बाड़मेर, 09 दिसंबर। जोधपुर के अतिरिक्त आबकारी आयुक्त छगनलाल श्रीमाली के निर्देशन में पुलिस
थाना गुडामालानी में पूर्व में आबकारी अधिनियम में जब्त 02 प्रकरणों में 2573 अंग्रेजी शराब और
बीयर के फोर सेल इन पंजाब ओनली के कार्टुनों का पुलिस थाना परिसर में जेसीबी और रोलर
की सहायता से नष्ट कर निस्तारण किया गया। जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र दशोरा ने बताया
कि खाली बारदाना और कांच को जेसीबी की सहायता से गडडों मंे डलवाया गया। मालखाना निस्तारण
कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक गुड़ामालानी रामनिवास सुनदा, गुड़ामालानी थानाधिकारी
जयकिशन सोनी, मालखाना प्रभारी उपस्थित रहे।
शनिवार, 9 दिसंबर 2017
मील का पत्थर साबित हो रहा है मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान : गोयल
प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र
गोयल ने थोब के तालाब मंे किया मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान का शुभारंभ
बाड़मेर, 09 दिसंबर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान का मील का पत्थर साबित हो रहा है। इसके
प्रथम एवं द्वितीय चरण मंे कराए गए जल संरक्षण कार्याें के उत्साहजनक परिणाम सामने
आए है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने शनिवार को बाड़मेर जिले
की थोब ग्राम पंचायत मंे मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तीसरे चरण के शुभारंभ
के अवसर पर यह बात कही। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल, जिला कलक्टर शिवप्रसाद
मदन नकाते, प्रधान हरिसिंह समेत विभिन्न जन प्रतिनिधियांे एवं अधिकारियांे ने तगारियांे मंे
मिटटी भरकर तालाब की पाल पर डालकर अभियान का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री
जल स्वावलंबन अभियान के जरिए प्रदेश मंे पहली मर्तबा गिरते भूजल स्तर को रोकने के लिए
राज्य सरकार की ओर से पहल की गई है। इस अभियान मंे आमजन सक्रिय भागीदारी निभा रहा है।
इसके जरिए प्रदेश को जल के लिहाज से आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किए जा रहे है। गोयल
ने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के प्रथम चरण मंे 3529 गांवांे मंे 95 हजार तथा द्वितीय
चरण मंे 4200 गंावांे मंे 1 लाख 21 हजार जल संरक्षण संरचनाआंे का निर्माण कराया गया। बाड़मेर जिले मंे 204 करोड़ की लागत से 12 हजार कार्य कराए गए
है। उन्हांेने इस अभियान मंे जन सहयोग के लिए सबका आभार जताया। उन्हांेने ग्रामीणांे
की समस्याआंे के समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते
ने कहा कि पानी का महत्व मारवाड़ के लोगांे से अधिक कोई नहीं जान सकता। उन्हांेने मुख्यमंत्री
जल स्वावलंबन अभियान के तहत कराए गए कार्याें की जानकारी देते हुए कहा कि आमजन इस अभियान
मंे सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्हांेने जिला स्तरीय अभियान के शुभारंभ के लिए थोब के
ग्रामीणांे को बधाई देते हुए कहा कि जिला प्रशासन की ओर से यथासंभव सहयोग दिया जाएगा।
उन्हांेने कहा कि थोब ग्राम पंचायत मंे 571 लाख की लागत के 533 कार्य कराए जाने प्रस्तावित है। कल्याणपुर प्रधान हरिसिंह ने कहा कि राज्य सरकार
की ओर जिला स्तरीय समारोह स्थल के लिए थोब के चयन के लिए आभार जताते हुए कहा कि यह
अभियान पूरे प्रदेश के लिए वरदान साबित होगा। समारोह के दौरान मोहनसिंह राजपुरोहित
ने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान मंे सहयोग के लिए 1 लाख रूपए, दूदाराम ने 21 हजार, वगताराम पटेल ने 11 हजार तथा तेजसिंह
ने तालाब परिसर मंे उगे बबूलांे की सफाई करवाने का योगदान देने की घोषणा की। इसी तरह
जीवण स्टोन तथा ग्रामीणों ने प्रत्येक घर से 200 रूपए एकत्रित करके सहयोग उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। जिला कलक्टर शिवप्रसाद
मदन नकाते ने भी एक दिन के वेतन की राशि देने की घोषणा की। समारोह के दौरान उपवन संरक्षक
विक्रम प्रधान, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
कैलाशदान रतनू, विकास अधिकारी सांवलराम पटेल, उम्मेदसिंह अराबा, सरपंच मधुमति कंवर, अधीक्षण अभियंता जलग्रहण बलवीरसिंह, खनि अभियंता हरसुखराम विश्नोई समेत विभिन्न जन प्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित
रहे। कार्यक्रम की शुरूआत मंे राजेन्द्रसिंह ने स्वागत भाषण देते हुए इस अभियान मंे
ग्रामीणांे की ओर से यथासंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
शुक्रवार, 8 दिसंबर 2017
बाड़मेर मंे 108 स्थानांे पर आज होगा मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान का शुभारंभ
मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन
अभियान के तहत जिला स्तरीय समारोह थोब मंे आयोजित होगा
बाड़मेर, 08 दिसंबर। बाड़मेर जिले मंे शनिवार को 108 स्थानांे पर मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तीसरे चरण का शुभारंभ होगा। थोब
गंवाई नाडी मंे आयोजित जिला स्तरीय समारोह के दौरान जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी
मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तीसरे चरण का शुभारंभ
करेंगे।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि बाड़मेर जिले मंे शनिवार को मुख्यमंत्री
जल स्वावलंबन अभियान के तीसरे चरण के तहत 108 गांवांे मंे 100 करोड़ की लागत के 7226 कार्य कराए जाने प्रस्तावित है। इसके तहत शनिवार को पंचायत समिति मुख्यालयांे
एवं संबंधित गांवांे मंे तृतीय चरण के कार्याें का शुभारंभ होगा। इसमंे विभिन्न जन
प्रतिनिधियांे के साथ विभागीय कार्मिक शामिल होंगे। जिला कलक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री
जल स्वावलम्बन अभियान के प्रथम एवं द्वितीय चरण में 266 गांवों के 50112 परिवार लाभान्वित
हुए है। इससे पानी के लिहाज से आत्मनिर्भरता आई है। उन्हांेने बताया कि मुख्यमंत्री
जल स्वावलंबन अभियान के तहत वे पाइंटस का इस्तेमाल कर कार्य योजना तैयार की गई है।
प्रत्येक कार्यस्थल की जियोटेगिंग की गई है। प्र्रत्येक कार्य की प्रगति को 05 चरणों में मोबाईल ऐप पर अपलोड किया जाता है। उन्हांेने बताया कि प्रथम एवं द्वितीय
चरण में 204 करोड़ की लागत के 11848 कार्य करवाए गए है। इस अभियान के तहत कार्य की भौतिक स्थिति एवं गुणवत्ता सुनिश्चित
करने के लिए प्रथम चरण में 600 एवं द्वितीय चरण के 595 कार्याें का तृतीय पक्ष मूल्यांकनकर्त्ता की ओर निरीक्षण करवाया जा रहा है। उन्हांेने
बताया कि प्रथम चरण एवं द्वितीय चरण में नकद जनसहयोग 127.25 लाख प्राप्त हुआ है।
साथ ही सी.एस.आर. मद मंे 101.92 लाख की लागत के 67 कार्य पूर्ण करवाए गए है।
पिंक सिटी हाफ मैराथन के चार-प्रसार के निकाली साइकिल रैली
बाड़मेर, 08 दिसंबर। वेदांता केयर्न ऑयल एंड गैस के
सौजन्य से 24 दिसंबर को जयपुर में आयोजित होने वाले केयर्न पिंक सिटी हाफ मैराथन के प्रचार
प्रसार एवं युवाओं के फिजिकल फिटनेस को लेकर राजधानी जयपुर से चलकर थार नगरी बाड़मेर
पहुंचे साइकिल सवार अजय नामा और रोहित पिनारा का स्थानीय मल्लिनाथ सर्किल पर अभिनंदन
किया गया। इसके उपरांत जिला मुख्यालय पर साइकिल रैली का आयोजित हुआ।
मल्लीनाथ सर्किल पर आयोजित समारोह के दौरान मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर शिवप्रसाद
मदन नकाते, अध्यक्ष सीमा सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम एवं विशिष्ट अतिथि के रूप
मंे कमांडेंट एस एस शेरावत तथा आदर्श किशोर उपस्थित रहे। इस दौरान अतिथियांे का साफा
पहनाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। केयर्न के टीम लीडर निशांत कुमार ने स्वागत
उद्बोधन दिया। इस दौरान जिला कलेक्टर शिव प्रसाद मदन नकाते ने कहा कि हम अपने स्वास्थ्य
और शारीरिक तंदुरुस्ती के प्रति जागरूक बने तथा नियमित रूप से व्यायाम खेल योग आदि
से अपने शरीर को निरोग बनाएं। सीमा सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम ने कहा
कि हमारे देश में शारीरिक अभ्यास और व्यायाम के अभाव में मधुमेह और रक्तचाप के रोगियों
की संख्या निरंतर बढ़ रही है। विभिन्न बीमारियों से बचने के लिए हम निरंतर शारीरिक अभ्यास
करके स्वस्थ राष्ट्र के स्वस्थ नागरिक बनने का गौरव प्राप्त कर सकते हैं। समारोह के
दौरान केयर्न आयल एंड गैस के प्रबंधक सीपी सिंह राजावत, डॉ,उमा बिहारी द्विवेदी, भानु प्रताप सिंह, प्रहलादसिंह भाटी, भुवनेश पाठक, तान्या दीक्षित, सुरभि डोगरा, प्रज्ञा दीक्षित, तुषार कुमार, प्रवीण पाटीदार, सुमित टाक, धारा संस्थान के निदेशक
महेश पनपालिया व्याख्याता ओम जोशी समेत शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम
का संचालन व्याख्याता दीपसिंह भाटी ने किया। अभिनंदन समारोह के बाद मलिनाथ सर्किल से
अहिंसा सर्किल होते हुए टाउन हॉल तक युवा जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
इसमंे सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी एवं जवान,
एनसीसी कैडेट्स ,फिफ्टी विलेजर्स संस्थान एवं विभिन्न छात्रावासांे के विद्यार्थी शामिल हुए। साइकिल
रैली को जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते एवं सीमा सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक प्रतुल
गौतम नेे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वेदांता केयर्न आयल एंड गैस प्रबंधक डॉ उमा बिहारी
द्विवेदी ने बताया कि केयर्न पिंक सिटी हाफ मैराथन में केवल बाड़मेर के युवाओं का निशुल्क
प्रवेश रहेगा।
अधिकारी निर्धारित जिम्मेदारी के मुताबिक कार्य को अंजाम दें : नकाते
राज्य सरकार के चार
वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियांे की समीक्षा
बाड़मेर, 08 दिसंबर। विभागीय अधिकारी उनको सौंपी गई जिम्मेदारियांे के अनुरूप कार्य को अंजाम
दें। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे
राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मंे आयोजित होने वाले कार्यक्रमांे
की तैयारियांे की समीक्षा करते हुए यह बात कही।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन ने कहा कि राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य
मंे 14 दिसंबर को जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्हांेने कहा
कि आदर्श स्टेडियम मे तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया जाना है। उन्होने संबंधित
विभागीय अधिकारियांे को निर्देश दिए कि वे स्टालांे मंे अपने-अपने विभाग से संबंधित
उपलब्धियों को फोटो मय विवरण, बैनर, मॉडल के जरिए प्रदर्शित करवाना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि समारोह स्थल पर
रोजगार मेला लगाकर बेेरोजगारों को लाभान्वित भी किया जाएा। उन्होंने समारोह एवं प्रदर्शनी
स्थल पर सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं एवं विकास योजनाओं के होर्डिग्स तय समय पर लगवाने
के निर्देश दिएा। उन्होंने सहज प्रमुख स्थलों पर राज्य सरकार की उपलब्धियों के होर्डिंग्स लगाने के लिए नगर परिषद के अधिकारियांे को निर्देशित
किया। उन्होंने कहा कि जिले मे 13 दिसंबर तक शहरी एवं ग्रामीण इलाकांे मंे स्वच्छता सप्ताह के तहत स्वच्छता गतिविधियां
आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी
एम.एल.नेहरा एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने मुख्य समारोह के संबंध मंे समुचित
तैयारियां एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान राज्य सरकार की
चौथी वर्षगांठ के अवसर पर जिला कलक्टर कार्यालय समेत प्रमुख सरकारी कार्यालयांे एवं
चौराहांे पर आकर्षक रोशनी की व्यवस्था करने के निर्देशित किया गया। समीक्षा बैठक के
दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक जीतेन्द्रसिंह नरूका, जिला रसद अधिकारी अशोक
सांगवा समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला स्तरीय फोटोग्राफ प्रतियोगिता : स्वच्छ भारत,मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान, चिकित्सा विभाग की योजनाआंे, ग्रामीण गौरव पथ समेत राज्य सरकार की फ्लेगशिप एवं जन कल्याणकारी योजनाआंे पर जिला
स्तरीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रथम तीन विजेता फोटोग्राफरांे को सम्मानित
किया जाएगा।
विद्यार्थियांे को देंगे उपलब्धियांे एवं नवाचारांे की जानकारी : समस्त सैकंडरी एवं सीनियर सैकंडरी स्कूलांे मंे 13 दिसंबर को प्रार्थना
सभा के पश्चात विद्यार्थियांे को स्किल डवलपमेंट, स्वामी विवेकानंद माडल स्कूल समेत शिक्षा के क्षेत्र मंे अर्जित
उपलब्धियांे, नवाचारांे एवं शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियांे को दी जा रही सुविधाआंे तथा
छात्रवृतियांे की जानकारी दी जाएगी।
गुरुवार, 7 दिसंबर 2017
राजस्व राज्यमंत्री चौधरी शुक्रवार से बालोतरा के दौरे पर
बाड़मेर, 07 दिसंबर। राजस्व राज्यमंत्री अमराराम चौधरी शुक्रवार से आगामी तीन दिनांे तक बालोतरा
के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान चौधरी विभिन्न कार्यक्रमांे मंे शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी शुक्रवार को
प्रातः 11 बजे रासीउमावि विद्यालय के नवनिर्मित भवन का उदघाटन करेंगे। इसके उपरांत आराबा
मंे दोपहर 1 बजे राउमावि आराबा मंे मेघावी बालिकाआंे को साइकिल वितरण करेंगे। राजस्व राज्य
मंत्री चौधरी शुक्रवार को दोपहर 1.30 बजे रवाना होकर दोपहर 3.30 बजे बाड़मेर पहुंचेंगे। जहां जिला स्तरीय कबडडी प्रतियोगिता के समापन समारोह एवं
कोर समिति की बैठक मंे शामिल होंगे। बाड़मेर सर्किट हाउस मंे रात्रि विश्राम के उपरांत
शनिवार को प्रातः 8 बजे जैसलमेर के लिए प्रस्थान करेंगे। शनिवार को चौधरी जैसलमेर मंे विभिन्न कार्यक्रमांे
मंे शामिल होंगे। चौधरी रविवार को बालोतरा मंे स्थानीय कार्यक्रमांे मंे शामिल होने
के साथ जन समस्याएं सुनंेगें। इसी तरह राजस्व राज्य मंत्री चौधरी का सोमवार को स्थानीय
कार्यक्रमांे मंे शामिल होकर जन समस्याएं सुनने का कार्यक्रम निर्धारित है।
भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए आगामी 2 वर्ष के लिए एमओयू
बाड़मेर, 07 दिसंबर। प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्रीमती वीनू गुप्ता की उपस्थिति
में स्वास्थ्य भवन में भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य
विभाग एवं न्यू इण्डिया एश्योरेन्स कम्पनी के बीच आगामी दो वर्षो के लिए अनुबन्ध (एमओयू)
पर हस्ताक्षर किए गए है।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टेट हैल्थ एश्योरेंस एजेन्सी नवीन जैन एवं न्यू इण्डिया
एश्योरेन्स कम्पनी के क्षेत्रीय प्रबंधक संजय उप्पल ने उक्त अनुबंध पर हस्ताक्षर किए
गए है। योजना में 311 नए उपचार पैकेज जोड़े गए हैं। जैन ने बताया कि इस एमओयू के अनुसार प्रति परिवार
प्रतिवर्ष 1263 रुपए की राशि के प्रीमियम का भुगतान किया जायेगा। प्रदेश में इस समय लगभग एक करोड़
परिवार भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। इसके अनुसार इस योजना
पर प्रतिवर्ष राज्य सरकार द्वारा प्रीमियम के रूप में 1263 करोड़ रुपए की राशि
का भुगतान किया जायेगा। करारोपण सहित यह राशि लगभग 1500 करोड़ रुपए की होगी। मुख्य कार्यकारी अधिकारी एसएचएए ने बताया
कि प्रदेश में 13 दिसम्बर, 2015 से संचालित भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के माध्यम से लगभग 974 करोड़ से अधिक रुपये
की राशि के 17 लाख 73 हजार क्लेम एनलिस्ट कर 16 लाख मरीजों को लाभान्वित किया जा चुका है। प्रदेश के लगभग एक करोड़ परिवारों को
इन्डोर उपचार के दौरान 30 हजार से 3 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान कर कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध
करवायी जा रही है। योजना के तहत गंभीर बीमारियों से ग्रस्त व्यक्तियों की एंजियोप्लास्टी, हार्ट बाईपास, हार्ट सर्जरी, ब्रेन सर्जरी, स्पाइनल सर्जरी एवं
प्लास्टिक सर्जरी भी की जा रही है। यह कैशलेस उपचार की सुविधा 501 राजकीय चिकित्सा संस्थानों
एवं सूचीबद्ध 778 निजी चिकित्सालयों के माध्यम से प्रदान की जा रही है।
राज्य सरकार की चौथी वर्षगांठ, जिला स्तरीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता के लिए आवेदन आमंत्रित
बाड़मेर, 07 दिसंबर। राज्य सरकार के चार वर्षों का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर बाड़मेर
जिला प्रशासन की ओर से फ्लेगशिप योजनाओं पर आधारित जिला स्तरीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता
के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि इस फोटोग्राफी प्रतियोगिता में भाग
लेने के इच्छुक फोटोग्राफर चार विषयों स्वच्छ भारत मिशन, मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन
अभियान, ग्रामीण गौरव पथ एवं चिकित्सा विभाग की योजनाआंे से संबंधित बाड़मेर जिले की गतिविधियों
से संबंधित अपने छायाचित्र भेज सकते है।
प्रथम तीन छायाचित्रों के लिए नकद पुरस्कार : इस प्रतियोगिता में जिन फोटोग्राफर के छायाचित्रों को निर्णायक मंडल की ओर से
प्रथम तीन स्थानों पर चयन किया जाएगा, उन्हें क्रमशः 5100 रुपए, 3100 रुपए और 2100 रुपए की पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता के लिए
निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र के साथ 12 गुणा 15 इंच के साइज में रंगीन छायाचित्रों के प्रिंट बंद लिफाफे में जिला सूचना एवं जनसंपर्क
कार्यालय, सूचना केन्द्र मंे 11 दिसंबर तक जमा कराए जा सकते है। फोटोग्राफर्स को अपने फोटो के पीछे अपना नाम, पता एवं मोबाईल नंबर
भी लिखना होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष 02982-220485 पर संपर्क किया जा
सकता है।
पीईईओ करेंगे प्रारंभिक शिक्षा के विद्यालयांे के शिक्षकांे के वेतन भत्तांे का आहरण
बाड़मेर, 07 दिसंबर। प्रारंभिक शिक्षा के विद्यालयों में कार्यरत कार्मिकों के सेवा संबंधित
और वेतन-भत्ते इत्यादि भुगतान के आहरण-वितरण के अधिकार पदेन पंचायत प्रारंभिक शिक्षा
अधिकारी को दिए गए है। इस संबंध मंे राज्य सरकार ने आदेश जारी किया है।
ग्राम पंचायत स्तर पर आहरण-वितरण के अधिकार पीईईओ के मिल जाने से ब्लॉक और पंचायत
दोनों स्तरों पर विद्यालयों का बेहतर तरीके से प्रबंधन हो सकेगा। इससे प्रारंभिक शिक्षा
के शिक्षकों के सेवा अभिलेखों का संधारण भी सुव्यवस्थित तरीके से हो सकेगा। वर्तमान
में प्रारंभिक शिक्षा के विद्यालयों में कार्यरत कार्मिकों के वेतन-भत्तों का भुगतान
पंचायत समिति स्तर पर होता है। ग्राम पंचायत स्तर पर पीईईओ को आहरण-वितरण अधिकार मिल
जाने से उन्हें पंचायत समिति मुख्यालय नहीं आना पड़ेगा। इस व्यवस्था से ब्लाक प्रारंभिक
शिक्षा के अधिकारी के कार्य का भार कम होगा। इससे वह विद्यालयों के निरीक्षण, शैक्षिक गतिविधियों
पर पूर्ण निगरानी एवं विभाग की ओर से संचालित परियोजनाओं को और अधिक बेहतर तरीके से
क्रियान्वित कर सकेगा।
उप चुनाव के दिन रहेगा सवैतनिक अवकाश
बाड़मेर, 07 दिसंबर। राज्य सरकार ने एक आदेश जारी पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन क्षेत्रों
में 17 दिसंबर को होने वाले उपचुनाव में मतदान के लिए संबंधित उन क्षेत्रों में स्थित
औद्योगिक एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के नियोजकों को उनके प्रतिष्ठानों में कार्यरत
सभी कामगारों को जिनमें आकस्मिक कामगार भी सम्मिलित हैं, उनको सवैतनिक अवकाश
प्रदान करने के लिए विनिर्दिष्ट किया है।
आदेश के अनुसार संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के लिए निर्वाचन में मतदान करने के हकदार
कामगारों और आकस्मिक कामगारों को यह अवकाश देय होगा। आदेश के अनुसार पुनर्मतदान की
स्थिति में भी सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के लिए संबंधित जिला कलक्टर को अधिकृत किया
गया है। पुनर्मतदान की स्थिति में भी संबंधित पंचायती क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश
घोषित करने के लिए संबंधित जिला कलक्टर को अधिकृत किया है। इन संबंधित नगरीय निकायों
एवं पंचायती राज संस्थाओं में आदर्श आचार संहिता लागू की गई है। इसी तरह राज्य सरकार
ने आदेश जारी कर नगर परिषद्, नगर पालिकाओं एवं जिलों में पंचायती राज संस्थाओं के रिक्त स्थानों पर रविवार, 17 दिसंबर को होने वाले
नगरीय विकास सम्बन्धित नगर निकाय के निर्वाचन क्षेत्रों एवं उससे लगते हुए 5 किलोमीटर परिधीय क्षेत्रों
में 15 दिसम्बर, को सांय 5 बजे से 17 दिसम्बर, को सांय 5 बजे तक सूखा दिवस घोषित किया है। इसी तरह 17 दिसंबर को होने वाले पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव के दौरान
भी संबंधित पंचायती क्षेत्रों एवं उससे लगते हुए 5 किलोमीटर परिधीय क्षेत्रों में 15 दिसंबर, को सांय 5 बजे से 17 दिसंबर को सांय 5 बजे तक सूखा दिवस
घोषित किया है। आदेश के अनुसार 19 दिसंबर को उक्त नगरीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव के मतगणना दिवस
पर मतगणना समाप्ति तक भी सूखा दिवस रहेगा।
आधारभूत सुविधाआंे के लिए वृहद स्तर पर प्रयास करें : जिला कलक्टर
बाड़मेर, 07 दिसंबर। विद्यालयांे मंे आधारभूत सुविधाआंे जुटाने के लिए वृहद स्तर पर प्रयास
किए जाए। भामाशाहांे एवं आमजन से सहयोग लेकर विभिन्न सरकारी योजनाआंे मंे अतिरिक्त
कक्षा कक्ष तथा अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने
गुरूवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित स्कूल सलाहकार समिति की बैठक के दौरान
यह बात कही।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि स्वविवेक ,डीएफएमटी, गुरू गोलवलकर योजना
के अलावा स्थानीय जन प्रतिनिधियांे का सहयोग लेकर आधारभूत सुविधाएं जुटाने के निर्देश
दिए। जिला कलक्टर ने विद्यालयांे मंे आईसीटी लैबांे की स्थापना के साथ प्रोजेक्टर की
सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कहा, ताकि विद्यार्थियांे को बेहतरीन शिक्षण सुविधाएं मुहैया कराई जा सके। जिला कलक्टर
ने पंडित दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना मंे विद्युत कनेक्शन के लिए विद्यालयांे की सूची
डिस्काम के संबंधित अभियंता को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर नकाते ने
क्षतिग्रस्त विद्यालयांे एवं खाली भवनांे की सूचना उपलब्ध करवाने के लिए कहा। उन्हांेने
विद्यालयांे मंे नामांकित विद्यार्थियांे की सूचना की क्रास वेरीफिकेशन करवाने के निर्देश
दिए। समीक्षा बैठक के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम
समन्वयक धर्माराम चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक गोपालसिंह,
महेश दादानी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विद्यालयांे के निरीक्षण के साथ अध्यापकांे की उपस्थिति सुनिश्चित करें : नकाते
बाड़मेर, 07 दिसंबर। विद्यालयांे का नियमित रूप से निरीक्षण करने के साथ विद्यालयांे की उपस्थिति
सुनिश्चित करें। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस
हाल मंे आयोजित राष्ट्रीय पोषाहार योजना की समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि ब्लाक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी विद्यालयांे
के निरीक्षण के साथ उसकी रिपोर्ट भिजवाएं। जिला कलक्टर ने मिड डे मील का वितरण भी सुनिश्चित
करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर नकाते ने कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारी निरीक्षण
के उपरांत वाटसअप गु्रप मंे फोटो भी डाले। उन्हांेने प्राथमिकता से किचन शेड का निर्माण
करवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि आवंटित किए बजट का उपयोग करते हुए बर्तनांे
की खरीद करवाएं। उन्हांेने प्रगतिरत कार्याें के उपयोगिता एवं पूर्ण हो चुके कार्याें
के पूर्णता प्रमाण पत्र भिजवाने के लिए कहा। उन्हांेने इसके लिए अभियान चलाने के निर्देश
दिए। उन्हांेने कहा कि अन्नपूर्णा भंडारांे से खाद्य सामग्री की खरीद की जाए। इसके
अलावा नियमित रूप से सूचनाआंे की फीडिंग करवाने तथा विद्यालयांे मंे किचन गार्डन तैयार
करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा
ने बाहर से बीएड करने वाले शिक्षकांे के प्रमाण पत्रांे के सत्यापन करवाने के निर्देश
दिए। उन्हांेने इसके लिए पंचायत समितिवार शिक्षकांे की सूची जिला स्तर पर भिजवाने के
निर्देश दिए। ताकि सामूहिक रूप टीमांे को भिजवाकर दस्तावेजांे का सत्यापन करवाया जा
सके। बैठक के दौरान जिला रसद अधिकारी अशोक सांगवा, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक धर्माराम चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी
प्रारंभिक गोपालसिंह, महेश दादानी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
केयर्न पिंक सिटी हाफ मैराथन को लेकर साइकिल रैली 8 दिसंबर को
बाड़मेर, 07 दिसंबर। वेदांता केयर्न आयल एंड गैस की ओर 24 दिसंबर को जयपुर मंे केयर्न पिंक सिटी हाफ मैराथन का आयोजन
किया जाएगा। इसको लेकर बाड़मेर जिला मुख्यालय पर 8 दिसंबर को प्रातः 11 बजे साइकिल रैली निकाली जाएगी।
जयपुर मंे आयोजित होने वाली पिंक सिटी हाफ मैराथन के प्रचार-प्रसार के लिए दो साइकिलिस्ट
8 दिसंबर को प्रातः
11 बजे मल्लीनाथ सर्किल
पहुंचेंगे। जहां उनका स्वागत किया जाएगा। इसके उपरांत जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, सीमा सुरक्षा बल के
उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम, एनसीसी के आदर्श किशोर की अगुवाई मंे मल्लीनाथ सर्किल से भगवान महावीर टाउन हाल
तक साइकिल रैली निकाली जाएगी। यह साइकिल रैली मल्लीनाथ सर्किल से रवाना होकर कलेक्ट्रेट, विवेकानंद सर्किल, रेलवे स्टेशन से होते
हुए वापिस महावीर टाउन हाल पहुंचेगी। इस दौरान अतिथियांे के संबोधन के साथ साइकिलिस्ट
यात्रा के अनुभव साझा करेंगे।
जिला स्तरीय औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर 14 को
बाडमेर, 07 दिसंबर। जिले में औद्योगिक प्रयोजनार्थ उद्योग विभाग, रीको, खादी बोर्ड, राज. वित्त निगम एवं
विभिन्न विभागों के सहयोग से रोजगार मेले के साथ 14 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे से आदर्श स्टेडियम बाडमेर में जिला स्तरीय औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन
किया जाएगा।
जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक ने बताया कि उक्त शिविर में शिक्षित बेरोजगार
युवाओं के प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम,
भामाशाह रोजगार सृजन योजना के ऑन लाईन आवेदन पत्रों में बारे
में जानकारी, दस्तकारों के शिल्पी आवेदन पत्र, बुनकर मुद्रा योजना एवं उद्यमियों के यूएएम आवेदन पत्र तैयार करवाए जाएगें। इसके
अलावा राज. खादी बोर्ड एवं राज वित्त निगम द्वारा ऋण आवेदन पत्र तैयार कराए जाएंगे।
इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा अपनी विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक शुक्रवार 8 दिसम्बर को
बाडमेर, 07 दिसंबर। वर्तमान राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित किये जाने
वाले विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता
में शुक्रवार 8 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने संबंधित
विभागीय अधिकारियों को उन्हें सौपे गये कार्यो की प्रगति रिपोर्ट के साथ निर्धारित
समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
विकास योजनाआंे की समीक्षा बैठक 11 को
बाड़मेर, 07 दिसंबर। जिला परिषद द्वारा संचालित विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाआंे की समीक्षात्मक
बैठक 11 दिसम्बर को दोपहर 12.30 बजे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल
मंे आयोजित की जाएगी।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि उक्त बैठक में
मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान,स्वच्छ भारत मिशन,सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना समेत विभिन्न विकास योजनाआंे की समीक्षा की जाएगी।
संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए
है।
जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद की बैठक 12 को
बाडमेर, 07 दिसंबर। जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद की बैठक जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते
की अध्यक्षता में 12 दिसंबर को प्रातः 11 बजे कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी। उक्त जानकारी जिला रसद अधिकारी
अशोक सांगवा द्वारा दी गई।
सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया, अधिकाधिक सहयोग करने की अपील
बाड़मेर, 07 दिसंबर। गुरूवार को सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गया। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी
कमाण्डर हरदत्त शर्मा ने जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते को झंडा लगाकर अभियान का
शुभारंभ किया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सभी कार्मिकों, स्वयं सेवी संस्थाओं
एवं आम जन से रणबाकुरों के प्रति कृतज्ञता दर्शाते हुए इस दिवस पर मुक्त हस्त से अधिक
से अधिक योगदान करने की अपील की। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी शर्मा ने कहा कि यह दिवस
युद्ध में शहीद सैनिक, निःशक्त सैनिक, सेवा निवृत सैनिक तथा वीरांगनाओं के कल्याणार्थ जन सहयोग से धन एकत्र करने के लिए
मनाया जाता है। इससे युद्धवीरों व उनके परिवारों की मदद की जाती है। राज्य सरकार की
ओर से इस हेतु पांच लाख रूपये एकत्रित करने का लक्ष्य दिया गया है। विभिन्न शिक्षण
संस्थाओं एवं सरकारी विभागों में स्टीकर एवं वाहन पताका भिजवाए गए है। इनकी न्यूनतम
कीमत क्रमशः 10 रूपये एवं 125 रूपये निर्धारित की गई है।
बुधवार, 6 दिसंबर 2017
एम.डी.एम. की जिला स्तरीय संचालन समिति की बैठक गुरूवार 7 दिसंबर को
बाडमेर, 06 दिसंबर। राष्ट्रीय पोषाहार कार्यक्रम (एम.डी.एम) के क्रियान्वयन एवं समीक्षा हेतु
जिला स्तरीय संचालन समिति की मासिक बैठक जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता
में गुरूवार 7 दिसंबर को प्रातः 11.30 बजे कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।
केरला में प्रदर्शनी 26 दिसंबर से 2 जनवरी तक
बाडमेर, 06 दिसंबर। ई.एम.एस. स्टेडियम अलापुझा केरला में 26 दिसम्बर से 2 जनवरी, 2018 तक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।
राजस्थान अल्पसंख्यक वित एवं विकास सहकारी निगम लि0 शाखा प्रबन्धक उम्मेदसिंह
ने बताया कि बाडमेर जिले से प्रदर्शनी में भाग लेने हेतु इच्छुक आरटिसन्स जिला अल्प
संख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय से निर्धारित प्रारूप प्राप्त कर आवेदन कर सकते है।
अधिक जानकारी के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता
है।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित
बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...
-
बाड़मेर, 01 अगस्त। बाड़मेर तहसील के भूतपूर्व सैनिकों, उनके परिजनों एंव वीरांगनाओं के लिए जिला सैनिक कल्याण बोर्ड बाड़मेर (सैनिक विश्राम गृह) मे...
-
प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे नामांकन पत्र 31 मार्च को रविवार व 1 अप्रेल को वार्षिक बैंक खाता बंदी के कारण रहेगा अव...
-
बाडमेर, 01 अगस्त। जिला मुख्यालय पर मंगलवार को जनकल्याण की भावना से सवाईराम की देहदान की गई। उल्लेखनीय है कि विशाला निवासी सवाईराम पुुत्र ट...



