सोमवार, 22 जुलाई 2019

जल संरक्षण अभियान मंे सबकी भागीदारी जरूरी : रतनू


जल शक्ति अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताआंे का आयोजन

                बाड़मेर, 22 जुलाई। जल संरक्षण अभियान मंे सबकी भागीदारी जरूरी है। जल संरक्षण के प्रति आमजन को प्रेरित करने के लिए जल शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। बाड़मेर जिले मंे सदियांे से जल संरक्षण की परंपरा रही है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने सोमवार को एमबीसी राजकीय महिला महाविद्यालय बाड़मेर मंे आयोजित पोस्टर, निबंध एवं प्रश्नोतरी प्रतियोगिताआंे के विजेताआंे को सम्मानित करते हुए यह बात कही।
       मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने कहा कि बाड़मेर जिले मंे बारिश के पानी को घरांे मंे टांकांे तथा तालाबांे मंे एकत्रित किया जाता है। बाड़मेर के बाशिंदंे पानी की कीमत को बखूबी जानते है। उन्हांेने उपस्थित छात्राआंे से जल शक्ति अभियान तथा पौधारोपण मंे अधिकाधिक सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि इसके लिए अपने अभिभावकांे एवं अन्य लोगांे को प्रेरित करें। इस दौरान डा. हुकमाराम सुथार ने कहा कि जल शक्ति अभियान के तहत जल संरक्षण, बारिश के पानी के संग्रहण, पारंपरिक एवं अन्य जलस्त्रोतांे के जीर्णाेद्वार, पानी के पुर्नउपयोग एवं जल संरचनाआंे के रिचार्ज, वाटरशेड के विकास के साथ व्यापक स्तर पर पौधारोपण को प्राथमिकता देनी होगी। उन्हांेने कहा कि इस अभियान का मकसद पूरे देश मंे जल संरक्षण के प्रति आमजन को जागरूक करना है। इस दौरान निबंध प्रतियोगिता मंे सुश्री खुशबू बादलानी, दिव्या राजपुरोहित, सुश्री हर्षा शर्मा, पोस्टर प्रतियोगिता मंे सुश्री सोनू मुजाल्दे, सुश्री माधुरी शर्मा, सुश्री सरिता चौधरी, प्रश्नोतरी प्रतियोगिता मंे सुश्री जयश्री छंगाणी, सुश्री भावना वैष्णव एवं सुश्री भावना जांगिड़ तथा सोनी मुजाल्दे क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही। जल शक्ति अभियान एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान मंे आयोजित इन प्रतियोगिताआंे के विजेताआंे को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डा.मृृणाली चौहान, प्रो.मांगीलाल जैन, प्रो.गायत्री तंवर, प्रो.घनश्याम बिठु, प्रो.पूराराम, प्रो.सूरज प्रकाश,प्रो. सरिता, अधीक्षण अभियंता बलवीरसिंह, पुष्पेन्द्रसिंह सोढ़ा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रो.डायालाल सांखला ने किया। कार्यक्रम के अंत मंे प्रो. मुकेश पचौरी ने अतिथियांे एवं छात्राआंे का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू एवं अन्य अतिथियांे ने पोस्टर्स का अवलोकन किया।







राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश


                बाड़मेर, 22 जुलाई। राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निस्तारण किया जाए। छह माह से अधिक पैण्डिंग प्रकरणों को सर्वांेच्च प्राथमिकता देते हुए तत्काल निस्तारित करें। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित बिजली, पानी संबंधित साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।
                इस अवसर पर जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने विभागवार लम्बित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि अधिकारी राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों को व्यक्तिशः मॉनिटरिंग करते हुए निस्तारित करें। उन्होने कहा कि इसके जरिये आमजन को वृहद स्तर पर राहत देने का प्रयास किया जाए। उन्होने कहा कि इस कार्य को गम्भीरता से लेते हुए निष्पादित किया जाए। उन्होने अभावग्रस्त इलाकों में पेयजल परिवहन के बारे में जानकारी लेते हुए मौजूदा स्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने जिले में चिकित्सा सुविधाओं की समीक्षा की तथा मेडिकल कॉलेज में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने टयुबवेल खुदाई कार्यो की समीक्षा की। जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियन्ता हेमन्त चौधरी ने 107 टयुबवेल खोदे जाने की जानकारी दी। जिला कलक्टर गुप्ता ने पेयजल के संसाधनों मे बढोतरी करने के संबंध में परम्परागत जलस्त्रोत सहित अन्य सोर्स डवलप करने के संबंध में सर्वे कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। उन्हांेने डिस्कॉम के अधिकारियों को कृषि कनेक्शन के कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने एक पंचायत के सभी विद्युत कनेक्शन करने के बाद अन्य पंचायत में कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिए। उन्होने जिला रसद अधिकारी को खाद्य सुरक्षा के बकाया प्रकरणों की प्रतिदिन सूचना अपडेट करने के निर्देश दिए। उन्होने वृद्धावस्था पेंशन के ग्राम पंचायतवार शिविर आयोजित कर पात्र लोगों के आवेदन पत्र तैयार करवाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने वर्षा के मौसम के मद्देनजर नालों की तत्काल सफाई कराने तथा विभागीय संसाधन दुरस्त रखने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, यूआईटी सचिव अंजूम ताहिर सम्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कमलेश चौधरी, आयुक्त पवन मीणा, अधीक्षण अभियन्ता मॉगीलाल जाट, हेमन्त चौधरी, हरिकृष्ण, जिला रसद अधिकारी सुरेन्द्रसिंह समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।



शौर्य एवं देशभक्ति से जुड़े रोचक एवं आकर्षक कार्यक्रम शामिल करने के निर्देश


स्वतन्त्रता दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित

                बाड़मेर, 22 जुलाई। जिला मुख्यालय पर आदर्श स्टेडियम मे स्वतन्त्रता दिवस समारोह के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के निर्धारण के लिए सोमवार को जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। इस दौरान जिला कलक्टर गुप्ता ने स्वतन्त्रता दिवस के मुख्य समारोह मंे राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के अनुरूप देशभक्ति पूर्ण एवं रोचक कार्यक्रम शामिल करने के निर्देश दिए। 
                जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने कहा कि स्वतन्त्रता दिवस के कार्यक्रमों में शौर्य एवं देशभक्ति से जुडे नए एवं आकर्षक कार्यक्रमों का समावेश किया जाए। उन्होने मुख्य कार्यक्रम के दौरान बाड़मेर के शहीदों का संक्षिप्त परिचय देने के साथ शौर्य प्रदर्शन के रूप में विशेष झांकी तथा सन्देशात्मक कार्यक्रमों का प्रदर्शन करने के निर्देश दिए। उन्होने जिले में पेट्रोलियम दोहन प्रक्रिया तथा लोक कलाकारों से जुड़े कार्यक्रम प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आपदा अथवा हवाई हमला होने के समय नागरिकों के जानमाल की सुरक्षा एवं राहत प्रदान करने के संबंध में नागरिक सुरक्षा के मॉक ड्रिल का प्रदर्शन करने के निर्देश दिए।
                जिला कलक्टर गुप्ता ने विभागीय अधिकारियों को उत्कृष्ठ कार्य करने वाले कार्मिकों को पुरस्कृत करने हेतु उनके नाम भिजवाने के निर्देश दिए। उन्होने शिक्षा सहित खेलों तथा सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को पुरस्कृत करने के संबंध में प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। उन्होने संबंधित अधिकारियों को स्वतन्त्रता दिवस समारोह के संबंध में सम्पूर्ण व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर गुप्ता ने कार्यक्रम स्थल आदर्श स्टेडियम में माकूल कानून व्यवस्था के साथ पेयजल, बिजली, चिकित्सा, यातायात, बैठक एवं बेरीकेटिंग की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सामूहिक नृत्य में भाग लेने वाली छात्राओं तथा प्रतिभागियों के ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था करने तथा विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान पर्याप्त पेयजल इत्यादि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
                इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न काय्रक्रमों की रूपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होने बताया कि जिला मुख्यालय पर स्वतन्त्रता दिवस का मुख्य समारोह आदर्श स्टेडियम में प्रातः 9 बजे आयोजित होगा। उन्होने कहा कि सरकारी कार्यालयों एवं विद्यालयों में प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। उन्होंने शहीदों के परिजनों, स्वतन्त्रता सैनानियों को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित करने के साथ सेना, वायुसेना, सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों तथा गणमान्य नागरिकों को आमन्त्रण पत्र भिजवाने के निर्देश दिए। उन्होने व्यायाम, परेड इत्यादि की तैयारियों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम के संबंध में निर्देश दिए।
                बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक खींवसिंह भाटी, यूआईटी सचिव अंजुम ताहिर सम्मा, नगर परिषद आयुक्त पवन मीणा, अधीक्षण अभियन्ता एम.एल. जाट, हेमन्त चौधरी, हरिकृष्ण चामोली, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल पी.एस. गंगवार, जिला परिवहन अधिकारी टीकूराम, जिला रसद अधिकारी सुरेन्द्रसिंह, कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कमलेश चौधरी, सहायक निदेशक नानकचन्द चन्द्रोदय समेत विभागीय अधिकारी तथा डा. बंशीधर तातेड, रामकुमार जोशी, मुकेश पचौरी इत्यादि उपस्थित रहें।




रविवार, 21 जुलाई 2019

सीमा चौकियों पर हुआ पौधारोपण, आज प्रदर्शित होंगे कारगिल हीरोज के फोटो

बाड़मेर, 21 जुलाई।  सीमा सुरक्षा बल की ओर से मनाए जा रहे विजय दिवस समारोह के तहत रविवार को सीमा चौकियों पर पौधारोपण किया गया।
कारगिल विजय दिवस समारोह के दूसरे दिन रविवार को सीमा चौकियों पर अधिकारियों एवं जवानों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। उन्होंने आमजन को पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यवाहक उप महानिरीक्षक शाम कपूर ने बताया कि विजय दिवस समारोह के तहत सोमवार को समस्त बटालियनांे की ओर से कारगिल हीरोज के फोटोज मय विवरण प्रदर्शित किए जाएंगे। साथ ही आमजन को उनकी वीरता की कहानियां बताई जाएगी। इसी तरह 23 जुलाई को सरहदी इलाकांे मंे देश की सुरक्षा मंे फोर्सेज के योगदान पर आधारित फोटो गैलेरी एवं सीमा सुरक्षा बल की डाक्यूमेट्री प्रदर्शित करने के साथ हथियारों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके अलावा वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित होगी। उन्होंने
बताया कि 24 जुलाई को सीमा चौकियांे पर कारगिल विजय पर बनी 7 मिनट की डाक्यूमेट्री प्रदर्शित करने के साथ सेक्टर मुख्यालय पर रक्तदान शिविर आयोजित होगा। इसमंे समस्त यूनिटस के अधिकारी एवं जवान रक्तदान करेंगे। इसी तरह 25 जुलाई को सरहदी इलाकांे के विद्यालयांे मंे ड्राइंग, पेंटिंग एवं गीत प्रतियोगिता का आयोजन होगा। उनके मुताबिक 26 जुलाई को शहीदांे के परिजनांे एवं गैलेट्री अवार्ड से सम्मानित जवानांे को सरहदी इलाकांे मंे सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उनका अभिनंदन किया जाएगा। इसके अलावा सरहदी इलाकांे मंे शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। इसी तरह 26 एवं 27 जुलाई को सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी एवं जवान विभिन्न विद्यालयांे एवं महाविद्यालयांे मंे विद्यार्थियांे को सीमा सुरक्षा बल, कारगिल विजय की जानकारी देने के साथ उनको प्रोत्साहित करेंगे। उन्हांेने बताया कि 27 जुलाई को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर शहीदांे के लिए दौड़ का आयोजन होगा।

शुक्रवार, 19 जुलाई 2019

कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य मंे साइकिल रैली शनिवार को

बाड़मेर, 19 जुलाई। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य मंे सीमा सुरक्षा बल की ओर से शनिवार को जिला मुख्यालय पर साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा।
सीमा सुरक्षा बल के उप कमांडेंट अरूण शर्मा ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल की ओर से कारगिल विजय दिवस के बारे मंे आमजन को जानकारी देने के लिए विभिन्न गतिविधियांे का आयोजन किया जा रहा है। उन्हांेने बताया कि इसके तहत शनिवार को प्रातः 7 बजे भगवान महावीर टाउन हाल से साइकिल रैली का आयोजन होगा। साइकिल रैली टाउन हाल से रेलवे स्टेशन, चौहटन चौराहा, सदर पुलिस स्टेशन से होते हुए सिणधरी चौराहा, सर्किट हाउस , कलेक्ट्रेट से होते हुए भगवान महावीर टाउन मंे संपन्न होगी। उन्हांेने आमजन से साइकिल रैली मंे शामिल होने की अपील की है।

चुनाव डयूटी मंे मृत्यु होने पर कार्मिकांे के आश्रितांे को 20-20 लाख की अनुग्रह सहायता स्वीकृत

बाड़मेर, 19 जुलाई। लोकसभा चुनाव के दौरान बाड़मेर जिले के तीन कार्मिकांे की सड़क हादसे मंे मृत्यु होने पर उनके आश्रितांे को 20-20 लाख की अनुग्रह सहायता राशि स्वीकृत की गई है। पूर्व मंे इनको 10-10 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है। शेष राशि का अब भुगतान किया जाएगा।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि लोकसभा चुनाव मंे डयूटी निर्वहन करते समय सड़क हादसे मंे सहायक प्रशासनिक अधिकारी किशनलाल डाबी, वरिष्ठ सहायक चन्द्रप्रकाश सोनी एवं वाहन चालक ओमप्रकाश की मृत्यु हो गई थी। तत्कालीन प्रावधान के तहत इनके आश्रितांे को 10-10 लाख रूपए अनुग्रह अनुदान राशि का भुगतान किया गया था। इसके उपरांत राज्य सरकार ने चुनाव डयूटी मंे किसी कार्मिक की मृत्यु होने पर अनुग्रह अनुदान राशि बढ़ाकर बीस लाख रूपए कर दी। उन्हांेने बताया कि इन कार्मिकांे के आश्रितों को 20-20 लाख की अनुग्रह अनुदान राशि देने की संशोधित स्वीकृति जारी की गई है। इसमंे से 10-10 लाख रूपए की राशि का भुगतान पूर्व मंे किया जा चुका है।

श्मशान और कब्रिस्तान से अवैध कब्जे हटाए जाएंगेः चौधरी

बाड़मेर, 19 जुलाई। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने शुक्रवार को विधानसभा में बताया कि रामगंज मण्डी विधानसभा क्षेत्र के गांवों में श्मशान घाट या कब्रिस्तान की भूमि पर यदि अवैध रूप से कब्जे किये गये है तो उन्हें प्राथमिकता से हटवाया जाएगा। 
राजस्व मंत्री चौधरी ने शून्यकाल में विधायक मदन दिलावर के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर जवाब देते हुए कहा कि रामगंज मण्डी के गांवों में कुम्हारों को मिट्टी उपलब्ध कराने के लिए खान विभाग के साथ मिलकर प्रशासनिक तौर पर परीक्षण कर इस संबंध में भूमि आरक्षित करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही गांवों में मृत पशुओं को डालने के लिए कोई आरक्षित भूमि नहीं होने के कारण शहरों की तर्ज पर ही मृत जानवरों को उठवाने की व्यवस्था करने के प्रयास किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि श्मशान और कब्रिस्तान के लिए भूमि आवंटन के लिए प्रस्ताव प्राप्त होने पर प्राथमिकता से कार्यवाही की जाएगी तथा राजस्व अभियान में भी ऐसे प्रस्तावों को प्राथमिकता दी जाएगी। 

39 पशुधन सहायकों की नियुक्ति को मिली मंजूरीःकटारिया

बाड़मेर, 19 जुलाई। राज्य सरकार ने 18 जुलाई को पशुधन सहायकों के 39 पदों की नियुक्ति के आदेश को मंजूरी दे दी है, जल्दी ही प्रदेश के पशु चिकित्सालयों में इन्हें निुयक्ति दे दी जाएगी। 
कृषि एवं पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया ने शुक्रवार को विधानसभा में विधायकों की ओर से पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब देते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पशुधन सहायकों के पदों का प्रकरण न्यायालय में लंबित था। इसका फैसला अब हुआ है तथा जल्द ही इनसे रिक्त पदों को भर दिया जाएगा। इससे पहले विधायक अमीन खां के मूल प्रश्न का जवाब देते हुए कटारिया ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में 35 बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय, 785 प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय तथा 1710 पशु चिकित्सालय स्वीकृत हैं। उन्होंने इन पशु चिकित्सालयों में पशु चिकित्सकों के रिक्त पदों का जिलेवार संख्या विवरण भी सदन के पटल पर रखा। उन्होंने बताया कि जिला बाड़मेर में 181 पशु चिकित्सा उपकेन्द्र स्वीकृत हैं, जबकि जिला जैसलमेर में 59 उपकेन्द्र स्वीकृत हैं। उन्होंने इनका तहसीलवार विवरण सदन की मेज पर रखा। उन्होंने बताया कि रिक्त पदों को उपलब्धता अनुसार भरा जाता है।

फसली ऋण पोर्टल पर आवेदन की हुई शुरुआत


पैक्स के नए सदस्य किसान भी फसली ऋण के लिए कर सकेंगे आवेदन

बाड़मेर, 19 जुलाई। अनुरुप सहकार फसली ऋण ऑनलाइन आवेदन एवं वितरण योजना के तहत ग्राम सेवा सहकारी समितियों के नये सदस्य किसानों को फसली ऋण के लिए आवेदन की शुरुआत कर दी गई है। 
सहकारिता मंत्री उदय लाल आंजना ने बताया कि राज्य सरकार की स्पष्ट सोच है कि जिन सदस्य किसानों को अभी तक फसली ऋण नहीं मिला है,उन्हें भी फसली ऋण प्रदान किया जाए। उनके मुताबिक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 11 जुलाई को ऑनलाइन फसली ऋण वितरण के राज्य स्तरीय समारोह में नये सदस्य किसानों को भी फसली ऋण से जोड़ने के निर्देश दिए थे। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से मुख्यमंत्री के निर्देशों की पालना में फसली ऋण पोर्टल पर नए सदस्य किसानों से आवेदन प्राप्त करना प्रारंभ कर दिया गया है। फसली ऋण से राज्य के 10 लाख नये सदस्य किसानों को भी जोड़ा जाएगा। उन्हांेने बताया कि पैक्स एवं लैम्पस् का कोई भी सदस्य किसान, जिसको अभी तक फसली ऋण नहीं मिल पाया है वह निर्धारित प्रारुप में ई-मित्र केन्द्र या पैक्स या लैम्पस् पर जाकर फसली ऋण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। उनके मुताबिक 3 जून, 2019 को पूर्व में फसली ऋण का लाभ ले रहे सदस्य किसानों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारम्भ की गई थी। इसे आगे बढ़ाते हुए अब नए सदस्य किसानों को भी फसली ऋण से जोड़ने के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरु कर दी है। सहकारिता मंत्री ने बताया कि वर्ष 2019-20 में सदस्य किसानों को 16000 करोड़ रुपए का फसली ऋण वितरण का लक्ष्य रखा गया है। इसमंे से 10000 करोड़ का फसली ऋण खरीफ सीजन में सदस्य किसानों को वितरित किया जा रहा है तथा 6000 करोड़ रुपए का फसली ऋण रबी सीजन में सदस्य किसानों को वितरित किया जाएगा। उन्होंने सदस्य किसानों का आव्हान किया कि वे सरकार की इस योजना का लाभ लें तथा समय रहते ऑनलाइन आवेदन करें, ताकि शीघ्र ही उनका फसली ऋण स्वीकृत किया जा सके।

चौहटन तहसील क्षेत्र में निःशुल्क आयुर्वेद चल चिकित्सा शिविर होगे आयोजित

बाड़मेर, 19 जुलाई। जिले की चौहटन तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों के अनुसुचित जाति के व्यक्तियों को निःशुल्क चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की दृष्टि से निःशुल्क आयुर्वेद चल चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयुपर के उप निदेशक प्रशासन ने बताया कि चौहटन तहसील क्षेत्र में 23 जुलाई को गोहड का तला, 24 को मीठडाऊ, 25 को नवातला जेतमाल, 26 को देदूसर तथा 27 जुलाई को बूठ राठौडान में निःशुल्क आयुर्वेद चल चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
 

आपातकालीन चिकित्सा उपकरणांे के लिए 9.5 लाख का सहयोग

बाड़मेर, 19 जुलाई। बालोतरा के राजकीय नाहटा चिकित्सालय मंे आपातकालीन चिकित्सा उपकरण क्रय करने के लिए जेएसडब्ल्यू एनर्जी बाड़मेर लिमिटेड ने सीएसआर कार्यक्रम के तहत 9.5 लाख की सहयोग राशि का चैक जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता को सौंपा।
जेएसडब्ल्यू एनर्जी बाड़मेर लिमिटेड के सयंत्र प्रमुख वीरेश देवरामानी ने शुक्रवार को जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता को आपातकालीन उपकरण उपलब्ध कराने के लिए चैक सौंपा। उन्हांेने जिले मंे आवश्यक चिकित्सा सुविधाआंे मंे यथासंभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया। जसोल दुखांतिका के उपरांत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी ने जेएसडब्ल्यू एनर्जी बाड़मेर लिमिटेड से आपातकालीन चिकित्सा उपकरण क्रय करने के लिए सहयोग करने का अनुरोध किया था।


तीन वर्ष से बंद सामाजिक सुरक्षा पेंशन बायोमैट्रिक सत्यापन से होगी शुरू

बाड़मेर, 19 जुलाई। वार्षिक सत्यापन के अभाव मंे तीन वर्ष से बंद सामाजिक सुरक्षा पेंशन बायोमैट्रिक सत्यापन से शुरू हो जाएगी। इसके लिए ई-मित्र पर जाकर बायो मैट्रिक सत्यापन करवाना होगा।
कोषाधिकारी दिनेश बारहठ ने बताया कि राजस्थान सामाजिक सुरक्षा वृद्धावस्था, विधवा, परित्यकता एवं तलाकशुदा पेंशन के ऐसे प्रकरण जिनमें किसी सामाजिक सुरक्षा पेंशनर की पेंशन वार्षिक सत्यापन के अभाव में रूकी हुई है, वे ई-मित्र कियोस्क या राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर आधार आधारित भामाशाह प्लेटफॉर्म के माध्यम से बायोमैट्रिक सत्यापन कराये जाने पर उसे जीवित होने का प्रमाण-पत्र मानते हुए सत्यापन की तिथि को देय तीन वर्ष तक की अवधि की बकाया पेंशन राशि का भुगतान पोर्टल द्वारा स्वतः ही देय हो जायेगा। बारहठ ने बताया कि राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन के बंद पेंशन प्रकरण के संबंध में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से नियमों में संशोधन किया गया है। उन्होंने बताया कि तीन वर्ष से अधिक अवधि के पात्र प्रकरण जिला कलक्टर की अनुशंषा के साथ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जयुपर को प्रेषित किए जाएगें तथा अनुमति प्राप्त होने पर बकाया राशि का भुगतान किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर से ऐसे लाभार्थी जिनको भामाशाह प्लेटफॉर्म से बायोमैट्रिक सत्यापन उपरान्त लाभ हस्तान्तरित किये जा रहे है। यदि सामाजिक सुरक्षा पेंशन के ऐसे लाभार्थी द्वारा जो वर्ष में एक बार भी यदि राशन की दुकान पर स्वयं के बायोमैट्रिक सत्यापन उपरान्त राशन प्राप्त करता है, को जीवितता प्रमाण-पत्र के लिए अलग से बायोमैट्रिक सत्यापन की आवश्यकता नहीं होगी। 

गुरुवार, 18 जुलाई 2019

कगाऊ में जिला कलक्टर की रात्रि चौपाल स्थगित


                बाड़मेर, 18 जुलाई। सांजटा कलस्टर की ग्राम पंचायत कगाऊ में 19 जुलाई को आयोजित होने वाली जिला कलक्टर की रात्रि चौपाल अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है।

गौरव सेनानियों के लिए कल्याणपुर में समस्या समाधान शिविर 19 जुलाई को


                बाड़मेर, 18 जुलाई। पंचायत समिति परिसर कल्याणपुर में 19 जुलाई को सुबह 11 बजे से गौरव सेनानियों एवं आश्रितों के लिए समस्या समाधन शिविर को आयोजन किया जाएगा।
                जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल पी.एस.गंगवार ने बताया कि इस शिविर में पूर्व सैनिकों की पेंशन समस्या समाधान, राज्य एवं केन्द्र सरकार की ओर से जारी नए आदेशों की जानकारी, पूर्व सैनिकों के बच्चों के भाग दो आदेश, पी.पी.ओ. में पत्नी के नामांकन, पूर्व सैनिकों के बच्चों को छात्रवृति, योजना रिलेशन प्रमाण पत्र, परिचय पत्र बनाने संबंधित कार्य संपादित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए गौरव सेनानियों एवं उनके आश्रितों को अपनी डिस्चार्ज बुक, बैंक पास बुक, पीपीओ, आधार कार्ड की फोटो प्रति एवं दो माह की बैंक से पेंशन पे स्लीप साथ लाना आवश्यक है।

स्वाधीनता दिवस समारोह संबंधित बैठक 22 को


                बाड़मेर, 18 जुलाई। स्वाधीनता दिवस पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के कार्यक्रम निर्धारण करने के लिए जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में 22 जुलाई को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेन्स हॉल में बैठक आयोजित होगी।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारियां को अपने विभाग से संबंधित कार्यक्रमों के प्रस्ताव के साथ आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई


                बाड़मेर, 18 जुलाई। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए कृषि विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसकी अंतिम तिथि 31 जुलाई है।
                कृषि विभाग के उप निदेशक किशोरीलाल वर्मा ने बताया कि बाड़मेर जिले में मुख्य रूप से बोई जाने वाली फसलां बाजरा, ग्वार, मूंग, मोठ, ज्वार, मूंगफली, तिल को इस योजना में शामिल किया गया है। यह तहसीलवार, पटवार सर्किलवार अलग-अलग हो सकती है। उन्हांने बताया कि खरीफ फसलां में किसानां को बीमित राशि का मात्र दो प्रतिशत ही प्रीमियम देना है, शेष राज्य एवं केन्द्र सरकार की ओर से देय होगा। उनके मुताबिक फसल बीमा ऋणी कृषकां का अनिवार्य एवं अऋणी कृषकां का स्वेच्छानुसार है। अऋणी कृषक किसी भी ई मित्र पर आवश्यक अभिलेख आधार कार्ड की प्रति, नवीन गिरदावरी की सत्यापित प्रतिलिपि, बैंक खाते की पासबुक की प्रति जिसमें आईएफएससी कोड एवं खाता संख्या, फसल बुवाई प्रमाण पत्र, यदि जमीन बटाई पर ली गई है जो बटाई के प्रमाण पत्र के साथ फसल बीमा करवा सकते है। उप निदेशक वर्मा ने बताया कि मूंगफली में 30 जून, मूंग एवं तिल में 5 अगस्त, ज्वार, मोंठ, ग्वार में 15 अगस्त तक बोई गई फसल बीमा में कवर हो सकेगी। उनके मुताबिक जिले में फसल बीमा के लिए एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी इंडिया लिमिटेड अधिसूचित की गई है। इसकी अधिसूचना 17 जुलाई को जारी की गई है। उन्हांने बताया कि बाड़मेर जिले में किसानां को फसल बीमा करवाने के लिए प्रीमियम के तौर पर प्रति हैक्टेयर बाजरा में 280, ग्वार में 340, ज्वार में 400, मूंग, मोंठ एवं तिल में 290, मूंगफली में 750 रूपए की राशि जमा करानी होगी।

बालोतरा एवं सिणधरी में औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर आयोजित होंगे


                बाड़मेर, 18 जुलाई। जिले में औद्योगिक विकास एवं उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए पंचायत समिति स्तरीय औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर 23 जुलाई को बालोतरा एवं 30 जुलाई को सिणधरी में प्रातः 11 बजे से सांय 4 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।
                जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक ने बताया कि राजस्थान वित निगम बैंकर्स एवं विभिन्न विभागों के सहयोग से उक्त एक दिवसीय औद्योगिक शिविर आयोजित किए जा रहे है। उन्हांने बताया कि शिविर में शिक्षित बेरोजगार युवाओं को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के आवेदन पत्रों की जानकारी, दस्तकारों के शिल्पी पहचान-पत्र, प्रधानमंत्री बुनकर मुद्रा आवेदन पत्र एवं राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना-2014 की ऑनलाइन की जानकारी कराई जाएगी। इसके अलावा विभिन्न विभागों द्वारा अपनी विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

जन कल्याणकारी योजनाओं की उचित मॉनिटरिंग के लिए प्रभारी सचिवों को दिशा-निर्देश

बाड़मेर, 18 जुलाई। राज्य सरकार ने राज्य के विभिन्न जिलों में चल रही जन कल्याणकारी योजनाओं की उचित एवं सतत मॉनिटरिंग के लिए जिला प्रभारी सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव एवं शासन सचिव को उनके मुख्य कार्यों के संबंध में निर्देश प्रदान किए हैं।
जिलों के प्रभारी सचिव एवं अन्य प्रभारी अधिकारी राज्य सरकार द्वारा जिलों में चल रहे विभिन्न विभागीय कार्यक्रम, योजनाएं एवं महत्वपूर्ण विकास कार्यों की मॉनिटरिंग प्रभार वाले जिले में, संबंधित प्रभार वाले जिले में, जिला स्तर पर राज्य सरकार के निर्देशों की पालना सुनिश्चित करेंगे। यह प्रभारी अधिकारी जिला स्तर पर विभागीय कार्यक्रम, विकास कार्य, योजनाओं, विभिन्न शिविरों, विशेष कार्यक्रमों आदि से संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। कार्य प्रभार वाले जिले के लिए बजट घोषणाओें, मुख्यमंत्री घोषणाएं एवं राज्य सरकार के दिशा निर्देशों की क्रियान्विति एवं समीक्षा भी इन प्रभारी सचिवों द्वारा की जाएगी साथ ही  प्रभार वाले जिले से संबंधित “जन घोषणा पत्र” के बिन्दुओं की क्रियान्विति एवं समीक्षा भी प्रभारी सचिव करेंगे। 
राज्य सरकार के निर्देशानुसार सभी जिलों के प्रभारी सचिवों द्वारा प्रभावकारी ढंग से पानी, बिजली, सड़क, आवास एवं खाद्य सुरक्षा तथा महत्वपूर्ण स्वास्थ्य देखभाल  ¼Critical Health Care½की समीक्षा कर प्रभावकारी पर्यवेक्षण किया जाएगा। जिला प्रभारी सचिव अपने संबंधित जिलों में पुलिस प्रशासन, कानून व्यवस्था, राजस्व विभाग, अवैध खनन एवं पर्यावरण से सम्बन्धित मुद्दों पर विशेष ध्यान देते हुए सम्बन्धित विभागों एवं राज्य सरकार के निर्देशों का त्वरित अनुपालन एवं समस्याओं का निराकरण करेंगे।
जिला प्रभारी सचिव अपने प्रभार वाले जिले में  RGDPS एवं RTH Act  की अनुपालना में की जा रही कार्यवाही की एवं उपखण्ड अधिकारी स्तर  की जन सुनवाइयों की भी समीक्षा करेंगे। प्रभारी सचिव जिले में विभिन्न स्तरों के अधिकारियों द्वारा किये गये दौरे एवं रात्रि विश्राम की मापदण्डों के विरूद्ध की गई प्रगति की समीक्षा तथा उनके द्वारा उनके विभागों की अधीनस्थ कार्यालयों में किये गये निरीक्षणों की समीक्षा एवं पालना एवं क्रियान्वति रिपोर्ट का आकंलन करेंगे। समस्त जिला प्रभारी सचिव उन कार्यों की समीक्षा भी करेंगे जिनके बारे में राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर प्रदत्त विशेष निर्देश किये जाते हैं।
समस्त जिला प्रभारी सचिवों को राज्य सरकार द्वारा निर्देशित किया गया है कि वे अपने प्रभार वाले जिले में प्रत्येक माह में कम से कम दो अथवा तीन दिवसीय यात्रा या दौरे करना सुनिश्चित करें। वे अपनी यात्रा, दौरे यथा संभव जिले के प्रभारी मंत्री के साथ सम्पादित भी करेंगे। समस्त जिला प्रभारी सचिव, प्रभार वाले जिले की यात्रा के संबंध में संबंधित जिला कलेक्टर को आवश्यक रूप से सूचना देंगें ताकि विभिन्न योजनाओं को समुचित गति मिले एवं सार्थक परिणाम प्राप्त हो सके। समस्त जिला प्रभारी सचिव अपने प्रभार वाले जिले की यात्रा के उपरान्त मुख्य सचिव महोदय को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे एवं राजस्थान सम्पर्क पोर्टल Tour Module के  में दर्ज करेंगे। उक्त रिपोर्ट की प्रति प्रशासनिक सुधार विभाग की मेल आईडी cmv@rajasthan.gov.in पर भी आवश्यक रूप से प्रेषित करेंगे।

विभागीय कार्मिक हाई अलर्ट,1822 हैक्टेयर में कीटनाशक का छिड़काव


अतिरिक्त जिला कलक्टर ने टिड्डी नियंत्रण गतिविधियां की जानकारी दी

                बाड़मेर, 18 जुलाई। बाड़मेर जिले में टिड्डी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन के साथ विभागीय कार्मिक हाई अलर्ट पर है। अब तक बाड़मेर जिले के 27 गांवां के 1822 हैक्टेयर में टिड्डी नियंत्रण के लिए कीटनाशक का छिड़काव किया गया है। अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने गुरूवार को पत्रकारां से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में टिड्डी प्रभावित क्षेत्र मुख्यत गडरारोड़,रामसर, गुड़ामालानी एवं शिव पंचायत समिति क्षेत्र में निरोधात्मक गतिविधियां जारी है। उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, पटवारी एवं अन्य कार्मिकां के साथ कृषि विभाग तथा टिड्डी चेतावनी संगठन के कार्मिक हाई अलर्ट पर है। इनको आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए गए है। उन्हांने बताया कि भारत-पाक के मध्य भी नियमित रूप से बैठकां का आयोजन करने के साथ टिड्डी नियंत्रण संबंधित जानकारी साझा की जा रही है। शर्मा के मुताबिक बाड़मेर जिले में टिड्डी पूर्ण रूप से नियंत्रण में है एवं फसलां तथा वनस्पति को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। उन्हांने बताया कि टिड्डी नियंत्रण के लिए वाहन एवं अन्य संसाधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। प्रदेश के अन्य जिलां से कृषि विभाग के अधिकारियां को टिड्डी नियंत्रण के लिए लगाया गया है। उन्हांने बताया कि टिड्डी दल संबंधित जानकारी नियंत्रण कक्ष पर दी जा सकती है। कृषि विभाग के उप निदेशक किशोरीलाल वर्मा ने टिड्डी से प्रभावित क्षेत्रां का विवरण देते हुए बताया कि कृषि विभाग के कार्मिकां की ओर से नियमित रूप से सर्वे किया जा रहा है। टिड्डी मंडल कार्यालय बाड़मेर के वनस्पति संरक्षण अधिकारी के.वी.चौधरी ने टिड्डी नियंत्रण के लिए विभागीय गतिविधियां, टिड्डी के प्रजनन, पाकिस्तान से आगमन की स्थिति, नियंत्रण के तरीकां तथा सर्वेक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्हांने बताया कि टिड्डी के अंडे देने के बाद करीब एक माह तक उसका फाका उड़ने की स्थिति में नहीं होता। ऐसे में जमीन से पूरा फाका निकलने के बाद निरोधात्मक कार्रवाई की जाती है। इस दौरान सहायक निदेशक पदमसिंह भाटी ने टिडडी के प्रको एवं अवस्थाआें के बारे में कंप्यूटर में पावर प्वाइंट प्रजेटेशन के जरिए जानकारी दी। इस दौरान जार में टिड्डियां को प्रदर्शित किया गया।



सुगम मतदान के लिए दिव्यांगां को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराएंगेः शर्मा


जिला मुख्यालय पर सुगम निर्वाचन के लिए डीएमसीएई की बैठक आयोजित

                बाड़मेर, 18 जुलाई। सुगम मतदान के लिए दिव्यांग मतदाताआें को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। बाड़मेर जिले में लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव के दौरान इस दिशा में किए गए प्रयासां के उत्साहजनक नतीजे सामने आए है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने सुगम मतदान के लिए जिला मुख्यालय पर आयोजित डीएमसीएई की बैठक के दौरान यह बात कही।
                उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने सुगम मतदान के लिए कमेटी सदस्यां से सुझाव देने का अनुरोध करते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग की मंशा है कि कोई भी मतदाता मतदान करने से वंचित नहीं रहे। उन्हांने कहा कि जो भी सुझाव प्राप्त होंगे, उनको राज्य निर्वाचन आयोग को भिजवाया जाएगा। उन्हांने लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान केन्द्रां पर छाया, पानी की बेहतरीन व्यवस्था करवाने के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू का आभार जताया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावां में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दिव्यांग मतदाताआें के लिए हर संभव सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे। ताकि ज्यादा से ज्यादा दिव्यांग मतदान केंद्र तक पहुंच कर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशां की पालना सुनिश्चित करवाते हुए सुगम मतदान सुनिश्चित करवाया जाएगा। उन्हांने सुगम मतदान के लिए सुझाव भी दिए। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक सुरेन्द्रप्रतापसिंह ने दिव्यांग मतदाताआें को मुहैया कराई गई सुविधाआें के बारे में जानकारी दी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. कमलेश चौधरी ने गर्भवती महिलाआें को मतदान करने में प्राथमिकता देने का सुझाव दिया। कल्लाराम विश्नोई ने चुनाव से पहले गंभीर दिव्यांगां का सर्वे करने के साथ मतदान के दौरान उसको विशेष सहयोग उपलब्ध कराने का सुझाव दिया। इस दौरान श्योर संस्थान की लता कच्छवाह, मुख्य शिक्षा अधिकारी डालूराम चौधरी, अधीक्षण अभियंता हरिकृष्ण समेत कमेटी सदस्यां एवं विभागीय अधिकारियां ने सुगम मतदान के संबंध में सुझाव दिए।


बुधवार, 17 जुलाई 2019

आमजन से जल शक्ति अभियान मंे सकारात्मक भूमिका निभाने का आहवान


केन्द्रीय दल ने बुधवार को परंपरागत जल स्त्रोतांे, वृक्षारोपण, अनार की खेती का अवलोकन किया

                बाड़मेर, 17 जुलाई। जल शक्ति अभियान के केन्द्रीय नोडल अधिकारी एवं संयुक्त सचिव भानुप्रताप यादव की अगुवाई मंे केन्द्रीय दल ने तीसरे दिन बुधवार को बाड़मेर जिले मंे विभिन्न इलाकांे मंे परंपरागत जल स्त्रोतांे, जल संरक्षण कार्याें एवं अनार की खेती का अवलोकन किया। उन्हांेने ग्रामीणांे, जन प्रतिनिधियांे एवं विद्यार्थियांे से रूबरू होकर जल शक्ति अभियान मंे सकारात्मक भूमिका निभाने का आहवान किया।
                धोरीमन्ना पंचायत समिति मुख्यालय पर आयोजित समारोह के दौरान संयुक्त सचिव भानुप्रताप यादव ने कहा कि जल शक्ति अभियान जन प्रतिनिधियों एवं आमजन के सहयोग से सफल होगा। उन्हांेने कहा कि सभी लोगांे को इस अभियान से जोड़े, ताकि अधिकाधिक जल संरक्षण हो सके। उन्हांेने जल शक्ति अभियान मंे सकारात्मक भूमिका निभाने का आहवान करते हुए कहा कि जन प्रतिनिधि अपने-अपने गांव में जल संरक्षण की दिशा में कार्य करें। इसके तहत सितंबर माह तक विशेष प्लान बनाकर जल संरक्षण की दिशा में कार्य किए जाएं। ताकि आने वाली पीढ़ी के लिए जल का संरक्षण हो सके। उन्हांेने कहा कि पौधारोपण करने के साथ जन प्रतिनिधि अपनी नैतिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए जल शक्ति अभियान को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने जल शक्ति अभियान के बारे मंे विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि जल संरक्षण मौजूदा समय की महत्ती जरूरत है। इस दौरान धोरीमन्ना प्रधान ताजाराम, अधीक्षण अभियंता बलवीरसिंह चौधरी, विकास अधिकारी नरेन्द्र सोउ, समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी, जन प्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। केन्द्रीय दल मंे शामिल सदस्यांे ने बालोतरा,शिव एवं धनाउ समेत विभिन्न स्थानांे पर ग्रामीणांे एवं विद्यार्थियांे से रूबरू होकर जल शक्ति अभियान मंे सक्रिय भागीदारी निभाने का आहवान किया। केन्द्रीय दल मंे गृह विभाग के सहायक सचिव देवेन्द्र कुमार, एस.के.मीणा, निदेशक निरंजनलाल, उदयन वरूण समेत विभिन्न अधिकारी शामिल है। इन्हांेने विभिन्न इलाकांे मंे परंपरागत जल स्त्रोतांे, जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण कार्याें, अनार की खेती का अवलोकन किया। केन्द्रीय दल के सदस्यांे ने पौधारोपण करते हुए आमजन को अधिकाधिक पौधारोपण करने का संदेश दिया।






टिड्डी पूर्ण नियंत्रण में, 18 हजार हैक्टेयर क्षेत्र उपचारित - कटारिया


                बाड़मेर, 17 जुलाई। सीमावर्ती जिलों में टिड्डी पूरे नियंत्रण में है और फसलों में कोई नुकसान नहीं हो रहा है। विभागीय अधिकारी जिला प्रशासन और टिड्डी चेतावनी संगठन से समन्वय रखते हुए कीटनाशक छिड़काव कर टिड्डी नियंत्रण में लगे हुए हैं। अब तक प्रदेश में टिड्डी प्रभावित 18 हजार 186 हैक्टेयर क्षेत्र को उपचारित किया गया है।
                कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने बताया कि राज्य सरकार पूरी सजगता के साथ टिड्डी नियंत्रण के लिए प्रयास कर रही है। वह स्वयं नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट लेकर समीक्षा करते हैं और अधिकारियों को निर्देशित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि टिड्डी चेतावनी संगठन जोधपुर के नेतृत्व में जिलों में स्थित टिड्डी नियंत्रण कार्यालयों के कार्मिकों की ओर से 413 स्थानों पर 18 हजार 186 हैक्टेयर क्षेत्र में मेलाथियॉन 96 प्रतिशत यूएलवी से नियंत्रण किया जा चुका है तथा अन्य क्षेत्रों में नियंत्रण कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि जैसलमेर जिले में 21 मई से 16 जुलाई तक 14 हजार 204 हैक्टेयर प्रभावित क्षेत्र उपचारित किया गया है। इसी तरह बाड़मेर जिले में 1762, जालौर में 402, जोधपुर में 593 एवं बीकानेर जिले में 1225 हैक्टेयर क्षेत्र को उपचारित किया गया है। समाचार पत्रों सहित अन्य माध्यमों से टिड्डी की सूचना मिलते ही टीम पहुंचकर उपचार की कार्यवाही कर रही है।  कृषि मंत्री कटारिया ने बताया कि प्रभावित जिलों में नियंत्रण कक्ष स्थापित कर निगरानी, सर्वेक्षण एवं नियंत्रण के लिए 11 टीमों का गठन किया जा चुका है जिनके जरिए टिड्डी प्रभावित एवं संभावित जिलों में भ्रमण किया जा रहा है। अधिकारी-कार्मिकों का पदस्थापन किया गया है। कार्यव्यवस्था के लिए संबंधित संयुक्त निदेशक, कृषि विस्तार खण्ड को कार्मिकों के पदस्थापन के लिए अधिकृत किया जा चुका है। अन्य स्थानों से भी उप निदेशक एवं संयुक्त निदेशक स्तर के अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में भेजा गया है। सर्वेक्षण एवं नियंत्रण के लिए 77 वाहनों की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रभावित जिलों में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम किए जा रहे हैं तथा टिड्डी के समेकित प्रबंधन पर तकनीकी साहित्य वितरित किया जा रहा है। कटारिया ने बताया कि टिड्डी प्रबंधन एवं नियंत्रण के लिए बुधवार को भारत एवं पाकिस्तान के संबंधित अधिकारियों की खोखरापार, पाकिस्तान में बैठक आयोजित की गई ।

पश्चिमी राजस्थान में आगे बढ़ेगा तेल-गैस खोज का काम


केयर्न ऑयल एंड गैस ने खोज अभियान के लिए करार पर हस्ताक्षर किए
बाड़मेर के खोज अनुभव पर आधारित होगी ऊर्जा स्वावलंबन की नई यात्रा

                बाड़मेर, 17 जुलाई। केंद्र सरकार की देश को पेट्रोलियम के मामले में स्वावलंबी बनाने और घरेलू तेल भंडारों के समुचित दोहन के उद्देश्य से जारी नई पालिसी के तहत अब राजस्थान में तेल और गैस खोज को आगे बढ़ाया जाएगा। आगामी दिनांे मंे बाड़मेर, जैसलमेर और बीकानेर कर चुनिंदा क्षेत्रों में सर्वेक्षण और ड्रिलिंग के जरिए यह काम आगे बढ़ेगा।
                केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने मंगलवार को केयर्न ऑयल एंड गैस, वेदांता लिमिटेड को दिए गए नए एक्सप्लोरेशन ब्लॉक्स के लिए अनुबंध हस्ताक्षरण को आधिकारिक बनाया। ओपन एकरेज लाइसेंसिंग पॉलिसी ओएएलपी राउंड-2 और 3 ऑक्शन के हिस्से के तौर पर सरकार ने नीलाम हुए 32 ऑयल ब्लॉक्स में से 10 केयर्न को आवंटित किए हैं, जो राजस्थान के अलावा आंध्र प्रदेश, असम, गुजरात और ओडिसा में हैं। केयर्न को मिले 10 नए ब्लॉक्स से इसके पोर्टफोलियो में दस हज़ार वर्ग किलोमीटर का नया क्षेत्र जुड़ जाएगा। इस संकलन से केयर्न देश में सबसे बड़े निजी एकरेज धारकों में से एक बन जाएगा। इसके कुल 58 ब्लॉक्स में सी. 5,000 वर्ग किमी के मौजूदा, उत्पादन ब्लॉक्स का एकरेज दस गुणा से अधिक के उछाल के साथ सी. 65,000 वर्ग किमी पहुंच जाएगा। इस अवसर पर वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड के कार्यकारी चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा, ‘‘हम ओएएलपी के तहत नीलामी के तीसरे राउंड्स के सफलतापूर्वक पूरा होने पर सरकार को बधाई देते हैं। इस सरकार का प्रगतिवादी दृष्टिकोण भारत में हाइड्रोकार्बन उद्योग के विकास के लिए प्रमुख है और उन्होंने हम पर जो भरोसा जताया है, उसकी प्रशंसा करते हैं। ब्लॉक्स के बड़े एवं विविधीकृत पोर्टफोलियो के साथ, केयर्न भारत के घरेलू कच्चे तेल का 50 प्रतिशत उत्पादन करने के अपने प्रयासों को तेजी देगा। हमें भारत के हाइड्रोकार्बन सामथर््य में पूरा भरोसा है और यह देश को ऊर्जा सुरक्षा की दिशा में बढ़ाने में मददगार साबित होगा।केयर्न ऑयल एंड गैस, वेदांता लिमिटेड के सीईओ अजय कुमार दीक्षित ने कहा, “हम नए ब्लॉक्स में अपना एक्स्प्लोरेशन प्रोग्राम शुरू करने के लिए तत्पर हैं और हमारा मकसद घरेलू उत्पादन को बढ़ाना है। अब हमें प्रोजेक्ट मैनेजमेंट पार्टनर मिल गया है और कई अन्य साझेदारियों पर बात चल रही है,ऐसे में हम इन ब्लॉक्स में नई खोजों को आक्रामकता से अंजाम देंगे। सरकार ने प्रौद्योगिकी और विनिर्माण क्षेत्रों के लिए कई प्रमुख नीतिगत सुधार किये हैं और हम नई खनिज नीति में की गई घोषणा के अनुसार साल सालों में खनिज क्षेत्र का उत्पादन तिगुना करने के सरकार के सपने में हिस्से लेने और इसे पूरा करने के लिए तैयार हैं। उल्लेखनीय है कि केयर्न ने मौजूदा उत्पादन क्षेत्रों में अगले तीन से चार वर्षों में 3.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर के निवेश की योजना बनाई है, जिसमें से 2.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर के ठेके मिल चुके हैं, ताकि तेज एक्सप्लोरेशन,विस्तृत ऑयल रिकवरी और विकास परियोजनाओं के माध्यम से तेल और गैस का उत्पादन बढ़ सके। अपने नये क्षेत्रों में, केयर्न की शुरुआती कार्ययोजना के अनुसार अभी 800 मिलियन अमेरिकी डॉलर के अतिरिक्त निवेश की आवश्यकता है, जो खोज के मामले में कई गुना बढ़ जाएगा। नये फील्ड से भारत के कच्चे तेल के उत्पादन में 50 प्रतिशत योगदान करने की केयर्न की महत्वाकांक्षा मजबूत होगी। वर्तमान में भारत के कच्चे तेल के उत्पादन में केयर्न की हिस्सेदारी 25 प्रतिशत है।



कगाऊ में होने वाली रात्रि चौपाल स्थगित


                बाड़मेर, 17 जुलाई। सांजटा कलस्टर की ग्राम पंचायत कगाऊ में 19 जुलाई को आयोजित होने वाली जिला कलक्टर की रात्रि चौपाल अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है।

सुगम निर्वाचन के लिए डीएमसीएई की बैठक गुरूवार को


                बाड़मेर,17 जुलाई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सुगम निर्वाचन के लिए डीएमसीएई की बैठक गुरूवार को प्रातः 11.30 बजे उप जिला निर्वाचन अधिकारी के चेम्बर मंे आयोजित होगी।
                उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि बैठक मंे विभागीय अधिकारियांे एवं सदस्यांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के लिए कहा गया है।

राहत गतिविधियांे अवधि 31 जुलाई तक बढ़ाई


                बाड़मेर,17 जुलाई। बाड़मेर समेत अभावग्रस्त जिलांे संचालित राहत गतिविधियांे की अवधि 31 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
                जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग ने अभावग्रस्त जिलांे मंे लघु एवं सीमांत कृषकांे के पशुआंे के संरक्षण के लिए संचालित राहत गतिविधियांे पशु शिविर, चारा डिपो एवं जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की ओर से अभावग्रस्त इलाकांे मंे कराए जा रहे पेयजल परिवहन की अवधि बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी है। उन्हांेने बताया कि गोपालन विभाग की ओर से आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग को उपलब्ध करवाई गई राशि से अभावग्रस्त जिलों मंे लघु एवं सीमांत कृषकांे के अतिरिक्त अन्य पशुपालकांे तथा भूमिहीन किसानांे के गौवंश के संरक्षण के लिए संचालित राहत गतिविधियांे यथा पशु शिविरांे की अवधि भी तुरंत प्रभाव से 31 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। उल्लेखनीय है कि आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग ने अधिसूचना जारी कर मानसून की वर्षा नहीं होने के कारण सूखे की गंभीर स्थिति को देखते हुए अभाव अवधि 31 जुलाई तक बढ़ाई थी।

जिला यातायात प्रबंधन समिति की बैठक स्थगित


                बाड़मेर,17 जुलाई। जिला यातायात प्रबंधन समिति की गुरूवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित होने वाली बैठक अपरिहार्य कारणांे से स्थगित कर दी गई है। यह जानकारी जिला परिवहन अधिकारी टीकूराम पूनड़ ने दी।

मंगलवार, 16 जुलाई 2019

जिला पैरोल सलाहकार समिति की बैठक 18 को

बाड़मेर, 16 जुलाई। जिला पैरोल सलाहकार समिति की मासिक बैठक 18 जुलाई को अपराह्न 3 बजे जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि जिला पैरोल सलाहकार समिति की मासिक बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारियों कों आवश्यक सूचनाओं के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है। 

गौरव सेनानियों के लिए कल्याणपुर में समस्या समाधान शिविर 19 को

बाड़मेर, 16 जुलाई। पंचायत समिति परिसर कल्याणपुर में 19 जुलाई को सुबह 11 बजे से गौरव सेनानियों एवं आश्रितों के लिए समस्या समाधन शिविर को आयोजन किया जाएगा।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल पी.एस.गंगवार ने बताया कि इस शिविर में पूर्व सैनिकों की पेंशन समस्या समाधान, राज्य व केन्द्र सरकार द्वारा जारी नये आदेशों की जानकारी, पूर्व सैनिकों के बच्चों के भाग दो आदेश, पी.पी.ओ. में पत्नि का नामांकन, पूर्व सैनिकों के बच्चों को छात्रवृति, योजना रिलेशन प्रमाण पत्र, परिचय पत्र बनाने संबंधित कार्य संपादित किये जाएंगे। उन्होने बतया कि इसके लिए गौरव सेनानियों एवं उनके आश्रितों को अपनी डिस्चार्ज बुक, बैंक पास बुक, पीपीओ, आधार कार्ड की फोटो प्रति एवं दो माह की बैंक से पेंशन पे स्लीप साथ लाना आवश्यक है। 

जिला स्तरीय औद्योगिक समिति की बैठक 25 को

बाड़मेर, 16 जुलाई। जिला स्तरीय औद्योगिक समिति की बैठक जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में 25 जुलाई को सांय 5 बजे उनके बैठक कक्ष में आयोजित की जाएगी।
जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक ने बताया कि इस बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक सूचनाओं के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है। 

जल शक्ति अभियान से अधिकाधिक लोगांे को जोड़ेः यादव

बाड़मेर,16 जुलाई। जल शक्ति अभियान मंे अधिकाधिक लोगांे को जोड़ते हुए उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाए। जल संरक्षण के इस अभियान मंे आमजन की महत्वपूर्ण भूमिका है। गडरारोड़ पंचायत समिति मुख्यालय पर सरपंचांे एवं अन्य जन प्रतिनिधियांे की बैठक के दौरान केन्द्रीय नोडल अधिकारी एवं संयुक्त सचिव भानुप्रताप यादव ने यह बात कही।
इस दौरान संयुक्त सचिव भानुप्रताप यादव ने कहा कि बाड़मेर जिले मंे पानी को सहेजने की परंपरा सदियांे से रही है। इसको बरकरार रखते हुए जल संरक्षण गतिविधियांे के साथ वृहद स्तर पर पौधारोपण करने की जरूरत है। उन्हांेने कहा कि जन प्रतिनिधि इस अभियान मंे आमजन को जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने जल शक्ति अभियान के बारे मंे जानकारी देते हुए जन प्रतिनिधियांे से इसमंे अपेक्षित सहयोग करने का अनुरोध किया। इस दौरान अधीक्षण अभियंता बलवीरसिंह, अधिशाषी अभियंता भेराराम विश्नोई, विकास अधिकारी गणपतलाल सुथार समेत विभिन्न जन प्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। संयुक्त सचिव भानुप्रताप यादव एवं केन्द्रीय टीम के अन्य सदस्यांे ने मुनाबाव रेलवे स्टेशन ,कांफ्रेस हाल ,तारबंदी का अवलोकन करने के साथ सुरक्षा प्रबंधन के बारे मंे जानकारी ली। उन्हांेने सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियांे के साथ जल संरक्षण एवं पौधारोपण के बारे मंे चर्चा करते हुए इस अभियान मंे सहयोग का अनुरोध किया। इसके उपरांत देताणी ग्राम पंचायत मंे तालाब एवं टांका निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।



केन्द्रीय टीम ने ग्रामीण इलाकांे मंे विकास कार्याें का किया अवलोकन

केन्द्रीय टीम ने ग्रामीणांे से जल शक्ति अभियान मंे भागीदारी का आहवान किया


बाड़मेर,16 जुलाई। जल शक्ति अभियान के लिए केन्द्रीय नोडल अधिकारी भानुप्रताप यादव की अगुवाई मंे आई केन्द्रीय दल ने दूसरे दिन मंगलवार को ग्रामीण इलाकांे मंे ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, कृषि तथा वन विभाग के कार्याें का अवलोकन किया। उन्हांेने रामसर एवं गडरारोड़ मंे परंपरागत जल स्त्रोत बेरियांे के जीर्णाेद्धार का निरीक्षण करने के साथ इसको जल संरक्षण के लिहाज से अनूठी पहल बताया।
केन्द्रीय नोडल अधिकारी एवं संयुक्त सचिव भानुप्रताप यादव ने रामसर का पार, बबुगुलेरिया एवं गडरारोड़ इलाके मंे जल संरक्षण कार्याें का अवलोकन किया। उन्हांेने बेरियांे को देखने के साथ इसमंे पानी की आवक तथा जीर्णाेद्धार के कार्य की विस्तार से जानकारी ली। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने जल संरक्षण के लिए बेरियांे के जीर्णाेद्धार के साथ टांका निर्माण तथा अन्य जल संरक्षण गतिविधियांे के बारे मंे जानकारी दी। संयुक्त सचिव यादव ने विभिन्न स्थानांे पर ग्रामीणांे से रूबरू होने के साथ जल संरक्षण के लिए जल शक्ति अभियान मंे सक्रिय भागीदारी निभाने का आहवान किया। इस दौरान अधीक्षण अभियंता बलवीरसिंह, अधिशाषी अभियंता भेराराम बिश्नोई, विकास अधिकारी बाबूसिंह राजपुरोहित, गणपतलाल सुथार समेत अन्य विभागीय अधिकारी तथा विभिन्न जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे। उन्हांेने इस दौरान पौधारोपण करते हुए आमजन से अधिकाधिक पौधारोपण करने एवं पेड़ बनने तक उसकी देखभाल करने का अनुरोध किया। उन्हांेने खड़ीन, वृक्ष कुंज, सार्वजनिक टांका निर्माण एवं तालाब निर्माण कार्याें का अवलोकन किया। इसी तरह बालोतरा, सिवाना एवं समदड़ी पंचायत समिति की विभिन्न ग्राम पंचायतांे मंे केन्द्रीय टीम के सदस्यांे से जल संरक्षण कार्याें का अवलोकन करने के साथ जन प्रतिनिधियांे एवं ग्रामीणांे से रूबरू होकर जल शक्ति अभियान मंे अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही। इस दौरान विकास अधिकारी सांवलाराम एवं रामेश्वरलाल, अधिशाषी अभियंता तेजसिंह चौधरी ने जल संरक्षण गतिविधियांे के बारे मंे अवगत कराया। केन्द्रीय टीम मंे शामिल सदस्यांे ने किसानों से कम पानी में तैयार होने वाली फसलों को लेने के बारे मंे समझाइश की। उन्हांेने कहा कि बारिश के पानी का पूरा उपयोग करते हुए बून्द-बून्द सिंचाई को अधिकाधिक बढावा दें। उन्हांेने जल शक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए सबसे सक्रिय सहयोग का आग्रह किया।  







सूखा ग्रस्त गांवांे मंे अभाव की अवधि 31 जुलाई तक बढ़ाई

बाड़मेर,16 जुलाई। आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग ने अधिसूचना जारी कर मानसून की वर्षा नहीं होने के कारण सूखे की गंभीर स्थिति को देखते हुए अभाव की अवधि को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि खरीफ फसल 2018 मंे सूखाग्रस्त गांवांे मंे अभाव घोषणा के संबंध मंे पूर्व मंे 19 नवंबर 2018 को जारी अधिसूचना की अवधि 17 मई तक प्रभारी थी, उसको सूखे की स्थिति को देखते हुए 15 जुलाई 2019 तक बढाया गया था। उन्हांेने बताया कि आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग ने मानसून की वर्षा नहीं होने एवं सूखे की गंभीर स्थिति के कारण इस अभाव अवधि को बढ़ाकर अब 31 जुलाई तक कर दिया है। इस दौरान राहत गतिविधियांे को यथावत संचालन होता रहेगा।

1649 हैक्टेयर मंे कीटनाशक का छिड़काव,विभागीय अधिकारी फील्ड मंे

टिड्डी नियंत्रण के लिए अन्य जिलांे से कृषि विभाग के कार्मिकांे को बाड़मेर भेजा


बाड़मेर,16 जुलाई। बाड़मेर जिले मंे टिड्डी नियंत्रण के लिए 1649 हैक्टेयर मंे कीटनाशक का छिड़काव किया गया है। टिड्डी चेतावनी संगठन एवं कृषि विभाग के कार्मिकांे को फील्ड मंे रहकर टिड्डी दल संबंधित गतिविधियांे से अवगत कराने के निर्देश दिए गए है।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि बाड़मेर जिले के रामसर, गुड़ामालानी, शिव एवं गडरारोड़ क्षेत्र टिड्डी नियंत्रण के लिए अब तक 1649 हैक्टेयर मंे मेलाथियान 96 यूएलबी कीटनाशक का छिड़काव किया गया है। इसके अलावा माइक्रो नियर पौध संरक्षण यंत्रांे से उपचारित कर टिड्डी नियंत्रण किया गया है। उन्हांेने बताया कि विभागीय अधिकारियांे एवं कार्मिकांे को फील्ड मंे रहने के साथ टिड्डी नियंत्रण के लिए पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। कृषि विभाग के उप निदेशक किशोरीलाल वर्मा ने बताया कि शिव तहसील की देवका ग्राम पंचायत की चतुरगिरी की ढाणी मंे पिछले दिनांे टिड्डी दल देखे जाने पर कीटनाशक किया गया था। अब टिड्डी के निम्फ देखे जाने पर टिड्डी चेतावनी संगठन को सूचित किया गया है। यहां निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्हांेने बताया कि टिड्डी नियंत्रण एवं सर्वेक्षण के लिए भरतपुर, अलवर से आए कृषि विभाग के अधिकारी 21 जुलाई तक बाड़मेर जिले के भ्रमण पर रहेंगे। उन्हांेने बताया कि टिड्डी चेतावनी संगठन के पास टिड्डी नियंत्रण के लिए एक माइक्रो नियर, 5 अलवा मस्त पौध संरक्षण यंत्र जो पावर आपरेटेड तथा पावर माउंटेड उपलब्ध है। इसके अलावा 10 माइक्रो अल्वा बैटरी चलित पंप भी उपलब्ध है, जो सीधे व्यक्ति संचालित किए जाते है। मौजूदा समय मंे टिड्डी चेतावनी संगठन के पास 6 वाहन टिड्डी नियंत्रण गतिविधियांे के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा अतिरिक्त आठ वाहनांे के जरिए फील्ड सर्वे किया जा रहा है। उन्हांेने बताया कि वर्तमान मंे टिड्डी नियंत्रण मंे है। किसी भी फसल को कोई नुकसान नहीं है। उनके मुताबिक तामलोर ग्राम पंचायत मंे तामलोर, अमी का पार, पादरिया ग्राम पंचायत के जुम्मा फकीर की बस्ती, आदर्श छोटू ग्राम पंचायत के मूलाराम सरपंच की ढाणी तथा मजरांे मंे टिड्डी नियंत्रण एवं सर्वे का कार्य चल रहा है। वर्मा ने बताया कि संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार जोधपुर ने दस कृषि पर्यवेक्षकांे को टिड्डी नियंत्रण के लिए बाड़मेर जिले मंे उपस्थिति देने के निर्देश दिए थे। इनको टिड्डी प्रभावित क्षेत्रांे मंे सर्वेक्षण एवं नियंत्रण कार्य के लिए भेजा गया है। इधर, संयुक्त निदेशक भरतपुर देशराजसिंह, उप निदेशक कृषि विस्तार अलवर पी.सी.मीणा, सहायक निदेशक कृषि विस्तार राजगढ़ ने टिडडी चेतावनी संगठन एवं कृषि विभाग बाड़मेर के कार्यालय मंे सपर्क कर टिडडी नियंत्रण गतिविधियांे के बारे मंे जानकारी ली। इसके उपरांत रामसर से होते हुए गडरारोड़ इलाके के भ्रमण पर गए। इस दौरान गडरारोड़ के समीप जुम्मा फकीर की बस्ती मंे प्रभावित इलाके का दौरा करने के साथ किसानांे से मिलकर टिडडी की गतिविधियांे के बारे मंे जानकारी ली। तामलोर मंे सीमा चौकी के आसपास टिडडी के निम्फ की गतिविधियां पाई गई। इस पर टिडडी चेतावनी संगठन के कार्मिकांे ने कीटनाशक का छिड़काव किया। यहां तामलोर सरपंच एवं ग्रामीणांे से संपर्क किया गया। टिडडी दल एवं निम्फ की गतिविधियां सरहदी इलाकांे मंे देखे जाने के बाद कृषि विभाग के कार्मिकांे को लगातार फील्ड मंे रहकर गतिविधियांे संबंधित सूचना नियमित रूप से विभाग तथा टिडडी चेतावनी संगठन को उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया।



बाड़मेर में 24 नवीन राजस्व गांवांे का गठन

बाड़मेर, 16 जुलाई। राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर बाड़मेर में 24 नवीन राजस्व गांवों का गठन किया है। बाड़मेर की बायतु, सिणधरी, धोरीमन्ना, चौहटन, रामसर, गिडा एवं पचपदरा तहसील में नवीन राजस्व ग्रामों का गठन किया गया है। 
राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने बताया कि बायतु तहसील में खेमा बाबा नगर, जसनाथपुरा, रामदेव नगर, बैनिवालों की ढाणी तथा सिणधरी तहसील में आदर्श सडा, जेतेश्वर धाम नवीन राजस्व ग्राम का गठन किया गया है। इसी तरह धोरीमन्ना तहसील में नयी खरड, आथूणी भीलों की ढाणी, पदमाणियों का तला, रामदेवपुरा, देवनगरी, भीमनगर, विष्णुधाम, भाखड़ो की ढाणी, वांकलसर, विश्वकर्मा नगर तथा चौहटन तहसील में रामदेव नगर नवीन राजस्व ग्रामों का गठन किया गया है। राजस्व मंत्री चौधरी ने बताया कि बाड़मेर तहसील में श्रवणनगर, रामसर तहसील में छुट्टाणियों की बस्ती, कासमाणियों की बस्ती, पुराणियों की ढाणी, गिड़ा तहसील में डेलुओं की ढाणी, पचपदरा तहसील में देवनगर सुथारों की ढाणी एवं आदर्श सिंधियों की ढाणी नवीन राजस्व ग्राम का गठन किया गया है। चौधरी ने बताया कि नवीन राजस्व गांवांे के गठन से प्रभावित मूल एवं नवीन राजस्व ग्रामों के अभिलेखों के अलग- अलग संधारण के लिए इन गांवों की पृथक पृथक जमाबंदी, खसरा नंबर एवं नक्शे, अभिलेखों के परिशोधन  के लिए  जिला कलक्टर बाड़मेर को अधिकृत किया गया है। 

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...