बुधवार, 17 अप्रैल 2019

व्यय पर्यवेक्षक से प्रतिदिन 11 से 12 बजे तक मिल सकेंगे


                बाड़मेर, 17 अप्रैल। निर्वाचन विभाग की ओर से निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान करवाने के लिए बाड़मेर संसदीय क्षेत्र के लिए व्यय पर्यवेक्षक रौनक जमील अंसारी को लगाया गया है।
                जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि व्यय पर्यवेक्षक रौनक जमील अंसारी के मोबाइल नंबर 8000929628 है। इनसे चुनाव सम्बन्धित कार्य के लिए प्रतिदिन 11 से 12 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया संपादित होने तक इनका ठहराव बाड़मेर सर्किट हाउस में रहेगा।

लोकसभा आम चुनाव के दौरान सूखा दिवस घोषित


पड़ौसी राज्यांे से लगती हुई सीमा के तीन किमी के दायरे मंे सूखा घोषित

                बाड़मेर, 17 अप्रैल। राज्य सरकार  ने  अलग-अलग  आदेश जारी  कर  लोकसभा  आम  चुनाव के लिए मतदान दिवस के दौरान प्रदेश मंे तथा मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, गुजरात एवं हरियाणा राज्य की राजस्थान राज्य से लगती हुई सीमा के 3 किलोमीटर क्षेत्र में सूखा दिवसघोषित किया है।
                वित्त( आबकारी) विभाग के संयुक्त शासन सचिव औंकारमल राजोतिया ने बताया कि प्रथम चरण में 29 अप्रैल की मतदान तिथि के दौरान बाड़मेर, टोंक-सवाईमाधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, जालोर, उदयपुर, बासंवाड़ा, चितौड़गढ़, राजसमन्द, भीलवाड़ा, कोटा एवं झालावाड़-बारां लोकसभा क्षेत्रों में 27 अप्रैल को सांय 6 बजे से 29 अप्रैल को सांय 6 बजे तक सूखा दिवस घोषित किया गया है। इसी तरह मतदान के दूसरे चरण में 6 मई को गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली- धौलपुर, दौसा तथा नागौर लोकसभा क्षेत्रों में 4 मई को सांय 6 बजे से 6 मई को सांय 6 बजे तक सूखा दिवस घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त राज्य के जिन क्षेत्रों में मतदान होंगे, उन मतदान क्षेत्रों के बाहर के सीमावर्ती 3 किलोमीटर परिधि के क्षेत्रों में सूखा दिवस घोषित किया गया है। साथ ही पुनर्मतदान की स्थिति में संबंधित क्षेत्रों में पुनर्मतदान की घोषणा से मतदान की तिथि को सांय 6 बजे तक सूखा दिवस घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि मतगणना 23 मई को संपूर्ण राज्य में सूखा दिवस घोषित किया गया है। मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, गुजरात तथा हरियाणा में मतदान के दौरान राज्य के 3 किलोमीटर क्षेत्र में सूखा दिवस घोषित किया गया है।  राजोतिया ने बताया कि मध्यप्रदेश में 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई तथा 19 मई को मतदान तिथि निर्धारित की गई है। इन दिवसों में से राजस्थान से लगते हुए सीमावर्ती जिलों में 12 मई तथा 19 मई को मतदान होना है। उन्होंने बताया कि गुजरात में 23 अप्रैल को लोकसभा आम चुनाव-2019 के लिए मतदान होगा। ऐसे मंे गुजरात की राजस्थान से लगती हुई सीमा के 3 किलोमीटर क्षेत्र में 21 अप्रैल को सांय 6 बजे से 23 अप्रैल को सांय 6 बजे तक सूखा दिवस घोषित किया गया है। इन सभी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में पुनर्मतदान की स्थिति में पुनर्मतदान के दिन भी सूखा दिवसघोषित किया गया है।

मतदान दिवस पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रदर्शित होंगे वोटर फेसिलिटेशन पोस्टर


                बाड़मेर, 17 अप्रैल। निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को मतदान दिवस के दिन समस्त मतदान केन्द्रांे पर मतदाताओं की सहायता और उन्हें जागरूक करने के लिए चार तरह के वीएफपी (वोटर फेसिलिटेशन पोस्टर) प्रदर्शित करने के निर्देश दिए हैं।
                जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि मतदान केंद्र पर आने वाला प्रत्येक मतदाता मतदान केन्द्र पर उपलब्ध विभिन्न सुविधाएं, मतदाताओं की संख्या, पीठासीन अधिकारी और बीएलओ का नाम और मोबाइल नंबर, चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची, मतदान केन्द्र पर क्या किया जाना है अथवा नही करना है की सूची और मतदान के समय मतदाताओं की पहचान के लिए अधिकृत दस्तावेजों की जानकारी जैसी कई जानकारियों से अपडेट रहे, इसके लिए निर्वाचन आयोग ने यह खास व्यवस्था की है। उन्हांेने बताया कि पहले पोस्टर में मतदान केन्द्र से संबंधित विभिन्न सुविधाएं जैसे मतदान केन्द्र का नाम, मतदाताओं की संख्या, मतदान केन्द्र के सम्मिलित क्षेत्र, मतदान केन्द्र के भवन का नाम, पीठासीन अधिकारी और बीएलओ का नाम और टेलीफोन नंबर आदि प्रदर्शित किए जाएंगे। दूसरे पोस्टर पर संबंधित लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रदर्शन किया जाएगा। तीसरे पोस्टर में मतदाताओं की ओर से मतदान केन्द्र पर क्या किया जाना है अथवा नही करना है‘ (डू एंड डोंट्स) के विषय में सूचना प्रदर्शित की गई है, जो कि मतदान दलों द्वारा मतदान केन्द्रों पर लगाई जाएगी। चौथे पोस्टर में मतदान के समय मतदाताओं की पहचान स्थापित करने के लिए अधिकृत दस्तावेजों की जानकारी और मतदान कैसे किया जाता है का प्रदर्शन भी किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने बताया कि इसके अलावा ईवीएम-वीवीपेट के माध्यम से मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने जैसे पोस्टर भी मतदान केंद्र के बाहर और केंद्र के परिसर में प्रदर्शित किए जाएंगे। ताकि किसी भी तरह की शंका होने से पूर्व ही मतदाता को सभी सवालों के जवाब मिल जाएं।

सोमवार, 15 अप्रैल 2019

अदम्य साहस का परिचय देने पर कांस्टेबल को जिला प्रशासन ने किया सम्मानित



                बाड़मेर, 15 अप्रैल। अपनी जान जोखिम मंे डालकर अदम्य साहस का परिचय देते हुए 70 फीट गहरे कुएं से शव को बाहर निकालने पर पुलिस कांस्टेबल दिनेश कुमार को जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
                इस दौरान जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी ने पुलिस कांस्टेबल दिनेश कुमार के कार्य को काबिले तारीफ बताते हुए उसके अदम्य साहस की प्रशंसा की। जिला कलक्टर गुप्ता ने पुलिस कांस्टेबल दिनेश कुमार से पूरे घटनाक्रम के बारे मंे विस्तार से जानकारी ली। उसने बताया कि कुएं की गहराई काफी अधिक होने के साथ चमगादड़ांे के साथ उसके भीतर सांप होने का खतरा था। उसने सारे खतरांे को भांपते हुए शव को बाहर निकालने के कार्य को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी ने पुलिस कांस्टेबल दिनेश कुमार का नाम रिवार्ड के लिए पुलिस महानिदेशक को भिजवाने की बात कही। उल्लेखनीय है कि सवाउ मूलराज निवासी देवाराम जाखड़ की 3 अप्रैल 2019 को हत्या कर कुएं मंे डाल देने के मामले मंे मृतक का शव लगभग 70 फीट गहरे कुएं से निकालने के लिए बायतू उपखंड अधिकारी, पुलिस उप अधीक्षक बाड़मेर एवं तहसीलदार गिड़ा की उपस्थिति मंे कोई सहमत नहीं हुआ। ऐसी विकट परिस्थितियांे मंे पुलिस स्टेशन गिड़ा की पुलिस चौकी केसूला के कांस्टेबल दिनेश कुमार ने 11 दिन पुराने शव को कुएं से बाहर निकालने का कार्य कर अदम्य साहस का परिचय दिया। इस पर जिला प्रशासन ने उसके इस कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया।



अभ्यर्थियांे के चुनावी व्यय की प्रभावी मोनेटरिंग करें : अंसारी


                बाड़मेर, 15 अप्रैल। लोकसभा आम चुनाव 2019 के अन्तर्गत निर्वाचन व्यय से संबंधी लेखो के संधारण के लिए बैठक व्यय पर्यवेक्षक हामिद अंसारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल में आयोजित हुई। उन्हांेने निर्वाचन आयोग के निर्देषानुसार लोकसभा चुनाव के दौरान अभ्यर्थियांे की ओर से किए जाने वाले व्यय की प्रभावी मोनेटरिंग करने के निर्देष दिए।
                इस दौरान व्यय पर्यवेक्षक हामिद अंसारी ने कहा कि लोक सभा चुनाव के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी की अधिकतम व्यय सीमा राषि 70 लाख रूपए है। उन्हांेने कहा कि समस्त अभ्यर्थियों की ओर से नामांकन तिथि से मतगणना तिथि तक किए गए व्ययों का ब्योरा निर्धारित रजिस्टरों तथा प्रारूपों में संधारित कर रिटर्निंग अधिकारी की ओर से जारी कार्यक्रम अनुसार जांच, निरीक्षण करवाया जाएगा। उन्हांेने कहा कि अभ्यर्थियों को निर्वाचन से संबंधित समस्त व्ययों का भुगतान पृथक से खोले गए बैंक खाते के माध्यम से करना होगा। साथ ही 10 हजार रूपए से अधिक समस्त लेन देन, चैक, डीडी, आरटीजीएस के माध्यम से किए जाने है। इस अवसर पर व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी नखतदान बारहठ ने व्यय अनुवीक्षण के संबंध में समस्त पहलुओ पर विस्तार से प्रकाष डालते हुए बताया कि आदर्ष आचार संहिता की पालना के साथ-साथ निर्वाचन व्यय से संबंधित समस्त प्रावधानों की पालना सुनिष्चित की जानी है। उन्होंने निर्वाचन विभाग की ओर से घोषित अनुमत एवं गैर अनुमत व्ययों के बारे में तथा जिला स्तर से निर्धारित व्यय दरो ंएवं लेखांकन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से अवगत करवाया। कोषाधिकारी दिनेष बारहठ ने पीपीटी के माध्यम से निर्वाचन व्यय से संबंधित समस्त प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। बैठक में अभ्यर्थी एवं उनके निर्वाचक अभिकर्त्ता, समस्त सहायक व्यय पर्यवेक्षक एवं समस्त लेखा दल उपस्थित रहे।





लोकसभा चुनाव को लेकर 27 से 29 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित


                बाड़मेर, 15 अप्रैल। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव के परिपेक्ष्य मंे 27 अप्रैल को सांय बजे से 29 अप्रैल को सांय 6 बजे तक सूखा दिवस घोषित किया गया है।
                जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि पुनर्मतदान की स्थिति में पुनर्मतदान की घोषणा से मतदान की तिथि को सांय 6 बजे तक इसके अतिरिक्त जिले के जिन क्षेत्रांे मंे मतदान होगा, उन मतदान क्षेत्रांे के बाहर की सीमावर्ती 3 किलोमीटर की परिधि के क्षेत्र तथा मतगणना दिवस 23 मई को पूरे जिले मंे सूखा दिवस घोषि किया गयाा गया है। इस दौरान जिले मंे किसी भी प्रकार से मदिरा का विक्रय किया जाना, दिया जाना अथवा वितरित किया जाना पूर्णतः निषेध रहेगा।

प्रश्नोतरी एवं पोस्टर प्रतियोगिता के जरिए दिया मतदान का संदेश


जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने विद्यार्थियांे की ओर से बनाए गए पोस्टरांे का अवलोकन किया

                बाड़मेर, 15 अप्रैल। बाड़मेर जिला मुख्यालय पर सोमवार को प्रश्नोतरी एवं पोस्टर प्रतियोगिता के जरिए मतदाताआंे को मतदान करने का संदेश दिया गया। इस दौरान विद्यार्थियांे ने लोकतंत्र के विविध रूपांे को पोस्टरांे मंे उकेरा। इधर, जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने इन पोस्टरांे का अवलोकन करते हुए मतदाता जागरूकता की दिशा मंे किए जा रहे प्रयासांे की सराहना की।
                जिला मुख्यालय पर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्टेशन रोड़,बाड़मेर मंे अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मलाराम, प्रधानाचार्य चेनाराम चौधरी, स्वीप प्रकोष्ठ अधिकारी डा.रामेश्वरी चौधरी, मांगीदान चारण की उपस्थिति मंे मतदाता जागरूकता संबंधित प्रश्नोतरी आयोजित की गई। इस दौरान विद्यार्थियांे से लोकतंत्र के त्यौहार, मतदान की प्रक्रिया के बारे मंे प्रश्न पूछने के साथ उनका शंका समाधान किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मलाराम एवं प्रधानाचार्य चेनाराम चौधरी ने विद्यार्थियांे से लोकतंत्र के त्यौहार मंे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए 29 अप्रैल को मतदान के लिए अभिभावकांे को प्रेरित करने का आहवान किया। डा. रामेश्वरी चौधरी ने कहा कि इस बार मतदान करते समय निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित किए गए बारह प्रकार के पहचान पत्रांे मंे से कोई एक पहचान पत्र अपने साथ लेकर जाना होगा। इस अवसर पर व्याख्याता मनोज श्रीवास्तव, भगवानदान समेत विभिन्न विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे। इसी तरह सिद्वार्थ गुरूकुल उमावि रायकालोनी मंे पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियांे ने लोकतंत्र के विविध रंगांे को पोस्टरांे मंे दर्शाते हुए मतदाताआंे को मतदान करने का संदेश दिया। इस दौरान एडीओ मलाराम,राउमावि स्टेशन रोड़ के प्रधानाचार्य चेनाराम चौधरी, डा.रामेश्वरी चौधरी,  विद्यालय प्रबंधक लखदान, मांगीदान चारण, भगवानदान, अशोक बृजवाल समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसके उपरांत विद्यार्थियांे की ओर से बनाए गए मतदाता जागरूकता संबंधित पोस्टरांे का जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने अवलोकन किया। उन्हांेने इस तरह के प्रयासांे की सराहना करते हुए कहा कि इससे अधिकाधिक मतदाता लोकसभा चुनाव मंे मतदान करने के लिए प्रेरित होंगे।

अंतरराष्ट्रीय फोन कॉल्स इन्द्राज करने के आदेश


                बाड़मेर, 15 अप्रैल। बाड़मेर जिले में आपराधिक एवं अवांछनीय गतिविधियों पर रोक लगाने एवं दूर संचार के माध्यम से महत्वपूर्ण गोपनीय सूचनाएं प्रेषित करने से रोकने के लिए अन्तर्राष्ट्रीय सीमा के समीप स्थित क्षेत्रों के टेलीफोन बूथों पर की जाने वाली अन्तर्राष्ट्रीय फोन कॉल्स का इन्द्राज करना आवश्यक होगा। इस संबंध में जिला मजिस्टेªेट हिमांशु गुप्ता ने पब्लिक टेलीफोन बूथों के धारकों को अंतरराष्ट्रीय काल इन्द्राज करने के आदेश जारी किए है।
                जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु गुप्ता ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग संख्या 15 के पश्चिम में स्थित सभी पीसीओ एवं बाड़मेर शहर के पीसीओ के माध्यम से किए जाने वाले अन्तर्राष्ट्रीय कॉल के लिए पीसीओ के मालिकों तथा एजेन्टों को पृथक से एक रजिस्टर आवश्यक रूप से संधारित करने के आदेश जारी करते हुए हिदायत दी है कि वे अपने बूथ से किए जाने वाले प्रत्येक अन्तर्राष्ट्रीय कॉल का पूर्ण विवरण सहित इन्द्राज करेंगे। उन्हें यह भी हिदायत दी है कि वे उक्त प्रकार के कॉल करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के कॉल किए जाने से पूर्व निर्धारित प्रपत्र में सूचना प्राप्त करेंगे तथा रिकार्ड संधारित करते हुए सूचना प्रति सप्ताह संबंधित थानाधिकारी को आवश्यक रूप से प्रस्तुत करेंगे तथा इसकी सूचना क्षेत्र के उपखण्ड मजिस्ट्रेट को भी देंगे। साथ ही किसी संदिग्ध व्यक्ति द्वारा टेलीफोन करने पर उसकी सूचना तत्काल निकट के पुलिस थाना या पुलिस अधीक्षक को देंगे। बूथ धारकों की ओर से संधारित उक्त रजिस्टर की समय-समय पर तहसीलदार, कार्यपालक मजिस्टेª, पुलिस, सीमा सुरक्षा बल एवं सुरक्षा एजेन्सियों के अधिकारियों द्वारा जांच की जाएगी। उक्त आदेशों की अवहेलना करने पर संबंधित व्यक्ति को भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के तहत दण्ड भुगतना पड़ सकता है। यह आदेश आगामी दो माह के लिए प्रभावशील रहेगा।

लोकसभा चुनाव के अभ्यर्थियांे के निर्वाचन व्यय संबंधित लेखांे का निरीक्षण 16 अप्रैल से


                बाड़मेर, 15 अप्रैल। बाड़मेर संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे अभ्यर्थियांे के निर्वाचन व्यय से संबंधित लेखांे के निरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
                जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि केन्द्रीय व्यय पर्यवेक्षक की उपस्थिति मे लोकसभा आम चुनाव 2019 के लिए चुनाव लड़ रहे अभ्यर्थियो के निर्वाचन लेखो का कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे 16, 20 एवं 26 अप्रैल को निरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसमंे सभी अभ्यर्थी, निर्वाचन अभिकर्ता, नोडल सहायक व्यय प्रेक्षक एवं नोडल लेखा दल के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने चुनाव लडने वाले अभ्यर्थी, निर्वाचन अभिकर्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपस्थित रहकर अपने व्यय लेखो की जांच, निरीक्षण करवाना सुनिष्चित करें।

मतदाता जागरूता के लिए 20 अप्रैल से मनाया जाएगा सतरंगी सप्ताह


लोकतंत्र के उत्सव में जन भागीदारी के जरिए मतदाताआंे को किया जाएगा जागरुक

                बाड़मेर, 15 अप्रेल। लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान जन भागीदारी को बढ़ाने के लिए स्वीप गतिविधियों के तहत प्रथम चरण में बाड़मेर समेत 20 जिलों में होने वाले मतदान केे मद्देनजर 20 अप्रैल से 26 अप्रैल तक सतरंगी सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन प्रत्येक पोलिंग स्टेशन, विधानसभा क्षेत्र, जिला एवं राज्य स्तर पर आयोजित होगा।
                अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी जोगाराम जांगिड़ ने बताया कि सतरंगी सप्ताह के दौरान विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों को ग्रामीण, शहरी, महिला, पुरुष, दिव्यांग, युवा एवं मतदान के प्रति नैतिकता की जागरुकता को लेकर संयोजित किया गया है, ताकि इसकी ब्रांडिंग की जाकर कार्यक्रम को प्रभावी बनाते हुए लोकतंत्र के उत्सव में मतदाताओं को जागरुक किया जा सके। उन्हांेने बताया कि सतरंगी सप्ताह के दौरान 20 अप्रैल को पहले दिन शहरी मतदान केंद्रों पर दीपदान के साथ सप्ताह का शुभारंभ किया जाएगा। इसके तहत हर शहर में जन-जन उठेंगे, मतदान की कीमत समझेंगेगीत के साथ तथा हम भी वोट करेंगे, हम भी गर्व करेंगेस्लोगन से मतदान के लिए शहरी मतदाताओं को जागरुक किया जाएगा। सप्ताह के दूसरे दिन 21 अप्रैल को बैंड वादन होगा और इसके तहत अब कोई ना आकर भरमाए, मन में डर ना घर कर पाएगीत के साथ तथा लालच पर होगी चोट, सोच समझ कर करेंगे वोटस्लोगन के साथ मतदान के प्रति नैतिकता को जागरुक किया जाएगा। सतरंगी सप्ताह के तीसरे दिन 22 अप्रेल को वोट बारात निकाली जाएगी। इसमें क्या गांव डगर सब संग आए, कोई वोट ना बाकि रह जाएगीत के साथ तथा हम भी नाचेंगे, गाएंगे, वोट डालकर आएंगेस्लोगन से ग्रामीण नागरिकों को मतदान के प्रति संदेश दिया जाएगा। इसी तरह चौथे दिन 23 अप्रैल को महिला मार्च का आयोजन कर अब आओ घूंघट से निकलें, घर ढाणी पनघट से निकलेंगीत के साथ तथा वोट करूंगी, तभी तो बढूंगीस्लोगन से महिलाओं को मतदान के प्रति जागरुक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पांचवे दिन 24 अप्रैल को मानव श्रृंखला से हर पीढ़ी के मतदाता, जन-तंत्र के भाग्य विधातागीत के साथ जिम्मेदारी का एहसास है, वोट डालने को तैयार हैस्लोगन से पुरुष मतदाताओं को मतदान के लिए जागरुक किया जाएगा। उनके मुताबिक सप्ताह के छठे दिन 25 अप्रैल को ट्राई साइकिल रैली का आयोजन होगा, जिसमें हम लोकतंत्र की जान बने, जन जाग्रति का आवाहन बनेगीत के साथ अधिकार का प्रयोग करेंगे, वोट करेंगे, वोट करेंगेस्लोगन का प्रयोग कर दिव्यांगजन, आमजन में मतदान के प्रति संदेश देंगे। सतरंगी सप्ताह के अंतिम दिन 26 अप्रैल को युवाओं द्वारा वोट मैराथन आयोजित होगी जिसमें ऊर्जा हम है, हम सयंम है है जोश है हिम्मत, दम खम हैगीत के साथ अंगूली पर निशान, राष्ट्र के नामस्लोगन से युवा आमजन को मतदान के प्रति जागरुक करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार सतरंगी सप्ताह के आयोजन में विभिन्न गैर राजनीतिक सामाजिक संस्थानों, नागरिक संगठनों सहित अन्य संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उनके मुताबिक प्रत्येक दिवस को सरगम के साथ सुरों के अलावा इंद्रधनुष के सात रंगों के साथ भी जोड़ा गया है, जिसके अंतर्गत प्रथम दिवस में वायलेट कलर, दूसरे दिन इंडिगो, तीसरे दिन बल्यू और इसी तरह इंद्रधनुष के अन्य रंगों का समावेश कर मतदाता जागरूकता की गतिविधियों में इन्हीं रंगों को प्रमुखता से शामिल किया जाएगा।

गुरुवार, 11 अप्रैल 2019

एक उम्मीदवार ने लिया नामांकन वापिस, नाम लेने की अंतिम तिथि 12 अप्रैल शुक्रवार को


                बाड़मेर, 11 अप्रैल। बाड़मेर संसदीय क्षेत्र मंे लोकसभा चुनाव के लिए गुरूवार को एक निर्दलीय उम्मीदवार के नामांकन वापिस लेने के बाद चुनावी मैदान मंे 12 उम्मीदवार शेष रह गए है।
                जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि गुरूवार को निर्दलीय उम्मीदवार भोमाराम ने अपना नामांकन पत्र वापिस लिया। उन्हांेने बताया कि अंतिम दिन शुक्रवार को दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र वापिस लिए जा सकेंगे। इसी दिन उम्मीदवारांे को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे।

महिला कार्मिकों को मतदान प्रक्रिया से रुबरु कराया


                बाड़मेर, 11 अप्रैल। महिला कार्मिकों को आदर्श मतदान केन्द्रों पर लोकसभा चुनाव संबंधित प्रक्रिया संपादित करवाने के लिए गुरूवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल में प्रशिक्षण दिया गया।
                इस दौरान मास्टर ट्रेनर प्रोफेसर मुकेश पचौरी, पांचाराम चौधरी ने चुनाव से जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इन कार्मिकों को ईवीएम एवं वी वी पेट के बारे मंे जानकारी दी गई। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के दौरान समस्त विधानसभा क्षेत्रो में एक-एक आदर्श मतदान केंद्र स्थापित किया जाएगा। इसमे महिला कार्मिकों को तैनात किया जाएगा।

चुनाव प्रचार समाप्ति के बाद बाहरी राजनीतिक व्यक्ति निर्वाचन क्षेत्र में नहीं रहेंगे


                बाड़मेर, 11 अप्रैल। लोकसभा आम चुनाव 2019 के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव प्रचार समाप्ति के पश्चात बाहरी राजनीतिक व्यक्ति निर्वाचन क्षेत्र में नहीं ठहर सकेंगे।
                जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि बाड़मेर संसदीय क्षेत्र में 29 अप्रैल को मतदान दिवस है। बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र में 29 अप्रैल को मतदान दिवस से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। चुनाव प्रचार समाप्ति की अवधि में निर्वाचन क्षेत्र में बाहरी राजनीतिक व्यक्ति ठहराव नहीं कर सकेंगे। इस क्षेत्र से चुने गए सांसद, विधायक अपने निर्वाचन क्षेत्र में रह सकते है। भले ही वह उस क्षेत्र के मतदाता नहीं हो, परन्तु वे दूसरे निर्वाचन क्षेत्र में नहीं जा सकेंगे।
जब्त नगदी एवं वस्तु की अपील सात दिवस में: लोकसभा आम चुनाव 2019 के दौरान स्थैतिक निगरानी दलों एवं उडनदस्तों द्वारा तलाशी के दौरान किसी प्रकार की राशि या वस्तु जब्त करने के पश्चात संबंधित नागरिक सात दिवस में अपील कर सकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अपील के लिए 3 सदस्य समिति का गठन किया गया है।

विद्यार्थियों ने पोस्टर बनाकर दिया मतदान करने का संदेश


सैकड़ों विद्यार्थियों ने स्वीप की आकृति बनाकर आमजन को मतदान के लिए प्रेरित किया

                बाड़मेर, 11 अप्रैल। बाड़मेर में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को श्री किसान केसरी सीनियर सैकंडरी स्कूल में विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता संबंधित पोस्टर बनाकर मतदान करने का संदेश दिया। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया पर निबंध लिखने के साथ स्वीप का लोगो भी बनाया। विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों एवं पड़ोसियों को मतदान के लिए प्रेरित करने का भरोसा दिलायज्ञं
                इस अवसर पर बाड़मेर पंचायत समिति के विकास अधिकारी कैलाश चौधरी ने कहा कि विद्यार्थी अपने अभिभावकों को आवश्यक रूप से प्रेरित करें कि वे लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को अवश्य मतदान करें। उन्होंने कहा कि इस बार मतदान के लिए इपिक कार्ड अथवा अन्य 11 प्रकार के दस्तावेज लाने होंगे। इसके अभाव में मतदान नहीं करने दिया जाएगा। इस दौरान डॉ रामेश्वरी चौधरी एवं किसान केसरी सीनियर सैकंडरी विद्यालय के प्रबंध निदेशक पेमाराम चौधरी, पंचायत प्रसार अधिकारी देवीसिंह ने मतदाता जागरूकता एवं इससे जुड़े विविध पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों ने निर्वाचन प्रक्रिया के विविध रंगों को पोस्टरों पर उकेरा। उन्होंने निबन्ध प्रतियोगिता के माध्यम से भारतीय लोकतंत्र के विविध पहलुओं को दर्शाया। इस दौरान सैकड़ों विद्यार्थियों ने स्वीप की आकृति बनाकर आमजन को मतदान के लिए प्रेरित किया।






राष्ट्रीय राजनीतिक दलों को लोकसभा चुनाव प्रसारण का समय आवंटित


                बाड़मेर, 11 अप्रैल। भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य के मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों को आकाशवाणी और दूरदर्शन के जरिए प्रचार-प्रसार के लिए समय आवंटित किया है।
                जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि बहुजन समाज पार्टी को आकाशवाणी एवं दूरदर्शन पर छह-छह मिनट, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस तथा भारतीय जनता पार्टी को 10-10 मिनट, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया तथा कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) को 5-5 मिनट का प्रसारण समय आवंटित किया गया है। इधर, लोकसभा आम चुनाव-2019 के दौरान मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों को आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के राज्य स्तरीय केन्द्रों से चुनाव प्रसारण का समय आवंटित करने के लिए झालाना संस्थानिक क्षेत्र स्थित दूरदर्शन केंद्र के सभागार में एक बैठक आयोजित कर लॉटरी निकाली गई। बैठक आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के तत्वाधान में आयोजित की गई। इस दौरान राज्य के सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रसारण समय का लॉटरी के जरिए निर्धारण किया गया। दूरदर्शन के कार्यक्रम प्रमुख सुबोध कुमार और आकाशवाणी के सहायक निदेशक (कार्यक्रम) भीमप्रकाश शर्मा ने दूरदर्शन और आकाशवाणी के जयपुर स्थित केंद्रों से प्रसारित होने वाले चुनावी प्रसारण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में उपस्थित नवमतदाताओं ने बारी-बारी से पर्चियां निकालकर लॉटरी संपन्न करवाने में सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर दूरदर्शन के कार्यक्रम प्रमुख सुबोध कुमार ने बताया कि 24 अप्रैल को सायं 4.15 से 6.45 मिनट तक कुल 7 चक्रों में मान्यता प्राप्त दलों के प्रतिनिधियों की ओर से प्रचार किया जा सकेगा। आकाशवाणी के सहायक निदेशक (कार्यक्रम) भीमप्रकाश ने बताया कि आकाशवाणी जयपुर केंद्र से 25 अप्रैल को सायं 7.15 से 7.45 बजे के मध्य 6 चक्रांे में तथा 26 अप्रैल को 7.15 से 7.25 के मध्य दो चक्रों में चुनाव प्रसारण किया जाएगा। आकाशवाणी एवं दूरदर्शन से यह प्रसारण राज्य के सभी केंद्रों से एक साथ रिले किया जाएगा।

बुधवार, 10 अप्रैल 2019

मतदान दलों के कार्मिकों का द्वितीय रेंडमाईजेशन


                बाड़मेर, 10 अप्रेल। लोकसभा आम चुनाव-2019 के लिए मतदान दलों के कार्मिकों का द्वितीय रेंडमाईजेशन सामान्य पर्यवेक्षक ओटी चिंग मैक चांग एवं राजनीतिक दलांे के प्रतिनिधियांे की उपस्थिति में बुधवार को दोपहर 12 बजे एनआईसी में किया जाएगा।
                इस दौरान सामान्य पर्यवेक्षक ओटी चिंग मैक चांग की उपस्थिति मंे लोकसभा चुनाव के लिए विधानसभावार 2514 मतदान दलांे का रेंडमाईजेशन के जरिए गठन किया गया। इसमंे आरक्षित मतदान दल भी शामिल है। इस दौरान जिला निर्वाचन हिमांशु गुप्ता, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन उपस्थित रहे।

बाड़मेर संसदीय क्षेत्र से 13 उम्मीदवार चुनावी मैदान मंे


                बाड़मेर, 10 अप्रैल। बाड़मेर संसदीय क्षेत्र से स्कू्रटनी के बाद तेरह उम्मीदवार चुनावी मैदान मंे रह गए है। बुधवार को स्कू्रटनी के दौरान तीन उम्मीदवारांे के नाम खारिज कर दिए गए।
                जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि स्कू्रटनी के दौरान बहुजन समाज पार्टी के पंकज कुमार चौधरी एवं दो निर्दलीय उम्मीदवार रायमलराम एवं खरथाराम चौधरी के नामांकन खारिज कर दिए गए। उन्हांेने बताया कि 12 अप्रैल को दोपहर 3 बजे तक नाम वापिस लिए जा सकेंगे। इसी दिन उम्मीदवारांे को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। इधर, लोकसभा चुनाव के लिए 13 उम्मीदवार चुनावी मैदान मंे है। इनमंे इंडियन नेशनल कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, बहुजन मुक्ति पार्टी के अलावा 10 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल है।

पुलिस पर्यवेक्षक प्रतिदिन चुनाव संबंधित शिकायतें सुनेगे


                बाड़मेर, 10 अप्रैल। लोकसभा चुनाव को लेकर बाड़मेर संसदीय क्षेत्र मंे केंद्रीय पुलिस पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है। पुलिस पर्यवेक्षक प्रतिदिन प्रातः 10 से 11 बजे तक चुनाव संबंधित शिकायतें सुनेंगे।
                जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी राजेश कुमार को पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इनके मोबाइल नंबर 8000929641 है। जो स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए चुनाव संबंधित शिकायतों की जन सुनवाई सर्किट हाउस के कमरा नंबर 2 में प्रतिदिन प्रातः 10 से 11 बजे तक करेंगे। इसके अलावा इनके मोबाइल नंबर पर भी चुनाव संबंधित शिकायत दर्ज करवाई जा सकती हैं।

हाथों पर मेहंदी एवं मोटसाइकिल रैली से दिया मतदान करने का संदेश


मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं भूमि अवाप्ति अधिकारी हुए मोटरसाइकिल रैली मंे शामिल

                बाड़मेर, 10 अप्रैल। लोकसभा चुनाव के दौरान शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए अंतरीदेवी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मंे बुधवार को छात्राआंे ने अपने हाथांे पर मेहंदी लगाकर मतदान करने का संदेश दिया। वहीं जिला मुख्यालय पर बाड़मेर पंचायत समिति परिसर से मतदाता जागरूकता के लिए मोटरसाइकिल रैली निकाली गई।
                जिला मुख्यालय पर स्वीप के नोडल अधिकारी एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने मोटरसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्हांेने उपस्थित जन समुदाय से 29 अप्रैल को मतदान करने एवं दूसरे मतदाताआंे को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया। यह मोटरसाइकिल रैली स्टेशन रोड, रेलवे स्टेशन, आंबेडकर सर्किल, कृषि मंडी रोड़, सर्किट हाउस से होते हुए वापिस बाड़मेर पंचायत समिति परिसर पहुंची। इस दौरान भूमि अवाप्ति अधिकारी अशोक सांगवा, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, तहसीलदार जगदीशपालसिंह, विकास अधिकारी कैलाश चौधरी, रामलाल जैन, डा. रामेश्वरी चौधरी, ओंकारदान बारहठ, देवीसिंह, मांगीदान, अशोक बृजवाल, ललित छाजेड़ समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। मोटरसाइकिल रैली मंे शामिल लोगांे ने मतदाता जागरूकता संबंधित संदेश लिखी तख्तियांे के जरिए आमजन को मतदान करने के प्रेरित किया। इसके अलावा स्वीप मोबाइल वैन के जरिए 29 अप्रैल को आवश्यक रूप से मतदान करने का संदेश दिया गया। इसी तरह अंतरीदेवी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मंे छात्राआंे एवं विद्यालयी स्टाफ ने मतदाता जागरूकता का संदेश देने के लिए मेहंदी लगाई। उन्हांेने अपने हाथांे पर मतदान अवश्य करें, सारे काम छोड़े, सबसे पहले मतदान करो, वोट हमारा अधिकार है, इसका प्रयोग जरूर करें सरीखे संदेश उकेरे। इस दौरान जिला स्तरीय स्वीप टीम के डा.रामेश्वरी चौधरी, मांगीदान एवं अशोक बृजवाल ने निर्वाचन प्रक्रिया के बारे मंे बताया। प्रधानाध्यापिका अनीता चौधरी ने कहा कि प्रत्येक वयस्क व्यक्ति को वोट के माध्यम से प्रतिनिधि चुनने का अधिकार प्राप्त है। उन्हांेने छात्राओं से कहा कि मतदान दिवस के दिन परिवार एवं आस-पास के लोगों को अपना वोट देने के लिए प्रोत्साहित करें और वोट के अधिकार को बताकर उन्हें जागरूक करें। इस दौरान उषा चौधरी, सुगना चौधरी, प्रतिभा चौधरी, गीता गर्ग, सचिव एसडीएमसी जे.पी.शारदा, शेरसिंह, कृष्णगिरी उपस्थित रहे।
सीईओ एवं भूमि अवाप्ति अधिकारी शामिल हुए रैली मंे : मोटरसाइकिल मतदाता जागरूकता रैली मंे मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू एवं भूमि अवाप्ति अधिकारी अशोक सांगवा भी मोटसाइकिल पर रैली मंे शामिल हुए। जो आमजन के लिए खासा आकर्षण का केन्द्र रहे।







राज्य सरकार के समस्त भुगतान आज से ई-कुबेर से होंगे


                बाड़मेर, 10 अप्रैल। राज्य सरकार की ओर से समस्त भुगतान 11 अप्रैल से राजकोष में ई-कुबेर से किए जाएंगे। इसके लिए वित्त विभाग के निर्देशानुसार नवीन व्यवस्था के संबंध मंे डीडीओ पे मैनेजर, प्री मैनेजर समस्त जानकारी प्राप्त कर लें।
                कोषाधिकारी दिनेश बारहठ ने बताया कि ई-कुबेर के बारे मंे जानकारी प्राप्त करने के बाद समस्त कार्मिकांे एवं थर्ड पार्टी लाभार्थियांे के मोबाइल नम्बर अपडेट किए जाने अनिवार्य है। साथ ही यह विशेष तौर पर ध्यान रखा जाए कि कर्मचारियों एवं अधिकारियों के नाम में किसी प्रकार के स्पेशल करेक्टर ना हो एवं संबंधित का बैंक खाता एवं उसके आईएफएससी कोड सही होने चाहिए। उन्हांेने बताया कि नवीन व्यवस्था के अन्तर्गत ई-कुबेर पर फाइल रिजेक्शन होने पर कोषालय, उप कोषालय की ओर से ई-चालान के जरिए राशि बजट मद 8658 में स्थानान्तरित किए जाने पर डी.डी.ओ. के पै-मैनेजर पर रिजेक्ट व्यवहार स्वतः ही प्रदर्शित होगंें। इसे डी.डी.ओ. के जरिए 60 दिवस के भीतर डाटा सही करके ई-कुबेर एडवाईज तैयार कर ऑनलाईन फॉरवर्ड की जानी होगी। वित्त विभाग के संदर्भित परिपत्र 26 सितंबर 2018 विभाग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए संबंधित कोषालय, उप कोषालय से संपर्क किया जा सकता है।

महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के साथ निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव करवाएं : चांग


केन्द्रीय पर्यवेक्षकों ने की बाड़मेर जिले में लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा

                बाड़मेर, 10 अप्रैल। लोकसभा चुनाव करवाना आपकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढ़ग से चुनाव संपादित करवाने के लिए आपसी समन्वय से कार्य करें। चुनाव आयोग के निर्देशांे की शत-प्रतिशत पालना सुनिश्चित की जाएं। केन्द्रीय सामान्य पर्यवेक्षक ओटी चिंग मैक चांग ने बुधवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे लोकसभा चुनाव की तैयारियांे संबंधित समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।
                सामान्य पर्यवेक्षक ओटी चिंग मैक चांग ने समस्त अधिकारियांे एवं प्रकोष्ठ प्रभारियांे को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव निष्पक्ष, स्वतंत्र, भयमुक्त एवं पारदर्शी होने चाहिए। उन्हांेने जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की ओर से चुनाव संपादित करवाने के लिए की गई तैयारियांे की प्रशंसा करते हुए कहा कि सबके सहयोग से लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न होंगे। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी एवं पुलिस पर्यवेक्षक राजेश कुमार ने लोकसभा चुनाव के मददेनजर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था संबंधित कार्य योजना की जानकारी ली। उन्हांेने कहा कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढ़ग से चुनाव करवाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाए। उन्हांेने शैडो एरिया से संबंधित मतदान केन्द्रों में जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग की ओर से सामूहिक रूप से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बाड़मेर जिले मंे लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्हांेने बताया कि समस्त मतदान केंद्रों पर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बाड़मेर जिले की भौगोलिक परिस्थितियांे, सतर्कता दलांे के गठन, आदर्श एवं महिला मतदान केंद्रों, मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण, स्वीप गतिविधियों, वाहनों के अधिग्रहण, मतदान दलों की रवानगी, पोस्टल बैलेट, वेब कास्ंिटग, बाइक मैसेजर्स, ईवीएम एवं वीवीपेट की उपलब्धता तथा लोकसभा चुनाव के दौरान कानून एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। उन्हांेने बताया कि बीएलओ के जरिए मतदाताआंे तक यह जानकारी पहुंचाई जा रही है कि इस बार वोटर पर्ची को मतदान का आधार नहीं माना जाएगा। ऐेसे मंे मतदान के लिए चुनाव आयोग की ओर से निर्धारित कौन-कौन से दस्तावेज साथ मंे लाने होंगे। पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी ने लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस विभाग की कार्य योजना, डोडा पोस्त तथा अवैध शराब की धरपकड़ के लिए की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। उन्हांेने बताया कि अब तक 3035 हथियार संबंधित थानांे मंे जमा करवाए जा चुके हैं। जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र दशोरा ने बताया कि अवैध शराब की रोकथाम के लिए 41 मामले दर्ज किए गए है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने बाडमेर जिले में लोकसभा चुनाव संपादित करवाने के लिए टीम भावना से काम करने तथा केन्द्रीय पर्यवेक्षकगणों की ओर से दिये गये निर्देशों की पालना सुनिश्चित करवाने का भरोसा दिलाते हुए आभार जताया। इस दौरान उपवन संरक्षक विक्रम प्रधान केशरी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, भूमि अवाप्ति अधिकारी अशोक सांगवा, यूआईटी सचिव अंजूम ताहिर सम्मा, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, जिला परिवहन अधिकारी टीकूराम पूनड़,स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी मुकेश पचौरी समेत विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।




मंगलवार, 9 अप्रैल 2019

लोकसभा चुनाव की तैयारियांे के संबंध मंे बैठक बुधवार 10 अप्रैल को

बाड़मेर, 09 अप्रैल। लोकसभा आम चुनाव 2019 की तैयारियांे संबंधित समीक्षा बैठक भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त केन्द्रीय पर्यवेक्षक की अध्यक्षता मंे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे बुधवार को दोपहर 1 बजे आयोजित होगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस बैठक मंे संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं प्रकोष्ठ प्रभारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए ळें

लोकसभा आम चुनाव के लिए संभागीय आयुक्त सुलभ पर्यवेक्षक नियुक्त


                बाड़मेर, 09 अप्रैल। निर्वाचन विभाग ने प्रदेश के सभी संभागीय आयुक्तांे को उनके संभाग के अधीन आने वाले लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रांे के लिए सुलभ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
                संभागीय आयुक्तांे को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दिव्यांग मतदाताआंे के पंजीकरण एवं मतदान के समय जिला निर्वाचन अधिकारियांे की ओर से आयोग के निर्देशानुसार प्रदत की जा रही सुविधाआंे की क्रियान्विति सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। ताकि मतदाता सूचियांे के पंजीकरण एवं मतदान के समय दिव्यांग मतदाता सुगमतापूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। सभी पर्यवेक्षकगण को निर्धारित प्रपत्र मंे आयोग को समय-समय पर सूचनाआंे का संप्रेषण करने के लिए निर्देशित किया गया है।

अक्षय तृतीया एवं पीपल पूर्णिमा पर बाल विवाह रोकने के निर्देश


                बाड़मेर, 09 अप्रैल। प्रदेश भर में आगामी 7 मई को अक्षय तृतीया एवं 18 मई को पीपल पूर्णिमा पर्व पर संभावित बाल विवाह को रोकने के लिए राज्य सरकार ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। साथ ही बाल विवाह करने वालों के विरुद्ध बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत प्रभावी कार्यवाही करने के आदेश दिए गए है।
                अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह राजीव स्वरूप ने बाल विवाह की प्रभावी रोकथाम के लिए ग्राम एवं तहसील स्तर के कार्यालयों के कर्मचारियों तथा अधिकारियों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए है। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को आमजन को जानकारी देकर उनमें जन जागृति उत्पन्न करने एवं दोनों पर्वों पर बाल विवाह रोकने के लिए कहा है। उन्हांेने बाल विवाह के प्रभावी रोकथाम के लिए जिला ब्लाक एवं जिला स्तर पर गठित विभिन्न सहायता समूह, महिला समूह, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, साथिन, सहयोगिनी के कोर ग्रुप को सक्रिय करने तथा ऐसे व्यक्ति एवं समुदाय जो विवाह संपन्न कराने में सहयोगियांे हलवाई, बैंड बाजा संचालक, पंडित, बारातियांे, पंडाल एवं टेन्ट लगाने वाले, ट्रांसपोर्ट वगैरह से बाल विवाह में सहयोग नहीं करने का आश्वासन लेने एवं उन्हें कानून की जानकारी देने को कार्य योजना में शामिल करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ चेतना बैठकों के आयोजन, ग्राम सभाओं में सामूहिक रूप से बाल विवाह के दुष्प्रभावों की चर्चा करने एवं रोकथाम की कार्यवाही, किशोरियों, महिला समूहों, स्वयं सहायता समूहों एवं विभिन्न विभागों के कार्यकर्ताओं में स्वास्थ्य, वन, कृषि, समाज कल्याण, प्राथमिक शिक्षा विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर बैठक आयोजित करने, विवाह के लिए छपने वाले निमंत्रण पत्र में वर-वधू की जन्म तारीख मुद्रित करने जैसे महत्वपूर्ण बिन्दुओं को कार्य योजना में शामिल करने के निर्देश दिए गए है। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने समस्त जिला कलक्टर्स एवं पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया है कि वे इन दोनों पर्वों पर अपने-अपने क्षेत्र में बाल विवाह रोकने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें तथा इस तरह की सूचना प्राप्त होने पर वे बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के तहत कानूनी कार्यवाही अमल में लाए। निर्देशांे के अनुसार सभी जिला कलक्टर्स अक्षय तृतीया से एक माह पूर्व जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं उपखंड कार्यालय में 24 घंटे क्रियाशील कंट्रोल रूम स्थापित करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होेंने बाल विवाहों के आयोजन करने की स्थिति में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 की धारा- 6 की धारा 16 के तहत नियुक्त बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारियों को अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।

लोकसभा चुनाव के लिए अंतिम दिन 11 नामांकन दाखिल


बाड़मेर संसदीय क्षेत्र से 16 उम्मीवार चुनावी मैदान मंे

                बाड़मेर, 09 अप्रैल। बाड़मेर संसदीय क्षेत्र से नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया के तहत अंतिम दिन मंगलवार को ग्यारह उम्मीदवारांे ने नामांकन पत्र दाखिल किए। कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे बुधवार को उम्मीदवारांे के समक्ष स्क्रूटनी होगी।
                जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को निर्दलीय पोपटलाल, हनीफ, लाभूराम चौधरी, रायमलराम, भोमाराम, खेतसिंह, रामाराम, मूलाराम, भेराराम जाखड़, अनिल कुमार डोसी एवं बहुजन मुक्ति पार्टी से रमेश कुमार ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए। उन्हांेने बताया कि 10 अप्रैल को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे उम्मीदवारांे के समक्ष स्क्रूटनी होगी। नाम वापसी की तिथि 12 अप्रैल है, इसी दिन उम्मीदवारांे को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। इधर, नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि के बाद 16 उम्मीदवार मैदान मंे रह गए है। इनमंे इंडियन नेशनल कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, बहुजन मुक्त पार्टी के अलावा 12 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल है।

लोकसभा चुनाव के लिए सामान्य एवं पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त


                बाड़मेर, 09 अप्रैल। लोकसभा चुनाव को लेकर बाड़मेर संसदीय क्षेत्र मंे केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है।
                जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी ओटी चिंग मैक चांग को सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इनके मोबाइल नंबर 8000929650 है। इसी तरह भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी राकेश कुमार को पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इनके मोबाइल नंबर 8000929641 है। उन्हांेने बताया कि इनके लाइजन आफिसर क्रमशः कनिष्ठ वाणिज्यिक अधिकारी भंवरलाल चौधरी एवं एसआई लीलसिंह को लगाया गया है।

मतदाता को मतदान के लिए प्रलोभन या धमकी देना दण्डनीय होगा


                बाड़मेर, 09 अप्रैल। लोकसभा आम चुनाव की निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी व्यक्ति को उसके मताधिकार के प्रयोग करने के लिए नकद या वस्तु रूप में कोई प्रलोभन देने हैं या लेने हैं अथवा धमकी देने पर, वह एक वर्ष तक के कारावास या जुर्माने या दोनों से दण्डनीय होगा।
                जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव के दौरान भारतीय दंड संहिता की धारा 171 ख के अनुसार जो कोई व्यक्ति निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी व्यक्ति को उसके निर्वाचक अधिकार का प्रयोग करने के लिए नकद या वस्तु रूप में कोई पारितोषण देता हैं या लेता हैं तो वह एक वर्ष के कारावास या जुर्माने या दोनों से दण्डनीय होगा। इसके अतिरिक्त भारतीय दंड संहिता की धारा 171 ग के अनुसार जो कोई व्यक्ति किसी अभ्यर्थी या निर्वाचक, या किसी अन्य व्यक्ति को किसी प्रकार की चोट पहुंचाने की धमकी देता हैं, वह एक वर्ष तक के कारावास या जुर्माने या दोनों से दंडनीय होगा। उन्होंने बताया कि रिश्वत देने और लेने वालों दोनों के विरूद्ध मामले दर्ज करने एवं निर्वाचकों को डराने और धमकाने में लिप्त लोगों के विरूद्ध कार्रवाई करने के लिए उडनदस्ते गठित किए गए हैं।
एसएमएस,एप और वेबसाइट से मिलेगा पूरा विवरण : निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाताओं को एसएमएस, एप और वेबसाइट  के माध्यम  से मतदाता सूची एवं मतदान तिथि संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर  हिमांशु गुप्ता ने बताया कि इसके लिए अपने मोबाइल फोन से मोबाइल नंबर 9680999899 पर VOTERJ लिखकर उस के बाद स्पेस देकर अपना वोटर आईडी क्रमांक टाइप कर भेजना होगा। इस पर मतदाता को तत्काल ही मोबाइल पर उसके विधानसभा क्रमांक, विधानसभा का नाम, वोटर का नाम, उम्र, लिंग, रिलेटिव का नाम, भाग संख्या, मतदाता क्रमांक, मतदान केंद्र का नाम और लोकसभा चुनाव 2019 में मतदान की तिथि का मैसेज प्राप्त होगा। इसके साथ ही राज इलेक्शन एप भी मतदाता की पूरी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। कोई भी व्यक्ति इस एप के माध्यम से अपना वोटर आईडी क्रमांक डालकर मतदाता सूची व केंद्र से जुड़ी सारी डिटेल प्राप्त कर सकता है। यदि किसी व्यक्ति के पास अपना वोटर आईडी भी नहीं तो वह अपने नाम से भी सर्च कर अपनी डिटेल जान सकता है।

दिव्यांगों के सुगम मतदान के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश


                बाड़मेर, 09 अप्रैल। बाड़मेर जिले के समस्त मतदान केन्द्रों पर लोकसभा चुनाव के दौरान सभी दिव्यांगों को सुगम मतदान के लिए आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए गए है।
                जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को अपने विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूचियों में विशेष योग्यजनों का चिन्ह्ीकरण करने के साथ और मतदान के दिन उनको घर से बूथ पर वाहन से लाकर मतदान कराने के लिए अग्रिम तौर पर तैयारी, बूथों पर व्हील चेयर्स सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए समय पर सभी प्रकार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए है। समस्त मतदान केन्द्रांे एवं उन तक पहुंचने के रूट का सत्यापन करने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके अलावा सभी सैक्टर मजिस्ट्रेट्स को भी मतदान केन्द्रों का दौरा कर रूट चार्ट तैयार करने के लिए पाबंद करने के निर्देश दिए गए है ,ताकि बाद में मतदान दलों को किसी तरह की दिक्कत नहीं आए। उन्होंने सभी मतदान केन्द्रों पर बिजली, छाया, पानी और रैम्प सहित निर्वाचन आयोग के निर्देर्शों के अनुरूप आम मतदाताओं के लिए सुविधाओं के सम्बंध में निर्देश प्रदान किए हैं।
                उन्होंने सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे उनके क्षेत्र में लगाए गए सभी सेक्टर्स ऑफिसर्स को क्षेत्र का सतत दौरा कर संवेदनशील और क्रिटीकल मतदान केन्द्रों एवं उनसे संबंधित क्षेत्रों की पहचान करने की सख्त हिदायत दे, साथ ही ऐसी सूचना जिला निर्वाचन कार्यालय एवं पुलिस के साथ साझा करे, ताकि चुनावों में गड़बड़ी पैदा करने वाले, मतदाताओं को डराने, धमकाने या प्रलोभन देने वाले लोगों की पहचान कर उनके विरूद्ध निरोधात्मक कार्यवाही की जा सके।
                जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने बाड़मेर जिले में आदर्श चुनाव आचार संहिता की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट्स, विकास अधिकारियांे, नगर परिषद आयुक्त ,पटवारी, आईएलआर आदि के माध्यम से लगातार मॉनिटरिंग करने और इसका उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। उनके मुताबिक व्यवसायिक साईट्स पर पोस्टर-बैनर, वाहनों पर माईक, चुनाव कार्यालय खोलने, चुनाव रथ संचालन, रोड शो एवं सभा आदि के लिए भी पूर्व में अनुमति प्राप्त करना जरूरी होगा।

सोमवार, 8 अप्रैल 2019

लोकसभा चुनाव के लिए तीन नामांकन पत्र दाखिल

बाड़मेर, 08 अप्रैल। बाड़मेर संसदीय क्षेत्र से नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया के तहत सोमवार को तीन उम्मीदवारांे ने नामांकन पत्र दाखिल किए। लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 9 अप्रैल को दोपहर 3 बजे नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि सोमवार को इंडियन नेशनल कांग्रेस से मानवेन्द्रसिंह पुत्र जसवंतसिंह निवासी मेवानगर, भारतीय जनता पार्टी से कैलाश चौधरी पुत्र तगाराम निवासी वार्ड संख्या 32, जाट कालोनी, समदड़ी रोड़, बालोतरा एवं बहुजन समाज पार्टी से पंकज कुमार चौधरी पुत्र सदाशिव चौधरी निवासी गांधीनगर, जयपुर ने नामांकन दाखिल किए। उनके मुताबिक लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 9 अप्रैल तक चलेगी। इसके उपरांत 10 अप्रैल को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे उम्मीदवारांे के समक्ष स्क्रूटनी होगी। नाम वापसी की तिथि 12 अप्रैल है, इसी दिन उम्मीदवारांे को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...