मंगलवार, 25 जनवरी 2022

उल्लेखनीय कार्याें के लिए 58 लोग होंगे सम्मानित

 बाड़मेर, 25 जनवरी। जिला मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रांे मंे उल्लेखनीय कार्य करने वाले 58 लोगांे एवं संगठनांे को सम्मानित किया जाएगा।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि आदर्श स्टेडियम मंे आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के दौरान रा.रा.प.प.नि. बाड़मेर के चालक कम परिचालक चुतराराम ईशराम, सहकारी समितियां कार्यालय के निरीक्षक ग्रेड द्वितीय भूरसिंह भाटी, मीठड़ा खुर्द निवासी भंवरलाल भादू पुत्र प्रभूराम भादू, लक्ष्मीनगर बाड़मेर निवासी सवाईसिंह पुत्र पाबूसिंह, बालोतरा निवासी श्रीमती स्वाति मानधना, पीएचईडी ग्रामीण उपखण्ड प्रथम बाड़मेर की सहायक अभियन्ता श्रीमती रिंकल, बाड़मेर निवासी छात्रा मुस्कान जांगिड पुत्री धीरज कुमाऱ, बाडमेर निवासी छात्र जसराज चण्डक पुत्र सोहनलाल चंडक, जिला निर्वाचन कार्यालय के कनिष्ठ सहायक जयसिंह, नागरिक आपूर्ति कार्यालय बाड़मेर के प्रबन्धक रमेश कुमार विश्नोई, राउप्रावि मेघवालों की बेरी (प्रतिनियुक्ति उपखण्ड कार्यालय सिवाना) के अध्यापक लालाराम चौधरी, सहायक कोषाधिकारी महिपालसिंह रोहड़िया, कृष्णा सेवा संस्थान बालोतरा के अध्यक्ष धमेन्द्र दवे, ग्राम पंचायत मगरा सरपंच जोगेन्द्र कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी (मु.) प्रा.शि. बाड़मेर के कनिष्ठ सहायक देवीलाल, राउप्रावि सं0 7 बाड़मेर के प्रधानाध्यापक चम्पालाल गर्ग, राप्रावि बलदेवनगर रामसर के प्रबोधक भेराराम भाखर, छात्रा ममता सियाग, राउप्रावि सं0 4 बाड़मेर के शारीरिक शिक्षक अमृतलाल जैन, राउप्रावि आगोरिया शिव के अध्यापक श्रवण कुमार जांगिड़, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती राजबाला चौधरी, पीएमओ कार्यालय के वरिष्ठ विशेषज्ञ (मेडिसन) डॉ. हनुमानराम चौधरी, चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेन्द्र कुमार, सहायक लेखाधिकारी बंशीधर पंवार, कार्यालय अधिशाषी अभियन्ता पीएचईडी नगर खण्ड बाड़मेर के पम्प चालक द्वितीय मगाराम, स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूल सिवाना के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश विश्नोई, कार्यालय खनि अभियन्ता, खान एवं भू विज्ञान विभाग बाडमेर के कनिष्ठ लेखाकार भवाराम, पारम्परिक लोक एवं सूफी संगीत प्रशिक्षण संस्थान कलाकार कॉलोनी बाडमेर के बसरा खां, जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय के कार्यक्रम अधिकारी अमीन खान, महिला अधिकारिता विभाग उप निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित, पेश इमाम जामा मस्जिद बाडमेर के इमाम मौलाना लाल मोहम्मद सिद्धिकी, हड़वा निवासी तालब खान मांगणियार, जिला पूल बाडमेर के वाहन चालक मदनलाल सन्त, राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय बाड़मेर के प्राचार्य कृष्ण विश्नोई, जिला कलक्टर कार्यालय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी आम्बाराम बोसिया, सहायक प्रशासनिक अधिकारी टीलसिंह महेचा, नगर परिषद बाडमेर के सफाई कर्मचारी महेश, सफाई कर्मचारी नितेश, जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी जेठूसिंह, कनिष्ठ सहायक राजेन्द्र दास, ग्राम पंचायत बाड़मेर मगरा के ग्राम विकास अधिकारी ओमप्रकाश जांगिड़, वरिष्ठ स्वयं सेवक (एनएसएस) नरसाराम पुत्र भीमाराम, नगर परिषद बाडमेर आयुक्त दलीप पूनिया, उपखण्ड अधिकारी गुडामालानी प्रमोद चौधरी, विकास अधिकारी गडरारोड विक्रमसिंह राजपुरोहित, तहसीलदार  बाड़मेर प्रेमसिंह माचरा, ब्राहमणों की ढाणी कुड़ला की आंगनवाड़ी सहायिका श्रीमती ज्योति, बाडमेर गादान निवासी मदनसिंह पुत्र भोमसिंह, सहायक निदेशक लोक सेवाएं कार्यालय, बाड़मेर के वरिष्ठ सहायक अविनाश सारस्वत, जिला कलक्टर कार्यालय के तहसील राजस्व लेखाकार रमेश कुमार गोदारा, गनमैन हैड कानि. जफर मोहम्मद, वन विभाग बाड़मेर के वन रक्षक स्वरूपसिंह राठौड़, नगर परिषद बाडमेर के सफाई कर्मचारी श्रवण कुमार, उप स्वास्थ्य केन्द्र सुन्दरा की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती मुकेश, रा.रा.प.प.नि. बाडमेर आगार के सहायक यातायात निरीक्षक रूपेन्द्रसिंह, राउमावि राखी के व्याख्याता भंवरसिंह राव, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बाड़मेर कृष्णसिंह एवं राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) बाड़मेर के सन्तोष नामा को सम्मानित किया जाएगा।
-0-

महिलाओं एवं बच्चो के विरुद्ध साइबर अपराध को गंभीरता से लेना आवश्यक

 पॉलिटेक्निक महाविद्यालय डिजिटल सेफ्टी कार्यक्रम का पांचवा दिन

बाड़मेर, 25 जनवरी। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बाड़मेर में 21 जनवरी से सप्ताह भर तक चलने वाले ऑनलाइन प्रोग्राम ‘‘डिजिटल सेफ्टी एंड वेलबिंगः टूल्स एंड टेक्निक्स‘‘ कार्यक्रम के पांचवें दिन डिजिटल फोरेंसिक, ओपेन सोर्स सोफ्टवेयर, आईटी एक्ट, महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध साइबर अपराध आदि विषयों पर सेमिनार हुए।
विषय विशेषज्ञ डा. मनिन्दर सिंह निदेशक सीडीटीएस, बीकानेर ने ओपेन सोर्स सोफ्टवेयर एवं डिजिटल फोरेंसिक विषय पर सेमिनार दिया और बताया कि डिजिटल फोरेंसिक मे अपनाई जाने वाली तकनीकों से किसी घटना विशेष मे आवश्यक डिजिटल साक्ष्य इलेक्ट्रोनिक उपकरण जैसे कम्पुटर, मोबाइल आदि को यदि जलाकर नष्ट करने की कोशिश की जाती है तो हार्ड डिस्क से डेटा रिकवर कर साक्ष्य प्रस्तुत किया जा सकता है। उन्होने बताया कि स्टेग्नोग्राफी एक ऐसी तकनीक है जिसमे फोटो एवं वीडियो के साथ गुप्त सूचनाएँ छिपाकर भेजी जाती है जो कि बहुत बार संवेदनशील हो सकती है। अतः हर किसी  फोटो  एवं वीडियो को बिना सोचे समझे सोशियल मीडिया पर आगे नहीं करना चाहिए। डिजिटल फोरेंसिक मे गुप्त सूचनाएँ अलग करने के तरीकों जैसे रिर्वस स्टेग्नोग्राफी, स्टॉहस्तिक फोरेंसिक आदि पर विस्तार से बताया।
सुप्रीम कोर्ट के प्रेक्टिसिंग एडवोकेट एवं अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त साइबर कानून विशेषज्ञ पवन दुग्गल ने आईटी एक्ट 2008 की धाराओं के तहत विभिन्न कानूनी प्रावधानों के बारे मे चर्चा की। आईटी एक्ट के लागू होने से ही उसके प्रावधान सरकार को राष्ट्र विरोधी एवं असामाजिक गतिविधियों को नियंत्रित करने की शक्ति दे पाये।
साइबर अपराध विशेषज्ञ सरदार पटेल पुलिस विश्वविद्यालय जोधपुर की सहायक प्रोफेसर    श्रीमति मीनाक्षी पूनिया ने महिलाओं एवं बच्चो के विरुद्ध साइबर अपराध विषय पर अपने विचार सांझा किए। उन्होने कहा कि साइबर अपराध जैसे साइबर वोएयूरिस्म, साइबर स्टाकिंग, मोर्फिंग, साइबर मानहानि, जो विशेष रूप से महिलाओं के विरुद्ध किए जाते है, पर कानून प्रावधानों के साथ चर्चा कर प्रतिभागियों को जागरूक किया।
कार्यक्रम का नियमित प्रसारण संस्थान के यू ट्यूब चेनल जीपीसी बाड़मेर पर भी किया जा रहा है जिसे आमजन देखकर लाभान्वित हो सकते हैं। संस्थान की कम्प्यूटर प्रवक्ता श्रीमति ममता चौधरी एवं  पुरुषोतम जांगिड़ ने सत्र के प्रारम्भ मे विशेषज्ञों का परिचय कराया। कोर्डिनेटर प्रशांत जोशी, प्रवक्ता कम्प्यूटर ने कार्यक्रम का ऑनलाइन संचालन किया।
-0-

कृषि विकास समिति की बैठक 27 को

 बाड़मेर, 25 जनवरी। जिला स्तरीय कृषि विकास समिति, निगरानी एवं शिकायत निराकरण समिति, बागवानी विकास समिति एवं आत्मा योजना की समीक्षा बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में 27 जनवरी को सायं 5 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित होगी।

उप निदेशक कृषि विस्तार वीरेन्द्रसिंह सोलंकी ने बताया कि उक्त बैठक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन की प्रगति, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, नेशनल मिशन फॉर संस्टेबल एग्रीकल्चर की प्रगति, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, राष्ट्रीय बागवानी मिशन की प्रगति, आत्मा योजना की प्रगति समेत विभिन्न बिन्दुओं पर समीक्षा की जाएगी।
-0-

औषधीय पौधों की आमजन को अधिकाधिक जानकारी कराई जाएगी

 घर-घर औषधि योजना

बाड़मेर, 25 जनवरी। घर-घर औषधि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सोमवार को जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित हुई।
इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने घर-घर औषधि योजनान्तर्गत वितरित किये गये औषधीय पौधों का आमजन द्वारा अधिकाधिक सदुपयोग करने के संबंध में विस्तृत जानकारी कराने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि औषधीय पौधों से आमजन को अधिकाधिक लाभान्वित करने के लिए उप निदेशक आयुर्वेद विभाग की अध्यक्षता में 29 जनवरी को वीडियों कांफ्रेन्स के माध्यम से जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन कर जिले के समस्त विकास अधिकारियों एवं ब्लॉक स्तर के आयुर्वेद विभाग के अधिकारियों को जोड़ने तथा औषधीय पौधों के सदुपयोग के बारे में बताने के निर्देश दिए। उन्होने औषधीय पौधों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए आयुर्वेद विभाग के अधिकारियों को प्रचार सामग्री तैयार कर उक्त जिला स्तरीय कार्यशाला में उपलब्ध कराने को कहा ताकि आमजन को इन औषधीय पौधों के प्रति समझ पैदा हो सकें और आमजन औषधीय पौधों का अधिकाधिक लाभ प्राप्त कर सकें।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने घर-घर औषधि योजनान्तर्गत वितरित किये गये पौधों का निर्धारित प्रपत्र में मूल्यांकन कार्य शीध्रतिशीध्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होने वित्तीय वर्ष 2022-23 में वितरण हेतु पौधे तैयार करने के निर्देश दिए ताकि गुणवतायुक्त पौधों का आमजन में वितरण किया जा सकें।
बैठक के प्रारम्भ में उप वन संरक्षक एवं जिला स्तरीय टास्क फोर्स के सदस्य सचिव संजय प्रकाश भादू ने बताया कि जिले में घर-घर औषघि योजनान्तर्गत पौध वितरण का शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। साथ ही 10 प्रतिशत अतिरिक्त पौधे तैयार किये गये थे जिनका भी शीध्र वितरण पूर्ण कर लिया जाएगा। बैठक में जिला स्तरीय टास्क फोर्स के सदस्य उपस्थित रहें।
-0-

वन एवं पर्यावरण मंत्री चौधरी तीन दिवसीय जिले के दौरे पर रहेंगे

 गणतन्त्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे

बाड़मेर, 25 जनवरी। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्री हेमाराम चौधरी तीन दिवसीय बाड़मेर जिले की यात्रा पर रहेंगे।  इस दौरान वे जिला मुख्यालय पर आयोजित गणतन्त्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे तथा विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री हेमाराम चौधरी 26 जनवरी को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर आयोजित गणतन्त्र दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस बाडमेर में करेंगे। वे 27 जनवरी को विधानसभा क्षेत्र गुडामालानी का दौरा करेंगे तथा स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे। वन एवं पर्यावरण मंत्री चौधरी 28 जनवरी को विधानसभा गुडामालानी का दौरा एवं स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद दोपहर 3 बजे राजकीय महाविद्यालय के सामने, कॉलेज छात्रावास (राजपूत समाज) बाड़मेर में नवनिर्मित भोजनशाला का लोकार्पण तथा स्व. श्री तनसिंह चौहान की द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित होंगे तथा इसके पश्चात् वे बाडमेर से सायं 5 बजे जोधपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
-0-

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ दिलाई

 बाड़मेर, 25 जनवरी। 12 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार प्रातः जिला कलक्टर कार्यालय मंे अधिकारियों एवं कार्मिकों को मतदान जागरूकता की शपथ दिलाई।

इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादाओं को बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। इस दौरान कोषाधिकारी जसराज चौहान समेत विभागीय अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।
-0-





राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर वर्चुअल कार्यक्रम

 लोकतंत्र में वोट की महत्ता को बताया महत्वपूर्ण

बाड़मेर, 25 जनवरी। बारहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष में मंगलवार को माननीय राज्यपाल श्री कलराज मिश्र की अध्यक्षता में वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित किया गया।
  जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में वीसी के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में जिले के समस्त ईआरओ एवं एईआरओ कार्यालयों को भी जोड़ा गया। इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस निर्वाचन विभाग द्वारा प्रदत्त थीम- ‘‘चुनावों को समावेशी, सुगम एवं सहभागी बनाना‘‘ के साथ ऑनलाईन मोड पर आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अर्हता दिनांक 01-01-2022 के क्रम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बीएलओ, सुपरवाईजर्स को जिला स्तर एवं ईआरओ स्तर पर प्रमाण पत्र मय स्मृति चिन्ह प्रदत्त करते हुए सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न कार्यालयों में निर्वाचन संबंधी कार्य एवं मतदाता जागरूकता अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कार्मिको, सहभागियों को भी मतदाता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया।
    इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बंधु ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि प्रजातंत्र के इस सबसे बड़े अधिकार मताधिकार का चुनाव के दौरान समुचित उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नव मतदाताओं को चुनाव के दौरान अपने मताधिकार का उत्साह के साथ उपयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी रोहित चौहान, महावीर सिंह जोधा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मुकेश पचौरी ने किया
-0-




















राजस्व अधिकारियों की बैठक 29 को

 बाड़मेर, 25 जनवरी। राजस्व अधिकारियों की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में शनिवार 29 जनवरी को प्रातः 11 बजे वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित की जाएगी। बैठक में राजस्व अधिकारियों की दिनांक 21 जनवरी को आयोजित बैठक में जिला कलक्टर द्वारा निर्देशित बिन्दुओं पर भी समीक्षा की जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने गत बैठक में दिये गये निर्देशों की पालना रिपोर्ट 27 जनवरी को प्रातः 11 बजे तक भिजवाने तथा निर्धारित तिथि एवं समय पर वीडियों कांफ्रेन्स में उपस्थित होना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
-0-

आदर्श स्टेडियम में जिला स्तरीय समारोह में वन एवं पर्यावरण मंत्री चौधरी करेंगे ध्वजारोहण

 गणतंत्र दिवस आज

बाड़मेर, 25 जनवरी। जिले मंे बुधवार को गणतंत्र दिवस हर्षाेल्लास से मनाया जाएगा। आदर्श स्टेडियम मंे जिला स्तरीय समारोह में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री हेमाराम चौधरी प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण करेंगे तथा उसके बाद मार्च पास्ट की सलामी लेंगे।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि गणतन्त्र दिवस के मुख्य समारोह में इस बार परेड कमाण्डर एस.आई. भंवराराम के नेतृत्व में राजस्थान पुलिस, राजस्थान महिला पुलिस, बोर्डर होमगार्ड, अरबन होमगार्ड एवं सीनियर एन.सी.सी. दल शामिल होंगे। इसके पश्चात् माननीय राज्यपाल महोदय के सन्देश का पठन करेंगे। पुलिस विभाग के बैण्ड दल की प्रस्तुति के बाद ख्यातनाम अन्तर्राष्ट्रीय लोक कलाकार स्वरूप पंवार द्वारा देश भक्ति गीत ऐ मेरे वतन के लोगों.... प्रस्तुत किया जाएगा।
इस दौरान मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा शहीदों तथा स्वतन्त्रता सैनानियों के परिजनों का सम्मान करेंगे। इसी कड़ी में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके पश्चात् बींजाराम और उनके साथियों द्वारा रावण हत्था की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम का आकर्षण अन्तर्राष्ट्रीय लोक कलाकार फकीरा खां भादरेश एवं मोती खां द्वारा प्रस्तुत लोक गीत एवं देशभक्ति गीत होगा। इसी कड़ी में स्वरूप पंवार एवं बिहारी पंवार द्वारा कोरोना जन जागरूकता गीत प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद विरासत लोक कला संस्थान भादरेश द्वारा डेजर्ट सिम्फनी की प्रस्तुति होगी। इसके पश्चात् नागरिक सुरक्षा द्वारा संयुक्त अभ्यास का प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें आपदा अथवा हवाई हमला होने के समय नागरिकों को किस तरह से सुरक्षित रखा जाए, हवाई हमले के बाद किस प्रकार रेस्क्यू आपरेशन कर जानमाल की सुरक्षा एवं राहत प्रदान की जाए, का चित्रण किया जाएगा। इसके बाद विभिन्न विभागों द्वारा कोरोना जागरूकता से जुड़ी झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम के अन्त में राष्ट्रगान होगा।
बुधवार को समूचे जिले में गणतन्त्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। गणतन्त्र दिवस के सभी कार्यक्रमों के दौरान कोरोना महामारी के परिप्रेक्ष्य में भारत सरकार के गृह मंत्रालय तथा राज्य सरकार की गाइडलाइन की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। साथ ही कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी आगंतुकों के लिए मास्क की अनिवार्यता के साथ सोशल डिस्टेंसिंग, थर्मल स्कैनिंग और सेनेटाइजेशन की पूर्ण व्यवस्था के साथ कोविड प्रोटोकॉल की सख्ती से पालना करने के निर्देश दिए गए है। इस अवसर पर जिले मे विभिन्न सार्वजनिक संस्थानों तथा राजकीय कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। गणतन्त्र दिवस की पूर्व संध्या पर शहर के विभिन्न मुख्य चौराहों एवं सरकारी भवनों पर आकर्षक रोशनी की सजावट की गई है।
-0-

सोमवार, 24 जनवरी 2022

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर लेखन एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन

बाड़मेर, 24 जनवरी। महिला अधिकारिता विभाग के अन्तर्गत बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजनान्तर्गत 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। इस अवसर पर रा.बा.उ.प्रा.वि. फोगेरा एवं रा.बा.उ.मा.वि. चौहटन में ‘‘मेरे सपने, मेरी उड़ान’’ विषय पर लगभग 150 शब्दो पर लेखन प्रतियोगिता एवं ‘‘किशोरियों के स्वास्थ्य एवं पोषण’’ विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता का दो श्रेणियों 10-14 आयुवर्ग एवं 14-18 आयु तक की किशोरी बालिकाओं द्वारा कोविड-19 की गाईडलाईन की पालना करते हुए आयोजित की गई।

महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने बताया कि उक्त प्रतियोगिताओं के आयोजन पश्चात विद्यालय द्वारा प्रतियोगिता में तीन श्रेष्ठ में बालिकाओं का चयन किया गया जिन्हे अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 08 मार्च 2022 को सम्मानित किया जाएगा। उन्होने बताया कि विभाग की 47 ग्राम पंचायतों की साथिनों द्वारा स्थानीय राजपुरोहित सभा भवन में राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा रा.बा.उ.प्रा.वि. फोगेरा एवं रा.बा.उ.मा.वि. चौहटन में दो श्रेणियों 10-14 आयु वर्ग एवं 14-18 आयु वर्ग तक की किशोरी बालिकाओं द्वारा कोविड-19 की गाईडलाईन की पालना करते हुए लेखन व स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय (बालिका) फोगेरा में कुमारी रविनाकंवर कक्षा 8 ने प्रथम स्थान तथा कुमारी सोनू कक्षा 6 ने द्वितीय स्थान तथा कुमारी जसुकंवर कक्षा 8 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय चौहटन के प्रधानाचार्य अनोपाराम सोनी के निर्देशन एवं विकास सिंह जिला समन्वयक के सहयोग से प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाली बालिकाओं को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 08 मार्च 2022 को सम्मानित किया जाएगा।
-0-

पॉलिटेक्निक महाविद्यालय डिजिटल सेफ्टी कार्यक्रम

ई-वेस्ट मेनेजमेंट पर तकनीकी सत्र

बाड़मेर, 24 जनवरी। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बाड़मेर में 21 जनवरी से सप्ताह भर तक चलने वाले ऑनलाइन प्रोग्राम ‘‘डिजिटल सेफ्टी एंड वेलबिंगः टूल्स एंड टेक्निक्स‘‘ कार्यक्रम के चौथे दिन ई-वेस्ट मेनेजमेंट,भारतीय डिजिटल  इकोसिस्टम के सेफगार्ड एवं फेक जॉब पोर्टल्स आदि विषयों पर सेमिनार हुए।
पहले सत्र मे तकनीकी शिक्षा निदेशालय, जोधपुर के पूर्व निदेशक पर्यावरण विशेषज्ञ आचार्य इंजी. दरिया सिंह यादव ने ई-वेस्ट एवं ग्रीन टेक्नोलोजी विषय पर कहा कि धरती पर बढ़ रहे प्रदूषण के कारण हर वर्ष लाखांे की संख्या में जन हानि हो रही है। इस प्रदूषण में टेक्नोलोजी के बढ़ते इस्तेमाल के कारण ई दृप्रदूषण का योगदान भी दिनोदिन बढ़ रहा है। उन्होने बताया कि भारत मे वर्ष 2020 मे छपी एक रिपोर्ट के अनुसार ई-वेस्ट 20 लाख टन तक बढ़ गया है जिसे मेनेज करने की  दिशा मे भारत सरकार द्वारा वर्ष 2011 से ही प्रयास किए जा रहे जिसमे निर्माताओ को उनके निर्माण का 10 प्रतिशत ई-वेस्ट संग्रहण के टार्गेट दिये गए है और वर्ष 2023 तक इसे बढ़ाकर 70 प्रतिशत तक किया जाना प्रस्तावित है ताकि ई-वेस्ट से प्रदूषण मे कमी लाई जा सके।
दूसरे तकनीकी सत्र मे दिल्ली उच्च न्यायालय मे प्रेक्टिसिंग एडवोकेट साक्षर ने भारतीय डिजिटल इकोसिस्टम के सेफगार्ड विषय के संबंध मे कहा कि आज के समय मे इलेक्ट्रोनिक डेटा ही सब कुछ हो गया है, वह एक उद्योग का रूप ले चुका है। इस डेटा को सुरक्षित करना आज के समय की मांग है। डेटा इकॉनमी के कानूनी प्रावधानों के बारे मे विस्तार से बताया। हेकर्स द्वारा रेनसमवेयर अटेक का बड़े स्तर पर प्रयोग किया जा रहा है जिस पर सरकारी नियंत्रण की महती आवश्यकता है। साइबर कानूनों एवं सिक्योरिटी की जानकारी से ही हम इन हमलों से बच सकते है।
अंतिम सत्र मे पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बीकानेर मे कार्यरत सहायक निदेशक लाल चंद विश्नोई ने फेक जॉब पोर्टल्स एवं मेट्रीमोनियाल फ्रौड विषयों पर चर्चा मे कहा कि फ्रेशर छात्र जल्दी नौकरी लगने के लालच मे फेक जॉब पोर्टल्स का कई बार शिकार हो जाते है जिससे बचने की जरूरत है और उन्होने ऐसे मामलो मे बचाव के टिप्स सुझाए- जैसे बड़ी बड़ी प्राईवेट कंपनियो की नकली वैबसाइट से बचना, सर्च के दौरान शुरुआती लिंक के बजाय तीन-चार लिंक छोड़ कर कंपनी का प्रामाणिक लिंक मिलना, सरकार के कंपनी मामलों के मंत्रालय की वैबसाइट पर प्रामाणिकता चेक करना इत्यादि। कंपनी की प्रामाणिकता जांच के बाद ही आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण करनी चाहिए। डॉ. बिश्नोई ने बताया कि मैट्रिमोनियल फ्रॉड से बचने के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही अपना बायोडाटा अपलोड करना चाहिए तथा किसी भी लोकलुभावन वैवाहिक प्रस्ताव पर बैकग्राउंड चेक अवश्य करना चाहिए।
प्रतिभागियों ने सत्र के अंत मे विषय विशेषज्ञों से प्रश्न पूछे जिनका विशेषज्ञों ने उदाहरण देकर समाधान किया। कार्यक्रम का ऑनलाइन संचालन कोर्डिनेटर प्रशांत जोशी प्रवक्ता कम्प्यूटर द्वारा किया गया। संस्थान की कम्प्यूटर प्रवक्ता ममता चौधरी ने विशेषज्ञों का परिचय कराया एवं का-कोर्डिनेटर रोशन लाल ने विशेषज्ञो का धन्यवाद ज्ञापित किया।  
-0-

राष्ट्रीय मतदाता दिवस मंगलवार 25 जनवरी को

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले बीएलओ होंगे सम्मानित

बाड़मेर, 24 जनवरी। बारहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम मंगलवार 25 जनवरी को प्रातः 11.30 बजे कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में वीसी के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिले के समस्त ईआरओ एवं एईआरओ कार्यालयों को भी जोड़ा जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) लोक बंधु ने बताया कि इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस निर्वाचन विभाग द्वारा प्रदत्त थीम- ‘‘चुनावों को समावेशी, सुगम एवं सहभागी बनाना‘‘ के साथ न्यूनतम सहभागियों की उपस्थिति में ऑनलाईन मोड पर आयोजित किया जाएगा। उन्होने बताया कि निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार कार्यक्रम के दौरान विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अर्हता दिनांक 01-01-2022 के क्रम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बीएलओ, सुपरवाईजर्स को जिला स्तर एवं ईआरओ स्तर पर प्रमाण पत्र मय स्मृति चिन्ह प्रदत्त करते हुए सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न कार्यालयों में निर्वाचन संबंधी कार्य एवं मतदाता जागरूकता अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कार्मिको, सहभागियों को भी मतदाता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। उक्त अधिकारियों, कार्मिकों एवं सहभागियों को कोविड-19 गाईडलाईन की अनुपालना करते हुए राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर निर्धारित स्थान पर समय से पूर्व उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।
-0-

जिला पर्यावरण योजना की क्रियान्विति चरणबद्ध होगी

माह में दो बार प्लास्टिक कैरीबैग के विरुद्ध अभियान

बाड़मेर, 24 जनवरी। जिला पर्यावरण योजना में निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप क्रियान्विति सुनिश्चित करें। माह में दो बार प्लास्टिक कैरीबैग की रोकथाम के लिए औचक निरीक्षण कर सख्त कार्यवाही करें। जिला कलक्टर लोक बंधु ने सोमवार को आयोजित जिला पर्यावरण समिति के बैठक के दौरान ये बात कही।
इस दौरान जिला कलक्टर ने बाड़मेर एवं बालोतरा नगर परिषद क्षेत्रों में ठोस कचरे के निस्तारण के लिए कार्ययोजना अनुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि अस्पतालों में बायो मेडीकल वेस्ट एवं अन्य कचरें का निस्तारण कर अस्पताल परिसर में साफ-सफाई सुनिश्चत करें। उन्होनें पॉलीथिन बैग के उपयोग पर पूर्ण रोकथाम के लिए सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होनें माह में दो बार औचक निरीक्षण कर प्लास्टिक कैरीबैग के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
  उन्होेने अवैध खनन की रोकथाम के लिए नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आमजन को राहत पहुंचाने की बात कही। उन्होनें सभी अधिकारियों को पर्यावरण के प्रति संवदेनशील रहते हुए कार्ययोजना के अनुरूप कार्य संपादित करने के निर्देश दिए ताकि जिले में पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ रखा जा सके।
इससे पूर्व उप वन संरक्षक संजय प्रकाश भादू ने पर्यावरण योजना की बिंदुवार जानकारी दी। बैठक में नगर परिषद आयुक्त दलीप पुनिया, सहायक उप वन सरंक्षक दीपक चौधरी, उप निदेशक, आई सी डी एस प्रहलाद सिंह राजपुरोहित समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
-0-



गौशालाओं में मूलभूत संशाधन विकसित होंगे

बाड़मेर, 24 जनवरी। जिले में गौशालाओं में खाद बनाने की उन्नत तकनीक विकसित की जाएगी। जिला कलेक्टर लोक बंधु ने इसके लिए कलस्टरवार गौशाला संचालकों को प्रशिक्षण देने को कहा है।

जिला कलक्टर एवं जिला गोपालन समिति के अध्यक्ष लोक बंधु ने जिला स्तरीय गोपालन समिति की त्रैमासिक बैठक में यह बात कही। उन्होंने जिले के गौशालाओं के संचालकों को उनके अनुदान के नियमित भुगतान के निर्देश दिए। साथ ही गौशालाओं की समस्या के लिए नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। गौशालाओ में पानी एवं चारा के लिए संभावित उपाय को कहा। उन्होंने गोशालाओ में शेड निर्माण के लिए गोपालन विभाग के समक्ष आवेदन करने को कहा। साथ ही गोशालाओ को भूमि आवंटन के प्रस्ताव प्राथमिकता से निस्तारित करने को कहा।
  बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश विश्नोई मौजूद रहे। इससे पूर्व पशु क्रूरता समिति की बैठक आयोजित की गई।
-0-



गणतन्त्र दिवस समारोह का अन्तिम रिहर्सल

कोरोना महामारी के परिप्रेक्ष्य में गाइडलाइन की पूर्णपालना के निर्देश

बाड़मेर, 24 जनवरी। गणतन्त्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के कार्यक्रमों का अन्तिम रिहर्सल सोमवार को आदर्श स्टेडियम में सम्पन्न हुआ। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने सभी कार्यक्रमों के दौरान भारत सरकार के गृह मंत्रालय एवं राज्य सरकार की गाइडलाइन की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने संबंधित अधिकारियों को उन्हें सौपी गई सम्पूर्ण व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि गणतन्त्र दिवस समारोह में आमन्त्रित शहीदों एवं स्वतन्त्रता सैनानियों के परिजनों तथा गणमान्य नागरिकों के लिए समुचित बैठक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होने संबंधित अधिकारियों से मुख्य समारोह के दौरान की जाने वाली बैठक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत एवं माईक इत्यादि व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा सभी व्यवस्थाएं पुख्ता रखने के निर्देश दिए। उन्होंने संपूर्ण कार्यक्रम में भारत सरकार के गृह मंत्रालय तथा राज्य सरकार की गाइडलाइन की अक्षरशः पालना की हिदायत दी। उन्होने कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी आगंतुकों के लिए मास्क की अनिवार्यता के साथ सोशल डिस्टेंसिंग, थर्मल स्कैनिंग और सेनेटाइजेशन की पूर्ण व्यवस्था के निर्देश दिए।
उन्होने बताया कि गणतन्त्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को प्रातः 9 बजे आदर्श स्टेडियम में आयोजित होने वाले समारोह में मुख्य अतिथि वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री हेमाराम चौधरी द्वारा ध्वजारोहण के पश्चात् परेड निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली जाएगी। परेड में राजस्थान पुलिस, राजस्थान महिला पुलिस, बोर्डर होमगार्ड, अरबन होमगार्ड एवं सीनियर एन.सी.सी. दल शामिल होंगे। इसके बाद माननीय राज्यपाल महोदय के सन्देश का पठन किया जाएगा। पुलिस विभाग के बैण्ड दल की प्रस्तुति के बाद ख्यातनाम अन्तर्राष्ट्रीय लोक कलाकार स्वरूप पंवार द्वारा देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद मुख्य अतिथि महोदय का उद्बोधन होगा। मुख्य अतिथि द्वारा शहीदों तथा स्वतन्त्रता सैनानियों के परिजनों के सम्मान के पश्चात् विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके पश्चात् रावण हत्था की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद अन्तर्राष्ट्रीय लोक कलाकार फकीरा खां भादरेश एवं मोती खां द्वारा लोक गीत एवं देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी जाएगी। इसी कड़ी में स्वरूप पंवार एवं बिहारी पंवार द्वारा कोरोना जन जागरूकता गीत प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद विरासत लोक कला संस्थान भादरेश द्वारा डेजर्ट सिम्फनी की प्रस्तुति होगी। इसके पश्चात् नागरिक सुरक्षा द्वारा संयुक्त अभ्यास का प्रदर्शन होगा। इसके बाद विभिन्न विभागों द्वारा झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। अन्त में राष्ट्रगान के साथ प्रातःकालीन मुख्य समारोह सम्पन्न होगा।
अन्तिम रिहर्सल के दौरान पुलिस उप अधीक्षक आनन्दसिंह, नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया, तहसीलदार बाड़मेर प्रेमसिंह माचरा, डॉ. आदर्श किशोर जांणी, दीपसिंह भाटी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। अन्तिम रिहर्सल के दौरान कार्यक्रम का संचालन सह आचार्य मुकेश पचोरी ने किया।
-0-










रविवार, 23 जनवरी 2022

चिरंजीवी शिविरो में भी होगा कोरोना टीकाकरण

बाड़मेर, 23 जनवरी। जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान चिरंजीवी शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविरों में कोरोना के टीके भी लगाए जाएंगे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई ने बताया कि इन शिविरों में ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाओं से लाभान्वित किया जायेगा। साथ हो मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के पंजीयन भी होंगे तथा कोरोना के टीके लगाए जाएंगे। उन्होनें बताया कि 24 जनवरी को सेड़वा, कितनोरिया, बन्धडा, बामणी, राणासर खुर्द, पाटोदी, सेला, 25 को भोजासर, दूधू, बामणोर अमीरशाह, रावतसर, बाण्डाा नाडा, जगराम की ढाणी, अन्नपूर्णा नगर, 27 को जूना पतरासर, मुढों की ढासाी, देरासर, वीरेन्द्र नगर, मीठडा खुर्द, भाखरी खेडा, रिड़िया तालर, 28 को उपरला, जाटों का बेरा, करलिया बेरा, ईटवाया, 29 को रोहिली, बुठसरा, लोहारवा, गुड़ामालानी, केरानाडा तथा 31 जनवरी को गुड़ीसर, मीठडी, शहदाद का पार, कागों की ढाणी स्थित चिकित्सा संस्थानों में चिरंजीवी शिविर आयोजित होंगे। इन शिविरों में कोविड-19 वैक्सीनेशन भी किया जाएगा।
ब्लॉक स्तरीय मेगा शिविर
उन्होने बताया कि 28 जनवरी को सीएचसी सिणधरी एवं 31 जनवरी को सीएचसी सेडवा व पाटोदी में ब्लॉक स्तरीय मेगा शिविर आयोजित होगा जिसमें ग्राम पंचायत कैम्पों से रेफर्ड समस्त मरीजों का आवश्यकतानुसार निदान व उपचार प्रदान किया जाएगा। साथ ही दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने हेतु विशेषज्ञों का मेडिकल बोर्ड, मोतियाबिंद, पाईल्स एवं अन्य शल्य क्रिया, महिला एवं पुरूष नसबंदी, आरसीटी, स्केलिंग व अन्य दंत रोगियों को सेवाये देने हेतु नैत्र रोग विशेषज्ञ, सर्जन एवं दंत रोग विशेषज्ञ जिला अस्पताल बाड़मेर से अपनी सेवाएं देंगे।
-0-

कोविड 19 टीकाकरण की दूसरी डॉज 31 जनवरी तक पूर्ण करे

सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को आमजन तक पहुचाये

जिला स्वास्थ्य समिति में जिला कलक्टर ने दिए निर्देश
बाड़मेर, 23 जनवरी। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना तथा जननी सुरक्षा योजना यह सभी राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाएं हैं, इन पर विशेष ध्यान रख कर लक्ष्य अर्जित करे, यह निर्देश जिला कलक्टर लोक बंधु ने शनिवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में संबोधित करते हुए दिए। जिला कलक्ट्रेट स्थित सभागार से वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में उपस्थित सभी बीसीएमओ एवं चिकित्सा अधिकारीयो को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना एक जन स्वास्थ्य कल्याणकारी योजना है, इससे मरीज को तो कैशलेस उपचार मिल ही रहा है साथ ही सम्बद्ध चिकित्सा संस्थानों को भी क्लैम राशि का भुगतान मिलने उनकी एमआरएस के बैलेंस में ईजाफा होता है।
जिला कलक्टर ने जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि इसमें लाभान्वित महिलाओं को भुगतान संबंधी प्रकरणों का निस्तारण जल्द से जल्द किया जाए। वहीं मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना तथा मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना में जिला अस्पताल से लेकर पीएचसी तथा सब सेंटर तक निर्धारित दवाईयों व जांचों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इसके लिए संबंधित खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावी मोनिटरिंग रखें। जिला कलक्टर ने कहा कि कोविड महामारी के संक्रमण की रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन के लक्ष्य हासिल करने अत्यंत जरूरी है। इसके लिए निर्धारित आयु वर्ग में प्रथम व द्वितीय डोज लगाए जाने और इसके बाद बुस्टर डोज लगाए जाने की कार्य योजना को सफलता के पायदान पर पहुंचाया जाए। कोविड की तीसरी लहर को देखते हुए राज्य सरकार की ओर से निर्धारित गाइडलाइन की पूर्ण पालना की जाए। इसके लिए प्रत्येक चिकित्सा अधिकारी व कार्मिक कोरोना वारियर के रूप में काम करें और जनजागरूकता का काम जारी रखें।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी. एल बिश्नोई ने पीपीटी के माध्यम से स्वास्थ्य सूचकांको पर विस्तार से समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य सूचकांको में पिछड़े हुए ब्लाक के बीसीएमओ को आगामी 31 जनवरी तक शत प्रतिशत लक्ष्य अर्जित करने के लिए निर्देश दिए। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रीत मोहिंदर सिंह ने टीकाकरण, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सताराम भाकर ने परिवार कल्याण कार्यक्रम, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पी.सी. दीपन ने एनसीडी कार्यक्रम सहित सभी कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए आशातीत प्रगति लाने के निर्देश दिए।
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिला औषध भंडार नियंत्रक संजीव मितल, डब्ल्युएचओ की सर्विलेंस ऑफिसर डॉ पंकज सुथार, एनएचएम के डीपीएम सचिन भार्गव, डीएनओ मुकेश सिंघाडीया, जिला लेखा प्रबंधक अनिल व्यास, जिला आशा समन्वयक राकेश भाटी, पीसीपीएनडीटी समन्वयक अजय कल्याण, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक अनिल रतनु शामिल हुए।
-0-



आजादी का स्वर्णिम इतिहास एवं नया भारत विषय पर वर्चुअल संवाद कार्यक्रम आयोजित

बाड़मेर, 23 जनवरी। आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में नेताजी स्वर्गीय सुभाषचन्द बोस जी की 125 वीं जयन्ती के अवसर पर आजादी का स्वर्णिम इतिहास एवं नया भारत विषय पर वर्चुअल संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ।

रविवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में जिला कलक्टर लोक बंधु, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, नेहरू युवा केन्द्र के सचिन पाटोदिया, महिला महाविद्यालय के सहायक आचार्य दयालाल सांखला, राजकीय महाविद्यालय के सहायक आचार्य डॉ. बी.एल. धनदे, भारत स्काउट व गाइड, एनसीसी, एनएसएस के स्वयं सेवक उपस्थित रहें।
-0-





शनिवार, 22 जनवरी 2022

जिला कलेक्टर ने किया स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल का निरीक्षण

 बाड़मेर, 22 जनवरी। जिला कलेक्टर लोक बंधु ने शनिवार को स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल का निरीक्षण किया।

   जिला कलेक्टर स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल में शैक्षणिक स्तर परखने एवं सामान्य व्यवस्था जांचने को अचानक चूली पहुंचे। यहां उन्होंने अध्ययनरत विद्यार्थियों से बातचीत की। उन्होंने छात्रों से पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। जिला कलेक्टर विद्यालय के सभी क्लासरूम में गए एवं वहां मौजूद बालकों से बातचीत की। उन्होंने शिक्षको से शिक्षन सामग्री एवं के बारे में पूछा एवं परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी ली।
   जिला कलेक्टर ने छात्रों से कोविड उपयुक्तत व्यवहार की पालना करते हुए मास्क लगाकर रखने, सोशल डिस्टेंस की पालना एवं बार बार हाथ धोने की बात कही। वही योग्य सभी विद्यार्थियों से कोरोना का टीका लगाने एवं कोविड वेक्सिनेशन पर अपने परिजनों एवं लोगों को जागरूक करने को कहा।
-0-




शुक्रवार, 21 जनवरी 2022

जिला कलक्टर की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक

बकाया प्रकरण प्राथमिकता से निपटाए

बाड़मेर, 21 जनवरी। जिला कलक्टर लोक बंधु ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कांफेंन्स हॉल में जिले के राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर लम्बित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की तथा बकाया प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कर राजस्व प्रशासन को चुस्त एवं दुरस्त करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने जिले के राजस्व अधिकारियों को अपने क्षेत्र में नियमित रूप से निरीक्षण कर पानी, बिजली, सडक तथा चिकित्सा समेत मूलभूत सुविधाओं को परखने के निर्देश दिए ताकि धरातल पर जन समस्याओं से रूबरू होकर उनका प्रभावी समाधान किया जा सकें। उन्होंने सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान पर बल देने की बात कहीं। उन्होंने कृषि भूमि पर अकृषि प्रयोजनार्थ किए जा रहे कार्यो पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
      इस मौके पर कलेक्टर बंधु ने राजस्व प्रशासन को चुस्त एवं दुरस्त करने की बात कही। साथ ही बकाया राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण को कहा। जिला कलेक्टर ने उपखंड अधिकारियों को कोरोना के टीकाकरण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए शत-प्रतिशत डबल डोज वेकशीनेशन के निर्देश दिए। वही चिरंजीवी योजना में पंजीयन से वंचितों के नाम जुड़ाने की हिदायत दी। उन्होंने जनाधार कार्ड से राशन कार्ड के लिंक कार्य को भी तत्परता से निपटने के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने राजस्व समेत अन्य बकाया मामलों की प्रगति से अवगत कराया। बैठक में जिले के उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार वीसी से जुड़े रहे।
-0-




लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...