बुधवार, 2 जनवरी 2019

केरोसीन की अधिकतम खुदरा विक्रय दर निर्धारित


                बाडमेर, 02 जनवरी। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग राजस्थान जयपुर द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत वितरित किये जाने वाले केरोसीन ब्लू डाईट की अधिकतम खुदरा विक्रय दर 31.60 रूपये प्रति लीटर (जी.एस.टी. सहित) समस्त खर्चो को सम्मिलित कर निर्धारित की गई है।
                जिला रसद अधिकारी सुरेन्द्रसिंह राठौड़ ने बताया कि जिले के समस्त उचित मूल्य दुकानदारों को उपभोक्ताओं को 1 जनवरी, 2019 से केरोसीन का वितरण 31.60 रूपये प्रति लीटर की दर से करने के निर्देश दिए गए है।

राजस्व शपथ आयुक्त के पद पर नियुक्ति हेतु आवेदन पत्र आमन्त्रित


                बाडमेर, 02 जनवरी। वर्ष 2019 के लिये राजस्व शपथ आयुक्त के पद पर नियुक्ति हेतु 10 जनवरी, 2019 तक आवेदन पत्र आमन्त्रित किये गये है।
                जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2019 के लिए राजस्व शपथ आयुक्त की नियुक्ति राजस्थान शपथ आयुक्त नियम 1970 के तहत की जानी है। उन्होने बताया कि जिले में कार्यरत अभिभाषक जो राजस्व शपथ आयुक्त के पद के लिए नियुक्ति चाहते है, वे राजस्व न्यायालय वार अर्थात बाड़मेर, शिव, रामसर, चौहटन, सेड़वा, धोरीमना, गुडामालानी, बायतु, सिणधरी, बालोतरा एवं सिवाना अपने आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते है। आवेदन पत्र में संबंधित अभिभाषक अपने पंजीकरण संख्या, नियुक्ति स्थान, संबंधित बार एसोसियेशन के अध्यक्ष/सचिव की अभिशंषा सहित 10 जनवरी, 2019 तक आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते है। समयावधि के बाद प्रस्तुत होने वाले आवेदन पत्रों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

राजस्व मंत्री चौधरी गुरूवार 3 जनवरी को बाडमेर आएगें


                बाडमेर, 02 जनवरी। राजस्व, उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्रीय विकास एवं जल उपयोगिता विभाग मंत्री हरीश चौधरी गुरूवार 3 जनवरी को बाड़मेर आएगें।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने बताया कि राजस्व मंत्री चौधरी 3 जनवरी को प्रातः 10.30 बजे पावटा, जोधपुर से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे कल्याणपुर, दोपहर 2 बजे बालोतरा, 3.30 बजे बायतु तथा सायं 5 बजे बाडमेर पहुंचेगे। चौधरी विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद रात्रि विश्राम बाडमेर में करेंगे।

क्लोजर के दौरान जलापूर्ति के पुख्ता इन्तजाम सुनिश्चित करे - गुप्ता


जिला कलक्टर ने की पेयजल परियोजनाओं की समीक्षा

                बाड़मेर, 02 जनवरी। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बुधवार को जलदाय विभाग के अधिकारियों के साथ जिले में स्वीकृत वृहद पेयजल परियोजनाओं की खण्डवार समीक्षा की। उन्होने आगामी समय में प्रस्तावित क्लोजर के दौरान जलापूर्ति के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
                जिला कलक्टर गुप्ता ने जिले में स्वीकृत बाडमेर लिफ्ट परियोजना, पोकरण- फलसूण्ड- बालोतरा-सिवाना पेयजल परियोजना, उम्मेदसागर-धवा-समदडी-खण्डप परियोजना एवं नर्मदा नहर पेयजल परियोजना के तहत कार्यो की प्रगति की विस्तार के साथ समीक्षा की तथा प्रोजेक्टवाईज अब तक हुए कार्यो की जानकारी ली। उन्होने क्लोजर के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं की विस्तार के साथ जानकारी ली। जिला कलक्टर ने कहा कि जहां परियोजनाओं का पानी पहुुंच चुका है वहां क्लोजर के दौरान स्कीमवार मेपिंग कर पेयजल की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए।
                बैठक के दौरान जिला कलक्टर गुप्ता ने विभिन्न वृहद पेयजल योजनाओं के मानचित्रों का अवलोकन किया। उन्होने जल स्त्रोतों, जल संग्रहण एवं पाईप लाईनों के बारे में जानकारी ली। उन्होने कहा कि पेयजल परियोजनाओं के अंतिम छोर पर बसे गांव एवं ढाणियों तक जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। जिला कलक्टर ने आगामी गर्मी के मौसम एवं सूखे की स्थिति के मद्देनजर जलापूर्ति की व्यापक कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि विभागीय अधिकारी प्रभावी मॉनिटरिंग करते हुए जलापूर्ति करवाना सुनिश्चित करें। उन्होने खराब पडे़ आर.ओ. प्लान्टों को प्राथमिकता से दुरस्त करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान अधीक्षण अभियन्ता हेमन्त चौधरी ने बाडमेर लिफ्ट परियोजना से लाभान्वित गांवों एवं ढाणियों तथा प्रगतिरत कार्यो के बारे में जानकारी दी। उन्होने बताया कि कैयर्न इंडिया की ओर से संचालित आर.ओ. प्लान्ट दुरस्त करवाये जा रहे है। वहीं पूर्व में दौसियान कंपनी के जिम्मे वाले आर.ओ. प्लान्ट को शुरू करवाया जाना प्रक्रियाधीन है। इस दौरान अधीक्षण अभियन्ता शंकरलाल मेघवाल ने नर्मदा नहर परियोजना की प्रगति एवं प्रस्तावित कार्ययोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसी प्रकार अधीक्षण अभियन्ता विनोद भारती ने पोकरण- फलसूण्ड- बालोतरा-सिवाना पेयजल परियोजना के बारे में जानकारी दी। उन्होने बताया कि बालोतरा शहर को इस परियोजना से लाभान्वित किया जा चुका है। सिवाना कस्बे एवं आसपास के गांव में आगामी कुछ समय में जलापूर्ति शुरू की जाएगी। बैठक में जलदाय विभाग के विभिन्न खण्डों के अधिशाषी अभियन्ता उपस्थित थे।




मंगलवार, 1 जनवरी 2019

सुलभ कॉम्प्लेक्स संचालक को नोटिस, रेट लिस्ट प्रदर्शित करने के निर्देश

- आश्रय स्थल में व्यवस्थाएं  सुधारने के निर्देश
बाड़मेर, 01 जनवरी। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने मंगलवार शाम जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, नगर परिषद की ओर संचालित आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने आश्रय स्थल
में व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने आश्रय स्थल में यात्रियों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान व्यवस्थापक भंवर दान ने बताया कि यात्रियों को बेड, बिस्तर, स्नान की सुविधा उपलब्ध कराई जाती हैं। उसने बताया कि आज कोई यात्री नहीं ठहरा हुआ है। जिला कलक्टर की ओर से गर्म पानी के संबंध में पूछे जाने पर बताया कि इसके लिए रॉड की व्यवस्था है। जिला कलक्टर गुप्ता ने बिस्तरों पर बिछी बेडशीट्स गंदी होने पर आयुक्त अनिल झिंगोनिया को व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इनको नियमित रूप से बदला जाएं। इसके उपरांत जिला कलक्टर ने तिलक बस स्टैंड स्थित सुलभ कांप्लेक्स का निरीक्षण किया। यहां सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए कहा। यहां उपस्थित कार्मिक ने बताया कि 5 सुविधा शुल्क के रूप में लिए जाते है। लेकिन वहां खड़े लोगों ने सुविधा शुल्क के रूप में 10 से 20 रुपए वसूलने की बात कही। इस पर जिला कलक्टर ने नगर परिषद के आयुक्त अनिल झिगोनिया को सुलभ कांप्लेक्स संचालक को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। यहां रेट लिस्ट प्रर्दशित नहीं होने को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त को जिला मुख्यालय के समस्त सामुदायिक शौचालयों पर रेट लिस्ट प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर गुप्ता ने आयुक्त  को समस्त सामुदायिक शौचालयों का समय - समय पर निरीक्षण करने तथा सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा। इस दौरान राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के जिला प्रबन्धक गौतम माथुर, सोहनलाल उपस्थित रहे।

अमृता हाट मेले का समापन, 9.70 लाख के उत्पादांे की बिक्री


                बाड़मेर, 01 जनवरी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, स्टेशन रोड़ में मंगलवार को पांच दिवसीय अमृता हाट मेले का समापन हुआ। इस मेले मंे प्रदेश के विभिन्न स्थानांे से आए महिला स्वयं सहायता समूहांे के 9.70 लाख के उत्पादांे की बिक्री हुई।
                समापन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप मंे जिला कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, अध्यक्ष राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के उप निदेशक करणसिंह बारहठ एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक श्रीमती सती चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि लेखाधिकारी शैलेन्द्र चारण उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि कोषाधिकारी दिनेश बारहठ ने स्वयं सहायता समूहों को नये वर्ष की शुभकामनाओं के साथ मेले में भाग लेने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्हांेने अमृता हाट के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की प्रशंसा की। अध्यक्षीय उदबोधन मंे महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक श्रीमती सती चौधरी ने अमृता हाट के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए सबका धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्हांेने महिला स्वयं सहायता समूहो के सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि समूह अपनी आयजनक गतिविधि में अच्छे गुणवता पूर्ण उत्पादों का निर्माण करें। साथ ही ऑनलाईन बिक्री से भी अपने उत्पादों को जोड़े, जिससे उनका मार्केट लिंकेज हो और उत्पादांे की बिक्री बढे़। इस दौरान अतिथियों एवं विभाग की ओर से तय मापदण्डों के आधार पर सर्वश्रेष्ठ तीन समूहों का चयन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान पर दो समूह, द्वितीय स्थान पर दो समूह एवं तृतीय स्थान पर दो समूह का चयन किया गया। आयोजन को सफल बनाने में विभागीय कार्मिकांे को स्मृति चिन्ह देकर प्रोत्साहित किया गया। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने मेले आयोजन के पांच दिवसों के अपने अनुभवों को साझा किया और विभाग की व्यवस्थाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत मंे महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक प्रहलादसिंह ने अतिथियांे ने मेले मंे शामिल हुए स्वयं सहायता समूहों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मेला समापन की घोषणा की। इस मेले में राज्य के विभिन्न जिलों से आए महिला स्वयं सहायता समूहों के उच्च गुणवत्तायुक्त व वाजिब दाम वाले उत्पादों मिट्टी के बर्तन, गर्मपट्टू , मूंग पापड़, आम पापड़, दलिया, नमकीन, हींग, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, रेडिमेड गारमेंट, श्रृंगार का सामान, आचार, मुरब्बा, घर का साज-सज्जा का सामान, टेरीकोटा, मीनाकारी, नेट की साड़ियां, सूट, मनिहारी, पूजा थाली, मार्बल की मूर्तिया, जूट के सामान, कठपूतलियों, कशीदे के सामान, केर, सांगरी, कुमटिया, खाने-पीने के शुद्व देशी सामान की आमजन ने तहेदिल से खरीददारी की। इससे समूहों की कुल बिक्री राशि 9.70 लाख रूपए की हुई। मेले में शतायु भव संस्था के सहयोग से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम- कालबेलिया नृत्य, बालविवाह, बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओं योजना पर आयोजित लघुनाटक मंचन किया गया। वहीं न्यू थार आर्ट एण्ड कल्चर डवलपमेन्ट सोसायटी के लोक कलाकारों ने राजस्थानी लोक कला की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। शहरवासियों नेे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन का लुत्फ उठाया। अमृता हाट मेले में महिला एवं बाल विकास विभाग के सभी अधिकारियांे एवं कर्मचारियांे ने मुस्तेदी से कर्तव्य निर्वहन किया।



प्रत्येक ग्राम पंचायत मंे दो-दो सामुदायिक कार्य प्रारंभ करने के निर्देश


मनरेगा के क्रियान्वयन मंे बाड़मेर जिला लगातार छह माह से प्रदेश मंे प्रथम स्थान पर

                बाड़मेर, 01 जनवरी। जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने आगामी तीन दिनांे मंे प्रत्येक ग्राम पंचायत मंे दो-दो सामुदायिक कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। ताकि अधिकाधिक श्रमिकांे को स्थानीय स्तर पर रोजगार मुहैया कराया जा सके।
                 जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने मंगलवार को मनरेगा की प्रगति की समीक्षा करते हुए प्रगतिरत कार्याें को प्राथमिकता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप मनरेगा मंे स्थाई परिसंपतियांे के सृजन के साथ अधिकाधिक लोगांे को रोजगार उपलब्ध कराया जाए। उन्हांेने पंचायत समितिवार स्वीकृत एवं प्रगतिरत कार्याें के बारे मंे विस्तार से जानकारी ली। अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने बताया कि मनरेगा के कार्याें के प्रभावी क्रियान्वयन मंे बाड़मेर जिला लगातार छह माह से प्रदेश मंे प्रथम स्थान पर है। उनके मुताबिक राज्य स्तर पर मनरेगा के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत श्रमिकांे को समय पर भुगतान, औसत मजदूरी, मानव दिवसांे का सृजन, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति के परिवारांे को रोजगार, 100 दिवस का रोजगार पूर्ण करने वाले परिवारांे की संख्या संबंधित पैरामीटर्स के आधार पर प्रति माह समीक्षा की जाती है। इसमंे बाड़मेर जिला लगातार छह माह से प्रथम स्थान है। बाड़मेर जिले मंे औसत मजदूरी 177 रूपए प्रतिदिन, 1.38 करोड़ मानव दिवस सृजन के साथ 86 फीसदी समय पर भुगतान, 38 फीसदी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति के परिवारांे को रोजगार उपलब्ध कराया गया है।

अधिकारी संवेदनशीलता से कार्य कर आमजन को राहत पहुंचाएं: गुप्ता


मतदाता सूचियांे के पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रभावी क्रियान्वति सुनिश्चित करने के निर्देश

                बाड़मेर, 01 जनवरी। अधिकारी सकारात्मक दृष्टिकोण एवं संवेदनशीलता से कार्य करते हुए आमजन को राहत पहुंचाए। मतदाता सूचियांे के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रभावी क्रियान्विति सुनिश्चित करें। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर उपखंड अधिकारियांे, तहसीलदारांे एवं उप तहसीलदारांे की बैठक के दौरान यह बात कही।
                जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने कहा कि रिटर्निंग अधिकारी बूथवार पंजीकृत युवा मतदाताओं की संख्या निर्धारित कर बीएलओ को लक्ष्य आवंटित करें। विशेष रूप से युवाआंे, महिलाआंे एवं दिव्यांग मतदाताआंे के पंजीकरण के लिए बीएलओ की बैठक आयोजित करके आवश्यक निर्देश दिए जाए। उन्हांेने कहा कि दिव्यांग मतदाताओं की सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा निर्वाचन विभाग के आनलाइन साफ्टवेयर की सूची का बूथवार मिलान किया जाएं। उपखंड अधिकारी व्यक्तिगत रूप से मोनेटरिंग के साथ तहसीलदार, ब्लाक लेवल अधिकारी, सुपरवाइजर के माध्यम से प्रभावी पर्यवेक्षण करते हुए आवंटित लक्ष्यांे की प्राप्ति समय पर करना सुनिश्चित करें। उन्हांेने कहा कि बीएलओ से निर्धारित कार्य पूर्ण होने संबंधित प्रमाण पत्र लिया जाए। जिला कलक्टर ने केम्पस एम्बेसेडर की सूचना भिजवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि रिटर्निंग अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि बीएलओ घर-घर पहुंचकर निर्वाचन संबंधित सूचनाआंे के साथ नाम जोड़ने एवं हटाने की नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें।
                जिला कलक्टर गुप्ता ने कृषि आदान अनुदान की सूचियांे के कार्य को संवेदनशीलता तथा गंभीरता से निष्पादित करते हुए आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि उपखंड अधिकारी स्वयं इस कार्य की मोनेटरिंग करते हुए संवत 2074 की सूचियां 15 जनवरी तक आवश्यक रूप से भिजवाएं। इससे पहले उन्हांेने विधानसभा चुनाव शांतिपूर्वक संपादित करवाने के लिए अधिकारियांे एवं कार्मिकांे का आभार जताया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने मतदाता सूचियांे के पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे मंे विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि फार्म संख्या 7 के माध्यम से हटाए गए मतदाताआंे की सूचना प्रति सप्ताह भिजवाई जाए। उन्हांेने कहा कि रिटर्निंग अधिकारी आवश्यक सूचनाआंे के संकलन एवं अपडेशन का कार्य समय पर कर लेवें, ताकि लोकसभा चुनाव के दौरान किसी तरह की दिक्कत नहीं आएं। उन्हांेने कृषि आदान अनुदान की सूचियांे के डुप्लीकेशन के बारे मंे विस्तार से जानकारी देते हुए इसको प्राथमिकता करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने ब्रेललिपि मंे मतदाता फोटो पर्चियांे के संबंध मंे पंजीकृत मतदाताआंे का सत्यापन करवाकर ईआरएमएस पर सूचना अपडेट करवाने, ग्राम एवं वार्ड सभाआंे के आयोजन, एनजीआरएस पोर्टल पर लंबित शिकायतांे, राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोहपूर्वक मनाने एवं विधानसभा चुनाव के संबंधित लंबित प्रकरणांे के बारे मंे जानकारी दी।






सोमवार, 31 दिसंबर 2018

योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा, अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश


बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर जिला रसद अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश

                बाड़मेर, 31 दिसंबर। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान विकास योजनाआंे एवं कार्यक्रमांे की प्रगति की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्हांेने बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर जिला रसद अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
                जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान विभागवार संचालित योजनाआंे, कार्यक्रमांे एवं प्रगतिरत कार्याें के बारे मंे विस्तार से जानकारी ली। उन्हांेने अधिकारियांे को निर्देशित किया कि वे योजनाआंे के क्रियान्वयन मंे किसी तरह की कौताही नहीं बरतें। अधिकारी अपने स्तर पर नियमित रूप से इसकी प्रगति की मोनेटरिंग एवं समीक्षा करें। उन्हांेने कहा कि जिला स्तर पर साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान निर्धारित बिन्दूआंे के आधार पर योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। उन्हांेने अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाएं भिजवाने के साथ अपडेट होकर बैठक मंे आने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी ने राजश्री योजना, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा. बी.एल.मंसूरिया ने निःशुल्क जांच, डिस्काम के अधीक्षण अभियंता मांगीलाल जाट ने दीनदयाल, सौभाग्य, कृषि कनेक्शनांे की स्थिति, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता हेमंत चौधरी ने पेयजल परियोजनाआंे तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक ने छात्रवृति एवं पालनहार योजनाआंे की प्रगति से अवगत कराया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि बाड़मेर जिले मंे स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे है। इस तरह का मामला सामने आने पर संबंधित इलाके की स्क्रीनिंग के साथ मरीज के संपर्क मंे आने वाले लोगांे को टेमी फ्लू वितरित की जाती है। जिला कलक्टर गुप्ता ने दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत विद्युतीकरण के कार्य मंे तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि बालोतरा, सिणधरी, चौहटन एवं धोरीमन्ना मंे विद्युतीकरण के कार्य मंे अपेक्षित प्रगति लाई जाए। इसी तरह खराब पड़े आरओ प्लांट को प्रारंभ करवाने के निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर ने मेडिकल कालेज के कार्य की प्रगति की भी जानकारी ली। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार, महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक श्रीमती सती चौधरी, अधिशाषी अभियंता मनरेगा भेराराम बिश्नोई, अधिशाषी अभियंता भेराराम चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



चिकित्सालय मंे सफाई व्यवस्था सुधारें, स्टाफ नर्स को निलंबित करने के निर्देश


जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने किया राजकीय चिकित्सालय का निरीक्षण

                बाड़मेर, 31 दिसंबर। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने सोमवार को राजकीय चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्हांेने अस्पताल परिसर मंे सफाई व्यवस्था सुधारने एवं मरीजांे के परिजनांे की शिकायत पर एक स्टाफ नर्स को निलंबित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने मरीजांे की सुविधा के लिए पर्चियांे पर संबंधित चिकित्सक के कमरा संख्या भी अंकित करने के निर्देश दिए।
                जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने राजकीय चिकित्सालय मंे मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना के तहत दवाइयांे की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के बारे मंे विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया ने बताया कि मौजूदा समय मंे 397 दवाएं उपलब्ध है। इस पर जिला कलक्टर गुप्ता ने आमतौर पर अधिक इस्तेमाल मंे आने वाली दवाइयांे की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्हांेने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. कमलेश चौधरी एवं प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा. बी.एल.मंसूरिया को निर्देशित किया कि दवाइयांे की उपलब्धता मंे कमी नहीं रहनी चाहिए। जिला कलक्टर ने दवाइयांे के स्टोर मंे हेलोथीन एवं नाइट्रोग्लिसरीन दवाइयां मंगाकर देखी। साथ ही पर्ची काउंटर पर पहुंचकर मरीजांे से पर्ची वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। उन्हांेने मरीजांे की सुविधा के लिए प्रत्येक पर्ची पर संबंधित चिकित्सक के कमरा नंबर अंकित करने के निर्देश दिए। ताकि मरीजांे को संबंधित चिकित्सक के पास पहुंचने मंे सहुलियत हो। उन्हांेने पर्ची काउंटर के समीप हिन्दी मंे चिकित्सकांे के कमरा नंबरांे संबंधित सूचना प्रदर्शित करने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान डा. ए.के.सोनी से पूछा कि वे किस तरह की दवाइयां लिखते है, इस पर उन्हांेने बताया कि राजकीय चिकित्सालय मंे उपलब्ध दवाइयां लिखी जा रही है। जिला कलक्टर गुप्ता ने मरीजांे की बैठने के लिए बैंचांे एवं कुर्सियांे की व्यवस्था करने के लिए कहा। उन्हांेने ओपीडी मेडिसिन, ईसीसी एवं इंजेक्शन कक्ष, ओपीडी सर्जरी, अस्थि रोग, प्लास्टर रूम समेत विभिन्न स्थानांे पर पहुंचकर व्यवस्थाआंे की जानकारी लेने के साथ आवश्यक निर्देश दिए। दंत विभाग मंे आने वाले मरीजांे का ब्यौरा नियमित रूप से रजिस्टर मंे दर्ज करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर गुप्ता ने प्रगतिरत निर्माण कार्याें के बारे मंे जानकारी लेते हुए प्राथमिकता से पूरा करवाने के लिए कहा। उन्हांेने स्वाइन फ्लू की रोकथाम के उपायांे, राजश्री एवं चिकित्सा विभाग की योजनाआंे की जानकारी ली। इस दौरान मरीजांे के परिजनांे ने नर्सिग स्टाफ की ओर से अभद्र व्यवहार करने तथा प्रसव के दौरान रूपए मांगने संबंधित शिकायत की। इसको गंभीरता से लेते हुए जिला कलक्टर ने स्टाफ नर्स संतोष चौधरी को निलंबित करने के निर्देश दिए।
सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश : जिला कलक्टर गुप्ता ने राजकीय चिकित्सालय मंे निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। उन्हांेने सफाई की मौजूदा व्यवस्था की जानकारी लेते हुए अपेक्षित सुधार करने के निर्देश दिए। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को केयर्न इंडिया के जरिए संचालित होने वाली सफाई व्यवस्था की प्रभावी मोनेटरिंग करने के लिए कहा। उन्हांेने उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र को आगामी दिनांे मंे सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
मरीजांे से ली उपचार प्रक्रिया की जानकारी : जिला कलक्टर ने राजकीय चिकित्सालय मंे पहुंचे मरीजांे से उपचार प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्हांेने चौहटन से पहुंचे देवाराम से पूछा कि बाड़मेर पहुंचने मंे कितना समय लगा और किस बीमारी का उपचार कराने के लिए आए है। इस दौरान ईश्वरी देवी ने राजकीय चिकित्सालय मंे पूरी दवाइयां नहीं मिलने के बारे मंे जिला कलक्टर को अवगत कराया। इस पर जिला कलक्टर ने उसकी पुरानी पर्चियां मंगवाकर वस्तुस्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने महिला वार्ड मंे कमला एवं धनाउ से आए उत्तमाराम से उपचार सुविधा के बारे मंे पूछा। इस दौरान वीरावा समेत विभिन्न स्थानांे से आई महिला मरीजांे से राजकीय चिकित्सालय मंे समस्त दवाइयां मिलने के बारे मंे जिला कलक्टर को जानकारी दी। जिला कलक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कमलेश चौधरी को कलेवा योजना की क्रियान्विति सुनिश्चित करने तथा मौजूदा स्थिति के बारे मंे जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।









शुक्रवार, 28 दिसंबर 2018

अमृता हाट का शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगा आर्थिक संबल


बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने किया फीता काटकर अमृता हाट का शुभारंभ

                बाड़मेर, 28 दिसंबर। अमृता हाट महिलाआंे को आर्थिक रूप से संबल प्रदान करने की दिशा मंे सराहनीय प्रयास है। हस्तनिर्मित उत्पादांे को एक स्थान पर बिक्री के लिए मंच उपलब्ध कराने से महिलाआंे की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्टेशन रोड़ के मैदान मंे अमृता हाट के शुभारंभ समारोह के दौरान कही। इससे पहले उन्हांेने फीता काटकर अमृता हाट का शुभारंभ किया।
                विधायक मेवाराम जैन ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि अमृता हाट जैसे आयोजनांे के जरिए महिलाआंे को सशक्त बनाया जाए। इसके जरिए वे आर्थिक दृष्टि से मजबूत होने के साथ आत्मनिर्भर बनेगी। उन्हांेने कहा कि अमृता हाट मंे अन्य जिलांे के प्रसिद्व उत्पाद भी आसानी से उपलब्ध हो जाते है। विधायक जैन ने आमजन से अमृता हाट मंे अधिकाधिक उत्पादांे की खरीददारी करके महिलाआंे को आर्थिक संबल प्रदान करने का अनुरोध किया। इस दौरान शुभारंभ समारोह के अध्यक्ष के रूप मंे पुलिस अधीक्षक राहुल बारहट एवं विशिष्ट अतिथि रूप मंे जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम, अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल मेघवाल, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक नानकचंद चंद्रोदय उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से की गई अमृता हाट के आयोजन की पहल से ग्रामीण इलाकांे मंे स्वयं सहायता समूहांे की ओर से निर्मित हस्तनिर्मित उत्पादों के विपणन को बढ़ावा मिलता है। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनती हैं। यह एक बहुत अच्छा प्लेटफॉर्म है, जिससे महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन मिलता है।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजनांे से महिला सशक्तिकरण के साथ राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाआंे का लाभ आमजन को मिलता है। उन्हांेने कहा कि महिलाओं के हस्तनिर्मित उत्पादांे को ऑनलाईन विक्रय करने की दिशा मंे प्रयास करें, ताकि उत्पादों की बिक्री को बढ़ाया जा सके। उन्हांेने फोटोयुक्त मतदाता सूचियांे के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे मंे विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि मतदाता सूचियांे मंे पात्र महिलाएं आवश्यक रूप से अपना नाम जुड़वाएं। महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक श्रीमती सती चौधरी ने आभार जताते हुए कहा कि बाड़मेर के धनाऊ एवं चौहटन क्षेत्र में हस्तनिर्मित उच्च गुणवत्ता कशीदाकारी का सामान कम दामों पर उपलब्ध है। जबकि यह सामान बड़े बाजारों में लागत से पांच गुणा अधिक मूल्य पर मिलता है। ऐसे मेलों से इस तरह के सामान की बिक्री बढ़ने से आमजन को लाभ मिलता है। महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने कहा कि स्वयं सहायता समूह उच्च गुणवत्तायुक्त उत्पादांे का वाजिब दाम पर विक्रय करें। उन्हांेने बताया कि इस मेले मंे 11 जिलांे के स्वयं सहायता समूहांे की ओर से विभिन्न उत्पादांे की स्टालस लगाई गई है। अमृता हाट मंे स्वयं सहायता समूहों के महिला सदस्यों के हस्तनिर्मित विभिन्न उत्पाद जैसे मिट्टी के बर्तन, गर्मपट्टू , मूंग पापड़, आम पापड़, दलिया, नमकीन, हींग, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, रेडिमेड गारमेंट, श्रृंगार का सामान, आचार, मुरब्बा, घर का साज-सज्जा का सामान, टेरीकोटा, मीनाकारी, नेट की साड़िया, सूट, मनिहारी, पूजा थाली, मार्बल की मूर्तिया, जूट का सामान, कठपूतलिया, कशीदे का सामान, केर, सांगरी, कुमठिया, व खाने-पीने का शुद्व देशी गुणवत्ता वाला सामान वाजिब दाम पर मिलेगा। कार्यक्रम की शुरूआत मंे अतिथियांे ने सरस्वती माता की तस्वीर के आगे दीप प्रज्जवलन किया। राजकीय एमबीसी महिला महाविद्यालय बाड़मेर के सहायक प्रोफेसर मुकेश पचौरी ने कार्यक्रम का संचालन किया। समारोह के उपरांत अतिथियांे ने अमृता हाट मेले मंे लगी विभिन्न उत्पादांे की स्टाल्स का अवलोकन किया।




युवाओं के नाम जोड़ने के लिए घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ


विशेष योग्यजनों का पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए बीएलओ से लिया जाएगा प्रमाण पत्र

                बाड़मेर, 28 दिसंबर। पात्र युवाओं के नाम मतदाता सूचियों में जोड़ने के लिए 25 जनवरी तक सभी बीएलओ घर-घर जाकर युवाओं का पंजीकरण करेंगे। इन निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।
                जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि युवाओं के नाम जोड़ने के लिए शैक्षणिक संस्थाओं में शिविर आयोजित किए जाए। इसके अलावा जिन भागांे मंे विशेष योग्यजन मतदाता है उनका भौतिक सत्यापन करवाने तथा पात्र विशेष योग्यजन का नाम मतदाता सूची मंे जुड़वाने के लिए घर-घर जाकर सर्वे कर नाम जुड़वाने के लिए आवेदन पत्र प्राप्त कर जोड़ना सुनिश्चित करें। इस संबंध मंे सभी बीएलओ से प्रमाण पत्र प्राप्त किया जाए कि उसके भाग मंे कोई विशेष योग्यजन पंजीयन से शेष नहीं है। जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने बताया कि विशेष तिथियांे 13 एवं 20 जनवरी को बीएलओ को मतदान केन्द्रांे एवं 12 तथा 19 जनवरी को ग्राम सभाआंे, वार्ड सभाआंे की बैठकांे मंे उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा पुनरीक्षण अवधि 25 जनवरी तक बीएलओ प्रतिदिन घर-घर जाकर मतदाता सूचियांे की प्रविष्टियांे का सत्यापन एवं विभाग की ओर से उपलब्ध करवाई गई त्रृटियांे, विशेष योग्यजनांे से संबंधित सूचना एवं अन्य प्रपत्रांे मंे सूचना का संकलन भी करेंगे। विशेष योग्यजन पंजीकृत अथवा पात्र अपंजीकृत मतदाताआंे से दूरभाष पर सूचना प्राप्त होने पर बीएलओ उनसे अविलंब व्यक्तिगत रूप से संपर्क करेंगे।
ग्राम एवं वार्ड सभाआंे का आयोजन करने के निर्देश : फोटोयुक्त मतदाता सूचियांे के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 12 एवं 19 जनवरी को मतदाता सूचियांे के संबंधित भाग की प्रविष्टियांे का ग्राम सभाआंे की बैठकांे का आयोजन कर पठन एवं सत्यापन किया जाएगा। इस संबंध मंे जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने समस्त विकास अधिकारियांे को ग्राम एवं वार्ड सभाआंे की बैठकांे का आयोजन सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए है।


एक जनवरी को 18 वर्ष के होने वाले युवा अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं


जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने की जिले के सभी पात्र मतदाताओं से अपील

                बाड़मेर, 28 दिसंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बाड़मेर जिले के सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे एक जनवरी को 18 वर्ष के होने वाले युवा अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं।
                जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने आगामी वर्ष में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए फोटो निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण का कार्य प्रारम्भ कर दिया है। लोकसभा निर्वाचन के लिए एक जनवरी 2019 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी पात्र नागरिकों का नाम निर्वाचक नामावली में शामिल किया जाएगा। उन्हांेने बताया कि बाड़मेर जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर 25 जनवरी 2019 के बीच बीएलओ संबंधित मतदान केन्द्र में उपस्थित रहकर मतदाता सूची के संबंध में दावे आपत्ति प्राप्त करेंगे। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधित करवाने के लिए 25 जनवरी तक दावे आपत्ति प्राप्त किए जाएंगे। उन्होंने एक जनवरी 2019 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी युवाओं से अपील की है कि वे अपने नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के फोटो सहित अपने निकटतम मतदान केन्द्र में जाकर बीएलओ से सम्पर्क करें, ताकि उनके नाम मतदाता सूची में जोड़े जा सकें और वे लोकसभा निर्वाचन के लिए अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें। जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने जिले के समस्त नागरिकों विशेषकर एक जनवरी 2019 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे युवक-युवतियों से अपील की है कि वे अपना नाम निर्वाचक नामावली में जोड़ने के लिए नियमानुसार फार्म नंबर 6 भर कर अपने मतदान केन्द्र के बीएलओ को निर्धारित तिथि 25 जनवरी 2019 के पूर्व आवश्यक रूप से दें। उन्होंने बाड़मेर जिले के समस्त नागरिकों, राजनीतिक दलों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की कि वह पात्र युवक-युवतियों को निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित कराने के लिए विशेष रूप से प्रोत्साहित करें, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ने से वंचित नहीं रहे।

बुधवार, 26 दिसंबर 2018

जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक गुरुवार को


बाड़मेर, 26 दिसंबर। जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक गुरुवार को प्रात : 11 बजे कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेंस हॉल में जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित होगी।
अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने बताया कि समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को अपने विभागों से सम्बन्धित योजनाओं, कार्यक्रमों एवं सामान्य कार्यों की संक्षिप्त रिपोर्ट के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

जिला कलक्टर नकाते को विदाई दी


बाड़मेर, 26 दिसंबर। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते का गंगानगर स्थानांतरण होने पर बुधवार को अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विदाई दी।
जिला कलक्टर कार्यालय में आयोजित सादे समारोह के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक नानकचंद चंद्रोदय समेत विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते को माल्यार्पण कर तथा बुके भेंटकर विदाई दी। नकाते ने बाड़मेर के कार्यकाल को यादगार बताते हुए सहयोग के लिए सबका आभार जताया।



अमृता हाट मेला का आयोजन 28 से

बाडमेर, 26 दिसम्बर। महिला अधिकारिता विभाग द्वारा बाडमेर जिला स्तर पर महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण एवं विपणन कौशल को बढावा देने के उद्ेश्य से 28 दिसम्बर, 2018 से 1 जनवरी,2019 तक अमृता हाट मेला का आयोजन स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्टेशन रोड में किया जाएगा।
महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने बताया कि इस मेले में संभाग एवं जिले के दूर दराज के क्षेत्रों में कार्यरत महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की भागीदारी रहेगी। यह मेला प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक चलेगा। 

पशु कल्याण पखवाड़ा 14 जनवरी से 31 जनवरी तक


                बाड़मेर, 26 दिसंबर। पशुपालन विभाग की ओर से प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी 14 से 31 जनवरी 2019 तक पशु कल्याण पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पशु पक्षियों के कल्याण के लिए लोगों को प्रेरित करने के साथ पशु चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
                पशु पालन विभाग के निदेशक डॉ. शैलेश शर्मा ने बताया कि पशु कल्याण पखवाड़े के अवसर पर विभाग की ओर से जिलों में प्रत्येक पशु चिकित्सा संस्था पर एक एक बांझ निवारण एवं पशु शल्य चिकित्सा शिविर आयोजित करने के निर्देश दिये गए हैं, जिससे ज्यादा से ज्यादा पशुओं को लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने बताया कि शिविरों के माध्यम से पशुपालकों तथा गोशालाओं के पशुओं को  कृमिनाशक औषधि पिलाने, संबंधित क्षेत्र की गौशालाओं एवं पशुपालकों के पशु बाड़े में जाकर ठण्ड से पीड़ित पशुओं को राहत देने संबंधित आवश्यक उपाय करवाने तथा ग्राम में संचालित पशु खेलियों की सफाई तथा रंगरोगन कराकर पुनः पानी भरवाना सुनिश्चित करने का काम किया जाएगा। शिविरों के माध्यम से पशु क्रूरता के संबंध में सामान्य जन को आवश्यक जानकारी भी दी जाएगी। डॉ. शर्मा ने बताया कि पशु कल्याण पखवाड़े के सफल आयोजन के लिए जिला स्तर अधिकारियों को प्रत्येक तहसील अथवा पंचायत समिति स्तर पर पशु कल्याण गोष्ठी आयोजित करने के निर्देश दिये गए हैं। इसके अतिरिक्त जिले की समस्त पशु चिकित्सा संस्थाओं को अपने क्षेत्र की ग्राम पंचायतों, नगर पालिकाओं, एवं गौशालाओं में चेतना शिविर तथा गोष्ठियां एवं पशु कल्याण जन जागृति रैली आयोजित करवाने के लिए भी निर्देशित किया गया है। इस अवसर पर जन जागरण के माध्यम से पशु गाड़ियों में क्षमता से अधिक भार ढ़ोने से रोकने का प्रयास भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पशु कल्याण पखवाडे के दौरान सूचना मिलने पर मौके पर जाकर रोगी एवं घायल पशुओं को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। डॉ. शर्मा ने बताया कि पशु पखवाड़े के दौरान 26 जनवरी गणतंत्र दिवस तथा 30 जनवरी को सर्वोदय दिवस के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें विभिन्न पशु कल्याण आधारित कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि पतंग बाजी के दौरान घायल पक्षियों के संरक्षण के लिए मकर संक्रान्ति के दिन प्रातः 7 बजे से सांय तक विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित कर उनकी तत्काल चिकित्सा सुनिश्चित करने के निर्देश भी प्रदान किये गये हैं। इसके अतिरिक्त पक्षियों को चोटिल होने से बचाने के लिए पतंगों में इस्तेमाल होने वाले घातक चाईनिज मांझे पर प्रतिबंध एवं प्रातः 10 बजे से पहले तथा सांय 4 बजे के बाद पतंगबाजी पर प्रतिबंध सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए है।

मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन, 22 फरवरी तक जुड़ेंगे पात्र लोगांे के नाम


13 और 20 जनवरी को विशेष अभियान के तहत बीएलओ मतदान केंद्रों पर प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक जोड़ेंगे पात्र मतदाताओं के नाम

                बाड़मेर, 26 दिसंबर। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बुधवार को एकीकृत मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन कर दिया गया है। ऐसे मतदाता जिनकी उम्र 1 जनवरी, 2019 को 18 वर्ष पूरी होने जा रही है और उनका नाम मतदाता सूची नहीं है। वे सभी अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवा सकेंगे। पूर्व में पंजीकृत मतदाता भी आवश्यक संशोधन करवा सकते है।
                जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि मतदाता सूचियों के प्रारूप प्रकाशन के संबंध मंे दावे एवं आपत्तियां 25 जनवरी तक मांगी गई है। मतदाता सूचियों के संबंधित भाग की प्रविष्टियों का ग्राम सभा अथवा स्थानीय निकाय एवं आवासीय वेलफेयर सोसाइटी के साथ बैठक आयोजित कर 12 और 19 जनवरी, 2019 को पठन और सत्यापन किया जाएगा। उनके मुताबिक 13 और 20 जनवरी को विशेष अभियान के तहत बीएलओ मतदान केंद्रों पर प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ेंगे। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि जिनकी उम्र 1 जनवरी को 18 वर्ष पूरी होने जा रही है, वे मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं भुले। उल्लेखनीय है कि 22 फरवरी तक आवेदन करने वाले मतदाता ही आगामी लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि राजनीतिक दलांे के बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं के साथ दावे एवं आपत्तियों के आवेदन पत्र प्राप्त करने की विशेष तिथियां 13 और 20 जनवरी तय की गई है। दावे और आपत्तियों का निस्तारण 11 फरवरी से पूर्व किया जाएगा। उन्होंने बताया कि डेटाबेस को अपडेट करने, फोटोग्राफ मर्ज करने, कन्ट्रोल टेबलस् को अपडेट करने एवं पूरक की तैयारी एवं मुद्रण का कार्य 18 फरवरी से पूर्व किया जाएगा। वहीं मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन 22 फरवरी, 2019 को किया जाएगा।
नाम जुड़वाने और संशोधन के लिए भरने होंगे अलग-अलग फॉर्म : मतदान की योग्यता रखने वाले ऐसे भारतीय नागरिक जो 01 जनवरी 2019 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं, उनको अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करने के लिए प्रारुप 6 में आवेदन कर बीएलओ को प्रस्तुत करना होगा। ऐसे मतदाता जिनकी मृत्यु हो चुकी है या अन्यत्र स्थानान्तरित हो गए हैं, ऐसे नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए प्रपत्र 7 तथा मतदाता सूची में अंकित प्रविष्टि के संशोधन के लिए प्रपत्र 8 में आवेदन बीएलओ को प्रस्तुत करना होगा। एक ही विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में एक मतदान केन्द्र के क्षेत्र से दूसरे मतदान केन्द्र के क्षेत्र में निवासरत मतदाता अपने क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम सम्मिलित किए जाने के लिए प्रारुप 8-क में आवेदन पत्र संबंधित बूथ लेवल अधिकारी को प्रस्तुत कर सकते हैं।

टीम वर्क के साथ त्वरित गति से मिलेगी आमजन को राहत : गुप्ता


भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बाड़मेर जिला कलक्टर का पदभार संभाला

                बाड़मेर, 26 दिसंबर। राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाआंे के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ टीम वर्क के जरिए आमजन की समस्याआंे का त्वरित गति से समाधान किया जाएगा। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बुधवार को बाड़मेर जिला कलक्टर का पदभार संभालने के बाद यह बात कही।
                जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने कहा कि रिफाइनरी परियोजना निर्धारित समयावधि एवं अनुमानित लागत मंे पूरा करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके अलावा आमजन को बिजली,पानी, सड़क जैसी आधारभूत सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा मंे समन्वित प्रयास किए जाएंगे। उन्हांेने बताया कि विधानसभा चुनाव की तरह शांतिपूर्वक ढ़ग से लोकसभा चुनाव करवाने के साथ जिला एवं पुलिस प्रशासन टीम भावना से कार्य करते हुए बाड़मेर के बेहतरीन विकास की दिशा मंे कार्य करेगा। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत एकीकृत मतदाता सूचियांे के प्रारूप का प्रकाशन कर दिया गया है। उन्हांेने बताया कि कल्याणकारी योजनाआंे पर मुख्य रूप से फोकस करने केेे साथ जिले मंे सूखे की स्थिति से निपटने के लिए राज्य सरकार के दिशा-निर्देशांे के अनुरूप पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएंगे। इससे पहले जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने विविधत रूप से कार्यभार संभाला। अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने बाड़मेर जिले की प्रशासनिक संरचना एवं अन्य विविध पहलूआंे के बारे मंे अवगत कराया। इस दौरान कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, निजी सहायक सुमेरसिंह शेखावत समेत विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2012 बैंच के अधिकारी हिमांशु गुप्ता इससे पहले अजमेर नगर निगम मंे आयुक्त, अलवर यूआईटी सचिव, उपखंड अधिकारी धौलपुर के रूप मंे सेवाएं दे चुके हैं।




सोमवार, 24 दिसंबर 2018

अमृता हाट मेला का आयोजन 28 से


                बाडमेर, 24 दिसम्बर। महिला अधिकारिता विभाग द्वारा बाडमेर जिला स्तर पर महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण एवं विपणन कौशल को बढावा देने के उद्ेश्य से 28 दिसम्बर,2018 से 1 जनवरी,2019 तक अमृता हाट मेला का आयोजन किया जाएगा।
                महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने बताया कि इस मेले में संभाग एवं जिले के दूर दराज के क्षेत्रों में कार्यरत महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की भागीदारी रहेगी। यह मेला प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक चलेगा।

उपभोक्ताआंे को उनके अधिकारांे के प्रति जागरूक करें: नकाते


राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर सूचना केन्द्र मंे हुआ प्रदर्शनी का आयोजन

                बाड़मेर, 24 दिसंबर। उपभोक्ताआंे को उनके अधिकारांे की जानकारी देकर जागरूक किया जाए। ताकि उनके अधिकारांे का हनन नहीं हो। इसके लिए समय-समय पर जागरूकता गतिविधियां चलाई जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद की बैठक के दौरान यह बात कही। इधर, जिला मुख्यालय पर सूचना केन्द्र मंे राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष्य मंे प्रदर्शनी आयोजित की गई।
                इस अवसर पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि उपभोक्ताआंेेे को उनके अधिकारांे के प्रति जागरूक करने मंे विभागांे की महत्वपूर्ण भूमिका है। उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत उपभोक्ताआंे के कई अधिकार है। लेकिन इसकी जानकारी के अभाव मंे उपभोक्ताआंे को उनके अधिकार नहीं मिल पाते है। उन्हांेने कहा कि समय-समय पर विभिन्न गतिविधियांे के जरिए बाजार मंे उपभोक्ताआंे के साथ होने वाली धोखाधड़ी, मिलावटी सामान, कम नाप-तौल, गारंटी के बाद सेवाएं नहीं मिलने के बारे मंे उपभोक्ताआंे को जागरूक करने का प्रयास किया जाए। उन्हांेने विभागीय अधिकारियांे को खाने-पीने की वस्तुआंे, पेट्रोल मंे मिलावट के बारे मंे आमजन को सहज एवं सरल तरीके अवगत कराने के निर्देश दिए। ताकि आम आदमी आसानी से गलत एवं सही की पहचान कर सके।
                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने कहा कि उपभोक्ताआंे को जागरूक बनाने, उनके हितांे की रक्षा करने एवं न्याय दिलाने की दिशा मंे सार्थक प्रयास किए जाए। उन्हांेने कहा कि उपभोक्ताआंे को जागरूक किया जाए कि वे उपभोक्ता खरीदे गए माल अथवा सेवा का बिल आवश्यक रूप से लें। बिल मंे माल की प्रकृति, मात्रा, दर, गुणवत्ता का स्पष्ट उल्लेख होना चाहिए। बिल लेते समय यह ध्यान रखें कि बिल मंे व्यापारी का नाम, जीएसटी एवं बिल नंबर, दिनांक, माल का विवरण सही-सही लिखा हो। जिला रसद अधिकारी सुरेन्द्रसिंह राठौड़ ने उपभोक्ता दिवस के इतिहास, उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के बारे मंे जानकारी दी। इस दौरान विभिन्न विभागीय अधिकारियांे की ओर से उपभोक्ताआंे एवं उनके विभागांे की भूमिका के बारे मंे बताया गया। इससे पहले जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सूचना केन्द्र मंे राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष्य मंे प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया।
                इस अवसर पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने डेयरी के अधिकारियांे को दूध की गुणवत्ता की जांच कराने की प्रक्रिया से आमजन को अवगत कराने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर को अवगत कराया गया कि कोई भी आम व्यक्ति दूध का नमूना लाकर डेयरी मंे इसकी जांच करवा सकता है। उन्हांेने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियांे को उपभोक्ताओं के अधिकारों के बारे में व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्हांेने पेट्रोल के नमूनांे की जांच की प्रक्रिया को देखा। उन्हांेने कहा कि फिल्टर पेपर से पेट्रोल की जांच के बारे मंे आमजन को बताया जाए ताकि वह अपने अधिकारांे के प्रति जागरूक हो। प्रदर्शनी मंे जिला रसद अधिकारी सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने विभिन्न विभागांे की ओर से स्थापित किए गए काउंटरांे एवं उपभोक्ताआंे के अधिकारांे के बारे मंे जानकारी दी। प्रदर्शनी में डेयरी की ओर से शुद्ध दूध की जॉच करने, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से खाद्य पदार्थाें की जांच, डिस्काम की ओर से विद्युत मीटर की जांच, महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पोषाहार, रसद विभाग की ओर से पास मशीन से खाद्य सामग्री वितरण के बारे मंे काउंटर स्थापित कर जानकारी दी गई। इसी तरह पेट्रोल में मिलावट की स्पॉट जॉच करने, गैस एजेन्सियों की ओर एलपीजी सलेण्डर के उपभोग, ईधन की बचत कीे जानकारियां दी गई। प्रदर्शनी में उपभोक्ताओं ने सम्मिलित होकर उपभोक्ता जागरूकता से संबंधित जानकारियां प्राप्त की। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग उप निदेशक सती चौधरी, डेयरी के उप प्रबन्धक श्याम सुन्दर पुरोहित, जलदाय विभाग के सहायक अभियन्ता महेश शर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी भूराराम गोदारा समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।







शुक्रवार, 21 दिसंबर 2018

जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद की बैठक 24 को


                बाड़मेर, 21 दिसंबर। जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद की बैठक 24 दिसंबर को दोपहर एक बजे कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित होगी।
                जिला रसद अधिकारी ने बताया कि इस बैठक में जन प्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।

27 दिसंबर तक ग्राम सभाओं का आयोजन करने के निर्देश


                बाड़मेर, 21 दिसंबर। जन योजना अभियान  सबकी योजना सबका विकास, जीपीडीपी के तहत शासन सचिव,ग्रामीण विकास एवं पंचायतीीराज विभाग ने गुरूवार को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के दौरान समस्त ग्राम पंचायतों में 27 दिसम्बर तक ग्राम सभाओं का आयोजन करवाने के निर्देश दिए है।
                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने बताया कि जिले की समस्त पंचायत समितियों के विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे सम्बन्धित ग्राम पंचायतों में  27 दिसम्बर तक आवश्यक रुप से ग्रामसभाओं का आयोजन किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने ग्रामसभाओं के दौरान जीपीडीपी, मनरेगा, एसएलडब्ल्यूएम की डीपीआर मॉडल शमसानों के प्रस्ताव ,सामुदायिक शौचालयों के प्रस्ताव तैयार करवाने के कार्य अनुमोदन के अलावा ग्राम सभाओं में मिशन अन्तोदय के तहत बेसलाईन सर्वे का अनुदान एवं सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामसभा तथा सूचना पट्ट की फोटो जीपीडीपी पोर्टल पर अनिवार्य रुप से अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे जीपीडीपी पर फ्रन्टलाइन वर्कर ग्राम पंचायत स्तर पर संबंधित विभाग के प्रतिनिधि का नाम एवं मोबाइल नम्बर तथा ई-मेल की जानकारी अवश्य इंद्राज करवाएं। उनके मुताबिक ग्रामसभाओं का आयोजन शैड्यूल आवश्यक रुप से जीपीडीपी पर अपलोड करने के लिए कहा गया है।

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष्य में प्रदर्शनी 24 को


                बाड़मेर, 21 दिसंबर। राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष्य मंे जिला मुख्यालय पर सूचना केन्द्र मंे 24 दिसंबर को प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।
                जिला रसद अधिकारी ने बताया कि उपभोक्ताआंे को उनके अधिकारांे के प्रति जागृत करने, उनके अधिकारांे एवं कर्त्तव्यांे के बारे मंे अवगत कराने, उपभोग्य वस्तुआंे के माप के तरीके, गुणवत्ता की जांच की प्रक्रिया, सेवाआंे के दोष के प्रकार बताने के लिए प्रदर्शनी लगाई जा रही है। इसमंे विभिन्न विभागांे की ओर से उपभोक्ताआंे के अधिकारांे से संबंधित पेम्पलेट, फोल्डर्स के साथ प्रायोगिक तरीके से जानकारी दी जाएगी।

पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति 26 को बाड़मेर आएंगे


                बाड़मेर, 21 दिसंबर। पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति बिरेन्द्र कुमार 26 दिसंबर को बाड़मेर आएंगे।
                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति बिरेन्द्र कुमार 26 दिसंबर को शाम 5.30 बजे बाड़मेर पहुंचेगे। सर्किट हाउस मंे रात्रि विश्राम के उपरांत 27 दिसंबर को प्रातः 9 बजे जैसलमेर के लिए प्रस्थान करेंगे।

अमृता हाट बाजार मंे नए महिला स्वयं सहायता समूहांे को भी शामिल करें: नकाते


बाड़मेर जिला मुख्यालय पर 28 दिसंबर से एक जनवरी तक आयोजित होगा अमृता हाट बाजार

                बाड़मेर, 21 दिसंबर। जिला मुख्यालय पर 28 दिसंबर से आयोजित होने वाले अमृता हाट बाजार मंे आमतौर पर आने वाले स्वयं सहायता समूहांे के साथ नए महिला स्वयं सहायता समूहांे को भी शामिल किया जाएं। ताकि महिलाआंे को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने शुक्रवार को अमृता हाट बाजार आयोजन समिति की बैठक के दौरान यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि अमृता हाट बाजार के लिए समुचित तैयारियां सुनिश्चित करें। संबंधित विभागांे को सौंपे गए उत्तरदायित्वांे का गंभीरता से निर्वहन किया जाए। उन्हांेने कहा कि हाट बाजार मंे स्वयं सहायता समूहांे को लाटरी के जरिए स्टाल आवंटित की जाए। उन्हांेने प्रस्तावित कार्य योजना के बारे मंे जानकारी लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने कहा कि स्वयं सहायता समूहांे के उत्पादांे की मार्केट से लिकेंज के साथ एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा कि इसका अधिकाधिक प्रचार-प्रसार किया जाए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल मेघवाल ने हाट बाजार स्थल पर समुचित पुलिस जाब्ता तैनात करने की बात कही। बैठक मंे नगर परिषद को आयुक्त अनिल झिगोनिया को सफाई एवं अन्य समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने बताया कि जिला मुख्यालय पर सीनियर सैकंडरी विद्यालय स्टेशन रोड़ मंे 28 दिसंबर से 1 जनवरी अमृता हाट बाजार आयोजित होगा। इसमंे जिले के अलावा प्रदेश के विभिन्न जिलांे से स्वयं सहायता समूहांे को आमंत्रित किया गया है। यहां विभिन्न सरकारी योजनाआंे की प्रदर्शनी के साथ चिकित्सा विभाग की ओर से आमजन का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा। इस बैठक मंे महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक सती चौधरी, चिकित्सा विभाग के डा. पंकज खुराना, जिला प्रबंधक गौतम माथुर, विनोद कुमार, जिला उद्योग केन्द्र के पीतांबरदास, देवदत्त शर्मा उपस्थित रहे।



लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...