बाड़मेर,
03 अप्रैल। बाड़मेर जिले में मतदाता
जागरूकता के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी
हिमांशु गुप्ता, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार शर्मा
एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने स्टीकर, पेम्प्लेट्स
एवं बैनर का विमोचन किया।इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने कहा कि
पेम्प्लेट्स के जरिए दूरस्थ इलाकों में आमजन तक 29 अप्रैल को लोकसभा चुनाव में मतदान
करने का संदेश पहुंचेगा। मतदाता जागरूकता के लिए इस प्रचार - प्रसार सामग्री का
प्रकाशन अक्षय दान बारहठ की ओर से करवाया गया है। इस दौरान समाजसेवी अक्षयदान
बारहठ, बाबूभाई शेख, जसराज दईया, जसवंत
गौड़ उपस्थित रहें। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि इन
पेम्प्लेट्स को ग्राम विकास अधिकारियों के जरिए ग्रामीण इलाकों में मतदाताओं तक
पहुंचाते हुए उनको मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा।
बुधवार, 3 अप्रैल 2019
हस्ताक्षर अभियान के जरिए शत-प्रतिशत मतदान करने का संकल्प
बाड़मेर,
03 अप्रैल। जिला मुख्यालय पर बुधवार को
हस्ताक्षर अभियान के जरिए लोकसभा चुनाव के दौरान 29 अप्रैल को शत प्रतिशत मतदान करने का
संकल्प लिया गया।
कलेक्ट्रेट परिसर में जिला परिषद के मुख्य
कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, डॉ रामेश्वरी चौधरी समेत विभिन्न प्रशासनिक
अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन ने हस्ताक्षर करते हुए
मतदान करने एवं दूसरे मतदाताओं को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। मुख्य
कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान के लिए
प्रेरित करने के संकल्प के तौर पर हस्ताक्षर अभियान प्रारम्भ किया गया है। मतदाताओं की ओर से बैनर पर हस्ताक्षर कर 29
अप्रैल को आवश्यक रूप से मतदान करने का संकल्प लिया गया।
एक शाम मतदाता जागरूकता के नाम शुक्रवार को
बाड़मेर,
03 अप्रैल। बाड़मेर जिले में मतदाता
जागरूकता एवं लोकसभा चुनाव के दौरान शत-प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं को प्रेरित
करने के लिए जिला मुख्यालय पर भगवान महावीर टाउन हाल में शुक्रवार को एक शाम
मतदाता जागरूकता के नाम का आयोजन होगा।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान
रतनू ने बताया कि 5 अप्रैल को शाम 7 से रात्रि 9
बजे तक मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी
जाएगी। इसके लिए नगर परिषद के आयुक्त को माकूल इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश
दिए गए है। इसके अलावा आमजन, विभागीय अधिकारियों एवं कार्मिकों से एक शाम
मतदाता जागरूकता में उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है।
मतदाता जागरूकता के लिए चौहटन मंे शुरू हुआ हस्ताक्षर अभियान
बाड़मेर,
03 अप्रैल। लोकसभा चुनाव के लिए मतदाताओं
को जागरूक करने के उद्देश्य से हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की गई। चौहटन पंचायत
समिति परिसर में विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में कस्बे के लोगों ने उत्साह के
साथ हस्ताक्षर बनाकर मतदान करने की प्रतिबद्धता जताई।
इस दौरान अधिकारियों ने महिलाओं व बालिकाओं को
मतदान के महत्व पर समझाया । उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेना
प्रत्येक नागरिक का राष्ट्रीय कर्तव्य है। 29 अप्रैल को मतदान दिवस है। सभी मतदाता बढ़-चढ़कर
बूथ पर पहुंचे और मजबूत सरकार का गठन करने के लिए वोट डालें। इस दौरान मौजूद लोगों
को अन्य मतदाताओं को जागरूक करने की जिम्मेदारी दी। उन्होंने मतदान करने का संकल्प
दिलाते हुए हस्ताक्षर करने को कहा । इस दौरान महिलाओं ने उत्साह के साथ हस्ताक्षर
किया।
पीएसीएल से राशि वापसी के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया प्रारंभ
बाड़मेर,
03 अप्रैल। पर्ल्स एग्रो कॉरपोरेशन
लिमिटेड कम्पनी में किसानों और पीड़ित मजदूरों की ओर से किए गए निवेश की राशि वापसी
के लिए आनलाइन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इसके लिए पंचायत समिति स्तर पर
निःशुल्क सुविधा केन्द्र स्थापित करने के निर्देश दिए गए है।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि गृह
विभाग के निर्देशानुसार पर्ल्स एग्रो कॉरपोरेशन लिमिटेड कम्पनी (पीएसीएल) में
किसानों और पीड़ित मजदूरों की ओर से किए गए निवेश की राशि वापसी के लिए माननीय
सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय की पालना में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड
द्वारा जस्टिस आर.एम.लोढ़ा समिति का गठन किया गया हैं। राशि वापसी के आवेदन ऑनलाइन
प्रक्रिया के माध्यम से किया जाना हैं। पीएसीएल से धनराशि वापसी के लिए जिला परिषद
के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया हैं। इसके अलावा
निवेशकों की सहायता के लिए जिला स्तर पर नोडल अधिकारी को तकनीकी सहायता प्रदान
करने के लिए जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को तकनीकी अधिकारी के रूप में नामांकित
किया गया हैं। उन्होंने बताया कि राशि वापसी के लिए पीएसीएल के निवेशकांे की
सहायता के लिए पंचायत समिति स्तर पर निःशुल्क सुविधा केन्द्र स्थापित करने, पंचायत
समिति के एक प्रोग्रामर, डाटा एंट्री आपरेटर की नियुक्ति करने, इनके
प्रशिक्षण, डाटा संकलन,
मोनेटरिंग, प्रसार-प्रसार
की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए है। उन्हांेने बताया कि दावा संबंधित ऑनलाइन
आवेदन भरने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल हैं।
लोकसभा चुनाव के लिए दूसरे दिन एक नामांकन पत्र दाखिल
बाड़मेर,
03 अप्रैल। लोकसभा चुनाव में बाड़मेर सीट
के लिए बुधवार को दूसरे दिन एक उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया
कि बुधवार को खरथाराम चौधरी ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल
किया। अब तक बाड़मेर सीट से सात उम्मीदवार नामांकन पत्र खरीद चुके हैं। नामांकन
पत्र खरीदने वालों में पोपटलाल, मेवाराम,
मानवेन्द्र सिंह, मनोहर
सिंह, हरखाराम,
कुमार कौशल जोशी, भेराराम
जाखड़ एवं खरथाराम चौधरी शामिल है।
निगरानी दल चौकस होकर अपने दायित्वांे को निभाएं : अंसारी
केन्द्रीय व्यय
पर्यवेक्षक ने विभिन्न टीमांे के अधिकारियांे की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए
बाड़मेर,
03 अप्रैल। निर्वाचन आयोग के
निर्देशानुसार निष्पक्ष एवं भयमुक्त निर्वाचन के लिए सभी निगरानी दल चौकस होकर
अपने दायित्वांे को निभाएं। लोकसभा चुनाव संबंधित व्यय की निगरानी के लिए पैनी नजर
रखें। केन्द्रीय व्यय पर्यवेक्षक रौनक जमील अंसारी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट
कांफ्रेस हाल मंे सहायक व्यय पर्यवेक्षक एवं लोकसभा लेखा दल तथा विभिन्न
प्रकोष्ठांे के प्रभारी अधिकारियांे की बैठक के दौरान यह बात कही।
केन्द्रीय व्यय पर्यवेक्षक रौनक जमील अंसारी ने
कहा कि निगरानी दलों मंे से अधिकांश सदस्यों ने हाल ही में विधानसभा निर्वाचन में
महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विधानसभा चुनाव के कार्यों के अनुभव का प्रयोग लोकसभा
चुनाव में भी करें। उन्होंने सभी सहायक व्यय प्रेक्षकों को निर्देशित किया कि वे
उम्मीदवारवार सभी रजिस्टरों का संधारण करें तथा प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट
प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि स्थैतिक निगरानी दलों के लिए चिन्हांकित चेक पोस्ट
पर चौबीस घंटे निगरानी दल तैनात रहें तथा आने-जाने वाले वाहनों की जांच करें।
उन्हांेने कहा कि मतदाताओं को प्रलोभन के रूप में धन-बल के प्रयोग को रोकने के लिए
सभी निगरानी दल चौकस होकर अपने दायित्व निभाएं। उन्हांेने कहा कि निर्वाचन व्यय
सीमा का प्रावधान निर्वाचन में धनबल के दुरुपयोग पर अंकुश लगाना है। इसके लिए यह
आवश्यक है कि सभी निगरानी दल सौंपे हुए दायित्वों का विधिवत पालन करें। कोई भी
खर्च अथवा व्यवस्था रिपोर्टिंग से बचनी नहीं चाहिए। इसके लिए चुनाव आयोग के
निर्देशांे का भली भांति अध्ययन कर लें। उन्हांेने कहा कि अंतरराष्ट्रीय, अंतरराज्यीय
बोर्डर पर विशेष निगरानी रखने के साथ आयोग की भावना के अनुरूप कार्रवाई की जाए। इस
दौरान राजस्व अपील अधिकारी नखतदान बारहठ ने कहा कि एफएसटी, एसएसटी
टीमंे सक्रिय रहकर कार्य करें। उन्हांेने दैनिक रिपोर्टिंग के बारे मंे विस्तार से
जानकारी दी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि बड़ी रैलियांे
पर निगरानी रखी जाए। इसके लिए एईओ स्वयं कार्यक्रम स्थल पर जाएं। उन्हांेने
होर्डिग साइट निर्धारण के संबंध मंे आवश्यक निर्देश दिए। कोषाधिकारी दिनेश बारहठ
ने कहा कि सभी सतर्कता दल अपना कार्य सावधानीपूर्वक संपादित करें। प्रत्येक
विधानसभा क्षेत्र पर एआरओ खर्चा रजिस्टर मंे दर्ज करवाएंगे। साथ ही संबंधित
विधानसभा की गतिविधियांे की प्रभावी निगरानी रखेंगे। उन्हांेने कहा कि निर्वाचन
लड़ने वाले उम्मीदवार की ओर से किए गए व्यय को किसी भी प्रकार से छुपाया नहीं जाए।
उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान प्रत्येक उम्मीदवार के लिए अधिकतम व्यय
की सीमा 70 लाख निर्धारित है। जिला आबकारी अधिकारी
देवेन्द्र दशोरा ने कहा कि शराब परमिट के अनुसार नहीं हो तो आबकारी विभाग को सूचित
करें। उन्हांेने बताया कि अब तक 29 मामले दर्ज किए गए है। जबकि विधानसभा चुनाव
मंे 58 मामले दर्ज किए गए थे।
व्यय
पर्यवेक्षक ने किया एमसीएमसी प्रकोष्ठ का निरीक्षण : केन्द्रीय व्यय पर्यवेक्षक रौनक जमील अंसारी
ने बुधवार को सूचना केन्द्र में पेड न्यूज़ और विज्ञापनों की मॉनिटरिंग के लिए
स्थापित किए गए मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) के मीडिया
मॉनिटरिंग प्रकोष्ठ का निरीक्षण किया। उन्हांेने इलेक्ट्रोनिक मीडिया में प्रसारित
होने वाले समाचारों एवं विज्ञापनों की मोनेटरिंग एवं रिकार्डिंग प्रक्रिया के बारे
में जानकारी ली। इस दौरान सहायक निदेशक नानकचंद चन्द्रोदय ने व्यय पर्यवेक्षक को
टीवी सेट और सेट अप बॉक्स के माध्यम से की जा रही रिकार्डिंग तथा इसकी रिपोर्टिंग
के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने पेड न्यूज़ एवं विज्ञापनों
के संबंध में दैनिक एवं साप्ताहिक सूचना, विज्ञापन अधिप्रमाणन सूचना, न्यूज़
क्लिपिंग्स इत्यादि की पंजिकाओं तथा समाचार पत्रांे का अवलोकन किया। सूचना केन्द्र
मंे मतदाता जागरूकता के लिए स्थापित स्थाई बूथ पर माक पोल करने के साथ ईवीएम से
मतदान प्रक्रिया के बारे मंे जानकारी ली। उन्हांेने भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा
केन्द्र मंे लोकसभा चुनाव के संबंध मंे स्थापित किए गए जिला नियंत्रण कक्ष का भी
अवलोकन किया। इस दौरान राजस्व अपील अधिकारी नखतदान बारहठ, उप
जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार शर्मा, जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र दशोरा, कनिष्ठ
वाणिज्यिक अधिकारी धर्मवीर समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
मंगलवार, 2 अप्रैल 2019
न्यायालयों के नाम परिवर्तन की अधिसूचना जारी
बाड़मेर, 02 अप्रैल। राज्य सरकार ने
उच्च न्यायालय के परामर्श से अधिसूचनाएं जारी कर न्यायालयों के नाम परिवर्तित किए
है।
अधिसूचना के अनुसार
अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट, संख्या 1, बाड़मेर का नाम परिवर्तित
कर अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, संख्या 1, बाड़मेर तथा अतिरिक्त
सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट, संख्या 2, बाड़मेर का नाम परिवर्तित कर अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं
न्यायिक मजिस्ट्रेट, संख्या 2, बाड़मेर किया गया है।
एक शाम मतदाता जागरूकता के नाम 5 अप्रैल को
बाड़मेर, 02 अप्रैल। बाड़मेर जिले में
मतदाता जागरूकता एवं लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताआें को
प्रेरित करने के लिए जिला मुख्यालय पर भगवान महावीर टाउन हाल में 5 अप्रैल को एक शाम मतदाता जागरूकता के नाम का आयोजन होगा।
जिला परिषद के मुख्य
कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि 5 अप्रैल को शाम 7 से रात्रि 9 बजे तक मतदाता जागरूकता
के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमां की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके लिए नगर परिषद
के आयुक्त को माकूल इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। इसके अलावा आमजन, विभागीय अधिकारियां एवं कार्मिकां से एक शाम मतदाता
जागरूकता में उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है।
विद्यालयों में केरियर गाइडेंस पोर्टल आमुखीकरण 5 अप्रैल को
विद्यार्थियों को ऑनलाइन पोर्टल उपयोग किए जाने के संबंध में दी जाएगी जानकारी
बाड़मेर, 02 अप्रैल। राज्य के सरकारी
विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को केरियर गाइडेंस की सुविधा प्रदान करने
के उद्देश्य से प्रारम्भ राजीव गांधी केरियर गाइडेंस पोर्टल के संबंध में 5 अप्रैल को सभी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में
एक दिवसीय आमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
राजस्थान स्कूल शिक्षा
परिषद् के आयुक्त प्रदीप कुमार बोरड़ ने इस संबंध में राज्य के समस्त मुख्य जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी
किए गए हैं। इसके तहत सभी राजकीय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के मार्च-2019 में बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित हो चुके कक्षा 10 एवं कक्षा 12 के सभी छात्र-छात्राओं
का एक दिवसीय आमुखीकरण कार्यक्रम विद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। उनके
मुताबिक 5 अप्रैल को प्रातः 10ः15 बजे सम्बन्धित विद्यालय
के संस्था प्रधान अथवा उपलब्ध अन्य विशेषज्ञों की ओर से ऑनलाइन केरियर गाइडेंस
पोर्टल को प्रयोग किए जाने की तकनीकी जानकारी दी जाएगी। बोरड़ ने बताया कि पोर्टल
के माध्यम से कक्षा 9-12 के विद्यार्थी हिन्दी और
अंग्रेजी भाषाओं में 200 से अधिक व्यावसायिक और 237 पेशेवर केरियर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही
विद्यार्थी छात्रवृत्ति, शिक्षा योजनाओं, कॉलेज विकल्पों, विभिन्न प्रवेश परीक्षा
विवरणों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थी 455 से अधिक कैरियर विकल्पों, 10 हजार कॉलेजों, 960 से अधिक छात्रवृत्ति और 955 से अधिक प्रवेश
परीक्षाओं से संबंधित समस्त प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने
बताया कि ‘राजीव गांधी केरियर
गाइडेंस पोर्टल’ को वेबसाइट https://rajcareerportal.com पर क्लिक करके देखा जा
सकता है।
लोकसभा चुनाव के लिए पहले दिन एक भी नामांकन दाखिल नहीं
बाड़मेर, 02 अप्रैल। लोकसभा चुनाव
में बाड़मेर सीट के लिए मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हुई। मंगलवार को पहले
दिन एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ। हालांकि अब तक छह लोग नामांकन पत्र खरीद चुके
है।
जिला निर्वाचन अधिकारी
हिमांशु गुप्ता ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए प्रातः 11 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन का समय
निर्धारित था। इस दौरान पहले दिन कोई भी अभ्यर्थी नामांकन दाखिल करने के लिए नहीं
पहुंचा। उनके मुताबिक सोमवार को एक एवं मंगलवार को पांच लोगां ने नामांकन पत्र खरीदे।
उनके मुताबिक नामांकन की प्रक्रिया 9 अप्रैल तक चलेगी। इसके
उपरांत 10 अप्रैल को कलेक्ट्रेट
कांफ्रेस हाल में उम्मीदवारां के समक्ष स्क्रूटनी होगी। नाम वापसी की तिथिद 12 अप्रैल है, इसी दिन उम्मीदवारां को
चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। उन्हांने बताया कि जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट
के सूचना बोर्ड पर चुनाव आयोग की ओर से निर्धारित किए गए चुनाव चिन्हां संबंधित
सूचना चस्पा की गई है। इसके अलावा नामांकन प्रक्रिया के दौरान पुलिस की ओर से जिला
मुख्यालय पर विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए है।
जिला कलक्टर ने किया मतदाता जागरूकता संबंधित पोस्टरां को विमोचन
बाड़मेर, 02 अप्रैल। जिला कलक्टर
हिमांशु गुप्ता ने मतदाता जागरूकता के लिए हेमांग राखेचा की ओर से बनाए गए विभिन्न
पोस्टरां का विमोचन किया। राखेचा विधानसभा चुनाव में भी मतदाता जागरूकता के लिए
पोस्टर बना चुके है।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता, अतिरिक्त जिला कलक्टर
राकेश कुमार शर्मा एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने विद्यार्थी हेमांग
राखेचा की ओर से बनाए गए पोस्टरां का विमोचन करने के साथ उनका अवलोकन किया। साथ ही
पोस्टर निर्माण के बारे में विस्तार से जानकारी ली। जिला कलक्टर गुप्ता ने कहा कि
इस तरह के प्रयास से आमजन में मतदान करने के प्रति जागरूकता आएगी। राखेचा ने बताया
कि मतदाता जागरूकता के लिए आगामी दिनां में कामिक्स बनाई जाएगी। इन पोस्टरां को
मुख्य कार्यकारी अधिकारी के कार्यालय में लगाया गया है। इसके अलावा मतदाता
जागरूकता के लिए आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियां में इनको प्रदर्शित किया
जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने ईपिक बताकर किया मॉक पोल
बाड़मेर, 02 अप्रैल। मतदाता जागरूकता
के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कलेक्ट्रेट में स्थापित किए गए मतदान केन्द्र पर
मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने ईपिक बताकर मॉक पोल किया।
उन्हांने मतदाताआें को लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए ईपिक अथवा 11 अन्य प्रकार के दस्तावेज लाने की अपील की। ताकि कोई मतदाता
मतदान करने से वंचित नहीं रहे।
जिला मुख्यालय पर मतदाता
जागरूकता के लिए स्थापित मतदान केन्द्र पर जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता
ने ईपिक, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
राकेश कुमार शर्मा ने आधार एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने परिचय
पत्र दिखाकर मॉक पोल किया। इस दौरान स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी मुकेश पचौरी, डा.रामेश्वरी चौधरी,
अर्जुन कुमार, कैलाश जोशी, मांगूदान ने बाड़मेर जिले
में चलाई जा रही मतदाता जागरूकता गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्हांने
बताया कि लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करवाने के प्रयास किए जा
रहे है। जिला कलक्टर गुप्ता एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियां ने ईवीएम से मतदान तथा
वीवीपेट से सत्यापन के साथ चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी ली। इस दौरान जिला
निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने बताया कि स्वीप के तहत मतदाताआें को मतदान के प्रति
जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में उनके
निर्देशन में प्रशासनिक अधिकारियां ने चुनाव आयोग की ओर से मतदान के लिए अधिकृत
दस्तावेज दिखाकर मॉक पोल किया। उन्हांने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के
निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव के लिए फोटो युक्त वोटर स्लीप का उपयोग अब मतदाता
पहचान पत्र के रूप में मान्य नहीं किया जाएगा। मतदान के लिए ईपिक कार्ड मतदाता
पहचान पत्र के अलावा 11 प्रकार के वैकल्पिक
पहचान पत्रों को मान्य किया जाएगा। उनके मुताबिक ईपिक कार्ड के अलावा 11 प्रकार के वैकल्पिक पहचान पत्रों में पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राज्य पब्लिक लिमिटेड
कंपनियों,
सार्वजनिक
क्षेत्र के उपक्रम, केन्द्र सरकार एवं राज्य
सरकार की ओर से कर्मचारियों को जारी किए जाने वाले फोटो युक्त सेवा पहचान पत्र, बैंकों डाकघरों की ओर से जारी की गई फोटोयुक्त पासबुक, पेन कार्ड, आरजीआई एवं एनपीआर की ओर
से जारी स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जोब कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा
कार्ड, फोटो युक्त पेंशन
दस्तावेज, सांसदों एवं विधायकों और
विधान परिषद सदस्यों को जारी सरकारी पहचान पत्र एवं आधार कार्ड शामिल हैं। इधर, मतदान केन्द्र पर आमजन में मॉक पोल करने को लेकर खासा
उत्साह देखा गया।
सोमवार, 1 अप्रैल 2019
तिलवाड़ा मेले के लिए निःशुल्क बस सेवा आरम्भ
बाड़मेर, 01 अप्रेल। बाड़मेर के सुप्रसिद्ध मल्लीनाथ मेले में सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के मेलार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क बस सुविधा का शुभारंभ आज किया गया। केयर्न वेदांता के सौजन्य से श्योर संस्था द्वारा संचालित होने वाली इस बस सेवा के कारण मेलार्थियों विशेष रूप से वृद्धजनों और महिलाओं को मेला स्थल तिलवाड़ा तक आने और जाने में सुविधा रहेगी। आगामी दिनों में यह बस सेवा मंगला प्रोसेसिंग टर्मिनल जीरो पॉइंट और भाग्यम क्षेत्र से सुबह 10 और 9 बजे संचालित की जाएगी। आज सुबह बस सेवा को विधिवत हरी झंडी दिखाई गई। इस अवसर पर ग्रामीण तथा केयर्न ऑयल एंड गैस के अधिकारी उपस्थित थे।
सूखाग्रस्त गांवांे मंे पशु शिविर संचालित करने के संबंध मंे दिशा-निर्देश जारी
बाड़मेर,
01
अप्रैल। आपदा प्रबंधन एवं सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग ने खरीफ संवत 2075
मंे सूखाग्रस्त गांवांे मंे पशु शिविर संचालन के संबंध मंे दिशा-निर्देश जारी किए
है।
आपदा प्रबंधन
एवं सहायता तथा नागरिक सुरक्षा विभाग के शासन सचिव की ओर से बाड़मेर, बीकानेर,
जैसलमेर,
जालोर,
जोधपुर,
हनुमानगढ,पाली,
चुरू
एवं नागौर कलक्टर को जारी किए गए निर्देशांे के मुताबिक घोषित पशु शिविर की भांति
ही पशु शिविर संचालित करने वाली संस्था की ओर से राहत सहायता के लिए आनलाइन आवेदन
किए जाएंगे। आफलाइन प्राप्त प्रस्तावांे पर कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी। इसके
प्रक्रिया के तहत पशु शिविर संचालकांे की ओर से राहत सहायता के लिए आनलाइन आवेदन
करने के लिए ूूूण्ेेवण्तंरंेजींदण्पद पर रजिस्ट्रेशन करना आवश्यक होगा। इसके
उपरांत विभागीय एप्लीकेशन कउपे पर आनलाइन आवेदन करना होगा। आनलाइन आवेदन एक अप्रैल
को 11 बजे से प्रारंभ हो गया है। पशु शिविरांे के लिए आवेदन करते समय
पंजीयन प्रमाण पत्र एवं शपथ पत्र पीडीएफ फार्मेट मंे अपलोड करना आवश्यक है।
साफटवेयर के माध्यम से प्राप्त आवेदन को संबंधित तहसीलदार की ओर से एक सप्ताह के
अंदर पशु संख्या का प्रमाणीकरण एवं आवेदन पत्र की जांच कर अपनी अनुशंषा सहित
प्रस्ताव जिला कलक्टर को एवं जिला कलक्टर की ओर से आपदा प्रबंधन, सहायता
एवं नागरिक सुरक्षा विभाग को आनलाइन ही अग्रप्रेषित किए जाएंगे। इसके उपरांत विभाग
की ओर से अनुमोदित प्रस्तावांे की जिला कलक्टर की ओर से प्रशासनिक स्वीकृति जारी
की जाएगी। इसी तरह किए गए निरीक्षणांे की रिपोर्ट संबंधित अधिकारी की ओर से
विभागीय एप्लीकेशन कउपे पर आनलाइन अपलोड की जाएगी।
एक सप्ताह मंे समस्त हाइडेंटस से पेयजल परिवहन प्रारंभ करें: गुप्ता
बाड़मेर,
01
अप्रैल। एक सप्ताह मंे जिले के समस्त हाइडेंटस से पेयजल परिवहन प्रारंभ करवाना
सुनिश्चित करवाएं। ताकि गर्मी के मौसम मंे समस्त प्रभावित गांवांे एवं ढ़ाणियांे
मंे जलापूर्ति हो सके। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर
अभावग्रस्त इलाकांे मंे जलापूर्ति प्रबंधांे की समीक्षा करते हुए विभागीय
अधिकारियांे से यह बात कही।
जिला कलक्टर
हिमांशु गुप्ता ने कहा कि हाइडेटस से पेयजल परिवहन की विभागीय अधिकारी प्रभावी
मोनेटरिंग करें। प्रत्येक टैंकर पर जीपीएस एवं अनुबंध की अन्य शर्ताे की पालना
सुनिश्चित करवाएं। जिला कलक्टर गुप्ता ने कहा कि पेयजल परिवहन के आगामी दिन जिन
प्रभावित इलाकांे मंे जलापूर्ति की गई है उसकी सूचना जिला स्तर पर भिजवाई जाए। इस
दौरान जिला कलक्टर ने जलदाय विभाग के अधिकारियांे से प्रस्तावित कार्य योजना के
बारे मंे विस्तार से जानकारी ली। अधीक्षण अभियंता हेमंत चौधरी ने कटींजेसी प्लान
के बारे मंे अवगत कराया। उन्हांेने बताया कि कटीजेंसी प्लान के तहत जिले मंे 47
टयूवबैल खोदे जाने का कार्य प्रगति पर है। जिला कलक्टर ने टयूबवैलांे की तेजी से
खुदाई करवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने डिस्काम एवं जलदाय विभाग के अधिकारियांे
को ट्रांसफार्मर एवं मोटरें जलने पर प्राथमिकता से बदलने के निर्देश दिए। ताकि
ग्रामीण इलाकांे मंे सुचारू जलापूर्ति हो सके। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर
राकेश कुमार शर्मा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान
रतनू, अधीक्षण अभियंता एम.एल.जाट, हेमंत चौधरी समेत विभिन्न विभागीय
अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला कलक्टर ने सेल्फी लेकर दिया मतदाता जागरूकता का संदेश
मतदाताआंे से लोकसभा चुनाव मंे 29 अप्रैल को
मतदान करने की अपील
बाड़मेर,
01
अप्रैल। जिला मुख्यालय पर सोमवार को जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने प्रशासनिक
अधिकारियांे के साथ सेल्फी लेकर आमजन को मतदान करने का संदेश दिया।
कलेक्ट्रेट
कैम्पस मंे मतदाता जागरूकता के लिए स्थापित किए गए सेल्फी प्वाइंट पर जिला कलक्टर
हिमांशु गुप्ता ने उपवन संरक्षक विक्रम प्रधान केसरी, उप जिला
निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार शर्मा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी
मोहनदान रतनू एवं डा.रामेश्वरी चौधरी के साथ सेल्फी ली। उन्हांेने लोकसभा चुनाव
मंे मतदाताआंे से मतदान करने की अपील करते हुए बताया कि बाड़मेर जिले मंे मतदाता
जागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियांे का आयोजन किया जा रहा है।
कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट से नामांकन के लिए आ सकेंगे उम्मीदवार
रहेंगे माकूल सुरक्षा इंतजाम, जिला कलक्टर एवं
पुलिस अधीक्षक ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
बाड़मेर,
01
अप्रैल। लोकसभा चुनाव के नामांकन के लिए उम्मीदवार अधिकतम चार सहयोगियों के साथ
जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट से प्रवेश कर सकेंगे। इस
दौरान अन्य गेट आमजन की आवाजाही के लिए बंद रहेंगे। हालांकि यहां से अधिकृत
व्यक्ति एवं विभागीय कार्मिकों की आवाजाही हो सकेगी।
जिला निर्वाचन
अधिकारी हिमांशु गुप्ता, पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी,
उप
जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार शर्मा, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, पुलिस
उप अधीक्षक विजय सिंह समेत अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को
कलेक्ट्रेट का भ्रमण कर नामांकन के मद्देनजर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला
कलक्टर गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक डोगरा ने सम्बन्धित अधिकारियों को नामांकन के
दौरान पुख्ता पुलिस जाब्ता तैनात करने एवं सुव्यस्थित यातायात व्यवस्था करने के
निर्देश दिए। नामांकन के दौरान उम्मीदवार अधिकतम तीन वाहनों के साथ कलेक्ट्रेट के
मुख्य गेट तक आ सकेगा। इसके उपरांत नामांकन प्रस्तुत करने के लिए उम्मीदवार एवं
चार अन्य व्यक्ति जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष जा सकेंगे। कलेक्ट्रेट में मुख्य
गेट, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय, पुलिस
अधीक्षक कार्यालय एवं पोस्ट ऑफिस के आगे एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर
बेरिकेटिंग करवाई गई है। इस दौरान कलेक्ट्रेट के साथ अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर
भी पर्याप्त तादाद में पुलिस जाब्ता तैनात रहेगा।
लोकसभा चुनाव के लिए 2 अप्रैल से भरे जाएंगे नामांकन पत्र
बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र से 9 अप्रैल तक हो सकेंगे नामांकन दाखिल
बाड़मेर, 01 अप्रैल। लोकसभा आम चुनाव- 2019 के प्रथम चरण के लिए 2 अप्रैल को अधिसूचना जारी होगी। इसके साथ बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र के लिए नामांकन पत्र भरने का कार्य आरम्भ हो जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र के लिए 2 अप्रैल से नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथियों को नामांकन पत्र प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक लिए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 9 अप्रैल तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। इस दौरान 7 अप्रैल को रविवार का राजकीय अवकाश रहेगा। उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल को नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी तथा 12 अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। उनके मुताबिक बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र के लिए 29 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। जबकि मतगणना राजकीय महाविद्यालय बाड़मेर में 23 मई को होगी।
रविवार, 31 मार्च 2019
ध्वजारोहण के साथ तिलवाड़ा पशु मेला प्रारंभ
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने विधिवत पूजा अर्चना कर ध्वजारोहण किया
बाड़मेर, 31 मार्च। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने रविवार को तिलवाड़ा पशु मेले का विधिवत पूजा अर्चना एवं ध्वजारोहण के साथ शुभारंभ किया। इससे पहले सैकड़ांे लोगांे की उपस्थिति मंे डाक बंगले से जिला कलक्टर गुप्ता की अगुवाई मंे ढोल नगाड़ांे के साथ ध्वज पोल मेला मैदान मंे ले जाया गया।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने पूजा-अर्चना के उपरांत तिरंगा फहराकर तिलवाड़ा मेले की शुरूआत की। इससे पहले पंडित जोगराज दवे एवं गिरीश कुमार ने पूजा-अर्चना करवाई। इस दौरान पुलिस के जवानांे ने गार्ड आफ आनर दिया। उपस्थित ग्रामीणों एवं मेलार्थियों ने मल्लीनाथ के जयकारे लगाए। इसके उपरांत जिला कलक्टर गुप्ता ने मेला परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाआंे का जायजा लिया। उन्हांेने उपखंड अधिकारी एवं मेलाधिकारी को पशुपालकांे एवं दुकानदारांे को समुचित सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि जिला प्रशासन एवं मेला कमेटी की ओर से पशुपालकांे एवं आमजन को बेहतरीन व्यवस्थाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया है। किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर प्रशासनिक अधिकारियांे से संपर्क किया जा सकता है। उन्हांेने तिलवाड़ा पशु मेले की व्यवस्थाआंे का जायजा लेने के साथ पशुआंे के लिए चारे-पानी की माकूल व्यवस्था करने तथा बाहर से आने वाले पशुपालकांे को किसी तरह की समस्या नहीं हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रहे। जिला कलक्टर गुप्ता ने मेले के इतिहास के बारे मंे भी जानकारी ली। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने इस दौरान कोलायत से आए काजलिया ऊंट एवं सीकर से आए भंवरलाल भाखर के ऊंट एवं घोड़ी के नृत्य को भी देखा। साथ ही ऊंट के नृत्य को देखकर प्रोत्साहन स्वरूप 500 रूपए भी दिए। उन्हांेने तिलवाड़ा पशु मेले मंे पहुंचे 1200 किलो वजनी भैसे भीम को भी देखा। भीम के मालिक जवाहरलाल और अरविंद जांगिड़ ने बताया कि उसकी देखभाल के लिए 4 लोगों को लगा रखा है। सुबह-शाम 1-1 किलो सरसों के तेल से उसकी मालिश की जाती है। रोज 6 किमी वॉक करवाई जाती है। महीने में दो बार भीम के बालों की ट्रिमिंग की जाती है। इस दौरान बालोतरा उपखंड अधिकारी रोहित कुमार, विकास अधिकारी रामेश्वरलाल, मेलाधिकारी अमीलाल सारण, सरपंच शोभसिंह, जबरसिंह, पूर्व सरपंच गोपीकिशन पालीवाल समेत विभिन्न जन प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। तिलवाड़ा पशु मेले मंे देश के विभिन्न स्थानांे से पशु पालक ऊंट, घोड़े, बैल लेकर पहुंच रहे है। मालानी नस्ल के घोड़े खासी तादाद मंे पहुंचे है। मेले के दौरान पशुपालन विभाग की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताआंे का भी आयोजन कराया जाएगा। प्रशासन की ओर से मेले में बिजली, पानी की समुचित व्यवस्था की गई है। मेले में अब तक 200 से अधिक दुकानें लग चुकी हैं। अस्थायी होटल, रेस्टोरेंट, पशु शृंगार, लोहा, स्टील सहित अन्य जरूरत के सामान की दुकानें लगने के साथ ही मनोरंजन, खरीदारी के लिए मेलार्थी यहां पहुंच रहे हैं। मेले मंे खासी रौनक देखी जा रही है। इस मेले मंे काजलिया ऊंट के साथ भीम भैसा एवं घोड़े विशेष आकर्षण के केन्द्र बने हुए है। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक एवं मेला अधिकारी डा.अमीलाल सारण ने बताया कि मेला परिसर मंे पशुपालकांे के लिए माकूल इंतजाम करने के साथ चैकियांे की स्थापना की गई है।
देश के विभिन्न स्थानांे से मेले में पहुंचे लोग- तिलवाड़ा पशु मेले में देश के विभिन्न स्थानांे से बड़ी संख्या में मेलार्थी पहुंचे है। मेलार्थियों ने मेले में घूम फिरकर पशुओं को निहारा। मेले में लगी दुकानों पर मोल भाव करने के साथ जरूरत के सामान की खरीदारी की। वहीं आईसक्रीम, मिठाई, चाटपकौड़ी खाने का आनंद उठाया। सुबह एवं शाम के समय घुड़दौड़ मैदान पर बड़ी संख्या में लोग उमड़े। इन्होंने अश्वपालकों की रेस देखने का आनंद उठाया। वहीं मेले में पहुंचे पशु व्यापारियों ने पशुओं का मोल भाव किया।
मतदाता जागरूकता की जानकारी दीः स्वीप के तहत चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता के तहत जिला स्तरीय स्वीप टीम के प्रतिनिधि हितेश मूंदड़ा मंे मेलार्थियांे को मतदाता जागरूकता का संदेश का देते हुए लोकसभा चुनाव मंे 29 अप्रैल को मतदान करने की अपील की। उन्हांेने काजलिया ऊंट के जरिए आमजन को मतदान के लिए प्रेरित किया।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित
बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...
-
बाड़मेर, 01 अगस्त। बाड़मेर तहसील के भूतपूर्व सैनिकों, उनके परिजनों एंव वीरांगनाओं के लिए जिला सैनिक कल्याण बोर्ड बाड़मेर (सैनिक विश्राम गृह) मे...
-
प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे नामांकन पत्र 31 मार्च को रविवार व 1 अप्रेल को वार्षिक बैंक खाता बंदी के कारण रहेगा अव...
-
बाडमेर, 01 अगस्त। जिला मुख्यालय पर मंगलवार को जनकल्याण की भावना से सवाईराम की देहदान की गई। उल्लेखनीय है कि विशाला निवासी सवाईराम पुुत्र ट...







