शनिवार, 14 मार्च 2020

शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु एरिया मजिस्टेªट नियुक्त


पंचायतीराज आम चुनाव 2020
बाडमेर, 14 मार्च। जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप द्वारा एक आदेश जारी कर पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु जिले की सिवाना, पाटोदी, आडेल, धोरीमना एवं सेड़वा पंचायत समितियों के लिए पंचायत समिति स्तरीय सुपरवाईजरी एरिया मजिस्टेªट नियुक्त किए जाकर जोन क्षेत्रों का आवंटन किया गया है।
आदेशानुसार उपखण्ड मजिस्टेªट सिवाना प्रमोद सिरवी को सिवाना पंचायत समिति के जोन संख्या 2 से 4 एवं 7, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªट सिवाना शंकरराम को सिवाना पंचायत समिति के जोन संख्या 5 से 6 एवं 8, उपखण्ड मजिस्टेªट एवं कार्यपालक मजिस्टेªट बायतु विवेक व्यास को पाटोदी पंचायत समिति के जोन संख्या 32 से 34, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªट पचपदरा नरेश सोनी को पाटोदी पंचायत समिति के जोन संख्या 35 से 37, उपखण्ड मजिस्टेªट एवं कार्यपालक मजिस्टेªट गुडामालानी सुनील कुमार कटेवा को आडेल पंचायत समिति के जोन संख्या 65 से 67, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªट गुडमालानी जोधसिंह को आडेल पंचायत समिति के जोन संख्या 68 से 70, उपखण्ड मजिस्टेªट एवं कार्यपालक मजिस्टेªट धोरीमना श्रीमती कुसुमलता चौहान को धोरीमना पंचायत समिति के जोन संख्या 75 से 79 एवं 81, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªट धोरीमना भागीरथ को धोरीमना पंचायत समिति के जोन संख्या 71 से 74 एवं 80 तथा तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªट सेड़वा रामजी भाई कलबी को सेड़वा पंचायत समिति के जोन संख्या 82 से 87 के लिए पंचायत समिति स्तरीय सुपरवाईजरी एरिया मजिस्टेªट नियुक्त किया गया है।
उक्त पंचायत समिति स्तरीय सुपरवाईजरी एरिया मजिस्टेªट अपने आवंटित क्षेत्र का भ्रमण कर पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखना सुनिश्चित करेंगे। संबंधित उपखण्ड मजिस्टेªट अपने उपखण्ड की पंचायत समितियों का ऑल ओवर सुपरविजन करेंगे।
-0-

पंच एवं सरपंच के लिए मतदान रविवार को, निष्पक्ष निर्वाचन के पुख्ता प्रबंध


पंचायतीराज निर्वाचन 2020
बाडमेर, 14 मार्च। जिले में पंचायतीराज चुनाव 2020 के अन्तर्गत प्रथम चरण में प्राप्त एवं सुरक्षित अभिरक्षा में रखे नाम निर्देशन पत्रों वाली ग्राम पंचायतों में रविवार को मतदान करवाया जाएगा। इसमें जिले की कुल पांच पंचायत समितियों सिवाना, धोरीमना, सेड़वा, पाटोदी तथा आडेल
में प्रथम चरण में प्राप्त एवं सुरक्षित अभिरक्षा में रखे नाम निर्देशन पत्रों वाली 112 ग्राम पंचायतों में चुनाव की अग्रिम प्रक्रिया सम्पादित की जाएगी। मतदान रविवार 15 मार्च को प्रातः 8 से सांय 5 बजे तक कराया जाएगा तथा मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात मतगणना की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने बताया कि प्रथम चरण में प्राप्त एवं सुरक्षित अभिरक्षा में रखे नाम निर्देशन पत्रों वाली ग्राम पंचायतों के मतदान के निष्पक्ष तथा निर्भिक रूप से करवाने के लिए पुख्ता प्रबन्ध किए गए है। उन्होने रवाना होने वाले मतदान दलों को निर्वाचन कार्य को ध्यैर्य एवं निष्पक्षता के साथ सम्पादित करने के निर्देश दिए। उन्होने बताया कि पंचायत आम चुनाव शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से सम्पन्न करवाने तथा पंचायत समिति स्तरीय पर्यवेक्षण के लिए एरिया मजिस्टेªट नियुक्त किए गए है। उन्होने बताया कि प्रथम चरण में प्राप्त एवं सुरक्षित अभिरक्षा में रखे नाम निर्देशन पत्रों वाली ग्राम पंचायतों के निर्वाचन हेतु रिटर्निग अधिकारियों एवं समस्त मतदान अधिकारियों को अन्तिम प्रशिक्षण पश्चात् निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने की हिदायत के साथ शनिवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से ईवीएम मशीन एवं आवश्यक निर्वाचन सामग्री का वितरण किया जाकर अपने गन्तव्य स्थानों के लिए रवाना किया गया। इससे पूर्व जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने संबंधित अधिकारियों से ईवीएम मशीन, मतपत्र एवं चुनाव स्टोर सामग्री के वितरण की जानकारी ली।
रवानगी से पूर्व अन्तिम प्रशिक्षण के मौके पर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक भंवरसिंह सांदू ने मतदान दलों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा निष्पक्ष एवं स्वतन्त्र मतदान कराने के लिए पुख्ता प्रबन्ध किए गए है। उन्होने कहा कि मतदान दलों को चुनाव के लिए समस्त पहलुओं और नियमों का गहन प्रशिक्षण दिया जा चुका है, फिर भी वे मार्गदर्शिका का भली भांति अध्ययन कर ले तथा किसी प्रकार की शंका हो तो रवानगी से पूर्व उसका समाधान कर ले। उन्होने मतदान दल कार्मिकों से कहा कि उन्हें सौंपे गए दायित्वों का सावधानी एवं पूर्ण जिम्मेवारी के साथ निर्वहन करें।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने मतदान कार्मिकों को उन्हें उपलब्ध कराई गई सम्पूर्ण सामग्री की भली भांति जांच करके रवाना होने के निर्देश दिए ताकि चुनाव प्रक्रिया सम्पादित करने में उन्हें किसी तरह की दिक्कत नहीं हो। उन्होने कहा कि मतदान से पूर्व मोकपोल आवश्यक रूप से कराए तथा मोकपोल के बाद हर हालत में ईवीएम मशीन क्लीयर अवश्य करें। पहले मतदान के समय ईवीएम मशीन जीरो होनी चाहिए। उन्होने कहा कि सरपंच के मतदान की मतगणना पहले कराए।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींवसिंह भाटी ने पुलिस प्रबन्धों की जानकारी कराई। उन्होने कहा कि मतदान केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है साथ ही संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर पॉच पुलिस कर्मियों का जाब्ता हथियार सहित तैनात रहेगा। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, सहायक निदेशक लोक सेवाएं के.के. गोयल, कोषाधिकारी दिनेश बारहठ समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-







गुरुवार, 5 मार्च 2020

राजस्व मंत्री शुक्रवार को जिले के दौरे पर, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमो में होंगे शरीक

बाड़मेर, 25 मार्च। राजस्व, उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्रीय विकास एवं जल उपयोगिता मंत्री हरीश चौधरी  शुक्रवार को जिले की एक दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। चौधरी पाटोदी व बायतू पंचायत समिति के सामाजिक कार्यक्रमो में शरीक होने का कार्यक्रम है।
इस दौरान चौधरी बालोतरा अपने आवास पर जनसुनवाई भी करेंगे व दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद को जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 6 मार्च को

बाड़मेर, 5 मार्च। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिला कलक्टर अंशदीप की अध्यक्षता में शुक्रवार 6 मार्च को सांय 5 बजे आयोजित की जाएगी।
जिला परिवहन अधिकारी नितिन कुमार बोहरा ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
-0-

अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण संबंधी बैठक 19 को

बाडमेर, 5 मार्च। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति के व्यक्तियों पर अत्याचार निवारण समिति की मासिक बैठक 19 मार्च को सायं 4 बजे जिला कलक्टर अंशदीप की अध्यक्षता में जिला कलक्टर कार्यालय में आयोजित की जाएगी।
अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि उक्त बैठक के पश्चात् जिला पैरोल सलाहकार समिति की मासिक बैठक भी आयोजित होगी। उन्होने संबंधित अधिकारियों को वांछित सूचनाओं के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

सड़क दर्घटना के पीड़ितों को आर्थिक सहायता स्वीकृत

बाड़मेर, 5 मार्च। जिले में विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं से लोगों की मृत्यू हो जाने तथा उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से कुल दो लाख रूपए की राशि आर्थिक सहायता के रूप में स्वीकृत की गई है।
जिला कलक्टर आपदा प्रबन्धन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा अंशदीप ने बताया कि जिले में विभिन्न सड़क हादसों से पीडित परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक-एक लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। उन्होने बताया कि धोरीमन्ना तहसील क्षेत्र में कुलदीप नगर निवासी स्व. सुनील कुमार पुत्र गिरधारीलाल जटिया के आश्रित पिता गिरधारीलाल तथा शिव तहसील क्षेत्र में उचावडा काश्मीर निवासी स्व. रमेश कुमार पुत्र सांगाराम जाट के आश्रित पिता सांगाराम को एक-एक लाख रूपए की राशि आर्थिक सहायता के रूप में स्वीकृत की गई है।
-0-

लम्बित राजस्व प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण करे-अंशदीप

जिला कलक्टर ने की राजस्व प्रकरणों एवं गतिविधियों की समीक्षा


बाडमेर, 5 मार्च। लम्बित राजस्व प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण करें। राजस्व अधिकारी कोजलिस्ट स्वयं तैयार करे ताकि प्रकरण की एक माह में सुनवाई अवश्य हो सके। जिला कलक्टर अंशदीप ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में राजस्व अधिकारियों की बैठक के दौरान यह बात कहीं।
जिला कलक्टर अंशदीप ने कहा कि राजस्व मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बकाया राजस्व वसूली संबंधित कार्यो को गम्भीरता से निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करवाएं। उन्होने कहा कि 10 वर्ष से अधिक अवधि के राजस्व प्रकरणों का 3 माह, 5 साल से अधिक अवधि के प्रकरणों का 6 माह तथा 3 वर्ष से अधिक अवधि के लम्बित राजस्व प्रकरणों का 12 माह के भीतर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होने राजस्व अधिकारियों को नियमित रूप से अदालत में उपस्थित रहकर न्यायिक प्रकरणों की सुनवाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि गोचर एवं सरकारी भूमि पर अतिक्रमण नहीं हो इसकी पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होने कहा कि बैठक से पूर्व गत माह तक लम्बित प्रकरणों की जिला कार्यालय से जानकारी प्राप्त कर मिलान कर लिया जाए, ताकि लम्बित प्रकरणों पर प्रभावी समीक्षा की जा सकें।
जिला कलक्टर ने उपखण्डवार राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सार्वजनिक प्रयोजनार्थ भूमि आवंटन, आबादी भूमि विस्तार के प्रस्ताव एक माह में भेजने के निर्देश दिए। इसी प्रकार उन्होने ग्रामीण क्षेत्रों में अकृषि प्रयोजनार्थ संपरिवर्तन, कृषि भूमि नियमन, खातेदारी अधिकार प्रदान करने के प्रकरणों की समीक्षा की तथा लम्बित प्रकरणों का निर्धारित समयावधि में निस्तारण करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला कलक्टर ने न्यायालय वार दर्ज, निस्तारित एवं बकाया राजस्व वाद प्रकरणों की समीक्षा करते हुए नामान्तरकरण, विभाजन प्रस्ताव, सीमाज्ञान एवं नेखमबन्दी के प्रकरणों को शीध्र निस्तारण करने के निर्देश दिए ताकि आमजन को राहत मिल सकें। उन्होने तहसीलवार भू राजस्व वसूली की समीक्षा की तथा पुख्ता प्रयास कर लक्ष्यानुसार वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होने उपखण्ड अधिकारियों को इस हेतु प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होने राजस्व अधिकारियों से अपने क्षेत्र में स्थित चिकित्सालयों एवं छात्रावासों का प्रभावी निरीक्षण कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर संवेदशील एवं अति संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।
बैठक में पेयजल परियोजनाओं, विद्युत सब स्टेशन, राजकीय विद्यालयों एवं खेल मैदान, स्वास्थ्य केन्द्रो, नई पंचायतों हेतु भूमि आवंटन के प्रकरणों पर विभागीय अधिकारियों तथा उपखण्ड अधिकारियों एवं तहसील स्तर पर लम्बित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए नई पंचायतों हेतु भूमि आवंटन के प्रस्ताव ग्राम सभा में अनुमोदन पश्चात् भिजवाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार पंचायत समिति मुख्यालयों पर नन्दी शाला हेतु भूमि आरक्षित करवाने के प्रस्ताव दो सप्ताह में भिजवाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान अवैध खनन की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने अभावग्रस्त क्षेत्रों में संचालित पशु शिविर, चारा डिपो, पेयजल परिवहन सहित राहत गतिविधियों के बकाया बिल एवं मांग शीध्र भिजवाने के निर्देश दिए। उन्होने मुख्यमंत्री सहायता कोष से सहायता राशि के प्रकरण शीध्र भिजवाने को कहा ताकि पीड़ित परिवारों को शीध्र सहायता राशि का भुगतान किया जा सकें। इस दौरान सहायक निदेशक लोक सेवाएं के.के. गोयल ने सम्पर्क पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों की विस्तार के साथ जानकारी कराई। इस पर जिला कलक्टर ने सम्पर्क पोर्टल पर 30 दिन से अधिक अवधि के लम्बित प्रकरणों को प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-

बुधवार, 4 मार्च 2020

सरसों एवं चने की समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए 18 मार्च से होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

आधार से बायोमैट्रिक सत्यापन होने पर ही होगा पंजीयन

बाड़मेर, 4 मार्च। राज्य में सरसों एवं चने की समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए 18 मार्च से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू किया जाएगा। यह जानकारी सहकारिता मंत्री श्री उदय लाल आंजना ने बुधवार को दी।
पंजीयन के समय किसान लेकर आये ये दस्तावेज
 श्री आंजना ने बताया कि किसान के उपज के सही मूल्य मिलने के हक को कोई छीन न सके इसे सुनिश्चित करने के लिये ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में पुख्ता व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि किसान ई-मित्र केन्द्र या संबंधित खरीद केन्द्र पर रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। इसके लिए किसान को अपनी पहचान के रूप में आधार कार्ड,जनआधार/भामाशाह कार्ड, फसल संबंधी दस्तावेज के लिए गिरदावरी तथा बैंक खाते की पासबुक की फोटोप्रति लेकर जानी होगी तथा गिरदावरी के पी-35 का क्रमांक एवं दिनांक भी अपलोड करवाना होगा। उन्होंने बताया कि जो किसान अपना रजिस्ट्रेशन करवा रहा है उसे स्वयं ई-मित्र केन्द्र पर जाना होगा और अपना बायोमैट्रिक अभिप्रमाणन करवाना होगा। उसके पश्चात् ही किसान का रजिस्ट्रेशन संभव होगा।
एक मोबाइल नम्बर पर एक किसान का ही होगा रजिस्ट्रेशन
 रजिस्ट्रार सहकारिता श्री नरेश पाल गंगवार ने बताया कि एक मोबाइल नम्बर पर एक ही किसान का पंजीयन किया जायेगा तथा पंजीयन का कार्य प्रातः 9 बजे से सायं 7 बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि किसान की कृषि भूमि जिस तहसील में होगी उसी तहसील के कार्यक्षेत्र में आने वाले खरीद केन्द्र का चयन रजिस्ट्रेशन के दौरान कर सकेगा। उन्होंने बताया कि किसान को उसकी पंजीकरण दिनांक के आधार पर सॉफ्टवेयर द्वारा वरीयता के अनुसार तुलाई हेतु दिनांक एवं जिन्स की मात्रा का आवंटन किया जायेगा तथा इसकी सूचना किसान के पंजीकृत मोबाइल पर एसएमएस द्वारा दी जायेगी।
किसान रजिस्ट्रेशन से पूर्व बैंक खाता विवरण कर लें जांच
 प्रबंध निदेशक, राजफैड श्रीमती सुषमा अरोडा ने बताया कि किसान को पंजीयन करवाने के लिए 31 रुपये का भुगतान करना होगा। उन्होंने बताया कि किसान को भामाशाह कार्ड से संबद्ध बैंक खाता का विवरण की जांच कर लेनी चाहिये। यदि कार्ड में बैंक खाता विवरण गलत दर्ज है तो रजिस्ट्रेशन से पूर्व उसे दुरस्त करवा लें। रजिस्ट्रेशन के समय बैंक खाता संख्या का विवरण को सही ढंग से अपलोड करवाए ताकि भुगतान प्राप्त करने में किसान को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
 श्रीमती अरोडा ने बताया कि निर्धारित केन्द्रों पर सरसों 4425रुपये तथा चना 4875रुपये के समर्थन मूल्य पर किसानों से खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि तुलाई के समय किसी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए उपज को तय एफएक्यू मापदण्डों के अनुसार तैयार कर लाएं। उन्होंने कहा कि किसानों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, उपज के बेचान व भुगतान आदि के संबंध किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए वे टोल फ्री नम्बर 18001806001पर फोन कर समस्या का समाधान कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री सम्बल योजना

पात्र युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने के लिए लगातार नये नाम जोड़े जा रहे हैं चालू वितीय वर्ष में 325 करोड़ रुपए का भत्ता वितरित

बाड़मेर, 4 मार्च। कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता राज्य मंत्री श्री अशोक ने बुधवार को विधान सभा में कहा कि मुख्यमंत्री सम्बल योजना के अन्तर्गत पात्र युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने के लिए नये नाम जोड़ने की प्रक्रिया लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 287 करोड़ रुपये की राशि बेरोजगारी भत्ते के रूप में दी गई है, जो वित्तीय वर्ष केे अन्त तक 325 करोड़ रुपये हो जाएगी। उन्होंने बताया कि अगले वित्तीय वर्ष में इस राशि को बढ़ाकर 550 करोड़ रुपये करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि सभी पात्र बेरोजगार युवाओं को बेराजगारी भत्ता देने का काम किया जायेगा।
     श्री अशोक ने बताया कि बजट घोषणा के अनुरूप एक बार में कुल एक लाख 60 हजार शिक्षित बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिये जाने का निर्णय लिया गया था। वर्तमान में एक लाख 59 हजार 728 को यह भत्ता दिया जा रहा है।  उन्होंने बताया कि जिन युवाओं को भत्ता दिया जा रहा है, उनकी आयु तय सीमा से अधिक होने पर, 2 साल पूरे होने पर, आय प्रमाण-पत्र सही समय पर ना देने पर अथवा किसी शिक्षण संस्थान में प्रवेश लेने पर उनके नाम को हटाकर नये पात्र बेरोजगारों के नाम जोड़े जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया लगातार चलती रहती है।
कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता राज्य मंत्री ने बताया कि पिछली सरकार द्वारा 5 साल के दौरान एक लाख 56 हजार 791 बेरोजगारों को भत्ता दिया गया था तथा 121 करोड़ 60 लाख की राशि खर्च की गयी थी। जबकि वर्तमान सरकार द्वारा लगभग एक लाख 42 हजार 300 युवाओं को मात्र एक ही वर्ष में लाभान्वित किया जा चुका है तथा लगभग 287 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान किया गया है। 
इससे पहले कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता राज्य मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना के तहत प्रदेश के रोजगार कार्यालयों में पंजीकृत कुल 3 लाख 17 हजार 293 स्नातक बेरोजगारों के पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने जिलेवार विवरण सदन के पटल पर रखा।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना 2019 के तहत प्राप्त आवेदनों की योजनान्तर्गत निर्धारित पात्रता के आधार पर जांच करने के उपरान्त 31 दिसम्बर, 2019 तक 2 लाख 10 हजार 321 बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता हेतु पात्र माना गया।
श्री अशोक ने बताया कि ऎसे बेरोजगार युवा जो स्नातक नहीं हैं, को बेरोजगारी भत्ता दिये जाने का कोई प्रस्ताव वर्तमान में विभाग में विचाराधीन नहीं है। राज्य सरकार गुणावगुण व बजट की उपलब्धता के आधार पर निर्णय करती है। 

निवेश प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य स्थानीय बेरोजगारों को अधिक रोजगार मिलें

बाड़मेर, 4 मार्च। उद्योग मंत्री परसादी लाल मीना ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि युवाओं को रोजगार देने एवं प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना-2019 लाई गई है और राज्य सरकार की मंशा है कि निजी कंपनियों में स्थानीय बेरोजगारों को अधिक से अधिक रोजगार मिले।
मीना ने कहा कि योजना के तहत श्रमिकों के ईपीएफध्ईएसआई के नियोक्ता के अशंदान का 50 प्रतिशत पुनर्भरण सात वर्षों के लिए किए जाने का प्रावधान किया गया है। साथ ही यदि उद्यम में कार्यरत समस्त श्रमिकों में से 75 प्रतिशत या अधिक स्थानीय व्यक्ति होंगे तो पुनर्भरण 75 प्रतिशत तक देय होगा। उन्होंने बताया कि राज्य में 17 दिसम्बर, 2019 को शुरू की गई प्रोत्साहन रोजगार योजना का उद्देश्य भी अधिक से अधिक स्थानीय लोगों को रोजगार देना है।
उन्होंने कहा कि स्थानीय व्यक्तियों को उद्योगों में रोजगार देने के लिए उद्योगपतियों को बाधित करने के लिए राज्य में ऐसा कोई कानून नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि उद्योगों में स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक रोजगार मिलें। इसके लिए उद्योगपतियों और उद्योग संघों की बैठकर बुलाकर शीघ्र बातचीत की जाएगी। यद्यपि वर्तमान में राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना-2019 में स्थानीय व्यक्तियों को उद्योगों में रोजगार दिए जाने के नियम प्रावधित नहीं है। तथापि नये स्थापित होने वाले पात्र उद्योगों को योजनान्तर्गत रोजगार को बढ़ावा दिए जाने के संबंध में क्लॉज 4.1(पप) के अन्तर्गत श्रमिकों के ईपीएफ/ईएसआई के नियोक्ता के अशंदान का 50 प्रतिशत पुनर्भरण सात वर्षों के लिए किए जाने का प्रावधान अंकित है जबकि यदि उद्यम में कार्यरत  समस्त श्रमिकों में से 75 प्रतिशत या अधिक राजस्थान राज्य के डोमिसाईल्ड व्यक्ति हैं तो पुनर्भरण 75 प्रतिशत तक देय है।
उन्होंने बताया कि अन्य राज्यों द्वारा उद्योगों में 75 प्रतिशत रोजगार स्थानीय लोगों को दिये जाने की अधिकारिक सूचना उपलब्ध नहीं है। राजस्थान में 75 प्रतिशत स्थानीय लोगों को रोजगार दिये जाने संबंधी कोई योजना अभी विचाराधीन व प्रक्रिया में नहीं हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में उद्योगों द्वारा कुशल-अकुशल श्रमिकों की आवश्यकतानुसार, स्थानीय युवाओं में आवश्यक कौशल की उपलब्धता तथा स्थानीय लोगों के रूझान के आधार पर रोजगार उपलब्ध करवाया जाता है।  राज्य में कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग द्वारा राज्य के स्थानीय लोगों को उद्योगों की मांग के आधार पर कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार हेतु सक्षम बनाया जाता है। स्थानीय स्तर पर रोजगार हेतु उपयुक्त व उद्योगों की आवश्यकतानुसार श्रमिक उपलब्ध होने पर वे स्वतः ही उद्योगों में रोजगार प्राप्त करने हेतु पात्र हो जाते हैं।
-0-


अनुदान के लिए काश्तकारों से बार-बार दस्तावेज नहीं लेने की व्यवस्था होगी

बाड़मेर, 4 मार्च। आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल ने बुधवार को विधानसभा में आश्वस्त किया कि कृषि अनुदान के लिए काश्तकारों से बार- बार दस्तावेज नहीं लेने के बजाय एक ही बार दस्तावेज लेने के लिए विभाग द्वारा व्यवस्था सुनिश्चित करने के प्रयास किए जाएंगे।
मेघवाल ने कहा कि संबंधित जिला कलेक्टर द्वारा प्रभावित काश्तकारों की सूची विभाग को भेजी जाती है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में अब तक 34 करोड़ 14 लाख रुपये काश्तकारों को कृषि अनुदान के रुप में दिए जा चुके हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने मास्टर मेघवाल को आई टी के जमाने में किसानों से अनुदान के लिए हर वर्ष दस्तावेज ना लेने के बजाय एक ही बार उन्हें डिजिटली सुरक्षित कर दस्तावेज लेने की व्यवस्था करने के निर्देश देने पर श्री मेघवाल ने कहा कि विभाग निश्चित तौर पर इसकी व्यवस्था करेगा।
मेघवाल ने बताया कि प्रभावित काश्तकारों द्वारा आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराते ही कृषि आदान अनुदान भुगतान की कार्यवाही बजट उपलब्धतानुसार की जाती है। विभाग द्वारा कृषकों को कृषि आदान अनुदान भुगतान डीबीटी  (डाइरेक्ट बेनीफिट ट्रान्सफर) के माध्यम से किया जा रहा है।
-0-

सरकार द्वारा पहली बार 8 लाख नये काश्तकारों को बैंक से जोड़ा गया - सहकारिता मंत्री

बाड़मेर, 4 मार्च। सहकारिता मंत्री अंजना उदयलाल ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा पहली बार 8 लाख नये काश्तकारों को बैंकों से जोड़ा गया है तथा ऋण का समान रूप से वितरण हो रहा है।
अंजना प्रश्नकाल में विधायकों द्वारा इस संबंध में पूछे गये पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि मालपुरा विधानसभा क्षेत्र में जहां भी ग्राम सेवा सहकारी समितियों के गठन प्रक्रियाधीन है, वहां पर जल्द ही गठित कर दी जाएगी तथा अगर यह विभागीय स्तर पर लंबित है तो संबंधित जिला तथा विभाग स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर निस्तारण कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा गत वर्ष काश्तकारों की ऋण माफी के बाद अब रबी की फसली ऋण राशि में 25 प्रतिशत वृद्धि करके काश्तकारों को 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 62 हजार 500 रुपये कर दी गई है।
अंजना ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा अब अगले वर्ष भी खरीफ की फसल के लिए ऋण राशि में 25 प्रतिशत की और वृद्धि करके 75 हजार रुपये का फसली ऋण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार के पास संसाधन उपलब्ध है इस आधार पर हम काश्तकारों के लिए ऋण सीमा बढ़ाते जा रहे है। उन्होंने कहा कि अब तक बैकों से नये काश्तकारों को नहीं जोड़ा गया था लेकिन अब हमारी सरकार द्वारा पहली बार 8 लाख नये काश्तकारों को बैंक से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के प्रयासों से किसानों में नवाचार हुआ है तथा सबको ऋण देने की मंशा से ऋण का समान वितरण हो रहा है। उन्होंने कहा कि अब हम काश्तकारों के फसली ऋण को एक लाख से डेढ़ लाख रुपये तक पहुंचाने की भी कोशिश करेंगे।
इससे पहले विधायक कन्हैयालाल के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में अंजना ने बताया कि निर्धारित मानदण्ड पूर्ण करने तथा जिला स्तरीय कमेटी की अनुशंषा सहित प्रस्ताव प्राप्त होने पर नियमानुसार नई ग्राम सेवा सहकारी समितियों का गठन किया जाता है। उन्होंने गठन के मानदण्ड का परिशिष्ट सदन के पटल पर रखा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में केन्द्रीय सहकारी बैंकों द्वारा ग्राम सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से “सहकारी फसली ऋण ऑनलाइन पंजीयन एवं वितरण योजना, 2019“ के अंतर्गत रबी 2019-20 में बिना ब्याज का अल्पकालीन फसली ऋण वितरित किया जा रहा है। उपरोक्त योजनान्तर्गत जिन कृषकों को खरीफ 2019 में ऋण वितरित किया गया था उन्हें रबी 2019-20 में 25 प्रतिशत तक बढ़ोतरी के साथ ऋण वितरण किया जा रहा है एवं आगामी वर्ष 2020-21 में खरीफ 2020 अंतर्गत बैंकों के पास उपलब्ध वित्तीय संसाधनों के आधार पर 25 प्रतिशत तक बढ़ोतरी कर ऋण वितरण किया जाना प्रस्तावित है।
अंजना ने बताया कि भारत सरकार की बजट घोषणा 01 फरवरी 2017 के तहत राज्य की कार्यशील पैक्स का तीन वर्ष में कम्प्यूटराइजेशन किया जाना है। इस संबंध में कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।
-0-

बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं

एक दिवसीय आमूखीकरण कार्यशाला 5 मार्च को


बाडमेर, 04 मार्च। बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं, महिला शक्ति केन्द्र, महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र, बाल विवाद रोकथाम, जेन्डर विषय एवं घुघट प्रथा समाप्ति पर जागरूकता कार्यक्रम पर एक दिवसीय आमूखीकरण कार्यशाला का आयोजन गुरूवार 5 मार्च को प्रातः 11 बजे जिला परिषद सभागार में किया जाएगा।
महिला अधिकारिता विभाग उप निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने संबंधित अधिकारियों, प्रिन्ट एवं इलक्ट्रोनिक मिडिया प्रतिनिधियों, स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों से उक्त आमूखीकरण कार्यशाला में भाग लेने का अनुरोध किया है।
-0-

बुधवार, 26 फ़रवरी 2020

सरकार बाल कल्याण के लिए कृत संकल्पित - बेनीवाल


बाल आयोग का अध्यक्ष औचक निरीक्षण

                बाडमेर, 26 फरवरी। राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती संगीता बेनीवाल ने बुधवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों, आंगनवाडी केन्द्रों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया तथा बाल अधिकारों के संरक्षण की सुनिश्चितता की जांच की।
                इस मौके पर बेनीवाल ने कहा कि राज्य सरकार महिला एवं बाल कल्याण के लिए कृत संकल्पित है एवं बाल अधिकारों का संरक्षण उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने बजट में महिला एवं बाल कल्याण को एक संकल्प के रूप मंें प्रस्तुत करते हुए इसके लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध कराई है। उन्होने कहा कि बालकों कों बुनियादी प्राथमिक शिक्षा घर के समीप ही मुहैया कराने के लिए मुख्यमंत्री गहलोत ने पिछली सरकार के कार्य काल में बन्द किए गये स्कुलों को पुनः वापस खोलने का फैसला किया है। इसके तहत बाड़मेर जिले मेे भी 75 बन्द विद्यालयों को वापस आरम्भ किया जाएगा। 
                इससे पूर्व राज्य बाल आयोग की अध्यक्ष बेनीवाल ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पचपदरा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने छात्राओं से शिक्षण व्यवस्था एवं विद्यालय में दी जा रही शैक्षिक सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही पोक्सो एक्ट गुड टच बैड टच तथा चाइल्ड हेल्प लाईन आदि के बारे में बताया। उन्होने विद्यालय में शिकायत पेटिका नहीं पाए जाने पर प्रधानाचार्य को विद्यालय में पेटिका लगवाने लगाने के निर्देश दिए।
    इसके पश्चात् उन्होने आंगनवाड़ी केन्द्र पचपदरा का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आंगनवाडी केन्द्र खुला पाया गया। उन्होने बच्चों को स्थानीय भाषा के साथ साथ हिन्दी एवं इंग्लिश दोनों भाषाओं में पाठशाला पूर्व शिक्षण एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था हेतु सीडीपीओ एवं आंगनवाड़ी कार्मिकों को निर्देशित किया। इसके पश्चात् उन्होने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पचपदरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। उन्होने यहां मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य केन्द्र में निःशुल्क दवाईयों की उपलब्धता आदि की जानकारी ली।
           निरीक्षण के दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक मुखराम चौधरी, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी बालोतरा गंगा चौधरी, सीडीपीओ पचपदरा शेरखान सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहें।
-0-







जल संरक्षण पर आधारित राजस्थानी फिल्म ‘टर्टल‘ को स्टेट जीएसटी से छूट


                बाड़मेर, 26 फरवरी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने जल संकट से प्रभावित क्षेत्रों में जल संरक्षण के लिए जागरूकता पैदा करने का सन्देश देने वाली राजस्थानी फिल्म टर्टलको राज्य माल एवं सेवा कर (एसजीएसटी) से छूट प्रदान करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह फिल्म जल संकट एवं संरक्षण पर आधारित राजस्थान की वास्तविक घटना से प्रेरित है। गौरतलब है कि इस फिल्म को 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह 2018 में सर्वश्रेष्ठ राजस्थानी फिल्म के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
                उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने इससे पहले गरीब पृष्ठभूमि के मेधावी विद्यार्थियों को आईआईटी की परीक्षा के लिए निःशुल्क कोचिंग देकर उनके भविष्य निर्माण पर आधारित फिल्म सुपर-30’ और महिला सशक्तीकरण पर आधारित फिल्म सांड की आंखको भी मल्टीप्लैक्स एवं सिनेमाघरों में प्रदर्शन के लिए राज्य माल एवं सेवा कर से मुक्त किया था।

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में जिला स्तरीय समारोह 2 मार्च को


                बाडमेर, 26 फरवरी। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के अवसर पर महिला अधिकारिता विभाग एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला स्तरीय समारोह का आयोजन 2 मार्च को प्रातः 10 बजे भगवान महावीर टाउन हॉल में किया जाएगा।
                महिला अधिकारिता विभाग उप निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने बताया कि जिला स्तरीय समारोह में विभाग की आंगनवाडी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा सहयोगिनी तथा साथिने सहित लगभग 500 महिलाएं भाग लेगी। समारोह के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित विभिन्न मुद्दो कन्या भ्रुण हत्या, बाल विवाह, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं की शपथ सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि का आयोजन किया जाएगा। साथ ही विभाग में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली मानदेय कर्मियों को माता यशोदा पुरस्कार, जिला स्तर पर सर्वश्रेष्ठ साथिन पुरस्कार आदि प्रदान किये जाएगे। उन्होने महिलाओं एवं बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जानकारी हेतु अधिकाधिक संख्या में जिला स्तरीय समारोह में भाग लेने को कहा है।

कौशल रोजगार एवं उद्यमिता शिविर में 404 युवाओं का प्राथमिक चयन


                बाडमेर, 26 फरवरी। जिला प्रशासन एवं कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग के तत्वाधान में बुधवार को एक दिवसीय कौशल रोजगार एवं उद्यमिता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 404 बेरोजगार युवाओं का प्राथमिक चयन किया गया।
                जिला रोजगार अधिकारी भवानी प्रताप चारण ने बताया कि उक्त शिविर में लगभग 1025 बेरोजगार आशार्थियों ने भाग लिया जिसमें से 404 युवाओं का प्राथमिक चयन किया गया। उन्होने बताया कि शिविर में 6 सरकारी विभाग, 8 निजी क्षेत्र एवं 5 प्रशिक्षण देने वाले नियोजकों के अलावा राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम, जिला उद्योग केन्द्र, अनुसूचित जाति, जन जाति निगम, भारतीय जीवन बीमा निगम, सुजुकी मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड गुजरात, डागुर प्लेसमेंट जोधपुर, फिनो पेमेंट बैंक सहित विभिन्न विभागों शिविर में हिस्सा लिया। शिविर में नेहरू युवा केन्द्र के सचिन पाटोदीया, रोजगार कार्यालय के किशोरबन गोस्वामी एवं मांगीदान चारण उपस्थित रहें। 

विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र की बैठक गुरूवार 27 फरवरी को


                बाड़मेर, 26 फरवरी। विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र समिति की बैठक जिला कलक्टर अंशदीप की अध्यक्षता में गुरूवार 27 फरवरी को सायं 5 बजे जिला कलक्टर कार्यालय में आयोजित की जाएगी।
                जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रन्धक एस.आर. देवासी ने बताया कि उक्त बैठक में गत बैठक की कार्यवाही विवरण की पुष्टि एवं लिये गये महत्वपूर्ण निणयों की क्रियान्विति, विभिन्न विभागों में लम्बित प्रकरणों पर विचार विमर्श सहित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी।

सेवा निवृत होने वाले कार्मिक बीमा दावा प्रपत्र ऑन लाईन प्रस्तुत करे


बाडमेर, 26 फरवरी। बाडमेर जिले में पदस्थापित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी जिनकी सेवा निवृति एक अप्रेल, 2020 से 31 मार्च 2021 के मध्य है, उनकी बीमा पालिसी एक अप्रेल, 2020 को भुगतान के लिए परिपक्व हो रही है।
                राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के सहायक निदेशक रविन्द्र पंवार ने बताया कि जिन कार्मिकों द्वारा परिवक्ता राशि के भुगतान हेतु दावा प्रपत्र अभी तक नहीं भिजवाए गये है, वे राज्य बीमा परिपक्वता स्वत्व दावा प्रपत्रों की पूर्ति कर आहरण एवं वितरण अधिकारी के माध्यम से विभागीय पोर्टल पर ऑनलाईन सबमिट करवाकर परिपक्वता स्वत्व दावा प्रपत्र के साथ प्रमाण पत्र ‘‘‘‘, वर्ष 2012 से ऑनलाईन जीए 55, परिशिष्ट ‘‘‘‘ क्षतिपूर्ति बॉड, बीमा रिकार्ड बुक, मूल बीमा प्रमाण पत्र, बैंक पास बुक की प्रति एवं निरस्त चैक की प्रति सहित राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग बाडमेर के कार्यालय में आवश्यक रूप से भिजवाएं। उन्होने बताया कि राज्य सरकार के यचिकित्सा अधिकारी जिनकी सेवा निवृति आयु 60 से 62 एवं 65 वर्ष कर दी गई है, उनकी राज्य बीमा पालिसी के परिपक्वता तिथि स्वतः ही तदनुसार परिवर्तित हो जाएगी।

मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतको के परिजनों को एक-एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत


बाड़मेर, 26 फरवरी। जिले में विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने के कारण मृतकों के परिजनों को राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक-एक लाख रूपये की राशि आर्थिक सहायता के रूप में स्वीकृत की गई है।
                जिला कलक्टर आपदा प्रबन्धन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा अंशदीप ने बताया कि पचपदरा तहसील क्षेत्र में बागावास निवासी विक्रमसिंह पुत्र ओमसिंह राणा राजपूत, गिडा तहसील क्षेत्र में केरालिया निवासी मगाराम पुत्र बाबूलाल प्रजापत, सउओं का वास, हीरा की ढाणी निवासी रविन्द्र कुमार पुत्र पीथाराम जाट, गुडामालानी तहसील क्षेत्र में बोरली, जीवाणियों की ढाणी निवासी पुरों पुत्री सांवलराम रबारी, मोटी ढाणी डाबड निवासी पारस पुत्री प्रभूराम रबारी, बोरली जीवाणियों की ढाणी निवासी गोरखाराम पुत्र बांकाराम रबारी, बायतु तहसील क्षेत्र में बायतु भोपजी निवासी आसुलाल पुत्र अनवर कुमार जीनगर तथा सिवाना तहसील क्षेत्र में देवन्दी निवासी चेलाराम पुत्र अमृतराम सरगरा को राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक-एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
                उन्होने बताया कि जिले में उपखण्ड अधिकारियों की अनुशंषा सहित प्राप्त आकाशीय बिजली से पशु क्षति के प्रकरणों में चौहटन तहसील क्षेत्र में अली की बस्ती धनोडा निवासी राजु खां पुत्र हासम खां तेली को 9200रूपये तथा गडरारोड तहसील क्षेत्र में बापू नगर गडरारोड निवासी मीरखान पुत्र इस्लाम खान मुसलमान को 50000रूपये की राशि आर्थिक सहायता के रूप में भुगतान करने कीे प्रशासनिक एवं वितीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

सूचना केन्द्र में मिडिया सेन्टर का शुभारम्भ गुरूवार 27 फरवरी को


                बाडमेर, 26 फरवरी। जिला सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय में मिडिया सेन्टर का शुभारम्भ जिला कलक्टर अंशदीप द्वारा गुरूवार 27 फरवरी को दोपहर 1.30 बजे किया जाएगा।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने मिडिया सेन्टर के शुभारम्भ अवसर पर जिले के सभी पत्रकारों को उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

मंगलवार, 25 फ़रवरी 2020

बाड़मेर लिफ्ट केनाल परियोजना के कार्य मे तेजी लाये सरकार - जैन


बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने सदन में विशेष उल्लेख के जरिये बाड़मेर में पेयजल योजना के कार्य को गति देने की मांग की

                बाड़मेर, 25 फरवरी। बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने विधानसभा में बाड़मेर लिफ्ट केनाल पेयजल परियोजना के कार्य मे गति देने को लेकर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया ।
                जैन ने कहा कि बाड़मेर लिफ्ट केनाल पार्ट अ के तहत  बाड़मेर जिला मुख्यालय सहित आसपास के गाँवो में मीठा पानी पहुँचा ,साथ ही पार्ट ब तथा स के तहत ग्रामीणों इलाको में पेयजल उपलब्ध कराने हेतु योजना की स्वीकृति होकर कार्य आरम्भ भी हुए काफी समय हो गया है लेकिन कार्यकारी एजेंसी द्वारा उक्त कार्य बहुत ही मंथर गति से किया जा रहा है  जिसके कारण तय समय में पेयजल उपलब्ध नही हो पा रहा है ।जैन ने कहा कि उच्च जलाशयों का कार्य भी काफी संख्या में अधूरा पड़ा है ।जैन ने सदन के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट किया कि सरकार बाड़मेर लिफ्ट के कार्य में तेजी लाकर उक्त कार्य को जल्दी पूरा करवाये ताकि ग्रामीण इलाकों में पानी की समस्या का समाधान हो सके।उन्होंने कहा कि अभी गर्मियों के समय आने वाला है क्षेत्र में इन दिनों में पेयजल की समस्या और ज्यादा बढ़ेगी अतः सर्क्रिया और ध्यान देकर कार्य को जल्दी पूरा करवाये।
                विधानसभा क्षेत्र बाड़मेर में 2.24 करोड़ की लागत से 12 विद्यालयों में बनेंगे नवीन भवन विधानसभा क्षेत्र बाड़मेर में 2.24 करोड़ की लागत से 11 विद्यालयों में नवीन कक्षा कक्षों का निर्माण कार्य होगा।राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रानीगांव में 28 लाख, राउमावि सूरा चारणान में    35.23, राउमावि खुडासा 34.75, राउमावि खारिया तला 17.5, रामावि. रूगोनी कुम्हारों की ढाणी हेतु 17.5 लाख, रामावि मगनानियो की ढाणी हेतु 17.5 लाख, रामावि. आंबजी सोलंकी की ढाणी 17.5 लाख, राउमावि गंगासरा हेतु 17.5 लाख,राउप्रावि जगुआणि कुम्हारों की ढाणी हेतु 20 लाख, राप्रावि सुखावास हेतु 29 लाख, राउप्रावि सोलंकियों की ढाणी हेतु 7.59 लाख से विद्यालय के नवीन भवनों का निर्माण होगा ।
फुसानियो का तला विद्यालय माध्यमिक में क्रमोन्नत- बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत जाखडो की ढाणी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थित राउप्रावि फुसानियो का तला (22 मील)को सरकार ने माध्यमिक में क्रमोन्नत करने की स्वीकृति दी है ।
बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र में 14 विद्यालय डी-मर्ज - पूर्ववर्ती  सरकार द्वारा जिले में जिन विद्यालयों को बंद कर दिया था वर्तमान कांग्रेस सरकार ने जिले के 75 विद्यालयों को पुनः खोलने की स्वीकृति दी है ।बाड़मेर विधायक जैन ने बताया कि डी मर्ज विद्यालयों में राशिवि करणानियो की ढाणी मुरटाला गाला,राप्रावि जब्बरसिंह की ढाणी उण्डखा,राप्रावि जाणीयो की ढाणी चवा, राप्रावि करणानियो का तला सनावडा, राप्रावि ढाणी बाजार बाड़मेर,राप्रावि पाबू का थान बोला,राप्रावि कुम्हारों की बस्ती नागाणा, राप्रावि बुलसिंह भंवरिया की ढाणी,राबाप्रावि सरणू पनजी, राप्रावि मूलोनी थोरियो की ढाणी गरल, राप्रावि डिगड़ा राठोड़ो की बस्ती,राप्रावि गुलाबानी भीलों की बस्ति नागाणा, राप्रावि गोगाजी की खेजड़ी विशाला आगोर,राप्रावि खेतोनी लाधोणी भीलों की ढाणी विद्यालयों को पुनः खोला गया है ।
                विधायक जैन ने माननीय मुख्यमंत्री एवम शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया है। गौरतलब है कि चुनावो के समय कांग्रेस ने इन विद्यालयों को पुनः शुरू करने का आमजन से वादा किया था।
-0-

जनप्रतिनिधियों को राजकीय कार्यक्रमों में आमंत्रित करना अनिवार्य


सरकारी कार्मिक माला व साफा नही पहनेंगे

                बाड़मेर, 25 फरवरी। संसदीय कार्य मंत्री श्री शांति धारीवाल ने  कहा हैं कि राजकीय भवनों के शिलान्यास एवं उद्घाटन कार्यक्रमों व अन्य राजकीय कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों को आवश्यक रूप से आमंत्रित करने के संबंध में जारी परिपत्र की पूर्णतया पालना की जायेगी।
                धारीवाल ने बताया कि गत 17 फरवरी, 2020 को जारी परिपत्र इस संबंध पूर्व में जारी परिपत्रों का अतिक्रमण कर जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि 5 अप्रेल, 2018 को जारी परिपत्र में मात्र दो बिंदु थे, जबकि इस परिपत्र में 8-10 बिंदु शामिल किये गये हैं। उन्होंने कहा कि इसमें व्यवस्था सुनिश्चित की गई है कि जब कोई भी राजकीय कार्यक्रम आयोजित होने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों को सूचना दी जाये। साथ यह भी सुनिश्चित करना होगा कि सूचना देने की प्राप्ति ली जाये तथा जनप्रतिनिधियों को प्रतिष्ठित स्थान पर बैठने की व्यवस्था भी की जाये।  धारीवाल ने बताया कि शासन द्वारा समय-समय पर पूर्व मे जारी परिपत्रों का अतिक्रमण कर 17 फरवरी, 2020 को परिपत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रसारित किये हैं।
                उन्होंने बताया कि राजकीय भवनों, आंशिक अथवा पूर्ण रूप से राजकीय धनराशि से निर्मित राजकीय भवनों या सार्वजनिक भवनों के शिलान्यास या उद्घाटन कार्यक्रमों व अन्य राजकीय समारोह जो कि राजकीय धनराशि से आयोजित हों, जो कि राजकीय उपक्रम, बोर्ड, निगम या स्वायत्तशासी संस्था, पंचायत समिति ग्राम पंचायत, के हो में स्थानीय जनप्रतिनिधियों यथा सांसद, विधायक, जिला प्रमुख, प्रधान, नगर निकायों के मेयर, सभापति, अध्यक्ष, ग्राम पंचायत के सरपंच एवं जन प्रतिनिधियों, विशेषत कार्यक्रम स्थल क्षेत्र से सम्बंधित जन प्रतिनिधिगण को आवश्यक रूप से आमंत्रित किया जाये। उन्होंने बताया कि माननीय जनप्रतिनिधियों को राजकीय भवनों के शिलान्यास या उद्घाटन सार्वजनिक समारोह से संबंधित सूचनाएं तीव्रतर संचार साधनों या माध्यमों से भेजी जाए ताकि वह समय पर उन्हें मिल जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि जनप्रतिनिधि द्वारा सूचना की प्राप्ति की पुष्टि संबंधित अधिकारी द्वारा कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधिगण के बैठने की समुचित व्यवस्था कि जाये एवं ध्यान रखा जाये कि समारोह में आमंत्रित किसी जनप्रतिनिधि को किसी असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। समारोह में आमंत्रित जनप्रतिनिधिगण को ससम्मान बैठाने की व्यवस्था की जाये और सरकारी सेवकों को सांसदों या विधायकों से संपर्क के दौरान सदैव शिष्टता और सम्मान दर्शित करना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस बात पर सावधानीपूर्वक विचार करना चाहिए कि उन्हें क्या कहना है। उन्हें धैर्यपूर्वक सुनना तथा उचित जवाब देना चाहिए।
                धारीवाल ने बताया कि राजकीय भवनों के शिलान्यास, उद्घाटन, लोकार्पण आदि जनप्रतिधिनियों के द्वारा ही सम्पन्न कराये जाये। अधिकारीगण राजकीय भवनों के शिलान्यास, उद्घाटन, लोकार्पण आदि नहीं करें तथा शिलालेखों पर अपना नाम अंकित नहीं करवाये। जिन राजकीय कार्यों को (विकास आदि से संबंधित) क्रियान्वित नहीं किया जा सकता है, अधिकारी उनके बारे में अनावश्यक घोषणाएं नहीं करें व कोई आश्वासन भी न दे। विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत होने वाले निर्माण कार्यो, भवनों एवं बस्तियों अथवा राज्य सहायता से निर्मित विभिन्न परियोजनाओं के नाम भी अधिकारियों के नाम द्वारा संबोधित नहीं किया जाए। राज्य सरकार द्वारा आयोजित विभिन्न अभियानों, विभिन्न जनसुनवाई कार्यक्रमों व राजकीय समारोहों में अधिकारीगण साफा व माला नहीं पहने।
                उन्होंने बताया कि सभी संबंधित अधिकारीगण को व्यादिष्ट किया गया है कि उक्त दिशा निर्देशों की अवहेलना को राजस्थान सिविल सेवाएं (आचरण) नियम, 1971 के प्रावधानों का उल्लंघन माना जायेगा तथा दोषी अधिकारी व कर्मचारी के विरूद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। समस्त राजकीय विभागों, राजकीय उपक्रमों, बोर्डों, निगमों, स्वायत्तशासी संस्थाओं आदि में पदस्थापित समस्त अधिकारीगण को निर्देशित किया जाता है कि उक्त दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करें।
-0-


एनएफएसए योजना में लाभ ले रहे सरकारी कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्यवाही


पीडीआर एक्ट 1952 के तहत वसूली की जाएगी

                बाड़मेर, 25 फरवरी। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रमेश चंद मीना ने आश्वस्त  किया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में जुड़े हुए सरकारी कार्मिकों की योजना से जुड़ने की जांच की जा रही है तथा दोषी पाये जाने पर उनके विरुद्ध कार्यवाही हेतु संबंधित विभाग को पत्र लिखकर पीडीआर एक्ट 1952 के तहत वसूली की कार्रवाई की जाएगी।
                खाद्य मंत्री ने कहा कि एनएफएसए योजना में जो अपात्र व्यक्ति जुड़े हुए हैं उन्हें हटाने के लिए नोटिस दिया जाएगा। बाजार में प्रचलित दर के अनुसार वसूली की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि एनएफएसए में चयनित लाभार्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन के माध्यम से समीक्षा  करवाई जाएगी।
                मीना ने कहा कि एनएफएसए योजना में समावेशन की श्रेणी में जो पात्रता नहीं रखते है ऐसे 3 लाख 68 हजार 354 व्यक्तियों को विगत दिसंबर 2018 से दिसंबर 2019 तक हटाया गया है एवं इस दौरान 31 लाख 53 हजार 720 पात्र व्यक्तियों के नाम भी जोड़े गए हैं।
                खाद्य मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत सरकारी कर्मचारी द्वारा रियायती दरों पर राशन सामग्री प्राप्त करने की शिकायतों पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि अपात्र लाभार्थियों की जांच के बाद नियमानुसार बाजार दर से स्थापित नियमों के अंतर्गत विहित प्रक्रिया के द्वारा शीघ्र वसूली की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।
                खाद्य मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा से वंचित पात्र लाभार्थियों के नाम खाद्य सुरक्षा सूचियों में जोड़ने एवं अपात्र व्यक्तियों के नाम खाद्य सुरक्षा सूची से हटाए जाने के लिए सतत अपीलीय प्रक्रिया दिनांक 5 नवंबर 2015 से लागू है। उन्होंने बताया कि विभागीय आदेश 6 नवम्बर 2019 के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा सूची में अंकित अपात्र व्यक्तियों का सत्यापन का कार्यक्रम राज्य में चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सत्यापन कार्यक्रम के परिणामों के आधार पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा सूची से हटाना प्रक्रियाधीन है।
-0-

गत सरकार द्वारा बंद प्राथमिक विद्यालय पुनः चालू होंगे

बाड़मेर, 25 फरवरी। शिक्षा राज्य मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि प्रदेश में गत सरकार द्वारा शिक्षा के अधिकार नियम के विपरीत बंद किये गये विद्यालयों को विद्यार्थियों की संख्या पर्याप्त होने पर इसी सत्र से पुनः खोला जायेगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जिला कलक्टर और उप खण्ड अधिकारी स्तर पर समिति गठित कर प्रस्ताव मांगे गये हैं।
डोटासरा ने कहा कि वर्तमान में 19 हजार 754 विद्यालय भवन खाली पड़े हैं। गत सरकार द्वारा 22 हजार 200 प्राथमिक विद्यालय बंद एवं समन्वित किये गये थे। इन विद्यालयों में शिक्षा के अधिकार नियम के तहत 15 से अधिक विद्यार्थी होने पर अथवा एक किलोमीटर से अधिक दूरी होने के मापदण्ड पूरे करने पर इन्हें नये सत्र में पुनः खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि फिर भी यदि इनके अतिरिक्त नये प्राथमिक विद्यालय खोलने के लिए भवनों की मांग हुई तो सरकार द्वारा आवश्यकतानुसार बजट उपलब्ध करवाया जायेगा। डोटासरा ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा परिवर्तित बजट घोषणा 2019-2020 में 50 नये प्राथमिक विद्यालय खोलने की घोषणा की गई। जिसमें से शैक्षिक सत्र 2019-2020 में कुल दो नवीन राजकीय प्राथमिक विद्यालय खोलने की स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि नवीन प्राथमिक विद्यालयों हेतु कार्यरत शिक्षकों के वेतन हेतु एकमुश्त राशि आहरण वितरण अधिकारी को जारी की जाती है।
डोटासरा ने बताया कि नवीन प्राथमिक विद्यालयों के ढांचागत (इन्फ्रास्ट्रक्चर्ल) सुविधाओं के विकास हेतु राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् द्वारा निर्धारित मानदण्डानुसार आवश्यक प्रस्ताव समग्र शिक्षा अभियान अन्तर्गत आगामी वार्षिक कार्य योजना एवं बजट वर्ष 2020-21 में भारत सरकार को स्वीकृति हेतु प्रस्तुत किये जायेंगे।
-0-

राष्ट्रीय तंबाकू नियन्त्रण कार्यक्रम

जी.जी. कॉलेज में आमुखीकरण कार्यशाला आयोजित


बाडमेर, 25 फरवरी। राष्ट्रीय तंबाकू नियन्त्रण कार्यक्रम के तहत तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों एवं कोट्पा के अन्तर्गत की जाने वाली कार्रवाई की जानकारी के लिए मंगलवार को एक दिवसीय आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन राजकीय पी.जी. महाविद्यालय सभागार में किया गया।
कार्यशाला के दौरान उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अघिकारी डॉ. पी.सी. दीपन ने तंबाकू सेवन के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए तंबाकू के प्रति आमजन में ज्ञान, रवैया एवं धारणा की जानकारी प्रदान कर तंबाकू छोडने के लिए किये जाने वाले प्रयासों से अवगत कराया। साथ ही उन्होने तंबाकू के सेवन से होने वाले रोग जैसे मुख, गले, फेफडों का कैंसर एवं हदय रोग के बारे में अवगत कराया। इस दौरान उन्होने कोट्पा एक्ट की धारा 4, 5, 6 एवं 7 के प्रावधानों से अवगत कराकर आमजन से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष तंबाकू सेवन को रोकने में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की। तंबाकू नियंत्रण कार्यशाला में उपस्थित छात्र-छात्राओं के द्वारा तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों को लेकर किये गये सवालों का जवाब दिए गए। साथ ही कार्यशाला में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने तंबाकू सेवन नहीं करने की शपथ ली।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डां. कमलेश चौधरी ने सभी विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने घर एवं आसपास में रहने वाले पुरूष एवं महिलाएं जो तंबाकू का सेवन करते है, उन्हें तंबाकू छोड़ने हेतु प्रेरित करे। इस मौके पर प्राचार्य मनोहर लाल गर्ग, जिला कार्यक्रम समन्वयक तनुसिंह सोढ़ा, एफसीएलसी राजेश मिश्रा, जिला सलाहकार एनटीसीपी भगवानसिंह ताखर एवं नवरतन सोनी, सुरेन्द्रसिंह गुर्जर, भोमसिंह कोटडा उपस्थित रहे।
-0-

बायतु पनजी में वार्षिकोत्सव आयोजित

ग्रामीण विद्यार्थियों में प्रतिभा की कमी नहीं - चौधरी


बाड़मेर, 25 फरवरी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बायतु पनजी में वार्षिकोत्सव, पूर्व विद्यार्थी संगम, प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह राजस्व मंत्री हरीश चौधरी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में यह विद्यालय ब्लॉक का सर्वश्रेष्ठ विद्यालय है। उन्होने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के उन्नयन को सर्वोपरि प्राथमिकता दे रही है तथा बजट में सर्वाधिक प्रावधान शिक्षा के लिए रखा गया है। उन्होने कहा कि मेरी इच्छा है कि समस्त अभिभावक, ग्रामीणजन, विद्यार्थी एवं शिक्षक मिलकर इसे जिले का सर्वश्रेष्ठ विद्यालय बनाये। उन्होने विद्यालय के लिए फर्नीचर, सीसीटीवी कैमरे एवं लाईब्रेरी की घोषणा करते हुए कहा कि यहां भामाशाहों की कमी नहीं है, सभी को मिलकर विद्यालय की हर आवश्यकता की पूर्ति हेतु सदैव प्रयासरत रहना चाहिए। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों से कहा कि प्रयास करने वाले की कभी हार नहीं होती, हमें इस विद्यालय का नाम राज्य स्तर पर रोशन करना है।
इससे पूर्व अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर मां सरस्वती की पूजा अर्चना की एवं बालिकाओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य महेन्द्र कुमार डउकिया ने वर्ष भर की गतिविधियों का प्रतिवेदन करते हुए अतिथियों से विद्यालय विकास में कक्षा कक्ष, सीसीटीवी कैमरे, लाइब्रेरी आदि की आवश्यकताओं का जिक्र किया।इस दौरान पूर्व प्रधान सिमरथाराम चौधरी, सीबीईओ बायतु रेखाराम चौधरी, बायतु पनजी सरपंच रिड़मलराम चौधरी, लीलाला सरपंच हंसराज गोदारा, सिणधरी चारणान सरपंच प्रतिनिधि मनोज गोदारा, बायतु पनजी पूर्व सरपंच खेताराम चौधरी, जिला परिषद सदस्य नरसिंगाराम मेगवाल, प्रधानाचार्य बायतु दीपाराम भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को रेखाराम चौधरी, सिमरथाराम चौधरी ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर पूर्व स्टाफ दिनेश कुमार एवं चीमाराम को भी विद्यालय परिवार की तरफ से विदाई दी गई। इस मौके पर शत प्रतिशत उपस्थिति वाले विद्यार्थियों, श्रेष्ठ स्वयं सेवकों एवं विभिन्न प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। मंच संचालन आईदान सिंह, विशनाराम, सुनिता चौधरी एवं गिरधारीराम ने किया।
-0-






लघु उद्योगों को वितीय सहायता प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना प्रारम्भ

बाड़मेर, 25 फरवरी। प्रदेश में उद्योगों की सरल स्थापना एवं राज्य के सभी वर्गो के व्यक्तियों को रोजगार के नये अवसर उपलब्ध कराये जाने हेतु राज्य सरकार द्वारा वितीय वर्ष 2019-20 में की गई बजट घोषणा के अनुरूप लघु उद्यमों को वितीय सहायता प्रदान किये जाने की दृष्टि से मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना प्रारम्भ की गई है।
जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक एस.आर. देवासी ने बताया कि योजना का प्रमुख उद्देश्य स्वयं के उद्यम (विनिर्माण सेवा एवं व्यापार) आधारित उद्यम की स्थापना, विस्तार, विविधीकरण एवं आधुनिकीकरण हेतु अधिकतम 10 करोड़ रूपये तक का ऋण बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। बैंकों द्वारा स्वीकृत, वितरण ऋणों पर योजनानुसार ब्याज अनुदान उद्योग विभाग द्वारा देय होगा। उन्होने बताया कि व्यापार हेतु ऋण की अधिकतम सीमा 1 करोड़ रूपये निर्धारित की गई है। पात्र व्यक्ति, संस्थागत आवेदक ऑनलाइन पोर्टल ेेवण्तंरंेजींदण्हवअण्पद पर डस्न्च्ल् प्ब्व्छ के माध्यम से जिला उद्योग केन्द्र बाड़मेर को आवेदन कर सकेंगे। दस लाख रूपये से कम ऋण के आवेदन पत्रों के सभी वांछित दस्तावेज सही पाए जाने पर बिना किसी साक्षात्कार के संबंधित बैंक शाखा को ऋण स्वीकृति हेतु अग्रेषित किया जाएगा। दस लाख से अधिक ऋण आवेदन पत्रों पर गठित टास्क फोर्स समिति द्वारा निर्णय लिया जायेगा।
-0-


कवास में गौरव सैनानियो के लिये समस्या समाधान शिविर 26 फरवरी को

बाड़मेर, 25 फरवरी। गौरव सैनानियों एवं उनके आश्रितों के लिये कवास कलस्टर न. 2 में  26 फरवरी को प्रातः 11 बजे से समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल पी.एस. गंगवार ने बताया कि उक्त शिविर में पूर्व सैनिकों की पेन्शन समस्या समाधान, राज्य व केन्द्र सरकार द्वारा जारी नये आदेशों की जानकारी देना, पूर्व सैेनिकों के बच्चों के भाग दो आदेश, रिलेशन प्रमाण पत्र, परिचय पत्र बनाना, पीपीओं में पत्नि का नामाकंन, पूर्व सैनिकों के बच्चों को छात्रवृत्ति योजना आदि कार्य सम्पादित किये जावेगे। उन्होने बताया कि शिविर में सभी गौरव सैनानियों एवं उनके आश्रितों को अपनी डिसचार्ज बुक, बैंक पास बुक, पीपीओ, आधार कार्ड की फोटो प्रति एवं दो माह की बैंक से पेंशन पे स्लीप साथ लाना आवश्यक है ।
-0-

मिलावटी खाद्य पदार्थ विक्रेताओं के विरूद्ध कार्यवाही,

चिकित्सा विभाग द्वारा 3805 किग्रा मिलावटी मिर्ची पाउडर जब्त

विभागीय न्यायिक प्रकरणों की समीक्षा बैठक 28 को

बाड़मेर, 25 फरवरी। न्याय विभाग की वेबसाईट ‘लाईट्स’ पर विभागीय न्यायिक प्रकरणों की प्रविष्टी, अपडेशन एवं प्रगति की समीक्षा के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं नोडल अधिकारी लाईट्स राकेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में 28 फरवरी को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेन्स हॉल में बैठक का आयोजन किया जाएगा।
अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं नोडल अधिकारी लाईट्स राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि संबंधित विभागीय अधिकारी एजेण्डा के अनुसार अपने विभागीय न्यायिक प्रकरणों का इन्द्राज पूर्ण कर माह जनवरी, 2020 तक की मासिक रिपोर्ट के साथ 28 फरवरी को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेन्स हॉल में आयोजित होने वाली बैठक में आवश्यक रूप से उपस्थित होवें। उन्होने विभागीय अधिकारियों को बैठक से पूर्व अपने विभाग से संबंधित लाइट्स सॉफ्टवेयर पर रिपोर्ट की स्वयं समीक्षा कर विभागीय वेबसाइट पर डाटा अपडेट करने के निर्देश दिए है। उन्होने बताया कि अनुपस्थित रहने एवं समय पर अपडेशन नहीं होने की दशा में संबंधित अधिकारी के विरूद्व अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
-0-

कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता शिविर 26 फरवरी को

बाड़मेर, 25 फरवरी। जिला प्रशासन एवं कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग के तत्वाधान में एक दिवसीय कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता शिविर का आयोजन बुधवार 26 फरवरी को प्रातः 10 बजे से नेहरू युवा केन्द्र बाड़मेर में किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि शिविर में विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठान, प्रशिक्षण एवं स्व-रोजगार प्रदान करने वाले संस्थानों को आमंत्रित किया गया है। शिविर में सरकारी एवं निजी क्षेत्र में राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम, औद्यागिक प्रशिक्षण संस्थान, उद्योग केन्द्र, अनुसूचित जाति-जनजाति विकास निगम, आरसेटी, भारतीय जीवन बीमा निगम के अलावा राजवेस्ट लि., सोडक्सो फूड सोल्यूशन इंडिया प्रा.लि., साउथ वेस्ट माईिनिंग लि., ए.यु. बैंक, जेएसडब्ल्यु एण्ड आईसैक्ट, वेदान्ता लि., डागुर प्लेसमेंट आदि को भी आमंत्रित किया गया है।
उन्होने बताया कि इच्छुक युवा अपने मूल प्रमाण-पत्रों की फोटोप्रति एवं पासपोर्ट साईज फोटो के साथ उक्त शिविर में उपस्थित होकर उपलब्ध विभागों एवं संस्थानों से सम्पर्क कर लाभान्वित हो सकते है।
-0-

विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र की बैठक 27 फरवरी को

बाड़मेर, 25 फरवरी। विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र समिति की बैठक जिला कलक्टर अंशदीप की अध्यक्षता में गुरूवार 27 फरवरी को सायं 5 बजे जिला कलक्टर कार्यालय में आयोजित की जाएगी।
जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रन्धक एस.आर. देवासी ने बताया कि उक्त बैठक में गत बैठक की कार्यवाही विवरण की पुष्टि एवं लिये गये महत्वपूर्ण निणयों की क्रियान्विति, विभिन्न विभागों में लम्बित प्रकरणों पर विचार विमर्श सहित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी।
-0-

कोरोना वायरस

एहतियातन पुख्ता प्रबन्ध, जागरूकता की अपील


बाडमेर, 25 फरवरी। जिले में कोरोना वायरस से सुरक्षा के पुख्ता प्रबन्ध किये गये है तथा जागरूकता के लिए अभियान चलाने को अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने निर्देश दिए है। मंगलवार सायं अपने कक्ष में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से एहतियातन किये गये प्रबन्धों की उन्होने विस्तृत समीक्षा की।
इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ने कहा कि चीन के बुहान क्षेत्र एवं प्रभावित अन्य देशों से 15 जनवरी, 2020 से पहले एवं बाद में आने वाले यात्रियों में कोरोना वायरस के लक्ष्य होने अथवा नहीं होने पर उनको आईसोलेट कर उनका सेम्पल लिये जाने हेतु सभी चिकित्सा प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। साथ ही जिला स्तर पर सैम्पल लिये जा रहे है, जिनके रिजल्ट नेगेटिव आने पर भी उनको 14 दिनों तक दैनिक मेडिकल टीम द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होने एहतियात के दौर पर आमजन से अपील की है कि सामान्य बुखार होने, सुखी खांसी एवं सांस लेने पर तकलीफ होने पर तुरन्त चिकित्सक को दिखाए। अनावश्यक यात्रा न करे, हाथों को कम से कम 20 सैकेण्ड तक साबुन व साफ पानी से धोये। साबुन और पानी मौजुद नहीं होने पर एल्होहल बैस्ड हैन्ड सेनिटाइजर का प्रयोग करें।
    उन्होने जिले के चिकित्सालयों तथा छात्रावासों में साफ सफाई का विशेष तौर पर ध्यान रखने, नेपकीन का उपयोग करने, किसी बीमार व्यक्ति के नजदीक सम्पर्क में न आये एवं स्वयं बीमार होने पर अपने घर पर ही रूके तथा लक्षण होने पर तुरन्त चिकित्सक को दिखाये, खांसी और छीक आने पर रूमाल अथवा नेपकीन का प्रयोग करे तथा पशुओं के सम्पर्क में आने से बचने के लिए लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना वायरस के प्रति पूर्ण जागरूकता के साथ बचाव, उपाय एवं नियन्त्रण आदि गतिविधियों के साथ आम जन से एहतियात बरतने की अपील की गई है।
इससे पूर्व राजकीय मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा. बी.एल. मंसुरिया ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस से बचाव के पुख्ता प्रबन्ध किये गये है तथा चीन से किसी यात्री के आने की सूचना मिलने पर उसे आईसोलेटेट वार्ड में रखा जाकर निर्धारित समय तक जॉच की जाती है। जिले में अभी तक कोई पोजेटिव नहीं पाया गया है। वहीं उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. पी.सी. दीपन ने कहा कि जिले में कोरोना वायरस के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए जागरूकता अभियान का संचालन किया जा रहा है। इसी तरह सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सुरेन्द्र प्रतापसिंह ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के छात्रावासों में सफाई तथा स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है तथा छात्रों को इस बारे में जागरूक किया गया है। इसी प्रकार जिले के कारागृह में भी साफ सफाई एवं स्वच्छता के पुख्ता प्रबन्ध किये गये है।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...