेवाराम जैन ने सोमवार को प्रशासन गांवों के संग अभियान के फॉलोअप शिविर का निरीक्षण किया एवं लोगों को जागरूक रह कर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आव्हान किया।
    जैन ने सोमवार को बाड़मेर पंचायत समिति की बाड़मेर आगोर पंचायत में लगे शिविर का जायजा लिया। इस अवसर पर जैन ने कहा कि प्रशासन गांवों के संग अभियान के अंतर्गत अब फॉलोअप शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें वे सभी काम होंगे, जो मुख्य अभियान में हो रहे थे। इसलिए आमजन सक्रियता से आगे आकर अपने काम करवाए एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओ का लाभ उठाएं।
  इस दौरान जैन ने फॉलोअप अभियान में भाग लेने वाले विभागों से भी कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी इससे जुड़े सभी विभागों के कंधों पर है। इसे समझते हुए प्रत्येक विभाग के अधिकारी पूर्ण गंभीरता तथा जिम्मेदारी से कार्य करें। उन्होंने कहा कि शिविर में प्राप्त अंतिम प्रकरण के नियम सम्मत निस्तारण तक अधिकारी शिविरों में बने रहें तथा राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को राहत पहुंचाने की तत्परता दिखाएं। उन्होंने कहा कि अब फोलोअप  शिविरो में सभी विभाग युद्ध स्तर पर कार्य कर अधिकतम लोगों को लाभान्वित करें।
  उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने गत साढ़े तीन वर्षों में आमजन के कल्याण के अनेक कदम उठाए हैं। यह शिविर भी इसी श्रंृखला की एक कड़ी है।
  गोसेवा आयोग अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राजस्थान निःशुल्क दवा और निःशुल्क जांच योजना लागू करने में देश का पहला राज्य था। अब मुख्यमंत्री की पहल पर चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की गई है। इसके माध्यम से प्रत्येक परिवार को दस लाख रूपए तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध करवाया जा रहा है।
  शिविर प्रभारी एवं उपखंड अधिकारी समंदर सिंह भाटी ने प्रगति से अवगत कराया। इस दौरान विकास अधिकारी सुरेश कविया समेत ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
-0-




शुक्रवार, 27 मई 2022

39 स्थानों पर खुलेंगे पशु शिविर, 7041 पशुओं का हो सकेगा संरक्षण

बाड़मेर, 27 मई। जिले में शिव, बायतु, बाड़मेर, रामसर, चौहटन, गडरारोड एवं कल्याणपुर तहसील क्षेत्रों में अभावग्रस्त गांवों में पशुधन के संरक्षण के लिए 39 स्थानों पर पशुशिविर खोले जाने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।

जिला कलक्टर (सहायता) लोक बन्धु ने बताया कि संवत् 2078 में अभावग्रस्त घोषित क्षेत्रों में लघु एवं सीमान्त कृषकों द्वारा अभाव अवधि के दौरान छोडे गये पशुओं के संरक्षण के लिए शिव, बायतु, बाड़मेर, रामसर, चौहटन, गडरारोड एवं कल्याणपुर तहसील क्षेत्रों में कुल 39 स्थानों पर पशु शिविर खोले जाने की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इन पशु शिविरों में 6017 बड़े एवं 1024 छोटे पशुओं सहित कुल 7041 पशुओं का संरक्षण हो सकेगा। उन्होने बताया कि शिव तहसील क्षेत्र में हड़वा, मणिहारी एवं विरधसिंह की ढाणी, बायतु तहसील क्षेत्र में जांदूओं की ढाणी, बोड़वा एवं मिठीया तला, बाड़मेर तहसील क्षेत्र में आदर्श बस्ती बिशाला, बिशाला, छापरी, कनोरा, मुसलमानों की ढाणी, सुरा नरपतान, अबडासर, अणदानियों का तला, अली का तला, दुदाबेरी, बलाउ, मलवा, मारूड़ी, समों की ढाणी एवं सोखरू, रामसर तहसील क्षेत्र में गंगाणियों की ढाणी, खारा राठौडान, कोटडिया तला, मिठडिया तला, सेलाउ, वगते की बेरी, विश्नोईयों का तला, गरडिया एवं जाटों की बस्ती, चौहटन तहसील क्षेत्र में डंूगरपुरा, रडली एवं सणाउ, गडरारोड तहसील क्षेत्र में हरसानी, उनरोड एवं सोलंकियों की बस्ती तथा कल्याणपुर तहसील क्षेत्र में घड़़ोई चारणान ग्राम में पशु शिविर खोले जाने की स्वीकृति जारी की गई है।
-0-

अन्तर्राष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता दिवस पर कार्यशाला

बाड़मेर, 27 मई। माननीय मुख्यमंत्री की बजट घोषणा की क्रियान्विति के क्रम में आई.एम. शक्ति उड़ान योजना के उद्देश्यों के अनुरूप अन्तर्राष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता दिवस पर राजपुरोहित समाज न्याति नोहरा में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

आई.एम. शक्ति उड़ान योजना के तहत माहवारी स्वास्थ्य और स्वच्छता प्रबन्धन (एमएचएचएम) कार्यशाला में वर्ल्ड विजन इंडिया, चेतना संस्थान, अजीज प्रेमजी फाउण्डेशन, एक्शन ऐड, श्योर स्वयं सेवी संस्था के प्रतिनिधियों एवं विभाग के सुपरवाईजर, साथिन, किशोरी बालिकाएं, एनएसएस एनवाईकेएस, एनसीसी, स्काउट्स एण्ड गाइड्स के साथ मिलकर माहवारी स्वास्थ्य जागरूकता कार्ययोजना बनाने पर चर्चा की गई। अजीज प्रेमजी फाउण्डेशन के प्रतिनिधि ने प्रोजेक्टर के माध्यम से माहवारी स्वच्छता प्रबन्धन पर लघु फिल्म प्रदर्शन कर माहवारी प्रबन्धन पर अपने सुझाव सांझा किये।
महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता दिवस 28 मई को मनाया जाता है, यह एक ऐसा वैश्विक मंच है जो माहवारी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य प्रबन्धन को बढ़ावा देने के लिए तथा माहवारी विषय से जुड़ी चुप्पी को तोड़ने के लिए समाज को एकजुट करता है। ग्राम पंचायत स्तर पर महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रबन्धन पर जागरूकता एवं प्रचार प्रसार हेतु विशेष चुप्पी तोड़ों दिवस का आयोजन किया जाता रहा है।
उन्होने प्रतिभागियों से अपने आस पड़ोस एवं ग्राम पंचायत की महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने का आह्वान किया तथा विभाग के सुपरवाईजर एवं साथिनों द्वारा ग्राम पंचायत पर जाजम बैठक के माध्यम से माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। अन्त में एक्शन ऐड समन्वयक विकास सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यशाला का समापन किया।
-0-








पण्डित नेहरू की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि दी

बाड़मेर, 27 मई। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर शुक्रवार प्रातः सूचना केन्द्र में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू ने स्वर्गीय पण्डित जवाहर लाल नेहरू की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय के उप निदेशक श्रवण कुमार चौधरी समेत कलेक्ट्रेट कार्मिक उपस्थित रहें।
-0-







लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...