मंगलवार, 9 अप्रैल 2019

लोकसभा चुनाव की तैयारियांे के संबंध मंे बैठक बुधवार 10 अप्रैल को

बाड़मेर, 09 अप्रैल। लोकसभा आम चुनाव 2019 की तैयारियांे संबंधित समीक्षा बैठक भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त केन्द्रीय पर्यवेक्षक की अध्यक्षता मंे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे बुधवार को दोपहर 1 बजे आयोजित होगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस बैठक मंे संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं प्रकोष्ठ प्रभारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए ळें

लोकसभा आम चुनाव के लिए संभागीय आयुक्त सुलभ पर्यवेक्षक नियुक्त


                बाड़मेर, 09 अप्रैल। निर्वाचन विभाग ने प्रदेश के सभी संभागीय आयुक्तांे को उनके संभाग के अधीन आने वाले लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रांे के लिए सुलभ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
                संभागीय आयुक्तांे को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दिव्यांग मतदाताआंे के पंजीकरण एवं मतदान के समय जिला निर्वाचन अधिकारियांे की ओर से आयोग के निर्देशानुसार प्रदत की जा रही सुविधाआंे की क्रियान्विति सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। ताकि मतदाता सूचियांे के पंजीकरण एवं मतदान के समय दिव्यांग मतदाता सुगमतापूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। सभी पर्यवेक्षकगण को निर्धारित प्रपत्र मंे आयोग को समय-समय पर सूचनाआंे का संप्रेषण करने के लिए निर्देशित किया गया है।

अक्षय तृतीया एवं पीपल पूर्णिमा पर बाल विवाह रोकने के निर्देश


                बाड़मेर, 09 अप्रैल। प्रदेश भर में आगामी 7 मई को अक्षय तृतीया एवं 18 मई को पीपल पूर्णिमा पर्व पर संभावित बाल विवाह को रोकने के लिए राज्य सरकार ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। साथ ही बाल विवाह करने वालों के विरुद्ध बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत प्रभावी कार्यवाही करने के आदेश दिए गए है।
                अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह राजीव स्वरूप ने बाल विवाह की प्रभावी रोकथाम के लिए ग्राम एवं तहसील स्तर के कार्यालयों के कर्मचारियों तथा अधिकारियों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए है। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को आमजन को जानकारी देकर उनमें जन जागृति उत्पन्न करने एवं दोनों पर्वों पर बाल विवाह रोकने के लिए कहा है। उन्हांेने बाल विवाह के प्रभावी रोकथाम के लिए जिला ब्लाक एवं जिला स्तर पर गठित विभिन्न सहायता समूह, महिला समूह, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, साथिन, सहयोगिनी के कोर ग्रुप को सक्रिय करने तथा ऐसे व्यक्ति एवं समुदाय जो विवाह संपन्न कराने में सहयोगियांे हलवाई, बैंड बाजा संचालक, पंडित, बारातियांे, पंडाल एवं टेन्ट लगाने वाले, ट्रांसपोर्ट वगैरह से बाल विवाह में सहयोग नहीं करने का आश्वासन लेने एवं उन्हें कानून की जानकारी देने को कार्य योजना में शामिल करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ चेतना बैठकों के आयोजन, ग्राम सभाओं में सामूहिक रूप से बाल विवाह के दुष्प्रभावों की चर्चा करने एवं रोकथाम की कार्यवाही, किशोरियों, महिला समूहों, स्वयं सहायता समूहों एवं विभिन्न विभागों के कार्यकर्ताओं में स्वास्थ्य, वन, कृषि, समाज कल्याण, प्राथमिक शिक्षा विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर बैठक आयोजित करने, विवाह के लिए छपने वाले निमंत्रण पत्र में वर-वधू की जन्म तारीख मुद्रित करने जैसे महत्वपूर्ण बिन्दुओं को कार्य योजना में शामिल करने के निर्देश दिए गए है। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने समस्त जिला कलक्टर्स एवं पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया है कि वे इन दोनों पर्वों पर अपने-अपने क्षेत्र में बाल विवाह रोकने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें तथा इस तरह की सूचना प्राप्त होने पर वे बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के तहत कानूनी कार्यवाही अमल में लाए। निर्देशांे के अनुसार सभी जिला कलक्टर्स अक्षय तृतीया से एक माह पूर्व जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं उपखंड कार्यालय में 24 घंटे क्रियाशील कंट्रोल रूम स्थापित करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होेंने बाल विवाहों के आयोजन करने की स्थिति में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 की धारा- 6 की धारा 16 के तहत नियुक्त बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारियों को अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।

लोकसभा चुनाव के लिए अंतिम दिन 11 नामांकन दाखिल


बाड़मेर संसदीय क्षेत्र से 16 उम्मीवार चुनावी मैदान मंे

                बाड़मेर, 09 अप्रैल। बाड़मेर संसदीय क्षेत्र से नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया के तहत अंतिम दिन मंगलवार को ग्यारह उम्मीदवारांे ने नामांकन पत्र दाखिल किए। कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे बुधवार को उम्मीदवारांे के समक्ष स्क्रूटनी होगी।
                जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को निर्दलीय पोपटलाल, हनीफ, लाभूराम चौधरी, रायमलराम, भोमाराम, खेतसिंह, रामाराम, मूलाराम, भेराराम जाखड़, अनिल कुमार डोसी एवं बहुजन मुक्ति पार्टी से रमेश कुमार ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए। उन्हांेने बताया कि 10 अप्रैल को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे उम्मीदवारांे के समक्ष स्क्रूटनी होगी। नाम वापसी की तिथि 12 अप्रैल है, इसी दिन उम्मीदवारांे को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। इधर, नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि के बाद 16 उम्मीदवार मैदान मंे रह गए है। इनमंे इंडियन नेशनल कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, बहुजन मुक्त पार्टी के अलावा 12 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल है।

लोकसभा चुनाव के लिए सामान्य एवं पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त


                बाड़मेर, 09 अप्रैल। लोकसभा चुनाव को लेकर बाड़मेर संसदीय क्षेत्र मंे केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है।
                जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी ओटी चिंग मैक चांग को सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इनके मोबाइल नंबर 8000929650 है। इसी तरह भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी राकेश कुमार को पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इनके मोबाइल नंबर 8000929641 है। उन्हांेने बताया कि इनके लाइजन आफिसर क्रमशः कनिष्ठ वाणिज्यिक अधिकारी भंवरलाल चौधरी एवं एसआई लीलसिंह को लगाया गया है।

मतदाता को मतदान के लिए प्रलोभन या धमकी देना दण्डनीय होगा


                बाड़मेर, 09 अप्रैल। लोकसभा आम चुनाव की निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी व्यक्ति को उसके मताधिकार के प्रयोग करने के लिए नकद या वस्तु रूप में कोई प्रलोभन देने हैं या लेने हैं अथवा धमकी देने पर, वह एक वर्ष तक के कारावास या जुर्माने या दोनों से दण्डनीय होगा।
                जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव के दौरान भारतीय दंड संहिता की धारा 171 ख के अनुसार जो कोई व्यक्ति निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी व्यक्ति को उसके निर्वाचक अधिकार का प्रयोग करने के लिए नकद या वस्तु रूप में कोई पारितोषण देता हैं या लेता हैं तो वह एक वर्ष के कारावास या जुर्माने या दोनों से दण्डनीय होगा। इसके अतिरिक्त भारतीय दंड संहिता की धारा 171 ग के अनुसार जो कोई व्यक्ति किसी अभ्यर्थी या निर्वाचक, या किसी अन्य व्यक्ति को किसी प्रकार की चोट पहुंचाने की धमकी देता हैं, वह एक वर्ष तक के कारावास या जुर्माने या दोनों से दंडनीय होगा। उन्होंने बताया कि रिश्वत देने और लेने वालों दोनों के विरूद्ध मामले दर्ज करने एवं निर्वाचकों को डराने और धमकाने में लिप्त लोगों के विरूद्ध कार्रवाई करने के लिए उडनदस्ते गठित किए गए हैं।
एसएमएस,एप और वेबसाइट से मिलेगा पूरा विवरण : निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाताओं को एसएमएस, एप और वेबसाइट  के माध्यम  से मतदाता सूची एवं मतदान तिथि संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर  हिमांशु गुप्ता ने बताया कि इसके लिए अपने मोबाइल फोन से मोबाइल नंबर 9680999899 पर VOTERJ लिखकर उस के बाद स्पेस देकर अपना वोटर आईडी क्रमांक टाइप कर भेजना होगा। इस पर मतदाता को तत्काल ही मोबाइल पर उसके विधानसभा क्रमांक, विधानसभा का नाम, वोटर का नाम, उम्र, लिंग, रिलेटिव का नाम, भाग संख्या, मतदाता क्रमांक, मतदान केंद्र का नाम और लोकसभा चुनाव 2019 में मतदान की तिथि का मैसेज प्राप्त होगा। इसके साथ ही राज इलेक्शन एप भी मतदाता की पूरी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। कोई भी व्यक्ति इस एप के माध्यम से अपना वोटर आईडी क्रमांक डालकर मतदाता सूची व केंद्र से जुड़ी सारी डिटेल प्राप्त कर सकता है। यदि किसी व्यक्ति के पास अपना वोटर आईडी भी नहीं तो वह अपने नाम से भी सर्च कर अपनी डिटेल जान सकता है।

दिव्यांगों के सुगम मतदान के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश


                बाड़मेर, 09 अप्रैल। बाड़मेर जिले के समस्त मतदान केन्द्रों पर लोकसभा चुनाव के दौरान सभी दिव्यांगों को सुगम मतदान के लिए आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए गए है।
                जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को अपने विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूचियों में विशेष योग्यजनों का चिन्ह्ीकरण करने के साथ और मतदान के दिन उनको घर से बूथ पर वाहन से लाकर मतदान कराने के लिए अग्रिम तौर पर तैयारी, बूथों पर व्हील चेयर्स सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए समय पर सभी प्रकार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए है। समस्त मतदान केन्द्रांे एवं उन तक पहुंचने के रूट का सत्यापन करने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके अलावा सभी सैक्टर मजिस्ट्रेट्स को भी मतदान केन्द्रों का दौरा कर रूट चार्ट तैयार करने के लिए पाबंद करने के निर्देश दिए गए है ,ताकि बाद में मतदान दलों को किसी तरह की दिक्कत नहीं आए। उन्होंने सभी मतदान केन्द्रों पर बिजली, छाया, पानी और रैम्प सहित निर्वाचन आयोग के निर्देर्शों के अनुरूप आम मतदाताओं के लिए सुविधाओं के सम्बंध में निर्देश प्रदान किए हैं।
                उन्होंने सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे उनके क्षेत्र में लगाए गए सभी सेक्टर्स ऑफिसर्स को क्षेत्र का सतत दौरा कर संवेदनशील और क्रिटीकल मतदान केन्द्रों एवं उनसे संबंधित क्षेत्रों की पहचान करने की सख्त हिदायत दे, साथ ही ऐसी सूचना जिला निर्वाचन कार्यालय एवं पुलिस के साथ साझा करे, ताकि चुनावों में गड़बड़ी पैदा करने वाले, मतदाताओं को डराने, धमकाने या प्रलोभन देने वाले लोगों की पहचान कर उनके विरूद्ध निरोधात्मक कार्यवाही की जा सके।
                जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने बाड़मेर जिले में आदर्श चुनाव आचार संहिता की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट्स, विकास अधिकारियांे, नगर परिषद आयुक्त ,पटवारी, आईएलआर आदि के माध्यम से लगातार मॉनिटरिंग करने और इसका उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। उनके मुताबिक व्यवसायिक साईट्स पर पोस्टर-बैनर, वाहनों पर माईक, चुनाव कार्यालय खोलने, चुनाव रथ संचालन, रोड शो एवं सभा आदि के लिए भी पूर्व में अनुमति प्राप्त करना जरूरी होगा।

सोमवार, 8 अप्रैल 2019

लोकसभा चुनाव के लिए तीन नामांकन पत्र दाखिल

बाड़मेर, 08 अप्रैल। बाड़मेर संसदीय क्षेत्र से नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया के तहत सोमवार को तीन उम्मीदवारांे ने नामांकन पत्र दाखिल किए। लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 9 अप्रैल को दोपहर 3 बजे नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि सोमवार को इंडियन नेशनल कांग्रेस से मानवेन्द्रसिंह पुत्र जसवंतसिंह निवासी मेवानगर, भारतीय जनता पार्टी से कैलाश चौधरी पुत्र तगाराम निवासी वार्ड संख्या 32, जाट कालोनी, समदड़ी रोड़, बालोतरा एवं बहुजन समाज पार्टी से पंकज कुमार चौधरी पुत्र सदाशिव चौधरी निवासी गांधीनगर, जयपुर ने नामांकन दाखिल किए। उनके मुताबिक लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 9 अप्रैल तक चलेगी। इसके उपरांत 10 अप्रैल को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे उम्मीदवारांे के समक्ष स्क्रूटनी होगी। नाम वापसी की तिथि 12 अप्रैल है, इसी दिन उम्मीदवारांे को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे।

शुक्रवार, 5 अप्रैल 2019

प्रकोष्ठ प्रभारी गंभीरता से चुनाव संबंधित कार्य संपादित करें : गुप्ता


मतदान केन्द्रांे पर आवश्यक सुविधाआंे की उपलब्धता सुनिश्चित करवाने के निर्देश

                बाड़मेर, 05 अप्रैल। समस्त प्रकोष्ठ प्रभारी गंभीरता से चुनाव संबंधित कार्याें को संपादित करें। ताकि निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से लोकसभा चुनाव संपन्न करवाए जा सके। टीम भावना से कार्य करने के साथ आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करवाई जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे लोकसभा चुनाव की तैयारियांे की समीक्षा करते हुए प्रकोष्ठ प्रभारियांे की बैठक के दौरान यह बात कही।
                इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने कहा कि मतदान दलांे, पीठासीन अधिकारियांे एवं सेक्टर अधिकारियांे के साथ लोकसभा चुनाव मंे नियुक्त किए गए समस्त कार्मिकांे को प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया के विविध पहलूआंे के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी जाए। मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण के दौरान सीआरसी प्रक्रिया, मॉकपोल, मतपत्र लेखा के बारे में मतदानकर्मियों को विशेष रूप से प्रशिक्षित करें। ताकि उनको फील्ड मंे कार्य संपादित करते समय किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने प्रकोष्ठ प्रभारियांे से अब तक की प्रगति एवं आगामी कार्य योजना के बारे मंे विस्तार से जानकारी ली। उन्हांेने मतदान केन्द्रांे पर आवश्यक सुविधाआंे की उपलब्धता सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने लोकसभा चुनाव में चुनाव खर्च की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों तथा वल्नरेबल पॉकेट्स में निगरानी तंत्र को मजबूत करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि पुलिस थानांे मंे हथियार जमा करवाने के साथ संदिग्ध लोगांे को पाबंद करवाने के कार्य को प्राथमिकता दी जाए। उन्हांेने कहा कि कोई भी व्यक्ति चुनाव डयूटी मंे होने के कारण मतदान से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए आवश्यक रूप से ईडीसी एवं पोस्टल बैलेट जारी किए जाए। उन्हांेने होर्डिग्स साइटस आवंटन एवं राजकीय महाविद्यालय मंे व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के बारे मंे आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियांे के बारे मंे अवगत कराया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने स्वीप गतिविधियों की जानकारी कराई। राजस्व अपील अधिकारी नखतदान बारहठ ने एमसीसी प्रकरणांे की जानकारी दी। सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उप निदेशक मोहनकुमार सिंह ने सी विजिल की प्रगति, वेब कास्टिंग की कार्य योजना एवं वीडियोग्राफरांे के प्रशिक्षण के बारे मंे बताया।
                बैठक के दौरान उपवन संरक्षक विक्रम प्रधान केसरी, भूमि अवाप्ति अधिकारी अशोक सांगवा, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन, नगर परिषद के आयुक्त पवन मीणा, जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र दशोरा, जिला परिवहन अधिकारी टीकूराम, तहसीलदार जगदीशपालसिंह समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।






मनरेगा कार्याें का समय प्रातः 7 से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित


                बाड़मेर, 05 अप्रैल। बाड़मेर जिले मंे गर्मी के मौसम को देखते हुए ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के निर्देशानुसार मनरेगा कार्याें का समय बिना विश्राम काल के प्रातः 7 से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है।
                जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता के मुताबिक ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने निर्देश दिए थे कि गर्मी के मौसम को देखते हुए जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं जिला कलक्टर स्थानीय परिस्थितियांे को देखते हुए मनरेगा कार्याें का समय अपने स्तर पर निर्धारित कर सकते है। ऐसे मंे बाड़मेर जिले मंे तेज गर्मी के मददेनजर मनरेगा कार्याें का समय बिना विश्राम काल के प्रातः 7 से दोपहर 2 बजे निर्धारित किया गया है। उनके मुताबिक यदि कोई श्रमिक समूह समय से पूर्व निर्धारित टास्क के अनुसार कार्य पूर्ण कर लेता हैं तो वह कार्य की माप मेट के पास उपलब्ध मस्टरोल में अंकित टास्क प्रपत्र में करवाने एवं समूह के मुखिया के हस्ताक्षर उपरांत कार्य स्थल छोड़ सकता हैं। उनके मुताबिक ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार राजस्थान मंे अकुशल श्रमिकांे की मजदूरी दर वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए प्रतिदिन 199 रूपए निर्धारित की गई है। इसके लिए निर्देशांे के अनुरूप कार्यवाही संपादित करने के निर्देश दिए गए है।

शनिवार को चेटीचंड के दिन भी नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जाएंगे


                बाड़मेर, 05 अप्रैल। लोकसभा आम चुनाव-2019 के तहत नामांकन पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया के दौरान 6 अप्रैल शनिवार को चेटीचंड के सार्वजनिक अवकाश पर भी नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जाएंगे।
                जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से घोषित कार्यक्रम के तहत 9 अप्रैल तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 6 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। किन्तु इस तिथि को निर्धारित समय के दौरान नामांकन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। क्योंकि परक्राम्य लिखित अधिनियम, 1881 (1881 का अधिनियम 26) के तहत वित्त विभाग की 14 दिसम्बर, 2018 को जारी अधिसूचना के अनुसार सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं किया गया हैं। उन्हांेने बताया कि 7 अप्रैल रविवार को राजकीय अवकाश रहेगा।

आमजन को मतदाता जागरूकता संदेश, 29 अप्रैल को करें मतदान


                बाड़मेर, 05 अप्रैल। बाड़मेर जिले मंे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को विभिन्न ग्रामीण इलाकांे एवं गैस एजेंसियांे तथा जातरूआंे को लोकसभा चुनाव के दौरान 29 अप्रैल को मतदान करने का संदेश दिया गया। इस दौरान स्वीप मोबाइल वैनांे के जरिए मतदाताओं को ईवीएम से मतदान एवं वीवीपेट से इसके सत्यापन करने के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी गई।
                स्वीप के नोडल अधिकारी एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि मतदाता जागरूकता के लिए बाड़मेर जिले मंे विभिन्न प्रकार के नवाचार किए जा रहे है। इसके तहत शुक्रवार को प्रवर्तन निरीक्षक राधेश्याम के नेतृत्व मंे विभिन्न गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताआंे को 29 अप्रैल को मतदान करने की अपील की गई। साथ ही गैस सिलेंडरांे पर मतदाता जागरूकता का संदेश चस्पा किया गया। इसी तरह बालोतरा मंे मतदाता जागरूकता के लिए सेल्फी पाइंट स्थापित किया गया। यहां विशेषकर युवा मतदाताआंे मंे सेल्फी लेने के लिए खासा उत्साह देखा गया। इसके अलावा पैदल जातरूआंे को स्वीप मोबाइल वैन के जरिए ईवीएम से मतदान करने की प्रक्रिया के बारे मंे जानकारी दी गई।

उम्मीदवारों का डेटा 24 घंटे में होगा अपलोड, देरी करने पर होगी कार्रवाई


                बाड़मेर, 05 अप्रैल। निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव में पारदर्शिता के लिए सभी कार्य संपादित करने के लिए समय सीमा तय कर दी है। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के दौरान प्रत्याशियों के हलफनामे और संबधित दस्तावेज 24 घंटे के भीतर आयोग की वेबसाइड पर लोड करने के आदेश जारी किए हैं।
                चुनाव आयोग के निर्देशानुसार उम्मीदवारों की जानकारी में पारदर्शिता रखने के लिए हलफनामे के अलावा नामांकन संबंधी सभी दस्तावेज सार्वजनिक करने की नई व्यवस्था लागू की गई है। इसकी मंशा वेबसाइट पर उम्मीदवारों को लेकर मिलने वाली आधी-अधूरी जानकारी को दुरुस्त करने के साथ आम जनता को उसके संभावित उम्मीदवार की पूरी प्रोफाइल एक क्लिक में उपलब्ध कराना है। निर्वाचन आयोग की सूचना प्रौद्योगिकी इकाई के निदेशक डॉ के पाठक की ओर से जारी किए दिशा-निर्देशांे के मुताबिक सुविधा एप्लीकेशन को राज्य निर्वाचन कार्यालयों और आयोग की वेबसाइट से जोड़ा गया है। इससे किसी लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी की जानकारी को राज्य एवं केंद्रीय आयोग की साइट पर एक साथ तुरंत प्रभाव से अपलोड किया जा सकेगा। साथ ही देश के किसी भी कोने मंे किसी भी लोकसभा क्षेत्र से संबंधित जानकारी नामांकन के 24 घंटे के भीतर ली जा सकेगी। निर्वाचन आयोग की इस नवीन व्यवस्था के तहत उम्मीदवार के नामांकन के दस्तावेजों को सार्वजनिक किए जाने में विलंब से बचाने की जिम्मेदारी जिला निर्वाचन अधिकारी को होगी। उम्मीदवारों को नामांकन पत्र के साथ परिवार की आय और संपत्ति के साथ अपराधिक पृष्ठभूमि का भी पूरा ब्यौरा देना होगा। इसके लिए आयोग ने दस्तावेज अपलोड करने की प्रक्रिया भी तय कर दी है। इसके तहत निर्वाचन अधिकारी को सभी दस्तावेज पीडीएफ फार्मेट में तत्काल सुविधा एप्लीकेशन पर अपलोड करने होंगे। हलफनामे अपलोड करने के लिए आयोग की मुख्य वेबसाइट से संलग्न करते हुए एक अलग पोर्टल भी बनाया गया है। आयोग ने कहा है कि इस व्यवस्था का पालन नहीं होने पर इसको गंभीरता से लिया जाएगा।

बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र के लिए 65 हजार बैलेट पेपर छापे जाएंगे


                बाड़मेर, 05 अप्रैल। लोकसभा आम चुनाव के दौरान बाड़मेर लोकसभा सीट मंे ईवीएम मंे इस्तेमाल करने के लिए 65 हजार 200 बैलेट पेपर छापे जाएंगे।
                जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता के मुताबिक बैलेट पेपर मुद्रण का कार्य जोधपुर के सरकारी मुद्रणालय मंे होगा। बैलेट पेपर मुद्रण संबंधित समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। उनके मुताबिक लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन पूर्ण होने के बाद सफेद कागज पर बैलट पेपर मुद्रित किए जाएंगे। इस बार लोकसभा चुनाव में पहली बार बैलेट पेपर पर उम्मीदवार का फोटो प्रदर्शित किया जाएगा। ईवीएम में प्रयुक्त होने वाले मतपत्र के अंत में हिंदी में इनमें से कोई नहीएवं इसके सामने नोटाका सिंबल मुद्रित होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने बताया कि ईवीएम की बैलेटिंग यूनिट के उपयोग के लिए मतपत्र तथा मतदान केंद्रों पर टेंडर वोट के लिए मतपत्र समान रूप से होंगे। इधर, चुनाव आयोग के निर्देशानुसार समस्त मतपत्र पूर्ण सुरक्षा और पुलिस के पहरे में छापे जाएंगे। पिं्रटिंग के दिवसों और मतदान के दिन निर्बाध रूप से बिजली सप्लाई जारी करने के डिस्काम के अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है। मत पत्रांे के मुद्रण में कागज का पूर्ण लेखा-जोखा रखने के साथ चुनाव आयोग के निर्देशांे की पालना सुनिश्चित की जाएगी।

लोकसभा चुनाव के लिए चौथे दिन एक नामांकन पत्र दाखिल


                बाड़मेर, 05 अप्रैल। बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र से नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया के तहत चौथे दिन एक निर्दलीय उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि अब तक 15 लोग नाम निर्देशन पत्र खरीद चुके हैं।
                जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र से शुक्रवार को निर्दलीय उम्मीदवार मेवाराम ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अब तक दो निर्दलीय उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। शुक्रवार को प्रतापचंद, रायमलराम एवं लाभूराम पूनड़ ने नाम निर्देशन पत्र खरीदे। उनके मुताबिक लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 9 अप्रैल तक चलेगी। इसके उपरांत 10 अप्रैल को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे उम्मीदवारांे के समक्ष स्क्रूटनी होगी। नाम वापसी की तिथि 12 अप्रैल है, इसी दिन उम्मीदवारांे को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे।

राजकीय उपक्रमों एवं निजी औद्योगिक संस्थानों में मतदान दिवस 29 अप्रैल को रहेगा संवैतनिक अवकाश


                बाड़मेर, 05 अप्रैल। जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने लोकसभा चुनाव के मतदान दिवस पर जिले में निजी औद्योगिक संस्थानों एवं राजकीय उपक्रमों के मतदाताओं को मतदान की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 29 अप्रैल को सवैतनिक अवकाश की मंजूरी दी है। ताकि मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें।
                जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि बाड़मेर जिले मंे निजी या सार्वजनिक प्रतिष्ठिनों, दुकान, औ़द्योगिक उपक्रम, कारोबार एवं व्यवसाय में कार्यरत कामगारों का मतदान दिवस 29 अप्रैल को संवैतनिक अवकाश चुनाव आयोग के निर्देशानुसार घोषित किया गया है। साथ ही ऐसे कार्मिक जो इस लोकसभा क्षेत्र के मतदाता है, परन्तु लोकसभा क्षेत्र से बाहर कार्यरत है, उन्हें भी अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए 29 अप्रैल को संवैतनिक अवकाश देने के निर्देश दिए है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि केन्द्र सरकार के संशोधित अधिनियम 21/96 द्वारा लोकप्रतिनिधित्व 1951 की नयी धारा 135 ‘‘’’ के अनुसार मतदान के दिन कर्मचारियों को संवेतनिक अवकाश की मंजूरी की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि जिले में 29 अप्रैल को निजी औद्योगिक संस्थानों एवं राजकीय उपक्रमों के मतदाताओं को मतदान की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने संवेतन अवकाश स्वीकृत किया है। उन्होंने बताया कि धारा 135 ‘उपधारा (1) में मतदान के दिन किसी कारोबार, व्यवसाय, औद्योगिक उपक्रम या किसी अन्य स्थापन में नियोजित प्रत्येक व्यक्ति को, जो लोकसभा के लिए निर्वाचन में मतदान करने का हकदार है, मतदान के दिन अवकाश मंजूर किया जाएगा। उप धारा (1) के अनुसार अवकाश मंजूर किए जाने के कारण किसी ऐसे व्यक्ति की मजदूरी से कोई कटौती या उसमें कोई कमी नहीं की जाएगी ओर यदि ऐसा व्यक्ति इस आधार पर नियोजित किया जाता है कि उसे सामान्यता किसी ऐसे दिन के लिए वह मजदूरी संदत्त की जाएगी। जो उस दिन उसे अवकाश मंजूर नहीं किए जाने की दशा में दी गई होती है। यदि कोई नियोजक उपधारा (1) या (2) के उपबंधों का उल्लंघन करेगा, तो ऐसा नियोजक जुर्माने से, जो 500 रुपए तक हो सकेगा, दण्डनीय होगा तथा यह धारा किसी ऐसे निर्वाचन के लिए लागू नहीं होगी जिसकी अनुपस्थिति से उस नियोजन के संबंध में जिसमें वह नियुक्त हुआ हैं, कोई खतरा या हानि हो सकती है।

बुधवार, 3 अप्रैल 2019

मतदाता जागरूकता के लिए स्टीकर, पेम्प्लेट्स एवं बैनर का विमोचन


                बाड़मेर, 03 अप्रैल। बाड़मेर जिले में मतदाता जागरूकता  के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार शर्मा एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने स्टीकर, पेम्प्लेट्स एवं बैनर का विमोचन किया।इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने कहा कि पेम्प्लेट्स के जरिए दूरस्थ इलाकों में आमजन तक 29 अप्रैल को लोकसभा चुनाव में मतदान करने का संदेश पहुंचेगा। मतदाता जागरूकता के लिए इस प्रचार - प्रसार सामग्री का प्रकाशन अक्षय दान बारहठ की ओर से करवाया गया है। इस दौरान समाजसेवी अक्षयदान बारहठ, बाबूभाई शेख, जसराज दईया, जसवंत गौड़ उपस्थित रहें। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि इन पेम्प्लेट्स को ग्राम विकास अधिकारियों के जरिए ग्रामीण इलाकों में मतदाताओं तक पहुंचाते हुए उनको मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा।



हस्ताक्षर अभियान के जरिए शत-प्रतिशत मतदान करने का संकल्प


                बाड़मेर, 03 अप्रैल। जिला मुख्यालय पर बुधवार को हस्ताक्षर अभियान के जरिए लोकसभा चुनाव के दौरान 29 अप्रैल को शत प्रतिशत मतदान करने का संकल्प लिया गया।
                कलेक्ट्रेट परिसर में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, डॉ रामेश्वरी चौधरी समेत विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन ने हस्ताक्षर करते हुए मतदान करने एवं दूसरे मतदाताओं को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करने के संकल्प के तौर पर हस्ताक्षर अभियान प्रारम्भ किया गया है।  मतदाताओं की ओर से बैनर पर हस्ताक्षर कर 29 अप्रैल को आवश्यक रूप से मतदान करने का संकल्प लिया गया।

एक शाम मतदाता जागरूकता के नाम शुक्रवार को


                बाड़मेर, 03 अप्रैल। बाड़मेर जिले में मतदाता जागरूकता एवं लोकसभा चुनाव के दौरान शत-प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए जिला मुख्यालय पर भगवान महावीर टाउन हाल में शुक्रवार को एक शाम मतदाता जागरूकता के नाम का आयोजन होगा।
                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि 5 अप्रैल को शाम 7 से रात्रि 9 बजे तक मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके लिए नगर परिषद के आयुक्त को माकूल इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। इसके अलावा आमजन, विभागीय अधिकारियों एवं कार्मिकों से एक शाम मतदाता जागरूकता में उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है।

मतदाता जागरूकता के लिए चौहटन मंे शुरू हुआ हस्ताक्षर अभियान


                बाड़मेर, 03 अप्रैल। लोकसभा चुनाव के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की गई। चौहटन पंचायत समिति परिसर में विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में कस्बे के लोगों ने उत्साह के साथ हस्ताक्षर बनाकर मतदान करने की प्रतिबद्धता जताई।
                इस दौरान अधिकारियों ने महिलाओं व बालिकाओं को मतदान के महत्व पर समझाया । उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेना प्रत्येक नागरिक का राष्ट्रीय कर्तव्य है। 29 अप्रैल को मतदान दिवस है। सभी मतदाता बढ़-चढ़कर बूथ पर पहुंचे और मजबूत सरकार का गठन करने के लिए वोट डालें। इस दौरान मौजूद लोगों को अन्य मतदाताओं को जागरूक करने की जिम्मेदारी दी। उन्होंने मतदान करने का संकल्प दिलाते हुए हस्ताक्षर करने को कहा । इस दौरान महिलाओं ने उत्साह के साथ हस्ताक्षर किया।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...