बुधवार, 13 सितंबर 2017

अतिरिक्त जिला कलक्टर बिश्नोई ने गरडिया में लगाई रात्रि चौपाल

विद्युत संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु केम्प आयोजित करने के निर्देश
बाडमेर, 13 सितम्बर। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. बिश्नोई ने मंगलवार को रामसर तहसील के सीमावर्ती गरडिया ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल की। इस दौरान उन्होने ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत जन समस्याओं की सुनवाई की तथा संबंघित अधिकारियों को समस्याओं के शीध्र निस्तारण के निर्देश दिए।
गरडिया ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित रात्रि चौपाल एवं जन सुनवाई के दौरान लोगों द्वारा विद्युत बिल समय पर प्राप्त नही होने, बिलों में सुधार की व्यवस्था नहीं होने तथा लाइनमैन का क्षेत्र विस्तृत होने से विद्युत संबंधी समस्याओं का समय पर निस्तारण नहीं होने की शिकायत पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ने डिस्कॉम के अधीक्षण अभियन्ता को रामसर अथवा गडरिया में केम्प आयोजित कर विद्युत संबंधी सम्पूर्ण समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश दिए। इसी प्रकार क्षेत्र में ढीले तारों तथा टेडे खम्बों की शीध्र मरम्मत करवाने के निर्देश दिए। 
अतिरिक्त जिला कलक्टर बिश्नोई ने जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियन्ता को गरडिया, सेलाऊ, जाट बस्ती, थाने की बेरी इत्यादि स्थानों पर पेयजल का कोई स्थाई स्त्रोत नहीं होने तथा पेयजल की समस्या होने पर बूठिया पेयजल स्त्रोत से आपरेशन एण्ड मेन्टीनेन्स के माध्यम से आगामी तीन माह में आम जन को पेयजल से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार उन्होने क्षेत्र में जर्जन होदियों को चिन्हीकरण कर पुनः निर्माण कराये जाने के निर्देश दिए गए। उन्होने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बिजराड से चिने की ढाणी, दरगाह से सोमाणियों का पाडा इत्यादि क्षतिग्रस्त सडकों की शीध्र मरम्मत करवाने के निर्देश दिए।
रात्रि चौपाल के दौरान उन्होने राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए योजनाओं को लाभ उठाने को कहा। उन्होने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को पशु चिकित्सालय के क्षेत्र में आने वाली ग्राम पंचायत में संबंधित पशु चिकित्सक द्वारा शिविर लगाकर पशुधन का उपचार एवं टीकाकरण करने तथा पशुपालन विभाग की उष्ट्र विकास योजना, पशु बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए ।

रामसर एवं गडरारोड़ मंे स्वच्छ भारत मिशन कार्यशाला शुक्रवार को

                बाड़मेर, 13 सितंबर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत बाड़मेर जिले को खुले मंे शौच से मुक्त कराने एवं पंचायत समिति स्तर पर अभियान की प्रगति की समीक्षा के लिए रामसर एवं गडरारोड़ पंचायत समिति मुख्यालय पर शुक्रवार को कार्यशाला का आयोजन होगा।

                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर 12 बजे रामसर पंचायत समिति मुख्यालय एवं दोपहर 3.30 बजे गडरारोड़ पंचायत समिति मुख्यालय पर सभागार मंे स्वच्छ भारत मिशन कार्यशाला का आयोजन होगा। इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति की समीक्षा करेंगे। उन्हांेने बताया कि इस दौरान सरपंच एवं अन्य जन प्रतिनिधियांे, ब्लाक स्तरी अधिकारियांे, पंचायत प्रारंभिक अधिकारियांे एवं ग्रामसेवकांे को आमंत्रित किया गया है।

जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक गुरूवार को

                बाड़मेर, 13 सितंबर। आम जन की परिवेदनाओं की सुनवाई एवं समस्याओं के समाधान के लिए जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन गुरूवार को प्रातः 10 बजे अटल सेवा केन्द्र में होगा। जन सुनवाई के साथ जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक भी आयोजित की जाएगी।

                मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल. नेहरा ने बताया कि जन सुनवाई में जिला स्तरीय अधिकारी भाग लेकर मौके पर ही प्राप्त होने वाली परिवेदनाओं एवं समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करेंगे। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।

प्रभारी मंत्री गोयल 23 को योजनाआंे की समीक्षा करेंगे

                बाड़मेर, 13 सितंबर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल 23 सितंबर को बाड़मेर जिला मुख्यालय विभिन्न विभागांे की ओर से संचालित योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

                निजी सहायक दुर्गासिंह ने बताया कि जल स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री 22 सितंबर को दोपहर 3 बजे रवाना होकर शाम 5.30 बजे बाड़मेर सर्किट हाउस पहुंचेंगे। बाड़मेर मंे रात्रि विश्राम के बाद दूसरे दिन प्रातः 10 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके उपरांत दोपहर 3 बजे जेतारण के लिए रवानगी का कार्यक्रम निर्धारित है।

पालनहार योजना का भुगतान एक सप्ताह में करने के निर्देश

                बाड़मेर, 13 सितंबर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक डॉ. समित शर्मा ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए है कि पालनहार योजना में लंबित भुगतान को एक सप्ताह में करना सुनिश्चित करें।

                निदेशक डॉ. समित शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बताया कि पालनहारों का बायोमैट्रिक सत्यापन फिलहाल स्थगित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों के अध्ययन प्रमाण-पत्र विद्यालयों से आ गए हैं, उन्हें नए पालनहार पोर्टल से तत्काल जोड़ा जाए। उन्होंने बताया कि 2 लाख 25 हजार बच्चे पालनहार योजना से जुड़े हैं, जिनका पालन-पोषण एवं शिक्षा की व्यवस्था इस योजना से होती है।

बूंद-बूंद बचाकर खेती करने के लिए किसान को मिलेंगे तीन लाख

                बाड़मेर, 13 सितंबर। पानी की बूंद-बूंद बचाकर खेती को बढ़ावा देने के मकसद से राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत कृषि सिंचाई योजना शुरू की है। इस योजना का संचालन जलग्रहण विकास एवं प्रबंधन विभाग के माध्यम से किया जाएगा। इसके तहत किसानों को वाटर प्रबंधन, हाईब्रिड किस्मों का बीज खेत की मेड़बंदी तक का खर्चा दिया जाएगा। एक किसान इन कार्यों के लिए अधिकतम तीन लाख रुपए तक की मदद ले सकेगा।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि किसानांे को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत अपने खेत मंे टांका, तलाई, मेड़बंदी, फलदार जैविक खेती आदि कार्यों के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। एक हैक्टेयर में फलदार खेती, फसलों के बीज आदि के लिए अधिकतम 30 हजार एवं बारिश के पानी के प्रबंधन के लिए तीन लाख तक की सहायता का प्रावधान किया गया है। उनके मुताबिक स्वीकृत राशि में किसान को 5 से 10 फीसदी तक हिस्सा राशि जमा करानी होगी। एससी-एसटी के किसान को पांच प्रतिशत सामान्य श्रेणी के किसान को 10 फीसदी हिस्सा राशि जमा करानी होगी। योजना के अनुसार, स्कीम में प्रत्येक ब्लॉक 225 लाख रुपए का बजट जारी किया जाएगा। गाइड लाइन के अनुसार प्रत्येक ब्लॉक में किसानों को मांग के अनुसार सिंचाई में पानी बचाने की इकाई स्थापित करने एवं अन्य कार्यों के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके लिए ब्लॉक क्षेत्र में आवंटित बजट कम पड़ने पर कृषि विभाग की ओर से संचालित अन्य योजना अथवा मनरेगा में बजट स्वीकृत किया जाएगा।
सरपंच को करना होगा आवेदन : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत चयन के लिए सरपंच की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत स्तर पर 10 सदस्य कमेटी का गठन किया गया है। किसान को कमेटी अध्यक्ष को आवेदन करना होगा। कमेटी की मीटिंग में किसान के आवेदन पर चर्चा की जाएगी। इसके आधार पर वाटर सैड विभाग के जेईएन के द्वारा प्रोजेक्ट तैयार कर बजट आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।


मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान मंे आमजन की भागीदारी जरूरी

                बाड़मेर, 13 सितंबर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान मंे आमजन की भागीदारी जरूरी है। आमजन एवं जन प्रतिनिधियांे की सक्रिय भागीदारी से जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने वाले यह योजना सफल हो पाएगी। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस मंे मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत आयोजित जन प्रतिनिधियांे की एक दिवसीय कार्यशाला के दौरान यह बात कही।

                इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने कहा कि इस अभियान के जरिए जल संरक्षण मंे आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाना है। उन्हांेने कहा कि इसके तहत जल संरक्षण के कार्याें को प्राथमिकता दी जाए। उन्हांेने कहा कि इस अभियान को जन-जन का अभियान बनाते हुए इस प्रकार कार्य करें कि लक्ष्य के अनुरूप सफल हो सकें। उन्होंने अभियान से जुड़े विभागों के अधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियांे से कहा कि  इस अभियान के तृतीय चरण का सर्वे संयुक्त रूप से किया जाए। उन्हांेने अभियान के तृतीय चरण का सर्वे कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्हांेने पंचायत समिति स्तर पर भी मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत प्रशिक्षण आयोजित करवाने के निर्देश दिए। कार्यशाला मंे मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान मंे चिन्हित ग्राम पंचायतों के सरपंचांे, प्रधान एवं अन्य जन प्रतिनिधियांे के साथ विभागीय अधिकारी शामिल हुए।  इस दौरान अधीक्षण अभियंता बलवीरसिंह ने प्रोजेक्टर के जरिए मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। उन्हांेने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के प्रथम एवं द्वितीय चरण मंे रही कमियांे को दूर करते हुए जल संरक्षण के कार्याे को कार्य योजना मंे शामिल किया जाए। कार्यशाला के दौरान संभागियांे की ओर से मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान की गतिविधियांे की विस्तार से जानकारी देने के साथ योजना की क्रियान्विति से संबंधित शंका समाधान किया गया।




मंगलवार, 12 सितंबर 2017

विशेष योग्यजन पुरस्कार के लिए 30 सितम्बर तक प्रस्ताव आमंत्रित

                बाड़मेर, 12 सितंबर। राज्य के सर्वश्रेष्ठ विशेष योग्यजनों एवं विशेष योग्यजनों के कल्याण के क्षेत्र में कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्तियों एवं संस्थाओं को 14 श्रेणियों में वर्ल्ड डिसएबिलिटी डे के अवसर पर 3 दिसम्बर, 2017 को राज्य स्तरीय विशेष योग्यजन पुरस्कार योजना में सम्मानित करने के लिए 30 सितम्बर, 2017 तक प्रस्ताव आमंत्रित किये गये हैं।

                विशेष योग्यजन निदेशक डॉ. समित शर्मा ने बताया कि आवेदक अपने जिले के जिला अधिकारी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कार्यालय में सम्पर्क कर अपनी पात्रतानुसार सम्बन्धित श्रेणी के निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र 30 सितम्बर, 2017 तक जिला अधिकारी को प्रस्तुत करें। समस्त जानकारी विभागीय वेबसाइट www.sje.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।

निःशुल्क टैंकर भरवाने के लिए सहायक अभियन्ता अधिकृत

                बाडमेर, 12 सितम्बर। बाडमेर शहर पेयजल योजना की कारेली नाडीे जाने वाली लाइन एवं दानजी की होदी जाने वाली डीआई लाइन में सुधार के लिए लगभग तीन दिन इन क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई बन्द रहेगी।

                अधिशाषी अभियन्ता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नगर खण्ड लिच्छूराम चौधरी ने बताया कि 14 सितंबर तक या इससे पूर्व कार्य पूर्ण होने तक नागरिकों को पेयजल की समस्या को ध्यान में रखते हुए इन क्षेत्रवासियों की प्रार्थना पर कनिष्ठ अभियन्ता, सहायक अभियन्ता नगर उपखण्ड राजस्व एवं वितरण बाडमेर को महावीर नगर हाईड्रेन्ट पर निःशुल्क टैंकर भराने हेतु अधिकृत किया गया है। उन्होने बताया कि किसी भी घर वाले को एक से ज्यादा टैकर नहीं भराया जाए तथा समस्त टैंकरों का रिकार्ड मय उपभोक्ता का नाम, पता, फोन नम्बर आदि संधारित किया जाए ताकि किसी प्रकार का दुरूपयोग नहीं हो सकें। इस अवधि के उपरान्त सशुल्क इसी हाईडेन्ट से टैंकर भरे जा सकते है।

अज्ञात कॉलर से सूचना साझा नहीं किये जाने के निर्देश

                बाड़मेर, 12 सितंबर। जिले में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनसे दूरभाष या अन्य माध्यम से किसी भी व्यक्ति द्वारा सम्पर्क किये जाने पर अति महत्वपूर्ण एवं आंतरिक सुरक्षा को प्रभावित करने वाली गोपनीय एवं संवेदनशील सूचनाएं साझा नहीं करने, फोन प्राप्त होने पर सावधानी बरतने तथा किसी प्रकार के प्रलोभन में नहीं आने तथा पीआईओएस की गतिविधियों व कार्यप्रणाली को प्रचारित कराने के निर्देश दिए गए है।

                कलक्टर एवं जिला मजिस्टेªट शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि पाक इन्टेलीजेन्स आपरेटिवज (पीआईओएस) से छदम नाम से टेलीफोन, मोबाइल फोन द्वारा अथवा फर्जी ई मेल के माध्यम से सरकारी कर्मचारियों से पहचान बनाकर विभिन्न प्रकार के लालच व प्रलोभन देकर उनके विभागों की सामरिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण सूचनाएं तथा गोपनीय सूचनाएं प्राप्त करने में प्रयासरत है। उन्होने जिले में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनसे दूरभाष या अन्य माध्यम से किसी भी व्यक्ति द्वारा सम्पर्क किये जाने पर अति महत्वपूर्ण एवं आंतरिक सुरक्षा को प्रभावित करने वाली गोपनीय एवं संवेदनशील सूचनाएं साझा नहीं करने, फोन प्राप्त होने पर सावधानी बरतने तथा किसी प्रकार के प्रलोभन में नहीं आने के निर्देश दिए है।

बाड़मेर के प्रधान डाकघर में खुलेगा ‘इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक’और आधार कार्ड अपडेशन सेन्टर

आधुनिकतम तकनीक से जुड़ रही हैं डाक सेवाएं, ग्रामीण शाखा डाकघर होंगे ऑनलाइन एवं हाईटेक 
                बाड़मेर, 12 सितंबर। डाक विभाग अपनी बचत बैंक और बीमा सेवाओं को ऑनलाइन करने के बाद अब बैंकिंग क्षेत्र में कदम रखने जा रहा है। डाक विभाग को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से पेमेंट बैंक आरंभ करने का लाइसेंस मिल चुका है और इसके तहत बाड़मेर प्रधान डाकघर में भी इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक खुलेगा। बाड़मेर दौरे पर आए राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर के निदेशक डाक सेवाएं कृष्ण कुमार यादव ने कही।
                डाक निदेशक यादव ने बताया कि बाड़मेर प्रधान डाकघर में आधार कार्ड अपडेशन सेन्टर भी खोला जाएगा। निदेशक कृष्ण कुमार यादव ने इस अवसर पर एक कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाककर्मियों को सम्मानित किया और जेठ्न्तरी गाँव की सभी योग्य बालिकाओं के खाते खोलकर इसे संपूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम भी घोषित किया। इस अवसर पर डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि सरकार ने डाकघर और बैंकों के एटीएम को आपस में जोड़ दिया है, इससे लोगों को काफी सहूलियत हो गई है।  इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक आरंभ होने के के बाद इसकी सेवा और पहुँच में और भी इजाफा होगा। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से उपभोक्ताओं के लिए आसान, कम कीमतों, गुणवत्तायुक्त वित्तीय सेवाओं की आसानी से पहुंच के लिए विभाग के विस्तृत नेटवर्क और संसाधनों का लाभ मिलेगा।

                यादव ने बताया कि इण्डिया पोस्ट पेमेंट बैंक  गांवों, कस्बों और दूरदराज के इलाकों में बैंकिंग सुविधाओं से वंचित तथा कम बैंकिंग वाले इलाकों में भुगतान बैंक के जरिए लोगों में अपनी पैठ बनाएगा। ये बैंक ग्राहकों से जमा ले सकते हैं किंतु लोन नहीं दे सकते। ये बैंक अपने ग्राहक से एक लाख रुपये तक की राशि जमा कर सकते हैं। ये एटीएमध्डेबिट कार्ड जारी करेंगे, लेकिन क्रेडिट कार्ड नहीं। ये अपने ग्राहकों को इंटरनेट बैंकिंग के द्वारा भुगतान और धन भेजने की सेवाएं मुहैया कराएँगे। पेमेंट बैंक से डाक विभाग देश भर के सुदूर ग्रामीण हिस्सों तक अपने 1.55  लाख डाकघरों के जरिये पहुंच बनाएगा। डाक निदेशक श्री यादव ने कहा कि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से मूल बैंकिंग, भुगतान और प्रेषण सेवाएं प्रदान करने के द्वारा वित्तीय समावेशन और बीमा, म्युचुअल फंड, पेंशन और ग्रामीण क्षेत्रों एवं बैंक रहित और बैंक के अंतर्गत कार्य करने वाले क्षेत्रों पर विशेष रूप से ध्यान देते हुए तीसरे पक्ष के वित्तीय प्रदाताओं के साथ समन्वय के माध्यम से ऋण तक पहुंच जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। ग्रामीण क्षेत्र के डाकघरों के सम्बन्ध में  डाक निदेशक यादव ने कहा कि ग्रामीण सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी प्रोजेक्ट  के तहत बाड़मेर जिले  के ग्रामीण शाखा डाकघरों को भी शीघ्र हाईटेक किया जाएगा और वहाँ पर हैण्डहेल्ड डिवाइस दिया जायेगा। आर्थिक और सामाजिक समावेशन के तहत ग्रामीण पोस्टमैन चलते-फिरते एटीएम के रूप में नई भूमिका निभाएगा। इसके तहत शाखा डाकघरों को सोलर चार्जिंग उपकरणों से जोडने के साथ-साथ मोबाइल थर्मल प्रिन्टर, स्मार्ट कार्ड रीडर, फिंगर प्रिन्ट स्कैनर, डिजिटल कैमरा एवं सिगनेचर व दस्तावेज स्कैनिंग के लिये यन्त्र भी मुहैया कराये जाएंगे। ताकि ग्रामीणांे को घर बैठे ही अपना भुगतान मिल सकें। उन्होंने कहा कि ई-कामर्स को बढ़ावा देने हेतु कैश ऑन डिलीवरी, लेटर बाक्स से नियमित डाक निकालने के लिए नन्यथा मोबाईल एप एवं डाकियों द्वारा एण्ड्रोयड बेस्ड स्मार्ट फोन आधारित डिलीवरी जैसे तमाम कदम विभाग की डिजिटल इण्डिया के तहत की गई पहल हैं। डाकघरों में कोर इंश्योरेंस, कोर बैंकिंग, एटीएम जैसी तमाम आधुनिक सेवाओं का समावेश हुआ है। इस दौरान बाड़मेर मंडल के  अधीक्षक डाकघर कान सिंह राजपुरोहित, सहायक डाक अधीक्षक कृतिका पालीवाल, डाक निरीक्षक देवाराम सुथार, दीपक कुमार, पारसमल सुथार, वासु देव सोनी सहित डाक विभाग के तमाम अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।



जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक 14 सितम्बर को

                बाड़मेर, 12 सितंबर। आम जन की परिवेदनाओं की सुनवाई एवं समस्याओं के समाधान के लिए जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन 14 सितम्बर को प्रातः 10 बजे अटल सेवा केन्द्र में किया जाएगा। जन सुनवाई के साथ जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक भी आयोजित की जाएगी।

                मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल. नेहरा ने बताया कि जन सुनवाई में जिला स्तरीय अधिकारी भाग लेकर मौके पर ही प्राप्त होने वाली परिवेदनाओें एवं समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करेंगे। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।

मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान से साकार होने लगा जल संरक्षण का सपना

बाड़मेर के पत्रकारांे ने किया मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत हुए कार्याें का अवलोकन
                बाड़मेर, 12 सितंबर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत हुए कार्याें की बदौलत बाड़मेर जिले मंे जल संरक्षण का सपना साकार हो रहा है। कई स्थानांे पर हुए खड़ीन निर्माण से किसान रबी की फसल की तैयारी मंे है। वहीं तालाबांे मंे एकत्रित पानी से सैकड़ांे ग्रामीण एवं मवेशी अपनी प्यास बुझा रहे है। एमजेएसए के तहत हुए कार्याें का मंगलवार को बाड़मेर के पत्रकारांे ने अवलोकन किया।

                शिव पंचायत समिति की झाफलीकला ग्राम पंचायत के राजस्व गांव नेगरड़ा की बिटकड़ी नाडी मंे 14.99 लाख की लागत से जीर्णाेद्वार कार्य कराया गया है। यहां जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला समेत सैकड़ांे ग्रामीणांे, पुलिसकर्मियांे एवं विभिन्न विभागीय कार्मिकांे ने भी श्रमदान किया था। कुछ समय पूर्व यहां हुई बारिश से यह तालाब लबालब भर गया है। इस तालाब से बाड़मेर जिले के कई गांवांे के साथ जैसलमेर के मंडाई गांव के ग्रामीण भी पानी लेकर जा रहे है। ग्रामीणांे के मुताबिक मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत इस तालाब की खुदाई होने के बाद अब करीब एक वर्ष तक पर्याप्त पानी रहेगा। नेगरड़ा निवासी राणकंवर पत्नी ओनाड़सिंह के खेत मंे 1.40 लाख की लागत से टांके का निर्माण कराया गया है। इनके खेत मंे पानी का साधन नहीं होने से खासी दिक्कतांे का सामना करना पड़ता था। लेकिन एमजेएसए के तहत टांका निर्माण से उनकी एक बड़ी समस्या का समाधान हो गया है। नेगरड़ा ग्राम पंचायत मंे दीपसिंह, गंगासिंह पुत्र दीपसिंह एवं तेजमालसिंह समेत कई ग्रामीणांे के खेतांे मंे 2 लाख की लागत से खड़ीन निर्माण कराया गया है। अब तक खरीफ की फसल तक सीमित रहने वाले ग्रामीण अब रबी की फसल की तैयारी कर रहे है। उनका कहना है कि अब वे खेत मंे तारामीरा, गेहूं एवं सरसांे की बुवाई करेंगे। उनके मुताबिक पहले इक्का दुक्का खेतांे मंे अधिक बारिश होने पर पानी का थोड़ा ठहराव होता था, लेकिन इसका वास्तविक रूप से फायदा नहीं मिल पाता था। दीपसिंह ने बताया कि अब रबी की फसल के लिए बारिश के पानी की जरूरत नहीं रहेगी। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत हुए कार्याें की बदौलत उनका सपना साकार होने लगा है। शिव पंचायत समिति मंे एमजेएसए के तहत हुए कार्याें के अवलोकन के दौरान विकास अधिकारी डा. चांगदेव सोपान कामठे, अधिशाषी अभियंता सुखविन्दरसिंह, सहायक अभियंता तेजसिंह, सहायक अभियंता तेजसिंह, चंपालाल आर्य, कनिष्ठ अभियंता श्रीकांत समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी शामिल रहे। पत्रकारांे के दल ने बिटकड़ी नाडी के पास लगाए गए वृक्ष कंुज का निरीक्षण किया। यहां पर वन विभाग की ओर से 0.50 हैक्टेयर मंे 200 पौधे लगाए गए है। विकास अधिकारी डा. चांगदेव सोपान कामठे ने बताया कि शिव पंचायत समिति मंे मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के द्वितीय चरण के तहत 570.33 लाख की लागत से 387 कार्य कराए गए है। इसमंे टांका निर्माण के 302, खड़ीन 44, खेत तलाई 6, तालाब 7, पाइपलाइन 9, स्क्रीलर 12 एवं वृक्ष कुंज के 7 कार्य करवाए गए है। उन्हांेने बताया कि जल संरक्षण के कार्याें से आमजन को खासी राहत मिली है।









सोमवार, 11 सितंबर 2017

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण करेंगे "ब्लू व्हेल चौलेन्ज गेम" के खतरों के प्रति जागरूक

                बाड़मेर, 11 सितंबर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने सभी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे ‘‘ब्लू व्हेल चौलेन्ज गेम’’ के खतरों के प्रति बच्चों को जागरूक करने के लिए विधिक जागरूकता अभियान चलाएं।

                राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव एस.के.जैन ने बताया कि केन्द्र सरकार ने वाट्स एप, फेसबुक, गूगल, इंस्टाग्राम  आदि को निर्देश देते हुए ब्लू व्हेल गेम को प्रतिबंधित कर दिया है। अतः इस गेम के खतरों से बच्चों को जागरूक करने के लिए सभी जिला सेवा प्राधिकरणों को निर्देश दिए गए हैं कि वे  पैरा लीगल वॉलंटियर, लीगल अवेयरनैस टीम, पैनल एडवोकेट्स, एनजीओ, एफटीएस सहित अन्य संबंधित व्यक्तियों के सहयोग से लोगों के बीच जागरूकता फैलाएं। जैन ने बताया कि इस जागरूकता अभियान को सफल बनाने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों, प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण और स्कूल प्रबन्धन का सहयोग लेने के भी निर्देश दिए गए हैं।

अवधिपार ऋण जमा कराने की योजना की अवधि 31 दिसंबर तक बढ़ाई

                बाड़मेर, 11 सितंबर। केन्द्रीय सहकारी बैंकों से जुड़े किसानों के ओवर ड्यू हुए ऋण को जमा कराने की तिथि 31 दिसंबर, 2017 तक बढ़ा दी गई है।

                सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक ने बताया कि इस योजना से ऐसे ऋणियों एवं किसानों को फायदा होगा, जो किन्हीं कारणों से अपने ऋणों का समय पर नहीं चुका पाए थे। ऐसे किसानों के लिए एक मुश्त समझौता योजना लागू की थी और यह योजना 30 जून तक लागू थी। अब ऐसे किसान जो 31 दिसम्बर तक ऋण का चुकारा करेंगे उन्हें दो से 9 प्रतिशत तक ब्याज दर में फायदा मिलेगा। सहकारिता मंत्री ने बताया कि 30 जून के बाद ऐसे ऋणी जो अपने अवधिपार ऋण जमा करा चुके हैं तथा योजना के दायरे में आते हैं, उन्हें भी योजना का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस योजना में ऋण के अवधिपार होने की दिनांक से राशि चुकाने की दिनांक तक ऋण स्वीकृति पत्र में अंकित ब्याज दर या 10 प्रतिशत ब्याज दर, जो भी कम हो, साधारण ब्याज वसूल किया जाएगा। इस योजना से प्रदेश के लगभग 1 लाख 65 हजार किसानों को फायदा होगा और 300 से 400 करोड़ रुपये की किसानों को राहत मिलेगी। उन्हांेने बताया कि इस योजना के तहत वे सभी कृषि एवं अकृषि ऋण सम्मिलित किए गए हैं, जो कि एक अप्रेल, 2013 या इससे पहले ही अवधिपार हो चुके हैं।

रिटनिंग अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित

पंचायत राज संस्थाओं के रिक्त पदों का उप चुनाव
                बाड़मेर, 11 सितंबर। पंचायती राज संस्थाओं में रिक्त हुए पंचायत समिति सदस्यों, उप सरपंचों एवं वार्ड पंचों के उप चुनाव सम्पन्न करवाने हेतु मतदान दलों में नियुक्त रिटर्निग अधिकारियों, मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण देने एवं चुनाव सामग्री वितरण करने के लिए कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
                उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओ.पी. बिश्नोई ने बताया कि 12 सितंबर को प्रातः 11 बजे कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में प्रथम प्रशिक्षण वार्ड पंच के रिटनिंग ऑफिसर व प्रथम मतदान अधिकारी एवं नाम निर्देशन पत्र के लिए गन्तव्य स्थानों के लिए रवानगी होगी। इसी प्रकार 17 सितम्बर को प्रातः 11 बजे कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में मतदान दलों में नियुक्त समस्त कार्मिकों एवं जोनल मजिस्टेªट का प्रशिक्षण एवं उसके पश्चात् वार्ड पंच के चुनाव के लिए गन्तव्य स्थान के लिए रवानगी, 21 सितम्बर को प्रातः 11 बजे कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव हेतु पीठासीन अधिकारी व प्रथम मतदान अधिकारी का प्रशिक्षण एवं उसके पश्चात् चुनाव हेतु गन्तव्य स्थान के लिए रवानगी की जाएगी। उप सरपंच का चुनाव 19 सितंबर को होगा।

                उन्होने बताया कि पंचायत समिति सदस्य, उप सरपंच, वार्ड पंच के उप चुनाव की व्यवस्ािाओं के लिए संबंधित उपखण्ड अधिकारी उतरदायी रहेंगे तथा प्रभारी अधिकारी, अतिरिक्त प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि मतदान दलों को प्रशिक्षण के बाद गन्तव्य स्थानों के लिए रवाना करेंगे एवं इसकी सूची उसी दिन दोपहर 3.00 बजे तक नियन्त्रण कक्ष को उपलब्ध करवाएगें।

विकास कार्याे को प्राथमिकता से पूर्ण करवाने के निर्देश

              बाड़मेर, 11 सितंबर। प्रगतिरत विकास कार्याे को प्राथमिकता से पूर्ण करवाया जाए। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान, बजट घोषणा समेत अन्य विकास योजनाआंे की प्रभावी मोनेटरिंग करने के साथ कार्याे की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे ग्रामीण विकास योजनाआंे की समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।

                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के प्रगतिरत कार्याे को आगामी दस दिवस मंे पूर्ण करवाए जाए। उन्हांेने कहा कि जो कार्य पूर्ण हो चुके है उनके पूर्णता प्रमाण पत्र एवं प्रगतिरत कार्याे के उपयोगिता प्रमाण पत्र भिजवाएं। मुख्य कार्यकारी अधिकारी नेहरा ने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तृतीय चरण की विस्तृत कार्य योजना तैयार करने के निर्देश देते हुए कहा कि इसमंे जल संरक्षण के कार्याे को प्राथमिकता से शामिल किया जाए। उन्हांेने कहा कि राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाआंे को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समयावधि मंे इसकी क्रियान्वित सुनिश्चित की जाए। कार्याे के समय पर पूरा नहीं होने एवं फोटो तथा कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र अपलोड नहीं करने को उच्च स्तर से गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्हांेने पंचायत समितिवार प्रगतिरत कार्याे की समीक्षा करते हुए कहा कि वित्तीय स्वीकृति जारी होने के तत्काल बाद कार्य प्रारंभ करवाएं। उन्हांेने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तृतीय चरण के अधिकाधिक प्रचार-प्रसार, जन प्रतिनिधियांे एवं आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्हांेने इस दौरान महात्मा गांधी नरेगा योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम समेत अन्य ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक के दौरान वरिष्ठ लेखाधिकारी मेवाराम बालन, अधिशाषी अभियंता आर.बी.शर्मा, कबीर अख्तर समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान के विविध पहलूआंे से रूबरू कराया

                बाड़मेर, 11 सितंबर। भारत सरकार राष्ट्रीय सीएससी ई गवर्नेंस परियोजना के तहत बाड़मेर जिले में कॉमन सर्विस सेंटर धारकों की जिला मुख्यालय पर अटल सेवा केंद्र मंे कार्यशाला आयोजित हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान के विविध पहलूआंे से रूबरू कराया गया।
                इस दौरान सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उप निदेशक देवेन्द्र माथुर ने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत पर कामन सर्विस सेंटर धारक सरकारी सेवाएं निर्धारित दरों पर दें। उन्हांेने कहा कि पीएमजी दिशा परियोजना में आ रही समस्याओं का जल्दी समाधान किया जाए। उन्हांेने कहा कि इस अभियान में उन कक्षा नौ से बारहवीं के विद्यार्थियांे को ज्यादा से ज्यादा जोड़कर लाभाविंत करें। सीएससी ई गवर्नेस जिला प्रबंधक चेनाराम चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान के तहत जिले में प्रत्येक ग्राम पर प्रशिक्षण केंद्र स्थापित कर ग्राम स्तरीय उद्यमी डिजिटल इंडिया का सपना साकार किया जाए। उन्हांेने कहा कि ग्रामीणों को इस अभियान से जोड़ने के लिए डिजिटल भारत बनाने के लिए सीखो नारे के साथ पहल करे, ताकि केन्द्र सरकार की इस योजना का फायदा आमजन को मिले। 
                इस दौरान प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान में गति लाने एवं समस्याओ से संबंध में विचार-विमर्श के साथ पीएमजी दिशा पोर्टल के बारे मंे सीएससी केंद्र धारको को प्रशिक्षण दिया गया।

सीएससी वीएलई सोसायटी का गठन : कॉमन सर्विस सेंटर धारको ने जिले में सीएससी वीएलई सोसायटी  का गठन किया गया है। जो प्रत्येक ग्राम तक सरकारी सेवाएं देने के साथ जन सेवा हित में कार्य करेगी। सीएससी ई गवर्नेस जिला प्रबंधक चेनाराम चौधरी ने बताया कि सोसायटी के सभी सदस्यों ने एक नई जन सेवा पहल करते हुए प्रत्येक ग्राम पंचायत पर सीएससी वीएलई की ओर से एक जरुरत मंद महिला को हर माह 500 रूपए सहयोग राशि देने का निर्णय लिया गया।

अंडरग्राउंड विद्युत केबल सुरक्षित डालने और डिवाइडर की चौड़ाई सही करने के निर्देश

               बाड़मेर, 11 सितंबर। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर बिजली, पानी संबंधित साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान डिस्काम के अधिकारियांे को शहर मंे अंडरग्राउंड विद्युत केबल सुरक्षित डालने के निर्देश दिए। उन्हांेने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियांे को स्टेशन रोड़ पर सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए पर निर्माणाधीन गौरव पथ के डिवाइडर की चौड़ाई सही करने के निर्देश दिए।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने डिस्काम के अधिकारियांे को निर्देश दिए कि शहर मंे कहीं पर भी अंडर ग्राउंड विद्युत केबल बाहर नहीं दिखनी चाहिए। साथ ही इसकी वजह से अगर कोई हादसा हुआ तो संबंधित विभागीय अधिकारी की जिम्मेदारी निर्धारित की जाएगी। इसी तरह सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जी.आर.जीनगर को निर्देशित किया कि वे स्टेशन रोड़ पर अहिंसा चौराहे से पेट्रोल पंप तक निर्माणाधीन गौरव पथ के डिवाइडर की चौड़ाई को सही करें। जिला कलक्टर ने मौजूदा समय मंे निर्माणाधीन डिवाइडर से हादसे होने की आश्ंाका जताते हुए विभागीय अधिकारियांे को मौका मुआयना करने एवं यातायात व्यवस्था के लिहाज से ही डिवाइडर बनाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर नकाते ने नगर परिषद के अधिकारियांे को पेचवर्क करवाने, गडडे भरवाने एवं सड़कांे के किनारे बबूल की झाड़ियां कटवाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने समस्त अधिकारियांे को जनसंपर्क पोर्टल पर दर्ज होने वाले प्रकरणांे का प्राथमिकता से निस्तारण करवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने औद्योगिक क्षेत्र मंे विद्युत चोरी रोकने के साथ दीनदयाल विद्युतीकरण योजना के लाभार्थियांे की सूची संबंधित ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्रों मंे चस्पा करने के साथ सरपंच को भी उपलब्ध करवाने के लिए निर्देशित किया। इसी तरह चिकित्सा विभाग के अधिकारियांे को क्षतिग्रस्त भवन चिन्हित करने, मौसमी बीमारियांे की रोकथाम एवं इन्द्रधनुष अभियान की कार्य योजना प्रस्तुत करने को कहा गया। बैठक के दौरान अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पी.सी.दीप्पन, अधीक्षण अभियंता नेमाराम परिहार, जी.आर.जीनगर, अधिशाषी अभियंता सुराराम चौधरी, ए.के.जैन, रूडिप के बंशीधर पुरोहित, नगर परिषद के राजस्व अधिकारी पवन कुमार समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


विकास कार्याे की प्राथमिकता से कार्य योजना तैयार करें : चौधरी

सांसद आदर्श ग्राम योजना मंे बायतू भोपजी एवं लीलसर मंे होने वाले विकास कार्याें पर हुई चर्चा
                बाड़मेर, 11 सितंबर। सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत लीलसर मंे कराए जाने वाले विकास कार्याे की संबंधित विभाग प्राथमिकता से कार्य योजना तैयार करवाकर भिजवाएं। ताकि सांसद आदर्श ग्राम योजना के मापदंड के अनुरूप उसकी क्रियान्विति सुनिश्चित की जा सके। बाड़मेर-जैसलमेर सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर सांसद आदर्श ग्राम योजना संबंधित समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।

                इस दौरान सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ने कहा कि सांसद आदर्श ग्राम योजना के मापदंड के अनुसार शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, बिजली, दूरसंचार, यायायात जैसी आधारभूत विकसित किए जाने के लिए संबंधित विभाग आवश्यक कार्याे का आंकलन कर विकास अधिकारी को सूचना उपलब्ध करवाएं। इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि बायतू भोपजी आदर्श ग्राम मंे प्रगतिरत कार्याे को प्राथमिकता से पूर्ण करवाएं। उन्हांेने कहा कि विकास कार्याे मंे गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्हांेने कहा कि विकास कार्याे मंे लापरवाही पर संबंधित अधिकारियांे की जिम्मेदारी निर्धारित की जाएगी। जिला कलक्टर नकाते ने बायतू भोपजी मंे रिक्शों के जरिए डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने विलेज डवलपमेंट प्लान मंे हस्तशिल्प एवं उद्यानिकी के कार्याें को शामिल करने के निर्देश दिए। इस दौरान सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी एवं जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बायतू भोपजी मंे अंडरग्राडंड केबलिंग, टयूरिस्ट पैलेस विकसित करने एवं वाई फाई टावर लगाने समेत अन्य विकास कार्याे की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान डिस्काम के अधीक्षण अभियंता मांगीलाल जाट ने बताया कि बायतू भोपजी मंे दीनदयाल विद्युतीकरण योजना के तहत 21 सितंबर को कार्य प्रारंभ होगा। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने सांसद आदर्श ग्राम योजनान्तर्गत प्रगतिरत कार्याे के बारे मंे बिन्दूवार जानकारी दी। धनाउ पंचायत समिति के विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार ने बताया कि लीलसर मंे 1245 परिवारांे का सर्वे कर दिया गया है। उन्हांेने बताया कि विलेज डवलपमेंट प्लान तैयार किया जा रहा है। बैठक के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक जीतेन्द्रसिंह नरूका, सहायक वन संरक्षक उदाराम सियोल, , अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पी.सी.दीप्पन, अधीक्षण अभियंता नेमाराम परिहार, जी.आर.जीनगर, अधिशाषी अभियंता कबीर अख्तर, सुराराम चौधरी, नरसिंगाराम समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...