बाड़मेर, 15 फरवरी। राज्य सरकार द्वारा जारी नई आबकारी एवं मद्य-संयम नीति वर्ष 2021-22 एवं मदिरा दुकानों के आवंटन हेतु अपनाई जाने वाली ई-निलामी की प्रक्रिया एवं अन्य संबंधित शंकाओं के समाधान के लिए जिला आबकारी कार्यालय बाड़मेर में हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है।
सोमवार, 15 फ़रवरी 2021
नई आबकारी नीति एवं ई-निलामी शंका समाधान के लिए हेल्प डेस्क स्थापित
स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूलों में अंग्रेजीमय वातावरण बनाने पर जोर
बाड़मेर, 15 फरवरी। जिले के स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूलों में शिक्षकों तथा छात्रों में परस्पर पर समन्वय अनिवार्य रूप से अंग्रेजी के माध्यम से ही करने के लिए जिला कलेक्टर विश्राम मीणा ने शिक्षा विभाग को पाबंद किया है। वह सोमवार को जिले में शैक्षिक गतिविधियो की समीक्षा कर रहें थे।
मिड डे मील की समीक्षा सात माह के कुकिंग कनवर्जन का भुगतान जारी
बाडमेर, 15 फरवरी। जिला कलेक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में सोमवार को मिड डे मील कार्यक्रम की जिला स्तरीय संचालन समिति की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में खाद्यान्न के आवंटन, उठाव एवं वितरण की समीक्षा की गई।
शनिवार, 13 फ़रवरी 2021
स्वीकृत कार्यो को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराए - मीणा
जिला कलक्टर ने की विकास योजनाओं की समीक्षा
शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2021
राजीव गांधी जल संचय योजना जिला स्तरीय समिति की बैठक शनिवार 13 फरवरी को
बाड़मेर, 12 फरवरी। राजीव गांधी जल संचय योजना के सफलतापूर्वक संचालन के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन शनिवार 13 फरवरी को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेन्स हॉल में किया जाएगा।
नई आबकारी नीति एवं ई-निलामी के संबंध में शंका समाधान के लिए बैठक आयोजित
23 से 27 फरवरी तक ई-निलामी से होगा मदिरा दुकानों का आवंटन
बाड़मेर, 12 फरवरी। जिले के अनुज्ञाधरी एवं शराब कारोबारियों के नई आबकारी नीति वर्ष 2021-22 तथा ई-निलामी के संबंध में शंकाओं के समाधान के लिए शुक्रवार को जिला आबकारी कार्यालय बाड़मेर में बैठक का आयोजन किया गया तथा विस्तृत जानकारी दी गई।जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र दशोरा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा नई आबकारी एवं मद्य-संयम नीति वर्ष 2021-22 जारी की गई है। उन्होनें बताया कि नई नीति के अनुसार वर्ष 2021-22 की मदिरा दुकानों का आवंटन 23 फरवरी से 27 फरवरी तक पांच चरणों में किया जाएगा। उन्होनें बताया कि दुकानों का आवंटन प्रातः 11 बजे से सांय 4 बजे तक भारत सरकार के उपक्रम एम.एस.टी.सी.लि. के माध्यम से ई-निलामी द्वारा किया जाएगा।
उन्हानें बताया कि शुक्रवार को जिले के समस्त अनुज्ञाधारियों एवं शराब कारोबारियों को नई आबकारी एवं मद्य-संयम नीति वर्ष 2021-22, एम.एस.टी.सी. के माध्यम से ई-निलामी की आवेदन प्रक्रिया, भुगतान प्रक्रिया एवं शराब विक्रेताओं की अन्य समस्याओं एवं शंकाओं के समाधान के लिए बैठक का आयोजन कर उन्हें विस्तृत जानकारी दी गई तथा उनके विभिन्न प्रश्नों एवं शंकाओं का समाधान किया गया। उन्होनें बताया कि इस दौरान आबकारी निरीक्षक राकेश खत्री, बंदोबस्त प्रभारी सुरेन्द्रपालसिंह तथा जिले के अधिकांश अनुज्ञाधारी एवं शराब कारोबारी उपस्थित रहे।
-0-
जिला परिषद द्वारा संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक शनिवार 13 फरवरी को
बाडमेर, 12 फरवरी। जिला परिषद द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में शनिवार 13 फरवरी को प्रातः 10 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।
कृषि आधारित उद्योग एवं आधारभूत सुविधाएं विकसित करने के लिए करें प्रोत्साहित - मीणा
जिला स्तरीय छानबीन एवं स्वीकृति समिति की बैठक आयोजित
गुरुवार, 11 फ़रवरी 2021
वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता पर बालोतरा को जिला अस्पताल बनाने पर विचार - चिकित्सा मंत्री
विधानसभा में बाड़मेर
बाड़मेर में पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी की स्थापना आवश्यकता होने पर पॉलिसी के तहत की जाएगी - तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री
विधानसभा में बाड़मेर
नॉन एनएफएसए परिवारों को गेहूं एवं चने का निःशुल्क वितरण 15 फरवरी तक
बाड़मेर, 11 फरवरी। जिले में नॉन एनएफएसए परिवारों को प्रति व्यक्ति 10 किलो गेंहू एवं 2 किलों साबुत चने का निःशुल्क वितरण 15 फरवरी तक किया जाएगा।
बालिका शिक्षा,स्वास्थ्य एवं विद्यालयो में बालिकाओ के ठहराव की दिशा में अनूठी पहल
साउथ वेस्ट माइनिंग लि. ने 280 सरकारी विद्यालयो में बांटी सेनेट्रीे इन्सिनेरेटर मशीने
आर्थिक उन्नयन में बैंक सार्थक भूमिका निभाए
बाड़मेर, 11 फरवरी। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के जरिए आर्थिक उन्नयन में बैंक सार्थक भूमिका निभाए। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बैंकर्स से व्यवसायिक दृष्टिकोण के साथ-साथ सामाजिक दायित्व भी निभाने का आह्वान किया है। वह गुरुवार को राजीविका मिशन के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।
आमजन की परिवेदनाओं पर संवेदना के साथ प्रभावी कार्यवाही कर राहत पहुंचाए - मीणा
जिला कलक्टर ने जन सुनवाई में प्रकरणों को सुनकर दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
बुधवार, 10 फ़रवरी 2021
कोविड-19 टीकाकरण को लेकर कर्मचारियांे ने दिखाया उत्साह
मुख्य कार्यकारी अधिकारी रतनू ने टीकाकरण करवाकर अभियान की शुरूआत की
बीस सूत्री कार्यक्रम आवंटित लक्ष्यों की शत फीसदी उपलब्धि के निर्देश
बाडमेर, 10 फरवरी। बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक बुधवार को जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस दौरान माह जनवरी तक आवंटित लक्ष्यों के विरूद्ध अर्जित उपलब्धियों की विभागवार प्रगति की समीक्षा की गई।
इस अवसर पर जिला कलक्टर मीणा ने सभी विभागों को आवंटित लक्ष्यों की शत प्रतिशत प्राप्ति के लिए मुश्तैदी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए ताकि समय रहते उपलब्धि अर्जित हो सकें। उन्होने कहा कि बीस सूत्री कार्यक्रम सरकार का अग्रणी वरियता प्राप्त कार्यक्रम हैं तथा इसमें किए गए कार्यो के आधार पर जिले की प्रगति प्रदर्शित होती है तथा इसी आधार पर जिले को रैकिंग प्रदान की जाती है। इसलिए सभी विभाग उन्हें आवंटित लक्ष्यों को माहवार हासिल करें ताकि वितीय वर्ष की समाप्ति पर निर्धारित लक्ष्य प्राप्त किए जा सकें।
जिला कलेक्टर ने बीस सूत्री कार्यक्रम के सभी बिन्दुओं की विभागवार विस्तृत समीक्षा की तथा धीमी प्रगति वाले विभागों को मुश्तैदी से कार्य कर गति लाने के निर्देश दिए। उन्होने आजीविका कार्यक्रम के तहत के संबंध प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए।
इससे पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बीस सूत्री कार्यकम की प्रगति से अवगत कराया।
-0-
बालोतरा में औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर गुरूवार 11 फरवरी को
बाड़मेर,10 फरवरी। औद्योगिक विकास एवं अभिप्रेरणा के लिए उद्योग विभाग, वित निगम, बैकर्स इत्सादि के सहायोग से पंचायत समिति स्तरीय औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन गुरूवार 11 फरवरी को प्रातः 11 बजे से सांय 4 बजे तक बालोतरा के औद्योगिक क्षेत्र प्रथम चरण में स्थित लघु उद्योग मण्डल कार्यालय में किया जाएगा।
जिला स्तरीय जनसुनवाई गुरूवार 11 फरवरी को
बाड़मेर, 10 फरवरी। आमजन की परिवेदनाआंे की सुनवाई एवं समस्याआंे के समाधान के लिए जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय जन सुनवाई का आयोजन गुरूवार 11 फरवरी को प्रातः 11 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार मंे किया जाएगा। इस दौरान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज लम्बित प्रकरणों की समीक्षा भी की जाएगी।
आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा नए पेयजल स्रोतों को विद्युत कनेक्शन की हिदायत
बाड़मेर, 10 फरवरी। जिले में राजस्थान सम्पर्क पोटर्ल पर दर्ज शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए जिला कलेक्टर विश्राम मीणा ने सभी विभागों को मुस्तेदी से कार्य करने की हिदायत दी है। कलेक्ट्रेट में बुधवार को जिले में पानी, बिजली तथा चिकित्सा सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा के दौरान उन्होंने आवश्यक सेवाओं से जुड़े विभागों को मुस्तेदी से कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिले में पानी, बिजली, चिकित्सा जैसी आवश्यक सेवाओं की समीक्षा की गई।
इस मौके पर जिला कलेक्टर ने कहा कि जरूरतमंद लोगों को पेयजल की किल्लत का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग द्वारा टैंकरों के जरिए पेयजल परिवहन की दर निर्धारित कर दी जाए। जिला कलेक्टर ने नए ट्यूबवैल एवं हैंड पंप के खुदाई के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने नए हैंड पंप एवं ट्यूब वैल खुदाई के कार्य पूर्ण होने पर इन्हें विधुत सम्बध को कहा। उन्होंने विशेषकर बायतु तथा बालोतरा क्षेत्र में स्वीकृत नए ट्यूबवेल के कार्य को तुरंत पूर्ण करवाने को कहा तथा खोदे गयो को कमिंश्ण्ड करने को कहा।जिला कलेक्टर ने राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज बकाया प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जनसेवाओं से जुड़े विभागों से संबंधित कार्यो की पोर्टल पर शिकायतों की अधिकता इनकी कार्य पद्धति को प्रदर्शित करती है। हर हाल में 30 दिन से पूर्व किसी भी शिकायत का निस्तारण हो जाना चाहिए। उन्होंने सभी विभागों के 30 से 45, 45 से 60 दिनों के बीच बकाया प्रकरणों को गंभीरता से लिया।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने राजस्थान सम्पर्क एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू ने साप्ताहिक प्रगति की जानकारी दी।
-0-
मंगलवार, 9 फ़रवरी 2021
अग्रणी बैंक द्वारा वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन
बाड़मेर, 9 फरवरी। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से 8 से 12 फरवरी तक चलाये जा रहे वितीय साक्षरता सप्ताह के तहत बाड़मेर लीड बैंक की और से आटी व मारूड़ी गांवों में दिशा एनजीओ द्वारा संचालित प्रशिक्षण केन्द्रों पर वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित
बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...
-
बाड़मेर, 01 अगस्त। बाड़मेर तहसील के भूतपूर्व सैनिकों, उनके परिजनों एंव वीरांगनाओं के लिए जिला सैनिक कल्याण बोर्ड बाड़मेर (सैनिक विश्राम गृह) मे...
-
प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे नामांकन पत्र 31 मार्च को रविवार व 1 अप्रेल को वार्षिक बैंक खाता बंदी के कारण रहेगा अव...
-
बाडमेर, 01 अगस्त। जिला मुख्यालय पर मंगलवार को जनकल्याण की भावना से सवाईराम की देहदान की गई। उल्लेखनीय है कि विशाला निवासी सवाईराम पुुत्र ट...









