बाड़मेर, 27 सितंबर। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने बजट घोषणा वर्ष 2018-2019 के क्रम में पत्रकारों
को 25 लाख रुपए तक के आवासीय ऋण पर ब्याज अनुदान राशि 15 प्रतिशत रखे जाने
की स्वीकृति दी है। ऐसे पत्रकार जिनके पास पूर्व में अपने अथवा परिवार के नाम पर सरकारी
योजना में भूखंड अथवा आवास आवंटित नहीं है,
उन्हें राज्य में मकान बनाने के लिये अधिकतम 25 लाख रूपए तक आवासीय
ऋण पर देय ब्याज पर 15 प्रतिशत अनुदान देने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें