रोचक प्रतियोगिताओं के साथ होगा विराट कवि सम्मेलन
गुरुवार, 24 मार्च 2022
आज से रहेगी थार महोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों की धूम
बुधवार, 23 मार्च 2022
जिला कलक्टर ने विशाला में की जनसुनवाई, ग्रामीणों ने बताई बिजली पानी की समस्या
बाड़मेर, 23 मार्च। ग्राम पंचायत विशाला में उपखण्ड कलस्टर स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन जिला कलेक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में बुधवार को हुआ।
एमनेस्टी योजना के प्रति विभाग दिखा रहे है रूचि
पिछले वर्ष से डिस्कॉम की राजस्व वसूली में बढ़ोतरी
दुर्घटनाओं के पीड़ितों को कुल 17 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत
मुख्यमंत्री सहायता कोष
कृषक 31 मार्च से पूर्व बीमा प्रिमियम जमा करवाएं
बाड़मेर, 23 मार्च। दी बाड़मेर सेन्ट्रल को-आपरेटिव बैंक एवं ग्राम सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से अल्पकालीन फसली ऋ़ण प्राप्त करने वाले कृषकों का सहकार जीवन सुरक्षा बीमा योजना के अन्तर्गत बीमा किया जायेगा।
वित्तीय वर्ष के अन्तिम दिन 31 मार्च को सायं 5 बजे तक ऑनलाइन मोड से विपत्र स्वीकार किए जाएंगे
बाड़मेर, 23 मार्च। वित्त विभाग राजस्थान जयपुर एवं निदेशालय कोष एवं लेखा राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2021-22 की समाप्ति को दृष्टिगत रखते हुए समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि उपलब्ध बजट से संबंधित विपत्र यथाशीध्र ऑनलाइन मोड से कोष/उपकोष कार्यालय को भिजवाया जाना सुनिश्चित करे।
सुबह तीन घंटे विद्युत सप्लाई बन्द रहेगी
बाड़मेर, 23 मार्च। गुरूवार 24 मार्च को 400 केवी जीएसएस बाडमेर में 132 केवी मैन बस का रख रखाव के मद्देनजर सुबह 7 से 10 बजे तक विद्युत आपूर्ति बन्द रहेगी।
ग्राम पंचायतें भी कर सकेगी पेयजल परिवहन
बाड़मेर, 23 मार्च। संवत् 2078 में आपदा प्रबन्धन के तहत समस्याग्रस्त क्षेत्रों में ग्रीष्मकाल में टैंकरों के द्वारा पेयजल परिवहन करवाया जाना प्रस्तावित है।
शहीद दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय सेमीनार
शहीदों के आदर्शो को जीवन में आत्मसात करें
जिला कलक्टर ने किया थार महोत्सव के निमंत्रण पत्र का विमोचन
पीले चावल के जरिए अधिकाधिक लोगों की भागीदारी का आह्वान
मंगलवार, 22 मार्च 2022
जिला कलक्टर ने की आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा
गर्मियों के मद्देनजर पुख्ता हो पेयजल के प्रबंध
विश्व वानिकी दिवस पर विभिन्न आयोजनों के जरिए हरितिमा का सन्देश
बाड़मेर, 22 मार्च। जिले में विश्व वानिकी दिवस पर सोमवार 21 मार्च को विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान हरि दयालु कौशल महाविद्यालय बाडमेर में Choose sustainable wood for people and the planet थीम पर आधारित निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
थार महोत्सव के बैनर का विमोचन,
कार्यक्रम के सफल आयोजन को व्यापक तैयारियां
जिला कलक्टर बुधवार 23 मार्च को बिशाला में करेंगे जनसुनवाई
समस्याओं का हाथों हाथ होगा निपटारा
बाड़मेर, 22 मार्च। जिला कलक्टर लोक बंधु द्वारा बाड़मेर उपखण्ड के बिशाला में कलस्टर स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन बुधवार 23 मार्च को सायं 5 बजे किया जाएगा। जन सुनवाई में संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेगे। यदि जिला स्तरीय अधिकारी कारणवश जिले से बाहर हो तो अपने अधीनस्थ किसी अन्य अधिकारी को अधिकृत कर उसकी सूचना भिजवाएंगे।जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि जिला स्तरीय अधिकारी जन सुनवाई से पूर्व संबंधित क्षेत्र का भ्रमण कर आवश्यक समस्त जानकारी संकलित करेंगे। प्रत्येक जन सुनवाई मंे संबंधित ग्राम पंचायत के ग्रामीणांे की समस्याआंे एवं अभियोगांे का मौके पर ही निपटाने के लिए आदेश दिए गए है कि क्षेत्र के संबंधित ग्रामीण विकास विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, डिस्काम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, रसद विभाग के अधिकारियों के साथ संबंधित उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, विकास अधिकारी एवं समस्त उपखण्ड स्तर के अधिकारियों के साथ साथ भू अभिलेख निरीक्षक, सभी पटवारी एवं ग्रामसेवकों को आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित तहसीलदार एवं विकास अधिकारी को जन सुनवाई का विस्तृत प्रचार एवं प्रसार करने के निर्देश दिए गए है, ताकि इसका लाभ क्षेत्र के प्रत्येक ग्रामीण को मौके पर ही सुलभ हो सके। जन सुनवाई में ज्यादा से ज्यादा ग्रामीणों की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि जन सुनवाई मंे प्रत्येक ग्रामवार चर्चा की जाएगी। जिसमें मौसमी बीमारी, पशुआंे मंे बीमारी, पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था की स्थिति, राशन सामग्री का वितरण, पोषाहार वितरण संबंधित समस्याआंे की जन सुनवाई की जाएगी। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र मंे पदस्थापित चिकित्सक, अध्यापक, पटवारी, ग्राम सेवक, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आदि के डयूटी पर अनुपस्थित रहने संबंधित शिकायतांे की सुनवाई की जाएगी।
रजिस्टर मंे दर्ज होगी समस्याएं: जिला कलक्टर की जन सुनवाई में प्राप्त शिकायतांे के निस्तारण की मॉनिटरिंग संबंधित उपखण्ड अधिकारी द्वारा की जायेगी जिसमें निर्धारित प्रपत्र में रजिस्टर तैयार करने एवं जिला कलक्टर के पहुंचने से पूर्व नायब तहसीलदार स्तर के अधिकारी द्वारा प्रार्थियांे के विवरण की पूर्ति करवाकर प्रत्येक प्रार्थना पत्र पर रजिस्टर की क्रम संख्या अंकित की जाकर इसी क्रमांक के अनुसार प्रस्तुत करने की कार्यवाही की जाएगी। जन सुनवाई के पश्चात् उन प्रार्थना पत्रों पर संबंधित अधिकारी व्यक्तिगत रूचि लेते हुए प्रभावी कार्यवाही करेंगे एवं उस उपखण्ड में पुनः जन सुनवाई निर्धारित होने पर संबंधित उपखंड अधिकारी प्राप्त अभाव अभियोगों के संधारित रजिस्टर के संबंधित कॉलम में की गई कार्यवाही का संक्षिप्त/विशेष विवरण में प्रार्थी के पक्ष में की गई कार्यवाही सकारात्मक रही या नहीं कारण सहित दर्ज करेंगे। संबंधित अधिशाषी अभियन्ता जोविविनिलि क्षेत्र में निर्धारित जन सुनवाई के दौरान संबंधित गांव में विद्युत की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
-0-
सोमवार, 21 मार्च 2022
सुचारू एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के लिये माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त
माध्यमिक बोर्ड परीक्षा 2022
थार महोत्सव के पोस्टर का विमोचन
शुक्रवार से सप्ताहभर रहेगी विभिन्न आयोजनों की धूम
बुधवार, 16 मार्च 2022
धोरीमना में चिरंजीवी मेगा शिविर अब 21 को
बाड़मेर, 16 मार्च। मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धोरीमना में 18 मार्च को निर्धारित चिरंजीवी मेगा शिविर अब 21 मार्च को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धोरीमना में आयोजित किया जाएगा। उक्त जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई ने दी।
नव पदोन्नत जिला शिक्षा अधिकारियों का किया अभिनन्दन
बाड़मेर, 16 मार्च। ब्लॉक स्तरीय निष्पादन समिति की मासिक बैठक बुधवार को उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान की अध्यक्षता में पंचायत समिति बाड़मेर में आयोजित हुई। इस दौरान शिक्षा विभाग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर नव पदौन्नत जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णसिंह महेचा एवं चैनाराम चौधरी का साफा पहना कर एवं माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया गया। बैठक के दौरान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी भीखाराम प्रजापत ने कहा कि संस्था प्रधान अपने कर्तव्य का यथासमय निर्वहन कर विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास में अपना सहयोग करें। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक शिक्षा राजन कुमार शर्मा, सहायक निदेशक समग्र शिक्षा नरसिंग प्रसाद जांगिड़, डाइट के मॉगसिंह राठौड, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भंवराराम चौधरी समेत बाडमेर पंचायत समिति के प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापक मौजूद रहें। कार्यक्रम का संचालन सन्तोष कुमार नामा द्वारा किया गया।
-0-
जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित
वर्ष 2022-23 के लिए 399596 लाख की वार्षिक साख योजना का निर्धारण
जिला कलक्टर ने की विकास योजनाओं की समीक्षा
गत वर्षो के अपूर्ण कार्यो को प्राथमिकता से पूर्ण करायें
होली पर कानून व्यवस्था के लिए पुख्ता प्रबंध
रंगे भरे गुब्बारे फेंकने एवं धार्मिक स्थानों पर रंग डालने की मनाही
बाडमेर, 16 मार्च। जिला मजिस्ट्रेट लोक बंधु ने होली एवं धुलण्डी के त्यौहार के दौरान साम्प्रदायिक सद्भावना तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए निषेधाज्ञा जारी कर दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के अन्तर्गत प्रावधानों एवं प्रतिबन्धों को लागू किया है।
जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट लोक बंधु द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले में किसी भी सम्प्रदाय का कोई भी व्यक्ति ऐसे ऑडियो कैसेट्स आदि नहीं चलाएगा और न ही ऐसे नारे लगाएगा, जिससे अन्य सम्प्रदाय या व्यक्ति की भावनाओं को ठेस पहुचती हो। कोई भी व्यक्ति रंग इस तरह से नहीं खेलेंगे, जिससे किसी दूसरे सम्प्रदाय की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचती हो एवं किसी धार्मिक स्थान, दुकान पर रंग, गुलाल, गुब्बारे आदि नहीं फेकेंगे और न ही किसी अन्य को ऐसा करने के लिए प्रेरित करेंगे। रंग भरे गुब्बारे, घातक रसायन, धूल, कीचड, ऑयल पेन्ट आदि का उपयोग नहीं करेंगे एवं रंग खेलने के लिए अनिच्छुक व्यक्ति को न तो रंग लगायेंगे एवं न ही उन पर रंग फेंकेगे। इसी प्रकार किसी व्यक्ति या उनके वाहनों पर उनकी अनिच्छा के होते हुए इस प्रकार से रंग इत्यादि नहीं डाले जाएंगे, जिससे उनकी साम्प्रदायिक या धार्मिक भावनाओं को ठेस पहंुचती हो। कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार के आग्नेय शस्त्र जैसे रिवाल्वर, पिस्टल, राइफल, बन्दूक एवं एम.एन.गन आदि तथा तेज धारदार हथियार, लाठी, स्टीक इत्यादि साथ लेकर सार्वजनिक स्थानों पर नहीं घूमेगा एवं न ही सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शन करेगा। इसी तरह कोई भी व्यक्ति किसी भी सार्वजनिक स्थान पर मदिरा का सेवन नहीं करेगा न ही किसी को सेवन करवायेगा तथा अधिकृत विक्रेताओं को छोडकर कोई भी व्यक्ति निजी उपयोग के कारण छोडकर किसी अन्य उपयोग हेतु सार्वजनिक स्थलों मे से मदिरा आवागमन नहीं करेगा।
यह आदेश 25 मार्च 2022 की रात्रि 12 बजे तक प्रभावी रहेगा। यह आदेश समस्त कार्यपालक मजिस्ट्रेट, पुलिस, सीमा सुरक्षा बल एवं अन्य एजेन्सियों के अधिकारियों, कर्मचारियों पर जो कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने तथा अवांछनीय गतिविधियों की रोकथाम एवं व्यवस्था की डयूटी के लिए उक्त क्षेत्र में उक्त समय के लिये तैनाती पर नियुक्त किये गए है, पर प्रभावी नहीं होगा।
-0-
मंगलवार, 15 मार्च 2022
युवा सरकार की योजनाओ को जन जन तक पहुॅचाने के लिये जागरूकता का कार्य करे- लोक बन्धु
जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक आयोजित
बीस सूत्री कार्यक्रम आवंटित लक्ष्यों की शत फीसदी उपलब्धि के निर्देश
बाडमेर, 15 मार्च। बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक मंगलवार को जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस दौरान अब तक आवंटित लक्ष्यों के विरूद्ध अर्जित उपलब्धियों की विभागवार प्रगति की समीक्षा की गई।
उपभोक्ताआंे को उनके अधिकारांे के प्रति जागरूक करे: लोक बंधु
जिला कलक्टर ने सूचना केन्द्र मंे विश्व उपभोक्ता दिवस पर प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
जिला कलक्टर ने की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा
अधिकाधिक पात्र लोगों को लाभ पहुंचाने के निर्देश
मुख्य सचिव ने की कोविड वैक्सीनेशन की समीक्षा
बाड़मेर, 15 मार्च। मुख्य सचिव ऊषा शर्मा ने विडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से जिला कलक्टर के साथ बैठक लेकर कोविड वैक्सीनेशन की प्रगति की विस्तार के साथ समीक्षा की।
लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित
बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...
-
बाडमेर, 01 अगस्त। जिला मुख्यालय पर मंगलवार को जनकल्याण की भावना से सवाईराम की देहदान की गई। उल्लेखनीय है कि विशाला निवासी सवाईराम पुुत्र ट...
-
प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे नामांकन पत्र 31 मार्च को रविवार व 1 अप्रेल को वार्षिक बैंक खाता बंदी के कारण रहेगा अव...
-
बाड़मेर, 26 नवंबर। बालोतरा रिटर्निंग अधिकारी राजेश कुमार (एसडीएम) की रिपोर्ट अनुसार जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन आयोग के निर्देशों ...
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)



