मंगलवार, 8 मई 2018

सूखे के संबंध में जारी अधिसूचना की अवधि 2 माह बढ़ाई


                बाड़मेर, 08 मई। राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर सूखाग्रस्त गांवों के संबंध में पूर्व में जारी की गई अधिसूचना की अवधि को सूखे की गंभीर स्थिति को देखते हुए 15 जुलाई 2018 तक बढ़ा दिया है। आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के शासन सचिव हेमन्त कुमार गेरा के मुताबिक 16 नवंबर 2017 को जारी अधिसूचना 6 माह की अवधि तक प्रभावी थी, जिसे 15 जुलाई तक बढ़ाया गया है।

गौरव सेनानियांे के लिए गडरारोड़ मंे समस्या समाधान शिविर 10 मई को


                बाड़मेर, 08 मई। शिव एवं रामसर के गौरव सेनानियांे एवं वीरांगनाआंे की समस्याआंे के समाधान के लिए 10 मई को गडरारोड़ पंचायत समिति कार्यालय परिसर मंे 11 बजे से समस्या समाधान शिविर आयोजित होगा।
                जिला सैेनिक कल्याण अधिकारी कमांडर हरदत्त शर्मा ने बताया कि शिविर मंे गौरव सेनानियांे की पेंशन समस्या, राज्य एवं केन्द्र सरकार की ओर से जारी नए आदेशांे की जानकारी देने, गौरव सेनानियांे के बच्चांे के भाग दो आदेश, रिलेशन प्रमाण पत्र, परिचय प्रमाण पत्र बनाने, पीपीओ मंे पत्नी के नामांकन, बच्चांे को छात्रवृति योजना से जोड़ने समेत अन्य कार्य संपादित किए जाएंगे। सभी गौरव सेनानियांे एवं आश्रितांे को डिस्चार्ज बुक, बैंक पास बुक, पीपीओ, आधार कार्ड की प्रतिलिपि साथ लाना आवश्यक होगा।

जन कल्याणकारी योजनाआंे से लाभांवित करवाने के निर्देश


                बाड़मेर, 08 मई। राजस्व लोक अदालत अभियान के दौरान आयोजित होने वाली राजस्व लोक अदालतांे मंे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की योजनाआंे से अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करवाने के निर्देश दिए गए है।
                सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक तुलसाराम चौधरी ने बताया कि राजस्व लोक अदालत अभियान के दौरान  राजस्थान एवं राष्ट्रीय वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन आवेदन पत्र तैयार कर स्वीकृति जारी करना, अन्तरजातीय विवाह योजना, अनुप्रति योजना, बी. पी. एल. परिवारों की पुत्रियों के विवाह के लिए आर्थिक सहायता के लिए सहयोग एवं उपहार योजना, विधवा की पुत्रियों के विवाह पर आर्थिक सहायता के आवेदन-पत्र तैयार करने, पालनहार योजना अनाथ, विधवा के पुत्र, कुष्ट रोग, एड्स पीड़ित, दिव्यांग परिवार के बच्चें, परित्यक्ता महिला के बच्चे, नाता जाने वाली माता के बच्चांे के आवेदन आनलाइन करवाने के निर्देश दिए गए है। इसके अलावा मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन स्वरोजगार के आवेदन-पत्र, सुखद योजना, दिव्यांग की शादी पर अनुदान के आवेदन पत्र तैयार कर न्याय आपके द्वार शिविरांे मंे विभागीय अधिकारियांे एवं कार्मिकांे के पास जमा कराए जा सकते है। उन्हांेने बताया कि दिव्यांगों के लिए अंग उपकरण-ट्राईसाइकिल, व्हील चैयर, वैशाखी, श्रवण यन्त्र के लिए आवेदन-पत्र तैयार कर शिविर में जमा करवाएं। इसके अलावा अंग उपकरण आवश्यकता वाले दिव्यांग अपना आवेदन-पत्र राजकीय अम्बेडकर छात्रावास चौहटन, गूंगा, रामसर एवं सिणधरी में भी अपने मोबाइल नंबर की सूचना के साथ जमा करवा सकते हैं। आवेदन पत्र के साथ मेडिकल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, भामाशाह कार्ड अपना फोटो विकलांगता दर्शाता हुए लगाना होगा।

घोषित पशु शिविरांे मंे संधारित पशुआंे के लिए राहत सहायता स्वीकृत


                बाड़मेर, 08 मई। अभाव संवत 2074 मंे गंभीर सूखाग्रस्त घोषित अभावग्रस्त क्षेत्रांे मंे घोषित पशु शिविरांे मंे संधारित बड़े एवं छोटे प्शुआंे के लिए राहत सहायता की स्वीकृति जारी की गई है।
                जिला कलक्टर एम.एल.नेहरा ने आदेश जारी कर श्री हनुमान बगेची गौशाला आसोतरा मंे 285 पशुआंे, श्री गुरू जम्भेश्वर गौशाला संस्थान सोनड़ी मंे 314, मां आशापुरा गोपाल गोवर्धन गौशाला संस्थान, गंगासरा मंे 705, हरी ओम गौ सेवा समिति भाखरसर मंे 335 के लिए राहत सहायता स्वीकृत की है। इसके तहत बड़े पशु के लिए 255 एवं छोटे पशु के लिए 80 रूपए की आर्थिक सहायता देय होगी। यह स्वीकृति 25 दिवस के लिए जारी की गई है।

संभावित अतिवृष्टि, बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदा से बचाव के निर्देश


                बाड़मेर, 08 मई। राज्य सरकार ने एक परिपत्र जारी कर आगामी दक्षिण पश्चिमी मानसून के दौरान किसी भी संभावित अतिवृष्टि, बाढ़ या प्राकृतिक आपदा की स्थिति में जनधन की सुरक्षा के उपाय के लिए संबंधित विभागों को उचित प्रबन्ध करने के निर्देश दिए हैं।
                आपदा प्रबन्धन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के शासन सचिव की ओर से जारी किए गए निर्देशांे के अनुसार मौसम विभाग की ओर से एक स्थाई नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा। विभाग की ओर से मानसून की गतिविधियों की नियमित जानकारी जिला कलक्टर, आपदा प्रबन्धन एवं सहायता विभाग को उपलब्ध कराई जाएगी। इसी तरह सिंचाई विभाग की ओर से 15 जून से बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा। वायरलैस सेटों, नावों, रक्षा पेटियों, रस्सों, मशालों तथा टॉर्च इत्यादि की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए है। वर्षा के दौरान विभाग की ओर से नदियों, नहरों, बांधों, तालाबों पर नियंत्रण भ्रमण कर संकट के विषय में अग्रिम चेतावनी देने का काम भी किया जाएगा। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के साथ निचले क्षेत्रों से पानी निकालने के लिए पम्प सैटों की व्यवस्था के साथ ही स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाएगी। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग उचित मूल्य की दूकानों पर गेहूं, कैरोसीन, अन्य खाद्य सामग्री के भण्डारण और वितरण की व्यवस्था करेगा। स्थानीय निकाय विभाग को नियंत्रण कक्ष स्थापित कर शहर की सड़कों की मरम्मत तथा नालों की सफाई व्यवस्था 15 जून से पहले करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जीवन रक्षक दवाइयों तथा मोबाइल चिकित्सा दल के गठन की व्यवस्था की जाएगी। परिपत्र के अनुसार भारत संचार निगम तथा डाक एवं तार विभाग द्वारा भी आपात की स्थिति में संचार व्यवस्था अबाधित रखने की व्यवस्था की जाएगी। इसी प्रकार पुलिस विभाग द्वारा नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा। पर्याप्त मात्रा में तैराक, गोताखोरों तथा नावों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इसके अतिरिक्त होमगार्ड एवं आरएसी की प्रशिक्षित व अन्य कम्पनियां तैयार रखी जाएगी। राज्य आपदा प्रतिसाद बल को आठ कम्पनियों में विभाजित कर समस्त संभाग मुख्यालयों में नियोजित किया गया है। निर्देशांे के अनुसार डिस्काम विद्युत व्यवस्था को सुचारू रखने, जमीन पर पड़े ट्रांसफार्मरों को डीपी पर रखवाने तथा ढीले तारों को कसने का काम करेगा। जिला आपदा प्रबन्धन प्रकोष्ठ की ओर से सेना एवं वायुसेना के साथ सामन्जस्य स्थापित कर संभावित खतरे वाले स्थानों का दौरा करने के निर्देश दिए गए है। पशुपालन विभाग बाढ़ के समय पशुओं में फैलने वाली बीमारियों के इलाज के लिए दवाइयों की व्यवस्था, चारे-पानी की व्यवस्था तथा मृत पशुओं के सुरक्षित निस्तारण की व्यवस्था करेगा। निर्देशांे के अनुसार सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के साथ पुराने भवनों की पहचान तथा मरम्मत, संभावित खतरों वाले रपट, पुलियाओं पर लोहे की जंजीरों की व्यवस्था की जाएगी।

बुधवार को यहां पर होगा राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन


                बाड़मेर, 08 मई। राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत बुधवार को विभिन्न ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन किया जाएगा।
                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बाड़मेर उपखंड मंे 9 मई को नांद ग्राम पंचायत मंे अटल सेवा केन्द्र नांद, शिव उपखंड मंे ग्राम पंचायत उण्डू के अटल सेवा केन्द्र, चौहटन उपखंड मंे बाछड़ाउ ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र, सेड़वा उपखंड मंे भूणिया ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र, रामसर उपखंड मंे ग्राम पंचायत इन्द्रोई के अटल सेवा केन्द्र, धोरीमन्ना उपखंड मंे ग्राम पंचायत भीमथल के अटल सेवा केन्द्र, बायतू उपखंड मंे ग्राम पंचायत बायतू पनजी के अटल सेवा केन्द्र, बालोतरा उपखंड मंे ग्राम पंचायत कूड़ी के अटल सेवा केन्द्र, पाटोदी पंचायत समिति मंे ग्राम पंचायत बागावास के अटल सेवा केन्द्र, सिवाना उपखंड मंे सिणेर ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र मंे राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन होगा।

राजस्थान मदरसा बोर्ड की अध्यक्ष बुधवार को बाड़मेर के दौरे पर


                बाड़मेर, 08 मई। राजस्थान मदरसा बोर्ड की अध्यक्ष राज्यमंत्री श्रीमती मेहरूनिसा टाक बुधवार को बाड़मेर जिले के दौरे पर आएगी। इस दौरान वे सूजो का निवाण मंे आयोजित होने वाले कार्यक्रम मंे शामिल होगी।
                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्थान मदरसा बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती मेहरूनिसा टाक बुधवार को दोपहर 12 बजे बाड़मेर पहुंचेगी। इसके उपरांत सूजो का निवाण मंे आयोजित उर्स एवं तालीमी कार्यक्रम मंे शामिल होगी। श्रीमती टाक बुधवार को बाड़मेर सर्किट हाउस मंे रात्रि विश्राम के उपरांत गुरूवार को प्रातः 9 बजे जयपुर के लिए रवाना होगी।

जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक 22 को


                बाड़मेर, 08 मई। जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक 22 मई को दोपहर 12.30 बजे जिला परिषद सभागार मंे जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल की अध्यक्षता मंे आयोजित होगी। इस दौरान विकास से जुडे़ विभिन्न मुददांे पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि बैठक के दौरान महात्मा गांधी नरेगा योजना की प्रगति, आपणी योजना आपणो विकास, ग्राम विकास योजना वर्ष 2018-18 का अनुमोदन किया जाएगा। इसके अलावा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, डिस्काम एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग समेत विभिन्न विभागांे की ओर से संचालित योजनाआंे की प्रगति पर चर्चा होगी।

उम्र के आखिरी पड़ाव में साकार हुआ आवास का सपना


75 वर्षीया अकलोदेवी को राजस्व लोक अदालत शिविर मंे मिली आवास निर्माण की स्वीकृति

                बाड़मेर, 08 मई। राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार अभियान के तहत हाथीतला मंे आयोजित शिविर मंे 75 वर्षीया अकलोदेवी को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण की स्वीकृति का आदेश मिला तो उसके चेहरे पर एकाएक चमक आ गई। उसने उम्र के आखिरी पड़ाव मंे आवास का सपना साकार होने पर राज्य सरकार का आभार जताया।
                हाथीतला ग्राम पंचायत मंे आयोजित राजस्व लोक अदालत शिविर के दौरान उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र एवं सहायक कलक्टर श्रीमती अभिलाषा चौधरी, विकास अधिकारी रामलाल जैन ने डूगेरो का तला निवासी श्रीमती अकलोदेवी पत्नी हरखाराम को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की मौके पर तत्काल स्वीकृति जारी की। जब स्वीकृति आदेश श्रीमती अकलोदवी को सुपुर्द किया गया तो उसका चेहरा चमक उठा। उसने प्रशासनिक अधिकारियांे को आभार जताते हुए कहा कि मेरे पक्के आवास के निर्माण का सपना अब सरकार ने पूरा कर दिया है। इसके लिए उसने सबका आभार जताया।



सोमवार, 7 मई 2018

बाड़मेर मंे अप्रधान खनिजांे के खनन पटटांे की ई-निलामी होगी


                बाड़मेर, 07 मई। बाड़मेर जिले मंे राजस्थान अप्रधान खनिज रियायत नियमावली 2017 के अध्याय तृतीय के अन्तर्गत अप्रधान खनिजांे के खनन पटटे खुली ई-निलामी के माध्यम से आवंटित किए जाने है।
                खनि अभियंता गोरधनराम ने बताया कि खनिज मैसनरी स्टोन, निकट ग्राम दरूड़ा मंे 16 प्लांटांे की ई-निलामी की जानी है। इसके लिए इच्छुक बोलीदाता आवेदन शुल्क एवं बिड की प्रतिभूति राशि 16 एवं 17 तथा 21 मई 2018 तक जमा कर ई-निलामी मंे भाग ले सकता है। अधिक जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट www.mines.rajasthan.gov.in तथा सेवा प्रदाता की वेबसाइट www.mstcecommerce.com पर भी उपलब्ध है। जहां से डाउनलोड की जा सकती है।

मंगलवार को यहां पर होगा राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन


                बाड़मेर, 07 मई। राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत मंगलवार को विभिन्न ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन किया जाएगा।
                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बाड़मेर उपखंड मंे 8 मई को ग्राम पंचायत हाथीतला मंे अटल सेवा केन्द्र, शिव उपखंड मंे ग्राम पंचायत बालेवा के अटल सेवा केन्द्र, चौहटन उपखंड मंे दीनगढ़ ग्राम पंचायत के लिए राउमावि दीनगढ़, सेडवा उपखंड मंे झड़पा ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र, गुड़ामालानी मंे रतनपुरा ग्राम पंचायत मंे अटल सेवा केन्द्र रतनपुरा, डेडावास जागीर मंे अटल सेवा केन्द्र, बायतू उपखंड मंे ग्राम पंचायत खारापार के अटल सेवा केन्द्र, बालोतरा मंे अटल सेवा केन्द्र गोल स्टेशन, सिणधरी उपखंड मंे ग्राम पंचायत लूखो की ढाणी अटल सेवा केन्द्र मंे राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन होगा।

सोशियल मीडिया के भ्रामक संदेशांे पर विश्वास नहीं करें


                बाड़मेर, 07 मई। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने सोशियल मीडिया पर मौसम संबंधित भ्रामक पोस्टांे पर विश्वास नहीं करने की अपील की है।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि बाड़मेर जिले मंे सोशियल मीडिया पर तूफान एवं तेज आंधी आने संबंधित फर्जी वीडियो वायरल किए जा रहे हैं। इसमंे किसी प्रकार की सत्यता नहीं है। बाड़मेर जिले मंे फिलहाल मौसम साफ है। अगर भविष्य मंे मौसम परिवर्तन की आशंका हुई तो जिला प्रशासन की ओर से इसकी विधिवत सूचना दी जाएगी। उनके मुताबिक मौसम को लेकर जिला प्रशासन की ओर से पूर्व में एडवायजरी जारी की गई है। जरूरत पड़ने पर उसकी पालना करें। किसी भी प्रकार के संदेह अथवा सूचना के लिए जिला मुख्यालय पर स्थापित नियंत्रण कक्ष  02982-222226 पर संपर्क किया जा सकता है।

जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक 10 मई को


                बाड़मेर, 07 मई। आम जन की परिवेदनाओं की सुनवाई एवं समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन 10 मई को प्रातः 10 बजे से जिला स्तरीय अटल सेवा केन्द्र में किया जाएगा। इस दौरान जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक भी आयोजित की जाएगी।
                मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल. नेहरा ने बताया कि जन सुनवाई में जिला स्तरीय अधिकारियांे को जन सुनवाई के दौरान उपस्थित होकर प्राप्त होने वाली परिवेदनाओें एवं समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए है।

बाड़मेर शहर मंे से होकर गुजरेगी रोडवेज बसंे


                बाड़मेर, 07 मई। प्रशासन के निर्देशानुसार अब बाड़मेर से चौहटन, गडरारोड़, सांचौर एवं अहमदाबाद मार्ग पर संचालित होने वाली रोडवेज की बसें बाड़मेर शहर मंे से होकर गुजरेगी।
                बाड़मेर आगार के मुख्य प्रबंधक ने बताया कि समस्त चालकांे एवं परिचालकांे को निर्देशित किया गया है कि बाड़मेर से चौहटन, गडरारोड, सांचौर एवं अहमदाबाद मार्ग पर संचालित होने वाली समस्त वाहनांे को वृद्विचंद जैन केन्द्रीय बस स्टेण्ड बाड़मेर से प्रस्थान के उपरांत तिलक बस स्टेण्ड एवं रेलवे स्टेशन होकर शहर की निर्धारित सीमा गति से संचालित कर वाहनांे को गत्वंय स्थानांे पर आने एवं जाने के दौरान शहर के अंदर होकर संचालित करेंगे। यात्रियांे को चढाने एवं उतारने के लिए वाहनांे को निर्धारित स्टेण्ड पर पूर्ण साइट मंे खड़ी करके यात्रियांे को बिठाकर एवं उतारकर सावधानीपूर्वक संचालित करेंगे। लापरवाही से वाहनांे का संचालन करने पर दोषी कार्मिक के विरूद्व अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल मंे लाई जाएगी। बाड़मेर चौहटन के मध्य दोपहर 12 बजे चलने वाली बस बाईपास होकर संचालित होगी। उन्हांेने बताया कि बाड़मेर-चौहटन मार्ग पर संचालित होने वाली रोडवेज बसांे को वाया राणीगांव होते हुए संचालित करने के निर्देश दिए गए है। इसके तहत बाड़मेर-चौहटन मार्ग पर 6.30, 9, 13 एवं 19 बजे संचालित होने वाली रोडवेज बसांे को आने एवं जाने के समय राणीगांव से होकर संचालित करने के निर्देश दिए गए है। निर्देशांे के अनुसार वाहन संचालन नहीं करने पर संबंधित दोषी चालक, परिचालक के विरूद्व अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

खाद्यान्न एवं चीनी का वितरण प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम करेंगे


                बाड़मेर, 07 मई। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत बाड़मेर जिले मंे खाद्यान्न एवं चीनी उचित मूल्य दुकानदारांे को वितरण करने के कार्य क्रय-विक्रय सहकारी समिति, भंडार के स्थान पर प्रबंधक नागरिक आपूर्ति राजस्थान राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम की ओर से किया जाएगा।
                जिला रसद अधिकारी जीतेन्द्रसिंह नरूका ने बताया कि वर्ष 2018-19 के लिए परिवहनकर्ता की नियुक्ति हो चुकी है। माह जून 2018 के आवंटन अनुसार खाद्यान्न एवं चीनी का वितरण कार्य निगम की ओर से किया जाएगा। इसके लिए बाड़मेर जिले के समस्त उचित मूल्य दुकानदारांे को निर्देशित किया गया है कि निगम के पंजाब नेशनल बैंक, औद्योगिक क्षेत्र बाड़मेर के खातांे मंे आरटीजीएस, डीडी, बैंक चैकर, केश जमा करवाकर निगम कार्यालय को सूचित करें। सभी दुकानदारांे को अपनी जमा पर्ची मंे अपने पास मशीन के नंबर आवश्यक रूप से अंकित करने के निर्देश दिए गए है। आवंटन की राशि 10 मई तक आवश्यक रूप से जमा करानी होगी।

शिविरांे मंे मौके पर आमजन की परिवेदनाआंे का निस्तारण करें : नेहरा


                बाड़मेर, 07 मई। राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत आयोजित होने वाली राजस्व लोक अदालतांे मंे समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित रहकर आमजन की अधिकाधिक परिवेदनाआंे का निस्तारण करें। इसके लिए शिविर आयोजन से पूर्व विभागीय कार्मिकांे की टीमांे को संबंधित गांवांे मंे भेजा जाए। कार्यवाहक जिला कलक्टर एम.एल.नेहरा ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर बिजली,पानी संबंधित साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।
                कार्यवाहक जिला कलक्टर एम.एल.नेहरा ने कहा कि ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर शिविर आयोजन से पूर्व ग्रामीणांे की समस्याआंे को चिन्हित कर लें। ताकि शिविर के दौरान अधिकाधिक प्रकरणांे का निस्तारण कर आमजन को वृहद स्तर पर राहत पहुंचाई जा सके। उन्हांेने पंडित दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना के कार्य मंे तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्हांेने जलदाय विभाग के अधिकारियांे को हैडपंप एवं टयूबवैल खुदाई के कार्याें मंे अपेक्षित प्रगति लाने तथा अवैध कनेक्शनांे के खिलाफ नियमित रूप से कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए। चिकित्सा विभाग के अधिकारियांे को टीकाकरण एवं ग्राम स्वराज अभियान के तहत निर्धारित किए गए लक्ष्यांे की प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी तरह सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियांे को सड़कांे के किनारे झाड़ियांे की कटाई करवाने के लिए कहा गया। उन्हांेने आगामी दिनांे मंे मौसम मंे किसी भी प्रकार का बदलाव होने की स्थिति मंे नियंत्रण कक्ष एवं विभागीय स्तर पर समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान यूआईटी सचिव चेनाराम चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, प्रमुख चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया, अधीक्षण अभियंता जे.आर.जीनगर, एम.एल.जाट, अधिशाषी अभियंता हजारीराम बालवां, एस.डी.सोनी, नरेश कुमार राठौड़, सुनील बिश्नोई समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



समस्याआंे का प्राथमिकता से निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाएं : बैरवा


                बाड़मेर, 07 मई। आमजन की समस्याआंे का प्राथमिकता से निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाएं। आयोजना विभाग के निदेशक ओमप्रकाश बैरवा ने सरणू पनजी मंे राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत आयोजित शिविर का अवलोकन करते हुए यह बात कही।
                इस अवसर पर निदेशक बैरवा ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि न्याय आपके द्वार के तहत आमजन की राजस्व एवं अन्य समस्याआंे का निस्तारण ग्राम पंचायत स्तर पर किया जाए। सभी विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय से अधिकाधिक प्रकरणांे का निस्तारण करें। ताकि अभियान की सार्थकता साबित हो सके। इस दौरान उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र एवं सहायक कलक्टर अभिलाषा चौधरी ने अभियान के दौरान संपादित किए गए कार्याें की जानकारी दी। शिविर मंे उज्ज्वला योजना के 5 गैस कनेक्शन, 14 प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की स्वीकृतियां तथा पांच आवासीय पटटे वितरित किए गए। इस दौरान विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।





शुक्रवार, 4 मई 2018

किसी भी उचित मूल्य दुकान पर मिल सकेगा खाद्यान्न


                बाड़मेर, 04 मई। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को जिले की किसी भी उचित मूल्य दुकान से खाद्यान्न प्राप्त करने की सुविधा दी गई है।
                खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने मोबाइल के ओटीपी के माध्यम अब उपभोक्ताओं को राशन सामग्री उपलब्ध होगी।  जिला रसद अधिकारी जीतेन्द्रसिंह नरूका ने बताया कि पात्र लाभार्थियों को हर हाल में खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाए जाने के उद्देश्य से जिले में पोर्टेबिलिटी का प्रावधान किया है। ताकि अपने मूल निवास स्थान पर नहीं रहने की स्थिति में भी लाभार्थी जिले के किसी भी उचित मूल्य दुकान से राशन सामग्री प्राप्त कर सकेंगे। लाभार्थी का आधार राशन कार्ड में सीडेड नहीं होने तथा पोस मशीन द्वारा किसी लाभार्थी के फिंगर प्रिंट सत्यापित नहीं होने की परिस्थिति में पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्रेषण अथवा प्राधिकृत अधिकारी के माध्यम से बाईपास सिस्टम एक्टिवेट करवाकर राशन प्राप्त करने की व्यवस्था की गई। उनके मुताबिक आधार व बायोमैट्रिक का भी झंझट नहीं रूनेटवर्क व किसी का बायोमेट्रिक मशीन से सत्यापन नहीं होता है तो राशन डीलर बिना आधार कार्ड व बायोमेट्रिक सत्यापन के भी रजिस्टर में इंद्राज कर राशन दे सकेंगे। खाद्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव मुग्धा सिंहा ने इस संबंध मंे समस्त जिला रसद अधिकारियांे को निर्देश जारी किए है।
न्याय आपके द्वार शिविरों में भी करें प्रचार: प्रमुख शासन सचिव ने योजना का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। लाभार्थी का आधार कार्ड राशन कार्ड से सीडेड नहीं होने तथा पोस मशीन द्वारा किसी लाभार्थी का फिंगर प्रिंट सत्यापित नहीं होने पर भी वह पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्रेषण अथवा प्राधिकृत अधिकारी के माध्यम से बाईपास सिस्टम एक्टिवेट करवाकर राशन प्राप्त कर सकता है।

बाड़मेर में इंजीनियरिंग कॉलेज खोले जाने को एआईसीटीई से मिली अनुमति


राज्य की पहली पेट्रोलियम ब्रांच वाली कॉलेज बनेगी बाड़मेर की इंजीनियरिंग कॉलेज

                बाड़मेर, 04 मई। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्रीमती किरण माहेश्वरी और राज्य सरकारों के अथक प्रयासों से अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने बाड़मेर में नवीन राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय खोलने की अनुमति प्रदान कर दी है।
                गौरतलब है कि इस महाविद्यालय में पेट्रोलियम ब्रांच भी शुरू की जाएगी, जो कि देश की चुनिंदा कॉलेजों में ही मिल पाती हैं। तकनीकी शिक्षा मंत्री ने बताया कि पेट्रोलियम ब्रांच आज के समय की मांग है और इस समय पेट्रोलियम ब्रांच आईआईटी धनबाद, आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी मद्रास, यूपीईएस देहरादून, पीडीपीयू (गांधीनगर), एलपीयू, जालंधर जैसे संस्थानों में चल रही है। राज्य सरकारों के प्रयासों से बाड़मेर में ओएनजीसी की सहायता से रिफाइनरी का काम प्रारंभ हो चुका है। ऐसे बाड़मेर में पेट्रोलियम ब्रांच खोले जाने से न केवल युवाओं को रोजगार मिलेगा बल्कि युवाओं को दक्षता हासिल होगी। उन्होंने बताया कि बाड़मेर अभियांत्रिकी महाविद्यालय के लिए जमीन का आवंटन कर दिया गया है और भवन निर्माण के लिए 26 करोड़ रुपए स्वीकृत कर दिए गए हैं। इसमें 13 करोड़ रुपए राज्य सरकार के स्तर पर एवं 13 करोड़ रुपए केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत किए गए हैं। शीघ्र ही भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। अगले सत्र से अभियांत्रिकी महाविद्यालय शुरू करने के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति भी कर दी गई है।

प्रत्येक नागरिक राष्ट्र निर्माण में भागीदार बने: शेखावत


भक्ति संस्कृति संगम - 2018 कार्यक्रम आयोजित

                बाड़मेर, 04 मई। प्रत्येक नागरिक राष्ट्र निर्माण मंे भागीदार बनें। हर परिस्थिति मंे राष्ट्र धर्म की सर्वाेतम है। ऐसे मंे आपस मंे भेदभाव मिटाकर देश के लिए एकजुट रहे। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने वीरातरा धाम मंे आयोजित भक्ति संस्कृति संगम कार्यक्रम के दौरान यह बात कही।
                इस दौरान शेखावत ने कहा कि हर राष्ट्रवासी को समर्पण की भावना से सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्रनिर्माण में भागीदार बनना है। राष्ट्रीय संत बाल योगी उमेशनाथ महाराज ने कहा कि आपसी वैमनस्यता समाप्त करके सामाजिक सूत्र में बंध कर सामाजिक समरसता को बढ़ावा दें। उन्होंने भक्ति संस्कृति व शक्ति के माध्यम से राष्ट्र को जोड़ने कर सम्बल राष्ट्र बनाने की बात कही। समारोह के दौरान रेवासा धाम सीकर के पीठाधीश्वर राघवाचार्य ,चंचल प्राग मठ महंत शम्भूनाथ सैलानी समेत विभिन्न संतगण अतिथि के रूप मंे उपस्थित रहे। कार्यक्रम मंे गोविंदप्रसाद शर्मा ने समस्त लोगों को भाईचारे को बढ़ाते हुए संगठित होकर मजबूती के साथ एकता को बनाये रखना है। उन्होंने अच्छे संस्कारों के माध्यम से सामाजिक समरसता को गाँव - गाँव , ढाणी - ढाणी तक पहुंचाने का आह्वान किया। इससे पूर्व 21 कुण्डीय समरसता महायज्ञ किया गया, जिसमें पंडित अमित जोशी के सानिध्य में विभिन्न जोड़ों ने आहुतियाँ दी। इस दौरान भजन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें विजेता मंडलियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान चौहटन विधायक तरुण राय कागा,उपखंड अधिकारी भूपेंद्र कुमार यादव, आदूराम मेघवाल, हिन्दू सिंह राठौड़, एडवोकेट उदयभान सिंह राठौड़, जितेंद्र सिंह सेतराऊ, नरपत सिंह दुधवा,गजे सिंह राठोड़, समाजसेवी महेंद्र सिंह राठौड़, भवानी दहिया ,विपुल शर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इससे पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री शेखावत ने वीरातरा माता मंदिर मंे दर्शन कर क्षेत्र में खुशहाली की कामना की। इस दौरान ट्रस्ट अध्यक्ष सगत सिंह परो ने उन्हें विरात्रा माता के मंदिर का इतिहास व महत्व की जानकारी दी। उन्होंने शेखावत से रोपवे के कार्य मे आ रही संमस्या को समाधान करने की मांग रखी । विरात्रा ट्रस्ट  सचिव भेर सिंह राठौड़ ने बीएसएनएल टॉवर की रेंज बढ़ाने व इंटरनेट स्पीड को धीमी गति से ऑनलाइन आरती दिखाने में आ रही समस्या से अवगत करवाया।






लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...