शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2017

नगरीय निकायों में 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाएगा

                बाड़मेर, 27 अक्टूबर। राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस 31 अक्टूबर, 2017 को प्रदेश की सभी नगरीय निकायों में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जायेगा।

                निदेशक एवं संयुक्त सचिव, स्वायत्त शासन विभाग पवन अरोड़ा ने इस संबंध में प्रदेश की सभी नगरीय निकायों को पत्र लिखकर निर्देश दिए है कि राष्ट्रीय एकता के सूत्र धार सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती 31 अक्टूबर, 2017 के दिन प्रदेश की सभी नगरीय निकायों में उनके जन्म दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाए एवं इस दौरान आयोजित समारोह में नगरीय निकायों में रहने वाले सभी वर्गो के लोगों को आमंत्रित किया जाए। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सभी नगरीय निकायों में आयोजित राष्ट्रीय एकता के अग्रदूत सरदार वल्लभ भाई पटेल के जयंती कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता शपथ भी सभी उपस्थित नागरिकों को दिलवाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देश दिए है कि राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सभी राजकीय कार्यालय, विद्यालयों, संस्थाओं, बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन, सार्वजनिक पार्क एवं प्रमुख स्थलों की विशेष रुप से सफाई की जावे तथा आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया जाए। साथ ही खुले में शौच मुक्ति के लिए पम्पलेटों के माध्यम से जानकारी दी जाए तथा कार्यशालाओं, प्रतियोगिताओं, वाद-विवाद प्रतियोगिताओं, नाटक, दौड़ आदि का आयोजन कर स्वच्छता जागरुकता अभियान प्रारम्भ किया जाए। साथ ही उक्त कार्यक्रमों के फोटोग्राफ्स, वीडियो इत्यादि निदेशालय को अविलम्ब भिजवाए जाए। स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक एवं संयुक्त सचिव पवन अरोड़ा ने बताया कि 31 अक्टूबर के दिन प्रदेश की सभी नगरीय निकायों में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाएगा। इस संबंध में सभी नगरीय निकायों को निर्देशित कर दिया गया है।

सुरक्षा एवं समन्वय संबंधित जिला स्तरीय समिति की बैठक 31 को

                बाड़मेर, 27 अक्टूबर। जिले के महत्वपूर्ण क्षेत्रांे तथा सूचना एवं प्रसारण मंे इंटीग्रेटेड सिक्युरिटी रेसपोंस मैकेनेजिम स्थापित करने एवं सुरक्षा समन्वय बनाए रखने के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक 31 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे जिला कलक्टर कार्यालय मंे रखी गई है। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि इस बैठक मंे संबंधित अधिकारियांे को उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया है।

बूथ लेवल अधिकारी 15 से 30 नवंबर तक जाएंगे घर-घर

फोटोयुक्त मतदाता सूचियांे के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम मंे संशोधन
                बाड़मेर, 27 अक्टूबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पात्र व्यक्तियों का अधिक से अधिक पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। इसके तहत सभी बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने मतदान केन्द्रों में 15 से 30 नवंबर के मध्य घर-घर जाकर मतदाता सूचियों की प्रविष्टियों की सत्यापन एवं विभिन्न प्रकार के आवेदन पत्र प्राप्त करंेगे।

               जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 30 अक्टूबर को किया जाएगा। साथ ही मतदान केन्द्रो पर 30 अक्टूबर से 20 नवंबर तक की अवधि में बढोतरी कर दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 30 अक्टूबर से 30 नवंबर तक रखी गई है। उन्होंने बताया कि बूथ लेवल अधिकारी 11 नवंबर एवं 18 नवंबर को संबंधित मतदान केन्द्रों पर मतदाता सूचियों के सम्बधित भाग की प्रविष्टियों का ग्राम सभा एवं स्थानीय निकाय एवं आवासीय वेलफेयर सोसायटी के साथ बैठक आयोजित कर पठन कर एवं सत्यापन करेंगे। उन्हांेने बताया कि राजनैतिक दलों के बूथ स्तरीय अभिकर्त्ताओं के साथ दावे एवं अपत्त्यिों के आवेदन पत्रा 12 एवं 19 नवंबर निर्धारित की गई है। उन्हांेने बताया कि सभी मतदान केन्द्रों पर बूथ लेवल अधिकारी के साथ 14 दिसंबर तक दावें एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। सभी मतदान केन्द्रांे पर मतदाता सूचियांे का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2018 को किया जाएगा।

प्रभारी मंत्री गोयल शनिवार को करेंगे योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा

                बाड़मेर, 27 अक्टूबर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल शनिवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर विभिन्न विभागांे की ओर से संचालित योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि जल स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री सुरेन्द्र गोयल शनिवार को प्रातः 10 बजे से कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे बैठक के दौरान विभिन्न योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करेंगे। विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ बैठक मंे उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फोर यूनिटी का आयोजन 31 को

                बाड़मेर, 27 अक्टूबर। सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप मंे मनाया जाएगा। इस दौरान रन फोर यूनिटी समेत विभिन्न कार्यक्रमांे का आयोजन करने के निर्देश दिए गए है।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि राष्ट्रीय एकता दिवस पर एकता दौड़,राष्ट्रीय एकता की शपथ, निबंध प्रतियोगिता, भाषण एवं मार्च-पास्ट समेत विभिन्न कार्यक्रमांे का आयोजन होगा। इसके लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर कार्यक्रमांे का सफल आयोजन करवाने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्हांेने बताया कि 31 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे से रन फोर यूनिटी का आयोजन इंदिरा गांधी सर्किल से भगवान महावीर टाउन हाल तक होगा। इसका नोडल अधिकारी जिला खेल अधिकारी को बनाया गया है। इसमंे जन प्रतिनिधि, जिला एवं पुलिस प्रशासन, सीमा सुरक्षा बल, एनसीसी, स्काउट, आमजन तथा विभिन्न विभागीय कार्मिक एवं स्वयंसेवी संगठनांे के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसी दिन प्रातः 10 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय मंे राष्ट्रीय एकता संबंधित शपथ दिलाई जाएगी। जिला कलक्टर ने बताया कि 31 अक्टूबर को राजकीय एवं निजी विद्यालयांे मंे निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताआंे का आयोजन होगा। इसका प्रभारी अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा को बनाया गया है। उन्हांेने बताया कि पुलिस लाइन मैदान मंे 31 अक्टूबर को मार्च-पास्ट का आयोजन होगा। इसमंे राजस्थान पुलिस, सीमा सुरक्षा बल एवं एनसीसी शामिल होंगे। जिला कलक्टर ने राष्ट्रीय एकता दिवस के कार्यक्रमांे मंे अधिकाधिक लोगांे की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

शहीदांे की याद मंे बीएसएफ की ओर से हाफ मैराथन का आयोजन शनिवार 28 अक्टूबर को

                बाड़मेर, 27 अक्टूबर। शहीदों को याद करने के साथ आमजन के बीच एकता और सद्भाव का संदेश देने के लिए सीमा सुरक्षा बल बाड़मेर की ओर से शनिवार को प्रातः 7.15 बजे से हाफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा।

                सीमा सुरक्षा बल बाड़मेर सेक्टर के उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम ने बताया कि शहीदांे की याद मंे पहली मर्तबा सीमा सुरक्षा बल की ओर से जिला मुख्यालय पर हाथ मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। उनके मुताबिक सीमा सुरक्षा बल पाकिस्तान और बांग्लादेश से सटे 6023 किलोमीटर लंबे सीमा क्षेत्र में देश वासियों की रक्षा करती है। अभी तक मातृभूमि की रक्षा के लिए सीमा सुरक्षा बल के तकरीबन 1850 से अधिक जवान बलिदान दे चुके हैं। उन शहीदों ने सीमा सुरक्षा बल के कार्य करते हुए सर्वोच्च परंपरा का निर्वाह किया है। उनके मुताबिक शहीदांे को स्मृति मंे यह आयोजन किया जा रहा है। उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम ने आमजन, स्वयंसेवी संस्थाआंे, विद्यार्थियांे सेे अपील की है कि वे जवानांे के मनोबल बढ़ाने वाले इस कार्यक्रम में कंधे से कंधा मिलाकर जुड़ने के साथ उनका मनोबल बढ़ाएं। कमाडेंट प्रदीप शर्मा ने बताया कि हाफ मैराथन की शुरूआत 115 बटालियन नेहरू नगर मुख्यालय से होगी। उनके मुताबिक दौड़ मंे शामिल होने वाले प्रतिभागियांे को प्रातः 6.30 बजे पहुंचना होगा। इस आयोजन को लेकर विभिन्न संस्थाआंे के सहयोग से समुचित तैयारियां की जा रही है। उन्हांेने बताया कि हाफ मैराथन के लिए 115 बटालियन नेहरूनगर से रवानगी, इसके उपरांत महाविद्यालय रोड़, जलदाय विभाग के पास से होते हुए बीएसएनएल कार्यालय, सिटी सेंटर, ओवरब्रिज, इंदिरा गांधी सर्किल, सीमा सुरक्षा बल सेक्टर मुख्यालय रोड़, कलेक्ट्रेट, भगवान महावीर टाउन हाल, विवेकानंद सर्किल, तिलक बस स्टेंड के पास दो नंबर रेलवे फाटक से होते हुए नेहरू नगर रोड़, रामूबाई विद्यालय के उपरांत वापिस 115 बीएसएफ बटालियन मंे इसके समापन का मार्ग निर्धारित किया गया है। उन्हांेने बताया कि सीमा सुरक्षा बल की ओर से हाफ मैराथन के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही है।


गुरुवार, 26 अक्टूबर 2017

बीएलओ की बैठक शनिवार को

                बाड़मेर, 26 अक्टूबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियांे के संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 30 अक्टूबर से चलाया जाना है। इसके लिए बाड़मेर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के समस्त पर्यवेक्षकों एवं समस्त बूथ लेवल अधिकारियों की बैठक शनिवार को प्रातः 10.30 बजे पंचायत समिति बाडमेर के बैठक हॉल में रखी गई है।

                निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र ने बताया कि इस बैठक मंे समस्त पर्यवेक्षकांे एवं बूथ लेवल अधिकारियांे को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

गिड़ा में अवस्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को क्रमोन्नत किया जाएगा

                बाड़मेर, 26 अक्टूबर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ ने गुरुवार को विधानसभा में बताया कि आगामी वित्तीय वर्ष में बाड़मेर की गिडा तहसील में अवस्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत किया जाएगा। सराफ आज शून्यकाल में इस सम्बन्ध में उठाए गए मुद्दे का जवाब दे रहे थे।

लाईट्स पर विभागीय न्यायिक प्रकरणों की प्रविष्टि एवं अपडेटस के संबंध मंे बैठक 30 को

                बाड़मेर, 26 अक्टूबर। विभागीय न्यायिक प्रकरणांे मंे प्रभावी पैरवी एवं पर्यवेक्षण के लिए न्याय विभाग की वेबसाइट लाइटस साफ्टवेयर पर की गई प्रविष्टि एवं अपडेशन करने की नवीनतम प्रगति की समीक्षा के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई की अध्यक्षता मंे 30 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे बैठक आयोजित होगी।

                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि इस बैठक मंे विभागीय अधिकारियांे को लंबित प्रकरणांे की सांख्यिकी सारणी की प्रति एवं निर्धारित प्रपत्र मंे सूचनाएं लेकर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

बाड़मेर में आंगनबाड़ी केन्द्रों के 701 भवन स्वीकृत

               बाड़मेर, 26 अक्टूबर। बाड़मेर में आंगनबाड़ी केन्द्रों के 632 भवनों के विरुद्ध 701 भवन स्वीकृत किए गए हैं। महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती अनिता भदेल ने गुरुवार को विधानसभा मंे यह जानकारी दी। श्रीमती भदेल सदन में प्रश्नकाल के दौरान विधायकों की ओर से पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रही थीं।

                महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती अनिता भदेल ने बताया कि इनमें से 575 प्रगतिरत हैं और 4 भवनों का निर्माण पूर्ण हो चुका है। उन्हांेने बताया कि विधान सभा क्षेत्र सिवाना में 70 आंगनबाड़ी केन्द्रों को स्वीकृति दी गई है। उन्होंने बताया कि सिवाना में 41 भवन स्वीकृत हैं, जिनमें से 36 प्रगतिरत हैं। इसी तरह सिणधरी में 25 स्वीकृत हैं, जिनमें से 15 प्रगतिरत हैं और नोखड़ा मंे 4 में से 2 भवन प्रगतिरत हैं। उनके मुताबिक बाड़मेर में 1055 स्कूलों के भवनों में आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित हैं। उन्होंने कहा कि इस बात के सौ प्रतिशत प्रयास किए गए हैं कि यदि आसपास किसी विद्यालय का भवन खाली है, तो उसमें आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित किया जाए। इससे पहले विधायक हमीरसिंह भायल के मूल प्रश्न का जवाब देते हुए महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री ने कहा कि विधान सभा क्षेत्र सिवाना के अन्तर्गत 3 परियोजनाएं सिवाना, सिणधरी एवं नोखड़ा संचालित है। परियोजना सिवाना में 106, परियोजना सिणधरी में 28 एवं परियोजना नोखड़ा में 10 आंगनबाड़ी केन्द्र अन्य भवनों में संचालित है। उन्होंने इसका विवरण सदन के पटल पर रखा। श्रीमती भदेल ने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों के भवनों का निर्माण कार्य पंचायतीराज निकाय, स्थानीय निकाय अथवा राजस्व विभाग से भूमि आवंटन हो जाने पर विभाग की ओर से वित्तीय संसाधन की उपलब्धता के आधार पर विभागीय योजना के तहत करवाया जाता है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र सिवाना के आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पूरक पोषाहार की आपूर्ति स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से प्राप्त कर प्रत्येक गुरुवार को लाभार्थियों को वितरित किया जाता है। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों पर गठित स्वयं सहायता समूह का विवरण सदन के पटल पर रखा। महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री ने बताया कि वर्तमान में बाड़मेर जिले में बाल विकास परियोजना अधिकारी के 13 पद रिक्त हैं। उन्होंने बताया कि बाल विकास परियोजना अधिकारी के पद पर अन्य विभागों से ऐसे व्यक्तियों को प्रतिनियुक्ति पर लिया जा सकेगा,जो तत्समान वेतनमान में कार्य कर रहे हो, किन्तु बाल विकास परियोजना अधिकारी के पद पर पदोन्नति से भरे जाने वाले पदों की सीमा तक अन्य विभाग से प्रतिनियुक्ति लिए जाने के लिए राजस्थान उच्च न्यायालय की ओर से नहीं लगाए जाने के निर्देश जारी किए गए है।

मदरसा जन सहभागिता योजना हेतु आवेदन पत्र आमन्त्रित

                बाड़मेर, 26 अक्टूबर। माननीय मुख्यमंत्री महोदया द्वारा वर्ष 2017-18 के बजट में मदरसा जन सहभागिता योजना की घोषणा की गई है।
                जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने बताया कि मदरसा जन सहभागिता योजना के तहत जन सहभागिता के रूप में स्थानीय समुदाय, सामाजिक संगठन, गैर सरकारी संस्थान, ट्रस्ट, पंजीकृत संस्थान, व्यक्तिगत दानदाता आदि वितीय सहायता प्रदान कर सकेंगे। उन्होने बताया कि इस योजना में जन सहयोग से 40 प्रतिशत राशि प्राप्त होने पर 60 प्रतिशत राशि राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। इच्छुक पंजीकृत मदरसा प्रबन्धन समिति प्रस्तावित कार्य के अनुमानित तकमीना एवं जन सहभागिता की 40 प्रतिशत राशि मदरसा प्रबन्धन समिति के बैंक खाते में जमा होने के साक्ष्य सहित आवेदन पत्र मदरसा बोर्ड में जमा कर पंजीयन करवा सकते है। 

शहीदांे की स्मृति मंे बीएसएफ की ओर से हाफ मैराथन का आयोजन शनिवार को

                बाड़मेर, 26 अक्टूबर। शहीदों को याद करने के साथ आमजन के बीच एकता और सद्भाव का संदेश देने के लिए सीमा सुरक्षा बल बाड़मेर की ओर से शनिवार को प्रातः 7.15 बजे से हाफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा।

                सीमा सुरक्षा बल बाड़मेर सेक्टर के उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम ने बताया कि शहीदांे की याद मंे पहली मर्तबा सीमा सुरक्षा बल की ओर से जिला मुख्यालय पर हाथ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। उनके मुताबिक सीमा सुरक्षा बल पाकिस्तान और बांग्लादेश से सटे 6023 किलोमीटर लंबे सीमा क्षेत्र में देश वासियों की रक्षा करती है। अभी तक मातृभूमि की रक्षा के लिए सीमा सुरक्षा बल के तकरीबन 1850 से अधिक जवान बलिदान दे चुके हैं। उन शहीदों ने सीमा सुरक्षा बल के कार्य करते हुए सर्वोच्च परंपरा का निर्वाह किया है। उनके मुताबिक सीमा सुरक्षा बल ने चाहे वो पंजाब हो या कश्मीर का आतंकवाद, चाहे पड़ोसियों के साथ युद्ध अथवा युद्ध जैसे हालात या फिर आंतरिक सुरक्षा, बीएसएफ ने अपना कर्तव्य बड़े वीरता के साथ निभाया है। साथ ही कई बुलंदियों एवं ऊंचाइयों को छुआ है। उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम ने आमजन, स्वयंसेवी संस्थाआंे, विद्यार्थियांे सेे अपील की है कि वे जवानांे के मनोबल बढ़ाने वाले इस कार्यक्रम में कंधे से कंधा मिलाकर जुड़ने के साथ उनका मनोबल बढ़ाएं। कमाडेंट प्रदीप शर्मा ने बताया कि हाफ मैराथन की शुरूआत 115 बटालियन नेहरू नगर मुख्यालय से होगी। उनके मुताबिक दौड़ मंे शामिल होने वाले प्रतिभागियांे को प्रातः 6.30 बजे पहुंचना होगा। इस आयोजन को लेकर विभिन्न संस्थाआंे के सहयोग से समुचित तैयारियां की जा रही है।

किराडू का शिल्प देखकर अभिभूत हुए कलाकार, पुलिस चौकी मंे सत्संग

राजस्थान कबीर यात्रा
                बाड़मेर, 26 अक्टूबर। राजस्थान कबीर यात्रा मंे शामिल कलाकार गुरूवार को किराडू मंदिर का शिल्प देखकर अभिभूत हो गए। उन्हांेने किराडू के संरक्षण की जरूरत जताते हुए शिल्प कला की तारीफ की। इस दौरान सियाणी पुलिस चौकी मंे सत्संग का आयोजन किया गया।
                राजस्थान कबीर यात्रा मंे शामिल कलाकारांे ने गुरूवार को किराडू स्थित मंदिरांे का अवलोकन किया। उन्हांेने स्थानीय शिल्प कला का बारीकी से अवलोकन करते हुए कहा कि निसंदेह उस समय मंे शिल्प कला कितनी विकसित रही होगी। उन्हांेने राजस्थान के खजूराहांे के संरक्षण की जरूरत जताई। इस दौरान महिला गु्रप के सदस्यांे ने ग्रामीण विकास एवं चेतना संस्थान की अध्यक्ष उमादेवी एवं पुरूष सदस्यांे के दल ने सचिव विक्रमसिंह तथा लोकायन संस्थान के गिरीराज शर्मा के निर्देशन मंे किराडू के मंदिरांे के बारे मंे विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान मूरालाला मारवाड़ा समेत विभिन्न कलाकारांे ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियांे के जरिए समां बांध दिया। इससे पहले सियाणी पुलिस चौकी परिसर मंे आयोजित सत्संग के दौरान महेशाराम, दानसिंह, मते का तला निवासी किशन कुमार समेत कई कलाकारांे ने अपनी प्रस्तुतियांे के जरिए दर्शकांे को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया।

राजस्थान कबीर यात्रा शुक्रवार को चौहटन मंे : राजस्थान कबीर यात्रा के पांच दिवसीय वाणी समागम के तहत शुक्रवार को चौहटन कस्बे मंे कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान विभिन्न कलाकार अपनी प्रस्तुतियां दंेगे। राजस्थान कबीर यात्रा के निदेशक गोपालसिंह चौहान ने बताया कि इस दौरान मदन गोपालसिंह एवं चार-यार, कालूराम बामनिया, महेशाराम, बिन्दुमालिनी और वेदंात भारद्वाज, गवरा देवी, ओमप्रकाश नायक, दानसिंह, वासु दीक्षित, कलेेक्टिव, किशन कुमार, निम्बाराम, कुंभाराम मेघवाल, लक्ष्मणदास बाल, माटी-बानी, मंजिल मिस्टिक्स, मूरालाला मारवाडा, प्रोजेक्ट युग्म, राधिका सूद नायक समेत कई कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। उनके मुताबिक 28 अक्टूबर को सिवाना मंे राजस्थान कबीर यात्रा का ठहराव होगा। यहां भक्ति एवं सूफियाना संगीत का रसास्वादन करने का महत्वपूर्ण अवसर श्रोता वर्ग को मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि स्पेन, यू के, कनाडा, स्तानमूल के विदेशी पर्यटक समेत विभिन्न क्षेत्रों से ताल्लुकात रखने वाले 200 यात्री राजस्थान कबीर यात्रा शामिल है।









बुधवार, 25 अक्टूबर 2017

राजस्थान कबीर यात्रा का शुभारंभ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा

बाड़मेर, 25 अक्टूबर । लोकायन संस्थान बीकानेर, राजस्थान पुलिस, ग्रामीण विकास एवं चेतना संस्थान बाड़मेर, जिला एवं पुलिस प्रशासन बाड़मेर, राजवेस्ट पावर लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित पंाच दिवसीय राजस्थान कबीर यात्रा का आगाज उद्घाटन संध्या के साथ सॉय सात बजे हाई स्कूल मैदान में भव्यता के साथ हुआ। 
राजस्थान कबीर यात्रा 2017 का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, पुलिस अधीक्षक डॉ. गगनदीप सिंगला, पुलिस उपायुक्त (पूर्व) जोधपुर डॉ. अमनदीप सिंह कपूर, नगर विकास न्यास अध्यक्ष प्रियंका चौधरी, नगर परिषद सभापति लूणकरण बोथरा, ग्रामीण विकास एवं चेतना संस्थान, बाड़मेर की अध्यक्ष रूमादेवी, लोकायन संस्थान से सम्बद्ध राजस्थान कबीर यात्रा के निदेशक गोपालसिंह चौहान, रिटायर्ड आर.एफ.एस. नाथाराम चौधरी, श्री गंगानगर विधायक कामिनी जिंदल, म्च्ब्भ्क् पूर्व चेयरमैन लेख राज माहेश्वरी, रावत त्रिभुवनसिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। सभी अतिथी और गणमान्य नागरिकों ने सपरिवार पधार कर कार्यक्रम के साक्षी बने, सभी ने देर रात तक वाणियों का आनंद उठाया, कार्यक्रम में बड़ी मात्रा में युवाओ ने भाग लिया, प्रकाश व्यवस्था और साउंड व्यवस्था अति उतम थी, 25 सदस्यीय बाड़मेर कलाकार मण्डली ने एक साथ मंच पर प्रस्तुती देकर वाणी गायन का नायब नमूना प्रस्तुत किया।  
इस अवसर जिला कलेक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि बाड़मेर जिले में राजस्थान कबीर यात्रा का आयोजन सुखद एवं लाभप्रद रहने वाला है। इस संगीत समारोह के अन्तर्गत देश-विदेश के कला-संगीत प्रेमी कलाकार यहां प्रवास करेंगे। ये सभी यहां की लोककला, लोक संगीत, हस्तकला-करीगरी से रू-ब-रू हांेगे। राष्ट्रीय-अन्तराष्ट्रीय स्तर पर यहां की धरोधर को पहचान मिलेगी। बाड़मेर में पर्यटन की संभावनाएं बढे़गी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. गगनदीप सिंगला ने कहा कि राजस्थान कबीर यात्रा के माध्यम से साम्प्रदायिक सौहार्द और आध्यात्मिक प्रेम इस जिले में अवश्य बढेगा। सन्तों की वाणी मानवता को जीवंतता प्रदान करती रही है।
कबीर यात्रा के उद्घाटन समारोह में पुलिस उपायुक्त (पूर्व) जोधपुर डॉ. अमनदीप सिंह कपूर ने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि 2016 वर्ष में आयोजित कबीर यात्रा का मेरा अनुभव बेहतरीन रहा। रचनात्मक एवं सृजनात्मक ध्येय को लेकर लोकायन संस्थान ने इस लोक संगीत उत्सव की शुरूआत की। सच यह प्रयोग इस दौर में अत्यंत सफल रहा। कबीर यात्रा 2017 के इस संस्करण में भी इसी कारण हम जुड़ सके। थार रेगिस्तान बाड़मेर में संगीत संध्या का आगाज सरस्वती वंदना से हुआ। गणेश वंदना भी रखी गयी। बाड़मेर के लोकप्रिय गायक दानसिंह जी ने भक्ति रस से ओत-प्रोत रचनाओं से समां बांध दिया। उनकी रचनाएं मूल मडान सहज धुन लागी और क्या करे मुरख माला ने खूब पसंद की गयी। मालवा के सुप्रसिद्ध गायक कालूराम बामनिया ने अपने भजन प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। 
बैंगलुरू के नामचीन कलाकर वेदांत भारद्वाज की रचनाओं ने भी खूब धूम मचायी। अन्तराष्ट्रीय मंचो पर धूम मचाने वाली मुम्बई की गायिका राधिका सूद नायिका ने अपनी प्रतिनिधि भक्ति प्रधान रचनाओं से वातावरण आध्यात्मिक-संगीतमय बना दिया। दिल्ली की टीम मंजिल मिस्टिक के ग्यारह कलाकारों का संगीत प्रदर्शन शानदार रहा। आकाशवाणी के बी-हाई आर्टिस्ट ओमप्रकाश नायक ने राजस्थानी संगीत से ओत - प्रोत भजनों से श्रोताओं को आनंदित कर दिया। रावला (गंगानगर) के रिजाज मीर, रमजान खां, कालू खां, निदाम ग्रुप ने सुफियाना और कबीर वाणी की प्रस्तुति दी। खचाखच भरा हाई स्कूल मैदान में आयोजित राजस्थान कबीर यात्रा के निदेशक गोपालसिंह चौहान ने बताया कि श्रोताओं का रूझान बता रहा है कि बाड़मेर में कबीर यात्रा-यात्रियों कलाकारों का भव्य स्वागत हुआ। ये सभी कलाकार चार दिन ग्रामीण क्षेत्र में भी संगीत प्रस्तुतियां देंगे। 
उद्घाटन संध्या से पूर्व देश-विदेश से आए कबीर वाणी-कलाकारों ने ग्रामीण विकास एवं चेतना संस्थान बाड़मेर परिसर में आयोजित लाईव क्राफ्ट वर्कशाप एवं प्रदर्शनी का अवलोकन किया। संस्थान के सचिव विक्रमसिंह गोदारा ने इस अवसर पर गायक कलाकार-यात्रियों का भावभीना स्वागत किया। आगंतुक अतिथियों ने कशीदाकारी, अजरक प्रिंट, बाड़मेरी लैदर वर्क, वूडन कारविंग, माटी कला, मांडण कला, हैण्डलूम बुनाई उत्पादों के लिए बाड़मेरी कलाकारों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। देश-प्रदेश से पधारे गायक कलाकार एवं कबीर यात्रा में सम्मिलित यात्रियों ने शोभायात्रा में भाग लिया। बलदेव नगर से शोभायात्रा विभिन्न मार्ग से होते हुए मुख्य संगीत आयोजन स्थल तक पहूॅची। विभिन्न स्थलों पर पुष्पमाला-पुष्प वर्षा से स्थानीय नागरिकों द्वारा स्वागत किया गया। 26 अक्टूबर को कबीर यात्रा गॉव - गडरारोड़ में रहेगी। 
राजस्थान कबीर यात्रा 2017 में राजस्थान पर्यटन विभाग, भवर-नरसी-पूनम कुलरिया, नवलकिशोर गोदारा, होटल सांचल फोर्ट बाड़मेर प्रमुख सहयोगी की भूमिका निभा रहे हैं।





एनएफएसए के तहत अपील की समयावधि निर्धारित

                बाड़मेर, 25 अक्टूबर। राज्य सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के अन्तर्गत प्राप्त अपीलों के निस्तारण के लिये अधिकतम 30 दिवस की समयावधि निर्धारित की है।

                उपायुक्त एवं उप शासन सचिव प्रीति माथुर ने एक आदेश जारी करके बताया कि खाद्य सुरक्षा सूचियों में पात्र व्यक्तियों के नाम जोडने (समावेशन) एवं अपात्र व्यक्तियों के नाम हटाने के लिए निर्धारित अपीलीय प्रक्रिया के तहत प्राप्त अपीलों के निस्तारण के लिए अधिकतम 30 दिवस की समयावधि निर्धारित की गई है। उल्लेखनीय है कि विभागीय समसंख्यक आदेश 29 सितंबर 2017 के जरिए प्रदेश के उपखण्ड अधिकारी एवं जिला रसद अधिकारियों को इस संबंध में अपीलीय अधिकारी नियुक्त किया गया है।

राजस्थान कबीर यात्रा गुरूवार को गडरारोड़ मंे

              बाड़मेर, 25 अक्टूबर। राजस्थान कबीर यात्रा के पांच दिवसीय वाणी समागम के तहत गुरूवार को गडरारोड़ कस्बे मंे कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान विभिन्न कलाकार अपनी प्रस्तुतियां दंेगे।

                राजस्थान कबीर यात्रा के निदेशक गोपालसिंह चौहान ने बताया कि इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर अपनी गायिकी का जादू प्रभाव बिखेरने वाले उच्च कोटि के गायक-गायिकाएं आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। उनके मुताबिक मदन गोपालसिंह एवं चार-यार, कालूराम बामनिया, महेशाराम, बिन्दुमालिनी और वेदंात भारद्वाज, गवरा देवी, ओमप्रकाश नायक, दानसिंह, वासु दीक्षित, कलेेक्टिव, किशन कुमार, निम्बाराम, कुंभाराम मेघवाल, लच्मणदास बाल, माटी-बानी, मंजिल मिस्टिक्स, मूरालाला मारवाडा, प्रोजेक्ट युग्म, राधिका सूद नायक सरीखे सिद्धहस्त कलाकारों की संगीत प्रस्तुतियंा श्रोताओं को रसरूपी शीतल झलने का अहसास करवाएगी। ग्रामीण विकास एवं चेतना संस्थान बाड़मेर के सचिव विक्रमसिंह गोदारा ने बताया कि 27 अक्टूबर को चौहटन कस्बे एवं 28 को सिवाना मंे राजस्थान कबीर यात्रा का ठहराव होगा। यहां भक्ति एवं सूफियाना संगीत का रसास्वादन करने का महत्वपूर्ण अवसर श्रोता वर्ग को मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि स्पेन, यू के, कनाडा, स्तानमूल के विदेशी पर्यटक समेत विभिन्न क्षेत्रों से ताल्लुकात रखने वाले 200 यात्री राजस्थान कबीर यात्रा शामिल है। यह आगामी पांच दिन तक बाड़मेर जिले मंे इस आयोजन के दौरान विभिन्न गतिविधियांे एवं कार्यक्रमांे में सम्मलित होंगे।

31 अक्टूबर को मनाया जाएगा राष्ट्रीय एकता दिवस

                बाड़मेर, 25 अक्टूबर। विभागीय अधिकारियों को 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप मनाने के निर्देश दिए गए हैं।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि इस दिन जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यक्रमांे के आयोजन के साथ राष्ट्रीय एकता शपथ दिलाई जाएगी।

विभिन्न हादसांे के पीड़ित परिवारांे को आर्थिक सहायता स्वीकृत

                बाड़मेर, 25 अक्टूबर। विभिन्न हादसांे मंे व्यक्तियांे की मौत होने एवं घायल होने पर उनके परिवारांे की आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने एक आदेश जारी कर विभिन्न हादसांे मंे लोगांे की मौत अथवा घायल होने के 13 मामलांे मंे पीड़ित पक्ष को 6 लाख 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। इसके तहत सुरेश कुमार निवासी नेडीनाडी, हुकमाराम निवासी मानसिंह की बेरी, बोला निवासी प्रहलादराम, गेहूं निवासी खेतू, खारिया तला निवासी बाबूलाल, कनोड़ा निवासी गूडडी कंवर, बिशाला निवासी बंशीसिंह, नई कमठाई निवासी खेताराम, लाछार दूधवा निवासी दीपाराम, महेश, सांभरा निवासी देवाराम, देमो की ढाणी निवासी जयसिंह, साजियाली पदमसिंह निवासी अकबर खान के परिजनांे को 50-50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

शिक्षण संस्थाआंे का पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य

                बाड़मेर, 25 अक्टूबर। वर्ष 2017-18 के लिए अल्पसंख्यक समुदाय के लिए संचालित केन्द्रीय प्रवर्तित पोस्ट मैट्रिक एवं मैरिट कम मीन्स छात्रवृति विद्यार्थियांे के आनलाइन आवेदन करने के लिए शिक्षण संस्थाआंे का पोर्टल पर पंजीयन होना अनिवार्य है।

                जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने बताया कि जिले की समस्त शिक्षण संस्थाएं एनएसपी पोर्टल पर अपनी शिक्षण संस्थान का पंजीयन करवाना सुनिश्चित करंे। बिना पंजीयन के विद्यार्थियांे द्वारा आवेदन पत्र आनलाइन नहीं करने की स्थिति मंे समस्त जिम्मेदारी संबंधित संस्थाआंे की होगी। इस संबंध मंे किसी प्रकार की तकनीकी समस्या आने पर raj.minocell@gmail.com पर ई-मेल के जरिए सूचित किया जा सकता है। निर्धारित अवधि के उपरांत एनएसपी पोर्टल पर पंजीयन कराना संभव नहीं होगा।

शिक्षक खेलकूद प्रतियोगिताएं 10 नवंबर से

                बाड़मेर, 25 अक्टूबर। निदेशक प्रारंभिक शिक्षा के निर्देशानुसार तहसील स्तरीय शिक्षक पुरूष वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिताएं 10 एवं 11 नवंबर को संबंधित तहसील मुख्यालयांे पर आयोजित होगी। इच्छुक शिक्षक निर्धारित आवेदन पत्र की प्रतियांे के साथ खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल हो सकते है।

                जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा शंकरलाल खोरवाल ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता मंे समस्त राजकीय शिक्षण संस्थाआंे एवं कार्यालयांे ,राजस्थान शिक्षा सेवा मंे अधीनस्थ सेवा मंे वर्णित पदांे पर कार्यरत शिक्षक सम्मिलित हो सकते है। उन्हांेने बताया कि नए शिक्षक जिन्हांेने प्रोबेशनल अवधि पूरी नहीं की है, वे इसमंे शामिल नहीं हो सकेंगे। प्रतियोगिता स्थलांे एवं विस्तृत दिशा-निर्देशांे की सूचना सभी ब्लाक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियांे एवं नोडल स्तर से प्राप्त की जा सकती है। जिला खेल सह प्रभारी अमृतलाल जैन ने बताया कि जिला स्तरीय शिक्षक खेलकूद प्रतियोगिता पुरूष एवं महिला वर्ग दोनांे समूह का आयोजन 17 एवं 18 नवंबर को होगा। इसमंे पुरूष वर्ग मंे तहसील स्तर से चयनित शिक्षक खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। इसके अलावा महिला वर्ग मंे जिला स्तर पर महिला शिक्षक मय आवेदन प्रपत्र भाग ले सकेगी। उनके मुताबिक जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता पुरूष वर्ग बास्केटबाल, बेडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज, एथलेटिक्स 100,200,400 मीटर, उंची एवं लंबी कूद, गोला फैंक 16 पोंड राउप्रावि बलदेव नगर मंे होगा। इसी तरह पुरूष वर्ग फुटबाल, बालीवाल, कबडडी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सुगम संगीत, सामूहिक गान, एकाभिनय, विचित्र वेशभूषा का आयोजन राउमावि बालोतरा तथा महिला वर्ग मंे बेडमिंटन, टेबल टेनिस, वालीबाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम सुगम संगीत, सामूहिक गान, समूह नृत्य, एकल नृत्य, एथलेटिक्स 100,200, चार गुना 100 मीटर रिले, गोला फैंक 12 पोंड का आयोजन राबाउमावि स्टेशन रोड़ बाड़मेर मंे होगा।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...