मंगलवार, 19 जनवरी 2021

जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक गुरुवार को

बाड़मेर, 19 जनवरी। जिला परिषद की साधारण सभा की प्रथम बैठक गुरुवार, 21 जनवरी को दोपहर 12.15 बजे जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि जिला परिषद के सभाकक्ष में आयोजित होने वाली उक्त बैठक में गत बैठक की कार्यवाही विवरण का अनुमोदन, मनरेगा योजना वर्ष 2021-22 के प्लान का अनुमोदन एवं प्रगति समीक्षा, जीपीडीपी प्लान एवं बीपीडीपी प्लान वर्ष 2021-22 का अनुमोदन, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग, विद्युत विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जिला परिषद द्वारा संचालित विकास योजनाओं, शिक्षा, चिकित्सा, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की प्रगति पर चर्चा सहित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी।
-0-

बुधवार को चार घण्टे विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

बाड़मेर, 19 जनवरी। बुधवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक 33 के.वी. एयरफोर्स, बायतु, राजवेस्ट, आडेल एवं रामसर फीडर की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

132 के.वी.जीएसएस, बाड़मेर के सहायक अभियंता लक्ष्मीश हिरानी ने बताया कि बुधवार 20 जनवरी को 132 केवी जीएसएस बाड़मेर में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक 33 के.वी. मैन-बस सेक्शन ाा को बदलने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान यहां से निकलने वाली 33 के.वी. एयरफोर्स, बायतु, राजवेस्ट, आडेल एवं रामसर फीडर की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
-0-

वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से हुआ बालिका दिवस सप्ताह का शुभारम्भ

बाड़मेर, 19 जनवरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायालय) बालोतरा की ओर से राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में 24 जनवरी तक बालिका दिवस सप्ताह पर विभिन्न कार्यक्रमों का अयोजन किया जाएगा। बालिका दिवस सप्ताह के शुभारम्भ के अवसर पर अयोजित वेबीनार में उपस्थित प्रतिभागियों को बालिकाओं के अधिकार एवं केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा बालिकाओं के लिए संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोतरा के सचिव अजीज खान ने बताया कि इस सप्ताह जिले में विभिन्न स्थानों पर ऑनलाईन एवं ऑफलाईन दोनो माध्यमों से कोविड-19 संबंधित दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना करते हुए
-0-

चौहटन में 500 लीटर अवैध गुड से बनने वाली शराब वाश को किया नष्ट

बाड़मेर, 19 जनवरी। अवैध एवं हथकढ़ शराब की रोकथाम के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार 19 जनवरी को चौहटन कस्बा स्थित राजपूतों का वास मगरा क्षेत्र में करीबन 500 लीटर अवैध गुड से बनने वाली शराब वाश को मौके पर ही नष्ट किया जाकर अभियुक्त के विरूद्ध राजस्थान आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज किया गया है।

जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र दशोरा के नेतृत्व में प्रहराधिकारी रूपसिंह, चौहटन आबकारी निरीक्षक राकेश खत्री मय जाब्ता बाडमेर एवं चौहटन द्वारा संयुक्त रेड गस्त के दौरान चौहटन कस्बा स्थित राजपूतों का वास मगरा क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए तीन प्लास्टिक के बड़े ड्रमों में करीबन 500 लीटर अवैध गुड से बनने वाली शराब वाश को मौके पर ही नष्ट किया गया। उक्त कार्यवाही में अभियुक्त अणदसिंह पुत्र भंवरसिंह राजपूत निवासी राजपुतों का वास चौहटन के विरूद्ध राजस्थान आबकारी अधिनियम की धारा 16/54 में प्रकरण दर्ज किया गया। इस दौरान एक प्लास्टिक जरिकेन में करीबन 5 लीटर अवैध हथकढ़ शराब बरामद की गई। उक्त कार्यवाही में प्रहराधिकारी रूपसिंह, चौहटन आबकारी निरीक्षक राकेश खत्री, ईपीएफ जाब्ता बाबुलाल, पोकराराम, विशनाराम, देवीसिंह, हुकमसिंह, देराजराम, उमाराम, भलाराम, सताराम, महेश कुमार उपस्थित रहें।
-0-




मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजनान्तर्गत ऑनलाईन आवेदन पत्र आमन्त्रित

बाड़मेर, 19 जनवरी। प्रदेश में उद्योगों की सरल स्थापना एवं राज्य के सभी वर्गो के व्यक्तियों को रोजगार के नये अवसर उपलब्ध कराये जाने हेतु राज्य सरकार द्वारा वितीय वर्ष 2019-20 में की गई बजट घोषणा के अनुरूप लघु उद्यमों को वितीय सहायता प्रदान किये जाने की दृष्टि से मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना प्रारम्भ की गई है।

जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक एस.आर. देवासी ने बताया कि योजना का प्रमुख उद्देश्य स्वयं के उद्यम (विनिर्माण सेवा एवं व्यापार) आधारित उद्यम की स्थापना, विस्तार, विविधीकरण एवं आधुनिकीकरण हेतु अधिकतम 10 करोड़ रूपये तक का ऋण बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। बैंकों द्वारा स्वीकृत, वितरण ऋणों पर योजनानुसार ब्याज अनुदान उद्योग विभाग द्वारा देय होगा। उन्होने बताया कि व्यापार हेतु ऋण की अधिकतम सीमा 1 करोड़ रूपये निर्धारित की गई है। पात्र व्यक्ति, संस्थागत आवेदक ऑनलाइन पोर्टल ेेवण्तंरंेजींदण्हवअण्पद पर डस्न्च्ल् प्ब्व्छ के माध्यम से जिला उद्योग केन्द्र बाड़मेर को आवेदन कर सकेंगे। दस लाख रूपये से कम ऋण के आवेदन पत्रों के सभी वांछित दस्तावेज सही पाए जाने पर बिना किसी साक्षात्कार के संबंधित बैंक शाखा को ऋण स्वीकृति हेतु अग्रेषित किया जाएगा। दस लाख से अधिक ऋण आवेदन पत्रों पर गठित टास्क फोर्स समिति द्वारा निर्णय लिया जायेगा।
-0-

अंतर मंत्रालयिक केंद्रीय दल ने लिया सूखे की स्थिति का जायजा

ग्रामीणों ने केंद्रीय दल को चारे एवं पानी तथा रोजगार की समस्या से अवगत कराया

बाड़मेर, 19 जनवरी। अंतर मंत्रालयिक केंद्रीय दल ने मंगलवार को बाड़मेर जिले के विभिन्न गांवों का दौरा कर सूखे की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने चारे एवं पानी की दिक्कत के साथ रोजगार की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने केंद्रीय दल से अधिकाधिक राहत दिलाने का अनुरोध किया।
अंतर मंत्रालयिक केंद्रीय दल में शामिल डी.एम.डी, कृषि सहकार एवं कृषक कल्याण विभाग के निदेशक डॉ. सुभाष चन्द्र, वाटर रिसोर्सेज डिपार्टमेंट के निदेशक एस.डी.शर्मा एवं आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग जयपुर के संयुक्त सचिव विजेन्द्र सिंह ने मंगलवार को चौहटन, सुथारों का तला, जैसार, अभे का पार, शिव एवं देवका समेत कई गांवों में सूखे की स्थिति का जायजा लिया। सर्वप्रथम केद्रीय अध्ययन दल एवं जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने पंचायत समिति सभागार चौहटन में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक कर सूखे से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान चौहटन प्रधान रूपाराम ने क्षेत्र में पानी, चारे इत्यादि की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होने जिन गरिब किसानों के किसान कार्ड नहीें है, उन्हें भी अनुदान की राशि दिलाने की बात कही। तत्पश्चात केन्द्रीय अध्ययन दल ने सुथारों का तला एवं जैसार में किसानों से रूबरू होकर उनकी बात सुनी। इस दौरान सुथारों का तला में ग्रामीण शैराराम ने चारे एवं पानी की दिक्कत के साथ रोजगार की समस्या से अवगत कराया। इसके पश्चात केन्द्रीय अध्ययन दल ने फिल्ड निरीक्षण कर सूखे की स्थिति का जायजा लिया एवं प्रस्ताव भिजवाने की बात कही।
इसके पश्चात अंतर मंत्रालयिक केन्द्रीय अध्ययन दल ने रामसर तहसील के अभे का पार में जन प्रतिनिधियों एवं सूखे से प्रभावित किसानों के साथ बैठक लेकर हालातों का जायजा लिया। यहां ग्रामीणों नेे केन्द्रीय दल का पट्टू ओढ़ाकार स्वागत किया। इस दौरान अभे का पार सरपंच हसीना बानो ने पशुधन के पालन में आ रही समस्याओं, चारे की कमी, पेयजल समस्या सहित सूखे से फसल खराबे के बारे में अवगत कराया। वहीं सज्जन का पार के मोहम्मद हैयाब एवं इब्राहिम खान ने चारे-पानी एवं रोजगार की समस्या के समाधान करने की बात कही। गरडिया के दोस्त मोहम्मद ने बताया कि इस बार क्षेत्र में बारिश नहीं होने से खरीफ की फसलें नहीं हा पाई। ग्रामीणों ने अनुदान की राशि एवं फसल बीमा की राशि दिलवाने की बात रखी।
रामसर तहसील क्षेत्र के अभे का पार में केन्द्रीय अध्ययन दल ने स्थानीय बेरियों का निरीक्षण किया तथा पेयजल की उपलब्धता की ग्रामीणों से जानकारी ली। उन्होने बेरियों के संरक्षण पर बल देते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
इसके पश्चात केन्द्रीय अध्ययन दल ने शिव तहसील क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान पंचायत समिति शिव में प्रभावित किसानों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक लेकर सूखे से उत्पन्न स्थिति विशेषकर पशुधन संरक्षण, चारे, पानी एवं रोजगार की उपलब्धता तथा इससे निपटने के लिए अब तक किए गए प्रयासों की जानकारी ली। इस दौरान झांफली कलां के करनी दान ने बताया कि कम बरसात के कारण पैदावार नहीं हो पाई एवं क्षेत्र में सूखे की स्थिति है। वहीं खुशालाराम, मनोहर ंिसह कोटडा, गुलाम मोहम्मद नेगरडा ने पशुधन के लिए चारा डिपो प्रारम्भ करने, इंदिरा गांधी नहर के काम को प्रारम्भ करने, एवं मनरेगा के तहत 100 दिवस की बजाय 150 दिवस तक रोजगार उपलब्ध करवाने की बात रखी गई।
इसके पश्चात केन्द्रीय दल ने देवका में सूखे की स्थिति का जायजा लिया। वहीं किसानों ने बारिश नहीं होने से खरीफ की फसल को हुए नुकसान एवं पशुधन संरक्षण में आ रही दिक्कतों से अवगत कराया।
अंतर मंत्रालयिक केंद्रीय दल को बाड़मेर प्रवास के दौरान जिला कलक्टर विश्राम मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, बाड़मेर उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान, चौहटन उपखंड अधिकारी भवानी ंिसह, शिव उपखण्ड अधिकारी महावीर सिंह जोधा ने बाड़मेर जिले की भौगोलिक स्थिति, फसलों में हुए खराबे, बारिश की स्थिति, चारे, पानी, रोजगार की उपलब्धता, पशु शिविर एवं राहत गतिविधियों के संचालन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान कृषि विस्तार के उप निदेशक विरेन्द्र सोलंकी, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक रतनलाल जीनगर, नरसिंह सोलंकी, राहत शाखा के मदनलाल  कुमावत, धर्मेन्द्र सोनी सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
-0-













सोमवार, 18 जनवरी 2021

अंतर मंत्रालयिक केन्द्रीय अध्ययन दल पहुंचा बाड़मेर

सूखे के संबंध में जिला कलक्टर से जाने हालात,

केन्द्रीय अध्ययन दल मंगलवार को सूखा प्रभावित क्षेत्रों का करेगा भ्रमण

बाड़मेर, 18 जनवरी। अंतर मंत्रालयिक केन्द्रीय दल में शामिल डी.एम.डी, कृषि सहकार एवं कृषक कल्याण विभाग के निदेशक डॉ. सुभाष चन्द्र एवं वाटर रिसोर्सेज डिपार्टमंट के निदेशक एस.डी.शर्मा ने सोमवार सायं बाड़मेर पहुंचकर कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में बैठक लेकर जिले में सूखा प्रभावित क्षेत्रों के संबंध में विस्तार के साथ जानकारी ली।
इस दौरान उन्होने जिले के चौहटन, रामसर, गडरारोड एवं शिव तहसील क्षेत्र के अभावग्रस्त ग्रामों में सूखे से हुए नुकसान के संबंध में जानकारी ली। उन्होनें सूखे से उत्पन्न स्थिति विशेषकर पशुधन संरक्षण, चारे, पानी की उपलब्धता एवं इससे लिए किए गए प्रबंधों की जानकारी ली। उन्होने कहा कि सूखे के प्रतिमानों में बदलाव किया गया है, जिसमें लगातार वर्षा का अभाव, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभान्वित किसानों की संख्या, पेयजल, पशु चारे की उपलब्धता, चारा डिपो की संख्या इत्यादि को सम्मिलित करते हुए नवीन गाईडलाईन के अनुसार प्रस्ताव बनाकर भिजवाने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने केन्द्रीय दल को बाड़मेर जिले में चारे, पानी की उपलब्धता, फसलों में खराबे, पशु शिविरों एवं राहत गतिविधियों सहित प्रस्तावित कार्य योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान केंद्रीय अध्ययन दल ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, क्रॉप कटिंग, कृषि अनुदान के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा खरीफ फसल 2021 (संवत 2077) में जिले के चौहटन, रामसर, गडरारोड़ एवं शिव के कुल 386 गांवों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है। उन्होने बताया कि शिव तहसील क्षेत्र में 54731 हैक्टेयर, रामसर में 16276 हैक्टेयर, गडरारोड़ में 65194 हैक्टेयर तथा चौहटन तहसील क्षेत्र में 12288 हैक्टेयर क्षेत्र सूखाग्रस्त है। उन्होंने पेयजल परिवहन एवं पशु संरक्षण के लिए चारे की डिमांड के संबंध में जानकारी कराई।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
मंगलवार को करेंगे सूखाग्रस्त क्षेत्रों का भ्रमण
केन्द्रीय अध्ययन दल मंगलवार 19 जनवरी को जिले के विभिन्न सूखाग्रस्त क्षेत्रों का भ्रमण कर खराबे की स्थिति का जायजा लेगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय अध्ययन दल बाड़मेर से प्रस्थान कर चौहटन पंचायत समिति में, जैसार, अभे का पार (रामसर) एवं पंचायत समिति शिव में जनप्रतिनिधियों एवं प्रभावित काश्तकारों के साथ बैठक लेंगे तथा सूखाग्रस्त क्षेत्रों का जायजा लेगा तथा इसके पश्चात् वे जैसलमेर के लिए प्रस्थान करेंगे।
-0-





अवैध व हथकढ़ मदिरा की धरपकड़ को चलेगा विशेष अभियान, प्रशासन, पुलिस एवं आबकारी विभाग करेगा संयुक्त कार्यवाही

बाड़मेर, 18 जनवरी। जिले में अवैध व हथकढ़ शराब के विरुद्ध जिला प्रशासन, पुलिस व आबकारी विभाग द्वारा संयुक्त अभियान चला कर धरपकड़ की जाएगी। 15 दिवसीय विशेष अभियान के लिए सोमवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने रणनीति तय की।

      इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर विश्नोई ने बताया कि हाल ही में भरतपुर जिले में हुई शराब दुखांतिका को राज्य सरकार द्वारा गंभीरता से लिया गया है। ऐसे में यह आवश्यक है कि सम्पूर्ण राज्य में अवैध व हथकढ़ शराब पर रोक लगाने की प्रभावी कार्यवाही की जाए एवं दोषियों के विरूद्ध सख्त कदम उठाए जाए। उन्होंने बताया कि जिले में आगामी 15 दिन तक अवैध व हथकढ़ मदिरा की धरपकड़ एवं इसे रोकने का अभियान चलाया जाएगा, जिसमें संयुक्त रुप से जिला प्रशासन, पुलिस एवं आबकारी विभाग की भागीदारी होगी। सभी विभाग समन्वय कर मदिरा के अवैध निर्माण, उत्पादन, परिवहन, संग्रहण एवं बिक्री पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि किसी भी मदिरा दुकान या अनुज्ञाधारी एवं अन्य के द्वारा अन्य राज्यों की अवैध मदिरा संग्रहित होने या मदिरा बोतलों से छेड़छाड़ कर टेम्परिंग करने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। इस प्रक्रिया में नियमानुसार सैंपल लेकर विभागीय प्रयोगशाला में जांच करवाकर कार्यवाही की जाएगी।  
  विश्नोई ने बताया कि हाईवे पर स्थित ढाबों, हाईवे से गुजरने वाले स्प्रिट टेंकर्स आदि की समय-समय पर जांच की जाएगी और संदिग्धता पाए जाने पर आवश्यक वैद्यानिक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि अवैध मदिरा की रोकथाम के लिए नकली, हथकढ़, अवैध एवं मदिरा बाहुल्य वाले गांव को विशेषकर सीमावर्ती क्षेत्रों को चिन्हित किया जाकर उक्त गांव में अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के बारे में सूचना एकत्रित कर सम्पूर्ण डाटा बेस तैयार किया जाएगा और उनके विरुद्ध समन्वित कार्यवाही की जाएगी। ऐसे परिवारों को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के द्वारा संचालित नवजीवन योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने बताया कि मदिरा के अवैध विक्रय, निर्माण, परिवहन से सम्बन्धित सूचनाओं पर त्वरित एवं गोपनीय कार्यवाही किये जाने के उद्देश्य से वर्तमान में आबकारी विभाग में हेल्पलाईन (टोल-फ्री) नम्बर 18001806436 हमेशा 24 घण्टे संचालित हैं। इसके अलावा आबकारी विभाग में संचालित कन्ट्रोल रूम एवं विभागीय ऑनलाईन कम्प्लेन मॉड्यूल का भी उपयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान की उपखण्ड स्तर पर सम्बंधित उपखण्ड अधिकारी प्रतिदिन मॉनेटरिंग एवं पर्यवेक्षण करेंगे। अवैध शराब की रोकथाम पर प्रभावी एवं सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। विशेष अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही को राज्य सरकार द्वारा गम्भीरता से लिया जाएगा एवं संबंधित के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।
    इससे पूर्व जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र दशोरा ने अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होने बताया कि जिले में 15 से 17 जनवरी के दौरान पुलिस एवं आबकारी विभाग के संयुक्त अभियान में कुल 6 प्रकरण दर्ज किए गए है एवं पूर्व के 3 फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होने बताया कि उपरोक्त दर्ज प्रकरणों में 80 पव्वे देशी शराब, 2 बोतल बीयर एवं 62 लीटर हथकढ़ शराब जब्त की गई है।
-0-

अभियांत्रिकी महाविद्यालय में वेबिनार का आयोजन

बाड़मेर, 18 जनवरी। अभियांत्रिकी महाविद्यालय बाड़मेर में केयर्न इण्डिया द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ऑन लाइन पेशन टू सर्व कार्यक्रम के अन्तर्गत वेबिनार का आयोजन करवाया गया। जिसमें केयर्न इण्डिया के राहुल शर्मा और सीनियर पेट्रोलियम इंजीनियर परेश अग्रवाल द्वारा इण्डक्शन टू रिजर्वर इंजीनियरिंग के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी करवायी गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सवाल जवाब कर अपनी समस्याओं का भी समाधान किया।

अभियांत्रिकी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.के. विश्नोई ने बताया कि अभियांत्रिकी महाविद्यालय में समय समय पर विभिन्न वेबिनार आयोजित करवाये जा रहे है जिससे अध्ययनरत विद्यार्थी घर बैठे एक्पर्ट द्वारा ऑनलाईन के माध्यम से तकनीकी ज्ञान अर्जित कर पा रहे है। उन्होने बताया कि भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित को देखते हुए इण्डस्ट्री के एक्पर्ट द्वारा प्रेक्टिकल नॉलेज उपलब्ध कराया जाएगा।
-0-

फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के सन्दर्भ में बैठक आयोजित

बाड़मेर, 18 जनवरी। निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार अर्हता दिनांक 01 जनवरी, 2021 के सन्दर्भ में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-अंतिम प्रकाशन दिनांक 18 जनवरी, 2021 के सन्दर्भ में सोमवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रतिनिधि जगदीश जाखड़, कम्युनिस्ट पार्टी आफॅ इण्डिया (एम) के सचिव नानकदास धारीवाल, भारतीय जनता पार्टी के हरीश सोनी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी विश्नोई ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को अर्हता दिनांक एक जनवरी, 2021 के सन्दर्भ में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षित पुनरीक्षण कार्यक्रम- अंतिम प्रकाशन के दौरान जोड़े गये एवं हटाये गये नामों के बारे में विस्तृत जानकारी कराई। इस दौरान राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन दिनांक 18 जनवरी, 2021 का सैट एवं सी.डी. उपलब्ध कराई गई तथा प्रत्येक मतदान केन्द्र के मुख्यालय पर बीएलए की नियुक्ति आवश्यक रूप से कराने हेतु राजनैतिक दलों के उपस्थित प्रतिनिधियों से आग्रह किया गया।
-0-





जिला कलक्टर समेत प्रशासनिक अधिकारियो ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

 विद्यालयों में सोमवार से शिक्षण कार्य प्रारम्भ


बाड़मेर, 18 जनवरी। कोविड-19 प्रभाव के कारण बन्द विद्यालयों में सोमवार से कक्षा 9वीं से 12वीं की कक्षाओं में शिक्षण कार्य पुनः प्रारम्भ हुआ। जिला कलक्टर विश्राम मीणा समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों की पालना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर विश्राम मीणा ने सोमवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चवा एवं रावतसर विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होने विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर को परखने के साथ कोविड-19 की रोकथाम एवं बचाव के लिए जारी दिशा निर्देशों की आवश्यक रूप से पालना सुनिश्चित कराने के संस्था प्रधानों को निर्देश दिए। इसी प्रकार मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जालीपा, भूमि अवाप्ति अधिकारी सुरजभान विश्नोई ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भाडखा, तहसीलदार बाडमेर प्रेमसिंह चौधरी ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सरली, बेरीवाला तला, कुड़ला एवं रामसर का कुंआ तथा तहसीलदार गडरारोड सवाईसिंह उज्जवल ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गडरारोड़ का निरीक्षण कर शिक्षण व्यवस्थाओं को परखा।
-0-









जीवन अनमोल, परिवहन के दौरान सतर्कता अनिवार्य - मीणा

 सड़क सुरक्षा माह का आगाज

सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने के निर्देश
बाड़मेर, 18 जनवरी। 32 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 18 जनवरी से 17 फरवरी,2021 तक आयोजित किया जाएगा। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने सोमवार प्रातः सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं से आमजन को जागरूक करने के उदृेश्य से सड़क सुरक्षा वाहन रैली को स्थानीय भगवान महावीर टाऊन हॉल के आगे से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर उन्होने कहा कि जीवन बहुत अनमोल है, परिवहन के दौरान सतर्कता बरतने हुए स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा के लिए सभी एहतियाती उपाय किए जाए। उन्होने कहा कि वर्तमान में वाहनों की संख्या में भारी मात्रा में वृद्धि के मद्देनजर आमजन को और अधिक सतर्कता बरतने तथा सड़क सुरक्षा उपायों के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है। उन्होने कहा कि सड़क सुरक्षा माह के जरिये अधिकाधिक लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाई जाए। इस दौरान जिला कलक्टर मीणा ने टेªक्टर ट्रोलीयों के पीछे सुरक्षा के लिए रेडियम रिफलेक्शन स्टीकर चस्पा किए।
जिला कलक्टर मीणा ने सड़क सुरक्षा माह का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश देते हुए कहा कि जिले में सार्वजनिक स्थानों, पेट्रोल पम्प, टोल प्लाजा, बस स्टेशन एवं मुख्य स्थानों पर पोस्टर, बैनर सहित जागरूकता गतिविधियों के जरिये अधिकाधिक लोगों को  यातायात नियमों की जानकारी के साथ साथ सड़क सुरक्षा के प्रति सजगता का सन्देश दिया जाए। वाहन रैली के दौरान विभिन्न वाहनों के माध्यम से सड़क सुरक्षा से जुड़े स्लोगन के जरिये सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सजगता एवं सावधानी बरतने, हेलमेन्ट एवं सीट बैल्ट का उपयोग करने, वाहन निर्धारित गति से चलाने, शराब पीकर वाहन न चलाने सहित सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता सन्देश दिया गया।
जिला परिवहन अधिकारी नितिन बोहरा नेे बताया कि इस बार सड़क सुरक्षा माह का मुख्य विषय ‘‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’’ रखा गया हैं। उन्होने बताया कि 17 फरवरी तक चलने वाले सड़क सुरक्षा माह के दौरान विभिन्न जागरूकता गतिविधियांे के साथ हेलमेट, सीट बेल्ट, वाहन स्पीड जांच, ओवरक्राउडिंग, ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान, रॉन्ग साइड ड्राइविंग, रेड लाइट जंपिंग के खिलाफ कार्यवाही, लेन ड्राइविंग, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन डॉक्यूमेंट, वाहन फिटनेस जांच, वाहनांे मंे सुरक्षा उपायों की जांच, सड़क संकेतों को दुरुस्त करने तथा वाहन चालकांे की आंखांे की जांच जैसे कार्य संपादित किए जाएंगे।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई, जिला परिवहन अधिकारी नितिन बोहरा, कैयर्न सीएसआर हैड हरमित सेहरा, डॉ. बंशीधर तातेड़, डॉ. रामकुमार जोशी, महिला मण्डल बाड़मेर आगोर के आदिल भाई समेत प्रशासन, पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-






रविवार, 17 जनवरी 2021

18 जनवरी से खुलेंगे विद्यालय, कक्षा शिक्षण होगा, अधिकारियों को निकटतम उच्च माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण करने के निर्देश

 कोरोना गाइड लाइन की होगी पूरी पालना

बाड़मेर, 17 जनवरी। कोविड-19 प्रभाव के कारण बंद विद्यालयों में सोमवार 18 जनवरी से  9 वीं से 12वीं  की कक्षाओं में शिक्षण कार्य पुनः प्रारंभ होगा।

जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने इस संबंध में जिले के समस्त राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों, उपखंड अधिकारियों, तहसीलदारों को अपने क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण कर राज्य सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि कोविड 19 के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों में कक्षा शिक्षण नहीं हो रहा था। गृह विभाग के नवीन निर्देशों के अनुरूप 18 जनवरी से कक्षा 9 से 12 के लिए कक्षा शिक्षण हेतु विद्यार्थी को अभिभावकों की सहमति से विद्यालय आने की अनुमति राज्य सरकार द्वारा दी गई है। उन्होंने अधिकारियों को अपने क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सुरक्षा स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता एवं राज्य सरकार द्वारा जारी एसओपी की पालना का सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

-0-


शनिवार, 16 जनवरी 2021

बाड़मेर में कोविड वैक्सीनेशन शुरू, सबसे पहला टीका लगवाया प्रमुख चिकित्सा अधिकारी ने जिला कलक्टर ने किया वैक्सीनेशन का शुभारंभ

बाड़मेर, 16 जनवरी। जिले में कोविड वैक्सीनेशन की शनिवार को विधिवत शुरुआत हुई। जिला चिकित्सालय के कोविड वैक्सीनेशन सेंटर में जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने वैक्सीनेशन कार्य का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर विश्राम मीणा, अतिरिक्त कलेक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आर के आसेरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.बी.एल. विश्नोई एवं प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ.बी.एल. मसूरिया के अलावा चिकित्सा कार्मिक मौजूद थे। इस दौरान सबसे पहले कोविड वैक्सीन जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनुसरिया को लगाई गई। इसके बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बिश्नोई को कोविड का टीकाकरण किया गया।

जिला कलक्टर ने वैक्सीन लगाए जाने के उपरान्त ऑब्जर्वेशन रूम मे चिकित्सकों से चर्चा की। इस मौके पर प्रधानमंत्री के कोविड-19 टीकाकरण शुभारंभ समारोह का लाइव वेबकास्ट के जरिए सीधा प्रसारण किया गया। इसी तरह बालोतरा एवं बायतु मैं भी कोविड-19 का टीकाकरण की शुरुआत हुई।  बालोतरा में नाहटा चिकित्सालय में कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। यहां विधायक मदन प्रजापत तथा प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. रानूमल खत्री की उपस्थिति में टीकाकरण की शुरुआत हुई। वहीं बायतु में उप मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पी.सी. दीपन ने टीकाकरण की शुरुआत की। प्रथम दिन कुल 214 स्वास्थ्य कार्मिको को टीका लगाया गया।

-0-






शुक्रवार, 15 जनवरी 2021

सीमावर्ती गांवों में रात्रिकालीन विचरण पर प्रतिबन्ध

बाडमेर, 15 जनवरी। जिला मजिस्टेªट विश्राम मीणा ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत बाडमेर जिले मे भारत पाक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर भारत के अन्दर की ओर दो किलोमीटर क्षेत्र में रात्रिकालीन विचरण पर प्रतिबन्ध लगा दिया है।

जिला मजिस्टेªट मीणा द्वारा जारी आदेश के मुताबिक रात्रिकालीन प्रतिबन्ध बाडमेर जिले में भारत पाक सीमा से लगते हुए दो किलोमीटर क्षेत्र के समस्त ग्रामों में लागू होगा।

प्रतिबन्ध वाले गांव

बूठिया, जुमा फकीर की बस्ती, तालब का पार, सजन का पार, सून्दरा, पांचला, हमीराणी, मोती की बेरी, रोहिडी, सगोरालिया, मुनाबाव, अकली, मालाणा, छोटी खडीन, मखन का पार, अमी का पार, तामलोर, त्रिमोही, गडरारोड, केरला, पदमडा, रिछयाली, बाडमेरों का पार, सजनाणी, नारे का पार, केरकोरी, पादरिया, पीरे का पार, पांधी का पार, लकडियाली, बनों की बस्ती, लधे का पार, तालब का पार, चान्दाणियों का पार, झैलून, बिन्दुसियाणी, कबूल की ढाणी, सजन का पार, कुम्हारों का टीबा, रासबानी, राठौडों का तला, माधुरी का तला, भभूते की ढाणी, भीलों का तला, सादुलाणियों की गफन, हेजम का तला, उम्मेदपुरा, कल्याणपुरा, केलनोर, समेलों का तला, मीठडाऊ, मीये का तला, जाटों का बेरा, बरवाल, देहवा, लालपुर, ब्राहमणों की ढाणी, रेलिया, सोमराड, बसिये का तला, जानपालिया, सराईयों का तला, दीपला, सारला, समोते का पार, शोभाला जेतमाल, हुरों का तला, तालसर, हुसैन का तला, रडवा, सुजों का निवाण उर्फ मेगे की बेरी, नवातला, बाखासर, सरूपे का तला, आग्निशाह की ढाणी, सैयद मौज अली का तला, कृष्ण का तला, रते का तला, भाडा, एकल, रामपुरा, हाथला, बछवाल, भलगाव इत्यादि सम्मिलित है।

प्रतिबन्धित समय

जिला मजिस्टेªट के आदेश के अनुसार इन गांवों में सायं 7.00 बजे से प्रातः 6.00 बजे तक आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। जिले में भारत-पाक सीमा से लगते हुए उक्त वर्णित 2 किलोमीटर क्षेत्र में प्रवेश व विचरण करने वाले समस्त व्यक्तियों को सख्त चेतावनी दी गई है कि वे उक्त प्रतिबन्धित क्षेत्र में रात्रि के समय सक्षम अधिकारी की वैद्य अनुमति के बिना गमनागमन अथवा विचरण नहीं करें। आदेश का उल्लंधन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध दण्ड प्रक्रिया संहिता के तहत कडी कार्यवाही की जायेगी।

इनको रहेगी छूट

   जिला मजिस्टेªट मीणा के आदेश के अनुसार समस्त कार्यपालक मजिस्टेªट, पुलिस, सीमा सुरक्षा बल एवं अन्य ऐजेन्सियों एवं राजकीय अधिकारी एवं कर्मचारी जो अवांछित गतिविधियों की रोकथाम तथा कानून एवं व्यवस्था की डयूटी के लिए उक्त क्षेत्रों में उक्त समय के लिये तैनाती पर है, पर प्रभावी नहीं होगा। उक्त आदेश आगामी दो माह के लिये प्रभावी होगा।

-0-


फसल कटाई प्रयोग प्रशिक्षण 18 से

बाड़मेर, 15 जनवरी। बाड़मेर जिले मंे फसल कटाई प्रयोग रबी वर्ष 2020-21 के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण 18 से रखे गए है। प्रशिक्षण मंे अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकांे के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

प्रभारी अधिकारी भू.अ. रोहित चौहान ने बताया कि पंचायत समिति बायतु के मीटिंग हाल मंे 18 जनवरी को प्रातः 11 बजे बायतु एवं गिडा तहसील, 19 को प्रातः 11 बजे पंचायत समिति मीटिंग हॉल बालोतरा में पचपदरा एवं सिणधरी तथा पंचायत समिति मीटिंग हॉल सिवाना में समदडी एवं सिवाना तहसील, 22 जनवरी को प्रातः 10 बजे पंचायत समिति मीटिंग हॉल धोरीमना में धोरीमना एवं गुडामालानी तहसील तथा पंचायत समिति चौहटन मीटिंग हॉल में दोपहर 2.30 बजे चौहटन एवं सेडवा तहसील, 28 जनवरी को प्रातः 11 बजे पंचायत समिति मीटिंग हॉल शिव में शिव एवं गडरारोड तहसील तथा 29 जनवरी को प्रातः 11 बजे पंचायत समिति मीटिंग हॉल बाडमेर में बाड़मेर एवं रामसर तहसील क्षेत्र का फसल कटाई प्रयोग प्रशिक्षण रखा गया है।

उन्हांेने बताया कि इस प्रशिक्षण मंे आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के समस्त सहायक सांख्यिकी अधिकारी, राजस्व विभाग के तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आफिस कानूनगो एवं समस्त भू अभिलेख निरीक्षक, पटवारी, कृषि विभाग के सहायक कृषि अधिकारी, कृषि पर्यवेक्षक, पंचायत समितियों के प्रगति प्रसार अधिकारियांे को आवश्यक रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है। संबंधित अधिकारियांे को अधिनस्थ अधिकारियांे को इस प्रशिक्षण मंे भाग लेने के लिए पाबंद करने के निर्देश दिए गए है।

-0-

11वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को, मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन

बाड़मेर, 15 जनवरी। जिले में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करने हेतु भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा द्वारा एक आदेश जारी कर 11वॉ राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह पूर्वक आयोजित किये जाने हेतु विभागवार कार्यक्रमों का निर्धारण किया गया है। उन्होने बताया कि  22 जनवरी को रा.सी.बा.वि.माल गोदाम रोड़ बाडमेर में क्वीज प्रतियोगिता, 23 जनवरी को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाडमेर में भाषण प्रतियोगिता तथा 25 जनवरी को राजकीय महिला महाविद्यालय बाडमेर में निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उन्होने बताया कि इसी कड़ी में 25 जनवरी को प्रातः 10.30 बजे जिला कलक्टर कार्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ तथा इसी दिन दोपहर 1 बजे मु.भी.छा. रा.सी.मा.वि. बाड़मेर में जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

-0-


अंतर मंत्रालयिक केन्द्रीय अध्ययन दल 19 को सूखे से प्रभावित इलाकों का जायजा लेगा

बाड़मेर, 15 जनवरी। अंतर मंत्रालयिक केन्द्रीय अध्यययन दल मंगलवार 19 जनवरी को बाड़मेर प्रवास के दौरान सूखे से प्रभावित इलाकों का दौरा कर सूखे की स्थिति का जायजा लेगा।

जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि सूखे से प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के लिए केन्द्रीय अध्ययन दल सोमवार 18 जनवरी को सायं 5 बजे बाड़मेर आएगा। सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के पश्चात् मंगलवार 19 जनवरी को जिला मुख्यालय पर कांफ्रेन्स हॉल में प्रातः 8 बजे केन्द्रीय अध्ययन दल के साथ जिला कलक्टर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की जाकर सूखे की स्थिति से अवगत कराया जाएगा। संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित सम्पूर्ण सूचनाओं के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है। उन्होने बताया कि इसके पश्चात् केन्द्रीय अध्ययन दल चौहटन, रामसर, गडरारोड़ एवं शिव तहसील क्षेत्र के अभावग्रस्त गावों का दौरा कर सूखे की स्थिति का जायजा लेगा। 

उन्होने बताया कि केन्द्रीय अध्ययन दल 19 जनवरी को चौहटन, रामसर, गडरारोड़ एवं शिव तहसील क्षेत्र के अभावग्रस्त गावों का दौरा करने के बाद सायं 5 बजे जैसलमेर के लिए प्रस्थान करेगा।

-0-


गुरुवार, 14 जनवरी 2021

37 लाख लीटर क्षमता के उच्च जलाशय की गुणवत्ता देखने पहुँचे राजस्व मंत्री चौधरी

20 फिट ऊँचाई की सीढियां चढ़ चौधरी ने परखा नव निर्माण

बाड़मेर, 14 जनवरी। सरहदी बाड़मेर में पेयजल जनता के लिए चुनौती रहा है ऐसे में राज्य सरकार द्वारा जनता की इस स्थायी समस्या के समाधान के लिए तेजी से कार्य किए जा रहे है। ऐसे ही दर्जनों गाँवो का हलक तर करने के लिए बन रहे वाटर स्टोरेज प्लांट को देखने के लिए राजस्व मंत्री हरीश चौधरी अपने विधानसभा क्षेत्र के बनिया संडा धोरा पर निर्माणाधीन हौज पहुँचे। यहाँ उन्होनें 20 फिट ऊंचे जलाशय पर बनी कच्ची सीढ़ियों पर चढकर नवनिर्माण कार्य का जायजा लिया। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने 37 लाख लीटर की पेयजल क्षमता के बन रहे जलाशय का अवलोकन कर उसकी गुणवत्ता को देखा। 

राजस्व मंत्री हरीश चौधरी रेतीले धोरे पर बन रहे है 20 फिट ऊंचे निर्माणाधीन जलाशय की छत की गुणवत्ता देखने के लिए कच्ची सीढियां से चढ़े और निर्माणाधीन बड़े जलाशय की छत पर पहुंचकर कार्यरत श्रमिकों से जानकारी ली। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में काम को पूर्ण करने के निर्देश दिए। 

गौरतलब है कि उक्त उच्च जलाशय का निर्माण पूर्ण हो जाने के बाद आसपास के तीन दर्जन गांवों में अनवरत पेयजल सप्लाई शुरू हो सकेगी। बायतु विधानसभा के बनिया सांडा धोरा के पास बन रहे इस जलाशय के पूर्ण निर्माण के बाद पेयजल समस्या से स्थायी राहत मिल सकेगी।

-0-









मारवाड़ की आस्था के प्रतीक खेमाबाबा के मन्दिर का नया निर्माण भव्य हो - राजस्व मंत्री

खेमा बाबा मंदिर नव निर्माण को लेकर मौका स्थल का राजस्व मंत्री ने किया निरीक्षण, अधिकारियों की ली बैठक

मन्दिर कमेटी की बैठक में मन्दिर का नया निर्माण मास्टर प्लान के अनुसार करने सम्बन्धी विषयों पर हुई चर्चा

बाड़मेर,14 जनवरी। मारवाड़ के प्रसिद्ध लोक देवता सिद्ध श्री खेमाबाबा के नए मन्दिर निर्माण को लेकर उपखंड मुख्यालय पर चल रहे कार्यों का राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने गुरुवार को जायजा लिया। दोपहर को मन्दिर परिसर पहुंचकर अस्थाई पूजा स्थल पर पूजा की तथा यहां चल रहे बाउंड्री वॉल अन्य सभी निर्माण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया तथा सम्बन्धित अधिकारियों व मौके पर उपस्थित मन्दिर कमेटी के पदाधिकारियों से चर्चा की। निर्माण कार्यों का जायजा लेने के बाद राजस्व मंत्री हरीश चौधरी मन्दिर परिसर में आयोजित खेमा बाबा मंदिर कमेटी की बैठक में भाग लिया जहा उन्होंने मन्दिर का संपूर्ण नया निर्माण कमेटी के मास्टर प्लान के अनुसार करने के निर्देश दिए तथा कहा कि यदि इसके लिए बजट की कमी रही तो ओर व्यवस्था करवा देंगे।

इस बैठक में राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने खेमा बाबा के मन्दिर का भव्य निर्माण करने के साथ साथ बायतु मुख्यालय पर बन रही इंग्लिश मीडियम की भव्य सरकारी स्कूल में भी भामाशाहों व आमजनता से सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर मन्दिर कमेटी के सचिव डूंगर राम काकड़ ने नए निर्माण  कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर बायतु प्रधान सिमरथाराम चौधरी, मन्दिर कमेटी अध्यक्ष चेनाराम कड़वासरा, कोषाध्यक्ष कल्लाराम जानी, सरपंच गोमाराम पोटलिया, पूर्व सरपंच आसुराम बेरड़ व विभागीय अधिकारी गण उपस्थित रहे। कमेटी की बैठक में आए सुझावो के बाद राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने तहसीलदार साजन राम व विकास अधिकारी अमित कुमार व अन्य संबधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

-0-


लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...