मंगलवार, 22 जून 2021

कोविड अनुरूप व्यवहार नहीं करने पर 153 लोगों पर 18 हजार का जुर्माना

 बाड़मेर, 22 जून। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए सोमवार 21 जून को जिले में 153 व्यक्तियों से कुल 18,000 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में सोमवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस विभाग द्वारा 111 व्यक्तियों से 13,400 रुपये, उपखण्ड क्षेत्र बायतु में 2 व्यक्तियों से 200 रूपये, चौहटन मंे 3 व्यक्तियों से 700 रूपये, सेड़वा में 7 व्यक्तियों से 700 रूपये, शिव में 7 व्यक्तियों से 700 रूपये, बालोतरा में 17 व्यक्तियों से 1700 रूपयेे तथा सिवाना में 6 व्यक्तियों से 600 रूपये को मिलाकर कुल 153 व्यक्तियों से 18,000 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में सोमवार तक 82,766 व्यक्तियों से 1,39,37,476 रूपये की वूसली की जा चुकी है।
-0-

वैक्सीनेशन कैम्पस में होगा मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का पंजीयन

 बाड़मेर, 22 जून। जिले में आयोजित किए जा रहे वैक्सीनेशन कैम्पस में टीकाकरण के साथ-साथ मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का पंजीयन भी किया जाएगा।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि जिले में विभिन्न स्थानों पर लगाए जा रहे वैक्सीनेशन कैम्पस मे मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अन्तर्गत पात्र लोगों को पंजीयन भी किया जाएगा। उन्होने आमजन से आह्वान किया है कि वे 5 लाख रूपए तक का कैशलेस उपचार उपलब्ध करवाने वाली महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री चिंरजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना’ में अधिकाधिक पंजीयन करवाएं।
-0-

घर-घर औषधी योजना, कार्य योजना हेतु टास्क फोर्स की बैठक 23 जून बुधवार को

 बाड़मेर, 22 जून। घर-घर औषधी योजना के क्रियान्वयन हेतु जिला कलक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक बुधवार 23 जून को प्रातः 11.30 बजे आयोजित की जाएगी।

उप वन संरक्षक संजय प्रकाश भादू ने बताया कि उक्त बैठक में योजनान्तर्गत पौधों की वितरण व्यवस्था, वितरण स्थलों का चिन्हीकरण, विभिन्न विभागों से सहयोग एवं प्रचार प्रसार के संबंध में चर्चा की जाएगी। उन्होने जिला स्तरीय टास्क फोर्स के सदस्यों को निर्धारित समय पर बैठक में भाग लेने के निर्देश दिए है।
-0-

बुधवार को महावीर नगर, रिक्को एवं एयर फोर्स फीडर की विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

 बाड़मेर, 22 जून। रख रखाव कार्य के कारण बुधवार 23 जून को 33 के.वि. महावीर नगर फीडर की विद्युत आपूर्ति प्रातः 8 बजे से प्रातः 9ः10 बजे, 33 के.वि. रिक्को की प्रातः 9ः15 बजे से 10ः15 बजे  एवं 33 के.वि. एयर फोर्स की प्रातः 10ः30 बजे से 11ः30 बजे तक बंद रहेगी।

डिस्कॉम के सहायक अभियंता लक्ष्मीश हिरानी ने बताया कि बुधवार को 132 के.वि. जीएसएस बाड़मेर में 33 के.वि. महावीर नगर, रिक्को एवं एयरफोर्स फीडर्स के रखरखाव कार्य के कारण उक्तानुसार विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
-0-

खरीफ 2020 में 1 करोड़ 68 लाख से अधिक की कृषि आदान अनुदान राशि स्वीकृत

 फसल खराबे से आहत कृषक को राहत


बाड़मेर, 22 जून। जिले के अभावग्रस्त घोषित क्षेत्रों गडरारोड़, रामसर, शिव एवं चौहटन में प्रभावित विभिन्न श्रेणी के 1482 कृषकों को अभाव संवत् 2077 (खरीफ-2020) में कुल 1 करोड़ 68 लाख 5 हजार दस रूपये की कृषि आदान अनुदान राशि दिये जाने हेतु प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि एसएमएफ कृषक श्रेणी में 50 से 75 फीसदी खराबे पर तहसील क्षेत्र रामसर के 165 कृषकों को 1220298 रूपये, गडरारोड़ के 30 कृषको 197681 रूपये, चौहटन के 10 कृषकों को 39168 रूपये एवं शिव के 284 कृषकों को 2173053 रूपये की कृषि आदान अनुदान राशि दिये जाने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।
उन्होंने बताया कि एसएमएफ के अलावा कृषक श्रेणी में 33 से 50 फीसदी खराबे पर तहसील क्षेत्र गडरारोड़ में 41 कृषकों को 528740 रूपये तथा 50 से 75 फीसदी खराबे पर तहसील क्षेत्र शिव में 756 कृषकों को 10038738 रूपये, गडरारोड़ में 85 कृषकों को 1119892 रूपये, रामसर में 98 कृषकों को 1322880 रूपयें एवं चौहटन में 13 कृषकों को 164560 रूपये की कृषि आदान अनुदान राशि दिये जाने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।
-0-

संभागीय आयुक्त शर्मा 25 को वीसी के जरिये करेंगे कोविड टीकाकरण की समीक्षा

 बाड़मेर, 22 जून। संभागीय आयुक्त जोधपुर राजेश शर्मा शुक्रवार 25 जून को सायं 3 बजे वीडियों कांफ्रेसिंग के जरिये कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम समेत विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा एवं समीक्षा करेंगे।

  अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि संभागीय आयुक्त जोधपुर राजेश शर्मा 25 जून को सायं 3 बजे वीडियों कांफ्रेसिंग के जरिये कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम, जिले के चिकित्सा इकाइयों में बच्चों के वार्ड हेतु की गई व्यवस्थाओं, नवीन मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने की प्रगति, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के पंजीयन, जिले में अवाप्त/अवाप्ताधीन भूमि संबंधी प्रकरणों, जिले में वास कर रहे पाक विस्थापितों की समस्याओं के निराकरण समेत विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा एवं समीक्षा करेंगे। उन्होने संबंधित अधिकारियों को एजेंडा बिन्दुओं पर वांछित सूचनाएं तैयार कर 23 जून को सांय 5 बजे तक उपलब्ध कराने तथा निर्धारित समय पर वीसी में सम्मिलित होने के निर्देश दिए है।
-0-

विधायक शिव एवं जिला कलक्टर गुरूवार को रामसर में करेंगे पेयजल, विद्युत एवं कोविड वैक्सीनेशन की समीक्षा

 बाड़मेर, 22 जून। शिव विधायक अमीन खां एवं जिला कलक्टर लोकबन्धु गुरूवार 24 जून को प्रातः 11 बजे पंचायत समिति रामसर के सभाकक्ष में पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति, कोविड वैक्सीनेशन, डीएपी की उपलब्धता, क्षेत्र में विभिन्न भवनों एवं सड़क निर्माण कार्यो तथा विकास कार्यो की समीक्षा करेंगे।

जिला कलक्टर लोकबन्धु ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट एवं आवश्यक सूचनाओं के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर पंचायत समिति रामसर के सभाकक्ष में उपस्थित होने के निर्देश दिए है। उन्होने उक्त समीक्षा बैठक में पंचायत समिति रामसर, गडरारोड एवं शिव के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, अधिशाषी अभियन्ता एवं सहायक अभियन्ता को भी उपस्थित होने निर्देशित करने के निर्देश दिए है।
-0-

शनिवार, 19 जून 2021

राजस्व मंत्री ने लिया फ़्लैग शिप योजनाओं का फीडबैक

 कोरोना की तीसरी लहर की तैयारी की वर्चुअल समीक्षा

बाड़मेर, 19 जून। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने राज्य सरकार की फ़्लैगशिप योजनाओं का शनिवार को फीडबैक लिया तथा कोरोना की तीसरी लहर की तैयारियों की वर्चुअल समीक्षा की।

  राजस्व मंत्री चौधरी शनिवार को राजधानी जयपुर पर अपने आवास से कोरोना के 5 वें सर्वे से सम्बंधित वर्चुअल बैठक आयोजित कर पूर्व में किये गए सर्वे के लिए बायतु ब्लॉक के पीईईओ, बीएलओ एंव ग्राम स्तरीय कोर कमेटी की टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया और कोरोना वॉरियर्स के प्रयासों की सराहना भी की। 

 उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही कोरोंना पर नियंत्रण पाया गया एंव अधिक जनहानि भी नही हुई। उन्होंने कहा कि पांचवे सर्वे में भी पीईईओ, बीएलओ के निर्देशन में इस बार सभी शिक्षक भी सर्वे का हिस्सा हैं इस सर्वे में परिवार की आधारभूत जानकारी, आईएलआई, कोविड मरीज के स्वास्थ्य जांच, सामाजिक सुरक्षा योजना आदि को सम्मलित किया गया हैं ।

   चौधरी ने बताया कि पालनहार योजना, चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना, एकल नारी सम्मान योजना, वर्द्धजन सम्मान पेंशन योजना, कोविड से परिवार मुखिया की मृत्यु होने पर स्वरोजगार हेतु स्माइल योजना सभी योजनाओं को इस सर्वे में शामिल किया गया हैं । 

 इस वर्चुअल बैठक में तहसीलदार सज्जन राम चौधरी, सीबीईओ रेखाराम सियाग, प्रदीप गोदारा समेत सभी पीईईओ व बीएलओ जुड़ें।

-0-




जिला कलेक्टर लोक बंधु ने किया सहकारी भंडारों का ओचक निरीक्षण

 खरीफ़ की बुवाई के लिए किसानों को ना हो खाद-बीज की किल्लत

पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध रखने की दी हिदायत

बाड़मेर, 19 जून। जिले में मानसून की बारिश के बाद खरीफ़ की फसलों की बुवाई के लिए किसानों को खाद एवं बीज की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए जिला कलेक्टर लोक बंधु ने शनिवार को सहकारी समितियो एवं भंडारो का औचक निरीक्षण किया।

     जिला कलेक्टर लोक बन्धु शनिवार दोपहर बाद सबसे पहले भाड़खा पहुंचे, जहां उन्होंने ग्राम सेवा सहकारी समिति का निरीक्षण किया। उन्होंने यहा खाद- बीज की उपलब्धता की जानकारी ली तथा भंडार के स्टॉक का निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर ने कहा कि खरीफ की बुवाई से पूर्व किसानों को बाजरा, मूंग, मोठ, गवार एवं अन्य खरीफ़ की फसलों के उत्तम किस्म के बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराए जाए। साथ ही सभी उर्वरक भी आवश्यकता एवं खपत के अनुसार हाजिर रखने को कहा। जिला कलेक्टर ने यूरिया, डीएपी, पोटाश, सुपर फॉस्फेट आदि फर्टिलाइजर की उपलब्धता की जानकारी ली एवं इनकी खपत के बारे में पूछताछ की।

     इसके बाद जिला कलेक्टर उपखंड मुख्यालय शिव पहुंचे, यहां उन्होंने क्रय विक्रय सहकारी समिति का निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर ने शिव उपखण्ड क्षेत्र में खरीफ की फ़सलों की बुवाई के बारे में जानकारी ली एवं आवश्यकता के अनुसार खाद एवं बीज किसानों को उपलब्ध कराने की हिदायत दी।

    जिला मुख्यालय स्थित बाड़मेर क्रय विक्रय सहकारी समिति का भी शनिवार को जिला कलेक्टर लोक बंधु ने औचक निरीक्षण किया एवं कृषि मंडी में समिति के भंडार का निरीक्षण किया तथा खाद, बीज, पेस्टिसाइड के स्टॉक की जानकारी ली। उन्होंने यूरिया की मांग के मद्देनजर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध रखने की हिदायत दी। जिला कलेक्टर ने कहा कि खरीफ की सीजन के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की किल्लत का सामना नहीं करना पड़े, इसलिए सहकारी समितिया समय रहते पूरी तैयारी कर ले एवं विशेष रूप से यूरिया एवं डीएपी का पूरा स्टॉक रखे।

    इस दौरान उपखंड अधिकारी रोहित चौहान, कृषि उपनिदेशक वी एस सोलंकी भी साथ रहे।

-0-






ले जन हनुत सिंह के नाम पर जालीपा सैन्य छावनी के मुख्य मार्ग का नामकरण

जिला कलेक्टर, विधायक एवं सैन्य अधिकारियों ने किया लोकार्पण

बाड़मेर, 19 जून। जालीपा सैन्य छावनी में बोगरा ब्रिगेड द्वारा बाड़मेर के जसोल निवासी महावीर चक्र विजेता स्वर्गीय लेफ्टिनेंट जनरल हनुत सिंह के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

  इस दौरान जालीपा सैनिक छावनी के मुख्य मार्ग का नाम बाड़मेर जिले के इस वीर योद्धा के नाम पर रखा गया। कार्यक्रम में ले जनरल हनुत सिंह के परिवार से रावत किशन सिंह एवं सेवानिवृत्त कर्नल एसएस देवड़ा, बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, जिला कलक्टर लोक बंधु, बीएसएफ डीआईजी विनीत कुमार, एयर फोर्स के ग्रुप कैप्टन एपी सिंह, रावत त्रिभुवन सिंह, सेवानिवृत्त कप्तान हीर सिंह सहित भूतपूर्व सैनिक शामिल हुए।

इस मौके पर रावत किशन सिंह जसोल ने जनरल साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन के कुछ प्रेरणादायक किस्सों का वर्णन किया। तदोपरांत जालीपा छावनी के कमाण्डर ब्रिगेडियर सलिल सेठ ने जिले के शहीदों को याद कर उन्हें नमन किया तथा बताया कि यह वर्ष 1971 युद्ध के स्वर्णिम विजय वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में आगामी महीनों में बोगरा ब्रिगेड द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें सहभागिता हेतु बाड़मेर की जनता को आमंत्रित किया जाएगा। इसके पश्चात रावत किशन सिंह, विधायक मेवाराम जैन, ब्रिगेडियर सलिल सेठ, कमांडर बोगरा ब्रिगेड के साथ मार्ग के नामकरण का शिलान्यास किया गया।

-0-






शुक्रवार, 18 जून 2021

सिवाना में प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित

 गर्मी के मद्देनजर पेयजल आपूर्ति के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए जाए - विश्नोई

औषधीय पौधों के घर-घर वितरण करने के दिए निर्देश
बाड़मेर, 18 जून। जिले के प्रभारी तथा वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग सुखराम विश्नोई की अध्यक्षता में शुक्रवार को सिवाना उपखण्ड कार्यालय में ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उन्होनें सिवाना क्षेत्र बिजली, पानी एवं चिकित्सा सेवाओं की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री ने कहा कि सिवाना में पेयजल समस्या के निराकरण के लिए प्रभावी कदम उठाए जाए। उन्होने क्षेत्रवासियों के मंाग के अनुसार एनिकेट निर्माण के निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि गर्मी के मौसम के मद्देनजर अंतिम छोर तक के गांवों मे पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होनें जलदाय विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों को गांवों में टैंकरों द्वारा की जा रही जलापूर्ति के संबंध निरीक्षण कर पारदर्शिता के साथ पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होने पोकरण-फलसुण्ड प्रोजेक्ट के बाधिक कार्य को पुनः प्रारम्भ करने के संबंध मे चर्चा की।
उन्होने पर्यावरण एवं वन क्षेत्र की जानकारी ली तथा औषधीय पौधों के घर-घर वितरण के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने को कहा। उन्होने मनरेगा योजना की क्षेत्र में प्रगति की जानकारी भी ली। इस दौरान उन्होने विद्युत विभाग से संबंधित क्षेत्र की समस्याओं को अग्रिम दो दिवस में निस्तारित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर उन्होने क्षेत्र में कोविड प्रबंधन, वैक्सीनेशन एवं संभावित तीसरी लहर के लिए किए गए प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होनें कहा कि कोरोना की नई गाईडलाईन की क्षेत्र में पूर्ण पालना सुनिश्चित की जाए। उन्होने आमजन को वैक्सीनेशन के प्रेरित करने को कहा।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नाई ने क्षेत्र में पेयजल, बिजली एवं चिकित्सा सेवाओं के बोर मे जानकारी कराई। उन्होने क्षेत्र की पेयजल परियोजनायों की प्रगति के बारे मे जानकारी दी।
इस दौरान पूर्व विधायक गोपाराम, सिवाना प्रधान मुकनसिंह, सिवाना उपखण्ड अधिकारी कुसुमलता चौहान, जनप्रतिनिधि पूनमचंद, लक्ष्मण डांगी, रामकिशन विश्नोई, हुकमसिंह अजीत, प्रकाश बालड़, मिठोडा सरपंच मालमसिंह सहित विभागीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
-0-




कोविड अनुरूप व्यवहार नहीं करने पर 124 लोगों पर 16,300 का जुर्माना

 बाड़मेर, 18 जून। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए गुरूवार 17 जून को जिले में 124 व्यक्तियों से कुल 16,300 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में गुरूवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस विभाग द्वारा 85 व्यक्तियों से 9400 रुपये, उपखण्ड क्षेत्र बाड़मेर में 3 व्यक्तियों से 1300 रूपये, बायतु में 3 व्यक्तियों से 300 रूपये, चौहटन मंे 2 व्यक्तियों से 400 रूपये, सेड़वा में 5 व्यक्तियों से 500 रूपये, गडरारोड़ में 3 व्यक्तियों से 300 रूपये, बालोतरा में 11 व्यक्तियों से 1100 रूपयेे, गुडामालानी में 3 व्यक्तियों से 1200 रूपये, धोरीमन्ना में 3 व्यक्तियों से 300 रूपये तथा सिवाना में 6 व्यक्तियों से 1500 रूपये को मिलाकर कुल 124 व्यक्तियों से 16,300 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में गुरूवार तक 82,223 व्यक्तियों से 1,38,75,476 रूपये की वूसली की जा चुकी है।
-0-

339 स्थानों पर पकड़े विद्युत चोरी एवं दुरूपयोग के मामले, 46.74 लाख का लगाया जुर्माना

 डिस्कॉम की दो दिवसीय स्पेशल विजिलेंस ड्राईव


बाड़मेर, 18 जून। सीसीसी पोर्टल पर दर्ज हो रही विद्युत चोरियों के निस्तारण सहित होटल, रिसोर्ट, ढ़ाबो, कोल्ड स्टोरेज, आईसक्रमी पार्लर, मिल्क पार्लर, आरओ प्लांट के आकस्मिक जांच के लिए निगम के आदेशानुसार डिस्कॉम द्वारा दो दिवसीय स्पेशल विजिलेंस ड्राईव चलाई गई। इस दौरान जांच मंे 339 स्थानों पर विद्युत चोरी एवं दुरूपयोग के मामले पकड़े गए, जिन पर 46.74 लाख रूपए का जुर्माना लगाया गया। वहीं इस कार्यवाही मंे 196 स्थानांे पर विद्युत चोरी के प्रकरण पाए जाने पर कुल 35.13 लाख रूपए का जुर्माना लगाया गया।
डिस्कॉम बाड़मेर के अधीक्षण अभियंता बाड़मेर अजय माथुर ने बताया कि 16 व 17 जून को स्पशेल विजिलेंस ड्राईव चलाने के निर्देश प्राप्त हुए थे, जिसमें विशेष रूप से होटल, रिसोर्ट, रेस्टारेंट, ढ़ाबों, कोल्ड स्टोरेज, आईसक्रीम पार्लर, मिल्क पार्लर, आईस प्लांट, आर.ओ. प्लांट के विद्युत कनेक्शनों की विशेष जांच करने के निर्देश दिए गए थे। इन निर्देशों की पालना में उपखण्ड अधिकारियों, अधिशाषी अभियंता, सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंताओं ने सतर्कता जांच की कार्यवाही की। इसमंे जांच मंे 339 स्थानों पर विद्युत चोरी एवं दुरूपयोग के मामले पाए गए। इसमंे से 196 स्थानों पर विद्युत चोरी, 143 स्थानों पर दुरूपयोग के कारण कार्यवाही की गई। इसमंे 196 स्थानों पर पकड़ी गई विद्युत चोरी मंे 35.13 लाख रूपए का जुर्माना लगाया गया। जबकि मिसयूज के प्रकरणों मंे 11.61 लाख रूपए का जुर्माना लगाया गया।
माथुर ने बताया कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ आगामी दिनों मंे भी आकस्मिक सतर्कता जांच की कार्यवाही की जाएगी। उन्होने आमजन से बिजली तंत्र से छेड़छाड़ एवं बिजली चोरी नहीं करने का आव्हान किया। उन्होने कहा कि विद्युत चोरी करते हुए पाए जाने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
सतर्कता शाखा ने पांच स्थानों पर की कार्यवाहीः
माथुर ने बताया कि इस दो दिवसीय विशेष सतर्कता जांच अभियान मंे सतर्कता शाखा के अधिशाषी अभियंता के.के. वैष्णव द्वारा जिले मंे पांच स्थानांे पर विद्युत चोरी व दुरूपयोग के मामले पकड़ते हुए 2.18 लाख रूपए का जुर्माना लगाया गया। इसमंे 2 चोरी के मामलों मंे 2 लाख रूपए एवं 3 दुरूपयोग के मामलों मंे 18 हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया।
-0-

चिरंजीव योजना में सक्रिय भागीदारी निभाए- लोक बंधु

 निजी चिकित्सालयों की सेवाओं की समीक्षा बैठक

कोरोना की तीसरी लहर की रोकथाम को त्वरित टीकाकरण की हिदायत

बाड़मेर, 18 जून। कोरोना के टीकाकरण तथा मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना में निजी चिकित्सालयो की भागीदारी की शुक्रवार को जिला कलक्टर लोक बंधु ने विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान जिला कलक्टर बन्धु ने कोरोना की दूसरी लहर के दौरान चिकित्सकों एवं चिकित्साकार्मिकों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए जिले में बेहतर कोविड प्रबंधन के संबंध में सतत  क्रियाशील रहने को कहा।
निजी अस्पताल भी लगाए टीका
उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की रोकथाम का एकमात्र उपाय अधिकाधिक टीकाकरण है इसलिए अधिकतम टीकाकरण के लिए निजी चिकित्सालय भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने बताया कि जिले में निजी क्षेत्र की कई बड़ी कंपनियां कार्य कर रही है, इनके कार्मिकों के टीकाकरण के लिए निजी चिकित्सालय इनके साथ अनुबंध कर तत्परता के साथ टीकाकरण करें। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की गाइड लाइन के अनुसार निजी चिकित्सालय सीधे ही उत्पादक कंपनियों से 25 फीसदी टीकों का क्रय कर इन्हें निर्धारित दर पर अपने यहां लगा सकते हैं। जिला कलक्टर ने बताया कि निजी चिकित्सालय को न्यूनतम 3 हजार टीको के क्रय एवं अन्य व्यवहारिक समस्याओं के समाधान के लिए राज्य स्तर पर समन्वय कर जल्दी ही इनका निस्तारण किया जाएगा। उन्होनें कहा कि कोरोना के टीकाकरण में प्रगति के लिए आमजन में जागरूकता लाई जाए।
चिरंजीव स्वस्थ्य योजना में करें उपचार
जिला कलक्टर लोक बंधु ने चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने बताया कि जिले में इस योजना के अंतर्गत पंजीकृत लोगों का चिन्हित निजी अस्पतालों में बिना किसी राशि का भुगतान किए मुफ्त इलाज किया जाएगा। इस योजना के तहत बाड़मेर जिले में 8 निजी अस्पताल चिन्हित किए गए हैं। उन्होंने सभी चिन्हित चिकित्सालयो के प्रबंधकों को योजना में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योजना के तहत निरू शुल्क उपचार कर वह मानव धर्म निभाने में आ गया है। उन्होंने बताया कि जल्दी ही सभी प्राइवेट अस्पतालों में चिरंजीव समन्वयक लगाए जाएंगे, जो कि वहां आने वाले मरीजों एवं अस्पताल प्रबंधन के मध्य सेतु बनेंगे।
इस दौरान जिला शिशु एवं प्रजनन अधिकारी डॉ प्रितमोहिन्दर सिंह ने निजी अस्पताल में टीकाकरण की कार्ययोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
-0-




गुरुवार, 17 जून 2021

कृषि आधारित उद्योगों को प्रोत्साहित करें - लोक बंधु

 जिला स्तरीय छानबीन की बैठक आयोजित

बाड़मेर, 17 जून। राजस्थान कृषि प्रसंस्करण, कृषि व्यवसाय एवं कृषि निर्यात प्रोत्साहन नीति 2019 के अंतर्गत जिला स्तरीय छानबीन एवं स्वीकृति समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
कृषि प्रसंस्करणों से संबंधित स्थानीय प्रकृति के उद्योग लगाने के लिए कृषकों, उनके समुहों एवं इच्छुक व्यापारियों को प्रेरित किया जाए। कृषि आधारित उद्योगों से जुड़ी योजनाओं के संबंध में अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करें। जिला कलक्टर लोक बंधु ने गुरूवार सांय आयोजित बैठक के दौरान यह बात कही।
इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि कृषि प्रसंस्करणों से संबंधित स्थानीय प्रकृति के उद्योग लगाने के लिए आधारभूत सुविधाओं को विकसित किया जाए। उन्होनें राज्य सरकार की कृषि उद्योग से जुडी योजनाओं का लाभ लेने हेतु कृषकों, उनके समुहो एवं इच्छुक व्यापारियों को प्रेरित करने के निर्देश दिए तथा इन योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार की बात कही। उन्होनें कहा कि जिले में स्थानीय प्रकृति के कृषि जिन्स जैसे जीरा, ईसबगोल इत्यादि से जुडे़ कृषि उद्योगों को लगाने तथा इससे जुड़ी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाए। इस दौरान उन्होनें मेगा फूड पार्क के संबंध में भूमि आवंटन संबंधित आवश्यक निर्देश भी दिए।
इस दौरान जिला कलक्टर बन्धु ने कृषि प्रसंस्करण सम्बन्धी उद्योग लगाने के लिए कृषकों, उनके समुहों एवं इच्छुक व्यापारियों को प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अवगत कराया कि राजस्थान कृषि प्रसंस्करण, कृषि व्यवसाय एवं कृषि निर्यात प्रोत्साहन योजना के तहत कृषक अथवा उनके समुह को कृषि आधारित उद्योग लगाने पर 50 प्रतिशत का अनुदान अधिकतम 1 करोड़ रूपये की सीमा तक तथा व्यापारी को 25 प्रतिशत का अनुदान अधिकतम 50 लाख रूपये की सीमा तक देय है। उक्त योजना के तहत 5 प्रतिशत ब्याज एवं 1 रूपये प्रति इकाई विद्युत व्यय का अनुदान देय है। इसके अतिरिक्त नाबार्ड द्वारा कृषि अवसंरचना कोष के तहत आधारभुत सुविधा विकसित करने पर तीन प्रतिशत ब्याज की छूट का प्रावधान है। उन्होनें अधिक से अधिक कृषि आधारित उद्योग लगाने एवं आधारभूत सुविधाओं को विकसित करने एवं योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए तथा इन योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार की बात कही।
इस दौरान कृषि विपणन विभाग के संयुक्त निदेशक एवं सदस्य सचिव झब्बरसिंह ने अवगत कराया कि 1 करोड़ तक की परियोजना पर अनुदान जिला स्तरीय कमेटी द्वारा एवं 1 करोड़ से अधिक परियोजना का अनुदान राज्य स्तरीय कमेटी द्वारा स्वीकृत किया जाता है। कृषि उपज मण्डी समिति बाड़मेर के सचिव सुरेश कुमार मंगल ने बताया कि बैठक में इस नीति के तहत प्राप्त पत्रावलिया निस्तारण हेतु प्रस्तुत की गई।
बैठक में जिला स्तरिय समिति के अन्य सदस्य कोषाधिकारी दिनेश कुमार, कृषि उपनिदेशक वी एस सोलंकी, बाड़मेर केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रबन्ध निदेशक रामसुख चौधरी भी उपस्थित रहे।
-0-




राजस्व मंत्री की पहल, प्रदेश की ओरण भूमियों का सीमांकन व संरक्षण किया जायेगा

 बाड़मेर, 17 जून। प्रदेश में ओरण गोचर भूमि का चिन्हीकरण कर उनका संरक्षण करने का कार्य राजस्व विभाग द्वारा किया जायेगा। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने इस संबंध में गुरुवार को मंत्रालय भवन में अपने कार्यालय में राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिये।

बैठक में राजस्व मंत्री ने कहा कि सदियों पहले से हमारे यहां गांवों में ओरण के रूप में विकास का परम्परागत टिकाऊ मॉडल था, जो यहां की संस्कृति, रीति नीति पर आधारित था। लेकिन कुछ कारणवश ध्यान नहीं दिये जाने से ओरण-गोचर जमीन बंजर हो रही है। इस जमीन का उपयोग होने से पलायन रूकेगा, आजीविका के अवसर मिलेगें, बहु जैव विविधता का संरक्षण होगा, अकाल-सूखे के प्रभाव को कम करेगा। उन्होंने कहा कि ओरण भूमियों के संबंध में कई समस्याओं व सुझावों के संबंध मंे प्रदेश के पर्यावरणविदों एवं इस क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगोें द्वारा अवगत करवाया गया है।
राजस्व मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को राजस्व नियमों में ओरण भूमियों को स्पष्ट परिभाषित करने, कार्ययोजना बनाकर प्रदेश की ओरण भूमियों का सर्वे करवाकर उनका सीमांकन करने के साथ ही उन्हें ओरण भूमियों के रूप में राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करने का कार्य किये जाने की बात कही। बैठक में ओरण भूमियों की सुरक्षा एंव अतिक्रमण से बचाने के लिए ग्राम स्तर से लेकर विभागीय स्तर पर समन्वय स्थापित कर कार्य करने के संबंध में भी चर्चा की गई।
राजस्व विभाग के प्रमुख शासन सचिव आनन्द कुमार ने कहा कि राजस्थान उपनिवेशन अधिनियम 1954, राजस्थान काश्तकारी अधिनियम 1955 एवं राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम 1956 के विद्यमान प्रावधानों में सरलीकरण एवं आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया में ओरण भूमियों को स्पष्ट परिभाषित करने का प्रावधान करवाया जायेगा। बैठक मंे राजस्व विभाग के संयुक्त शासन सचिव, उप सचिव एवं अन्य विभागीय अधिकारियों मौजूद थे।
-0-





प्रभारी मंत्री विश्नोई शुक्रवार को सिवाना आएंगे

 जनसुनवाई कर ब्लॉक स्तरीय बैठक लेंगे

बाड़मेर, 17 जून। जिले के प्रभारी तथा वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग सुखराम विश्नोई अपनी एक दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार 18 जून को सिवाना आएंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री सुखराम विश्नोई शुक्रवार 18 जून को जोधपुर से दोपहर 12.15 बजे प्रस्थान कर दोपहर 2.30 बजे सिवाना पहुंचेगे तथा उपखण्ड अधिकारी कार्यालय सिवाना में ब्लॉक स्तरीय बैठक एवं जन सुनवाई करने के बाद सिवाना से सायं 6 बजे सांचोर के लिए प्रस्थान करेंगे तथा रात्रि विश्राम सांचोर में करेंगे।
-0-

कोविड अनुरूप व्यवहार नहीं करने पर 55 लोगों पर 27,100 का जुर्माना

 बाड़मेर, 17 जून। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए बुधवार 16 जून को जिले में 55 व्यक्तियों से कुल 27,100 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में बुधवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस विभाग द्वारा 105 व्यक्तियों से 11,800 रुपये, उपखण्ड क्षेत्र बाड़मेर में 6 व्यक्तियों से 10,000 रूपये, बायतु में 3 व्यक्तियों से 300 रूपये, चौहटन मंे 3 व्यक्तियों से 300 रूपये, सेड़वा में 8 व्यक्तियों से 800 रूपये, गडरारोड़ में 6 व्यक्तियों से 600 रूपये, बालोतरा में 15 व्यक्तियों से 2400 रूपयेे, धोरीमन्ना में 3 व्यक्तियों से 300 रूपये तथा सिवाना में 6 व्यक्तियों से 600 रूपये को मिलाकर कुल 55 व्यक्तियों से 27,100 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में बुधवार तक 82,098 व्यक्तियों से 1,38,58,876 रूपये की वूसली की जा चुकी है।
-0-

कोविड-19 के तहत जारी स्वीकृतियों के उपयोगिता प्रमाण पत्र भेजने के निर्देश

 विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत


बाड़मेर, 17 जून। विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत कोविड-19 के संक्रमण के दौरान निराश्रित/असहाय, दिहाडी मजदूरों हेतु खाद्य सामग्री एवं जीवनोयापन सामग्री क्रय कर वितरण हेतु तथा गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क भोजन सामग्री वितरण हेतु कुल 40 लाख रूपये की जारी प्रशासनिक एवं वितीय स्वीकृतियों का नियमानुसार भुगतान करते हुए उपयोगिता प्रमाण पत्र भिजवाने के निर्देश दिए गए है।
जिला कलक्टर (आपदा प्रबन्धन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा) लोक बंधु ने पंचायत समिति धोरीमना, पायला कलां, आडेल, गुडामालानी, चौहटन, फागलिया एवं धनाऊ के विकास अधिकारियों को कोविड-19 के संक्रमण के दौरान निराश्रित/असहाय, दिहाडी मजदूरों हेतु खाद्य सामग्री एवं जीवनोयापन सामग्री क्रय कर वितरण हेतु तथा गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क भोजन सामग्री वितरण हेतु जारी प्रशासनिक एवं वितीय स्वीकृतियों का नियमानुसार भुगतान करते हुए उपयोग की गई राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र भिजवाने के निर्देश दिए है।
-0-

कोविड टीकाकरण के संबंध में मुख्यमंत्री की वीसी आयोजित

 पंचायत स्तर तक सीधा प्रसारण किया गया

बाड़मेर, 16 जून। कोरोना टीकाकरण के सफल क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में गुरवार को वीसी के जरिए कार्यशाला आयोजित की गई।
इस दौरान जिला मुख्यालय पर जिला कलक्टर लोक बंधु, जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, नगर परिषद सभापति दिलीप माली, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनु समेत जिला स्तरीय अधिकारी, स्वंय सेवी संगठनों, स्काउट, एनसीसी के प्रतिनिधियो ने भाग लिया। वही ब्लॉक लेवल पर प्रधान समेत उपखंड अधिकारी, विकास अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। वही पंचायत स्तर पर सरपंच समेत जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। वही कार्यक्रम का विभिन्न सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म पर प्रसारण किया गया।
-0-




लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...