मंगलवार, 24 मई 2022

प्लेसमेंट ड्राइव में इंजीनियरिंग कॉलेज बाड़मेर के ग्यारह विद्यार्थियों का चयन

बाड़मेर, 24 मई। अभियांत्रिकी महाविद्यालय बाड़मेर में लगातार चल रहे कैम्पस ड्राईव की श्रृंखला में मीरा कॉरपोरेशन द्वारा कैम्पस आयोजित किया गया। इस कैम्पस ड्राइव में महाविद्यालय में अध्ययनरत चतुर्थ वर्ष के सिविल एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

अभियांत्रिकी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.के.बिश्नोई ने बताया कि अभियांत्रिकी महाविद्यालय में विद्यार्थियों के हित को देखते हुए केम्पस प्लेसमेंट का आयोजन करवाया गया है। मीरा कॉरपोरेशन के एच. आर मैनेजर एवं एडमिनिस्ट्रेटर अभिषेक कुमार शुक्ला, ऑपरेशन एण्ड मेंटेनेन्स हेड आशुतोष माथुर एवं टीम द्वारा असेसमेंट टेस्ट, ग्रुप डिस्क्शन में सफल विद्यार्थियो का इंटरव्यू राउण्ड आयोजित किया गया। जिसमें सिविल इंजीनियरिंग के धमेन्द्र प्रजापत, हरी सिंह, नारायण, सांवल भदरू, अदिति खण्डेलवाल, सतीश पंवार का चयन किया गया। इसी प्रकार इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के मनीष कुमार पंवार, प्रियांश शर्मा, राहूल तातेड़, सौरभ व्यास एवं वैभव खत्री का चयन किया गया। मीरा कॉरपोरेशन द्वारा आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में चतुर्थ वर्ष के कुल 11 विद्यार्थियों का चयन किया गया।
-0-

अवैध खनन/निर्गमन/भण्डारण के विरूद्व आकस्मिक चैकिंग

मंगलवार को 10 वाहन जब्त, अब तक 18,12,800 रूपये की वसूली

बाड़मेर, 24 मई। पुलिस विभाग के जिला विशेष दल (डी.एस.टी.) एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा मंगलवार को तहसील पचपदरा, सिणधरी व कल्याणपुर क्षैत्र में आकस्मिक चौंकिग के दौरान खनिज बजरी के अवैध निर्गमन में लिप्त पाये जाने पर कुल 10 वाहनों को जब्त किया गया।
खनि अभियन्ता भगवानसिंह ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य सचिव खान एवं पेट्रोलियम विभाग सुबोध अग्रवाल,  जिला कलक्टर लोक बन्धु, जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव एवं अधीक्षण खनि अभियंता जोधपुर धर्मेद्र लोहार के निर्देशानुसार पुलिस विभाग के जिला विशेष दल (डी.एस.टी.) एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा मंगलवार को तहसील पचपदरा, सिणधरी व कल्याणपुर क्षैत्र में आकस्मिक चौंकिग के दौरान खनिज बजरी के अवैध निर्गमन में लिप्त पाये जाने पर 3 डम्पर जब्त कर पुलिस थाना कल्याणपुर, 1 डम्पर जब्त कर पुलिस थाना सिणधरी, 1 ट्रेक्टर मय ट्रोली जब्त कर पुलिस थाना समदडी, 2 ट्रेक्टर मय ट्रोली जब्त कर पुलिस थाना पचपदरा व 3 ट्रेक्टर मय ट्रोली जब्त कर पुलिस चौकी जसोल की सुपुर्दगी में दिया गया (कुल 10 वाहन जब्त किए गए)। उन्होने बताया कि राज्य स्तरीय अवैध खनन/निर्गमन/भण्डारण के विरूद्व विशेष अभियान की पालना में जिला कलक्टर बाडमेर द्वारा गठित खान, राजस्व, परिवहन, वन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा आदिनांक तक अवैध खनन/ निर्गमन/ भण्डारण के कुल 34 प्रकरण बनाकर कुल 35 वाहन जब्त किए गए है, जिनमें से 13 वाहनों में पैनल्टी राशि, कम्पाउण्ड फीस व एनजीटी फीस की कुल राशि रूपये 18,12,800 वसूल किये गये तथा शेष 22 वाहन अब तक सम्बधित पुलिस थाना/चौकी में जब्त खडे़ है। साथ ही दो प्रकरणों में प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज करवायी गयी है। अवैध खनन/निर्गमन/भण्डारण के विरुद्ध आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।  
-0-




अनुसूचित जाति एवं जनजाति पर अत्याचार के मामलों में कार्यवाही हो त्वरित

बाड़मेर, 24 मई। जिले में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों पर अत्याचार के मामलों पर त्वरित कार्यवाही होगी ताकि पीड़ित लोगों को शीघ्र न्याय मिल सके। जिला कलक्टर लोक बंधु ने मंगलवार को अनुसूचित जाति, जन जाति एवं महिलाओं पर अत्याचार निवारण संबंधी त्रैमासिक बैठक में लम्बित मामलों की समीक्षा के दौरान यह सुनिश्चित करने को कहा।

जिला कलक्टर ने समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों से कहा कि छः माह से अधिक अवधि के बकाया प्रकरणों पर तुरन्त कार्यवाही की जाए। जिला कलक्टर ने अनुसूचित जाति, जनजाति एवं महिलाओं पर अत्याचार के मामलों मे अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की निर्देश दिए।
  जिला कलक्टर ने सहायक निदेशक अभियोजन को विभिन्न न्यायालयों में बकाया प्रकरणों की वस्तुस्थिति से अवगत करा कर कार्यवाही को कहा। साथ ही बकाया प्रकरणों का न्यायालय वार विवरण अंकित करने को कहा। बैठक में अभियोजन एवं पुलिस विभाग के पास महिला अत्याचार से संबंधित लम्बित प्रकरणों तथा महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र के पास प्राप्त प्रकरणो की विस्तार के साथ समीक्षा की गई। इसी प्रकार पुलिस व अभियोजन के मध्य समन्वय समिति की बैठक में बिन्दुवार समीक्षा की गई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने लम्बित मामलों पर त्वरित गिरफ्तारी एवं न्यायालय में चालान पेश करने की जानकारी दी।
  सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पुखराज सारण ने एजेंडावार विस्तृत जानकारी दी।
-0-





अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष बैरवा 25 मई को बाड़मेर आएंगे

जनसुनवाई एवं जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे
बाड़मेर, 24 मई। राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष खिलाड़ी लाल बैरवा अपनी एक दिवसीय यात्रा पर बुधवार 25 मई को बाड़मेर आएंगे। इस दौरान वे जन सुनवाई तथा अनुसूचित जाति के उत्थान एवं अधिकारों हेतु जिले में कार्यरत सामाजिक संगठनों के सदस्यों तथा जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक लेंगे।
अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष बैरवा 25 मई को जैसलमेर से प्रातः 11.30 बजे प्रस्थान कर वाया शिव दोपहर 3 बजे बाड़मेर पहुंचेगे तथा 3.30 बजे से 4 बजे तक सर्किट हाउस बाडमेर में अनुसूचित जाति के उत्थान एवं अधिकारों हेतु जिले में कार्यरत सामाजिक संगठनों के सदस्यों के साथ बैठक लेंगे। वे इसी दिन सांय 4.30 से 6 बजे तक कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेने के बाद 26 मई को प्रातः 8 बजे बाड़मेर से जालोर के लिये प्रस्थान करेंगे।
-0-

शिव में नो पार्किंग जोन घोषित किए जाने के संबंध में प्रारूप प्रकाशन

बाड़मेर, 24 मई। बाड़मेर जिले के शिव उपखण्ड क्षेत्र में आमजन की सुविधा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित रखने हेतु जिला यातायात प्रबन्धन समिति की बैठक में लिये गये निर्णयानुसार कोटडा रोड़ चौराहा से गडरारोड चौराहा के मध्य के हाईवे क्षेत्र को नो पार्किंग जोन घोषित किए जाने से पूर्व प्रारूप प्रकाशन किया गया है।

जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्टेªट लोक बंधु ने बताया कि आमजन की सुविधा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित रखने हेतु कोटड़ा रोड चौराहा से गडरारोड चौराहा के मध्य के हाईवे क्षेत्र को नो पार्किग जोन घोषित किया जाना है। उन्होने बताया कि उपरोक्त प्रस्तावित नो पार्किग जोन के बारे में यदि सर्व साघारण को कोई आपत्ति हो तो नोटिस के प्रकाशन के सात दिवस के भीतर अपना अभ्यावेदन कारण सहित जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्टेªट के समक्ष कार्यालय समय में व्यक्तिशः प्रस्तुत कर सुनवाई हेतु उपस्थित हो सकते है। उन्होने बताया कि निर्धारित अवधि समाप्ति पर उपरोक्त स्थलों को राजस्थान मोटरयान नियम 1990 के नियम 8.1 के अन्तर्गत नो पार्किग जॉन के रूप में अन्तिम रूप से घोषित कर अधिसूचित कर दिया जाएगा।
-0-

 थार महोत्सव के विजेताओं का हुआ सम्मान

बाड़मेर, 24 मई। थार महोत्सव एवं राजस्थान दिवस के अवसर पर आयोजित किये गये खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे विजेताओं को जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओम प्रकाश विश्नोई द्वारा मंगलवार को सम्मानित किया गया।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि थार महोत्सव के अवसर पर थार श्री, थार सुन्दरी, दम्पति दौड, पनिहारी दौड़, दादा पोता दौड़, साफा बांघ, ढोल वादन, ऊॅट श्रृंगार, राजस्थानी वेशभूषा, रस्सा कस्सी पुरूष व महिला वर्ग, सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में मेहन्दी, रंगोली, मांडणा, चित्रकला, जायको राजस्थान रो, क्रिकेट, खो-खो, सतोलिया, कब्बडी, बेडमिन्टन, रूमाल झपटा, धुड दौड समेत खेलकूद समेत विभिन्न आयोजित प्रतियोगिताओं में द्वितीय स्थान पर रहे विजेताओं को जिला प्रशासन द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
-0-















सोमवार, 23 मई 2022

जिला कलेक्टर ने की पानी- बिजली आपूर्ति की समीक्षा

गर्मी में आमजन एवं पशुधन को पहुंचाए राहत

प्रशासन गांवों के संग के फॉलोअप की पूरी हो तैयारी
 बाड़मेर, 23 मई। जिला कलक्टर लोक बंधु ने सोमवार को जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की वर्चुअल बैठक लेकर पानी- बिजली एवं आवश्यक सेवाओं की समीक्षा की एवं राहत गतिविधियों के गम्भीरता से संचालन की सख्त हिदायत दी।
   इस अवसर पर जिला कलेक्टर लोक बंधु ने कहा कि वर्तमान में प्रशासन गांवों के संग अभियान के फॉलोअप शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, लेकिन इन शिविरों में अपेक्षा के अनुरूप काम नहीं हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन गांवों के संग अभियान के दौरान मुख्य शिविरों के समान इन शिविरों में कार्य निष्पादन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक फॉलोअप शिविर 4-5 पटवार हल्को पर आयोजित किया जा रहा है, ऐसे में शिविर की व्यापक पूर्व तैयारी की जाए एवं लंबित कार्यों को सूचीबद्ध कर निर्धारित तिथि को उक्त सभी कार्य संपादित करें ताकि बेहतर परिणाम मिल सके। उन्होनें बकाया नामान्तरकरण, सीमांकन, एनएफएसए अपील एवं अन्य पेण्डिंग कार्यो को शिविरों में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
   जिला कलक्टर ने वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी में जिले में समस्याग्रस्त क्षेत्रों में अकाल सहायता के तहत स्वीकृत पशु शिविर एवं चारा डिपों का तुरंत शुरू करने को कहा। साथ ही उपखंड अधिकारियो को नियमित रूप से राहत गतिविधियों के पर्यवेक्षण एवं निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में कही भी पानी और चारे की कमी नही आनी चाहिए। उन्होंने आवश्यकता के अनुसार टेंकरो से पेयजल परिवहन कराने को कहा।। उन्होंने आदान अनुदान के शत फीसदी वितरण, किसानों का डाटा ऑनलाईन करने, अकाल सहायता के तहत किये जा रहे पेयजल परिवहन की नियमित रूप से प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। 
   उन्होने कहा कि राज्य सरकार का स्वास्थ्य पर सर्वाधिक जोर हैं तथा प्रत्येक व्यक्ति का निःशुल्क उपचार माननीय मुख्यमंत्री का मुख्य ध्येय हैं। इसलिए निःशुल्क दवा एवं जांच योजना का जिले में बेहतर संचालन किया जाए। उन्होंने मिशन सुरक्षा चक्र के सर्वे को मुस्तेद रहते हुए सटीक तरीके से करने को कहा। उन्होने जनआधार नामांकन एवं सीडिंग कार्य की प्रगति समीक्षा की।
    इससे पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई ने प्रधानमंत्री आवास योजना के भौतिक सत्यापन के बारे में बताया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेद सिंह रतनू ने निर्माण श्रमिकों के आवेदकों के भौतिक सत्यापन की प्रगति, अग्नि सहायता एवं आकाशीय बिजली एवं अंधड़-तूफान से क्षति के प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा की। 
 बैठक में जिला अधिकारी उपस्थित रहें। वहीं उपखण्ड अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े रहें।
-0-






36 स्थानों पर खुलेंगे पशु शिविर, 6549 पशुओं का हो सकेगा संरक्षण

बाड़मेर, 23 मई। जिले में बाड़मेर, गडरारोड़, गिडा, शिव, रामसर एवं चौहटन तहसील क्षेत्रों में अभावग्रस्त गांवों में पशुधन के संरक्षण के लिए 36 स्थानों पर पशुशिविर खोले जाने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।

जिला कलक्टर (सहायता) लोक बन्धु ने बताया कि संवत् 2078 में अभावग्रस्त घोषित क्षेत्रों में लघु एवं सीमान्त कृषकों द्वारा अभाव अवधि के दौरान छोडे गये पशुओं के संरक्षण के लिए बाड़मेर, गडरारोड़, गिडा, शिव, रामसर एवं चौहटन तहसील क्षेत्रों में कुल 36 स्थानों पर पशु शिविर खोले जाने की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इन पशु शिविरों में 5400 बड़े एवं 1149 छोटे पशुओं सहित कुल 6549 पशुओं का संरक्षण हो सकेगा। उन्होने बताया कि बाड़मेर तहसील क्षेत्र में ग्राम ईश्वरपुरा, सुरा जागीर एवं सुरा चारणान, गडरारोड तहसील क्षेत्र में तिबनियार, दूधोडा, बालेवा, मीरूवाणी, देताणी, देदडियार, बालेवा, हरसानी एवं चारणों की ढाणी, गिड़ा तहसील क्षेत्र में सवाउ पदमसिंह, शिव तहसील क्षेत्र में साजीतड़ा, डलानाडा, हाथीसिंह का गांव एवं कानासर, रामसर तहसील क्षेत्र में तालब का पार, लसुआ, जाने की बेरी, गरडिया, गंगाणियों का पार, भाचभर एवं अभे का पार तथा चौहटन तहसील क्षेत्र में मिठड़ाऊ ग्राम में पशु शिविर खोले जाने की स्वीकृति जारी की गई है।
-0-

मासिक लक्ष्य तय कर शत प्रतिशत प्रगति अर्जित हो

 बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा

बाडमेर, 23 मई। बीस सूत्री कार्यक्रम के वर्ष 2022-23 के लक्ष्यों के विरूद्ध अब तक अर्जित उपलब्धि की समीक्षा बैठक सोमवार को जिला कलेक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस दौरान बीसूका उपाध्यक्ष फतेह खान भी मौजूद रहे।  
  इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने बिंदूवार प्रगति की समीक्षा के पश्चात् आवंटित लक्ष्यों के विरूद्ध मुश्तैदी के साथ कार्य करते हुए शत प्रतिशत प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि बीस सूत्री कार्यक्रम सरकार का अग्रणी वरियता प्राप्त कार्यक्रम हैं तथा इसमें किए गए कार्यो के आधार पर जिले की प्रगति प्रदर्शित होती है तथा इसी आधार पर जिले को रैकिंग प्रदान की जाती है। उन्होंने कार्यक्रम के वार्षिक लक्ष्यों को मासिक आधार पर विभक्त कर उसकी मॉनिटरिंग करने एवं तदनुसार उपलब्धि अर्जित करने को कहा।  
जिला कलक्टर ने टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा करते बच्चों में सभी प्रकार के टीकों में शत फीसदी उपलब्धि के निर्देश दिए। साथ ही जिले में संस्थानिक प्रसव की शत प्रतिशत उपलब्धि के लिए सभी गर्भवती महिलाओं को चिन्हित करने की हिदायत दी।
  उन्होने ग्रामीण आजीविका मिशन, श्रमिक कल्याण, खाद्य सुरक्षा, प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण जलापूर्ति कार्यक्रम, बाल कल्याण, वन संरक्षण एवं वन वृद्धि, ग्रामीण सड़क, ग्रामीण ऊर्जा समेत विभिन्न विभिन्न रैकिंग बिन्दुओं में अर्जित प्रगति की विभागवार समीक्षा की। उन्होने समस्त विभागों को इस वितीय वर्ष के लिए निर्धारित लक्ष्य की 110 फीसदी उपलब्धि हासिल करने की रणनीति बनाकर काम करने को कहा ताकि वर्ष के अंत मे तकनीकी या अन्य किसी कारण से परेशानी आने पर तय लक्ष्य हासिल हो सके।
    इस मौके पर बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष फतेह खान ने कहा कि सबके लिए आवास बिंदु में निर्धारित उपलब्धि में भवन निर्माण में बजरी की किल्लत मुख्य समस्या बन रही है, ऐसे में अवैध बजरी खनन की रोकथाम कर कम कीमत पर बजरी मुहैया कराई जाए ताकि गरीबों को छत मुहैया हो सके। उन्होंने वन वृद्धि को सभी चार दिवारी युक्त सरकारी भवनों में आवश्यक रूप से पौधें लगाने को कहा।
  बैठक के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओम प्रकाश विश्नोई ने विभागवार प्रगति से अवगत कराया। वही मुख्य आयोजना अधिकारी जसवंत गौड़ ने लक्ष्यो की जानकारी दी।
-0-





शुक्रवार, 20 मई 2022

अवैध खनन माफिया के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, 11 वाहन जब्त, आरोपी गिरफ्तार

बाड़मेर, 20 मई। जिले में बजरी के अवैध खनन के विरुद्ध शुक्रवार को धरपकड़ की बड़ी कार्यवाही की गई।

    जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन के विरुद्ध एक माह का विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न विभागों की सयुक्त दलों के द्वारा खनन माफिया की धरपकड़ कार्यवाही की जा रही हैं।
  खनन अभियंता भगवान सिंह ने बताया कि जिला कलक्टर बाड़मेर के निर्देशानुसार पुलिस विभाग की जिला विशेष दल(डी.एस.टी.) व पुलिस थाना सिणधरी तथा खनिज विभाग की सयुक्त टीमों द्वारा शुक्रवार को अलसुबह तहसील पचपदरा व सिणधरी क्षैत्र में आकस्मिक चौंकिग के दौरान खनिज बजरी के अवैध निर्गमन में लिप्त पाये जाने पर 6 ट्रेेक्टर मय ट्रोली जब्त कर पुलिस थाना पचपदरा, 4 ट्रेेक्टर मय ट्रोली जब्त कर पुलिस चौकी जसोल तथा खनिज बजरी के अवैध निर्गमन में लिप्त एक डम्पर को रोड पर ही खाली कर भगाने पर पीछा कर उसको जब्त कर पुलिस थाना सिणधरी में वाहन व वाहन चालक के विरूद्व बजरी अवैध खनन/निर्गमन व राजकार्य में बाधा की प्रथम सूचना रिपोर्ट संख्या 97/2022 दर्ज की गई।  
    उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय अवैध खनन/निर्गमन/भण्डारण के विरूद्व विशेष अभियान 15 मई से 14 जून  तक में आदिनांक तक अवैध खनन/निर्गमन में कुल 21 वाहन जब्त कर 7 वाहनों में पैनल्टी राशि 6 लाख 88 हजार रूपये वसूल किये गये है तथा शेष 14 वाहन अब तक सम्बधित पूलिस थाना/चौकी में जब्त खडे है। अवैध खनन/निर्गमन/भण्डारण के विरुद्ध श्रीमान जिला कलक्टर, बाडमेर द्वारा गठित खान, राजस्व, परिवहन, वन एव पुलिस विभाग की सयुक्त टीमों द्वारा आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।
-0-







फॉलोअप शिविर आमजन के लिए साबित हो रहे वरदान

 प्रशासन गांवों के संग अभियान

बाड़मेर, 20 मई। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शुक्रवार को पंचायत समिति पायला कलां की आमलियाला, तालबाणियों की ढाणी, सड़ा, सड़ा झुण्ड, सडा धनजी, लोलावा, खुडाला, नेहरों की ढाणी, नई उंदरी, कोशलू सहित 10 ग्राम पंचायतों के लिए ग्राम पंचायत मुख्यालय सड़ा पर फॉलोअप शिविर का आयोजन किया गया।
उपखण्ड अधिकारी एवं शिविर प्रभारी वीरमाराम ने बताया कि राज्य की संवेदनशील सरकार द्वारा चलाए जा रहे प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत 15 मई से आयोजित किए जा रहे फॉलोअप शिविरों में आमजन के विभिन्न विभागों के कार्य हाथों-हाथ निस्तारित किए जा रहे है। उन्होनें बताया कि सड़ा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित शिविर में नामांतरण के 60, खाता शुद्विकरण के 8, आपसी सहमति से खाता विभाजन के 2 एवं रास्ते के 10 प्रकरणों का नियमानुसार निस्तारण किया गया है। शिविर प्रभारी ने आमजन से अपील की है कि वे आगामी दिवसों में होने वाले फॉलोअप शिविरों में आवश्यक रूप से भाग लेकर एक ही जगह पर अपने लम्बित सरकारी कार्यो का मौके पर ही निस्तारण करवाएं।
-0-




थार महोत्सव एवं राजस्थान दिवस के विजेताओं का हुआ सम्मान

बाड़मेर, 20 मई। थार महोत्सव एवं राजस्थान दिवस के अवसर पर आयोजित किये गये खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पर रहे विजेताओं को जिला कलक्टर लोक बंधु द्वारा शुक्रवार को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि थार महोत्सव एवं राजस्थान दिवस के अवसर पर मेहन्दी, माण्डणा, रंगोली, ढोल वादन, साफा बांध, दादा पोता दौड, दम्पति दौड, पनिहारी मटका दौड, ऊंट श्रृंगार, रस्सा कस्सी, थार श्री एवं थार सुन्दरी समेत विभिन्न आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पर रहे विजेताओं को जिला प्रशासन द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।
-0-









सजगता एवं जागरूकता के माध्यम से साईबर अपराध से बचा जा सकता है - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

बाडमेर, 20 मई। नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय निवेशक शिक्षा एवं जागरूकता कार्यशाला के दूसरे दिन अतिरिक्त जिला  पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह द्वारा कार्यशाला में युवाओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि आर्थिक ठगी साइबर अपराधों से स्वंय की जागरूकता एवं सजगता बचा जा सकता है। उन्होंने आर्थिक एवं साइबर अपराध पर पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से युवाओं को इससे बचने के सुझाव, उपाय बताएं।

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र तनसुखानी ने बचत के लिये नशा प्रवृति को रोकने का आव्हान किया। कार्यशाला में कवियत्री सीमा रंगा इंदिरा द्वारा युवाओं को कविताओं के माध्यम से जीवन मे बचत निवेश पर प्रबंधन को जीवन में महत्वपूर्ण आयाम के रूप में स्थापित करना बताया गया।
कार्यशाला में जिला युवा अधिकारी सचिन पाटोदिया ने बताया कि आधुनिक युग में वित्तीय साक्षरता बहुत आवश्यक है एवं इस तरह की कार्यशाला आगामी दिनों में जिले के अन्य ब्लॉक में भी आयोजित की जावेगी।
इस अवसर पर बाड़मेर के 80 प्रतिभागियों के साथ नहेरू युवा केंद्र के कार्यक्रम एवं लेखा  सहायक घेवरचंद सहित युवाओं ने भाग लिया। कार्यशाला का मंच संचालन ब्लॉक स्वयं सेवक मोती सिंह राजपुरोहित एवं सुरेश पोटलिया ने किया। कार्यशाला का समापन 21 मई को किया जाएगा।
-0-





गुरुवार, 19 मई 2022

अनुकम्पात्मक नियुक्त कार्मिकों की टंकण गति परीक्षा 26 को

बाड़मेर, 19 मई। अनुकम्पात्मक नियुक्ति नियम 1996 के अन्तर्गत नियुक्त मृतक आश्रित कर्मचारी जिनके द्वारा 31 मार्च, 2021 तक कम्प्युटर पर टंकण गति परीक्षा हेतु आवेदन पत्र जमा कराये गये है, उनकी कम्प्युटर पर टंकण गति परीक्षा 26 मई को प्रातः 11 बजे से एमबीसी राजकीय महाविद्यालय लक्ष्मीपुरा बाड़मेर में आयोजित की गई है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं परीक्षा आयोजन समिति के अध्यक्ष उम्मेदसिंह रतनू ने बताया कि अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र 24 मई से www.barmer.rajasthan.gov.in पर डाउनलोड कर सकते है। उन्होनें बताया कि परीक्षा हॉल में प्रवेश पत्र, फोटोयुक्त आईडी/आधार कार्ड एवं कार्यालयाध्यक्ष द्वारा जारी पहचान पत्र के बिना किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जायेगा।
-0-

गौरव सैनानियों के लिए स्वास्थ्य जॉच शिविर 21 को

बाड़मेर, 19 मई। जिले की चौहटन, रामसर, सेडवा एवं धोरीमना तहसील क्षेत्र के गौरव सैनिकों, उनके परिजनों एवं वीरांगनाओं के लिए मेडिकल केम्प का आयोजन 21 मई को प्रातः 10 से सायं 5.50 बजे तक ग्राम पंचायत भवन चौहटन में आयोजित किया  जायेगा।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि शिविर में महिला रोग विशेषज्ञ, दन्त चिकित्सक, हड्डी रोग विशेषज्ञ और जनरल सर्जन अपनी सेवाएं देंगे। साथ ही शिविर में लैब सुविघा एवं दवाईयां भी उपलब्ध रहेगी। केम्प में आने वालों के लिये जलपान की व्यवस्था भी रहेगी। उन्होने गौरव सैनिकों, उनके परिजनों एवं वीरांगनाओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर केम्प की सुविधाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया है।
-0-

जिले में एक भी बच्चा नामांकन से वंचित नहीं रहे

 जिला निष्पादन समिति कीे बैठक

बाड़मेर, 19 मई। समग्र शिक्षा अभियान की जिला निष्पादन समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित हुई। बैठक में उन्होनें प्रवेशोत्सव के दौरान जिले में एक भी बच्चे को नामांकन वंचित नही रखना सुनिश्चित करने को कहा।
  इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने कहा कि जिले में कुपोषण एवं एनीमिया से पीड़ित बच्चों की पहचान के लिए सर्वे का काम चल रहा है। चूंकि वर्तमान में विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश चल रहा है और यह सर्वे घर घर किया जा रहा है, ऐसे में सम्बंधित पीईईओ सक्रिय भागीदारी करें एवं शत प्रतिशत पीड़ित बच्चों की पहचान सुनिश्चित करें।
इस मौके पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने समग्र शिक्षा अभियान समेत अन्य योजनाओं में स्कूलों के सुदृढ़ीकरण, जन सहभागिता योजना की प्रगति, स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूल योजना, आईसीटी योजना, कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, छात्रवृतियां एवं विद्यार्थी कल्याणकारी योजनाओं, विद्यालयों में नामांकन वृद्धि एवं शैक्षणिक पैमानों पर जिले की रैकिंग सुधार की विस्तृत समीक्षा की तथा विद्यालयों में निर्माण कार्य नये सत्र प्रारम्भ होने से पूर्व पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होने सघन जागरूकता अभियान चलाकर प्रत्येक पंचायत में अनुसूचित जाति, जन जाति, अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में नामांकन बढाने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला कलेक्टर बंधु ने जिले की रैकिंग सुधार के लिए समस्त ब्लॉकों में विशेष प्रयास करने को कहा। उन्होने ब्लॉक स्तर पर प्रतिदिन सुधार योग्य बिन्दुओं का विश्लेषण कर ठोस उपलब्धि अर्जित करने की हिदायत दी।
उन्होंने आईटी बेस नवाचार के लिए सभी स्कूलों में आईसीटी लैब की स्थापना के लिए प्रस्ताव प्रेषित करने को कहा। बालिका शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए जिला कलेक्टर बंधु ने कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों में क्वालिटी एजुकेशन देने को कहा। वही जिले में निर्धारित मापदंडों के अनुरूप नवीन महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोले जाने के लिए शेष प्रस्ताव भी शीघ्र भेजने के निर्देश दिए।  
  बैठक में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी भीखाराम प्रजापत ने एजेण्डा बिन्दुओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक केशरदान रतनू, समस्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, सभी कार्यक्रम अधिकारी समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-





अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष बैरवा 25 को बाड़मेर आएंगे

जनसुनवाई एवं जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे

बाड़मेर, 19 मई। राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष खिलाड़ी लाल बैरवा अपनी एक दिवसीय यात्रा पर बुधवार 25 मई को बाड़मेर आएंगे। इस दौरान वे जन सुनवाई तथा अनुसूचित जाति के उत्थान एवं अधिकारों हेतु जिले में कार्यरत सामाजिक संगठनों के सदस्यों तथा जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक लेंगे।
अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष बैरवा 25 मई को जैसलमेर से प्रातः 11.30 बजे प्रस्थान कर वाया शिव दोपहर 3 बजे बाड़मेर पहुंचेगे तथा 3.30 बजे से 4 बजे तक सर्किट हाउस बाडमेर में अनुसूचित जाति के उत्थान एवं अधिकारों हेतु जिले में कार्यरत सामाजिक संगठनों के सदस्यों के साथ बैठक लेंगे। वे इसी दिन सायं 4.30 सायं 4.30 से 6 बजे तक कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेने के बाद 26 मई को प्रातः 8 बजे बाड़मेर से जालोर के लिये प्रस्थान करेंगे।
-0-

गोदारा ने बीसीसीबी के प्रबन्ध निदेशक का पदभार संभाला

बाड़मेर, 19 मई। बाड़मेर केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रबन्ध निदेशक पद पर जितेन्द्र कुमार गोदारा ने पदभार ग्रहण किया।

राज्य सहकारिता सेवा के अधिकारी गोदारा बालोतरा भूमि विकास बैंक के सचिव के पद पर कार्यरत हैं तथा उन्हें बीसीसीबी के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार प्रदान किया गया है।
-0-

जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक

प्रकरणों को गम्भीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश

बाड़मेर, 19 मई। जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में गुरूवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित हुई।
इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंघु ने सतर्कता समिति के समक्ष विचाराधीन प्रकरणों पर संबंधित अधिकारियों से प्रकरणवार प्रगति समीक्षा पश्चात् अधिकारियों को सतर्कता समिति में दर्ज प्रकरणों को गम्भीरता से लेते हुए प्रत्येक प्रकरण पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्यवाही कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि जन सुनवाई के सभी प्रकरण राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज किए जाए। साथ ही उपखण्ड स्तरीय जन सुनवाई के प्रकरण जिला स्तरीय जन सुनवाई से पूर्व निस्तारित किये जाये। उन्होने उपखण्ड अधिकारियों को ग्राम पंचायत स्तरीय जन सुनवाई का औचक निरीक्षण करने तथा राज्य स्तरीय प्रकरण उपखण्ड अधिकारी की टिप्पणी के साथ भेजेने के निर्देश दिए।
इस दौरान सतर्कता समिति में लक्ष्मणराम चौधरी द्वारा दर्ज श्रमिक कार्ड धारक के छात्र आवेदक को छात्रवृति एवं सरकारी सुविधा नहीं देने के प्रकरण में जांच के आदेश दिए गये। इसी प्रकार ग्राम पंचायत आकोडा में मनरेगा के अन्तर्गत बनाई गई ग्रेवल सड़कों के भुगतान संबंधी प्रकरण उच्च न्यायालय में स्टे होने के कारण लम्बित रखा गया। वही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निम्बलकोट में गलत तरीके से बिल बनाकर सरकारी राशि हडपने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करवाने संबंधी प्रकरण राज्य स्तर पर प्रेषित करने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान जन सुनवाई में परिवादियों द्वारा प्रस्तुत परिवेदनाओं की धैर्य के साथ सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को प्रकरण भिजवाते हुए त्वरित कार्यवाही कर परिवादियों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। इस दौरान हाजी रहीम खां द्वारा मिरासी लोक संगीत कलाकार समाज हेतु कब्रिस्तान के लिए जमीन आवंटित करने, झाफली कला सरपंच निर्मला द्वारा ग्राम पंचायत झाफली कलां में कलाकार भवन की चार दिवारी बनवाने, सिरेमल द्वारा आम रास्ते का सीमांकन मुंगडा राजस्व सरहद से करवाकर आम रास्ते का अतिक्रमण हटवाने, चुतरसिंह द्वारा कृषि भूमि के बदले गैर मुमकिन पहाडी भूमि आवंटन कराने, जयरामाराम द्वारा निलंबन काल में निर्वाह भत्ता दिलाने, समस्त ग्रामवासी बाड़मेर ग्रामीण द्वारा अतिक्रमण हटवाने, किशनलाल द्वारा स्वीकृत ऋण की राशि दिलवाने, जेठूसिंह द्वारा पानी की समस्या दुरस्त करवाने, इशाक खान द्वारा पाईप लाईन से अवैध जल कनेक्शन हटवाने, चेनाराम चौधरी द्वारा जमीन का सीमाज्ञान करवाने, मोहनसिंह सोढ़ा द्वारा विद्युत विभाग द्वारा गिरे विद्युत पोल सही नहीं करने, श्रीमती पवनी, श्रीमती मीरा एवं श्रीमती कमला द्वारा रसद सामग्री उपलब्ध कराने, खंगारमल द्वारा खसरा नम्बर 56 में अतिक्रमण हटवाने, बलवन्ताराम द्वारा नामान्तरकरण भरवाने, बाबुलाल द्वारा कृषि कनेक्शन जारी करवाने समेत विभिन्न मुद्दों से जुडी 55 परिवेदनाएं प्रस्तुत हुई जिन्हें संबंधित अधिकारियों को जॉच एवं आवश्यक कार्यवाही कर परिवादियों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए गए।
इस मौके पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओम प्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेद सिंह रतनू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह, उपखण्ड अधिकारी समंदरसिंह भाटी, नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहें। उपखण्ड मुख्यालय के अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े रहें।  
-0-









बुधवार, 18 मई 2022

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत तरंग-2022 का शुभारम्भ

बाड़मेर, 18 मई। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में तीन दिवसीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम तरंग-2022 का शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन के आयोजन आदर्श स्टेडियम के इंडोर बेडमिंटन कोर्ट में हुआ। कार्यालयाध्यक्ष कमल पंवार ने सभी प्रतिभागियों को खेलभावना से प्रतियोगिताओं में भाग लेने की प्रतिज्ञा कराई तदुपरांत बेडमिंटन एवं टेबल टेनिस की प्रतियोगिताएं आयोजित हुई ।

बेडमिंटन में सभी इंजिनियरिंग ब्रांच के विद्यार्थियों ने भारी उत्साह दिखाया। केमिकल इंजीनियरिंग के तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने अपना परचम लहराते हुए प्रथम तीनों स्थान प्राप्त किये। इन मुकाबलों में छात्र चौतन्य शर्मा, तन्मय मत्तड तथा शुभम शर्मा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। टेबल टेनिस प्रतियोगिता में प्रथम वर्ष मैकेनिकल के हेमांग शर्मा ने प्रथम, तृतीय वर्ष इलेक्ट्रिकल के हेमंत कुमार ने द्वितीय तथा प्रथम वर्ष इलेक्ट्रिकल के रोहित गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में संस्थान के प्रशांत जोशी, रोशन लाल, वासु देव, ममता चौधरी, ओमाराम चौधरी, शैलेन्द्र सैनी, किशन दवे, सूर्यप्रकाश, कैलाश, मोहम्मद हुसैन गौरी, कुलदीप, हमीराराम, ठाकराराम आदि उपस्थित रहे।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...