गुरुवार, 9 जून 2022

उपखंड स्तरीय जनसुनवाई आयोजित, जिला कलक्टर ने शिव में किया निरीक्षण

बायतु में मुख्य सचिव खुद वर्चुअल रूप से जुड़ी

बाड़मेर, 09 जून। राज्य सरकार की आमजन की परिवेदनाओं के स्थानीय स्तर पर निस्तारण की नीति के तहत महीने के दूसरे गुरुवार को जिले के सभी उपखंड मुख्यालयों पर उपखंड स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई। जिला कलेक्टर लोक बंधु ने शिव में जनसुनवाई का निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया।
  वही बायतु में आयोजित जनसुनवाई में खुद मुख्य सचिव उषा शर्मा ने वर्चुअल रूप से जुड़कर परिवादियों से बात की तथा उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान यहां मौजूद सत्य नारायण ने पेंशन नही मिलने की जानकारी दी। इस पर उपखंड अधिकारी जगदीश सिंह आशिया ने बताया कि परिवादी की बकाया पेंशन बना दी है तथा बिल ट्रेजरी गया हैं, आज ही परिवादी के खाते राशि जमा हो जाएगी।
  इसी तरह शिव में जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि राज्य सरकार ने नवीन दिशा निर्देश के साथ नई त्रिस्तरीय जनसुनवाई लागू की है। इसमें गांव की समस्या का गांव में ही समाधान की सोच के साथ महीने के प्रत्येक प्रथम गुरुवार को ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन होता हैं। वही द्वितीय गुरुवार को उपखंड स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की जाती हैं।
    जिला कलेक्टर ने जनसुनवाई के दौरान आने वाली हर समस्या का मोके पर ही समाधान करने को कहा। शिव में ग्रामीणों ने क्षेत्र में पीने के पानी की समस्या बताई, इस पर जिला कलेक्टर ने तुरंत टैंकरो से परिवहन कर पेयजल आपूर्ति के निर्देश दिया। वही बिजली की कटौती, पीएम आवास योजना के भुगतान की भी ग्रामीणों ने मांग की। शिव में जनसुनवाई के दौरान 15 परिवाद पेश किए गए।
  इस दौरान जिला कलक्टर ने जनसुनवाई में ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार कोरोना काल के बाद जनसुनवाई का कार्यक्रम पुनः चालू किया गया है। उन्होंने कहा कि इस जनसुनवाई की मंशा यह है कि विभागीय अधिकारी एवं ग्रामीणजन एक मंच के नीेचे बैठकर जनसमस्याओं को प्राप्त करे एवं उनके स्तर से होने वाली समस्याओं का समाधान मौके पर करके लोगों को राहत दे।
    जिला कलक्टर बन्धु ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनसुनवाई के दौरान विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की पूरी जानकारी दे ताकि ग्रामीणजन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके। उन्होंने जनसुनवाई के दौरान एक-एक ग्रामीण की समस्या से सम्बन्धित प्रार्थना पत्र प्राप्त किए एवं सम्बन्धित विभागों को प्रेषित कर निर्देश दिए कि वे उनके स्तर से होने वाली समस्याओं का समाधान मौके पर ही करावे।
  इस दौरान जिला कलेक्टर ने मिशन सुरक्षा चक्र के बारे में बताया। उन्होंने विशेष रूप से पेयजल, विद्युत, सामाजिक सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम, चिकित्सा, श्रम कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई के दौरान पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति की समस्याओं का समाधान मौके पर कर लोगों को हर हाल में राहत देनी है।उन्होंने ग्रामीणों से भी जागरूक रह कर योजना ओ का लाभ उठाने का आह्वान किया।
  जनसुनवाई के दौरान उपखंड अधिकारी महावीर सिंह जोधा समेत विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
    इससे पूर्व जिला कलेक्टर ने मिशन सुरक्षा चक्र के तहत आयोजन महाअभियान का निरीक्षण किया। उन्होंने भाड़खा एवं शिव में चिकित्सा सँस्थानों का निरीक्षण कर जांच कार्य का जायजा लिया। वहीं उपखंड कार्यलय शिव का निरीक्षण कर बकाया राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
हाथो हाथ उपलब्ध कराई विद्युत कनेक्शन की सर्विस केबल
धोरीमना में उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र पंचायत समिति धोरीमना में आयोजित की गई, जिसमें ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।
उपखण्ड अधिकारी धोरीमना लाखाराम ने बताया कि जन सुनवाई के दौरान परिवादी सवाईराम/पूनमाराम निवासी मीठडा खुर्द ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर घरेलू विद्युत कनेक्शन की सर्विस लाईन केबल जल जाने के कारण नई लगाने हेतु अनुरोध किया, जिस पर उपखण्ड अधिकारी के निर्देशानुसार सहायक अभियन्ता विद्युत विभाग धोरीमना ने तत्काल कार्यवाही करते हुए तत्काल परिवादी को नई सर्विस लाइन केबल व मीटर उपलब्ध कराया गया।
शिव में हाथो हाथ मिले बिजली कनेक्शन
ग्रामीण जनता तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा समस्याओं का मौके पर ही त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से ़िस्तरीय जन सुनवाई के तहइत गुरूवार को शिव में आयोजित उपखण्ड स्तरीय जन सुनवाई में प्रार्थियों को त्वरित लाभ दिया गया।
उपखण्ड अधिकारी शिव महावीरसिंह जोधा ने बताया कि गुरूवार को पंचायत समिति शिव में आयोजित उपखण्ड स्तरीय जन सुनवाई के दौरान प्रार्थी महेश कुमार पुत्र हड़वंताराम निवासी गूंगा, मंजू देवी पत्नी मदनसिंह एवं हुसैन खां पुत्र अली खां जोरानाडा को जोधपुर विद्युत वितरण निगम लि. द्वारा हाथों हाथ बिजली कनेक्शन जारी किया गया।
फोलोअप शिविर में 43 लोगों को पट्टे जारी
पंचायत समिति शिव में प्रशासन गांवों के संग अभियान के फोलोअप शिविर के दौरान 43 लोगों को पट्टे जारी किये गये। शिविर के दौरान उपस्थित प्रार्थी खेताराम पुत्र छोगाराम, भगवानसिंह पुत्र हडूसिंह, लक्ष्मणसिंह पुत्र हडूसिंह, भोजराम पुत्र गोविन्दराम निासी शिव को आवासीय पट्टों का मौके पर ही वितरण किया जाकर लाभान्वित किया गया।
-0-










बुधवार, 8 जून 2022

जिला कलेक्टर ने की आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा

फ्लैगशिप योजनाओं की प्रभावी हो मोनिटरिंग

बाड़मेर, 8 जून। जिला कलक्टर लोक बंधु ने बुधवार को बैठक लेकर पानी,बिजली,सड़क, चिकित्सा समेत आवश्यक सेवाओं की समीक्षा की एवं राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रभावी मोनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
    इस अवसर पर जिला कलेक्टर लोक बंधु ने प्रशासन गांवों के संग अभियान के मुख्य शिविरों के समान ही इन शिविरों में कार्य निष्पादन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक फॉलोअप शिविर 4-5 पटवार हल्को पर आयोजित किया जा रहा है, ऐसे में शिविर की व्यापक पूर्व तैयारी की जाए एवं लंबित कार्यों को सूचीबद्ध कर निर्धारित तिथि को उक्त सभी कार्य संपादित करें ताकि बेहतर परिणाम मिल सके। उन्होनें  बताया कि 30 जून के बाद कोई भी नामान्तरकरण, सीमांकन एवं राजस्व प्रकरण बकाया नही रहना चाहिए।
  जिला कलक्टर ने समस्याग्रस्त क्षेत्रों में अकाल सहायता के तहत स्वीकृत पशु शिविर एवं चारा डिपों का तुरंत शुरू करने को कहा। साथ ही उपखंड अधिकारियो को नियमित रूप से राहत गतिविधियों के पर्यवेक्षण एवं निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
  उन्होंने आवश्यकता के अनुसार टेंकरो से पेयजल परिवहन कराने को कहा। उन्होंने अकाल सहायता के तहत किये जा रहे पेयजल परिवहन की नियमित रूप से प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
  उन्होंने मिशन सुरक्षा चक्र के सर्वे को मुस्तेद रहते हुए सटीक तरीके से करने को कहा। उन्होंने कुपोषण एवं एनीमिया के साथ साथ सम्बंधित परिवार के सामाजिक-आर्थिक सर्वे को भी सटीक एवं गम्भीरता से पूरा करने को कहा।
    इससे पूर्व अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेद सिंह रतनू ने अग्नि सहायता एवं आकाशीय बिजली प्रकरणों एवं बकाया राजस्व प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा की।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई समेत जिला अधिकारी उपस्थित रहें। वहीं उपखण्ड अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े रहें।
-0-




राज्य निर्यात पुरस्कार योजना वर्ष 2020-21 हेतु आवेदन पत्र आमन्त्रित

बाड़मेर, 08 जून। राज्य के उत्कृष्ठ निर्यातकों को उनकी एक्सपोर्ट परफोरमेंस के आधार पर चयनित कर पुरस्कृत करने के उद्देश्य से राजस्थान निर्यात पुरस्कार योजना 2019 के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए 15 जुलाई, 2022 तक ऑनलाईन आवेदन पत्र आमन्त्रित किये गये है।

जिला उद्योग केन्द्र के महा प्रबन्धक ने बताया कि योजना की जानकारी एवं आवेदन पत्र विभागीय वेबसाइट http%//@industries&rajasthan-gov-in/content/industries/doi/html पर उपलब्ध है। आवेदनकर्ता इकाई आवेदन पत्र ई मेल आईडी  dicbarmer@rajasthan-gov-in या संयुक्त निदेशक उद्योग एवं वाणिज्य (निर्यात) की ई मेल आईडी  indrajfo16@rajasthan-gov-in पर ई मेल कर सकते है।
-0-

उपखंड स्तरीय जनसुनवाई गुरूवार 9 जून को, जिला कलेक्टर करेंगे बाड़मेर एवं शिव में निरीक्षण

 बाड़मेर, 08 जून। जून माह के दूसरे गुरुवार को जिले में सभी उपखंड मुख्यालयो पर उपखंड स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। जिला कलक्टर लोक बंधु बाड़मेर एवं शिव में उपखण्ड स्तरीय जन सुनवाई में शिरकत करेंगे।

आमजन की परिवेदनाओं के त्वरित समाधान हेतु मुख्य सचिव राजस्थान जयपुर द्वारा जारी त्रिस्तरीय जनसुनवाई के निर्देशों के मद्देनजर माह के द्वितीय गुरूवार 9 जून को सभी उपखण्ड मुख्यालयों पर जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु गुरूवार को बाड़मेर एवं शिव में उपखण्ड स्तरीय जन सुनवाई में शिरकत करेंगे तथा उपखण्ड कार्यालय शिव एवं पंचायत समिति शिव कार्यालय का निरीक्षण भी करेंगे।
-0-

मिशन सुरक्षा चक्र विशेष महाभियान गुरूवार 9 जून को

बाड़मेर, 08 जून। जिले में चलाये जा रहे नवाचार मिशन सुरक्षा चक्र के तहत एनीमिया की जांच के लिए विशेष महाअभियान गुरूवार 9 जून को चलाया जाएगा। अभियान के दौरान 6 माह से 19 वर्ष तक के बालक बालिकाओं एवं 19 वर्ष से उपर सभी महिलाओं की ज्यादा से ज्यादा एनीमिया की जांच की जाएगी।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने जिले के समस्त चिकित्सा अधिकारियों एएनएम को निर्देशित किया है कि वे गुरूवार को एनीमिया की जांच हेतु आंगनवाडी केन्द्र, उप स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लक्षणों के आधार पर तैयार सूची अनुसार बच्चों एवं महिलाओं की आवश्यक रूप से जांच करें। उन्होने बताया कि अभियान के दौरान एनीमिया की दर को कम करने के लिए बच्चों, किशोर-किशोरियों, प्रजनन उम्र की महिलाओं, गर्भवती महिलाओं और घात्री माताओं के लिए विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएगी जिसमें स्क्रीनिंग, हिमोग्लोबिन की जांच, उपचार तथा एनीमिया के प्रति जागरूकता बढाने पर जोर दिया जाएगा। उन्होने बताया कि 6 माह से 6 वर्ष तक के बालक एवं बालिकाओं जिनकी एनीमिया की जांच करवायी जानी है, उनको उक्त अभियान में मोबिलाईज करने तथा सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को अभियान के दिन मोबिलाईजेशन हेतु निर्देश प्रदान किए गए है।
-0-

मंगलवार, 7 जून 2022

अभावग्रस्त क्षेत्रों में चारा डिपों स्वीकृत

बाड़मेर, 07 जून। अभाव संवत 2078 में अभावग्रस्त घोषित क्षेत्रों में लघु एवं सीमान्त कृषकों को अनुदानित दर पर चारा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सात स्थानों पर चारा डिपों खोले जाने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।

जिला कलक्टर (सहायता) लोक बंधु ने बताया कि जिले के सिणधरी तहसील क्षेत्र में डण्डाली, गिडा में चीबी, पूनियों का तलाराजबेरी मलवा एवं जाजवा, बायतु में बायतु भोपजी तथा बाड़मेर तहसील क्षेत्र में कपूरडी ग्राम में चारा डिपों खोले जाने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।
-0-

मिशन सुरक्षा चक्र के तहत महाअभियान गुरुवार को

माइक्रो एवं सुपविजन प्लानिंग करेगी सफलता सुनिश्चित

बाड़मेर, 07 जून। जिले में चलाये जा रहे नवाचार ‘‘मिशन सुरक्षा चक्र‘‘ के तहत गुरूवार को एनीमिया की जांच के लिए विशेष महाअभियान चलाया जायेगा। उक्त अभियान में 6 माह से 19 वर्ष तक के बालक बालिकाओं एवं 19 वर्ष से उपर सभी महिलाओं की ज्यादा से ज्यादा एनीमिया की जांच की जाएगी ताकि उन्हें इससे मुक्ति दिला सके।
  जिला कलेक्टर लोक बंधु ने इस महाअभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए माइक्रो प्लानिंग करने एवं विस्तृत सुपविजन प्लानिंग के लिए जिला स्तर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं उपखंड स्तर पर सम्बंधित उपखंड अधिकारी को जिम्मेदारी दी है।
जिला कलक्टर ने बताया कि इस अभियान के तहत सोमवार को जिला एवं खण्ड स्तर पर बैठकों का आयोजन कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई एवं मंगलवार को समस्त खण्ड, पंचायत समितियों, ग्राम पंचायतों एवं ग्राम स्तर तक उक्त अभियान की जानकारी दी गई। अब बुधवार को निरीक्षण दल अपने अधीनस्थ संस्थानों एवं एससीएचएन सत्र में काम आने वाली लोजिस्टिक्स एवं रिपोर्टिंग प्रपत्र की उपलब्धता की जांच सुनिश्चित करेंगे। वहीं गुरुवार को जिले में महा अभियान का आयोजन किया जाएगा।
जिला कलक्टर बंधु ने बताया कि उक्त अभियान में नियुक्त किये गये नोडल अधिकारियों में सामन्जस्य कर इसे सफल बनाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करवाने हेतु मुख्य कार्यकारी अधिकारी, बाड़मेर को निर्देश प्रदान किए। वही समस्त उपखण्ड अधिकारियों को खण्ड स्तर पर नोडल नियुक्त करते हुए अभियान की समस्त तैयारियों हेतु निर्देशित करने व उक्त दिवस का माईक्रोप्लान एवं सुपरविजन प्लान तैयार कर भिजवाना सुनिश्चित करने हेतु अतिरिक्त जिला कलक्टर, बाड़मेर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया।
  इसी प्रकार समस्त खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं सेक्टर अधिकारियों को इस अभियान के लिए प्रशिक्षण देने, जिले में उपलब्ध आर.बी.एस.के. टीम, एम.एम.यू. एवं अन्य मोबाईल टीमों को उक्त अभियान में ड्यूटी लगाना तथा अभियान के लिए आवश्यक हीमोग्लोबिनोमीटर एवं अन्य लोजिस्टिक्स की व्यवस्था सुनिश्चित करने व सभी आशाओं को उक्त अभियान के दिन मोबिलाईजेशन हेतु निर्देश प्रदान करने हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बाड़मेर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया।
उन्होंने बताया कि 6 माह से 6 वर्ष तक के बालक एवं बालिकाओं जिनकी एनीमिया की जांच करवायी जानी है, उनको उक्त अभियान में मोबिलाईज करने तथा सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को अभियान के दिन मोबिलाईजेशन हेतु निर्देश प्रदान करने हेतु उप निदेशक, महिला एवं बाल विकास अधिकारी, बाड़मेर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। वही सोशल मीडिया एवं समाचार पत्रों में अभियान से संबंधित आवश्यक सूचना का प्रचार-प्रसार करने हेतु उप निदेशक, सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी, बाड़मेर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है
-0-

सड़क दुखांतिकाओ पर मुख्यमंत्री ने जताई संवेदना

बाड़मेर, 7 जून। जिले में सोमवार रात्रि में गुड़ामालानी के पास मेगा हाइवे पर भीषण सड़क हादसे के शिकार परिवार के प्रति मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने गहरी संवेदना प्रकट की है।

    माननीय मुख्यमंत्री ने बाड़मेर के गुड़ामालानी क्षेत्र में मेगा हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में 8 लोगों एवं शिव क्षेत्र में गांव आगोरिया सरहद के पास एनएच 68 पर हुई दुर्घटना में 2 लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद प्रकट किया है तथा शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उन्हें यह आघात सहने की शक्ति एवं दिवंगतों की आत्मा को शान्ति के लिए प्रार्थना की हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
  इसी प्रकार गुड़ामालानी के पास मेगा हाइवे पर भीषण सड़क हादसे के शिकार परिवार के प्रति वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी भी ने गहरी संवेदना प्रकट की है।
-0-

39 स्थानों पर खुलेंगे पशु शिविर, 7271 पशुओं का हो सकेगा संरक्षण

बाड़मेर, 07 जून। जिले में रामसर, गडरारोड़, गिड़ा एवं कल्याणपुर तहसील क्षेत्रों में अभावग्रस्त गांवों में पशुधन के संरक्षण के लिए 39 स्थानों पर पशुशिविर खोले जाने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।

जिला कलक्टर (सहायता) लोक बन्धु ने बताया कि संवत् 2078 में अभावग्रस्त घोषित क्षेत्रों में लघु एवं सीमान्त कृषकों द्वारा अभाव अवधि के दौरान छोडे गये पशुओं के संरक्षण के लिए रामसर, गडरारोड़, गिड़ा एवं कल्याणपुर तहसील क्षेत्रों में कुल 39 स्थानों पर पशु शिविर खोले जाने की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इन पशु शिविरों में 5393 बड़े एवं 1878 छोटे पशुओं सहित कुल 7271 पशुओं का संरक्षण हो सकेगा। उन्होने बताया कि रामसर तहसील क्षेत्र में ग्राम रामसर, गुरूओं का गोलिया, हाजी खान का तला, जादम का पार, तामलियार, कंटल का पार, भीलों का पार, नई सियाई, सगराणी, सियाई, भीण्डे का पार, खारिया किता, अभे का पार, नीलसर, पुडपुडिया, सोढाई एवं सोढ़ों की बस्ती, गडरारोड तहसील क्षेत्र में बालाकर, भूणी, मीनाणी, पादरिया, बाड़मेर का पार, रामदेव नगर, रोहिडाला एवं मलाना, गिडा तहसील क्षेत्र में मलवा चारणान, खारापार, डेलुओं की ढाणी एवं मेगवालों की ढाणी तथा कल्याणपुर तहसील क्षेत्र में छाछरलाई कला एवं रनिया देसीपुरा ग्राम में पशु शिविर खोले जाने की स्वीकृति जारी की गई है।
-0-

एनीमिया की जॉच के लिए विशेष अभियान 9 जून को

माइक्रो एवं सुपरविजन प्लान तैयार करने हेतु खण्ड स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त

बाड़मेर, 07 जून। जिले में चलाये जा रहे नवाचार मिशन सुरक्षा चक्र के तहत एनीमिया की जॉच के लिए 9 जून को चलाये जाने वाले विशेष अभियान के दौरान माइक्रोप्लान एवं सुपरविजन प्लान तैयार करने हेतु समस्त उपखण्ड अधिकारियों को खण्ड स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिह रतनू ने बताया कि जिले में चलाये जा रहे नवाचार मिशन सुरक्षा चक्र के तहत 9 जून को एनीमिया की जॉच के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होने बताया कि अभियान की समस्त तैयारियों एवं उक्त दिवस को माईक्रोप्लान एवं सुपरविजन प्लान तैयार करने के संबंध में समस्त उपखण्ड अधिकारियों को खण्ड स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। संबंधित उपखण्ड अधिकारी उक्त दिवस हेतु माइक्रोप्लान एवं सुपरविजन प्लान तैयार कर तत्काल जिला कलक्टर कार्यालय को प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेंगे।
-0-

जिला कलक्टर द्वारा जून माह में किये जाने वाले निरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित

बाड़मेर, 07 जून। जिला कलक्टर लोक बंधु द्वारा जून माह में किये जाने वाले विभिन्न कार्यालयों के निरीक्षण एवं क्षेत्र भ्रमण का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू ने बताया कि जिला कलक्टर लोक बंधु द्वारा 9 जून को उपखण्ड कार्यालय शिव एवं पंचायत समिति कार्यालय शिव का निरीक्षण किया जाएगा। इसके साथ ही जिला कलक्टर 9 जून को बाड़मेर एवं शिव में आयोजित होने वाली उपखण्ड स्तरीय जन सुनवाई में भी शिरकत करेंगे। उन्होने बताया कि निर्धारित निरीक्षण कार्यक्रम के अनुसार जिला कलक्टर 21 जून को उपखण्ड कार्यालय गुडामालानी एवं पंचायत समिति गुडामालानी, 27 जून को तहसील कार्यालय कल्याणपुर एवं पंचायत समिति कल्याणपुर तथा 30 जून को उपखण्ड कार्यालय चौहटन एवं पुलिस थाना चौहटन का निरीक्षण करेंगे। उन्होने उपरोक्त निरीक्षण कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए प्रभारी अधिकारी सामान्य शाखा को निरीक्षण से पूर्व टीम भेजकर निरीक्षण प्रतिवेदन तैयार करवाने के निर्देश दिए है।
-0-

सोमवार, 6 जून 2022

जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक 16 को

बाड़मेर, 06 जून। जिला स्तरीय जन सुनवाई तथा जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में 16 जून को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित कीे जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू ने बताया कि जिला स्तरीय अधिकारीगण जिला मुख्यालय पर स्थित कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स पर तथा उपखण्ड मुख्यालय के समस्त अधिकारी एवं परिवादी अपने अपने क्षेत्र में पंचायत समिति कार्यालय के वीसी रूम से तथा बाड़मेर उपखण्ड क्षेत्र के समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं परिवादी पंचायत समिति कार्यालय बाड़मेर के वीसी रूम से बैठक में उपस्थित होंगे। उन्होने विचाराधीन प्रकरणों में की गई कार्यवाही की पालना रिपोर्ट 10 जून तक भिजवाने तथा निर्धारित तिथि एवं समय पर स्वयं बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

राजस्व अधिकारियों की बैठक 18 को

बाड़मेर, 06 जून। राजस्व अधिकारियों की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में 18 जून को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी। बैठक में राजस्व सबंधी कार्यो एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यो पर समीक्षा की जाएगी।

  अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू ने बताया कि उक्त बैठक में राजस्व संबंधी निर्धारित बिन्दुओं पर समीक्षा की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को निर्धारित एजेण्डा अनुसार आवश्यक सूचनाएं 9 जून तक उपखण्डवार संकलित कर भिजवाने तथा निर्धारित दिनांक एवं समय पर वांछित सूचनाओं के साथ उक्त बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।    
-0-

आवश्यक वस्तुओं का स्टॉक आरक्षित रखने के निर्देश

बाड़मेर, 06 जून। जिले के समस्त रिटेल आउटलेट (पेट्रोल पम्प) एवं द्रवित पेट्रोलियम गैस एजेंसियों को जिले में वर्षा ऋतु के दौरान अतिवृष्टि एवं बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के लिए निर्धारित मात्रा तक आवश्यक वस्तुओं का स्टॉक आरक्षित रखने के निर्देश दिए गए है।

जिला कलक्टर (रसद) लोक बंधु ने बताया कि जिले में प्रत्येक रिटेल आउटलेट (पेट्रोल पम्प) पर 1000 लीटर डीजल एवं 500 लीटर पेट्रोल, प्रत्येक गैस एजेन्सी पर 50 गैस सिलेण्डर तथा समस्त उचित मूल्य दुकानदारों को 01 क्विंटल गेहॅू का स्टॉक आरक्षित रखने के निर्देश दिए गए है। आदेशानुसार समस्त रिटेल आउटलेट द्वारा आरक्षित रखी जाने वाली डीजल/पेट्रोल की मात्रा टैंक में रहने वाले डेड स्टॉक के अतिरिक्त होगी। आरक्षित स्टॉक को जिला रसद अधिकारी तथा संबंधित उपखण्ड अधिकारी/तहसीलदार के निर्देशानुसार वितरण किया जावेगा। आरक्षित स्टॉक नहीं रखे जाने की स्थिति को गम्भीरता से लेते हुए दोषी के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अन्तर्गत कार्यवाही की जावेगी। यह आदेश तुरन्त प्रभाव से लागू होकर 30 सितम्बर, 2022 तक प्रभावी रहेगा।
-0-

रविवार, 5 जून 2022

विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण, जिला कलक्टर लोक बंधु ने लगाया पीपल का पौधा

बाड़मेर, 05 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम वेयर हाउस में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला कलक्टर लोक बंधु ने पीपल का पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी समन्दरसिंह, तहसीलदार प्रेमसिंह चौधरी समेत कार्मिक उपस्थित रहें।

इस मौके पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण के पुख्ता इन्तजाम करने को कहा। उन्होने कहा कि आज जो पर्यावरण को नुकसान हो रहा है उसे बचाने की जरूरत है। उन्होने कहा कि हमें अपने आसपास के पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान देने एवं बचाने में अपना योगदान देने की आवश्यकता है। जिला कलक्टर ने कहा कि अभी वर्षा का मौसम आने वाला है, हर व्यक्ति अपने घर में अथवा घर के पास एक पौधा लगाएं तो करोड़ों पौधे लगाए जा सकते है। उन्होने बताया कि रविवार को बाड़मेर एवं बालोतरा में पर्यावरण संरक्षण के लिये रैली का आयोजन किया गया है। सांस्कृतिक, वाद विवाद समेत विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, इसमें बच्चे भी भाग ले रहे है। उन्होने कहा कि एक तारीख से सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन हो रहा है, उसको लेकर भी जागरूकता लाई जा रही है। यह सब इसलिए है कि पिछले सालों में पर्यावरण को जो अधिक नुकसान हुआ है उसे कम किया जा सकें तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति विकास हो ताकि आने वाली पीढी को अच्छा वातावरण दे सकें।
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर रविवार 5 जून को निर्वाचन विभाग जयपुर के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एसडीएम), सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (तहसीलदार) एवं सभी मतदान केन्द्रों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इससे पूर्व रविवार प्रातः स्थानीय गांधी चौक से जिला कलक्टर लोक बंधु ने विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित पर्यावरण जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उप वन संरक्षक संजय प्रकाश भादू, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह भी उपस्थित थे। पर्यावरण जागरूकता रैली मुख्य बाजार, रेल्वे स्टेशन, सेवा सदन, बाल मंदिर स्कूल होते हुए अन्तरी देवी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बाडमेर में सम्पन्न हुई।
उप वन संरक्षक संजय प्रकाश भादू ने विभिन्न विद्यालयों से आये विद्यार्थियों एवं पया्रवरण प्रेमियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के समय में पर्यावरण के संरक्षण की महत्ती आवश्यकता है। इस मौके पर अंतरी देवी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में पौधारोपण कर पया्रवरण के प्रति जागरूकता का सन्देश दिया गया। पर्यावरण संगोष्ठी को सी.ओ. स्काउट योगेन्द्रसिंह राठौड ने सम्बोधित करते हुए पर्यावरण पर अपने उद्गार व्यक्त किये। मंच का संचालन व्याख्याता दीपसिंह भाटी ने करते हुए पुरातन समय से पर्यावरण को संरक्षित करने में धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर अपने विचार प्रकट किये।
विभिन्न स्कूलों से आये प्रतिभागियों ने अमृता देवी के बालिदान पर भावपूर्ण नाट्य प्रस्तुत किया तथा अन्य प्रतिभागियों ने भी भारत की प्राचीन संस्कृति के अनुरूप लोक गीत प्रस्तुत किये। पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्रीमती अनिता चौधरी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पुखराज सारण, जिला युवा अधिकारी सचिन पाटोदिया, पर्यावरण प्रेमी ललित सऊ, खगेन्द्रसिंह एवं वन विभाग के कार्मिकों ने भाग लिया। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं पारितोषिक प्रदान किए गए।
ये रहे विजेता
निबंध प्रतियोगिता -  ऐंजल शारदा प्रथम स्थान, भाग्य श्री द्वितीय स्थान एवं यामिनी कुमारी तृतीय स्थान पर रहें।
भाषण प्रतियोगिता - भाग्य श्री प्रथम, ऐंजल शारदा एवं ज्योती सैन द्वितीय एवं खुशबू कंवर तृतीय स्थान पर रहें।
पोस्टर प्रतियोगिता - यामिनी कुमार प्रथम, विनिता जांगिड़ द्वितीय एवं सन्तोष जांगिड़ तृतीय स्थान पर रहें।
-0-








शनिवार, 4 जून 2022

मिशन सुरक्षा चक्र के तहत महाअभियान नो जून को

अभियान को सफल बनाने हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

 बाड़मेर, 04 जून। जिले में चलाये जा रहे नवाचार ‘‘मिशन सुरक्षा चक्र‘‘ के तहत गुरूवार 9 जून को एनीमिया की जांच के लिए विशेष महाअभियान चलाया जायेगा। उक्त अभियान में 6 माह से 19 वर्ष तक के बालक बालिकाओं एवं 19 वर्ष से उपर सभी महिलाओं की ज्यादा से ज्यादा एनीमिया की जांच की जायेगी। 
 जिला कलेक्टर लोक बंधु ने इस अभियान को सफल बनाने हेतु अधिकारियों को विभिन्न गतिविधियों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया।
 जिला कलक्टर बंधु ने बताया कि उक्त अभियान में नियुक्त किये गये नोडल अधिकारियों में सामन्जस्य बैठाकर अभियान को सफल बनाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करवाने हेतु मुख्य कार्यकारी अधिकारी, बाड़मेर को निर्देश प्रदान किए। वही समस्त उपखण्ड अधिकारियों को खण्ड स्तर पर नोडल नियुक्त करते हुए अभियान की समस्त तैयारियों हेतु निर्देशित करने व उक्त दिवस का माईक्रोप्लान एवं सुपरविजन प्लान तैयार कर भिजवाना सुनिश्चित करने हेतु अतिरिक्त जिला कलक्टर, बाड़मेर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। इसी प्रकार समस्त खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं सेक्टर अधिकारियों को इस अभियान के लिए प्रशिक्षण देने, जिले में उपलब्ध आर.बी.एस.के. टीम, एम.एम.यू. एवं अन्य मोबाईल टीमों को उक्त अभियान में ड्यूटी लगाना तथा अभियान के लिए आवश्यक हीमोग्लोबिनोमीटर एवं अन्य लोजिस्टिक्स की व्यवस्था सुनिश्चित करने व सभी आशाओं को उक्त अभियान के दिन मोबिलाईजेशन हेतु निर्देश प्रदान करने हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बाड़मेर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया।
 उन्होंने बताया कि 6 माह से 6 वर्ष तक के बालक एवं बालिकाओं जिनकी एनीमिया की जांच करवायी जानी है, उनको उक्त अभियान में मोबिलाईज करने तथा सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को अभियान के दिन मोबिलाईजेशन हेतु निर्देश प्रदान करने हेतु उप निदेशक, महिला एवं बाल विकास अधिकारी, बाड़मेर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। वही सोशल मीडिया एवं समाचार पत्रों में अभियान से संबंधित आवश्यक सूचना का प्रचार-प्रसार करने तथा 7 जून को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करने हेतु उप निदेशक, सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी, बाड़मेर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया।

अभियान की समय सीमा
 जिला कलक्टर ने बताया कि 6 जून को जिला एवं खण्ड स्तर पर बैठाकों का आयोजन एवं कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जाएगी। 7 जून को समस्त खण्ड, पंचायत समितियों, ग्राम पंचायतों एवं ग्राम स्तर तक उक्त अभियान की जानकारी दी जाएगी। 8 जून को निरीक्षण दल अपने अधीनस्थ संस्थानों एवं एससीएचएन सत्र में काम आने वाली लोजिस्टिक्स एवं रिपोर्टिंग प्रपत्र की उपलब्धता की जांच सुनिश्चित करेंगे। वहीं 9 जून को जिले में महा अभियान का आयोजन किया जाएगा।
 उन्होंने समस्त नोडल अधिकारियों को अपने अधीन खण्ड व सेक्टर स्तर पर 6 जून सोमवार को बैठक लेकर उक्त अभियान को सफल बनाने हेतु आवश्यक कार्यवाही के निर्देश प्रदान किये।
-0-

शुक्रवार, 3 जून 2022

विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश

बाड़मेर, 03 जून। जिले में विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून, 2022) के अवसर पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए है।

जिला निवा्रचन अधिकारी (कलक्टर) लोक बंधु ने बताया कि निर्वाचन विभाग राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार जिले के सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एसडीएम), सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (तहसीलदार) एवं सभी मतदान केन्द्रों पर 05 जून, 2022 को वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। उन्होने बताया कि उक्त कार्यक्रम सफलता पूर्वक आयोजित किये जाने हेतु वन विभाग द्वारा संबंधित बूथ लेवल अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एसडीएम) एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (तहसीलदार) को निःशुल्क पौधे उपलब्ध कराये जाने है। उन्होने वन विभाग को विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में ईवीएम वेयरहाउस को 20 पौधे उपलब्ध कराने, गड्डे खोदे जाने एवं पौधों से संबंधित उपकरण, खाद इत्यादि की व्यवस्था कराने तथा 5 जून को प्रातः 11 बजे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपेक्षित सहयोग करने को कहा है।
-0-

उद्यानिकी योजनाओं के अनुदान के लिए आवेदन तिथि 15 जून तक बढाई

बाड़मेर, 03 जून। उद्यान विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 में सामुदायिक जल स्त्रोत, पॉलिहाउस शेडनेट, मल्च, लो-टनल, कम लागत के प्याज भडार, पैक हाउस, वर्मी कम्पोस्ट यूनिट, नवीन बगीचा स्थापना के लिए कृषकों का चयन गत वर्ष की भांति उद्यान आयुक्तालय जयपुर के निर्देशानुसार लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।

सहायक निदेशक उद्यान सुरेन्द्रसिंह मनोहर ने बतायाकि इसके लिए पूर्व में 1 सितम्बर, 2021 से 15 मई, 2022 तक ऑनलाईन आवेदन स्वीकार किया जाना था लेकिन अब 15 जून, 2022 तक ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत करने वाले कृषकों को सम्मिलित कर आवंटित लक्ष्यों के डेढ गुना अधिक आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में प्राप्त कृषकों का चयन लॉटरी प्रक्रिया से किया जाएगा। उन्होने बताया कि अनुदान के लिए कृषकों का चयन इसी सूची मे से वरीयता से किया जाएगा। यह सूची चालू वित्तीय वर्ष में कृषकों को लाभान्वित किये जाने के लिये मान्य होगी तथा वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर स्वतः ही निरस्त समझी जाएगी। आगामी वित्तीय वर्ष के लिये कृषकों को अनुदान के लिए पुनः पंजीकरा करवाना आवश्यक होगा। उन्होने बताया कि इच्छुक कृषक जो उक्त गतिविधियों का लाभ उद्यान विभाग के माध्यम से लेना चाहते है वे राज किसान साथी पोर्टल के माध्यम से 15 जून, 2022 तक पुनः आवेदन कर सकते है।
-0-

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित, पर्यावरण जागरूकता रैली रविवार को

बाड़मेर, 03 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में वन विभाग द्वारा शुक्रवार को स्थानीय अंतरी देवी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में संचालित अभिरूचि एवं कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर के दौरान विविध सृजनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

उप वन संरक्षक संजय प्रकाश भादू ने बताया कि प्रतियोगिता प्रभारी व्याख्याता दीपसिंह भाटी के निर्देशन में आयोजित पोस्टर, निबन्ध और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें श्रीमती शीतल सिंघल, गजेन्द्र कुमार भील, गोपीकिशन शर्मा और रमेश कुमार ने निर्णायकों की भूमिका निभाई। इस मौके पर क्षेत्रीय वन अधिकारी चन्द्रशेखर कौशिक, वन रक्षक त्रिलोक सिंह, परमेश्वर सिंह, स्वरूपसिंह, प्रधानाचार्य अनिता चौधरी, मानसी, हिमाद्री आदि उपस्थित रहें।
उप वन संरक्षक भादू ने बताया कि रविवार 5 जून को पर्यावरण दिवस पर प्रातः 7 बजे स्थानीय गांधी चौक से भगवान महावीर टाउन हॉल तक पर्यावरण जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा तथा विविध प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संभागीयों को पुरस्कृत किया जाएगा।
-0-

जन सुनवाई में प्रार्थी को हाथो हाथ मिला अन्तिम किश्त का भुगतान

बाड़मेर, 03 जून। प्रदेश की बहुसंख्यक ग्रामीण जनता तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा समस्याओं का मौके पर ही त्वरित समाधान करने के उद्ेश्य से ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई ग्रामीणजनों को सुखद अहसास करवा रही है।

विकास अधिकारी सेड़वा गोपाराम ने बताया कि शुक्रवार को केकड ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित जन सुनवाई के दौरान प्रार्थी ओमी ने उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर कहा कि मैने आवास निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया है, मुझे अन्तिम किश्त का लाभ दिया जाए। जिस पर विकास अधिकारी ने ग्राम विकास अधिकारी को जियो टेग करने को आदेशित किया और जियो टेग करवाकर परिवादी को अन्तिम किश्त का हाथो हाथ लाभ दिया गया। इस पर लाभार्थी ने कहा कि मेरे लिए जनसुनवाई वरदान साबित हुई।  
-0-





वरदान बनी जनसुनवाई

 सफलता की कहानी

दिव्यांग खेतुदेवी को मिला पट्टा,
पुश्तैनी मकान का मिला मालिकाना हक
मौके पर ही मिला पच्चीस हजार का लोन
बाड़मेर, 03 जून। राज्य सरकार की मंशानुसार ग्रामीणों की परिवेदनाओं का मौके पर ही निस्तारण करने के ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर आरम्भ की गई जनसुनवाई ग्राम पंचायत कनाना की दिव्यांग खेतुदेवी के लिये वरदान साबित हुई।
कनाना में आयोजन जन सुनवाई के दौरान इस दिव्यांग द्वारा पट्टे हेतु पूर्व में आवेदन किये जाने की जानकारी दी जाने पर ग्राम पंचायत कनाना द्वारा मौके पर ही पट्टा तैयार कर शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी नरेश सोनी, सरपंच कु.ॅ चैनकरण राठौड़ द्वारा इस दिव्यांग को पट्टा सुपुर्द किया गया। पट्टा प्राप्त करते समय इस दिव्यांग ने बताया कि वह राज्य सरकार की इस जन सुनवाई से बहुत खुश है, पट्टे के आधार पर वह बैंक से ऋण प्राप्त कर अपनी पुत्री की शादी की तैयारी करेगी।
मौके पर ही मिला 25 हजार का ऋण
ग्राम पंचायत मुख्यालय कनाना पर आयोजित जन सुनवाई के दौरान काश्तकार मोहनसिंह ने उपस्थित होकर आगामी जुलाई माह में बोयीे जाने वाली फसल के लिये ऋण दिलवाये जाने हेतु आवेदन उपखण्ड अधिकारी नरेश सोनी एवं ग्राम पंचायत कनाना सरपंच कुं. चैनकरण राठौड़ के समक्ष की। जिस पर शिविर प्रभारी ने जन सुनवाई में उपस्थित ग्राम सेवा सहकारी समिति के व्यवस्थापक को तलब किया एवं प्रभावित को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए, जिस पर जन सुनवाई के दौरान ही ऋण स्वीकृति प्रक्रिया पूरी करते हुए ग्राम सेवा सहकारी समिति ने मोहनसिंह को 25 हजार रूपये का ऋण स्वीकृत कर मौके पर ही वितरित किया। मोहनसिंह ने ऋण प्राप्त करते हुए बताया कि वह राज्य सरकार एवं जनसुनवाई मे मौजुद अधिकारियों का शुक्रगुजार रहेगा।
-0-
खेताराम को मिला हाथो हाथ जॉब कार्ड
ग्राम पंचायत बाड़मेर आगोर पर आयोजित जनसुनवाई के दौरान बाड़मेर आगोर निवासी खेताराम पुत्र हनुमानराम द्वारा जॉब कार्ड हेतु परिवाद दर्ज करवाने पर परिवादी खेताराम को शिविर में ही जॉब कार्ड हेतु आवेदन करवाकर हाथो हाथ जॉब कार्ड जारी किया गया।
खेताराम निर्माण श्रमिक की श्रेणी में आते है तथा वे आज ग्राम पंचायत कीे जनसुनवाई में उपस्थित हुए, जिस पर त्वरित कार्यवाही कर उसे हाथो हाथ जॉब कार्ड जारी किया गया। हाथो हाथ जॉब कार्ड मिलने पर वह राज्य सरकार की पंचायत स्तरीय जन सुनवाई से खुश है।
-0-
मिली मनरेगा की मजदूरी
ग्राम पंचायत निम्बलकोट में आयोजित ग्राम पंचायत स्तरीय जन सुनवाई में नवलाराम पुत्र हनुमानराम को मनरेगा पर की गई मजदूरी की राशि का हाथो हाथ भुगतान आहरित करवाया। जन सुनवाई के दौरान परिवादी नवलाराम ने बताया कि वितीय वर्ष 2021-22 में मनरेगा में टांका निर्माण एवं मेडबंदी दुर्गाराम/चिमाराम कार्य पर काम किया लेकिन उसके खाते में अकुशल श्रम की राशि जमा नहीं हुई।
परिवादी का परिवाद रजिस्टर में दर्ज कर मनरेगा की साइट पर परिवादी द्वारा किये गये कार्य के मस्टरोल, वेजलिस्ट एवं एफटीओ की जॉच करने पर पाया कि परिवादी का खाता आरएमजीबी शाखा होडू का फीड हो रखा है तथा परिवादी द्वारा किये गये कार्य का भुगतान आधार बेस से स्वयं के एयरटेल बैंक खाते में जमा होना पाया गया, जबकि परिवादी आरएमजीबी बैंक खाता में राशि की जॉच करवा रहा था। इस पर परिवादी के एयरटेल बैंक पैमेन्ट पर जॉच करवाने पर परिवादी का सम्पूर्ण भुगतान एयरटेल बैंक खाता में जमा होना पाया गया। इस पर परिवादी को हाथो हाथ भुगतान आहरण करवाया गया।
-0-





689 ग्राम पंचायतों में जनसुनवाई आयोजित

जिला कलक्टर ने हाथीतला एवं मांगता में किया निरीक्षण

ग्रामीणों की समस्याओं का हाथों-हाथ समाधान
बाड़मेर, 03 जून। राज्य सरकार की आमजन की परिवेदनाओं के स्थानीय स्तर पर निस्तारण की नीति के तहत शुक्रवार को जिले की सभी 689 ग्राम पंचायतों में जनसुनवाई आयोजित की गई। जिला कलेक्टर लोक बंधु ने खुद हाथीतला एवं मांगता में पहुंच जनसुनवाई का जायजा लिया।
  जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बाड़मेर पंचायत समिति की हाथीतला एवं धोरीमन्ना की मांगता पंचायत में जनसुनवाई का निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया। वहीं सभी उपखंड अधिकारियो ने अपने अपने क्षेत्र की दो -दो एवं जिला स्तरीय अधिकारियों ने पांच-पांच पंचायतो में पहुंच जनसुनवाई का निरीक्षण एवं परिवेदनाओं को मौके पर ही निपटारा किया। मांगता में मौजूद ग्रामीणों से जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि राज्य सरकार ने नवीन दिशा निर्देशों के साथ नई त्रिस्तरीय जनसुनवाई लागू की है। इसमें गांव की समस्या का गांव में ही समाधान की सोच के साथ महीने के प्रत्येक प्रथम गुरुवार को ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन होता हैं। उन्होंने यहां आने वाली हर समस्या का मौके पर ही समाधान करने को कहा।
  इस दौरान जिला कलक्टर बंधु ने जनसुनवाई में ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस जनसुनवाई की मंशा यह है कि विभागीय अधिकारी एवं ग्रामीणजन एक मंच के नीेचे बैठकर जनसमस्याओं को प्राप्त करे एवं उनके स्तर से होने वाली समस्याओं का समाधान मौके पर करके लोगों को राहत दे। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनसुनवाई के दौरान विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की पूरी जानकारी दे ताकि ग्रामीणजन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके। उन्होंने जनसुनवाई के दौरान एक-एक ग्रामीण की समस्या से सम्बन्धित प्रार्थना पत्र प्राप्त किए एवं सम्बन्धित विभागों को प्रेषित कर निर्देश दिए कि वे उनके स्तर से होने वाली समस्याओं का समाधान मौके पर ही करावे। ग्रामीणों ने मुख्य रूप से पानी की समस्या बताई। साथ ही गर्मी में बिजली कटौती के बारे में भी बताया।
  इस दौरान जिला कलेक्टर ने मिशन सुरक्षा चक्र के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से सामाजिक-आर्थिक सर्वे के बारे में बताया। साथ ही खाद्य सुरक्षा, चिकित्सा, श्रम कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई की समस्याओं का समाधान मौके पर कर लोगों को राहत दे। उन्होंने ग्रामीणों से भी जागरूक रह कर योजनाओ का लाभ उठाने का आह्वान किया।
  इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में पीने के पानी की समस्या बताई तो किसानों ने आदान अनुदान नहीं मिलने की शिकायत की, जिस पर 9 कृषकों के आदान अनुदान हाथोंहाथ मंजूर किए गए।
  जनसुनवाई के दौरान उपखंड अधिकारी लाखाराम चौधरी, तहसीलदार रुघाराम समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
  सहायक निदेशक, लोक सेवाएं जसवंत गौड़ ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार कोरोना काल के बाद जनसुनवाई का कार्यक्रम पुनः चालू किया गया है। इसके तहत हर माह के पहले गुरुवार को पंचायत, दूसरे गुरुवार को उपखंड एवं तीसरे गुरुवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की जाती हैं। मई के प्रथम गुरुवार को आयोजित ग्राम स्तरीय जनसुनवाई के दौरान कुल 1122 परिवेदनाए प्राप्त हुई थी, जिनमें अधिकांश का समाधान कर दिया गया है।
-0-








बुधवार, 1 जून 2022

जिला कलेक्टर ने की आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा

तत्कालिक सहायता के प्रकरणों में तत्परता दिखाए

प्रशासन गांवों के संग की प्रगति अपेक्षानुरूप हो
बाड़मेर, 01 जून। जिला कलक्टर लोक बंधु ने बुधवार को जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की वर्चुअल बैठक लेकर पानी बिजली एवं आवश्यक सेवाओं की समीक्षा की एवं राहत गतिविधियों के गम्भीरता से संचालन की सख्त हिदायत दी।
    इस अवसर पर जिला कलेक्टर लोक बंधु ने कहा कि कई बार तात्कालिक सहायता के प्रकरणों में भी अनावश्यक देरी की जाती हैं जबकि इन प्रकरणों में पीड़ित को तुरंत राहत पहुंचाने की जरूरत होती हैं। उन्होंने विशेष कर आगजनी, आकाशीय बिजली एवं सड़क दुर्घटना सहायता के मामलो में लापरवाही को गम्भीरता से लेते हुए दो एवं तीन साल पुराने प्रकरणों में सम्बंधित पटवारी को आरोप पत्र जारी करने के निर्देश दिए।
  इस दौरान उन्होंने वर्तमान में प्रशासन गांवों के संग अभियान के फॉलोअप शिविरो में अपेक्षानुरूप प्रगति नहीं आने को गम्भीरता से लेते हुए राजस्व प्रशासन एवं सहभागी विभागों से सक्रियता से कार्य करने को कहा। उन्होंने प्रशासन गांवों के संग अभियान के मुख्य शिविरों के समान ही इन शिविरों में कार्य निष्पादन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक फॉलोअप शिविर 4-5 पटवार हल्को पर आयोजित किया जा रहा है, ऐसे में शिविर की व्यापक पूर्व तैयारी की जाए एवं लंबित कार्यों को सूचीबद्ध कर निर्धारित तिथि को उक्त सभी कार्य संपादित करें ताकि बेहतर परिणाम मिल सके। उन्होनें बताया कि 30 जून के बाद कोई भी नामान्तरकरण, सीमांकन एवं राजस्व प्रकरण बकाया नही रहना चाहिए।
    जिला कलक्टर ने समस्याग्रस्त क्षेत्रों में अकाल सहायता के तहत स्वीकृत पशु शिविर एवं चारा डिपों का तुरंत शुरू करने को कहा। साथ ही उपखंड अधिकारियो को नियमित रूप से राहत गतिविधियों के पर्यवेक्षण एवं निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में कही भी पानी और चारे की कमी नही आनी चाहिए। उन्होंने आवश्यकता के अनुसार टेंकरो से पेयजल परिवहन कराने को कहा। उन्होंने अकाल सहायता के तहत किये जा रहे पेयजल परिवहन की नियमित रूप से प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
उन्होंने मिशन सुरक्षा चक्र के सर्वे को मुस्तेद रहते हुए सटीक तरीके से करने को कहा। उन्होंने सर्वे के दौरान कुपोषण एवं एनीमिया के साथ साथ सम्बंधित परिवार को सामाजिक सुरक्षा के दायरे को भी जांचने को कहा। उन्होने जनआधार नामांकन एवं सीडिंग कार्य की प्रगति समीक्षा की।
    इससे पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई ने प्रधानमंत्री आवास योजना के भौतिक सत्यापन के बारे में बताया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेद सिंह रतनू ने निर्माण श्रमिकों के आवेदकों के भौतिक सत्यापन की प्रगति, अग्नि सहायता एवं आकाशीय बिजली प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा की।
बैठक में जिला अधिकारी उपस्थित रहें। वहीं उपखण्ड अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े रहें।
-0-





मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना अन्तर्गत आवेदन आमंत्रित

बाड़मेर, 01 जून। मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजनान्तर्गत ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। विनिर्माण, सेवा अथवा व्यापार क्षेत्र अन्तर्गत नवीन उद्यम स्थापित करने एवं स्थापित उद्यम का विस्तार करने के इच्छुक उद्यमियों, बेरोजगार युवाओं एवं महिलाओं को योजनान्तर्गत बैंको के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही राज्य सरकार द्वारा ब्याज अनुदान दिये जाने का प्रावधान किया गया है।

जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबन्धक हरीश कुमार व्यास ने बताया कि योजनान्तर्गत राज्य के सभी वर्ग के आवेदकों को उद्यम स्थापित करने पर 5 से 8 प्रतिशत तक ब्याज अनुदान दिया जाता है। उक्त योजना में होटल, रिसोर्ट, पेट्रोल पम्प, वेयर हाउसिंग, पत्थर कटिंग, पत्थर कार्विंग, पत्थर पॉलिसिंग, सिलाई मशीन, ई-मित्र, फोटो कॉपीयर, कम्प्यूटर हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, जनरल स्टोर एवं प्रोविजन स्टोर, मसाला उद्योग, मोबाईल रिपेयरिंग, किराणा स्टोर तथा सभी तरह के मेन्यूफेक्चरिंग उद्योग, सेवा उद्योग तथा व्यापार इत्यादि को सम्मिलित किया गया है।
उन्होने बताया कि मादक पदार्थों से बने उत्पादों का निर्माण व विक्रय, विस्फोटक पदार्थ, पुनः चक्रित न किये जा सकने वाले पॉलिथीन व पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले प्लास्टिक उत्पाद को अपात्र गतिविधियों की सूची में रखा गया है। योजना के लिए आवेदन www.sso.rajasthan.gov.in पर लॉग इन कर MLUPY Portal पर किया जा सकता है। आवेदन के लिए दस्तावेज के रूप में प्रोजेक्ट रिपोर्ट, आवेदक की फोटो, आधार कार्ड एवं शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण-पत्र आवश्यक है।
-0-

मंगलवार, 31 मई 2022

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर ली शपथ

बाड़मेर, 31 मई। अभियांत्रिकी महाविद्यालय बाड़मेर में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर महाविद्यालय स्टाफ ने तंबाकू व धूम्रपान न करने एवं कैम्पस को पूर्णतया धूम्रपान एवं तम्बाकू रहित रखने का संकल्प लिया, जिससे यहाँ प्रवेश लेने वाले छात्रों को पूर्णतया स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो सके।

इस दौरान कैम्पस को छात्रों, कार्मिकों एवं आगन्तुकों हेतु तम्बाकु प्रतिबन्धित परिसर बनाने का संकल्प लिया गया। अतिथि प्रवक्ता दिलीप सोनी ने बताया कि हर साल विश्व तंबाकू निषेध दिवस अलग थीम के साथ मनाया जाता है, इस साल विश्व तंबाकू निषेध दिवस की थीम ‘‘पर्यावरण की रक्षा करें‘‘ है, इस साल की थीम पर्यावरण पर तंबाकू के प्रभाव पर केंद्रित है।
एम बी एम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अजय शर्मा ने बताया कि ’’वर्ल्ड नो टोबैको डे’’ मनाने का मकसद लोगों को तंबाकू से होने वाली बीमारियों के बारे में जागरुक करना है। तंबाकू के सेवन से व्यक्ति को निकोटीन की आदत पड़ जाती है और इसका असर दिमाग पर भी पड़ता है।
प्राचार्य डॉ. एस.के. बिश्नोई ने बताया कि पूरी दुनिया में हर साल 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। इस दिन का मकसद तंबाकू के उपयोग से जुड़े खतरे को उजागर करना है। विश्व स्वास्थ्य संगठन तंबाकू के सेवन से स्वास्थ्य जोखिमों के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए हर साल विश्व तंबाकू निषेध दिवस को बढ़ावा देता है और ऐसी नीतियों को लागू करने के लिए प्रोत्साहित करता है जो धूम्रपान और अन्य तंबाकू उत्पादों के उपयोग को कम करने में मदद करती हैं। कार्यक्रम में अतिथि प्रवक्ता दिव्या खत्री, हिमांशु दवे, बाल किशन, पलाश बरदलैं, जितेन्द्र कुमार, शिवानी सेठिया, शिल्पा ढांढवानी, दिया अवस्थी एवं भंवर स्वामी उपस्थित रहें।
-0-



हज यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण 2 जून को

बाड़मेर, 31 मई। हज 2022 में जिले के चयनित अभ्यार्थियों को यात्रा के दौरान किये जाने वाले अरकान, टीकाकरण, बैजेज वितरण एवं व्यवस्थागत निर्देशों कीे जानकारी दिलवाने के लिए 2 जून को मुस्लिम मुसाफिर खाना बाड़मेर में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमीन खान ने बताया कि प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी के लिए जिला प्रभारी एवं संयोजक बच्चु खान कुम्हार मोबाईल नम्बर 8094290092 और सदस्य हज कमेटी अब्दुल जब्बार मोबाईल नम्बर 9828048018 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
-0-

29 स्थानों पर खुलेंगे पशु शिविर, 5560 पशुओं का हो सकेगा संरक्षण

बाड़मेर, 31 मई। जिले में बाड़मेर, रामसर, गडरारोड एवं गिड़ा तहसील क्षेत्रों में अभावग्रस्त गांवों में पशुधन के संरक्षण के लिए 29 स्थानों पर पशुशिविर खोले जाने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।

जिला कलक्टर (सहायता) लोक बन्धु ने बताया कि संवत् 2078 में अभावग्रस्त घोषित क्षेत्रों में लघु एवं सीमान्त कृषकों द्वारा अभाव अवधि के दौरान छोडे गये पशुओं के संरक्षण के लिए बाड़मेर, रामसर, गडरारोड एवं गिड़ा तहसील क्षेत्रों में कुल 29 स्थानों पर पशु शिविर खोले जाने की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इन पशु शिविरों में 4430 बड़े एवं 1130 छोटे पशुओं सहित कुल 5560 पशुओं का संरक्षण हो सकेगा। उन्होने बताया कि बाड़मेर तहसील क्षेत्र में बोथिया जागीर, हिन्दुपुरा एवं कपूरड़ी, रामसर तहसील क्षेत्र में आछिया खडिन, बांगली, चाड़वा तख्ताबाद, जुमा फकीर की बस्ती, कंटल का पार, पाबुसरिया, सुजावल का पार, विरद का पार, विरमियार, खारिया, जगमाल का तला, धतरवालों की ढाणी, भानपुरा, भोमाणी सियागों की ढाणी, मघासर डेर, वीराणियों की ढाणी एवं सेतराउ, गडरारोड़ तहसील क्षेत्र में आगासड़ी, आसाड़ी एवं देताणी तथा गिड़ा तहसील क्षेत्र में जाजवा, जाजवा आईजी, भीमगांव एवं राजपुरा ग्राम में पशु शिविर खोले जाने की स्वीकृति जारी की गई है।
-0-

अन्तिम व्यक्ति को मिला योजनाओं का लाभ - चौधरी

 गरीब कल्याण सम्मेलन का वर्चुअली आयोजन

बाड़मेर, 31 मई। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मंगलवार प्रातः माननीय प्रधानमंत्री द्वारा गरीब कल्याण सम्मेलन का वर्चुअली आयोजन किया गया। राष्ट्रीय संवाद कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधानमंत्री द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से शिमला हिमाचल प्रदेश से वर्चुअली संवाद किया गया।
जिला मुख्यालय बाड़मेर पर भगवान महावीर टाउन हॉल में राष्ट्रीय संवाद कार्यक्रम का वर्चुअली आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न योजनाओं के पुरूष एवं महिला लाभार्थी उपस्थित रहें।
इस मौके पर केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री एवं बाड़मेर-जैसलमेर सांसद कैलाश चौधरी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। उन्होने कहा कि सब का साथ सब का विकास की सोच के साथ अन्तिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होने प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जन जीवन मिशन, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, प्रधानमंत्री मुद्धा योजना समेत विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्के मकान का सपना साकार हुआ है। उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने से बहनों एवं माताओं के आसूओं को पोछने का काम हुआ है। इसी प्रकार घर घर शौचालयों का निर्माण होने से महिलाओं को सम्मान मिला है। वन नेशन वन राशन व्यवस्था के तहत किसी भी जगह से राशन सामग्री प्राप्त की जा सकती है। सेल्फ अटेस्टेशन के तहत लोगों का काम आसान हुआ है।
चौधरी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आठ वर्षो में विकास के अनेक कार्य हुए है। भारतमाला परियोजना, नेशनल हाईवे एवं सड़कों तथा रेल्वे स्टेशनों का सुदृढीकरण समेत हर क्षेत्र में विकास के प्रयास किए जा रहे है। उन्होने बताया कि वर्ष 2013-14 में कृषि का लगभग 22 हजार करोड़ बजट था अब कृषि का बजट एक लाख 32 हजार करोड़ है, 65 हजार करोड़ सीधा किसानों के खातों में हर वर्ष जा रहा है, जिसकी एक किश्त आज किसानों के खाते में जा रही है। उन्होने कहा कि जब तक किसान मजबूत नहीं होगा, तब तक देश मजबूत नहीं होगा। उन्होने कहा कि एग्रीकल्चर इन्फाक्चर फण्ड के तहत किसान अपने उत्पाद की स्वयं प्रोसेसिंग युनिट लगा सकता है।
इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू समेत जन प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुरूष एवं महिलाएं उपस्थित रही।
-0-







केंद्रीय कृषि मंत्री ने दिशा की बैठक में की केंद्र प्रवर्तित योजनाओं की समीक्षा

विकास योजनाओ की प्रभावी क्रियान्विति सुनिश्चित हो- चौधरी

बाड़मेर जिले का एक भी पात्र व्यक्ति पीएम आवास से वंचित नहीं रहे
बाड़मेर, 31 मई। भारत सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं की प्रभावी क्रियान्विति सुनिश्चित करते हुए आमजन को लाभांवित करवाया जाए। इसमें किसी तरह की कौताही नहीं बरती जाए। केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित डिस्ट्रिक डेवलपमेंट कोर्डिनेशन एंड मोनेटरिंग कमेटी (दिशा) की बैठक के दौरान यह बात कही।
  इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री चौधरी ने कहा कि वर्तमान में भीषण गर्मी पड़ रही हैं तथा अकाल के चलते चारे एवं पानी का संकट हैं, ऐसे में पूरी तत्परता से लोगो को राहत पहुचाई जाए। उन्होंने कहा कि जिले में कही पर भी पानी एवं चारे की कमी नही आनी चाहिए एवं आवश्यकतानुसार परिवहन कर समस्याग्रस्त क्षेत्रों में चारा-पानी भिजवाना सुनिश्चित करें। इसके लिए केंद्र सरकार एनडीआरएफ से पर्याप्त बजट मुहैया कराएगी।
  उन्होंने कहा कि मनरेगा में रोजगार सृजन में बाड़मेर जिला दूसरे स्थान पर रहा है। यह हमारे लिए गर्व का विषय है। कोरोना काल में भी जिले में प्रवासियों को मनरेगा में बड़ी संख्या में रोजगार मिला है। यह खुशी की बात है, इस योजना की और बेहतर मोनिटरिंग की जाए, क्योंकि आगामी समय मे भी इससे ही सर्वाधिक रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा सभी योजनाओं में वरीयता से लोगों को रोजगार दिलाया जाए।
केन्द्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना समेत केंद्र प्रवर्तित करीब दो दर्जन से अधिक विभिन्न योजनाओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए कहा कि देश के इस सीमावर्ती जिले में आमजन के विकास तथा बुनियादी सुविधाओं के लिए भारत सरकार बड़ी राशि खर्च कर रही है। इससे आमजन को लाभांवित करवाने के लिए जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।
केंद्रीय मंत्री चौधरी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए एवं वंचित घरों को बिजली कनेक्शन देने को अलग से प्रोजेक्ट बनाए। केंद्रीय कृषि मंत्री ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत वर्ष 2021 का बकाया क्लेम दिलाने के लिए त्वरित कार्यवाही करने को कहा। उन्होने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में बाड़मेर जिले के प्रत्येक किसान को लाभांवित करवाने के लिए कहा।
चौधरी ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, समग्र शिक्षा अभियान, प्रधानमंत्री सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना समेत विभिन्न विकास योजनाओ की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारयो को इनकी माइक्रो मोनिटरिंग करने को कहा।
इस मौके पर पूर्व मंत्री अमरा राम चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त सड़क के बारे में बताया। वहीं दिशा के मनोनीत सदस्यों ने अपने क्षेत्रों की जनसमस्याओं की जानकारी दी।
इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने जिले में केंद्र प्रवर्तित विभिन्न योजनाओं की प्रगति एवं उनकी प्रक्रिया से अवगत कराया। उन्होंने आश्वस्त किया कि आज की दिशा की बैठक में निर्देशानुसार कार्यवाही कर सम्बंधित विभाग पालना रिपोर्ट से अवगत कराएंगे।
  जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई ने विकास योजनाओ की प्रगति की जानकारी दी। बैठक में प्रधान, समिति के मनोनीत सदस्यो के अलावा अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेद सिंह रतनू सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का समापन राष्ट्र गान से हुआ।
-0-






सोमवार, 30 मई 2022

दिशा की बैठक 31 मई को, केंद्रीय मंत्री चौधरी करेंगे केंद्र प्रवर्तित योजनाओं की समीक्षा

बाड़मेर, 30 मई। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार 31 मई को दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेंस हॉल में दिशा की बैठक का आयोजन किया जाएगा।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कोर्डिनेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी (दिशा) की बैठक का आयोजन कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री एवं बाड़मेर-जैसलमेर सांसद कैलाश चौधरी की अध्यक्षता में 31 मई को दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेंस हॉल में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बैठक में ग्रामीण विकास मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं की वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 की प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ क्रियान्वयन पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को वांछित सूचनाओं के साथ उक्त बैठक में निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए है ।
-0-

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रीय संवाद कार्यक्रम 31 मई को

बाड़मेर, 30 मई। माननीय प्रधानमंत्री द्वारा मंगलवार 31 मई को आजादी का अमृत महोत्सव के तहत वर्चुअली राष्ट्रीय संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री द्वारा 31 मई को प्रातः 9.45 बजे से आजादी का अमृत महोत्सव के तहत विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से शिमला हिमाचल प्रदेश से राष्ट्रीय संवाद कार्यक्रम के दौरान संवाद किया जाएगा। उन्होने बताया कि राष्ट्रीय संवाद कार्यक्रम के दौरान जिला स्तर पर माननीय केन्द्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार, माननीय केबिनेट मंत्री राज्य सरकार, जिला प्रमुख, विधायकगण, प्रधानगण, सभापति, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, स्वतन्त्रता सेनानी, प्रशासनिक अधिकारी, बैंकर्स, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी, सिविल सोसायटी संगठन के प्रतिनिधि एवं समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा हिस्सा लिया जाएगा।
उन्होने बताया कि जिला स्तर पर उक्त संवाद कार्यक्रम का आयोजन वीसी के माध्यम से जिला मुख्यालय पर स्थानीय भगवान महावीर टाउनहॉल में किया जाएगा। उन्होने संबंधित विभागीय अधिकारियों को उक्त कार्यक्रम के संबंध में सम्पूर्ण व्यवस्थाएं एवं उन्हें सौपे गये दायित्वों का समय पर निर्वहन करने के निर्देश दिए।
-0-

जागरूक बन सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं - जैन

गोसेवा आयोग अध्यक्ष ने किया शिविर का निरीक्षण

प्रशासन गांवों के संग फॉलोअप शिविर आयोजित
बाड़मेर, 30 मई। राज्य गोसेवा आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक मेवाराम जैन ने सोमवार को प्रशासन गांवों के संग अभियान के फॉलोअप शिविर का निरीक्षण किया एवं लोगों को जागरूक रह कर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आव्हान किया।
    जैन ने सोमवार को बाड़मेर पंचायत समिति की बाड़मेर आगोर पंचायत में लगे शिविर का जायजा लिया। इस अवसर पर जैन ने कहा कि प्रशासन गांवों के संग अभियान के अंतर्गत अब फॉलोअप शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें वे सभी काम होंगे, जो मुख्य अभियान में हो रहे थे। इसलिए आमजन सक्रियता से आगे आकर अपने काम करवाए एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओ का लाभ उठाएं।
  इस दौरान जैन ने फॉलोअप अभियान में भाग लेने वाले विभागों से भी कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी इससे जुड़े सभी विभागों के कंधों पर है। इसे समझते हुए प्रत्येक विभाग के अधिकारी पूर्ण गंभीरता तथा जिम्मेदारी से कार्य करें। उन्होंने कहा कि शिविर में प्राप्त अंतिम प्रकरण के नियम सम्मत निस्तारण तक अधिकारी शिविरों में बने रहें तथा राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को राहत पहुंचाने की तत्परता दिखाएं। उन्होंने कहा कि अब फोलोअप  शिविरो में सभी विभाग युद्ध स्तर पर कार्य कर अधिकतम लोगों को लाभान्वित करें।
  उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने गत साढ़े तीन वर्षों में आमजन के कल्याण के अनेक कदम उठाए हैं। यह शिविर भी इसी श्रंृखला की एक कड़ी है।
  गोसेवा आयोग अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राजस्थान निःशुल्क दवा और निःशुल्क जांच योजना लागू करने में देश का पहला राज्य था। अब मुख्यमंत्री की पहल पर चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की गई है। इसके माध्यम से प्रत्येक परिवार को दस लाख रूपए तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध करवाया जा रहा है।
  शिविर प्रभारी एवं उपखंड अधिकारी समंदर सिंह भाटी ने प्रगति से अवगत कराया। इस दौरान विकास अधिकारी सुरेश कविया समेत ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
-0-




लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...