बुधवार, 3 अक्टूबर 2018

निगरानी दल पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कार्य करें : नकाते


विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न निगरानी दलांे के कार्मिकांे को दिया प्रशिक्षण

                बाड़मेर, 03 अक्टूबर। विधानसभा चुनाव के दौरान निगरानी दल पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। ताकि आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित हो सके। जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते ने बुधवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे निगरानी दलांे के प्रशिक्षण के दौरान यह बात कही।
                जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि विधानसभा चुनाव-2018 के दौरान निर्वाचन आयोग हर गतिविधि पर नजर रखेगा। इसके लिए फ्लाइंग स्क्वाड, स्टेटिक सर्विलांस टीम तथा वीडियो विविंग टीम का गठन किया गया है। इसके अलावा सी विजिल एप्प बनाया गया है। इसके माध्यम से की जाने वाली शिकायतांे पर 100 घंटे की अवधि मंे कार्रवाई किया जाना आवश्यक होगा। उन्हांेने कहा कि उड़नदस्ते आचार संहिता की पालना करवाने के लिए नियमित रूप से अवैध शराब, नकद राशि एवं अन्य अवैधानिक सामग्री की जब्ती की कार्यवाही करें। उन्हांेने चुनावी खर्चों के विवरण एवं आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना के लिए सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल मेघवाल उपस्थित रहे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए खर्च निगरानी कमेटी के साथ सहायक खर्चा निगरानी, फ्लाइंग स्क्वायड एवं स्टेटिक सर्विलेंस टीमें, वीडियो सर्विलेंस टीमें, वीडियो व्यूइंग टीमें, मीडिया सर्टीफिकेशन, मोनेटरिंग कमेटी, एकाउंटिंग टीम, आमदनी कर विभाग एवं शराब मोनेटरिंग टीम बनाई गई है। उन्हांेने कहा कि खर्च निगरानी कमेटी का वास्तविक कार्य उम्मीदवार की नामजदगी पत्र भरने से शुरू होगा। उन्हांेने बताया कि यदि कोई व्यक्ति निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी अन्य व्यक्ति को उसके निर्वाचक अधिकारों का प्रयोग करने को उत्प्रेरित करने के उद्देश्य से नकदी अथवा वस्तु रूप में कोई परितोष देता है तो उसे आईपीसी की धारा 171 ख के तहत एक वर्ष का कारावास अथवा जुर्माना या दोनों सजाएं भुगतनी होंगी। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स मुकेश पचौरी ने बताया कि राजनीतिक दलांे, उम्मीदवारांे की ओर से चुनाव प्रचार पर किए जा रहे व्यय एवं आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित मामलों, शिकायतों एवं सूचनाओं पर तुरंत एवं प्रभावी कार्रवाई किस तरह से की जानी है। उन्हांेने बताया कि वीडियो निगरानी दल राजनीतिक दलों, प्रत्याशियों की ओर से किए गए व्यय , रैलियों एवं सभा, बैठकों पर व्यय का वीडियोग्राफी से अवलोकन करेंगे। उन्हांेने बताया कि पेड न्यूज की जांच करने तथा राजनीतिक दलों एवं उम्मीदवारों की ओर पिं्रट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया पर विज्ञापन देने की अनुमति प्रदान करने के लिए मीडिया सर्टिफिकेशन एवं निगरानी समिति की कार्रवाई सदस्य सचिव जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी की देखरेख में अमल में लाई जाएगी। राजनीतिक दलों एवं उम्मीदवारों द्वारा रैली एवं जनसभा आयोजित करने के अलावा बैनर, पोस्टर तथा होर्डिंग लगाने के लिए उपयुक्त स्थान निर्धारित किए जाएंगे। हैंड बिल तथा बंटने वाली प्रचार सामग्री पर प्रकाशक का नाम, पता, मोबाइल व दूरभाष नंबर तथा प्रकाशित की गई प्रतियों की संख्या का उल्लेख करना होगा। बैठक के दौरान जिला कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र दशोरा समेत विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।]




मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान से मिला जल संरक्षण को बढ़ावा : भायल


मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के चतुर्थ चरण की बामसीन ग्राम पंचायत से हुई शुरूआत

                बाडमेर, 03 अक्टूबर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान से जल संरक्षण को बढ़ावा मिला है। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने व्यर्थ बह रहे बारिश के पानी को सहेजने की दिशा मंे मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के जरिए अभिनव पहल की है। सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल ने बुधवार को समदड़ी पंचायत समिति की बामसीन ग्राम पंचायत के रेवतिया नाडा मंे मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के चतुर्थ चरण के शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मंे कही।
                इस दौरान विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि इस तरह के अभियान की शुरूआत से हमारे क्षेत्र मंे एनीकट निर्माण होने से कुआंे के जल स्तर मंे वृद्वि हुई है। उन्होंने उपस्थित जन समुदाय से आग्रह किया कि वे इस अभियान में अपना तन-मन-धन से योगदान देकर अभियान को सफल बनाएं। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि पानी की महत्ता को बाड़मेर जिले के बाशिंदांे से ज्यादा कोई नहीं समझ सकता। उन्हांेने बारिश के पानी को संग्रहित करने के तरीके बताने के साथ अधिकाधिक पौधारोपण करने की बात कही। जिला कलक्टर ने कहा कि इस अभियान से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलने के साथ पेयजल एवं सिंचाई के लिए पानी की समस्या से राहत मिलेगी। समारोह के दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते एवं सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल ने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान मंे सहयोग करने वाले भामाशाहांे को सम्मानित किया। इस दौरान सिवाना के पूर्व विधायक कानसिंह कोटड़ी ने कहा कि इस अभियान से वास्तव मंे आमजन एवं पशुधन को फायदा हुआ है। इस दौरान भामाशाहांे की ओर से 1 लाख 25 हजार रूपए का नकद सहयोग प्राप्त हुआ। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने एक दिन का वेतन देने की घोषणा की। इसके अलावा समदड़ी पंचायत समिति की प्रधान श्रीमती पिंकी चौधरी ने अपनी ओर से 15 हजार रूपए नकद जमा करवाएं। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के चतुर्थ चरण के तहत होने वाले कार्यो के बारे में विस्तार से जानकारी दी। समारोह के दौरान उपखंड अधिकारी अंजुम ताहिर सम्मा, अधीक्षण अभियंता बलवीरसिंह, अधिशाषी अभियंता भेराराम बिश्नोई, परियोजना अधिकारी मेवाराम बालन, उप प्रधान लक्ष्मणसिंह, विकास अधिकारी हरिसिंह राजपुरोहित समेत विभिन्न जन प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।






ऑडिट टीम के लिए समुचित तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश


जिला निर्वाचन अधिकारी नकाते ने की विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा

                बाड़मेर, 03 अक्टूबर। विधानसभा चुनाव को लेकर आगामी दिनांे मंे ऑडिट टीम का दौरा प्रस्तावित है। इसकी चेक लिस्ट के अनुसार समुचित तैयारियां सुनिश्चित करें। इसके अलावा समस्त विभाग आवश्यक रूप से कार्मिकांे का डाटा आनलाइन अपडेट करवाएं। जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते ने बुधवार को अटल सेवा केन्द्र मंे विधानसभा चुनाव से संबंधित प्रकोष्ठांे के प्रभारी अधिकारियांे की बैठक के दौरान यह बात कही।
                जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि प्रशिक्षण के साथ मतदान दलांे के गठन एवं चुनाव से संबंधित अन्य गतिविधियांे की क्रियान्विति सुनिश्चित करने के लिए ठोस कार्य योजना बनाई जाए। संबंधित अधिकारी उनको सौंपे गए उत्तरदायित्वांे की पूर्ण निष्ठा से पालना करें। उन्हांेने कहा कि निर्वाचन आयोग से समय-समय पर प्राप्त होने वाले निर्देशांे का गहन अध्ययन करते हुए निर्देशांे के अनुरूप कार्य संपादित किया जाए। उन्हांेने इस दौरान प्रकोष्ठवार अब तक संपादित किए गए कार्याें की विस्तार से जानकारी ली। नकाते ने विधानसभा चुनाव के लिए वाहनांे की व्यवस्था एवं चुनाव पर्यवेक्षकांे के लिए समुचित व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल ने पुलिस से जुड़े विभिन्न पहलूआंे पर जानकारी दी। उन्हांेने अति संवेदनशील एवं संवेदनशील मतदान केन्द्रों के अलावा जिले मंे कानून एवं सुरक्षा के संबंध मंे पुलिस की ओर से पुख्ता सुरक्षा इंतजाम करने की बात कही। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि सेक्टर मजिस्ट्रेट को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। आगामी दिनांे मंे विधानसभा क्षेत्र आवंटित कर दिए जाएंगे। बैठक के दौरान राजस्व अपील अधिकारी रामदेव गोयल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल मेघवाल, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उप निदेशक मोहनकुमारसिंह चौधरी, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक नानकचंद चन्द्रोदय, अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



सोमवार, 1 अक्टूबर 2018

अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर हुआ वरिष्ठ नागरिकांे का सम्मान


                बाड़मेर, 01 अक्टूबर। वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति बाड़मेर के तत्वावधान मंे सोमवार को आयोजित अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस समारोह के दौरान 13 वरिष्ठ नागरिकांे का सम्मान किया गया।
                जांगिड़ पंचायत भवन मंे आयोजित सम्मान समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप मंे सीमा सुरक्षा बल के सेवानिवृत कमांडेंट जोरसिंह, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक राजेन्द्र कुमार शर्मा, विशिष्ट अतिथि बीएलएमसीएल के हेड सुधीर भंडारी, वरिष्ठ अधिवक्ता स्वरूपसिंह राठौड़, भारत विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष प्रो.रामकुमार जोशी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके उपरांत मंचासीन अतिथियो का स्वागत एवं माल्यार्पण किया गया। समिति के अध्यक्ष मिरचुमल कृपलानी ने स्वागत भाषण के साथ अतिथियांे का अभिनंदन किया। नारायणलाल खत्री ने चलो उतारे आरती प्रेरणा गीत प्रस्तुत किया। सचिव लूणकरण जांगिड़ ने समिति का परिचय, गठन एवं समिति की ओर से संचालित की जा रही गतिविधियांे की जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठजनांे के कल्याणार्थ समिति की ओर से पूर्व वर्षाें मंे अनेक कार्य किए गए है। समारोह के विशिष्ट अतिथि प्रो.रामकुमार जोशी ने कहा कि वरिष्ठ जन अपने आपको वृद्व नहीं समझे। शरीर से भले ही वृद्व हो गए है, लेकिन मन से अपने आपको वृद्व नहीं समझे। उन्हांेने कहा कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती। अपनी युवा पीढ़ी को संस्कारवान बनाएं। विशिष्ट अतिथि सुधीर भंडारी ने कहा कि वरिष्ठजन अनुभवांे की खान है तथा युवा पीढी वृद्व जनांे से बहुत कुछ ज्ञान प्राप्त कर सकती है। वृद्वजनांे के अनुभवांे का लाभ लेना चाहिए। विशिष्ट अतिथि स्वरूपसिंह राठौड़ ने आध्यामिकता के बारे मंे विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि ईश्वर को हमेशा याद रखे। अपने आपको ईश्वर समझे, तभी इंसान का कल्याण संभव है। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रांे मंे उत्कृष्ट कार्य करने वाले वरिष्ठ नागरिकांे का अतिथियांे ने माल्यार्पण कर शाल ओढाकर एवं श्रीफल भंेट कर सम्मान किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि सीमा सुरक्षा बल के सेवानिवृत कमाडेंट जोरसिंह ने वरिष्ठजनांे को इस उम्र के पड़ाव के व्यायाम, योगा एवं प्रातः काल पैदल चलकर अपने आपको स्वस्थ्य रखा जा सकता है। सहायक निदेशक राजेन्द्र कुमार शर्मा ने कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से वरिष्ठ जनांे के लिए डे केयर सेंटर एवं अन्य कोई योजनाएं संचालित की जाकर वरिष्ठजन लाभ प्राप्त कर सकते है। इस दौरान बीएलएमसीएल कंपनी की ओर चिकित्सा शिविर मंे 80 वरिष्ठ नागरिकांे के स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गई। समिति के संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता अंबालाल जोशी ने सबका आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन मुकेश व्यास ने किया।


पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन क्षेत्रों मेें सूखा दिवस घोषित


                बाड़मेर, 01 अक्टूबर। पंचायती राज संस्थाओं के 4 अक्टूबर को होने वाले उप चुनाव के दौरान संबंधित पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन क्षेत्रों एवं उनकी पांच किलोमीटर की परिधि में मतदान समाप्ति पर पूर्ण होने वाले 48 घंटे की अवधि तक सूखा दिवस घोषित कर दिया गया है।
                राज्य सरकार ने आदेश जारी कर राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन क्षेत्रों एवं उनके पांच किलोमीटर परिधीय क्षेत्र में 2 अक्टूबर सायं 5 बजे से 4 अक्टूबर, 2018 को मतगणना समाप्ति तक सूखा दिवस घोषित किया है।

खादी वस्त्रों पर वर्ष पर्यन्त 5 प्रतिशत की विशेष छूट


                बाड़मेर, 01 अक्टूबर। राज्य सरकार ने आदेश जारी कर महात्मा गांधी के 150 वें जन्म जयन्ती वर्ष के उपलक्ष्य में खादी वस्त्रों की फुटकर बिक्री पर वर्ष पर्यन्त 5 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान की है। इसके तहत खादी के सूती, ऊनी, रेशमी, पॉली एवं पॉलीवूल वस्त्रों पर छूट 2 अक्टूबर 2018 से एक अक्टूबर 2019 तक रहेगी।
                विशिष्ट शासन सचिव, उद्योग डॉ. समित शर्मा ने बताया कि यह छूट खादी ग्रामोद्योग आयोग की ओर से पंजीकृत खादी संस्थाओं एवं समितियों द्वारा संचालित बिक्री भण्डार, उत्पादन एवं प्रदर्शनियों पर ही देय होगी। सरकारी बिक्री तथा निर्यात पर यह छूट नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि संस्थाओं को यह छूट उसी बिक्री पर दी जाएगी, जो खादी आयोग या राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड से खादी का उत्पादन, व्यापार या बिक्री को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय व तकनीकी सहायता प्राप्ति के लिए संबद्ध है। शर्मा ने बताया कि रिबेट का पुनर्भरण प्री ऑडिट के बाद तथा खादी बोर्ड की ओर से निर्धारित फुटकर बिक्री लक्ष्यांकों तक ही किया जाएगा तथा संस्थाओं को इस अवधि में दी गई छूट की  सूचना हर माह के अंत में खादी बोर्ड को देनी होगी।

बीएसएफ ने सिविक एक्शन के तहत विद्यालय मंे बांटी सामग्री


                बाड़मेर, 01 अक्टूबर। सीमा सुरक्षा बल की 142 वाहिनी की ओर से सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत सोमवार को तेजाराम स्वतंत्रता सेनानी राउमावि गडरारोड़ मंे सामग्री वितरित की गई।
                इस दौरान 142 वाहिनी के कमाडेंट कुलवंत कुमार ने संबोधित करते हुए विद्यार्थियांे को लक्ष्य निर्धारित कर नियमित रूप से अध्ययन करने की बात कही। विद्यर्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमांे की प्रस्तुति देते हुए देशभक्ति का संदेश दिया। इस दौरान सीमा सुरक्षा बल की ओर से पानी की टंकी, दरी, श्याम पट्ट ,मार्कर पेन, डस्टर, बैंच एवं डेस्क समेत अन्य सामान विद्यालय परिवार को भेंट किया गया। इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी मनोज कुमार, उप कमाडेंट दिलीप कुमार, प्रतीक हेगड़े, प्रधानाध्यापक, सरपंच रघुवीरसिंह समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




ग्राम सभाओं मंे आज होगा मतदाता सूची का पठन


पात्र मतदाताओं के नाम मौके पर जोड़े जाएंगे, दोहरे नाम हटेंगे

                बाड़मेर, 01 अक्टूबर। आगामी विधानसभा चुनाव में अधिकाधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन विभाग की ओर से मंगलवार को ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में ग्राम और वार्ड सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पात्र मतदाताओं के नाम मौके पर जोड़े जाएंगे। इसके अलावा दोहरी, संदेहास्पद या स्थानान्तरित मतदाताओं की प्रविष्टियों को हटाया जाएगा।
                जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि अधिकाधिक लोगांे की मतदान मंे भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 2 अक्टूबर के उपरांत 3 और 4 अक्टूबर को सायंकाल 4 से 8 बजे के मध्य सभा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची का पठन किया जाएगा। उन्हांेने बताया कि अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूचियों की एक-एक प्रति बूथ लेवल अधिकारियों को उपलब्ध करवाई गई है। ताकि वे ग्राम सभा में मतदाता सूचियों का पठन कर सके। ग्राम सभाओं में यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि जिस पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में नहीं है तो उसे मौके पर ही आवेदन पत्र भरवाया जाए। मतदाता सूची के पठन के दौरान दोहरी, संदेहास्पद या स्थानान्तरित मतदाताओं की प्रविष्टियां मिलती हैं तो उन्हें भी सूचीबद्ध कर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी नकाते ने बताया कि ग्राम सभा की बैठकों के सफल आयोजन के लिए सभी बूथ लेवल अधिकारियों को निर्देशित करने के साथ सुपरवाईजर्स का दायित्व भी निर्धारित किया गया है।

कवि सम्मेलन 11 को, कई जानी मानी हस्तियां करेगी शिरकत


स्वीप आइकन एवं इंडियन आइडल फेम मोतीखान रहेंगे आकर्षण का केन्द्र

                बाड़मेर, 01 अक्टूबर। बालिका सशक्तिकरण एवं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के प्रति आमजन मंे जागरूकता लाने के लिए बाड़मेर जिला मुख्यालय पर 11 अक्टूबर को कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। इसकी तैयारियांे की समीक्षा को लेकर सोमवार को जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे बैठक आयोजित हुई।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कवि सम्मेलन के दौरान देश के प्रसिद्व कवियांे को आमंत्रित करने के साथ समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर नकाते ने कहा कि इस कवि सम्मेलन मंे नामी-गिरामी कवियांे को आमंत्रित किया जाए, ताकि बेटियांे को बचाने एवं उनको हर क्षेत्र मंे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का संदेश आमजन तक पहुंचा सके। जिला कलक्टर ने कवि सम्मेलन मंे मतदाता जागरूकता के लिए ईवीएम एवं वीवीपेट का प्रदर्शन करने के निर्देश दिए। उन्हांेने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देने वाले डाक्यूमेट्री प्रदर्शित करने एवं पीएनडीटी एक्ट के बारे मंे आमजन को विस्तार से जानकारी देने के लिए कहा। कवि सम्मेलन मंे बाड़मेर जिले के स्वीप आइकन एवं इंडियन आइडल फेम मोतीखान भी प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा परंपरागत फड़ वादन किया जाएगा। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित, महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डा.ललिता मेहता, जिला रसद अधिकारी कंवराराम चौधरी, प्रो. मुकेश पचौरी, नगर परिषद आयुक्त अनिल झिझोलिया समेत कई विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



समाज कल्याण सप्ताह मंे होगा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन


मंगलवार को महात्मा गांधी जयंती पर अहिंसा चौराहे पर आयोजित होगा कार्यक्रम

                बाडमेर, 01 अक्टूबर। जिले में 7 अक्टूबर तक समाज कल्याण सप्ताह का आयोजन होगा। जिला प्रशासन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से इस सप्ताह के दौरान जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
                जिला कलेक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि 2 अक्टूबर को प्रातः 7.30 बजे अंहिसा चौराहे पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ गांधी जी के प्रिय भजन तथा रामधुन की प्रस्तुति की जाएगी। इस दिन बापू कालोनी मंे अनुसूचित जाति के व्यक्तियों की समस्याओं पर विचार गोष्ठी का आयोजन, अनुसूचित जाति की बस्तियों में बिजली, पानी की सुविधाओं में तकनिकी खामियों का निराकरण करना, स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत जिला कार्यालय, छात्रावासों एवं आवासीय विद्यालयों की विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 3 अक्टूबर का दिन अपराधी सुधार दिवस के रूप में आयोजित किया जाएगा। इस दिन प्रातः 11 बजे जिला कारागृह में बन्दियों की समस्याओं पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा तथा बंदियों की पारिवारिक भूमि एवं विवादों की जानकारी प्राप्त करना एवं उनके निपटाने में सहायता करना एवं बंदियों के लिये व्यवसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ करने का काय किए जाएंगे। इसी तरह 4 अक्टूबर को बाल दिवस पर प्रातः 10 बजे निराश्रित बालकांे के लिए संभ्रात व्यक्तियांे के माध्यम से फोस्टर केयर उपलब्ध कराने के साथ कमजोर वर्ग एवं कच्ची बस्तियों के बच्चों को रोग निरोधक टीके एवं स्वास्थ्य परीक्षण का कार्य किया जाएगा। इस दिन बच्चों की स्वास्थ्य एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। साथ ही बाल गृहों एवं आंगनवाडी केन्द्रों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।
                उन्हांेने बताया कि 5 अक्टूबर को महिला एवं बालिका कल्याण दिवस के अवसर पर प्रातः 10 बजे महिलाओं की समस्याओं पर विचार गोष्टी का आयोजन, महिलाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ करना, भामाशाह योजनान्तर्गत महिलाओं के बैंक खाते खुलवाना तथा विभिन्न राजकीय योजनाओं से जोडना तथा बेटी बचाओं एवं बेटी पढाओ कार्यक्रम के अन्तर्गत महिला अधिकारिता विभाग के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 6 अक्टूबर को सांय 5.30 बजे समस्त छात्रावास परिसर मंे जन चेतना दिवस पर सामाजिक कुरीतियां दहेज, बाल विवाह, पर्दाप्रथा, मृत्युभोज आदि विषयों पर विचार गोष्ठी, छुड़ाए गए बंधुआ मजदूरांे के पुनर्वास के लिए शिविरि का आयोजन किया जाएगा। इस दिन स्वयं सेवी संस्थाओं के माध्यम से नशामुक्ति कार्यक्रम पर गोष्ठी, रैली तथा विभिन्न माध्यमों से जनजागृति पैदा की जाएगी। उन्होने बताया कि विशेष योग्यजन कल्याण दिवस एवं समाज कल्याण सप्ताह के समापन समारोह के दौरान 7 अक्टूबर को सांय 5.30 बजे श्योर संस्थान मंे विशेष योग्यजनों को कृत्रिम अंग, उपकरण प्रदान करने तथा विशेष योग्यजनों के लिए खेलकूद गतिविधियांे का आयोजन, विशेष योग्यजन के लिए संचालित विशेष स्कूलांे के माध्यम से शिक्षा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम, स्वरोजगार के लिए ऋण आवेदन पत्र एवं पेंशन आवेदन पत्र तैयार कराने के साथ समापन समारोह का आयोजन होगा।

फिल्टर प्लांट से नियमित रूप से पानी के नमूने लेने के निर्देश


जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की बिजली,पानी व्यवस्थाआंे की समीक्षा

                बाड़मेर, 01 अक्टूबर। शहर मंे नियमित रूप से जलापूर्ति सुनिश्चित करने के साथ फिल्टर प्लांट से पानी के नमूने लेकर जांच की जाए। ताकि गुणवत्ता की मोनेटरिंग के साथ शुद्व पेयजल की आपूर्ति हो सके। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर बिजली ,पानी संबंधित व्यवस्थाआंे की साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि ग्रामीण इलाकांे मंे भी सुचारू रूप से जलापूर्ति के लिए प्रभावी मोनेटरिंग की जाए। उन्हांेने स्वीकृत टयूबवैल एवं हैंडपंप के कार्याें को तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। ताकि आगामी समय मंे ग्रामीणांे को पेयजल सुविधा का लाभ मिल सके। इस दौरान डिस्काम के अधीक्षण अभियंता एम.एल.जाट ने बताया कि जिले मंे कृषि कनेक्शनांे के लिए साढ़े छह घंटे तथा घरेलू कनेक्शनांे के लिए 22 से 24 घंटे तक विद्युतापूर्ति की जा रही है। जिला कलक्टर ने करंट से होने वाले हादसांे मंे दोषी कार्मिकांे के खिलाफ कार्रवाई करने एवं समस्याआंे के समाधान के लिए जिला मुख्यालय पर नियंत्रण कक्ष संचालित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, डिस्काम के अधीक्षण अभियंता एम.एल.जाट, अधिशाषी अभियंता सूराराम चौधरी, हजारीराम बालवा, डा.प्रतीक सागर, सहायक अभियंता एम.ए.खान समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



शुक्रवार, 28 सितंबर 2018

राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए प्रस्ताव आमंत्रित


                बाड़मेर, 28 सितम्बर। जिले में अस्पृश्यता उन्मूलन एवं अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के विरूद्ध अत्याचारों के अपराधों का मुकाबला करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मानवाधिकार कार्यकर्ताओं एवं गैर सरकारी संगठनों से राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं।
                सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली की ओर से अस्पृश्यता उन्मूलन एवं अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के विरूद्ध अत्याचारों के अपराधों का मुकाबला करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मानवाधिकार कार्यकर्ताओं एवं गैर सरकारी संगठनों से राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए प्रस्ताव चाहे गए हैं। पुरस्कार प्रस्ताव के अन्तर्गत मानवाधिकार कार्यकर्ता को 2 लाख रूपए और संस्था को 5 लाख रूपए की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कार से संबंधित विस्तृत वितरण व जानकारी एवं आवेदन प्रपत्र सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की वेबसाइट सोशियल जस्टिस डॉट एनआइसी डॉट इन पर उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि जिले में इस क्षेत्र मंे कार्यरत मानवाधिकार कार्यकर्ता एवं गैर सरकारी संगठन राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए अपने प्रस्ताव प्रस्तुत कर सकते हैं।

बाड़मेर डायरी सराहनीय प्रयास : सिंह


सीमा सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक गुरपालसिंह ने किया बाड़मेर डायरी का विमोचन

                बाड़मेर, 28 सितंबर। सीमा सुरक्षा बल सेक्टर मुख्यालय बाड़मेर के उप महानिरीक्षक गुरपालसिंह एवं कमाडेंट शाम कपूर ने शुक्रवार को बाड़मेर डायरी 2018 का विमोचन किया।
                उप महानिरीक्षक गुरपालसिंह ने कहा कि बाड़मेर डायरी सराहनीय प्रयास है। इसमंे महत्वपूर्ण सूचनाआंे का संकलन किया गया है। जो आमजन के लिए मददगार साबित होगी। इस तरह के प्रयासांे को लगातार जारी रखा जाए। इस दौरान सीमा सुरक्षा बल के कमाडेंट शाम कपूर, डिप्टी कमाडेंट एम.एस.राजपुरोहित, सहायक कमाडेंट मूलचंद सोकरिया उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि बाड़मेर डायरी मंे राजभवन, मंत्री मंडल, सचिवालय, जन प्रतिनिधिगण, जिला कलक्टर कार्यालय, जिला परिषद, पुलिस, चिकित्सा विभाग, पंचायतीराज विभाग, आईपी नंबर, जिला एवं पंचायत समिति सदस्यांे के साथ पत्रकारांे के दूरभाष नंबर शामिल किए गए है। इसके अलावा मतदाता जागरूकता के संदेश एवं इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन तथा मतदाता वेरिफायबल पेपर आडिट ट्रेल के उपयोग के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी गई है।



कवि सम्मेलन की आयोजन समिति की बैठक 1 अक्टूबर को


                बाड़मेर, 28 सितंबर। बालिका सशक्तिकरण एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के प्रति समाज मंे जन जागरूकता बढ़ाने के उददेश्य से अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर 11 अक्टूबर को एक शाम बेटियांे के नाम कवि सम्मेलन आयोजित होगा।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि एक शाम बेटियांे के नाम कवि सम्मेलन आयोजित करने के लिए जिला स्तरीय आयोजन समिति का गठन किया गया है। इसमंे जिला कलक्टर अध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक, जिला रसद अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक, नगर परिषद आयुक्त, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक सदस्य, महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक सदस्य सचिव तथा राजकीय महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डा.ललिता मेहता, राजकीय महिला महाविद्यालय के प्रवक्ता मुकेश पचौरी को मनोनीत सदस्य बनाया गया है। जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि जिला स्तरीय आयोजन समिति की बैठक 1 अक्टूबर को सांय 4 बजे आयोजित होगी। इसमंे सभी सदस्यांे को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियांे की बैठक शनिवार को


                बाड़मेर, 28 सितंबर। विधानसभा आम चुनाव 2018 की तैयारियांे के संबंध मंे राजनीतिक दलांे के प्रतिनिधियांे की बैठक 29 सितंबर को प्रातः 10.30 बजे जिला कलक्टर कार्यालय मंे रखी गई है।
                उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे आयोजित होने वाली बैठक मंे मतदाता सूचियांे के अंतिम प्रकाशन, चुनाव संबंधित प्रारंभिक तैयारियांे के बारे मंे जानकारी देने के साथ ईवीएम, वीवीपेट का डेमोस्टेªशन दिया जाएगा। पूर्व मंे यह बैठक 28 सितंबर को रखी गई थी।

सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत कबडडी प्रतियोगिता आयोजित


                बाड़मेर, 28 सितंबर। सीमा सुरक्षा बल 151 वाहिनी की ओर से सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत ज़िला बाड़मेर के बॉर्डर इलाके के गाँव के युवाओं के लिए कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन बी एस एफ बेस कैम्प मुनाबाओ में किया गया। इस प्रतियोगिता में गाँव अकली, जैसिंधर, सजनानी एवम सगोरलिया के युवाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
                इस प्रतियोगिता के फाइनल मैच में अकली गाँव ने सजनानी को 30- 24 से पराजित कर प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता एवं उपविजेता टीम के प्रतिभागियों को कमांडेंट 151 वाहिनी के कमाडेंट अजय कुमार एवं गडरारोड़ पंचायत समिति के प्रधान तेजा राम ने सम्मानित किया। इस दौरान सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियांे, जवानांे के साथ बड़ी तादाद मंे ग्रामीण उपस्थित रहे। सीमा सुरक्षा बल की ओर से प्रतियोगिता के दौरान उपस्थित लोगांे के लिए जलपान का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के उपरांत कमांडेंट अजय कुमार ने बॉर्डर के 15 युवाओं के लिए दो सप्ताह का दुपहिया वाहन मैकेनिक कोर्स का उदघाटन किया। जो बी एस एफ बेस कैम्प मुनाबाओ मंे 12 अक्टूबर 2018 तक चलेगा।

मतदाता सूचियांे का प्रकाशन, पत्रकारांे को वीवीपेट से रूबरू कराया


                बाड़मेर, 28 सितंबर। बाड़मेर जिले मंे विधानसभा चुनाव 2018 के लिए समस्त विधानसभा क्षेत्रांे के लिए मतदाता सूचियांे का शुक्रवार को प्रकाशन कर दिया गया है।
                जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सूचना केन्द्र मंे आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि जिले मंे मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन मंे कुल 16 लाख 55 हजार 960 मतदाता है। इनमंे से 8 लाख 89 हजार 628 पुरूष एवं 7 लाख 76 हजार 332 महिला मतदाता शामिल है। उन्हांेने बताया कि जिले मंे विधानसभा चुनाव के लिए 2189 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए है। उन्हांेने बताया कि विज्ञापन अधिप्रमाणन एवं पेड न्यूज की मोनेटरिंग के लिए जिला स्तर पर एमसीएमसी प्रकोष्ठ की स्थापना की गई है। इसके अध्यक्ष जिला निर्वाचन अधिकारी है। यह प्रकोष्ठ पेड न्यूज पर निगरानी रखेगा। साथ ही पेड न्यूज के प्रकरण सामने आने पर निर्वाचन आयोग के निर्देशांे के अनुरूप कार्यवाही की जाएगी। नकाते ने बताया कि विज्ञापन अधिप्रमाणन समिति का गठन किया गया है। प्रिंट मीडिया को मतदान से 48 घंटे पहले विज्ञापन अधिप्रमाणन समिति से प्रमाण पत्र लेना होगा। जबकि इलेक्ट्रोनिक मीडिया को नियमित रूप से विज्ञापन अधिप्रमाण समिति से प्रमाण पत्र लेने के बाद ही विज्ञापन का प्रसारण करना होगा। उनके मुताबिक 2 अक्टूबर को ग्रामीण इलाकांे मंे ग्राम सभाआंे का आयोजन होगा। इस दौरान मतदाता सूचियांे का पठन किया जाएगा। अगर 1 जनवरी 2018 को पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची मंे नहीं है तो मौके पर ही आवेदन पत्र भरवाकर प्राप्त किया जाएगा। उन्हांेने बताया कि 3 एवं 4 अक्टूबर को भी सांय 4 बजे से 8 बजे तक ग्राम सभा का आयोजन होगा। इसमंे अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची का पठन कर वांछित कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्हांेने बताया कि 7 अक्टूबर को सभी मतदान केन्द्रांे पर बीएलओ राजनीतिक दलांे की ओर से नियुक्त बीएलए के साथ प्रातः 9 से सांय 6 बजे तक उपस्थित रहकर विशेष अभियान के साथ आम नागरिकांे को अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची को प्रदर्शित करेंगे। इस दौरान यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची मंे जोड़ने से रह गया हो, संशोधन और विलोपित करना हो तो आवेदन प्राप्त किया जाएगा। उन्हांेने पेड न्यूज, प्रिंड एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया के दायित्वांे के बारे मंे विस्तार से जानकारी देते हुए शंका समाधान किया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि प्रत्येक मतदान केन्द्र पर दो स्वयंसेवकांे को नियुक्त किया जाएगा। उन्हांेने बाड़मेर जिले मंे विधानसभा चुनाव के संबंध मंे विविध प्रावधानांे की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर पत्रकारांे को ईवीएम से मतदान करने एवं वीवीपेट के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हांेने बताया कि वीवीपेट के इस्तेमाल से चुनाव प्रक्रिया मंे पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक नानकचंद चन्द्रोदय, स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी मुकेश पचौरी, विकास अधिकारी कैलाश चौधरी उपस्थित रहे।





गुरुवार, 27 सितंबर 2018

अनियमितताआंे की शिकायतांे के बाद जिला कलक्टर ने किया निलंबित


       बाड़मेर, 27 सितंबर। बंधड़ा मंे कार्यरत पटवारी नंदलाल के खिलाफ गंभीर अनियमितताआंे की शिकायत के बाद जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने उसको निलंबित कर दिया। इस पटवारी ने जिला कलक्टर को भी अतिक्रमी घोषित कर दिया।
       जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि बंधड़ा मंे कार्यरत पटवारी नंदलाल के खिलाफ पिछले काफी समय से गंभीर अनियमितताआंे की शिकायतें मिल रही थी। ग्रामीणांे ने इसके खिलाफ आदान-अनुदान की राशि के एवज मंे पैसे लेने की शिकायत करने के साथ अवगत कराया था कि यह कार्यालय समय मंे भी शराब के नशे मंे रहता है। इसके अलावा उसने जिला कलक्टर को भी अतिक्रमी घोषित कर दिया। इसको गंभीरता से लेते हुए पटवारी नंदलाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

प्रदेश के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति को सहेजेंगे पैनोरमा - मुख्यमंत्री


19 पैनोरमा एवं पर्यटक स्थलों के लोकार्पण-शिलान्यास

                बाड़मेर, 27 सितम्बर। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा कि प्रदेशवासियों के मन में लोक देवी-देवताओं, संतों और महापुरूषों के प्रति गहरी आस्था है। हमने इसी भावना को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के हर क्षेत्र में संतों और महापुरूषों के पैनोरमा के निर्माण करवाए हैं। उन्होंने कहा कि ये पैनोरमा प्रदेश के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति को संरक्षित रखने और इसे हमारी आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का काम करेंगे।
                श्रीमती राजे विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर गुरूवार को मुख्यमंत्री निवास पर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर बने 16 पैनोरमा, पर्यटक स्थल एवं सुविधाओं के लोकार्पण तथा 3 पैनोरमा के शिलान्यास कार्यक्रम को सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 150 करोड़ रूपये की लागत से 48 पैनोरमा बना रही है जिसमें से 44 पैनोरमा का निर्माण कार्य पूण हो चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 625 करोड़ रूपये की लागत से 125 मंदिरों का जीर्णोद्धार भी करवा रही है। प्रदेशभर से बड़ी संख्या में आए विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने उनके क्षेत्रों में बनाए गए पैनोरमा और मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर केन्द्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल, राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री ओंकारसिंह लखावत, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री जसबीर सिंह, संसदीय सचिव श्री कैलाश चौधरी, विधायक श्री मोहनलाल गुप्ता तथा गणमान्यजन उपस्थित थे।
इनका किया लोकार्पण
1.             गुरू जांभोजी पैनोरमा, पीपासर, नागौर
2.             वीर तेजाजी पैनोरमा, खरनाल, नागौर
3.             वीर हसनखां पैनोरमा, अलवर
4.             निम्बार्काचार्य पैनोरमा, सलेमाबाद, अजमेर
5.             पर्यटक विश्राम स्थल एवं पार्किंग, गोगामेड़ी
6.             धौलपुर पैनोरमा, धौलपुर
7.             वार मेमोरियल (शौर्य उद्यान), झुंझुनूं
8.             संत सुन्दरदास पैनोरमा, दौसा
9.             संत पीपाजी पैनोरमा, झालावाड़
10.          धन्ना भगत पैनोरमा, धुवांकलां, टोंक
11.          संत नागरीदास पैनोरमा, किशनगढ़
12.          हाड़ौती पैनोरमा, बारां
13.          कृष्णभक्त अलीबक्श पैनोरमा, मुंडावर, अलवर
14.          जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय, मानगढ़, बांसवाड़ा
15.          मावजी महाराज पैनोरमा, बेणेश्वर, डूंगरपुर
16.          गुरू गोविंदसिंह पैनोरमा, नरैना, जयपुर
इनका किया शिलान्यास
1.             जसनाथजी पैनोरमा, कतरियासर, बीकानेर
2.             शबरी पैनोरमा, दूदी तलाई, रावतभाटा, चित्तौडगढ़
3.             श्री खेमा बाबा पैनोरमा, बायतु, बाड़मेर

वरिष्ठ नागरिकांे का सम्मान समारोह 1 अक्टूबर को


                बाड़मेर, 27 सितंबर। वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति बाड़मेर की ओर से 1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक समारोह आयोजित होगा।
                वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के अध्यक्ष मिरचूमल कृपलानी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार एक अक्टूबर को प्रातः 9.30 बजे जांगिड़ पंचायत, रायकालोनी रोड़ पर अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक समारोह आयोजित होगा। इसमंे वृद्वजनांे का सम्मान होगा। इस मौके पर वृद्वजनांे के स्वास्थ्य की जांच एवं उपचार किया जाएगा। दवाइयांे की व्यवस्था बाड़मेर लिग्नाइट माइनिंग कंपनी लिमिटेड की ओर से की जाएगी। समिति के सचिव लूणकरण जांगिड़ ने समस्त आजीवन सदस्यांे का कार्यक्रम मंे उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

चुनाव के संबंध मंे पत्रकार वार्ता 28 सितंबर को


                बाड़मेर, 27 सितंबर। विधानसभा आम चुनाव 2018 के संबंध मंे जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते शुक्रवार को सूचना केन्द्र मंे सांय 4.30 बजे पत्रकारांे से रूबरू होंगे।
                उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि पत्रकार वार्ता मंे समस्त इलेक्ट्रोनिक एवं प्रिंट मीडिया को आमंत्रित किया गया है।

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियांे की बैठक 28 सितंबर को


                बाड़मेर, 27 सितंबर। विधानसभा आम चुनाव 2018 की तैयारियांे के संबंध मंे राजनीतिक दलांे के प्रतिनिधियांे की बैठक 28 सितंबर को सांय 5.30 बजे जिला कलक्टर कार्यालय मंे रखी गई है।
                उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे आयोजित होने वाली बैठक मंे मतदाता सूचियांे के अंतिम प्रकाशन, चुनाव संबंधित प्रारंभिक तैयारियांे के बारे मंे जानकारी देने के साथ ईवीएम, वीवीपेट का डेमोस्टेªशन दिया जाएगा।

पत्रकारों को आवासीय ऋण पर मिलेगा 15 प्रतिशत ब्याज अनुदान


                बाड़मेर, 27 सितंबर। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने बजट घोषणा वर्ष 2018-2019 के क्रम में पत्रकारों को 25 लाख रुपए तक के आवासीय ऋण पर ब्याज अनुदान राशि 15 प्रतिशत रखे जाने की स्वीकृति दी है। ऐसे पत्रकार जिनके पास पूर्व में अपने अथवा परिवार के नाम पर सरकारी योजना में भूखंड अथवा आवास आवंटित नहीं है, उन्हें राज्य में मकान बनाने के लिये अधिकतम 25 लाख रूपए तक आवासीय ऋण पर देय ब्याज पर 15 प्रतिशत अनुदान देने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 28 सितंबर को


                बाड़मेर, 27 सितंबर। फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 28 सितंबर को होगा। इसके लिए समुचित तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
                जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि जिले में मतदाता सूचियों के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2018 के तहत सूचियों का अंतिम प्रकाशन शुक्रवार को किया जाएगा। 

तेल-गैस उत्पादन बढ़ाने को पर्यावरणीय क्लीयरेंस के लिए जन सुनवाई 28 सितंबर को


                बाड़मेर, 27 सितंबर। बाड़मेर जिले में तेल गैस उत्पादन बढ़ाने के लिए पर्यावरणीय क्लीयरेंस के लिए 28 सितंबर को प्रातः 11 बजे से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सर का पार में  जन सुनवाई आयोजित होगी।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि बाड़मेर जिले में आगामी समय में केयर्न आयल एंड गैस की ओर तेल-गैस उत्पादन बढ़ाने के लिए गतिविधियां किया जाना प्रस्तावित है। इस सम्बन्ध में पर्यावरणीय क्लीयरेंस के लिए जन सुनवाई रखी गई है। इसमें आमजन अपने सुझावों के  साथ आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

दिव्यांग मतदाताआंे के लिए कोर्डिनेटर नियुक्त


                बाड़मेर, 27 सितंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते ने एक आदेश जारी कर दिव्यांग मतदाताआंे को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला स्तर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक को कोर्डिनेटर नियुक्त किया है।
                जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि कोर्डिनेटर को निर्देशित किया गया है कि वे जिला स्तर तथा ईआरओ कार्यालय स्तर पर मास्टर ट्रेनर एवं कोर्डिनेटर की नियुक्ति करें। साथ ही भारत निर्वाचन आयोग की ओर से दिव्यांगांे को सुविधाएं प्रदान करने के संबंध मंे अनुदेश मंे दिए गए निर्देशांे की पालना सुनिश्चित करें। उन्हांेने बताया कि ईआरओ को मतदान केन्द्रांे पर रैंप की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।

एक से सात अक्टूबर तक मनाया जाएगा समाज कल्याण सप्ताह


                बाड़मेर, 27 सितंबर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जन्म शताब्दी पर 1 से 7 अक्टूबर तक समाज कल्याण सप्ताह का आयोजन किया जाएगा।
                सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जन्म शताब्दी पर 1 से 7 अक्टूबरतक समाज कल्याण सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। उन्होेंने बताया कि समाज कल्याण सप्ताह के आयोजन अनुसूचित जनजातियों, अन्य पिछडा वर्ग, अल्पसंख्यक, विशेष योग्यजन, महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित करने के साथ-साथ सामाजिक बुराईयों एवं कुरीतियों के प्रति जन चेतना जागृत की जाएगी। उन्होंने बताया कि समाज कल्याण सप्ताह के तहत एक अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, 2 अक्टूबर को अनुसूचित जातियों का कल्याण दिवस, 3 अक्टूबर को अपराधी सुधार दिवस, 4 को बाल दिवस, 5 को महिला एवं बालिका कल्याण दिवस, 6 को जनचेतना दिवस एवं 7 अक्टूबर, को विशेष योग्यजन कल्याण दिवस का आयोजन किया जाएगा।

दो अक्टूबर को ग्राम सभाआंे मंे होगा भामाशाह योजना के प्रतिवेदन का पठन


                बाड़मेर, 27 सितंबर। जिला कलक्टर एवं जिला भामाशाह प्रबंधक शिवप्रसाद एम. नकाते  ने  2 अक्टूबर को आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं, वार्ड सभाओं में भामाशाह योजना के द्वितीय प्रशासनिक प्रतिवेदन का पठन कराने के निर्देश दिए है।
                आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक जसवंत गौड़ ने बताया कि जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते समस्त उपखंड एवं विकास अधिकारियांे तथा नगरीय निकाय के अधिकारियांे को निर्देशित किया है कि वे संबंधित ग्राम सभाआंे मंे ग्राम सभाओं में भामाशाह योजना का प्रतिवेदन अनिवार्य रूप से पठन कराएं। उनके मुताबिक ग्रामसभा, वार्डसभा के दौरान भामाशाह प्लेटफार्म के माध्यम से दिए गए लाभों के प्रशासनिक प्रतिवेदन को प्रस्तुत करने के साथ योजना से मिलने वाले लाभों के बारे में अवगत कराया जाएगा। उन्हांेने बताया कि इसके अलावा 2 से 16 अक्टूबर तक ग्राम पंचायत, वार्ड समिति पर सक्रिय ई-मित्रों की सहायता से भामाशाह नामांकन, सीडिंग, माइक्रो एटीएम से आहरण की सुविधा की व्यवस्था की जाएगी। यह भी निर्देश दिए गए कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं राशन के लाभार्थियों जो भामाशाह प्लेटफार्म से लाभ प्राप्त नहीं कर रहें है उनका ग्राम पंचायतवार, वार्डवार डेटा भामाशाह पोर्टल से सहायक निदेशक सांख्यिकी प्रिन्ट करवाकर उपलब्ध करवाएं, ताकि ऐसे सभी पात्र लाभार्थियांे को वार्डसभा के दौरान आमंत्रित कर भामाशाह प्लेटफार्म से जोडा जा सके। सहायक निदेशक गौड़ ने बताया कि ग्रामसभा, वार्डसभा के दौरान जिन लाभार्थियों का भामाशाह, आधार नामांकन नहीं हुआ अथवा खाता नहीं खुला है उनका नामांकन एवं खाता खोलने की सुविधा भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है। इन सभाओं में ई-मित्र प्लस के उपयोग का प्रदर्शन तथा भामाशाह का प्रदर्शन जाएगा। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में आयोजित होने वाली वार्ड सभाओं के दौरान अवितरित भामाशाह एवं रूपे कार्डो का शत्-प्रतिशत वितरण की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए है। उन्हांेने बताया कि जिला कलक्टर ने ग्राम विकास अधिकारी, स्थानीय निकायों के अधिकारी को निर्देश दिए कि वे ग्रामसभा, वार्डसभा आयोजन की फोटो ई-मित्र, ब्लॉक आई टी केन्द्र अथवा ब्लॉक सांख्यिकी कार्यालय के माध्यम से भामाशाह पोर्टल पर अपलोड करवाएं।

हिमालय का पानी पहुंचाकर हमने वादा निभाया - मुख्यमंत्री


पोकरण-फलसूंड-बालोतरा-सिवाना पेयजल परियोजना का लोकार्पण

                बाड़मेर, 27 सितंबर। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने गुरूवार को मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पोकरण-फलसूंड-बालोतरा-सिवाना वृहद् पेयजल आधारभूत परियोजना का लोकार्पण किया। इसके साथ ही बालोतरा कस्बे मंे नहरी मीठे पानी की आपूर्ति शुरू हो गई। इस परियोजना के अंतिम छोर पर स्थित सिणधरी और सिवाना तक भी जल्दी ही पानी पहुंचाया जाएगा।
                इस दौरान मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा कि राज्य सरकार के अथक प्रयासांे की बदौलत प्रदेश के विभिन्न इलाकांे मंे नहरी मीठा पानी आमजन को उपलब्ध हो पाया है। बालोतरा मंे हिमालय के मीठे पानी की आपूर्ति से आमजन को राहत मिलेगी और इस क्षेत्र के लोग खारे पानी और फ्लोराइड के अभिशाप से मुक्त हो जाएंगे। उन्हांेने कहा कि इंदिरा गांधी नहर परियोजना आधारित 1454 करोड़ रूपये की इस परियोजना से बाड़मेर जिले के बालोतरा के अलावा सिवाना और 386 गांवों को मीठा पानी मिलना सुनिश्चित होगा।        उन्होंने कहा कि इस परियोजना से बाड़मेर रिफाइनरी के लिए भी रोजाना 2 करोड़ लीटर पानी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नाकोड़ा और आसोतरा के लिए भी पाइप लाइन का कार्य पूरा किया जा चुका है। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बालोतरा में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र को हिमालय का मीठा पानी पहंुचाने का वादा पूरा कर हमने यहां के निवासियों की वर्षों पुरानी समस्या दूर की है। इसके लिए हमने अपने पिछले कार्यकाल के दौरान वर्ष 2004 में ही प्रयास शुरू कर दिए थे। वर्ष 2005 में इस योजना को स्वीकृति भी दे दी गई थी लेकिन सरकार बदलते ही इस योजना के कार्य की गति धीमी हो गई। श्रीमती राजे ने कहा कि हमने फिर से सरकार में आते ही इस परियोजना के काम को गति प्रदान की और बीते चार साल में 1427 करोड़ रूपये व्यय कर इस मुश्किल परियोजना को अमलीजामा पहनाया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र को खारे पानी से निजात दिलाने के लिए 283 किमी लम्बी पाइप लाइन बिछाई गई तथा कहीं-कहीं तो 50 फीट गहराई में पाइप लाइन बिछाने का काम किया गया। इस अवसर पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री सुरेन्द्र गोयल एवं प्रमुख शासन सचिव पीएचईडी रजत कुमार मिश्र उपस्थित रहे। वहीं बालोतरा मंे आयोजित समारोह के दौरान राजस्व राज्य मंत्री अमरा राम चौधरी , बाड़मेर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते समेत अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।











लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...