गुरुवार, 28 जनवरी 2021

कार्मिकों को ई-एनपीएस की बजाय एसजीवी नम्बर से प्राण नम्बर जारी करने के निर्देश

बाड़मेर, 28 जनवरी। राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग बाड़मेर द्वारा सभी आहरण एवं वितरण अधिकारियों से अपील की है कि वे ई-एनपीएस प्राण नम्बर जारी करने की बजाया अपनी एसजीवी नम्बर से प्राण नम्बर जारी करें ताकि कार्मिकों की एनपीएस कटौती राशि जमा करने में बाधा न हो।

राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग बाड़मेर के उप निदेशक डॉ. संजीव कुमार दास ने बताया कि ई-एनपीएस से प्राण नम्बर जारी करवाने के बाद शिफ्टिंग फार्म जमा नहीं करवाने से कर्मचारियों की एनपीएस कटौती राशि जमा नहीं हो रही है तथा समय पर अपलोड नहीं होने की जिम्मेदारी कर्मचारी एवं आहरण वितरण अधिकारी की होगी। उन्होने कहा कि 1 जून 2020 से एनएसडीएल ने अपने डीडीओं को प्राण आवेदन करने का अधिकार दिया है तथा इसकी हार्ड कॉपी राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग कार्यालय में जमा करवाने के बाद प्राण नम्बर जारी किए जाएंगे। उन्होने बताया कि ई-एनपीएस से प्राण नम्बर हेतु आवेदन करने के बाद कुछ कार्मिकों के प्राण नम्बर फ्रोजन हो जाते है या ई-साठन नहीं होने के कारण प्राण नम्बर निष्क्रिय हो जाते है। उन्होने सभी आहरण एवं वितरण अधिकारियों को ई-एनपीएस की बजाय अपने एसजीवी नम्बर से प्राण नम्बर जारी करने की अपील की है। उन्होने आहरण एवं वितरण अधिकारियों को अपने कार्मिकों के आर्थिक हितों को ध्यान में रखते हुए तय मापदण्ड अनुसार कार्यवाही करने की अपील की है।

एनसीसी केडेट में प्रवेश हेतु लिखित एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा सम्पन्न

बाड़मेर, 28 जनवरी। अभियांत्रिकी महाविद्यालय बाड़मेर में अध्ययनरत प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के एनसीसी केडेट प्रवेश हेतु बुधवार 27 जनवरी को लेफ्टिनेट कर्नल मनोज गुप्ता के सानिध्य में लिखित एवं शारीरिक परीक्षाएं सम्पन्न हुई।

एनसीसी प्रभारी प्रकाश मौखा ने बताया कि अभियांत्रिकी महाविद्यालय में एनसीसी प्रथम बार प्रारम्भ हुई, जिसमें महाविद्यालय को कुल 69 सीटे आवंटित हुई है। उन्होने बताया कि 23 सीटों पर प्रथम वर्ष के प्रवेश के लिए कैडेट्स की सर्वप्रथम लिखित परीक्षा आयोजित की गई। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा में लड़कियों के लिए 800 मीटर तथा लड़को के लिए 1600 मीटर की दौड़ हुई और अंत में कैडेट्स का मेडिकल चेकअप डॉ. भरत सारण के द्वारा किया गया।
अभियांत्रिकी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.के.विश्नोई ने बताया कि महाविद्यालय में एनसीसी एवं एनएसएस दोनो विंग प्रारम्भ हो चुकी है तथा आने वाले दिनों में एनएसएस प्रवेश प्रक्रिया भी प्रारम्भ की जाएगी।
-0-

कोविड वैक्सीनेशन के दुष्प्रचार पर आशा सहयोगिनी को हटाने के निर्देश

बाड़मेर, 28 जनवरी। सोशल मिडिया पर कोविड वैक्सीनेशन का दुष्प्रचार करने के कारण आंगनवाडी केन्द्र भगोणियों की ढाणी में कार्यरत आशा सहयोगिनी श्रीमती ललीता को मानदेय सेवा से तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए गए है।

महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने बाल विकास परियोजना अधिकारी बायतु को निर्देशित किया है कि आंगनवाडी केन्द्र भगोणियों की ढाणी में कार्यरत आशा सहयोगिनी श्रीमती ललीता को मानदेय सेवा से तत्काल हटाने के आदेश पारित कर पालना रिपोर्ट प्रेषित करे।
-0-

बुधवार, 27 जनवरी 2021

बाड़मेर शहर में गुरूवार एवं शुक्रवार को जलापूर्ति बन्द रहेगी

बाड़मेर, 27 जनवरी। शट डाउन के कारण गुरूवार 28 जनवरी एवं शुक्रवार 29 जनवरी को बाड़मेर शहर में की जाने समस्त जलापूर्ति बन्द रहेगी।

जन स्वा. अभि. विभाग नगर खण्ड के अधिशाषी अभियन्ता हजारीराम बालवां ने बताया कि आगामी गर्मी में 70 दिवसीय क्लोजर को मद्देनजर रखते हुए आवश्यक संधारण कार्यो एवं बाड़मेर लिफ्ट परियोजना पर मरम्मत कार्यो हेतु 27 एवं 28 जनवरी को शट डाउन लिया गया है, इस वजह से 28 एवं 29 जनवरी को बाड़मेर शहर में की जाने वाली समस्त जलापूर्ति बन्द रहेगी।
-0-

युवा अपने गांव में ही कर सकेंगे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी - चौधरी

 खोखसर में वाचनालय का राजस्व मंत्री चौधरी ने किया उदघाटन

शहरी लाइब्रेरी की सुविधा अब रेतीले गांव में भी

बाड़मेर, 27 जनवरी। खोखसर पंचायत मुख्यालय पर ग्राम प्रतिभा सेवा संस्थान के तत्वावधान में निर्मित स्टडी लाईब्रेरी एवं वाचनालय का मंगलवार 26 जनवरी को राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने फीता काटकर उदघाटन किया।
इस अवसर पर राजस्व मंत्री चौधरी ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए तेजी से बढ रहे लाइब्रेरी के चलन में ग्रामीण प्रतिभाओं को भी शहर में उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाएं अब अपने ग्राम में ही मिल सकेगी। उन्होने संस्थान की इस पहल की सराहना करते हुए युवाओं का उचित वातावरण प्रदान करने की बात कही। संस्था के अध्यक्ष कृष्ण बाना ने बताया कि खोखसर, खोखसर पूर्व, खोखसर पश्चिम व करालिया बेरा चारों ग्राम पंचायतों के भामाशाहों व समस्त कार्यकारिणी के सहयोग से स्टडी लाईब्रेरी एवं वाचनालय का निर्माण करवाया गया है जिसमें सीसीटीवी कैमेरे सहित सम्पूर्ण उतम व्यवस्थाएं की गई है। उन्होने कहा कि इस पुस्तकालय में 500 पुस्तकों की व्यवस्था की गई है। ग्रामीण क्षेत्र में यहां के युवाओं विशेषकर बालिकाओं को पढने का अवसर मिलेगा। राजस्व मंत्री चौधरी का खोखसर ग्रामवासियों ने राउमावि खोखसर में स्वागत किया। यहां उन्होने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी बात सुनी तथा ग्राम के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की। इस दौरान जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण नागरिक उपस्थित रहे।
सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का किया निरीक्षण
राजस्व मंत्री हरीश चौधरी एवं जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी ने करालिया बेरा में चल रहे सिलाई केन्द्र में पहुंचकर प्रशिक्षण ले रही महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। कम्प्यूटर प्रशिक्षण की मांग पर राजस्व मंत्री चौधरी ने उन्हे आश्वासन दिया। इस दौरान गिडा प्रधान टीकमाराम लेगा, सरपंच एडवोकेट चूनाराम जाखड भी मौजूद रहे।
-0-

टीकाकरण की अब तक की प्रगति की समीक्षा कोरोना वैक्सीनेशन के बारे में लोगों को निरन्तर जागरूक किया जाए

बाड़मेर, 27 जनवरी। जिला कलेक्टर विश्राम मीणा ने कहा कि हैल्थकेयर वर्कर्स उत्साह के साथ आगे आकर वैक्सीन लगवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन को लेकर किसी तरह कि भ्रांति न रहे, इसके लिए लोगों को निरन्तर जागरूक किया जाए। जिले में बुधवार को वी.सी. के जरिए वैक्सीनेशन की समीक्षा करते हुए उन्होंने साइट्स की संख्या आवश्यकता के अनुरूप बढ़ाने के निर्देश दिए।
उन्होंने हैल्थ केयर वर्कर से आहवान किया कि वे टीकाकरण करवाएं और किसी भी तरह की भ्रांति से बचें। उन्होंने भारत सरकार की गाइडलाइन को फॉलो करते हुए जिले में वैक्सीनेशन के लक्ष्य को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने कहा कि हैल्थ केयर वर्कर्स का वैक्सीनेशन होने पर वे आगे आने वाली किसी भी चुनौती का मुकाबला पूरे आत्मविश्वास के साथ कर पाएंगे और कोरोना से लोगो के जीवन की रक्षा का अपना दायित्व बखूबी निभा सकेंगे।
बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई ने कहा कि जिन ब्लाकों में वैक्सीनेशन का प्रतिशत कम है, वहां बीएमएचओ एवं विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ बात कर वैक्सीनेशन को गति दी जाएगी।
-0-

राजस्व मंत्री चौधरी ने खोखसर में की जन सुनवाई

बाड़मेर, 27 जनवरी। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने बुधवार को खोखसर मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं को सुना तथा उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

इस दौरान करालिया बैरा, रतेऊ, दानपुरा एवं देवपुरा सहित कई स्थानों के जमीन से जुडे मामलों के संबंध में राजस्व मंत्री चौधरी ने गिडा तहसीलदार को जमीन के मामलों को अतिशीघ्र तथा आपसी सामंजस्य से निपटाने के निर्देश दिए। करालिया के गौसर भूमि पर बनी स्कूल को लेकर उन्होने तहसीलदार को आवश्यक निर्देश दिए। वहीं उन्होने बायतु में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय भवन को लेकर जमीन विवाद को जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होनें गिडा हॉस्पिटल में सुविधाओं के विस्तार की बात कही।
उन्होने कहा कि जल्द ही अभियान चलाकर सड़को की स्थिति को रेकॉर्ड में शुद्ध किया जाएगा। वहीं मनरेगा की सड़को को रिकॉर्ड में लिया जाएगा ताकि भविष्य में इससे संबंधित विवाद न हो। उन्होने रतेऊ में नर्सरी को लेकर आवश्यक निर्देश दिए तथा पौधारोपण की बात कही। गिडा के पूर्व सरपंच हनीफ खान ने बताया कि गिडा में 22 पटवार मण्डलों में केवल 8 पटवारी ही कार्यरत है जिसको लेकर राजस्व मंत्री चौधरी ने उन्होने आश्वासन दिया। राजस्व मंत्री चौधरी ने पेयजल स्कीम के तहत चल रहे सर्वे के कार्य में बिना भेदभाव के किसी भी घर को पेयजल से वंचित नहीं रखने की बात कही। वहीं मौके पर प्राप्त विभिन्न समस्याओं को राजस्व मंत्री चौधरी ने सुना तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने पाटौदी पंचायत समिति में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी नरेश सोनी, तहसीलदार, विकास अधिकारी रामनिवास, जलदाय विभाग के एक्सईन बाबूलाल मीणा, समेत विभागवार अधिकारियों के साथ विकास कार्यों के सम्बंध में सवांद किया। इस दौरान महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के लिए जमीन आंवटन प्रक्रिया, पाटौदी में शहीद स्मारक बनाने, भूमिहीन परिवारो का सर्वे कर सूचीबद्ध करने इत्यादि विषयों पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी साथ रहे।
-0-






गुरूवार 28 जनवरी को रख-रखाव कार्यो के चलते 4 घण्टे बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

बाड़मेर, 27 जनवरी। 132 के.वि. बाड़मेर-बालोतरा-महलू पर रखरखाव कार्य के चलते गुरूवार 28 जनवरी को 33 के.वि. मेहलू, सोभाला, अन्नादानियों की बेरी, मालपुरा, सनावडा एवं रामसर की विद्युत आपूर्ति दोपहर 3 से सांय 7 बजे तक बंद रहंगी।

132 के.वि. जीएसएस, बाड़मेर के सहायक अभियंता लक्ष्मीश हिरानी ने बताया कि गुरूवार 28 जनवरी को 132 के.वि. बाड़मेर-बालोतरा-महलू लाइन का रख रखाव कार्य होगा, जिससे यहां से निकलने वाली 33 के.वि. मेहलू, सोभाला, अन्नादानियों की बेरी, मालपुरा, सनावडा एवं रामसर की विद्युत आपूर्ति दोपहर 3 से सांय 7 बजे तक बंद रहंगी।
-0-

कार्मिकों को ई-एनपीएस की बजाय एसजीवी नम्बर से प्राण नम्बर जारी करने के निर्देश

बाड़मेर, 27 जनवरी। राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग बाड़मेर द्वारा सभी आहरण एवं वितरण अधिकारियों से अपील की है कि वे ई-एनपीएस प्राण नम्बर जारी करने की बजाया अपनी एसजीवी नम्बर से प्राण नम्बर जारी करें ताकि कार्मिकों की एनपीएस कटौती राशि जमा करने में बाधा न हो।

राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग बाड़मेर के उप निदेशक डॉ. संजीव कुमार दास ने बताया कि ई-एनपीएस से प्राण नम्बर जारी करवाने के बाद शिफ्टिंग फार्म जमा नहीं करवाने से कर्मचारियों की एनपीएस कटौती राशि जमा नहीं हो रही है तथा समय पर अपलोड नहीं होने की जिम्मेदारी कर्मचारी एवं आहरण वितरण अधिकारी की होगी। उन्होने कहा कि 1 जून 2020 से एनएसडीएल ने अपने डीडीओं को प्राण आवेदन करने का अधिकार दिया है तथा इसकी हार्ड कॉपी राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग कार्यालय में जमा करवाने के बाद प्राण नम्बर जारी किए जाएंगे। उन्होने बताया कि ई-एनपीएस से प्राण नम्बर हेतु आवेदन करने के बाद कुछ कार्मिकों के प्राण नम्बर फ्रोजन हो जाते है या ई-साठन नहीं होने के कारण प्राण नम्बर निष्क्रिय हो जाते है। उन्होने सभी आहरण एवं वितरण अधिकारियों को ई-एनपीएस की बजाय अपने एसजीवी नम्बर से प्राण नम्बर जारी करने की अपील की है। उन्होने आहरण एवं वितरण अधिकारियों को अपने कार्मिकों के आर्थिक हितों को ध्यान में रखते हुए तय मापदण्ड अनुसार कार्यवाही करने की अपील की है।
-0-

स्वच्छ भारत मिशन प्रबंधन समिति की बैठक गुरूवार 28 जनवरी को

बाड़मेर, 27 जनवरी। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अन्तर्गत प्रबंधन समिति की बैठक जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में गुरूवार 28 जनवरी को सांय 3 बजे जिला कलक्टर कार्यालय में आयोजित की जाएगी।

जिला परिषद बाड़मेर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि उक्त बैठक में जिले के प्रत्येक ब्लॉक के चयनित 5 गांवों में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के कार्यो की विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन का अनुमोदन किया जाना प्रस्तावित है। उन्होने संबंधित अधिकारियों को उक्त बैठक में निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

72 वां गणतंत्र दिवस गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र में विधायक जैन ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

बाडमेर, 27 जनवरी। गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र बाड़मेर में 72 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने ध्वजारोहण किया तथा मिठाई वितरण कर जवानों की हौसला अफजाई की।

इस अवसर पर विधायक जैन ने कहा कि गृह रक्षा दल उच्च कोटि एवं अनुशासन प्रिय दल है। इनकी सेवाएं सदैव उच्च कोटि की रही है। उन्होने कहा कि कोरोना काल के दौरान गृह रक्षा दल द्वारा सराहनीय सेवाएं दी गई है। उन्होने कहा कि हाल ही में इस दल के पड़ौसी जिलों के जवान भवानी सिंह एवं केवल सिंह ने अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए, जिनकी शहादत को सलाम करते है। इसी प्रकार इस दल के कम्पनी/प्लाटून कमाण्डर रविन्द्र सिंह एवं शशि शेखर शर्मा को गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया है, इनकी सेवाएं प्रेरणा स्त्रोत है। यह दल अपने आदर्श वाक्य निष्काम सेवा के अनुरूप कर्तव्य अंजाम देते है। इससे पूर्व समादेष्टा राजेन्द्र कुमार जांगिड ने मुख्य अतिथि जैन का साफा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर केन्द्र के अधीनस्थ अधिकारी, कर्मचारी एवं स्वयं सेवक तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
-0-

बीस सूत्री कार्यक्रम आवंटित लक्ष्यों की शत फीसदी उपलब्धि के निर्देश

बाडमेर, 27 जनवरी। बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक बुधवार को जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस दौरान माह दिसम्बर तक आवंटित लक्ष्यों के विरूद्ध अर्जित उपलब्धियों की विभागवार प्रगति की समीक्षा की गई।

इस अवसर पर जिला कलक्टर मीणा ने सभी विभागों को आवंटित लक्ष्यों की शत प्रतिशत प्राप्ति के लिए मुश्तैदी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए ताकि समय रहते उपलब्धि अर्जित हो सकें। उन्होने कहा कि बीस सूत्री कार्यक्रम सरकार का अग्रणी वरियता प्राप्त कार्यक्रम हैं तथा इसमें किए गए कार्यो के आधार पर जिले की प्रगति प्रदर्शित होती है तथा इसी आधार पर जिले को रैकिंग प्रदान की जाती है। इसलिए सभी विभाग उन्हें आवंटित लक्ष्यों को माहवार हासिल करें ताकि वितीय वर्ष की समाप्ति पर निर्धारित लक्ष्य प्राप्त किए जा सकें।
जिला कलेक्टर ने बीस सूत्री कार्यक्रम के सभी बिन्दुओं की विभागवार विस्तृत समीक्षा की तथा धीमी प्रगति वाले विभागों को मुश्तैदी से कार्य कर गति लाने के निर्देश दिए। उन्होने आजीविका कार्यक्रम के तहत के संबंध प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए। इससे पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बीस सूत्री कार्यकम की प्रगति से अवगत कराया।
-0-

आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा 53 नए पेयजल स्रोतों को विधुत कनेक्शन की हिदायत

बाड़मेर, 27 जनवरी। जिले में राजस्थान सम्पर्क पोटर्ल पर दर्ज शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए जिला कलेक्टर विश्राम मीणा ने सभी विभागों को मुस्तेदी से कार्य करने की हिदायत दी है। कलेक्ट्रेट में बुधवार को जिले में पानी, बिजली तथा चिकित्सा सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा के दौरान उन्होंने यह निर्देश दिए। इस दौरान जिले जिले में पानी, बिजली, चिकित्सा जैसी आवश्यक सेवाओं की समीक्षा की गई।

इस मौके पर जिला कलेक्टर ने कहा कि जरूरतमंद लोगों को पेयजल की किल्लत का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग द्वारा टैंकरों के जरिए पेयजल परिवहन के निविदा आमंत्रित कर दर निर्धारित कर दी जाए। जिला कलेक्टर ने नए ट्यूबवैल एवं हैंड पंप के खुदाई के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने 53 नए हैंड पंप एवं ट्यूब वैल खुदाई के कार्य पूर्ण होने पर इन्हें विधुत सम्बध को कहा। उन्होंने विशेषकर बायतु तथा बालोतरा क्षेत्र में स्वीकृत नए ट्यूबवेल के कार्य को तुरंत पूर्ण करवाने को कहा तथा खोदे गयो को कमिंश्ण्ड करने को कहा।
जिला कलेक्टर ने राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज बकाया प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जनसेवाओं से जुड़े विभागों से संबंधित कार्यो की पोर्टल पर शिकायतों की अधिकता इनकी कार्य पद्धति को प्रदर्शित करती है। हर हाल में 30 दिन से पूर्व किसी भी शिकायत का निस्तारण हो जाना चाहिए। उन्होंने सभी विभागों के 30 से 45, 45 से 60 दिनों के बीच बकाया प्रकरणों को गंभीरता से लिया एवं 180 तथा 365 दिन से अधिक बकाया मामलो में जिम्मेदारी तय कर संबंधित को आरोप पत्र जारी करने के निर्देश दिए। इससे पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू ने साप्ताहिक प्रगति की जानकारी दी।
-0-





मंगलवार, 26 जनवरी 2021

राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

 गणतन्त्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह आदर्श स्टेडियम में आयोजित


बाडमेर, 26 जनवरी। गणतन्त्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह मंगलवार को आदर्श स्टेडियम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राजस्व, उप निवेशन, कृषि, सिंचित क्षेत्रीय विकास एवं जल उपयोगिता विभाग मंत्री हरीश चौधरी ने प्रातः 9.00 बजे ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया तथा मार्च पास्ट की सलामी ली।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने 72 वें गणतन्त्र दिवस पर सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि आज ही के दिन हमने देश के संविधान को अंग्रीकृत किया था। आज का दिन हमे लोकतांत्रिक आजादी दिलाने वालों को याद करने का है। उन्होने कहा कि संविधान निर्माताओं की कल्पना के अनुरूप देश चले और आगे बढ़े। उन्होने कहा कि वर्ष 2020 हमारे लिए कोरोना महामारी एवं टिड्डी प्रकोप जैसी आपदाओं के कारण चुनौतीपूर्ण रहा। कोरोना एवं टिड्डी प्रकोप के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं चिकित्सा विभाग द्वारा बेहतर प्रबन्धन कर लोगों को राहत पहुंचाई गई। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत ने कोरोना काल में करीब 150 विडियों कांफ्रेस के जरिये प्रदेश में किए गए चिकित्सा प्रबन्धों सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होने कहा कि कोरोना के सन्दर्भ में जमीनी स्तर पर सबसे महत्वपूर्ण भूमिका एएनएम एवं आशा सहयोगिनियों की रही, जिन्हें एतिहासिक कार्य के लिए बधाई।
राजस्व मंत्री चौधरी ने कहा कि बाड़मेर विकास के क्षेत्र में दुनिया के सामने मॉडल के रूप में उभरा है। उन्होने कहा कि बाड़मेर जिला निरन्तर आगे बढ़ रहा है, यहां पिछले 2 वर्षो में रिफाईनरी का कार्य त्वरित गति से हो रहा है वहीं जल संरक्षण के तहत एक लाख टांकों का निर्माण हुआ है। उन्होने कहा कि 1991-92 से वर्ष 2018 में जिले में प्रति व्यक्ति आय 28 गुणा बढकर 5019 रूपये से 1,40,102 रूपये हुई। बाड़मेर जिला विभिन्न क्षेत्रों में मॉडल के रूप में उभरा है। राजस्व मंत्री चौधरी ने कहा कि जनहित की राह पर चल रही राज्य सरकार हर क्षेत्र में अन्तिम छोर पर बैठे व्यक्ति के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है तथा जनघोषणा पत्र को सरकारी दस्तावेज बनाकर कार्य किया जा रहा है। किसानों के ऋण माफी का एतिहासिक फैसला लिया गया है। बाड़मेर और आगे बढे इसके लिए उन्होने शुभकामनाएं दी। उन्होने अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हेरिस का उदाहरण देते हुए युवाओं से योग्य बन कर अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का आहवान किया।
गणतन्त्र दिवस के मुख्य समारोह में इस बार परेड कमाण्डर एस.आई. भंवराराम के नेतृत्व में सीमा सुरक्षा बल, राजस्थान पुलिस, राजस्थान महिला पुलिस, बोर्डर होम गार्ड, अरबन होम गार्ड, सीनियर एन.सी.सी. के दल परेड में हिस्सा लिया। इसके पश्चात् अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओम प्रकाश विश्नोई द्वारा राज्यपाल महोदय के सन्देश का पठन किया गया। पुलिस विभाग के बैण्ड दल की प्रस्तुति के बाद अन्तर्राष्ट्रीय ख्यातनाम लोक कलाकार स्वरूप पंवार एवं बिहारी पंवार द्वारा कोरोना जन जागरूकता गीत‘‘ भारत आगे आया है, कोरोना वैक्सीन लाया है‘‘ प्रस्तुत किया गया। इसके बाद पी.जी. कॉलेज बाडमेर और उजास संस्थान के छात्र छात्राओं द्वारा बारह मासा नृत्य गीत के जरिये विभिन्न धर्म एवं सम्प्रदायों द्वारा वर्ष पर्यन्त मनाए जाने वाले त्यौहारों की झलकियां प्रस्तुत की। इसी कड़ी में अन्तर्राष्ट्रीय ख्यातनाम लोक कलाकार स्वरूप पंवार द्वारा देश भक्ति गीत ‘‘ए मेरे वतन के लोगों ...‘‘ की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री चौधरी द्वारा जिले के शहीदों और स्वतन्त्रता सेनानियों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत अन्तर्राष्ट्रीय लोक कलाकार गाजी खां एण्ड पार्टी द्वारा लोक गीत तथा गोपा खां एण्ड पार्टी द्वारा कालबेलिया लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। मुख्य समारोह के दौरान कोरोना महामारी पर आधारित झांकियों का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान परेड में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दलों तथां सांस्कृतिक कार्यक्रमों के कलाकारों को पुरस्कार प्रदान किए गए। अन्त में राष्ट्रगान के साथ प्रातः कालीन कार्यक्रम समाप्त हुआ।
समारोह में बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी, नगर परिषद सभापति दीपक माली, उप सभापति सुरतान सिंह, जिला कलक्टर विश्राम मीणा, जिला पुलिस अधीक्षक आनन्द शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, फतेह खां, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह भाटी, उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान समेत पुलिस, प्रशासन, बीएसएफ, सेना, वायुसेना, जन प्रतिनिधि, जिले के शहीदों एवं स्वतन्त्रता सैनानियों के परिजन तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। प्रातःकालीन कार्यक्रम की कमेन्ट्री डा. बंशीधर तातेड़, रामकुमार जोशी एवं मुकेश पचौरी द्वारा की गई।  
गणतन्त्र दिवस पर जिला कलक्ट्रेट में जिला कलक्टर विश्राम मीणा, जिला परिषद में जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी ने ध्वजारोहण किया एवं गणतन्त्र दिवस की शुभकामनाएं दी।  
-0-
























सोमवार, 25 जनवरी 2021

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर मजिस्ट्रेट नियुक्त

बाडमेर, 25 जनवरी। जिले में गणतन्त्र दिवस पर आदर्श स्टेडियम में आयोजित होने वाले विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों तथा समस्त जिला क्षेत्र बाडमेर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रमों में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु मजिस्टेªट नियुक्त किए गए है।

जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्टेªट द्वारा एक आदेश जारी कर उपखण्ड मजिस्टेªट बाडमेर को आदर्श स्टेडियम बाडमेर एवं सीनियर हायर सैकण्डरी स्कूल स्टेशन रोड बाडमेर, उपखण्ड मजिस्टेªेट बालोतरा को थाना क्षेत्र बालोतरा एवं कस्बा बालोतरा के लिये मजिस्टेªट नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार उपखण्ड मजिस्टेªट शिव को उपखण्ड क्षेत्र शिव, उपखण्ड मजिस्टेªट बायतु को तहसील क्षेत्र बायतु, उपखण्ड मजिस्ट्रेट सिवाना को तहसील क्षेत्र सिवाना, उपखण्ड मजिस्ट्रेट चौहटन को उपखण्ड क्षेत्र चौहटन, उपखण्ड मजिस्ट्रेट गुडामालानी को उपखण्ड क्षेत्र गुडामालानी, उपखण्ड मजिस्टेªट धोरीमना को उपखण्ड क्षेत्र धोरीमना, उपखण्ड मजिस्टेªट रामसर को उपखण्ड क्षेत्र रामसर, उपखण्ड मजिस्टेªट सिणधरी को उपखण्ड क्षेत्र सिणधरी, उपखण्ड मजिस्टेªट सेड़वा को उपखण्ड क्षेत्र सेड़वा एवं उपखण्ड मजिस्टेªट गडरारोड़ को उपखण्ड क्षेत्र गडरारोड़ के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार तहसील क्षेत्र बाडमेर के अन्य समस्त क्षेत्र, पचपदरा (ग्रामीण), समदडी एवं गिड़ा के लिए संबंधित तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªटों को मजिस्टेªट नियुक्त किया गया है। उक्त मजिस्टेªट्््स को निर्देश दिये गये है कि वे 26 जनवरी को उनके क्षेत्र में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने की पालना सुनिश्चित करेंगे। उपखण्ड मजिस्टेªट मुख्यालय के तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªट अतिरिक्त कार्यपालक मजिस्टेªट के रूप में कार्य करेंगे। कार्यक्रम के ऑवर ऑल इन्चार्ज अपर जिला मजिस्टेªट बाड़मेर होंगे।
-0-

राजस्व मंत्री हरीश चौधरी मंगलवार से जिले के दौरे पर रहेंगे

खोखसर मुख्यालय पर लाइब्रेरी के शुभारम्भ सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे


बाड़मेर, 25 जनवरी, राजस्व, उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्रीय विकास एवं जल उपयोगिता मंत्री हरीश चौधरी मंगलवार से जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे खोखसर मुख्यालय पर लाइब्रेरी के शुभारम्भ सहित आमजन से मिलेंगे तथा विभागीय कार्यो की प्रगति की समीक्षा करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्व मंत्री चौधरी मंगलवार 26 जनवरी को प्रातः 9 बजे आदर्श स्टेडियम में जिला स्तरीय गणतन्त्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। इसके पश्चात् राजस्व मंत्री चौधरी बाडमेर से दोपहर 12 बजे प्रस्थान कर खोखसर मुख्यालय पर लाइब्रेरी का शुभारम्भ करेंगे तथा रात्रि विश्राम सवाऊ मूलराज में करेंगे। वे बुधवार 27 जनवरी को गिड़ा पंचायत समिति क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद पाटोदी में दोपहर 2 बजे ब्लॉक स्तरीय विभागीय अधिकारियों की बैठक लेंगे तथा इसके पश्चात् मुकनपुरा में सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा रात्रि विश्राम बाड़मेर में करेंगे। चौधरी गुरूवार 28 जनवरी को प्रातः 9 बजे बाडमेर निवास पर जन सुनवाई करने के बाद 12 बजे बायतू पहुंच बायतू मुख्यालय पर आमजन से मिलेंगे तथा विभागीय कार्यो की प्रगति की समीक्षा करेंगे।
-0-

11 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला कलक्टर मीणा राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित

बाड़मेर, 25 जनवरी। 11वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सोमवार को बाड़मेर जिला कलक्टर विश्राम मीणा को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

शासन सचिवालय जयपुर के कॉन्फ्रेन्स हॉल में सोमवार 25 जनवरी को आयोजित उक्त कार्यक्रम के माननीय राज्यपाल कलराज मिश्र ने बाड़मेर जिला कलक्टर मीणा को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया। विभाग की राज्य स्तरीय चयन समिति द्वारा निर्वाचन विभाग के निर्धारित मापदण्डों के विभिन्न मानकों के आधार पर निर्वाचन संबंधी समस्त कार्य पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ सम्पन्न करवाएं जाने के कारण बाड़मेर जिला कलक्टर विश्राम मीणा को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
-0-



सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग कार्यालय का भवन स्थानान्तरित

बाडमेर, 25 जनवरी। सुमेर गौशाला स्थित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग कार्यालय सोमवार 25 जनवरी से महावीर नगर द्वितीय फेस चिल्ड़न पार्क के पास स्थित एच.ए. 23-24 भवन में स्थानान्तरित किया गया है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पुखराज सारण ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव के आदेशों की अनुपालना में कार्यालय भवन को नवीन पते महावीर नगर द्वितीय फेस चिल्ड़न पार्क के पास स्थित एच.ए. 23-24 भवन में स्थानान्तरित किया गया है।
-0-

बीस सूत्री समीक्षा बैठक 27 को

बाड़मेर, 25 जनवरी। बीस सूत्री आर्थिक कार्यक्रम 2020-21 के तहत आवंटित लक्ष्यों के विरूद्ध माह दिसम्बर,2020 तक अर्जित उपलब्धियों की समीक्षा बैठक जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में 27 जनवरी को प्रातः 11 बजे कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने संबंधित अधिकारियों को माह दिसम्बर, 2020 तक अर्जित उपलब्धियों की सूचना के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

मतदाता जागरूकता के परिणामस्वरूप बढ़ा मतदान प्रतिशत -विश्नोई

11 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

बाड़मेर, 25 जनवरी। जिले में मतदाता जागरूकता गतिविधियों के परिणामस्वरूप निर्वाचन के दौरान मतदान प्रतिशत में बढोतरी हुई है। सभी मतदाता प्रत्येक चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के साथ दूसरे लोगों को भी इसके लिए प्रेषित करें। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओम प्रकाश विश्नोई ने सोमवार को म.ुभी.छा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांधी चौक मंे 11 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह के दौरान यह बात कही।
इस दौरान विश्नोई ने कहा कि लोकतन्त्र की मजबूती के लिए यह आवश्यक है कि सभी मतदाता बिना भय, प्रलोभन, जाति, धर्म भेदभाव के अपने मताधिकार का प्रयोग शत प्रतिशत करें। उन्होने कहा कि हमारा यह दायित्व है कि प्रत्येक मतदाता सजग रहकर निष्पक्ष, स्वतन्त्र एवं पारदर्शी चुनाव में अपनी भागीदारी निभाएं। उन्होने कहा कि मताधिकार के प्रति जागरूकता के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के फलस्वरूप लोगों का चुनाव के प्रति उत्साह बढ़ा है। खासतौर पर महिलाओं एवं युवाओं की मतदान में भागीदारी बढ़ रही है।
उन्होने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस को मनाने का उद्देश्य मतदाताओं को मतदान के अधिकार के प्रति जागरुक करना और नए मतदाताओं को अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए वातावरण तैयार करना है। उन्होने कहा कि मतदान के प्रति उदासीनता को देखते हुए वर्ष 2011 से प्रतिवर्ष मतदाताओं को विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के जरिए जागरूक किया जा रहा है जिसके परिणामस्वरूप जिले में मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई है। इससे पूर्व उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों, कार्मिकों एवं युवाओं को लोकतंत्र मंे भागीदारी की शपथ दिलाई।
इस दौरान बाड़मेर उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस जैसे जागरूकता कार्यक्रमों से मतदाताओं को जागरूक किया जाकर लोकतन्त्र को सशक्त किया जा सकता है। इसी उदृेश्य से निर्वाचन विभाग द्वारा समय समय पर विभिन्न कार्यक्रम एवं अभियान भी चलाए जा रहे है। उन्होने लोकतन्त्र की मजबूती के लिए प्रत्येक चुनाव में निष्पक्ष एवं स्वतन्त्र मतदान करने का आग्रह किया।
  कार्यक्रम के प्रारम्भ में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू सहित अतिथियों ने मॉ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके पश्चात् आदर्श विद्या मंदिर की बालिकाओं द्वारा सरस्वती वन्दना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम पर आधारित पोस्टर का विमोचन किया गया। वहीं नव मतदाताओं को बैच पहनाएं गए। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी शिव महावीरसिंह जोधा, बाडमेर तहसीलदार प्रेमसिंह चौधरी, बायतु तहसीलदार सज्जनराम समेत विभिन्न अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन अस्टिटेंट प्रोफेसर मुकेश पचौरी ने किया।
ई-ईपीक के प्रति करे जागरूक
कार्यक्रम के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी विश्नोई ने मतदाता दिवस पर नव मतदाताओं को मोबाइल पर ई ईपीक के संबंध में प्राप्त मैसेज के जरिये ओटीपी से अपना ई ईपीक कार्ड डाउनलोड करने की बात कही तथा सभी बीएलओ को अपने क्षेत्र के मतदाताओं को इस संबंध में अधिकाधिक जानकारी देने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय कार्य करने पर हुआ सम्मान
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई ने चुनाव, संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम तथा मतदाता जागरूकता के लिए उत्कृष्ठ कार्य करने वाले शिव उपखण्ड अधिकारी महावीरसिंह जोधा, बायतु तहसीलदार सज्जनराम, सहायक प्रशासनिक अधिकारी पुरूषोतम पंवार, शैतानसिंह, लेखा सहायक हितेश मुन्दडा समेत सुपरवाईजर, बीएलओ एवं कार्मिकों तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
दृष्टिबाधित नारणाराम की हौसला अफजाई
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित निबन्ध प्रतियोगिता में भाग लेने वाले राउमावि गांधी चौक बाडमेर के कक्षा 10 वीं के विद्यार्थी नारणाराम को सान्तवना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस दौरान नारणाराम ने सभी के समक्ष ब्रेनलिपि के अपने निबन्ध का निर्बाध रूप से पठन किया, जिसकी उप जिला निर्वाचन अधिकारी विश्नोई सहित सभी ने तारीफ करते हुए हौसला अफजाई की।
-0-











बाड़मेर शहर में गुरूवार एवं शुक्रवार को जलापूर्ति बन्द रहेगी

बाड़मेर, 25 जनवरी। शट डाउन के कारण गुरूवार 28 जनवरी एवं शुक्रवार 29 जनवरी को बाड़मेर शहर में की जाने समस्त जलापूर्ति बन्द रहेगी।

जन स्वा. अभि. विभाग नगर खण्ड के अधिशाषी अभियन्ता हजारीराम बालवां ने बताया कि आगामी गर्मी में 70 दिवसीय क्लोजर को मद्देनजर रखते हुए आवश्यक संधारण कार्यो एवं बाड़मेर लिफ्ट परियोजना पर मरम्मत कार्यो हेतु 27 एवं 28 जनवरी को शट डाउन लिया गया है, इस वजह से 28 एवं 29 जनवरी को बाड़मेर शहर में की जाने वाली समस्त जलापूर्ति बन्द रहेगी।
-0-

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ दिलाई

बाड़मेर, 25 जनवरी। 11 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार प्रातः जिला कलक्टर कार्यालय मंे अधिकारियों एवं कार्मिकों को मतदान जागरूकता की शपथ दिलाई।

इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादाओं को बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पुखराज सारण समेत विभागीय अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।
-0-




गणतंत्र दिवस मंगलवार को, मुख्य समारोह मंे राजस्व मंत्री चौधरी करेंगे ध्वजारोहण

बाड़मेर, 25 जनवरी। बाड़मेर जिले मंे मंगलवार को गणतंत्र दिवस हर्षाेल्लास से मनाया जाएगा। आदर्श स्टेडियम मंे आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह मंे राजस्व, उप निवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्रीय विकास एवं जल उपयोगिता मंत्री हरीश चौधरी प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण करेंगे तथा उसके बाद मार्च पास्ट की सलामी लेंगे।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि गणतन्त्र दिवस के मुख्य समारोह में इस बार परेड कमाण्डर एस.आई. भंवराराम के नेतृत्व में सीमा सुरक्षा बल, राजस्थान पुलिस, राजस्थान महिला पुलिस, बोर्डर होम गार्ड, अरबन होम गार्ड, सीनियर एन.सी.सी. के दल परेड में हिस्सा लेगें। इसके पश्चात् अतिरिक्त जिला कलेक्टर राज्यपाल महोदय के सन्देश का पठन करेंगे। पुलिस विभाग के बैण्ड दल की प्रस्तुति के बाद अन्तर्राष्ट्रीय ख्यातनाम लोक कलाकार स्वरूप पंवार एवं बिहारी पंवार द्वारा कोरोना जन जागरूकता गीत प्रस्तुत किया जाएगा। इस दौरान मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री हरीश चौधरी उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करेंगे। इसके बाद पी.जी. कॉलेज बाडमेर और उजास संस्थान के छात्र छात्राओं द्वारा बारह मासा नृत्य गीत प्रस्तुत किया जाएगा। इसी कड़ी में अन्तर्राष्ट्रीय ख्यातनाम लोक कलाकार स्वरूप पंवार द्वारा देश भक्ति गीत की प्रस्तुति दी जाएगी। मुख्य समारोह के दौरान मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री चौधरी जिले के शहीदों और स्वतन्त्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित करेंगे। इसके उपरांत अन्तर्राष्ट्रीय लोक कलाकार गाजी खां एण्ड पार्टी द्वारा लोक गीत तथा गोपा खां एण्ड पार्टी द्वारा कालबेलिया लोक नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद विभिन्न विभागों द्वारा कोरोना महामारी पर आधारित झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम के अन्त में राष्ट्रगान होगा।
मंगलवार को समूचे जिले में गणतन्त्र दिवस समारोह का आयोजन हर्षोल्लास से होगा। इस अवसर पर जिले मे विभिन्न सार्वजनिक संस्थानों तथा राजकीय कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। गणतन्त्र दिवस की पूर्व संध्या पर शहर के विभिन्न मुख्य चौराहों एवं सरकारी भवनों पर आकर्षक रोशनी की सजावट की गई है।
-0-

रविवार, 24 जनवरी 2021

11 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस सोमवार को, जिला स्तरीय कार्यक्रम होगा आयोजित

बाड़मेर, 24 जनवरी। 11 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सोमवार को दोपहर 3 बजे स्थानीय मु.भी.छा. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांधी चौक में जिला स्तरीय कार्यक्रम समारोह पूर्वक आयोजित किया जाएगा।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि 11 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिला कलक्टर कार्यालय में प्रातः 10.30 बजे राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ दिलाई जाएगी। इसी प्रकार जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ठ कार्य करने वाले सुपरवाईजर, बीएलओ एवं कार्मिकों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
ये होंगे सम्मानित
11 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रामावि हडवा के व.अ. हरीश कुमार, राउमावि बलाई के व.अ. सांवलसिंह, भू.अ.नि. कानासर वृत खेताराम, राउप्रावि मूलानियों की ढाणी चवा के व.अ. विशनाराम खोरवाल, राउप्रावि रबारियों की ढाणी के अध्यापक तेजनाथ, राउमावि चूली व्याख्याता गणपतसिंह, राउप्रावि मेघावास के अध्यापक घेवरसिंह, राउप्रावि मेगवालों की ढाणी सोहड़ा के अध्यापक गिरधर आनन्द, राप्रावि गुमनाणी गोदारों की ढाणी चिड़िया के अध्यापक दमाराम, भू.अ.निरीक्षक आसोतरा फतेहसिंह, रा.आ.उ.मा.वि. नरेवा बेरा खट्टू के पंचायत सहायक सागर खां, राउमावि नागाणा फांटा के अध्यापक जोगाराम, राउमावि सुमेरसिंह की ढाणी काठाडी के व.अ. अशोक कुमार, राउमावि महिलावास के अध्यापक छगनलाल, राप्रावि भीमगोड़ा के अध्यापक मुकेश कुमार सैन, राउप्रावि आदर्श नगर के अध्यापक रमेश कुमार, राउमावि खारीगांव के अध्यापक करनाराम, रामावि सड़ाधनजी के अध्यापक दलाराम सारण, राप्रावि भीलावास (रबासर) के अध्यापक लीलाराम, राउमावि बीसासर के अध्यापक हुसैन खां, राउमावि नेतराड़ के व्याख्याता मदरूपाराम एवं जिला निर्वाचन अनुभाग के सहायक प्रशासनिक अधिकारी शैतानसिंह को सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार भाषण प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय बाडमेर- प्रथम स्थान पर सिया जांगिड़, द्वितीय स्थान पर प्रकाश कुमार एवं तृतीय स्थान पर पूनमाराम, निबन्ध प्रतियोगिता में एमबीसी कन्या महाविद्यालय बाडमेर- प्रथम स्थान पर मुस्कान जैन, द्वितीय स्थान पर ज्योति खत्री एवं तृतीय स्थान पर पार्वती विश्नोई, क्विज प्रतियोगिता में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय माल गोदाम रोड बाडमेर- प्रथम स्थान पर पूजा पंवार, द्वितीय स्थान पर संजना राठी एवं तृतीय स्थान पर पारूल, निबन्ध प्रतियोगिता में एमबीसी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाडमेर- प्रथम स्थान पर जोगेन्द्र सियाग, द्वितीय स्थान पर मानसी लोढा, तृतीय स्थान पर दिशा जीवनानी रही। निबन्ध प्रतियोगिता में विशेष वर्ग (दृष्टिबाधित) सांत्वना पुरूस्कार नारणाराम को दिया जाएगा।
-0-

गणतन्त्र दिवस समारोह 2021 अन्तिम रिहर्सल सम्पन्न, सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

बाड़मेर, 24 जनवरी। गणतन्त्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के कार्यक्रमों का अन्तिम रिहर्सल रविवार को आदर्श स्टेडियम में सम्पन्न हुआ। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने संबंधित अधिकारियों को उन्हें सौपी गई सम्पूर्ण व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने कहा कि गणतन्त्र दिवस समारोह में आमन्त्रित शहीदों एवं स्वतन्त्रता सैनानियों के परिजनों तथा गणमान्य नागरिकों के लिए समुचित बैठक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होने संबंधित अधिकारियों से मुख्य समारोह के दौरान की जाने वाली बैठक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत एवं माईक इत्यादि व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा सभी व्यवस्थाएं पुख्ता रखने के निर्देश दिए। उन्होने गणतन्त्र दिवस समारोह के दौरान कोरोना के मद्देनजर भारत सरकार के गृह मंत्रालय एवं राज्य सरकार की गाइडलाइन की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी आगंतुकों के लिए मास्क की अनिवार्यता के साथ सोशल डिस्टेंसिंग, थर्मल स्कैनिंग और सेनेटाइजेशन की पूर्ण व्यवस्था के निर्देश दिए।
उन्होने बताया कि गणतन्त्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को प्रातः 9 बजे आदर्श स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण के पश्चात् परेड निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली जाएगी। परेड में बी.एस.एफ., राजस्थान पुलिस, राजस्थान महिला पुलिस, बोर्डर होम गार्ड, अरबन होम गार्ड एवं सीनियर एन.सी.सी. दल शामिल होंगे। इसके बाद महामहिम राज्यपाल महोदय के सन्देश का पठन किया जाएगा। पुलिस विभाग के बैण्ड दल की प्रस्तुति के बाद कोरोना जन जागरण गीत प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद मुख्य अतिथि का सम्बोधन होगा। तत्पश्चात् पी.जी. कॉलेज बाड़मेर एवं उजास संस्थान के छात्र छात्राओं द्वारा भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत बारह मासा नृत्य गीत प्रस्तुत किया जाएगा। इसी कडी में ख्यातनाम लोक कलाकार स्वरूप पंवार द्वारा देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया जाएगा। मुख्य अतिथि द्वारा शहीदों तथा स्वतन्त्रता सैनानियों के परिजनों के सम्मान के पश्चात् गाजी खां एण्ड पार्टी द्वारा लोक गीत और गोपा खां एण्ड पार्टी द्वारा कालबेलिया लोक नृत्य की प्रस्तुति होगी। इसके बाद कोरोना, वैक्सीनेशन, सड़क सुरक्षा आदि विषयों से संबंधित झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। अन्त में राष्ट्रगान के साथ प्रातःकालीन मुख्य समारोह सम्पन्न होगा।
अन्तिम रिहर्सल के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह भाटी, उपखण्ड अधिकारी बाडमेर रोहित चौहान, तहसीलदार बाडमेर प्रेमसिंह चौधरी, नगर परिषद आयुक्त अशोक शर्मा, डॉ. रामकुमार जोशी, प्रोफेसर मुकेश पचोरी, डॉ. आदर्श किशोर जांणी, दीपसिंह भाटी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। अन्तिम रिहर्सल के दौरान कार्यक्रम का संचालन डा. बंशीधर तातेड ने किया।
-0-




शनिवार, 23 जनवरी 2021

जिला प्रमुख ने पाटोदी में निर्माणाधीन आईटीआई कॉलेज का निरीक्षण कर दिये जल्द काम पूर्ण करने के निर्देश

बाड़मेर, 23 जनवरी। जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी शनिवार को पाटोदी पंचायत समिति के दौरे पर रहे। इस दौरान जिला प्रमुख ने कई सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लिया साथ ही जिला प्रमुख ने पाटोदी में मेडिवासन रोड़ पर निर्माणाधीन आईटीआई कॉलेज का निरीक्षण किया। जिला प्रमुख ने संबधित संवेदक को आईटीआई का काम जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये।

इस दौरान जिला प्रमुख ने बताया कि आईटीआई का निर्माणपूर्ण होने के बाद जल्द से जल्द प्रवेश प्रक्रिया शुरू करवाई जायेगी ताकि पाटोदी क्षेत्र के हुनरमंद युवा कौशल युक्त शिक्षा का ग्रहण करेंगे तथा आने वाले दिनों में रिफाईनरी में तकनिकी रूप से शिक्षित एवं परिपक्व युवाओं आवश्यकता रहेगी उसमें वे सफलतापूर्वक अपना रोजगार प्राप्त कर सकेगे। जिला प्रमुख ने बताया कि गिड़ा और पाटोदी दोनों की जगहों पर आईटीआई कॉलेजों के शुरू होने के बाद युवाओं को इस तकनीकी शिक्षा के लिए दूसरें शहरों में नही जाना पड़ेगा।

सरपंच के निधन पर सांत्वना देने पहुंचे

जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी पाटोदी पंचायत समिति की मुकनपुरा सरपंच सम्मी बानों के निधन पर उनके निवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी।

-0-


जिला प्रमुख ने किया अचानक महात्मा गांधी विद्यालय पाटौदी का निरीक्षण

बाड़मेर, 23 जनवरी। जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी ने शनिवार को पाटोदी में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों एवं आवश्यकताओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी ने महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में शिक्षण गतिविधियों, स्टाफ की स्थिति, संसाधनों की उपलब्धता के बारे में प्राचार्य एवं अन्य स्टाफ से जानकारी ली। जिला प्रमुख चौधरी ने विद्यालय परिसर का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय की आवश्यकताओं को पूरा करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने अंग्रेजी माध्यम के भवन निर्माण के लिए उपयुक्त जमीन का चयन करते हुए एक माह में जमीन आवंटित कराने की बात कही। उन्होंने उपखंड अधिकारी नरेश सोनी को विद्यालय भवन निर्माण के लिए आसपास उपलब्ध जमीन को देखकर सात दिन के अंदर जिला कलक्टर को प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उनकी मंशा है कि पाटौदी में महात्मा गांधी  विद्यालय का ऐतिहासिक विकास हो। इस दौरान प्राचार्य अनिल कुमार ने विद्यालय में 480 विद्यार्थियों का नामांकन होने की जानकारी दी। जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान पूर्व प्रधान रसीदा बानो, प्रधानाध्यापक अनिल कुमार, शिक्षाविद राजूराम विरास, हेमाराम विरास, जिला परिषद सदस्य लक्ष्मण लोहिया समेत विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे।

-0-

तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती 2018 प्रतीक्षा सूची में चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन 28 से 31 तक

बाड़मेर, 23 जनवरी। तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती 2018 के लेवल प्रथम एवं द्वितीय में प्रतीक्षा सूची में चयनित अभ्यर्थी जिन्हें बाड़मेर जिला आवंटित हुआ है, उनके  जिला परिषद बाड़मेर में 28 से 31 जनवरी तक दस्तावेज सत्यापन किए जाएंगे।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि  प्रथम लेवल में चयनित मेरिट क्रमांक WL-22089 से WL-22630 के 28 जनवरी को तथा WL-22631 से WL-22971 के 29 जनवरी को दस्तावेज सत्यापन किए जाने है।
इसी प्रकार अंग्रेजी, हिंदी एवं संस्कृत विषय के अभ्यर्थियों के 30 जनवरी को तथा गणित/विज्ञान एवं सामाजिक अध्ययन विषय वाले अभ्यर्थियों के 31 जनवरी को दस्तावेजों का सत्यापन जिला परिषद बाड़मेर में किया जाना है। 
उन्होंने अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेज तथा एक फोटो प्रति सेट व समस्त शपथ पत्र सहित निर्धारित तिथि को प्रातः 9 से शाम 6:30 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
-0-

अवैध एवं हथकढ़ शराब पर कार्यवाही जारी

बाड़मेर, 23 जनवरी। अवैध एवं हथकढ़ शराब के विरुद्ध चल रहे संयुक्त अभियान के तहत शुक्रवार को  आकड़ली एवं शिवनगर बाड़मेर मे देशी एवं हथकढ़ शराब जब्त कर राजस्थान आबकारी अधिनियम 1950 के तहत अभियोग दर्ज किए गए। वहीं एक अन्य प्रकरण में फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर चौहटन न्यायालय में पेश किया गया। 

जिला आबकारी अधिकारी देवेंद्र दशोरा ने बताया कि गश्त के दौरान तनोट राय होटल के सामने आकड़नी तिराहा एनएच 25 पर अभियुक्त स्वरूप सिंह पुत्र खुमान सिंह राजपूत निवासी गुलजी का पाना आकदड़ा के कब्जे सुधा एक प्लास्टिक कट्टे में 29 पव्वे देशी शराब बरामद किए गए एवं अभियुक्त के विरुद्ध राजस्थान आबकारी अधिनियम 1950 की धारा 19/54 के तहत अभियोग दर्ज किया गया। इसी तरह आम रास्ता शिव नगर बाड़मेर में अभियुक्त मिर खां पुत्र शिवा राम सांसी निवासी सांसियों की बस्ती महाबार के के कब्जे सदा एक प्लास्टिक जरिकन में 5 लीटर हथकढ़ शराब जब्त की गई एवं अभियुक्त के विरुद्ध राजस्थान आबकारी अधिनियम 1950 की धारा 16/54 के तहत अभियोग दर्ज किया गया। उक्त दोनों प्रकरणों में अभियुक्त मौके से फरार है जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। पूर्व के एक अन्य प्रकरण में फरार अभियुक्त हनुमान राम पुत्र  जोगाराम  जाट  निवासी  सांवलोर को गिरफ्तार कर न्यायालय चौहटन में पेश किया गया है। 
उन्होंने बताया कि आबकारी वृत्त बालोतरा में न्यायालय द्वारा फैसला सुदा कुल 10 प्रकरणों में जब्त अंग्रेजी व देशी शराब एवं बियर में कुल 108. 76 लीटर के मालखाने का निस्तारण किया गया। 
-0-

नगर परिषद ने हटाया अतिक्रमण, आमजन को जमीन खरीदने से पूर्व स्वामित्व संबंधी जांच की दी हिदायत

बाड़मेर, 23 जनवरी। शनिवार सुबह नगर परिषद के अतिक्रमणरोधी दस्ते ने आयुक्त अशोक शर्मा  के नेतृत्व में रबारियों की ढाणी स्थित खसरा नंबर 1444 में कब्जे की नीयत से किए गए अतिक्रमण को हटाया।

नगर परिषद आयुक्त अशोक शर्मा ने बताया कि उक्त अतिक्रमण हटाने से करोड़ों की भूमि अतिक्रमण से मुक्त हुई। अतिक्रमण विरोधी दस्ते में आयुक्त, राजस्व निरीक्षक, नगर परिषद बाड़मेर का स्टाफ मय पुलिस जाब्ता शामिल रहे। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने आमजन से अपील की है कि कोई भी जमीन खरीदने से पूर्व उसके स्वामित्व संबंधी जांच अवश्य कर लें तथा भू माफियाओं से सरकारी जमीन नहीं खरीदें।
-0-

शुक्रवार, 22 जनवरी 2021

तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती 2018 प्रतीक्षा सूची में चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन 28 से 31 तक

बाड़मेर 22 जनवरी। तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती 2018 के लेवल प्रथम एवं द्वितीय में प्रतीक्षा सूची में चयनित अभ्यर्थी जिन्हें बाड़मेर जिला आवंटित हुआ है, उनके  जिला परिषद बाड़मेर में 28 से 31 जनवरी तक दस्तावेज सत्यापन किए जाएंगे।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि  प्रथम लेवल में चयनित मेरिट क्रमांक WL-22089 से WL-22630 के 28 जनवरी को तथा WL-22631 से WL-22971 के 29 जनवरी को दस्तावेज सत्यापन किए जाने है।

इसी प्रकार अंग्रेजी, हिंदी एवं संस्कृत विषय के अभ्यर्थियों के 30 जनवरी को तथा गणित/विज्ञान एवं सामाजिक अध्ययन विषय वाले अभ्यर्थियों के 31 जनवरी को दस्तावेजों का सत्यापन जिला परिषद बाड़मेर में किया जाना है। उन्होंने अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेज तथा एक फोटो प्रति सेट व समस्त शपथ पत्र सहित निर्धारित तिथि को प्रातः 9 से शाम 6:30 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
-0-

11वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस जिला स्तरीय समारोह 25 को

बाड़मेर, 22 जनवरी। निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस का जिला स्तरीय समारोह 25 जनवरी को दोपहर 3 बजे एम.बी.सी. राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय, गांधी चौक, बाड़मेर में आयोजित किया जाएगा।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होने जिले के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों को उनके विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में जिन बीएलओ द्वारा अर्हता दिनांक 1 जनवरी 2021 में सबसे अधिक नाम जोडने वाले दो बीएलओ एवं एक सुपरवाईजर की सूची तत्काल भिजवाने के निर्देश दिए है ताकि संबंधित को समारोह में सम्मानित किया जा सके।
-0-

जीपीएफ कार्यालय द्वारा एनपीएस लीगेसी राशि अपलोड करने का कार्य जारी

बाड़मेर, 22 जनवरी। राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग द्वारा लीगेसी राशि अपलोड करने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पूर्व में अपलोड लीगेसी राशियों की जांच की जा रही है तथा अन्तर राशि पाये जाने पर उसे अपलोड करने की कार्यवाही की जा रही है।

राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के उप निदेशक डॉ. संजीव कुमार दास ने बताया कि 1-1-2004 से 31-10-2011 की अवधि में कार्यरत कार्मिकों की लीगेसी राशि उनके प्रान खातों में स्थानान्तरित करने का कार्य किया जा चुका है। उन्होंने सभी आहरण एवं वितरण अधिकारियों को उनके अधीनस्थ उक्त अवधि में नियुक्त किसी कार्मिक की लीगेसी राशि यदि उनके प्रान खाते में अपलोड नहीं हुई हो अथवा राशि कम अपलोड हुई हो तो उक्त अवधि के जीए 55ए, एनपीएस पासबुक, कटौती विवरण सहित आवेदन पत्र राज्य बीमा एवं प्रा.नि.वि. कार्यालय को प्रेषित करने को कहा है ताकि रिकार्ड से जांच कर उनकी लीगेसी राशि उनके प्रान खाते में अपलोड की जा सकें।
उन्होंने बताया कि कई बार आहरण एवं वितरण अधिकारियों द्वारा गलत एनपीएस खाता संख्या अंकित करने अथवा एनपीएस खाता संख्या अंकित किए बिना कटौती पत्र भिजवाने के कारण कटौति राशि एनपीएस प्रान खाते में स्थानान्तरित नहीं हो पाती है। साथ ही कवरिंग लिस्ट के साथ एनपीएस कटौती पत्र अप्राप्त होने के कारण भी वह राशि प्रान खाते में अपलोड नहीं हो पाती है। उन्होने बताया कि अप्राप्त कटौती पत्र भिजवाने हेतु संबंधित आहरण एवं वितरण अधिकारियों को पत्र प्रेषित कर 14 जनवरी तक एनपीएस के बकाया कटौती पत्र भिजवाने हेतु लिखा गया है परन्तु अभी तक अधिकांश कार्यालयों से एनपीएस कटौती पत्र प्राप्त नहीं हुए है, इसके अलावा एनपीएस कार्मिकों की एनपीएस कटौतियों के गेप्स की जानकारी भिजवाने हेतु भी पत्र जारी किया गया था फिर भी वांछित एनपीएस कटौती पत्र प्राप्त नहीं हुए है जिसके कारण लीगेसी कार्य में वांछित प्रगति नहीं हो पा रही है जो शीध्र ही प्रेषित किए जाए इसके अभाव में फरवरी, 2021 माह के वेतन पर आक्षेप लगाये जा सकते है।
जीपीएफ अंशदाताओं के खातों का ओपनिंग बैलेन्स फ्रिज किया जाना अनिवार्य
उप निदेशक डॉ. संजीव कुमार दास ने बताया कि सामान्य प्रावधायी निधि योजनान्तर्गत अंशदाताओं के खातों का 2012 का ओपनिंग बैलेंस फ्रिज किया जाना अनिवार्य है। उन्हांेने सामान्य प्रावधायी निधि योजना से जुडे़ समस्त कार्मिकों से अपील की है कि वे अपना अकाउन्ट एसएसओ आईडी से लॉगिन करते हुए सामान्य प्रावधायी निधि का 2012 का ओपनिंग बैलेंस चैक कर लेवे और उसकी सघन जांच कर लेवे। किसी प्रकार का अन्तर होने की स्थिति में पासबुक की सत्यापित प्रति जिसमें प्रत्येक वष का टीवी नम्बर अथवा भुगतान तिथि अनिवार्य रूप से अंकित करते हुए स्कैन कर विशेष मेल आईडी barmer.gpf.ob@gmail.com पर भिजवाया जाना सुनिश्चित करे ताकि 2012 की ओपनिंग बैलेंस में सुधार किया जा सकें। उन्होंने बताया कि फरवरी माह के अन्त तक जिले के समस्त कर्मचारियों के लगभग 9000 खातों को फ्रीज कर दिया जाएगा, इसके पश्चात् कर्मचारियों के अन्तर राशि का परिवर्तन जयपुर मुख्यालय द्वारा ही किया जा सकेगा। 
-0-

राज्य बीमा की प्रथम/अधिक घोषणा पत्र की प्रति भिजवाने के निर्देश

बाड़मेर, 22 जनवरी। राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग बाड़मेर द्वारा जिले के समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारियों को उनके अधीनस्थ कार्मिकों के राज्य बीमा की प्रथम/अधिक घोषणा पत्र तथा जीए-55 जिसमें मार्च 2020 के बीमा की कटौती की गई है कि हार्डकॉपी भिजवाने के निर्देश दिए गए है।

राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग बाड़मेर के उप निदेशक डॉ. संजीव कुमार दास ने बताया कि कोविड-19 आपदा के कारण राज्य सरकार के निर्देशानुसार मार्च देय अप्रेल 2020 के वेतन से बीमा कटौती नहीं की जाकर मई देय जून 2020 एवं जून देय जुलाई 2020 के वेतन से की गई। उन्होने बताया कि उक्त बिलों का भुगतान कोषालय द्वारा ऑनलाईन किये जाने के कारण राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि कार्यालय बाड़मेर को राज्य बीमा के प्रथम/अधिक कटौती के घोषणा पत्र प्राप्त नहीं हुए है।
उन्होने जिले के समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारियों को उनके अधीन कार्मिकों जिनकी बीमा की प्रथम कटौती की गई है के एसआईपीएफ पॉर्टल पर ऑनलाईन किया हुआ प्रथम घोषणा-पत्र संबंधित डीडीओ आईडी से फॉरवर्ड करके मय जीए-55 जिसमें मार्च 2020 के बीमा की कटौती की गई है, भिजवाने के निर्देश दिए है ताकि बीमा पॉलिसी जारी की जा सके। उन्होने उक्त दस्तावेजों की हार्डकॉपी भिजवाने के निर्देश दिए है।
-0-

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर ई-ईपीक योजना होगी प्रारम्भ

राजनीतिक दलों से व्यापक प्रचार प्रसार का अनुरोध

बाड़मेर, 22 जनवरी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 11 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में 25 जनवरी से ई-ईपीक योजना का शुभारंभ किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत पुनरीक्षण कार्यक्रम 2021 के अंतर्गत पंजीकृत ऐसे मतदाता जिनके यूनिक मोबाईल नम्बर डेटाबेस में उपलब्ध है के द्वारा ई-ईपीक डाउनलोड किया जा सकेगा। शेष मतदाता 1 फरवरी से द्वितीय चरण के अन्तर्गत निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ई-ईपीक डाउनलोड कर सकेंगे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई ने इस सम्बन्ध में शुक्रवार को राजनैतिक दलों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर इसका व्यापक प्रचार प्रसार का आव्हान किया।
  उन्होंने बताया कि 25 जनवरी से 31 जनवरी 2021 के मध्य प्रथम चरण में एसएसआर-2021 में पंजीकृत ऐसे मतदाता जिनके मोबाईल यूनिक नम्बर डेटाबेस में है, को निर्वाचन आयोग द्वारा 22 जनवरी को एसएमएस से ई-ईपीक डाउनलोड करने का संदेश प्राप्त होगा। संबंधित मतदाता ओपीटी आधारित प्रक्रिया के अनुसार ई-ईपीक डाउनलोड कर इसे अपने पास डिजी लॉकर या प्रिन्ट प्राप्त कर सुरक्षित रख सकेगा। सम्पूर्ण राज्य में इस प्रकार के मतदाताओं की संख्या 264247 हैं।
उन्होने बताया कि ई-ईपीक कार्ययोजना का द्वितीय चरण 1 फरवरी से प्रारम्भ होगा। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतदाता सूची में पंजीकृत कोई भी मतदाता ई-ईपीक डाउनलोड कर सकेगा। उन्होने बताया कि ई-ईपीक को उतनी ही मान्यता एवं वैद्यता है जितनी की सामान्य ईपीक की है। आयोग के निर्देशानुसार ई-ईपीक मतदाता द्वारा केवल 2 बार ही डाउनलोड किया जा सकेगा तथा एक यूनिक मोबाईल नम्बर से परिवार के कुल 6 सदस्यों के ई-ईपीक डाउनलोड किए जा सकेंगे।
-0-

अनुकम्पात्मक नियुक्त कार्मिकों की टंकण गति परीक्षा 29 को

बाड़मेर, 22 जनवरी। अनुकम्पात्मक नियुक्त कार्मिक जिन्होने अभी तक टंकण गति परीक्षा उतीर्ण नहीे की है, उनकी कम्प्यूटर पर नियमित कम्प्यूटर पर टंकण गति परीक्षा 29 जनवरी को प्रातः 10.30 बजे से एम.बी.सी. राजकीय महिला महाविद्यालय बाड़मेर में अयोजित की जाएगी।

अपर जिला कलक्टर एवं परीक्षा आयोजन समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि संबंधित अभ्यर्थियोें को अपना प्रवेश पत्र www.barmer.rajasthan.gov.in पर अपना नाम सर्च कर डाउनलोड कर सकते है। उन्होने बताया कि प्रवेश पत्र एवं फोटोयुक्त आई.डी. के बिना किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
-0-

गणतन्त्र दिवस समारोह सोशल डिस्टेंस के साथ गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाएगा

बाड़मेर, 22 जनवरी। जिले में गणतन्त्र दिवस समारोह सोशल डिस्टेंस के साथ गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाएगा। इस संबंध में शुक्रवार को तैयारियों के लिए आयोजित बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान कोरोना माहामारी के परिप्रेक्ष्य में राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी दिशा निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने कहा कि आदर्श स्टेडियम में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम के अलावा सभी ब्लॉक मुख्यालय तथा पंचायत मुख्यालयों पर आयोजित होने वाले गणतन्त्र दिवस समारोह के दौरान सोशल डिस्टेंस की पालना की जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों तथा बुजुर्गों को स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया जाए। इसके अलावा कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी आगंतुकों के लिए मास्क लगवाना अनिवार्य हो तथा कार्यक्रम स्थलों पर थर्मल स्कैनिंग तथा हैंड सैनिटाइजर की पर्याप्त व्यवस्था हो।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि गणतन्त्र दिवस समारोह में कोरोना माहामारी एवं इसके प्रबन्धन तथा सावधानियां बरतने संबंधी जागरूकता कार्यक्रम तैयार किया जाए। साथ ही इस दौरान आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की थीम कोरोना पर रखी जाए। उन्होंने कार्यक्रम के बीच-बीच में कोरोना जनजागृति अभियान में शामिल राज्य सरकार द्वारा अनुमोदित जिंगल्स एवं ऑडियो का प्रसारण करवाने को कहा। उन्होंने संपूर्ण कार्यक्रम में भारत सरकार के गृह मंत्रालय तथा राज्य सरकार की गाइडलाइन की अक्षरशः पालना की हिदायत दी।
   उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कार्यकम की शरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्र गान के साथ होगी एवं मुख्य अतिथि द्वारा सलामी ली जाएगी। इसके बाद माननीय राज्यपाल के संदेश का पठन किया जाएगा। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह भाटी, उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान, तहसीलदार प्रेमसिंह चौधरी समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकरी मौजूद थे।
-0-

राष्ट्रीय मतदाता दिवस का राज्य स्तरीय समारोह, जिला कलक्टर मीणा होंगे सम्मानित

बाड़मेर, 22 जनवरी। शासन सचिवालय जयपुर में 11वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर 25 जनवरी को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय वर्चुअल कार्यक्रम में बाड़मेर जिला कलक्टर विश्राम मीणा राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित होंगे।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 11 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का राज्य स्तरीय वर्चुअल कार्यक्रम 25 जनवरी 2021 को शासन सचिवालय जयपुर के कॉन्फ्रेन्स हॉल में आयोजित किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय राज्यपाल राजस्थान तथा विशिष्ट अतिथि माननीय राज्य निर्वाचन आयुक्त एवं मुख्य सचिव राजस्थान होंगे। विभाग की राज्य स्तरीय चयन समिति ने निर्वाचन विभाग के निर्धारित मापदण्डों के विभिन्न मानकों के आधार पर निर्वाचन संबंधी समस्त कार्य पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ सम्पन्न करवाएं जाने के कारण बाड़मेर जिला कलक्टर विश्राम मीणा को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...