मंगलवार, 1 जून 2021

जिला कलक्टर ने की व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

 मॉडिफाईड अनलॉक गाईडलाईन की सख्ती से हो पालना - लोक बन्धु

 होम डिलिवरी को बढावा देने की हिदायत
बाड़मेर, 01 जून। जिला कलक्टर लोकबन्धु ने राज्य सरकार द्वारा जारी मॉडिफाईड अनलॉक गाईडलाईन की पूर्ण पालना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए है। उन्होने बाजारों में भीड़ इकट्ठा न हो इसके लिए होम डिलिवरी को बढावा देने की हिदायत दी।
जिला कलक्टर लोकबन्धु ने मंगलवार को व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में कहा कि संक्रमण की रोकथाम के लिए बाजार में भीड़ पर नियंत्रण होना आवश्यक है। उन्होने कहा कि किराणा सहित अन्य सामग्री की होम डिलिवरी के लिए दुकानदारों के टेलीफोन/मोबाइल नम्बर का प्रसार प्रचार कर लोगों को आवश्यक सामग्री की होम डिलिवरी के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होेनेे उपखण्ड अधिकारियों एवं आयुक्त नगर परिषद को व्यापारिक संगठनों के साथ समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। 
उन्होने कहा कि व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर फेस मास्क की सख्ती से पालना के साथ दुकानों के आगे गोले बनाकर ग्राहकों में सामाजिक दूरी सुनिश्चित की जाए। साथ ही व्यापारिक प्रतिष्ठानों में नियमित रूप से सैनेटाइजेशन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होने कहा कि बाजार खुलने पर व्यापारियों के संक्रमित होने की आंशका को देखते हुए पूर्ण सतर्कता के साथ राज्य सरकार द्वारा जारी एहतियाति उपाय अपनाने के लिए प्रेरित किया जाए।
जिला कलक्टर ने अधिकारियों को बाजारों का नियमित पर्यवेक्षण करते हुए राज्य सरकार द्वारा जारी नवीन गाईडलाईन की पूर्ण पालना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि निर्धारित समयावधि के उपरान्त दुकाने खुली रखने तथा गाईड लाईन की अवहेलना पर दुकानों को सीज करने की सख्त कार्यवाही की जाए।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई, उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान, अभय पालीवाल, श्रवण माहेश्वरी, वीरचन्द वडेरा, हंसराज कोटडिया सहित विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
-0-




11 स्थानों पर खुलेंगे पशु शिविर, 1147 पशुओं का हो सकेगा संरक्षण

 बाड़मेर, 01 जून। जिले की शिव एवं गडरारोड तहसील क्षेत्रों में अभावग्रस्त गांवों में पशुधन के संरक्षण के लिए 11 स्थानों पर पशुशिविर खोले जाएंगे।

जिला कलक्टर (सहायता) लोक बन्धु ने बताया कि संवत् 2077 में अभावग्रस्त घोषित क्षेत्रों में लघु एवं सीमान्त कृषकों द्वारा अभाव अवधि के दौरान छोडे गये पशुओं के संरक्षण के लिए शिव तथा गडरारोड तहसील क्षेत्रों में कुल 11 स्थानों पर पशु शिविर खोले जाने की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इन पशु शिविरों में 287 छोटे एवं 860 बड़े पशुओं सहित कुल 1147 पशुओं का संरक्षण हो सकेगा। उन्होने बताया कि शिव तहसील क्षेत्र में ग्राम बचियों की ढाणी, मतुओं की ढाणी, रूघानाड़ा, बिसूकला, सरस्वति नगर, लीकडी, करणीपुरा एवं झरी तथा गडरारोड तहसील क्षेत्र में ग्राम धामडली, लालासर एवं खानियानी में पशु शिविर खोले जाने की स्वीकृति जारी की गई है।
-0-

कृषकों को अनुदानित दरों पर चारा उपलब्ध कराने को 11 स्थानों पर चारा डिपो खोलने की स्वीकृति जारी

 बाड़मेर, 01 जून। अभाव संवत् 2077 में अभावग्रस्त घोषित क्षेत्रों में लघु एवं सीमान्त कृषकों को अनुदानित दरों पर चारा उपलब्ध कराने के उदृेश्य से शिव तहसील क्षेत्र में 11 स्थानों पर चारा डिपो खोले जाने की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

जिला कलक्टर (सहायता) लोक बन्धु ने बताया कि शिव तहसील क्षेत्र में ग्राम हाथीसिंह का गांव, गॅूगा, बरियाड़ा, नेगरड़ा, धारवीकलां, झांफली, नीम्बला, लक्ष्मीपुरा, स्वामी का गांव, हड़वा एवं आकली में पशु चारा डिपो खोले जाने की स्वीकृति जारी की गई है।
-0-

अंकित मूल्य से अधिक राशि वसूलने पर पांच हजार रूपये का जुर्माना

 बाड़मेर, 01 जून। पैकिंग दुध पर अंकित मूल्य से अधिक राशि वसूलने पर पचपदरा स्थित मैसर्स चौहान डेयरी से पांच हजार रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है।

जिला रसद अधिकारी अश्विनी गुर्जर ने बताया कि पैकिंग दुध पर अंकित मूल्य से अधिक राशि वसूलने की शिकायत पर रसद विभाग के जॉच दल द्वारा डमी ग्राहक बनाकर पचपदरा स्थित मैसर्स चौहान डेयरी पर भेजा गया, जिससे दुकानदार द्वारा अंकित मूल्य से अधिक राशि वसूल की गई। उन्होने बताया कि विधिक माप अधिकारी महेश जांगिड़ द्वारा मैसर्स चौहान डेयरी पचपदरा पर विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए मौके पर ही पंाच हजार रूपये का जुर्माना वसूल किया गया।
-0-

आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब जब्त

 बाड़मेर, 01 जून। आबकारी विभाग बाड़मेर द्वारा चलाये जा रहे निरोधात्मक अभियान के तहत सोमवार को कानोड़, सुरा चारणान, खाखरलाई एवं सिवाना में अवैध शराब जब्त कर चार अभियुक्तों के विरूद्ध राजस्थान आबकारी अधिनियम 1950 के तहत अभियोग पंजिबद्ध किये गये है।ै

जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र दशोरा ने बताया कि आबकारी विभाग बाड़मेर द्वारा चलाये जा रहे निरोधात्मक अभियान के तहत सोमवार को सम्पूर्ण जिले में अवैध मदिरा विक्रय पर कार्यवाही करते हुए गांव कानोड, सूरा चारणान, खाखरलाई एवं सिवाना में अभियुक्त भीखसिंह, लखसिंह, सुमेरसिंह एवं नारणाराम के कब्जा से 54 अवैध देशी मदिरा पव्वे, 42 पव्वे आरएमएल जिन, 72 बोतल बीयर, 27 लीटर अवैध हथकड शराब बरामद की गई तथा करीब 100 लीटर गुड एवं हरड से निर्मित उतेजित वॉश नष्ट कर अभियुक्तों के विरूद्ध राजस्थान आबकारी अधिनियम 1950 की धारा 19/54 व 16/54 के अन्तर्गत कुल चार अभियोग पंजिबद्ध किए गए। उन्होने बताया कि उक्त कार्यवाही में वृत बाड़मेर आबकारी निरीक्षक राकेश कुमार, आबकारी निरोधक दल के पहराधिकारी रूपसिंह एवं कुन्नाराम, देराजराम, देवीसिंह, हुकमसिंह, चौखाराम, सुमेरसिंह मय आबकारी निरीक्षण दल शामिल रहें।
-0-

जनानुशासन लॉकडाउन की अवहेलना पर 593 लोगों पर लगा 85,300 रूपये का जुर्माना

 बाड़मेर, 01 जून। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए सोमवार 31 मई को जिले में 593 व्यक्तियों से कुल 85,300 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में सोमवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस विभाग द्वारा 375 व्यक्तियों से 49,400 रुपये, उपखण्ड क्षेत्र बाड़मेर में 2 व्यक्तियों से 1000 रूपये, बायतु में 6 व्यक्तियों से 600 रूपये, चौहटन में 14 व्यक्तियों से 3600 रूपये, सेड़वा में 19 व्यक्तियों से 3400 रूपये, सिणधरी में 14 व्यक्तियों से 2600 रूपये, शिव में 3 व्यक्तियों से 300 रूपये, गडरारोड में 7 व्यक्तियों से 700 रूपये, बालोतरा में 84 व्यक्तियों से 13,100 रूपयेे, धोरीमन्ना में 3 व्यक्तियों से 400 रूपये तथा सिवाना में 66 व्यक्तियों से 10200 को मिलाकर कुल 593 व्यक्तियों से 85,300 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में सोमवार तक 77,168 व्यक्तियों से 1,32,06,676 रूपये की वूसली की जा चुकी है।
-0-

जिले में 2 जून से मॉडिफाइड लॉकडाउन

 व्यावसायिक गतिविधियों को सीमित छूट

सप्ताह में तीन दिन तक वीकेंड कर्फ्यू जारी रहेगा
बाड़मेर, 01 जून। जिले में कोविड संक्रमण के प्रसार में कमी तथा पॉजिटिविटी दर में गिरावट के दृष्टिगत व्यावसायिक एवं अन्य गतिविधियों में राहत देने के लिए बुधवार से आगामी आदेशों तक त्रि-स्तरीय जन अनुशासन मॉडिफाइड लॉकडाउन लागू किए जाने का निर्णय किया गया है।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि नई गाइडलाइन में पॉजिटिव केस के अनुरूप ग्राम पंचायत एवं जिले को तीन श्रेणियों ग्रीन, येलो और रेड में बांटा गया है। जिन ग्राम पंचायतों में एक भी पॉजिटिव केस नहीं होगा, वह ग्रीन श्रेणी में होगी तथा 5 और इससे कम एक्टिव केस होने पर येलो तथा 5 से अधिक एक्टिव केस होने पर रेड श्रेणी में रखा जाएगा। इसी प्रकार एक लाख जनसंख्या पर एक भी एक्टिव केस नहीं होने वाले जिले को ग्रीन तथा एक लाख जनसंख्या पर 100 एक्टिव केस तक येलो तथा 100 से अधिक एक्टिव केस होने पर रेड श्रेणी में रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि जन सामान्य की सुविधा एवं आवश्यक सेवाओं और वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दृष्टि से विभिन्न गतिविधियों में सीमित छूट दी गई है। जैसे-जैसे एक्टिव केसेज की संख्या में कमी आएगी, छूट का दायरा और बढ़ेगा।
मॉडिफाइड लॉकडाउन
प्रत्येक शुक्रवार दोपहर 12 बजे से मंगलवार प्रातः 5 बजे तक जन अनुशासन वीकेंड कर्फ्यू रहेगा। इन दिनों के अतिरिक्त सप्ताह के अन्य दिनों में प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से अगले दिन प्रातः 5 बजे तक जन अनुशासन कर्फ्यू रहेगा। अनुमत श्रेणी के अलावा किसी भी स्थान पर 5 या 5 से अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध लागू रहेगा।
प्रतिबंधित गतिविधियां
लोगों से यह अपेक्षा है कि वे शादी-समारोह 30 जून, 2021 तक स्थगित रखें। विवाह से संबंधित किसी भी प्रकार के समारोह, डीजे, बारात एवं निकासी तथा प्रीतिभोज आदि की अनुमति 30 जून तक नहीं होगी। विवाह घर पर ही अथवा कोर्ट मैरिज के रूप में करने की अनुमति होगी, जिसमें केवल 11 व्यक्ति ही अनुमत होंगे। जिसकी सूचना वेब पोर्टल ब्वअपकपदवि.तंरंेजींद.हवअ.पद पर या हैल्पलाइन नम्बर 181 पर देनी होगी।
विवाह में बैण्ड-बाजे, हलवाई, टेन्ट या इस प्रकार के अन्य किसी भी व्यक्ति के सम्मिलित होने की अनुमति नहीं होगी। शादी के लिए टेन्ट हाउस एवं हलवाई से संबंधित किसी भी प्रकार के सामान की होम डिलीवरी भी नहीं की जा सकेगी। मैरिज गार्डन, मैरिज हॉल एवं होटल परिसर शादी- समारोह के लिए बंद रहेंगे।
सार्वजनिक समारोह, धार्मिक स्थल बन्द
किसी भी प्रकार के सार्वजनिक, सामाजिक, राजनैतिक, खेल-कूद सम्बन्धी, मनोरंजन, शैक्षणिक एवं धार्मिक समारोह, जुलूस, त्योहारों, मेलों व हाट बाजार की अनुमति नहीं होगी। इसी तरह धार्मिक स्थलों पर प्रबंधन द्वारा नियमित पूजा-अर्चना, इबादत, प्रार्थना आदि जारी रहेगी, परन्तु श्रद्धालुओं एव दर्शनार्थियों के लिए पूरे राज्य में सभी प्रकार के धार्मिक स्थल बंद रहेंगे। ऑनलाइन दर्शनों की व्यवस्था जारी रहेगी। पूजा-अर्चना, इबादत, प्रार्थना आदि घर पर रहकर ही की जा सकेगी।
मॉल एवं सिनेमा हॉल नहीं खुलेंगे
इसी तरह सिनेमा हॉल्स, थियेटर, मल्टीप्लेक्स, ऑडिटोरियम, स्विमिंग पूल्स, जिम, मनोरंजन पार्क, पिकनिक स्पॉट एवं समस्त प्रकार के खेल मैदान एवं सार्वजनिक उद्यान एवं समान स्थान बंद रहेंगे। वहीं पूर्णतः वातानुकूलित शॉपिंग कॉम्पलेक्स, मॉल को फिलहाल खोलने की अनुमति नहीं होगी। इसी तरह जिले में समस्त शैक्षणिक, कोचिंग संस्थाएं, एवं लाईब्रेरीज आदि बंद रहेंगे।
सार्वजनिक परिवहन 10 से
सार्वजनिक परिवहन के समस्त साधन जैसे निजी एवं सरकारी बस फिलहाल बंद रहेंगे और इनके 10 जून से संचालन हेतु पृथक से आदेश जारी किए जाएंगे। बारात के आवागमन के लिए बस, ऑटो, टेम्पो, टैªक्टर, जीप इत्यादि की अनुमति नहीं होगी।
अनुमत गतिविधियां
जिले के समस्त सरकारी कार्यालय 25 प्रतिशत कार्मिकों की उपस्थिति के साथ प्रातः 9ः30 बजे से सायं 4 बजे तक अनुमत होंगे। वहीं 7 जून, 2021 से सरकारी कार्यालय 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ अनुमत होंगे।
जिले के समस्त निजी कार्यालय कोरोना प्रोटोकॉल की पालना करते हुए 25 प्रतिशत कार्मिकों की उपस्थिति के साथ दोपहर 2 बजे तक खोले जा सकेंगे एवं समस्त निजी कार्यालयों द्वारा अपने कार्मिकों के पास म.पदजपउंजपवद के माध्यम से ैमस.िळमदमतंजम किए जा सकते हैं, ताकि कार्मिकों को कार्यालय आवागमन में सुविधा हो। सभी निजी चिकित्सालय, लैब एवं उनसे सम्बन्धित कार्मिक जैसे डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल एवं अन्य चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उपयुक्त पहचान-पत्र के साथ अनुमत होंगी।
पशु चिकित्सालय एवं उनसे सम्बन्धित कार्मिक जैसे पशु चिकित्सक, स्टाफ, पशु चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं एवं बीपी लैब में वैक्सीन का उत्पादन एवं मत्स्य विभाग से संबंधित गतिविधियां जैसे एक्वाकल्चर से सम्बन्धित कार्मिक इत्यादि उपयुक्त पहचान-पत्र के साथ अनुमत होंगे। जिले के अंदर अपने निजी वाहनों से आवागमन मंगलवार से शुक्रवार प्रातः 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही अनुमत होगा एवं 8 जून के पश्चात् मंगलवार से शुक्रवार प्रातः 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक समस्त राज्य में आवागमन अनुमत होगा।
रेल्वे, मेट्रो स्टेशन और एयरपोर्ट से आने/जाने वाले व्यक्तियों को यात्रा टिकट दिखाने पर आवागमन की अनुमति होगी। किसी भी व्यक्ति के द्वारा घर से रेलवे स्टेशन/एयरपोर्ट एवं रेलवे स्टेशन/एयरपोर्ट से घर, मेडिकल इमरजेन्सी एवं अनुमत श्रेणियों के आवागमन हेतु उपयोग में ली जाने वाली टैक्सी, कैब, ऑटो, ई-रिक्शा सेवा अनुमत होगी। इसी तरह कोविड मरीज के परिजन या अटेण्डेंट हॉस्पिटल प्रशासन द्वारा जारी पास से आवागमन कर सकेंगे। यह पास मरीज से सम्बन्धित आवश्यक सेवाओं जैसे खाना, दवाइयां इत्यादि लाने हेतु उपयोग में लिये जा रहे वाहन के लिए अनुमत होगा।
अन्तर्राज्यीय एवं राज्य के अन्दर माल परिवहन करने वाले भार वाहनों के आवागमन, माल के लोडिंग एवं अनलोडिंग तथा उक्त कार्य हेतु नियोजित व्यक्ति अनुमत होंगे। राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों पर संचालित ढाबे एवं वाहन रिपेयर की दुकानें अनुमत होंगी।
गर्भवती महिलाओं और रोगियों को चिकित्सकीय एवं स्वास्थ्य सेवाओं के परामर्श हेतु आवागमन की अनुमति होगी। टीकाकरण हेतु स्वयं के पंचायत समितिध्नगर इकाई परिक्षेत्र में स्थित टीकाकरण स्थल पर जाने की अनुमति होगी किन्तु साथ में रजिस्ट्रेशन संबंधी दस्तावेज एवं अपना पहचान-पत्र रखना अनिवार्य होगा। निर्धारित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थियों को प्रवेश-पत्र दिखाने पर परीक्षा केन्द्र पर आवागमन की अनुमति होगी।
अन्तिम संस्कार सम्बन्धी कार्यक्रम
अनिवार्य रूप से फेस मास्क पहनने, सामाजिक दूरी एवं थर्मल स्क्रीनिंग, हैंडवॉश और सेनेटाईजर के प्रावधानों के साथ। अनुमत व्यक्तियों की संख्या 20 से अधिक नहीं होगी। मेडिकल व नर्सिंग महाविद्यालयों में अध्ययन चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार जारी रहेगा। अध्ययन एवं अध्यापन कार्य ऑनलाइन/डिस्टेंस लर्निंग माध्यम से जारी रहेेंगे एवं इन्हें प्रोत्साहित किया जायेगा।
समाचार पत्र वितरण हेतु सुबह 4 बजे से 11 बजे तक छूट होगी। इलेक्ट्रॉनिक्स, प्रिन्ट मीडिया के कार्मिकों को परिचय पत्र के साथ आने-जाने की अनुमति होगी। दूरसंचार, इंटरनेट सेवाएं, डाक सेवाएं, कुरियर सुविधा, प्रसारण एवं केबल सेवाएं, आईटी एवं आईटी संबंधित सेवाएं अनुमत होंगी। मेन्टीनेन्स सर्विस देने वाले यथा इलेक्ट्रीशियन, प्लम्बर, कारपेंटर, मोटर मैकेनिक, आई.टी. सर्विस प्रोवाइडर आदि के आवागमन पर रोक नहीं होगी।
ई मित्र 4 बजे तक खुलेंगे
ई-मित्र/आधार केन्द्र सेवाएं दोपहर 4ः00 बजे तक अनुमत होगी। एटीएम सेवाएं 24 घण्टे अनुमत होंगी एवं बैंकिंग, बीमा, माइक्रो फाइनेन्स इंस्टीट्यूशन ;डथ्प्द्ध छठथ्ब् की सेवाएं आमजन के लिए दोपहर 2ः00 बजे तक अनुमत होंगी। जहां तक संभव हो, उक्त संस्थाओं द्वारा भी कम-से-कम कार्मिकों को कार्यस्थल पर अनुमत किया जाये एवं ई-बैंकिंग कार्यप्रणाली को प्रोत्साहित किया जाए। सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए ई-कॉमर्स के माध्यम से सभी प्रकार की वस्तुओं की होम डिलीवरी अनुमत होगी। इंदिरा रसोई में भोजन बनाने एवं उसके वितरण का कार्य रात्रि 9 बजे तक कोविड गाइडलाइन के अनुसार अनुमत होगा।
नरेगा कार्य चालू
ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते कोविड संक्रमण को देखते हुए राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं अन्य ग्रामीण विकास योजनाओं में काम करने वाले श्रमिकों के संक्रमण से बचाव हेतु कोविड उपयुक्त व्यवहार एवं सोशल डिस्टेंसिंग की पालना कराते हुए विस्तृत दिशा-निर्देश ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी किये जायेेंगे। कोल्ड स्टोरेज एवं वेयर हाउसिंग सेवाएं अनुमत होंगी। निजी सुरक्षा सेवाओं की भी अनुमति होगी।
सार्वजनिक परिवहन/माल ढुलाई वाहन/अत्यावश्यक सेवाओं में लगे वाहनों एवं सरकारी वाहनों के लिए पेट्रोल/डीजल पम्प, सीएनजी, पेट्रोलियम एवं गैस से संबंधित खुदरा (रिटेल)/थोक (होलसेल) आउटलेट पूर्व की भांति खोलने की अनुमति होगी। निजी वाहनों में पेट्रोल/डीजल प्रातः 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक भरवाया जा सकेगा। एलपीजी वितरण सेवाएं ग्राहकों के लिए प्रातः 6 बजे से सायं 5 बजे तक अनुमत होंगी। समस्त उद्योग एवं निर्माण से सम्बन्धित इकाइयों में कार्य करने की अनुमति होगी, ताकि श्रमिक वर्ग का पलायन रोका जा सके। उद्योग एवं निर्माण ईकाइयों द्वारा श्रमिकों के आवागमन हेतु स्पेशल बस का संचालन अनुमत होगा।
मिठाई की दुकान, रेसटोरेंट खुलेंगे
कृषि आदान एवं कृषि उपकरणों की दुकानें एवं इनके परिसर, पशु चारा, सभी प्रकार के खाद्य पदार्थ, किराना एवं आटा चक्की से संबंधित होलसेल एवं रिटेल की दुकानें मंगलवार से शुक्रवार प्रातः 6 बजे से प्रातः 11 बजे तक खुल सकेंगी। साथ ही अन्य दुकानें एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी मंगलवार से शुक्रवार प्रातः 6 बजे से प्रातः 11 बजे तक खुल सकेंगे। प्रोसेस्ड फूड, मिठाई, बेकरी आदि दुकानें और रेस्टोरेंट्स मंगलवार से शुक्रवार प्रातः 6 बजे से प्रातः 11 बजे तक खुल सकेंगी। इनमें बैठकर खाने की अनुमति नहीं होगी। इस दौरान केवल टेक-अवे की सुविधा होगी। इन प्रतिष्ठानों से होम डिलिवरी की सुविधा रात्रि 10 बजे तक अनुमत होगी।
राशन की दुकान पर अवकाश नही
राशन की दुकानें बिना किसी अवकाश के खुली रहेंगी। ठेले, साइकिल, रिक्शा, ऑटो रिक्शा एवं मोबाइल वैन के माध्यम से फल-सब्जी का विक्रय प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से शाम 5 बजे तक अनुमत होगा। स्ट्रीट वेण्डर, थड़ी, रेहड़ी एवं ठेलों पर अन्य वस्तुओं का विक्रय कार्य प्रतिदिन प्रातः 6 से प्रातः 11 बजे तक अनुमत रहेगा। मण्डियां, फल-सब्जी एवं फूल मालाओं की दुकानें प्रतिदिन प्रातः 6 से प्रातः 11 बजे तक खोली जा सकेंगी।
डेयरी एवं दूध की दुकानें प्रतिदिन सुबह 6 से 11 बजे तथा शाम 5 बजे से 7 बजे तक अनुमत होंगी। फार्मास्यूटिकल्स, ऑप्टिकल्स, दवाएं एवं चिकित्सकीय उपकरणों से सम्बन्धित दुकानों को खोलने की अनुमति होगी। दवाइयों की भी होम डिलीवरी को प्रोत्साहित किया जाए, जिससे संक्रमण पर नियंत्रण रखा जा सके। रबी की फसलों की मंडियों में आवक तथा समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीद की गतिविधियां कोविड प्रोटोकॉल की पालना के साथ अनुमत होगी। किसानों के मंडी पहुंचने एवं वापस आने के अलावा मंडी परिसर के बाहर आवागमन प्रतिबंधित होगा।
-0-

कोरोना प्रोटोकॉल पालना के लिए संयुक्त प्रवर्तन दलों का गठन

 बाड़मेर, 01 जून। कोरोना प्रोटोकॉल की पालना सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी त्रिस्तरीय जन अनुशासन मॉडिफाइड लॉकडाउन दिशानिर्देशों की पालना के लिए बाड़मेर शहर में 6 संयुक्त प्रवर्तन दलों का गठन किया गया है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि उपखंड अधिकारी रोहित चौहान, पुलिस उप अधीक्षक नारायण सिंह, सहायक वाणिज्य कर अधिकारी पुखराज टेलर एवं राजस्व निरीक्षक रणछोड़ सोनी के दल को राय कॉलोनी, जिला अस्पताल, रेलवे स्टेशन से नगर परिषद कार्यालय तक का क्षेत्र आवंटित किया गया है। इसी प्रकार तहसीलदार प्रेम सिंह, थानाधिकारी प्रेम प्रकाश, सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारी भंवरलाल, पटवारी ओम प्रकाश, बॉर्डर होमगार्ड रतन सिंह एवं टीकमा राम के दल को नगर परिषद कार्यालय से पुराना बाजार होते हुए चौहटन चौराहा तक का क्षेत्र आवंटित किया गया। उन्होंने बताया कि नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया, पुलिस निरीक्षक रामनिवास, सहायक वाणिज्य कर अधिकारी प्रीतमदास, बॉर्डर होमगार्ड बाबूलाल एवं अशोक कुमार के दल को चौहटन चौराहा से सिणधरी चौराहा एवं नेहरू नगर तक का क्षेत्र आवंटित किया गया है। विकास अधिकारी सुखराम बिश्नोई, पुलिस निरीक्षक पर्वत सिंह, कनिष्ठ वाणिज्य कर अधिकारी भूराराम, नगर परिषद कनिष्ठ सहायक भूपेश शर्मा, बॉर्डर होमगार्ड समर्थ सिंह एवं भोमाराम को सिणधरी चौराहा से महावीर नगर एवं बलदेव नगर तक का क्षेत्र आवंटित किया गया है। विकास अधिकारी सुरेश  कविया, सहायक अभियंता नगर परिषद पुखराज, कनिष्ठ वाणिज्य कर अधिकारी ऋषिकेश मीणा, सहायक कर्मचारी विशाल, बॉर्डर होमगार्ड सत्ताराम एवं पन्नाराम को अहिंसा चौराहा से माल गोदाम रोड व चौहटन चौराहा तक का क्षेत्र आवंटित किया गया है तथा आरएएस सांवरमल, मंडी सचिव सुरेश मंगल, सुपरवाइजर कृषि उपज मंडी समिति पूनमचंद खोरवाल, राजस्व निरीक्षक नगर परिषद बिशन सिंह, बॉर्डर होमगार्ड पृथ्वी सिंह एवं रावताराम को सब्जी मंडी एवं कृषि उपज मंडी परिसर का क्षेत्र आवंटित किया गया है।
उन्होंने बताया कि उक्त संयुक्त प्रवर्तन दलों को उनको आवंटित क्षेत्र में राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के उल्लंघन एवं इसके तहत जुर्माना राशि वसूल किए जाने हेतु अधिकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि कृषि उपज मंडी एवं मंडी परिसर आवंटित दल यहां प्रातः 4 से 11 बजे तक तथा अन्य दल उनको आवंटित क्षेत्रों में प्रातः 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक जन अनुशासन, सोशल डिस्टेंसिंग, कोविड  प्रोटोकोल की पालना सुनिश्चित कराने सहित भीड़-भाड़ पर निगरानी रखेंगे।
-0-

सोमवार, 31 मई 2021

जनानुशासन लॉकडाउन की अवहेलना पर 490 लोगों पर लगा 78,300 रूपये का जुर्माना

बाड़मेर, 31 मई। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए रविवार 30 मई को जिले में 490 व्यक्तियों से कुल 78,300 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में रविवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस विभाग द्वारा 333 व्यक्तियों से 46,000 रुपये, उपखण्ड क्षेत्र बाड़मेर में 3 व्यक्तियों से 2500 रूपये, बायतु में 4 व्यक्तियों से 400 रूपये, चौहटन में 13 व्यक्तियों से 1700 रूपये, सेड़वा में 12 व्यक्तियों से 2200 रूपये, सिणधरी में 5 व्यक्तियों से 2100 रूपये, बालोतरा में 65 व्यक्तियों से 13,700 रूपयेे, गुडामालानी में 5 व्यक्तियोें से 3200 रूपये, धोरीमन्ना में 3 व्यक्तियों से 400 रूपये तथा सिवाना में 47 व्यक्तियों से 6100 को मिलाकर कुल 490 व्यक्तियों से 78,300 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में रविवार तक 76,576 व्यक्तियों से 1,31,21,476 रूपये की वूसली की जा चुकी है।
-0-

बाड़मेर के नोखड़ा में नई तहसील को मंजूरी

बाड़मेर 31 मई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बाड़मेर जिले के नोखड़ा में नवीन तहसील के सृजन को मंजूरी दी है।

मुख्यमंत्री के इस निर्णय से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही तहसील कार्यालय से संबंधित राजस्व कार्यों के निष्पादन में आसानी होगी। नवीन तहसील नोखड़ा में 3 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 12 पटवार मण्डल एवं 113 राजस्व ग्राम शामिल होेंगे।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोेक गहलोत ने वर्ष 2021-22 के बजट सत्र के दौरान प्रशासनिक इकाइयों के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए प्रदेश में विभिन्न नए तहसील कार्यालय खोलने, उप तहसीलों के क्रमोन्नयन एवं नए उप तहसील कार्यालय खोलने की घोषणा की थी। इस घोषणा के क्रम में मुख्यमंत्री ने बाड़मेर जिले के नोखड़ा में नई तहसील खोलने की स्वीकृति दी है।
-0-

कोरोना के मद्देनजर जून माह में अतिरिक्त गेहूं का होगा वितरण

बाड़मेर, 31 मई। कोविड महामारी के मद्देनजर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत आने वाले परिवारों को जून माह में नियमित खाद्यान वितरण के साथ-साथ प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अन्तर्गत प्रति सदस्य 5 किलो गेहू निःशुल्क वितरित किया जाएगा।

जिला रसद अधिकारी अश्विनी गुर्जर ने बताया कि खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत आने वाले परिवारों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनान्तर्गत मई माह का खाद्यान्न जून में प्रति सदस्य 5 किलोग्राम गेंहू निःशुल्क वितरण किया जाएगा। इसका वितरण पोश मशीन के माध्यम से बायोमेट्रीक सत्यापन के पश्चात केवल खाद्य सुरक्षा पात्र परिवारों के सदस्यों को ही किया जाएगा। इसके साथ खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत नियमित रूप से वितरित होने वाले गेंहूं को अन्त्योदय अन्न योजना, बीपीएल एवं स्टेट बीपीएल परिवारों को 1 रूपये किलो गेंहू तथा अन्य खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित परिवारों को 2 रूपये प्रति किलोग गेंहू नियमानुसार देय होंगे। उन्होनें उचित मुल्य दुकानदारों को निर्देशित किया है कि वे कोविड-19 के दौरान जारी गाईडलाईन की पालना करते हुए उक्त वितरण कार्य सुनिश्चित करें।
-0-

प्लाटून कमाण्डर को विदाई

बाड़मेर, 31 मई। जिला मुख्यालय स्थित बोर्डर होमगार्ड परिसर में सोमवार को प्लाटून कमाण्डर नरसिंगाराम को सेवानिवृति पर भावभीनी विदाई दी गई।

सीमा गृह रक्षा दल बाड़मेर के गण समादेष्टा राजेन्द्र कुमार जांगीड़ ने बताया की बोर्डर होमगार्ड के प्लाटून कमाण्डर नरसिंगाराम को 32 वर्ष की गौरवमयी सेवा के बाद सोमवार को सेवानिवृति पर भावभीनी विदाई दी गइ। इस मौके पर कम्पनी कमाण्डर दौलतसिंह सिसोदिया, हमीर सिंह भाटी, महेन्द्र सिंह भाटी, प्लाटून कमाण्डर भोमसिंह राठौड़, हाथीसिंह राठौड़, मुख्य आरक्षी दीपसिंह, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी नेमीचंद सोनी, श्याम सुन्दर राठी, वरिष्ठ सहायक मेहताबसिंह, कनिष्ठ सहायक सुरेश कुमार, रवि मन्सुरिया, राजकुमार, अभिषेक व स्टॉफ व स्वयं सेवक उपस्थित रहें।
-0-

आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की बैठक 3 जून को

बाड़मेर, 31 मई। दक्षिण पश्चिम मानसून 2021 की पूर्व तैयारी हेतु आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की बैठक 3 जून को सायं 4 बजे जिला कलक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित कीे जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आगामी मानसून तथा बाढ़ जैसी स्थिति में बचाव एवं नियन्त्रण के संबंध में अपने विभाग की कार्ययोजना एक जून तक भिजवाने तथा निर्धारित तिथि एवं समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

जेएसडब्लू ने प्रसाशन को सौंपे 40 आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर

बाड़मेर, 31 मई। कोरोना महामारी के दौर में सोमवार को जेएसडब्लू ऐनर्जी लिमिटेड, बाड़मेर द्वारा कोरोना संक्रमितों के लिए ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए चालीस आक्सीजन कन्सन्ट्रेर जिला कलेक्टर लोक बंधु को सौपे गए। इस मौके पर बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन उपस्थित रहें।

जेएसडब्लू के प्रबंध निदेशक विरेश देव रमानी ने जिला प्रशासन को भरोसा दिलाया की कोरोना के विरूद्व हर सभंव मदद के लिये जेएसडब्लू तैयार रहेगा। इससे पूर्व भी जेएसडब्लू ने प्रशासन को 25 आक्सीजन कन्सन्ट्रेर व अठारह लाख रूपये का चैक जिला प्रशासन को सुपुर्द किया था।
-0-

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत भौतिक सत्यापन से शेष रहें पेंशनर्स का 10 जून तक सत्यापन करवाने के निर्देश

बाड़मेर, 31 मई। समस्त पेंशन स्वीकृतिकर्ता अधिकारियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत भौतिक सत्यापन से शेष रहे पेंशनर्स का 10 जून तक सत्यापन करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।

जिला कलक्टर लोक बन्धु ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन नियमों के अनुसार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत वर्ष 2020 हेतु सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स का वार्षिक भौतिक सत्यापन 31 दिसम्बर, 2020 तक किया जाना था। जिले में 84.37 प्रतिशत पेंशनर्स का ही भौतिक सत्यापन हो पाया है तथा 50863 पेंशनर्स का भौतिक सत्यापन शेष है। भौतिक सत्यापन के अभाव में इन पेंशनर्स का भुगतान किया जाना संभव नहीं है। उन्होने समस्त पेंशन स्वीकृतकर्ता अधिकारियों को भौतिक सत्यापन से शेष रहे पेंशनर्स का 10 जून, 2021 तक सत्यापन करवाया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होने इस हेतु राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड-19 गाईडलाईन की पूर्ण पालना करते हुए व्यापक प्रचार प्रसार के साथ भौतिक सत्यापन करवाया जाना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए है।
-0-

कोविड-19 से मृत्यु हो चुके व्यक्तियों/परिवारों के 0-18 आयुवर्ग के बच्चों को पालनहार योजना से जोड़ने के निर्देश

बाड़मेर, 31 मई। कोविड-19 से मृत्यु हो चुके व्यक्तियों/परिवारों के 0-18 आयुवर्ग के बच्चों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने हेतु पेंशन एवं पालनहार योजना से जोड़कर लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए है।

जिला कलक्टर लोक बन्धु ने कोविड-19 से मृत्यु हो चुके व्यक्तियों/परिवारों के 0-18 आयुवर्ग के बच्चों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने हेतु प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किये जाकर त्रिस्तरीय कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। उन्होने बताया कि कोविड-19 के दौरान अनाथ एवं विधवा महिला के अध्ययनरत बच्चांें का चिन्हीकरण (पालनहार के पात्र परिवारों का चिन्हीकरण) करने हेतु मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को प्रभारी अधिकारी तथा पीईईओ एवं संबंधित क्षेत्र अध्यापक, ग्राम पंचायत सहायक, आंगनवाडी कार्यकर्ता को सहायक प्रभारी अधिकारी लगाया गया है। इसी प्रकार पात्र परिवारों को आवेदन करवाने हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में विकास अधिकारी तथा ग्राम विकास अधिकारी, ई मित्र संबंधित क्षेत्र एवं शहरी क्षेत्र में आयुक्त नगर परिषद तथा राजस्व अधिकारी, राजस्व निरीक्षक एवं ई-मित्र संबंधित क्षेत्र को क्रमशः प्रभारी अधिकारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारी लगाया गया है। उन्होने बताया कि पालनहार आवेदनों की नियमानुसार स्वीकृति जारी कर भुगतान करने हेतु सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सहायक निदेशक को प्रभारी अधिकारी एवं सामाजिक सुरक्षा अधिकारी को सहायक प्रभारी अधिकारी लगाया गया है। संबंधित उपखण्ड अधिकारी अपने क्षेत्र में उपरोक्तानुसार कार्यवाही कर पात्र परिवारों को लाभ दिलवाना सुनिश्चित करेंगे।
-0-

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर वर्चुअल आमुखीकरण कार्यशाला

 नई पीढी को नशा मुक्त करने की रणनीति पर चर्चा

बाड़मेर, 31 मई। निरोगी राजस्थान अभियान के तहत सोमवार को विश्व तम्बाकु दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मुख्य आतिथ्य एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा की अध्यक्षता में वर्चुअल आमुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में तम्बाकु के दुष्प्रभावों पर आमजन में जागरूकता लाने पर चर्चा की गई।
जिला मुख्यालय पर जिला कलक्टर लोक बंधु, जिला पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल.विश्नोई, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य आर.के. आसेरी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एल. मंसूरिया सहित विभिन्न विभागीय अधिकारियों से वीसी के माध्यम से उक्त कार्यशाला में भाग लिया।
इस दौरान जिला स्तर पर संचालित तम्बाकू मुक्ति उपचार एवं परामर्श केन्द्रों पर आमजन को तम्बाकू की तल छोड़ने के लिए आने के लिए प्रयास करने की बात कही गई। साथ ही तम्बाकू के सेवन से फेफडो पर होने वाले दुष्प्रभाव से कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के संबंध में जन जागरूकता के निर्देश दिए गए।
-0-

45 प्लस का शत फीसदी टीकाकरण सुनिश्चत करें - लोकबंधु

 टीकाकरण के संबंध में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक

बाड़मेर, 31 मई। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी लोगों को चिन्हित कर योजनाबद्ध रूप से कार्य करते हुए उनका शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। जिला कलक्टर लोक बंधु ने सोमवार को टीकाकरण के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।
इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि जिन लोगों की दूसरी डोज बकाया है, उनकी उपखण्ड स्तर पर लिस्ट तैयार की जाकर उनको दूसरा टीका लगवाया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होनें कहा कि इस संबंध में बीएलओं को दूसरी डोज वाले लोगों के टीकाकरण के संबंध में जिम्मेदारी दी जाए। उन्होनें कहा कि 18 से 44 आयुवर्ग में टीकाकरण के लिए वार्ड वाईज शिविरों का की कार्य योजना तैयार करें एवं टीको की प्राप्ति के अनरूप आनुपातिक रूप से टीकाकरण किया जाए।
उन्होनें कहा कि जिले को प्राप्त होने वाली वैक्सीन में से एक भी डोज खराब न हो यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होनें कहा कि निर्धारित संख्या में लोगों के एकत्र होने पर ही वायल खोले ताकि डोज खराब न होने पाए।
जिला कलक्टर बंधु ने कहा कि डोर-टू-डोर सर्वे में वैक्सीनेशन एवं सामाजिक सुरक्षा योजना को समायोजित कर आमजन में जागरूकता के प्रयास करें। उन्होने कहा कि ब्लॉक स्तर पर टास्क फोर्स की बैठक लेकर टीकाकरण के संबंध में स्थानीय स्तर पर योजना बनाए। वैक्सीनेशन के कार्य में स्वास्थ्य मित्रों की सेवाएं ली जा सकती है।
उन्होनें आमजन को टीकाकरण के महत्व के बारे में बताने के लिए व्यापक प्रचार के निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि टीकाकरण से जुडे समस्त कार्मिकों को इसकी महता के बारे में अवगत कराने तथा किसी प्रकार की कौताही नहीं बरतने संबंधित निर्देशित करने को कहा।
    इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने 45 प्लस के टीकाकरण की प्रथम डोज के बारे में जानकारी दी। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल विश्नोई समेत स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे।
-0-

शनिवार, 29 मई 2021

राजस्व मंत्री चौधरी ने गुड़ामालानी व धोरीमन्ना का दौरा कर जानी स्वास्थ्य व्यवस्थाएं

विधायक हेमाराम चौधरी के साथ राजस्व मंत्री चौधरी ने अस्पताल व कोविड सेंटरों का जायजा लेकर की समीक्षा बैठक

बाड़मेर, 29 मई। कोरोना महामारी की रोकथाम व प्रबंधन को लेकर राजस्व मंत्री हरीश चौधरी लगातार सरहदी बाड़मेर जिले की चिकित्सा व्यवस्थाओ का जायजा ले रहे है। वहीं ना केवल बाड़मेर और बालोतरा के बड़े अस्पतालों बल्कि जिले के अंतिम छोर तक पहुँच कर चिकित्सा व्यवस्थाओ को सुद्रढ़ और सक्षम करने में जुटे हुए है। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी शनिवार को विधायक हेमाराम चौधरी के साथ  गुड़ामालानी विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। 
 इस दौरान उन्होंने सबसे पहले धोरीमन्ना कोविड केयर सेंटर की व्यवस्थाओं को देखकर यहाँ की चिकित्सकीय टीम से हालातो पर चर्चा की। इसके बाद राजस्व मंत्री चौधरी व विधायक हेमाराम चौधरी दोनो एक ही गाड़ी में सवार होकर गुड़ामालानी उपखण्ड मुख्यालय पर स्थित सामुदायिक अस्पताल एंव कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाएँ जांची। धोरीमन्ना व गुड़ामालानी में चिकित्सा विभाग एंव प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर कोविड हालातो की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने गुड़ामालानी विधायक हेमाराम चौधरी से आपदा के हालातों में हर सम्भव मदद का आश्वासन देते हुए गुड़ामालानी में कोविड रिलीफ के कार्यो पर गहनता से चर्चा की। साथ ही साथ कोविड सेंटर में भर्ती मरीजों की स्वास्थ्य जानकारी ली। इस दौरान राजस्व मंत्री चौधरी ने क्षेत्र में कोरोना सहित अन्य बीमारियों को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए संसाधनों एवं आइएलआई सर्वे को लेकर भी दिशा निर्देश दिए। 
राजस्व मंत्री चौधरी ने अत्यधिक मात्रा में टीकाकरण की प्रक्रिया को तेजी से बढ़ाने व निरोगी राजस्थान के सपने को सफल बनाने का आह्वान किया। 
राजस्व मंत्री चौधरी ने कोविड सेंटर प्रभारी डॉ गणेशाराम व डॉ. कुलदीपिका पटेल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जाहिर कर विधायक हेमाराम चौधरी की कोविड-सेंटर व्यवस्था को लेकर प्रशंसा की। वहीं कोविड सेंटर के भामाशाह सावलाराम पटेल की व्यवस्थाओं को लेकर तारीफ करते हुए कहा कि यह जिले का एकमात्र मॉडल कोविड-सेंटर है जहां इस तरह की पर्याप्त व्यवस्था हैं। आप जैसे भामाशाह आगे बढ़-चढ़कर कर मानव सेवा कर रहे हैं जो इसे पड़ा पुण्य का कार्य कोई नही हो सकता, इस समय हम सभी का मानव जीवन बचाना दायित्व है।
 राजस्व मंत्री चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर कोई कमी नहीं रहेगी । इस दौरान उनके साथ गुड़ामालानी उपखण्ड अधिकारी, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी, गुड़ामालानी तहसीलदार समेत कई लोग मौजूद रहे।

राजस्व मंत्री ने विधायक हेमाराम चौधरी के कार्यों की तारीफ की
राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने गुड़ामालानी विधायक  हेमाराम चौधरी की तारीफ करते हुए कहा कि विधायक चौधरी ने कोविड केयर सेंटर में इतनी अच्छी व्यवस्थाएं कर रखी है जिसकी वजह से यहां सबसे कम मौतें हुई कोविड सेंटर में अब मात्र 2 मरीज भर्ती है जिनके स्वास्थ्य में भी सुधार है ।
-0-

डोर टू डोर सर्वे के दौरान बच्चों के स्वास्थ्य पर नजर रखे - लोक बंधु

 कोरोना संक्रमण में कमी पर लापरवाही नही बरतने की हिदायत

चिरंजीवी स्वस्थ योजना में अधिकतम रजिस्ट्रेशन की अपील
बाड़मेर, 29 मई। जिले के बालोतरा उपखण्ड में कोरोना सक्रमण की स्थिति एवं रोकथाम के उपायों की धरातल पर पड़ताल एवं ड़ोर टू डोर सर्वे की मौके पर जांच को जिला कलेक्टर शनिवार को बालोतरा पहुंचे।
  इस दौरान जिला कलेक्टर लोक बंधु ने जसोल में ग्राम स्तरीय कोर कमेटी से संवाद किया एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से कोविड प्रबंधन पर चर्चा की। उन्होंने मई माह के बचे हुए दो दिन में अधिकतम लोगो का चिरजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में रजिस्ट्रेशन कराने को कहा।
  इस मौके पर कलेक्टर बंधु ने कहा कि अब कोरोना संक्रमण के प्रसार में लगातार कमी आ रही है लेकिन कमी के बावजूद ग्रामीण कोरोना को हल्के में नहीं ले तथा गाइडलाइन की पूरी पालना करते हुए सतर्कता एवं सजगता बरतें। उन्होंने बताया कि डोर टू डोर सर्वे का तीसरा चरण के दौरान बच्चों में आई एल आई लक्षणों एवं कोरोना से ठीक हो चुके लोगों में ब्लैक फंगस के लक्षणों की भी जाँच करे।

ग्रामस्तरीय ग्रुप से संवाद
जिला कलेक्टर ने जसोल में ग्रामस्तरीय कोर कमेटी के कार्यो की समीक्षा की। उन्होने कोर कमेटी सदस्यों से डोर टू डोर सर्वे, आईएलआई लक्षण वाले व्यक्तियों का चयन, मेडिकल किट वितरण, प्रवासियों की आरटीपीसीआर जांच, होम आईसोलेशन सहित चैक लिस्ट आाधारित विभिन्न कार्यो की समीक्षा की।
 उन्होने कहा कि होम आईसोलशन में रह रहे लोगों की नियमित रूप से निगरानी रखी जाए एव उनसे प्रतिदिन फोलोअप लिया जाए। उन्होने आईएलआई लक्षण एवं पॉजिटिव मरीजों पर विशेष फोकस करने को कहा। उन्होंने कोर कमेटी सदस्यों की बैठक लेकर पाजिटिव मरीजों के होम आईसोलेशन एवं बाहर से आए लोगों के होम क्वारंटाइन की पालना, कोरोना पोजिटिव के सम्पर्क में आए व्यक्तियों की आरटीपीसीआर जांच की स्थिति, चिकित्सा विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए मेडिकल किट की उपलब्धता एवं वितरण के बारे में पूछा।

मुख्यमंत्री चिरंजीव स्वास्थ्य योजना
जिला कलेक्टर ने इस योजना में मई माह के शेष दो दिनों में युद्ध स्तर पर कार्य कर अधिकतम लोगों का रजिस्ट्रेशन कराने को कहा।  उन्होने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना के लाभों के बारे में अधिकाधिक जागरूक करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि यह योजना कोरोना एवं ब्लैक फंगस समेत सभी बीमारियों में निःशुल्क उपचार होता  हैं। उन्होंने इस दौरान क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं पर समीक्षा की एवं कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर तैयार रहने को कहा।
  इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू, विकास अधिकारी डॉ शिव दयाल शर्मा, तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार,  समेत संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...